विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Sunday, 11 October 2015

हिंसा से प्रशासन के माथे पर पसीना

दूसरे चरण का मतदान शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए कसी कमरपांचों ब्लाकों में है रस्साकसी , दबंगों  और बहुबलियों  का बोलबाला


मडिय़ाहूं/ सिकरारा।
 चुनावी तपिश से शनिवार की रात गर्म दिखी। चुनावी जंग जीतने की छटपटाहट प्रत्याशियों व समर्थकों में देर रात तक देखी गई। मतदाताओं को रिझाने के लिए पदयात्र, बैठकें व दावतों का दौर देखा गया। प्रत्याशी व समर्थक रातभर आचार संहिता का उल्लंघन करते देखे गए।


जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में हुई हिंसा की घटनाओं ने पुलिस-प्रशासन के माथे पर पसीना ला दिया है। जिन पांच ब्लॉक में मंगलवार को दूसरे चरण में मतदान होना है, वहां संवेदनशील बूथों और गांवों में सुरक्षा इंतजाम की अधिकारियों द्वारा नए सिरे से समीक्षा की गई। संवेदनशील गांवों में  ही पर्याप्त मात्र में पुलिस पिकेट तैनात करने की योजना हैं। प्रशासन इस बात को लेकर भी काफी फिक्रमन्द है इन ब्लाकों में से एक में प्रदेश के कबिनेट मंत्री कुनबा किस्मत आजमा रहा है तो मफिया डान मुन्ना बजरंगी का ग्रह निवास और प्रभाव क्षेत्र होने से चुनाव के दौरान कभी भी स्थितियां समान्य हो सकती है इसी दूसरे चरण में पूर्व बहुबली सांसद धनजय सिंह के ग्रह क्षेत्र में भी चुनाव सम्पन्न कराना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ।

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को पांच ब्लॉक मडिय़ाहू, रामपुर, रामनगर, बरसठी और सिकरारा में मतदान होना है।

मतदान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य का मतदान सम्पन्न होगा। इसके लिए 10 जोनल मजिस्टे्रट, 55 सेक्टर मजिस्टे्रट तैनात किये गये है।

सामान्य 244 केन्द्र 524 बूथ, सम्बेदनशील 101 मतदान केन्द्र, 258 बूथ, अति सम्बेदनशील 73 मतदान केन्द्र, 02 बूथ, अति सम्बेदनशील प्लस 44 मतदान केन्द्र, 116 बूथ, कुल 462 मतदान केन्द्र तथा 1098 मतदेय स्थल बनाया गया है। जिसमें कुल 4392 मतदान कार्मिक तैनात किये गये है।

शाम पांच बजे थम गया प्रचार

जौनपुर। दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले 13 अक्टूबर के चुनाव हेतु प्रचार-प्रसार का दौर रविवार की शाम पांच बजे थम गया। उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक दिए हैं। बरसठी, मडयि़ाहूं, रामनगर, रामपुर, मडिय़ाहूं और सिकरारा विकास खंड में चुनाव 13 अक्टूबर को होना है।

हर दो घंटे में पहुंचेंगे जोनल मजिस्ट्रेट

 जौनपुर। दूसरे चरण में होने वाले जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए पांच ब्लाकों में चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए तैनात किए गए 10 जोनल मजिस्ट्रेट और 55 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक पीसी श्रीवास्तव ने शनिवार को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा किजोनल मजिस्ट्रेट प्रत्येक दो-दो घंटे पर मतदेय स्थल का भ्रमण करेंगे। साथ ही मतदान का प्रतिशत कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएंगे।

झुलसने से दो की मौत


जौनपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों से झुलसे हुये जिला चिकित्सालय में आये लोगो की उपचार के दौरान मौत हो गयी। पता चला है कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी नावेद पुत्र जावेद बीते दिन चाय बनाते समय झुलस गया था जिसे परिजनों ने उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। और उपचार के दौरान रात्रि में उसकी मौत हो गयी। उ त बालक ९० प्रतिशत जला हुआ था। इसी प्रकार से जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलो गांव निवासी फूलचंद्र यादव की पुत्री पूजा यादव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गयी थी। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने लाश को कजे मेंं लेकर पोस्टमार्टम के लिऐ भेज दिया।

धूमधाम से मनायी गयी, लोकनायक का जयंती

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय  नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा नगर इकाई द्वारा लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी की जंयती कार्यालय पर मनाई गयी। नगर के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया की अध्यक्षता में एक गोष्ठी सपन्न हुई। गोष्ठी का संचालन जितेन्द्र केसरी ने किया तथा आभार मानिक चंद्र सेठ ने किया। मु य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह व अन्य भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओं ने लोक नायक जयप्रकाश के चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित की साथ ही दीनदयाल उपाध्याय,डा०श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,चित्र पर भी पुष्पाजंलि अर्पित किया। इस अवसर पर आनन्द त्रिपाठी संजू पाण्डेय शिवा यादव सतीश यादव शुभम् उपाध्याय,निरंज सिंह अंकित उपाध्याय सहित दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष के समक्ष ग्रहण किया।

मेडिकल स्टोर्स हड़ताल के लिए है सख्त प्रावधान

हो सकती है ३ माह से ७ साल की सजा 

ए0के0 यादव
जौनपुर। जैसे-जैसे दवा व्यवसाईयों के अखिल भारतीय भारत बंद की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे -वैसे गहमा गहमी बढ़ती जा रही है। जहां एक तरफ बंद के समर्थक संगठन से जुडे सक्रिय सदस्य जनपद में बंद को सफल बनाने की रणनीति अपना रहे है वही बंद विरोधी भारत बंद की असलियत को जाहिर कर मेडिकल स्टोर्स संचालको को १४ अ टूबर को अपनी दुकाने खोलने के लिए राजी कर रहे है। अब यह रस्साकसी शहर- तहसील से होती हुई सुदूर ग्रामीण अंचलों के मेडिकल स्टोर्स संचालकों तक पहुंच गई है। ऐसे में दोनों तरफ से दावे और चेतावनियों का दौर शुरू हो गया है। इधर केन्द्र सरकार द्वारा जारी परिपत्र में दिए गए निर्देशों की जानकारी के बाद स्थितियों मेंअचानक परिवर्तन आया है। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं रसायन मंत्रालय द्वारा जारी परिपत्र में प्रदेशो के ड्रग कन्ट्रोलरों को निर्देश जारी किए गए है कि वे स्थानीय बाजारों में दवाओं की उपलधता सुनिश्चित करने के लिए कानून से मिली शक्तियां का प्रयोग करें। दवाओं की उपलधा सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कन्ट्रोलर तथा स्थानीय प्रशासन को डी०पी०सी०ओ०और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जो अधिकार मिले है उनके तहत औषधि लाईसेंस दवा धारक पाबंद होता है। दवा (मूल्य नियंत्रण) आदेश १९९५ के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन,आवश्यक वस्तु अधिनियम १९९५ के प्रावधानों के अनुरूप दंडनीय है। आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा ७ के अनुसार औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश के उल्लघंन के लिये न्यूनतम ३ माह के कारावास के दंड की व्यवस्था है जो सात वर्ष तक के लिए बढ़ाई जा सकती है एवं नियमों का अतिक्रमण कारी जुर्माने का पात्र होता है। नियमानुसार लाईसेंस धारी अपने लायसेंस से भी हाथ धो सकता है।

फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या


जौनपुर। जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में दो बच्चे की मां फांसी पर झूल कर आत्म हत्या कर लिया है। बताया जाता है कि उ त थाना क्षेत्र के गांव बनकट निवासिनी बिन्दू पाल पत्नी कैलाश चंद्र पाल रात्रि में भोजन करने के बाद सोने चली गयी और दरवाजा की कुंडी चढ़ा कर घर के करी में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गयी। सुबह होने पर जब दरवाजा नही खुला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया और कोई हरकत नही हुई। इस पर घर वालो को संदेह होने लगा और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो वहां का दृष्य देखकर दंग रह गये और स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कजे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेजा। मृतका दो बच्चो की मां बताई गयी है। थाना अध्यक्ष बिरेन्द्र सोनकर ने बताया कि अभी तक मायके पक्ष से कोई शिकायत नही मिली है और लगता है कि वह खुद आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाही की जायेगी। जबकि इस आत्म हत्या की गांव में विषेश चर्चा है। 

दबंगों ने की पुरे परिवार की पिटाई, तोड़फोड़

निकाली जाने लगी है चुनावी टसल

मनमाफिक मतदान न करने से थे कुपित 

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र बसीरपुर गांव में दबंगो ने एक अबला परिवार पर इस तरह कहर बनकर टूटे की से कोई बड़ी रंजिश रही हो। मामला यह है कि गांव में वोटो की ठीकेदारी करने वाले लोगों ने एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर बुरी तरह घायल करने के साथ उनके घर व दुकान में तोड़ फोड़ किया और तमंचे से पूरे गांव को भयभीत कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उ त गांव में बीते दिनो हुए मतदान समाप्त होने के बाद गांव में वोटो की ठीकेदारी करने वाले दबंगो ने अपने समर्थक को वोट देने के लिए गांव के लोगों पर दबाव बनाया था। दबंगो को कही से यह जानकारी हुई की बिजय कुमार निषाद के परिवार वाले उनके समर्थको को वोट नही दिया इसी बात से नाराज होकर रविवार दोपहर लगभग १२ बजे दबंग अपने से  र्जन भर से अधिक लोगो के साथ लाठी डंडा गड़ासी से लैस होकर बिजय के घर पर हमला कर दिया। हमलावरो में कुछ लोगों ने अपने हाथों में तमंचा लेकर परिवार व ग्रामीणो को भयभीत करते रहे और उनके साथ आऐ लोग चक्र दर्शन पूदर्शन हनूमता दीपक व धर्मराज को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरो ने हमले के दौरान उसकी दुकान का सामान भी फेक दिया और मड़हे उजाड़ दिये। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष फराबाद आसुतोष तिवारी सहयोगी जवानो के साथ मौके पर पहुंच गये और घायलो को उपचार व कित्सकिय परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

Visit Our Website For Latest News

Tuesday, 10 March 2015

मंदिर में हुई भीषण चोरी

चोरों ने उड़ाए मूर्तियों के जेवर और घण्टे

रामपुर। स्थानीय थाना अन्तर्गत सिधवन गांव में सोमवार की रात प्रसिद्घ बैष्णो माता मंदिर में भीषण चोरी के समाचार है। चोरों ने चहार दीवारी फांदकर पहले मंदिर की मुख्य द्वार पर लगा ताला तोड़ा और अंदर घुस कर मोतियों के स्वर्णाभूषण छत दान पेटियां और घण्टे लेकर रफू चक्कर हो गये। जानकारी के  अनुसार उक्त मंदिर के पुजारी अनुराग चन्द्र शुक्ल नित्य की भांति सोमवार की शाम संध्यापूजन के बाद अपने घर चले गये। रात में चोरों ने वैष्णों माता मूर्ति को पहना हुआ सोने का हार लाकेट चांदी का छत वह हनुमान जी एवं राधेकृष्ण की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट बीस पीतल के घण्टे और मंदिर विभिन्न स्थानों पर लगी पांच दान पेटियां इक्ट्ïठे कर ली और लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। सुबह जब पुजारी और दूसरी श्रद्घालु मंदिर पहुंचे तो मंदिर की हालत देखकर हक्के बक्के रह गये। चोरी की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली क्षेत्रवासियों में गुस्से की लहर दौड़ गयी। बड़ी संख्या में इक्ट्ïठे हो गये। मौक पर पहुंचे थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने पूरी घटना का जायजा लिया। गौरतलब है कि इस मंदिर में कुछ समय पूर्व घुसे चोरे ने सो रहे पुजारी के साथ मारपीट चोरी की घटना को अंजाम दिया था दोबारा हुई इस घटना से श्रद्घालुओं में भारी रोष है। पुलिस ने  अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज शुरू कर दी है।

छ: दिवसीय श्रीरामकथा का आयोजन आज से

जौनपुर। मानस प्रचारिणी सभा के जनपद शाखा के बैनर तले श्रीरामचरितमानस सम्मेलन (श्रीराम कथा) का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जो 10 मार्च से शुरू होकर 15 मार्च तक चलेगा। स्थानीय नगर पालिका परिषद (टाउन हाल) में आयोजित सम्मेलन में ख्यातिलब्ध कथावाचक व मानस मर्मज्ञ पधार रहे हैं।
इस आशय की जानकारी देते हुये सभा के महामंत्री अनिल जायसवाल ने बताया कि उक्त सम्मेलन में मानस मराल दिनेश मिश्र दिनकर, आलोक मिश्र कानपुर, शिवशंकर मिश्र उन्नाव, सदन बिहारी चतुर्वेदी गाजीपुर व रितेश राय मऊ सहित अन्य कथावाचक कथा करेंगे। श्री जायसवाल ने बताया कि कथा सायं 7 बजे से प्रारम्भ होगा जहां उपस्थित होने के लिये उन्होंने कथाप्रेमियों से अपील किया है।

तीन दिवसीय शोक दिवस एवं मजलिसों का आयोजन

जौनपुर। मोहल्ला हमाम दरवाजा स्थित जामाएं इमानिया नासिरिया में एक सभा का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता जामाए इमानिया नासिरिया के प्रधानाचार्य मौलाना महफुजूल हसन खां ने की जिसमें विगत वर्षों की तरी इस वर्ष भी हजरत मोहम्मद साहब की इकलौती बेटी जनाब फात्म जहरा की वफात पर तीन दिवसीय आल इण्डिया पैमाने पर मजलिसों का आयोजन किया गया है। जिसमें हिन्दुस्तान के मशहूर सोजख्वान जनाब सैय्यद मोहम्मद नौशाद व हिन्दुस्तान के मशहूर सोजख्वान जनाब सैय्यद नजराने अकीदत पेश करेंगे। महफुजूल हसन खां ने बताया कि यह प्राग्राम सुबह आठ बजे से एक बजे दिन तक व शाम चार बजे से शाम आठ बजे एवं शाम सात बजे रात्रि ग्यारह बजे तक चार चरणों में तीनों दिन चलेगा। संचालन मौलाना सै0 आबिद रजा एवं मौलाना रजी हैदर करेंगे। मौलाना ने सभी धर्मों के लोग से अपील की है कि इस प्रोग्राम में शरीक होकर जनाब फात्मा जहर की शहादत पर उनके आखिरी बेटे ईमान अ0 स0 को पुरसा दें। आखिरी दिन की रात की आखिरी मजलिस के बाद जनाब फात्मा ताबूत की शबीह निकाली जायेगी। इस मजलिस को शिया धर्म के महान धर्म शुरू और नासिरिया अरबी कालेज के संरक्षक हजरत आयतुल्ला अल्लामा महमुुदूल हसन खां साहब संबोधित करेंगे।

वल्र्ड कान वेल्र्ड डे का आयोजन

जौनपुर। लायंस एवं लायनेस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा स्थित ऋषिकुल एकेडिमक स्कूल में आज वल्र्ड कामन वेल्थ डे के अवसर पर बच्चों का शारीरिक एवं मानसिकता स्वास्थ्य बनाये रखने हेतु खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत कक्षा एलकेजी से कक्षा ग्याहर तक के छात्र एवं छात्राओं ने सहभागिता किया।
कार्यक्रम में कई आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने बड़चढ़ कर उत्साह के साथ भाग लिया। तत्पश्चात सभी प्रतिभागी बच्चों में फल का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित विद्यालय प्रबंधक ऋषिक दूबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु खेलकूद भी आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजीव राज श्रीवास्तव ने कहा कि आज का यह दिन वल्र्ड कामन वेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है। जिसमें हम अपने शरीर को चुस्त एवं दुरूस्त रखने हेतु सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों को नियमित रूप से खेलकूद एवं योग आदि में अपना समय देते हुए खुद को स्वस्थ्य रखना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सचिव अजय श्रीवास्तव ने किया। सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक डा0 परमजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधाकर मौर्य, नीरज शाह, प्रतिमा गुप्ता, ऋषिदेव, प्रियंका गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रह।

केन्द्र व प्रदेश सरकार का असली चेहरा जनता को दिखाया जायेगा : इन्द्रभुवन सिंह

 
जौनपुर। भ्रस्टाचार महंगाई पड़ोसी देशों से सम्बंध, आतंकवाद, सीमा सुरक्षा काला धन आदि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को भरपूर सपना दिखाया लेकिन आज उनके वादे का क्या हुआ। इन तमाम बातों को लेकर पार्टी द्वारा निर्णय लिया गया है कि जनता को मोदी का वास्तविकता से परिचय कराया जाये और लोगों को अच्छे दिनों के वादे कर के जनता को छल करके शासन हथिया लेने के बाद अपने वादे से मुकरने को लेकर भारतीय राष्टï्रीय कांगे्रस के आवाहन पर तथा प्रदेश 12 मार्च को विभिन्न जगहों पर कांग्रेसियों द्वारा रेल रोको व चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश का बजट अडानी व अंबानी के लिये बनाया जायेगा तो देश की सवा सौ करोड़ आम जनता का क्या होगा। देश के उन किसानों का क्या होगा, जिनकी जमीन को कोई कीमत भारत सरकार नहीं देना चाहती।
नये भूमि अधिग्रहण कानून का औचित्य क्या है। किसके हित के संरक्षण के लिए भूमि अधिग्रहण कानून बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
 देश के स्वाभिमान अखंडता की कसम खाने वाली भाजपा, कश्मीर में आतंकियों की रिहाई का मार्ग क्यों निर्माण किया है। प्रदेश में जंगलराज, ध्वस्त कानून व्यवस्था, खस्ताहाल सड़के, शिक्षक विहीन विद्यालय, पानी की किल्लत से जूझ रहे आम आदमी की बुनियादी आवश्यकताओं को लिये आखिर कौन जिम्मेदार है। देश व प्रदेश सरकार की विफलताओं तथा जनविरोधी कार्यों के विरोध में आयोजित उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनपद के समस्त नागरिकों व कांग्रेसियों से सम्मिलित होने की अपील की।

टीडी इंटर कालेज में हुआ प्रसाधन का उद्ïघाटन



जौनपुर। तिलकधारी इंटर कालेज में छात्रों की सुविधा के लिये कालेज परिसर में एक सुविधाजनक प्रसाधन का उद्ïघाटन कालेज के प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह ने किया। प्रबंधक ने कहा कि प्रसाधन बनने से छात्राओं को सुविधायें होंगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य विरेन्द्र प्रताप सिंह, बीके सिंह, शिक्षक अभिभावक संघ के विजय बहादुर सिंह, जनार्दन सिंह, दिनेश सिंह, अंबर कुमार सिंह, आरपी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। 

Monday, 9 March 2015

शान्ति-खुशहाली व भाईचारा का पैगाम देता है होली मिलन


जौनपुर। लायन्स, लायनेस क्लब जौनपुर द्वारा होली मिलन समारोह सतरंगी होली का आयोजन मायालान मच्छरहट्टा में सम्पन्न हुआ। औरफ ूलो की वर्षाकर एक दूसरे को बधाई दीगई।
संस्थाध्यक्ष सै0 मो0 मुस्तफा व लायनेस अध्यक्ष मिदहत फात्मा ने आये हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम-भाईचारे का त्योहार है। और इस तरह का आयोजन सौहार्द बढ़ाते हुए एक दूसरे को एक सूत्र में बांधते हुए सुख शान्ति व खुशहाली का पैगाम देता है।

लोटन बाबा कि लोटन यात्रा



 जलालपुर। श्री श्री 1008 श्री सन्त श्री गणेश गिरी जी खडेश्वरी जी महराज द्वारा लोटन यात्रा रविवार को जलालपुर चौमुहानी पर पहुॅची बताते है कि श्री गणेश गिरी जी महराज अमरपुरा आश्रम जिला उदयपुर राजस्थान से अपनी यात्रा 3 अगस्त 2003 रविवार से प्रारम्भ कर के बराहवे वर्ष मे काशी विश्वनाथ मन्दिर पर पहुॅचें गे लोटन बाबा को देखने के लिए जगह जगह भारी भीड जमा थी लोटन बाबा के शिष्य ने बताया कि बाबा जी श्री द्वारीका जी हरीद्वार उज्जैन श्री ओम कारेस्वर जी एंव काशी जी विस्वनाथ इन तिर्थ अस्थानो कि यात्रा बारह वर्षो मे पुरी करना है तथा उन्हो ने बताया कि बाबा जी ने सवा लाख कुवॉरी कन्याओ को भोजन खिलाने का प्रण कर रखा है जिसमे 90 हजार कन्याओ को भोजन प्रसादी दे दि गयी है तथा 35 हजाार कन्याओ को भोजन प्रसादी देना बा कि है उन्हो ने बताया कि भोजन बनाने वाली कन्याओ कि उम्र 15 से 20 वर्ष कि हो तो वे ही खाना बना सकती 15 वर्ष कि कम उम्र कि कन्याओ भोजन बनाना दोस लगता है और नरक भोगना पडता है कन्या माता जी का रुप होती है बाबा जी 12 वर्शो तक खउे रह कर तपस्या पुरी कि है अब 12 वर्श तक लोटन तपस्या के लिए संकल्पित है सात वर्श तक हाथ बधे हुए थे फिर हाथ खोले तो सवा लाख कन्याओ को भोजन कराने का प्रण किया है उनकी कठीन तपस्या देख कर हर कोई आष्चर्य चकित हो जा रहा है।

गंगा जमुनी संस्कृति है जनपद की मिशाल



जौनपुर। सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन उर्दू बाजार स्थित  घनश्याम दास बगीचा में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी जौनपुर के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य राजस्व अधिकारी अरविन्द कुमार पांडेय रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि जौनपुर गंगा जमुनी तहजीब के लिये जाना जाता है। जौनपुर के लोग एकता की मिशाल है। जहां हिन्दू और मुस्लिम एक साथ मिलकर होली और ईद उत्सव मनाते है। उन्होंने एकजुट होकर सभी त्योहारों कशा मनाने की बात कहीं। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि आज होली मिलन के बहाने व्यापारी और व्यापार मंडल दिलों को मिलाने का प्रयास कर रहा है होली का पर्व एकसंदेश लेकर आता है। इस मौके पर अनवारूल हक, शिव कुमार साहू, अशोक साहू, विजय केडिया, अमर बहादुर सेठ, अमरनाथ मोदनवाल,मो. दानिश आदि लोग उपस्थित रहे।

11 मार्च को सदर तहसील के गांव मेंं होंगे उत्तराधिकार दर्ज



जौनपुर। अध्यक्ष राजस्व परिषद उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार राजस्व ग्रामों की खतौनियों में निर्विवाद उत्तराधिकार दर्ज कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में 11 मार्च को तहसील सदर जौनपुर के ग्राम चकमुगलानी, धीराजपुर, कौली, उटरूखुर्द, टिकरी, पिपरी, देउपुर, लोहगाजर, सतलपुर, शब्बेपुर, चकमुरली, बाजार भुवा, शेखमोहामिद, वाजिदपुर, कोठवार, डारीडिहा, दुधौरा, समाधीपुर, खटौलिया, कबीरूद्दीनपुर, चक वाजिदपुर, बशीरपुर, गंगापट्टी खुर्द, कोडरी, मुख्तारपुर, समोगर, विरभानपुर में एवं तहसील मडिय़ाहूॅ के ग्राम रामनगर 2, राघोरामपट़टी माफी, खेमापुर ,बदौवा, खैरूद़दीनपुर, लाखापुर, सराय हरिहर, सरसरा खास, हसिया , ओझापुर में एवं तहसील मछलीशहर के ग्राम सरावा मडियाहूं, रामपुर मुंगरा, वाभनपुर मुंगरा, रखौली, करौरा गडवारा, करगैल, चौबेपुर, आमेपुर, स्मैइला, कौलीपुर, रामपुर ता0अलैया ,परसूपुर, रामडीह, जगदीशपुर , षाहपुर, बिलोई, धरमपुर, कोताव में एवं तहसील बदलापुर के ग्राम बरबसपुर, कस्तूरीपुर, बूढऩेपुर, जगदीशपुर, आराजी अनुसार, बहरीपुर कलां मल्लूपुर, नकहरा खानदेव, आहोपुर, बबुरा, डीहडड़ारी हरिदासपट्टी, शाहपुर, उदपुर घाटमपुर, मिरशादपुर, रूपचन्द्रपुर, बनगांवपट्टी, कम्मरपुर, गिरधरपुर, सुल्तानपुर, मसनपुर, चवरी अगरौरा, कलिजंरा, नरायनपुर, हिलाली, सेतापुर, मुहकुंचा, केवटली, कड़ेरेपुर, असुआपार, सीड़, पुरालाल, रामपुरघुसकुरी, बरहूपुर बहोरिकपुर, असरोपुर, मानापुर में एवं तहसील शाहगंज के ग्राम कबीरूद्दीनपुर भटपुरा अमावांकलां सुकरनाखुर्द बांधगांव खनुवाई अहियापुर नं0 1 सहावें टिकरीखुर्द लेदरही सलारपुर मेहरावां में तथा तहसील केराकत के ग्राम उमरी, जगदीशपुर, जगदीशपुर, गद्दीपुर, शहाबुद्दीनपुर, पित्तूपुर, इसमैला शीतलाप्रसाद, थान, लोहगाजार, मुरलीपुर, रसूलपुर, मुस्तफाबाद, हसनपुर, खालिसपुर खुर्द, टुसौरी, विशेनपुर, बम्बावन, हसनपुर भौरा, देवार, खेतरपाल, पिकौरा, उमरी, धनरखा, चकभूपाल, रुद्रपुर, चवरवर, तिवारीपुर में निर्धारित सार्वजनिक स्थान पर लेखपालों द्वारा खतौनियां पढ़ी जायेगी तथा मृतक खातेदारो के निर्विवाद उत्तराधिकारियों का नाम खतौनी में दर्ज करने की कार्यवाही की जायेगी।

धडल्ले से हो रहा है अवैध खनन



जलालपुर। थाना क्षेत्र के छितौना गॉव मे जल खाते के जमीन मे भू माफियो द्वारा अवैध  खनन कि जा रही है । जिसकी सूचना उच्च अधिकारीयो को भी है पर इस पे अंकुश लगाना अधिकारीयो के बस के बाहर दिखयी पड रहा है गॅाव वालो द्वारा कइ बार उच्च अधिकारीये को दूरभाष द्वारा सूचना दि गयी पर सभी अधिकारी कार्यवाही का अस्वासन देते है पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई जिससे भू माफिया जेसीबी लगाकर धडल्ले से खनन करवा रहे है खुदाई इतनी गहरी है कि अगर कोई बच्चा या जानवर गिर जाय तो उसकी मौत भी हो सकती है। हैरानी कि बात यह है कि पुलिस आती है पर भू माफियो से मिलकर चली जाती है बताते है कि यह खनन 20-25 दिन से चल रहा है इस बिच गॉव के लोग दूरभाश से इसकी सूचना उच्च अधिकारीयो को दि गयी कुछ देर बाद पुलिस पहुची और खनन करवाने वालो से कुछ बाते कि और चली गई खनन का काम आज तक जारी है इसके बाद गॉव वालो ने फिर खनन कि सूचना उच्च अधिकारी को दि तो अधिकारीय द्वारा कार्यवाही का अस्वासन ही मिल रहा है। गॉव वालो का कहना है कि अब सपा सरकार में अधिकारी भी लापरवाह हो गये है हम किसके पास जाये जहा हमे न्याय मिल सके।

जनपद में 21 हजार से अधिक वरासतें हुई दर्ज



जौनपुर। जिलाधिकारी  भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि कुल 31610 मामले चिन्हित किये गये जिसके सापेक्ष 21128 मामलों में वरासत दर्ज की गयी। शेष मामलों में वरासत दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियान के साथ-साथ भूमि विवाद के 767 मामले चिन्हित किये गये है। उक्त अभियान 31.3.2015 तक चलाया जायेगा। यदि किसी व्यक्ति/खातेदार की वरासत न हुई हो तो सम्बन्धित व्यक्ति/खातेदार सम्बन्धित तहसील में खोले गये काउन्टर पर अविवादित वरासतों को दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकता है तथा निर्विवादित वरासतों को दर्ज करने हेतु तहसीलवार निर्धारित  हेल्पलाईन नम्बर सदर तहसील हेतु -05452-220025, मडिय़ाहूॅ-05451-233333, मो0नं0 9792849733, मछलीशहर- 05454 -272594, बदलापुर- मो0नं0 9839963935, शाहगंज-05453-222277 तथा केराकत तहसील हेतु मो0नं0 8400249250  पर भी वरासत सम्बन्धी सूचना अंकित करा सकता है।    
दबंगों के तांडव से आजिज ग्रामीणों ने
 थाने पर किया प्रदर्शन


बहू-बेटियों की आबरू, जान माल की रक्षा की लगाई गुहार


खुटहन। थाना क्षेत्र के परसादपुर गांव में सोमवार को दबंगों के तांडव से आजिज ग्रामीणों ने दर्जनों महिलाओं सहित स्थानीय थाने पर प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगायी। पुलिसस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अधा पांडेय तथा अंन्तू शर्मा व शोभावती देवी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर राधा पांडेय व उसके पुत्र तथा पोते आये दिन अंतू शर्मा व शोभा देवी को परेशान किया करते है। छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुकदमा भी चल रहा है। पुरानी रंजिश को लेकर खाली खेत में बकरी चरने को लेकर अधा पांडेय कापुत्र विकासस पांडेय तथा पौत्र पवन पांडेय देानेां मिलकर अन्तू शर्मा व शोभावती के परिवार की महिलाओंस व लड़कियों को गाली देकर जमकर उत्पात मचाया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर न्याय की गुहार लगायी। इस मौके पर अमरावती, धनपत्ती, रेनू, दुलारी, कमली, मुन्नादेवी, रीता, बेचन, नान्हू, गिरधारी आदि लोग उपस्थित रहे।
चंदवक प्रतिनिधि के अनुसार रविवार की शाम अनुसूचित जनजाति के युवकों के साथ मारपीट और बीच बचाव करने वाले को मारकर घायल करने के मामले केे लेकर समुदाय के दर्जनों महिलाओं एवं ग्रामीणोंं ने स्थानीय थाने पर प्रदर्शन किया।
 गौरतलब हो कि स्थानयी बनुआ विजयीपुर गांव के दो युवको जो भट्ïठा मजदूर है अपने मोबाइल पर गाना सुनते हुए जा रहे थे। आरोप है कि उसी गांव के कुछ अन्य युवकों ने उनसे मोबाइल छीननेका प्रयास किया जिसे लेकर दोनों लोगों में कहासुनी हो गयी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने अपने साथियों के साथ हरेन्द्र बनवासी 22 व राजेश 16 को मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और बीच करने पहुंचे मेजर बनवासी को भी मारपीट कर घायल कर दिया जिससे उसका सर फट गया। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि मामला मित्रवत था मोबाइल लेकर गाना सुनने को लेकर उठा विवाद को झगड़े का रंग दिया जा रहा है।

Thursday, 5 March 2015

रंगों का पर्व होली आज, जगह-जगह होलिका दहन

जौनपुर। हिन्दू धर्म का आपसी सद्भाव वाला त्योहार होली की पूर्व संध्या पर गुरूवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन का कार्यक्रम हुआ जिसके मद्देनजर जगह-जगह रेड़ का पेड़ गाड़ा गया था। इस मौके पर आयोजन समिति के लोगों ने अबीर-गुलाल, माला-फूल, धूप-अगरबत्ती से विधिवत् पूजा-पाठ करके परम्परा का निर्वाह करने के साथ ही एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया।
 इसी क्रम में आस-पास की महिलाओं ने होलिका स्थल के चारों तरफ गोंठ बनाकर विधि-विधान से पूजा किया। देर शाम को पंचांग द्वारा निर्धारित मुहूर्त के अनुसार होलिका जलायी गयी जहां उपस्थित लोगों ने जलती होलिका के चारों तरफ चक्रमण करके जोगीरा कहा।
इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से होली व फिल्मी गीत बजे जहां लोगों ने पूरी रात झूमकर नृत्य करके होली के त्योहार का खूब जमकर आनन्द उठाया।

बलात्कार के आरोप में फं साये गये युवक का मामला पकड़ा तूल

आरक्षी अधीक्षक के आवास पहुंचे परिजन सहित सैकड़ों ग्रामीण
जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के नुरूद्दीनपुर गांव निवासी गीता देवी पत्नी रमेश चन्द्र मौर्य ने गुरूवार को सैकड़ों महिलाओं व पुरूषों के साथ आरक्षी अधीक्षक के आवास पर पहुंची। उसका कहना है कि बदचलन किस्म की रंगीता व उसकी मां सुमित्रा ने उसके पुत्र को बलात्कार के आरोप में फंसा दिया है जबकि उनके बारे में सभी लोग जानते हैं। आरक्षी अधीक्षक को पत्रक सौंपने वाली पीडि़ता ने पुलिस महानिदेशक लखनऊ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं महिला आयोग नई दिल्ली को भी पत्र प्रेषित किया है। पत्रक के अनुसार गीता देवी का पुत्र कृष्णा मौर्य 'गुड्डूÓ खुटहन बाजार में फोटो स्टूडियो खोला है जिससे परिवार का जीविकोपार्जन करता है। बीते 25 फरवरी को उसके 2 सिम वाली मोबाइल जिसका नम्बर 7068366825 व 8858966119 है, के एक नम्बर पर फोन आया कि मेरे घर आ जाइये, फोटो खिंचवाना है। इस पर वह फोन द्वारा बताये गये स्थान पर गया जहां बदचलन किस्म की रंगीता व उसकी मां सुमित्रा मिल गयी। दोनों ने गुड्डू को ब्लैकमेल करने की नियत से उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुये धमकी दी कि यदि 1 लाख रूपया नहीं दोगे तो बलात्कार के मुकदमे में फंसा देंगे। असमर्थता जताने पर उसने पुलिस से शिकायत करते हुये बलात्कार का आरोप लगाया जिस पर पुलिस ने गुड्डू को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्रार्थिनी के अनुसार दोनों मां-पुत्री आये दिन किसी न किसी को अपनी जाल में फंसाकर रूपये ऐंठती हैं। इतना ही नहीं, पूर्व में बदलापुर थाने पर तैनात एक दरोगा को भी सुमित्रा अपनी जाल में फंसाकर धन ऐंठ चुकी है। अपनी आदत बना चुकी दोनों मां-पुत्री के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया है।

रंगों का पर्व होली आज, जगह-जगह होलिका दहन

जौनपुर। हिन्दू धर्म का आपसी सद्भाव वाला त्योहार होली की पूर्व संध्या पर गुरूवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन का कार्यक्रम हुआ जिसके मद्देनजर जगह-जगह रेड़ का पेड़ गाड़ा गया था। इस मौके पर आयोजन समिति के लोगों ने अबीर-गुलाल, माला-फूल, धूप-अगरबत्ती से विधिवत् पूजा-पाठ करके परम्परा का निर्वाह करने के साथ ही एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया।
 इसी क्रम में आस-पास की महिलाओं ने होलिका स्थल के चारों तरफ गोंठ बनाकर विधि-विधान से पूजा किया। देर शाम को पंचांग द्वारा निर्धारित मुहूर्त के अनुसार होलिका जलायी गयी जहां उपस्थित लोगों ने जलती होलिका के चारों तरफ चक्रमण करके जोगीरा कहा।
इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से होली व फिल्मी गीत बजे जहां लोगों ने पूरी रात झूमकर नृत्य करके होली के त्योहार का खूब जमकर आनन्द उठाया।

मुनीब हत्याकांड के आरोपी से रिवाल्वर व कारतूस बरामद

    • आरोपी की निशानदेही पर पुलिस को मिली सफलता

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने शरद मिश्रा लूट व हत्याकांड के आरोपी के पास से रिवाल्वर व कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस को आरोपी ने उस स्थान से रिवाल्वर बरामद कराया जहां वो छुपा के रखा था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते कई माह पूर्व अटाला मस्जिद के पास सिगरेट व्यापारी के मुनीब शरदचन्द्र मिश्रा निवासी रासमंडल को गोली मारकर पांच लाख 25 हजार लूट लिया था। शरदमिश्रा की उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। इस घटना के आरोपी दिनेश प्रजापति पुत्र रामनाथ निवासी हरखमलपुर थाना सरायख्वाजा ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया था तभी से वह न्यायिक अभिरक्षा में जेल में रहा। इस लूट व हत्याकांड की विवेचना कर रहे शहर कोतवाल सीबी सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर आरोपी को रिमांड पर मांगा।
न्यायालय ने शहर कोतवाल के प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर आरोपी को पुलिस रिमांड पर दे दिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने शहर कोतवाल सीबी सिंह चौकी प्रभारी सिपाह हरीप्रकाश यादव को साथ ले जाकर राजा साहब पोखरे के पास सरपत के झुरमुट में छिपाकर रखी गयी 32 बोर कारतूस बरामद करा दिया। पुलिस के अनुसार यह रिवाल्वर मुनीब हत्यास कांड में प्रयोग किया गया था। 

निर्भया गैंगरेप कांड पर बनी डाक्यूमेंट्री का डीडीएस ने किया विरोध

जौनपुर। नगर के विकास भवन के पास डीडीएस वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले गुरूवार को निर्भया गैंगरेप कांड पर डाक्यूमेंट्री बनाने वाले लेसली एडवीन और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुषील कुमार सिंदे का प्रतीक पुतला फूंककर छात्राओं ने विरोध किया। इस मौके पर संचालिका आरती सिंह ने कहा कि देष के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने कहा है कि देष की महिलाओं की सुरक्षा एवं उनकी गरिमा पर आंच नहीं आने दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने देष की महिलाओं से यह वादा किया है वह प्रधानमंत्री नहीं बल्कि उनके भाई है और उनकी रक्षा में कोई कमी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरूवार को 3:30 बजे उक्त डाक्यूमेंट्री टीवी चैनलों पर यदि प्रसारित होगी तो देष के प्रति यह सबसे बड़ी दुखद घटना होगी। इसके प्रसारण के लिए देष के केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व में ही रोक लगायी है लेकिन उक्त निर्माता यह डाक्यूमेंट्री रिलीज करने पर तुला हुआ है।
इसके पूर्व डीडीएस वेलफेयर सोसायटी से एक जुलूस की शक्ल में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली और डाक्यूमेंट्री के विरोध में नारे भी लगाये। इस मौके पर गुरूपाल सिंह, विजेंद्र यादव, सोनी, रीतू, फरीन, निषा, विष्वप्रताप, शालिनी साहू, उज्जवल सहित कई लोग मौजूद रहे।

आरक्षी अधीक्षक के आवास पहुंचे परिजन सहित सैकड़ों ग्रामीण

जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के नुरूद्दीनपुर गांव निवासी गीता देवी पत्नी रमेश चन्द्र मौर्य ने गुरूवार को सैकड़ों महिलाओं व पुरूषों के साथ आरक्षी अधीक्षक के आवास पर पहुंची। उसका कहना है कि बदचलन किस्म की रंगीता व उसकी मां सुमित्रा ने उसके पुत्र को बलात्कार के आरोप में फंसा दिया है जबकि उनके बारे में सभी लोग जानते हैं। आरक्षी अधीक्षक को पत्रक सौंपने वाली पीडि़ता ने पुलिस महानिदेशक लखनऊ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं महिला आयोग नई दिल्ली को भी पत्र प्रेषित किया है। पत्रक के अनुसार गीता देवी का पुत्र कृष्णा मौर्य 'गुड्डूÓ खुटहन बाजार में फोटो स्टूडियो खोला है जिससे परिवार का जीविकोपार्जन करता है। बीते 25 फरवरी को उसके 2 सिम वाली मोबाइल जिसका नम्बर 7068366825 व 8858966119 है, के एक नम्बर पर फोन आया कि मेरे घर आ जाइये, फोटो खिंचवाना है। इस पर वह फोन द्वारा बताये गये स्थान पर गया जहां बदचलन किस्म की रंगीता व उसकी मां सुमित्रा मिल गयी। दोनों ने गुड्डू को ब्लैकमेल करने की नियत से उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुये धमकी दी कि यदि 1 लाख रूपया नहीं दोगे तो बलात्कार के मुकदमे में फंसा देंगे। असमर्थता जताने पर उसने पुलिस से शिकायत करते हुये बलात्कार का आरोप लगाया जिस पर पुलिस ने गुड्डू को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्रार्थिनी के अनुसार दोनों मां-पुत्री आये दिन किसी न किसी को अपनी जाल में फंसाकर रूपये ऐंठती हैं। इतना ही नहीं, पूर्व में बदलापुर थाने पर तैनात एक दरोगा को भी सुमित्रा अपनी जाल में फंसाकर धन ऐंठ चुकी है। अपनी आदत बना चुकी दोनों मां-पुत्री के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया है।

प्राकृतिक रंगों से ही खेलें होली, बरतें सावधानी

जौनपुर। महकने वाले इन प्राकृतिक रंगों में रोगों के उपचार की भी क्षमता होती थी और यह हमारी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते थे। गुलाल को त्वचा को कोमल बनाने वाले उसके गुणों के लिए चुना जाता था, जो अन्य विशाक्त रंगों से पूरी तरह अलग होता है। वहीं आज बाजार में मिलने वाले सिंथेटिक रंगों में मिलाए जाने वाले टॉक्सिन और रसायन कई समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इन रंगों में ऑक्सीडाइज्ड मेटल्स या इंडस्ट्रियल डाइज होते हैं जो हमारी सेहत को हानि पहुंचा सकते हैं।
टेक्सटाइल डाइज का इस्तेमाल होता है गुलाल में
रासायनिक रंगों के कारण त्वचा पर जलन की समस्या पैदा हो सकती है और निशान पड़ सकते हैं। इस कारण उसे खुजलाने पर एग्जिमा भी हो सकता है। त्वचा विषेशज्ञों के पास होली के बाद आमतौर पर यह समस्या लिए लोग सबसे अधिक संख्या में आते हैं। सूखी त्वचा के कारण भी ऐसे हानिकारक रसायनों को उसमें पैठ बनाने में ज्यादा आसानी से मौका मिलता है। डॉक्टर अनूप धीर ने बताया कि गुलाल जैसे रंगों में ऑक्साइड, मेटल, ग्लास पार्टिकल्स, पाउडर मिका और यहां तक कि एनेलाइन जैसे ऑर्गेनिक घटक होते हैं, जिन्हें टेक्सटाइल डाइज में इस्तेमाल किया जाता है। हरे रंग में कॉपर सल्फेट, बैंगनी में क्रोमियम और ब्रोमाइड कंपाउंड्स, जबकि काले में लैड ऑक्साइड होता है। इनके अलावा, एनेलाइन भी अक्सर होली रंगों में मिलाया जाता है। चूंकि यह कंपाउंड्स कच्चे इस्तेमाल होते हैं, इस कारण यह ज्यादा खतरनाक हो सकता हैं। टैट्राथिलाइन, लैड, बैन्जीन, एरोमैटिक कंपाउंड्स जैसे घोल के कारण भी ड्राई स्किन की समस्या बढ़ सकती है, जो केवल शुरुआती समस्या के तौर पर ही होती है। एक बार जब आप रंग उतारने के लिए त्वचा को मलते हैं, बैन्जीन केराटिन को स्किन में उतार देता है। कभी-कभार लोग रंग उतारने के लिए नेल पेंट का भी इस्तेमाल करते हैं। नतीजा, ऑर्गेनिक कंपाउंड्स त्वचा में जा बैठते हैं और सीसा व पारा सबसे ज्यादा नुकसानदेह साबित होते हैं, यदि उन्हें ऑर्गेनिक फॉर्म में इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह यदि होली के रंगों को देर तक साफ न किया जाए तो बाल भी खतरे की जद में रहते है और वे भंगुर और बेहद सूखे हो जाते हैं। हालांकि बालों की जड़ों को नुकसान नहीं पहुंचता, परंतु बाल टूटने लगते हैं। ऐसा रंगों में मौजूद रसायन और बाहर मौजूद धूल के कारण होता है।

पढ़ाई ही नहीं परीक्षा में भी खानापूर्ति


जौनपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई ही नहीं परीक्षा के नाम पर भी खानापूर्ति की जा रही है। अधिकांश स्कूलों में जहां कोर्स पूरा नहीं हो पाया है वहीं वार्षिक परीक्षा कराने का फरमान तो आ गया है लेकिन बजट की व्यवस्था नहीं हुई है। ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नपत्र लिख छात्रों की कापी पर परीक्षा संपन्न कराना मजबूरी होगी। सीबीएसई की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों का भी शिक्षण सत्र अप्रैल माह से शुरु करने का नया प्रयोग सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए मार्च माह में ही वर्तमान सत्र समाप्त करना है। शीतावकाश व दो माह पूर्व परीक्षा कराए जाने के कारण अधिकांश स्कूलों में कोर्स अभी भी अधूरा है। 

अस्थमा रोगी सावधान :

होली के रासायनिक रंग और गुलाल आदि अस्थमा के मरीजों के लिए रोग को बढ़ाने का काम करते हैं। जिससे उन्हें अचानक दौरा भी पड़ सकता है। जिन मरीजों में अस्थमा बीमारी नियंत्रण में है, उन्हें भी सावधान रहने की जरूरत है। उनका कहना है कि शरीर में एटॉपी या अतिसंवेदनशीलता (हाइपर सेंसटिविटी) जिस व्यक्ति के अंदर होती है। उसको कई तरह के एलर्जिक डिसआर्डर हो सकते हैं। आंख की एलर्जी होने पर खुजली, आंख लाल हो जाना, पानी आना और सूजन आ जाने की शिकायत हो सकती है। स्किन एलर्जी में लाल चकत्ते पड़ जाना, खुजली होने और नाक में रंग जाने से छींके, नाक बंद होना, पानी आने की शिकायत आदि हो सकता है। इसके अलावा इन रंगों के किसी भी कम्पोनेंट से एलर्जी है तो ब्लड प्रेशर बढऩे और सिर में दर्द भी हो सकता है।

Thursday, 19 February 2015

जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग की बैठक


  • समाजवादी पेंशन, सर्वशिक्षा अभियान, प्रेरकों के चयन के बारे में की गई चर्चा

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में खण्ड शिक्षाधिकारियों के साथ समाजवादी पेंशन, सर्वशिक्षा अभियान, प्रेरकों के चयन आदि के बारे में कलेक्टे्रट सभागार में बिन्दुवार समीक्षा किया। मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार समाजवादी पेंशन योजना देश की पहली कंडीशनल कैश टांसफ र योजना है। जिलाधिकारी नें इस योजना में लाभान्वित किये जा रहे परिवार के मुखिया को शिक्षा, साक्षरता के तहत 6 से 14 वर्ष के बालक-बालिका को अनिवार्य रूप से विद्यालय में नामांकित कराने का निर्देश दिया। पढ़ रहे बच्चों की स्कुल में नियमित कुल कार्य दिवसों के 70 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। 15 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक निरक्षर सदस्य को साक्षर बनाना। एक सप्ताह में प्रधानाध्यापकों को सूची उपलब्ध कराना है। एन0आई0सी0 में रिर्पोट को अपलोड़ कराना है। एस0एम0एस0 सिस्टम से अनुपस्थित बच्चों की अनुपस्थिति प्रतिदिन रिर्पोट देना है। 15 मार्च तक पूरी सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कोई परिवार सर्वेक्षण में नही छुटना चाहिये। सभी खण्ड शिक्षाधिकारी न्याय पंचायतवार अध्यापकों की बैठक कराये। फरवरी 2015 तक सभी विद्यालय में गैंस कनेक्शन सुनिश्चित कराये। सभी खण्ड शिक्षाधिकारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को एक सप्ताह में निधारित प्रारूप पर निरीक्षण रिर्पोट उपलब्ध कराये। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लायें तथा शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें किसी शिक्षक के स्थान पर अन्य व्यक्ति द्वारा पढ़ाये जाने की जानकारी होने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। मध्यान भोजन नियमित मीनू के हिसाब से बनवाना सुनिश्चित करवाये। माह: में एक बार जिला शिक्षा समिति की बैठक अवश्य करावाये। सभी विद्यालयों में पीने के पानी के लिये इडिया-टू-मार्का हैन्डपम्प चालू स्थिति में सुनिश्चित कराये।
विकलांग बच्चों के अध्यापन के लिए 76 अध्यापक नियुक्त किये गये है जिसमें विद्यालय का नाम, बच्चें का नाम व मोबाइल नम्बर की सूचना सुनिश्चित करवाये। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि कम से कम 50 प्रतिशत विद्यालयों में छात्रों की पढ़ाई, आचरण, साफ-सफाई अलग-अलग कक्षों में बच्चों को पढ़ानें की व्यवस्था सुनिश्चित कराये। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी परमहंश यादव ने बताया कि जिले में 2400 प्राथमिक विद्यालय एवं 876 जूनियर हाईस्कूल है। सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश बी0एस0ए0 को दिया। 125 प्रेरको की नियुक्ति एक सप्ताह में करवाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पी0सी0श्रीवास्तव साहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

दुकानदारों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जौैनपुर। शाही पुल के गुमटियों पर दुकानदारों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को पुरातन विभाग द्वारा खाली कराये गये दुकानों को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। दुकानदारों ने मांग किया कि वे लोग गरीब किस्म के है और किसी तरह से अपनी रोजी रोटी चलाते है। उन्हें अगर यहां से हटाया जाता है तो किसी अन्य जगह पर उन्हें अस्थाई जगह दुकान लगाने दिया जाय। जिससे उनका व उनके परिवार का भरण पोषण हो सके। ज्ञापन देने वालों में दिलशाद, नौैशाद, गुलाब, सुरेन्द्र साहू, प्रदीप, रेयाज अहमद, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 

मेलों में अजूबा है गोलियों वाला मेला

मछलीशहर। स्थानीय क्षेत्र के समाधगंज के ग्राम पुरवा में महाशिवरात्रि पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले का आकर्षण होता है गोलियों का खेल। सैकड़ों वर्षों से लग रहे इस मेले में गोली खेलने का चलन कब से शुरू हुआ इस बारे में कोई विशेष जानकारी तो नहीं है लेकिन गोलियों के इस खेल का जुनून ये है कि बच्चे नौजवान और बुड्ïढ़े सभी पहुंचकर इस खेल में हाथ आजमाते हैं। बाबा रामलला दास द्वारा स्थापित संतेश्वरनाथ मंदिर पर शिवरात्रि को लगने वाले इस मेले में हालांकि तरह तरह के खेल तमाशे आते हैं। 
ग्रामीणांचलों में लगने वाले दूसरों मेलों की तरह दैनिक उपयोग की चीजे भी बिकने आती हैं लेकिन गोलियों के खेल का ऐसा आकर्षक हैं कि लोग घंटों गोलियों के इस खेल को देखते रहते हैं। इतना ही नहीं क्षेत्र के परदेश रहने वाले लोग भी इस मेले के लिये विशेष तौर पर घर वापस आते हैं और इस खेल में दांव आजमाते है। 5-5, 6-6 लोगों के गु्रपों में होने वाला यह खेल आम गोली खेलने जैसा ही लगता है लेकिन दूर तक फैले मेले के क्षेत्र में गोली खेलने वालों का जुनून देखते ही बनता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर मुंबई से घर आये सुबाष सिंह भी मेले में पहुंचे। उन्होंने भी बचपन से खेले जा रहे इस खेल में दांव आजमाएं और ढेर सारी गोलियां जीती। 

कोटेदारके विरूद्घ जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के जून्दनपुर के ग्रामीणोंं ने गांव के कोटेदार के विरूद्घ जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी को एक पत्रक दिया और पत्रक में कहा गया कि जून्दनपुर ग्राम का कोटेदार काफी दबंग किस्म का है। जो गांव में जनता के साथ काफी गुंडागर्दी व दबंगई करता है। और सरकारी राशन को बाजार में बेच देता है और जनता जब सामान लेने पहुंचती है तो वहां पर सामान नहीं मिलता और भगा देता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया कि कोटेदार के विरूद्घ जांच करके हम लोगों को न्याय दिलवाया जाये। पत्रक देने वालों में  गामा पटेल, सीमा देवी, श्यामलाल, सुरसती देवी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

राष्ट्र रक्षा संकल्प साइकिल यात्रा वाराणसी के लिए रवाना


जौैनपुर। गुरूवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर के आवाहन पर प्रात: सात बजे टीडी कालेज जौनपुर के मैदान से एक राष्ट्रक्षा संकल्प साइकिल यात्रा वाराणसी के लिये रवाना हुआ। जिसमें कुल 87 स्वयंसेवक अपने अपने साइकिल पर भगवा ध्वज व भारत माता का चित्र लगाकर प्रस्थान किए। उक्त राष्ट्र रक्षा यात्रा का नेतृत्व विभाग प्रचारक धनंजय जिला प्रचारक विश्व प्रताप, विभाग संघ चालक रामेश्वर, जिला कार्यवाह शिव प्रकाश मौर्य नगर कार्यवाह अविनाश एवं यात्रा प्रमुख राजेश श्रीवास्तव, सुरेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यात्रा रवाना से पूर्व विभाग प्रचारक धनंजय एवं जिला प्रचारक विश्व प्रताप ने कहा कि हम अपने जीवन शैली में किस प्रकार परिवर्तन करें कि राष्ट्र का अहित न हो पर्यावरण ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण ग्राम विकास, ग्राम सुरक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करना यात्रा का उद्देश्य है। उक्त यात्रा में जौनपुर से वाराणसी व वाराणसी से जौनपुर आते जाते समय विभिन्न गांवों में पर्यावरण जागरूक करने के लिये ढाई हजार पेड़ लगायें जायेंगे। उक्त यात्रा जौनपुर से त्रिलोचन महादेव, बाबतपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी जहां पर कैलाशपुरी आश्रम मडुवाडीह में रात्रि विश्राम करेगी। प्रात: यात्रा संकट मोचन दर्शन एवं बाबा विश्वनाथ का रूद्राभिषेक काल भैरव का दर्शन करेगी।
 तत्पश्चात राष्टï्ररक्षा संकल्प साइकिल यात्रा वाराणसी से प्रस्थान कर पांडेयपुर, चोलापुर, चंदवक, खुज्झी मोड़ केराकत, मुफ्तीगंज होते हुए 20 फरवरी को सांयकाल 6 बजे जौनपुर चौैकिया धाम में मां शीतला जी का दर्शन करेगी। 

उमाशंकर सेठ को पितृ शोक

जौनपुर। नगर क्षेत्र के उर्दू बाजार चौराहा निवासी शहर के सुप्रसिद्घ सर्राफा व्यापारी राजू ज्वेलर्स के संचालक उमाशंकर सेठ के पिता का देहांत होने से शोक की लहर दौड़ गयी। उनके पिता देवी प्रसाद सेठ 97 साल के रहे। गुरूवार की सुबह आठ बजे उनका निधन उमाशंकर के निवास स्थान पर हुआ। निधन के बाद उनके शव को उनके मूल निवास कजगांव ले जाया गया वहां से रामघाट पर लाया गया। उन्हें मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र गोपी शंकर सेठ ने दिया। इस शोक की घड़ी पर राजू ज्वेलर्स की कई फर्म के साथ चहारसू चौराहे पर स्थित देवी अर्नामेंट हाउस भी बंद रहा। 

ठाकुर अनुकूलचन्द्र की जयंती पर चर्चा

    • 22 फरवरी को मनाया जायेगा 127 जयंती समारोह

जौनपुर। सत्संग केन्द्र आश्रम कमलानगर हुसेनाबाद में गुरूवार को हुई बैठक में पदाधिकारियों ने ठा. अनुकूलचन्द्र की 127वें जयंती समारोह पर रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए काली प्रसाद सिंह एडवोकेट ने कहा कि हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी ठाकुर अनुकूलचन्द्र का 127वां जन्मोत्सव आश्रम में ही 22 फरवरी को धूमधाम से मनाया जायेगा।
 इसमें वेद, मांगलिक सहनाई, ऊषा कीर्तन एवं प्रभातफेरी, बालभोग सम्वेद विनती, सर्वधर्म ग्रंन्थ पाठ, भजन संध्या भंडारा सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी को जिम्मेदारियां बांट दी गयी है। साढ़े आठ बजे सुबह भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। बैठक में रामदास सेठ, रामसेवक यादव, डा. पाखुंडी श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रमाकांत यादव, इन्द्रजीत यादव, लालबहादुर, मुकुल तिवारी, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डा. निलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। 

दाउजी के मंदिर से निकली शिव की बारात

जौैनपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विगत 51 वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव की बारात रासमंडल स्थित दाउजी की मंदिर से बाजे गाजे के साथ भगवान शिव की पालकी व बाराती के रूप में समस्त देवताओं के रथ यात्रा, एवं भूतप्रेत सहित भारी संख्या में नगरवासी बारात में सम्मिलित हुए थे।
बारात के प्रस्थान के समय नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने आरती की, उसके पश्चात श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष शशांक सिंह ने हरी झंड़ी दिखाकर बारात को रवाना किया। बारात अपने निर्धारित मार्ग मानिक चौक शाही किला, सद्ïभावना पुल होते हुए नवदुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट नखास पर पहुंचकर मंदिर में स्थापित समस्त देवी देवताओं के दर्शन करने के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात्ï बारात पुन: ओलन्दगंज, शाहीपुल, चहारसू चौराहा होते हुए सदर अस्पताल के अंदर शिव मंदिर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सीबी सिंह व सरायपोख्ता चौकी प्रभारी एवं सिपाह चौकी प्रभारी अपने हमराहियों सहित सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष शिवराम साहू, सतीशचन्द्र मौर्या, अतुल कुमार, रावत, अर्जुन आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

लाउडस्पीकर जबरन उतरवाने की जांचके आदेश

शाहगंज। लगभग पखवारे भर पूर्व स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अक्खीपुर गांव की मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर को जबरन उतरवाने के मामले की जांच का आदेश गुरूवार को एसडीएम गंगाराम ने दे दिया। स्थानीय प्रभारी कोतवाली को इस मामले की जांच कर आंख्या देने को कहा गया है।
आरोप है कि पखवारे भर पूर्व दबंगों ने मस्जिद पर लगे स्पीकर को जबरन उतरवा दिया था। जिसकी शिकायत स्थानीय निवासी जमील पुत्र गरीब ने स्थानीय प्रशासन व पुलिस से की थी। इसी क्रम में जब गुरूवार  को एसडीएम गंगाराम से मामले की शिकायत की गयी तो उन्होंने उक्त आदेश पारित किया। चर्चा है कि क्षेत्र के हल्का दरोगा को मामले में ढिलाई बरतने के आरोप में तीन सिपाहियों समेत सस्पेंड भी कर दिया गया है। 

बदमाशों का अगला निसाना कौन

जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार मे विगत दिनो हुई लूट हत्या का खुलासा न किये जाने के कारण ब्यापारियो मे भय तथा आक्रोश ब्याप्त है। बताते है कि 19 जनवरी को त्रिलोचन बाजार मे बदमासो द्वारा मोती लाल ज्वेलर्स की दुकान से लगभग 5 लाख मूल्य के आभुषण एंव नगदी सहीत योगेन्द्र गिरी पुत्र पारस नाथ गिरी की निर्मम हत्या तथा रामवली सेठ एंव इदरीश के उपर हुए जान लेवा हमले का खुलासा न होने के कारण व्यापारियो मे भय तथा आक्रोश व्याप्त है । जबकी व्यापारियो द्वारा लूट हत्या के विरोध मे 3 घंटे तक वाराणसी -जौनपुर राष्ट्रीय राज मार्ग को जाम कर दिया गया था। पुलिस अधिक्षक ने एक सप्ताह के अन्दर लूट हत्या के खुलासा करने के अश्वासन पर जाम समाप्त हुआ था। अब आलम यह है कि लोग भय बस अपनी दुकाने जल्द ही बन्द कर देते है बजार वालो का कहना है कि जब बजार मे हत्या हुई थी तब पुरा बजार पुलिस छावनी मे तब्दील हो गया था आज सिर्फ दो कास्टेबल के भरोसे पुरे बजाार को छोड दिया गया है पुलिस बुथ का अस्वासन दिया गया था पर वह भी खुलासे कि तरह अस्वासन ही रह गयी। इसके पूर्व भी बदमाशो द्वारा दवा ब्यवसायी कैलाश नाथ रस्तोगी की हत्या तथा कन्हैया हार्डवेयर के मालिक लवकुश गुप्ता की हत्या तथा काशीनाथ एंव राजेश गुप्ता लूट एंव हत्या कान्ड की घटनाओ की तरह इस हत्या एंव लूट कान्ड का खूलासा होगा या पूर्व की घटनाओ की तरह फाइलो मे दब कर रह जायेगी। व्यपारीयो मे यह भय सता रहा है कि बदमाशो का अगला निसाना कौन व्यापारिय होगा।  

सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन


जौनपुर। किसान दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सात सूत्रीय मांग पत्र दिया। ज्ञापन में मांग की कि सभी कृषि बीज भंडारों पर जायद फसलों का बीज एवं उर्वरक की व्यवस्था किया जाये। जले हुए सभी ट्रांसफार्मर बदले जाये। बच्चों की परीक्षा को देखते हुए बिजली शाम 6 से सुबह 4 बजे तक दी जाये। खुले बाजारों में बिक रही महंगे दामों पर यूरिया एवं डाई पर रोक लगायी जाये। प्रत्येक बैंकों में प्रत्येक माह कस्टमर सर्विस कमेटी एवं बैंक ग्राहक सेवा संगोष्ठïी की बैठक करायी जाये। 

Saturday, 14 February 2015

 भर्ती रैली से लौटे युवकों ने किया उपद्रव
जौनपुर। गाजीपुर में सेना की भर्ती रैली से असफल होकर वापस जौनपुर जंक् शन पर उतरे छात्रों ने स्टेशन से लेकर वापसी रास्ते भर जमकर बवाल काटा। रात लगभग नौ बजे छात्रों को लेकर वापस लौटी ट्रेन से उतरे छात्रों ने स्टेशन के आस पास खाने पीने के सामानों की दुकानों पर जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर धौंसपट्ïटी और मारपीट की भी शिकायत है। इतना ही नहीं वहां से निकलने के बाद स्टेशन रोड, सुतहटी सब्जी मंडी जहंां तक छात्रों का हुजूम एक साथ चलता रहा वहां रास्ते में जगह जगह दुकानों पर पथराव और मारपीट की भी शिकायत है। हंगामा उस समय ठंडा पड़ गया जब भीड़ के छात्रों ने अपने अपने घरों की राह ली।

नहीं थी कोई व्यवस्था

जौनपुर। भर्ती रैली में आते जाते समय प्राय: युवकों द्वारा उपद्रव कानून व्यवस्था हाथ में लेने की संभावना बनी रहती है बावजूद इसके प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार की कोई व्यवस्था सुरक्षा के मद्ïदेनजर नहीं की गयी थी। जिससे भर्ती से लौटे युवकों को उपद्रव करने कानून व्यवस्था को हाथ में लेने हुडदंग मनाने का अवसर मिल गया।
किनारे पड़े बोल्डर बने हथियार

जौनपुर। सड़क निर्माण के लिए प्रशासन द्वारा हफ्तों पहले से डाले गये पत्थर के बोल्डर इन उपद्रवी युवकों के आसान हथियार बने। सड़क के किनारे इकट्ïठे या बिछे हुए बोल्डरों को उठाकर रात नौ बजे जो भी दुकान खुली देखी उन पर फेंके गये।



झुलसी वृद्घा की मौत
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के बजाठी गांव में भट्ïठी में गिरने से झुलसी महिला की मौत हो गयी। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी सीताराम की सत्तर वर्षीया पत्नी महराजी देवी शुक्रवार के दिन दो बजे भट्ïठी में गिरकर झुलस गयी थी। उपचार हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इसी तरह लाइन बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम चकघूस गांव निवासी हंसराज पुत्र रामसुन्दर के मड़हे में आग लग गयी। जिससे वह झुलस गया। उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।





वरूण गांधी यूथ ब्रिगेड ने मनाया शहीद दिवस


जौनपुर। वरूण गांधी यूथ ब्रिगेड के बैनर तले शनिवार को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गयी। इसके पहले जिलाध्यक्ष पीयूष चतुर्वेदी के नेतृत्व में सब्जी मण्डी में स्थित भगत सिंह पार्क की सफाई कि गयी जिसके बाद वहां स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज हमारा देश पश्चिमी सभ्यता को अपनाकर वेलेंटाइन डे मना रहा है जबकि आज के ही दिन उपरोक्त जाबांजों को दी गयी फांसी पर कोई भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित नहीं करता है। इस दौरान नगर अध्यक्ष गोरव सोनी ने शहीदों के नाम के नारों को बुलंद किया। इस अवसर पर डा. राजवीर सिंह, अन्तरंग सोनी, संदीप तिवारी, दीपक सोनी, प्रदीप आजाद, राकेश सिंह, मानवेन्द्र सिंह, आशुतोष सिंह, पंकज सेठ, पंकज यादव, संतोष जायसवाल, सौरभ यादव, राजेश यादव, अमन सोनी, पुनीत सोनी, सुमित, पवन सोनी सति अन्य लोग उपस्थित रहे।



वारंटी गिरफ्तार

शाहगंज। सरपतहां थाना क्षेत्र के असरफपुर निवासी उदयराज पुत्र श्री काशी को पिछले दिनों बटवारे के पारिवारिक विवाद के दौरान हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब हो कि उदयराज उक्त मारपीट के मामले में वांछित था। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



सड़क दुर्घटना में महिला घायल

शाहगंज। शनिवार दोपहर अंबारी से आ रही कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहगंज निवासी सरिता 30 साल पत्नी सुरेश उस समय गंभीर रूप से घायल हो गयी जब जमावा के समीप मोटरसाइकिल और टैम्पो में भिड़न्त हो गयी। पीछे बैठी सरिता गंभीर रूप से घायल हो गयी। उन्हें स्थानीय पुरूष चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उपचार चल रहा है।
घायल सायकिल सवार की हालत गंभीर


शाहगंज। स्थानीय एक निजी चिकित्सालय में सड़क दुर्घटना में घायल हुए फूलचन्द्र 55 साल धनीकापुर की हालत चिन्ताजनक देखकर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। गौरतलब हो कि अंबारी से लौटते समय उनकी सायकिल को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।


लड़की को कुचलने वाला पिकअप चालक का चालान


शाहगंज। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की शाम नगर के बाईपास सेंट थामस स्कूल रोड पर पिकअप की चपेट में आई लड़की और नानी की दुर्घटना के मामले में पिकअप चालक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। घटना शुक्रवार को उस समय घटित हुई रीया चार वर्ष पुत्री अभयराज गोडिला अपनी मां औरनानी के साथ दवा लेकर वापस घर लौट रही थी। तेज रफ्तार पिकअप चालक के धक्के से रिया और उसकी नानी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें रिया की मौत हो गयी थी। घायल नानी का इलाज पुरूष चिकित्सालय में चल रहा है। इस दुर्घटना के मामले में पुलिस ने अरविन्द 21 साल पुत्र प्रमोद कुमार निवासी भयूरी सुल्तानपुर  थाना सरपतहां को संबंधित धारा के अन्र्तगत चालान कर दिया।



प्रवेश पत्र के नाम पर अवैध वसूली का आरोप 





चंदवक। स्थानीय क्षेत्र के मणी स्थित रामदेव सिंह इंटर कालेज के कक्षा 10 और 12 के सैकड़ों छात्रों ने स्थानीय थाने पर पहुंचकर विद्यालय प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। शनिवार को सैकड़ों की तादाद में थानाध्यक्ष से मिलने पहुंचे छात्रों ने थाने पर मौजूद सब इंस्पेक्टर अरविन्द को आपबीती सुनाते हुए बताया कि विद्यालय प्रशासन प्रवेश पत्र के नाम पर सौ रूपये प्रति छात्र वसूली कर रहा है। इतना ही नहीं पिछले दिनों विद्यालय ने परिचय पत्र के नाम पर 25 रूपये प्रति छात्र वसूली की थी लेकिन अभी तक उन्हें परिचय पत्र नहीं मिला इतना ही नहीं पिछले दिनों विद्यालय प्रशासन द्वारा बिल्डिंग फंड के नाम पर दोबारा धनउगाही की गयी। जिसका विरोध करने पर विद्यालय के दबंग शिक्षकों द्वारा छात्रों के साथ मारपीट व गाली गलौज की शिकायत थी छात्रों की शिकायत पर पूरे मामले से थानाध्यक्ष को अवगत कराया। थानाध्यक्ष ने नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन देकर छात्रों को विदा किया।





Friday, 6 February 2015

खूनी संघर्ष:मिली जमीन के लिए चटकी लाठियां

    • दूसरे दिन भी बहा खून, दर्जनों घायल

खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र का उसरौली गांव दूसरे दिन भी युद्घ का मैदान बना रहा है। एक लंबे समय के बाद जनपद के इस सीमावर्ती गांव के पक्ष में आई लगभग दो एकड़ जमीन का कब्जा अब विवाद का कारण बन गया। शुक्रवार को दूसरे दिन जब उसरौली निवासी ब्राह्मïण वर्ग के लोग गांव हक में आई दो एकड़ जमीन पर कब्जा करने पहुंचे तो गांव के यादव वर्ग के ग्रामीणों ने विरोध जताया। विवाद बढ़ा तो फिर लाठियां चटकी औैर दोनों पक्ष से दर्जनों लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल सभानन्द यादव, गणेश सोनू, मोनू, प्रेमनारायण और विरेन्द्र को बेहतर उपचार के लिये पुरूष चिकित्सालय शाहगंज रेफर कर दिया। जबकि बद्री नारायण, ईशनारायण, अजय, विनय, जयप्रकाश, मेवाती देवी, शैलेष, पप्पू आदि का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुटहन पर किया गया। मारपीट के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।
गौरतलब हो कि उसरौली शहाबुद्दीनपुर का जनपदीय सीमांकन को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। दो जिलों के समक्ष अधिकारियों द्वारा सीमांकन कराए जाने के बाद गुरुवार को कब्जा जमाने पहुंचे दसगरपारा गांव के लोगों पर दूसरे पक्ष ने जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गये। बाद में दोनों जिलों के आधा दर्जन से अधिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर बवाल टला था। एहतियातन मौके पर एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। जौनपुर के उसरौली शहाबुद्दीनपुर और सुल्तानपुर जनपद के दसगरपारा गांव की भूमि का बीते 11 दिसंबर को तहसीलदार शाहगंज और कादीपुर के तहसीलदार की मौजूदगी में सीमांकन किया गया था।
गुरुवार को उसरौली गांव के संगम पांडेय, लालमनि, सुबाष चंद्र, ङ्क्षचतामणि, मुन्ना सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने उक्त सीमांकन के आधार पर भूमि पर कब्जा करना शुरू किया। सीमा पर दीवार और छप्पर रख रहे थे कि सुल्तानपुर जिले के दसगरपारा गांव के ग्रामीण विरोध शुरू कर दिए।
थोड़ी देर में सैकड़ों की भीड़ जुट गई। एक पक्ष छप्पर हटाने पर अड़ा था, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया। बाद में पत्थरबाजी होने लगी। संयोग अच्छा था कि कोई घायल नहीं हुआ। स्थिति की गंभीरता को देख एएसपी सुल्तानपुर कमलेश दीक्षित, एसडीएम कादीपुर राम अभिलास यादव, सीओ राकेश कुमार ङ्क्षसह, कोतवाल एके ङ्क्षसह, थानाध्यक्ष मोतिगरपुर, करौंदी, अखंडनगर, बांदा, दोसपुर और जौनपुर की खुटहन, सरपतहां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब जाकर मामला शांत हुआ था।

लूट हत्या का नही हुआ खुलासा

जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार मे विगत दिनो हुई लूट हत्या का खुलासा न किये जाने के कारण ब्यापारियो मे भय तथा आक्रोश ब्याप्त है।
बताते है कि 19 जनवरी को त्रिलोचन बाजार मे बदमासो द्वारा मोती लाल ज्वेलर्स की दुकान से लगभग 5 लाख मूल्य के आभुषण एंव नगदी सहीत योगेन्द्र गिरी पुत्र पारस नाथ गिरी की निर्मम हत्या तथा रामवली सेठ एंव इदरीश के उपर हुए जान लेवा हमले का खुलासा न होने के कारण व्यापारियो मे भय तथा आक्रोश व्याप्त है । जबकी व्यापारियो द्वारा लूट हत्या के विरोध मे 3 घंटे तक वाराणसी -जौनपुर राष्ट्रीय राज मार्ग को जाम कर दिया गया था। पुलिस अधिक्षक ने एक सप्ताह के अन्दर लूट हत्या के खुलासा करने के अश्वासन पर जाम समाप्त हुआ था। इसके पूर्व भी बदमाशो द्वारा दवा ब्यवसायी कैलाश नाथ रस्तोगी की हत्या तथा कन्हैया हार्डवेयर के मालिक लवकुश गुप्ता की हत्या तथा काशीनाथ एंव राजेश गुप्ता लूट एंव हत्या कान्ड की घटनाओ की तरह इस हत्या एंव लूट कान्ड का खूलासा होगा या पूर्व की घटनाओ की तरह फाइलो मे दब कर रह जायेगी। यह अपने आप मे यक्ष की तरह प्रश्न बना हुआ है।

एसपी ने दर्जनों उपनिरीक्षकों को बनाया चौकी प्रभारी

    • कानून व्यवस्था  चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिये कार्यक्षेत्र परिवर्तित

जौनपुर। जनपद के नवागत आरक्षी अधीक्षक विरेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने जनपद की कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिये पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत दर्जनों उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभारी बनाने के साथ ही इतने ही चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र को परिवर्तित कर दिया।
आरक्षी अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक विनोद यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सरायपोख्ता, उपनिरीक्षक संतोष दीक्षित को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी पुरानी बाजार, उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मियांपुर, उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी शकरमण्डी, चौकी प्रभारी सरायपोख्ता धर्मेन्द्र सिंह को पूर्वांचल विश्वविद्यालय, उपनिरीक्षक अरविन्द पाण्डेय को पुलिस लाइन से जलालपुर, रहीमुद्दीन को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जफराबाद, उपनिरीक्षक पंकज पाण्डेय को पुलिस लाइन से सिकरारा, उपनिरीक्षक राजेन्द्र यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बीबीगंज बनाया गया है।
 इसके अलावा उपनिरीक्षक अजय राय को पुलिस लाइन से सुरेरी, उपनिरीक्षक चक्रधारी ओझा को पुलिस लाइन से नेवढिय़ा, उपनिरीक्षक अनिल कुमार को पुलिस लाइन से पंवारा, उपनिरीक्षक नकी हैदर रिजवी को पुलिस लाइन से खेतासराय, चौकी प्रभारी पुरानी बाजार गोपाल तिवारी को शहर कोतवाली से सम्बद्ध किया गया है।
 इसी तरह लाइन बाजार के उपनिरीक्षक बालमीत सिंह को रामपुर, उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से लाइन बाजार, उपनिरीक्षक विद्यासागर मिश्र को पुलस लाइन से मछलीशहर, चौकी प्रभारी जफराबाद लालमणि सरोज को जफराबाद थाना, प्रेमशंकर सिंह को पुलिस लाइन से केराकत, उपनिरीक्षक रामबाबू मिश्रा को पुलिस लाइन से जलालपुर और पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता को शहर कोतवाली पर तैनात किया गया है।

धीमी गति से चल रहे कार्य से बाजारवासी परेशान

जौनपुर। अतिक्रमण हटाने के बाद लाइन बाजार में पहले लोहे के ग्रिल लगाकर सीमा निर्धारण किया गया। फिर बाद में एक साथ पूरे बाजार में नाली निर्माण के लिए सड़क की पटरी पर खुदाई शुरू हो गई। महीनों से चल रहे धीमी गति से निर्माण कार्य के कारण व्यापारी और ग्राहक हलकान हो रहे है। यही कार्य यदि थोड़ा थोड़ा करके कराया गया तो व्यापारी और ग्राहक दोनों को सुविधा रहती।

टीडी कालेज में व्याख्यान माला संपन्न

जौनपुर। टीडी डिग्री कालेज के बलरामपुर हाल में शुक्रवार को एक व्याख्यान माला आयोजित किया गया। जिसका विषय था बदलते वैश्विक परिवेश में भारत के लिये आर्थिक संभावना। व्याख्यान माला के मुख्य वक्ता डा. विवेक कुमार निगम थे। जिन्होंने 1901-1947 के कार्यकाल को भारत का शोषण काल बताया। 

लैम्प लाइटिंग एंव कैपिंग सेरेमनी का आयोजन धूमधाम से संपन्न

      जौनपुर। शहर के विषेषरपुर पचहटियां में  शुक्रवार को अवध पैरामेडिकल कालेज, जौनपुर में लैम्प लाइटिंग एंव कैपिंग सेरेमनी का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध पैरामेडिकल कालेज, जौनपुर की प्रबन्ध निदेशिका डा0 शकुन्तला यादव ने किया और इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा0 प्रसन्न कुमार (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी), जौनपुर एवं विशेष अतिथि डा0 लिली श्रीवास्तव (सी0एम0एस0), महिला चिकित्सालय एंव डा0 रीता दूबे (पूर्व सी0एम0एस0 महिला चिकित्सालय) का स्वागत संस्था के संरक्षक डा0 राम अवध यादव (पूर्व सी0एम0ओ0) ने किया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा0 प्रसन्न कुमार ने सरस्वती बन्दना के साथ द्वीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डा0 शकुन्तला यादव ने सभी नवागन्तुक छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उनको नर्सिंग क्षेत्र की आर्दश फलोरेंश नाइटि एंगल के दुखियो के प्रति किये गये सर्मपण के बारे मे बताया ।
       कैपिंग सेरेमनी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा0 प्रसन्न कुमार ने अवध पैरामेडिकल कालेज की छात्रा को कैप पहना कर किया । इसके बाद मुख्य अतिथि ने अवध पैरामेडिकल कालेज के वार्षिक परीक्षा मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में पास छात्र-छात्राओं को मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर संस्था के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम का संचालन सुमन पाण्डेय एवं सुधा गरे ने किया, और अवध पैरा मेडिकल कालेज के निदेशक अखिलेश सिंह एंव प्रिन्सपल मिस्टर मनु ने कार्यक्रम के समाप्ति पर सभी के प्रति आभार प्रकट किया । इस अवसर पर डा0 विवेक श्रीवास्तव, रामजन्म यादव, डा0 गौरव सिंह, पंकज श्रीवास्तव, शिवकान्त शर्मा, महाबल यादव, विक्टर तथा कुंवरदास सेवा आश्रम एवं अवध पैरामेडिकल कालेज के समस्त स्टाफ उपस्थिति रह

सामाजिक विज्ञान संकाय में हुई विषेश व्याख्यानमाला

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विष्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय में षुक्रवार को व्यक्तित्व विकास एवं सम्प्रेशण कौषल तथा मनोवैज्ञानिक समस्याएं एवं इसके परामर्ष की भूमिका विशयक विषेश व्याख्यानों का आयोजन किया गया। इस विषेश व्याख्यान में बतौर मुख्य वक्ता नूर मंजिल मनोचिकित्सा केंद्र की डा. अंजली गुप्ता ने कहा कि बहुत सारे मनोविकारों की चिकित्सा में मनोचिकित्सक के साथ-साथ परामर्ष मनोविज्ञानी की महत्वपूर्ण भूमिका है। परामर्ष मनोविज्ञानी विकारों की पहचान एवं मूल्यांकन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है एवं विकारों के मनोवैज्ञानिक समाधान प्रदान करने में मदद करते है। आज बहुत सारे मनोविकारों को परामर्ष के माध्यम से ही ठीक किया जा रहा है। बड़े षहरों में छोटे-छोटे समस्याओं के लिए भी जागरूकता के कारण लोग परामर्ष के प्रति सजग हो रहे है।

Thursday, 29 January 2015

30 जनवरी को नगर में रहेगा मंत्रियों का जमावड़ा

  • वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे मंत्रीगण करेंगे विभागीय बैठकें

जौनपुर। आगामी 30 जनवरी को जनपद में प्रदेश के मंत्रियों का जमावड़ा रहेगा। कुॅवर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, राज्यमंत्री व  उ0प्र0 राज्य निर्माण एवं श्रम विकास संघ के चेयरमैन आगामी 29 जनवरी को नगर में होंगे व स्थानीय कार्यक्रमो में भाग लेगे।
कुॅवर वीरेन्द्र प्रताप सिंह रात्रि विश्राम निरीक्षण भवन में करेंगे। इसी तरह मंत्री, होमगाड्र्स एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उ0प्र0, ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी जी 30 जनवरी 2015 को 3:30 बजे निरीक्षण भवन पहुचेंगें। राज्यमंत्री, लोक निर्माण एवं सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उ0प्र0 सुरेन्द्र सिंह पटेल जी 30 जनवरी को 12 बजे पुलिस लाइन जौनपुर पहुचेंगे
मंत्री, खादी एवं ग्रामोद्योग,उ0प्र0, नारद राय जी 30 जनवरी को 11 बजे वाराणसी से चलकर अपरान्ह: 1 बजे टी0डी0 कालेज ग्राण्उड जौनपुर में मा0 मंत्री, उद्यान उ0प्र0, पारसनाथ यादव के बड़े भाई की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मंत्री, दुग्ध विकास विभाग, उ0प्र0 शासन, राम मूर्ति वर्मा जी 30 जनवरी को 2 बजे अम्बेडकर नगर से चलकर 5:30 बजे उत्सव मोटल पहुंचेगे । प्रदेश सरकार के ये मंत्री कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय निवासी पारसनाथ यादव के यहां एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंच रहे हैं।
वे 30 जनवरी  को रात्रि 8 बजे उत्सव मोटल एवं टी0डी0 कालेज ग्राण्उड में  मंत्री, उद्यान उ0प्र0, पारसनाथ यादव के बड़े भाई की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम निरीक्षण गृह मे करेगे।  31 जनवरी को स्थानीय कार्यक्रमों के पश्चात सायं लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगें। राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य , परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उ0प्र0 शंखलाल माझी 30 जनवरी को 18:00 बजे निरीक्षण भवन पहुंचेगे तथा मा0 मंत्री, उद्यान उ0प्र0, पारसनाथ यादव के बड़े भाई की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
20:00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगे। मंत्री पर्यटन विभाग उ0प्र0 ओम प्रकाश जी 30 जनवरी को हेलीकाप्टर द्वारा 12 बजे पुलिस लाइन जौनपुर पहुंचेगे तथा मा0 मंत्री लोक निर्माण विभाग शिवपाल यादव के साथ मंत्री, उद्यान उ0प्र0, पारसनाथ यादव के बड़े भाई की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 13 बजे पुलिस लाइन से हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगे।

अपहृत बालक की हत्याकर फेंकी गयी लाश मिलने से सनसनी



    • 15 सौ रूपये की साइकिल के लिए गई मासूम की जान


जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द गांव से अपहरणस किये ये बालक के हत्या कर कुंए में फेंंकी गयी लाश मिलने से जहां एक तरफ क्षेत्र में सनसनी फैल गयी वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों में अफ रा तफरी फैल गयी। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का मानना है कि स्थानीय थाने की पुलिस रिपोर्ट लिखने के पहले हीला हवाली कर परिजन को टरकाती रही और घटना के बाद से वह हरकत में आयी। विवरण के अनुसार उक्त गांव निवासी रियासुद्ïदीन का दस वर्षीय पुत्र गांव में खेल रहा था कि गांव का ही एक 15 वर्षीय फकरेआलम उसे बहका फुसलाकर अपने साथ लिया गया।
शाम को फकरे आलम अकेले घरवापस लौटा तो रियासुद्ïदीन आदि लोगों ने अपने पुत्र के बारे में पूछा तो वह जवाब दिया कि कहीं चला गया होगा हमें नहीं मालूम। 27 जनवरी की पूरी रात और दूसरे दिन 28 जनवरी परिजन थाने व रिस्तेदारी में पता लगाने के लिये हलाकान रहे। लेकिन परिजनों को कोई पता नहीं चल सका। परिजन थानाध्यक्ष सरायख्वाजा से बार बार जिस बालक के साथ गया था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ करने के लिये कहते रहे लेकिन थानाध्यक्ष ने गैर जिम्मेदाराना ढंग से बात को टाल दे रहे थे।
गुरूवार तड़के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रसीदाबाद में स्थित एक कुंए में उक्त बालक की लाश को स्थानीय लोगों ने देखा। और शोर मचाया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ लग गयी। बालक के पिता व परिवार के अन्य लोगों ने शिनाख्त कर लिया।

        कुछ ही देर में रसीदाबाद मोहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर सीओ सिटी अभिषेक सिंह, सीओ सदर, शहर कोतवाल सीबी सिंह, थानाध्यक्ष लाइन बाजार सत्येन्द्र तिवारी, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर विजय बहादुर सिंह आदि लोग पहुंच गये। दूसरी तरफ गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये कई थानों की फोर्स लगी है। पुलिस ने घटना में शामिल फकरे आलम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पूछताछ के दौरान उसने बताया कि जिस साइकिल के साथ सहबाज को वह बैठाकर लाया था उस साइकिल को चौकियां स्थित एक मिष्ठïान विके्रता के हाथ 1500 रूपये में बेच दिया था। साइकिल बरामद हो गयी है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया।

किराने की दुकान में ताला तोड़कर चोरी

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र अन्र्तगत नवाब युसूफ रोड पर स्थित एक किराने की दुकान का ताला तोड़कर बीतीरात चोरों ने नगदी और कीमती सामान साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार नवाब युसूफ रोड पर शिवनाथ जायसवाल की किराने की दुकान है। बुधवार की रात चोरों ने लकड़ी के दरवाजे का ताला तोड़कर 11 हजार नगद और कीमती सामान चुरा लिया। इस संबंध में पुलिस ने शिकायत कर दी गयी।
स्वास्थ्य निदेशक ने किया अस्पताल में वार्डों का निरीक्षण
जौनपुर। स्वास्थ्य निदेशक लखनऊ डा. पुनीत कुमार अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय ेंमें पहुंचकर उन्होंने बारी बारी से ओटी से लेकर एक एक वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में कहीं कहीं गंदगी मिली तो उन्होंने नाराजगी जताया और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया और अस्पताल में छोटी छोटी जो कमियां हो उसे दूर करने को कहा। निरीक्षण के दौरान डा. सैफ अली खान वरिष्ठï सर्जन, डा. शायनदास परामर्श दाता ने साथ साथ वार्डों में मौजूद रहे। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डाक्टरों से स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि अस्पताल से मरीजों को दवा मिलनी चाहिये। जिससे मरीजों को बाहर लेने की जरूरत न पड़े। जब तक अस्पताल में मौजूद रहे तब तक अफरा तफरी का माहौल रहा। 

ऊर्जा सचिव का जनपद दौरा शुरू

जौनपुर। केन्द्र के ऊर्जा सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा गुरूवार को जनपद में थे। दोपहर बाद जिला मुख्यालय पहुंचे ऊर्जा सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा का कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की तरफ से स्वागत किया गया। पारम्परिक स्वागत एडीएम गंगाराम और एसडीएम सदर ने माल्यार्पण कर किया। ऊर्जा सचिव ने पूरे जिला मुख्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ऊर्जा सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा को प्रभारी जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी स्मृति चिन्ह प्रदान किया। तीनदिन के दौरे पर आये ऊर्जा सचिव ने कर्मचारियों के साथ सभागार में बैठक की।

झूठे आश्वासन से बजारवासियों मे आक्रोश

जलालपुर। क्षेत्र के कस्बे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पूर्व प्रधान मंत्री अटलविहारी बाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रुप मे मनाने आये मछली शहर के संासद रामचरित्रर निषाद ने 25 दिसम्बर को कार्यक्रम के पूर्व बाजार वासियो तथा क्षेत्र वासियो की समस्या सुने जिसमे बजार वासियो नेे शाही पुल की रेलिंग की मरम्मत कराय जाने तथा सरकारी अस्पताल की दुब्र्यवस्था को ठीक कराये जाने परिसर मे पेय जलनिगम की टंकी लगाये जाने तथा कस्बे मे स्थित चार सौ के.बी.ए.के ट्रान्सफार्मर की जगह दुगुनी क्षमता का ट्रान्सफार्मर लगाये जाने कस्बे एवं अस्पताल के सामने गन्दे पानी के निकास हेतु नाली बनाये जाने कस्बे मे स्थित ग्यारह हजार वोल्ट की लाइन के नीचे जाली लगाये जाने तथा जलालपुर कस्बे से वाराणसी तक सीटी बस चलाये जाने की मॉग किये थे जिसमे सांसद ने एक माह के अन्दर शीघ्र सिटी बस चलाये जाने का आस्वासन दिये थे।          

ड्डबैठक सात फरवरी को

जौनपुर। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण एस0एन0चौधरी ने बताया कि जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति जौनपुर की बैठक 7 फरवरी को अपरान्ह 1:00 बजे कलेक्टे्रट अनुश्रवण कक्ष में कृष्ण प्रताप सिंह सांसद लोकसभा सदर व अध्यक्ष जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की अध्यक्षता में आहूत की गई है। उन्होंने समस्त संबंधित से अनुरोध किया है कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/विकास कार्यक्रमां का संक्षिप्त परिचयन तथा वर्ष 2014-15 की अद्यतन प्रगति विवरण एवं गत बैठक 28 दिसम्बर की कार्यवाही की आख्या हार्ड कापी व सी0डी0 सहित 31 जनवरी 15 तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
ट्रक खराब होने से आवागमन बाधित
चंदवक। स्थानीय थाना क्षेत्र के आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर स्थित गोनौली गांव के पास एक ट्रक का एक्सल टूट गया। जिसके कारण ट्रक बीचो बीच सड़क पर खड़ी हो गयी। ट्रक के बीच सड़क पर खड़ी होने के नाते लगभग एक से डेढ़ किमी दूर तक दोनेां तरफ लंबी कतार वाहनों की लग गयी। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुई। बीच सड़क पर ट्रक खराब होने की सूचना किसी ने थाने पर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को काफी प्रयास के बाद बीच सड़क से हटवाया। तब जाकर आगवामन शुचारू हो सका।

कीटनाशाक खाने से युवक की हालत नाजुक]

जौैनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में कीटनाशक खाने से एक युवती की हालत बिगड़ गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी धीरेन्द्र कुमार की 20 वर्षीया पुत्री वैशाली को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट फटकार लगाया था। उसी बात से वह नाराज होकर कीटनाशक खा लिया। जब उसकी हालत बिगडऩे लगी तो परिजनों ने उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुयी है।

शोकसभा कर दी श्रद्घांजलि

शाहगंज। स्थानीय तहसील सभागार में गुरूवार को सरपतहां क्षेत्र के बहरेनपुर गांव निवासी अधिवक्ता हरिश्चन्द्र उपाध्याय के दादा केदारनाथ के निधन पर एक शोकसभा की गयी। जिसमें अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।
 शोकसभा में अधिवक्ता विक्रम सिंह, बचई सिंह, भारत यादव सहित अन्य लोग रहे। इसी क्रम में सिकरारा क्षेत्र के फसायलपुर गांव निवासी सभाजीत यादव प्रधान के दादा रामनाथ यादव के निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी जिसमें उपस्थित लोगों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
 शोक व्यक्त करने वालों में सभाजीत यादव, शिवशंकर शर्मा, वीरेन्द्र कुमार यादव, अर्जुन यादव, जेपी मौर्या आदि लोग मौजूद रहे। 

डिप्लोमा इंजीनियर्स के आंदोलनका दूसरा दिन

    • ग्रेड पे की मांग पर दिखाई प्रतिबद्घता

जौनपुर। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर गे्रड पे मांग कर रहे डिप्लोमा इंजीनियर्स ने दो दिवसीय सामूहिक अवकाश के अंतिम दिन महासंघस के समस्त घटक संघ के सदस्यों की सिंचाई विभाग नलकूप खंड में स्थित शिव मंदिर के प्रांगण पर बैठक हुई। जिसमें शासन की नीतियों का पुरजोर विरोध किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एलएम सिंह जनपद अध्यक्ष महासंघ द्वारा किया गया तथा संचालन जनपद सचिव महासंघ द्वारा किया गया तथा ई. डीके सिंह प्रचार एवं प्रकाशन सचिव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, चन्द्रमोहन, उमेश चन्द्र गुप्ता, देवशरण प्रसाद, बेचन मिश्रा, हरिबंशस प्रसाद, अरविन्द श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन केडी यादव जनपद सचिव ने किया।

लोक अदालतों की सूची जारी

जौनपुर। सिविल जज/ सचिव मृदुल कुमार मिश्रा ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय मासिक लोक अदालतों का आयोजित किया जाना है। जिसके तहत 22 फरवरी को बैक मामलें, धारा 138 एन0आई एैक्ट के अतिरिक्त अन्य सभी मामलें, 14 मार्च 2015 राजस्व, मनरेगा, भूमि अधिग्रहण वादों के अतिरिक्त अन्य सभी मामले, 11 अप्रैल श्रम एवं पारिवारिक व अन्य मामले, 09 मई मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकांए एवं वीमा दावें के प्रकरण एवं अन्य मामले, 11 जुलाई  विद्युत/जल/ टेलीफोन/जनोपयोगी विवाद व अन्य मामलें, 8 अगस्त  उपभोक्ता विवाद/कराधान प्रकरण व अन्य मामलें, 12 सितम्बर आपराधिक शमनीय वाद एवं अन्य मामलें, 10 अक्टूबर यातायात, लघु आपराधिक प्रकरण नगर पालिका विवाद एवं अन्य मामलें, नवम्बर/दिसम्बर  में तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत प्रस्तावित है।

महाविद्यालय प्रशासन छात्रों से कर रहा है धनउगाही:मनीष

जौैनपुर। तिलकधारी सिंह महाविद्यालय प्रशासन महाविद्यालय के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित शताब्दी भवन के निर्माण के लिये विद्यार्थियों से जो धन उगाही कर रहा है वह असवैंधानिक है प्रति छात्र सौ रूपये की रसीदें जबरन काटी जा रही है। यह कथन है छात्र विद्यालय संघ के उपाध्यक्ष मनीष यादव का। एक बयान जारी कर उन्हें इसे गलत बताया है। इस संबंध में छात्र संघ की सहमति की बात भी बेबुनियाद है। उपाध्यक्ष मनीष यादव का कहना है कि न तो इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन छात्र को कोई प्रस्ताव दिया और न ही विश्वास में लिया। उन्होंने छात्रों से ऐसी सहायतार्थ रसीदों पर विद्यालय को धन देने की अपील की है। 

सड़क दुर्घटना में साले बहनोई घायल


बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के उमरी गांव के समीप मोटर सायकिल से जा रहे दो युवक पिकअप के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि विरेन्द्र गौतम पुत्र राममिलन निवासी रामपुर बदलापुर अपने बहनोई अजय पुत्र राजू ग्राम उमरी बदलापुर के साथ बाइक से जा रहा था। उमरी गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों घायल हो गये। जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

Wednesday, 28 January 2015

कचहरी स्टेशन होगा बहाल, रूकेगी ट्रेन

जौनपुर। नागरिक संघर्ष समिति के बैनर तले गणतंत्र दिवस के अवसर पर जौनपुर कचहरी रेलवे स्टेशन के प्रांगण में भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह मुख्य अतिथि ने झंडा फहराया। इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईय्या, महामंत्री गिरीश यादव, राजबीर सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया। हरिश्चन्द्र सिंह ने बोलते हुए कहा कि जौनपुर कचहरी स्टेशन ब्रिटिश टाइम का है। हम लोगों का प्रयास होगा कि सुल्तानपुर वाराणसी पैसेंजर ट्रेन रूके और स्टेशन का जीर्णोद्वार होना चाहिये। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से इस विषय में बात करके पैसेंजर ट्रेन रोकने का प्रयत्न करेंगे और पूर्ण विश्वास है कि पैसेंजर टे्रन रूकेगी। इस अवसर पर समिति के अरूणसिन्हा, विकास, शिवम्ï, कामेश्वरनाथ, विनोद श्रीवास्तव, राम सिंह, जय सिंह, अरविन्द सिंह, राम आसरे, विश्वनाथ, रविन्द्र श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। 

उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित हुये श्रीधर पाण्डेय

जौनपुर। पूर्वांचल के कुख्यात शूटर बाबू यादव सहित दर्जनों शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराने वाले थानेदार श्रीधर पाण्डेय को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड पर सूबे के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने दिया। इस मौके पर आरक्षी अधीक्षक बबलू कुमार सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। श्री पाण्डेय इस समय मुंगराबादशाहपुर के थानेदार हैं जिन्हें राष्ट्रपति से अनुमोदित उत्कृष्ट सेवा सम्मान के रूप में मेडल के अलावा 10 हजार रूपये नगद पुरस्कार दिया गया। बता दें कि कैबिनेट मंत्री श्री यादव के हाथों पुरस्कृत किये गये श्री पाण्डेय पूर्वांचल के कुख्यात शूटर 50 हजार रूपये के ईनामी बाबू यादव के अलावा नाटे बचकानी, कक्कू सिंह और गोरखपुर के कुख्यात शूटर गुड्डू सिंह, अजय साहनी को मुठभेड़ में मार गिराने वाली टीम में शामिल थे। मालूम हो कि श्री पाण्डेय इसके पहले गोरखपुर, सहजनवां, पिपराइच, चौरीचौरा, वाराणसी कैण्ट सहित गाजीपुर के नन्दगंज, जमनियां, नोनारा कोतवाली के भी प्रभारी रह चुके हैं। मालूम हो कि गाजीपुर में बृजेश गैंग के कई अपराधियों को गिरफ्तार करने में भी उन्होंने सफलता प्राप्त किया था। बताते चलें कि वर्ष 2003 में जनपद वाराणसी में इन्हें राज्यपाल पदक के रूप में सम्मान मिल चुका है। श्री पाण्डेय के उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिये मिले पुरस्कार से शुभचिंतकों ने हर्ष जताते हुये बधाई दिया है।
इसी क्रम में आरक्षी अधीक्षक बबलू कुमार के नेतृत्व में परेड मार्च का संचालन हुआ जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य की प्रसंशा करते हुये क्षेत्राधिकारी सदर हितेन्द्र कृष्ण, थानाध्यक्ष जफराबाद दिनेश चन्द्र मिश्रा, महाराजगंज अनुपम श्रीवास्तव, बक्शा प्रशान्त श्रीवास्तव, मीरगंज बिन्द कुमार, जलालपुर आशुतोष श्रीवास्तव, महिला थाना श्रीमती रंजना सचान, केराकत प्रभारी राजीव मिश्रा सहित क्राइम ब्रांच के इंटेलीजेंस प्रभारी योगेन्द्र सिंह, स्वाट प्रभारी केके मिश्रा, सर्विलांस प्रभारी राजीव सिंह सहित सर्विलांस के आरक्षी अमित सिंह व साइबर सेल के ओम प्रकाश जायसवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

हज यात्रा के लिए 20 फरवरी तक कर सकतें हैं आवेदन

    • तीन कटेगरी में बांटा गया हज यात्रियों को

जौनपुर। हज कमेटी ऑफ इण्डिया के टे्रनर और जिला हज समिति के सदस्य शाह मोहम्मद तारिक ने बताया कि हज यात्रा 2015 पर जाने वालों के लिए आवेदन फार्म आ चुका है जो लोग हज 2015 पर जाना चाहते है वह आवेदन 20 फरवरी 2015 तक कर सकते है। हज यात्रा फार्म पर जो फोटो आवेदक का लगेगा वह कलर होना चाहिए और उसका बैक ग्राउन्ड सफेद होना चाहिए। फार्म के साथ पासपोर्ट की स्व हस्ताक्षरित फोटो कापी, आवेदक अपनी कटेगरी का शपथ पत्र सादे कागज पर फार्म के साथ नथ्थी करेगा इसके अलावा आवेदन पर मेडिकल सर्टिफिकेट जो किसी डाक्टर के द्वारा दिया जायगा, जिसपर आवेदक का ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेसर व आवेदक का पिछला मेंडिकल इतिहास डाक्टर के द्वारा दिया जायेगा। हज यात्रियों को तीन कटेगरी में बॉटा गया है, पहली कटेगरी 70 वर्ष से ज्यादा उम्र वालो के लिए, दूसरी कटेगरी जिन्होने पिछले तीन वर्षो से लगातार आवेदन किया और लाटरी में चयनित नहीं हुए और तीसरी जर्नर कटेगरी है। अलग-अलग कटेगरी वालो का अपनी कटेगरी का शपथ पत्र जो हज फ ार्म के साथ उपलब्ध है सादे कागज पर देना होगा। तारिक ने ये भी बताया कि हज आवेदन फार्म जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय से अथवा हकीम अली मजहर नश्तर साहब, सब्जीमण्डी या हज कोआर्डिनेटर तारिक से प्राप्त किया जा सकता है। हज आवेदन के साथ हेड कवर, अपने बैंक की जानकारी बैंक पास बुक की फोटो कापी अथवा कैसिंल चेक लगाना अनिवार्य है तथा हज आवेदन शुल्क 300 रूपयें स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया अथवा यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया में प्रति हज यात्री को जमा स्लिप करके आवेदन के साथ नथ्थी करना है। तारिक ने जिले से जाने वाले हज यात्रियों से अपील की है कि अपना आवेदन 20 फरवरी तक उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ के पते पर भेज दे या स्वयं जाकर जमा कर दें। अधिक जानकारी के लिए हेल्प लाइन नं0 9839890011 या 9648766503 पर सम्पर्क कर सकते है।  

अधूरे आवास व शौचालय तीन दिन में हों पूर्ण:आलोक रंजन

खुटहन। मुख्य सचिव आलोक रंजन के निर्देश पर मंगलवार को उप निदेशक सांख्यिकी राम गोपाल शर्मा ने राम मनोहर लोहिया गांव खुटहन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जू हाई स्कूल में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिले के सभी आला अधिकारी गांव में ही डटे रहे।
गांव में दोपहर साढ़े बारह बजे पहुंचे उप निदेशक श्री शर्मा पौन घंटे तक चौपाल में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। वहां समाजवादी पेंशन, विधवा, विकलांग पेंशनधारियों ने कई माह से पेंशन न मिलने की शिकायत की। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी, विकलांग कल्याण व जिला प्रोबेशन अधिकारी को तीन दिन के अंदर पैसा खातों में भेजवाने का निर्देश दिया। इस विद्यालय का विद्युत कनेक्शन कराने का निर्देश दिया। इसके बाद उनका काफिला गांव की बस्तियों में कराए गए विकास कार्यों के निरीक्षण हेतु निकल गया।  वहां अधूरे लोहिया आवास और उसमें रसोई का निर्माण न कराए जाने व अधूरे शौचालय देख भड़क गए।
 धन मिलने के बाद भी लाभार्थियों द्वारा निर्माण पूर्ण न कराए जाने पर उन्होंने कड़ा एतराज जताते हुए किसी भी हाल में तीन दिनों के भीतर छत बनवाने का निर्देश बीडीओ को दिया। नियत तिथि के बाद कार्य पूर्ण न होने पर लाभार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने सीसी रोड, सड़क, पेयजल स्त्रोतों और प्रयुक्त ईट का भी निरीक्षण किया।
 दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों में अफरा-तफरी मची रही। प्रभारी जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव, डीडीओ तेज प्रताप मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी केके त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार, डीपीआरओ एके ङ्क्षसह, डिप्टी सीएमओ डा.एके ङ्क्षसह, खंड विकास अधिकारी रवींद्र वीर, खंड शिक्षाधिकारी विश्वजीत कुमार, एडीओ पंचायत त्रिभुवन यादव, योगेश पाठक आदि मौजूद रहे।

रैली निकालकर मतदान के लिए किया जागरूक

खुटहन। बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने हाथों में तख्ती लेकर आओ मतदान करें, जागो मतदाता जागो, हमें मतदाता होने का गर्व है आदि स्लोगन लिखकर घनश्यामपुर बाजार में भ्रमण किया। रैली महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई। छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा. शिवपूजन सिंह ने कहा कि मतदान उत्सव ती तरीके से करना चाहिये जन सहभागिता से ही हम मजबूत नयी सरकार बना सकते है। सरकार से ही देश का स्वतंत्र नेतृत्व पैदा होता है। इस मौके पर डा. जैनेन्द्र कुमार तिवारी, डा. जय प्रकाश सिंह, विरेन्द्र सिंह, दीपक अस्थाना, डा. यूपी सिंह, डा. विजय नाथ सिंह आदि मौजूद रहे। 

विकास भवन में जमा होंगे आवेदन पत्र

जौनपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 आई0ए0 खॉन ने बताया है कि जिले में कामधेनु डेयरी इकाई योजनान्तर्गत 3 इकाईयो जिसमे 2 सामान्य 1 अल्पसंख्यक की स्थापना हेतु आवेदन पत्र 7 फरवरी 2015 तक आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र 7 फरवरी 2015 अपरान्ह: 5 बजे तक सीधे अथवा डाक द्वारा कार्यालय विकास भवन में जमा किये जा सकते है। लाभार्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार की सूचना अलग से दी जायेगी। इस योजना के अन्र्तगत 100 दुधारू पशुओं की डेयरी स्थापित करने की कुल लागत रू 12051220 जिसका 25 प्रतिशत लाभार्थि अंश (मार्जिन मनी) रू 3013000 और बैंक लोन 75 प्रतिशत रू 9038220 होगा। 

उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की बैठक संपन्

जौैनपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ लखनऊ के आवाहन पर 4800 ग्रेड पे मांग के क्रम में दो दिवसी सामूहिक अवकाश के प्रथम दिवस में महासंघ के सदस्यों की सिंचाई विभाग नलकूप खंड में स्थित शिव मंदिर के प्रांगण पर बैठक हुई। जिसमें शासन की नीतियों का पुरजोर विरोध किया गया और 28 व 29 जनवरी के सामूहिक अवकाश को सफल बनाने हेतु एकमत राय व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एलएम सिंह जनपद अध्यक्ष महासंघ तथा संचालन जनपद सचिव महासंघ द्वारा किया गया। तथा डीके सिंह प्रचार एवं प्रकाशन सचिव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जनपद अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग एसके यादव, मानबहादुर सिंह, उमेश चन्द्र गुप्ता, हरिवंश प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे। 

शहर भ्रमण करेंगे ऊर्जा सचिव

जौनपुर। प्रभारी जिलाधिकारी पी0सी0 श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदीप कुमार सिन्हा, उर्जा सचिव, भारत सरकार, 29 जनवरी 2015 को पूर्वान्ह: 11 बजे आगमन वाराणसी से प्रस्थान कर 12:30 बजे आगमन जौनपुर निरीक्षण भवन पहुचेगे उसके पश्चात स्थानीय लोगो से वार्ता जिलाधिकारी शिकायती प्रकोष्ठ एवं शहर भ्रमण करेंगे। सांयकाल वापस वाराणसी चले जायेगे। 30 जनवरी 2015 को पूर्वान्ह 11 बजे आगमन जौनपुर निरीक्षण भवन, लंच तथा 1:30 बजे से ग्राम भ्रमण सहित कताई मिल (प्रस्तावित मेडिकल कालेज), स्टेडियम तथा आई0टी0आई0, वन विभाग का भ्रमण सायंकाल वापस वाराणसी। 31 जनवरी 2015 को 11 बजे आगमन निरीक्षण भवन एवं ग्राम भ्रमण। तद्उपरान्त लंच एवं उसके पश्चात वाराणसी हेतु प्रस्थान करेगे। प्रभाारी जिलाधिकारी ने बताया कि 29 से 31 जनवरी2015 तक   स्थानीय लोगो से वार्ता जिलाधिकारी शिकायती प्रकोष्ठ में करेगें। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र बनाये गये है जिनका मों0 न0 9415273064 है। उर्जा सचिव भारत सरकार से सम्पर्क करने के लिए इनके मो0 न0 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 

पदोन्नति सूची निर्धारण के लिए जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। विशिष्टï बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन ने बुधवार को शिक्षकों की पदोन्नति हेतु ज्येष्ठïता सूची निर्धारण के लिये जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।  जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि पदोन्नति के लिये ज्येष्ठïता सूची का निर्धारण  मनमाने ढंग से किया जा रहा है।
जबकि ज्येष्ठïा सूची का निर्धारण शासनादेश के अनुरूप नहीं है। कहना है कि यदि एक ही तिथि को दो शिक्षक कार्य ग्रहण किये हो तो ज्येष्ठïता का निर्धारण उप्र बेसिक शिक्षा सेवा नियमावली के नियम 17 या 17 क के द्वारा कराया जाये। ज्ञापन देने वालों में शैलेन्द्र पाल, महेन्द्र यादव, मुकेश अनिल, राजन, बंशराज, धर्मेन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे। 

बारिश संग लौटी ठंड, गिरा तापमान

जौनपुर।  जनपद में बुधवार को भीषण ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के साथ एकबार फिर ठंड लौट आई। जगह-जगह जलभराव से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वर्षा से फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। रविवार की शाम से ही अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ है जिससे पूरी रात बारिश हुई। बुधवार को भी ठंड में इजाफा रहा और बादलों का आना जाना लगा रहा। नगर के कोतवाली चौराहा, ओलन्दगंज, पालिटेक् िनक चौराहे व सिटी स्टेशन मार्ग पर जलजमाव व कीचड़ के चलते परेशानी उठाने पर लोग मजबूर हैं। बुधवार को भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए। खराब मौसम के कारण फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। 

Sunday, 25 January 2015

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों की बैठक संपन्न

    • समस्त अधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जौनपुर। प्रभारी जिला निर्वाचन
कार्यालय/जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं डिप्टी कलेक्टर रितु सुहास ने कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर  अधिकारियों/कर्मचारियों एवं स्वंय सेवी संस्थाओं को '' हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अच्छुण्य रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे।ÓÓ  इस अवसर सबसे अधिक एक डोर में 65 पंतग उडाने में र्खुरम प्रथम, रियान ने फैन्सी पंतग उडाने में द्वितीय स्थान, तथा दिनेश ने 32 पतंग उडाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।  सबसे अधिक पेंच काटने की प्रतियोगिता में शकील गद्दा ने प्रथम, मिसम द्वितीय तथा तृतीय स्थान विष्णु ने प्राप्त किया। पतंग सजाने में अफताब प्रथम सुरेन्द्र मोहन वर्मा द्वितीय तथा फरहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस्तियाक को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया, पतंग प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में दिवाकर पाठक, नइम हैदर सहायक निर्वाचन अधिकारी रमाकान्त राम, सूचना अधिकारी के के त्रिपाठी सुरेन्द्र मोहन वर्मा लायस क्लब के अध्यक्ष मो0 मुस्तफा, सेन्ट जांन्स के फादर ऐनरी एन राडे प्रधानाचार्य जंगबहादुर सिंह, फैन्ड डान्स ग्रुप के सलमान शेख, को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। राजरानी साहू बीएलओ को अच्छे कार्य के लिये एक हजार रूपये नगद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही 18 वर्ष पूर्ण करने वाले दर्जनों मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बाल न्यायधीश संजय उपाध्याय ,सुभाष महमूद, मेहदी सहित निर्वाचन कार्यालय एवं अन्य गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे ।
सर्व प्रथम रितु सुहास ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का संदेश सुनाते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

गणतंत्र दिवस पर दुल्हन की तरह सजी ऐतिहासिक धरोहरें

जौैनपुर। नगर के ऐतिहासिक धरोहरों केे गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दुल्हन की तरह सजाया गया। नगर पालिका परिषद, शाही पुल, शाही किला सहित अन्य ऐतिहासिक धरोहरों को दुल्हन की तरह सजा दिया गया। जिसमें इस तरह की कुमकुमे लाइटे लगा दिया गया कि हर कोई देखने में मशगूल था जिसकी आकर्षक बनाने के लिये 15 दिन पहले से ही तैयारियों में लोग जुटे हुए थे। कुमकुम झालरों को देखने के लिये लोगों की अच्छी खासी भीड़ लगी रही। 

ड्डतार जोड़ते समय लाइनमैन झुलसा

जौनपुर। स्थानीय बक्शा थाना क्षेत्र के कलीचाबाद अलीगंज के पास बीती शाम बिजली का तार जोड़ते समय एक लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी पप्पू सोनकर पुत्र बुद्घू सोनकर 30 साल बीती शाम उक्त स्थान पर 11 हजार वोल्ट का तार जोड़ रहा था। वह जिस समय जोड़ रहा था उस समय लाइट नहीं थी कि अचानक लाइट आ गयी जिससे वह नीचे गिर पड़ा और झुलस गया। आस पास के लोगों ने देखा वह गिरा पड़ा था। देखते ही देखते वहां स्थानीय लोगों की अच्छीखासी भीड़ जुट गयी। लोगों की मदद से उसे उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत नाजुक देखकर बीएचयू रेफर कर दिया।

ब्रिलिएंट माइंड में आयोजित हुई मेंहदी प्रतियोगिता

जौैनपुर। ब्रिलिएंट माइंड कोचिंग द्वारा रविवार को मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कोचिंग की अनेक छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने अनेक प्रकार के डिजाइनों को अपने हाथों पर उकेरा। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं को संस्थान द्वारा पुरस्कृत किया गया।

लेदुका में 4 करोड़ की लागत से बनेगा विद्युत उपकेंद्र

बदलापुर । लेदुका क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी। लेदुका में शीघ्र विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए तहसील प्रशासन द्वारा विभाग को भूमि उपलब्ध करा दी गई है। यह उपकेंद्र चार करोड़ की लागत से बनेगा। आजादी के बाद से ही यह क्षेत्र बिजली की दुर्दशा का शिकार था। बदलापुर उपकेंद्र के नौपेड़वा फीडर से आपूर्ति की जाती थी, जो लंबी लाइन के चलते आए दिन फाल्ट की शिकार रहती थी। अगर मिली भी तो लो वोल्टेज। इस गंभीर समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश दूबे ÞबाबाÞ ने लेदुका में 33/11 केवीए के विद्युत उपकेंद्र के निर्माण हेतु शासन से स्वीकृति दिलाया। इस संबंध में अवर अभियंता सत्य प्रकाश ने बताया कि चार करोड़ की लागत से उपकेंद्र का निर्माण होगा। जमीन अब तक नहीं मिली थी। इसलिए निर्माण शुरू नहीं हो सका था। अब तहसील प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध करा दी गई है। शीघ्र निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह क्षेत्रीय विधायक बिजली संकट को देखते हुए रतासी में भी उपकेंद्र बनवाने के लिए प्रयासरत हैं।

41 केंद्रों पर दी परीक्षा

जौनपुर। लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व निरीक्षक के लिए रविवार को आयोजित परीक्षा 41 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। नोडल अधिकारी ने परीक्षा संपन्न कराने के लिए धारा 144 भी एक दिन के लिए लागू कर दिया गया था। पुलिस व्यवस्था के लिए सीओ सिटी अभिषेक सिंह सदलबल पूरे क्षेत्र में सतर्क रहे। हर सेंटर पर एक दरोगा और चार सिपाही को तैनात किया गया था।
 उधर शाम से ही अभ्यथियों का पहुंचना शुरू हो गया। जिससे जौनपुर रोडवेज डिपो और जौनपुर जंक्शन तथा सिटी स्टेशन भीड़ काफी बढ़ गई। उधर एआरएम जौनपुर सुदामा प्रसाद ने बताया कि डिपो से 60 निगम और 17 अनुबंधित बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर कराया जा रहा है। भीड़ बढऩे पर बसों का इंतजाम कराया जाएगा।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

बदलापुर। स्थानीय बदलापुर थाना क्षेत्र के बदलापुर पेट्रोल पंप के समीप बीती रात सड़क दुर्घटना मे एक युवक की मौत हो गयी। विवरण के अनुसार बक् शा थाना क्षेत्र के बक् शा गांव निवासी क्षमानाथ शुक्ला 30 पुत्र पुरूषोत्तम शुक्ला बीती शाम घर से अपनी बाइक से अपने दोस्त के घर बदलापुर में तेरही कार्यक्रम में गये थे। वे उस कार्यक्रम से घर के लिये लौट रहे थे कि बदलापुर स्थितपेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गयी। आते जाते राहगीरों ने जब सड़क किनारे पड़े लाश को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। मृतक के जेब में डायरी से नंबर लेकर पुलिस ने परिजन को सूचना दी।

मतदाता दिवस पर दिलाई गयी सदस्यता


सुईथाकला। सरपतहां क्षेत्र के रामचरन सिंह इंटर कालेज रवनिया में प्रधानाचार्य डा. अजय प्रताप ङ्क्षसंह द्वारा रैली निकालकर मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई गयी। शपथ दिलाते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम देश के लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेेंगे। विभिन्न धर्म वर्ग जाति व समुदाय व अन्य किसी प्रलोभन में न आकर निष्पक्ष मतदान करेंगे। इस अवसर पर सभाराज यादव, शरद कुमार सिंह, विमलेश, शक्ति प्रकाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।