विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Tuesday 2 December 2014

आटो के धक्के से तीन घायल
जौनपुर। नगर के सद्ïभावना पुल पर मंगलवार को आटो के धक्के से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार  पोड़ई 40 साल पुत्र प्रभुराज रिक्शा चालक है। वह रोज की भांति मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे आटो रिक् शा  कोतवाली से सवारी लेकर कचहरी जा रहा था कि सद्ïभावना पुल पर पहुंचते ही पीछे से एक आटो ने जबरदस्त धक्का मार दिया। जिसके कारण धक्का लगने से आटो में सवार सुमन 60 पत्नी जगदीश व उसकी पुत्री वंदना निवासी सरायख्वाजा व चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां वंदना की हालत अधिक गंभीर होने के नाते उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया और दोनों घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

भाजपा का डिजिटल सदस्यता अभियान
जौनपुर। मंगलवार को भाजपा द्वारा नगर महामंत्री गौतम गुप्ता के नेतृत्व में नगर के उमरपुर वार्ड में वृहद स्तर पर डिजिटल सदस्यता अभियान चलाकर भारी संख्या में वहां के स्थानीय निवासियों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। इसी क्रम में दूर  संचार उपभोक्ता प्रकोष्ठï के जिला संयोजक डा. राजवीर सिंह राजा ने टीडी कालेज छात्रसंघ के युवा नेता वरूण सिंह निहाल को सैकड़ों समर्थकों के साथ सदस्यता दिलाते हुए टीडी कालेज का कैम्पस अम्बेस्डर नियुक्त किया है। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, अशोक सिंह, डा. दिनेश सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, नीरज गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, दीपवन्द राम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। विकास शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 



बाइक पेड़ से टकराई, युवक जख्मी


नौपेड़वा। स्थानीय बक्शा थाना क्षेत्र के मई चौराहे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जाकर टकरा गयी जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के दरियावगंज गांव निवासी मोनू यादव पुत्र भुटुन्नी मंगलवार की सुबह मई चौराहे से घर लौट रहा था कि मई चौराहे पर ही उसने अपनी बाइक की रफ्तार इतनी तेज  कर दी कि बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क के किनारे एक आम के पेड़ से जाकर टकरा गयी। आम के पेड़ से टकराने से उसे काफी चोटे आयी है। उसे 108 एम्बुलेंस सेवा से प्राथमिक उपचार के लिये भर्ती कराया गया।

No comments:

Post a Comment