विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Saturday 29 November 2014

विरोधियों पर बरसे मोदी कहा- ब्याज समेत लौटाऊंगा प्यार

भाजपा की सरकार बनी तो सपनों का झारखंड दूंगा 

- मोदी

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के जमशेदपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। रैली में भारी भीड़ मौजूद थी। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीष्य उपाध्यक्ष रधुवर दास समेत विधानसभा के सभी प्रत्याशियों का नाम लेकर संबोधन शुरू किया। मोदी ने कहा कि मैं आपसे कुछ नहीं मांगूंगा। मैं आप से आज शिकायत करूंगा। आप सुनने को तैयार हैं ना, बुरा तो नहीं मानोगे। मोदी ने कहा कि लोकसभा में मैं खुद चुनाव लड़ रहा था, उस समय यह मैदान आधा खाली था, लेकिन आज कहीं जगह नहीं है। इसका मतलब है कि इस बार हमें झारखंड में लोकसभा चुनाव से भी बड़ी जीत मिलेगी।
मोदी ने कहा कि मुझे आप को धन्यवाद कहना है। जमशेदपुर व झारखंड ने हम पर विश्वास बनाए रखा और दिल्ली में सरकार बनवाने में मदद की। मैं आपके प्यार के लिए आभारी हूं। आप मुझे जो प्यार दे रहे हैं उसे मैं विकास कर ब्याज के साथ लौटाउंगा। जमशेदपुर का आन बान शान बदल कर रख दूंगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वाजपेयी जी ने झारखंड बनाया था। बेटा हो या बेटी 13-14 साल में बड़े हो जाते हैं। 13 साल के बाद बालक के जीवन में बदलाव आ जाता है। 13 साल से 18 साल की उम्र में अपने बेटे व बेटी का हम सभी ख्याल रखते हैं। कहां आता है, कहां जाता है, उस पर ध्यान रखा जाता है। 18 के बाद कहीं जाए परिवार का नाम रोशन करे, यही चाहत होती है।
पिछले 50 साल से दिल्ली की सरकार ने राज्यों की ओर ध्यान नहीं दिया। जमशेदपुर के अंदर कोयला व आयरन और न हो तो यहां के लोगों की जिंदगी चलेगी क्या? हमने जो नीति बनाई है झारखंड को 20 हजार करोड़से ज्यादा पैसे मिलने वाले हैं।
आज झारखंड को छोड़कर नौजवान पलायन करने को मजबूर हैं। जमशेदपुर एक लघु भारत है यहां शायद ही कोई गली हो जहां अन्य राज्यों के लोग न मिल जाएं। आज झारखंड पीछे है, आगे बढ जाए तो हिन्दुस्तान आगे हो जाएगा। रोजगार के लिए सबसे ज्यादा ताकत झारखंड में है। आप मुझे पूर्ण बहुमत वाली सरकार दें, मैं इस राज्य की तकदीर बदल कर रख दूंगा। मोदी ने कहा कि परिवारवाद, वंशवाद ने भारत की राजनीति को बर्बाद कर दिया है। परिवारवाद खत्म होना चाहिए। बाप- बेटा शासन खत्म होना चाहिए। आज पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान का डंका बज रहा है। बज रहा है कि नहीं. जोर से बोलो। क्या कारण है, यह किसके कारण हो रहा है। यह मोदी के कारण नहीं बल्कि आप के कारण हो रहा है। झारखं में डंका बजना चाहिए कि नहीं। पूर्ण बहुमत की सरकार बनाइए आपको सपनो का झारखंड मैं दूंगा।



एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

No comments:

Post a Comment