विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Thursday, 22 October 2015

सुनीता संग बेटी की मौत पर सास और पति गिफ्तार

उपजिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी सदर ने किया मौका मुआयना

सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की दलित महिला २२ वर्षीया सुनिता पत्नी सुभाष गौतम एक वर्ष की बेटी के साथ जलने से हुई मौत के मामले में मायके वाले के तहरीर पर पुलिस ने सास केवला देवी और पति सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है।
जल कर हुई मौत के मामले में सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी आरके पांडेय रात्रि में उक्त गांव जाकर मौका मुआयना किया और दूसरे दिन उप जिला अधिकारी सदर आरके पटेल क्षेत्राधिकारी के साथ गांव में जाकर आवश्यक जानकारी लिये और थाने पर पहुंच गये। थाने पर पहुंचकर दिशा निर्देश दिया। ज्ञातब है कि श्री मती सुनिता देवी अपनी पुत्र के साथ मिट्टी का तेल छिडक़ लिया था और आग लगा लिया था जिससे वह सत्त प्रतिश जल गयी थी। उसकी चिख पुकार सुनकर अगल बगल के लोग घर की ओर दौड़ पड़े तो वहां की दृष्य देखकर लोगों की रूह काप गयी।
क्योंकि वह धधक कर जल रही थी। वहां पर मौजूद लोगो का प्रयास निरथक साबित हुआ क्योंकि तब तक उसकी मौत हो गयी थी। जिस समय वह आग लगाई थी उस समय घर पर कोई नही और वह अकेली थी। घटना की सूचना पाकर चौकी प्रभारी भीलमपुर आरपी राय घटना स्थल पर पहुंच गऐ और शव को अपने कब्जे में लेकर मायके वाले को इस दर्दनाक घटना से अवगत कराया।

सूचना पाते ही थानाध्यक्ष के के चौबे अपनी उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उक्त गांव मैयफोर्स के पहुंच गये। मायके वाले के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और क्षेत्राधिकारी एसडीएम के दौरे के बाद पुलिस त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित किया मृतका की मायका बरसठी थाना क्षेत्र में है। सुनीता आज इस दुनिया में नही है किन्तु इसने जो कठोर कदम उठाया है वह मानवीय दृष्टिï कोण से गंभीर जिसकी चर्चा जगह जगह हो रही है। 

दशहरा व मोहर्रम शान्ति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर हुई बैठक

जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधनाबाजार तिराहे पर 10 बजे दिन   दशहरा व मुहर्रम सकुशल संपन्न कराने को लेकर बैठक हुई।अध्यक्षता  करते हुए   रहमत उल्ला उफऱ् राधे लहरी ने जहां भाई चारे को बरकरार रखते हुए अल्पसंख्यकों को शांतिपूर्वक मुहारर्म मनाने की अपील की वहीँ  चक्रपाणि पाण्डेय ने दोनों वर्गों को शरारती तत्वों से सावधान रहने की हिदायत दी। मीरगंज के एस आई सच्चन् राम ने पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग देने का आस्वाशन दिया। इस अवसर पर  बच्चा सिंह संतोष सिंह  त्रिलोकी पाण्डेय कृपा शंकर पाण्डेय  विद्द्याधर शुक्ल  वीरेंद्र पाण्डेय  गफ्फार लियाकत इमरान कृष्ण कुमार शशिकांत राजबहादुर सिंह  सलीम आदि मौजूद रहे।

बुधवार के दिन दो महिला सहित दूधमुही बालिका की मौत

जौनपुर। नवरात्रि की महा अष्ठïमी जनपद के महिलाओं के लिए दुख:दायी जिला कारागार में तैनात आरक्षी मोहन सिंह अपने परिवार के साथ कारागार कालोनी में रहते है। और बुधवार को उनकी पुत्र बधु ३० वर्षीया मीना सिंह संदिग्ध परिस्थितियों  में झुलस गयी।
आनन फानन में जिला चिकित्सालय में ले जाया गया जहां पर बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। दूसरी ओर सिकरारा थाना क्षेत्र के दलित महिला ने अपनी दुध मुही बच्ची के साथ मिट्टी का तेल छिडक़र आग लगा लिया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर मायके वाले को घटना से अवगत कराया।  इस दुखद घटना की जानकारी मिलते मौके वाले थाना पर पहुंच गये और लिखित तहरीर पुलिस को दिया। इसी प्रकार से गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव निवासिनी नि:संतान ७० वर्षीया सूरसत्ती देवी पत्नी स्व० शिवशंकर शर्मा को शरारती ततौ ने लाठी और राड से पीट पीट कर अधमरा कर दिया और सुबह होने पर गांव की एक महिला सरपत काटने गयी तो वहां वृद्घा की हालत देखकर शोर मचाने लगी और शोर सुनकर गांव के लोग वहा पर एकत्रित हो गए। गांव वाले ने वहां पर देखा कि लाठी और राड बगल में रखा गया था।
इस दृष्य को देखकर ग्रामीण चुप्पी साध लिये किन्तु उन्ही मेसे एक नौजवान युवक ने थानाध्यक्ष के सीयूजी मोबाइल नं पर घटना से अवगत कराया। सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष विश्वनाथ यादव मैफोर्स घटना स्थल पर पहुंच गए और मौका मुआयना करने के बाद सरकारी एंबुलेंस १०८ को बुलाया इसके बाद उन्होंन ने उपचार के लिए घायल वृद्घा को चिकित्सालय भेजा जहां पर वह रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई दृष्टि से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष का दावा है कि अविलम्ब इस हत्या का पर्दाफास कर लिया जायेगा। इस प्रकार देखा जाये तो महा अष्ठïमी के दिन वृद्घा और दूधमुही बालिका के साथ एक नव विवाहिता की मौत तथा चौथी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जली जो चिकित्सालय में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। 

दशहरा व मोहर्रम शान्ति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर हुई बैठक

जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधनाबाजार तिराहे पर 10 बजे दिन दशहरा व मुहर्रम सकुशल संपन्न कराने को लेकर बैठक हुई।अध्यक्षता करते हुए रहमत उल्ला उफऱ् राधे लहरी ने जहां भाई चारे को बरकरार रखते हुए अल्पसं यकों को शांतिपूर्वक मुहारर्म मनाने की अपील की वहीँ चक्रपाणि पाण्डेय ने दोनों वर्गों को शरारती तत्वों से सावधान रहने की हिदायत दी। मीरगंज के एस आई सच्चन् राम ने पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग देने का आस्वाशन दिया। इस अवसर पर बच्चा सिंह संतोष सिंह त्रिलोकी पाण्डेय कृपा शंकर पाण्डेय विद्द्याधर शुल
वीरेंद्र पाण्डेय ग फार लियाकत इमरान कृष्ण कुमार शशिकांत राजबहादुर सिंह सलीम आदि मौजूद रहे।

Wednesday, 21 October 2015

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़

एक आतंकवादी ढेर, 3 जवान घायल

एक आतंकवादी ढेर, 3 जवान घायल
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और सेना के तीन जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को एक घर में आतंकवादियों के एक गिरोह के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उन्होंने तंगमार्ग तहसील के एक गांव में एक घर की घेराबंदी की।
        पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने जैसे ही घर पर निशाना साधा अंदर छिपे आतंकवादियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और तीन सैनिक घायल हुए हैं। मुठभेड़ अब भी जारी है। 

23 अक्टूबर तक नयायिक हिरासत में भेजे गये हार्दिक पटेल

अहमदाबाद। सूरत फास्ट ट्रेक कोर्ट ने आज हार्दिक पटेल को 23 अटूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अपनी गिरतारी के एक दिन बाद पटेल आरक्षण आंदोलन के अगुवा हार्दिक पटेल ने आज गुजरात उच्च न्यायालय मे याचिका दायर कर अपने खिलाफ सूरत में लगाए देशद्रोह के आरोपों को करने का आग्रह। के पिता भरत पटेल ने अपने बेटे की ओर से अधिवक्ता बीएम मंगूकिया के माध्यम से याचिका दायर की और कहा कि पटेल नेता के खिलाफ अपराध का कोई मामला नहीं बनता. याचिका में कहा गया कि हार्दिक ने कोई ऐसी बात नहीं कही है जिससे अपराध बनता हो और इस तरह कोई अपराध नहीं हुआ है। हार्दिक के खिलाफ कथित विवादास्पद टिप्पणियों के लिए देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।
उन्हों ने अपने समुदाय के युवाओं से कथित तौर पर कहा था कि वे आत्महत्या करने की बजाय पुलिसकर्मियों को मारें. राजकोट ग्रामीण पुलिस ने रविवार को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच से पहले हार्दिक को हिरासत में  लिया था क्योंकि उन्हों ने मैच को बाधित करने की धमकी दी थी। 

बीफ बैन पर कांस्टेबल को मारा चाकू, एटीएस को मौलाना की तलाश

मुंबई। महराष्ट्र एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड(एटीएस) एक पुलिस कांस्टेबल को बीफ बैन के विरोध में छुरा मारने के आरोप में एक मौलाना की तलाश कर रही है। मौलाना पर आरोप है कि उसने एक युवक को कांस्टेबल को चाकू मारने के लिए उकसाया था। उसने राज्य में बीफ बैन के विरोध में युवक कोड़ सा करने को कहा। घटना पिछले महीने की 25 तारीख को बकरीद की है। जानकारी के अनुसार यवतमाल जिले के पुसाद गांव का रहने वाले 20 वर्षीय अब्दुल मलिक ने नमाज पढऩे के बाद एक कांस्टेबल को कई बार चाकू मारा। कांस्टेबल ड्यूटी पर था और मस्जिद के बाहर तैनात था, हालांकि वह बच गया था।
 कांस्टेबल को चाकू मारते समय मलिक ने चिल्लाते हुए कहाकि, तुम्हारी गवर्नमेंट बीफ बैन करती है तो यह लो। मलिक पर आरोप है कि उसने दो और कांस्टेबल पर भी हमला किया लेकिन उसे पकड़ लिया गया और चाकू जब्त कर लिया गया।
मलिक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के दो दिन बाद आतंकवाद रोधी एजेंसी ने मामले को अपने हाथ में लिया और जांच शुरू की।

कांठ की पंचायत में अस्मत की कीमत लगी दो लाख बीस हजार

कांठ (मुरादाबाद)। पहले विधवा की बेटी को झांसा देकर उससे दुराचार किया गया। बाद में मामला सामने आने पर कार्रवाई के नाम पर भरी पंचायत में युवती की अस्मत को रुपयों में तौलने की कोशिश की गई।
गांव की पंचायत ने आरोपियों पर दो लाख बीस हजार का जुर्माना लगाकर मामला रफादफा करा दिया। आरोपियों में एक का गांव के जनप्रतिनिधि भी शामिल है।

दो जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन पत्र रद्द क्यों?

जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशियों सिकरारा विकास खंड के अजीत कुमार यादव व बख् शा विकास खंड के आरती सरोज का नामांकन पत्र पीठासीन अधिकारी। एडीएम भू- राजस्व ने खामियॅा बताते हुए खारिज कर दिया है। दोनों प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य है। दोनों प्रत्याशियों ने पीठासीन अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है  और एक पक्षीय कारवाई बताया है।
श्री यादव ने कहा कि आरो ने राजनैतिक दबाव में उनका आदर्श अचार संहिता का उलंघन किया है और इसी प्रकार तथ्यों के आधार पर पिछली बार नामांकन किया और चुनाव जीत कर ५ वर्ष तक सदन में रहा। आरती सरोज का नामांकन पत्र इस लिए खारिज कर दिया गया कि उसके प्रस्ताव में दूसरे वार्ड के थे जब कि बदलापुर करवा निवासी एक महिला प्रत्याशी के नामांकन पर कोई नियम कानून नही देखा गया। दोनों प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र के चर्चित सदस्य के रूप में पहचान बनाये थे और इनकी बढ़ती लोक प्रियता से सत्ता धारी दलो में हलचल पैदा हो गयी और राजनैतिक दबाव में नामांकन को निरस्त कराया गया। ऐसा आरोप दोनों प्रत्याशियों ने लगाया है। एक प्रत्याशी के समर्थक ने एक हिन्दी दैनिक में आरोपित बयान दिया तो दूसरे प्रत्याशी ने अपने समर्थको के साथ कलेक्ट्रेट में जोर दार प्रदर्शन कर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौपा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जहां एक ओर आदर्श आचार संहिता का पालन करने की हिदायत दी जाती वही पर पहुंच वाले मनमानी करते है जिससे संहिता का खुला उलंघन हो रहा है।
 इन खामियो के बावजूद भी जिला निर्वाचन कार्यालय भरसक प्रयास में है किसी तरह शांति पूर्ण वाता वरण में चुनाव सम्पन्न हो। 

दोहरे हत्या काण्ड के आरोपियों को अजीवन कारावास व जुर्माना

जौनपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश बुद्घीराम यादव ने केराकत कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में हुये दोहरे हत्याकाण्ड में मंगलवार के दिन आरोपियों को दोषी करार दिया था। बुधवार के दिन विद्वान न्यायधीश सभी आरोपियों की सजा सुना दी। अभियोजन के अनुसार केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर काफी दिनों से चल रही रंजिश में २२ अगस्त २०११ समय लगभग ४ बजे एक पक्ष के लोगों ने असलाहों से अंधा धुन फायरिंग कर दिया था। फायरिंग में एक पक्ष के अब्दुला व इमरान की गोली लगने से मौत हो गयी थी। इसी फायरिंग में तीसरा व्यक्त मोहम्मद असफाक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद क्षेत्र में भय व दहशत फैल गयी थी। उस समय प्रशासन द्वारा पूरे गांव में पीएसी व पुलिस के जवान तैनात किये गये थे। घटना के संबंध में मृतक के चाचा मोहम्मद खालिद द्वारा नामजद एफआई आर केराकत कोतवाली में दर्ज करायी गयी थी। घटना में मोहम्मद इसहाक मोहम्मद अलाऊदीन मो० इस्लाम मो०अलफाज मो० महफूज अब्दुल कलाम के खिलाफ विभिन्न धराओं में पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। इस मामले में कुल आठ लोगों की गवाही हुई थी।
विद्वान न्यायाधीश ने आरोपियों को अजीवन कारावास व पचास,पचास हजार रूपये का अर्थ दण्ड की सजा सुनाई है। सरकार के तरफ से सहायक शासकिय अधिवक्ता प्रकाश मिश्रा ने पैरवी किया था। 

धक्के से बालिकाये घायल

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा देखकर लौट रही दो बालिका बाइक की धक्के से गिर कर घायल हो गयी। विवरण के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के धर्मापुर निवासी जगदीश मौर्य की दो पुत्रिया शिवांगी और रीया रात्रि में मेला देखकर लौट रही  कि रास्ते बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिससे वह घायल हो गयी। घायलावस्था में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार चल रहा है।

ताजिये के रास्ते विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

जौनपुर। खेतासराय थानाक्षेत्र में स्थित कस्बे के पुरानी बाजार मोहल्ले में ताजिया ले जाने के रास्ते के विवाद को लेकर अलग अलग समुदाय के लोगों में बुधवार के दिन तनाव व्याप्त हो गया है।
बताया जाता है कि जिस रास्ते से ताजिया जाना है उस रास्ते के आधे हिस्से पर पंडाल बना दिया गया है और आधे रास्ते में बैरियर लगा दिया गया है। बैरियर के उपर कु छ धार्मिक झंड़े लगाये गये है। रास्ते को खाली कराकर झंड़े हटवाये जाने के मामले में तना तनी का माहौल बना हुआ है। इस बात की भनक लगते ही जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए है। और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी हल निकालने के प्रयास में जुटे है।
गुरूवार को  राजमहल की विजय दशमी
जौनपुर। विजय दशमी का पर्व २२ अक्टूबर को राजा जौनपुर की हवेली में परम्परा ढंग से मनाया जायेगा जिसे राजा अवनीन्द्र दत्त हवेली दरबार में तीन बजे शस्त्र पूजन,साढ़े ४ बजे शाही सवारी और बाद में मेला स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद छ: बजे शायन हमजा चिश्ती मजार पर चादरपोशी और पौने सात बजे पोखरे पर शमी पूजन होगा उक्त सूचना हवेली प्रतिनिधि डा० अशोक कुमार मिश्र ने दिया।

Tuesday, 20 October 2015

इलेक्ट्रॉनिक कांटे में सेटिंग का खेल

  • शून्य के बदले आठ से दस ग्राम पर किए गए सेट
  • फुटकर ही नही ब्रांडेड समानो में भी है घट तौली


    • शून्य पर होना चाहिए कांटा

इले ट्रॉनिक कांटा शून्य पर होना चाहिए। साथ ही नंबर तेजी से कम या ज्यादा नहीं होने चाहिए, अगर ऐसा होता है तो मशीन में गड़बड़ी हो सकती है।

    • कार्रवाई के नाम पर रस्म अदायगी

हर माह बांट माप विज्ञान कार्यालय में 25 से 30 शिकायतें पहुंचती हैं। जिसमें 8 से 10 शिकायतों की जांच की जाती है। बाकी की शिकायतों को बिना जांच के ही निपटा दिया जाता है। इससे दुकानदारों की गड़बड़ी का पता
नहीं चलता है। 

जौनपुर। सावधान, अगर आप परचून या किसी फुटकर की दुकान से कोई सामान खरीद रहे हैं तो एक बार इले ट्रॉनिक कांटे को अच्छी तरीके से चेक कर लें। इसके लिए कांटे पर कुछ सामान तौल कर देख सकते हैं। इसके बाद ही बाकी का सामान का वजन कराएं, योंकि बड़ी संया में दुकानदारों ने इले ट्रॉनिक कांटे में सेटिंग कर रखी है। यह सेटिंग आठ से दस ग्राम तक है। इससे दुकानदार घटतौली कर रहे हैं। घटतौली को रोकने के लिए इले ट्रॉनिक कांटा से सामान तौलने पर जोर दिया गया था, योंकि इसमें गड़बड़ी की आशंका कम रहती है। पुराने बांट घिस जाते हैं या फिर पत्थर के बांट का वजन सही नहीं होता है, लेकिन अभी तक यह माना जा रहा था कि गड़बड़ी नहीं हो सकती है।

माँ के दर्शन कर प्रफुल्लुत हुए भक्त

  • भजन-कीर्तन से मां का गुणगान
  • माई का दर्शन-पूजन करने को सप्तमी पर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।
  • मां के दिव्य स्वरूप का भक्तों ने दर्शन-पूजन कर यथासंभव दान-पुण्य किया। व्रती महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर मां से आशीष मांगा। 


जौनपुर। नर-नारी, बच्चे व बुजुर्ग, सबमें मां की झलक पाने की ललक। कोई हाथ जोड़कर आंखें बंद करके मन ही मन मां का स्मरण कर रहा है तो कोई शेरोंवाली का जयकारा लगाकर भक्तिभाव प्रकट कर रहा है। सबका लक्ष्य मां का दर्शन कर उनका आशीष पाना है। हर कोई मां के दिव्य स्वरूप को स्वयं में समाहित करने को व्याकुल है। यह दृश्य है देवी मंदिरों का। महाशक्ति पीठ ,चौकिया धाम, महैर मंदिर सहित हर देवी मंदिर में नवरात्र की सप्तमी पर मंगलवार को भक्तों का सैलाब उमड़ा।
मां को चढ़ाया चुनरी, नारियल -
सप्तम कालरात्रि नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना हुई। भगवान शंकर की शक्ति के रूप में वह कभी रुद्राणी बनकर भक्तों का कल्याण करती हैं, तो कभी चंडिका बनकर चंड-मुंड का संहार करती हैं। वह रक्तदंतिका बनकर रक्तबीज का वध करती हैं। देवासुर संग्राम में दैत्यों का सर्वनाश करती हैं। काली जी और शंकर जी का स्वभाव एक-सा ही है। एक बार गौरवर्णा देवी को शंकर जी ने काली कह दिया, तब से काली नाम से वह लोकप्रसिद्ध हो गईं। वह महामाया के साथ पूजी जाएं तो फल दुगुना हो जाता है।

दशहरा और मुहर्रम पर भिगो सकती है बारिश


  • पश्चिमी विक्षोभ करा सकता है वर्षा
  • हवाओं के कारण सुबह के वक्त छाई रह सकती है हल्की धुंध


जौनपुर। ठंड शुरू होने में अभी और वक्त लगेगा। दशहरा के बाद भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा कमी के संकेत नहीं हैं। हालांकि, दशहरा और मोहर्रम के अवसर पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश हो सकती है। इस बीच उार-पूर्व की ओर से चलने वाली हवाओं के कारण सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश हो सकती है, जबकि एक और विक्षोभ 25 अ टूबर को सक्रिय होगा, जिससे उस दिन भी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कहा कि आने वाले दो दिनों में यह और खराब हो सकता है।

हल्दीराम की नमकीन में घटतौली एक लाख रुपया जुर्माना

जौनपुर। दशहरा, दीपावली त्योहार आते ही मिलावट और घटतौली बाजार गर्म हो गया है। इस काम में ब्रांडेड कंपनियां भी पीछे नहीं हैं। जनपद बाट माप विभाग ने हल्दी राम ग्रुप की नींबू मसाला नमकीन पैकिंग में घटतौली पकड़ी है। विभाग ने नमकीन कंपनी पर संचालकों पर एक
लाख रुपया जुर्माना कर और शीतल पेय पदार्थ बनाने वाली दो कंपनियों को नोटिस जारी किया है। पिछले दिनों सिविल लाइंस स्थित एक प्रमुख मिष्ठान बिक्रेता से हल्दी राम ब्रांड की नींबू मसाला 200 ग्राम पैकिंग खरीदी। पैकिंग हल्का लगा तो ग्राहक ने आपाि जतायी लेकिन दुकानदार ने एक नहीं सुनी तो प्रभावित ने बाट माप विभाग सहायक आयुक्त स्वाति कौशिक से गुहार लगायी। बाट माप विभाग ने पैकिंग का परीक्षण कराया तो उसमें सिर्फ 48 ग्राम ही नमकीन पायी गयी। कंपनी ने भीतर हवा भर कर पैकिंग फुला देती है, इससे वजन में भ्रम होता है। विभाग ने सभी तकनीकी परीक्षण कर हल्दीराम ग्रुप पर एक लाख जुर्माना किया है।
  1. District Magistrate
  2. S.P.
  3. Chief Development Officer
  4. Project Director DRDA
  5. District Development Officer
  6. A.D.M (Finance & Revenue)
  7. A D M (Land & Revenue)
  8. D.D.C. (Administration)
  9. S.O.C. Old Unit
  10. S.O.C. New Unit
  11. D.S.O.
  12. A.E.O. (Panchayat)
  13. District Probation Officer
  14. B.S.A.
  15. D.P.R.O.
  16. D.S.W.O.
  17. D.E.St.O.
  18. G.M. D.I.C.
  19. D.D.Ag.
  20. D.Ag.O.
  21. D.F.O.
  22. A.R.T.O.
  23. District Excise Officer
  24. Project Officer DUDA
  25. DPO (Child Development)
  26. CEO (Fishries Development)
  27. Zila Gramudyog  officer
  28. Asst. Director Small Savings
  29. District Horticulture Officer
  30. District Library
  31. E.O. Nagar Palika Jaunpur
  32.  Executive Engineer PWD (PD)
  33. Executive Engineer PWD (CD)
  34. Executive Engineer PWD (CD-2)
  35. Executive Engineer RES
  36. Executive Engineer SSK-36
  37. Executive Engineer Irrigation
  38. Executive Engineer Tubewell
  39. Executive Engineer Jal Nigam(CD)
  40. Executive Engineer Jal Nigam (MT)
  41. Superintendence Engineer ( E.D.D)
  42. Executive Engineer E.D.D. -1
  43. Executive Engineer E.D.D. -2
  44. Executive Engineer E.D.D. -3
  45. Executive Engineer Transmission
  46. Additional S.P.(Urban)
  47. Additional S.P.(Rural)
  48. C.O. City
  49. C.O. Kerakat
  50. C.O. Mariyahun
  51. C.O. Machhalishahar
  52. C.O. Shahganj
  53. C.O. Sadar
  54. C.O. Badlapur
  55. City Magistrate
  56. Senior Treasury Officer
  57. Chief Medical Officer
  58. CMS (District Hospital)
  59. CMS (District Women Hospital)
  60. Chief Veterinary Officer
  61. SDM Kerakat
  62. SDM Shahganj
  63. SDM Sadar
  64. SDM Badlapur
  65. SDM Mariyahun
  66. SDM Machhalishahar
  67. Tehsildar Kerakat
  68. Tehsildar Shahganj
  69. Tehsildar Sadar
  70. Tehsildar Badlapur
  71. Tehsildar Mariyahun
  72. Tehsildar Machhailshahar
  73. BDO Sirkoni
  74. BDO Sikrara
  75. BDO Jalalpur
  76. BDO Kerakat
  77. BDO Dobhi
  78. BDO Muftiganj
  79. BDO Dharmapur
  80. BDO Karanjakala
  81. BDO Shahganj
  82. BDO Khuthan
  83. BDO Suithakala
  84. BDO Baksha
  85. BDO Badlapur
  86. BDO Maharajganj
  87. BDO Sujanganj
  88. BDO Mungra Badshahpur
  89. BDO Machhalishahar
  90. BDO Mariyahun
  91. BDO Ramnagar
  92. BDO Rampur
  93. BDO Barsathi
  94. Nagar Shiksha Adhikari
  95. BEO Dharmapur
  96. BEO Muftiganj
  97. BEO Kerakat
  98. BEO Dobhi
  99. BEO Jalalpur
  100. BEO Sirkoni
  101. BEO Sikrara
  102. BEO Machhalishahar
  103. BEO Mungra Badshahpur
  104. BEO Sujanganj
  105. BEO Mahrajganj
  106. BEO Badlapur
  107. BEO Baksha
  108. BEO Karanjakala
  109. BEO Shahganj
  110. BEO Suithakala
  111. BEO Mariyahun
  112. BEO Ramnagar
  113. BEO Rampur
  114. BEO Barsathi
  115. BEO Khuthan
  116. District Information Officer
  117. District Informatics Officer
  118. V.C. Veer bahadur Singh P.University

  119. Registrar Veer bahadur Singh P.University

महिला कैप्टन का कर्नल पर दुष्कर्म का आरोप, शुरू हुई कोर्ट ऑफ इंक्वायरी

जयपुर/नई दिल्ली | सेना में महिला कैप्टन से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कर्नल के खिलाफ सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी शुरू कर दी है। आरोपी का ट्रांसफर भी किया गया है। हालांकि, सेना की इस कार्रवाई पर पीड़िता के पिता ने सवाल उठाए हैं। पिता का आरोप है, "सेना एक रेप के आरोपी को कार्रवाई के नाम पर अच्छी पोस्ट दे रही है।पीड़िता के पिता ने लिखा डिफेंस मिनिस्टर को लेटर घटना अलवर मिलिट्री स्टेशन की है। यहां सिग्नल कोर्प में तैनात एक महिला कैप्टन ने करीब डे? महीने पहले अपने कमांडिंग ऑफिसर के खिलाफ रेप की शिकायत की थी। शिकायत में यह भी कहा गया था कि आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी भी दे रहा है। घटना पर कदम उठाते हुए सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए, साथ ही आरोपी का ट्रांसफर भी कर दिया। अब पीड़िता के पिता ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर को लेटर लिखकर मामले की शिकायत की है। महिला कमिटी ने सही पाया मामला सेना के सिग्नल कोर के मेजर जनरल ने तत्काल महिला कमिटी के सामने मामला रखा और जांच के ऑर्डर जारी कर दिए। महिला कमिटी ने मामले को सही पाया। उसके बाद कर्नल के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के ऑर्डर जारी कर उनका ट्रांसफर कर दिया गया। कर्नल के ट्रांसफर के बाद महिला अफसर ने फिर शिकायत की है।

विवादों के बीच स्मृति ईरानी के कश्मीर के कार्यक्रम टले

नई दिल्ली । मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के जम्मू-कश्मीर के दो अलग-अलग विश्वविद्यालयों में बुलाए गए कार्यक्रम फिलहाल टल गए हैं। 'इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजीÓ के पहले दीक्षांत समारोह में छात्र की ओर से ईरानी के बहिष्कार को लेकर विवाद हो गया था। वहीं कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बयान दे दिया था कि इसका शिलान्यास वे पहले ही कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने इन विवादों से पूरी तरह से इन्कार किया है।
सोमवार रात को स्मृति ईरानी के मंत्रलय की ओर से बयान जारी कर कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय के दोबारा शिलान्यास को ले उठे विवाद पर सफाई दी गई। इसमें कहा गया है कि तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू और तब के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 28 मई, 2013 को विश्वविद्यालय के परिसर का शिलान्यास किया था। जबकि, उन्हें विश्वविद्यालय की 'प्री इंजीनियर्डÓ इमारत का शिलान्यास करने के लिए न्योता दिया गया था। हालांकि, राज्य के कार्यक्रमों में भागीदारी को लेकर यह बयान पूरी तरह खामोश है। इसी तरह ईरानी ने ट्विटर पर भी सोमवार को इस बारे में कोई चर्चा करने की बजाय बिहार चुनाव प्रचार की अपनी एक दिन पुरानी तस्वीर ही साझा की है।
उधर, कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्याल के कार्यालय ने इस कार्यक्रम को स्थगित किए जाने का एलान कर दिया है। विश्वविद्यालय से जारी सूचना में कहा गया है, 'गंदेरबल कैंपस में मंगलवार को आयोजित प्री इंजीनियर्ड बिल्डिंग के शिलान्यास का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी।

Monday, 19 October 2015

दलालों के दबाव से दबता जा रहा है जिला चिकित्सालय


  • उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में आने वाले हर दिन हो रहे हैं इनका शिकार 
  • परिसर  में CCTV कमरे  लगा कर रोकी जा सकती है आदम रफ्त 

जौनपुर। अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में दलालों का दबदबा कायम है। पुरूष चिकित्सालय से लेकर महिला चिकित्सालय के हर विभाग में आपको अलग-अलग चेहरे अपना शिकार खोजते मिलेंगे। जो गांव देहात के ही नहीं शहरी क्षेत्र के मरीजों और उनको परिजनों को मदद करने का सजबाग दिखाकर उनका आर्थिक मानसिक यहां तक कि शारीरिक शोषण तक कर गुजरते हैं। चिकित्सालय के कई विभागों में तो आंतरिक व्यवस्था इन्हीं दलालों के हाथों मेंं है। वहां बिना इनका शिकार बने काम करवाना टेढ़ी खीर होता है। अलग-अलग जगहों पर एक ही व्य ित अलग- अलग भूमिका में दिखता है। कहीं वह विभाग और चिकित्सक विशेष को दिखाने के नाम पर मरीज और उनके परिजानों से नजदिकीयांं बढ़ाता है फिर उन्हें मन चाहें नर्सिंग होम तक पहुंचा देता है। चिकित्सक से मनमाफीक दवाएं लिखवाने की जुगत भिड़ता दिखता है। चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवायें को मन चाहे मेडिकल स्टोर से दिलाकर अपने रोटी लाल कर लेता है। इसकी भूमिका यहीं नहीं समाप्त नहीं होती बल्कि सीरियस मरीजों को एबुलेंस उपलध कराना और महानगरों के नर्सिंग होमों में भेजवाकर लाभ हासिल करना भी इनके काम-काज का हिस्सा है। सुबह चिकित्सालय शुरू होने से पहले से लेकर देर रात तक शिकार खोजने वालों दलाल मरीज और उनके परिजानों के सामान नगद जेवर यहां तक की अस्मिता का अपहरण कर गुजरते हैं। मरीज लेकर आया परेशान हाल थोड़ी देर शोर मचा कर चुप हो जाता है। ऐसा नहीं है कि दलालों में सिर्फ पुरूष ही है कुछ आशा कार्यकात्रियों और उनके महिला रिश्तेदार भी इस चिकित्सालय के पूर्णकालिक दलाल बन गये है। पूर्व जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने जब चिकित्सालय प्रशासन पर दबाव बढ़ाया था तक इनकी आदम र त कम हो गई थी। लेकिन अब ए सरे से लेकर पैथालॉजी, आल्ट्रासाउण्ड सेंटर से लेकर इमरजेंसी तक, पूरे आउट डोर लेकर सभी वार्डों में इन दलालों के चिर परिचित चेहरे असानी से पहचाने जाते हैं। 

देश में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा

वॉलमार्ट ने भारत में करोड़ों डॉलर की रिश्वत दी 

वाशिंगटन। अमेरिका की बहुराष्ट्रीय खुदरा कंपनी वॉलमार्ट पर शक है कि उसने भारत में करोड़ों डॉलर की रिश्वत दी। यह बात मीडिया में आई एक खबर में कहा गया और इस पर वॉलमार्ट के मु यालय से कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक खबर में कहा भारत में वॉलमार्ट द्वारा जिस संदिग्ध रिश्वत मामले का खुलासा हुआ है, उसमें निन पदों पर तैनात स्थानीय कर्मचारियों को छोटी-छोटी राशि का हजारों बार भुगतान किया गया, ताकि सीमाशुल्क (कस्टम) विभाग से सामान छुड़ाया जा सके या जमीन-जायदाद संबंधी मंजूरी प्राप्त की जा सके।

अखबार ने कहा, लोगों ने कहा कि भारी सं या में 200 डॉलर से भी कम के कई बार
भुगतान किए गए... कई बार तो पांच डॉलर तक की भी रिश्वत दी गई, लेकिन कुल मिलकर यह राशि करोड़ों डॉलर होगी। खबर में कहा गया कि वॉलमार्ट ने 2013 में भारती एंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ संयुक्त उद्यम में खुदरा दुकानें खोलने की योजना रद्द कर दी और बजाय इसके उसने भारत में सिर्फ थोक विक्रेता बनने का
फैसला किया। वॉलमार्ट पिछली यूपी ए सरकार पर बहु-ब्रांड खुदरा क्षेत्र को खोलने के लिए दबाव बना रही थी और वह इस संबंध में अमेरिकी कांग्रेस में लॉबिंग भी कर रही थी।

यह बात अमेरिकी संसद की विभिन्न रिपटों में कही गई है।

पाक में दाऊद के भाई के पुराने पड़ोसी ने किए ये चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली। 2004 से 2006 के बीच टीम इंडिया में खेलने वाले कुछ टॉप क्रिकेटर्स दाऊद के संपर्क में थे। उसकी मदद कर रहे थे। इनमें से 1-2 क्रिकेटर तो आज भी खेल रहे हैं।
इतना ही नहीं, देश के कुछ बड़े बिजनेसमैन और हाईप्रोफाइल लोग भी दाऊद से अक्सर बातचीत करते थे। ये सभी भारत में बैठकर डॉन को खुफिया जानकारी देते थे। इनके नाम सामने आते ही भारत के कई पावरफुल लोगों की नींद उड़ जाएगी। जी हां, ये हम नहीं कह रहे बल्कि खुद दाऊद का कहना है। दाऊद ने ये बातें पाकिस्तान में अपने छोटे भाई अनीस इब्राहिम के पड़ोसी आरिफ जमाल को दो घंटे की मुलाकात में बताई।

2004 और 2006 में हुई ये मुलाकातें कराची में दाऊद के घर पर हुई थी। जमाल का दावा है कि दोनों मीटिंग में दाऊद ने कई चौंकाने वाले राज से पर्दाफाश किया था। साथ ही भारत और पाकिस्तान के कई ऐसे हाईप्रोफाइल लोगों के नाम भी बताए थे जो हर तरह से दाऊद के मददगार थे।

उधमपुर हमले के एक घायल ने दिल्ली में दम तोड़ा, पांच पर पीएसए लगा

जम्मू। उधमपुर में कश्मीर के ट्रक पर हुए पेट्रोल बम हमले में घायल क्लीनर जाहिद अहमद की रविवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही कश्मीर में हिंसा भडक़ उठी। उधमपुर के जिला प्रशासन ने पांच आरोपियों पर पीएसए लगा दिया है। एहतियात के तौर पर प्रशासन की ओर से जम्मू और उधमपुर के वाहनों के कश्मीर जाने पर रोक लगा दी गई है।

हिंसा और भडक़ने की आशंका के चलते श्रीनगर और पुराने शहर के नौ थाना क्षेत्रों में पाबंदियां लगा दी गईं हैं। दक्षिण कश्मीर के कुछ इलाकों में भी अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। साथ ही प्रमुख अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर लिया गया है। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे कई घंटे बंद रहा।

वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया। कदेर शाम जाहिद का शव राज्य सरकार के विमान से दिल्ली से श्रीनगर लाया गया। विमानतल पर सांसद महबूबा मुफ्ती, वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू और कानून मंत्री बशारत बुखारी मौजूद थे।


कूड़ा फेकने पर महिला को पीटा

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र मोहल्ला नखास में रविवार की सुबह कू ड़ा फेकने के विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगो ने एक महिला को बुरी तरह पीट दिया। उ त मोहल्ला निवासी सन्नो देवी पत्नी कल्लन की पुत्री मोनी अपने घर के पास कूड़ा फेकने गयी थी। इसी बात को लेकर पड़ोसी कहां सुनी हो गयी। दोनो पक्षो की महिलाओं से गाली गलौज हो रहा था कि उसी समय दूसरे पक्ष के एक युवक ने मोनी को जमीन पर पटकर पीट दिया। जिससे वह घायल हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

15 दिसंबर तक हो जाएंगे प्रधान चुनाव

लखनऊ। प्रधानों व सदस्यों के चुनाव के लिए एक बार फिर केंद्र सरकार से सेंट्रल पैरा मिलेट्री फोर्स मांगी जाएगी। प्रधानी के चुनाव क्षेत्र व जिला पंचायत चुनाव से ज्यादा संवेदनशील होते हैं। इसलिए एक बार फिर केंद्रीय बल के लिए प्रयास किया जाएगा। दरअसल, प्रदेश सरकार ने क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए भी केंद्रीय बल की मांग की थी। लेकिन केंद्रीय बल नहीं मिला था। इसलिए प्रधानी चुनाव के लिए फिर प्रयास करने की बात हो रही है। 

शक्ति भवन में आग, पांचवें तल पर फंसे रहे 14 कर्मचारी

लखनऊ। शक्ति भवन विस्तार के द्वितीय तल पर रविवार सुबह करीब नौ बजे रहस्यमय हालात में आग लग गई। इससे पांचवें तल पर काम कर रहे 14 कर्मचारी बिल्डिंग में ही फंस गए। खुद को बचाने के लिए करीब 20 मिनट तक वे चिल्लाते रहे। दमकल कर्मियों ने इन्हें हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से नीचे उतारा।

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से अहम दस्तावेजों के जलने की बात कही जा रही है। हालांकि पीआरओ केके सिंह अखिलेशने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि फाइलें सुरक्षित हैं और कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है। फिलहाल इस मामले में जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है।

आदर्श आचार संहिता का उड़ी धज्जी

जौनपुर। गोविन्द गौरव ने बताया कि त्रिस्तरीय चुनाव में प्रत्याशियों के द्वारा बराबर आदर्श आचार संहिता का मखौल उड़ाया जा रहा है। जनपद के जिम्मेदार अधिकारी जो चुनाव सकुशल संपन्न कराने में कमर कसकर लगे हुए थे। किसी की शिकायत संगान मेंं आने पर कार्यवाही नही करते है। इसका जीता जागता उधारण है कि क्षेत्र पंचायत चुनाव धर्मापुर ब्लाक से क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड ५८ से आशा देवी पत्नी मुलचंद चुनाव लड़ रही द्वारा धार्मिक कलैंडर जिसमें प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह अलाव ,,,,भी दर्शया गया है मतदाताओं को घर जाकर बाटा गया था जो कि आचार्य संहिता का खुला उल्लंघन है। जिसकी सूचना सम्पादक गोविन्द गौरव द्वारा उपजिला अधिकारी जौनपुर को दूरभास द्वारा दिया गया था। कार्यवाही न होने पर गोविन्द गौरव ने उच्च अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र द्वारा औगत काराया गया है।

आग लगी में तीन गाय की मौत, दो झुलसी

शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र उसराभादी गांव में मड़हे में आग लग जाने से तीन फिजिसिएन गाय की तत्काल मौत व दो गंभीर रूप से झुलसी है। पता चला है कि उक्त गांव निवासी दयाराम पुत्र रामबली यादव रात्रि में गांयो को मड़हे में बांध दिया था। और इसके पहले वहां पर घर की राखी महिलाओं ने फैलाया था जिसमें आग के कुछ कण मौजूद थे जो धीरे धीरे सुलगने लगे जिससे मड़हे में आग लग गयी। धुआ देखकर पशु स्वामी ने शोर मचाया शुरू कर दिया और गांव के लोग भी एकत्रित होने लगे। कुछ साहसी युवको ने दो गाय को खूटे से अलग कर बाहर निकाले जो बाद में गिर पड़े अन्य तीन गाय झुलस कर मर चुकी थी। गांव वालो ने किसी तरह से मड़हे में लगी आग काबू पाया और पशु स्वामी ने चिकित्सक को बुलाकर उपचार शुरू कराया जिसकी हालत दयनीय है इस अग लगी से लगभग दो लाख रूपये का नुकसान आका गया है। 

पण्डाल अध्यक्ष को मिली धमकी, पुलिस सक्रिय

नौपेड़वा। बक्शा थाना क्षेत्र के सरायलोका बाजार में एकता दुर्गा समिति द्वारा दूर्गा पंडाल की स्थापना किया गया है, गत 15 अक्टूबर को मोबाइल से पंडाल के अध्यक्ष विनोद गुप्ता को संदिग्ध व्यक्ति द्वारा फोन करके थानाध्यक्ष बक्शा के नाम पर अपशब्द एवं धमकी दिया। घटना से प्रभावित होकर समिति के लोगों ने थानाध्यक्ष से इसकी जानकारी लिया तो पता चला उन्होंने ऐसा नहीं किया था लेकिन घटना के संवेदनशीलता को देखते हुए मोबाइल नंबर को ट्रैक करने पर पता चला कि ये नंबर पप्पू यादव पुत्र पारसनाथ यादव बडक़ा के नाम पर है और उसी ने ऐसा किया था। 

आज सुबह सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, बाद में समिति के लोगों ने घर वालों के निवेदन पर थानाध्यक्ष से कहकर अभियुक्त को छुडवा दिया।

ग्रामप्रधान ने पुरानी रंजिश को लेकर पीटा

जौनपुर। नेवडिय़ा थाना क्षेत्र के नोनारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलो में एक पक्ष ग्राम प्रधान पर दबंगई से मारपीट का आरोप लगाया है। विवरण के अनुसार उक्त गांव निवासी गिरीश चंद्र जयसवाल के यहां काम करने वाले विजय गुप्ता व रवि गुप्ता को पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की सुबह प्रधान ने पीट दिया था। विजय गुप्ता के साथ पैरवी करने गिरीश जयसवाल थाने पर गए जहां उनकी एफ०आई०आर० पुलिस ने दर्ज नही किया। इसी विवाद को लेकर प्रधान पक्ष ने रात्रि लगभग आठ बजे अपने साथियों के साथ लाठी डंडा लोहे का राड आदि लेकर जयसवाल परिवार पर हमला कर दिया हमले में प्रदीप कुमार महेश,मानिकचंद ,आदि लोग घायल हो गये। दूसरे पक्ष के भी तीन लोग घायल हो गये जिनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। 

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र में स्थित पुलिया के पास ट्रक की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना में उसका साथी घायल हो गया है। विवरण के अनुसार इसी थाना क्षेत्र के डगलियाव गांव निवासी गुलाब मिश्रा का २८ वर्षीय पुत्र रमेश मिश्रा अपने एक मित्र के साथ बाइक से जा रहा था कि अचानक वह ट्रक की चपेट में आ गया।

ट्रक की चपेट में आने से कमर के नीचे पूरे पैर पर ट्रक चढ़ गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर तड़पने लगा। उसके साथ बाइक पर बैठा उसके मित्र को मामूली चोटे आई।स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी कुछ देर बाद मौत हो गयी। मामूली रूप से घायल उसके मित्र को उपचार करके चिकित्सको ने छुट्टïी दे दी। दूसरी तरफ थाना अध्यक्ष सिकरारा के०के चौबे ने सहयोगी जवानो के साथ पहुंचकर ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया। पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Sunday, 18 October 2015

बयानवीर नेताओं पर भडक़े शाह

लगाई क्लास, बीफ पर बयानबाजी से थे मोदी नाराज

नई दिल्ली। पार्टी के नेताओं के बिगड़े बोल से लगातार विवादों में चल रही भारतीय जनता पार्टी ने उनके पेंच कसने के लिए आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने आवास पर बैठक की जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा सांसद साक्षी महराज , संगीत सोम और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, संगीत सोम, साक्षी महराज, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और महेश शर्मा को बुलाया गया था।
दादरी कांड, गोहत्या और बीफ पर भाजपा नेताओं के विवादित बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद नाराज हैं। बिहार चुनाव में इन विवादित बयानों से नुकसान के मिल रहे संकेतों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, सांसद साक्षी महाराज, मुजफ्फरनगर के सरधना से विधायक संगीत सोम, सांसद संजीव बालियान और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को अपने घर पर तलब किया।

हालांकि बैठक में क्या हुआ और शाह ने इन नेताओं को क्या नसीहत दी, का खुलासा तो नहीं हो पाया लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बैठक में बीते दिनों नेताओं की ओर से दिए गए विवादित बयानों के मुद्दे पर चर्चा हुई। साथ ही आगे से इस तरह के विवादित बयानबाजी ना करने की चेतावनी भी दी गई होगी। बैठक के बाद संगीत सोम ने कहा कि वे पार्टी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमित शाह से मिले थे। हाल के दिनों में भाजपा नेताओं ने बीफ पर कई बयान दिए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मुस्लिम इस देश में रह सकते हैं, लेकिन उन्हें बीफ खाना छोडऩा होगा। हालांकि, बाद में खट्टर अपने बयान से मुकर गए और इस संबंध में सफाई भी दी। भाजपा ने भी उनके बयान से किनारा कर लिया।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा था- हमारी गौ मां का कोई अपमान करेगा तो हम सहन नहीं करेंगे। हम मर जाएंगे-मार देंगे। हमारी भारत माता की तरफ कोई ऊंगली उठाता है तो हमारे लोग शहीद होते हैं। सामने वाले को मारते भी हैं। जैसे शरीर को जन्म देने वाली मां है, वैसे ही हमारी भारत माता है, वैसे ही हमारी गो-माता हैं।

विवादों में रहने वाले भाजपा विधायक संगीत सोम ने भी बीफ पर बयान दिया था। उन्होंने दादरी घटना पर पिछले दिनों कहा था- यूपी में हम कहते आ रहे हैं कि गोहत्या रोकें। लेकिन यहां सरकार कुछ नहीं कर रही।
बिसहड़ा में भी गोकशी के बाद हिंसा हुई। यूपी सरकार गाय काटने वालों को हवाई जहाज में बैठाकर लखनऊ ले जाती है और 50 लाख रुपए भी देती है।

गोदौलिया बवाल के विवेचक बदले

वाराणसी। अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान पांच अक्तूबर को यूपूी के वाराणसी में गोदौलिया पर हुए बवाल मामले के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक और धारा लगा दी।
इन पर पहले लगाई जा चुकी कई संगीन धाराओं के साथ ही अब धारा 336 भी बढ़ा दी गई है।उतावलेपन में आकर मानव जीवन पर संकट उत्पन्न करने वाला कृत्य करने के आरोप में यह धारा लगाई गई है। पुलिस ने जिला जेल में बंद 43 आरोपियों को इस धारा के तहत अदालत में पेश कर उनका न्यायिक रिमांड बनवाया। विधि विशेषज्ञों के मुताबिक धारा 336 लगने से आरोपियों को तीन महीने तक जेल में रहना पड़ सकता है। इस बीच, एसएसपी आकाश कुलहरि ने गोदौलिया बवाल मामले की विवेचना इंस्पेक्टर भेलूपुर एके ओझा से लेकर क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर एसके राय को दे दी है।

दुनिया को विश्व युद्घ से बचाने के लिए मोहर्रम का गम मनाया जरूरी

मौलाना फजले जैदी:

जौनपुर। शिया जामा मस्जिद नबाब बाग में मजलिस को सम्बोधित करते हुए मौलाना फजले अब्बास जैदी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन अ0स0 की शहादत ने इॅसानियत को बचा लिया। इस लिए हुसैन मानवता के अलमबरदार हैं। आज जब इन्सानियत कराह रही है। तो इमाम हुसैन अ0स0 के पैगाम का और महत्व बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम अमनों शांति का संदेश देता है। आज जब दुनिया तृतीय विश्वयुद्घ के दहाने पर खड़ी है,तो कर्बला की मार्मिक घटना ही के माध्यम से विश्व शांति की अपील की जा सकती है उन्होंने हजरत अली असगर के मसायत को पढ़ा और बताया कि द्वितीय विश्वयुद्घ के बाद यू0एन0ओ0 का जब गठन हुआ। तो यू0एन0ओ के मानवाधिकार चार्टर के माध्यम से विश्व शांति की अपील में कर्बला की घटना को शामिल किया गया।
इस अवसर पर शिया जामा मस्जिद के मुत्तवली अली मन्जर डेजी,हाजी समीर अली,नासिर रजा,गुड्डू,शादाबुल हसन शॉदा,मो0मुसलिम हीर,असलम नकी,महमुदुल,हाजी इश्तेेयाक,अली औन और अजादारी काउंसिल के पदाधिकारी एवमं सदस्य उपस्थित थे। इसी क्रम में तीन मोहर्रम का ताबूत व अलम का जुलूस इस्लाम के चौक इमामबाड़े से उठा जिसकी मजलिस को खेताब फरमाया मौलाना डा० गुलजार साहब ने उन्होंने कहा कि इस्लाम को मानने वाला हर दौर के जालिम की मजमत करता रहेगा। चाहे इसके लिए उसको कितनी बड़ी ही कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। क्योंकि कर्बला में हजरत इमाम हुसैन अ0स0 ने जालिमा की बैयत को ठुकरा कर जालिम के चेहरे से नकाब को उतार दिया। जुलूस का संचालन बिलायत चेरीटेबुल हास्पिटल हमाम दरवाजा के सरपस्त असगर हुसैन जैदी,अलमदार जै0डी0नजमुल नजमी,असलम नकवी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

शाही पुल स्थित गोपीघाट पर शनिवार की रात लगभग 9 बजे लगभग 3 मीटर लम्बा अजगर निकलने से हडक़ंप मच गया।

कीटनाशक पदार्थ खाने दो बेहोश 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के दो स्थानो पर कीटनाषक दवा खाने से दो लोग बेहोश हो गये। बताया जाता है उक्त थाना क्षेत्र मियापुर मोहल्ला निवासी प्रवीण पुत्र अनिल पारिवारिक उलझन कीटनाषक दवा खा लिया जिससे वह अचेत हो गया उसकी हालत को देखकर परिजनों उसे जिला चिकित्सालय पर ले गए जहां पर उसका उपचार चल रहा है। इसी प्रकार से कुद्दुपुर गांव निवासी अशोक पुत्र लाल साहब को परिवार वालो ने जब किसी बात को लेकर डाट पिलाई तो वह क्षुब्ध होकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी और उसे परिजनों उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पर ले गए जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने वितरित किया खाद्य लाइसेंस

जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को नगर के जायसवाल धर्म शाला में छोटे एवं खुदरा व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा विभाग से जारी हुए लाइसेंस को वितरित किया गया।
उक्त मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि यह व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियो के प्रति सजग रहा है

व्यापारियों का शोषण ना हो उसके लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यो ने छोटे एवं खुदरा व्यवसायियो की परेशानिया एवं अधिकारियों के शोषण से बचाव के लिए जी तोड़ प्रयत्न कर लाइसेंस को बनवाया तथा उद्योग व्यापार मंडल ने जगह जगह कैंप लगाकर व्यापारियों को लाइसेेंस मुहैय्या कराया और अब तक लगभग ढाई सौ व्यापारियो का लाइसेंस वितरण हो चुका है।
और आगे भी इसी तरह का कार्यक्रम करके व्यापारियों के हितो की लड़ाई लड़ेगी।

रविवार को पूजी गई स्कंदमाता

जौनपुर। शारदीय नवरात्र में देवी पूजन के लिए श्रद्धालु देवी मंदिरों पर उमड़ रहे हैं। शक्ति पीठ नगला मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों पर भोर से ही मां दुर्गा के पूजन अर्चन के लिए कतारें लग जा रही हैं। रविवार को मां दुर्गा के पांचवां स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। चौकियां स्थित सीता धाम, केवला माता, कालीकुती स्थित, मैहर मंदिर और विंध्याचल धाम मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में भीड़ दिखी। देवी भक्त मां का जयकारा लगाते हुए उनका पूजन कर रहे थे। घरों में भी कलश की स्थापना करने वाले श्रद्धालु पूजन-अर्चन करते दिखे। कस्बों और गांवों के देवी मंदिरों में भी देवी भक्तों की भीड़ रही। भजन कीर्तन किया नवरात्र पर महिलाओं ने घरों में भी भजन कीर्तन कर माता रानी का गुणगान किया। देहात क्षेत्र के मंदिरों में देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान भक्तों ने विशेष पूजा अर्चना की तथा मन्नत मांगी। स्नान आदि से निवृत होकर श्रद्धालुओं का सुबह ही मंदिरों पर पहुंचने का
सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर माता के जयकारों से गूंजायमान होते रहे। वहीं मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। भक्तों की खासी भीड़ नजर आई। आरती के उपरान्त प्रसाद वितरण किया गया।

समाजसेवी का निधन

जौनपुर। समाजसेवी मोहन लाल मिश्र का 84 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया जिसकी जानकारी होने पर रासमण्डल स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुडऩे वाले श्री मिश्र ने मरणोपरांत अपना नेत्रदान भी किया है जो समाज के लिये अनुकरणीय है। सेवा समर्पण संस्थान के नगर अध्यक्ष धर्मवीर मोदनवाल के आवास पर शोकसभा हुई जहां दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना किया गया। 

देवी जागरण 23 अक्टूबर को

जौनपुर। भारत भारतीय दुर्गा पूजा समिति, बदलापुर पड़ाव द्वारा दिनांक 19 अ टूबर 2015 दिन सोमवार को सायं 7 बजे से देवी जागरण का आयोजन किया गया है। जिसमे जौनपुर व अन्य जिलों के कलाकार आकर्षक झांकियों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर करेंगे तो वहीं महिला व पुरूष गायक कलाकार अपनी गायिकी का जलवा बिखेरेंगे। संस्था के मीडिया प्रभारी जितेन्द्र गुप्त ने यह जानकारी दी है।

नहीं मनाया जाएगा अग्रसेन जन्मोत्सव

जौनपुर। अग्रहरि समाज जौनपुर द्वारा आयोजित होने वाले अग्रसेन जन्मोत्सव का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि अहमद खां मंडी के एक अग्रहरि परिवार में एक युवती के आकस्मिक निधन से अध्यक्ष मनोज अग्रहरि ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। यह जानकारी अग्रहरि समाज के जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र अग्रहरि ने दी है।


कायस्थ महासभा की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। अखिल भारतीय कायश्थ महासभा की एक आवश्यक बैठक पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उनके मियांपुर स्थित आवास पर हुई जिसमें आगामी माह में चित्रगुप्त पूजन पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक को सबोधित करते हुए अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चित्रगुप्त हमारे आराध्य है उनकी पूजा हर कायस्थ को करना चाहिए। आगामी 13 नवबर 2015 को होने वाले पूजनोत्सव में पूरे जनपद के कायश्थ समाज को आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी कायश्थ बन्धु एक मंच पर एकत्रित होकर पूजन करे तथा समाज के जो लोग विभिन्न क्षेत्रों में अनाम/अच्छा कार्य कर रहे हैं उन्हें समानित किया जायेगा। कार्यक्रम को अच्छे ढंग से सपन्न कराने के लिए लोगों की कमेटी बनाकर अलग-अलग जिमेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अस्थाना''भइया जी'', प्रदेश मंत्री रवि श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष संजय अस्थाना, अखिलेश श्रीवास्तव, सुनीत श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अमित निगम, हिमांशु श्रीवास्तव, आनन्द मोहन श्रीवास्तव, प्रदेश महिला अध्यक्षा किरन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री सुरेश अस्थाना ने किया। 

सरायहरखू की रामलीला का शुभारभ

जौनपुर। ऐतिहासिक श्री सीताराम धर्ममण्डल सरायहरखू की रामलीला 18 अ टूबर दिन रविवार से शुरू होगी जिसके बाबत सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। इस आशय की जानकारी देते हुये प्रचार मंत्री अमित श्रीवास्तव ने बताया कि लीला का भव्य कार्यक्रम पिछले 84 वर्षों से लगातार होता आ रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने गांव के कायस्थ परिवार का पूरा योगदान है। समिति के वरिष्ठ सलाहकार पवन श्रीवास्तव व संयुक्त निर्देशक ईश्वर चन्द्र श्रीवास्तव ने जनपद के समस्त लीलाप्रेमियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संया में पहुंचने की अपील किया है।

Saturday, 17 October 2015

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से केंद्र सरकार है हैरान

सरकार बोली संसदीय संप्रभुता को झटका 

नई दिल्ली । जजों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग की व्यवस्था करने वाले कानून को खारिज करने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने केंद्र सरकार को हैरानी में डाला है। कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने जहां याद दिलाया है कि यह कानून जनता की इच्छा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था। वहीं पूर्व कानून मंत्री और अब संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसे संसदीय संप्रभुता को झटका भी बताया है। जल्द सरकार इस पर अपने अगले कदम के बारे में फैसला करेगी। सुप्रीम कोर्ट का फैसले आने के कुछ समय के अंदर ही कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि इस फैसले के बाद सरकार (या करेगी, यह पूछने पर उन्होंने कहा, 'लोगों की इच्छा को तो सरकार ने सामने रख दिया था। अब जहां तक आगे के कदम का सवाल है, फैसले को विस्तार से पढऩे, प्रधानमंत्री से मशविरा करने और कानूनी विशेषज्ञों तथा दूसरों से राय लेने के बाद ही कुछ बता सकूंगा।Ó यह कानून पारित होने के समय कानून मंत्री रहे रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने खुद बताया है कि वह तीन नवंबर से कोलेजियम व्यवस्था में सुधार के उपायों को सुनेगा। इससे साफ जाहिर है कि इस व्यवस्था में कुछ गड़बड़ी है। वर्ष 1993 में कोलेजियम व्यवस्था लाने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लिखने वाले जज जेएस वर्मा ने और जस्टिस वीआर कृष्णा अय्यर ने भी कहा था कि कोलेजियम व्यवस्था की गंभीर समीक्षा की जरूरत है।

तीसरे चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं के साथ सम्पन्न

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों के वाहनों को कराया सीज

जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव  के तीसरे चरण के मतदान में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सख्त ब्यवस्था किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी तथा पुलिस अधीक्ष राजू बाबू सिंह सुबह से मतदान केन्द्रो पर चक्रमण शुरू कर दिया।
 चक्रमण के दौरान मछलीशहर विकास खण्ड के कुंवरपुर बूथ पर छोटेलाल पटेल के वाहन को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सौप दिया। क्योंकि उस वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक लोग बैठे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी की टीम के शिकायत भाजपा समर्थी प्रत्याशी विनोद त्रिपाठी हुए और उनके वाहन को सीज कर दिया गया। उक्त गाड़ी पर अधिक लोग बैठे थे। प्रात:काल से मतदान की प्रक्रिया धीरे धीरे शुरू हुई जो दोपहर बाद अचानक
बढऩे लगी। मतदाताओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा में तैनात जवानो को मुसतैद होना पड़ा और उन्हें लाइन में होकर मतदान करने का निर्देश दिया। जगह जगह पर बी०डी०सी०व जिला पंचायत सदस्य पर के प्रत्याशी के समर्थको का गुप्तगू हो रहा था जब सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस गाड़ी पहुंचती थी तो लोग भागने लगते थे तीसरे चरण के मतदान में मुंगराबादशाहपुर,मछलीशहर,सुजानगंज,महाराजगंज,और बदलापुर में मतदान छीट पुट घटनाओं के साथ सम्पन्न हुआ। इन क्षेत्रों में कुछ तो ऐसे मतदान केन्द्र थे जहां पर किसी भी तरह से कोई शिकायत नही थी और पुलिस के जवान मस्ती से बैठे थे जब कि कुछ मतदान केन्द्रो पर पुलिस को नाको चना चबाना पड़ा।
निर्वाचन कर्यालय द्वारा पांच विकास खंडो में मतदान को सम्पन्न कराने के लिए दस जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पांच सुपर जोनल मजिस्टे्रट की तैनाती कर सैकड़ो सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाकर चुनावी जंग में भेजा था मतदान को कुशल पुर्वक सम्पन्न कराने के लिए सम्बेदन शील और अति सम्बेदन शील बूथो पर अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था तैनात की गयी थी तथा थाने दारो को निर्देश दिया गया था कि मतदान में गड़बड़ी करने वालो को चिह्ति कर थाने पर नजर बंद कर लिया जाए।

इस प्रकार से पे्रक्षक की उपस्थिति में मछलीशहर तहसील और बदलापुर तहसील के विकास खंडो में मतदान प्रक्रिया छिट पुट घटनाओं के साथ सम्पन्न हुआ। 

उचित तंत्र से काबू हो सकती ह प्याज़ की कीमत

नीति आयोग ने प्याज़ की महंगाई पर दिए सुझाव 



  • प्याज के पैदावार में वार्षिक 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुयी है लेकिन घरेलू और वैश्विक मांग में उत्पादन से अधिक की वृद्धि हुयी है। प्रति व्यक्ति प्याज की उपल धता वर्ष 2002-03 में चार किलोग्राम थी जो हाल के वर्षों में बढ़कर 13 किलोग्राम पर पहुंच गयी है। इसमें 12 प्रतिशत वार्षिक बढ़ोतरी हुयी है


जौनपुर। रोज - बरोज चढ़ती  उतरती कीमतो से आम जन रोज रूबरू होता हैआखिर इनकी कीमते कैसे काबू में आएं कैसे यह आम जन का प्याज जन-जन की थाली तक पहुंचे यह चर्चा चटीचौराहो से लेकर संसद तक जारी है। नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद का सुझाव गौर तलब है कि प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव को उचित तंत्र और हस्तक्षेप से काबू किया जा सकता है। प्रोफेसर चंद ने नीति आयोग की वेबसाइट पर अपने लॉग में कहा कि इसके लिए किये जाने वाले उपायों में भंडार इंफ्रास्ट्रक्चर, नेफेड जैसी केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा प्याज के भंडारण के साथ ही राज्य स्तरीय एजेंसियों और आम लोगों के भंडारण को भी शामिल किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उ ार प्रदेश जैसे राज्यों में भी प्याज की खेती को बढ़ावा दिया जाना चाहिए और इसे खरीफ सीजन में खेती के विकल्प में रूप में भी पेश किया जाना चाहिए। देश में प्याज के भंडार में लगातार आ रही कमी का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि पैदावार में बढ़ोतरी होने के बावजूद हर तीन वर्ष में प्याज की कीमतों में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। वर्ष 2002-03 में देश में 55 लाख टन प्याज का उत्पादन हुआ था
जो हाल के वर्षों में बढ़कर 1.9 करोड़ टन पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 13 वर्षों में देश में जिससे भारतीय उपभोक्ताओं का प्याज के प्रति लगाव का पता चलता है और इससे प्रत्येक परिवार का बजट भी बढ़ गया है। प्रोफेसर चंद ने कहा कि प्रति व्यक्ति उपल धता में भारी बढ़ोतरी दर्ज किये जाने के बावजूद इसकी वास्तविक कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि घर के बाहर खाने में बढ़ोतरी होने के साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में मांग बढऩे से प्रति व्यक्ति उपभोग में भी बढ़ोतरी हुयी है। इसका मसालेदार खाने में मु य घटक के तौर पर उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बेमौसम बारिश और कारोबारियों की जमाखोरी से प्याज की कीमतों में तेजी देखी गयी लेकिन जब इसकी कीमतें सामान्य स्तर पर आ जाती है सब इसको भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्याज की कीमतों में एक नियमित समय में ही बढ़ोतरी होती है जो कुछ महीने तक रहती है और इसका उचित तंत्र के जरिये प्रबंधन किया जा सकता है। 

बिना प्रचार कैसे मिले हर हाथ रोज़गार

जौनपुर। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के केंद्र यूं तो सुविधाएं आपके द्वार और हर हाथ को रोजगार की परिकल्पना के तहत शहर भर में खोले जा चुके हैं। इनसे बेरोजगारी दूर करने, आम से लेकर खास तक को घर बैठे सुविधाएं दिलाने की मुहिम असरदार बनाकर बड़ा बदलाव लाया जा सकता है लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में जनता व जरूरतमंदों तक सुविधा की जानकारी नहीं पहुंच पाई है। इस योजना को लागू हुए तीन माह हो चुके हैं रोजगार पाने को अब तक चन्द लोगों ने पंजीयन कराए, लेकिन प्रचार के अभाव में अभी तक काम कुछ लोगों को ही मिल सका। ऐसे में तकनीकी कामगारों को भटकना पड़ रहा है। केंद्र सरकार की शहरी आजीविका मिशन में गरीब व मध्यम परिवारों के शिक्षित व प्रशिक्षिण प्राप्त बेरोजगारों का पंजीकरण कर रोजगार दिलाना है। साथ ही घरों व प्रतिष्ठानों में गैर पंजीकृत कामगारों द्वारा असुरक्षा के भाव को समाप्त कर पंजीकृत कामगार उपल ध कराया जाएगा। अधिकांश मजदूरों व चालकों को बुलाया गया है। बेरोजगार ऐसे
कराएं रजिस्ट्रेशन- निर्धारित केंद्रो में सौ रुपये का शुल्क दे पंजीयन कराएं। इसके लिए आईडी, प्रशिक्षित हैं तो उसका दस्तावेज व प्रमाण पत्र, दो फोटो। मकसद- बेरोजगारों को रोजगार उपल ध करना। शहरवासियों को बेहतर सुविधा व सुरक्षा प्रदान करना। घर बैठे विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ देना। यह मिलेगी सुविधा- राज मिस्त्री, बिजली मिस्त्री, प्लबर, बढ़ई, पुताई वाला, ड्राइवर, माली, खाना बनाने वाला टीवी ठीक करने वाला,
ट्यूशन टीचर, गार्ड, सफाईकर्मी, बर्तन साफ करने वाली समेत 59 सुविधाएं मिलेगी। सभी की दरें तय हैं। संस्था को लाभ- शुल्क का दस फीसद धनराशि मिलेगी। धीरे-धीरे लोग योजना से जुडऩे लगे है। घर बैठ ही लोगों को सुविधाएं मिल जाएगी, साथ ही रोजगार भी।

बैंक में नहीं होता कोई लंचटाइम फिर भी करना पड़ता है इन्तेजार

जौनपुर। कोई भी बैंक कर्मचारी आपको लंच टाइम का बताकर काम नहीं रोक सकता है। लंच टाइम के दौरान बैंक पूरी तरह से बंद भी नहीं हो सकता है। ये जानकारी सूचना अधिकार कानून के तहत प्राप्त की गई है। सूरतगढ़ के कमल पारीक द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना के जवाब से पता चला है कि बैंक में लंच
करने का कोई समय निर्धारण नहीं है। फिर भी शहर के तमाम बैंक दोपहर में आधे घंटे का लंच ब्रेक लेते है। जिसमे बैंककर्मी बैंक का कोई काम नहीं करते है। आरटीआई से मिले जवाब में साफ बताया गया है कि प्रत्येक रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को छोड़ हर माह सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बैंक में लेनदेन के काम का समय निर्धारित किया गया है। बैंक कर्मियों के लिए अलग से समय निर्धारत नहीं है लंच करने के लिए बैंक स्टॉफ बारी-बारी से भोजन कर सकते है। जिससे ग्राहकों को असुविधा नहीं होगी। बैंक के इस नियम के बावजूद भी बैंक कर्मचारी ग्रहकों को लंच टाइम का बहाना बता कर काम करने से मना कर देते है जिससे ग्राहकों को इंतजार करना पड़ता है। 

अग्रसेन जन्मोत्सव 18 अक्टूबर को

जौनपुर। अग्रहरि समाज जौनपुर की एक आवष्यक बैठक जिलाध्यक्ष मनोज अग्रहरि की अध्यक्षता में आहूत की गई। इस दौरान अग्रसेन जन्मोत्सव मनाने पर विचार-विमर्ष हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों व अग्रहरि बंधुओं की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 18 अटूबर 2015 दिन-रविवार को अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम का समय दोपहर 3 बजे निर्धारित करते हुए कार्यक्रम स्थल हीरो मोटो वर्कशॅाप, अहमद खां मण्डी सुनिश्चित किया गया। बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष विनोद अग्रहरि, महामंत्री रवीन्द्र अग्रहरि, कोषाध्यक्ष मुकेष अग्रहरि, प्रमोद अग्रहरि सोनू, आदि लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी अग्रहरि समाज के जिला मीडिया प्रभारी
जितेन्द्र अग्रहरि ने दी है।

दो मोहर्रम हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) की कर्बला आमद

जौनपुर। हजरत इमाम हुसैन अ.स.02 मोहर्रम को कर्बला की जमीन पहुँचे। हजरत इमाम हुसैन अ.स. का काफिला रजब माह 28 तारीक को मदीना से रवाना होकर पहुंच,मके से 08 जिल्लाहिज्जा हज को उमरे में त दील करके लबा सफर करके ०2 मोहर्रम को कर्बला पहुँचे,आप को कर्बला तक हुए का लश्कर लेकर आया बाद में
दस मोहर्रम को हुए इमाम हुसैन अ.स. के लश्कर में शामिल हो गया। 02 मोहर्रम की मार्निक घटना जब इमाम हुसैन अ.स. इस वृतान्त को आज की मजलिसो में जाकेहीन विस्तार से पेश किया 02 मोहर्रम की मजलिसो ज्यादास्तर हजरत हुए का नसायब पढ़ा गया इसी क्रम में आज मोहल्ला हमाम दरबाजा में इमामबाड़ा फकीन हुसैन में मजलीस का आयोजन किया गया वदोपरान्त जुलूस निकालकर मातमो अन्जुमनों के हम राह इमाम चौक मु यास हुसैन पहुंचा,जहां पर सैयद मोहमद हसन अध्यक्ष अजादारी काउंसिल ने तकनीक की जुलस अव्यम नाबूत जुलजनाह इत्यादि की शबीहे थी जुलूस इमाम चौक जव्वाद हुसैन होता हुआ वापस आकर इमाम बाड़ा फकीन हुसैन हमाम दरवाजा पर समाप्त हुआ। जुलूस में अजादारी काउंसिल वरिष्ठ कार्यकारणी अध्यक्ष इस पर हुसैन एडवोकेट सुऐब जैदी अनसगन जैदी,अली मजर ईजी,मुसलिम हीरा,व मु तार हुसैन सिजुल हसन एडवोकेट,समीर हसन जैदी जे,डी,आदि लोग उपस्थित थे। अजादारी काउंसिल महासचिव मिर्जा जावेद ने  मनीय से जुलूसो में समय पर ध्यान देने का अनुरोध किया। 

राजूपाल हत्याकांड के गवाह को गोली मारी

इलाहाबाद । बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी ममता पाल के पति राजकुमार उर्फ गुड्डू पाल (40) को शुक्रवार सुबह धूमनगंज के झलवा इलाके में गोली मार दी गई। फायरिंग करने के बाद हमलावर बाइक से भाग निकले। पुलिस ने जख्मी बसपा नेता को रामबाग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले की वजह स्पष्ट नहीं है लेकिन चुनावी रंजिश को लेकर शक है। पुलिस भारतीय किसान यूनियन के नेता और जिला पंचायत सदस्य हरिहर यादव के बेटों समेत तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। गुड्ड पाल राजूपाल हत्याकांड और उमेश पाल अपहरण कांड का गवाह है। मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।1झलवा निवासी राजकुमार पाल बसपा नेता हैं। वह राजू पाल हत्याकांड में प्रमुख गवाह भी है। राजकुमार की प8ी ममता वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी है। उन्हें बसपा का समर्थन हासिल है। इस वार्ड में 13 अक्टूबर को चुनाव हो चुका है। शुक्रवार सुबह करीब 11 गुड्डू इंडियन ऑयल के गेट नंबर पर दो पर पान खाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां काली बाइक से दो युवक पहुंचे और तमंचे से गुड्डू को गोली मार दी। फायरिंग कर हमलावर वहां से भाग निकले। पीठ पर गोली लगते ही गुड्डू इंडियन ऑयल के भीतर भागा। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और गुड्डू को लेकर अस्पताल भागे। कुछ देर में एसपी सिटी, सीओ समेत कई थाने की फोर्स पहुंच गई।

 हालत गंभीर होने पर गुड्डू को एसआरएन से रामबाग स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमले का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हरिहर यादव के बेटे सोनू और मोनू समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 1क्या है हमले का असली कारण 1विधायक पूजा पाल के करीबी गुड्डू पर हमले का असली कारण क्या है इसे लेकर पुलिस भी उलझन में है। 15 दिन पहले गुडडू का गुलफूल प्रधान से झगड़ा हुआ था। शक किया जाता है कि गुड्डू पुलिस का मुखबिर है। इसके अलावा तेल आपूर्ति के लिए वह टैंकर भी चलवाता है। वर्चस्व के लिए गुड्डू कई लोगों को जेल भिजवा चुका है। तेल आपूर्ति को लेकर भी विवाद चल रहा है।

च्च्मां तेरी ममता से दूर क्यों रहूंज्ज् कैसेट लांच

 जौनपुर। नवरात्र में माता रानी के आगमन से जनपद मॉ की गीत में वह भक्ति में लीन है इसी भक्त भावना में जनपद के युवा भजन गायक आशीष पाठक अमृत्य की कैशैट मां तेरी मम्मता से दूर क्यों रहूं। लांच हो गया है इसमें कुल नौ गाने है जिसमें गायलाग यूपी सिंह ने दिया और गाना अशोक मिश्र वशिष्ठï राजपत चतुर्वेदी ने दिया है।

विशेष आकसण में गायक ने एक गीत अपने चाचा जी के उपर गाया है जो चारो तरफ बज रहा है माई चाचा के कौवने घरवा बोलाई लेहलू हो-ज्यादा चर्चित है वह पिया काशी करवट देखाई दा है। उन्होंने बताया कि मेरा नवरात्र में ब्यस्तम कार्यक्रम है-छठवे दिन बरसठी,सातवे दिन मियापुर,मायांजलि संस्था,आठवे दिन ढ़ेलवऊपुर,व नवे दिन मिलशादपुर अमृत की वर्षा करेंगे। 

नायब तहसीदार ने थाने पर बैठकर की बाल पोषाहार की जॉच

जलालपुर। जलालपुर रेलवे फाटक के पास गुरुवार को  पिकअप पर पकडा गया 72 बोरी बाल पोषाहार कि जॉच नायब तहसीलदार केराकत आर0 एन0 सिंह द्वारा देर रात तक जॉच की गयी जॉच के दौरान कुछ बोरियो पर सम्बन्धित गावो का कोड पाया गया और कुछ बोरियो पर कोई कोड अंकित नही था इस सम्बन्ध मे सी0डी0 पी00 ने कहा कि बोरी पर कोड लिखने का कार्य चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने किया है जिसकी वजह से उक्त गलती हुयी है ऐसा पहली बार हुआ है।
गौर तलब हो कि बोरी पर कोड अंकित न होने और थाने पर विभागी रजिस्टर दुरुस्त किये जाने  पिकअप चालक द्वारा दूसरे स्थान पर पोषाहार कि बात स्वीकारने आदि तमाम खामीयो को नजर अंदाज करते हुए सी0डी0 पी00 व उनके कर्मचारी को दोष मुक्त कर दिया।

 जॉच की कार्यवाही का कोरम स्थानीय थाने पर बैठ कर पूरा किया गया इसके अलावा गड़ी पर लदे बोरियो की गिनती और रजिस्टर तथा बोरियों पर अंकित कोड का मिलान नही किया गया। 

चुनावी शराब से एक की मौत

मछलीशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोट के लिए जहां नोट बट रही वही पर खाने पीने के लिए मुर्गा और शराब रात्रि में चल रहा है। चुनावी शराब के कारण क्षेत्र के सराययुसूफ गांव निवासी लक्ष्मण की तबीयत खराब होने लगी और आनन फानन में परिजनो ने उन्हें चिकित्सालय ले गये जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। चिकित्सको का मानना है कि अधिक शराब पीने से इनकी मौत हुई है।

कै प लगाकर मिलेगा शेष मानदेय

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्टे्रट भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन- 2015 के तृतीय चरण में प्रथम बार लगाये गये मतदान कार्मिको को आयोग द्वारा निर्धारित दर से कम मानदेय का भुगतान किया गया है उसे क प्यूटर द्वारा निकालकर उसमें जो अन्तर आयेगा उस अवशेष धनराशि का भुगतान 19 को कलेटे्रट में कै प लगाकर आर0ओ0 के माध्यम से भुगतान किया जायेगा।

चिकित्सक की लापरवाही का खामियाजा भुगता बालक

शाहगंज। झोलाछाप चिकित्सक के कारण एक लक की जान आपरेशन करने से बची अन्यथा वह मौत के मूह में चला जाता। पता चला है कि आजमगढ़ जनपद के थानाफूलपुर के अन्तर्गत मूडिय़ार निवासी रहम तुल्ला का ३ वर्षीय पुत्र बुखार से पीडि़त था जिसका उपचार बगल स्थित एक चिकित्सक कर रहा था। बुखार को दूर करने के लिए उसने एंटी बायटीक इंजे शन लगाया जिसमें सूई टूट गयी। जहा पर सूई लगी थी वहां अचानक फूल गया और दर्द होने लगा। इसके बाद परिजनो ने उसे आजमगढ़ जिला चिकित्सालय ले गये वहां पर चिकित्सको ने उसका एसरे करवाया जिसमें अंदर कुछ चीज होने की पुष्टि हुई। परिजनो ने बाद मेकं उसे कस्बा स्थित एक नर्र्सिंग होम में भर्ती कराया जहां पर सर्जन ने आपरेशन कर टूटी हुई सूई को बाहर निकाला।

त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक 19 को

जौनपुर। इस वर्ष नवरात्र 13 अटूबर 2015 से प्रार भ है तथा महाष्टमी 20 अटूबर को, नवमी एवं दशहरा का पर्व 21 व 22 अटूबर को मनाया जायेगा। इस वर्ष मुहर्रम चन्द्र दर्शन के अनुसार 15 से प्रार भ होकर 24 अटूबर तक रहेगा। नवरात्र,दशहरा व मुहर्रम को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में स पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला शांति समिति की बैठक जिला मजिस्टे्रट भानुचन्द्र गोरूवामी की अध्यक्षता में 19 को अपरान्ह 4 बजे कलेटे्रट सभागार में आयोजित की गयी है।