विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Saturday 29 November 2014

हिम्मत है तो ताजमहल में नमाज

पढ़वाकर दिखाएं आजम

लखनऊ। अखिलेश सरकार के विकास मंत्री आजम खान द्वारा ताजमहल को वक्फ संपत्ति घोषित करने की मांग पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा है कि आजम में हिम्मत है तो ताजमहल में पांच वक्त की नमाज पढ़वाकर दिखाएं। वाजपेयी ने आजम पर आरोप लगाया है कि वह वक्फ संपत्तियों को तो संभाल नहीं पा रहे हैं और ताजमहल मांग रहे हैं।
गौरतलब है इससे पहले आजम ने मांग की थी कि ताजमहल को यूपी वक्फ बोर्ड की संपत्ति घोषित कर दिया जाना चाहिए। आजम यूपी वक्फ बोर्ड के भी मंत्री हैं।
 आजम ने यह बात 13 नवंबर को लखनऊ में वक्फ बोर्ड के कई सदस्यों की मौजूदगी में हुई मुस्लिम नेताओं के साथ बैठक में कही थी।
इस बैठक में मौजूद लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद राशिद फिरंगीमहल ने मांग थी कि ताजमहल को पूरी तरह से मुसलमानों के लिए खोल दिया जाना चाहिए और उन्हें वहां दिन में पांच बार इबादत करने की इजाजत मिलनी चाहिए।



एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

कराची जेल से  40 भारतीय बंदी रिहा

कराची। पाकिस्तान ने आज यहां की एक जेल से 36 मछुआरों सहित 40 भारतीय बंदियों को रिहा कर दिया।
कराची की जिला जेल मालीर से बंदियों की रिहाई नेपाल में 18वें दक्षेस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ द्वारा एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाए जाने और एक-दूसरे का अभिवादन किए जाने के एक दिन बाद हुई है। ईधि फाउंडेशन चैरिटी के प्रवक्ता अनवर काजमी ने बताया कि रिहा किए गए बंदियों में 36 मछुआरे और चार अन्य हैं।
काजमी ने कहा, 'हमारा संगठन रिहा किए गए प्रत्येक बंदी को उनके परिवारों के लिए कपड़े के पैकेट और दस-दस हजार रूपये दे रहा है और उन्हें वाघा सीमा तक पहुंचाने के लिए परिवहन उपलब्ध करा रहा है।Ó उन्हें लाहौर ले जाया जाएगा तथा वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं है कि मछुआरों को कब गिरफ्तार किया गया था।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

भारतीय युवकों को गुमराह कर रहे IS से निपटना बड़ी चुनौती:राजनाथ


गुवाहाटी।  केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज स्वीकार किया है कि देश के कुछ युवकों को गुमराह किया जा रहा है और वे आईएस जैसी संस्थाओं से जुड़ रहे हैं।
आईएस की इन गतिविधियों से निपटना भारत के लिए बड़ी चुनौती है। पाकिस्तान में सीधा हमला करते हुए राजनाथ ने यह भी कहा कि पाक सरकार प्रायोजित आतंकवादी संगठन भारत को अस्थिर करने में अहम भूमिका निभाते हैं। गृहमंत्री ने पाक नौसेना पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा- पाक आदत से बाज नहीं आ रहा।



एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

विरोधियों पर बरसे मोदी कहा- ब्याज समेत लौटाऊंगा प्यार

भाजपा की सरकार बनी तो सपनों का झारखंड दूंगा 

- मोदी

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के जमशेदपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। रैली में भारी भीड़ मौजूद थी। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीष्य उपाध्यक्ष रधुवर दास समेत विधानसभा के सभी प्रत्याशियों का नाम लेकर संबोधन शुरू किया। मोदी ने कहा कि मैं आपसे कुछ नहीं मांगूंगा। मैं आप से आज शिकायत करूंगा। आप सुनने को तैयार हैं ना, बुरा तो नहीं मानोगे। मोदी ने कहा कि लोकसभा में मैं खुद चुनाव लड़ रहा था, उस समय यह मैदान आधा खाली था, लेकिन आज कहीं जगह नहीं है। इसका मतलब है कि इस बार हमें झारखंड में लोकसभा चुनाव से भी बड़ी जीत मिलेगी।
मोदी ने कहा कि मुझे आप को धन्यवाद कहना है। जमशेदपुर व झारखंड ने हम पर विश्वास बनाए रखा और दिल्ली में सरकार बनवाने में मदद की। मैं आपके प्यार के लिए आभारी हूं। आप मुझे जो प्यार दे रहे हैं उसे मैं विकास कर ब्याज के साथ लौटाउंगा। जमशेदपुर का आन बान शान बदल कर रख दूंगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वाजपेयी जी ने झारखंड बनाया था। बेटा हो या बेटी 13-14 साल में बड़े हो जाते हैं। 13 साल के बाद बालक के जीवन में बदलाव आ जाता है। 13 साल से 18 साल की उम्र में अपने बेटे व बेटी का हम सभी ख्याल रखते हैं। कहां आता है, कहां जाता है, उस पर ध्यान रखा जाता है। 18 के बाद कहीं जाए परिवार का नाम रोशन करे, यही चाहत होती है।
पिछले 50 साल से दिल्ली की सरकार ने राज्यों की ओर ध्यान नहीं दिया। जमशेदपुर के अंदर कोयला व आयरन और न हो तो यहां के लोगों की जिंदगी चलेगी क्या? हमने जो नीति बनाई है झारखंड को 20 हजार करोड़से ज्यादा पैसे मिलने वाले हैं।
आज झारखंड को छोड़कर नौजवान पलायन करने को मजबूर हैं। जमशेदपुर एक लघु भारत है यहां शायद ही कोई गली हो जहां अन्य राज्यों के लोग न मिल जाएं। आज झारखंड पीछे है, आगे बढ जाए तो हिन्दुस्तान आगे हो जाएगा। रोजगार के लिए सबसे ज्यादा ताकत झारखंड में है। आप मुझे पूर्ण बहुमत वाली सरकार दें, मैं इस राज्य की तकदीर बदल कर रख दूंगा। मोदी ने कहा कि परिवारवाद, वंशवाद ने भारत की राजनीति को बर्बाद कर दिया है। परिवारवाद खत्म होना चाहिए। बाप- बेटा शासन खत्म होना चाहिए। आज पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान का डंका बज रहा है। बज रहा है कि नहीं. जोर से बोलो। क्या कारण है, यह किसके कारण हो रहा है। यह मोदी के कारण नहीं बल्कि आप के कारण हो रहा है। झारखं में डंका बजना चाहिए कि नहीं। पूर्ण बहुमत की सरकार बनाइए आपको सपनो का झारखंड मैं दूंगा।



एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

धान काटने वाली मशीन से वृद्घ महिला जख्मी

शाहगंज। खुटहन थाना क्षेत्र टिसौली  गांव में धान काटने वाली मशीन की चपेट में आने से एक वृद्घ महिला  गंभीर रूप से घायल हो गयी। जानकारी के अनुसार  टिसौली गांव निवासी बुधिराम  अपने खेत में धान काटने वाली मशीन से धान की कटाई करवा रहे थे कि मशीन से धान काटा जा रहा थ कि उसी समय प्रभावती खेत में पहुंच गयी और वह धान काट रही मशीन के पास खड़ी थी कि उसी के चपेट में आकर बुरी तरह घायल  हो गयी।  वहां पर मौजूद लोगों की जब नजर पड़ी तो मशीन को रोका और तब जाकर उसे बचाया जा सका। आस पास के लोगोंं की अच्छी खासी भीड़ इकट्ïठा हो गयी। आस पास के लोगों ने घायल वृद्घ महिला को उपचार हेतु शाहगंज पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया  जहां उसका  उपचार चल रहा है। 

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
  
बाइक खड़ी करने को लेकर युवक ने पड़ोसी को पीटा

शाहगंज। खुटहन थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में रविवार को बाइक खड़ी करने को लेकर पड़ोसी ने एक युवक को  मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार भटपुरा गांव निवासी ललित कुमार पुत्र  राजदेव खुटहन सामान लेने के लिये बाइक से गया था। वह सामान खरीदने के बाद अपने घर लौटा और उसने अपनी बाइक  पड़ोसी के  दरवाजे के सामने  खड़ा कर दिया। इतने में पड़ोसी ने वहां बाइक हटवाने के लिए कहा लेकिन उसकी बाइक केे नहीं हटाया इतने में कहासुनी के दौरान पड़ोसी ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। घायल के परिजनों ने उसे लेकर  शाहगंज  पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है।




एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

बाल मेले में बच्चों ने मचाई धूम

जौनपुर। नगर के सावित्री कान्वेंट हाईस्कूल परिसर में आयोजित वार्षिक बाल मेले का उद्ïघाटन प्रबंधक डा. अजीत कुमार अस्थाना एवं प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम अस्थाना ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। मेले में सांस्कृति कार्यक्रमोंं का आयोजन एवं बच्चों द्वारा तरह-तरह के व्यंजनोंं के स्टाल लगाये गये थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पलक पांडेय, माही, राजनन्दिनी जान्हवी, उत्कर्ष, अंजली, हर्षवर्धन, महक, सौरभ, श्रेया आदि ने अपनी प्रस्तुतिकरण से मौजूद अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में लगे तरह-तरह व्यंजनों व खेलों के स्टालों पर जाकर बच्चों एवं मेहमानों ने आनन्द उठाया। कार्यक्रम का संचालन अतुल सिंह ने किया।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
शिक्षकों का शोषण कत्तई बर्दाश्त नहीं 
-रवि प्रकाश सिंह
जौनपुर।  29 नवंबर राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कालेज जौनपुर के प्रांगण में मा. शि. संघ जनपद जौनपुर के पदाधिकारियों के सात दिसम्बर  को होने वाले चुनाव पर चर्चा की गयी।
 श्री अशोक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमेंं बहुत से अध्यापक एवं कर्मचारियों ने डीआईओएस कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टïाचार एवं बाबूओं द्वारा शोषण किये जाने पर अपनी खिन्नता व्यक्त की। श्री विनय कुमार ओझा ने  कहा कि हमारा शोषण हमारी कमजोरी के कारण है।  इसीलिये इस बार शिक्षक संघ  को मजबूत बनाने के लिये  एक युवा  कर्मठ एवं निर्भिक अध्यापक को सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद के लिये चुनाव में उतारा गया है।
इसी क्रम में अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित श्री रवि प्रकाश सिंह  ने कहा कि शिक्षकों का शोषण तथा दोहन  कत्तई  बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। डीआईओएस कार्यालय में  अध्यापकों एवं कर्मचारियों के हर कार्य की एक समय सीमा निर्धारित की जायेगी। अध्यापकों को बार बार डीआईओएस कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है। अंत में श्री प्रकाश नारायण सिंह ने जनपद के समस्त अध्यापकों से यह अपील किया कि यही वह समय है कि शिक्षक अपना अमूल्य मत देकर सही हाथों में अपना नेतृत्व सौंपे जिससे उनकी बात मजबूती से रखी

जाये तथा दलाली  और शोषण से मुक्ति मिल सके। अन्य  श्री इन्द्रबहादुर सिंह, ओमप्रकाश, संजय सिंह,  रामदेव,  रामप्रताप, प्रेमचन्द्र, रमेश,  विश्वनाथ यादव आदि कई  अध्यापकों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

बादल ने दो को किया चिन्हित, लापरवाही के मामले में दो सिपाही निलंबित 

 सर्राफा व्यवसाई चोरों के निशाने पर

जौनपुर। सरायख्वाजा थानान्र्तगत खानपुर बाजार स्थित तीन सर्राफा दुकानों को चोरों ने एक रात में निशाना बनाया। दो दुकानों से लाखों का माल व नगदी ले जाने में सफल रहे चोर तीसरी दुकान पर सिर्फ ताला ही तोड़ सके थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई आहट होने के कारण बिना चोरी किये वहां से रफुचक्कर हो गये। जानकारी के अनुसार उक्त बाजार स्थित शिवांगी ज्वैलर्स, प्रियांशू ज्वैलर्स की दुकान साफ करने के बाद नजदीक ही स्थित तरंग ज्वैलर्स का ताला तोडऩे में तो सफल रहे लेकिन वहां उनके हाथ कुछ नहीं लगा। जानकारी के अनुसार शिवांगी ज्वैलर्स के मालिक सचिन सोनी हनुमानघाट निवासी है। नित्य की भांति शुक्रवार को भी वह अपने आवास लौट गये। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान खोलते ही उनके हाथ के तोते उड़ गये। दुकान के अंदर  रखे दो किग्रा चांदी, बीस ग्राम सोना   व सात हजार रूपये नगद समेत कुछ कीमती सामान गायब मिला। अनुमान  लगाया जा रहा है कि छत के सहारे घुसे चोरों ने अंदर ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। यही स्थिति समीप के प्रिया ज्वैलर्स की थी। इस प्रतिष्ठïान के मालिक उमाशंकर सेठ पुरानी बाजार स्थित अपने आवास जब दुकान पहुंचे तो इन्हें दुकान ता ताला टूटा हुआ मिला। इनके यहां से लगभग 145 ग्राम चांदी पांच ग्राम सोना व पांच हजार रूपये नगद चोरों के हाथ लगे। भाग्यशाली रहे पिन्टू पाल के तरंग ज्वैलर्स की दुकान पर भी चोरों ने ताला तोड़कर शटर उठाने की कोशिश की अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी प्रकार की आहट हो जाने पर भयवश चोर वहां से बिना घटना को अंजाम दिये पलायित हो गये। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ साथ विभागीय आला अफसर भी पहुंचने लगे। एसपी ग्रामीण ओपी पांडेय, सीओ सदर हितेन्द्र कृष्ण, एसओ सरायख्वाजा विजय उपाध्याय, पूर्वांचल चौकी इंचार्ज बालेन्द्र यादव के साथ साथ शहर कोतवाल सीबी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गये।
 

दो लिये गये हिरासत में
जौनपुर। घटना की सूचना पर पुलिस का डाग स्कवायड भी घटनास्थल पर पहुंच गया।  घटनास्थल पर लगी भारी भीड़ के बीच से डाग स्कवायड के बादल ने मनीष सिंह  पुत्र पप्पू सिंह और निहाल सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी सिाद्ïदीकपुर को हिरासत में ले लिया। एसपी ग्रामीण ओपी पांडेय के निर्दे श पर संदिग्ध मनीष सिंह के आवास की पुलिस ने दो बार तलाशी ली। हालांकि पुलिस के हाथ वहां कुछ नहीं लगा। 


दो सिपाही किये गये निलंबित

जौनपुर। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ग्रामीण ओपी पांडेय ने जनता के आक्रोश एवं घटना में तैनात कोबरा मोबाइल के सिपाहियों की लापरवाही देखते हुए तुरंत कोबरा मोबाइल पर तैनात संतोष तिवारी और महेश सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही उन्होंने अधिनस्थों को समीप के बड़े होटलों पर नजर रखने, निगरानी और छापेमारी कर बेरोजगार और बिगड़ैल युवकों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के निर्देश दिये।



 दो सिपाही किये गये निलंबित

जौनपुर। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ग्रामीण ओपी पांडेय ने जनता के आक्रोश एवं घटना में तैनात कोबरा मोबाइल के सिपाहियों की लापरवाही देखते हुए तुरंत कोबरा मोबाइल पर तैनात संतोष तिवारी और महेश सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही उन्होंने अधिनस्थों को समीप के बड़े होटलों पर नजर रखने, निगरानी और छापेमारी कर बेरोजगार और बिगड़ैल युवकों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के निर्देश दिये। 


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

सड़क दुर्घटना में फाइनेंस कम्पनी के 

 दो कर्मचारियों की मौत

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर इलाहाबाद रोड पर शुक्रवार रात्रि लगभग दस बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से फाइनेंस कम्पनी के दो कर्मचारियों की मौत हो गयी। इस दुर्र्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से  घायल हो गया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित माइक्रो फाइनेंस कम्पनी  में काम करने वाले  अखिलेश पुत्र राजेन्द्र  यादव 30 साल निवासी भटवलिया थाना  सुखपुरा जिला बलिया और श्याम  कृष्ण पुत्र सुरेश चन्द्र जायसवाल 32 साल  निवासी  भैंसहिया थाना कोतवाली   जिला मिर्जापुर और विनोद  कुमार मौर्य 24 साल तीनों एक  बाइक से ढाबे पर  गये थे।  वापस एक बाइक पर तीनों लौट रहे थे कि सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल  होकर  सड़क पर पड़े हुए थे।  सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने घटना  की सूचना  स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते  लाइन बाजार  थाने के कोतवाल सहयोगी जवानोंं साथ  पहुंच गये। तीनों घायलों को सदर  अस्पताल ले गये।  जिला चिकित्सालय के चिकित्सक ने अखिलेश यादव व श्यामकृष्ण यादव को मृत घोषित कर दिया तीसरे घायल विनोद मौर्या को मरहम  पटृटी करने के बाद  छुट्ïटी दे दी गयी। पुलिस ने  मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया और लाश को  कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा