विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Tuesday, 20 January 2015

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

जौैनपुर। भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने मंगलवार को अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि नागरिक स्नातक महाविद्यालय में भ्रष्टïाचार के खिलाफ 20 दिसंबर  को प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं हुई। कहा कि यदि 15 दिन के अंदर अगर कार्यवाही नहीं की गयी तो 10 फरवरी को महाविद्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा और किसानों के नौ सूत्रीय मांगों में कहा कि गरीब की शादी अनुदान अविलंब दिलाया जाये। मुंगराबादशाहपुर विकास खंड के सेंगरी के अल्पसंख्यक ग्राम प्रधान की बार बार जांच कराने पर दोषमुक्त पाये गये लेकिन  फिर भी उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उस पर रोक लगायी जाये। ज्ञापन देने वालों में दयाशंकर पांडेय, राधा पांडेय, बेगम, मंजू आदि लोग उपस्थित रहे। 

व्यवसाई हत्याकांड : शोक में बंद रही दुकानें

    • हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

जलालपुर। सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर स्थानीय बाजार निवासी जोगिन्द्र गिरी की गोली मारकर हत्या कर दिया था। जिसके विरोध में व्यवसाइयों ने मंगलवार को जलालपुर बाजार की दुकानों को बंद रखा। जिसके कारण बाजार में पूरी तरह सन्नाटा दिखा। बाजार की समस्त दुकानें शोक में बंद रही। दुकान बंद होने से आम लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।
विदित हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बजार मे सोमवार की लगभग 6 बजे शाम को सर्राफा की दुकान से नगदी सहीत बदमासो ने लगभग 5 लाख के आभुषण लुट ले गये बताते हैकी त्रिलोचन बाजार  नहर पुलिया के समीप  मे मोती लाल ज्वैलर्स की दुकान पर दो वाइक पर सवार 6 बदमाशो ने पहुच कर फायर कर दहसत फैलाते हुए दुकान मे घुस कर तिजोरी मे रखा आभुषण तथा नगदी लुटना शुरु कर दिय सर्राफा व्यवसायी रमेश सेठ के शोर मचाने पर सामने बैठा सब्जी बिक्रेता योगेन्द्र गिरी पुत्र पारसनाथ गिरी दौड कर एक बदमाश को दबोच लिया अपने को घिरता देख बदमाशो ने ताबक तोड गोलिया चलाना शुरु कर दिया जिससे योगेन्द्र की घटना स्थल पर मौत हो गयी तथा सैलुन की दुकान बन्द करके सामने से घर जाते हुए मुमताज अहमद पुत्र इदरीस निवासी छतारी को गोली के छर्रे लगने से गम्भीर रुप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र लाया गया घटना की सूचना पर पहूची पुलिस को देखते हि आक्रोसीत ब्यापारीयो ने शव को रख कर सडक जाम कर दिया पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारा बाजी करने लगे और बदमाशो के गिरफतारी की मॉग करने लगे माहौल बिगडता देख मौके पर क्षेत्राधीकारी सहीत एस पी सीटी पहुच कर व्यापारीयो को समझाने बुझाने लगे परन्तु व्यापारी मॉग पर अडे रहे कुछ समय बाद पुलिस अधीक्षक सहीत एस डीएम मौके पर पहुच गये और मितक को मुआवजा देने तथा बदमाशो की एक सप्ताह के अन्दर गिरफतार करने के आश्वासन पर जाकर लगभग तीन घंटे बाद  चक्का जाम समाप्त हुआ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशो की गिरफतारी हेतु जगह जगह दबीस देना शुरु कर दिया।

कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ी आस्था

    • मौनी अमावस्या पर जलाशयों पर उमड़ा श्रद्घालुओं का रेला

जौनपुर। स्नान, ध्यान व दान का पर्व मौनी अमावस्या जनपद में मंगलवार को श्रद्घा और विश्वास के साथ मनाया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर के बीचोबीच बहने वाली परम पावनी आदि गंगा गोमती में स्नान के लिए श्रद्घालुओं का रेला उमड़ पड़ा। नगर के विभिन्न घाटो, सूरज घाट, हनुमान घाट आदि पर श्रद्घालुओं ने स्नान कर पूजन अर्चन कर दान किया और अपने व परिवार के मंगल की कामना की।
माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इस दिन मौन रहना चाहिए। मुनि शब्द से ही मौनी की उत्पत्ति हुई है। इसलिए इस व्रत को मौन धारण करके समापन करने वाले को मुनि पद की प्राप्ति होती है। इस दिन मौन रहकर यमुना या गंगा स्नान करना चाहिए। यदि यह अमावस्या सोमवार के दिन हो तो इसका महत्त्व और भी अधिक बढ़ जाता है। माघ मास के स्नान का सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण पर्व अमावस्या ही है। माघ मास की अमावस्या और पूर्णिमा दोनों ही तिथियां पर्व हैं। इन दिनों में पृथ्वी के किसी-न-किसी भाग में सूर्य या चंद्रमा को ग्रहण हो सकता है। ऐसा विचार कर धर्मज्ञ-मनुष्य प्रत्येक अमावस्या और पूर्णिमा को स्नान दानादि पुण्य कर्म किया करते हैं।

आधार कार्ड बनाने के लिये पैसा मांगने पर भिड़े

बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के हसरौली गांव में आधार कार्ड में पैसा लिए जाने को लेकर दो समुदाय में मारपीट हो गयी जिसमें दो लोगों को गंभीर चोटे आयी है। विवरण के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के हसरौली गांव में आधार कार्ड  कैम्प लगाकर बनाया जा रहा है।
आधार कार्ड बनाने के लिये ग्रामीणों से पैसा लिया जा रहा है। गांव के संतोष गौड़ आधार कार्ड बनवाने पहुंचे पैसा लिया जा रहा था कि वे प्रधान के घर पहुंचकर मामले से अवगत कराया। इतने में दो प्रधान और चंदन और संतों में कहासुनी हो गयी बात बढ़ती गयी दोनों ने मारपीट कर लिया जिसमें दोनों को चोटे आयी है। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच बचाव किया। प्रधान का कहना है कि जो आधार कार्ड बनाया जा रहा है उसमें पिं्रटर कम्प्यूटर व जनरेटर लगाया गया है उसी के लिये पैसा लिया जा रहा है। दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चल रहा है। 

साप्ताहिक क्रमवार बंदी को लेकर प्रशासन हुआ सख्त

जौनपुर । जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि उ0प्र दुकान वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 के धारा 8 (2) में दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान के अन्तर्गत साप्ताहिक बंदी का प्रावधान है।
तथा उ0प्र0 दुकान अधिष्ठान नियमावली, 1963 के नियम 6 के अन्तर्गत निम्नांकित जनपद जौनपुर शहर/नगरपालिकाओं /टाउन एरिया अधिष्ठानों में उनके नाम के सम्मुख अंकित दिनो को साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित किया है।
नगर पालिक जौनपुर में दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान में साप्ताहिक बंदी का दिन तहसील केराकत में रविवार, शक्ति चालित प्रतिष्ठान में केराकत में, तहसील मडियाहूं, शाहगंज तहसील में, शाहगंज शक्ति चालित प्रतिष्ठान में, मछलीशहर शक्ति चालित प्रतिष्ठान में, कस्बा रामपुर में, कस्बा सुजानगंज में बंदी का दिन बृहस्पतिवार, तहसील मछलीशहर, कस्बा जफराबाद, कस्बा बरईपार में बंदी शनिवार, कस्बा मुगराबादशाहपुर में बंदी का दिन मंगलवार, कस्बा गौराबादाशाहपुर, कस्बा बदलापुर, कस्बा चन्दवक में बंदी का दिन बुधवार, कस्बा खेतासराय में सोमवार को बंदी का दिन घोषित किये गये है उपरोक्त बंदी के दिन में कोई दुकान खुली पाये जाने पर श्रम एक्ट के तहत उनके विरूध कार्यवाही की जायेगी। 

मारपीट में वृद्घ की मौत

जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये  जिसमें एक पक्ष के एक वृद्घ की मौत हो गयी। विवरण के मुताबिक उक्त गांव में 14 जनवरी को बच्चों के विवाद ेमें मारपीट हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी थी। पुलिस की प्रभावी कार्यवाही न होने के कारण आज फिर मंगलवार की सुबह मामला बिगड़ गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडा गड़ासी चली जिसमें एक पक्ष से 60 वर्षीय अली हसन की मौत हो गयी। तथा मृतक के पुत्र दिलशाद 20 साल आजम 35 साल, भतीजा अलीम 30 साल शमशाद 30 साल घायल हो गये। दूसरे पक्ष से शेख 22, फिरोज भी घायल हो गये। पुलिस ने एक पक्ष से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मृतक की लाश कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया।

शिराज मेंहदी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष

जौैनपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परवेज हसन ने अपने एक बयान कहा कि सै. शिराज मेंहदी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वैसे भी शिराज मेंहदी कांग्रेस की नीतियों व कार्यकमों को लेकर पूरे प्रदेश में प्रचार प्रसार करते रहते है जो संगठन को मजबूत करने का तरीका है। इसी क्रम में राजेश सिंह व छोटेलाल चौरिसया को भी प्रदेश कमेटी में पदाधिकारी बनाकर एक अच्छा कार्य किया है। इसी निर्णय का हम सभी कांग्रेस जन प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री का स्वागत करते है।  डा. त्रिभुवन नाथ पुष्पकार, केवलचन्द्र गुप्त, अशोक बैंकर, मो. मेंहदी, रामदेवल यादव, अरविन्द कुमार सिंह, शकुन्तला यादव, मदुसूदन बैंकर, मो. हारून अंसारी, आसिफ आब्दी, शमीम राईनी, मो. हासिम, शाकिर रजा आदि लोगों ने स्वागत किया। 

समाजसेवी का निधन

जौैनपुर। वरिष्ठï समाजसेवी मनोहर दास अग्रहरि का उनके अहमद खां मंडी स्थित आवास पर सोमवार की रात हृदयाघात से निधन हो गया। श्री दास 82 साल के थे। वह पिछले दो महीने से बीमार चल रहे थे लेकिन इन दिनों उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हो गया था। विगत सोमवार  वह पूरे दिन परिवार के सभी सदस्यों के साथ बैठकर हंसे बोले और साथ में खाना भी खाया। लेकिन कौन जानता था कि वो रात में पंचतत्व में विलीन हो जायेेंगे। मनोहर दास के निधन की खबर सुनते ही पूरे जनपद में शोक लहर दौड़ गयी। 

जमीनी विवाद में मारपीट


सरपतहां। थाना क्षेत्र के जमदरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने की घटना प्रकाश में आयी। उक्त गांव के रामदवर पुत्र रामकरन व जियालाल पुत्र द्वारिका के बीच काफी दिनों से भूमि का विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर मंगलवार को कहासुनी के दौरान मारपीट हो गयी। पहले पक्ष से रामदवर व दूसरे पक्ष से जियालाल व मेवालाल घायल हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Sunday, 18 January 2015

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकती मिली युवक की लाश

  • पुलिस ने पंचनामा कर लाश परिजनों को सौंपा

शाहगंज। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला एराकियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकने से एक युवक की मौत हो गयी। विवरण के अनुसार एहतेशाम उर्फ सोनू 21 पुत्र सुल्तान की नगर के गुप्ता गली में एक बिसाता की दुकान है। वह सुबह घर से दुकान पर गया था और एक घंटे से अधिक तक दुकान पर बैठा था जब उसके पिता दुकान पर पहुंचे तो उसे घर भेज दिया और वह घर में पहुंचा उसके बाद एक कमरे में गया जहां बकरी बांधी गयी थी। वह बकरी बंधी रस्सी को खोल लिया जिससे बकरी वहां से चली गयी उसने उसी रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर छत में लगे चुल्ले के सहारे लटक गया जब वह काफी देर तक घर के परिजनों को नहीं दिखाई दिया तो परिजन उसे खोजने लगे लेकिन उसका पता नहीं चल सका। परिजन जब बकरी को कमरे से बाहर निकालने गये तो देखाकि कमरे में चुल्ले में लगी रस्सी के सहारे उसकी लाश लटक रही थी इसको देखते ही उसके होश उड़ गये। उसने इसकी जानकारी और परिजनों को दिया। परिजना रोते बिलखते उस कमरे में पहुंचे। देखते ही देखते वहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ लग गयी। इसकी सूचना किसी ने स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर लाश को परिजनों को दे दिया। परिजनों ने उसे कब्रिस्तान में दफन कर दिया। 

बर्फीली हवा का सितम, बढ़ी गलन


  • बडी कोल्ड डायरिया के मरीज
  • गिरते तापमान से ठिठुर रहे लोग


जौनपुर। लगभग दो हफ्ते से लगातार जारी कड़ाके की ठंड दिन ब दिन और जानलेवा होती जा रही है। सर्द पछुवा हवा से जनजीवन बेहाल हो गया है। मौसम विज्ञानी भी मौसम के रुख से चकित हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश की सरजमीं पर 11वें दिन भी सूर्यदेव नहीं चमके। भाष्कर के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं।
मौसम ने रविवार की दोपहर यू टर्न लिया। रोशनी की एक किरण दोपहर में बादलों से झांकी और फिर लुप्त हो गई। इसी के साथ गलन बढऩी शुरू हो गई। इससे लोगों में ठिठुरन बढ़ गई। सर्दी के बढ़ते सितम से कई काल के गाल में समा गये। ठंड के कहर से लगातार अस्पतालों में कोल्ड डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। इससे चिकित्सकगण चिंतित हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक काफी लोग कोल्ड डायरिया के शिकार हुए। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। ठंड से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवा के न थमने से गलन बनी रहेगी। शनिवार को रविवार की तुलना में तापमान में भी कमी दर्ज की गई। हवा चलने के बावजूद बादल नहीं छंट रहे हैं और न ही कोहरा थम रहा है।
ठंड से जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस (डिसे) और न्यूनतम तापमान 10.2 डिसे था। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 12.9 डिसे और न्यूनतम तापमान 10 डिसे पर जा पहुंचा। यानी अधिकतम तापमान में 0.1 और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिसे की कमी दर्ज हुई। मौसम विज्ञानी के मुताबिक अभी कुछ रोज और शीतलहर से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। पूरब से हवा चलने लगे तो अच्छी बारिश होने के साथ ठंड कम हो सकती है।

विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता आयोजित

  • कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम

बक्शा। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शिवगुलामगंज के प्रांगण में रविवार को विराट कुस्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आये पहलवानों ने दांव आजमाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेश टंडन अध्यक्ष नगर पालिका जौनपुर विशिष्टï अतिथि ओपी पांडेय अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि दिनेश टंडन ने कहा कि कुश्ती दंगल प्रतियोगिता भाग लेने से शरीर स्वस्थ्य व मस्तिष्क का विकास होता है। दंगल में आये हुए समस्त पहलवानों ने अपना अपना जोर आजमाया। इस अवसर पर राजनाथ गुप्ता, रवीन्द्र अग्रहरि, मुन्ना अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, अमरानाथ गुप्ता, बरसातू, मनीलाल प्रधान, राजेन्द्र अग्रहरि, आशीष गुप्ता, जंगीलाल अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे। 

जलशये सीरतुन्नबी का हुआ आयोजन

जौनपुर। नगर के सब्जी मंडी स्थित मोहल्ला ख्वाजगी टोला में शनिवार की रात जलशा-ए-सीरतुन्नबी का आयोजन किया गया। बाद नमाज मगरिब के जलसे की शुरूआत की गयी। जलसे की शुरूआत तिलावते कुराने पाक से मौलाना नसीम रजा जौनपुरी ने किया। पूरी रात भर जलसे में नारे तकबीर की सदाएं गूंजती रही। शायरो ने अपने अपने कलाम को अलग-अलग अंदाज में पेश कर लोगों के दिलों को जीत लिया। मौलाना नसीम रजा जौनपुरी ने ये नात सुनाया-इश्के नबी की समां जलाकर दुनियां मुट्ïठी में सुनाया जिसे लोगों ने खूब सराहा। अजीम जौनपुरी ने भी नात पढ़ा- ये परचम तो दीन का परचम है हर परचम से ऊंचा है। शाहिद मुबारकपुरी ने भी नबी की शान में नात पढ़ी। हामिद रजा जौनपुरी ने भी नात पढ़ा। इस अवसर पर मरकजी सीरत कमेटी के सदर हाजी अफजाल अहमद, आकिल जौनपुरी, अब्दुल वाहिद, मो. अहमद मुन्ना राइनी, मो. हनीफ, शकील मंसूरी, बाबू भाई, डा. जावेद अख्तर, मो. शमीम, मो. हनीफ अंसारी, डा. हसीन, महताब मंसूरी, जमशेद अख्तर, हबीब, लकी कारी जिया, पीसी विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे। अंत में कमेटी अराकीन हजरत इस्माइल शाह रह. के पदाधिकारियों ने आये हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया। 

ठंडी में फल का धंधा हो गया मंदा


  • बढ़ती महंगाई से आम लोगों दूर हो गया फल


जौनपुर। ठंड और बढ़ती महंगाई को देखते हुए नगर में लगी फल की दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। फलों की खरीदारी कम देखी जा रही है। फल विक्रेता इन दिनों दुकानों पर बैठकर मक्खियां मार रहे है।
इन दिनों तकरीब 80 से सौ रूपये तक के बीच बिक रहा है और संतरा का भी भाव बढ़ गया है। बढ़ती महंगाई से ग्राहक फलों की खरीदने से कतराते नजर आ रहे हैं। गर्मी के समय अनार और सेब व मुसम्बी के जूसों की दुकानो पर इन दिनों ग्राहक कम नजर आ रहे हैं।
फल विक्रेता सूरज सोनकर ने बताया कि गर्मी में फल की बिक्री अधिक होती है और अच्छा खासा मुनाफा मिलता है। लेकिन इस ठंड में बिक्री एकदम कम हो गयी है। ठंडी में फल का धंधा ठंडा हो गया है।

संस्था द्वारा मनाया गया पोलियो दिवस


जौनपुर। शेख नुरूल हसन मेमोरियल सोसायटी कार्यालय रोडवेज तिराहे पर लगाये गये पल्स पोलियो बूथ का उद्ïघाटन मुख्य अतिथि हसीन अहमद समाजसेवी एंव नजमुल हसन ने बच्चों को दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्ïबोधन में कहा कि पोलियो दवा की दो बूंद आबे जम जम की बूंद है दवा अपाहिज होने से बच्चों को बचाती है। कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रबंधक एएम डेजी ने किया। इस अवसर पर सहयोग करने वालों में मो. मुस्लिम, तहसीन अब्बास, इसहाक अंसारी, नजमुल हसन नजमी, तालिब रजा, नजमुल अहसन नजमी, रेखा सिन्हा, एएम डेजी, विपिन राय, शिवकुमार साहू आदि रहे। 

नशे में धुत सिपाही ने किया हंगामा


जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के भंडारी रेलवे स्टेशन के पास में स्थित एक होटल पर देर रात शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने अच्छा खासा हंगामा खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं जिले के कप्तान के बारे में भी अपशब्दों की बौछार लगा दी। शनिवार की रात लगभग दस बजे पुलिस क्लब की सुरक्षा में लगाये गये दो जवान रायफल से लैस होकर होटल पर पहुंचकर भोजन किया पैसा मांगने पर हंगामा खड़ा कर दिया। जिससे आस पास के लोगों की भीड़ जुट गयी। मौके पर पहुंचे एक पत्रकार ने सिपाही से कहा कि कप्तान का डर नहीं है तो उसने कप्तान का नाम सुनते ही अपशब्दों की बौछार लगा दी। उसी समय चौकी प्रभारी अयोध्या प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचकर सिपाहियों को समझा बुझाकर वापस पुलिस क्लब भेजा। 

दो करोड़ चालीस लाख रुपये के प्रस्ताव की मंजूरी


सरयख्वाजा। करंजाकला क्षेत्र पंचायत की शनिवार को बैठक प्रमुख बृजेश ङ्क्षसह ङ्क्षप्रसू की अध्यक्षता में हुई। इसमें ब्लाक के समग्र विकास के लिए दो करोड़ चालीस लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।  403 इंदिरा आवास पात्र व्यक्तियों को दिए जाने की भी मंजूरी दी गई है। 

प्रतियोगिता का आयोजन एक फरवरी को


नौपेड़वा। स्थानीय क्षेत्र के रन्नो बाजार स्थित दक्षिण पट्ïटी गांव में इस्लामियां स्कूल के पीछे एक फरवरी को विराट घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विराट घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव विशिष्टï अतिथि शैलेन्द्र यादव ललई उपस्थित रहे। 

अलाव तापते समय महिला झुलसी

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के निभुनपुर बसवत गांव में अलाप तापते समय एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के गांव निवासी धर्मराज की 26 वर्षीया पत्नी पूनम शनिवार की सुबह ठंड अधिक लगने के कारण अलाव के पास बैठी रही कि वह गिरकर अचानक अलाव में गिरकर झुलस गयी। परिजनों ने उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। 

एक अप्रैल से मोबाइल पर मनरेगा

  • पहले चरण में सूबे के 403 ब्लॉकों से चुनी जाएंगी 10-10 पंचायतें
  • तकनीकी सहायक, इंजीनियर पाएंगे 10-10 हजार वाला मोबाइल

    • ये काम करेगा मोबाइल मानीटरिंग सिस्टम
    • चयनित गांवों में 2015-16 के पहले दिन से समस्त कार्यों की फोटोग्राफी
    • रोजगार दिवस पर श्रमिकों द्वारा काम की मांग दर्ज की जाएगी
    • श्रमिकों को काम का आवंटन होगा
    • मस्टर रोल भरने की कार्यवाही
    • वर्क प्लेस पर ग्राम रोजगार सेवक ही हाजिरी
    • तकनीकी सहायक जीएसएम के जरिए श्रमिकों के कार्य क्षेत्र का नापजोख (इलेक्ट्रानिक मीजरमेंट) करेगा

    • जूनियर इंजीनियर जीएसएम के जरिए तकनीकी सहायक द्वारा की गई माप की जांच करेगा

         जौनपुर। नए वित्त वर्ष के पहले दिन से मनरेगा मोबाइल पर होगी। मनरेगा में मजदूरों के काम की मांग दर्ज करने, काम आवंटित करने, मस्टर रोल भरने, कार्यस्थल पर रोजगार सेवक की हाजिरी व काम की फोटोग्राफी व जांच जैसे सभी काम मोबाइल से ऑन-स्पाट होंगे। केंद्र ने इसके लिए 'मनरेगा-मोबाइल मानीटरिंग सिस्टम (एमओएस) शुरू करने का फैसला किया है। पहले चरण में प्रदेश के 403 पिछड़े ब्लाकों की 10-10 ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा।
ग्राम्य विकास विभाग ने इस पर कार्यवाही शुरू कर दी है। केंद्र ने मोबाइल मानीटरिंग सिस्टम की जो पहल की है वह कई खूबियों से लैस होगी। ग्राम्य विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि वैसे तो चरणबद्ध तरीके से सभी ग्राम पंचायतों को इस सिस्टम लाने का प्रस्ताव है लेकिन पहले चरण में विकास की दृष्टि से पिछड़े देश के 2500 ब्लॉकों को इसके लिए चुना गया है।
इन ब्लॉकों की 10-10 ग्राम पंचायतों का चयन किया जाना है। प्रदेश में इस श्रेणी के 403 विकास खंड हैं। वहां की चुनी गई पंचायतें इस प्रयोग से सबसे पहले रूबरू होंगी। इसके अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों के समस्त तकनीकी सहायकों और मनरेगा से जुड़े इंजीनियरों को मोबाइल (टैबलेट पीसी) दी जाएगी। ये मोबाइल ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशन (जीएसएम) और जनरल पैकेज रेडियो सर्विसेज (जीपीआरएस) की सुविधा से तो लैस होंगी ही नरेगासॉफ्ट के केंद्रीय सर्वर से भी लिंक होंगे। अधिकारी ने बताया कि यह सिस्टम पारदर्शिता के लिहाज से बेहद कारगर साबित हो सकता है। इससे सरकार को मनरेगा से जुड़ी संपूर्ण गतिविधि की लाइव एक्टिविटी और रियल टाइम डेटा उपलब्ध हो सकेगा। केंद्र ने 10 हजार रुपये प्रति मोबाइल का बजट देने की बात कही है। चयनित गांवों की सूची 31 जनवरी तक मांगी गई है।
प्रदेश खरीदेगा मोबाइल: केंद्र ने प्रदेश सरकार को मोबाइल खरीदने की कार्यवाही शुरू करने का निर्देश भी दे दिया है। इसके लिए मोबाइल का स्पेशीफिकेशन भी भेज दिया गया है। अधिकारी के अनुसार केंद्र ने मोबाइल खरीदने के लिए बजट जल्दी जारी करने की बात कही है। यह व्यवस्था आगामी एक अप्रैल से लागू होनी है। यह पत्र एक दिन पहले ही मिला है। तय समय में कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी।

Saturday, 17 January 2015

सेंसर बोर्ड धड़ाम


  • लीला के समर्थन में 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा


नई दिल्ली। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) की अध्यक्ष लीला सैमसन के इस्तीफे के बाद उनके समर्थन में बोर्ड के 8 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया।
सूत्रों ने बताया कि लीला के समर्थन में 8 सदस्यों ने दस्तखत किए हैं और सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेज दिया है। मैसेज में मैंने खुद को भगवान के रूप में पेश नहीं किया: गुरमीत राम रहीम केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड के जिन सदस्यों ने इस्तीफा भेजा है उनमें केसी शेखर बाबू, कांग्रेस कार्यसमिति में सचिव पंकज शर्मा, शाजी करुण, ममंग दई, ईरा भास्कर, राजीव मसंद, शुभ्रा गुप्ता, अरुंधती नाग, एम के रैना, निखिल अल्वा और लोरा के प्रभु शामिल हैं। सरकारी हस्तक्षेप के मसले पर सेंसर बोर्ड के दो सदस्यों एम के रैना और अंजुम राजाबली करीब एक महीने पहले इस्तीफा दे चुके हैं। अध्यक्ष के अलावा कुल 23 सदस्य थे। लीला सैमसन और ईरा भास्कर के इस्तीफों के बाद उनके साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए प्रख्यात फिल्म निर्माता शाजी एन करूण ने भी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है और साथ ही बोर्ड की कार्यशैली पर गहरा असंतोष जाहिर किया है।
बीती शाम सैमसन को अपना इस्तीफा भेजने वाले करूण ने कहा कि वह केवल विवादास्पद फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड को मंजूरी दिए जाने के मुद्दे पर ही इस्तीफा नहीं दे रहे हैं बल्कि उनका इस्तीफा पिछले कुछ समय से सीबीएफसी में संवैधानिक और संगठनात्मक विफलता को लेकर भी है।
करूण ने बताया, मैंने अध्यक्ष को अपना इस्तीफा मेल कर दिया है। यह बिल्कुल स्वाभाविक सी बात है कि जब अध्यक्ष पद छोड़ देता है तो उनके साथ काम करने वाली टीम भी इस्तीफा देती है। मेरी सूचना यह है कि सीबीएफसी के करीब 14 सदस्य पहले ही अपने इस्तीफे दे चुके हैं। करूण ने कहा कि बोर्ड के सदस्य कुछ समय से इस्तीफा देने की सोच रहे थे क्योंकि बोर्ड पिछले 9 महीने से एक तरह से ठप पड़ा है। उन्होंने कहा, हम पिछले नौ महीनों में एक बार भी नहीं मिले हैं।
जब भी हम बैठक के लिए कहते थे तो बॉस का जवाब होता था कि इसके लिए पैसा नहीं है। इतना ही नहीं, हमारा कार्यकाल पिछले मार्च में समाप्त हो चुका था।
उस समय सरकार ने सूचित किया था कि उपर से पत्र मिलने तक हम पद पर बने रहें। हमने केवल बोर्ड को चलाने के लिए सरकार की मदद के मकसद से काम जारी रखा।

आइसिस ने दी धमकी

26 जनवरी को बम से उड़ायेंगे मुंबई एयरपोर्ट
मुंबई। दुनिया भर में आतंक मचाने वाले आइसिस  की नजर अब भारत पर पड़ गई है। दुनिया के सबसे अमीर आतंकी संगठन ने मुंबई एयरपोर्ट के भीतर एक नोट छोड़ा है जिसमें हमले की धमकी दी गई है। इस नोट के मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसिंयों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह नोट मुंबई एयरपोर्ट के टॉयलेट में मिला है। बताया गया कि यह नोट एयरपोर्ट के टर्मिनल ए-1 के दो टॉयलेट्स में मिला है जो दीवार पर चिपकाया हुआ था। इस नोट में 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस को लेकर आगाह किया गया है और हमले की धमकी दी गई है।
नोट में लिखा है, 26/01/2015 ढ्ढस् क्चह्ररू ह्र्य। एयरपोर्ट में टॉयलेट की सफाई करने गए सफाई कर्मचारियों ने इस नोट को देखते ही सीआईएसएफ को जानकारी दी जिसके बाद मामले की जांच जारी है। इस धमकी भरे नोट के मिलने के बाद खलबली मच गई है। इस बात की आशंका गहरा गई है कि इस्लामिक स्टेट के नेटवर्क के तार इस शहर से जुड़े हैं और वे सक्रिय हैं। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि होंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं। सेना ने भी कल एक प्रेस कॉफ्रेंस करकेभारत में हमले की आशंका जताई थी। उनकी ओर से कहा गया है कि करीब 200 आतंकी भारत में घुसने के फिराक में हैं।
 जो ओबामा की भारत यात्रा के पहले भारत में हूला कर सकते हैं। ये हमले स्कूलों या भीड़ भड़ वाले इलाकों में किये जा सकते हैं। इससे पहले भी मुंबई एयरपोर्ट के अंदर जनवरी के पहले हफ्ते में आइसिस  का एक धमकी भरा पोस्टर मिला था।

गुड वर्क : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ श्चद्धशह्लश



  • होटल एवन में पुलिस की छापेमारी, नौ लड़कियां नौ लड़के बरामद


जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओपी पांडेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने सिद्ïदीकपुर कताई मिल के पास स्थित प्रसिद्घ एक होटल में छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे में लिप्त लड़कियां व लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओपी पांडेय को बराबर इन होटलों में देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर गंभीरता से विचार करते हुए पुलिस टीम गठित किया। शनिवार दोपहर करीब एक बजे स्वयं अपर पुलिस अधीक्षक सीओ सदर हीतेन्द्र कृष्ण सीओ सिटी अभिशेख सिंह प्रभारी थाना सरायख्वाजा विजय कुमार उपाध्याय शहर कोतवाल सीबी सिंह की टीम ने छापेमारी कर दिया। छापेमारी के दौैरान पुलिस ने होटल के अंदर विभिन्न कमरों में रंगरेलिया मनाते समय रंगेहाथ नौ लड़के तथा नौ लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये लड़के व लड़कियां आस पास के क्षेत्रों की रहने वाली है। पुलिस ने इसी के साथ होटल संचालक जगदीश चौहान को होटल नियम के विरूद्घ कार्य करने के कारण व जिस्म फरोशी के धंधे को बढ़ावा देने के मामले में उसे भी गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के बाद पकड़े गये लड़के लड़कियों को स्थानीय थाना सरायख्वाजा पर ले जाया गया जहां उनके विरूद्घ मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय ने बताया कि शहर के कई अन्य होटलों में भी जिस्म फरोसी व देह व्यापार करने की शिकायत आ रही है। जिसमें पुलिस टीम शीघ्र ही छापेमारी कर धंधे में लिप्त लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा देगी। 

बस के धक्के से एक घायल, बिजली का पोल टूटा


जौनपुर। नगर के सिपाह स्थित केराकत बस पड़ाव पर शनिवार को एक बस के धक्के से बिजली का पोल टूट गया जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार केराकत नये बस पड़ाव पर एक बस यूपी 62 टी 1265 का ड्राइवर बस को पीछे कर रहा था उसी समय बस ने एक बिजली के पोल को तोड़ दिया और पीछे खड़ा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया जहां उपचार चल रहा है। 

बोर्ड की चुनाव समिति में चुने गये अध्यक्ष व सदस्य


जौनपुर। नगर पालिका परिषद बोर्ड की विशेष बैठक शनिवार को पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
 जिसमें विशेष कर पालिका समितियों के गठन हेतु 5 विभागों का चुनाव सर्व सम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें निर्माण समिति के सभापति सत्येन्द्र साहू तथा सदस्य सदरूद्ïदीन मंसूरी, मो. आफाक, भैयालाल, बसंत प्रजापति, मालती मौर्या, विष्णु सेठ, स्वास्थ्य समिति के सभापति डा. मोमिना मंसूरी तथा सदस्य अरूण यादव, सदरूद्ïदीन मंसूरी, गार्गी सिंह, इरशाद अहमद मंसूरी, नन्दलाल यादव रीतू सिंह, मार्ग प्रकाश समिति के सभापति उमेश सोनकर तथा सदस्य अनुशा सिंह पटेल बिन्दु यादव, चन्दा कन्नौजिया, रीतू सिंह शशिकला सत्यनरायण निषाद। वित्त समिति के सभापति अरूण मौर्या तथा सदस्य बेबी नाज, चन्द्रशेखर, गार्गी सिंह राम भारत यादव, रामजियावन यादव, रेनू पाठक जलकल समिति के सभापति पिंकी, जायसवाल तथा सदस्य मो. आफाक ,मो. फैजी, मनोज कुशवाहा, राजेश चौधरी, नन्दलाल यादव। उपरोक्त समितियों के  निर्वाचित सभापति अध्यक्ष तथा सदस्यों को सदन में हर्षोल्लास के साथ माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए हार्दिक बधाई दी गयी। 

वाहन चालकों का हुआ नेत्र परीक्षण

जौनपुर। परिवहन विभाग की तरफ से 26वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शिफा क्लीनिक सिपाह में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें डा. आरपी गुप्ता एवं नेत्र परीक्षक सुभाष सिंह ने वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया इस अवसर पर एआरटीओ प्रवर्तन बीके सिंह, एआरटीओ प्रशासन आरएस पाल यात्री कर निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, डा. कमर अब्बास मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक नेत्र परीक्षण का कार्य चल रहा था।

बैंक में रूपया जमा करने गयी महिला ठगी का शिकार

  • कागज की गड्ïडी को एक लाख बताकर दस हजार लेकर लेकर फरार

चंदवक। स्थानीय बाजार में स्थित यूनियन बैंक की शाखा में रूपया जमा करने गयी एक महिला ठगी का शिकार हो गयी। जानकारी के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के बलुवी गांव निवासी लालजी निषाद की पत्नी रामसत्ती निषाद की चन्दवक बाजार में स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा में खाता खुला है। वह शनिवार की सुबह घर से दस हजार रूपया लेकर उक्त बैंक की शाखा में पहुंच गयी। वह पढ़ी लिखी न होने के नाते फार्म को भरवाने के लिये एक युवक को बुलाया। युवक को फार्म को भर ही रहा था कि उसी दौरान एक दूसरा युवक उसके पास आ पहुंचा और फार्म भर रहे युवक के हाथ में एक रूमाल की गड्ïडी बनी हुई उसे यह कहकर थमाया कि यह एक लाख की गड्ïडी रखे रहो और मै अभी आता हूं। फार्म भर रहे युवक ने उक्त महिला को लेकर शाखा के बाहर निकला और रूमाल की गड्ïडी को महिला को यह कहकर थमा दिया कि दस हजार हमें दे दो यह एक लाख रूपया मै एक कार्य कर के आते हूं। वह दस हजार रूपया लेकर भाग गया। महिला काफी देर तक नहीं लौटा तो महिला उसका इन्तजार करती रही। महिला ने जब रूमाल की गड्ïडी को खोला तो देखा कि कागज की गड्ïडी रूपयों के जैसे रखा हुआ था। उसने जब देखा कि वह पूरा कागज है उसके होश उड़ गये। काफी देर तक इधर उधर खोजबीन करती रही लेकिन कुछ समझ में नहीं आ रहा था। काफी देर बाद थाने पहुंचकर भुक्तभोगी ने मामले को पुलिस से अवगत कराया। 

पोलियो रैली निकालकर किया जागरूक


जौनपुर। यूनीसेफ, सोशल मोबलाइजर नेटवर्क, समेकित बाल विकास परियोजना एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में शनिवार को पोलियो मुक्त जन जागरूकता रैली शाही किले से निकाली गयी। रैली के माध्यम से यूनीसेफ से विन्देश्वरी प्रसाद एवं स्वास्थ्य विभाग के डा. आलोक के माध्यम से जनसंदेश दिया गया कि 18 जनवरी को 0 से 5 वर्ष के अपने बच्चों को पोलियो का खुराक अवश्य पिलाये एवं पोलियो मुक्त भारत को सफल बनाये। डीएमसी रेनू सिंह के अगुवाई में मौजूद एनसीसी के बच्चों ने रैली में सहयोग किया। रैली का संचालन ब्लाक समन्वयक पूनम यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्लाक समन्वयक बेबी, टीना, नफीस अहमद, स्वास्थ्य विभाग से विनोद मौर्या और अजय सिंह तथा एनसीसी से कर्नल असीत कंसल का सहयोग रहा।   

गाय ने दिया दो बछिए को जन्म

जौनपुर। नईगंज मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति के घर गाय ने दो स्वस्थ्य बछिए को जन्म दिया। जिसे देखने के  लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
बताया जाता है कि गाय एक से अधिक बच्चे केे जन्म नहीं देती है लेकिन हजारों में कुछ एक ऐसी होती है जो दो बच्चे देते है। मामला कौतूहल का विषय बना हुआ है। गाय स्वामी के खुशी का ठिकाना नहीं है।

तिलहनी फसलों की दी गई जानकारी


जौनपुर। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने बताया कि जिप्सम एक बहुउपयोगि यौगिक है। इसमें कैल्शियम व सल्फर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो पौधो के विकास व वृद्धि में सहायक है। तिलहनी फसलों में इसके प्रयोग से तेल प्रतिशत में वृद्धि के साथ गुणवत्ता अच्छी होती है। कंन्द वाली फसलों में प्रयोग करने से कंद चमकीले तथा सूडोल आकार में होते हैं। धान की फसलों में इसके प्रयोग से उत्पादन गुणवत्ता युक्त प्राप्त होता है। जब कि किसान जिप्सम को सिर्फ ऊसर सुधार करने वाला यौंगिक मानते है। इस सम्बन्ध में श्री उपध्याय ने बताया कि जिप्सम का प्रयोग फसलों मे दो कुन्तल प्रति हेक्टेयर की दर से करे। जिले के सभी विकास खण्डो में राजकीय कृषि बीज भण्डार पर 75 प्रतिशत अनुदान पर जिप्सम उपलब्ध हैं। अनुदान के बाद प्रति बोरी का दाम 54 रूपयें 65 पैसे है। 

कीटनाशक खाने से दो की हालत बिगड़ी

जौैनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में कीटनाशक का सेवन करने से दो लोग अचेत हो गये। विवरण के अनुसार थाना क्षेत्र के पाल्हामऊ गांव निवासी राजकुमार की 40 वर्षीया पत्नी गीता देवी से परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी जिससे उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया।
जब उसकी हालत बिगडऩे लगी तो परिजनों ने उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल  में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र के डेरवा रामपुर गांव निवासी अशर्फीलाल का 22 वर्षीय पुत्र संदीप ने परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराये जहां उपचार चल रहा है। 

चार युवकों को पीटकर किया जख्मी

जौैनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के समोपुर रूकली गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी ने लाठी डंडे से पीटकर एक ही परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया। विवरण के अनुसार थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासिनी महराजी देवी का पड़ोसी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था जिसे लेकर पड़ोसियों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गयी। जिसमें महराजी देवी ,मंजू देवी 40, पुष्पा देवी सोनी 25, गंभीर रूप से घायल हो गयी। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, एक जख्मी


जौैनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ के पास बीती शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रक से जाकर टकरा गयी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी राजेश कुमार 35 पुत्र दूधनाथ बीती शाम अपनी बाइक से सरायख्वाजा बाजार में दवा लेने जा रहा था कि भकुरा मोड़ के पास खड़ी ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गयी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 

Friday, 16 January 2015

डीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार करने में जुटे नौनिहाल

  • श्रम कानून की धज्जियां उड़ाते देखे गये ठेकेदार

जौनपुर। किसी ने सच ही कहा है कि गरीबी बुरी बलाय होती है। वरना पढऩे लिखने की उम्र में इस ठंडी में हाथ में फरसा व सर पर गिट्ïियों से भरी टोकरी न होती।
 जी हां, हम बात कर रहे हैं कि बाल श्रम कानून की। जिसका शायद में जनपद में पालन होते नहीं दिखाई दे रहा है। ज्ञातव्य हो कि जिलाधिकारी सुहास एलवाई के नेतृत्व में शहर के सुन्दरीकरण का कार्य जहां तेजी से चल रहा है वहीं नगर के पालिटेक्निक चौराहे से लेकर नईगंज तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य में सुबह से ही पांच साल के बच्चे अपने सरों पर गिट्ïटी से भरी टोकरियां सर पर रखकर काम करते देखे गये। हाड़ कंपा देने वाले भीषड़ ठंड में जहां नन्हें मुन्ने बच्चों का ख्याल रखते हुए डीएम द्वारा सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय को बंद करने का निर्देश जारी होता है। वहीं दूसरी तरफ गरीबी के मारे इन छोटे बच्चों का कोई मददगार नजर नहीं आता है। ठेकेदारों द्वारा सुन्दरीकरण के कार्य में नन्हें मुन्ने बच्चों को लगाया गया है। एक तरफ शासन-प्रशासन द्वारा बाल श्रम कानून का कड़ाई से पालन करने की बात कही जाती है वहीं दूसरी तरफ आए दिन छोटे छोटे बच्चों को होटलों, ईट भट्ïठे आदि स्थानों पर काम करते हुए आसानी से देखा जा सकता है। पढऩे लिखने की उम्र में गरीबी के मारे इन बदनसीबों के किस्मत में शायद कापी किताब की जगह फरसे और फावड़े ही चलाना लिखा है। 

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन


जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांगे है कि देश में बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाया जाये, वायदा कारोबार पर रोक लगाया जाये। कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो 25 फरवरी को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रीय  अध्यक्ष संदीप बंशल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री कार्यालय वाराणसी का घेराव किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में श्रवण जायसवाल, शिव कुमार साहू, फखरे आलम, सुशील कुमार गुप्त, शुभम्ï श्रीवास्तव, दुर्गेश तिवारी, अशोक सेठ, मो. दानिश आदि लोग रहे।

जरूरतमंदों में 500 कंबल वितरित

बक्शा। आर्य समाज सरायलोका के तत्वाधान में समरजीत सिंह जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें यज्ञ भवन एवं प्रवचन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र दिनेश सिंह प्रबंधक जनता इंटर कालेज बीरभानपुर के द्वारा जरूरतमंदो में 500 कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्र म के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह के पिता राजदेव सिंह रहे। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारीलाल, विनय राय, देवेन्दनाथ, डा. सरस्वती चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामजीत यादव ने किया। 

योग सभी के लिए आवश्यक

  • शिविर में छात्राओं ने सीखे योग के गुण

जौनपुर। पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धर्मापुर में शुक्रवार को योग प्रशिक्षण शिविर का तीसरे दिन समापन किया गया। समापन शशिरानी श्रीवास्तव ने किया।
छात्राओं को योग का क्रियात्मक अभ्यास कराते हुए योग विस्तारक अचल हरीमूर्ति एवं लाल बहादुर ने बताया कि अनेकों आसनों का समूह सूर्य नमस्कार पूरी मानवता के लिए एक वरदान है। नियमित और निरंतर सूर्य नमस्कार का अभ्यास करके प्रत्येक व्यक्ति अपने मनोस्थिति में सकारात्मक सुधार कर सकता है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को योङ्क्षगग-जाङ्क्षगग, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, मरकटासन, गोमुख आसन, भस्त्रिका, कपाल भांति, अग्निसार, नौलिक्रिया, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी तथा उद्गीथ प्राणायामों को कराते हुए उनसे होने वाले लाभों को भी बताया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर तीन दिन चलेगा। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डेन शशि रानी श्रीवास्तव, लाल बहादुर वर्मा, रवि प्रकाश, सीता ङ्क्षसह, रीना यादव, विनय यादव, प्रतिभा ङ्क्षसह, प्रतिभा यादव, कविता, आयशा आदि मौजूद रहीं।

संपादक मंडल की बैठक संपन्न


जौनपुर। संपादक मंडल की बैठक मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में पत्रकार संघ भवन में हुई। बैठक में वर्ष 2015 के सदस्यता शुल्क के बारे में चर्चा हुई। इसके अलावा और भी मुद्ïदों पर विचार विमर्श किया गया जिसमें मुख्य रूप से बैठक में सदस्यों के उपस्थिथि अनिवार्य के लिये बल दिया गया। बैठक में शैलेन्द्र यादव, विरेन्द्र गुप्ता, राकेश पांडेय, छोटेलाल सिंह, रामजी जायसवाल, सूरज साहू, विजय प्रकाश, आदि सम्पादक उपस्थित रहे।

प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य

जौनपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास मीनाक्षी वर्मा ने बताया है कि गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले अनुसूचित के बेरोजगारों हेतु स्वत: रोजगार योजना, दुकान निर्माण योजना, धोभी समाज की लाण्ड्री योजना के आवेदन पत्र शहरी क्षेत्र में रूपया 25545 तहसीलदार द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास के कार्यालय में 20 जनवरी 2015 तक सादे कागज पर आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। दुकान निर्माण योजना के अभ्यार्थियो को शहरी क्षेत्र/अर्धशहरी क्षेत्र के आवेदन पत्र के साथ जाति, आय एवं भूमि सम्बंधी प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है।  जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास मीनाक्षी वर्मा ने बताया है कि शासनादेश के अनुसार अब 5 दिसम्बर 2014 से किसी व्यक्ति लोकल अथारिटी अथवा किसी एजेन्सी द्वारा सीबर्स अथवा सेफ्टिक टैंक की परिसंकठमय सफाई के लिए किसी भी व्याक्ति को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से नियोजित नही किया जायेगा। शासनादेश 6 फरवरी 2014 द्वारा मैनुवल स्कैंवेजरी के पुर्नवास के लिए केन्द्रीय क्षेत्रो की संशोधित चिन्हित स्वच्छकारों को एक मुश्त वित्तीय सहायता एवं स्व: रोजगार प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर बैंकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। 

जानलेवा बनी ठंड, दुबके नजर आए लोग


जौनपुर। जनपद में शीतलहर का कहर जारी है। शुक्रवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग कांपते रहे। दिनों-दिन पारा लुढ़कता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगे भी मौसम खराब रहने की संभावना है। ठंड का ही आलम है कि लकड़ी व कोयले की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ अधिक हो रही है।
मौसम के जानकारों की माने तो दिन का अधिकतम तापमान 13.5 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता आठ फीसद होने के चलते गलन काफी बढ़ गई है। आगे भी पांच दिनों तक मौसम खराब होने की संभावना है। खराब मौसम के चलते किसानों के माथे पर ङ्क्षचता के बल देखे जा रहे है। इससे सभी फसलों को नुकसान पहुंचेगा। बदलापुर में भी ठंड से लोग बेहाल है। खेतासराय में भी कोहरे से लोग बेहाल है। बरईपार क्षेत्र में कोहरे से गलन बढ़ गई है। शहरी क्षेत्र में लोग जगह-जगह आग के सहारे बैठे रहे। इंसान तो इंसान पशु पक्षी भी इस ठंड से त्रस्त है। नगर के शाही पुल के गुम्बद पर ठंड से ठिठुरते पक्षी भी देखे गये।

सामूहिक विवाह में सहयोग का निर्णय


जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति की बैठक में सामाजिक संस्था जेब्रा की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह में सहयोग करने का निर्णय लिया गया। बैठक सुनील अस्थाना की अध्यक्षता में बुधवार को गौरव श्रीवास्तव के सिपाह स्थित आवास पर आयोजित थी।
इस अवसर पर प्रदीप श्रीवास्तव, डा. अशोक अस्थाना, प्रदीप पप्पू, गौरव श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना, शशि मोहन आदि मौजूद रहे।

उद्योग बंधु की बैठक 29 को


जौनपुर। जिला उद्योग बंधु की बैठक 29 नवंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केंद्र एचपी सिंह ने बताया कि बैठक शाम 4 बजे से होगी।

जनपद निवासी पूर्व प्राचार्य समेत धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार


  • नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे 40 लाख रुपये


जौनपुर। शिक्षण संस्थानों में नौकरी दिलाने का वादा करके दर्जनभर लोगों से करीब 40 लाख रुपये ठगी का आरोपी जनपद निवासी पूर्व प्राचार्य बुधवार को भदोही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को उन्होंने जौनपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी जौनपुर जिले के सुरेरी का निवासी बताया जाता है, जो संस्कृत महाविद्यालय का पूर्व प्राचार्य है। उसके खिलाफ भदोही एवं जौनपुर के थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
ज्ञानपुर कोतवाली में तैनात एसआई एसडी सिंह ने बताया कि जौनपुर जिले के सुरेरी थाना अंतर्गत अडियहर गांव निवासी सत्यनारायण पांडेय एवं संजय कुमार पांडेय के खिलाफ नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर लोगों से ठगी करने की शिकायत मिली थी। इसी कड़ी में बुधवार को जौनपुर स्थित उक्त दोनों आरोपियों के यहां छापेमारी कर उन्हें दबोच लिया गया। उक्त दोनों के खिलाफ सुरेरी में विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि सत्य नारायण पांडेय किसी कालेज का सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक है, जो लोगों को कालेज में नौकरी दिलाने का लालच देकर उनसे पैसे ऐंठता था। उसने दर्जनभर से अधिक लोगों से दो से लेकर तीन-तीन लाख रुपये तक लिए हैं। इतना ही नहीं उसने कुछ लोगों को तो फर्जी तरीके से नियुक्ति पत्र भी दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपों की छानबीन की जा रही है।

सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


जौनपुर। जिले में लगातार आपराधिक वारदातों की बाढ़ से आ गयी है। लगातार हो रही हत्या लूट डकैती व बलात्कार की घटना से जनपदवासी भयभीत हो गये है। इसी क्रम में पंवारा थाना क्षेत्र के सरायबीका गांव मेंं एक किशोर ने हैवानियत की हद पार करते हुए एक सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। विवरण के अनुसार गुरूवार की शाम के लगभग 6 बजे अपने घर के पास खेल रही थी। पड़ोस के रहने वाले एक किशोर ने उसे बहला फुसलाकर अपने घर में बुला लिया। और अंदर से दरवाजा बंद कर किशोर ने उक्त बालिका के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़ा से उक्त बालिका चीख पुकार कर रही थी कि परिजन समेत आस पास के लोग जब वहां पहुंचे तो उक्त किशोर अपने घर में ताला बंद कर फरार हो गया। लोगों ने ताला तोड़कर देखा कि बालिका खून से लथपथ अवस्था में पड़ी हुयी थी। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गयी।
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओपी पांडेय मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। संबंधित पुलिस को निर्देशित किया कि आरोपी हर हाल में पड़ा जाना चाहिये। प्रभारी कोतवाली मछलीशहर क्षितिज त्रिपाठी व पवंारा थाने की पुलिस ने देर रात छापेमारी कर आरोपी इरफान अहमद को पकड़ लिया। पुलिस ने देर रात लगभग साढ़े बारह बजे बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार के लिये जिला महिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है।

सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम 11 जवनरी से

जौनपुर । सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम 11 जवनरी से 17 जनवरी तक आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत 17 जनवरी 2015 को पूर्वान्ह: 10 बजे शिफा नर्सिग होम डा कमर अब्बास का दवाखाना सिपाह पर वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कराये जाने हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया है। साथ ही मॉ दुर्गा हायर सेकेडरी स्कूल में जिले के सभी स्कूलों के बच्चों द्वारा वाद विवाद, निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 11.30 बजे किया गया है। जिसमें सभी प्रधानाचार्यों से अनुरोध है कि अपने विद्यालय के प्रतियोगिता योग्य बच्चों को भाग लेने हेतु भेजे।
       


Thursday, 15 January 2015

मुनीम हत्या व लूट का एक इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे



जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने अटाला मस्जिद के पास गोली मारकर मुनीम की हत्याकर नगदी रूपये लूट लिये जाने के एक और आरोपी को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर कोलवाल सीबी सिंह बुदवार की रात्रि करीब आठ बजे क्षेत्र मे गस्त कर रहेथे कि मुखबिर कास से सूचना मिली कि मुनीम लूट और हत्याकाण्ड का ेक आरोपी राजेश मौर्य पुत्र पलकधारी मौर्य निवासी अंगुली थाना खुटहन अहियापुर रेलवे पुलिया के पास मौजूद है।
सूचना पर शहर कोलवाल सहयोगी जवानो के साथ जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
 पकड़े गये राजेश मौर्य के पास से दो नली 315 बोर का तमंचा दो जिंदा कारतूस बी बरामद किया। पकड़े गये आरोपी ने अटाला मस्जिद के पास विगत दिनो सिगरेट व्यसायी के मुनीम की गोली मारकर हत्या कर लूट की घटना मे सम्बंधित होने की बात पुलिस के सामने स्वीकार किया। घटना के बाद फरार चल रहे ïïïïïइस आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस ने ढाई हजार का इनाम भी रखा था। पुलिस का मानना है कि इस लूट हत्याकाण्ड के मामले मे शमिल रहे अन्य फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी शीघ्र ही कर ली जायेगी।  

अराजक हमले के खिलाफ ट्रांसर्पाेटरों ने की हड़ताल

  • विरोध स्वरूप नहीं खुले ताले, खड़े रह गए ट्रक 



जौनपुर। अराजक तत्वों द्वारा नईगंज स्थित ट्रांसर्पोटनगर में की ट्रांसपोर्ट दफ्तरो में की गई तोड़-फोड़, लूटपाट की तीखी प्रतिक्रि या हुर्ई। गुरूवार को नगर के आक्रोशित ट्रांसपोर्ट संचालकों ने विरोध स्वरूप हड़ताल कर दी। जिससे नगर में की जाने वाली वस्तुओं को आपूर्ति ठप हो गई।
जौनपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट उसोशिएशन के बैनर तले एकत्र होकर ट्रांसपोर्टरों ने घटना की कड़ी निन्दा की और पुलिस से ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए। ट्रांसपोर्टरों की सुरक्षा के सवाल खड़े किए। उन्होने कहा कि इन परिस्थितियों में ट्रांसपोर्टे का संचालन नहीं किया जा सकता। इस व्यवसाय के लिए सुरक्षा बहुत जरूरी है।
गौरतलब है कि बुधवार शाम सात बजे अराजक तत्वों के एक समूह ने ट्रांसर्पोटनगर नईगंज स्थित ट्रांसर्पोट कार्यालयों पर हमला कर दिया था।  आरोप है कि इस अराजक समूह ने तोड़-फोड, मारपीट व लूटपाट किया। जिससे एक ट्रक ड्राईवर नन्दन तिवारी का सर फूट गया था। ट्रांसर्पोट नगर के अतिरिक्त नगर के दूसरे ट्रांसर्पोटरों ने भी अपना कामकाज बन्द कर विरोध दर्ज कराया।

मिठाई की नामचीन दुकान पर मीठा जहर बिकने का मामला



  • जिंदगी से खिलवाड़ कब तक?



लखनऊ में जहरीली शराब के बाद अपने जनपद का प्रशासन चेता ताबाड छापेमारी गिरफ्तारी और अवैध शराब की बरामदगी का सिलसिला शुरू हुआ। क्या लखनऊ की मिठाई की दुकानों पर बिक रहे मीठे जहर की खबर के बाद भी जनपद का खाद्य महकमा चेतेगा या फिर किसी बड़ी अनहोनी की प्रतीक्षा करेगा? यह बेहद चिंताजनक है कि प्रदेश की राजधानी जिन बड़ी और प्रतिष्ठित दुकानों पर हम आंख मूंद कर विश्वास कर लेते हैं वे इस तरह का फरेब कर रही हैं। राजधानी में मिष्ठान की नौ प्रमुख दुकानों से जांच के लिए नमूने लिए गए थे। लैब टेस्टिंग में 20 में से आठ नमूने फेल हो गए। दो नमूने तो मानव जीवन के लिए खतरा मानी जाने वाली अनसेफ श्रेणी में पाए गए हैं। तेलीबाग में गणपति स्वीट्स की खोआ बर्फी में डिटर्जेंट का मिलना जहां चौंकाता है वहीं हजरतगंज की मशहूर चौधरी स्वीट्स की मिल्क पुडिंग में रसायनिक रंग का पाया जाना तो मानव जीवन से खिलवाड़ ही है। हाल ही में नगर के एक नामचीन मिठाई विक्रेता के यहां आखाद्य गाजर के हलवे से दर्जनों जिंदगियां खतरे में पड़ गई थी। सिर्फ सैम्पिलिंग न तो दोषी को सबक मिला न ही उस जैसे दूसरे बिक्रेताओं को आखिर मिलावटखोरी का यह धंधा कब तक चलेगा। लखनऊ के एफएसडीए विभाग की सक्रियता का हमें शुक्र गुजार होना चाहिए कि उसने जनता को आगाह कर दिया। क्या हमें भी जनपद के एफएसडीए विभाग को शुक्रिया देने का अवसर मिलेगा। खाद्य तेलों और घी में मिलावट करके मिठाई बनाने का काम तो हम अक्सर सुनते हैं लेकिन खतरनाक रसायनों और रंगों का इस्तेमाल भी अब धड़ल्ले से हो रहा है। इनसान की जान की परवाह न करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। खास कर उन्हें जिन पर हम इतना भरोसा करते हों। खानपान और जायके को लोग पसंद करते हैं।
अगर यही दशा रही तो लखनऊ वाले किस बात पर गर्व करेंगे। इन लोगों के प्रति नरमी की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

लोहिया वाहिनी की कार्यकारिणी घोषित


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद के अनुमोदन के बाद समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने नई कार्यकारिणी घोषित कर दी।  नई कार्यकारिणी में जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों से पदाधिकारी बनाए गए हैं। बुधवार को पचहटिया स्थित संगठन के जिला कार्यालय पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में विनोद कुमार यादव को उपाध्यक्ष, डा. लक्ष्मीकांत यादव को महासचिव, प्रेमचंद्र गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अलाउद्दीन खान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा पंकज सिंह, सूर्यनाथ यादव, राकेश कुमार यादव, अनिल निषाद, संदीप यदुवंशी को जिला सचिव बनाया गया है।

टेंपो चालकों को दिया आश्वासन


जौनपुर। अपर जिलाधिकारी गंगा राम गुप्त ने टेंपो चालक एसोसिएशन को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या के निस्तारण के लिए रास्ता निकाला जाएगा। डीएम को पत्रक देकर आटो चालकों ने 16 जनवरी से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। डीएम ने एडीएम को निर्देश दिया था कि समस्या का हल निकाला जाए। एडीएम ने चालक संघ को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या के समाधान के लिए रास्ता निकाला जाएगा। वह अपनी हड़ताल को स्थगित कर दें। शहर के रूट चार्ट के हिसाब से सभी समस्याओं का हल निकाला जाएगा।

चंदवक : जौनपुर रोडवेज बस सेवा को किया जाएगा बहाल


केराकत। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि चंदवक से जौनपुर के लिए रोडवेज बस चलाई जाएगी। आवागमन की सुविधा के लिए इस मांग को शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंदवक से जौनपुर के लिए परिवहन की समस्या है। पहले यहां से जौनपुर के लिए एक रोडवेज चलती थी, लेकिन बीच में किसी कारण निगम ने उसे बंद कर दिया था। अब उस बस सेवा को यहां फिर से बहाल कराएंगे

बसंत महोत्सव का आयोजन 25 से


जौनपुर। सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ने स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर 25 एवं 26 जनवरी को बीआरपी इंटर कालेज में बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया है। संस्था के अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा ने बताया कि इस मौके पर कालेज में मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले से होने वाली आमदनी से सामाजिक कार्य किए जाएंगे। मेले में आने वालों से 20 रुपये का टिकट लिया जाएगा। 

एक ही मतदाता सूची से होंगे सभी चुनाव


जौनपुर। अब विधानसभा, लोकसभा या त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अलग-अलग मतदाता सूची का निर्माण नहीं करना होगा। एक ही निर्वाचक नामावली से सभी चुनाव कराए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। तैयारी के पहले चरण में सभी ग्राम पंचायतों में विधानसभा और पंचायत चुनाव के लिए बनी मतदाता सूची का आपस में मिलान कराया जाएगा। दूसरे चरण में दोनों मतदाता सूचियों में मतदाताओं के नाम और उनकी संख्या में आने वाले अंतर को दूर किया जाएगा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

विषाक्त मदिरा होती है जानलेवा


जौनपुर। जिला मजिस्टे्रट सुहास एलवाई एवं पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने जनपदवासियों को सचेत किया है कि अवैध स्थानो/अड्डों से खरीदी गयी शराब में मिथाइल अलकोहल भी मिला हो सकता है जो घातक जहर है।
इसकी बहुत थोड़ी मात्रा पीने से आदमी अन्धा हो सकता है और उसकी जान भी जा सकती है। सस्ते के चक्कर में जान न गवायें, जहरीली शराब पीने से बचें। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 में वैद्य शराब पाउच में नही बिकती है। इसलिए अपना और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकृत आबकारी ठेके से ही होलोग्राम एवं सील लगी अंकित मूल्य पर बोतल खरीदें। पाउच वाली शराब किसी भी दशा में न खरीदें।
ऐसे किसी भी अवैध स्थानों/अड्डों /व्यक्तियों की सूचना जनपद के हेल्पलाइन नम्बर 05452-260417 पर दे सकते है। यदि किसी दुकानदार द्वारा अंकित मूल्य से अधिक मूल्य लिया जा रहा है तो इसकी सूचना भी मोबाइल नम्बर- 9454465613, 9454466182, 9454466183,  9454466184, 9454466185,  9454465591 पर दे सकते है। सूचना देने वाले का नाम व पहचान पूर्णतया गुप्त रखा जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला आबकारी अधिकारी डी0एन0 दूबे से सम्पर्क कर सकते है।

कड़ी सुरक्षा में छात्र नेता का अंतिम संस्कार


सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेरूआपट्ïटी गांव में छात्रनेता विकास सिंह का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। विकास की मौत वाराणसी में इलाज के दौरान हो गयी थी। विकास सिंह के पिता रामअजोर रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहते है। सूचना पाकर वे और दूसरे परिजन उनके यहां पहुंच गये। विकास सिंह की मौत से क्षेत्र और उसके साथियों में खासा रोष है। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में विकास सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

डीजे बजने के मामले में मारपीट, आठ जख्मी



  • डीजे बजाने पर हुआ विवाद


जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के परमानन्दपुर गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में ंभिड़न्त के दौरान एक पक्ष के आधा दर्जन तथा दूसरे तरफ के दो लोग घायल हो गये। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परमाननदपुरवां में गुरूवार की सुबह 8 बजे एक व्यक्ति अपने घर पर तेज आवाज में डीजे काफीदेर से बचा रहा था डीजे की तेज आवाज से आस पास के लोग परेशान हो रहे थे। लोगों को कामकाज करने में अड़चने पैदा हो रही थी।
पड़ोसी जमुना प्रसाद ने मना किया तो डीजे बजाने वाला व्यक्ति आपे से बाहर हो गया तथा परिवार के साथ जमुना के परिवार पर हमला कर दिया। हमले में जमुना 70 वर्ष, 65 वर्षीया पत्नी विद्या बहू विभा पत्नी रवीन्द्र तथा पोती पूजा देवी व पुत्र धमेन्द्र कुमार घायल हो गये। दूसरे पक्ष से दो लोग भी घायल है।
जमुना की पत्नी को भी गंभीर चोटे आयी है। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है।

इस्माइल शाह बाबा का ऐतिहासिक सालाना उर्स कल


जौनपुर। हजरत इस्माइल शाह बाबा का सालाना उर्स 17 जनवरी शनिवार को मनाया जायेगा जहां जलसा-ए-सीरतुन्नबी एवं नातिया मुशायरे का भी आयोजन भी सुनिश्चित है। इस आशय की जानकारी देते हुये अराकीन कमेटी हजरत इस्माइल शाह ख्वाजगी टोला (सब्जी मण्डी) ने बताया कि उक्त अवसर पर नमाज-ए-असर के बाद चादर गुलपोशी होगा। तत्पश्चात् नमाज-ए-इशा के बाद जलसा-ए-सीरतुन्नबी होगा। आयोजन समिति के अनुसार उक्त मौके पर मौलाना रेयाजुल कादरी चतुर्वेदी बल्यावी, दिल खैराबादी, इस्लाम गाजीपुरी, शाहिद मोबारकपुरी, नसीम जौनपुरी सहित अन्य मौलाना बाबा के दरबार में नात पढ़ेंगे।

कंबल वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न



जौनपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा के केन्द्रीय कार्यालय पर अनुराग मिश्र जिला संयोजक के नेतृत्व में किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में परिचर्चा कर लोगों को जागरूक किया तथा बताया कि सरकार और निजी कंपनियों के साझा प्रोजेक्ट में प्रभावित जमीन मालिकों में से 80 फीसद की सहमति जो पहले जरूरी थी। उसे नये कानून में अब खत्म कर दिया गया।   इसी क्रम में ठंड से बचाव के लिये जरूरतमंदों को डा. बीपी सिंह की अध्यक्षता में कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर ठाकुर प्रसाद राय, सोम वर्मा, सूर्य नरायण सिंह, मो. अख्तर, एसपी मिश्रा, सर्वेश सिंह आदि रहे। 

नकब लगाकर मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी




जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज बाजार में स्थित एक मोबाइल की दुकान पर बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त बाजार में दुकान स्वामी बुधवार की रात 8 बजे अपनी दुकान बंद घर गया हुआ था। सुबह जब वह घर पर मौजूद था कि उसे सूचना मिली कि उसकीदुकान का शटर तोड़कर चोरी हुयी है। चोर नगदी रूपये तथा ग्राहकों के मोबाइल व रखे नये मोबाइल फोन चोर उठा ले गये। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी महक सिंह मौके पर जाकर मुआइना किया। चोरी की घटना से क्षुब्ध स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया मौके पर खोजी कुत्ता बुलाया गया जो दुकान स्वामी के ऊपर ही चढ़कर इशारा करने लगा। 

पुरानी रंजिश में युवक को पीटा



जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के चाचकपुर गांव निवासी राजबहादुर मौर्य के 25 वर्षीय पुत्र विक्रमा मौर्य को गुरूवार सुबह सात बजे कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में लाठी से पीट दिया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत


जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के पसेवा गांव निवासी इन्द्रजीत का बीस वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बुधवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया।

थम नहीं रहा है ठंड से मौत का सिलसिला



रामपुर। जनपद में ठंड से हो रही मौतों का सिलसिला थमता नहीं नजर आ रहा है। स्थानीय थानान्र्तगत भगवानपुर गांव में तीन दिन से ठंड से पीडि़त युवक दीपक दूबे 18 की गुरूवार को मौत हो गयी। ठंड से पीडि़त दीपक का इलाज तीन दिन से चल  रहा था। वहीं शाहगंज थानान्र्तगत बद्ïदोपुर गांव में एक 55 वर्षीय जगदेव पुत्र तुलसी बिंद गुरूवार की रात अलाव तापते समय  अचानक अचेत हो गया। और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

पारिवारिक विवाद में महिला ने खाया जहर



जौैनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सकरा रामपुर गांव निवासी सुबाषचन्द की पत्नी सीमा देवी 25 का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे वह ऊबकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गयी। परिजन उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पत्रकार को भातृ शोक
खुटहन। स्थानीय बाजार स्थित गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर वरिष्ठï पत्रकार  रमेशचन्द्र यादव की अध्यक्षता में एक शोकसभा की गयी। जिसमें पत्रकार राजेश श्रीवास्तव के भाई अमित श्रीवास्तव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।
शोकसभा में शशिधर शर्मा, ब्रजेश उपाध्याय, संजीव, विवेक त्रिपाठी, जियालाल सोनी आदि मौजूद रहे।

Thursday, 8 January 2015

चार्ली हैब्दो पर हुए हमले की दुनियाभर में निंदा

जौनपुर समाचार के ताजे अंक में नहीं लिखी गई सम्पादकीय  विरोध स्वरुप अस्थान को किआ कला | 




चार्ली हैब्दो पर हुए हमले की दुनियाभर में निंदा
  • हमलावरों की हुई पहचान, ओलांद ने की एकजुटता की अपील

पेरिस। संयुक्त राष्ट्र  संघ और अमेरिका समेत पूरं विश्व ने बुधवार को फ्रांस की साप्ताहिक व्यंग्य पत्रिका चार्ली हेब्दो पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन करार दिया। इस हमले में पत्रिका के संपादक, तीन मशहूर कार्टूनिस्ट सहित 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए।
हमले से बचे लोगों ने बताया कि हमलावर चिल्ला रहे थे, अल्लाह महान है, हमने पैगंबर के अपमान का बदला ले लिया। हमलावर शायद चार्ली हेब्दो द्वारा पूर्व में पैगंबर के कार्टून छापने के संदर्भ में यह बोल रहे थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा, मैं पेरिस में इस सुबह चार्ली हेब्दो पर हुए हमले से सदमे में और हैरान हूं। जबान ने कहा, इस तरह के हमलों के जरिये वे दुनिया को बांटना चाहते हैं। लेकिन हमें उनके जाल में नहीं आना चाहिए। यह वक्त एकजुटता दिखाने का है। पूरी दुनिया में हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा सहिष्णुता के पक्ष में खड़ा होना चाहिए, जबकि विभाजनकारी और घृणा फैलाने वाली शक्तियों के खिलाफ मजबूती से खड़े होना चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामाने इस हमले की निंदा करते हुए आतंकवादियों को सजा दिलाने के लिए फ्रांस को मदद देने की पेशकश की। कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मेनुएल सेंटोस ने कहा कि यह हमला सार्वभौमिक अधिकारों का हनन है। ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ ने हमले की निंदा करते हुए कहा, यह लोकतांत्रिक समाजों के बुनियादी मूल्यों और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घातक आतंकवादी हमले पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इसे मानवता के खिलाफ हमला करार दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तयिप एरडोगन ने बुधवार को कहा, हम आज पेरिस में चार्ली हेब्दो पत्रिका पर हुए नृशंस हमले की कड़ी निंदा करते हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा, हमें कभी अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और बोलने की स्वतंत्रता को इन आतंकवादियों के हाथों ध्वस्त नहीं होने देना चाहिए।

काउन्सिलिंग के नाम पर बदइन्तजामी


  • डायट परिसर में दूर दराज से आये अभ्यर्थी परेशान

जौनपुर। नगर डायट परिसर में बृहस्पतिवार को जूनियर कक्षाओं में  शिक्षक पद पर नियुक्ति के सिलसिले में शिक्षक पद पर नियुक्ति  के सिलसिले में ओबीसी के मैथ की काउंसिलिंग में दुव्र्यस्था के चलते  दूर दराज से आये अभ्यर्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बदइन्तजामी का आलम यह था कि काउंसलिंग के लिये  प्रात: काल निर्धारित समय दस बजे से काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी थी तथा समाचार लिखे जाने के समय 12 बजे तक अभ्यर्थी ठंडक तथा सर्द हवा में लाइन लगाकर   अपनी पारी की प्रतीक्षा में खड़े परेशान थे। अभ्यर्थी में सम्मिलित होने के लिये मुरादाबाद, अमरोहा, कानपुर, कानपुर  देहात, अलीगढ़, बरेली, ललितपुर तथा अन्य प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी काउंसिलिंग में सम्मिलित होने के उद्ïदेश्य से आये थे।  इनमें मुरादाबाद के कमल सिंह, चंदौली के देेवेन्द्र, अमरोहा के सोनू पाल, मेरठ के कौशल कुमार,  बलिया के जनमेजय कुशवाहा, बुलन्दशहर  के पुनीत,  सहारनपुर के विकास तथा वाराणसी  के महेश कुमार सहित तमाम छात्र छात्राओं को यह आम शिकायत  थी कि अन्य स्थानों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उनके शैक्षणिक अभिलेखों की छाया प्रति के जरिये काउंसिलिंग की सुविधा प्रदान की गयी है    मगर इस डायट परिसर में काउंसलिंग के नाम पर उनके मूल अभिलेखों को जमा कराया जा रहा है जो न्यायिक आदेश का उल्लंघन तथा अनुचित है।     दूसरी तरफ  विभिन्न  जनपदों से आये 628 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हेतु दो काउंटरों की व्यवस्था की गयी थी। बदइन्तजामी से क्षुब्ध  अभ्यर्थी कभी डायट के जिम्मेदार अधिकारियों तथा कभी प्रशासन को कोस रहे थे।

बीएसएनएल कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन


जौनपुर। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियनए एनएफ टीई बीएसएनएलए एसएनईए व अन्य घटक दलों ने सरकार व प्रबंधन की गलत नीतियों का विरोध तीसरे दिन गुरूवार को भी जबरदस्त धरना-प्रदर्शन किया। कामरेड सोमारू की अध्यक्षता में बुधवार को 21 सूत्रीय मांगों को लेकर किए गए विरोध.प्रदर्शन के दौरान नेटवर्क विस्तार को बीएसएनएल को वित्तीय सहायता प्रदान करनेए दूर संचार विभाग से बीएसएनएल की संपत्ति का हस्तांतरण किए जाने की मांग की गई। वक्ताओं ने रिक्त सीएमडी सहित बोर्ड के दो निदेशकों के पद शीघ्र भरे जानेए सहायक टावर कंपनी का निर्माण बंद किए जानेए ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान पर चल रहे लैंड लाइन कनेक्शन हेतु बीएसएनएल को पर्याप्त क्षतिपूर्ति दिए जानेए बीएसएनएल व एमटीएनएल के विलय के प्रस्ताव को रोके जाने की मांग की गई। बीएसएनएल द्वारा सरेंडर किए गए बीडब्लूए स्पेक्ट्रम का चार्ज छह हजार करोड़ रुपये भारत सरकार द्वारा बीएसएनएल को वापस किए जाने पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर यूनियन के जिला सचिव कामरेड सुरेश चंद यादवए सुबाष चंद सिंह रामसजीवन रामलोचन यादव सूर्य नारायण यादव बांकेलाल यादव अजय श्रीवास्तव आदि रहे।

सेवा निवृत्त राज्य कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न


जौनपुर। सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन  की बैठक कोषागार कार्यालय के समक्ष हुई जिसमें पेंशनर्स की बीस सूत्रीय समस्याओं पर चर्चा की गयी। जिलाध्यक्ष ओपी राय, संरक्षक आरपी पांडेय वरिष्ठï उपाध्यक्ष आरपी सिंह, जिलामंत्री राजबली यादव, जितेन्द्र  कुमार तिवारी   एवं एसके मिश्र ने प्रतिनिधिमंडल के रू प में वरिष्ठï कोषाधिकारी से पेंशनर्स की समस्याओं के संबंध में वार्ता किया। वरिष्ठï कोषाधिकारी ने समस्याओं के त्वरित समाधान करने एवं सभी पेंशनर्स से परिचय पत्र बनवाने का अनुरोध भी किया।
बैठक में वरिष्ठï क्षेत्राधिकारी केे पेंशनर्स के सम्बद्घ में प्रदेश स्तर पर प्रमुख सचिव रंजन अग्रवाल  की अध्यक्षता में संपन्न वार्ता बैठक में लिये गये निर्णय की जानकारी भी एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा दी गयी। बैठक में शोभनाथ श्रीवास्तव,   केसरी प्रसाद श्रीवास्तव, हीरालाल मौर्य,  विक्रमाजीत यादव, नागेन्द्र प्रताप सिंह,  फतेह बहादुर सिंह, ओम प्रकाश सिंह , केदारपाल आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता ओपी राय ने तथा संचालन जिलामंत्री राजबली यादव ने किया। 

ट्रेन में लुटेरों ने दो महिलाओं से की लूटपाट


  • वाराणसी से दिल्ली जा रही थी ट्रेन


जौनपुर। वाराणसी से चलकर दिल्ली जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में दो लुटेरों ने एसी व रिजर्वेशन कोच में घुसकर महिलाओं का नगदी रूपया व जेवरात लूट लिया।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 04931 बुधार की रात्रि स्टेशन से दिल्ली के लिये रवाना हुई।   ट्रेन के डिब्बे में दो नवयुवक वाराणसी से ही सवार हुए। ट्रेन को जलालगंज रेलवे स्टेशन पर रोककर एक दूसरी ट्रेन को पास दिया गया और कुछ देर बाद ट्रेन जैसे ही चली उसी समय कोच नंबर एस सिक्स में यात्रा कर रही खजुरी जनपद वाराणसी निवासिनी निलिमा सिंह पत्नी राता प्रताप सिंह के हाथ से एक लुटेरा बैग छीनकर चलती ट्रेन से उतर गया। बताया जाता है कि उस समय ट्रेन   की रफ्तार धीमी रही। बैग में मोबाइल फोन पेन कार्ड चौदह हजार रूपये नगद सोने की अंगूठी रही। ठीक उसी समय                गाजियाबाद की रहने वाली प्रीतम शरीफ पत्नी उमर शरीफ का भी बैग छीनकर एक लुटेरा फरार हो गया। बैग में तीन हजार नगद सोने की बालियां व अन्य जेवरात रहे। प्रीतमा शरीफ इी ट्रेन के एसी कोच के बी वन में यात्रा कर रही थी। निलीमा सिंह की घटना का मामला थाना जीआरपी भंडारी में दर्ज किया गया और प्रीतमा शरीफ का मुकदमा जीआरपी सुल्तानपुर में दर्ज किया गया है। घटना का मामला दर्ज होते ही जीआरपी जौनपुर वाराणसी सुल्तानपुर की पुलिस हरकत में आकर लुटेरों की तलाश में जुट गयी। इस संबंध में सीओ रेलवे  वाराणसी चिरंजीव से दूरभाष से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में जीआरपी  का कोई सुरक्षा कर्मी नहीं लगाया जाता है। अब सवाल इस बात का उठता है कि लंबी दूरी की यह गाड़ी जिसमें व्यापारी व महिला आदि मुसाफिर यात्रा करते है वह गाड़ी बिना सुरक्षा कर्मी के चलायी जाती है।

सड़क की दुश्मन बन रही ओवरलोड गाडिय़ां

  • पुलिस वालों के नोट थामते ही मिलता है गाडिय़ों को प्राइवेट परमिट

जौनपुर। सरकार द्वारा विकास के लिए खर्च किये जाने वाले हजारों करोड़ों रूपये के रिश्वत के दस रूपये से कैसे कम हो जाते है। इसकी बानगी उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रही है। यहां हर वर्ष सड़कों के सुन्दरीकरण व मरम्मत के नाम पर करोड़ों रूपया लगातार सड़कों को गड्ढïामुक्त बनाने का प्रयास किया जाता है लेकिन इन सड़कों पर मानक से कई गुना अधिक माल लोडकर चलने वाली गाडिय़ां महज कुछ महीनों में ही सड़कों को उखाड़ फेंकती है। इन ओवरलोड गाडिय़ों द्वारा करोड़ों की सड़क पर चलने तथा उसे उखाडऩे का अघोषित परमिट जिलो के चौराहों तथा सीमाओ पर खड़ी पुलिस महज दस रूपये में ही  दे देती है। आमजन मानस के आवश्यकता की वस्तुओं को पूरे देश में पहुंचाने के लिए सड़क मार्ग ही सबसे प्रमुख माध्यम है। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाना हो चाहे उप्र हो के जिलों में माल सप्लाई करना हो किसी  जिले के दूरस्थ स्थानों तक रोजमर्रा की वस्तुओं को पहुंचाना हो हर परिस्थिति में  कंपनियों को सड़क मार्ग का ही सहारा अपने माल को पहुंचाने के लिये करना प ड़ता है। सड़क मार्ग द्वारा माल पहुंचाने में रेलन की अपेक्षा खर्च तो अधिक आता है परंतु कई स्थानों तक पहुंचने की संभावना नहीं हो पाती है। ऐसे में ट्रक से लेकर पिकअप व अन्य छोटे वाहनों को माल वाहक के रूप में प्रयोग किया जाता है लेकिन डीजल के महंगा होने के कारण इन माल वाहनों से माल पहुंचाना एक ओर  महंगा पड़ता है वहीं सड़कों की खराब स्थिति के चलते वाहनों की दुर्दशा हो जाती है।  सड़कों पर बड़े बड़े गड्ïढों को देखकर एहसास ही नहीं होता कि सड़क में गड्ïढा है कि गड्ïढ़े में सड़क है।  इस परिस्थिति में छोटे के साथ ही बड़े ट्रक भी  अक्सर खराब होते रहते है। जिसके चलते एक ट्रांसपोर्टर मानक से अधिक माल लोड करने से गुरेज नहीं करते है।
  एक आंकड़े के मुताबिक जहां 6 चक्का  ट्रक में 8 से 10 टन तथा 10 चक्का ट्रक में 12 से 15 टन   माल लोड किया जाना चाहिये वहीं चक्कर बचाने    तथा मुनाफा अधिक कमाने के फेर में ट्रक वाले 6 चक्का पर 40 टन तथा 10 चक्का ट्रक पर 60 टन तक माल लोड करने से भी गुरेज नहीं करते है। वहीं दूसरी तरफ सड़कों के निर्माण के समय ही उसकी क्षमता निर्धारित कर दी जाती है। गांव की सड़कों से लेकर सड़क  की हाइवे की सड़कों का निर्माण उस पर  चलने वाले वाहनों  के अनुसार ही किया जाता है।  इसके साथ ही सड़कों पर कितने भार का  वाहन गुजरेगा इस बात का निर्देश पहले से ही  हो जाता है।   ऐसे में मानकों के अधिक भार वाले वाहनों के सड़क से गुजरने से जहां सड़क नीचे को धंस जाती है तो वहीं टायरों के मार से सड़क से टायर व गिट्ïटी भी उखडऩे लगती है जिसके चलते सड़कों में टूटफूट धीरे धीरे बड़े गड्ïढों में बदल जाती है। ट्रको में ओवरलोडिंग सड़कों को उखाडऩे के साथ ही दुर्घटना के लिये  खतरनाक है जिसे रोकने के लिये प्रदेश के जिलों तथा जिलों के विभिन्न थानों पर पुलिस की ड्ïयूटी लगती रहती है। साथ ही ओवरलोडिंग को रोकने के लिये आरटीओ विभाग की भी जिम्मेदारी   होती है। बाजवूद इसके ओवरलोडिंग गाडिय़ों को देखकर  गाड़ी जमा करने व चालान काटने के बजाय इन पुलिस वालों की बांछे खिल जाती है। और गुजरने वाली गाड़ी के पास  पहुंचकर रोकते तो है लेकिन अभ्यस्थ हो चुके ट्रक के ड्राइवर व खलासी दस रूपये का नोट थमाकर आगे बढ़ जाते है। जिसे पुलिस वालों द्वारा थामते ही ओवरलोडिंग के लिये प्राइवेट परमिट  मिल जाता है। 

छात्रवृत्ति आवेदन की शिकायत पर कार्यवाही का आदेश

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि उपायुक्त श्रम रोजगार रामबाबू त्रिपाठी ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु किये गये ऑनलाइन आवेदन पत्र वर्ष 2014-15 प्रियम्बदा प्रियदर्शी पुत्री सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम पूराबघेला जौनपुर शिक्षण संस्थान आर0राज महाविद्यालय लाजीपार सिकरारा (अपात्र), कु0 चन्दा पाल पुत्री पारसनाथ पाल निवासी ग्राम व पो0 गढ़ाबााघराय तहसील सदर, जौनपुर शिक्षण संस्थान धर्मादेवी महाविद्यालय बेलापार हयातगंज बक्सा जौनपुर(पात्र) के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत पर सम्पूर्ण प्रकरण की जॉच करके 2 जनवरी 2015 को उपायुक्त श्रम रोजगार द्वारा उपलब्ध करायी गयी जिसमें महाविद्यालय के प्रबन्धक एवं प्रचार्य के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जाना उचित बताया गया है। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा वाराणसी को प्रश्नगत प्रकरण में उपयायुक्त श्रम रोजगार जौनपुर की आख्या मूलरूप में संलग्नकर इस आशय से प्रषित किया जा रहा है कि अपने स्तर से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें।

 टैंकर-टै्रक्टर में भिड़न्त, खलासी गंभीर

सरपतहां। स्थानीय थानान्र्तगत जहीरूद्ïदीनपुर के पास एक टैंकर व ट्रैक्टर में सीधी भिड़न्त के बाद ट्रैक्टर पलट गया।  जिससे ट्रैक्टर का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार विनय 20 पुत्र महादेव निवासी बिलारमऊ टैंकर पर खलासी है। गुरूवार को वह टैंकर के साथ सुल्तानपुर जा रहा था जहीरूद्ïदीनपुर के पास सामने से आ रहे टैंकर से भिड़न्त हो गई और टैंकर पलट गया। दुर्घटना के बाद टैंकर फरार हो गया।  घायल खलासी को पुरूष चिकित्सालय शाहगंज पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। 

बाइक से गिरकर दो घायल

सरपतहां। स्थानीय थाना अन्र्तगत रूदौली बाजार में सेंट्रल बैंक के समीप बाइक सवार दो युवक गिरकर घायल हो गये। जानकारी के अनुसार ईसापुर निवासी दिनेश व राजेश रू धौली बाजार स्थित विद्युत केन्द्र पर बिल जमा करने गये थे। लौटते समय कुत्ता बचाने के चक्कर में बाईक से  गिरकर चोटिल हो गये।

अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म

जौनपुर।  जलालपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शौच करने गयी बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। विवरण के अनुसार उक्त गांव निवासी दलित वर्ग की एक नाबालिग पांच जनवरी को सांय शौच के लिये घर से निकली काफी देर बाद जब घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने इधर उधर काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजन स्थानीय थाने पर जाकर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर लिया। बलात्कारी के चंगुल से छूटकर आयी लड़की ने अपने परिवार को पूरी बात बताया। परिजन उसे थाने ले गये। पुलिस ने लड़की को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

11 जनवरी तक बंद रहेंगे विद्यालय

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शीतलहर को देखते हुए जिले के कक्षा एल0के0जी0 से कक्षा 5 तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय 11 जनवरी 2015 तक बन्द करने का निर्देश दिया है। इस अवधि में विद्यालय खुले पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार में ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत दूसरा घायल हो गया। वीरभानपुर गांव निवासी राजेश कुमार 35 उर्फ खल्लू पुत्र मोती लाल अपनी बाइक से अपने एक साथी के साथ कहीं जा रहा था कि उक्त बाजार में ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। 

जेसीआई का शपथ ग्रहण 10 को

जौनपुर। आगामी 10 जनवरी को जेसीआई का 51 पद ग्रहण समारोह संपन्न होगा। जेसी राकेश जायसवाल व उनकी टीम कार्यभार ग्रहण करेगी। नगर के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव होंगे।

शरारती तत्वों ने तोड़ी अम्बेडकर प्रतिमा

जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों ने संविधान रचयिता बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया।   सुबह होने पर ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ मौके पर जुट गयी। लोगों में मूर्ति तोड़े जाने से जहां दुख देखा गया वहीं उनके अंदर आक्रोश भी रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से जानकारी करते हुए मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में पुलिस द्वारा मूर्ति को पुन: स्थापित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। 

11 जनवरी तक बंद रहेंगे विद्यालय


जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शीतलहर को देखते हुए जिले के कक्षा एल0के0जी0 से कक्षा 5 तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय 11 जनवरी 2015 तक बन्द करने का निर्देश दिया है। इस अवधि में विद्यालय खुले पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार में ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत दूसरा घायल हो गया। वीरभानपुर गांव निवासी राजेश कुमार 35 उर्फ खल्लू पुत्र मोती लाल अपनी बाइक से अपने एक साथी के साथ कहीं जा रहा था कि उक्त बाजार में ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। 

जेसीआई का शपथ ग्रहण 10 को

जौनपुर। आगामी 10 जनवरी को जेसीआई का 51 पद ग्रहण समारोह संपन्न होगा। जेसी राकेश जायसवाल व उनकी टीम कार्यभार ग्रहण करेगी। नगर के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव होंगे।

शरारती तत्वों ने तोड़ी अम्बेडकर प्रतिमा


जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों ने संविधान रचयिता बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया।   सुबह होने पर ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ मौके पर जुट गयी। लोगों में मूर्ति तोड़े जाने से जहां दुख देखा गया वहीं उनके अंदर आक्रोश भी रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से जानकारी करते हुए मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में पुलिस द्वारा मूर्ति को पुन: स्थापित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है।

Saturday, 3 January 2015

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने की तैयारी बैठक सम्पन्न
  • 23 को ''हैपी वोटर डे'' के रूप में होगा आतिशबाजी का प्रदर्शन 

जौनपुर। डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी जिला निर्वाचन कार्यालय ऋतु सुहास की अध्याता में आज कलेक्टे्रट सभागार में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई जिसमें नगर क्षेत्र के सभी गैस मालिको को निर्देशित किया गया कि मतदाता जागरूकता संदेश लिखी पर्ची जो कि पीले रंग में काले रंग से लिखी होगी को प्रत्येक गैस सेलेण्डर पर 8 जनवरी 2015 से चस्पा कराकर ही वितरित करेगे। 8 जनवरी को ही इण्डेन गैस सर्विस लाइन बाजार पर स्वयं डिप्टी कलेक्टर ऋतु सुहास शुभारम्भ करेगी।
मतदाता जागरूकता हेतु 14 जनवरी 2015 को पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमें 10 जनवरी 2015 तक पतंग प्रतयोगिता में भाग लेने वाले पतिभागी निर्धारित स्थलों पर अपना आवेदन पत्र पूर्ण विवरण के साथ जमा करेगे। उन्होने थोक पतंग बिक्रेताओं को निर्देशित किया है कि मतदाता जागरूकता स्टीकर चस्पा करके के ही पतंग बेचेगे।
23/24 जनवरी की शाम ''हैपी वोटर डे'' के रूप में मोमबत्ती जलायी जायेगी तथा आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया जायेगा।  25 जनवरी को मतदाता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। 26 जनवरी को पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर मतदाता जागरूकता झांकी का प्रदर्शन किया जायेगा।
 डिप्टी कलेक्टर ऋतु सुहास ने नगर क्षेत्र के सभी प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अनुरोध किया है कि इस राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंने का कष्ट करें। इस अवसर पर डॉ0 सुरेश कन्नौजिया, मो0 मुस्तफा, डॉ0 जंगबहादुर सिंह, डॉ0 अखिलेश पाण्डेय, डॉ0 राकेश कुमार सिंह, सलमान शेख, आर0आर0तिवारी, तुफेल अहमद, अजय सिंह, अशोक कुमार, चन्द्रशेखर सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

गोष्ठïी में अधिवक्ताओं के अधिकार व कर्तव्य पर हुई चर्चा  

  • नौवीं पुण्यतिथि पर संतोषी बाबू को  दी गयी भावभीनी श्रद्घांजलि

जौनपुर। शनिवार को दीवानी बार सभागार में स्व. संतोष श्रीवास्तव उर्फ संतोषी बाबू की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित भारतीय न्याय व्यवस्था में अधिवक्तओं के अधिकार व कर्तव्य पर विषयक गोष्ठïी पर विषद चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च न्यायलय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति  अश्वनी कुमार सिंह विशिष्टï अतिथि बार कौंसिल उप्र के चेयरमैन अब्दुल रज्जाक खां रहे। कार्यक्रम में जिला जज लुकमानुल हक, जिलाधिकारी सुहास एलवाई, एसबी बबलू कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष सतेन्द्र बहादुर सिंह एडवोकेट रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के महामंत्री जयप्रकाश सिंह ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। 

ट्रेन से कटकर छात्र की मौत

  • स्कूल से घर लौट रहा था छात्र
जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ रेलवे स्टेशन के समीप  शुक्रवार की शाम एक अज्ञात ट्रेन से कटकर एक छात्र की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी संदीप कुमार 20 साल पुत्र बाबूराम अपने विद्यालय से पढ़कर ट्रेन से घर  लौट रहा था कि उक्त स्टेशन के समीप वह ट्रेन से रेलवे पटरी पर ही गिर गया और उसकी मौत हो गयी।
वहां पर मौजूद आस पास के लोगों ने उसको ट्रेन से कटते हुए  देख लिया। लेाग वहां पहुंच गये देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी। सूचना स्थानीय रेलवे पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। स्कूली छात्र होने के नाते पुलिस ने उसकी आईकार्ड पर अंकित मोबाइल नंबर से उसके परिजनेां को सूचना दे दिया।
 परिजन रोते बिलखते उसके पास पहुंच गये। 
तालाब किनारे वृद्घ की लाश मिलने से फैली सनसनी

  •  काफी मशक्कत के बाद हो सकी शिनाख्त
  •  पुलिस ने लाश को भेजा चीरघर

खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोरई खुर्द तालाब के किनारे एक वृद्घ की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जानकारी के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के आरो शाहपुर गांव निवासी रामदवर 58 साल पुत्र भग्गल की लाश शनिवार की सुबह तालाब के किनारे पायी गयी। सुबह ग्रामीण शौच आदि के लिए उस रास्ते से गुजर  रहे थे तो देखा कि लाश पड़ी हुयी है। जब नजदीक जाकर देखा गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।
 ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ उस स्थान पर पहुंच गये।  पुलिस ने लाश को काफी मशक्कत के बाद शिनाख्त करवाया तब जाकर उसकी शिनाख्त हो सकी।
 पुलिस ने शिनाख्त के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। ग्रामीणों में इस बात की चर्चा है कि रामदवर पिछले तीन चार दिनों  से घर से लापता था वह  इधर-उधर घूम रहा था उसकी   ठंड से मौत हुयी होगी। 

एसडीएम ने किया निरीक्षण

मछलीशहर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार को एसडीएम विजय बहादुर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में साफ सफाई व्यवस्था व मरीजों से जानकारी लिया। सब कुछ दुरूस्त पाया गया। उक्त मौके पर विभा के समस्त लोग उपस्थित रहे। 

जिला शान्ति समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट सुहास एलवाई की अध्यक्षता में शनिवार  को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शान्ति समिति की बैठक ईद-ए-मिलादुन्नवी का पर्व चन्द्र दर्शन के अनुसार 4 जनवरी 2015 को मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें साजिद हमीद, पूर्व विधायक हाजी अफजाल, इन्द्रभानु सिंह इन्दू, अलीमन्जर डेजी, जफर मसूद, मो0 हाजी तोफीक, शकील मन्जूरी, फिरोज अहमद, संजीव यादव, अरसद कुरेशी आदि ने खुशी के त्यौहार को मनाने के लिए विद्युत, सड़क मरम्मत, गैस अपूर्ति, चिकित्सा, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था आदि की मॉग किया तथा शकुशल त्यौहार सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन को बधाई दिया एवं अश्वस्त किया की गंगा जमुनी तहजीव कायम रहेगी। 

22 जनवरी तक साक्ष्य प्रस्तुत करें

जौनपुर। अपर जिला मजिस्टे्रट गंगाराम गुप्त ने बताया कि जनपद में 15-12-2014 को कोतवाली थानान्तर्गत होटल रिवर ब्यू के पास विद्युत प्रवाहित तार टूटकर ट्रक व प्राइवेट बस पर गिरने से घटित समस्त घटना की मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु जिलाधिकारी सुहास एलवाई के आदेश दिनांक 31-12-2014 द्वारा मुझे नामित किया गया है। उक्त घटना में मृतक/घायल या घटना से संबंधित अन्य कोई व्यक्ति को कुछ कहना है अथवा कोई साक्षय प्रस्तुत करना है तो वह 22-01-2015 तक मेरे कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में 10 बजे से 2 बजे तक उपस्थित होकर अपना बयान/साक्ष्य आदि अंकित करा सकता है।

बाइक व साइकिल में भिड़न्त चार जख्मी

  • शाहगंज की ओर से सुल्तानपुर की तरफ जा रहा था बाइक सवार

शाहगंज। सरपतहां थाना क्षेत्र के शाहगंज- सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित सारी मोड़ के पास शनिवार की सुबह बाइक व साइकिल की भिड़न्त में चार लेाग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी गांव निवासी शहजाद 12 पुत्र अकबर अली दोनों एक ही साइकिल से खेत में गेहूं की फसल देखने गये थे वे दोनों फसल देखकर घर के लिये लौट रहे थे कि उक्त स्थान पर  पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार सुनील गुप्ता 16 पुत्र ठाकुरदीन अपने दोस्त गोविन्द 17 पुत्र सागर निवासी सोम्हाडीह आजमगढ़ दोनों एक ही बाइक से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे थे कि दोनों बाइक और साइकिलन से जबरदस्त  टक्कर हो गयी जिससे साइकिल व बाइक पर सवार चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को इलाज के लिये शाहगंज पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां सुनील गुप्ता को अधिक चोटे आने के कारण डाक्टर ने उन्हें बेहतर उपचार के लिये जौनपुर रेफर कर दिया।

Tuesday, 30 December 2014

समस्याओं को लेकर भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन ने मंंगलवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्री परिसर में विशाल पंचायत हुई। पंचायत के बाद किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांगे है कि शारदा सहायक खंड 39 में पानी बढ़ाया जाये तथा नालियों की साफ सफाई कराई जाये और ग्रामीण क्षेत्रों में ंआधार कार्ड बनाने के नाम पर ग्रामीणों से एजेंसी द्वारा अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगायी जाये। कैम्प लगाकर किसानों को किसान के्रडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाये और जिले में तिराहा एवं चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाये और आगे बताया  कि डा. राम मनोहर लोहिया गांव सवैया विकास खंड मछलीशहर में कराये गये घटिया शौचालय निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाये।
पुलिस द्वारा किसानों एवं मजदूरों के साथ की जा रही ज्यादती  पर अंकुश लगाया जाये। कहा कि यदि रोक नहीं लगाया गया तो भाकियू पुलिस प्रशासन के विरूद्घ अनिश्चितकालीन प्रदर्शन को बाध्य होगा। मछलीशहर में तैनात सफाई कर्मी के अनवरत अनुपस्थित एवं साफ सफाई न किए जाने की जांच कराकर दोषी सफाई कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाये। उक्त अवसर पर अमरनाथ यादव, राजेन्द्र सिंह, रामनाथ यादव, अरविन्द विश्वकर्मा, लालता प्रसाद, रामराज सरोज, जितेन्द्र प्रजापति, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।