विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Friday 16 October 2015

मस्जिद में हुए दो आत्मघाती बम विस्फोट

  • 42 लोगों की मौत और कई घायल
  • धमाके के बाद पहुंची भीड़ के बीच फटा दूसरा बम

अबुजा। नाइजीरिया की ईस्टर्न सिटी मैदुगुरी के पास एक मस्जिद में हुए दो बड़े धमाके में 42 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसा गुरुवार को हुआ। मारे गए सभी लोग शाम की नमाज के लिए इका हुए थे। चश्मदीदों के जानकारी के अनुसार एक आतंकी मस्जिद में घुस गया और भीड़ के बीच में खुद को उडा लिया।
इसमें मारे गए और घायल लोगों की मदद को आए लोगों के बीच दूसरे सुसाइड अटैकर ने ब्लास्ट कर दिया। धमाके के बाद मस्जिद ढह गई और कई लोग घायल हो गए। इस हमले में नाइजीरिया के आतंकी संगठन बोको हरम का हाथ हो सकता है। बोर्नो के पुलिस प्रमुख अडेरेमी ओपाडोकन ने बताया कि दो आत्मघाती हमलावरों द्वारा अशांत माइदुगुरि के मोलाइ क्षेत्र की मस्जिद में विस्फोट करने से कई अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि दो आत्मघाती हमलावरों ने मस्जिद के अंदर और बाहर विस्फोट किए, जिससे मस्जिद की इमारत ढह गई। इन विस्फोटों में दोनों आत्मघाती हमलावरों की भी मौत हो गई। घायलों को मैदुगुरि शिक्षण अस्पताल विश्वविद्यालय और माइदुगुरि महानगर के अन्य विशेषज्ञ अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

No comments:

Post a Comment