विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Thursday, 15 January 2015

अराजक हमले के खिलाफ ट्रांसर्पाेटरों ने की हड़ताल

  • विरोध स्वरूप नहीं खुले ताले, खड़े रह गए ट्रक 



जौनपुर। अराजक तत्वों द्वारा नईगंज स्थित ट्रांसर्पोटनगर में की ट्रांसपोर्ट दफ्तरो में की गई तोड़-फोड़, लूटपाट की तीखी प्रतिक्रि या हुर्ई। गुरूवार को नगर के आक्रोशित ट्रांसपोर्ट संचालकों ने विरोध स्वरूप हड़ताल कर दी। जिससे नगर में की जाने वाली वस्तुओं को आपूर्ति ठप हो गई।
जौनपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट उसोशिएशन के बैनर तले एकत्र होकर ट्रांसपोर्टरों ने घटना की कड़ी निन्दा की और पुलिस से ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए। ट्रांसपोर्टरों की सुरक्षा के सवाल खड़े किए। उन्होने कहा कि इन परिस्थितियों में ट्रांसपोर्टे का संचालन नहीं किया जा सकता। इस व्यवसाय के लिए सुरक्षा बहुत जरूरी है।
गौरतलब है कि बुधवार शाम सात बजे अराजक तत्वों के एक समूह ने ट्रांसर्पोटनगर नईगंज स्थित ट्रांसर्पोट कार्यालयों पर हमला कर दिया था।  आरोप है कि इस अराजक समूह ने तोड़-फोड, मारपीट व लूटपाट किया। जिससे एक ट्रक ड्राईवर नन्दन तिवारी का सर फूट गया था। ट्रांसर्पोट नगर के अतिरिक्त नगर के दूसरे ट्रांसर्पोटरों ने भी अपना कामकाज बन्द कर विरोध दर्ज कराया।

मिठाई की नामचीन दुकान पर मीठा जहर बिकने का मामला



  • जिंदगी से खिलवाड़ कब तक?



लखनऊ में जहरीली शराब के बाद अपने जनपद का प्रशासन चेता ताबाड छापेमारी गिरफ्तारी और अवैध शराब की बरामदगी का सिलसिला शुरू हुआ। क्या लखनऊ की मिठाई की दुकानों पर बिक रहे मीठे जहर की खबर के बाद भी जनपद का खाद्य महकमा चेतेगा या फिर किसी बड़ी अनहोनी की प्रतीक्षा करेगा? यह बेहद चिंताजनक है कि प्रदेश की राजधानी जिन बड़ी और प्रतिष्ठित दुकानों पर हम आंख मूंद कर विश्वास कर लेते हैं वे इस तरह का फरेब कर रही हैं। राजधानी में मिष्ठान की नौ प्रमुख दुकानों से जांच के लिए नमूने लिए गए थे। लैब टेस्टिंग में 20 में से आठ नमूने फेल हो गए। दो नमूने तो मानव जीवन के लिए खतरा मानी जाने वाली अनसेफ श्रेणी में पाए गए हैं। तेलीबाग में गणपति स्वीट्स की खोआ बर्फी में डिटर्जेंट का मिलना जहां चौंकाता है वहीं हजरतगंज की मशहूर चौधरी स्वीट्स की मिल्क पुडिंग में रसायनिक रंग का पाया जाना तो मानव जीवन से खिलवाड़ ही है। हाल ही में नगर के एक नामचीन मिठाई विक्रेता के यहां आखाद्य गाजर के हलवे से दर्जनों जिंदगियां खतरे में पड़ गई थी। सिर्फ सैम्पिलिंग न तो दोषी को सबक मिला न ही उस जैसे दूसरे बिक्रेताओं को आखिर मिलावटखोरी का यह धंधा कब तक चलेगा। लखनऊ के एफएसडीए विभाग की सक्रियता का हमें शुक्र गुजार होना चाहिए कि उसने जनता को आगाह कर दिया। क्या हमें भी जनपद के एफएसडीए विभाग को शुक्रिया देने का अवसर मिलेगा। खाद्य तेलों और घी में मिलावट करके मिठाई बनाने का काम तो हम अक्सर सुनते हैं लेकिन खतरनाक रसायनों और रंगों का इस्तेमाल भी अब धड़ल्ले से हो रहा है। इनसान की जान की परवाह न करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। खास कर उन्हें जिन पर हम इतना भरोसा करते हों। खानपान और जायके को लोग पसंद करते हैं।
अगर यही दशा रही तो लखनऊ वाले किस बात पर गर्व करेंगे। इन लोगों के प्रति नरमी की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

लोहिया वाहिनी की कार्यकारिणी घोषित


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद के अनुमोदन के बाद समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने नई कार्यकारिणी घोषित कर दी।  नई कार्यकारिणी में जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों से पदाधिकारी बनाए गए हैं। बुधवार को पचहटिया स्थित संगठन के जिला कार्यालय पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में विनोद कुमार यादव को उपाध्यक्ष, डा. लक्ष्मीकांत यादव को महासचिव, प्रेमचंद्र गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अलाउद्दीन खान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा पंकज सिंह, सूर्यनाथ यादव, राकेश कुमार यादव, अनिल निषाद, संदीप यदुवंशी को जिला सचिव बनाया गया है।

टेंपो चालकों को दिया आश्वासन


जौनपुर। अपर जिलाधिकारी गंगा राम गुप्त ने टेंपो चालक एसोसिएशन को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या के निस्तारण के लिए रास्ता निकाला जाएगा। डीएम को पत्रक देकर आटो चालकों ने 16 जनवरी से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। डीएम ने एडीएम को निर्देश दिया था कि समस्या का हल निकाला जाए। एडीएम ने चालक संघ को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या के समाधान के लिए रास्ता निकाला जाएगा। वह अपनी हड़ताल को स्थगित कर दें। शहर के रूट चार्ट के हिसाब से सभी समस्याओं का हल निकाला जाएगा।

चंदवक : जौनपुर रोडवेज बस सेवा को किया जाएगा बहाल


केराकत। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि चंदवक से जौनपुर के लिए रोडवेज बस चलाई जाएगी। आवागमन की सुविधा के लिए इस मांग को शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंदवक से जौनपुर के लिए परिवहन की समस्या है। पहले यहां से जौनपुर के लिए एक रोडवेज चलती थी, लेकिन बीच में किसी कारण निगम ने उसे बंद कर दिया था। अब उस बस सेवा को यहां फिर से बहाल कराएंगे

बसंत महोत्सव का आयोजन 25 से


जौनपुर। सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ने स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर 25 एवं 26 जनवरी को बीआरपी इंटर कालेज में बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया है। संस्था के अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा ने बताया कि इस मौके पर कालेज में मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले से होने वाली आमदनी से सामाजिक कार्य किए जाएंगे। मेले में आने वालों से 20 रुपये का टिकट लिया जाएगा। 

एक ही मतदाता सूची से होंगे सभी चुनाव


जौनपुर। अब विधानसभा, लोकसभा या त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अलग-अलग मतदाता सूची का निर्माण नहीं करना होगा। एक ही निर्वाचक नामावली से सभी चुनाव कराए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। तैयारी के पहले चरण में सभी ग्राम पंचायतों में विधानसभा और पंचायत चुनाव के लिए बनी मतदाता सूची का आपस में मिलान कराया जाएगा। दूसरे चरण में दोनों मतदाता सूचियों में मतदाताओं के नाम और उनकी संख्या में आने वाले अंतर को दूर किया जाएगा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

विषाक्त मदिरा होती है जानलेवा


जौनपुर। जिला मजिस्टे्रट सुहास एलवाई एवं पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने जनपदवासियों को सचेत किया है कि अवैध स्थानो/अड्डों से खरीदी गयी शराब में मिथाइल अलकोहल भी मिला हो सकता है जो घातक जहर है।
इसकी बहुत थोड़ी मात्रा पीने से आदमी अन्धा हो सकता है और उसकी जान भी जा सकती है। सस्ते के चक्कर में जान न गवायें, जहरीली शराब पीने से बचें। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 में वैद्य शराब पाउच में नही बिकती है। इसलिए अपना और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकृत आबकारी ठेके से ही होलोग्राम एवं सील लगी अंकित मूल्य पर बोतल खरीदें। पाउच वाली शराब किसी भी दशा में न खरीदें।
ऐसे किसी भी अवैध स्थानों/अड्डों /व्यक्तियों की सूचना जनपद के हेल्पलाइन नम्बर 05452-260417 पर दे सकते है। यदि किसी दुकानदार द्वारा अंकित मूल्य से अधिक मूल्य लिया जा रहा है तो इसकी सूचना भी मोबाइल नम्बर- 9454465613, 9454466182, 9454466183,  9454466184, 9454466185,  9454465591 पर दे सकते है। सूचना देने वाले का नाम व पहचान पूर्णतया गुप्त रखा जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला आबकारी अधिकारी डी0एन0 दूबे से सम्पर्क कर सकते है।

कड़ी सुरक्षा में छात्र नेता का अंतिम संस्कार


सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेरूआपट्ïटी गांव में छात्रनेता विकास सिंह का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। विकास की मौत वाराणसी में इलाज के दौरान हो गयी थी। विकास सिंह के पिता रामअजोर रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहते है। सूचना पाकर वे और दूसरे परिजन उनके यहां पहुंच गये। विकास सिंह की मौत से क्षेत्र और उसके साथियों में खासा रोष है। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में विकास सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

डीजे बजने के मामले में मारपीट, आठ जख्मी



  • डीजे बजाने पर हुआ विवाद


जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के परमानन्दपुर गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में ंभिड़न्त के दौरान एक पक्ष के आधा दर्जन तथा दूसरे तरफ के दो लोग घायल हो गये। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परमाननदपुरवां में गुरूवार की सुबह 8 बजे एक व्यक्ति अपने घर पर तेज आवाज में डीजे काफीदेर से बचा रहा था डीजे की तेज आवाज से आस पास के लोग परेशान हो रहे थे। लोगों को कामकाज करने में अड़चने पैदा हो रही थी।
पड़ोसी जमुना प्रसाद ने मना किया तो डीजे बजाने वाला व्यक्ति आपे से बाहर हो गया तथा परिवार के साथ जमुना के परिवार पर हमला कर दिया। हमले में जमुना 70 वर्ष, 65 वर्षीया पत्नी विद्या बहू विभा पत्नी रवीन्द्र तथा पोती पूजा देवी व पुत्र धमेन्द्र कुमार घायल हो गये। दूसरे पक्ष से दो लोग भी घायल है।
जमुना की पत्नी को भी गंभीर चोटे आयी है। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है।

इस्माइल शाह बाबा का ऐतिहासिक सालाना उर्स कल


जौनपुर। हजरत इस्माइल शाह बाबा का सालाना उर्स 17 जनवरी शनिवार को मनाया जायेगा जहां जलसा-ए-सीरतुन्नबी एवं नातिया मुशायरे का भी आयोजन भी सुनिश्चित है। इस आशय की जानकारी देते हुये अराकीन कमेटी हजरत इस्माइल शाह ख्वाजगी टोला (सब्जी मण्डी) ने बताया कि उक्त अवसर पर नमाज-ए-असर के बाद चादर गुलपोशी होगा। तत्पश्चात् नमाज-ए-इशा के बाद जलसा-ए-सीरतुन्नबी होगा। आयोजन समिति के अनुसार उक्त मौके पर मौलाना रेयाजुल कादरी चतुर्वेदी बल्यावी, दिल खैराबादी, इस्लाम गाजीपुरी, शाहिद मोबारकपुरी, नसीम जौनपुरी सहित अन्य मौलाना बाबा के दरबार में नात पढ़ेंगे।

कंबल वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न



जौनपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा के केन्द्रीय कार्यालय पर अनुराग मिश्र जिला संयोजक के नेतृत्व में किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में परिचर्चा कर लोगों को जागरूक किया तथा बताया कि सरकार और निजी कंपनियों के साझा प्रोजेक्ट में प्रभावित जमीन मालिकों में से 80 फीसद की सहमति जो पहले जरूरी थी। उसे नये कानून में अब खत्म कर दिया गया।   इसी क्रम में ठंड से बचाव के लिये जरूरतमंदों को डा. बीपी सिंह की अध्यक्षता में कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर ठाकुर प्रसाद राय, सोम वर्मा, सूर्य नरायण सिंह, मो. अख्तर, एसपी मिश्रा, सर्वेश सिंह आदि रहे। 

नकब लगाकर मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी




जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज बाजार में स्थित एक मोबाइल की दुकान पर बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त बाजार में दुकान स्वामी बुधवार की रात 8 बजे अपनी दुकान बंद घर गया हुआ था। सुबह जब वह घर पर मौजूद था कि उसे सूचना मिली कि उसकीदुकान का शटर तोड़कर चोरी हुयी है। चोर नगदी रूपये तथा ग्राहकों के मोबाइल व रखे नये मोबाइल फोन चोर उठा ले गये। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी महक सिंह मौके पर जाकर मुआइना किया। चोरी की घटना से क्षुब्ध स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया मौके पर खोजी कुत्ता बुलाया गया जो दुकान स्वामी के ऊपर ही चढ़कर इशारा करने लगा। 

पुरानी रंजिश में युवक को पीटा



जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के चाचकपुर गांव निवासी राजबहादुर मौर्य के 25 वर्षीय पुत्र विक्रमा मौर्य को गुरूवार सुबह सात बजे कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में लाठी से पीट दिया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत


जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के पसेवा गांव निवासी इन्द्रजीत का बीस वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बुधवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया।

थम नहीं रहा है ठंड से मौत का सिलसिला



रामपुर। जनपद में ठंड से हो रही मौतों का सिलसिला थमता नहीं नजर आ रहा है। स्थानीय थानान्र्तगत भगवानपुर गांव में तीन दिन से ठंड से पीडि़त युवक दीपक दूबे 18 की गुरूवार को मौत हो गयी। ठंड से पीडि़त दीपक का इलाज तीन दिन से चल  रहा था। वहीं शाहगंज थानान्र्तगत बद्ïदोपुर गांव में एक 55 वर्षीय जगदेव पुत्र तुलसी बिंद गुरूवार की रात अलाव तापते समय  अचानक अचेत हो गया। और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

पारिवारिक विवाद में महिला ने खाया जहर



जौैनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सकरा रामपुर गांव निवासी सुबाषचन्द की पत्नी सीमा देवी 25 का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे वह ऊबकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गयी। परिजन उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पत्रकार को भातृ शोक
खुटहन। स्थानीय बाजार स्थित गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर वरिष्ठï पत्रकार  रमेशचन्द्र यादव की अध्यक्षता में एक शोकसभा की गयी। जिसमें पत्रकार राजेश श्रीवास्तव के भाई अमित श्रीवास्तव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।
शोकसभा में शशिधर शर्मा, ब्रजेश उपाध्याय, संजीव, विवेक त्रिपाठी, जियालाल सोनी आदि मौजूद रहे।

Thursday, 8 January 2015

चार्ली हैब्दो पर हुए हमले की दुनियाभर में निंदा

जौनपुर समाचार के ताजे अंक में नहीं लिखी गई सम्पादकीय  विरोध स्वरुप अस्थान को किआ कला | 




चार्ली हैब्दो पर हुए हमले की दुनियाभर में निंदा
  • हमलावरों की हुई पहचान, ओलांद ने की एकजुटता की अपील

पेरिस। संयुक्त राष्ट्र  संघ और अमेरिका समेत पूरं विश्व ने बुधवार को फ्रांस की साप्ताहिक व्यंग्य पत्रिका चार्ली हेब्दो पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन करार दिया। इस हमले में पत्रिका के संपादक, तीन मशहूर कार्टूनिस्ट सहित 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए।
हमले से बचे लोगों ने बताया कि हमलावर चिल्ला रहे थे, अल्लाह महान है, हमने पैगंबर के अपमान का बदला ले लिया। हमलावर शायद चार्ली हेब्दो द्वारा पूर्व में पैगंबर के कार्टून छापने के संदर्भ में यह बोल रहे थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा, मैं पेरिस में इस सुबह चार्ली हेब्दो पर हुए हमले से सदमे में और हैरान हूं। जबान ने कहा, इस तरह के हमलों के जरिये वे दुनिया को बांटना चाहते हैं। लेकिन हमें उनके जाल में नहीं आना चाहिए। यह वक्त एकजुटता दिखाने का है। पूरी दुनिया में हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा सहिष्णुता के पक्ष में खड़ा होना चाहिए, जबकि विभाजनकारी और घृणा फैलाने वाली शक्तियों के खिलाफ मजबूती से खड़े होना चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामाने इस हमले की निंदा करते हुए आतंकवादियों को सजा दिलाने के लिए फ्रांस को मदद देने की पेशकश की। कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मेनुएल सेंटोस ने कहा कि यह हमला सार्वभौमिक अधिकारों का हनन है। ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ ने हमले की निंदा करते हुए कहा, यह लोकतांत्रिक समाजों के बुनियादी मूल्यों और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घातक आतंकवादी हमले पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इसे मानवता के खिलाफ हमला करार दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तयिप एरडोगन ने बुधवार को कहा, हम आज पेरिस में चार्ली हेब्दो पत्रिका पर हुए नृशंस हमले की कड़ी निंदा करते हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा, हमें कभी अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और बोलने की स्वतंत्रता को इन आतंकवादियों के हाथों ध्वस्त नहीं होने देना चाहिए।

काउन्सिलिंग के नाम पर बदइन्तजामी


  • डायट परिसर में दूर दराज से आये अभ्यर्थी परेशान

जौनपुर। नगर डायट परिसर में बृहस्पतिवार को जूनियर कक्षाओं में  शिक्षक पद पर नियुक्ति के सिलसिले में शिक्षक पद पर नियुक्ति  के सिलसिले में ओबीसी के मैथ की काउंसिलिंग में दुव्र्यस्था के चलते  दूर दराज से आये अभ्यर्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बदइन्तजामी का आलम यह था कि काउंसलिंग के लिये  प्रात: काल निर्धारित समय दस बजे से काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी थी तथा समाचार लिखे जाने के समय 12 बजे तक अभ्यर्थी ठंडक तथा सर्द हवा में लाइन लगाकर   अपनी पारी की प्रतीक्षा में खड़े परेशान थे। अभ्यर्थी में सम्मिलित होने के लिये मुरादाबाद, अमरोहा, कानपुर, कानपुर  देहात, अलीगढ़, बरेली, ललितपुर तथा अन्य प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी काउंसिलिंग में सम्मिलित होने के उद्ïदेश्य से आये थे।  इनमें मुरादाबाद के कमल सिंह, चंदौली के देेवेन्द्र, अमरोहा के सोनू पाल, मेरठ के कौशल कुमार,  बलिया के जनमेजय कुशवाहा, बुलन्दशहर  के पुनीत,  सहारनपुर के विकास तथा वाराणसी  के महेश कुमार सहित तमाम छात्र छात्राओं को यह आम शिकायत  थी कि अन्य स्थानों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उनके शैक्षणिक अभिलेखों की छाया प्रति के जरिये काउंसिलिंग की सुविधा प्रदान की गयी है    मगर इस डायट परिसर में काउंसलिंग के नाम पर उनके मूल अभिलेखों को जमा कराया जा रहा है जो न्यायिक आदेश का उल्लंघन तथा अनुचित है।     दूसरी तरफ  विभिन्न  जनपदों से आये 628 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हेतु दो काउंटरों की व्यवस्था की गयी थी। बदइन्तजामी से क्षुब्ध  अभ्यर्थी कभी डायट के जिम्मेदार अधिकारियों तथा कभी प्रशासन को कोस रहे थे।

बीएसएनएल कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन


जौनपुर। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियनए एनएफ टीई बीएसएनएलए एसएनईए व अन्य घटक दलों ने सरकार व प्रबंधन की गलत नीतियों का विरोध तीसरे दिन गुरूवार को भी जबरदस्त धरना-प्रदर्शन किया। कामरेड सोमारू की अध्यक्षता में बुधवार को 21 सूत्रीय मांगों को लेकर किए गए विरोध.प्रदर्शन के दौरान नेटवर्क विस्तार को बीएसएनएल को वित्तीय सहायता प्रदान करनेए दूर संचार विभाग से बीएसएनएल की संपत्ति का हस्तांतरण किए जाने की मांग की गई। वक्ताओं ने रिक्त सीएमडी सहित बोर्ड के दो निदेशकों के पद शीघ्र भरे जानेए सहायक टावर कंपनी का निर्माण बंद किए जानेए ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान पर चल रहे लैंड लाइन कनेक्शन हेतु बीएसएनएल को पर्याप्त क्षतिपूर्ति दिए जानेए बीएसएनएल व एमटीएनएल के विलय के प्रस्ताव को रोके जाने की मांग की गई। बीएसएनएल द्वारा सरेंडर किए गए बीडब्लूए स्पेक्ट्रम का चार्ज छह हजार करोड़ रुपये भारत सरकार द्वारा बीएसएनएल को वापस किए जाने पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर यूनियन के जिला सचिव कामरेड सुरेश चंद यादवए सुबाष चंद सिंह रामसजीवन रामलोचन यादव सूर्य नारायण यादव बांकेलाल यादव अजय श्रीवास्तव आदि रहे।

सेवा निवृत्त राज्य कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न


जौनपुर। सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन  की बैठक कोषागार कार्यालय के समक्ष हुई जिसमें पेंशनर्स की बीस सूत्रीय समस्याओं पर चर्चा की गयी। जिलाध्यक्ष ओपी राय, संरक्षक आरपी पांडेय वरिष्ठï उपाध्यक्ष आरपी सिंह, जिलामंत्री राजबली यादव, जितेन्द्र  कुमार तिवारी   एवं एसके मिश्र ने प्रतिनिधिमंडल के रू प में वरिष्ठï कोषाधिकारी से पेंशनर्स की समस्याओं के संबंध में वार्ता किया। वरिष्ठï कोषाधिकारी ने समस्याओं के त्वरित समाधान करने एवं सभी पेंशनर्स से परिचय पत्र बनवाने का अनुरोध भी किया।
बैठक में वरिष्ठï क्षेत्राधिकारी केे पेंशनर्स के सम्बद्घ में प्रदेश स्तर पर प्रमुख सचिव रंजन अग्रवाल  की अध्यक्षता में संपन्न वार्ता बैठक में लिये गये निर्णय की जानकारी भी एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा दी गयी। बैठक में शोभनाथ श्रीवास्तव,   केसरी प्रसाद श्रीवास्तव, हीरालाल मौर्य,  विक्रमाजीत यादव, नागेन्द्र प्रताप सिंह,  फतेह बहादुर सिंह, ओम प्रकाश सिंह , केदारपाल आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता ओपी राय ने तथा संचालन जिलामंत्री राजबली यादव ने किया। 

ट्रेन में लुटेरों ने दो महिलाओं से की लूटपाट


  • वाराणसी से दिल्ली जा रही थी ट्रेन


जौनपुर। वाराणसी से चलकर दिल्ली जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में दो लुटेरों ने एसी व रिजर्वेशन कोच में घुसकर महिलाओं का नगदी रूपया व जेवरात लूट लिया।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 04931 बुधार की रात्रि स्टेशन से दिल्ली के लिये रवाना हुई।   ट्रेन के डिब्बे में दो नवयुवक वाराणसी से ही सवार हुए। ट्रेन को जलालगंज रेलवे स्टेशन पर रोककर एक दूसरी ट्रेन को पास दिया गया और कुछ देर बाद ट्रेन जैसे ही चली उसी समय कोच नंबर एस सिक्स में यात्रा कर रही खजुरी जनपद वाराणसी निवासिनी निलिमा सिंह पत्नी राता प्रताप सिंह के हाथ से एक लुटेरा बैग छीनकर चलती ट्रेन से उतर गया। बताया जाता है कि उस समय ट्रेन   की रफ्तार धीमी रही। बैग में मोबाइल फोन पेन कार्ड चौदह हजार रूपये नगद सोने की अंगूठी रही। ठीक उसी समय                गाजियाबाद की रहने वाली प्रीतम शरीफ पत्नी उमर शरीफ का भी बैग छीनकर एक लुटेरा फरार हो गया। बैग में तीन हजार नगद सोने की बालियां व अन्य जेवरात रहे। प्रीतमा शरीफ इी ट्रेन के एसी कोच के बी वन में यात्रा कर रही थी। निलीमा सिंह की घटना का मामला थाना जीआरपी भंडारी में दर्ज किया गया और प्रीतमा शरीफ का मुकदमा जीआरपी सुल्तानपुर में दर्ज किया गया है। घटना का मामला दर्ज होते ही जीआरपी जौनपुर वाराणसी सुल्तानपुर की पुलिस हरकत में आकर लुटेरों की तलाश में जुट गयी। इस संबंध में सीओ रेलवे  वाराणसी चिरंजीव से दूरभाष से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में जीआरपी  का कोई सुरक्षा कर्मी नहीं लगाया जाता है। अब सवाल इस बात का उठता है कि लंबी दूरी की यह गाड़ी जिसमें व्यापारी व महिला आदि मुसाफिर यात्रा करते है वह गाड़ी बिना सुरक्षा कर्मी के चलायी जाती है।

सड़क की दुश्मन बन रही ओवरलोड गाडिय़ां

  • पुलिस वालों के नोट थामते ही मिलता है गाडिय़ों को प्राइवेट परमिट

जौनपुर। सरकार द्वारा विकास के लिए खर्च किये जाने वाले हजारों करोड़ों रूपये के रिश्वत के दस रूपये से कैसे कम हो जाते है। इसकी बानगी उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रही है। यहां हर वर्ष सड़कों के सुन्दरीकरण व मरम्मत के नाम पर करोड़ों रूपया लगातार सड़कों को गड्ढïामुक्त बनाने का प्रयास किया जाता है लेकिन इन सड़कों पर मानक से कई गुना अधिक माल लोडकर चलने वाली गाडिय़ां महज कुछ महीनों में ही सड़कों को उखाड़ फेंकती है। इन ओवरलोड गाडिय़ों द्वारा करोड़ों की सड़क पर चलने तथा उसे उखाडऩे का अघोषित परमिट जिलो के चौराहों तथा सीमाओ पर खड़ी पुलिस महज दस रूपये में ही  दे देती है। आमजन मानस के आवश्यकता की वस्तुओं को पूरे देश में पहुंचाने के लिए सड़क मार्ग ही सबसे प्रमुख माध्यम है। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाना हो चाहे उप्र हो के जिलों में माल सप्लाई करना हो किसी  जिले के दूरस्थ स्थानों तक रोजमर्रा की वस्तुओं को पहुंचाना हो हर परिस्थिति में  कंपनियों को सड़क मार्ग का ही सहारा अपने माल को पहुंचाने के लिये करना प ड़ता है। सड़क मार्ग द्वारा माल पहुंचाने में रेलन की अपेक्षा खर्च तो अधिक आता है परंतु कई स्थानों तक पहुंचने की संभावना नहीं हो पाती है। ऐसे में ट्रक से लेकर पिकअप व अन्य छोटे वाहनों को माल वाहक के रूप में प्रयोग किया जाता है लेकिन डीजल के महंगा होने के कारण इन माल वाहनों से माल पहुंचाना एक ओर  महंगा पड़ता है वहीं सड़कों की खराब स्थिति के चलते वाहनों की दुर्दशा हो जाती है।  सड़कों पर बड़े बड़े गड्ïढों को देखकर एहसास ही नहीं होता कि सड़क में गड्ïढा है कि गड्ïढ़े में सड़क है।  इस परिस्थिति में छोटे के साथ ही बड़े ट्रक भी  अक्सर खराब होते रहते है। जिसके चलते एक ट्रांसपोर्टर मानक से अधिक माल लोड करने से गुरेज नहीं करते है।
  एक आंकड़े के मुताबिक जहां 6 चक्का  ट्रक में 8 से 10 टन तथा 10 चक्का ट्रक में 12 से 15 टन   माल लोड किया जाना चाहिये वहीं चक्कर बचाने    तथा मुनाफा अधिक कमाने के फेर में ट्रक वाले 6 चक्का पर 40 टन तथा 10 चक्का ट्रक पर 60 टन तक माल लोड करने से भी गुरेज नहीं करते है। वहीं दूसरी तरफ सड़कों के निर्माण के समय ही उसकी क्षमता निर्धारित कर दी जाती है। गांव की सड़कों से लेकर सड़क  की हाइवे की सड़कों का निर्माण उस पर  चलने वाले वाहनों  के अनुसार ही किया जाता है।  इसके साथ ही सड़कों पर कितने भार का  वाहन गुजरेगा इस बात का निर्देश पहले से ही  हो जाता है।   ऐसे में मानकों के अधिक भार वाले वाहनों के सड़क से गुजरने से जहां सड़क नीचे को धंस जाती है तो वहीं टायरों के मार से सड़क से टायर व गिट्ïटी भी उखडऩे लगती है जिसके चलते सड़कों में टूटफूट धीरे धीरे बड़े गड्ïढों में बदल जाती है। ट्रको में ओवरलोडिंग सड़कों को उखाडऩे के साथ ही दुर्घटना के लिये  खतरनाक है जिसे रोकने के लिये प्रदेश के जिलों तथा जिलों के विभिन्न थानों पर पुलिस की ड्ïयूटी लगती रहती है। साथ ही ओवरलोडिंग को रोकने के लिये आरटीओ विभाग की भी जिम्मेदारी   होती है। बाजवूद इसके ओवरलोडिंग गाडिय़ों को देखकर  गाड़ी जमा करने व चालान काटने के बजाय इन पुलिस वालों की बांछे खिल जाती है। और गुजरने वाली गाड़ी के पास  पहुंचकर रोकते तो है लेकिन अभ्यस्थ हो चुके ट्रक के ड्राइवर व खलासी दस रूपये का नोट थमाकर आगे बढ़ जाते है। जिसे पुलिस वालों द्वारा थामते ही ओवरलोडिंग के लिये प्राइवेट परमिट  मिल जाता है। 

छात्रवृत्ति आवेदन की शिकायत पर कार्यवाही का आदेश

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि उपायुक्त श्रम रोजगार रामबाबू त्रिपाठी ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु किये गये ऑनलाइन आवेदन पत्र वर्ष 2014-15 प्रियम्बदा प्रियदर्शी पुत्री सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम पूराबघेला जौनपुर शिक्षण संस्थान आर0राज महाविद्यालय लाजीपार सिकरारा (अपात्र), कु0 चन्दा पाल पुत्री पारसनाथ पाल निवासी ग्राम व पो0 गढ़ाबााघराय तहसील सदर, जौनपुर शिक्षण संस्थान धर्मादेवी महाविद्यालय बेलापार हयातगंज बक्सा जौनपुर(पात्र) के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत पर सम्पूर्ण प्रकरण की जॉच करके 2 जनवरी 2015 को उपायुक्त श्रम रोजगार द्वारा उपलब्ध करायी गयी जिसमें महाविद्यालय के प्रबन्धक एवं प्रचार्य के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जाना उचित बताया गया है। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा वाराणसी को प्रश्नगत प्रकरण में उपयायुक्त श्रम रोजगार जौनपुर की आख्या मूलरूप में संलग्नकर इस आशय से प्रषित किया जा रहा है कि अपने स्तर से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें।

 टैंकर-टै्रक्टर में भिड़न्त, खलासी गंभीर

सरपतहां। स्थानीय थानान्र्तगत जहीरूद्ïदीनपुर के पास एक टैंकर व ट्रैक्टर में सीधी भिड़न्त के बाद ट्रैक्टर पलट गया।  जिससे ट्रैक्टर का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार विनय 20 पुत्र महादेव निवासी बिलारमऊ टैंकर पर खलासी है। गुरूवार को वह टैंकर के साथ सुल्तानपुर जा रहा था जहीरूद्ïदीनपुर के पास सामने से आ रहे टैंकर से भिड़न्त हो गई और टैंकर पलट गया। दुर्घटना के बाद टैंकर फरार हो गया।  घायल खलासी को पुरूष चिकित्सालय शाहगंज पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। 

बाइक से गिरकर दो घायल

सरपतहां। स्थानीय थाना अन्र्तगत रूदौली बाजार में सेंट्रल बैंक के समीप बाइक सवार दो युवक गिरकर घायल हो गये। जानकारी के अनुसार ईसापुर निवासी दिनेश व राजेश रू धौली बाजार स्थित विद्युत केन्द्र पर बिल जमा करने गये थे। लौटते समय कुत्ता बचाने के चक्कर में बाईक से  गिरकर चोटिल हो गये।

अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म

जौनपुर।  जलालपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शौच करने गयी बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। विवरण के अनुसार उक्त गांव निवासी दलित वर्ग की एक नाबालिग पांच जनवरी को सांय शौच के लिये घर से निकली काफी देर बाद जब घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने इधर उधर काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजन स्थानीय थाने पर जाकर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर लिया। बलात्कारी के चंगुल से छूटकर आयी लड़की ने अपने परिवार को पूरी बात बताया। परिजन उसे थाने ले गये। पुलिस ने लड़की को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

11 जनवरी तक बंद रहेंगे विद्यालय

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शीतलहर को देखते हुए जिले के कक्षा एल0के0जी0 से कक्षा 5 तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय 11 जनवरी 2015 तक बन्द करने का निर्देश दिया है। इस अवधि में विद्यालय खुले पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार में ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत दूसरा घायल हो गया। वीरभानपुर गांव निवासी राजेश कुमार 35 उर्फ खल्लू पुत्र मोती लाल अपनी बाइक से अपने एक साथी के साथ कहीं जा रहा था कि उक्त बाजार में ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। 

जेसीआई का शपथ ग्रहण 10 को

जौनपुर। आगामी 10 जनवरी को जेसीआई का 51 पद ग्रहण समारोह संपन्न होगा। जेसी राकेश जायसवाल व उनकी टीम कार्यभार ग्रहण करेगी। नगर के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव होंगे।

शरारती तत्वों ने तोड़ी अम्बेडकर प्रतिमा

जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों ने संविधान रचयिता बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया।   सुबह होने पर ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ मौके पर जुट गयी। लोगों में मूर्ति तोड़े जाने से जहां दुख देखा गया वहीं उनके अंदर आक्रोश भी रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से जानकारी करते हुए मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में पुलिस द्वारा मूर्ति को पुन: स्थापित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। 

11 जनवरी तक बंद रहेंगे विद्यालय


जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शीतलहर को देखते हुए जिले के कक्षा एल0के0जी0 से कक्षा 5 तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय 11 जनवरी 2015 तक बन्द करने का निर्देश दिया है। इस अवधि में विद्यालय खुले पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार में ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत दूसरा घायल हो गया। वीरभानपुर गांव निवासी राजेश कुमार 35 उर्फ खल्लू पुत्र मोती लाल अपनी बाइक से अपने एक साथी के साथ कहीं जा रहा था कि उक्त बाजार में ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। 

जेसीआई का शपथ ग्रहण 10 को

जौनपुर। आगामी 10 जनवरी को जेसीआई का 51 पद ग्रहण समारोह संपन्न होगा। जेसी राकेश जायसवाल व उनकी टीम कार्यभार ग्रहण करेगी। नगर के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव होंगे।

शरारती तत्वों ने तोड़ी अम्बेडकर प्रतिमा


जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों ने संविधान रचयिता बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया।   सुबह होने पर ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ मौके पर जुट गयी। लोगों में मूर्ति तोड़े जाने से जहां दुख देखा गया वहीं उनके अंदर आक्रोश भी रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से जानकारी करते हुए मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में पुलिस द्वारा मूर्ति को पुन: स्थापित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है।

Saturday, 3 January 2015

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने की तैयारी बैठक सम्पन्न
  • 23 को ''हैपी वोटर डे'' के रूप में होगा आतिशबाजी का प्रदर्शन 

जौनपुर। डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी जिला निर्वाचन कार्यालय ऋतु सुहास की अध्याता में आज कलेक्टे्रट सभागार में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई जिसमें नगर क्षेत्र के सभी गैस मालिको को निर्देशित किया गया कि मतदाता जागरूकता संदेश लिखी पर्ची जो कि पीले रंग में काले रंग से लिखी होगी को प्रत्येक गैस सेलेण्डर पर 8 जनवरी 2015 से चस्पा कराकर ही वितरित करेगे। 8 जनवरी को ही इण्डेन गैस सर्विस लाइन बाजार पर स्वयं डिप्टी कलेक्टर ऋतु सुहास शुभारम्भ करेगी।
मतदाता जागरूकता हेतु 14 जनवरी 2015 को पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमें 10 जनवरी 2015 तक पतंग प्रतयोगिता में भाग लेने वाले पतिभागी निर्धारित स्थलों पर अपना आवेदन पत्र पूर्ण विवरण के साथ जमा करेगे। उन्होने थोक पतंग बिक्रेताओं को निर्देशित किया है कि मतदाता जागरूकता स्टीकर चस्पा करके के ही पतंग बेचेगे।
23/24 जनवरी की शाम ''हैपी वोटर डे'' के रूप में मोमबत्ती जलायी जायेगी तथा आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया जायेगा।  25 जनवरी को मतदाता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। 26 जनवरी को पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर मतदाता जागरूकता झांकी का प्रदर्शन किया जायेगा।
 डिप्टी कलेक्टर ऋतु सुहास ने नगर क्षेत्र के सभी प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अनुरोध किया है कि इस राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंने का कष्ट करें। इस अवसर पर डॉ0 सुरेश कन्नौजिया, मो0 मुस्तफा, डॉ0 जंगबहादुर सिंह, डॉ0 अखिलेश पाण्डेय, डॉ0 राकेश कुमार सिंह, सलमान शेख, आर0आर0तिवारी, तुफेल अहमद, अजय सिंह, अशोक कुमार, चन्द्रशेखर सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

गोष्ठïी में अधिवक्ताओं के अधिकार व कर्तव्य पर हुई चर्चा  

  • नौवीं पुण्यतिथि पर संतोषी बाबू को  दी गयी भावभीनी श्रद्घांजलि

जौनपुर। शनिवार को दीवानी बार सभागार में स्व. संतोष श्रीवास्तव उर्फ संतोषी बाबू की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित भारतीय न्याय व्यवस्था में अधिवक्तओं के अधिकार व कर्तव्य पर विषयक गोष्ठïी पर विषद चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च न्यायलय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति  अश्वनी कुमार सिंह विशिष्टï अतिथि बार कौंसिल उप्र के चेयरमैन अब्दुल रज्जाक खां रहे। कार्यक्रम में जिला जज लुकमानुल हक, जिलाधिकारी सुहास एलवाई, एसबी बबलू कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष सतेन्द्र बहादुर सिंह एडवोकेट रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के महामंत्री जयप्रकाश सिंह ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। 

ट्रेन से कटकर छात्र की मौत

  • स्कूल से घर लौट रहा था छात्र
जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ रेलवे स्टेशन के समीप  शुक्रवार की शाम एक अज्ञात ट्रेन से कटकर एक छात्र की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी संदीप कुमार 20 साल पुत्र बाबूराम अपने विद्यालय से पढ़कर ट्रेन से घर  लौट रहा था कि उक्त स्टेशन के समीप वह ट्रेन से रेलवे पटरी पर ही गिर गया और उसकी मौत हो गयी।
वहां पर मौजूद आस पास के लोगों ने उसको ट्रेन से कटते हुए  देख लिया। लेाग वहां पहुंच गये देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी। सूचना स्थानीय रेलवे पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। स्कूली छात्र होने के नाते पुलिस ने उसकी आईकार्ड पर अंकित मोबाइल नंबर से उसके परिजनेां को सूचना दे दिया।
 परिजन रोते बिलखते उसके पास पहुंच गये। 
तालाब किनारे वृद्घ की लाश मिलने से फैली सनसनी

  •  काफी मशक्कत के बाद हो सकी शिनाख्त
  •  पुलिस ने लाश को भेजा चीरघर

खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोरई खुर्द तालाब के किनारे एक वृद्घ की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जानकारी के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के आरो शाहपुर गांव निवासी रामदवर 58 साल पुत्र भग्गल की लाश शनिवार की सुबह तालाब के किनारे पायी गयी। सुबह ग्रामीण शौच आदि के लिए उस रास्ते से गुजर  रहे थे तो देखा कि लाश पड़ी हुयी है। जब नजदीक जाकर देखा गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।
 ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ उस स्थान पर पहुंच गये।  पुलिस ने लाश को काफी मशक्कत के बाद शिनाख्त करवाया तब जाकर उसकी शिनाख्त हो सकी।
 पुलिस ने शिनाख्त के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। ग्रामीणों में इस बात की चर्चा है कि रामदवर पिछले तीन चार दिनों  से घर से लापता था वह  इधर-उधर घूम रहा था उसकी   ठंड से मौत हुयी होगी। 

एसडीएम ने किया निरीक्षण

मछलीशहर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार को एसडीएम विजय बहादुर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में साफ सफाई व्यवस्था व मरीजों से जानकारी लिया। सब कुछ दुरूस्त पाया गया। उक्त मौके पर विभा के समस्त लोग उपस्थित रहे। 

जिला शान्ति समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट सुहास एलवाई की अध्यक्षता में शनिवार  को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शान्ति समिति की बैठक ईद-ए-मिलादुन्नवी का पर्व चन्द्र दर्शन के अनुसार 4 जनवरी 2015 को मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें साजिद हमीद, पूर्व विधायक हाजी अफजाल, इन्द्रभानु सिंह इन्दू, अलीमन्जर डेजी, जफर मसूद, मो0 हाजी तोफीक, शकील मन्जूरी, फिरोज अहमद, संजीव यादव, अरसद कुरेशी आदि ने खुशी के त्यौहार को मनाने के लिए विद्युत, सड़क मरम्मत, गैस अपूर्ति, चिकित्सा, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था आदि की मॉग किया तथा शकुशल त्यौहार सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन को बधाई दिया एवं अश्वस्त किया की गंगा जमुनी तहजीव कायम रहेगी। 

22 जनवरी तक साक्ष्य प्रस्तुत करें

जौनपुर। अपर जिला मजिस्टे्रट गंगाराम गुप्त ने बताया कि जनपद में 15-12-2014 को कोतवाली थानान्तर्गत होटल रिवर ब्यू के पास विद्युत प्रवाहित तार टूटकर ट्रक व प्राइवेट बस पर गिरने से घटित समस्त घटना की मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु जिलाधिकारी सुहास एलवाई के आदेश दिनांक 31-12-2014 द्वारा मुझे नामित किया गया है। उक्त घटना में मृतक/घायल या घटना से संबंधित अन्य कोई व्यक्ति को कुछ कहना है अथवा कोई साक्षय प्रस्तुत करना है तो वह 22-01-2015 तक मेरे कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में 10 बजे से 2 बजे तक उपस्थित होकर अपना बयान/साक्ष्य आदि अंकित करा सकता है।

बाइक व साइकिल में भिड़न्त चार जख्मी

  • शाहगंज की ओर से सुल्तानपुर की तरफ जा रहा था बाइक सवार

शाहगंज। सरपतहां थाना क्षेत्र के शाहगंज- सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित सारी मोड़ के पास शनिवार की सुबह बाइक व साइकिल की भिड़न्त में चार लेाग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी गांव निवासी शहजाद 12 पुत्र अकबर अली दोनों एक ही साइकिल से खेत में गेहूं की फसल देखने गये थे वे दोनों फसल देखकर घर के लिये लौट रहे थे कि उक्त स्थान पर  पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार सुनील गुप्ता 16 पुत्र ठाकुरदीन अपने दोस्त गोविन्द 17 पुत्र सागर निवासी सोम्हाडीह आजमगढ़ दोनों एक ही बाइक से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे थे कि दोनों बाइक और साइकिलन से जबरदस्त  टक्कर हो गयी जिससे साइकिल व बाइक पर सवार चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को इलाज के लिये शाहगंज पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां सुनील गुप्ता को अधिक चोटे आने के कारण डाक्टर ने उन्हें बेहतर उपचार के लिये जौनपुर रेफर कर दिया।

Tuesday, 30 December 2014

समस्याओं को लेकर भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन ने मंंगलवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्री परिसर में विशाल पंचायत हुई। पंचायत के बाद किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांगे है कि शारदा सहायक खंड 39 में पानी बढ़ाया जाये तथा नालियों की साफ सफाई कराई जाये और ग्रामीण क्षेत्रों में ंआधार कार्ड बनाने के नाम पर ग्रामीणों से एजेंसी द्वारा अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगायी जाये। कैम्प लगाकर किसानों को किसान के्रडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाये और जिले में तिराहा एवं चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाये और आगे बताया  कि डा. राम मनोहर लोहिया गांव सवैया विकास खंड मछलीशहर में कराये गये घटिया शौचालय निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाये।
पुलिस द्वारा किसानों एवं मजदूरों के साथ की जा रही ज्यादती  पर अंकुश लगाया जाये। कहा कि यदि रोक नहीं लगाया गया तो भाकियू पुलिस प्रशासन के विरूद्घ अनिश्चितकालीन प्रदर्शन को बाध्य होगा। मछलीशहर में तैनात सफाई कर्मी के अनवरत अनुपस्थित एवं साफ सफाई न किए जाने की जांच कराकर दोषी सफाई कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाये। उक्त अवसर पर अमरनाथ यादव, राजेन्द्र सिंह, रामनाथ यादव, अरविन्द विश्वकर्मा, लालता प्रसाद, रामराज सरोज, जितेन्द्र प्रजापति, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने किया तहसील सदर का निरीक्षण
  • लंबित वादों के निस्तारण में शीघ्रता लाने का निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने तहसील सदर का निरीक्षण किया सर्वप्रथम उपजिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, तहसीलदार के0एन0 तिवारी तहसीलदार न्यायिक जयमूरत मौर्य तथा नायब तहसीलदार रमेश श्रीवास्तव ने बुके देकर स्वागत किया। गार्ड आफ आनर की शलामी दी गयी। तहसीलदार सदर के न्यायालय का निरीक्षण किया तथा विभिन्न वादो की पत्रावलियों को देखा। लम्बित वादों के निस्तारण में शीघ्रता लाने का निर्देश दिया। आविवादित वरासत, मिसिलबन्द, बैनामे की फाइल, गार्ड फाइल, पेन्शन, आडिट अपत्ति, कृषि पटटा, गोसवारा, रेकाड रूम आदि का निरीक्षण किया।
 गौराबादशाहपुर के कुकराहा गॉव में पटटे की जॉच तहसीलदार को करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। सुबास चन्द्र लाल एवं मो0 जमील रजिस्टार कानूनंगो के कार्यो पर नाराजगी व्यक्त किया तथा चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मागने का निर्देश दिया। सी0आर0ए कार्यालय में विद्युत वणिज्यकर बैंक स्टैम्प आदि सभी बकायेदारों की सूची न तैयार करने एवं सेवापुस्तिका में चरित्र का अंकंन न होने पर नाराजगी व्यक्त किया तथा ए0डी0एम0 को स्वयम जॉच करने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी के न्यायालय का भी निरीक्षण किया। 

एसपी सिटी ने किया थाने का निरीक्षण

जलालपुर। मंगलवार की सुबह एसपी सिटी रामजी सिंह ने पहुंचकर जलालपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेख को देखा जिसमें खामियां पायी गयी। खामिया मिलने से उन्होंने दीवान को फटकार लगाया और उसे दुरूस्त करने के लिये कहा। उसके बाद उन्होंने मालखाना में रखा असलहा को दिया और रजिस्टर से मिलान किया जिसमें वह दुरूस्त पाया गया। एक ओर क्राइम व एनसीआर दर्ज रजिस्टर चेक किया और आसू गैस को लोड करवाया। जब तक एसपी सिटी मौजूद रहे तब तक अफरा तफरी मची रही। उनके जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 

फसलों को कोहरे से बचाने के लिए सतत्ï निगरानी करनी चाहिए : उपकृषि निदेशक
  • दवाओं के छिड़काव से रोका जा सकता है नुकसान

 जौनपुर। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान समय में कोहरे के कारण फसलों में लगने वाले प्रमुख रोगो यथा-झुलसा, बुकनी,पीला चित्रवर्ण तथा गेहूॅं में गेरूई आदि के बचाव हेतु जिले के किसान बन्धुओं को सलाह दी जाती है कि वे फ सलों की सतत निगरानी करते हुए बचाव कार्य करें। आलू में अगेती एवं पिछेती झुलसा से बचाव हेतु मैंकोजेब 75: घु0चू0 अथवा जिनेब 75: घु0चू0 2 कि0ग्राम प्रति हे0 की दर से 800 लीटर पानी में घोल बनाकर 10 दिन के अन्तराल पर 2-3 छिड़काव करें। इस रोग में पत्तियां किनारे से जलना शुरू होती है और धीरे-धीरे समूची फसल जल कर नष्ट हो जाती है। मटर की फसल में बुकनी रोग से बचाव हेतु 3 किग्रा0 प्रति हे0 की दर से वेटेबुल सल्फर 80: घु0चू0 या कार्बेन्डाजिम 50: घुचू0 की 1 किग्रा0 मात्रा 600 ली0 पानी में घोल बनाकर 10 दिन के अन्तराल पर 2-3 छिड़काव करें। इस रोग में पत्तियों, फलियों एवं तने पर सफेद चूर्ण जमा हुआ दिखाई देता है। बाद में पत्तियां काली व भूरी होकर सूख जाती है। सरसों की फसल में झुलसा रोग से बचाव हेतु जिनेब 75: घु0चू0 2 किग्रा0 प्रति हे0 की दर से 800 ली0 पानी में घोल बनाकर 10 दिन के अन्तराल पर 2-3 छिड़काव करें। झुलसा रोग में पत्तियों पर भूरे एवं काले छल्ले ऑख के आकार के दिखाई पड़ते हैं। सरसों की फसल में माहूं कीट से बचाव हेतु इमिडाक्लोप्रिड 17.8: मात्रा 250 मि0ली0 अथवा मोनोक्रोटोफॉस 36: ई0सी01 लीटर या थाइमेथोएट 30: ई0सी01.5 ली0 प्रति हे0 की दर से 800-1000 ली0 पानी में घोल बनाकर 1-2 छिड़काव करें। गेहूं की फसल में करनालबन्ट रोग से सुरक्षात्मक बचाव हेतु प्रोपीकोनाजोल 25: की 500 मि0ली0 मात्रा को 600-700 ली0 पानी में घोलकर प्रति हे0 की दर से गेहूं में बालियां निकलते समय या पुष्पावस्था में छिड़काव करें तथा गेहूं में झुलसा से बचाव हेतु मैकोजेब 75:घु0चू0 अथवा जिनेब 75: 2 किग्रा0 प्रति हे0 की दर से 800 ली0 पानी में घोल बनाकर 10 दिन के अन्तराल पर 2-3 छिड़काव करें। 

जिला एकीकरण समिति की बैठक में पुरस्कृत करने का प्रस्ताव

जौनपुर। राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग की प्रदेश इकाई द्वारा पुर्नगठित जिला एकीकरण समिति की प्रथम बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। उक्त बैठक में जिला विकास अधिकारी श्री तेज प्रताप मिश्र ने विन्दुवार एकीकरण के सम्बन्ध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया जिसमें सदन सर्वसम्मत से निम्न प्रस्ताव पारित किये।
 जिसमें जिला असहायता समिति, जौनपुर को गुरू गोविन्द सिंह पुरस्कार के लिए चयन करके शासन प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों को विभिन्न कार्यक्रमों में सहायोग लिये जाने का निर्णय लिया गया। समित के सदस्य साजिद हमीद के अनाथालय पर अध्यक्ष द्वारा बच्चों वस्त्र आदि वितरण तथा मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिले में होली मिलन एवं ईद मिलन का क ार्यक्रय आयोजित करने का निर्णय लिया गया। एकीकरण समिति द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले विभूतियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर विरेन्द्र कुमार चौहान, एम0एल0सी0, कैलाशनाथ सम्पादक तरूणमित्र, पी0सी0 विश्वकर्मा, सैयद कमर अब्बास, साजिद हमीद, विरेन्द्र कुमार यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, सपा, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल कोली, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 एस0पी0 मिश्र एवं जिला सूचना अधिकारी, के0के0 त्रिपाठी, उपस्थित रहे अन्त में जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बैठक में आने एवं अपने बहुमुल्य सुक्षाव देने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

ठंड से अज्ञात अधेड़ की मौत

जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित पंजाबी कालोनी में एक 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ की ठंड से मौत हो गयी। पंजाबी कालोनी के आस पास रहने वाले लोगों ने इसकी  सूचना 108 एम्बुलेंस को दिया जब तक एम्बुलेंस पहुंचती तब तक उसने दम तोड़ दिया। देखने से वह भिखारी लगता था। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगों को घंटो पहचान करवाने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर लाश घर में रखवा दिया। 72 घंटे तक इन्तजार के बाद शव को पीएम के लिये भेज दिया।

सड़क दुर्घटना में राजगीर की मौत, दूसरा घायल

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के उसरा बाजार के पास सोमवार रात आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक राजगीर की मौके पर  ही मौत हो गयी और दूसरे की हालत नाजुक बनी हुयी है। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवादा मुखलिसपुर गांव निवासी रामप्रकाश 32 साल पुत्र पन्नालाल अपने दोस्त रामचन्दर 35 साल पुत्र पथरूराम निषाद बाइक से बदलापुर की तरफ से अपने घर जा रहे थे। दोनों किसी अज्ञात वाहन से थे जिसमें रामप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना  स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना पर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घायल को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में  भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है। 

अंग्रेजी में छपे फार्म भरवाने के लिए एजेंसी संचालक सुविधा उपलब्ध करायें:डीएम

बैठक कर अपना धन पाओ पर हुई चर्चा

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अपरान्ह: डी0बी0टी0एल (पहल) योजना से सम्बधित बैठक सम्पन्न हुई। डी0बी0टी0एल (पहल) योजना से न जुडने पर सब्सिडी से हाथ धोना पड़ सकता है। गैस कंम्पनी के अधिकारी प्रकाश मीडा एवं ऋ षभ कुमार ने जिले के सभी गैस एजेन्सियो के प्रतिनिधियों के साथ बैैठककर अपना धन पाओ जन धन बचाओ पहल योजना से आज ही जुडिये और अपने बैंक खाते में एल0पी0जी0 सब्सिडी पाइये साथ ही अपनी सब्सिडी बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए आधार नंम्बर के साथ बैंक खाता एल0पी0जी वितरक को फार्म भरकर शीघ्र जमा कर दें। आधार कार्ड न होने पर अपना बैंक अकाउन्ट नम्बर एवं 17 अकं वाला एल0पी0जी0 आई0डी वितरक के पास जमा कर दें। जिलाधिकारी ने बताया कि 3431 एल0पी0जी0 उपभोक्ता गैस कनेक्शन के सत्यापन उपजिलाधिकारियो से कराये गये जिसमे 1478 सही पाये गये। जिलाधिकारी ने गैस मालिकों को सचेत किया कि अग्रेजी में उपलब्ध फार्म भरवाने में अपने अतिरिक्त अदमी को लगाकर फ ार्म भरवाये जिससे ग्रहकों को दलालो से बचा जा सके । इस अवसर पर तुफेल अहमद, गैरव सिंह, भारत गैंस से अशोक कुमार जौनपुर गैस से अनुज विक्रम सिंह छोटू, गोमती गैस से लालचंन्द्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। 

70 वर्षीय वृद्घ लापता

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 70 वर्षीय रामदवर इसी थाना क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव में स्थित तालाब की रखवाली करते थे। पिछले दो तीन दिनों पहले रामदवर लापता हो गया। परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने मामला दर्जकर पोखरे में जाल डालकर खोजवाने में जुटे रहे।


विद्यालय 1 जनवरी तक बंद

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार भीषण शीतलहर को देखते हुए जिले के एल0के0जी0 से इण्टर मीडियेट तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय 01 जनवरी तक बन्द रहेगे। इस अवधि में विद्यालय खुले पाये जाने पर प्रबन्धक/प्रधानाचार्य पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया है कि कस्तुरबा विद्यालय 4 जनवरी 2015 तक बन्द रहेगा।

Saturday, 27 December 2014

वाहन चोरों का अन्तरराज्यीय गिरोह पुलिस के चंगुल मेंं

  • सौदे की भनक लगते ही पुलिस ने दबोचा, चार गिरफ्तार, एक फरार

शाहगंज। शुक्रवार की  शाम पांच चार  पहिया वाहन लेकर नगर में बेचने का प्रयास कर रहे अन्तरप्रांतीय वाहन चोरों को पुलिस ने धर दबोचा। जिसमें चार वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़े और एक भाग जाने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार पुलिस को अपने मुखबिरों से सूचना मिली कि कुछ लोग बोलेरो मार्शल और सफारी नगर में बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे है। सतर्क हुई पुलिस ने नगर के खुटहन रोड पर  घेरेबंदी कर 5 चार पहिया वाहन और चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में सुनील पुत्र बच्चूलाल कौडिय़ा शाहगंज महेन्द्र पुत्र इन्द्रजीत सहोली बरदहा आजमगढ़, राकेश उर्फ  बबलू पुत्र रामआधार व हरिनाथ यादव पुत्र रामदवर मोहम्मदपुर शाहगंज को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी फरार बताया जाता है। कब्जे में लिए गये वाहनों में दो मार्शल, दो बोलेरो और एक सफारी बतायी जाती है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वाहन कहां से चुराए गये थे साथ ही वाहन चोरों से इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस ने सम्बद्घ धाराओं में चालान कर दिया।

पुस्तक मेला : स्टालों का डिप्टी कलेक्टर ने किया अवलोकन

जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के महाराणा प्रताप व्यायामशाला में पुस्तक मेले का आयोजन 25 दिसम्बर से किया गया है। शनिवार को जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ऋतु सुहास ने पुस्तक मेले में लगे विभिन्न प्रकाशकों के स्टालों का अवलोकन किया । उन्होने जनपद वासियों से अपील किया कि इस मेले में 40 प्रकाशन 21 प्रकार के साहित्य लगाये गये है । इस अवसर का लाभ उठायें । सुखमी लाल पटेल ,डा0 जीवन ज्योति ,समाजसेवी संस्थान लखनऊ द्वारा शीत लहर को देखते हुए जिलाधिकारी एवं प्रबन्धक टी0डी0 कालेज से 30 दिसम्बर 2014 तक अनुमति दिये जाने का अनुरोध किया है । उन्होनेे बताया कि साहित्यिक,मनोरंजन खेल,सहित सभी प्रकार की पुस्तके 10 से 20 प्रतिशत छूट पर उपलव्ध है। सबसे अधिक पुस्तक क्रय करने वाले को इनाम दिया जायेगा।

गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा

सुइथाकला।  क्षेत्र के रूधौली बाजार में स्थित आरके भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं द्वारा जमकर हंगामा किया गया। भीषण ठंड  में दूर दराज से आये उपभोक्ताओं को आये दिन एजेंसी की अव्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ रहा था इससे क्षुब्ध होकर उपभोक्ताओं ने लखनऊ-बलिया राजमार्ग जाम कर दिया जिससे राजमार्ग पर वाहनों की लम्बी कतारे लग गयी। हंगामा देखकर एजेंसी संचालक आफिस में ताला लगाकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रमेश यादव ने उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि यहां आये दिन गैस की किल्लत हो जाती है दूर दराज से आकर फिर खाली हाथ लौटना पड़ता है। संचालक का मोबाइल या तो व्यस्त रहता है या फिर स्विच आफ। इससे क्षेत्रीय लोगों और उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

अत्याचार के खिलाफ  आवाज उठाना यदि अपराध है तो मैं अपराधी हूं : शोभनाथ आर्य

  • श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक ने कहा- अब जनता की पंचायत में जाऊंगा

जौनपुर। जुल्म, अन्याय, अत्याचार, शोषण के खिलाफ आवाज उठाना और मजलूम, बेबश, बेपनाह, बेसहारों को सहारा देना यदि अपराध है तो मैं अपराधी हूं और इस अपराध के लिये मुझे जो भी सजा मिलेगा, उसे मैं सहर्ष स्वीकार करूंगा। कांग्रेसी नेता तिलकधारी निषाद 'तिलकूÓ सहित उसके पूरे परिवार के आतंक से आज मेरे अलावा पूरे मोहल्ले के लोग पूरी तरह से आहत हैं लेकिन उन लोगों के खिलाफ  कार्यवाही न किया जाना लोगों का शासन व प्रशासन सहित कानून से विश्वास उठ रहा है। उक्त बातें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय समाज पार्टी, पूर्व सदस्य 20 सूत्रीय एवं संरक्षक श्री दुर्गा पूजा महासमिति शोभनाथ आर्य ने मियांपुर स्थित आवास पर पत्र-प्रतिनिधियों से हुई वार्ता के दौरान कही।
इस पर पत्रकार वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओपी पाण्डेय ने कहा था कि गैंगेस्टर लगाया जायेगा। इतना ही नहीं, मोहल्ले सहित आस-पास के लोगों की जमीनों पर कब्जा करना, बिना किसी वजह के किसी को मारना, फर्जी मुकदमे में फं साना तो इस परिवार की आदत सी बन गयी है। यही कारण रहा कि कुछ वर्ष पहले होली के दिन मोहल्ले के ही एक व्यक्ति की हत्या भी इनके द्वारा कर दी गयी थी। श्री आर्य ने बताया कि आज यहां मौजूद सभी लोग उस परिवार से परेशान हैं जिनमें किसी की जमीन पर कब्जा किया गया तो किसी की लड़की के साथ छेड़छाड़ हुआ है। इतना ही नहीं, अधिकांश तो उसके अत्याचार का विरोध करने पर फर्जी मुकदमा झेल रहे हैं। हद तो तब होती है जब किसी के द्वारा कहीं शिकायत की जाती है तो उस पर कोई कार्यवाही नहीं होती। इतना ही नहीं, हल्का पुलिस की सेवा करके किसी को भी शांतिभंग जैसे धारा में चालान करवाना तो इन लोगों के बांयें हाथ का खेल है।
उन्होंने बताया कि उसके दो लड़के अमरीश व प्रदीप का मनरेगा में जॉबकार्ड है जबकि तिलकू के भाई केवलधारी निषाद राजेपुर द्वितीय के ग्राम प्रधान हैं। नियम है कि किसी प्रधान के घर के सदस्य का जॉबकार्ड नहीं होना चाहिये। इतना ही नहीं, जिला निषाद मछुआ मल्लाह एवं नौका मत्स्यजीवी समिति नखास का तिलकू निषाद पर काफ ी बकाया है जिसके लिये विभाग द्वारा कई बार नोटिस भी दी जा चुकी है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।

मंदिर से देवी की बेशकीमती मूर्ति चोरी

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्ïदी बाजार में स्थित महरानी मंदिर से चोर मूर्ति समेत अन्य सामान चुरा ले गये। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थानागद्ïदी बाजार में काफी वर्षों पुराना महरानी देवी मंदिर है। जिसका पुजारी पूजा अर्चना के बाद घर चला जाता है। बीती रात्रि अज्ञात चोरों का गिरोह मंदिर में प्रवेश कर देवी की कीमती मूर्ति दान पेटिका घंटा व आदि सामान चुराकर फरार हो गये। सुबह होने पर स्थानीय लोगों ने देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा है और देवी की मूर्ति गायब है। कुछ ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज  घनश्याम यादव सहयोगी जवानों के साथ पहुंच गये। पुलिस मामला दर्जकर चोरों की खोज में जुट गयी है।

अजादारो दुआ मांगों कोई ऐसे यतीम न हो, जैसे सकीना यतीम हुई : शादमान

जौनपुर। नगर के शिया कालेज के मैदान में शुक्रवार की रात कालेज संस्थापक मोहम्मद मोहसिन मरहूम के इसाले सवाब की विशाल मजलिस आयोजित हुई। इस मौके पर जहां उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मौलाना जावेद आब्दी ने मजलिस को खिताब किया वहीं पूरी दुनिया में अपने दर्द भरे नौहो के जरिये ख्याति प्राप्त कर चुके पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध नौहाख्वां शादमान रजा नकवी ने एक के बाद एक लगभग एक दर्जन नौहे पेश कर कर्बला में इमाम हुसैन की मजलुमी का मंजर बयां कर लोगो को रोने के लिए आमादा किया। इस दौरान कड़ाके की ठण्ड के बावजूद हजारों की तादाद में जायरीनो का सैलाब कालेज के मैदान में उमड़ा रहा। उनका दर्दनाक नौहा अजादारो दुआ मांगो कोई ऐसे यतीम न हो , जैसे सकीना यतीम हुई, शाम के जिन्दान में जब सकीना को बाबा का सर मिला , लिपटा के सर को सीने से बच्ची ने ये कहा, है शाम के जिन्दा में अँधेरे बाबा  जब लोगो ने सुना तो दहाड़े मारकर रो पड़े।
इसके पूर्व मजलिस की शुरुआत सोजखानी से कमर रजा, आरिज रजा के द्वारा की गयी। जिसके बाद कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी सिराज मेहदी ने अपने मखसूस अंदाज में सलाम व मर्सिया पेश किया और उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी ने मजलिस को खिताब किया। इस मौके पर उन्होंने कहा की दुनिया अगर अहलेबैत का मर्तबा समझ जाती तो आपस में एख्तिलाफ न होता। आज लोग हुज्जते खुदा को अपने जैसा समझने की भूल कर बैठे हैं और एख्तिलाफ की आग में जलने लगे। जबकि अल्लाह ने कुरआन में और रसूल ने मिम्बर से अहलेबैत का मर्तबा बार बार बयान किया है। लेकिन दुनिया ने अपने स्वार्थ को अहमियत दी यहाँ तक की जिन जिन चीजों से उनकी जरूरते पूरी होती गयी उन्हें देवताओ की श्रेणी में खड़ा करते गए। जबकि लोग यह भूल गए की हुज्जते खुदा की अहमियत ज्यादा है। मजलिस के आखिर में उन्होंने मजलुमिये इमाम हुसैन बयान करते हुए उन्होंने कहा की कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन के जितने भी सहाबी मैदान की तरफ गए उनके पीछे कोई न कोई गया। औनो मोहम्मद गए तो उनके हौसलों को बढ़ाने के लिए जनाबे कासिम, हजरत अली अकबर व हजरत अब्बास गए। लेकिन ऐसा भी वक्त आया की जब इमाम हुसैन जानिबे मकतल रवाना हुए कभी दायें जानिब देखा तो कभी बायें लेकिन कोई नहीं था जो इमाम का साथ देता पांच वर्ष की इमाम की बेटी जनाबे सकीना घोड़े के पांव से लिपटी हुई फरियाद जरूर कर रही थी कि ए मेरे बाबा के घोड़े मेरे बाबा को न ले जा क्योंकि सुबह से जो भी गया है वो जिंदा वापस नहीं आया। मजलिस के बाद विश्व प्रसिद्ध पाकिस्तान के नौहाख्वां शादमान रजा नकवी ने अपने नौहो का सिलसिला जारी रखा और एक के बाद एक मसायबी नौहे पेश किया। इस मौके पर डिग्री कालेज के प्रबंधक सिराज मेहदी, मौलाना सफदर हुसैन जैदी, शिया जागरण मंच के अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी, ट्रस्ट के सचिव बसपा नेता मोहम्मद हसन तनवीर, इंटर कालेज के प्रबंधक नजमुल हसन नजमी, मीना गल््र्स कालेज के प्रबंधक शमशीर हसन के साथ हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन नजमुल हसन नजमी ने किया।

बाल कल्याण समिति ने जारी की लावारिस बच्चों की सूची

जौनपुर। अध्यक्ष बाल कल्याण समिति संजय उपाध्याय ने बताया कि जनपद जौनपुर में  6 बालक लावारिस अवस्था में पाये गये थे। जिसके परिवार के पहचान हेतु आप सबसे सहयोग हेतु अपील की जाती है। इसके संदर्भ में कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।  लावारिस बालिकों में नाम अज्ञात, उम्र 12 वर्ष (लगभग) मंदबुद्धि बालक, सामान्य रंग गेहुऑ, चेहरा गोल, कद औसत,संरक्षित संस्था - राजकीय ममता विद्यालय अशोक नगर, थाना कैण्ट इलाहाबाद। नाम अज्ञात, उम्र लगभग 12 वर्ष मूक बालक सांवला रंग, लम्बा चेहरा, एकहरी जिस्म ऊॅचाई 5 फीट
संरक्षित संस्था - राजकीय ममता विद्यालय अशोक नगर, थाना कैण्ट इलाहाबाद।बालक का नाम- सूरज (10 वर्ष), मॉ का नाम विमला, बहन का नाम-चॉदनी, निवासी-केराकत बाजार, थाना-केराकत, जौनपुर। वर्तमान संरक्षण- राजकीय बालगृह (बालक) रामनगर वाराणसी। बालक का नाम - प्रिंस (संस्था द्वारा रखा गया), उम्र-12 वर्ष, मन्दबुद्धि बालक। वर्तमान संरक्षण- राजकीय बालगृह (बालक) रामनगर वाराणसी। बालक का नाम- मनीष, (5-6वर्ष) पिता का नाम- अनिल, मॉ का नाम-कुन्ती, पता-अज्ञात। वर्तमान संरक्षण- मातृछाया शिशुगृह नदेसर, वाराणसी।
आज दिनांक 18.12.2014 को एक लावारिस बालक राहुल (11वर्ष) पुत्र श्री सुमिन्दा माता का नाम ज्ञानती बताया जो झारखण्ड का रहने वाला है। लेकिन स्पश्ट पता नहीं बता पा रहा है। जो एक वर्श पूर्व जम्मूतवी एक्सप्रेस टे्रेन में लखनऊ में लावारिस अवस्था में मिला था। जिसकी परिवार पहचान आज तक नहीं हो पायी है।
परिवार के पहचान हेतु आम जनता से अपील किया जाता रहा है। जिसके संदर्भ में बाल कल्याण समिति जौनपुर एवं राजकीय बालगृह बालक रामनगर वाराणसी में सम्पर्क किया जा सकता है।

बाथरूम में फिसलकर गिरने से महिला की मौत

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुहल्ला अहमद खां मंडी में शनिवार की सुबह एक विवाहिता की बारूथम में गिरकर मौत हो गयी। मौत के मामले में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। विवरण के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उक्त मुहल्ला निवासी विक्की कुमार अग्रहरि की 28 वर्षीया पत्नी अदिती देवी सुबह शौच व स्नान के लिए बाथरूम में गयी हुयी थी कि अचानक वहां गिर पड़ी। कुछ ही देर में परिवार के लोगों ने पहुंचकर देखा कि उसके सिर से खून बह रहा है और वह अचेत पड़ी हुयी है।  परिजन उन्हें लेकर कुंअरदास सेवा अस्पताल ले गये वहां चिकित्सक डा. राम अवध यादव व शकुन्तला यादव ने गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल ले जाने का सलाह देकर स्वयं मरीज के साथ साथ दोनों चिकित्सक सदर अस्पताल आये। अस्पताल पहुंचते डा. एके श्रीवास्तव ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन लाश लेकर तत्काल घर वापस लौट आये। दुर्घटना के बाद शोक में हीरो होंडा एजेंसी व हरीदास पेट्रोल पंप आदि प्रतिष्ठïान जो परिवार के थे बंदकर दिया गया। सूचना पर सरायपोख्ता पुलिस मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मृतका एक बच्ची की मां थी। उसका मायका वाराणसी में होना बताया जा रहा है। दुर्घटना में पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन व्यापार मंडल अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया।

गरीबों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य: डा. विनोद कन्नौजिया

जौनपुर। गरीबों, मजलूमों, जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य होता है। कहावत है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उक्त बातें वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. विनोद कन्नौजिया ने नगर के कोतवाली चौराहे पर शिविर लगाकर जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करने के दौरान कही। सामाजिक संस्था सेवा केन्द्र की ओर से आयोजित उक्त शिविर में 5 सौ से जरूरतमंदों को कम्बल दिया गया। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करना हम सभी का सामाजिक दायित्व बनता है। सेवा के ऐसे कार्यक्रमों में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सदर विधायक अफजाल अहमद ने किया जहां पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, शिक्षक मो. असलम, डा. अतुल प्रकाश यादव सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम आयोजक साजिद हमीद ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
 विवाद के बाद किया आत्महत्या का प्रयास
जौनपुर। उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में प्रतापगढ़ जनपद के 24 वर्षीय दिनेश पुत्र मिठाईलाल निवासी देवरी पट्ïटी प्रतापगढ़ को गंभीर हालत में लाकर भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि विवाद के बाद दिनेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया।  जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर बीएचयू रेफर कर दिया गया। वहीं शाहगंज कोतवाली अन्र्तगत रामपुर बीबीगंज निवासी सत्यनारायण की 17 वर्षीय पुत्री अंजलि सिंह ने अभिभावकों की डांट के बाद क्रोध में आकर मिट्ïटी का तेल पी लिया। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे शाहगंज पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया।
शटरिंग करते समय मिस्त्री गिरा, हालत चिन्ताजनक
जौनपुर। शनिवार को लाइन बाजार थानान्र्तगत वाजिदपुर में शटरिंग करते समय एक मिस्त्री मचान से गिरकर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बिहार निवासी अनिल 30 साल पुत्र कमलनाथ शटरिंग का काम करता है। शनिवार की सुबह जब वह मचान पर  चढ़कर शटरिंग कर रहा था तो अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उसकी हालत चिन्ताजनक बतायी जाती है।

उद्ïघाटन मैच तिसौली ने जीतकर अगले चक्र में किया प्रवेश

खुटहन। क्षेत्र के आर्यनगर खेल मैदान पर शनिवार को डा. भीम राव अम्बेडकर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्ïघाटन युवा बसपा नेता विजय बहादुर यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। जिसमें उद्ïघाटन मैच तिसौली अढऩपुर की टीम को दो विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। उद्ïघाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नेता बसपा विजय बहादुर यादव ने कहा कि ऐसी प्रतियोगितायें ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कराने से युवाओं को आगे बढऩे का मार्ग प्रशस्त होता है।

फर्शेे अजा पर जूते पहनकर खड़े रहे लोग

जौनपुर। नगर क्षेत्र के मुहल्ला मंडी नसीब खां में स्थित शिया कालेज में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मजलिसे अजा के लिये फर्शे अजा बिछायी गयी। कहा जाता है कि इस फर्श पर रसूल की बेटी फात्मा जहरा आंसूओं को लेने आती है। शनिवार की शाम जब मजलिस का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ तो लोग पाकिस्तान से आये शादमान रजा नकवी का नौहा सुनते हुए फर्शें अजा पर जूता पहनकर दौड़ रहे थे। जबकि उस फर्श पर पाक साफ होकर  बैठना चाहिये। लोगों का खुलेआम जूता पहनकर फर्श पर चलने के कारण फर्शे अजा का की पाकिजगी को तार तार किया गया। इस संबंध में मौलाना महफुजुल हसन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि फर्शे अजा का बड़ा मर्तबा है इसलिये कि इस फर्श पर सहजादिए कौनैन आती है। उस पर जूता पहनकर जाना शर्मनाक है।

बेहोश मिला युवक

शाहगंज। स्थानीय कोतवाली अन्र्तगत रोडवेज परिसर के समीप शनिवार की सुबह एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक अचेतावस्था में मिला। काली पैंट, काला कोट व सफेद शर्ट पहने इस युवक के पास से न तो कोई सामान मिला न ही जेब से कुछ बरामद हुआ जिससे अनुमान लगाया गया कि जहरखुरानों ने इसे लूटने के बाद अंधेरे में फेंक दिया। स्थानीय पुलिस ने उसे पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक होश नहीं आया था।

बाइक सवार बस से भिड़ा, जख्मी

जौनपुर। सरायख्वाजा थानान्र्तगत छतौरा निवासी 22 वर्षीय अवनीश पुत्र जितेन्द्र मल्हनी आते समय नजदीकी बाजार में खड़ी एक बस से जा भिड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की वजह घना कोहरा और ठंड के कारण बाइक चालक का नियंत्रण खोना बताया जाता है।

Friday, 26 December 2014

सुशासन दिवस के रूप में मना पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

जौनपुर। गुरूवार की देर शाम किरन श्रीवास्तव जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के मियांपुर आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के 90 वर्ष के जन्मदिवस सुशान दिवस के रूप में विधिवत केक काट कर मनाया गया। जिसमें किरन श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के पुरोधा है। भारत सरकार द्वारा उन्हें भारत रत्न से नवाजे जाने पर बधाई दिया तथा उनके शतायु दीर्घायु होने की कामना भी किया। इस अवसर पर महिलाओ द्वारा सोहर, देवीगीत गाकर खुशिया मनाई गयी।सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, टी0डी0कालेज के प्रबन्धक अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, श्याम मोहन अग्रवाल कोषाध्यक्ष, अनिल सिंह परिवर्तन, अमन श्रीवास्तव ÓईशूÓ, नगर अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव,(बच्चाभाइया), गौरव श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माधुरी गुप्ता, शैल मौर्या, शैल साहू, विमला श्रीवास्तव, पुष्पकला सेठ महामंत्री महिला मोर्चा, सुधा श्रीवास्तव, गीता सिंह, सीमा साहू, श्यामप्यारी साहू, मिलन श्रीवास्तव, अन्जू शर्मा, रंजना सिंह, ललित पान्डेय, संदीप सरोज आदि मौजूद रहे। 

उत्तराधिकारियों को मिला शस्त्र रखने का अधिकार

जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट सुहास एलवाई द्वारा शुक्रवार अपरान्ह: कलेक्ट्रेट सभागार में 24 शस्त्र लाइसेंस धारियों को वरासत का लाइसेस कागज दिया गया। जिसमें आनन्द कुमार सिंह दानिश समद, संजय कुमार, संजय कुमार तिवारी, नीेलेश मिश्र, अनिल कुमार सिंह, वीरेन्द्र कुमार यादव, शारिक नदीम, आकिब जावेद, महेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, अजात शत्रु सिंह, ंशिवा जी यादव, अशोक कुमार सिंह, प्रेम शंकर तिवारी, इन्दु प्रकाश सिंह, अशोक कुमार तिवारी, चन्द्र शेखर यादव, संजय सिंह, एहसान अहमद, सीमा देवी, प्रमोद कुमार सिंह, प्रकाश नारायण सिंह, सन्दीप कुमार गुप्त को दिया गया। जिला मजिस्टेट सुहास एलवाई ने राकेश कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ शस्त्र लिपिक को निर्देशित किया कि अन्य वरासत के शस्त्र लाइसेंस की कमियों को शीघ्र निस्तारित कराकर वैधानिक कार्यवही पूर्ण करके जल्द ही वितरित कराये। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अरविन्द कुमार पान्डेय, बाद लिपिक/प्र0लिपिक पास पोर्ट प्रकोष्ठ जौनपुर उपस्थित रहें।

जिलाधिकारी ने दिया जरूरतमंद को कंबल

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई कोर्ट आवास पर जाने के लिये जैसे ही अपने कार के पास आए फरियादियों की भीड़ लग गयी। अपने कार के पास खड़े होकर जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निस्तारण करने के लिये अधीनस्थों को निर्देश दिये। बाद में एक महिला ने कंबल के लिये निवेदन किया जिलाधिकारी ने तत्काल अपने कार की डिग्गी से एक कंबल निकालकर तुरंत महिला को दे दिया।

बेटी न होगी तो आगे घर परिवार कैसे बसाओगे : मुस्तफा
लायन्स क्लब ने चलाया बेटी बचाओ अभियान

जौनपुर। लायन्स क्लब द्वारा बेटी बचाओ अभियान चलाया गया। जिसके अन्र्तगत वृन्दावन गार्डेन में संगोष्ठïी आयोजित हुयी। जिसमें सभी ने एक  स्वर में महिलाओं को सुरक्षा एवं बेटी बचाने हेतु लोगों को जागरूक किया एवं बेटी बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र कपूर व राम कुमार साहू ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। संस्थाध्यक्ष सै. मु. मुस्तफा ने बेटी बचाने पर बल देते हुए कहा कि अगर बेटी न होगी तो आगे लोग कैसे अपना घर परिवार बसा पायेंगे। इसलिये बेटी की सुरक्षा आवश्यक है। जोन चेयरमैन डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण बेटी बचाओ व नारी सुरक्षा तीनों विषयों पर एक साथ कार्य करने पर ही हम सामाजिक बुराई से लड़ सकते है। डा. वीएस उपाध्याय ने कहा कि कानून व्यवस्था में थोड़ा परिवर्तन करना चाहिये और महिला जब गर्भ धारण करे तो शासन प्रशासन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि वो जांच के माध्यम से लिंग का पता करें और रजिस्टर पर नोट करें अब बालक या बालिका इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उसकी होगी। संंगोष्ठïी में महेन्द्रनाथ सेठ, डा. एमएम वर्मा, अनिल बैंकर ने भी संबोधित किया। अंत में अश्वनी बैंकर व सुरेशचन्द्र साहू ने आभार व्यक्त किया। संचालन राधेरमण जायसवाल ने किया। इस अवसर पर अरूण त्रिपाठी, शकील अहमद, अंजली कपूर, गायत्री देवी, अशोक मौर्य आदि उपस्थित रहे। 

दो पक्षों में चटकी लाठियां, चार घायल

नौपेड़वा। बक् शा थाना क्षेत्र के मई गांव में शुक्रवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियों में दोनों पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। विवरण के अनुसार उक्त गांव निवासी लालता यादव व बाबादीन दोनों पड़ोसी है। दोनों के बीच कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे दोनों पक्ष जमीनी विवादों का निपटारा कर रहे थे कि दोनों में कहासुनी के दौरान लाठियां चटक गयी। जिसमें लालता पक्ष के गोला, गामा व बाबादीन पक्ष के टिहुरी यादव, राजेश यादव केे चोटे आयी है। चारो गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों पक्ष स्थानीय थाने पर पहुंचकर एनसीआर दर्ज कराया। चारों घायलों का स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार चल रहा है।

हत्यारोपी के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर हीलाहवाली

  • धमकाया जा रहा है पीडि़त पक्षकार को

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कनुवानी अकेलवां निवासी फूलचन्द्र मौर्य की हत्या हुए लगभग 5 माह व्यतीत हो जाने के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात दरकिनार उल्टे पीडि़त पक्षकार को धमकी दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार मूलचन्द्र मौर्य खर्गसेनपुर रहवां स्थित वीरेन्द्र प्रताप सिंह के भट्ïठे में पिछले 10 साल से मुंशी का कार्य करते थे। आरोप है कि उन्हें इस दौरान वेतन के नाम पर एक पैसा नहीं दिया  और मांगने पर इकट्ïठे देने की बात कही जाती रही। जिससे ऊबकर उन्होंने जाना छोड़ दिया। 6 अगस्त को प्रात: उन्हें वीरेन्द्र प्रताप सिंह व उके भतीजे द्वारा जबरन ले जाया गया। देर तक उनके न लौटने पर परिजन ने उनकी खोजबीन की तथा अगले दिन भïे के पास सूनसान स्थान पर बदहाल में कराहते हुए पाया गया। परिजन उन्हें उपचार के लिये जिला चिकित्सालय लाये जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुत्र राधेश्याम की ओर से  विष देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए वीरेन्द्र प्रताप सिंह व भतीजे अमित कुमार सिंह के खिलाफ धारा 302, 328, 323, 452, 504, 506 के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। मगर अभी तक आरोपियों के खिलाफ न कोई कार्यवाही की गयी और न ही गिरफ्तारी। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीडि़त पक्ष ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

आखिर कौन चुरा रहा गरीबों की थाली से रोटी

जौनपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पर्यवेक्षक की उदासीनता के कारण वितरण व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। निर्धारित तिथि पर न तो राशन वितरण हो पा रहा है और न ही वितरण अधिकारी वितरण के समय मौजूद रहते है। आलम यह है कि गांव में कार्डधारकों को यह भी जानकारी नहीं है कि यहां वितरण के लिये किसकों पर्यवेक्षक तैनात किया गया है।
 शिकायत के बाद भी किसी तरह की कार्यवाही न होने से कार्डधारक परेशान रहते है और अधिकारी उनके शिकायत पर मजे करते है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर में गरीबों की थाली से रोटी चुराने वाला कौन है। गौरतलब हो कि गरीबों की कार्ड पर 35 किलोग्राम खाद्यान्न देने की व्यवस्था है। बीपीएल एवं अन्त्योदय कार्ड पर मिलने वाले खाद्यान्न को लेकर सभी जिम्मेदार अधिकारियों का नजरिया लगभग एक जैसा है। प्रत्येक कार्डधारकों को सिर्फ तीस किलो गेहूं दिया जाता है। आखिर इसमें भी दो से तीन किलोग्राम की घटतौली किया जाता है। कोटेदार का तर्क होता है कि जिम्मेदार अधिकारी विपणन गोदाम से खाद्यान्न उठान करते समय घटतौली करते है। 30 किग्राम की बोरी को 53 किलोग्राम की बोरी बताकर खाद्यान्न  थमा दिया जाता है। कोटेदार के शिकायत करने पर उन्हें डरा धमका दिया जाता है। अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके है लेकिन अधिकारियों ने इस पर सार्थक कदम नहीं उठाया परिणाम स्वरूप घटतौली का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। ऐसे में कोटेदार कार्डधारकों को भी कम खाद्यान्न का वितरण करते है। इसका लाभ उठाते हुए पर्यवेक्षक कोटेदार के वितरण रजिस्टर का सत्यापन कर देते हैं।

खाना बनाते विवाहिता झुलसी

जौनपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के वाजिदपुर उत्तरी मोहल्ले में गुरूवार की रात खाना बनाते समय एक विवाहिता झुलस गयी। विवरण के अनुसार उक्त मोहल्ला निवासी सहादू की 30 वर्षीया पत्नी चित्रकला रात लगभग आठ बजे चूल्हे पर खाना बना रही थी कि आग अचानक उसके दुपट्ïटे में पकड़ लिया। उसने सबसे पहले अपने आप से ही आग बुझाने का प्रयास किया फिर भी वह काफी झुलस गयी। उसकी चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लेागों की  भीड़ जुट गयी। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है।

काव्य गोष्ïी संपन्न

जौनपुर। जनपद हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में गुरुवार को काव्य गोष्ठी सत्य प्रकाश अनाम की अध्यक्षता में हुई। आलोक रंजन ने अपनी कविता रोशनी की तलाश से काव्य गोष्ठी प्रारंभ की। राजेश कुमार पांडेय ने हास्य कविता ससुराल की यात्रा का वाचन किया। डॉ धीरेंद्र कुमार पटेल ने पेशावर हादसे पर कविता पढ़ते हुए कहा-दर्द छिपाये जा रहे थे, ताबूत में बच्चे सुलाये जा रहे थे। ओम प्रकाश मिश्र ने गजल पढ़ी-सिमटती आ रही हैं दूरियां ज्यों-ज्यों हथेली में। 

श्री श्याम महोत्सव रविवार को

जौनपुर। नगर में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित 14वां श्री श्याम महोत्सव आयोजन बगीचा घनश्यामदास उर्दू बाजार में रविवार को होगा। कार्यक्रम की शुरूआत शनिवार को श्री श्याम ध्वजा शोभा यात्रा से होगी। महोत्सव में कई नामी गायक कलाकार के आने की सूचना है।

Wednesday, 24 December 2014

शिक्षा उन्नयन स्वागत समारोह आयोजित

  • सम्मानित किये गये खंड शिक्षाधिकारी

खुटहन। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राष्टï्रीय पुरस्कार से सम्मानित किये गये शाहगंज के खंड शिक्षाधिकारी रूद्र प्रताप यादव के सम्मान में स्थानीय ग्राम विकास इंटर कालेज खुटहन में बुधवार को शिक्षा उन्नयन स्वागत समारोह आयोजित कर उन्हें कालेज प्रधानाचार्य डा. रमेश चन्द्र यादव सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज रूद्र प्रताप यादव ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता के लिये अध्यापकों के साथ अभिभावकों को भी नजरिया बदलना चाहिये। प्राथमिक विद्यालय में भी बेहतर शिक्षा के लिये बच्चों केे सुयोग्य नागरिक बना समारोह में आयोजन डा. रमेश चन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शिवशंकर यादव, नीरज यादव, पलधारी  यादव, नीरज यादव, शीतला प्रसाद यादव आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन पूर्व प्रवक्ता रामकुमार यादव ने किया।

राज कालेज में छात्रसंघ का चुनाव संपन्न
  • चुनाव का जायजा लेते रहे प्राचार्य डा. एसपी ओझा

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।
ठंड और कोहरे के कारण शुरूआत में मतदान प्रतिशत बहुत धीमा रहा लेकिन जैसे ही भगवान भाष्कर ने अपनी चमक दिखाई मतदान में तेजी आ गयी। चुनाव में मतदान हेतु कुल छह बूथ बनाये गये थे। सभी प्रत्याशियों ने प्रत्येक बूथ पर अपना एक-एक अभिकर्ता रखा था। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, विज्ञान संकाय एवं शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पदों के लिए महाविद्यालयों के छात्रों ने मतदान किया। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों का पर्चा निरस्त किया जा चुका था। इस प्रकार छह पदों के लिए कुल 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदातओं ने पेटियों में बंद कर दिया। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
मतदान के लिए छात्र फीस रसीद व पहचान पत्र लेकर पहुंचे थे। पूरी जांच पड़ताल के बाद छात्रों को मतदान के लिये अंदर भेजा गया।
कई बार मतदान कराने को लेकर झिकझिक भी हुई। लेकिन प्रशासन और पुलिस के सख्त बंदोबस्त को देखकर सिर्फ नियमनुसार मतदान हो सका।

धार कार्ड बनवाने हेतु परेशान हो रहे लोग

जौनपुर। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में कुछ  स्थानों पर जरूरतमंद व्यक्तियों से शीघ्र आधार कार्ड बनवाने के नाम पर अनुचित वसूली का भी धंधा शुरू हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा आधार कार्ड बनवाने के उद्देश्य से नगर के उत्तरी तथा दक्षिणी इलाकों में  प्रधान डाक खाना के समक्ष, कलेक्ट्रेट ओलन्दगंज तथा दीवानी न्यायालय परिसर सहित अनेक स्थान निर्धारित किये गये है। इन स्थानों पर प्रात: काल 25 पुरूषों तथा 25 महिला अभ्यर्थियों में फार्म बांटा तथा जमा किया जाता है।  आज कल गलन, कोहरा तथा ठंडक के मौसम में तड़के चार पांच बजे से ही शीघ्र फार्म प्राप्त तथा जमा करने के मकसद से जरूरतमंदों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो जाती है।   यदि कोई फार्म प्राप्त या जमा करने में पिछछ़ गया तो अगले दिन उसे पुन: मजबूरन लंबी लाइन लगानी तथा वही प्रक्रिया दुहरानी पड़ती है।
आवेदन पत्र के साथ राशन कार्ड,  ड्राइविंग लाइसेंस पेन कार्ड अथवा परिचय पत्र की छाया प्रति संलग्न कर जमा करने के बाद पुन: आधार कार्ड के लिये फोटोग्राफी व फिंगरप्रिंट हेतु लंबी लाइन लगानी पड़ती है।
अनेक लोग तो ऐसे है जिको कई रोज लगातार दौडऩे व लाइन में धक्का खाने के बावजूद न फार्म मिल पा रहा है न जमा हो पा रहा है। नगरनिवासियों की संख्यानुसार इस कार्य हेतु बनाये गये केन्द्रों की तादाद सीमित होने से लोगों को व्यावहारिक  कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में अनेक स्थानों पर आधार कार्ड बनवाने के नाम पर मजबूर जरूरतमंद व्यक्तियों से अनुचित धनवसूली की भी शिकायतें मिल रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से इन सस्याओं की तरफ  ध्यान आकृष्टï कराया है।

कूड़े के ढेर से संक्रामक रोगों का खतरा

जौनपुर। क्षेत्र पंचायत खोराबार अंतर्गत सफाई कर्मियों की लंबी फौज होने के बावजूद अधिकांश गांवों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। गांवों की बजबजाती नालियां व कूड़े के ढेर से उठती बदबू के कारण संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र के 48 गांवों के लिए 142 सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है। बड़ी ग्राम पंचायतों में इनकी संख्या 5 से 6 तक है। गांवों में जनसंख्या के मुताबिक 2 से 3 तक ही है। क्षेत्र के कुई बाजार पयासी, गौरीमंगलपुर, तरकुलही, जंगल रमलखना, तालकंदला, सिक्टौर, नौवाअवल, मोतीराम अड्डा आदि गांवों में सफाई कर्मी कब आए और कब लौट गए? किसी को पता नहीं चलता है। अनेक सफाई कर्मी आटो चालक भी हैं जिन्हें प्रतिदिन सुबह से लगायत देर शाम तक सड़कों पर ही देखा जा सकता है। संबंधित गांवों के ग्रामीण खंड विकास अधिकारी से लगायत एडीओ पंचायत तक शिकायत कर चुके हैं लेकिन न जाने अधिकारी उन पर क्यों मेहरबान है? गांवों में पसरी गंदगी का जायजा अधिकारी स्वयं लें तो पंचायत सेक्रेटरी द्वारा उनका फर्जी पैरोल भरने का मामला संज्ञान में आ सकता है। 

गौराबादशाहपुर के बैंको से ऋण लेना है टेढ़ी खीर

गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणो व किसानो के लिये आजकल गौराबादशाहपुर में कार्यरत बैंको से लोन लेना काफ ी टेढ़ा काम हो गया है। क्योंकि कमीशन के चक्कर में बैंक के आस पास कार्यरत दलालो ने इन बैंको पर अघोषित रूप से कब्जा कर रखा है और बगैर इनकी सहमति के इन बैंको से लोन लेना असम्भव है।
गौराबादशाहपुर में इस समय तीन बैंक यूनियन बैक ऑफ इण्डिया, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया और काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक की शाखायें कार्यरत है। जहाँ एक तरफ सरकार किसानों की खुशहाली के लिये व उन्हे साहूकारो के चंगुल से बचाने के लिये केसीसी योजना संचालित कर रही है जिससे किसान बैंक से सस्ते ब्याज दर पर लोन लेकर जुताई बुवाई कर सके वही दूसरी तरफ इन बैंको के टाल मटोल वाले रवैये की वजह से आज की तारीख में इन बैंक से लोन लेना काफी टेढ़ा काम हो गया है। औपचारिकता के नाम पर यहाँ किसानो को बार-बार दौड़ाया जा रहा है। जिसका परिणाम यह हो रहा है कि बेचारा किसान बैंक के चक्कर काटते-काटते थक हार कर बैठ जाता है अथवा उसे बैंक को आस पास पाये जाने वाले दलालो की शरण लेनी पड़ती है जो कि बैंक अधिकारियो की मिली भगत से कमीशन पर चुटकियों में लोन पास करवा देते है।
 कुल मिलाकर गौराबादशाहपुर में लोन के चक्कर में जहाँ एक तरफ किसानो को आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है वही दलालो तथा बैंक अधिकारियों की चाँदी कट रही है। बैंको की इस रवैये से क्षेत्र के किसानो में निराशा व रोष व्याप्त है।

कुंए में गिरने से अधेड़ की गई जान

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पोखरिया सैयदाबाद गांव में मंगलवार की रात एक अधेड़ की कुंए में गिरने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राजाराम गौतम 50 साल रात में खाना खाने के बाद अपने मड़हे में चारपाई पर  सोया हुआ था किसी काम से उठा और उसे दिखायी नहीं दिया कि वह मड़हे के बगल कुंए में गिर गया। कुंए में गिरने के बाद वह उसी में रातभर पड़ा रहा। लेकिन लोगों को गिरने की आवाज सुनाई ही नहीं दिया। वह गिरकर मर चुका था। सुबह जब परिजन सोकर उठे और मड़हे में देखा वह चारपाई पर नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद घर के परिजनों ने कुंए में झांका तो देखा उनकी लाश पानी में तैर रही थी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

कोहरे के कारण 
ट्रक-यात्री बस में भिड़न्त


  • यात्री बाल-बाल बचे, बस चालक घायल

चंदवक। स्थानीय थाना अन्र्तगत कर्रा कालेज के समीप बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण बड़ी भार वाहक ट्रक और रोडवेज की अनुबंधित यात्री बस के बीच जोरदार भिड़न्त हो गयी। भिड़न्त इतनी जबरदस्त थी कि यात्री बस पलट गयी।
सौभाग्यवश बस में बैठे 50 से ज्यादा यात्रियों को सिर्फ मामूली चोटें ही आई। लेकिन बस का चालक दिनेश यादव पुत्र लालचन्द्र यादव निवासी खैरा थाना रानी की सराय आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बनारस से आजमगढ़ जा रही अनुबंधित बस जब कर्रा कालेज के समीप पहुंची तो घने कोहरे के कारण सामने से आ रही दस टायर वाली बड़ी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर होते ही यात्री बस पलट गयी। और यात्री बचाव के लिए चीख पुकार मचाने लगे। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सौभाग्यवश इस भिड़न्त में यात्रियों को सिर्फ मामूली चोटे ही आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल  चालक को स्थानीय निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद  सूचना पर पहुंचे दिनेश के परिजन उसे लेकर आजमगढ़ चले गये। भिड़न्त के बाद ट्रक चालक और खलासी फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।