विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Sunday 21 December 2014

उच्च शिक्षा में नियमित मूल्यांकन आवश्यक : प्रो. गौतम

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन में शनिवार को आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा एवं मूल्यांकन विषयक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि रूहेलखण्ड विश्वविद्यालयए बरेली के पूर्व कुलपति प्रख्यात शिक्षाविद प्रो0 एस0पी0 गौतम ने कहा कि उच्चशिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता का मूल्यांकन समय.समय पर होता रहे इसके लिए संस्थानों को सक्रिय होना होगा। शिक्षकों को शोध कार्यो की मौलिकता एवं गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों के कौशल विकास को निखारने की दिशा में अनवरत प्रयास करने की जरूरत है।प्रो0 गौतम ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं को समाज में अपना सर्वोच्च योगदान देने के लिए नित्यप्रति आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। कालेज व उसके कर्मचारी समाज को जोड़ते व जागरूक करते है। अध्यक्षीय सम्बोधन में कुलपति प्रो0 पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय सदैव नया कुछ करते एवं सोचते रहते हैं। हमें उनका क्रमवार अभिलेखी करण करने की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र में जो भी हमारी उपलब्धियॉ है उसकी प्रस्तुति महत्वपूर्ण ढंग से करने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि विद्यार्थियों की संतुष्टि रोजगार के अवसर व्यक्तित्व विकास एवं कौशल उन्नयन के लिए के प्रयास हम सभी का पहला व अंतिम उद्देश्य होना चाहिए। कुलपति ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में सतत् अकादमिक कार्यों के संचालन पर बल दिया।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से की गयी। मुख्य अतिथि को कुलपति द्वारा स्मृति चिन्ह भेट किया गया। स्वागत कार्यक्रम संयोजक डा0 मानस पाण्डेय एवं आभार संकायाध्यक्ष प्रो0 बी0बी0 तिवारी किया गया। संचालन डा0 एच0सी0 पुरोहित ने किया।
कार्यशाला में उद्घाटन सत्र के बाद प्रथम तकनीकी सत्र को डा0 अरूण कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए नैक मूल्यांकन के विभिन्न प्रपत्रों एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। द्वितीय तकनीकी सत्र में प्रो0 बी0बी0 तिवारी ने विश्वविद्यालय द्वारा नैक मूल्यांकन के बारें में किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला।  

विधायक ने बांटे 300 कंबल

  • गरीबों की समृद्घि के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्घ : ललई यादव

खुटहन। ठंड में गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। लाक मुख्यालय के सभागार में मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा। समाजवादी पार्टी की सरकार ने हमेशा गरीबों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित किया है। प्रदेश के विभिन्न ब्लाकों के गांवों में लोहिया गांवों का चयन कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। मौके पर तीन सौ गरीबों को कंबल दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार केके सिंह, लेखपाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पुट्टीलाल यादव, विकास सिंह, रामफेर प्रजापति, राज महातम यादव, एडीओ पंचायत त्रिभुवन यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष श्याम बहादुर यादव तथा संचालन राजेंद्र मिश्रा प्रधान ने किया।
सुइथाकला ब्लाक मुख्यालय पर विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने 300 गरीबों को कंबल वितरण किया। मौके पर खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर यादव, मिथिलेश यादव, राकेश वर्मा, राम उदय पांडेय, प्रेमनाथ ओझा आदि उपस्थित रहे।

घर-घर जाकर चला भाजपा सदस्यता अभियान

जौनपुर। भाजपा की विशेष सदस्यता अभियान के दूसरे दिन नगर इकाई द्वारा जगह जगह वार्डों से सदस्यता अभियान चलाया गया। नगर मीडिया प्रभारी राजवीर दुर्गवंशी ने अलफस्टीनगंज ख्वाजगी टोला वार्ड में घर घर जाकर सदस्य बनाये भाजपा नगर प्रवासी पंकज मिश्रा सदस्यता प्रमुख ने चकनाथूपुर धन्नुपुर, शकरमंडी में घर घर जाकर  सदस्यता अभियान चलाया।  सह सदस्यता प्रमुख गौरव श्रीवास्तव वार्ड अध्यक्ष आलोक ने रासमंडल वार्ड में सैकड़ों लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़ा। नगर प्रवासी पंकज मिश्रा ने कहा कि भाजपा सभ वर्गों को जोड़कर मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में शसक्त भारत भाजपा का निर्माण करना है।

इस्लाम में आतंकियों की कोई जगह नहीं: महफूजुल हसन

जौनपुर। हजरत मोहम्मद साहब व उनके नवासे हजरत इमामे हसन की शहादत के मौके पर हुसैनियां नकी फाटक में अंजुमन जुल्फेकारियां के तत्वाधान में मजलिसे अजा एवं जुलेसे अलम व ताबूत का आयोजन किया गया। इस मजलिस अजा में सबसे पहले जनाब मोहम्मद जाफर साहब व उनके साथियों ने सोजख्वानी पेश किया। मौैलाना ने तकरीर में कहा कि इस्लाम धर्म के उद्ïदेश्यों एवं शिक्षा पर विस्तार से प्रकाश डाला हजरत मोहम्मद साहब और इस्लाम धर्म संसार से अन्याय अत्याचार, उत्पीडऩ, शोषण एवं भेदभाव को खत्म करने के लिये आया रसूल और आले रसूल हमेशा जुल्म के खेलाफ संघर्ष करते रहे।

दबंगों ने पांच को पीटकर किया घायल

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के बढ़ौली गांव में रविवार की सुबह लगभग 9 बजे बच्चों के विवाद को  लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की जमकर पीट दिया। जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। विवरण के अनुसार थाना क्षेत्र के बढ़ौली गांव में काफी दिनों पहले  दलित बस्ती और यादव बस्ती में बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी थी कि उसी विवाद को लेकर रविवार की सुबह दलित बस्ती के कुछ लोगों ने यादव बस्ती पर हमला बोल दिया। जिसमें राजपति  यादव 50 साल, अखिलेश 26 साल, संदीप 20, छविनाथ 55, लोदर 60 साल, को जमकर  पीट दिया जिससे लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय ग्रामणों की मदद से घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है। 

समाजसेवी ने 150 गरीबों में बांटी रजाई

नौपेड़वा। क्षेत्र के कर्तिहा गांव निवासी व समाजसेवी सै. अफसर हुसैन रिजवी ने रविवार को ठंड से झेल रहे गरीबों में रजाई का वितरण किया। आस पास के गांव के 150 गरीबों को सम्मान के साथ रजाई वितरण किया गया। रजाई पाने के बाद लोग खुशी से झूम उठे। और गरीबों ने उनकी सराहना करते हुए रजाई लेकर अपने घर को चले गये। उक्त अवसर पर सूर्यप्रकाश मिश्रा, शेरबहादुर यादव, वीरेन्द्र कुमार, काशिम अली, मकबूल आदि लोग उपस्थित रहे।

टैम्पो चालक का धरना कल

जौनपुर। श्रमिक कल्याण समिति की बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर योगेन्द्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुआ जिसमें सैकड़ों टैम्पो चालकों ने उपस्थित होकर   शासन प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध हो जगह जगह बैठकर अपनी बातों से अधिकारियों को अवगत कराया। उच्चाधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब न दिये जाने के कारण 22 दिसम्बर को राजा साहब  के पोखरे पर धरना प्रदर्शन कर अपनी बात महामहिम तक पहुंचायेंगे। इस मौके पर रंजीत कुमार कलीम कुरैशी, प्रदीप सोनी,  मनीष मौर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

शनिवार का दिन रहा पुलिस डे की तरह

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार  ने अपने विभाग में अधिकारी थानाध्यक्ष व सिपाहियों के बीच अपनत्व की भावना मजबूत रखने के लिये शनिवार को 20 दिसम्बर को सभी सीओ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अपर पुलिस अधीक्षक नगर व सभी क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि सभी लोग थानों में स्पेशल भोजन बनवाये और कर्मचारियों के साथ बैठकर भोजन करें। पुलिस अधीक्षक के इस फैसले पर जनपद के सभी थानों में भोजन बनवाया गया।  ग्रामीण क्षेत्र के थानों पर सभी क्षेत्राधिकारियों ने भोजन का निरीक्षण किया और साथ में बैठकर भोजन किया। पुलिस अधीक्षक के इस फैसले से शनिवार का दिन ऐसा लगा कि जैसे यह दिन पुलिस डे की तरह मनाया गया।  स्वयं पुलिस अधीक्षक कोतवाली पहुंचकर दरोगा सिपाहियों का बनाया गया भोजन का स्वाद लिया और लाइन बाजार थाने में जाकर सिपाहियों की पंक्ति में बैठकर भरपेट भोजन किया। पुलिस अधीक्षक का यह कदम इसलिये उठाया गया कि त्योहारों के अवसर पर पुलिस ने काफी लगन से कामकर सभी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराया। 

पूर्व सांसद उमाकांत यादव एक बार फिर सपा में शामिल !

जौनपुर। बसपा के पूर्व सांसद उमाकांत यादव एक बार फिर हाथी की सवारी छोड़कर साईकिल पर सवार होने जा रहे है। सूत्रों की माने तो उमाकांत यादव जल्द ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने अपने साथियों की साथ सपा की सदस्यता ग्रहण कर लेगे। सूत्र ने यह भी दावा किया कि जिले के एक मंत्री द्वारा हरी झण्डी देने के बाद उमाकांत को सपा में शामिल किया जा रहा है। उमाकांत यादव 1989 के विधानसभा चुनाव में माफिया से नेता बने थे उस चुनाव में जनता दल से खुटहन से विधायक चुने गये उसके बाद 1991 के चुनाव में वे बीजेपी के लालता यादव से चुनाव हार गये थे। 1993 के विधान सभा चुनाव में सपा बसपा गठबंधन से यह सीट भाजपा से छिन लिया। 1996 के चुनाव में सपा के टिकट पर विधायक बने। 2002 के चुनाव में बसपा के ललई यादव ने उमाकांत को करारी शिकस्त देते यह सीट बसपा की झोली में डाल दिया। उसके बाद उमाकांत से सपा मुखिया से अनबन होने के कारण साईकिल की सवारी छोड़कर हाथी पर सवार हो गये। पुराने सारे गिले शिकवे भूलकर मायावती ने उमाकांत पर भरोषा करके 2004 लोकसभा चुनाव में टिकट दिया उमाकांत जेल भीतर रहकर इस चुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता केशरीनाथ त्रिपाठी और सपा सांसद सीएन सिंह को करारी शिकस्त देते हुए हाथी का परचम लहराया। 

अरूण दूबे को राज्यमंत्री बनाये जाने पर समर्थकों ने जताई खुशी

खुटहन। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठï नेता और बदलापुर के सपा विधायक ओम प्रकाश दूबे के पुत्र अरूण दूबे को सपा सरकार द्वारा दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाये जाने पर क्षेत्र में सपाइयों सहित शुभचिन्तकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कर रविवार को जनपद में प्रथम आगमन पर उनके आवास पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक बाबा दूबे ने उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि अरूण दूबे को आवास विकास परिषद का उपाध्यक्ष बनाया है।  स्वागत करने वालों मेंं सभाजीत तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, महेन्द्र यादव, हरसू शास्त्री, उमाशंकर यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एसडीएम ने गरीबों को बांटा कंबल

चंदवक । भयानक ठंड से जहां हर कोई परेशान है वहीं गरीब तबके के लोग किसी तरह फटापुराना पहनकर ठंड गुजार रहे हैं। रविवार को एसडीएम केराकत हर्षवर्धन मौर्य व शशिभूषण द्वारा क्षेत्र के बरेछ, भरौदी, सहित अनेक गांव में सौ गरीब तबके के लोगों को ठंड से बचने के लिये कम्बल बांटा गया।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति घर से जब निकले गरम कपड़े पहन कर निकले। तथा ठंड से बचकर रहे। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।