विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Thursday, 15 October 2015

बाइक की टक्कर से छात्र की मौत

जौनपुर। रामपुर थानाक्षेत्र के बरसठी रोड पर सड़क दुघर्टना पर छात्रा की मौत हो गयी। बताया जाता है कि कक्षा एक की छात्रा जया प्रजापति पुत्री पंचमराम प्रजापति ग्राम भिऊरा थाना रामपुर निवासी स्कूल बस से उतर कर घर के तरफ जा रही थी कि पीछे से मोटर सायकिल सवार ने मारा धक्का जिससे सिर में चोट आ गई आनन-फानन में परिजनों ने उपचार के लिये अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी सूचना पाकर थानाध्यक्ष विश्वजीत ने पहुंच कर शव को क जे में
लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। 

चुनाव में लगे कर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचातय चुनाव के तीसरे चरण में नियुक्त सभी कर्मचारियों का प्रशिक्षण सबन्धित लाक क्षेत्रों में 15 अक्तूबर को सपन्न हुआ। बदलापुर विकास खण्ड के कार्मिकों का प्रशिक्षण सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में, मछलीशहर का इंटर कालेज मछलीशहर, महराजगंज का डॉ.भीमराव अबेडकर महिला महाविद्यालय, मुंगराबादशाहपुर का सार्वजनिक इंटर कॉलेज तथा सुजानगंज क्षेत्र के कर्मचारियों का प्रशिक्षण राजकीय इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण हुआ। 

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

जौनपुर। ब शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार के पास ट्रक से ट करा जाने के कारण बाइक सवार एक व्य त की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया है। दुर्घटना में मौत के बाद मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। विवरण के अनुसार सुजानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के निवासी आशीष सिंह 28 वर्ष पुत्र बिजय शंकर सिंह अपनी बाइक से गुरूवार के दिन लगभग 2 बजे शहर की तरफ आ रहे थे कि विपरित दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गये। ट्रक से टकराकर आशीष ने वही दम तोड़ दिया। सूचना पर स्थानीय थाने के थाना अध्यक्ष संहयोगी जवानो के साथ मौके पर पहुंच गये और ट्रक चालक जो भागने का प्रयास कर रहा था उसे ट्रक समेत पकड़ लिया। पुलिस ने लाश को क जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। यह खबर जब मृतक के गांव रामनगर पहुंची तो वहां से बड़ी संया में लोग घटना स्थल पर पहुंच गये इतना ही नही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। 

आत्महत्या के लिए बाध्य करने वाले पति को कारावास व जुरमाना

जौनपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमपी सिंह ने आत्म हत्या के लिए बाध्य करनेवाले पति को कठोर कारावास व जुर्मना की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार सरायवाजा थाना क्षेत्र के नगहटी गोहलनपुर निवासी राकेश कुमार शर्मा की पत्नी सीमा शर्मा ने 23 अगस्त वर्ष 08 को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया था। इस मामले में मृतका के मयके ग्राम मूरादपुर कोटिला वाले ने पति के खिलाफ स्थानीय थाने में धारा 306 आई०पी०सी० तहत मामला दर्ज कराया था। विवेचक ने विवेचना कर आरोपी पति के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। विद्वान न्यायाधीश ने साक्ष्य और सबूतो के आधार पर पति को दोषी पाया। न्यायालय ने दोषी पति को सात साल कठोर कारावास दस दस हजार रूपये का अर्थ दंड की सजा सुनाई है।

ट्रेन यात्री को जहर खुरानो ने लूटा

जौनपुर। जी०आर०पी०पुलिस ने गुरूवार की सुबह सिटी स्टेशन पर एक व्य त को अचेत अवस्था में पाया जिसे जहर खुरानो ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया था। विवरण के अनुसार भंडारी जं शन जी०आर०पी०पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर अचेत पड़ा हुआ है। पुलिस अचेत पड़े व्य त को उठाकर सदर अस्पताल ले आई जहां उसके पास से वोटर आईं डीं पर अचेत का नाम शंकटाप्रसाद सिंह 55 वर्ष ग्राम ओदर थाना फू लपुर जनपद वाराणसी लिखा हुआ है। पुलिस को अनुमान है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर जहर खुरानो के गिरोह ने लूट लिया।

फांसी लगाने की सूचना पर घर पर कोहराम

चंदवक। स्थानीय बाजार निवासी युवक ने बाम्बे में लगाई फांसी की सूचना आते ही घर पर कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी संतोष गुप्ता के 35 वर्षीय पुत्र कृपा शंकर जो बाम्बे (मुलुन्ड) में फल बेचता था और साथ में उसकी पत्नी रहती थी। पति-पत्नी में अकसर नोक-झोंक होता था बीते दिन वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब इसकी खबर मोबाईल द्वारा घर पर आई तो कोहराम मच गया।

बुजुर्ग मां-बाप सिर पीट-पीटकर रोने लगे और बहन की बुरी हाल हो गयी। इसके बाद छोटा भाई नितीन मुंबई के लिये चल दिया। 



Wednesday, 14 October 2015

बिजली का तार गिरने से एक महिला की मौत, आधा दर्जन झुलसे

प्रभात कल-मालिकनपर चाय मातम 

नौपेड़वां। ब शा थाना क्षेत्र के मलिकानपुर गांव में 11 हजार बोल्ट का तार गिर जाने से एक विवाहिता की झुलसने से मौत और कई लोग झुलसे है। जिसमें दलित बस्ती के आधा दर्जन लोग शामिल है।

बताया जाता है कि प्रात:काल जब बिजली आई तो मोबाइल चार्ज करने के लिऐ श्री मती निशा पत्नी विनय कुमार शुल चार्जर लेकर मोबाइल लगाने गयी और उसी समय तार के नीचे गिर जाने से चार्जर में करंट आ गया जिससे उसके हाथ में छेद हो गया बुरी तरह से झुलसी महिला की तत्काल मौत हो गयी। इस तार से उत गांव की मात्र एक महिला ही नही अपितु कई लोग जिसमे बृजलाल पाण्डेय सहित दलित बस्ती के पिन्टू गौतम सहित आधा दर्जन लोग शामिल है। इस हादसे को सुनकर लोग घर से बाहर भागने लगे और कुछ लोगों ने बिजली विभाग के स्थानीय कार्यालय को आपूर्ति बंद करने पर जोर दिया ताकि अन्य लोग प्रभावित न हो सके मलिकानपुर गांव में हृदयविदारक जो घटना आज हुई है उसके लिए विभाग सा प्रतिशत जिमेदार है।

विभाग के अवर अभियंता व लाइन मैन १ंभा व तार लगाने के बाद कभी भी जांच नही करते है और बीच बीच में प्राइवेट लाइन मैन खंभा पर चड ̧कर तार को जोड ̧ते और बढ़ते है।

बिजली के विषय में जानकारी न होने के कारण तार कोई इधर उधर कर देते है जिसका प्रभाव उपभोताओं को भोगना पड ̧ता है और निशा शुला जैसे सैकडो लोग अब तक भोगे है। विभाग द्वारा जगह जगह अपना कार्यालय खेला है किन्तु वहा पर कार्यरत कर्मचारी केवल आफिस मं बैठकर समय व्यतीत करते है। इन कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कभी नही करते है। आय दिन हो रही बिजली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन का ध्यान अपेक्षित है।

खुली दुकानो ने किया बंद को बे असर

दवा व्यवसायों ने किआ के महा बंद के बावजूद नगर में सुलग रही अवशधि 

जौनपुर। बुधवार को दवा व्यवसाईयो के अखिल भारतीय संगठन ए आई ओ सी डी के आवाहन पर केन्द्र सरकार द्वार दवाओं की आन लाइन बिक्री ई फार्मेसी की स्वीकृत के विरोध में बुलाया गया बंद नगर में जगह जगह खुली दुकानो के कारण बेअसर रहा एक तो ए आई ओ सी डी द्वारा

ई फार्मेसी के मुद्दे पर बुलाये गये बंद का दवा व्यवसाईयो के एक बडे तप्के द्वारा विरोध किया जा रहा था। जिस कारण कई व्यवसाईयो ने अपनी दुकाने नही बंद रखी साथ नर्सिंग होम के अंदर चलाये जा रहे मेडिकल स्टोरो से भी जरूरत मंदो को भी दवाए मिलती रही इतना ही नही बंद में शामिल कई व्यवाईयो ने भी मौका देखकर जरूरत मंदो को दवाएं उपलध कराई ऐसे में बंद की सार्थता समाप्त हो गयी। नगर क्षेत्र एकत्रीय जनपद के ग्रामीण अंचलो मे भी मेडिकल स्टोर खुले रहने के समाचार है मछली शहर मुगंराबादशाहपुर रामपुर खेतासराय मुफ्तीगंज मे जहां बंदी का एकदम बंदी का असर नही देख वही हगंज पट्टीनरेंद्रपर में इसका मिला जुला असर रहा है।

केमिस्ट एण्ड कास्टमेटिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जारी विञ्जरूाप्ति में दावा किया गया है उनके बंद का मकसद सफल रहा। संगठन के अध्यक्ष राजय यादव ने कहा कि ए आई ओ सी डी ने प्रदेश में बंद का आवाहन ई फार्मेसी के विरोध मे किया था वह यहा पहले से ही प्रतिबंधित है ऐसे में प्रदेश मे बंद में और उसके विरोध में ञ्जरूाापन मानसिक दीवालियापन का दर्शता है। ए आई ओ सी डी इसी अविवेक पुर्ण निर्णय के १िलाफ सी सी ड्ल्यू ए यू पी सी डी ए के बैनर तले विरोध प्रदर्शित कर रही है। इसी लिए नगर की प्रमुख दवा मंडी जहॉगीराबाद में बडी संख्या मे दवा वसाईयो की मौजूदगी में ए आई सी डी का दहन किया गया। पुतला दहन के बाद एकत्र दवा व्यवसाईयो को संबोधित करते संगठन के संयोजक दिलीप गुप्ता ने कहा कि सी सी डल्यू पूरे जनपद में दुकाने खुलवाकर साबित कर दिया ए आई सी डी का निर्णय गलत था और ई फार्मेसी के विरोध के पीछे छिपी बदनियत बे नकाब हुई है। दवा व्यवसाई अब जान गया है कि ई फार्मेसी के विरोध के आड़ में सौदे बाजी सुनिश्चित की जा रही है।


मांगों को लेकर टी०ई०टी संघर्ष मोर्चा ने किया घेराव

जौनपुर। टीईटी० संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर बुधवार को प्रशिक्षु शिक्षको द्वारा मानदेय तथा मौलिक नियुति की मांग को लेकर डायट परिसर स्थिर जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगो से संबंधित ञ्जरूाापन जिला बेसिक अधिकारी को सौपा।

टी ०ई ०टी० के मोर्चा प्रभारी संतोष प्रजापति के नेतृत्व में विभिन्न लाको से आए हुए प्रशिक्षुओ ने आरोप लगाया कि 72825 प्रशिक्षु शिक्षको की मौलिक नियुति छ: माह के प्रशिक्षण को सफलता पूर्वक पूरा कराने के बाद सहायक अध्यापक पद पर होनी थी। तथा प्रशिक्षण के दौरान 7300 रूपये मानदेय दिया जाना था लेकिन अभी तक न तो मौलिक नियुति के दिशा में कोई आश्वासन मिला और न ही अध्यतन मानदेय प्राप्त हो सका।परीक्षा परिणाम के एक माह के भीतर मौलिक नियुति की शर्त इस भर्ती के मूल विञ्जरूाापन में स्पष्ट रूप से अंकित है किन्तु राज्य सरकार प्रशिक्षुओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। अगर उनकी मांगो को स्वीकार नही किया गया तो जनपद के सभी प्रशिक्षु शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद के सामने अनवरत अनशन करे ́गे। ञ्जरूाापन सौपने वालो में लाल जी बिंद, मनोजा गौतम, फातिमा  सन, संध्या सिंह, सुनील कुमार सोनी, विवेक शुल, प्रदीप तिवारी सहित समस्त लाक के प्रशिक्षु उपस्थित थे।

पेड़ से लटकती मिली लापता युवक की लाश

चन्दवक। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरमपुर गांव गोमती नदी के किनारे स्थित बगीचे में पेड़ से लटकती लाश को दे१कर लोग भौचक गये और धीरे-धीरे इसकी सूचना आग की तरह चारो-ओर फैलने लगी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर रख दिया। और इसकी पहचान अध्र्यविक्षिप्त युवक छोटूलाल भारती के रूप में हुई जो उसी गांव का निवासी है बताया जाता है कि उत गांव निवासी जेतई राम का एक बेटा छोटू पहले से ही मानसिक रूप से कमजोर था। परिवारीजन उसे बाहर नहीं भेजते थे अथवा साथ लेकर कहीं लेकर जाते थे 12 अटूबर को दोपहर में बाल कटाने की जिद करने लगा तो पिता ने उसे कुछ रूपया दिया और वह घर से निकला। देर शाम तक वापस नहीं आया तो घर वालों ने उसकी खोज-बीन शुरू की। जब कहीं से उसके विषय में जानकारी नहीं मिली तो परिवारीजन ने गुमशुदगी की तहरीर थाने पर दर्ज कराया। गायब होने के तीसरे दिन बगीचे में पेड़ से लटकती लाश की खबर आई तो मां-बाप वहां जाकर दृश्य दे१कर सिर पीटकर रोने-चिल्लाने लगे। धीरे-धीरे गांव के नर-नारी बगीचे में जुट गये और बिलकते परिजानों को सांत्वना देने लगे। बाद में पुलिस ने किसी तरह से शव को अपने कजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

दहशत में ग्रामीण

मड़ियाहूँ। रजमलपुर गाँव में म ́गलवार को हुए विवाद जिसका कारण दरोगा दारा मतदान एजे ́ट की पिटाई के बाद हुए विवाद में पीठासीन अधिकारी के प्रार्थना पत्र  पर पुलिस ने प्राथमिकी दजॅ कर ली।

नामजद लोगों में बनारसी पटेल का नाम दडॅ है। ग्रामीणो कि कहना है कि थाने पर ही तैनात दरोगा अखिलेश यादव सुबह से ही बूथ पर किया कर रहे थे और मतदान केन्द्र के अंदर पिटाई यो किया गया। प्रशासन इन बिन्दुओ पर जांच यो नही कर रहा

शारदेय नवरात्र में लगी झांकी

जौनपुर। स्थानीय उप सेवा केन्द्र रूहट्टा में विगत शारदीय नवरात्र के अवसर पर जग जननी मां दुर्गा के विविध स्वरूपों का सजीव वर्णन करने के लिए नव दुर्गा चैतन्य झांकी लगाये जाने हेतु सर्व समति से विचार किया गया। यह निर्णय लिया गया कि उत कार्यक्रम 17 अटूबर से 20 अटूबर सांय 6 बजे से रात 10 बक्रम 17 अटूबर सांय 6 बजे से रात 10 बजे तक चित्रगुप्त धर्मशाला रूहट्टा में आयोजित किया जायेगा। जिसमें आश्रम की कन्याए मां दुर्गा के विविध स्वरूपों में प्रत्यक्ष दिखाई देंगी। स्थान की संयोजिका बी०के०डॅा०मन्जू बहन नेजनसामान्य को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा विविध मूर्तिकारां द्वारा सृजित विविध पुण्य आत्माओं का उाम श्रृगार करके वंदना अर्चना के माध्यम से भगवत कृपा प्राप्ति का कठिन यत्न करता है। परंतु चैतन्य झांकी द्वारा हमारी चेतना कि चैतन्यता के उाम श्रृगांर से कही न कही अछूता रह जाता है। समग्र जनसमुदाय से आहवान है। उत अवसर का लाभ अवश्य उठाये।

हत्या कर फेंकी गयी मिली युवक की लाश

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में स्थित नाले में अनसूचित जाति के व्यत की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे है। विवरण के अनुसार इसी गांव के सिल्लू बनवासी का 24 वर्षीय पुत्र रफू बनवासी मंगलवार की शाम गांव के पास ही एक नाले में मछली का शिकार करने गया था। देर रात घर वापस न लौटने पर परिजन उसे खजते हुए नाले के पास पहुंचे तो देख की उसकी लाश में पानी में पड़ हुई थी। कुछ ही देर में स्थानीय लोगो की भीड़ एकत्रित हो गयी। स्थानीय लोगो ने मृतक के शरीर पर कई चोटो के निशान देखे और आशंका जता रहे है कि उसकी हत्या कर लाश को पानी में डाल दिया गया है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी सहयोगी जवानो के साथ पहुंच गये मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि बनवासी की मौत किस तरह हुई है।

प्याज़ लदी ट्रक पेड़ से टकराई चालक की मौत

मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के कोढ़ गांव में बीती ट्रक असंतुलित होकर पेड़ से टकराई जिसमें चालक की मौत हो गयी। विवरण के अनुसार भदोही जनपद के 65 वर्षीय रामसजीवन पुना से ट्रक पर प्याज लादकर वाराणसी के तरफ जा रहा था कि अचानक ट्रक असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के कारण ट्रक के अगले हिस्से का परछे उड़ गये। सूचना मिलने पर स्थानीय कोतवाल सहयोगी जवानों के साथ पहुंचे और घायलो को जिला अस्पताल भेजा जबकि चालक रामसजीवन की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने लाश को कजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रेक्टर के पलट जाने से यूवक घायल

शाहगंज। जनपद से सटे थाना फूलपुर ग्राम बहूद्दीनपुर निवासी मनोज 21 साल पुत्र शोमनाथ १ेतो से टैटर लेकर घर वापस आ रहे थे टैटर पलट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि उत गांव निवासी मनोज रोजाना कि तरह आज सुबह खेतो मे काम करने के लिए गए हुए थे खेतो का काम समाप्त कर अपने घर वापस आ रहे थे फूलपुर बाजार के समीप गढ्ढे में चका जाने से टैटर अचानक पलट गया जिससे उनका बाया हाथ टूट गया। स्थानीय बाजार निवासियो की मदद से उन्हें पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा उनका उपचार चल रहा है।

Tuesday, 13 October 2015

सवालों का जवाब देगी कसूरी की किताब ?


देश विभाजन के उन सवाल का जवाब, जिसे जानना चाहता है हर एक हिन्दुस्तानी

नई दिल्ली। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित करने विरोध में सुधींद्र कुलकर्णी के चेहरे पर काली स्याही मल दी। आइये हम आपको बताते हैं आखिर इस किताब है ऐसा क्या है....
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की लिखी किताब 'नाइदर ए हॉक, नॉर ए डव : एन इनसाइडर्स एकाउंट्स ऑफ पाकिस्तान फॉरेन पॉलिसी' में कबाइली इलाकों में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए मदरसों के फलने-फूलने का जिक्र है। कसूरी ने अपनी किताब में सामाजिक क्षेत्र खासकर शिक्षा में पाकिस्तान सरकार को विफल करार दिया। कसूरी ने अपनी किताब में बताया है कि पाकिस्तान कट्टरवाद की बड़ी कीमत चुका रहा है। यह भी दावा किया गया है कि आतंकवाद में लिप्त रहे लोगों का पाकिस्तान पुर्नवास करा रहा है।
क्या भारत ने सात साल पहले ही पाकिस्तान में घुसकर लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर को तबाह करने की तैयारी कर ली थी। अगर हां तो फिर वो योजना पूरी क्यों नहीं हुई? पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री कसूरी ने इस मामले में भी बड़ा खुलासा किया है। कसूरी की किताब में 26/11 के हमले का बदला लेने की सबसे बड़ी तैयारी का पूरा ब्यौरा भी दिया गया है। कसूरी ने अपनी इस किताब में भारत के हर नागरिक के लिए सबसे अहम सवाल का जवाब दिया है कि क्या वाकई भारत ने लश्कर से मुंबई हमले का बदला लेने की कोई ठोस योजना कभी नहीं बनाई? किताब में इस सवाल का जवाब दिया गया है कि योजना भी बनी थी और पाकिस्तान डर से कांप भी उठा था।
किताब में साल 2008 के दिसंबर महीने की एक मुलाकात का जिक्र है। कसूरी लिखते हैं कि वो तब विदेश मंत्री पद से मुक्त हो चुके थे, उन्हें एक अमेरिकी डिप्लोमेट का फोन आया कि कुछ लोग अमेरिका से आ रहे हैं और वो उनसे मुलाकात करना चाहते हैं। पहले थोड़ी देर के लिए बातचीत होगी और फिर वो दोपहर का खाना साथ खाएंगे। कसूरी के मुताबिक जिस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ दोपहर के खाने पर उनकी मुलाकात हो रही थी वो बेहद ताकतवर लोगों का समूह था और उन्हें तभी लग गया था कि कुछ बेहद संवेदनशील है जिसके बारे में वो उनसे बात करने आ रहे हैं। दरअसल उस मुलाकात में अमेरिका के सांसद जॉन मेक्कन, सांसद लिंडसे ग्राहम और अफगानिस्तान-पाकिस्तान में ओबामा की सेलेक्ट कमेटी के सदस्य रिचर्ड हॉलब्रूक शामिल हुए थे। 

बोलेरो के धक्के से युवक घायल


सड़क दुर्घटना में एक की मौत


युवक जहर खुरानी का शिकार


मत्तदान को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न करने के लिए आराजक तत्व को लिए गया हिरासत में


संग्दिध परिस्थियों में विवाहिता की मौत

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के भूलन डी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गयी। मयके के लोग गला घोट कर हत्या करने की बात बता रहे है जबकि ससुराल के लोग जहर खाकर आत्म हत्या करने की बात बता रहे है। विवरण के अनुसार उक्त गांव निवासी संजय कुमार यादव की २२ वर्षीया पत्नी सुमन यादव की सोमवार की शाम अचानक हालत खराब हो गयी जिसे उपचार के लिए डोभी ले जाया गया जहा उसकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला को देर रात लगभग १२ बजे जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के कुछ ही देर बात उसकी मौत हो गयी। ससुराल के लोगों ने बताया कि परिवारिक कलह के कारण महिला ने जहर खा लिया था। दूसरी तरफ मृत्का की मयके जिला वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव से आए परिजनो ने बताया कि उसकी गलादबाकर हत्या का प्रयास किया गया था बाद में उसकी मौत हो गयी। मयके वालो का आरोप है कि ससुराल के लोग उसे आए दिन दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया करते थे। मृत्का दो बच्चियो की मॉं थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

‘जय माता दी’ के जयघोष से शुरू हुआ ‘‘शारदीय नवरात्रि’’

शीतला चौकियां व मैहर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

जौनपुर। शारदीय नवरात्रि का पर्व मंगलवार से शुरू हो गया जिसके बाबत जहां पूर्वांचल की शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम, मैहर देवी मंदिर परमानतपुर सहित तमाम देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम टूट पड़ा, वहीं लोगों ने अपने घर में कलश की स्थापना करके विधि-विधान से पूजा-पाठ किया। उधर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बनाये गये पूजन पण्डाल में दुर्गा प्रतिमाओं को स्थापित किया गया।
नवरात्रि के प्रथम दिन हर ओर घण्टे-घडिय़ालों की गूंज से जहां वातावरण गूंजायमान हो उठा, वहीं गगनचुम्बी जयघोष से पूरा माहौल देवीमय नजर आने लगा। इसी के मद्देनजर नगर में कलश, रोरी, रक्षा, दशांग, अगरत्ती, धूपबत्ती, नारियल, चुनरी, जौल, फूल, माला, फल, मिष्ठान आदि की दुकानें भी काफी संख्या में सज गयीं जहां बीते सोमवार से लोगों द्वारा जमकर खरीददारी की जा रही है। आज प्रथम दिन चौकियां धाम में भोर में 3 बजे से श्रद्धालु कतारबद्ध हो गये जहां माता रानी की आरती के बाद खुले पट्ट के बाद दर्शन-पूजन शुरू हो गया। मंदिर से लगी कतार दो किलोमीटर दूर तक थी जहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी के जवान मंदिर प्रशासन भी लगी रही। देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ कतारबद्ध रही जहां से धीरे-धीरे मंदिर परिसर में पहुंचने पर माता रानी के दरबार में मत्था टेकी।
पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या कम नहीं थी जो पचरा गाते हुये माता रानी के दरबार की तरफ बढ़ रही थीं। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, माला, फूल, रोरी, रक्षा, धूप, अगरबत्ती, मेवा, फल आदि चढ़ाने के साथ मंदिर परिसर में पूड़ी-हलवा की कढ़ाही भी किया।



 इधर परमानतपुर मैहर मंदिर के प्रधान न्यासी सूर्य प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिये अच्छी सुविधा रही, ताकि लोगों को दिक्कत न हो। यहां मंदिर प्रशासन के अलावा महिला/पुरूष पुलिस व स्काउट गाइड के बच्चे हर वर्ष की तरह इस वर्ष सेवा कार्य करने में लग गये। देखा गया कि उपरोक्त मंदिरों के अलावा सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्री मां आद्याशक्ति काली मंदिर, बजरंग घाट की विंध्यवासिनी मंदिर, चौरा माता मंदिर ओलन्दगंज, नवदुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट, नखास व सब्जी मण्डी की माली मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

चिकित्सक को चुना लगाने गया ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने शहर कोतवाल सत्येन्द्र तिवारी के नेतृत्व में एक ऐसे ठग को पकडऩे में सफलता प्राप्त किया है जो घूम घूम कर पीतल के जेवरात को सोने का जेवर बता कर लोगों को ठगा करता था। ठगी में शामिल उसकी पत्नी मौके से फरार हो गयी जिसे पुलिस तलाश कर रही। पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला धरनीधरपुर निवासी डा० मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद नसीर से सोमवार की शाम एक व्यक्त अपनी पत्नी के साथ उनसे मिला और कहा कि उसके पास लगभग डेढ किलो सोने के जेवरात उसके पास है जो उसे एक जगह मजदूरी करते समय खुदाई में मिले है। वह सोने के जेवरात उन्हे कम दाम पर दे देगा। डा० और ठग के बीच बात चीत से डा० यह समझ गए की वह ठग है और उन्हें ठगने की योजना बना कर आया हु़आ है। चिकित्सक उसे बातो में उलझाकर धीरे से पुलिस को सूचना दे दिया इस बीच नकली सोने के जेवरात लेकर आने वाले व्यक्त उनसे सारे जेवरो की कीमत पचास लाख रूपया मांगा था। चिकित्सक और ठग के बीच बात चीत का दौर चल रहा था कि इतने में कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक चंद्रपाल यादव सहयोगी जवानो के साथ पहुंच गए। पुलिस देखकर ठग यह समझ गया कि पुलिस उसे ही पकडऩे आ रही है और वह भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया ठग ने अपना नाम मोहनलाल पुत्र कन्हैया लाल निवासी बंगाली कॉलोनी थाना लाल कुंआ जिला नैनीताल बताया इसी बीच उसकी पत्नी रत्ना देवी मौके से फरार हो गयी। पुलिस ने उसके पास से मिले जेवरातो का परीक्षण गहना कोठी भगेलू राम के यहा से कराया तो पता चला कि तांबे पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है। पुलिस ने ठग के खिलाफ मामला पंजीकृत कर चलान न्यायालय भेज दिया।

लायन क्लब 'पवन' के सेवा कार्यक्रम का हुआ समापन

अंतिम दिन शिविर लगाकर सैकड़ों को बाटी गई दवा 

जौनपुर। लायंस कलब जौनपुर 'पवन' का सेवा कार्यक्रम सपन्न हो गया जिसके क्रम में मंगलवार को समापन समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर बताया गया कि बीते 2 अटूबर से शुरू हुये सेवा कार्यक्रम के दौरान लब ने 2 अटूबर को गा ́धी जय ́ती मनायी जिसके बाद 3 अटूबर को जिला अस्पताल के मरीजों में फल वितरित किया गया। इसी तरह 4 अटूबर को शाही किले पर स्लो मोटरसाइकिल रेस का आयोजन करते हुये 5 अटूबर को हमें जीवन देने वाले पौधों की देख-रेख का कार्यक्रम हुआ। इसी क्रम में 6 अटूबर को हनुमान म ́दिर में गरीबों को भोजन कराते हुये 7 अटूबर को वस्त्र  वितरण कार्यक्रम किया गया। इसके अलावा 8 अटूबर को रहन-सहन के प्रति लोगों को जागरूक करते सबन्धित सामग्री वितरित करते हुये 9 अटूबर को म ́दिर की करके श्रमदान किया गया। 10 अटूबर को पूर्व अध्यक्ष ला. पवन जायसवाल के आवास पर बैठक हुई जहां नि:शुल्क दवा वितरण करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में 11 अटूबर को सचिवविजय मौर्य के जोगियापुर स्थित प्रतिष्ठान पर दवा वितरण शिविर लगा जहां 3 सौ से अधिक मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरित करते हुये विशेषञ्जरूाों द्वारा उचित सलाह भी दिया गया। उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में ला. सुरेन्द्र प्रधान, ञ्जरूाान सि ́ह, विष्णु सेठ, विरेन्द्र साहू, ओमसेन, रजत सोनी, धर्मेन्द्र रघुव ́शी, अजीत जायसवाल, विधान चन्द्र सहित सभी पदाधिकारियों का योगदान सराहनीय रहा। अन्त में अध्यक्ष ला. दिनेश जायसवाल ने समस्त सहयोगियों व आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किआ।

Monday, 12 October 2015

प्रदेश ई फार्मेसी पर है रोक, बन्दी औचित्यहीन: इन्दु सिंह

14 अक्टूबर को खुली रहेंगी दवा की दुकाने

जौनपुर। आगामी 14 अक्टूबर को जनपद में मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे कपितय संगठनों द्वारा बुधवार को हड़ताल की घोषणा निजी स्वार्थों के लिए लिये है यह कहना है केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक वरिष्ठï व्यापारी नेता इन्दु प्रकाश सिंह (इन्दु) यह बाते उन्होने नगर के ओलन्दगंज स्थित होटल के सभागार में कही। ïप्रदेश मे ई-फार्मेसी पर पहले से ही रोक है। इसलिए प्रदेश में बंदी का कोई औचित्य ही नही है। उन्होने कहा कि केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन दवा व्यवसायियों के हित में काम करने वाली जनपद की अग्रणी संस्था है। जो ए. आई. सी. डी.एफ से सम्बद्घ है और दवा व्यापारियो की हितों की रक्षा व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सही मायने में संघर्ष कर रही है।
जब की दवा व्यापारियो के हित में कथित रूप से काम करने वाली एक संस्था 14 अक्टूबर को दवा व्यवसाय बन्द कराने के प्रयास में है। उनकी यह बन्दी ई-फार्मेसी दवाओं की आन लाइन बिक्री को रोकने के लिए है न कि दवा के फुटकर व्यवसाय में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता के विरोध में। इनके अखिल भारतीय संगठन द्वारा जो बंदी का प्रस्ताव पारित किया गया वह केवल इै-फार्मेसी को लेकर है। ई-फार्मेसी से दवा के बड़े व्यापारियों को नुकसान पहुचा रहा है। यह संगठन बड़े व्यापारियों तथा कम्पनियों के हाथो की कठपुतली है। इस समय दवा व्यापारियों की सबसे बड़ी समस्या फार्मासिस्ट है। बन्दी में छोटे व्यापारियों का समर्थन हासिल करने के लिए स्थानीय स्तर पर फार्मासिस्ट का मुद्दा जोड़ दिया गया है जिससे इनकी बन्दी सफल हो सके। ज्यादातर व्यापारी संस्था की चालाकी को समझ गये है और वे बंदी को अपना समर्थन नहीं दे रहे हैं।

 उन्होने जोर देकर कहा कि इस समय दवा व्यवसाय के लिए फार्मासिस्ट की अनिवार्यता सबसे बड़ी समस्या है। जिसकी लड़ाई हमारा संगठन इसके लिए मजबूती से लड़ाई लड़ रहा है। प्रदेश संगठन द्वारा गत दिनो प्रमुख सचिव से मिलकर इस सम्बन्ध में वार्ता  किया था। प्रमुख सचिव ने अपनी रिपोर्ट लगाकर केन्द्र सरकार के पास प्रेषित कर दी है। प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय के माध्यम से यह मामला पी.एम.ओ. तक पहुंच गया है। शीघ्र ही इस मसले का हल निकल जाने की उम्मीद है। उन्होने बन्द के विरोध के लिए ऐसे समय के चुनाव पर सवाल खड़े किये। उन्होने कहा इस समय पूरे देश में संक्रामक बीमारी फैली है। प्रदेश मे पंचायत चुनाव भी चल रहा है। दवा की दुकाने बन्द होने से मरीजो को बड़ी परेशानी होगी। हमारे संगठन ने व्यापार के साथ मानवीय मूल्यों को भी प्राथमिकता दी है। दवा व्यवसाइयों के हितो की रक्षा के लिए संघर्ष करने के साथ जनता के हितो का भी ध्यान रखा है इसलिए जनता के हित में मरीजो के हित में अपनी दुकाने खुली रखेंगे।

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी नज़र

पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना लक्ष्य 

जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के द्वितीय चरण में हो रहे बीडीसी व जिलापंचायत सदस्य पद के चुनाव में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा गंभीर रूख अपनाया है। प्रशासन का मानना है कि सबेद शील और अतिसंबेदन शील बूथो पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जा और क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालो पर कड़ी निगाह रखी जाय। द्वितीय चरण के चुनाव में मडि ̧याहूॅ तहसील के मडि ̧याहूॅ,रामपुर ,बरसठी,रामनगर,तथा सदर तहसील में सिकरारा लाक में चुनाव है। पहले चरण के चुनाव में हुई अराजकता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने दूसरे चरण के चुनाव को हर हालत में शांति पूर्ण ढंग से सपन्न कराना चाहती है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस प्रशासन सक्रियता से आगे बढ़ ̧रही है। उत विकास खंडो में हो रहे चुनाव में कुछ स्थानो पर गणबड़ी किऐ जाने संकेत है जिसके मद्देनजर उन बूथो पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित कर दिया गया। इसके अलावा अन्य दो चरण तीसरे और चौथे चरण के चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन जहां सभी असलाहो को जमा कराने की मुहिम चला दिया है वही शरारती तत्वो को चिह्ति कर चुनाव के दिन उन्हें गिरतार किया जा सकता है जिसकी पुष्टि पुलिस द्वारा की गयी है। इसके बावजूद भी तू डाल डाल, मै पात पात,की कहावतचुनाव में चरितार्थ करने वालो की कमी नही है। कारण स्पष्ट है कि कुछ लोग बीडीसी का चुनाव किसी तरह जीत कर लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जितकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर लगी है। चुनाव में सफलता के लिए जहा पर प्रत्याशी एड़ी चोटी एक कर दिए है वही शांति पूर्ण ढंग से चुनाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय कटिबद्घ है 

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी नज़र

पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना लक्ष्य 

जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के द्वितीय चरण में हो रहे बीडीसी व जिलापंचायत सदस्य पद के चुनाव में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा गंभीर रूख अपनाया है। प्रशासन का मानना है कि सबेद शील और अतिसंबेदन शील बूथो पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जा और क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालो पर कड़ी निगाह रखी जाय। द्वितीय चरण के चुनाव में मडि ̧याहूॅ तहसील के मडि ̧याहूॅ,रामपुर ,बरसठी,रामनगर,तथा सदर तहसील में सिकरारा लाक में चुनाव है। पहले चरण के चुनाव में हुई अराजकता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने दूसरे चरण के चुनाव को हर हालत में शांति पूर्ण ढंग से सपन्न कराना चाहती है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस प्रशासन सक्रियता से आगे बढ़ ̧रही है। उत विकास खंडो में हो रहे चुनाव में कुछ स्थानो पर गणबड़ी किऐ जाने संकेत है जिसके मद्देनजर उन बूथो पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित कर दिया गया। इसके अलावा अन्य दो चरण तीसरे और चौथे चरण के चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन जहां सभी असलाहो को जमा कराने की मुहिम चला दिया है वही शरारती तत्वो को चिह्ति कर चुनाव के दिन उन्हें गिरतार किया जा सकता है जिसकी पुष्टि पुलिस द्वारा की गयी है। इसके बावजूद भी तू डाल डाल, मै पात पात,की कहावतचुनाव में चरितार्थ करने वालो की कमी नही है। कारण स्पष्ट है कि कुछ लोग बीडीसी का चुनाव किसी तरह जीत कर लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जितकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर लगी है। चुनाव में सफलता के लिए जहा पर प्रत्याशी एड़ी चोटी एक कर दिए है वही शांति पूर्ण ढंग से चुनाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय कटिबद्घ है 

बाइक की टकर से एक की मौत

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र में बाइक की टकर से एक व्यति की मौत और दूसरा घायल हुआ है। पता चला है कि उत थाना क्षेत्र के एकमातपुर निवासी कल्पनाथ सुबह आ रहा था कि चितरीकला में बाइक से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे लक्ष्मी हास्पिटल में उपचार के लिऐ भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मौत हो गयी जबकि बाइक सवार रिंकी पुत्र अच्छेलाल का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

सत्य केवल परम अस्तित्व पर मात्मा

जौनपुर। 11 अूटबर 2015 सत्य को जीवन का आधार बनाने से ही कल्याण हो सकता है दुनियावी वस्तुएं सुख का कारण नही है यो ́कि यह शाश्वत सत्य नही है। सत्य केवल परम अस्तित्व पर मात्मा है। उत उद्गार मडि ̧याहूॅ पडाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में उपस्थित विशाल संत समूह को सबोधित करते हुए दिल्ली से आये केन्द्रिय प्रचारक कैलाश नारायण तिवारी जी ने व्यत किया। उन्हो ́ने आगे कहा कि हर युग और हर दौर में संतो ने अपने कल्याणकारी संदेश में मानव मात्र को चेतन किया है कि हुसो हवस,लोभ-लालच को त्यागें और सत्य परमात्मा को हृदय में बसाये। उन्हो ́ने निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश को उजागर करते हुए कहा कि निरंकार कण कण में व्याप्त चेतन साा है जो हमारे सबसे अधिक निकट है और उपयोगी है। यह विश्व इस चेतन तत्व से उत्पन्न होता है। इसी के द्वारा पालन-पोषण है और इसी में विलीन होता रहता है इस चेतन तत्व का ञ्जरूाान केवल सद्गुरू द्वारा ही सभव है। जो प्रभु को जानता है वह प्रभु स्वरूप हो जाता है और जीवन-मुति प्राप्त कर सकता है। मुय वता-धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,पिन्टू जी,जे०एन० पाण्डेय जी जोनल इंचार्ज राजेश प्रजापति जी,इत्यादि लोग उपस्थित रहें ́मंच संचालन समर बहादुर जी ने किया। 

चुनावी रंजिश मे युवकों की पिटाई

जौनपुर। प्रथम चरण के चुनाव की रंजिश रूकने का नाम नही ले रही है और चुनाव का कोपभाजन लोग बनते जा रहे है। मौका मिलते ही उनकी पिटाई शुरू है इसी सें संबंधित एक मामला चंदव थाना क्षेत्र का है। उत थाना क्षेत्र के भैसा गांव निवासी 26 वर्षीय रिषभ पुत्र मुति नाथ बाइक पर अंशुमान व आशीष को बैठाकर घर से निकला और थोड़े दूर पर जाने पर घात लगाये बैठे लोगों ने उसे रोक कर तमंचे की मुठिया व लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। अन्य दोनो युवको की पिटाई हुई। घटना की सूचना पाकर घर वालो ने तीनो को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये भर्ती कराया जहा पर रिषभ को गंभीर चोटे आई है। जबकि अन्य दोनो को सामान्य चोट। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया है। चुनाव १त्म होने के बाद चुनावी रंजिश कितने दिन तक चलेगी इसका कोई अंदाजा नही है। लगातार चुनाव को लेकर मारपीट सामने आ रहा है।

पितृ पक्ष की हुई विदाई

जौनपुर। भादो माह जिसे भाद्र प्रद भी कहते है यह मास बितते ही वार मास लग जाता है और वार मास का पहला पक्ष पितपक्ष के रूप में जाता है। जहां लोग अपने अपने पितरो को पानी देने कार्य बड ̧ ही सादगी विम्रता के साथ पितरो को तर्पण करते है। घरो में बड़े ही सादगी बनता है। इस पक्ष में लोग दाढी व बाल नही बनवाते है यह पितरो एक समान की बात होती है। जिस तिथि को माता पिता की मृत्यु हुई होती है ठीक उसी तिथि को लोग विशेष रूप से अपने पितरो के लिए दान ब्राम्हण भोजन आदि कराते है। बेद शास्त्रो के अनुसार इससे पितरो को सुख मिलता है वे पूर्ण तृप्ति होकर अपने संतानो को आर्शीवाद प्रदान करते है ऐसी मान्यता है। आज संयोग पितृ विसर्जन है और शोमवती अमावश्या भी है जो बड़े ही संयोग की बात है। आज लोग अपने अपने घरो में अच्छा पकवान बनाकर अपने पितरो की पूजा कर उन्हें बिदाई दिये और दूसरे ही दिन से देव पक्ष में देवी की पूजा में लीन हो जाते है।

लायंस क्लब अच्छे कार्य करने वाले सदस्यों को किआ सम्मानित

जौनपुर। लायन्स लब जौनपुर द्वारा एवार्ड नाईड 2015 समारोह रात्रि में वृन्दावन गार्डेन में ́सम्पन्न हुआ। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष सै0 मो0 मुस्तफा ने सत्र 2014-15 में अच्छा कार्य करने वाले व स ́स्था को विशेष सहयोग देने वाले सदस्यों को पुरस्कार देकर समानित किया। निवर्तमान अध्यक्ष मो0 मुस्तफा ने आये हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि बहुत सारे सदस्यों ने अच्छा कार्य किया उनके सहयोग से ही अधिक कार्य करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को सेवा पहुँचायी गयी। इसलिए ऐसे कर्मठ सक्रिय सदस्यों को पुरस्कार देकर समानित किया जा रहा है। आगे मुस्तफा ने कहा कि पत्रकार बन्धुओं ने सदैव समाज को जागरूक किया एव माध्यम से समाज को प्रेरणा दी है। इनकी नि:स्वार्थ सेवा एवं ́पत्रकारिता के क्षेत्र में अमूल्य योगदान की जितनी भी सराहना की जाये कम है।

न धमाके से, न गोली से, बात बनेगी बोली से

कुलकर्णी पर पोती गई कालिक, कसूरी बोले ऐसा प्रदर्शन गलत 

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री  खुर्शीद  महमूद कसूरी के बुक लॉन्च इवे ट के आयोजक सुधींद्र कुलकर्णी के चेहरे पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने स्याही पोत दी कुलकर्णी ने इस घटना के बाद कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं हैं और कार्यक्रम आज शाम होकर रहेगा। इस घटना के पूर्व कुलकर्णी ने अपने ट्विटर वॉल पर शिवसेना के विरोध का जवाब देते हुए लिखा  कि न धमकी से, न बॉब-बंदूक से, न गोली से, बात बनेगी बोली से। 

कुलकर्णी ने आरोप लगाया, आज सुबह जब मैं अपने घर से बाहर निकला तो शिवसैनिकों के एक समूह ने मेरी कार रोक ली। जब मैं बाहर निकला तो उन्होंने मुझपर काला पेंट लगा दिया। उन्होंने मुझे गालियां दीं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमले के बावजूद विदेश नीति के थिंकटैंक ऑजर्वर एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा कसूरी की पुस्तक के विमोचन समारोह का आयोजन योजना के मुताबिक आज ही होगा।

आयोजक ने कहा, हम ऐसी घटनाओं से झुकेंगे नहीं। पुस्तक विमोचन पूर्व योजना के अनुरूप ही होगा। इसके कुछ ही समय बाद वह कसूरी के साथ मीडिया से बातचीत करने के लिए आ गए। इस दौरान भी उनके चेहरे पर काला पेंट लगा ही हुआ था। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता धनंजय कुलकर्णी ने कहा कि यह घटना उपनगरीय माटुंगा के किंग्स सर्किल के पास स्थित कुलकर्णी के घर के सामनेसुबह लगभग साढ़े नौ बजे हुई। उन्होंने कहा, पांच से सात अज्ञात लोगों ने कुछ नारे लगाए और उनपर रंग या स्याही फेंक दी। उन्होंने यह भी कहा कि शहर की पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए समारोह में सुरक्षा प्रदान करेगी। इस हमले की विभिन्न राजनीतिक दलों ने कड़ी  निंदा की है।
कांग्रेस ने कहा है, सभी पडोसी देशों द्वारा अलग रास्तों पर चले जाने के बावजूद, सबसे अधिक उदार लोकतंत्रिक देश के रूप में पहचान बनाने वाले भारत के मूल्यों को समूल नष्ट किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के इस कदम का बचाव करते हुए शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा, स्याही मलना लोकतंत्रिक विरोध प्रदर्शन का बहुत नरम तरीका है। वे स्याही को लेकर बहुत नाराज है । जरा सोचिए कि जब हमारे सैनिक मारे जाते हैं और उनका खून बहता है। यह स्याही नहीं है, यह हमारे सैनिकों का खून  है। राउत ने कहा, कोई भी यह पहले से नहीं बता सकता कि जनता का गुस्सा किस तरह से फूटेगा। देश की जनता पाकिस्तान द्वारा की जा रही हिंसा और रक्तपात से गुस्सा है।

ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा-हर सम्भव उपलब्ध कराई जायेंगी दवाएं

जौनपुर। जिला औषधि निरीक्षक ने कहा कि बन्द के दौरान दवाओं की कमी नहीं पडऩे दी जायेगी। मुख्यचिकित्सा अधिकारी द्वारा हड़ताल के मद्देनजर आपातकालीन कदम उठाये गये है सभी सरकारी चिकित्सालयों पर जीवन रक्षक दवायें उपलब्ध रहेंगी। फिर भी उनका विभाग मौजूदा स्थितियों पर नजर गड़ाये हैं। हड़ताल के दौरान दवा की उपलब्धता के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होने स्पष्टï किया यदि आवश्यकता पड़ी तो कानून से मिली शक्तियों द्वारा बन्द मेडिकल स्टोरों को भी खुलवाया भी जा सकता है।

Sunday, 11 October 2015

जेपी की जयंती पर आपातकाल हुआ ताजा

पीएम मोदी ने किआ नमन, जेल गए नेताओं को दिए सम्मान 


नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार को 113वीं जयंती पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को नमन किया और उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किए। लोककनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर दिल्ली में लोकतंत्र प्रहरी अभिनंदन कार्यक्रम आयोजन किया गया है, जिसमें पीएम मोदी, आडवाणी 
पंजाब के मु यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में आपातकाल के समय जेल गए लोगों को स मानित किया गया।
समारोह में जिन लोगों को स मानित किया गया उनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, शिरोमणि अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, चार राज्यपाल कल्याण सिंह, ओ पी कोहली, बलराम दास टंडन और बजूभाई वाला, लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा के अलावा भाजपा नेता वी के मल्होत्रा, जयंती बेन मेहताऔर सुब्रमण्यम स्वामी शामिल हैं। मोदीने राकांपा नेता डी पी त्रिपाठी, पत्रकार वीरेन्द्र कपूर, के विक्रम राव, प्रो. रामजी सिंह, कामेश्वर पासवान और आरिफ बेग को भी स मानित किया। नायडू ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला काल करार दिया और कहा कि लोकतंत्र और देश के हित में नई पीढ़ी को उसके बारे में शिक्षित और अवगत कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला काल था और नयी पीढ़ी को यह जानना चाहिए कि यह या है, इसे यों लगाया गया, कैसे लगाया गया, उसके प्रभाव और दुष्प्रभाव या थे और लोगों ने उसे लगाने वालों को सबक कैसे सिखाया।भाजपा राज्य की राजधानियों और जिलों सहित पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित करेगी।
पार्टी अध्यक्ष अमित शाह जयप्रकाश नारायण के जन्मस्थल सिताब दियारा में आयोजित जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सूत्रों ने बताया कि इस मौके पर स मानित होने वाले 16 लोगों में चार वर्तमान राज्यपाल और भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी शामिल हैं। नायडू ने जदयू से बिहार चुनाव के लिए उस कांग्रेस से हाथ मिलाने को लेकर सवाल किया कि जिसने आपातकाल लगाया, लाखों लोगों को जेल भेजा और यहां तक कि जेपी पर हमला किया।
उन्होंने कहा, जदयू के नेता ऐसी पार्टी (कांग्रेस) से समझौता कर रहे हैं और साथ बैठ रहे हैं.या यह उचित है? जिस तरीके से जदयू के लोग बात कर रहे हैं यह उनकी गहरी हताशा का परिचायक है।

पुलिस के सामने चोरों ने दिखाई कारगुजारी li

जौनपुर। जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के सराय मोइद्दीनपुर पुलिस चौकी के पास स्थित सोनू मोबाइल सेंटर पर बीती रात्रि चोरों ने धावा बोलकर मोबाइल,सिम सहित अन्य सामान उठा ले गये। जिसकी कीमत तीन लाख रूपया बताया आंका गया है बताया जाता है कि उ त मोबाइल सेंटर दिन भर खुली थी और पूर्व की भांति मालिक ने रात्रि में बद कर दिया। रात्रि के तीसरे पहर में चोरों ने प के की दीवार में सेंध लगाकर घुस गये और सभी सामान को लेकर चपत हो गये।

 सुबह जब दुकान स्वामी ने सेंटर खोला कि सामानो को न देखकर दंग रह गया और उसे चोरी का अनुमान लगाया। शोरगुल सुनकर अगल बगल के लोग एकत्रित होने लगे और पीछे जाकर देखा गया तो दीवार में सेंध लगायी गयी थी इस घटना से दुकान स्वामी के दिल की धड़कन बढऩे लगी और स्थानीय पुलिस को लिखित रूप से तहरीर दिया। वहां से लाखों रूपये की चोरी की घटना हुई है वहां से चंद कदम दूर पर सरायमोहिद्दीनपुर पुलिस चौकी स्थित है। इस चोरी से पुलिस की सक्रियता का पता चलता है कि रात्रि में कोई भी अप्रिय घटन हो जाय और पुलिस वाले निन्दा में होगी अथवा जान बूझकर उपेक्षा कर जायेगी। जब इस चोरी के वषय में  नीय पुलिस से जानकारी किया गया तो उनका मोबाइल नाटरिचेबुक हो गया। मोबाइल सेंटर में हुई लाखों रूपये की चोरी क्षेत्र मं चर्चा का विषय बना है। पुलिस इस चोरी का पर्दाफाश करने में कितना सफल होगी। यह तो भविष्य के गर्भ में है किन्तु पुलिस चौकी के पास चोरों ने लाखों रूपये के सामानों की चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दिया है और चोरों पर इनके अंकुश अब नही रह गये है।

हिंसा से प्रशासन के माथे पर पसीना

दूसरे चरण का मतदान शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए कसी कमरपांचों ब्लाकों में है रस्साकसी , दबंगों  और बहुबलियों  का बोलबाला


मडिय़ाहूं/ सिकरारा।
 चुनावी तपिश से शनिवार की रात गर्म दिखी। चुनावी जंग जीतने की छटपटाहट प्रत्याशियों व समर्थकों में देर रात तक देखी गई। मतदाताओं को रिझाने के लिए पदयात्र, बैठकें व दावतों का दौर देखा गया। प्रत्याशी व समर्थक रातभर आचार संहिता का उल्लंघन करते देखे गए।


जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में हुई हिंसा की घटनाओं ने पुलिस-प्रशासन के माथे पर पसीना ला दिया है। जिन पांच ब्लॉक में मंगलवार को दूसरे चरण में मतदान होना है, वहां संवेदनशील बूथों और गांवों में सुरक्षा इंतजाम की अधिकारियों द्वारा नए सिरे से समीक्षा की गई। संवेदनशील गांवों में  ही पर्याप्त मात्र में पुलिस पिकेट तैनात करने की योजना हैं। प्रशासन इस बात को लेकर भी काफी फिक्रमन्द है इन ब्लाकों में से एक में प्रदेश के कबिनेट मंत्री कुनबा किस्मत आजमा रहा है तो मफिया डान मुन्ना बजरंगी का ग्रह निवास और प्रभाव क्षेत्र होने से चुनाव के दौरान कभी भी स्थितियां समान्य हो सकती है इसी दूसरे चरण में पूर्व बहुबली सांसद धनजय सिंह के ग्रह क्षेत्र में भी चुनाव सम्पन्न कराना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ।

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को पांच ब्लॉक मडिय़ाहू, रामपुर, रामनगर, बरसठी और सिकरारा में मतदान होना है।

मतदान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य का मतदान सम्पन्न होगा। इसके लिए 10 जोनल मजिस्टे्रट, 55 सेक्टर मजिस्टे्रट तैनात किये गये है।

सामान्य 244 केन्द्र 524 बूथ, सम्बेदनशील 101 मतदान केन्द्र, 258 बूथ, अति सम्बेदनशील 73 मतदान केन्द्र, 02 बूथ, अति सम्बेदनशील प्लस 44 मतदान केन्द्र, 116 बूथ, कुल 462 मतदान केन्द्र तथा 1098 मतदेय स्थल बनाया गया है। जिसमें कुल 4392 मतदान कार्मिक तैनात किये गये है।

शाम पांच बजे थम गया प्रचार

जौनपुर। दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले 13 अक्टूबर के चुनाव हेतु प्रचार-प्रसार का दौर रविवार की शाम पांच बजे थम गया। उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक दिए हैं। बरसठी, मडयि़ाहूं, रामनगर, रामपुर, मडिय़ाहूं और सिकरारा विकास खंड में चुनाव 13 अक्टूबर को होना है।

हर दो घंटे में पहुंचेंगे जोनल मजिस्ट्रेट

 जौनपुर। दूसरे चरण में होने वाले जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए पांच ब्लाकों में चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए तैनात किए गए 10 जोनल मजिस्ट्रेट और 55 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक पीसी श्रीवास्तव ने शनिवार को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा किजोनल मजिस्ट्रेट प्रत्येक दो-दो घंटे पर मतदेय स्थल का भ्रमण करेंगे। साथ ही मतदान का प्रतिशत कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएंगे।

झुलसने से दो की मौत


जौनपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों से झुलसे हुये जिला चिकित्सालय में आये लोगो की उपचार के दौरान मौत हो गयी। पता चला है कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी नावेद पुत्र जावेद बीते दिन चाय बनाते समय झुलस गया था जिसे परिजनों ने उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। और उपचार के दौरान रात्रि में उसकी मौत हो गयी। उ त बालक ९० प्रतिशत जला हुआ था। इसी प्रकार से जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलो गांव निवासी फूलचंद्र यादव की पुत्री पूजा यादव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गयी थी। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने लाश को कजे मेंं लेकर पोस्टमार्टम के लिऐ भेज दिया।

धूमधाम से मनायी गयी, लोकनायक का जयंती

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय  नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा नगर इकाई द्वारा लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी की जंयती कार्यालय पर मनाई गयी। नगर के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया की अध्यक्षता में एक गोष्ठी सपन्न हुई। गोष्ठी का संचालन जितेन्द्र केसरी ने किया तथा आभार मानिक चंद्र सेठ ने किया। मु य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह व अन्य भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओं ने लोक नायक जयप्रकाश के चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित की साथ ही दीनदयाल उपाध्याय,डा०श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,चित्र पर भी पुष्पाजंलि अर्पित किया। इस अवसर पर आनन्द त्रिपाठी संजू पाण्डेय शिवा यादव सतीश यादव शुभम् उपाध्याय,निरंज सिंह अंकित उपाध्याय सहित दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष के समक्ष ग्रहण किया।

मेडिकल स्टोर्स हड़ताल के लिए है सख्त प्रावधान

हो सकती है ३ माह से ७ साल की सजा 

ए0के0 यादव
जौनपुर। जैसे-जैसे दवा व्यवसाईयों के अखिल भारतीय भारत बंद की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे -वैसे गहमा गहमी बढ़ती जा रही है। जहां एक तरफ बंद के समर्थक संगठन से जुडे सक्रिय सदस्य जनपद में बंद को सफल बनाने की रणनीति अपना रहे है वही बंद विरोधी भारत बंद की असलियत को जाहिर कर मेडिकल स्टोर्स संचालको को १४ अ टूबर को अपनी दुकाने खोलने के लिए राजी कर रहे है। अब यह रस्साकसी शहर- तहसील से होती हुई सुदूर ग्रामीण अंचलों के मेडिकल स्टोर्स संचालकों तक पहुंच गई है। ऐसे में दोनों तरफ से दावे और चेतावनियों का दौर शुरू हो गया है। इधर केन्द्र सरकार द्वारा जारी परिपत्र में दिए गए निर्देशों की जानकारी के बाद स्थितियों मेंअचानक परिवर्तन आया है। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं रसायन मंत्रालय द्वारा जारी परिपत्र में प्रदेशो के ड्रग कन्ट्रोलरों को निर्देश जारी किए गए है कि वे स्थानीय बाजारों में दवाओं की उपलधता सुनिश्चित करने के लिए कानून से मिली शक्तियां का प्रयोग करें। दवाओं की उपलधा सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कन्ट्रोलर तथा स्थानीय प्रशासन को डी०पी०सी०ओ०और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जो अधिकार मिले है उनके तहत औषधि लाईसेंस दवा धारक पाबंद होता है। दवा (मूल्य नियंत्रण) आदेश १९९५ के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन,आवश्यक वस्तु अधिनियम १९९५ के प्रावधानों के अनुरूप दंडनीय है। आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा ७ के अनुसार औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश के उल्लघंन के लिये न्यूनतम ३ माह के कारावास के दंड की व्यवस्था है जो सात वर्ष तक के लिए बढ़ाई जा सकती है एवं नियमों का अतिक्रमण कारी जुर्माने का पात्र होता है। नियमानुसार लाईसेंस धारी अपने लायसेंस से भी हाथ धो सकता है।

फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या


जौनपुर। जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में दो बच्चे की मां फांसी पर झूल कर आत्म हत्या कर लिया है। बताया जाता है कि उ त थाना क्षेत्र के गांव बनकट निवासिनी बिन्दू पाल पत्नी कैलाश चंद्र पाल रात्रि में भोजन करने के बाद सोने चली गयी और दरवाजा की कुंडी चढ़ा कर घर के करी में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गयी। सुबह होने पर जब दरवाजा नही खुला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया और कोई हरकत नही हुई। इस पर घर वालो को संदेह होने लगा और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो वहां का दृष्य देखकर दंग रह गये और स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कजे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेजा। मृतका दो बच्चो की मां बताई गयी है। थाना अध्यक्ष बिरेन्द्र सोनकर ने बताया कि अभी तक मायके पक्ष से कोई शिकायत नही मिली है और लगता है कि वह खुद आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाही की जायेगी। जबकि इस आत्म हत्या की गांव में विषेश चर्चा है। 

दबंगों ने की पुरे परिवार की पिटाई, तोड़फोड़

निकाली जाने लगी है चुनावी टसल

मनमाफिक मतदान न करने से थे कुपित 

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र बसीरपुर गांव में दबंगो ने एक अबला परिवार पर इस तरह कहर बनकर टूटे की से कोई बड़ी रंजिश रही हो। मामला यह है कि गांव में वोटो की ठीकेदारी करने वाले लोगों ने एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर बुरी तरह घायल करने के साथ उनके घर व दुकान में तोड़ फोड़ किया और तमंचे से पूरे गांव को भयभीत कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उ त गांव में बीते दिनो हुए मतदान समाप्त होने के बाद गांव में वोटो की ठीकेदारी करने वाले दबंगो ने अपने समर्थक को वोट देने के लिए गांव के लोगों पर दबाव बनाया था। दबंगो को कही से यह जानकारी हुई की बिजय कुमार निषाद के परिवार वाले उनके समर्थको को वोट नही दिया इसी बात से नाराज होकर रविवार दोपहर लगभग १२ बजे दबंग अपने से  र्जन भर से अधिक लोगो के साथ लाठी डंडा गड़ासी से लैस होकर बिजय के घर पर हमला कर दिया। हमलावरो में कुछ लोगों ने अपने हाथों में तमंचा लेकर परिवार व ग्रामीणो को भयभीत करते रहे और उनके साथ आऐ लोग चक्र दर्शन पूदर्शन हनूमता दीपक व धर्मराज को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरो ने हमले के दौरान उसकी दुकान का सामान भी फेक दिया और मड़हे उजाड़ दिये। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष फराबाद आसुतोष तिवारी सहयोगी जवानो के साथ मौके पर पहुंच गये और घायलो को उपचार व कित्सकिय परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

Visit Our Website For Latest News

Tuesday, 10 March 2015

मंदिर में हुई भीषण चोरी

चोरों ने उड़ाए मूर्तियों के जेवर और घण्टे

रामपुर। स्थानीय थाना अन्तर्गत सिधवन गांव में सोमवार की रात प्रसिद्घ बैष्णो माता मंदिर में भीषण चोरी के समाचार है। चोरों ने चहार दीवारी फांदकर पहले मंदिर की मुख्य द्वार पर लगा ताला तोड़ा और अंदर घुस कर मोतियों के स्वर्णाभूषण छत दान पेटियां और घण्टे लेकर रफू चक्कर हो गये। जानकारी के  अनुसार उक्त मंदिर के पुजारी अनुराग चन्द्र शुक्ल नित्य की भांति सोमवार की शाम संध्यापूजन के बाद अपने घर चले गये। रात में चोरों ने वैष्णों माता मूर्ति को पहना हुआ सोने का हार लाकेट चांदी का छत वह हनुमान जी एवं राधेकृष्ण की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट बीस पीतल के घण्टे और मंदिर विभिन्न स्थानों पर लगी पांच दान पेटियां इक्ट्ïठे कर ली और लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। सुबह जब पुजारी और दूसरी श्रद्घालु मंदिर पहुंचे तो मंदिर की हालत देखकर हक्के बक्के रह गये। चोरी की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली क्षेत्रवासियों में गुस्से की लहर दौड़ गयी। बड़ी संख्या में इक्ट्ïठे हो गये। मौक पर पहुंचे थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने पूरी घटना का जायजा लिया। गौरतलब है कि इस मंदिर में कुछ समय पूर्व घुसे चोरे ने सो रहे पुजारी के साथ मारपीट चोरी की घटना को अंजाम दिया था दोबारा हुई इस घटना से श्रद्घालुओं में भारी रोष है। पुलिस ने  अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज शुरू कर दी है।

छ: दिवसीय श्रीरामकथा का आयोजन आज से

जौनपुर। मानस प्रचारिणी सभा के जनपद शाखा के बैनर तले श्रीरामचरितमानस सम्मेलन (श्रीराम कथा) का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जो 10 मार्च से शुरू होकर 15 मार्च तक चलेगा। स्थानीय नगर पालिका परिषद (टाउन हाल) में आयोजित सम्मेलन में ख्यातिलब्ध कथावाचक व मानस मर्मज्ञ पधार रहे हैं।
इस आशय की जानकारी देते हुये सभा के महामंत्री अनिल जायसवाल ने बताया कि उक्त सम्मेलन में मानस मराल दिनेश मिश्र दिनकर, आलोक मिश्र कानपुर, शिवशंकर मिश्र उन्नाव, सदन बिहारी चतुर्वेदी गाजीपुर व रितेश राय मऊ सहित अन्य कथावाचक कथा करेंगे। श्री जायसवाल ने बताया कि कथा सायं 7 बजे से प्रारम्भ होगा जहां उपस्थित होने के लिये उन्होंने कथाप्रेमियों से अपील किया है।

तीन दिवसीय शोक दिवस एवं मजलिसों का आयोजन

जौनपुर। मोहल्ला हमाम दरवाजा स्थित जामाएं इमानिया नासिरिया में एक सभा का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता जामाए इमानिया नासिरिया के प्रधानाचार्य मौलाना महफुजूल हसन खां ने की जिसमें विगत वर्षों की तरी इस वर्ष भी हजरत मोहम्मद साहब की इकलौती बेटी जनाब फात्म जहरा की वफात पर तीन दिवसीय आल इण्डिया पैमाने पर मजलिसों का आयोजन किया गया है। जिसमें हिन्दुस्तान के मशहूर सोजख्वान जनाब सैय्यद मोहम्मद नौशाद व हिन्दुस्तान के मशहूर सोजख्वान जनाब सैय्यद नजराने अकीदत पेश करेंगे। महफुजूल हसन खां ने बताया कि यह प्राग्राम सुबह आठ बजे से एक बजे दिन तक व शाम चार बजे से शाम आठ बजे एवं शाम सात बजे रात्रि ग्यारह बजे तक चार चरणों में तीनों दिन चलेगा। संचालन मौलाना सै0 आबिद रजा एवं मौलाना रजी हैदर करेंगे। मौलाना ने सभी धर्मों के लोग से अपील की है कि इस प्रोग्राम में शरीक होकर जनाब फात्मा जहर की शहादत पर उनके आखिरी बेटे ईमान अ0 स0 को पुरसा दें। आखिरी दिन की रात की आखिरी मजलिस के बाद जनाब फात्मा ताबूत की शबीह निकाली जायेगी। इस मजलिस को शिया धर्म के महान धर्म शुरू और नासिरिया अरबी कालेज के संरक्षक हजरत आयतुल्ला अल्लामा महमुुदूल हसन खां साहब संबोधित करेंगे।

वल्र्ड कान वेल्र्ड डे का आयोजन

जौनपुर। लायंस एवं लायनेस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा स्थित ऋषिकुल एकेडिमक स्कूल में आज वल्र्ड कामन वेल्थ डे के अवसर पर बच्चों का शारीरिक एवं मानसिकता स्वास्थ्य बनाये रखने हेतु खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत कक्षा एलकेजी से कक्षा ग्याहर तक के छात्र एवं छात्राओं ने सहभागिता किया।
कार्यक्रम में कई आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने बड़चढ़ कर उत्साह के साथ भाग लिया। तत्पश्चात सभी प्रतिभागी बच्चों में फल का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित विद्यालय प्रबंधक ऋषिक दूबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु खेलकूद भी आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजीव राज श्रीवास्तव ने कहा कि आज का यह दिन वल्र्ड कामन वेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है। जिसमें हम अपने शरीर को चुस्त एवं दुरूस्त रखने हेतु सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों को नियमित रूप से खेलकूद एवं योग आदि में अपना समय देते हुए खुद को स्वस्थ्य रखना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सचिव अजय श्रीवास्तव ने किया। सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक डा0 परमजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधाकर मौर्य, नीरज शाह, प्रतिमा गुप्ता, ऋषिदेव, प्रियंका गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रह।

केन्द्र व प्रदेश सरकार का असली चेहरा जनता को दिखाया जायेगा : इन्द्रभुवन सिंह

 
जौनपुर। भ्रस्टाचार महंगाई पड़ोसी देशों से सम्बंध, आतंकवाद, सीमा सुरक्षा काला धन आदि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को भरपूर सपना दिखाया लेकिन आज उनके वादे का क्या हुआ। इन तमाम बातों को लेकर पार्टी द्वारा निर्णय लिया गया है कि जनता को मोदी का वास्तविकता से परिचय कराया जाये और लोगों को अच्छे दिनों के वादे कर के जनता को छल करके शासन हथिया लेने के बाद अपने वादे से मुकरने को लेकर भारतीय राष्टï्रीय कांगे्रस के आवाहन पर तथा प्रदेश 12 मार्च को विभिन्न जगहों पर कांग्रेसियों द्वारा रेल रोको व चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश का बजट अडानी व अंबानी के लिये बनाया जायेगा तो देश की सवा सौ करोड़ आम जनता का क्या होगा। देश के उन किसानों का क्या होगा, जिनकी जमीन को कोई कीमत भारत सरकार नहीं देना चाहती।
नये भूमि अधिग्रहण कानून का औचित्य क्या है। किसके हित के संरक्षण के लिए भूमि अधिग्रहण कानून बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
 देश के स्वाभिमान अखंडता की कसम खाने वाली भाजपा, कश्मीर में आतंकियों की रिहाई का मार्ग क्यों निर्माण किया है। प्रदेश में जंगलराज, ध्वस्त कानून व्यवस्था, खस्ताहाल सड़के, शिक्षक विहीन विद्यालय, पानी की किल्लत से जूझ रहे आम आदमी की बुनियादी आवश्यकताओं को लिये आखिर कौन जिम्मेदार है। देश व प्रदेश सरकार की विफलताओं तथा जनविरोधी कार्यों के विरोध में आयोजित उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनपद के समस्त नागरिकों व कांग्रेसियों से सम्मिलित होने की अपील की।

टीडी इंटर कालेज में हुआ प्रसाधन का उद्ïघाटन



जौनपुर। तिलकधारी इंटर कालेज में छात्रों की सुविधा के लिये कालेज परिसर में एक सुविधाजनक प्रसाधन का उद्ïघाटन कालेज के प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह ने किया। प्रबंधक ने कहा कि प्रसाधन बनने से छात्राओं को सुविधायें होंगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य विरेन्द्र प्रताप सिंह, बीके सिंह, शिक्षक अभिभावक संघ के विजय बहादुर सिंह, जनार्दन सिंह, दिनेश सिंह, अंबर कुमार सिंह, आरपी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। 

Monday, 9 March 2015

शान्ति-खुशहाली व भाईचारा का पैगाम देता है होली मिलन


जौनपुर। लायन्स, लायनेस क्लब जौनपुर द्वारा होली मिलन समारोह सतरंगी होली का आयोजन मायालान मच्छरहट्टा में सम्पन्न हुआ। औरफ ूलो की वर्षाकर एक दूसरे को बधाई दीगई।
संस्थाध्यक्ष सै0 मो0 मुस्तफा व लायनेस अध्यक्ष मिदहत फात्मा ने आये हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम-भाईचारे का त्योहार है। और इस तरह का आयोजन सौहार्द बढ़ाते हुए एक दूसरे को एक सूत्र में बांधते हुए सुख शान्ति व खुशहाली का पैगाम देता है।

लोटन बाबा कि लोटन यात्रा



 जलालपुर। श्री श्री 1008 श्री सन्त श्री गणेश गिरी जी खडेश्वरी जी महराज द्वारा लोटन यात्रा रविवार को जलालपुर चौमुहानी पर पहुॅची बताते है कि श्री गणेश गिरी जी महराज अमरपुरा आश्रम जिला उदयपुर राजस्थान से अपनी यात्रा 3 अगस्त 2003 रविवार से प्रारम्भ कर के बराहवे वर्ष मे काशी विश्वनाथ मन्दिर पर पहुॅचें गे लोटन बाबा को देखने के लिए जगह जगह भारी भीड जमा थी लोटन बाबा के शिष्य ने बताया कि बाबा जी श्री द्वारीका जी हरीद्वार उज्जैन श्री ओम कारेस्वर जी एंव काशी जी विस्वनाथ इन तिर्थ अस्थानो कि यात्रा बारह वर्षो मे पुरी करना है तथा उन्हो ने बताया कि बाबा जी ने सवा लाख कुवॉरी कन्याओ को भोजन खिलाने का प्रण कर रखा है जिसमे 90 हजार कन्याओ को भोजन प्रसादी दे दि गयी है तथा 35 हजाार कन्याओ को भोजन प्रसादी देना बा कि है उन्हो ने बताया कि भोजन बनाने वाली कन्याओ कि उम्र 15 से 20 वर्ष कि हो तो वे ही खाना बना सकती 15 वर्ष कि कम उम्र कि कन्याओ भोजन बनाना दोस लगता है और नरक भोगना पडता है कन्या माता जी का रुप होती है बाबा जी 12 वर्शो तक खउे रह कर तपस्या पुरी कि है अब 12 वर्श तक लोटन तपस्या के लिए संकल्पित है सात वर्श तक हाथ बधे हुए थे फिर हाथ खोले तो सवा लाख कन्याओ को भोजन कराने का प्रण किया है उनकी कठीन तपस्या देख कर हर कोई आष्चर्य चकित हो जा रहा है।

गंगा जमुनी संस्कृति है जनपद की मिशाल



जौनपुर। सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन उर्दू बाजार स्थित  घनश्याम दास बगीचा में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी जौनपुर के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य राजस्व अधिकारी अरविन्द कुमार पांडेय रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि जौनपुर गंगा जमुनी तहजीब के लिये जाना जाता है। जौनपुर के लोग एकता की मिशाल है। जहां हिन्दू और मुस्लिम एक साथ मिलकर होली और ईद उत्सव मनाते है। उन्होंने एकजुट होकर सभी त्योहारों कशा मनाने की बात कहीं। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि आज होली मिलन के बहाने व्यापारी और व्यापार मंडल दिलों को मिलाने का प्रयास कर रहा है होली का पर्व एकसंदेश लेकर आता है। इस मौके पर अनवारूल हक, शिव कुमार साहू, अशोक साहू, विजय केडिया, अमर बहादुर सेठ, अमरनाथ मोदनवाल,मो. दानिश आदि लोग उपस्थित रहे।

11 मार्च को सदर तहसील के गांव मेंं होंगे उत्तराधिकार दर्ज



जौनपुर। अध्यक्ष राजस्व परिषद उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार राजस्व ग्रामों की खतौनियों में निर्विवाद उत्तराधिकार दर्ज कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में 11 मार्च को तहसील सदर जौनपुर के ग्राम चकमुगलानी, धीराजपुर, कौली, उटरूखुर्द, टिकरी, पिपरी, देउपुर, लोहगाजर, सतलपुर, शब्बेपुर, चकमुरली, बाजार भुवा, शेखमोहामिद, वाजिदपुर, कोठवार, डारीडिहा, दुधौरा, समाधीपुर, खटौलिया, कबीरूद्दीनपुर, चक वाजिदपुर, बशीरपुर, गंगापट्टी खुर्द, कोडरी, मुख्तारपुर, समोगर, विरभानपुर में एवं तहसील मडिय़ाहूॅ के ग्राम रामनगर 2, राघोरामपट़टी माफी, खेमापुर ,बदौवा, खैरूद़दीनपुर, लाखापुर, सराय हरिहर, सरसरा खास, हसिया , ओझापुर में एवं तहसील मछलीशहर के ग्राम सरावा मडियाहूं, रामपुर मुंगरा, वाभनपुर मुंगरा, रखौली, करौरा गडवारा, करगैल, चौबेपुर, आमेपुर, स्मैइला, कौलीपुर, रामपुर ता0अलैया ,परसूपुर, रामडीह, जगदीशपुर , षाहपुर, बिलोई, धरमपुर, कोताव में एवं तहसील बदलापुर के ग्राम बरबसपुर, कस्तूरीपुर, बूढऩेपुर, जगदीशपुर, आराजी अनुसार, बहरीपुर कलां मल्लूपुर, नकहरा खानदेव, आहोपुर, बबुरा, डीहडड़ारी हरिदासपट्टी, शाहपुर, उदपुर घाटमपुर, मिरशादपुर, रूपचन्द्रपुर, बनगांवपट्टी, कम्मरपुर, गिरधरपुर, सुल्तानपुर, मसनपुर, चवरी अगरौरा, कलिजंरा, नरायनपुर, हिलाली, सेतापुर, मुहकुंचा, केवटली, कड़ेरेपुर, असुआपार, सीड़, पुरालाल, रामपुरघुसकुरी, बरहूपुर बहोरिकपुर, असरोपुर, मानापुर में एवं तहसील शाहगंज के ग्राम कबीरूद्दीनपुर भटपुरा अमावांकलां सुकरनाखुर्द बांधगांव खनुवाई अहियापुर नं0 1 सहावें टिकरीखुर्द लेदरही सलारपुर मेहरावां में तथा तहसील केराकत के ग्राम उमरी, जगदीशपुर, जगदीशपुर, गद्दीपुर, शहाबुद्दीनपुर, पित्तूपुर, इसमैला शीतलाप्रसाद, थान, लोहगाजार, मुरलीपुर, रसूलपुर, मुस्तफाबाद, हसनपुर, खालिसपुर खुर्द, टुसौरी, विशेनपुर, बम्बावन, हसनपुर भौरा, देवार, खेतरपाल, पिकौरा, उमरी, धनरखा, चकभूपाल, रुद्रपुर, चवरवर, तिवारीपुर में निर्धारित सार्वजनिक स्थान पर लेखपालों द्वारा खतौनियां पढ़ी जायेगी तथा मृतक खातेदारो के निर्विवाद उत्तराधिकारियों का नाम खतौनी में दर्ज करने की कार्यवाही की जायेगी।

धडल्ले से हो रहा है अवैध खनन



जलालपुर। थाना क्षेत्र के छितौना गॉव मे जल खाते के जमीन मे भू माफियो द्वारा अवैध  खनन कि जा रही है । जिसकी सूचना उच्च अधिकारीयो को भी है पर इस पे अंकुश लगाना अधिकारीयो के बस के बाहर दिखयी पड रहा है गॅाव वालो द्वारा कइ बार उच्च अधिकारीये को दूरभाष द्वारा सूचना दि गयी पर सभी अधिकारी कार्यवाही का अस्वासन देते है पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई जिससे भू माफिया जेसीबी लगाकर धडल्ले से खनन करवा रहे है खुदाई इतनी गहरी है कि अगर कोई बच्चा या जानवर गिर जाय तो उसकी मौत भी हो सकती है। हैरानी कि बात यह है कि पुलिस आती है पर भू माफियो से मिलकर चली जाती है बताते है कि यह खनन 20-25 दिन से चल रहा है इस बिच गॉव के लोग दूरभाश से इसकी सूचना उच्च अधिकारीयो को दि गयी कुछ देर बाद पुलिस पहुची और खनन करवाने वालो से कुछ बाते कि और चली गई खनन का काम आज तक जारी है इसके बाद गॉव वालो ने फिर खनन कि सूचना उच्च अधिकारी को दि तो अधिकारीय द्वारा कार्यवाही का अस्वासन ही मिल रहा है। गॉव वालो का कहना है कि अब सपा सरकार में अधिकारी भी लापरवाह हो गये है हम किसके पास जाये जहा हमे न्याय मिल सके।

जनपद में 21 हजार से अधिक वरासतें हुई दर्ज



जौनपुर। जिलाधिकारी  भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि कुल 31610 मामले चिन्हित किये गये जिसके सापेक्ष 21128 मामलों में वरासत दर्ज की गयी। शेष मामलों में वरासत दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियान के साथ-साथ भूमि विवाद के 767 मामले चिन्हित किये गये है। उक्त अभियान 31.3.2015 तक चलाया जायेगा। यदि किसी व्यक्ति/खातेदार की वरासत न हुई हो तो सम्बन्धित व्यक्ति/खातेदार सम्बन्धित तहसील में खोले गये काउन्टर पर अविवादित वरासतों को दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकता है तथा निर्विवादित वरासतों को दर्ज करने हेतु तहसीलवार निर्धारित  हेल्पलाईन नम्बर सदर तहसील हेतु -05452-220025, मडिय़ाहूॅ-05451-233333, मो0नं0 9792849733, मछलीशहर- 05454 -272594, बदलापुर- मो0नं0 9839963935, शाहगंज-05453-222277 तथा केराकत तहसील हेतु मो0नं0 8400249250  पर भी वरासत सम्बन्धी सूचना अंकित करा सकता है।    
दबंगों के तांडव से आजिज ग्रामीणों ने
 थाने पर किया प्रदर्शन


बहू-बेटियों की आबरू, जान माल की रक्षा की लगाई गुहार


खुटहन। थाना क्षेत्र के परसादपुर गांव में सोमवार को दबंगों के तांडव से आजिज ग्रामीणों ने दर्जनों महिलाओं सहित स्थानीय थाने पर प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगायी। पुलिसस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अधा पांडेय तथा अंन्तू शर्मा व शोभावती देवी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर राधा पांडेय व उसके पुत्र तथा पोते आये दिन अंतू शर्मा व शोभा देवी को परेशान किया करते है। छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुकदमा भी चल रहा है। पुरानी रंजिश को लेकर खाली खेत में बकरी चरने को लेकर अधा पांडेय कापुत्र विकासस पांडेय तथा पौत्र पवन पांडेय देानेां मिलकर अन्तू शर्मा व शोभावती के परिवार की महिलाओंस व लड़कियों को गाली देकर जमकर उत्पात मचाया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर न्याय की गुहार लगायी। इस मौके पर अमरावती, धनपत्ती, रेनू, दुलारी, कमली, मुन्नादेवी, रीता, बेचन, नान्हू, गिरधारी आदि लोग उपस्थित रहे।
चंदवक प्रतिनिधि के अनुसार रविवार की शाम अनुसूचित जनजाति के युवकों के साथ मारपीट और बीच बचाव करने वाले को मारकर घायल करने के मामले केे लेकर समुदाय के दर्जनों महिलाओं एवं ग्रामीणोंं ने स्थानीय थाने पर प्रदर्शन किया।
 गौरतलब हो कि स्थानयी बनुआ विजयीपुर गांव के दो युवको जो भट्ïठा मजदूर है अपने मोबाइल पर गाना सुनते हुए जा रहे थे। आरोप है कि उसी गांव के कुछ अन्य युवकों ने उनसे मोबाइल छीननेका प्रयास किया जिसे लेकर दोनों लोगों में कहासुनी हो गयी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने अपने साथियों के साथ हरेन्द्र बनवासी 22 व राजेश 16 को मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और बीच करने पहुंचे मेजर बनवासी को भी मारपीट कर घायल कर दिया जिससे उसका सर फट गया। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि मामला मित्रवत था मोबाइल लेकर गाना सुनने को लेकर उठा विवाद को झगड़े का रंग दिया जा रहा है।