विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Friday 28 November 2014

काशी पहुंचेंगे शनिवार को, राष्ट्रपति

वाराणसी।राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शनिवार को काशी के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह इंडियन सोशियोलॉजिकल सोसाइटी के 40वें अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। राज्यपाल राम नाइक भी कार्यक्रम में मौजूद होंगे। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में होगा। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन तैयारियां को अंतिम रूप देने में लगी है। कैंपस को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया। बाबतपुर एयरपोर्ट पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है।

 जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शनिवार की दोपहर 2:30 बजे विद्यापीठ स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां से 2:45 बजे वह कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां आयोजनकर्ता राष्ट्रपति, राज्यपाल राम नाइक और स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन को स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। दोपहर 3 बजे शोध पत्रों और किताबों का उद्घाटन होगा। इसके बाद राज्यपाल भाषण देंगे। 3:45 बजे राष्ट्रपति दिल्ली वापस लौट जाएंगे।राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सुरक्षा के लिए लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल (बाबतपुर) एयरपोर्ट को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया है। जगह-जगह सेना और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। वायुसेना का हेलिकॉप्टर हर 10 मिनट के बाद हवाई चक्कर लगाकर चीजों की निगरानी कर रहा है

 जिला प्रशासन राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर बेहद सतर्क है। डेढ़ हजार से ऊपर पुलिसकर्मियों के साथ तीन कंपनी पीएससी को भी लगाया उनकी सुरक्षा में लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन के आलाधिकारियों की मानें, तो कैंपस हेलिपैड से सीधे राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल पर कार द्वारा पहुंचेंगे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
  
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

विश्व हिन्दू सम्मेलन 28 दिसम्बर को

प्रांतीय नगर मंत्री का किया गया जोरदार स्वागत


जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज का नगर में  पहुंचने पर  विश्व हिन्दू परिषद के  जिलाध् यक्ष नरसिंह बहादुर चौहान के नेतृत्व में जोरदार स्वागत  किया गया।   उक्त अवसर पर विभाग अध्यक्ष सभाजीत सिंह,  विभाग संगठन मंत्री महेशजी,  शीतला प्रसाद बिंद,   तीरथराज सिंह, भाजपा नगर  अध्यख राजेश  श्रीवास्तव, महामंत्री धर्मपाल कन्नौजिया, डा. दिनेश सिंह, प्रकाश सिंह,प्रभाकर तिवारी हरिराम  बिंद  आदि मौजूद रहे। मनोज ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जौनपुर में एक विशाल हिन्दू सम्मेलन 28  दिसम्बर को टीडी कालेज मैदान में  किया जायेगा। जिससे देश  भर के प्रमुख साधू संतों और विश्व हिन्दू परिषद के राष्टï्रीय नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा उक्त विश्व हिन्दू सम्मेलन को जोरदार बनाने के लिये शुक्रवार को जौनपुर में बैठक कर रणनीति बनायी गयी और जिम्मेदारी बाटी गयी।  उक्त हिन्दू सम्मेलन में अशोक सिंहल, प्रकाश शर्मा राष्टï्रीय संयोजक बजरंग दल, महंत आदित्यनाथ, स् वामी चिन्मयानन्द, वेदांती महाराज सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। बैठक को अरविन्द मिश्र,  रामप्रीत, महेन्द्र यादव, महेश जी आदि लोगों ने  सम्बोधित किया।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

 जीरो टिलेज मशीन के बारे में किसानों को दी गयी जानकारी

बक्शा। आचार्य नरेन्द्रदेव  के इजीनियर अमिताब का अपने स्टूडेंट हरिशंकर जितेन्द्र प्रसाद ज्ञानमुनि कालीदीन के साथ ग्राम रावतपुर एवं वीरभाापुर मे जीरो टिलेज   मशीन से बुआई  कैसे की जाये  खेत का    चुनाव किस प्रकार की  जाये खेत में खरपतवारों को कम कैसे  हो सिंचाई में पानी  की बचत  समय के साथ  बुआई  कैसे  करें आदि के बारे में स्थानीय किसान ओमप्रकाश सिंह  अनिल सिंह, रवीेन्द्र सिंह रामआसरे सिंह आदि लोगों को फायदे व नुकसान के बारे में बताया।
  
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
 

बाइक की चपेट में आकर युवक जख्मी

शाहगंज।  शुक्रवार की सुबह सड़क पार करते समय एक युवक बाइक की चपेट में आने से वह बुरी तरह  से घायल हो गया। उसका इलाज  शाहगंज के एक  प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। अम्बेडकरनगर फैजाबाद निवासी  अरविन्द 29 पुत्र रामअवध  सुबह उक्त स्थान पर  स्थित चौराहे पर  किसी सामान को खरीने गया था कि उसी समान लेने के लिये सड़क पार कर दूसरी दुकान पर  जा रहा था कि बाइक  के चपेट में आकर बुरी तरह  से घायल हो गया।  परिजनों ने उसे इलाज के लिये भर्ती कराया।
  
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

जली विवाहिता की मौत

जौनपुर। जिला चिकित्सालय में जली अवस्था में  इलाज के लिये भर्ती करायी गयी रामा देवी 20 पत्नी प्रमोद यादव ननियाव मडिय़ाहूं  ने इलाज के दौरान बीती रात दम तोड़ दिया।  बुरी तरह जली अवस्था में  भर्ती करायी गयी रामा देवी की हालत शुरू से ही गंभीर बनी हुयी थी।  
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जौनपुर। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी चिकित्सा जनपद जौनपुर  कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ  था जिसमें  चुने गये पदाधिकारियों को शुक्रवार को जिला अस्पताल के सभागार में  शपथग्रहण समारोह  आयोजित हुआ। इस सभा में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. भाष्कर व महिला चिकित्सालय मुख्य  चिकित्साधिक्षिक लिलि श्रीवास्तव,  डौ सैफ खान, डा. आरके जायसवाल की उपस्थिति में अध्यक्ष संजय  त्रिपाठी,  रमेश वाल्मिकी कोषाध्यक्ष, संतोष पांडेय मंत्री, मो. फारूक, वरिष्ठï उपाध्यक्ष राजकुमार यादव,  रवि सिकरी   संयुक्त मंत्री, संतोष वाल्मिकी को संगठन मंत्री व आदि को शपथ दिलायी गयी।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

 कदीम तरही शब्बेदारी 29 नवम्बर को


जौनपुर । हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में अंजुमन जाफ रिया की क़दीम तरही शब्बेदारी 29 नवम्बर शनिवार को आयोजित होगी। शब्बेदारी इमाम बारगाह कल्लू मरहूम में रात्रि 8 बजे शुरू होगी। जिसमे मजलिस को कोलकता के मौलाना अतहर अब्बास खि़ताब करेगे। अंजुमन जाफरिया के अध्यक्ष नजमुल हसन नजमी ने बताया की शब्बेदारी में देश विदेश से लोग इमाम हुसैन को पुरसा देने आते है । इसलिए इस शब्बेदारी का विश्व पटल पर अपना अलग मुकाम है । उन्होंने बताया की विश्व विख्यात नौहाखा फरमान आब्दी जंगीपुरी हाल मुकीम दुबई तशरीफ़ ला रहे। इसके आलावा अंजुमन हैदरी बनारस , अंजुमन मुहफिज़े अजा इलाहाबाद , अंजुमन यादगारे हुसैनी मुजफ़्फरनगर, अंजुमन पंजतनी पटना , अंजुमन मासूमिय फैजाबाद ,अंजुमन सफिरे नासिरुल अजा कठघर कमाल सहित नगर की भी मातमी अंजुमन नौहा खानी करेगी। नजमी ने जनपदवासियो से शब्बेदारी में शिरकत की अपील की है। 

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप 

नामजद चार में से पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार


 सिकरारा। स्थानीय थानान्र्तगत मेहदी गांव निवासी संजय यादव की 22 वर्षीया पत्नी संगीता यादव की शुक्रवार की सुबह  संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गयी। संगीता यादव के मायके वालों ने स्थानीय पुलिस में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराते हुए उसके सास ससुर व पति समेत चार लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार  संगीता यादव  शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह जल गयी। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। संगीता के परिजनों का कहना है कि खाना बनाते समय सरिता के कपड़ों में आग लग गयी। जबकि मायके वालों द्वारा दहेज के लिये  संगीता को जलाकर मार डालने के आरोप की तहरीर मिलने पर स्थानीय पुलिस ने पति संजय  और ससुर रामजीत को गिरफ्तार कर लिया। संगीता का मायका मछलीशहर थानान्र्तगत हिठुआ खुर्द गांव में है। उसका विवाह संजय यादव पुत्र रामजीत के साथ हुआ था। मायके वालों का कहना था कि विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिये प्रताडि़त किया जाता था। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गये। और उन्होंंने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण ओपी पांडेय, और सीओ सदर अभिषेक सिंह ने भी मौके का मुआइना किया और अधीनस्थों को त्वरित कार्यवाही की आदेश दिया।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

ऐतिहासिक धनुष यज्ञ में लाउड स्पीकर रहे बंद 

पूर्व सभासद के हस्तक्षेप पर क्षेत्रीय जनता में रोष


जौनपुर। पांचों शिवालय पुरानी बाजार बाजार भुआ का भगवान राजा जनक के दरबार में पहुंच शिव के धनुष को तोड़ राजकुमारी सीता के विवाह का प्रसंग मंचन के बाद राम बरात निकाली गयी। जो बाजार भुआ मुल्ला टोला,   ताड़तला चहारसू  चौराहा कोतवाली होते हुए पांचों शिवालय पहुंची।  राम बारात निकले के पूर्व  परशुराम-लक्ष्मण संवाद के प्रसंग  का श्रद्घालुओं ने जमकर  आनन्द उठाया।
  साम्प्रदायिक एकता के लिये विख्यात पूरे रास्ते से इस राम बारात का स्वागत सभी वर्गों ने किया।  रामबारात को रास्ते में जगह-जगह रोककर उसका  स्वागत  व जलपान कराया गया। भगवान राम बंधुओंं को  दर्शन व आरती पूजन भी किया गया। राम बारात के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल चल रहा था। राम बारात के साथ बड़ी संख्या में पुलिस   बल चल रहा था। बारात में शामिल बच्चे,  बूढ़े और युवा आकर्षण का केन्द्र बने रहे।



एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

बिहार ने मध्य प्रदेश को हराया


जौनपुर।  शुक्रवार को दूसरे दिन नौवी सीनियर साफ्टबाल चैम्पियनशिप के दूसरे दिन के मुकाबले में बिहार ने मध्य प्रदेश को हरा दिया। बिहार की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश को 91 रनों का लक्ष्य दिया। बिहार के  सफल बल्लेबाज राजन ने मात्र पन्द्रह गेंदों में 37 रन बनाकर मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया। उसने दो छक्के और तीन चौके लगाये।
वहीं मध्य प्रदेश की टीम मात्र 26 रनों में ढेर हो गयी।  26 रनों पर आउट करने के लिये राजन का योगदान सराहनीय रहा। उसने तीन विकेट लिये। वहीं दूसरे मैच में उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया। जिसमें उड़ीसा ने विजयश्री हासिल की।
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

 विधि के छात्रों ने पूविवि में  किया प्रदर्शन

जौनपुर। तिलकधारी सिंह विधि महाविद्यालय के दर्जनों छात्रों ने   पूर्वांचल विवि पहुंचकर  नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि अंक पत्र आने के बाद भी छात्रों का तीसरे वर्ष में प्रवेश नहीं लिया जा रहा है। 
छात्रोंं का कहना है कि द्वितीय वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर का अंक पत्र आ गया।  उसके बाद भी कालेज द्वारा प्रवेश नहीं लिया जा रहा है।  प्रवेश करने में हीला हवाली  की जा रही है। छात्रवृत्ति का अंतिम तिथि 30 नवंबर  है प्रवेश न होने  से सैकड़ों  छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ रहा है।  कालेज  प्रशासन का कहना है कि छात्रों का बैक लगा हुआ था। इसलिये चौथे सेमेस्टर की मार्कसीट पर नवंबर में संशोधन हुआ है। नहीं होने पर प्रवेश लिया जायेगा।
इस दौरान पूर्व विधि संकाय अध्यक्ष मिलेश यादव,  नवनीत भारद्वाज, शैलेष कुमार,  आकाश भूषण,  विनय दुबे आदि रहे।
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा