विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Saturday 31 October 2015

सरदार पटेल की 140वीं जयंती एकता दिवस की रूप में मनी

नई दिल्ली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ पर रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाई। रन फॉर यूनिटी में कई राज्यों से आये लोगों ने हिस्सा लिया। केंद्र सरकार सरदार पटेल की जयंती देश भर में एकता दिवस के रूप में मना रही है।

प्रधानमंत्री ने सबसे पहले सुबह साढ़े सात बजे संसद मार्ग पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाग में में उन्होंने रन फॉर यूनिटी के लिए राजपथ पर एकत्रित लोगों को संबोधित किया और एकत्र लोगों को एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद मोदी ने रन फॉर यूनिटी को विजय चौक के लॉन से सुबह लगभग आठ बजे झंडी दिखाई। रन फॉर यूनिटी में लोगों की भागदारी स्वैच्छिक है और स्कूली बच्चों सहित भारी संख्या में लोगों और खिलाडिय़ों के रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए हैं।

टीम यूपी में शामिल हुए 12 नए चेहरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को मंत्रिमंडल में विस्तार किया। विस्तार में 9 मंत्रियों को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। और आठ मंत्रियो को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को राजभवन में नये मंत्रियों को पद एवं गोपनयीयत की शपथ दिलाई। अखिलेश मंत्रीमंडल का यह छठवां विस्तार है। पहली बार मंत्रिमंडल में किसी सिख को मंत्री बनाया गया है। सीएम अखिलेश की टीम में कुल 21 मंत्री शामिल हुए। इनमें से 12 नए चेहरे शामिल हुए, 9 का प्रमोशन हुआ। शपथ के दौरान एक मंत्री अनुपस्थित रहा।
शनिवार को कुल 20 मंत्रियों ने शपथ ली, इसमें 5 कैबिनेट मंत्री बने, 8 को स्वतंत्र प्रभार दिया गया, 8 राज्यमंत्री बने। अखिलेश यादव ने अपने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच मंत्रियों अरविंद सिंह गोप, कमाल अख्तर, विनोद कुमार उर्फ पण्डित सिंह, बलवंत सिंह रामू वालिया एवं साहब सिंह सैनी को कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रमोट किया है। वहीं रियाज अहमद, फरीद महमूद किदवई, मूलचंद चौहान, राम सकल गूजर, नितिन अग्रवाल,यासर शाह, मदन चौहान एवं शादाब फातिमा को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।

 राज्यमंत्री के तौर पर राधे श्याम सिंह, शैलेन्द्र उर्फ ललई यादव,ओंकर सिंह यादव, तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय, सुधीर कुमा र रावत, हेमराज वर्मा, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद एवं बंशीधर बौद्ध को शामिल किया गया है।

लौह पुरूष के जन्मदिन पर ली एकता की शपथ

राष्ट्रीय अखण्डता दिवस पर हुये विविध आयोजन

जौनपुर। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल 140वां जन्मदिन राष्टï्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पूरे जनपद में सरकारी एवं गैरसरकारी, और राजनैतिक दलों ने विविध कार्यक्रम आयोजित किये। जिला चिकित्सालय में  जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी द्वारा शनिवार सुबह 9 बजे मरीजों को फल वितरण किया गया तथा चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा दिनेश यादव एवं मुख्य चिकित्साधीक्षक आर0के0 पाण्डेय को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में 10:30 बजे कलेक्टे्रट सभागार में सरदार पटेल जी के जन्मदिवस पर शपथ भी दिलाया गया। 
लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाया गया तथा विकास भवन स्थित मूर्ति पर सी0डी00 पी0सी0 श्रीवास्तवए डी0डी00 तेज प्रताप मिश्र ने माल्र्यपण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किया। शहीद स्थल पर भी मार्ल्यपण  किया। इसीप्रकार प्रात: 8 बजे प्राइमरी विद्यालयों के छात्रों द्वारा अपने.अपने क्षेत्र में प्रभात फेरी का आयोजन तथा माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की रैली जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी की देख रेख आयोजित किया गया।
दोपहर 1 बजे वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रमों में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भोजन वितरण किया गया संयोजक जिला विकास अधिकारी-परियोजना निदेशक ग्रा0वि0 अभिकरण अपरान्ह सरदार बल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य राजकीय इ0का0 जौनपुर एवं श्रम कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया। अपरान्ह सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर विचार गोष्ठी, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रम कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया।

आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने सडक़ के लिए मांगा चंदा

जंघई। आम आदमी पार्टी के कार्य कर्ताओं ने  शनिवार को जंघई के दुकानदारों से रसीद काटकर चन्दा  माँगा। उनका कहना है की सरकार और पी डब्ल्यू डी विभाग  न्यायालय की अवहेलना कर रहा हैं। उनकी पार्टी जनहित में जंघई से मुंगरा मार्ग बनवाये  जाने के लिए  सितम्बर को माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की थी। जिसमें माननीय न्यायालय ने एक माह के भीतर सडक़ निर्माण  प्रारम्भ करने का आदेश दिया था।

 जिसकी प्रति  पी डब्ल्यू डी  को 15 सितम्बर को दे दी गई थी। एक माह बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया गया।रोड  पर आये दिन  राहगीर गिर कर चुटहिल हो रहे हैं। वाहनों के कल पुर्जे टूट जा रहे हैं। पता ही नहींचल पाता की सडक़ है या गहरा गड्ढा। अगस्त में गरियांव बाजार के ग्रामीणों ने बीच बाज़ार में सडक़ पर धान की रोपाई कर अपना आक्रोश व्यक्त किया था।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभागार में रबी अभियान को सफल बनाने के लिए कृषि, सिचाई, विद्युत आदि की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी पी0सी0 श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय को निर्देशित किया कि जिले में सिचाई विभाग की नहर, ब्रांचवार, किस नहर में कितना पानी पहुचाए मनरेगा के धन से 238 किलों मीटर के सापेक्ष मात्र 9 किलों मीटर नहर की सफाई सिचाई विभाग द्वारा कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त किया तथा शासन को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। सिचाई विभाग के द्वारा आज ही नहरों की सूची तथा स्टीमेट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 

शादाब फातिमा बनी मंत्री, शिया समाज ने जताई खुशी

जौनपुर। आल इण्डिया शिया जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मंडल विस्तार में शिया समाज की विधायक शादाब फातिमा को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाये जाने पर ख़ुशी का इज़हार करते हुए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की काफी दिनों से हमारे समाज की मांग को आज मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरा किया है।