विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Monday, 8 October 2018

जौनपुर : लायन्स क्लब जौनपुर ने ज़रूरतमंद लोगो को राशन वितरित किया


जौनपुर । लायन्स क्लब द्वारा सेवा सप्ताह के अन्तर्गत ज़रूरतमंद लोगो को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से स्थान मरदानपुर बस्ती में राशन वितरित किया गया।
संस्था अध्यक्ष अशोक मौर्य ने आये हुए लोगो का स्वागत किया| इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर ने कहा कि भूख से पीड़ित लोगो को राहत पहुंचाना ही सच्ची सेवा है, भूख और कुपोषण वास्तव में दुनिया भर में स्वास्थ्य के लिए नम्बर एक समस्या व जोखिम है, लेकिन लायन्स क्लबो द्वारा भूख से निवृत्ति के लिए भूखे लोगो को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किये जा रहे सेवा कार्य बहुत ही सराहनीय है| सेवा सप्ताह चेयरमैन महेन्द्र नाथ सेठ ने बताया कि पूरे विश्व में भूख व कुपोषण की समस्या के निदान हेतु लायन्स क्लब इन्टरनेशनल द्वारा “रिलीविंग द हंगर” नामक योजना को प्रमुख रूप से शुरू किया है, जिसके अन्तर्गत लायन्स क्लबो द्वारा ज़रूरतमंदो को भोजन व राशन उपलब्ध कराते हुए राहत पहुंचायी जा रही हैं । 

इस अवसर पर शत्रुघन मौर्य, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, शैल मौर्या, अशवनी बैंकर, राम कुमार साहू, सुरेश चन्द्र गुप्ता, अभिषेक बैंकर, लियो अध्यक्ष सिद्धार्थ मौर्य, राजेन्द्र कपूर, अरूण त्रिपाठी, मदन गोपाल, राजेश गुप्ता, विवेक सेठ, डा विकास रस्तोगी, अनिल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे|

जौनपुर : ऐतिहासिक अलम नौचन्दी व जुलुस-ए-अमारी 11 अक्टूबर को।

जौनपुर समाचार नेटवर्क ।

जौनपुर। अलम नौचन्दी व जुलुस ए अमारी जो की पूर्वांचल ही नहीं विश्व में अपना महत्त्व रख रहा है जो 77 वर्ष से लोगो की मनोकामना  को पूरा करता हुआ चमत्कारी अलम व अमारी का जुलुस आने वाला  गुरूवार को स्थानी मो0 पुरानी बाजार के इमामबारगाह मीर् बहादुर अली मरहूम दालान में एक विशाल मजलिस का आयोजन जिसमे कई वक्ता गढ़ के बाद विश्व के नामी शिया धर्म गुरु मौलान सय्यद कल्बे जव्वाद साहब पड़ेंगे इसके बाद चमत्कारी जुलुस ए अलम अमारी ज़ुल्ज़नाह व झूला निकाला जायेगे जिसके साथ शहर की  व बाहर की अंजुमने नौहा मातम करती हुई जब इमामबाड़ा मीरघर पहुचेगी तो वहा एक दर्दनाक मन्ज़र अलम को ताबूत ए सकीना से मिलाया जायेगा जुलुस अपनी सभी अंजुमनों के साथ कई जगहों से होता हुआ सदर इमामबाड़ा में पहुचने पर अंतिम तक़रीर होगी बाद में अमारी महिलाओ के घेरे में नौहा मातम करती हुई ठंडी की जायेगी ये प्रोग्राम रात 12 बजे समाप्त हो जायेगा ये जानकारी अध्यक्ष नौचन्दी अलमदार हुसैन रिज़वी ने व  सयद शहनशाह हुसैन एडवोकेट ने दी ।

Friday, 5 October 2018

जौनपुर : जयप्रकाश गुप्ता की पुस्तक 'दिंगत दीप' का कैबिनेट मंत्री ने किया विमोचन

जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के मेढ़ा गांव निवासी अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता द्वारा रचित पुस्तक दिंगत दीप का विमोचन कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रतापगढ़ जिले के शिवसत गांव में एक समारोह में किया। इस मौके पर श्री गुप्ता ने बताया कि वह पुस्तक कारगिल युद्ध में शहीद रामेन्द्र प्रताप सिंह की याद में तोरणद्वार विषय पर आधारित है।
 भारतीय वायु सेना में चयन होने पर वर्ष 1979 में प्रशिक्षण प्राप्त कर सेवारत हुए। सेवा काल में प्राइवेट बी-काम (दिल्ली विवि) एवं एम.ए. अर्थशास्त्र (मद्रास विवि) की डिग्री प्राप्त की। सन् 2006 में चयन बोर्ड इलाहाबाद द्वारा अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता के रूप में सेवा श्रम इण्टर कालेज  ढिंढुई प्रतापगढ़ के लिए चयनित हुए।

 गौरतलब हो कि ‘दिगंत दीप’ के रचनाकार जय प्रकाश गुप्ता का जन्म 01 अप्रैल सन् 1961 को ग्राम मेढ़ा जौनपुर (उ.प्र.) में हुआ। स्थानीय विद्यालय में प्राथामिक शिक्षा के बाद श्री कृष्ण इण्टर कालिज गजेन्द्रपुर से हाईस्कूल एवं राम चरन सिंह इण्टर कालिज रवनियां सुलतानपुर उ.प्र से इण्टर पास करने के बाद सन् 1978 में पिता कर्मचन्द्र गुप्ता एवं माता श्रीमती धनराजी देवी के निर्देश पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। 


Thursday, 4 October 2018

जौनपुर : सोमवार तक शिक्षा प्रेरको का पूर्ण संख्यात्मक विवरण निदेशालय को उपलब्ध कराया जाय :- राज यादव



जौनपुर । आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भारत सरकार में लेखों के निस्तारण हेतु दिनांक 27 सितम्बर को हुई बैठक में भारत सरकार निदेशक के निर्देशानुसार साक्षर भारत कार्यक्रम योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षा प्रेरको का विवरण  दिनांक 8 अक्टूबर तक साक्षरता निदेशक को  उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।
जिसके जबाब में साक्षरता वैकल्पिक शिक्षा उर्दू एवम प्राच्य भाषाएँ उत्तर प्रदेश लखनऊ निदेशक ने  द्वारा दिनांक 3 अक्टूबर को एक शासनादेश जारी कर उत्तर प्रदेश के  समस्त जिला के शिक्षा विवरण मांगा गया है।
अतः आप सभी मण्डल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवम सक्रिय प्रेरक साथियों से अनुरोध किया जाता है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्यवक,एवम ब्लॉक समन्यवक से मिलकर 8 अक्टूबर तक निदेशालय को विवरण उपलब्ध कराने का कष्ट करें ताकि ताकि मानदेय भुगतान को लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

जौनपुर : स्व: रविभूषण त्रिपाठी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, कक्षा 6 से 12 तक विद्यार्थी ले सकते है भाग..

(जगतगंज ) जौनपुर ।  स्व: रविभूषण त्रिपाठी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन । कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी ले सकते है भाग.. प्रथम पुरस्कार साईकिल, द्वितीय मोबाइल फोन, तृतीय शील्ड और 50 सांत्वना पुरस्कार । फॉर्म शुल्क 100 ₹ । अधिक जानकारी के लिए 8381982624 पर संपर्क करें।
 

जौनपुर : पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने लगाई फांसी

तेजी बाजार(जौनपुर) । महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा में बिहार निवासी एक राज मिस्त्री  उमेश कुमार उर्फ महतो(43 वर्ष)
ने पत्नी से  हुए विवाद विवाद के बाद कमरे में जाकर रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। मौके पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणो ने दरवाजा तोड़ कर नीचे उतारा तो निजी चिकित्सक ने मौत की पुष्टि किया।लेकिन मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस उसे महराजगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर यूवी सान्याल ने जांच के बाद राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया।

जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत


(चंदवक)जौनपुर।क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी वृद्ध की बुधवार रात करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
बताते है कि हिसामपुर गांव निवासी राम लखन मौर्य (75)घर से कुछ दूरी पर स्थित पम्पिंग सेट पर रोज़ की भांति थे लाइट आने पर पम्पिंग सेट चालू करने के लिए स्टार्टर की बटन ज्योहीं दबाना चाहा स्टार्टर में प्रवाहित विद्युत करेंट की चपेट में  आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

Wednesday, 3 October 2018

रिक्शे वाला



🔶 *एक बार एक अमीर आदमी कहीं जा रहा होता है तो उसकी कार ख़राब हो जाती है। उसका कहीं पहुँचना बहुत जरुरी होता है। उसको दूर एक पेड़ के नीचे एक रिक्शा दिखाई देता है। वो उस रिक्शा वाले पास जाता है। वहा जाकर देखता है कि रिक्शा वाले ने अपने पैर हैंडल के ऊपर रखे होते है। पीठ उसकी अपनी सीट पर होती है और सिर जहा सवारी बैठती है उस सीट पर होती है।*

🔷 *और वो मज़े से लेट कर गाना गुन-गुना रहा होता है।* वो......Read More Please Click
👇👇👇👇👇
http://awgpskj.blogspot.com/2016/03/blog-post_4.html

जौनपुर : गांधी जयंती पर साहू कल्याण समिति ने निकाला भव्य शोभायात्रा


जौनपुर। साहू कल्याण समिति जौनपुर (साहू क्लब) द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ साहू धर्मशाला से राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ,पूर्व नगर विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी सदैव हमारे लिए अनुकरणीय रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे महात्मा गांधी की प्रेरणा से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए साहू कल्याण समिति की प्रशंसा की।

शोभायात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर और साहू बाल शिक्षा सदन के छात्र छात्राएं बैंड बाजे के साथ आगे-आगे चल रहे थे। शोभायात्रा में भारत माता, महात्मा गांधी, सुबाष चंद्र बोस व स्वच्छता ही सेवा विषयक झांकी निकाली गई। जो सब्जी बाजार, कोतवाली चहारसू, हरलालका रोड, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज, नखास होते सद्भावना पुल पर समाप्त हुई। फ्रैण्ड ग्रुप ट्रस्ट द्वारा सलमान शेख के नेतृत्व में कोतवाली चौराहा पर स्वच्छता ही सेवा विषयक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त ने किया। इस दौरान साहू समाज व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे। जेसीआई जौनपुर क्लासिक, रोटरी क्लब, श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति, लायंस क्लब सूरज ने शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह स्टाल लगाकर जलपान की व्यवस्था किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अनिल गुप्त, मिशोरी लाल गुप्त, मोती लाल गुप्त, इं. रमेश चंद्र गुप्ता, जय प्रकाश गुप्त, अरविंद बैंकर, घनश्याम साहू, सुशील कुमार वर्मा एडवोकेट, सतीश चंद्र गुप्त, राजेश गुप्त पत्रकार, श्याम मोहन अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, सर्वेश जायसवाल, आशीष गुप्ता, संतोष साहू बच्चा, निखिलेश सिंह, चंद्रशेखर जायसवाल, कृष्ण गोपाल गुप्ता एडवोकेट, रवि मिंगलानी, मधुसूदन बैंकर, केके जायसवाल, चंद्रशेखर निषाद, शशांक सिंह रानू, यशपाल गुप्ता, सविता अंशुमान, शैल मौर्या, प्रीति गुप्ता, स्वतंत्र कुमार साहू, संजीव साहू, अवनींद्र तिवारी, बनवारी लाल गुप्ता, विद्याधर राय,दीपक सिंह पत्रकार,सुधीर बोल बम, विजय गुप्ता, महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, मंत्री सिद्धार्थ साहू, योगेश साहू, अनिल एडवोकेट, प्रशांत एडवोकेट, जगदीश प्रसाद, शिवशंकर मुन्ना आदि उपस्थित रहे ।

Tuesday, 2 October 2018

जौनपुर : बिना हथियार उठाये अंग्रेजो को बाहर का रास्ता दिखाया था राष्ट्रपिता ने : राज यादव



जौनपुर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर जिला उपाध्यक्ष व युवा भारत पतंजलि जौनपुर जिला महाविद्यालय प्रभारी राज यादव ने प्राथमिक विद्यालय कोहड़ा विकास खण्ड करंजाकला व रामजानकी शिक्षण संस्थान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के दृतीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे जो बिना हथियार उठाये भारत से अंग्रेजो को बाहर का रास्ता दिखाये थे साथ ही साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिये वकालत भी की। उन्होंने साबरमती आश्रम में अपना जीवन गुजारा और परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाल पहनी जिसे वे स्वयं चरखे पर सूत कातकर हाथ से बनाते थे। उन्होंने सादा शाकाहारी भोजन खाया और आत्मशुद्धि के लिये लम्बे-लम्बे उपवास रखे।
श्री यादव ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का  देहावसान हो जाने के बाद साफ सुथरी छवि के कारण लालबहादुर शास्त्रीजी को   देश का प्रधानमन्त्री बनाया गया।
शास्त्री जी को  सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिये मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर दिनेश कुमार सिंह, राय साहब  यादव, वंदना चौधरी, विकास योगी, अजय विश्वकर्मा, महेन्द्र विश्वकर्मा, शिवम, सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

जौनपुर : हाइवे सड़क की चकरोड जैसी हालत ।



जौनपुर । देश के विकास के लिये यातायात की उचित व्यवस्था बहुत मायने रखती है । लेकिन जौनपुर शहर से मिर्ज़ापुर को जोड़ने वाले रसैना से पकड़ी बाईपास मार्ग की हालात इस कदर बदतर है, कि जबतक कोई बड़ा हादसा न हो जाये तबतक प्रशासन की नींद नही खुलेगी ।
रसैना (शिवसहाय तिराहा) से पकड़ी ब्लॉक तक बने रोड पर भारी वाहनों के आवागमन के कारण दोनों छोर की सड़कें दब गयी है, और एक - एक फीट का गड्ढा हो गया है । रसैना तिराहे के ठीक मध्य में लगभग 20 मीटर का लम्बा गड्ढा हो गया है, और सड़क से ढेर सारे बालू और मिट्टी भी हरदम उड़ते रहते है । बालू के फैलाव के कारण दो पहिया वाहनों के फिसल कर गिरने का डर निरन्तर बना रहता है । भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क जल्दी टूट रही है । लेकिन सड़क के जिम्मेदार ठेकेदार बेपरवाह है ।
यह बाईपास सड़क सिटी स्टेशन पर बन रहे ओवर ब्रिज के कारण रसैना से पकड़ी तक भारी वाहनों के लिए बनाई गई थी । भारी वाहनों का गुजरना यानी सड़क के समयसीमा से पहले टूटना बिखरना, लगभग पाँच किलोमीटर के इस सड़क के दोनों तरफ की पटरियां भी धँस गयी है । सड़क चौड़ी न होने की वजह से दो भारी वाहन एक साथ गुजर नही सकते । इस मार्ग पर आवागमन ज्यादा रहता है इस लिए इसकी निरन्तर देखभाल की जरूरत होती है लेकिन जबतक कोई हादसा न हो जाये तब तक जिम्मेदारों की नज़र नही पड़ती ।  यह मार्ग भारी माल वाहनों को जौनपुर शहर, इलाहाबाद और लखनऊ आदि शहरों को जोड़ती है ।

Monday, 1 October 2018

जौनपुर (मडियाहूँ) । शीतलगंज पशुचिकित्सालय पर लटका मिला ताला





जौनपुर (शीतलगंज) 30 सितम्बर । पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर निष्क्रिय प्रशासन को टीकाकरण के लिए मौका पर मौका देने के बावजूद भी स्वास्थ महकमा बेजुबानों को कागज़ पर स्वस्थ कर आला अधिकारियों को चिट्ठा सौंप रहा है । लेकिन जौनपुर समाचार टीम के संवाददाता जमीनी तहकीकात करने के लिए हर क्षेत्र में जा रहे है । इसी क्रम में (रविवार) शीतलगंज मडियाहूँ से सचिन समर की रिपोर्ट..
 बेजुबाँ कहते हो लेकिन बेजुबाँ नही है, निगाहें मिलाओ तो भी मेरे दर्द का पता चल जायेगा । खुरपका और मुंहपका जैसे गम्भीर रोगों के लिए पशुओं के दर्द का जिम्मा कौन लेगा, टीकाकरण को समय से पूरा क्यों नही किया जाता है ? माहमारी फैलने के बाद भी पशुचिकित्सक इतने लापरवाह कैसे हो सकते है क्या उन्हें किसी का डर नही? या उनका शासन में मजबूत पकड़ है ? आपातकालीन स्थिति में भी अस्पताल बन्द क्यों रहते है ? ऐसे कई सवाल थे पशुपालकों के जब हमारे संवाददाता ने उनसे बात की । 
पाली ग्राम सभा के प्रधान अमरनाथ यादव ने बताया कि गांव में इस प्रकार की कोई भी बीमारी नही है और टीकाकरण भी समय - समय पर होता रहता है । जबकि ग्रामवासियों ने अभी तक टीकाकरण न होने की बात कही ।  पाली गांव निवासी पुलक यादव का कहना था कि पशुओं के इलाज के लिए आपातकालीन व्यवस्था के नाम पर यहाँ कुछ भी मौजूद नही है, सरकारी डॉक्टर किसी भी आपात स्थिति में गाँव में आने से कतराते है । खुरपका और मुंहपका रोग के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि हम पशुपालक अपने पशुओं को साफ- सुथरा रखते है क्योंकि यह रोग गन्दगी से फैलता है इधर इस रोग का प्रकोप तो नही है लेकिन बचाव के लिए टीकाकरण अनिवार्य होता है जो कि अभी तक इधर नही हुआ है । 

जौनपुर समाचार के संवाददाता जब शीतलगंज ब्लॉक पर पहुँचे तो वहाँ पशु अस्पताल पर ताला लटकता हुआ मिला । बगल के कुछ नागरिकों से पूछने पर पता चला कि सभी चिकित्सक टीकाकरण के लिए गाँव में गये है । उनसे सम्पर्क बनाने के लिए दीवार पर लिखे गये नंबर भी खुरच दिए गये है। किसी तरह वहाँ के पशु चिकित्सक आर. बी. त्रिपाठी से सम्पर्क हुआ उनके मुताबिक मडियाहूँ ब्लॉक के अंतर्गत कुल 99 ग्रामसभाओं में 10900 के करीब पशुओं का टीकाकरण हो चुका है और अभी आगे भी किया जा रहा है । अस्पताल क्यों बन्द है जबकि एक वेटनरी फार्मासिस्ट को अस्पताल पर होना अनिवार्य है ? इस सवाल पर डॉ साहब इधर उधर की बातें करने लगे उन्होंने कहा कि वेटनरी फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार सिंह भी गांव में गये हुए है ।  उनका कहना था कि अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है उसी के बगल में नये भवन का निर्माण कार्य हो रहा है जल्द ही उसमे शिफ्ट कर सब व्यवस्थित कर लिया जायेगा । जौनपुर समाचार की टीम को अस्पताल पर पहुँचने की सूचना पर शैलेंद्र कुमार सिंह ने सम्पर्क किया, जब संवाददाता ने उनके अस्पताल पर तालाबंदी का कारण पूछा तो उन्होंने आढ़ा - टेढ़ा जवाब दिया उन्होंने कहा कि मैं गाँव में जाकर टीकाकरण करवा रहा था । आश्चर्य की बात ये है कि वे ईमानदारी की बात कर रहे थे या बहानेबाजी। किसी भी आपातचिकित्सा के लिए किसी जिम्मेदार चिकित्सक का अस्पताल पर न होना घोर लापरवाही है । इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा ? 

ठेला दुकानदारों चलते फिरते रहा करो, एक जगह मत लगाओ जाम

जौनपुर । मुंगराबादशाहपुर के नवान्तुक थाना प्रभारी निरीक्षक शशी भूषण राय ने रविवार की  शाम  पुलिस बल  के साथ रूट मार्च कर  मुंगरा नगर का भ्रमण कर  नगर की सड़को पर किये गये अतिक्रमण को अबिलम्ब  हटवाने का निर्देश दिया | प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व निकले रूट मार्च को देख लोगो सशंकित हो गये तथा उनमे  हड़कम्प मच गया | रूट मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने  नगर की सड़को पर एक जगह ठेला लगा कर सड़क जाम की स्थिति पैदा करने वाले ठेला दुकानदारो को चलते फिरते रहने की सख्त हिदायत दी | उन्होने  नगर की सड़को पर दुकान फैला कर अतिक्रमण करने वालो को भी कड़ी चेतावनी देते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया | थाना प्रभारी की इस कार्यवाही से अतिक्रमण करने वालो मे हड़कम्प मच गया ।

तुम बड़े रेस्टोरेन्ट में बैठे थे, तुम्हें प्लेट सफाचट नही करना चाहिए था..

सचिन समर की कलम से..


तुम बड़े रेस्टोरेन्ट में बैठे थे, तुम्हें प्लेट सफाचट नही करना चाहिए था, तुम्हे सभी सब्जियों को थोड़ा - थोड़ा छोड़ना ही चाहिए था ! जबकि तुम खाना चट करने के साथ ही अपनी अंगुली में लगे चावल को भी सबके सामने ऐसे खा रहे थे कि कभी खाना मिला ही नही हो तुम्हें ! ये तुम्हारे गंवारपन को दिखता है तुम अब बीएचयू के छात्र हो, श्री रेस्त्रां से लौटते हुए मेरे मित्र ने कहा ।

 मुझे उसकी बात सुनकर हँसी आयी लेकिन मैंने कुछ नही बोला ! वह बोलता रहा जब बड़े लेवल पर और बड़े होटलों में जाओगे तो लोग तुम्हे इस तरह खाता देखकर हसेंगे तुम्हारे खाने के अंदाज को जल्द ही सुधारना चाहिए और कहीं बड़े जगह खाना खाओ तो प्लेट में खाना छोड़ोगे तभी बड़े आदमियों में गिनती होगी तुम्हारी । इतना कहना ही था कि मेरा गुस्सा फूट पड़ा "नही बनना हमे बड़ा आदमी तुम्हे पता है विश्व में कितने लोग भूखे मर रहे है विश्व की छोड़ो हमारे इस कृषि प्रधान देश भारत में हर साल हजारों - लाखों को एक साँझ का भोजन मिलना कितना कठिन है, कितने भात- भात कह कर मर जाते है ! कितने कूड़े के ढेर में से बीन - बीन कर खा रहे है ! और तुम प्लेट में खाना छोड़कर अपना बड़प्पन दिखाने के लिए कह रहे हो ! अगर यहाँ पर इस तरह बड़ा आदमी बनना है तो हम छोटे ही ठीक है लेकिन थाली में एक दाना भी नही छोड़ेंगे..!" लेकिन तुम्हारे बीएचयू के दोस्तों ने भी तो प्लेट में ढेर सारा खाना छोड़ा था, उसने दुबारा खुद को सही साबित करने की कोशिश की । मुझे नही पता उन लोगों ने क्यों छोड़ा लेकिन हाँ मैं इतना जरूर जानता हूँ कि उन्हें ऐसा नही करना चाहिए था, अगर वे मेरे पुराने मित्र होते तो मैं इस बात पर उनसे बहस जरूर करता मैंने तो ये भी सोचा था कि उस खाने का पार्सल ले लें तो किसी भूखे का पेट तो भरेगा कम से कम लेकिन ऐसा सम्भव नही हो सका ।  मैंने अपने मित्र को बनारस में चल रहे #रोटी_बैंक के बारे में बताया और साथ ही गूगल कर भुखमरी में भारत का स्थान जानने को कहा... और फिर मैं यादों के उस शहर में खो गया... जो मेरे गांव में बसता है.. कैसे सार्वजनिक भोज में भी लोग नीचे बैठकर चाव से पत्तल पर खाते हैं और अन्न का हर एक दाना इस तरह से निगलते हैं जैसे कुदरत ने उसको इसको इन्हीं के लिए बनाया है...!

जौनपुर (जफराबाद) । झोले में थी लाश, पुलिस के आते ही हो गयी गायब !



जफराबाद (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के हौज गिरी बस्ती में स्थित आम के बाग में रविवार को देर शाम झोले में एक लाश फेंकी पाई गई। कपड़े के झोले से बहुत अधिक दुर्गंध बदबू आ रहा था। जिसकी सूचना पर वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए। दुर्गंध से बचने के लिए ग्रामीणों ने उक्त झूले को डंडे में फंसा कर पास में स्थित रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। डर के मारे किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दिया। इस बात की जानकारी सोमवार को सुबह गांव के युवक रतन सिंह परमार को हुई। उसने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना पर रविवार को सुबह चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। गांव वालों की निशानदेही पर झाड़ियों में तलाश करने पर झोला तो मिला पर उसमें से लाश नदारद थी। गांव वालों के साथ चौकी इंचार्ज ने लाश को ढूंढने का बहुत प्रयास किया लेकिन मौके से लाश बरामद नहीं हुई। गांव वालों ने बताया कि उक्त झोले में किसी मासूम बच्चे को टुकड़ों में काटकर फेका गया था। लाश किसकी थी, कौन फेंका था,इस बात की पुष्टि कोई भी ग्रामीण नहीं कर पाया। पूछे जाने पर ग्राम प्रधान भृगु नाथ सिंह ने बताया कि लाश के टुकड़ों तथा हड्डियों से यह प्रतीत हो रहा था कि वह लाश किसी जानवर का नहीं बल्कि मासूम का ही था। अब सवाल इस बात का है कि आखिर वह लाश कहां चली गई। पुलिस ने अनुमान लगाया कि रात के समय जानवरों ने खा लिया होगा। दूरदराज तक झाड़ियों में पुलिस ने बहुत तलाश करने का प्रयास किया पर कुछ भी हाथ नहीं लगा।

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मी की मौत


 
जौनपुर (सुरेरी) । रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर औरा बाजार के समीप सोमवार की सुबह लगभग 8:30 बजे ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में बैंक कर्मी की मौत हो गई। वहीं पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गई।
       जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी 27 वर्षीय अमित पाल पुत्र ओंकार नाथ पाल मड़ियाहूं स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में कार्यरत था। रोज की भांति सोमवार की सुबह युवक अपनी मोटरसाइकिल से मड़ियाहूँ की तरफ जा रहा था वह जैसे ही यादव नगर बाजार के समीप पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाजार वासियों व ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके की नजाकत को भांपते हुए वहां से फरार हो गया। वही पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गई। सूचना पर मृतक के परिजन भी रामपुर थाने पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा स्थानीय थाने पर कोई भी तहरीर नहीं दी गई थी। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रामपुर प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था ट्रक को कब्जे में लेकर मालिक व ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Sunday, 30 September 2018

जौनपुर : रामदयालगंज सई नदी में युवक ने लगाई छलांग, लापता



जौनपुर । रामदयालगंज सई नदी में आज एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली । शव को अभी तक नहीं खोजा जा सका है । प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक युवक साइकिल से आया और साइकिल खड़ी कर नदी में छलांग लगा दिया । युवक की लाश को खोजने के लिये मल्लाह जाल लगाकर प्रयास कर रहे है । दो थाने का मामला होने के कारण दोनों थानों की पुलिस दूर-दूर खड़ी है।  मड़ियाहूं एवं लाइन बाजार पुलिस मौके पर मौजूद तो जरूर हैं, लेकिन इस केस में दिलचस्पी कम ले रही हैं।  समाचार लिखे जाने तक लाश को खोजा नहीं जा सका है..

Saturday, 29 September 2018

जौनपुर : जौनपुरवाशियों के लिए योगी अचल हरिमूर्ति का महत्वपूर्ण सन्देश...




जौनपुर । स्वस्थ और समृद्ध भारत के निर्माण हेतु पतंजलि योग परिवार जौनपुर गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी दो अक्टूबर से छब्बीस अक्टूबर तक टीडी इन्टर कालेज जौनपुर में पच्चीस दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहा है जिसमें आप सभी गुरू भाई और बहनों को हम सादर आमंत्रित करता हूँ।
इस प्रशिक्षण में साधकों को पूर्णतः योग के क्रियात्मक एवं सैद्धांतिक पक्षों में दक्ष बनाया जाता है । हर उम्र के साथ रोगानुसार विविध प्रकार के आसन,व्यायाम, ध्यान और प्राणायामों सहित पंचकर्म और षष्टकर्म जैसी विधाओं को कुशलता पूर्वक सिखाया जाता है।योगाभ्यास के माध्यम से खुद के साथ पूरे परिवार व समाज को स्वस्थ बनानें के लिए यह पच्चीस दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर बेहद ही लाभदायक होता है। हमारे गुरू भाई और बहनों के लिए इस तरह का प्रशिक्षण और भी लाभान्वित करनें वाला होता है क्योंकि योग की यह प्राचीनतम विधा हम लोग अपने-अपने विद्यालयों पर बच्चों को बचपन से ही योग की संस्कारशाला में संस्कारित करनें के उद्देश्य से कर सकते हैं।मोटापा,मधुमेह, बीपी, ह्रदय, अनिद्रा, बेचैनी, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का पूर्णतः समाधान इस शिविर में होता है।
सामान्यतः इस पच्चीस दिनों में दस किलो वजन और दो इंच कमर को कम करनें की गारंटी मैं लेता हूँ ।
एक बार पुनः आप सभी के साथ आप सभी के सुपरिचितों को इस विशेष योग प्रशिक्षण शिविर में सादर आमंत्रित करता हूँ ।

जौनपुर : डेंगू से मौत के बाद भोगीपुर कठार पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम



जौनपुर । महराजगंज थाना क्षेत्र के भोगीपुर कठार गांव में डेंगू पीड़ित मो.फारूक(55 वर्ष) की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर दर्जनों वुखार पीडित लोगों के रक्त के नमूने लिये।
मिली जानकारी के अनुसार डेंगू से अधेड़ की मौत का समाचार छपने के बाद गांव में पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम ने गांव में दर्जनों बीमार लोगों के रक्त के नमूने लिए।इस दौरान आवश्यक दवाओं का भी वितरण किया गया। मोहम्मद काजू ने यह कहते हुए टीम का विरोध किया कि गांव में कभी भी मच्छर रोधी दवा का छिड़काव नहीं किया गया।वहीं दूसरी ओर एनम एवं ग्राम प्रधान मोहम्मद माशूक का कहना है पिछ्ले वर्ष दवा का छिड़काव हुआ था।इस वर्ष दवा न मिलने के कारण  छिड़काव नहीं हो सका था।ऐसे में डा. यूवी सान्याल ने ग्राम प्रधान एमिनेम को गांव में एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। लोगों को बारे में इकट्ठा पानी प्रतिदिन बदलने का निर्देश दिया।वहीं साफ सफाई एवं स्वच्छता के लिए विशेष अभियान  चलाने की ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों से अपील किया।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी  का कहना है जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम था। लेकिन फाइनल जांच रिपोर्ट किट न मिलने के कारण इस पर संशय बरकरार है। फिलहाल गांव में डेंगू रोधक सभी उपाय किए जा रहे हैं। इसके लिए लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत है।

जौनपुर । बरसठी खण्ड शिक्षा अधिकारी के फिर आकस्मिक निरीक्षण मे पाच अध्यापक गायब।



सभी का वेतन काटने की संस्तुति।

मंगलवार को दस अध्यापक निरीक्षण मे थे गायब।

बरसठी ( जौनपुर ) : 28 सितंबर।बरसठी विकास खण्ड मे अध्यापकों का विघालय न आने का सिलसिला जारी है बीईओ के बुधवार को निरीक्षक मे आठ अध्यापकों के न आने पर कार्रवाई चाल ही रही थी कि शनिवार विघालय निरीक्षण को फिर पाच अध्यापक विघालय से गायब रहे।खण्ड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव के आकस्मिक निरीक्षण मे क्षेत्र के ग्यारह विघालयो के निरीक्षण मे पाच अध्यापक कई दिनो से गायब मिले जिसको संज्ञान मे लेते हुए बीईओ ने वेतन काटने की संस्तुति बेसिक शिक्षा अधिकारी से किया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी की इस कार्रवाई से फिर गायब रहने वाले अध्यापकों मे खलबली मची हुई है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव शनिवार को क्षेत्र के कई विघालयो का आकस्मिक निरीक्षण किया तो कई अध्यापक बिना सूचना के कई दिन से गायब देख सन्न रह गये। जिसमे काशीपुर प्राथमिक विद्यालय के हरिशंकर यादव झिगुरिया से रिनू देवी भगवानपुर से शैलेन्द्र पाठक कोहडा से रागिनी वर्मा विघालय छोडकर गायब रही साथ मे बीईओ ने पाली मनीपुर धरमदासपुर हरद्वारी विघालयो का निरीक्षण किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि सभी अध्यापक बिना सूचना के ही विद्यालय से गायब है हम सभी पाचो  लोगो का वेतन काटने की संस्तुति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कर दिया हू।और उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी भी कई अध्यापक के न आने की सूचना मिल रही है हम फिर आकस्मिक निरीक्षण करके उनके खिलाफ कार्रवाई करेगे। बीईओ के इस कार्रवाई से विघालय छोड गायब रहने वालो अध्यापकों मे खलबली मची हुई है।बीईओ के एक सप्ताह को दूसरी बार कार्रवाई करने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जौनपुर । ट्रांसफार्मर न बदलने पर आंदोलन की चेतावनी



मीरगंज(जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के सिरौली गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते गांव में लगा नलकूप भी नहीं चल रहा है। जिससे किसानों के सिचाई का कार्य प्रभावित हो गया है। गर्मी और उमस के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 1912 नंबर पर कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह सड़क जाम के लिए बाध्य हो जाएंगे

जौनपुर। धान के खेतों की सिचाई के लिए किसान परेशान


    
मीरगंज(जौनपुर) क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में इन दिनों लो वोल्टेज की समस्या से विद्युत उपभोक्ताओं के समक्ष घोर परेशानी खड़ी हो गई है। स्थिति यह है कि लोगों के फ्रिज-टीवी न केवल निष्क्रिय हो गए हैं बल्कि पेयजल के लिए भारी मुशीबत का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के पास इस समस्या के लिए जवाब तो है लेकिन इसका निदान नहीं है। 
लो वोल्टेज का यह आलम है कि कूलर, पंखे, फ्रिज, सब बेकार पड़े हैं। लोगों का कहना है कि एक तो अंधाधुन्द विजली कटौती हो रही है । अगर किसी तरह  जब आपूर्ति चालू होती है तो लो वोल्टेज की दिक्कत शुरू हो जाती है। खास बात यह है कि यह समस्या जंघई विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े एम बी फीडर , रूलर फीडर सहित अन्य फीडरों पर देखने को मिल रही हैं। 
विद्युत विभाग के कर्मचारियों के अनुसार इस समय बिजली का उपयोग बढ़ गया है तथा बिजली के अवैध प्रयोग से भी समस्या पैदा हुई है। 

लोगों को इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बनना विभाग के लिए बड़ी बात नहीं है लेकिन लो वोल्टेज के चलते अगर अन्नदाता किसानों के धान के खेतों की सिचाई न हो सकी तो उनके खून पसीने की गाढ़ी कमाई मिट्टी में मिल जाएगी। वही लो वोल्टेज अधिकारियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। उधर इस बाबत एसडीओ अमर सिंह का कहना है कि हम प्रयास में हैं कि इसका कोई रास्ता निकाला जाए लेकिन यदि शीघ्र बारिश हो गई तो काफी हद तक समस्या अपने आप दूर हो जाएगी।

जौनपुर । विद्यालय में आकस्मिक जांच से मचा हड़कम्प


प्रधानाध्यापक परमेश कुमार से पूछताछ करने पर साधी चुप्पी

विद्यालय छोड़कर गायब रहने वालों अध्यापकों में हड़कम्प

जौनपुर । विकास खण्ड मछलीशहर स्थित प्राथमिक विद्यालयों में खण्ड शिक्षा अधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण में बिना सूचना के आधा दर्जन से अधिक शिक्षक गायब मिले। बीईओ ने सभी गायब शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उचित कार्रवाई  की संस्तुति बेसिक शिक्षा अधिकारी से किया है। बीईओ की इस कार्रवाई से विद्यालय न आने वाले अध्यापकों मे खलबली मच गयी है।
खंड शिक्षाधिकारी रामपुर मंगरु राम ने शुक्रवार को जब क्षेत्र के कई विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया तो कई अध्यापकों को विद्यालय से गायब देख सन्न रह गये। शुक्रवार को क्षेत्र के माधोपुर, रामपुर खुर्द, सरायदेवा विद्यालय में जांच करते हुए पहुचे तो वहां पर तैनात दो शिक्षक मौजूद नही रहे। वहीं जांच करते हुए जब जरौना पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय पहुंचे तो सुशीला देवी, देवेश मिश्रा विद्यालय में नहीं मिले जबकि प्रधानाध्यापक रमेश सिंह, अनिल कुमार सहित अन्य शिक्षक कक्षा में मौजूद रहे। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय कसेरवा से उषा देवी मौर्या एवं रामपुर चौथार से नारायण उपाध्याय, शेखजैनपुर से खुर्शीद आलम विद्यालय से नदारद रहे। जब बीईओ ने कारण पूछा तो विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने बताया कि यह लोग कैजुअल लिव पर हैं। मामला चाहे जो भी हो लेकिन आकस्मिक जांच में शिक्षक नदारद रहे।
प्राथमिक विद्यालय बसेरवा में शिक्षक माधवेंद्र प्रसाद के विद्यालय से नदारद रहने पर जब प्रधानाध्यापक परमेश कुमार से पूछताछ किया तो कुछ भी बोलने से चुप्पी साध लिए। जिससे बीईओ का माथा ठनका और कार्रवाई करने की बात कही। बीईओ ने कहा कि जब जांच होती हैं तो शिक्षकों को इसकी भनक लग जाती है। जिससे वे विद्यालय में पहुंच जाते है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी भी कई अध्यापक के नहीं आने की सूचना मिल रही है लेकिन जब विद्यालय में जांच करने जाया जाता हैं तो इसकी खबर किसी तरह वायरल हो जाती है। जिससे गायब रहने वाले शिक्षक विद्यालय पहुंच जाते हैं। विभाग द्वारा अचानक जांच किये जाने से विद्यालय छोड़कर गायब रहने वाले अध्यापकों में हड़कम्प मच गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय से नदारद शिक्षकों की रिपोर्ट ऊपर भेज कार्रवाई की जाएगी।

Thursday, 27 September 2018

यूपी बोर्ड परीक्षा में वायस रिकार्डिंग वाले सीसी कैमरे से होगी निगरानी



जौनपुर। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा वायस रिकार्डिंग वाले सीसी कैमरे की निगरानी में होगी। हालांकि गिने चुने माध्यमिक विद्यालयों पर ही वायस रिकार्डिंग वाले सीसी कैमरे लगे है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सौफ तौर पर प्रबंधकों से कह दिया है परीक्षा केंद्र बनाने के लिए शासन स्तर से जो मानक बनाया गया है उसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वैसे डीआईओएस के नये फरमान से विद्यालयों में वॉयस रिकार्डिंग के सीसी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस साल नकल विहीन परीक्षा को पारदर्शिता के साथ कराने के लिए नयी व्यवस्था की गई है।
गौरतलब हो कि योगी सरकार में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नकल विहीन परीक्षा कराने की पहली कड़ी है। पिछले साल आनन-फानन में यूपी बोर्ड की परीक्षा सीसी कैमरे निगरानी में कराई गई थी। इस बार वायस रिकार्डिंग सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराने की कवायद शुरु हो गई है। इस नई व्यवस्था से जिन विद्यालयों पर परीक्षा के दौरान नकल करायी जाएगी या अन्य कोई अवैधानिक गतिविधियां हुई तो सारा रिकार्ड आवाज के साथ सीसी कैमरे में कैद हो जाएगा और उक्त विद्यालय को डिबार घोषित करने में आसानी होगी।
बताते चलें कि जिले में बोर्ड परीक्षा में पास कराने का ठेका बड़े पैमाने पर होता था लेकिन पिछले साल से नकल माफियाओं को पर कतर दिए गए है। नयी व्यवस्था से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण करने में धांधली नहीं हो पाएगी क्योंकि इस साल परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 30 फीसदी विद्यालयों वॉयस रिकार्डिंग वाले सीसी कैमरे है जहां पर नहीं है उन विद्यालयों के प्रबंधकों से लगाने के लिए कह दिया गया है।

Wednesday, 26 September 2018

जौनपुर । शिक्षा प्रेरक घर- घर जा कर करेंगे सरकार के विरोध में प्रचार : उपाध्यक्ष राज यादव



आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा प्रेरक विरोधी सरकार है जिनकी गलत और घिनौनी नीतियों की वजह से हिंदुस्तान के साढ़े पांच लाख शिक्षा प्रेरक एक साथ 31 मार्च 2018 से बेरोज़गारी की मार झेल रहे है तथा दो वर्ष का बकया मानदेय ना मिलने की वजह से भुखमरी के कगार पर पहुच चुके है।
जबकि समय समय पर पूरे हिंदुस्तान के प्रेरकों ने धरना प्रदर्शन, जुलूस, आमरण अनशन, भूख हड़ताल करके सत्ता पक्ष के मंत्री,सांसद, बिधायक से अपने अधिकारों का गुहार लगाते रहे लेकिन सत्ते के नशे मे मशगूल भारतीय जनता पार्टी ने नेताओ को जरा सा समय नही मिला कि प्रेरकों के समस्याओं का निदान कर सके।
श्री यादव ने बताया कि बिगत कई वर्षों से  15 वर्ष के ऊपर के निरक्षरो को साक्षर करने की जिम्मेदारी शिक्षा प्रेरको बखूबी निभा रहे थे जिनको लगभग 7 महीने से बेरोजगार कर देने के बाद यह जिम्मेदारी शिक्षा बेसिक निदेशक निशातगंज लखनऊ द्वारा बिगत 24 सितम्बर को प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को सौंपने के लिए शाशनादेश जारी कर दिया गया है। जिससे हिंदुस्तान के सभी प्रेरक आक्रोशित हो चुके है और भजपा का पूर्ण रूप से सफाया करने के लिए घर घर जा कर भाजपा बिरोधी प्रचार करेंगे।

हादसे में मृत व्यक्ति के परिजन को मिले प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 2 लाख रूपए

जौनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की पूर्वांचल विश्वविद्यालय शाखा ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 2 लाख रूपये का क्लेम राशि का भुगतान पात्र को कर दिया। यह भुगतान मृतक शम्भूनाथ निवासी जासोपुर, पोस्ट गड़ैला, थाना सरायख्वाजा के पुत्र सतीश कश्यप को मिला, क्योंकि मृतक ने अपने पुत्र सतीश को ही नामांकन कर रखा था। इस अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक अश्वनी कुणाल, उप प्रबन्धक प्रियंका यादव के अलावा सुभाष सिंह, गौरव कुमार, आशीष कुमार, अजीत सिंह सहित तमाम बैंक अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। बता दें कि 21 मार्च 2018 को शम्भूनाथ जी सड़क हादसे में घायल हो गये जिनकी 23 मार्च 2018 को मौत हो गयी। इसी के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अन्तर्गत मृतक के परिजन को उपरोक्त धनराशि मिली।

Tuesday, 25 September 2018

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीती रात हुए दंगे के कारण पठन पाठन स्थगित किया गया ।

रिपोर्ट : सचिन समर

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीती रात हुए दंगे के कारण दिनांक 28 सितम्बर तक पठन पाठन स्थगित किया गया, 24 घंटे के अंदर छात्रावासों को खाली करने का आदेश ।
क्या था कल का मामला - लॉ का एक स्टूडेंट अपने किसी परिजन को लेकर सरसुंदर लाल अस्पताल इलाज कराने पहुंचा था। जहां उसकी जूनियर डॉक्टर से बहस हुई जो बाद में विवाद में बदल गया। बात जब हाथापाई तक पहुंची तो बिड़ला छात्रावास में रहने वाले लड़कों ने हस्तक्षेप किया।
बताया जाता है कि बिड़ला सी हॉस्टल में रहने वाले लड़कों ने धन्वंतरी हॉस्टल में जूनियर डॉक्टरों पर पथराव किया। कथित तौर पर इस दौरान दो जूनियर डॉक्टरों की पिटाई भी की गई।
गुस्साए छात्रों में परिसर में लगी एक गाड़ी को फूंक दिया। हालात बिगड़ता देख बीएचयू प्रशासन ने पुलिस बुला लिया। छात्रों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी।
आर्ट्स फैकल्टी और धन्वंतरी हॉस्टल के छात्र एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद छात्रों का हंगामा जारी है।
खबर है कि पुलिस सख्ती के दौरान कई छात्राओं को भी चोटे आई हैं। यहां तक कि कुछ छात्राओं ने अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत की है। जिसको लेकर विरोध होना शुरू हो गया है।



Monday, 24 September 2018

जौनपुर समाचार : कोटेदारों का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी, नहीं ली गयी निकासी

जौनपुर। आल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन इकाई उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जनपद के कोटेदारों का प्रदर्शन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कोटेदारों ने निकासी नहीं किया तथा इसके साथ ही उपजिलाधिकारी सदर के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुये ज्ञापन सौंपा। 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कोटेदारों ने कहा कि मांग पूरी न होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा जो भविष्य में और भयावह हो जायेगा। इस अवसर पर दयाशंकर निगम, हरिशंकर निगम, सजल सिंह, राजेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, दुर्गावती देवी, शमशेर बहादुर, नागेन्द्र प्रताप सिंह, राजनाथ निषाद, पुष्पा देवी, संजय शुक्ला सहित तमाम कोटेदार उपस्थित रहे।

Sunday, 23 September 2018

छूटी हुई परीक्षा 24 एवं 25 को


जौनपुर। तिलकधारी सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय संस्कृत विभाग की अध्यक्ष डा० पूनम सिंह ने बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों के बीए तृतीय एवं एमए द्वितीय वर्ष 2018 संस्कृत के छात्र-छात्राओं की छूटी हुई मौखिक परीक्षा तिलकधारी महाविद्यालय के संस्कृत विभाग में होगी। उन्होंने आगे बताया कि बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा 24 सितम्बर एवं एमए द्वितीय वर्ष की परीक्षा 25 सितम्बर को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। ऐसे में सभी छात्र-छात्राएं अपने प्रवेश पत्र एवं फीस रसीद के साथ समय से विभाग में उपस्थित हो। अन्यथा की स्थिति में वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Thursday, 20 September 2018

जौनपुर : मुंगराबादशाहपुर में 81 के सापेक्ष अब तक 31 गांव ही हो सके ओडीएफ घोषित



ग्यारह  दिन - पचास गांव , कैसे होगे ओडीएफ घोषित ? 


मुंगराबादशाहपुर | शासन  द्वारा चलाये गये स्वच्छता अभियान को लेकर प्रदेश सरकार के कड़ा रूख अखितियार करने पर  जिलाधिकारी अरबिंद मलप्पा बंगारी के तेवर तीखे किये जाने  के कारण स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण मे अब तक गहरी निद्रा मे रहे  बिकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर मे पूरी तरह  अफरा तफरी मच गयी है | आलम यह है कि अब तक 81 गांवो वाले इस बिकास खण्ड के महज 31 गांवो को कागजो मे ओडीएफ गांव घोषित किया गया है | यद्यपि शासन के निर्देश के तहत आगामी दो अक्टूबर तक सभी गांवो मे घर घर शौचालय बनवा कर गांवो कोओडीएफ घोषित करना है जिसमे कुल 11  दिन बाकी है जब कि इन 11  दिनो मे बाकी बचे 50 गांवो को ओडीएफ घोषित करना है | इस सम्बन्ध मे सहायक बिकास अधिकारी पंचायत केशव प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत चयनित लाभार्थियो के बैंक खातो मे प्रोत्साहन राशि का आधा हिस्सा 6 हजार रूपये आरटीजीएस से स्थानान्तरित किये जा रहे है | बाकी 6 हजार रूपये पहले दी गयी प्रोत्साहन राशि के उपभोग के बाद दी जायेगी | उन्होने कहा कि शासन से मिलने वाली यह राशि प्रोत्साहन के रूप मे दी जा रही है | उन्होने बताया कि सभी ग्राम प्रधानो व ग्राम पंचायत बिकास अधिकारियो को शौचालयो को मूर्त रूप दिये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये है | एक सवाल के जबाब मे श्री त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी अभियान की सफलता के  लिये लोगो का जागृत होना आवश्यक है | बिना लोगो के जागृत हुए सफलता नही मिलती है | उन्होने बताया कि आगामी दो अक्टूबर तक बिकास खण्ड के सभी गांवो को ओडीएफ घोषित किये जाने मे कोई कोर कसर नही छोड़ा जायेगा | उन्होने लोगो से शासन द्वारा दी जा रही प्रोत्साहन राशि का सदुपयोग करने की अपील करते हुए योजना को सफल बनाने मे सहयोग की अपील की | फिल हाल 11 दिन मे 50 गांवो को ओडीएफ घोषित करना बिकास खण्ड कार्यालय के लिये चुनौती बना है | जिसमे वह कहां तक सफल होता है आने वाला समय बतायेगा | 

जौनपुर (सुजानगंज) : डेढ़ महीने से जला ट्रांसफार्मर बदला नही गया



 शिकायत के बाद भी बिजली विभाग मौन
जौनपुर (सुजानगंज) । स्थानी क्षेत्र के बेर्रा गाँव मे जयराजी कन्या जूनियर हाई स्कूल बेर्रा के समीप निषाद बस्ती में  लगा दस केवी, ए,का ट्रांसफार्मर डेढ महीने से जला पड़ा है । इसकी शिकायत कई बार  1912, लखनऊ  काल सेन्टर पर की गई । जिसमे वहाँ से बताया गया कि आपकी शिकायत  आपके जनपद में  ट्रांसफर कर दी जा रही है आप अपने जेई और  जनपद  मुख्यालय पर सम्पर्क  कर ले । जब जनपद मुख्यालय पर  फोन से बात हुई तो उन्होने कहा है कि बहुत जल्द आपके यहाँ  चला जाएगा । उपभोक्ताओ के अनुसार एक बार नही लगभग पचासों बार फोन पर शिकायत की गई लेकिन विभाग पर कोई असर नहीं पड़ा ।आज तक ट्रांसफार्मर नही लगा।केवल झूठा ही आश्वासन दिया जा रहा है ।लगभग दो महीने से विजली के न होने से बच्चों की पढ़ाई घर पड़े बीमार बुजुर्गों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं । मोबाइल फोन भी  न  चार्ज होने  से लोग  परेशान हो रहे हैं । बेर्रा गाँव सई नदी से सटा हुआ है  लोग इस घनघोर  अंधेरी रात में  जंगली जानवरों के भय से भयभीत हो रहे है। इसके पूर्व कई बार इसी गाँव में  जंगली सूअरों ने हमला कर  लोगों  को घायल कर चुके हैं विजली उपभोक्ताओ ने कहा कि यदि विजली विभाग एक दो दिन के पहले जला ट्रांसफार्मर नही बदल देता है तो हम सब सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे ।

Tuesday, 18 September 2018

जौनपुर : पत्रकार पर बदमाशों ने किया हमला, साथियों में आक्रोश


जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र बेगमगंज के निवासी व इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार आरिफ हुसैनी के घर पर लाठी डण्डे से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोलकर जमकर मारपीट किया। गाली गलौज सुनकर आस—पास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात कुछ नशेड़ी युवक आरिफ हुसैनी के घर के पास गांजा पी रहे थे। उन्होंने एतराज जताते हुए सभी को भगा दिया। इसी बात से नाराज होकर सोमवार की देर रात लाठी डण्डे से लैस होकर आरिफ के घर पर धावा बोलकर उन्हें जमकर मारा पीटा आरिफ द्वारा शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित पत्रकार ने दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के संरक्षक आईबी सिंह ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मुख्य आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग किया। साथ ही अध्यक्ष सै. हसनैन क़मर दीपू के साथ उनके आवास पर जाकर हाल चाल जाना, संघ के सभी सदस्यों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया।

जौनपुर । मैं सांसद नही जनता का सेवक हूँ : रामचरित निषाद




जौनपुर (मीरगंज) । मैं जनता का सेवक हूँ , क्षेत्र की जनता का ऋणी रहूँगा, जनता ने मुझे बहुमत देकर मुझे खरीद लिया हैं। आने वाले कुछ ही समय में मछलीशहर संसदीय क्षेत्र को स्वर्ग से भी सुन्दर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। उक्त उदगार मछलीशहर के सांसद माननीय राम चरित निषाद ने करियांव गाँव में प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर गंगा यमुना सदन कैम्प कार्यालय के उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कही । 
      सोमवार 3 बजे दिन पहुंचे माननीय सांसद का ग्रामवासियो द्वारा माला फूलो से जोरदार स्वागत किया गया । *माननीय सांसद ने प्रधानमंत्री के 68 वे जन्मदिन पर 68 बृक्षारोपण कर 68 लोगो को वस्त्र भी वितरित किया*।
              उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर करियांव गांव में बैंक की सुविधा के लिए इलाहाबाद राष्ट्रीयकृत बैंक भी देने का वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक जिस गांव में बिजली की समस्या बाकी हो कार्यकर्ता चिन्हित करें उस गांव में सोलर लाइट लगवाने एव अन्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने का भरोसा भी ग्रामीणों को दिया। 
               उन्होंने पुष्पेन्द्र सिंह की सराहना करते हुए कहा की अन्य गाँवों के लोग इनसे सीख लेकर अपने अपने गाँवों में ग्राम विकाश हेतु सार्वजनिक कार्य करने के लिए आगे आये।  सांसद द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए पुष्पेंद्र सिंह की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। श्री निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर इतना विशाल कार्यक्रम करके पुष्पेंद्र ने अपना ही नही इस क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सांसद ने ग्राम प्रधान रविशंकर सोनी से कहा कि ग्राम विकास में जो भी अड़चने आ रही हों ,मुझे बताएं में पूरा सहयोग करूँगा। 
        इसके पूर्व  सर्वोदय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ संतोष सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री देश नही विश्व के सबसे चहेते नेता हैं। देशवाशियो को उनपर गर्व है। 
कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवी पुष्पेंद्र सिंह और कुशल संचालन शम्भूरत्न उपाध्याय (गांगेय) ने किया। 
         इस अवसर पर समशेर बहादुर सिंह , डॉ अरुण सिंह , हरितांशु सिंह , कृष्ण कांत दूबे , उमेश चंद जायसवाल ,राजेश सिंह , मृत्यंजय शुक्ला , जगतनारायण सिंह, राजेन्द्र सिंह, आकर्षण दूबे , राजेश सिंह (सांसद प्रतिनिधि), डॉ संतोष सिंह ,अरुण सिंह , महेंद्र सिंह , नागेंद्र बहादुर सिंह ,संजय सिंह आदि विशिष्ट जन मौजूद रहे।

Monday, 17 September 2018

जौनपुर : श्री रामजानकी शिक्षण संस्थान ने धूम धाम से मनाया विश्वकर्मा पूजा।



जौनपुर। विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर श्री रामजानकी शिक्षण संस्थान लाइन बाजार जौनपुर में विश्वकर्मा पूजा मनाया गया।
भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर  माल्यापर्ण करते हुए हिंदुस्तान मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महेन्द्र कुमार विश्वकर्मा जी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के आविष्कार एवं निर्माण कोर्यों के सन्दर्भ में इन्द्रपुरी, यमपुरी, वरुणपुरी, कुबेरपुरी, पाण्डवपुरी, सुदामापुरी, शिवमण्डलपुरी आदि का निर्माण इनके द्वारा किया गया है । पुष्पक विमान का निर्माण तथा सभी देवों के भवन और उनके दैनिक उपयोगी होनेवाले वस्तुएं भी इनके द्वारा ही बनाया गया है । कर्ण का कुण्डल, विष्णु भगवान का सुदर्शन चक्र, शंकर भगवान का त्रिशुल और यमराज का कालदण्ड इत्यादि वस्तुओं का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने ही किया है।
वही कार्यक्रम में उपस्थित राज यादव जिला उपाध्यक्ष आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर व जिला महाविद्यालय युवा भारत पतंजलि जौनपुर ने कहा कि  भगवान विश्वकर्मा ने ब्रम्हाजी की उत्पत्ति करके उन्हे प्राणीमात्र का सृजन करने का वरदान दिया और उनके द्वारा 84 लाख योनियों को उत्पन्न किया । श्री विष्णु भगवान की उत्पत्ति कर उन्हे जगत में उत्पन्न सभी प्राणियों की रक्षा और भगण-पोषण का कार्य सौप दिया । प्रजा का ठीक सुचारु रुप से पालन और हुकुमत करने के लिये एक अत्यंत शक्तिशाली तिव्रगामी सुदर्शन चक्र प्रदान किया । बाद में संसार के प्रलय के लिये एक अत्यंत दयालु बाबा भोलेनाथ श्री शंकर भगवान की उत्पत्ति की । उन्हे डमरु, कमण्डल, त्रिशुल आदि प्रदान कर उनके ललाट पर प्रलयकारी तिसरा नेत्र भी प्रदान कर उन्हे प्रलय की शक्ति देकर शक्तिशाली बनाया।
इस मौके पर रामजानकी शिक्षण संस्थान  के डायरेक्टर अजय विश्वकर्मा, प्रबन्धक विकास यादव जी ने विश्वकर्मा पूजा में उपस्थित शिवम विश्वकर्मा, मैनाकय कौसल, दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा, पारसनाथ सहित आये हुए तमाम लोगो को प्रसाद वितरण किया।

Sunday, 16 September 2018

बेतिया : असहाय, गरीब परिवार के लोगों का श्री गिरी राज गोस्वामी ट्रस्ट ने स्वास्थ शिविर लगा कर किया उपचार



बेतिया नौतन प्रखंड से अरूण कुमार की रिपोर्ट, 


नौतन । श्री गिरी राज गोस्वामी ट्रस्ट के तरफ से गरीब असहाय निधन परिवार व स्वस्थ्य हमारोह के तरफ से नौतन लक्ष्मी पुर दुबवलिया गांव के प्रांगण मे निशुल्क चिकित्सालय सेवा का शिविर लगाया गया जिसमे सभी प्रकार के बिमारियो की जांच किया गया । मौके डा राजकुमार शुक्ला डा श्रीमती मनीषा जयसवाल मौजूद रहे । ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक भारती सचिव संजित कुमार गिरी संरक्षक राजकुमार उर्फ शत्रुधन एव मुख्य सहयोगी हिमांशु शुक्ला भी मौजूद रहे।  इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक भारती मुख्य गरीब असहाय गरीब परिवार के लोगो का साप्ताहिक निशुल्क चिकित्सालय सेवा किया जाये कार्यक्रम का उद्धघाटन लक्ष्मीपुर दुबवलिया के मुखिया बलिसटर राम हिमांशु शुक्ला के सहारे संयुक्त किया गया ।

जौनपुर :बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची का घर-घर जाकर हो रहा सत्यापन


जौनपुर : उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामआसरे मिश्र ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01.01.2019 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत दिनांक 01.09.2018 से 31.10.2018 तक बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची का घर-घर सत्यापन किया जा रहा है भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 23 सितम्बर 2018 व 07 अक्टूबर 2018, 14 अक्टूबर 2018 तथा 28 अक्टूबर 2018 को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जायें एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों इत्यादि को दूर कर त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जाय। बूथ लेंविल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची के घर-घर सर्वे के दौरान यदि किसी व्यक्ति जिसकी उम्र दिनांक 01.01.2019 को 18 वर्ष पूर्ण होगी और उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नही है, तो उनसे फार्म-6 भरवाये जाने का कार्य भी किया जायेगा और साक्ष्य के रूप में जन्म प्रमाणपत्र तथा निवास प्रमाणपत्र भी बीएलओ/पदाभिहित अधिकारी द्वारा प्राप्त करते हुए संबंधित व्यक्ति को फार्म की प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य है। मतदाता सूची में विद्यमान डुप्लीकेट, शिफ्टेड एवं मृतक मतदाताओं के अपमार्जन की निर्धारित प्रारूप-7, किसी प्रविष्टि में संशोधन हो तो प्रारूप-8, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत यदि किसी मतदाता का नाम उसी विधान सभा में किसी मतदेय स्थल पर दर्ज है और वह किसी अन्य मतदेय स्थल पर स्थानान्तरित कराना चाहता है तो वह प्रारूप-8ए में आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।  उन्होंने शत-प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची तैयार कराये जाने में जनपद के समस्त नागरिकों का सहयोग अपेक्षा की है।

Saturday, 15 September 2018

’स्वच्छता ही सेवा’ का हुआ शुभारम्भ


जौनपुर। आज दिनांक 15.09.2018 को प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत असम में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सी.एस.सी. ई गवर्नेंस सर्विस लि0 द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ जनान्दोलन रैली का शुभारम्भ किया गया। रैली को श्री आशीष मौर्य सहायक जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से चलकर चहारसू चैराहा, कोतवाली चैराहा होते हुए डेरा युसुफ ग्रामसभा में पहुंची। जहां पर सी.एस.सी. सदस्यों द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता की जानकारी दी गयी तथा महिलाओं को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सी.एस.सी. के जिला प्रबन्धक विजय गुलशन पाण्डेय व अरविन्द मौर्या संयुक्त रूप से द्वारा ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि हमें स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की विशेष आवश्यकता है, स्वच्छ वातावरण में ही मानव का चहुमुखी विकास सम्भव है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता एक आदत है जिससे किसी को खुद को जोड़ना पड़ता है और व्यवहार में बदलाव लाना भी जरूरी है। इस अवसर पर सी.एस.सी. के जिला समन्वयक हर्ष नारायण सिंह, पवन दूबे, विकास शुक्ला, पंकज तिवारी, आलोक यादव, गौरव गुप्ता, शिव गोविन्द, अमरदीप गुप्ता, बृजेश कुमार गुप्ता विद्यासागर यादव, लक्ष्मीशंकर पाण्डेय सहित सैकड़ों सी.एस.सी. सदस्य मौजूद रहे।

जौनपुर । जूनियर हाईस्कूल के सौ छात्राओं को वितरण किया गया निः शुल्क सैनेटरी नैपकिन

जौनपुर । भारत सरकार के उपक्रम CSC द्वारा संचालित स्त्री स्वाभिमान योजना के अंतर्गत 'स्वछता ही सेवा है' के अवसर पर जिले में जूनियर हाईस्कूल अवरैला एवं महमदपुर के 100 छात्राओं को निः शुल्क बायोडिग्रेडेबल सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 7-8 की छात्राओं को सैनेटरी पैड की जानकारी दी गयी।जिससे वे स्वयं एवं उनके परिवार द्वारा इसका प्रयोग कर वातावरण को साफ सुथरा बनाया जा सके।पुरानी रूढ़ियों एवं उनकी शंकाओ को दूर किया गया।
CSC द्वारा इन्ही 100 छात्राओं को अगले 12 महीने के लिए हर महीने एक सैनेटरी नैपकिन पैकेट निःशुल्क दिया जायेगा।
इस मौके पर किस CSC-अजोसी (ब्लॉक मड़ियाहूं जिला जौनपुर यू.पी)संचालिका सरिता यादव,ज्योति यादव,आरती यादव,प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।

Friday, 14 September 2018

आखिर क्यो और कहां गुम हो गया स्कूल वैन का चालक ।

बृजेश पाण्डेय ।


मुंगराबादशाहपुर | मुंगराबादशाहपुर थानान्तर्गत कमालपुर ग्राम स्थित प्रकाश चन्द्र एकेडमी स्कूल के निकट बीते 13 सितम्बर को कार व वैन मे हुई टक्कर को लेकर मुंगरा पुलिस ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी यू बी सिंह ,अभिभावक राज कुमार जायसवाल पुत्र सजन लाल निवासी जंघई रोड साहबगंज व स्कूल प्रबन्धक सुषमा पाण्डेय की अलग अलग दी गयी तहरीरो को एक ही अपराध संख्या मे क्रमबद्ध कर जहां मुकदमा कायम कर कार्यवाही शुरू कर दी है | परिवहन अधिकारी ने जांच मे कार संख्या यू पी 62 ए वी  9317 तथा स्कूल की वैन संख्या यू पी 62 बी टी 0259  दोनो चालको की लापरवाही करार देते हुए आवश्यक प्रपत्रो मे कमिया होनी करार दिया है वहीं दुर्घटना मे घायल 6 वर्षीया रिशा राज के पिता / अभिभावक राज कुमार जायसवाल ने स्कूल प्रबन्धक व चालक दोनो को दोषी करार दिया है | जब कि स्कूल प्रबन्धक सुषमा ने टी यू वी कार चालक को दोषी करार दिया है | तहरीर मे कार चालक व वैन चालक दोनो को अज्ञात बताया गया है | अब सवाल यह उठता है कि कार चालक तो भाग खड़ा हुआ जिससे उसका नाम पता अज्ञात होना तो वाजिब है लेकिन स्कूल  वैन चालक कौन था वह वैन के दुर्घटना होने के बाद से ही क्यो और  कहां गुम हो गया | पूरी तरह रहस्यमय बना है  | सवाल तो यह भी उठता है कि स्कूल प्रबन्धक अपने ही वैन  चालक का नाम क्यो नही बता  पा रही है | पूरी तरह रहस्यमय बना है | क्या दुर्घटना मे स्कूली वैन पलटते समय चालक वैन छोड़ कर भाग खड़ा हुआ अथवा वह भी घायल हो गया था | घायल हुआ तो उसे उपचार हेतु  मुंगरा पीएच सी की बजाय किस चिकित्सालय मे भेजा गया ? | सूत्रो की माने तो स्कूल वैन चालक के पास वाहन चलाने का  लाइसेन्स नही था  तथा दुर्घटना मे वैन चालक को भी सीने मे  गम्भीर चोटे आई थी | जिसे फंसने से बचीने हेतु अन्य किसी चिकित्सालय मे भेज दिया गया |फिलहाल सूत्र का दावा कहां तक सत्य है यह तो जांचो परान्त ही सामने आयेगा | जिसकी जांच मुंगर् पुलिस ने करना शुरू कर दिया है | बताते चले की उक्त दुर्घटना मे स्कूल के वाहन मे सवार 16 बच्चे घायल हो गये थे | जिनमे 4 बच्चो के सिर मे गम्भीर चोटे आई थी | इस दुर्घटना ने स्कूलो मे लगे वाहनो मे ब्याप्त खामियो जैसे  क्षमता से अधिक बच्चो को ठूंस ठूंस कर बैठाने  ,लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने  ,मानक को ताक पर रखने के साथ ही नौसिखियो के हाथ मे बच्चो का जीवन सौंपने आदि खामियो को उजागर कर दिया है | अब देखना है कि परिवहन बिभाग अन्य कतिपय स्कूलो मे लगे वाहनो के नौसिखिये चालक नौनिहालो के जीवन के साथ खिलवाड़ करते रहेगे अथवा इस पर रोक लगेगी, आने वाला समय बतायेगा |

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुरू हुआ नया पाठ्यक्रम 30 सितम्बर तक आवेदन की अंतिम तिथि

                

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर  परिसर में बी0ए0-एल0एल0बी0 (आनर्स) पंचवर्षीय एकीकृत  पाठ्यक्रम  (इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम) सत्र 2018-19 में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है।  इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर 30 सितम्बर तक प्रवेश ले सकते है। प्रवेश के लिए  प्रवेश   सेल में अपने  समस्त शैक्षिक मूल प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति, दो रंगीन पासपोर्ट  साईज के  फोटोग्राफ एवं  सामान्य व पिछड़े वर्ग के लिए दो सौ रूपये एवं अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए  एक सौ पचास रूपए विश्वविद्यालय कोष  में  जमा करना होगा। यह धनराशि  वित्त अधिकारी के नाम बने डिमांड ड्राफ्ट के साथ  भी फार्म जमा कर सकते है। प्रवेश के लिए फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।  किसी भी कार्य दिवस में दिनांक 30 सितम्बर तक सुबह दस  बजे  से सायं पांच  बजे के  बीच प्रवेश सेल में  प्रवेश फार्म भरकर प्रवेश ले सकते  है।
पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विद्यार्थी को   इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं  अनारक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत   अन्य पिछड़ा वर्ग हेत 42  प्रतिशत   एवं अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग  हेत  40 प्रतिशत अंक  निर्धारित है। 
स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी भी इस पाठ्यक्रम में  प्रवेश ले  सकते है। पहले आने वाले  विद्यार्थियों को पहले प्रवेश दिया जायेगा। पाठ्यक्रम का प्रति सेमेस्टर शिक्षण शुल्क बीस हजार रूपये निर्धारित किया गया है। प्रवेश सम्बंधित समस्त  जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है

जौनपुर । ऑनलाइन पोर्टल का फर्जी निदान


Thursday, 13 September 2018

हिंदी दिवस आज ।।


हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष १४ सितम्बर को मनाया जाता है। १४ सितम्बर १९४९ को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी। इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष १९५३ से पूरे भारत में १४ सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राजभाषा सप्ताह या हिन्दी सप्ताह १४ सितम्बर को हिन्दी दिवस से एक सप्ताह के लिए मनाया जाता है। इस पूरे सप्ताह अलग अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन विद्यालय और कार्यालय दोनों में किया जाता है। इसका मूल उद्देश्य हिन्दी भाषा के लिए विकास की भावना को लोगों में केवल हिन्दी दिवस तक ही सीमित न कर उसे और अधिक बढ़ाना है। इन सात दिनों में लोगों को निबंध लेखन, आदि के द्वारा हिन्दी भाषा के विकास और उसके उपयोग के लाभ और न उपयोग करने पर हानि के बारे में समझाया जाता है।
कई हिन्दी लेखकों और हिन्दी भाषा जानने वालों का कहना है कि हिन्दी दिवस केवल सरकारी कार्य की तरह है, जिसे केवल एक दिन के लिए मना दिया जाता है। इससे हिन्दी भाषा का कोई भी विकास नहीं होता है, बल्कि इससे हिन्दी भाषा को हानि होती है। कई लोग हिन्दी दिवस समारोह में भी अंग्रेजी भाषा में लिख कर लोगों का स्वागत करते हैं। सरकार इसे केवल यह दिखाने के लिए चलाती है कि वह हिन्दी भाषा के विकास हेतु कार्य कर रही है। स्वयं सरकारी कर्मचारी भी हिन्दी के स्थान पर अंग्रेज़ी में कार्य करते नज़र आते हैं।
लेकिन कुछ लोगों की सोच यह भी है कि विविध कारण बताकर हिन्दी दिवस मनाने का विरोध करने और मजाक उड़ाने वाले यह चाहते हैं कि हिन्दी के प्रति रही-सही अपनत्व की भावना भी समाप्त की जाय।

हम सबके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे अमर शहीद उमानाथ सिंह : योगी


जौनपुर (जेएसबी) ।  अमर शहीद उमानाथ सिंह की 24 वीं पुण्यतिथि पर तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया, इस मौके पर श्रद्धाजंलि देते हुए उन्होंने कहा कि जनपद जौनपुर में चिकित्सा विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाएगा, जिसका नाम अमर शहीद स्वर्गीय उमानाथ सिंह पर रखा जाएगा। स्वर्गीय उमानाथ सिंह ने सार्वजनिक जीवन में एक जन प्रतिनिधि के रूप में कैसे हम समाज के लिए आदर्श बने इसका अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने वैचारिक प्रतिबद्धता एवं सामाजिक सेवाओं के द्वारा गरीबों को न्याय दिलाया। 
उक्त वक्तव्य जनपद के अमर शहीद उमानाथ सिंह की 24 वीं पुण्यतिथि पर तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय उमानाथ सिंह का व्यक्तित्व एवं कृतित्व महान था और इसीलिए उनकी देहान्त के 24 वर्षों के पश्चात भी हम उन्हें श्रद्धा के साथ याद करते हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 वर्ष पूर्व जब तत्कालीन सरकार द्वारा व्यापारियों, मीडिया और गरीबों का दमन किया जा रहा था, प्रदेश में गुंडागर्दी लूटपाट एवं अराजकता का माहौल था तब भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जिसमें जनपद जौनपुर में आंदोलन की अगुवाई स्वर्गीय उमानाथ सिंह ने की, वे हम सबके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भी कर्मभूमि रही है जिनका मानना था कि साम्यवाद व समाजवाद से देश की समस्या का समाधान नहीं हो सकता बल्कि रामराज्य की अवधारणा द्वारा समाज का उत्थान किया जा सकता है। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के लिए जब तक सरकार की संवेदनाएं जागृत नहीं होगी तब तक इस देश में समानता की बात खोखली साबित होगी। इसलिए उन्होंने अंत्योदय की अवधारणा दी, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सामाजिक और आर्थिक अधिकार प्राप्त हो, शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। स्वर्गीय उमानाथ सिंह ने भी हमेशा इसी अवधारणा से प्रेरित होकर अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, मजलूमों को न्याय दिलाने में समर्पित कर दिया।
  मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी ने कहा था कि सिद्धांत विहीन राजनीति मौत का फंदा है, जो व्यक्ति एवं समाज की पूर्ण क्षति करती है। वर्तमान में देश में राजनीतिक प्रतिबद्धता की विचारधारा पर आधारित दलों का अभाव वर्तमान की राजनीति संकीर्णता की प्रमुख जड़ है। शहीद उमानाथ सिंह राजनीतिक प्रतिबद्धता के कारण ही लोगों की स्मृतियों में अभी तक जीवित है जिससे हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी। देश एवं प्रदेश की सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिया जा रहा है। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय आदि सरकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। जनधन योजना के तहत 30 करोड़ गरीबों के खाते खोले गए जिसमें 82 हजार करोड़ रुपया उन गरीबों द्वारा अपने खाते में जमा किया गया। सरकारी योजनाओं द्वारा दी जाने वाली धनराशि डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे उनके खाते में जमा की जाने लगी, जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक प्रत्येक गरीब को जिसके पास आवास नहीं है उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जनपद जौनपुर प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने शहीद उमानाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय उमानाथ सिंह राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत, सामाजिक न्याय के चेतना स्तंभ थे। उन्होंने पीडि़त समाज के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया गया । मा0 राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि शहीद उमानाथ सिंह हमेशा गरीब एवं असहाय लोगों के लिए संघर्ष करते रहे हम उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे। सांसद जौनपुर के.पी. सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर्गीय उमानाथ सिंह ने अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए जनहित में अपनी प्राणों की आहूति दी। हमारे लिए उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी मानी जाएगी जब हम उनके दिखाये हुए रास्ते पर चलें। सांसद मछलीशहर रामचरित्र निषाद ने कहा कि स्वर्गीय उमानाथ सिंह जी के व्यक्तित्व एवं ईमानदारी से हमें प्रेरणा मिलती है। प्रबंधक टी.डी. कॉलेज अशोक सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक केराकत दिनेश चौधरी, जफराबाद डा0 हरेंद्र प्रताप सिंह, मडि़याहूं लीना तिवारी, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, रघुराज प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

जौनपुर जनपद निवासी चिकित्सक का अभिनव प्रयोग दे रहा है जीवन दान


कानपुर  । । कहते हैं कोबरा का सगा भाई है 'सल्फास' । यह इसलिए क्यों कि दोनों के ही जहर की कोई काट नहीं । दोनों ही अचूक हैं, अमोघ है , अपने शिकार को अंजाम तक पहुंचाते हैं। वहीं यह भी किदव्न्ती  है कि कोबरा- करेत का काटा पानी मांग सकता है । झाड़ - फूंक, ओझा- सोखा, जड़ी -दवाई से जान बच सकती है, लेकिन सल्फास तो सल्फास है। पेट के अंदर पहुची और खून में घुल गई तो समझो हो गया काम खतम।
 सल्फास के जहर ने यही कारनामा दिखाया कानपुर शहर में। पिछले सप्ताह शहर कानपुर पूर्वी के a s p सुरेंद्र नाथ IPS ने जब इसे अपने गले के नीचे उतारा, तो आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया ।जिले के अधिकारियों के साथ उस अफसर के बैच मेट कानपुर से लेकर मुंबई सक्रिय हो गए ।सुरेंद्रनाथ की जान बचाने के हर उपक्रम किए गए ।मुंबई से क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम एकमो मशीन के साथ चार्टर प्लेन से कानपुर पहुंची । लगभग 5 दिनों तक जीवन मोत के साथ संघर्ष करने के बाद आखिर सुरेंद्र नाथ को नहीं बचाया जा सका। हाई प्रोफाइल  होने के कारण जब यह मामला सुर्ख़ियों में आया तो एकमो मशीन की चर्चा  होना भी स्वाभाविक ही था। मूलत: यह मशीन हृदय रोग की शल्य चिकित्सा में अहम भूमिका निभाती है। इसके कारण  हृदय और फेफड़ों में कृत्रिम रूप से ऑक्सीजन की नियमितपूर्ति सुनिश्चित रहती है।
 आपको यह जानकर आश्चर्य होगा हृदय शल्य चिकित्सा में प्रयोग होने वाली यही एकमो मशीन पूरी दुनिया में सल्फास से दो दो हाथ कर रही है।
और इसे इस काबिल बनाया है जनपद के निवासी और हीरो दयानंद मेडिकल कॉलेज लुधियाना के हार्ट सेंटर के सीनियर कंसल्टेंट और देश की अग्रणी क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक गुप्ता ने। लगभग 5 वर्ष पुर्व शुरू किए गए अपने अनुसंधान के आधार पर उन्होंने इस वेश्किमती मशीन के द्वारा
 सल्फास से निकलने वाली फास्फीन गैस से दिल और फेफड़े पर पडने  वाले दुष्प्रभाव पर काबू कर जीवन रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया। साथ ही साथ अनुसंधान कर ऐसे सर्किट का निर्माण किया जिससे इलाज सस्ता हो सके।
 कुल  51 सल्फास प्रभावित रोगियों पर
एकमो प्रोसीजर कर चुके डॉ विवेक गुप्ता अब तक 35 रोगियो को प्राण दान दे चुके है। जो पूरे विश्व में एक चिकित्सा संस्थान द्वारा एक ही विष  पर किसी भी प्रोसीजर द्वारा की गई चिकित्सा का सबसे बड़ा आँकड़ा है।
यह आंकड़ा इसमें भी प्रभावशाली हो जाता हैकि  अब तक संस्थान में सल्फास विष के जो केस पहुन्चे है वह रिफेर  केस थे।
 वस्तुतः सल्फास अथवा फास्फीन गैस के दुष्प्रभाव के केस भारत और भारतीय उपमहाद्वीप में ही मिलते हैं। भारत के अतिरिक्त पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान आदि में प्रचलित सल्फास गलतफहमी वश या फिर आत्महत्या के उद्देश्य से जब निगल ली जाती है तब इससे निकलने वाली फास्फीन गैस सबसे पहले दिल की पंपिंग क्रिया को कम कर देती है ।जिससे शुद्ध रक्त की सप्लाई बाधित होने लगती है ।परिणाम स्वरुप रक्तचाप घटने लगता है। साथ ही साथ शरीर के विभिन्न अंगों में शुद्ध रक्त न पहुंचने से ऑक्सीजन की कमी होने लगती है और क्रमशा शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं ।जिससे मरीज की मौत हो जाती है ।अपने देश में ऐसी मामले उत्तर प्रदेश ,पंजाब, हरियाणा, बिहार और गुजरात में मिलते हैं। जबकि  ईरान और दूसरे तेल उत्पादक देशों में फासफ़िन गैस तेल के कुओं से निकल आती है और मनुष्य को अपनी जद में ले लेती है। इस पद्धति की बेहतरीन सफलता को देखते हुए ईरान भी अपने यहां इसका लाभ उठा रहा है

ऐसे काम करती है एकमो

जब भी फासफ़िन  प्रभावित मरीज एकमो प्रोसीजर के तहत इलाज में जाता है ,तो इस मशीन की मदद से मरीज के शरीर के खून में ऑक्सीजन की उचित मात्रा को बनाए रखा जाता है ।यह प्रक्रिया 5 से 6 दिनों तक लगातार क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ की निगरानी में दोहराई जाती है। समय से एकमो सेंटर पर पहुंचे मरीज की प्राण रक्षा में आसानी होती है जबकि देर से आए अथवा अन्य दुसरा इलाज लेकर आय हुए मरीज के बचने की संभावना कम होती है।

 एकमो से क्यों नहीं बचाई जा सकी IPS सुरेंद्र नाथ की जान

लाख कोशिशों के बाद IPS सुरेंद्रनाथ की प्राण रक्षा नहीं की जा सकी। इस मामले पर जो संभावनाएं जताई जा रही हैं। उस पर विशेषज्ञ एकमत नहीं है ।फिर भी जिन दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेषज्ञ एकमत है उनमें प्रमुख है एकमो प्रोसीजर इस्तेमाल करने का  निर्णय लेने में पर्याप्त देर  हुई। और दूसरा यह निर्णय भी गलत हुआ कि मरीज को एकमो सेंटर भेजने के बजाय व्यवस्थाएं कानपुर मंगवाई जाय । अगर समय रहते एकमो प्रोसीजर से इलाज शुरू हो जाता तो शायद सुरेंद्रनाथ की जान बचाई जा सकती थी।

इलाज आम आदमी के लिए बनाया - डॉ विवेक 

एकमो  का अभिनव प्रयोग कर सल्फास और  फसफ़िन प्रभावित मरीजों को जीवन दान देकर अन्तररास्ट्रीय ख्याति बटोर चुके डॉ विवेक गुप्ता का कहना है कि 5 वर्ष पूर्व जब उन्होंने हार्ट  सेंटर पर काम करते समय एक्मो की क्रिया विधि को समझा तब दिमाग में इसके प्रयोग का आईडिया आया। यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। क्योंकि एकमो मशीन अत्यंत महंगी और सर्व सुलभ नहीं थी ।मैं शुक्रगुजार हूं अपने चिकित्सा संस्थान का जिस दिन मेरी योजना और प्रयोग के लिए अवसर दिया। दूसरा चुनौतीपूर्ण कार्य था
एकमो से होने वाले प्रोसीजर अत्यंत महंगी होती थी। लिहाजा अनुसंधान करते समय  यह भी आवश्यक था  कि यह पद्धति  आमजन को उपलब्ध हो सके । जिस नई सर्किट को बनाया गया उससे एक मरीज पर आने वाला खर्च 5 से 6लाख रुपय में ही सीमित हो गया ।जबकि  सामान्यता  इस मशीन पर इलाज का खर्च देश में  40लाख और विदेशों में इसका खड 50 से 70 लाख के आसपास पड़ता है ।उन्होंने बताया कि वह पूरे देश में इस पद्धति की जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।