विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Saturday 20 December 2014

कालाबाजारी : साधन सहकारी समिति पर किसानों ने किया प्रदर्शन

  • यूरिया कालाबाजारीकरने को लेकर आक्रोशित किसान

 गौराबादशाहपुर। मुफ्तीगंज विकास खण्ड अन्तर्गत भुईली गोदाम पर स्थित साधन सहकारी समिति पर किसानो को देने के लिये आयी एक ट्रक यूरिया को कुछ किसानों को बढ़े दामो पर वितरित करने के उपरान्त बाकी की यूरिया को ब्लैक करने को लेकर आक्रोशित किसानों ने साधन सहकार समिति पर प्रदर्शन कर दोषियो के खिलाफ कार्यवायी की मांग की है। बताया जाता है कि मुफ्तीगंज विकास खण्ड अन्तर्गत भुईली गोदाम पर स्थित साधन सहकारी समिति पर पिछले हफ्ते किसानो को वितरति करने के लिये एक ट्रक यूरिया आई हुई थी जिसमें से एक दिन के लिये कुछ किसानो को यूरिया की बोरी दी गई तथा अगले दिन वितरण करने की बात कह कर वितरण बंद कर दिया गया। अगले दिन जब क्षेत्र के किसान वहां पर यूरिया लेने पहुंचे तो उनको आज कल करके सचिव रमांशकर द्वारा टरकाया जाने लगा। शुक्रवार को आक्रोशित नाटे, जयंत सिंह, विनय सिंह, रामलोचन, विजय, सुरेश गोंड, अरविन्द दूबे, प्रभाकर सिंह, अजहरूद्दीन सहित दर्जनो किसानों ने उक्त समिति पर पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा सचिव के खिलाफ नारे लगाये। प्रतिनिधि से बात करने के दौरान किसानो ने आरोप लगाया कि समिति पर बिकने के लिये आयी यूरिया को सचिव द्वारा बाजार में बेंच दिया गया है। हालत यह है कि समिति के अगल बगल की ही दुकानो पर पचास से सौ बोरी तक खाद खुलेआम बिकने के लिये रखी है जिसको साढ़े चार सौ रूपये प्रति बोरी की दर पर ये दबंग दुकानदार खुलआम बेच रहे है। उक्त सन्दर्भ में एआर कोआपरेटिव विनोद सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होने बताया कि उक्त कालाबाजारी की सूचना उन्हे मिली है तथा वे मामले की जांच कर रहे है। दोषियों के विरूद्ध निश्चित कार्यवायी की जायेगी।
ज्ञातव्य हो कि उक्त समिति के सचिव को एक बार पहले भी वर्ष 2013 में कालाबाजारी के चलते सस्पेंड  किया जा चुका है।

मड़हे में लगी आग, लाखों का सामान खाक

शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के बस्ती नेवादा गांव में शुक्रवार की रात आग लगने से तीन मड़हा सहित लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। विवरण के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बस्ती नेवादा गांव निवासी लल्लन यादव पुत्र हरीप्रसाद रात में लगभग आठ बजे अलाव जलाये थे अलाव जल रहा था कि वे किसी काम से वहां सेेे हट गये कि उसी समय आग मड़हे में पकड़ लिया और एक ही लाइन में रही तीन मड़हा सहित उसमें बंधी तीन भैंस व लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपक जब उठने लगी तो लल्लन जोर से चिल्लाया।
जिससे ग्रामीण पहुंचे तो आग भंयकर रूप ले लिया था। जिसे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाया। ग्रामीणों ने उसे इलाज हेतु एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनें के मुताबिक मड़हे में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिसकी कीमत कुल मिलाकर लाखों रूपये आंंकी जा रही है।

सोशल आडिट की समीक्षा बैठक संपन्न

जौनपुर। उमेशमणी त्रिपाठी उपायुक्त सोशल आडिट लखनऊ ने डी0डी0ओ0 तेज प्रताप मिश्र के साथ सोशल आडिटरों के साथ समीक्षा विकास भवन में की गयी। उमेशमणी त्रिपाठी उपायसुक्त सोशल आडिट, लखनऊ ने अवगत कराया कि भारत सरकार निर्देशानुसार कराये गये कार्यो की अपलोडिंग की समीक्षा 15 दिसम्बर, 2014 तक कर ली गयी है। वर्ष-2015-16 में सोशल आडिटर की चयन की समीक्षा की गयी।
 वर्ष-2013-14 में 518 ग्राम पंचायतों की सोशल आडिट की जानी थी जिसमें विकास खण्ड-महराजगंज में ग्राम प्रधान की हत्या के कारण 112 ग्राम पंचायतों की सोशल आडिट नही की जा सकी। जिसे आगामी वित्तीय वर्ष में सोशल आडिट किया जायेगा।
जिला विकास अधिकारी ने बताया कि सोशल आडिट होने से जनता को ग्राम पंचायतों में कराये गये कार्यो की जानकारी हो रही है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई एवं पुलिस प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है। वर्ष-2013-14 की इन्दिरा आवास की सोशल आडिट की जायेगी। जनपद जौनपुर के विकास खण्डों में 14 सोशल आडिटर कार्य किया जा रहा है।  

जिला जज, डीएम व एसपी ने किया कारागार का निरीक्षण

 जौनपुर। जिला जेल में आज जिला जज डीएम एसपी समेत कई अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। आलाधिकारियों का अचानक जेल धमकने से कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया।
करीब दो घंटे तक चले चेकिगं अभियान में काई संग्दिध सामग्री बरामद नही हुआ । इस दरम्यान कदियों को ठण्ड से बचाने का कड़ा निर्देश जेल प्रशासन को दिया साथ में खाने पीने और स्वास्थ पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी अधिकारियों ने दिया।
आज सुबह करीब 10 बजे जिला जज लुक्मानुल हक जिलाधिकारी सुहास एलवाई और एसपी बबलू कुमार जिला जेल पहुंचे।
अधिकारियों का जेल पहुंचने की खबर मिलते ही जेल प्रशासन समेत आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। तीनो अधिकारी जेल में करीब दो घंटे तक चप्पे चप्पे की तलासी लिया। उसके बाद कैदियो के खाने पीने और चिकित्सा सुविधा पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया गया।

भोजपुरी एलबम की शूटिंग पूरी

जौनपुर। विकास क्षेत्र सिरकोनी के राजेपुर गांव में शनिवार को खुशबू म्यूजिक मोशन मीडिया एण्ड होम इंटरटेनमेंट के बैनर तले भोजपुरी एलबम की शूटिंग हुयी। जिसमें कलाकारों ने भोजपुरी एलबम बलमा मोर हेराइल की  शूटिंग के दौरान उपस्थित लोगों के दिलों को खुशनुमा बना दिया। एलबम की शूटिंग में मुख्य कलाकार भोजपुरी जगत के उभरते स्टार कलाकार लाडो मद्घेशिया रहे। मुख्य गायक के रूप में लाडो मद्घेशिया ही रहे। जिसका निर्देशन तुषार शुक्ला ने किया। नृत्य का निर्देशन डब्लू यादव तथा दीपक यादव ने किया। सुमन संजय की प्रस्तुति रही हैपी डांस क्लासेस ने ग्रुप डांस किया है।






संतोष उपाध्याय बनाये गये सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री एवं समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष उपाध्याय को जौनपुर जनपद के सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मालूम हो कि श्री उपाध्याय बक्शा थाना क्षेत्र के सवंसा गांव के मूल निवासी हैं जो काफी दिनों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुये हैं। वे पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में काफी मेहनत किये थे जिसको देखते हुये उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
संतोष को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सपा जिलाध्यक्ष राज नारायण बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व मंत्री हनुमान सिंह, सत्येन्द्र उपाध्याय, संगीता यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्री उपाध्याय को बधाई दिया।

डीआईजी ने थानों का किया औचक निरीक्षण

जलालपुर। डीआईजी एसके भगत ने शनिवार को जलालपुर और जफराबाद थाने का औचक निरीक्षण किया। डीआईजी के थाना परिसर में पहुंचते ही अफरा तफरी मच गयी। सभी लोग अपने अपने कामों में लग गये थे। डीआईजी सुबह सबसे पहले थानाध्यक्ष कार्यालय में पहुंचे उन्होंने सबसे पहले रजिस्टर चेक किया उसमें देखा कि क्षेत्र में चोरी हुई घटनाओं का विवरण रजिस्टर में अंकित था उसका निस्तारण ही नहीं हो सका था तो उन्होंने नाराजगी जताई और थानाध्यक्ष  को निर्देश दिया कि चोरी की घटना का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाये और कहा कि थाने पर कोई भी तहरीर देता है तो एक सप्ताह के अंदर निस्तारण होना चाहिये। कहा कि लंबित पड़े घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा किया जाये। डीआईजी के जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 

महिला छत से गिरकर जख्मी

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के रूधौली गांव में शनिवार को छत से गिरकर एक महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। विवरण के अनुसार  उक्त गांव निवासिनी दीपा 40 साल सुबह छत पर धूप लेने के लिये गयी थी कि छत के किनारे खड़ी थी कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया जिससे वह गिरकर घायल हो गयी। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन उसे उपचार के लिये शाहगंज एक प्राइवेट अस्पतात भर्ती कराया।

मर्ज बांट रहा मौसम का यह मिजाज

जौनपुर। जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से हर तीसरा मरीज पीड़ित है। प्रतिदिन मरीजों का आंकड़ा भी सामान्य 70-80 से बढ़कर 100 से अधिक पहुंच गया है। बाल रोग, मेडिसिन और क्षय एवं वक्ष रोग विभाग में 45 फीसदी तक मरीज बढ़े हैं। क्षय एवं वक्ष रोग विभाग में अस्थमा के 12-16 नए मरीज हैं।  10 दिन पहले अच्छी-खासी धूप, तो बाद में एकाएक गलन और अब कोहरा। इससे शरीर का तापमान प्रभावित हुआ और मरीज बढ़े। विभागों में गर्म कंबल, हीटर और अन्य की व्यवस्था भी की गई है। कमोवेश यही हाल  निजी हास्पिटल में हैं।