नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए हमले की निंदा की है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, पेरिस में हुए हमले दुखद घटना है। इस घड़ी में हम फ्रांस के साथ खड़े हैं। हमले में मरने वालों को श्रद्धांजलि।
Saturday, 14 November 2015
फ्रांस में धमाका दहली दुनिया
फ्रांस की राजधानी ममे 6 जगह पे आतंकी हमले, राज्यपति थे निशाने पर
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में सिलसिलेवार आतंकी हमले हुए हैं। राजधानी पेरिस में हुई गोलीबारी और धमाकों में कम से कम 158 लोगों के मारे जाने की खबर है। पेरिस में कई जगहों पर एक-साथ हमले किए गए। आतंकी संगठन ढ्ढस्ढ्ढस् ने इन हमलों की जिमेदारी ली है। हमला पेरिस के स्थानीय समयानुसार रात के करीब नौ बजे हुआ। रिपोर्टों के अनुसार पेरिस के बैटाकलां कन्सर्ट हॉल में कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। बंदूकधारियों ने कई लोगों को बंधक बना लिया था। बाद में पुलिस ने वहां हमला बोल दिया। सबसे घातक हमला बैटाकलां आर्ट्स सेंटर के पास हुआ। दूसरा हमला बैटाकलां सेंटर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक रेस्त्रां पेटाइट कंबोज के पास हुआ। ऱेंच टीवी के अनुसार कम से कम एक बंदूक़धारी ने ऑटोमेटिक राइफ़ल से पेटाइट कंबोज रेस्त्रां में फ़ायरिंग की। तीसरा हमला पेरिस के नेशनल स्टेडियम से सटे एक बार के पास हुआ। वहां कम से कम तीन धमाके की भी खबर है। पुलिस के मुताबिक 8 आतंकी मारे गए हैं। इनमें से 7 आत्मघाती हमलावरों की मौत हुई है। फ्र ांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने राष्ट्र के नाम संदेश में आपातकाल की घोषणा की है। फ्रांस की सीमा को सील कर दिया गया है। पेरिस निवासियों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है। स्थानीय पुलिस की मदद के लिए सेना को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उस समय स्टेडियम में फ्र ांस और जर्मनी के बीच फटबॉल मैच खेला जा रहा था। वहां से भी तीन लोगों के मारे जाने की ख़बर है। कहा जा रहा है कि यहां पर आत्मघाती हमला हुआ था। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद भी मैच देख रहे थे लेकिन उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।
मनाया गया चित्रगुप्त पूजनोत्सव

टैम्पो चालक पर प्राण घातक हमला
आपसी रंजिश में चला चाकू
जौनपुर। आपसी रंजिश के चलते शनिवार की भोर में लगभग ४:30 बजे के करीब कोतवाली चौराहे पर टै पो चालक पर पड़ोसी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला रिजवीखॉ सराय निवासी मो०जाबिर पुत्र रज्जब शनिवार की भोर में कोतवाली चौराहे पर टै पो खड़ी करके सिटी स्टेशन व ओलन्दगंज का सवारी बैठा रहा था तो उसका पड़ोसी बुद्दा उर्फ कल्लू निवासी रिज़वीखॉ सराय टै पो के पास आया तो दोनो के बीच कहा सुनी होने लगी। कुछ देर बाद गाली गलौज व मारपीट में बदल गयी। मौका देखकर बुद्दा ने चाकूृ निकाल कर जाबिर पर हमला कर दिया। जाबिर ने चाकू को पकड़ लिया और छीना छपटी से दोनो हाथ के हथेली कट गया तब तक अन्य टै पो चालक व राहगीर मौके पर इक_ïे हो गये मौके की नजाकत को देखते हुए हमलावर बुद्दा वहा से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया। घायल टै पो चालक को उठाकर कोतवाली ले गये और जहां पर पुलिस ने उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। मजे की बात यह है कि कोतवाली के ठीक सामने ऐसा हादसा हुआ और पुलिस ने हमलावर को पकडऩे की कोशिश भी नही किया।ऐतिहासिक चेहल्लुम 1-2 दिसंबर को
जौनपुर। शीराजे हिन्द जौनपुर का ऐतिहासिक चेहलुम जो हजरत मोह मद साहब (स0अ0)के नवासे हजरत इमाम हुसैन(अ0)द्वारा अपने परिवार एवं मित्रों के साथ दी गयी शहादत की याद में सैकड़ों वर्षो से अपनी स य पर पराओं के अनुरूप इमामबाड़ा शेख मोह मद इस्लाम मरहूम बाजार भुंआ,पानदरीबा रोड,जौनपुर पर मनाया जाता है,इस वर्ष चन्द्र दर्शन के अनुसार 1 एवं 2 दिस बर 2015 को मनाया जायेगा। इस ऐतिहासिक चेहलुम को देश के महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है,जिसके कारण इसे मनाने के लिए देश के चारों ओर से सभी स प्रदाय के श्रद्धालु हजारों की सं या में यहॉं उपस्थित होकर हजरत इमाम हुसैन(अ0)को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। कार्यक्रम का आर भ दिनांक 1 दिस बर 2015 को 8 बजे रात में इमाम चौक पर ताजिया रखने से होगा,तत्पश्चात श बेदारी के आयोजनार्थ एक मजलिस होगी समाप्ति मजलिस जौनपुर नगर तथा बाहर से आयी अन्जुमनों का नौहा व मातम अनवरत रूप से रातभर चलता है। प्रात: 5 बजे एक मजलिस होगी जिसके बाद में आग में दहकती जंजीरों का मातम अंजुमन गुलशने इस्लाम करेगी। दूसरे दिन 2 दिस बर 2015 को कार्यक्रम का आर भ एक मजलिस से होगा बाद समाप्ति मजलिस इमामबाड़े से एक ऐतिहासिक तुरबत निकाली जायेगी,जो एक जुलूस के रूप में अपने निर्धारित रास्ते पानदरीबा रोड,काजी की गली,मस्जिद तला रोड,पुरानी बाजार होता हुआ सदर इमामबाड़ा जौनपुर पर समाप्त होगा। हाजी सै0असगर हुसैन जैदी,कार्यकारी मुतवल्ली ने बताया कि कार्यक्रम के स बन्ध में शासन तथा प्रशासन के अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर पत्रों के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। श्री कलीम जैदी के अनुसार गत वर्ष की भॉंति इस वर्ष भी जौनपुरेअज़ा डाट काम पर पूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा।
बालदिवस पर हुआ जगह जगह गोष्ठीयां
जौनपुर। बालदिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा पा्रधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश लुक मानुल हक के निर्देशन में कलेट्रैट सभागार में गोष्ठी का आयोजन शनिवार किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्रधान न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने बालदिवस के बारे में बताते हुए कहा कि पंडि़त जवाहर लाल नेहरू को बच्चो से अथाह प्रेम था इसी लिए लोग उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। इसी क्रम में शहर महिला कांग्रेस कमेटी पर आयोजित गोष्ठी में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही फरीदा बानो अंसारी ने नेहरू के १25वीं जयंती पर माल्यार्पण किया और लोगों को फल वितरण किया। उत अवसर पर वार्ड अध्यक्ष रेशमा बानो,बिलकीस बानो,तज्जू,अजहरी बानो आदि ने चाचा नेहरू के बारे में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।
बन्दना ने फांसी लगाकर छोड़ गई सवाल
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र में कटवार गांव में सुभाष बिन्द प्रधान की पुत्री वर्षीय बन्दना ने फॉसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया किन्तु इसके पीछे प्रेम प्रपंच इतना गहरा था कि अन्तिम रास्ता वही बचा था जिसे बन्दना ने अपनाया और इसके लिए परिवार स्वयं जि मेदार है। कुछ माह पूर्व उत लड़की सजातीय युवक के साथ घर से भाग गयी थी और स्थानीय पुलिस ने दोनो को दिल्ली में गिरतार कर अपने साथ लायी और उत युवक के खिलाफ मकुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। बेचारी बंदना का सपना टूट गया और वह गुम सुम रहती थी। शुक्रवार को दोपहर बाद सने अन्तिम निर्णय ले लिया और फांसी के फन्दे को चून लिया घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा तथा पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मौत पर गांव में एक ही चर्चा है कि बेटी की इच्छा को ध्यान में रखकर परिवार वालो को कदम उठाना चाहिए था आत्म हत्या कर बेटी अब नही है किन्तु बदनामी परिवार के सिर पर चढ़कर बोल रहा है।
Subscribe to:
Posts (Atom)