विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Wednesday 3 December 2014


विकलांग दिवस पर हुए विविध आयोजन
 


जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बुधवार पूर्वान्ह डायट परिसर में विश्व विकंलाग दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम में भाग लिया सर्वप्रथम कक्षा 1 से 5 तक के दृश्ट बाधित बच्चों से जिलाधिकारी ने देश के प्रधानमत्री, मुख्यमत्री प्रदेश एवं जिले का नाम पूछा बच्चों द्वारा सही-सही उत्तर देने पर बधाई दिया। 17 का पहाड़ा भी पूछा। दृश्ट बाधित बच्चों से जिलाधिकारी ने मेरा देश भारत है को लिखवाया एवं पढ़वाया। कार्यक्रम का शुभारभ गुबारे उडाकर एवं दीप प्रज्जलित करके किया। विकंलाग बच्चों ने सरस्वती गीत, स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मटका फोड़ प्रतियोगित में चिराग ने प्रथम स्थान, बोरा दौड़ में प्रथम अतुल यादव, द्वितीय आदेश, तृतीय विकाश जयसवाल ने स्थान प्राप्त कर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि सी0डी0ओ पी0सी0 श्रीवास्तव के कर कमलों से पुरस्कार प्राप्त किया। इस विद्यालय के पूर्व छात्र लवकुश ने हाईस्कूल इस वर्ष उत्तीर्ण होकर जिलाधिकारी से पुरस्कृत हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया । जिला बेसिक शिक्षाधिकारी परमहंश सिंह यादव ने अतिथियों का बैंच लगाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर संम्मनित किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को कहाकि ईश्वर सबको सब चीज नही देता है हमारी शुभकामना है कि आप सब देश के अच्छे नागरिक बने। बहुत ही अच्छा कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बधाई भी दिया। इसी क्रम में विकलांग पुनर्वास केन्द्र लाइन बाजार में विश्व विकलांग दिवस पर गोष्ठïी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि  पं. राम कृष्ण त्रिपाठी रहे। जिसमें विकलांगों के हित के बारे में चर्चा की गयी।
गोष्ठïी का संचालन राजेन्द्र प्रसाद ने किया। इसके पश्चात्ï  गोष्ठïी में मुख्य अतिथि पं. राम कृष्ण त्रिपाठी ने विकलांग  बच्चों की रैली का शुभारम्भ किया। रैली शुभारम्भ करते हुए कहा कि आज  विकलांगों के उत्थान के लिये समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है।  गोष्ठïी में मुख्य रू प से दयाशंकर, श्रीमती ऊषा  सिंह आदि लोगों ने विशेष योगदान रहा।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा




हत्या व लूट से क्षुब्ध व्यापारियों का फूटा गुस्सा ,लगाया जाम

शाहगंज। मंगलवार की रात व्यवसाई से लूट और हत्या के मामले को लेकर शाहगंज नगर में व्यापारियो का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के विरोध में  स्थानीय नागरिक भी व्यापारियों के साथ हो लिये। मृत व्यापारी अमरनाथ सेठ के प्रतिष्ठïान के सामने एकत्र होकर व्यापारियों ने जौनपुर और शाहगंज मार्ग जाम कर दिया। घंटो लगे इस जाम में  खुद व्यापारियों को समझाने एसडीएम शाहगंज, सीओ शाहगंज, कोतवाल शाहगंज के साथ साथ आस पास के कई थानों की पुलिस पहुंच गयी। उधर लुटेरो की गोली से मारे गये व्यापारी अमरनाथ सेठ के शोक में शाहगंज में व्यवसाईयों ने कारोबार बंद रखा। व्यापार मंडल और सर्राफा व्यवसाईयों के संगठन के आहृवान पर पूरा शाहगंज बंद रहा। व्यापारियों ने शोक सभा कर मृत व्यापारी की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण जायसवाल और सर्राफा व्यसाई संगठन के अध्यक्ष संतोष सेठ के नेतृत्व में घटना की एक स्वर से निन्दा की गयी और दिन प्रतिदिन बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों पर पड़ रहे दुष्प्रभाव पर रोक लगाने की मांग की।
विदित हो कि कस्बे के पुरानी बाजार मोहल्ले में मंगलवार की रात बदमाशों ने एक सराफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जेवर और नगदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। लूटे गए बैग में लाखों के जेवर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वारदात से नाराज पुरानी बाजार मोहल्ले के लोगों ने लखनऊ.बलिया मार्ग पर देर रात तक जाम लगा दिया था।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी अमरनाथ सेठ 46 की कस्बे में शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर राधा.कृष्ण मंदिर के समीप सोने.चांदी की दुकान है। मंगलवार की रात करीब सवा आठ बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। वह शाहगंज मुख्य मार्ग से अपने घर की गली में मुडऩे ही वाले थे कि दो मोटरसाइकिलों पर आए चार बदमाशों ने उन्हें सीने में गोली मार दी।



                                      आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में हदशत

शाहगंज। व्यापारियों पर आए दिन आने वाली शामत ने एक बार फिर दहशत के रूप में दस्तक दिया है। पहले हो चुकी कई घटनाओं से सहमे व्यापारी अब एक बार फिर दहशतजदा हो गए हैं।  यह कस्बा पहले भी अपराधियों का गढ़ रहा है। यहां लगातार रंगदारी मांगने व हत्याओं का दौर लंबे समय तक चला। फिर मामला शांत हो गया, किंतु एक बार फिर हौसला बुलंद बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर दुस्साहस का परिचय दिया है। खुटहन, सरपतहां, खेतासराय व सीमावर्ती आजमगढ़ के इलाके में व्यापारियों को गोली मारने व लूटने जैसी घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं। इससे पहले भी खेतासराय, खुटहन इलाकों के व्यवसायी लूट के शिकार हुए। एक माह पहले इसी तरह की घटना ओम प्रकाश सोनी के साथ हुई। वह दुकान बंद कर आभूषणों से भरा बैग लेकर घर के लिए चला। घर से थोड़ा पहले ही बदमाशों ने उसे अपनी गोलियों का निशाना बना दिया। इस घटना के बाद शाहगंज समेत समीपवर्ती व्यवसाईयों नींद उड़ गयी है।

                                           बड़ी पुत्री ने दिया मुखाग्नि
शाहगंज। मृतक अमरनाथ का अंतिम संस्कार बुधवार को पीएम के बाद कर दिया गया। मृतक की बड़ी पुत्री ने मुखाग्नि देकर पारम्परिक रीति रिवाज को तोड़ा। मृतक अमरनाथ अपनी ससुराल शाहगंज में रहता था। आजमगढ़ जनपद के लालगंज के मूल निवासी मृत व्यवसाई अमरनाथ के दूसरे भाई भतीजे अंतिम संस्कार के समय मौजूद रहे।

कर्मियों की हड़ताल से बैकिंग सेवाएं चरमराई
डेढ़ सौ करोड़ रूपये के व्यवसाय के नुकसान का अनुमान




                   बंद रहे राष्टï्रीयकृत एवं निजी क्षेत्रों के बैंक के दरवाजे लेकिन ग्रामीण बैंकों की शाखाओं मे होता रहा काम।


जौनपुर। वेतन विसंगतियों और दूसरी लम्बित मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने राष्टï्रीय नेतृत्व के आवाहन पर बुधवार को हड़ताल पर रहे। जिससे लगभग डेढ़ सौ करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ। पूरे जनपद में राष्टï्रीयकृत बैंकों की समस्त शाखाओं के साथ निजी क्षेत्रों के बैंक भी हड़ताल में शामिल हुए। हालांकि निजी क्षेत्र के बैंक कर्मियों का कहना है कि वे हड़ताल में दबाव के बाद हड़ताल में शरीक हो रहे हैं लेकिन जनपद के ग्रामीण बैंक इस हड़ताल से दूर रहे। उनकी शाखाएं खुली और यथावत कार्य हुआ। यूनियन बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय पर एकत्र होकर बैंक कर्मियों ने यूनाइटेड फोरम और बैंक यूनियन के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार पर समझौते को लागू करने में हीवाहवाली करने का आरोप लगाते हुए समस्याओं के निस्तारण् की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण बैंक कर्मी निम्न जीवन स्तर जीने के लिये मजबूर हैं। सरकार समझौते को लागू करने में असफल रही है। इस प्रदर्शन में आरपी सिंह, संजय कुमार पांडेय, अशोक शुक्ला, पुरूषोत्तम यादव, बृजेश गुप्ता की सहभागिता रही। बैंक में हड़ताल रहने के कारण  पैसा निकासी व जमा करने के लिये आम लोगों को काफी दिक्कते आयी।
समारोह आयोजित कर अपने सहकर्मियों का किया सम्मान, दी विदाई

जौनपुर। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की स्थानीय शाखा ने अपने सहकर्मियोंं सेवानिवृत्त वरिष्ठï कर्मचारी गिरीश कुमार श्रीवास्तव व राजेन्द्र प्रसाद  श्रीवास्तव की विदायी समारोह का दीवानी न्यायालय सभागार में आयोजन किया। इस समारोह की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने किया। इस समारोह में प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने श्री गिरीश कुमार श्रीवास्तव को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह के रूप में एक गणेश जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात्ï नसीर अहमद अपर जिला जज, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव को गणेश जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया एवं श्री दामोदर सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने रामचरित्र मानस एवं रूद्राक्ष की माला पहनाकर श्री गिरीश कुमार को सम्मानित किया। बुधिराम यादव, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव को रामचरित मानस एवं रूद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया। नरेन्द्र प्रताप मिश्रा एवं दामोदर सिंह अरविन्द मलिक एवं बुधिराम यादव सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं आचरण पर प्रकाश डाला और उनको एक कर्मयोगी योद्घा बताया व उनके सुखद भविष्य की कामना की। इस समारोह में न्यायिक अधिकारीगण राधेश्याम यादव  अपर  जिला जज नसीर अहमद ,अपर जिला जज प्रथम दामोदर सिंह, अपर जिला जज बुधिराम यादव, अपर जिला जज विजय बहादुर यादव, नरेन्द्र बहादुर प्रसाद, बीएन पांडेय, श्री मृदुल कुमार मिश्रा, बीबी यादव ,मंजू रानी, अनलि कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन श्री अब्बास अहलास एहसास जौनपुरी विशेष न्यायिक मजि. ने किया।
खाना बनाते समय महिला झुलसी
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के खैराना गांव में बुधवार की सुबह खाना बनाते समय एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सुरेन्द्र की 30 वर्षीया पत्नी फिरती देवी सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थी कि अचानक वह आग से झुलस गयी। परिजनों ने उसे इलाज हेतु उसे शाहगंज के पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है।
 

परिजनों की डांट से विवाहिता ने खाया जहर
शाहगंज। सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावा कला गांव में बुधवार को जहर  खाने से एक विवाहिता महिला की हालत बिगड़ गयी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रमाशंकर की 22 वर्षीया पत्नी प्रियंका को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांटा फटकारा था उसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। जब उसकी हालत बिगडऩे लगी तो आस पास के लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुट गयी। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे इलाज हेतु शाहगंज पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
कलेक्ट्रेट सभागार में मौन रखकर दी गयी श्रद्घांजलि
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में बुधवार कलेक्ट्रेट सभागार में सुक्खूराम  नजारत चपरासी मछलीशहर की सड़क दुर्घटना मे आकस्मिक निधन 9.30 बजे हो जाने पर अपरान्ह कलेक्ट्रेट सभागार में 2 मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया कि मृतक परिवार को इस दु:ख को सहन करने की क्षमता प्रदान करे। इस अवसर पर सी0डी0ओ पी0सी0 श्रीवास्तव ए0डी0एम0 द्वव गंगा राम गुप्ता अरविन्द कुमार पाण्डेय, डी0डी0ओ0 तेज प्रताप मिश्र कलेक्ट्रेट कर्मचारी शिवमोहन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, आशीष त्रिपाठी, श्याम बिहारी सिंह, अशोक चक्रवती सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
 


छत पर चढ़ते समय वृद्घ महिला का पैर टूटा
शाहगंज। बुधवार की सुबह छत पर चढ़ते समय एक वृद्घ महिला सीढ़ी से गिर गयी। जिससे उसका पैर टूट गया। उसे इलाज के लिये शाहगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के पलिया माफी गांव निवासी इन्द्रमणि  की 70 वर्षीया पत्नी फूल कुमारी  सुबह छत पर धूप में बैठने के लिये सीढ़ी के सहारे चढ़ रही थी कि उसी वक्त उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गयी। जिससे उसका पैर टूट गया। परिजनों ने उसे इलाज हेतु शाहगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक का पैर टूटा

 शाहगंज। सरपतहां थाना क्षेत्र के उसरगांव के पास बुधवार की सुबह बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी जिसमें एक बाइक सवार का पैर टूट गया। जानकारी के अनुसार शमसेर 45 साल पुत्र माजिद अली निवासी एराकियाना शाहगंज वह सुबह उसरगांव अपनी बाइक से जा रहा था कि उक्त गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी जिसमें उसका पैर टूट गया और दूसरा बाइक सवार बच गया। उसका इलाज चल रहा है।
 


अज्ञात ट्रक से युवक घायल
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहा स्थित जौनपुर वाराणसी मार्ग पर बुधवार की सुबह एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बितौनी गांव निवासी चंदन पुत्र पारस 24 साल सुबह अपनी बाइक से जलालपुर चौराहे से घर जा रहा था कि उक्त चौराहा के पास स्थित जौनपुर वाराणसी मार्ग पहुंचते ही पीछे से आ रही एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है।
 


संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के समदहां गांव निवासी बृजेश की 22 वर्षीया पत्नी आरती बीती शाम संदिग्ध परिस्थतियों मेंं झुलस गयी। पति बाहर रहता है। सास ससुर खेत में काम करने गये थे। ग्रामीणोंं ने इसकी सूचना खेत में जाकर सास ससुर को दी। उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया  गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक की मौत एक घायल
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के बदलापुर गेस्ट हाउस के सामने बुधवार को बाइक-व रोडवेज की टक्कर में एक मौत हो गई और दूसरा गंम्भीर रूप से घायल हो गया जानकारी के अनुसार मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र राजेपुर गांव निवासी राजेश पुत्र लल्लन और सुख्खू पुत्र राम नरायन बाइस टकवा के लिये निकले बदलापुर स्थित गेस्ट हाउस के समीप समाने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आने से चालक सुख्खू की घटनास्थल पर मौत हो गई। और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे स्थानीय लोगों ने उच्चीकृत स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजवाया जहां उसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुयी है।