विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Monday, 15 October 2018

बदलापुर : दुर्गा पूजा देखने गयी महिला के साथ दुष्कर्म

जौनपुर । हवस के दरिंदों की भूख नौ दिन भी शांत नही हो सकती, उन्हें बस मौका चाहिए, वो अकेली लड़की को देख लें तो चोथ - नोच लेंगे । उन्हें डर नही किसी देवी देवता का बस वे अपनी भूख मिटाना चाहते है । शर्म आती है इन मर्द जातियों पर जो हर अकेली लड़की को अपने बांहों में दबोचना चाहते है । नवरात्रि पर्व में इस तरह के खबरें हर एक को आहत करने वाली है ।
सुरेरी और बदलापुर क्षेत्र के इन दो घटनाओं से साफ जाहिर होता है कि प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कितना सजग और सतर्क है । दुष्कर्म के बाद पुलिस प्रशासन चाहती है कि मामला किसी तरह रफा दफा कर दिया जाय ।

नेक दिल इंसान थे महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

जौनपुर। एमएच कान्वेंट स्कूल के परिसर में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनायी गयी। उनके चित्र पर विद्यार्थियों, शिक्षकों ने पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य निशी ने कहा कि वह हमारे देश के राष्ट्रपति थे और उसके पहले एक महान वैज्ञानिक थे ना हिंदू थे ना मुसलमान थे वह नेक दिल इंसान थे। प्रबंधक इजहार हुसैन ने कहा कि आज के परिवेश में बच्चों को सुविधाएं तो अभिभावक अधिक देते हैं जबकि हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक ने अपने जीवन से संघर्ष किया और पेपर बेचकर स्ट्रीट लाइट की रोशनी में पढ़ाई पूरी की। देश के लिए एक मिसाइल बनाकर मिसाइल मैन बन गए जिसे आज पूरी दुनिया त्रिशूल के नाम से जानती है। इस मौके पर सुमन पाल, पूनम गौतम, रश्मिता सिंह फरहत, दीक्षा, वैशाली, सोनम, रुपेश, संदीप, जितेंद्र प्रताप सिंह, अजय यादव, अजय गुप्ता, अंकित सिंह, चंद्रशेखर सभासद मौजूद रहे

Sunday, 14 October 2018

स्व: रविभूषण त्रिपाठी सामान्य प्रतियोगिता हुई सम्पन्न


जौनपुर : डा. बृजेश की पुस्तक को संस्कृत मंत्रालय भारत सरकार करेगा प्रसारित

जौनपुर समाचार न्यूज़ एजेंसी ।
जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र अन्तर्गत सेहमलपुर गांव की पगडण्डी से निकलकर युवा साहित्यकार डा. ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने शीराज-ए-हिन्द जौनपुर का नाम अन्तर्राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाया है। डा. यदुवंशी द्वारा लिखित स्तरीय पुस्तक ‘‘मारीशस के हिन्दीसेवी प्रहलाद रामशरण’’ को भारत सरकार संस्कृत मंत्रालय ने देश-विदेश में प्रसारित करने के उद्देश्य से लगभग 12 लाख रूपये की पुस्तक प्रकाशक से क्रय किया है।

 ज्ञात हो कि उपर्युक्त पुस्तक में जहां हिन्दीसेवी विद्वान प्रहलाद रामशरण की कृतियों की समीक्षात्मक व्याख्या की गयी है, वहीं भारत-मारीशस के मधुर सम्बन्धों को भी व्याख्यिात किया गया है जो हिन्दी के उत्कर्ष के लिये वरेण्य है ही, साथ ही देश के पारस्परिक सौहार्द के लिये भी प्रशंसनीय कार्य है। विदित हो कि डा. यदुवंशी द्वारा सम्पादित पुस्तक ’मारीशस के हिन्दीसेवी प्रहलाद रामशरण’ में अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध साहित्यकार ‘पहला गिरमिटिया’ के लेखक गिरिराज किशोर, रोमा लोला कल्चरल विश्वविद्यालय बेलग्रेट (सरबिया गणराज्य) के कुलाधिपति पद्मश्री डा. श्याम सिंह शशि, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान भारत के उपाध्यक्ष डा. कमल किशोर गोयनका, फ्रेंच के महान लेखक ईवान मार्शियाल, हिन्दी यूनिवर्स नीदरलैण्ड की निदेशक डा. पुष्पिता अवस्थी, फिजी, गोयाना, ट्रीनिडाड, टोबैगो, मारीशस, फ्रांस आदि देशों के साथ 5 दर्जन विद्वानों ने अपने लेख भेजकर प्रहलाद जी के साहित्यिक योगदान का वर्णन करने के साथ ही भारत-मारीशस अन्तरसम्बन्ध को सुदृढ़ बनाने का एक प्रशंसनीय कार्य किया है। वहीं इस पुस्तक के रचनाकार युवा साहित्यधर्मी डा. यदुवंशी को जनपद के बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, शिक्षाविद्ों ने बधाई दी है।

Saturday, 13 October 2018

पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से साथियों में आक्रोश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ ने बैठक कर जताया विरोध


जौनपुर। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक पत्रकार भवन में अध्यक्ष हसनैन कमर दीपू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संघ के संरक्षक आईबी सिंह के ऊपर कोतवाली पुलिस द्वारा फर्जी एससी, एसटी एक्ट मुकदमा दर्ज किये जाने पर कड़े शब्दों में निंदा की गयी। गौरतलब हो कि दिनांक 11 अक्टूबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास आईबी सिंह के पुत्र निर्मेश सिंह स्कार्पियों से जा रहे थे कि एक ई-रिक्शा से टक्कर हो गयी जिस पर स्थानीय कुछ लोगों ने मिलकर निर्मेश सिंह की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने निर्मेश सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराने के उपरांत एक युवक को गिरफ्तार किया था लेकिन शुक्रवार की शाम कुछ लोगों के दबाव में आकर आईबी सिंह, उनके पुत्र निर्मेश सिंह व अन्य के विरुद्ध भी कोतवाली पुलिस ने एससी, एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है जबकि वे घटना के समय वहां मौजूद नहीं थे। उन्हें जब सूचना मिली कि उनके पुत्र की लोग पिटाई कर रहे है तो वह वहां पहुंचे थे। संघ के पदाधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से मांग किया है कि पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय की मांग किया है अन्यथा जिले के पत्रकार एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, अजीत सिंह, जावेद अहमद, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, कुंवर दीपक सिंह, अजीत गिरी, मनोज पटेल, विद्याधर राय विद्यार्थी, मो. अब्बास, राजन मिश्रा, अमित गुप्ता, कुंवर नीतिश, आरिफ हुसैनी, अरशद अब्बास, मेराज अहमद राइनी, अविनाश दुबे, अर्जुन यादव सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

जौनपुर : परिजन गए महाराष्ट्र, चोरो ने माल पर किया हाथ साफ

जलालपुर । थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव में  परिजनों को महाराष्ट्र जाने का लाभ उठाते हुए घर में रखें सामानों पर चोरो नें हाथ साफ  कर दिया। परिजन वापस  घर आए तो  चोरी  होने की जानकारी हुई तो उन्हें ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर  पहुंची पुलिस ने कमरे में बिखरे हुए सामानों का वीडियो बनाकर चोरी गई समान का तहरीर लेकर  करवाई का आश्वासन दिया है। बताते ही कोतवालपुर गांव  निवासी उर्मिला देवी पत्नी देवेंद्र कुमार बिमारी की वजह से महाराष्ट्र गई हुई थी चार मांह बाद जब वह घर वापस आई तो देखा कि कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ है तथा कमरे रखा जेवरात टेबल फैन पीतल  हंडा,परात दो बोरा गेहूँ गायब है ।

ओएचई तार के चपेट मे आने से बंदर की झुलस कर मौत



मीरगंज(जौनपुर) । स्थानीय क्षेत्र के जंघई रेलवे स्टेशन पर ओएचई विजली तार की चपेट मे आने से एक बंदर बुरी तरह से झुलसकर मौत हो गयी। जिसे जलता देख यात्रियो की भीड जुट गयी।
जंघई रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रीक ट्रेनो के संचालन के लिए ओएचई तार की चपेट मे एक बंदर आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी यह देख यात्रीओ की भीड रेलवे लाइन पर जमा हो गयी।

जौनपुर : एक पखवाड़े से मीरगंज क्षेत्र में हो रही आये दिन चोरी,चोरों का पता लगाने में पुलिस नाकाम


मीरगंज । थाना  क्षेत्र चोरों के लिए मुफीद स्थान साबित हो रहा है।आये दिन हो रही चोरियों का पता लगाने में पुलिस अब तक विफल रही है। बीति रात कसेरवा गांव निवासी संजू दूबे के खेत में लगा समरसेबल मशीन चोर उखाड़ ले गए। सुबह पीड़ित परिवार ने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दिया । मौके पर पहुची पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गयी । पीड़ित संजू ने बताया कि लगभग 42 हजार का नुकशान हुआ हैं। 
बताते है कि उक्त गांव में दो सप्ताह पूर्व सुनील पाण्डेय , सभाजीत पाण्डेय , प्रभुनारायण पाण्डेय तथा रामसागर पाण्डेय , घुरहू पाल के यहां से भी चोरी हुई थी। जिसमे समरसेबल मोटर सहित अन्य उपकरणों को चोर उठा ले गए थे। जिसका पर्दा फास करना तो दूर सुराग तक पुलिस के हाथ नही लगा ।एक दिन पहले अलापुर गांव निवासी रामजियावन यादव के चैनल की कुंडी काट कर चोर लाखो के सामान उठा ले गए।
जिससे क्षेत्र में चोरो के प्रति दहशत व्याप्त है।

अखिल भारतीय कुर्मिक्षत्रिय महासभा का चुनाव स्थगित |

जौनपुर। अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा जनपद इकाई का होने वाला चुनाव/चयन अपरिहार्य कारणों से एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह पहले 14 अक्टूबर को होना था जो अब एक सप्ताह बाद आयोजित होगा। ​इसकी सूचना एक सप्ताह बाद दी जाएगी। यह जानकारी कार्यवाहक महामंत्री शरद पटेल ने दी।

जौनपुर आगमन पर पूर्व चेयरमैन प्रो. परशुराम का पाल समाज के पदाधिकारियों ने किया स्वागत


जौनपुर। नगर के कन्हईपुर वन विहार रोड स्थित अहिल्याबाई पाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय के संस्थापक स्व. फेरूराम पाल की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए कार्यकताओं और विद्यालय की टीम को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के पूर्व चेयरमैन प्रो. परशुराम पाल (लखनऊ विश्वविद्यालय) ने सभी को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोग ऐसे ही समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य करें। उन्होंने विद्यालय के संस्थापक स्व. फेरूराम पाल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तुत रूप से प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापिका सीहीपुर अमरावती देवी ने मुख्य अतिथि को बुकें भेेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनसूखा राम पाल ने किया। संचालन लाल प्रकाश पाल एडवोकेट ने किया। इसके पहले नईगंज स्थित पशु चिकित्सक डा. रणजीत पाल के आवास पर मुख्य अतिथि प्रो. परशुराम पाल का सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल, प्रबंधक मंसूखाराम पाल, प्रनाधाचार्य राजेंद्र प्रसाद पाल, लाल प्रकाश पाल, विजय राज पाल, लाल प्रकाश पाल एडवोकेट आदि पाल समाज के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व बुकें भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर डा. रणजीत पाल, विजय पाल, दिनेश पाल, विपुल पाल, जयप्रकाश पाल, कमलेश पाल, रमेश पाल, शैलेंद्र पाल, सुरेंद्र पाल, विनोद पाल, राजेश कन्नौजिया, नरेंद्र सिंह एडवोकेट, अनिल दूबे, सुबाष पाल, राज नारायण पाल, विजय प्रकाश सिंह, एखलाक अहमद, मुन्नी लाल पाल, डा. आरपी यादव, सुशील उपाध्याय, शैलेंद्र चतुर्वेदी, विजय रघुवंशी, विनीत, राजनाथ, विशाल, विपिन, राहुल, प्रियंका पाल, रिंकी पाल आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पाल ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Friday, 12 October 2018

जौनपुर समाचार 13 अक्टूबर 2018 ।। दिन शनिवार


ख़बर एवं विज्ञापन के लिये सम्पर्क करें jaunpursamachar@gmail.com














Thursday, 11 October 2018

अंधेरे को रोके, आंखों की रौशनी बचाये


जौनपुर । लायन्स क्लब द्वारा विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर अंधापन और दृष्टि विकार के बारे में जन जागरूकता हेतु शिविर स्थान मरदानपुर मे मालिन बस्ती के पास लगाया गया जिसमें लगभग 185 लोगो की आंखों की जांच की गई, आंखों के समान्य रोग से ग्रसित लोगो को दवा व ड्राप दिया गया तथा 11 लोगो की आंखों मे मोतियाबिन्द चिन्हित किया गया|
 इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य ने कहा कि अंधेरे की रोकथाम तथा आंखों के स्वास्थ्य और दृष्टि मे कमी के प्रति जागरूक होना बहुत ज़रूरी है जिससे आंखो की रौशनी बचायी जा सके|
डा अमित पांडेय ने की आंखों की जांच किया तथा बताया कि डायबिटीज एवं उच्च रक्तचाप के कारण आंखों के पर्दे पर दुष्प्रभाव पड़ता हैं। उन्होंने नेत्र रोगों के लक्षण, उपचार एवं बचाव के बारे में बताते हुए आंखों की देखभाल करने की बात कही। उन्होंने बताया कि नेत्रों में विटामिन ए की कमी के चलते अनेक रोग हो जाते हैं। इसलिए हमें विटामिन की पूर्ति करने वाले पालक, गाजर, आम, टमाटर, मक्खन आदि का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए। सै मो मुस्तफा ने बताया कि अक्टूबर माह के दूसरे बृहस्पतिवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है और इस वर्ष का नारा है 'आई केयर हर जगह' इसी लिए लायन्स क्लब द्वारा विशेष अभियान चलाकर लोगो को आंखों की रौशनी बचाने हेतु जागरूक किया जा रहा है|
 इस अवसर पर शत्रुघ्न मौर्य,रामकुमार साहू अशवनी बैंकर, आर पी सिंह, शैल मौर्य, महेन्द्र नाथ सेठ, सुरेश चन्द्र गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अरूण त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, संजय सिंघानिया, लियो अध्यक्ष सिद्धार्थ मौर्य, अभिषेक बैंकर आदि लोग उपस्थित रहे|

अस्सी घाट : लक्ष्य 2012 तक स्वच्छ

कई दिनों से सोच रहा था कि हो आऊं एक दिन अस्सी भी, बनारस में रहो और घाट पर न जाओ तो बेकार है यहाँ रहना । आज घूमते - घुमाते पहुँच ही गया अस्सी घाट, देखने बनारसी ठाट..

नई दिल्ली :गंगा के मुद्दे पर 22 जून से अनशन कर रहे पर्यावरणविद जीडी अग्रवाल (GD Agrawal) का निधन

नई दिल्ली: गंगा के मुद्दे पर 22 जून से अनशन कर रहे पर्यावरणविद जीडी अग्रवाल (GD Agrawal) का निधन हो गया. जीडी अग्रवाल का निधन उस समय हुआ जब उन्हें हरिद्वार से दिल्ली लाया जा रहा था. आईआईटी में प्रोफेसर रह चुके जीडी अग्रवाल इंडियन सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में सदस्य भी रह चुके थे. हालांकि अब वह संन्यासी का जीवन जी रहे थे.

बता दें कि गंगा में अवैध खनन, बांधों जैसे बड़े निर्माण और उसकी अविरलता को बनाए रखने के मुद्दे पर पर्यावरणविद स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद यानी प्रो. जीडी अग्रवाल अनशन पर थे. स्वामी सानंद गंगा से जुड़े तमाम मुद्दों पर सरकार को पहले भी कई बार आगाह कर चुके थे और इसी साल फरवरी में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख गंगा के लिए अलग से क़ानून बनाने की मांग की थी. कोई जवाब ना मिलने पर 86 साल के स्वामी सानंद 22 जून को अनशन पर बैठ गए थे. इस बीच दो केंद्रीय मंत्री उमा भारती और नितिन गडकरी उनसे अपना अनशन तोड़ने की अपील की थी, लेकिन वो नहीं माने.

आपको बता दें कि स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद उर्फ जीडी अग्रवाल पहले भी गंगा की सफाई के मुद्दे पर आमरण अनशन पर बैठ चुके हैं. वर्ष 2012 में वह आमरण अनशन पर बैठे थे. बाद में सरकार की ओर से अपनी मांगों पर सहमति मिलने के बाद अनशन समाप्त कर दिया. इस अनशन के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई थी और इसके उन्हें उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दिल्ली लाया गया था.

स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद उर्फ जीडी अग्रवाल पहले भी गंगा की सफाई के मुद्दे पर आमरण अनशन पर बैठ चुके हैं. वर्ष 2012 में वह आमरण अनशन पर बैठे थे. बाद में सरकार की ओर से अपनी मांगों पर सहमति मिलने के बाद अनशन समाप्त कर दिया था. इस अनशन के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई थी और इसके उन्हें उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दिल्ली लाया गया था.

स्रोत : khabar.ndtv

जौनपुर : दुर्गा मन्दिर में स्थापित प्रतिमा का हुई प्राण प्रतिष्ठा

जौनपुर। जनपद के बक्शा क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार में बनाये गये दुर्गा मन्दिर में स्थापित प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह रहे जिन्होंने वहां दुर्गा पण्डाल का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि मन्दिर गेट से लेकर इण्टरलाकिंग कराया जायेगा। इस दौरान भारत टीवीएस के अधिष्ठाता प्रमोद सिंह ने दुर्गा मन्दिर का गेट बनवाने के लिये 50 हजार रूपये का योगदान दिया। साथ ही ब्लाक प्रमुख सजल सिंह ने क्षेत्र में डेढ़ लाख का स्ट्रीट लाइट लगवाया है। इस अवसर पर व्यापारी नेता इन्द्रभान सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित सिंह, विनोद कश्यप, मनोज कुमार, राम प्रकाश साहू, दीपक चौरसिया, सुभाष अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में तिलकधारी सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जौनपुर के बक्शा क्षेत्र में बने दुर्गा मन्दिर की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर उद्घाटन करते एमएलसी बृजेश सिंह एवं उपस्थित अन्य लोग।

Wednesday, 10 October 2018

जौनपुर : भाजपा नेता माधुरी गुप्ता जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की सदस्य नामित, किरन श्रीवास्तव ने दी बधाई




जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जौनपुर की पूर्व अध्यक्ष, भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता माधुरी गुप्ता को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) जौनपुर में सदस्य नामित किया गया है। इस मनोनयन से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई देते हुए उनका स्वागत किया। इस मौके पर श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता का सम्मान करना यह पार्टी जानती है। माधुरी गुप्ता जी को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति का सदस्य नामित किया जाना उनके पार्टी के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है।
इस मनोनयन से अभिभूत माधुरी गुप्ता ने कहा कि वह इस पद की गरिमा बनाये रखेंगी और जिस उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
उनको बधाई देने वालों में शशि मौर्या, मेनका सिंह, पूनम श्रीवास्तव, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, वंदना सरकार, मोहन शंकर श्रीवास्तव, विकास शर्मा, अजय यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, राजेश सिंह, प्रिंस सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह ऋषिवंशी, ठाकुर अंजेश सिंह, प्रभा शंकर पाण्डेय, सुरेश अस्थाना, दीपक मौर्या, कृष्ण प्रताप सिंह किरन, गिरीश श्रीवास्तव गिरीश, ब्रह्मेश शुक्ला, संतोष साहू,  रजनीश सिंह, कीर्ति सिंह, मोहित कश्यप, सुरेश चंद्र गुप्ता, राम कृष्णा, परमानंद सिंह, श्रीकृष्ण, इरफान खान, जगमेंद्र निषाद, जसविंदर सिंह, छोटे लाल श्रीमाली, अभिषेक सिंह परमार, लहर जैन, विनीत शुक्ला, प्रमोद कुमार दीक्षित समेत शामिल है।

जौनपुर : वाहन चोर ने तहसील से उड़ाई अधिवक्ता की बाइक

जौनपुर (अनिल शर्मा) । स्थानीय तहसील में वाहन चोरों ने मौका देखते हुए तहसील परिसर से तहसील में प्रैक्टिस कर रहे एक अधिवक्ता की बाइक पर हाथ साफ कर दिया।
 
मिली जानकारी के मुताबिक महराजगंज थाना क्षेत्र के बैहारी गांव निवासी अधिवक्ता अविनाश वर्मा बदलापुर तहसील में प्रैक्टिस करते हैं।तहसील में अपनी बाइक सी डी डीलक्स यू0पी062क्यू3144 खड़ी किये थे।घात लगाए बाइक चोरों ने बाइक पर हाथ साफकर दिया।अधिवक्ता किसी कार्यवस जब बाइक लेने गए तो बाइक वहाँ नही मिली।इसकी लिखित सूचना अधिवक्ता ने थाने में दे दी है।

Monday, 8 October 2018

जौनपुर : मांग पूरा न होने तक जारी रहेगा आंदोलन: राकेश श्रीवास्तव


मंच के संयोजक के नेतृत्व में हजारों शिक्षकों व कर्मचारियों ने लखनऊ में किया प्रदर्शन

जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक लखनऊ के ईको गार्डन पहुंचकर जबर्दस्त प्रदर्शन किए। इस दौरान सभी ने पेंशन हमारा अधिकार है, नारे को बुलंद करते हुए प्रदर्शन किया।

पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश की जौनपुर इकाई के संयोजक एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में 20 बस एवं सैकड़ों नीजि वाहन रविवार की रात जौनपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुई। श्री श्रीवास्तव के नेतृत्व में हजारों शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर जौनपुर के झण्डे को बुलंद किया। इस मौके पर कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि मांग पूरी न होने तक मंच का यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा जो भविष्य में और भी भयावह रूप लेगा। इतना ही नहीं मांग को पूरा करवाने के लिए हम आंदोलन के हर स्तर पर उतरने को तैयार रहेंगे।
उन्होंने कहा कि मंच के हाईकमान के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों ने सूबे की राजधानी लखनऊ पहुंचकर जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत का एहसास शासन को करा दिया। श्री श्रीवास्तव के साथ जौनपुर से मंच के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, सीबी सिंह, चंद्रशेखर, संजय यादव सहित तमाम शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जौनपुर : लायन्स क्लब जौनपुर ने ज़रूरतमंद लोगो को राशन वितरित किया


जौनपुर । लायन्स क्लब द्वारा सेवा सप्ताह के अन्तर्गत ज़रूरतमंद लोगो को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से स्थान मरदानपुर बस्ती में राशन वितरित किया गया।
संस्था अध्यक्ष अशोक मौर्य ने आये हुए लोगो का स्वागत किया| इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर ने कहा कि भूख से पीड़ित लोगो को राहत पहुंचाना ही सच्ची सेवा है, भूख और कुपोषण वास्तव में दुनिया भर में स्वास्थ्य के लिए नम्बर एक समस्या व जोखिम है, लेकिन लायन्स क्लबो द्वारा भूख से निवृत्ति के लिए भूखे लोगो को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किये जा रहे सेवा कार्य बहुत ही सराहनीय है| सेवा सप्ताह चेयरमैन महेन्द्र नाथ सेठ ने बताया कि पूरे विश्व में भूख व कुपोषण की समस्या के निदान हेतु लायन्स क्लब इन्टरनेशनल द्वारा “रिलीविंग द हंगर” नामक योजना को प्रमुख रूप से शुरू किया है, जिसके अन्तर्गत लायन्स क्लबो द्वारा ज़रूरतमंदो को भोजन व राशन उपलब्ध कराते हुए राहत पहुंचायी जा रही हैं । 

इस अवसर पर शत्रुघन मौर्य, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, शैल मौर्या, अशवनी बैंकर, राम कुमार साहू, सुरेश चन्द्र गुप्ता, अभिषेक बैंकर, लियो अध्यक्ष सिद्धार्थ मौर्य, राजेन्द्र कपूर, अरूण त्रिपाठी, मदन गोपाल, राजेश गुप्ता, विवेक सेठ, डा विकास रस्तोगी, अनिल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे|

जौनपुर : ऐतिहासिक अलम नौचन्दी व जुलुस-ए-अमारी 11 अक्टूबर को।

जौनपुर समाचार नेटवर्क ।

जौनपुर। अलम नौचन्दी व जुलुस ए अमारी जो की पूर्वांचल ही नहीं विश्व में अपना महत्त्व रख रहा है जो 77 वर्ष से लोगो की मनोकामना  को पूरा करता हुआ चमत्कारी अलम व अमारी का जुलुस आने वाला  गुरूवार को स्थानी मो0 पुरानी बाजार के इमामबारगाह मीर् बहादुर अली मरहूम दालान में एक विशाल मजलिस का आयोजन जिसमे कई वक्ता गढ़ के बाद विश्व के नामी शिया धर्म गुरु मौलान सय्यद कल्बे जव्वाद साहब पड़ेंगे इसके बाद चमत्कारी जुलुस ए अलम अमारी ज़ुल्ज़नाह व झूला निकाला जायेगे जिसके साथ शहर की  व बाहर की अंजुमने नौहा मातम करती हुई जब इमामबाड़ा मीरघर पहुचेगी तो वहा एक दर्दनाक मन्ज़र अलम को ताबूत ए सकीना से मिलाया जायेगा जुलुस अपनी सभी अंजुमनों के साथ कई जगहों से होता हुआ सदर इमामबाड़ा में पहुचने पर अंतिम तक़रीर होगी बाद में अमारी महिलाओ के घेरे में नौहा मातम करती हुई ठंडी की जायेगी ये प्रोग्राम रात 12 बजे समाप्त हो जायेगा ये जानकारी अध्यक्ष नौचन्दी अलमदार हुसैन रिज़वी ने व  सयद शहनशाह हुसैन एडवोकेट ने दी ।

Friday, 5 October 2018

जौनपुर : जयप्रकाश गुप्ता की पुस्तक 'दिंगत दीप' का कैबिनेट मंत्री ने किया विमोचन

जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के मेढ़ा गांव निवासी अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता द्वारा रचित पुस्तक दिंगत दीप का विमोचन कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रतापगढ़ जिले के शिवसत गांव में एक समारोह में किया। इस मौके पर श्री गुप्ता ने बताया कि वह पुस्तक कारगिल युद्ध में शहीद रामेन्द्र प्रताप सिंह की याद में तोरणद्वार विषय पर आधारित है।
 भारतीय वायु सेना में चयन होने पर वर्ष 1979 में प्रशिक्षण प्राप्त कर सेवारत हुए। सेवा काल में प्राइवेट बी-काम (दिल्ली विवि) एवं एम.ए. अर्थशास्त्र (मद्रास विवि) की डिग्री प्राप्त की। सन् 2006 में चयन बोर्ड इलाहाबाद द्वारा अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता के रूप में सेवा श्रम इण्टर कालेज  ढिंढुई प्रतापगढ़ के लिए चयनित हुए।

 गौरतलब हो कि ‘दिगंत दीप’ के रचनाकार जय प्रकाश गुप्ता का जन्म 01 अप्रैल सन् 1961 को ग्राम मेढ़ा जौनपुर (उ.प्र.) में हुआ। स्थानीय विद्यालय में प्राथामिक शिक्षा के बाद श्री कृष्ण इण्टर कालिज गजेन्द्रपुर से हाईस्कूल एवं राम चरन सिंह इण्टर कालिज रवनियां सुलतानपुर उ.प्र से इण्टर पास करने के बाद सन् 1978 में पिता कर्मचन्द्र गुप्ता एवं माता श्रीमती धनराजी देवी के निर्देश पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। 


Thursday, 4 October 2018

जौनपुर : सोमवार तक शिक्षा प्रेरको का पूर्ण संख्यात्मक विवरण निदेशालय को उपलब्ध कराया जाय :- राज यादव



जौनपुर । आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भारत सरकार में लेखों के निस्तारण हेतु दिनांक 27 सितम्बर को हुई बैठक में भारत सरकार निदेशक के निर्देशानुसार साक्षर भारत कार्यक्रम योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षा प्रेरको का विवरण  दिनांक 8 अक्टूबर तक साक्षरता निदेशक को  उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।
जिसके जबाब में साक्षरता वैकल्पिक शिक्षा उर्दू एवम प्राच्य भाषाएँ उत्तर प्रदेश लखनऊ निदेशक ने  द्वारा दिनांक 3 अक्टूबर को एक शासनादेश जारी कर उत्तर प्रदेश के  समस्त जिला के शिक्षा विवरण मांगा गया है।
अतः आप सभी मण्डल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवम सक्रिय प्रेरक साथियों से अनुरोध किया जाता है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्यवक,एवम ब्लॉक समन्यवक से मिलकर 8 अक्टूबर तक निदेशालय को विवरण उपलब्ध कराने का कष्ट करें ताकि ताकि मानदेय भुगतान को लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

जौनपुर : स्व: रविभूषण त्रिपाठी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, कक्षा 6 से 12 तक विद्यार्थी ले सकते है भाग..

(जगतगंज ) जौनपुर ।  स्व: रविभूषण त्रिपाठी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन । कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी ले सकते है भाग.. प्रथम पुरस्कार साईकिल, द्वितीय मोबाइल फोन, तृतीय शील्ड और 50 सांत्वना पुरस्कार । फॉर्म शुल्क 100 ₹ । अधिक जानकारी के लिए 8381982624 पर संपर्क करें।
 

जौनपुर : पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने लगाई फांसी

तेजी बाजार(जौनपुर) । महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा में बिहार निवासी एक राज मिस्त्री  उमेश कुमार उर्फ महतो(43 वर्ष)
ने पत्नी से  हुए विवाद विवाद के बाद कमरे में जाकर रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। मौके पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणो ने दरवाजा तोड़ कर नीचे उतारा तो निजी चिकित्सक ने मौत की पुष्टि किया।लेकिन मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस उसे महराजगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर यूवी सान्याल ने जांच के बाद राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया।

जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत


(चंदवक)जौनपुर।क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी वृद्ध की बुधवार रात करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
बताते है कि हिसामपुर गांव निवासी राम लखन मौर्य (75)घर से कुछ दूरी पर स्थित पम्पिंग सेट पर रोज़ की भांति थे लाइट आने पर पम्पिंग सेट चालू करने के लिए स्टार्टर की बटन ज्योहीं दबाना चाहा स्टार्टर में प्रवाहित विद्युत करेंट की चपेट में  आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

Wednesday, 3 October 2018

रिक्शे वाला



🔶 *एक बार एक अमीर आदमी कहीं जा रहा होता है तो उसकी कार ख़राब हो जाती है। उसका कहीं पहुँचना बहुत जरुरी होता है। उसको दूर एक पेड़ के नीचे एक रिक्शा दिखाई देता है। वो उस रिक्शा वाले पास जाता है। वहा जाकर देखता है कि रिक्शा वाले ने अपने पैर हैंडल के ऊपर रखे होते है। पीठ उसकी अपनी सीट पर होती है और सिर जहा सवारी बैठती है उस सीट पर होती है।*

🔷 *और वो मज़े से लेट कर गाना गुन-गुना रहा होता है।* वो......Read More Please Click
👇👇👇👇👇
http://awgpskj.blogspot.com/2016/03/blog-post_4.html

जौनपुर : गांधी जयंती पर साहू कल्याण समिति ने निकाला भव्य शोभायात्रा


जौनपुर। साहू कल्याण समिति जौनपुर (साहू क्लब) द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ साहू धर्मशाला से राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ,पूर्व नगर विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी सदैव हमारे लिए अनुकरणीय रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे महात्मा गांधी की प्रेरणा से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए साहू कल्याण समिति की प्रशंसा की।

शोभायात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर और साहू बाल शिक्षा सदन के छात्र छात्राएं बैंड बाजे के साथ आगे-आगे चल रहे थे। शोभायात्रा में भारत माता, महात्मा गांधी, सुबाष चंद्र बोस व स्वच्छता ही सेवा विषयक झांकी निकाली गई। जो सब्जी बाजार, कोतवाली चहारसू, हरलालका रोड, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज, नखास होते सद्भावना पुल पर समाप्त हुई। फ्रैण्ड ग्रुप ट्रस्ट द्वारा सलमान शेख के नेतृत्व में कोतवाली चौराहा पर स्वच्छता ही सेवा विषयक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त ने किया। इस दौरान साहू समाज व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे। जेसीआई जौनपुर क्लासिक, रोटरी क्लब, श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति, लायंस क्लब सूरज ने शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह स्टाल लगाकर जलपान की व्यवस्था किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अनिल गुप्त, मिशोरी लाल गुप्त, मोती लाल गुप्त, इं. रमेश चंद्र गुप्ता, जय प्रकाश गुप्त, अरविंद बैंकर, घनश्याम साहू, सुशील कुमार वर्मा एडवोकेट, सतीश चंद्र गुप्त, राजेश गुप्त पत्रकार, श्याम मोहन अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, सर्वेश जायसवाल, आशीष गुप्ता, संतोष साहू बच्चा, निखिलेश सिंह, चंद्रशेखर जायसवाल, कृष्ण गोपाल गुप्ता एडवोकेट, रवि मिंगलानी, मधुसूदन बैंकर, केके जायसवाल, चंद्रशेखर निषाद, शशांक सिंह रानू, यशपाल गुप्ता, सविता अंशुमान, शैल मौर्या, प्रीति गुप्ता, स्वतंत्र कुमार साहू, संजीव साहू, अवनींद्र तिवारी, बनवारी लाल गुप्ता, विद्याधर राय,दीपक सिंह पत्रकार,सुधीर बोल बम, विजय गुप्ता, महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, मंत्री सिद्धार्थ साहू, योगेश साहू, अनिल एडवोकेट, प्रशांत एडवोकेट, जगदीश प्रसाद, शिवशंकर मुन्ना आदि उपस्थित रहे ।

Tuesday, 2 October 2018

जौनपुर : बिना हथियार उठाये अंग्रेजो को बाहर का रास्ता दिखाया था राष्ट्रपिता ने : राज यादव



जौनपुर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर जिला उपाध्यक्ष व युवा भारत पतंजलि जौनपुर जिला महाविद्यालय प्रभारी राज यादव ने प्राथमिक विद्यालय कोहड़ा विकास खण्ड करंजाकला व रामजानकी शिक्षण संस्थान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के दृतीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे जो बिना हथियार उठाये भारत से अंग्रेजो को बाहर का रास्ता दिखाये थे साथ ही साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिये वकालत भी की। उन्होंने साबरमती आश्रम में अपना जीवन गुजारा और परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाल पहनी जिसे वे स्वयं चरखे पर सूत कातकर हाथ से बनाते थे। उन्होंने सादा शाकाहारी भोजन खाया और आत्मशुद्धि के लिये लम्बे-लम्बे उपवास रखे।
श्री यादव ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का  देहावसान हो जाने के बाद साफ सुथरी छवि के कारण लालबहादुर शास्त्रीजी को   देश का प्रधानमन्त्री बनाया गया।
शास्त्री जी को  सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिये मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर दिनेश कुमार सिंह, राय साहब  यादव, वंदना चौधरी, विकास योगी, अजय विश्वकर्मा, महेन्द्र विश्वकर्मा, शिवम, सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

जौनपुर : हाइवे सड़क की चकरोड जैसी हालत ।



जौनपुर । देश के विकास के लिये यातायात की उचित व्यवस्था बहुत मायने रखती है । लेकिन जौनपुर शहर से मिर्ज़ापुर को जोड़ने वाले रसैना से पकड़ी बाईपास मार्ग की हालात इस कदर बदतर है, कि जबतक कोई बड़ा हादसा न हो जाये तबतक प्रशासन की नींद नही खुलेगी ।
रसैना (शिवसहाय तिराहा) से पकड़ी ब्लॉक तक बने रोड पर भारी वाहनों के आवागमन के कारण दोनों छोर की सड़कें दब गयी है, और एक - एक फीट का गड्ढा हो गया है । रसैना तिराहे के ठीक मध्य में लगभग 20 मीटर का लम्बा गड्ढा हो गया है, और सड़क से ढेर सारे बालू और मिट्टी भी हरदम उड़ते रहते है । बालू के फैलाव के कारण दो पहिया वाहनों के फिसल कर गिरने का डर निरन्तर बना रहता है । भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क जल्दी टूट रही है । लेकिन सड़क के जिम्मेदार ठेकेदार बेपरवाह है ।
यह बाईपास सड़क सिटी स्टेशन पर बन रहे ओवर ब्रिज के कारण रसैना से पकड़ी तक भारी वाहनों के लिए बनाई गई थी । भारी वाहनों का गुजरना यानी सड़क के समयसीमा से पहले टूटना बिखरना, लगभग पाँच किलोमीटर के इस सड़क के दोनों तरफ की पटरियां भी धँस गयी है । सड़क चौड़ी न होने की वजह से दो भारी वाहन एक साथ गुजर नही सकते । इस मार्ग पर आवागमन ज्यादा रहता है इस लिए इसकी निरन्तर देखभाल की जरूरत होती है लेकिन जबतक कोई हादसा न हो जाये तब तक जिम्मेदारों की नज़र नही पड़ती ।  यह मार्ग भारी माल वाहनों को जौनपुर शहर, इलाहाबाद और लखनऊ आदि शहरों को जोड़ती है ।

Monday, 1 October 2018

जौनपुर (मडियाहूँ) । शीतलगंज पशुचिकित्सालय पर लटका मिला ताला





जौनपुर (शीतलगंज) 30 सितम्बर । पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर निष्क्रिय प्रशासन को टीकाकरण के लिए मौका पर मौका देने के बावजूद भी स्वास्थ महकमा बेजुबानों को कागज़ पर स्वस्थ कर आला अधिकारियों को चिट्ठा सौंप रहा है । लेकिन जौनपुर समाचार टीम के संवाददाता जमीनी तहकीकात करने के लिए हर क्षेत्र में जा रहे है । इसी क्रम में (रविवार) शीतलगंज मडियाहूँ से सचिन समर की रिपोर्ट..
 बेजुबाँ कहते हो लेकिन बेजुबाँ नही है, निगाहें मिलाओ तो भी मेरे दर्द का पता चल जायेगा । खुरपका और मुंहपका जैसे गम्भीर रोगों के लिए पशुओं के दर्द का जिम्मा कौन लेगा, टीकाकरण को समय से पूरा क्यों नही किया जाता है ? माहमारी फैलने के बाद भी पशुचिकित्सक इतने लापरवाह कैसे हो सकते है क्या उन्हें किसी का डर नही? या उनका शासन में मजबूत पकड़ है ? आपातकालीन स्थिति में भी अस्पताल बन्द क्यों रहते है ? ऐसे कई सवाल थे पशुपालकों के जब हमारे संवाददाता ने उनसे बात की । 
पाली ग्राम सभा के प्रधान अमरनाथ यादव ने बताया कि गांव में इस प्रकार की कोई भी बीमारी नही है और टीकाकरण भी समय - समय पर होता रहता है । जबकि ग्रामवासियों ने अभी तक टीकाकरण न होने की बात कही ।  पाली गांव निवासी पुलक यादव का कहना था कि पशुओं के इलाज के लिए आपातकालीन व्यवस्था के नाम पर यहाँ कुछ भी मौजूद नही है, सरकारी डॉक्टर किसी भी आपात स्थिति में गाँव में आने से कतराते है । खुरपका और मुंहपका रोग के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि हम पशुपालक अपने पशुओं को साफ- सुथरा रखते है क्योंकि यह रोग गन्दगी से फैलता है इधर इस रोग का प्रकोप तो नही है लेकिन बचाव के लिए टीकाकरण अनिवार्य होता है जो कि अभी तक इधर नही हुआ है । 

जौनपुर समाचार के संवाददाता जब शीतलगंज ब्लॉक पर पहुँचे तो वहाँ पशु अस्पताल पर ताला लटकता हुआ मिला । बगल के कुछ नागरिकों से पूछने पर पता चला कि सभी चिकित्सक टीकाकरण के लिए गाँव में गये है । उनसे सम्पर्क बनाने के लिए दीवार पर लिखे गये नंबर भी खुरच दिए गये है। किसी तरह वहाँ के पशु चिकित्सक आर. बी. त्रिपाठी से सम्पर्क हुआ उनके मुताबिक मडियाहूँ ब्लॉक के अंतर्गत कुल 99 ग्रामसभाओं में 10900 के करीब पशुओं का टीकाकरण हो चुका है और अभी आगे भी किया जा रहा है । अस्पताल क्यों बन्द है जबकि एक वेटनरी फार्मासिस्ट को अस्पताल पर होना अनिवार्य है ? इस सवाल पर डॉ साहब इधर उधर की बातें करने लगे उन्होंने कहा कि वेटनरी फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार सिंह भी गांव में गये हुए है ।  उनका कहना था कि अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है उसी के बगल में नये भवन का निर्माण कार्य हो रहा है जल्द ही उसमे शिफ्ट कर सब व्यवस्थित कर लिया जायेगा । जौनपुर समाचार की टीम को अस्पताल पर पहुँचने की सूचना पर शैलेंद्र कुमार सिंह ने सम्पर्क किया, जब संवाददाता ने उनके अस्पताल पर तालाबंदी का कारण पूछा तो उन्होंने आढ़ा - टेढ़ा जवाब दिया उन्होंने कहा कि मैं गाँव में जाकर टीकाकरण करवा रहा था । आश्चर्य की बात ये है कि वे ईमानदारी की बात कर रहे थे या बहानेबाजी। किसी भी आपातचिकित्सा के लिए किसी जिम्मेदार चिकित्सक का अस्पताल पर न होना घोर लापरवाही है । इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा ? 

ठेला दुकानदारों चलते फिरते रहा करो, एक जगह मत लगाओ जाम

जौनपुर । मुंगराबादशाहपुर के नवान्तुक थाना प्रभारी निरीक्षक शशी भूषण राय ने रविवार की  शाम  पुलिस बल  के साथ रूट मार्च कर  मुंगरा नगर का भ्रमण कर  नगर की सड़को पर किये गये अतिक्रमण को अबिलम्ब  हटवाने का निर्देश दिया | प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व निकले रूट मार्च को देख लोगो सशंकित हो गये तथा उनमे  हड़कम्प मच गया | रूट मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने  नगर की सड़को पर एक जगह ठेला लगा कर सड़क जाम की स्थिति पैदा करने वाले ठेला दुकानदारो को चलते फिरते रहने की सख्त हिदायत दी | उन्होने  नगर की सड़को पर दुकान फैला कर अतिक्रमण करने वालो को भी कड़ी चेतावनी देते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया | थाना प्रभारी की इस कार्यवाही से अतिक्रमण करने वालो मे हड़कम्प मच गया ।

तुम बड़े रेस्टोरेन्ट में बैठे थे, तुम्हें प्लेट सफाचट नही करना चाहिए था..

सचिन समर की कलम से..


तुम बड़े रेस्टोरेन्ट में बैठे थे, तुम्हें प्लेट सफाचट नही करना चाहिए था, तुम्हे सभी सब्जियों को थोड़ा - थोड़ा छोड़ना ही चाहिए था ! जबकि तुम खाना चट करने के साथ ही अपनी अंगुली में लगे चावल को भी सबके सामने ऐसे खा रहे थे कि कभी खाना मिला ही नही हो तुम्हें ! ये तुम्हारे गंवारपन को दिखता है तुम अब बीएचयू के छात्र हो, श्री रेस्त्रां से लौटते हुए मेरे मित्र ने कहा ।

 मुझे उसकी बात सुनकर हँसी आयी लेकिन मैंने कुछ नही बोला ! वह बोलता रहा जब बड़े लेवल पर और बड़े होटलों में जाओगे तो लोग तुम्हे इस तरह खाता देखकर हसेंगे तुम्हारे खाने के अंदाज को जल्द ही सुधारना चाहिए और कहीं बड़े जगह खाना खाओ तो प्लेट में खाना छोड़ोगे तभी बड़े आदमियों में गिनती होगी तुम्हारी । इतना कहना ही था कि मेरा गुस्सा फूट पड़ा "नही बनना हमे बड़ा आदमी तुम्हे पता है विश्व में कितने लोग भूखे मर रहे है विश्व की छोड़ो हमारे इस कृषि प्रधान देश भारत में हर साल हजारों - लाखों को एक साँझ का भोजन मिलना कितना कठिन है, कितने भात- भात कह कर मर जाते है ! कितने कूड़े के ढेर में से बीन - बीन कर खा रहे है ! और तुम प्लेट में खाना छोड़कर अपना बड़प्पन दिखाने के लिए कह रहे हो ! अगर यहाँ पर इस तरह बड़ा आदमी बनना है तो हम छोटे ही ठीक है लेकिन थाली में एक दाना भी नही छोड़ेंगे..!" लेकिन तुम्हारे बीएचयू के दोस्तों ने भी तो प्लेट में ढेर सारा खाना छोड़ा था, उसने दुबारा खुद को सही साबित करने की कोशिश की । मुझे नही पता उन लोगों ने क्यों छोड़ा लेकिन हाँ मैं इतना जरूर जानता हूँ कि उन्हें ऐसा नही करना चाहिए था, अगर वे मेरे पुराने मित्र होते तो मैं इस बात पर उनसे बहस जरूर करता मैंने तो ये भी सोचा था कि उस खाने का पार्सल ले लें तो किसी भूखे का पेट तो भरेगा कम से कम लेकिन ऐसा सम्भव नही हो सका ।  मैंने अपने मित्र को बनारस में चल रहे #रोटी_बैंक के बारे में बताया और साथ ही गूगल कर भुखमरी में भारत का स्थान जानने को कहा... और फिर मैं यादों के उस शहर में खो गया... जो मेरे गांव में बसता है.. कैसे सार्वजनिक भोज में भी लोग नीचे बैठकर चाव से पत्तल पर खाते हैं और अन्न का हर एक दाना इस तरह से निगलते हैं जैसे कुदरत ने उसको इसको इन्हीं के लिए बनाया है...!

जौनपुर (जफराबाद) । झोले में थी लाश, पुलिस के आते ही हो गयी गायब !



जफराबाद (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के हौज गिरी बस्ती में स्थित आम के बाग में रविवार को देर शाम झोले में एक लाश फेंकी पाई गई। कपड़े के झोले से बहुत अधिक दुर्गंध बदबू आ रहा था। जिसकी सूचना पर वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए। दुर्गंध से बचने के लिए ग्रामीणों ने उक्त झूले को डंडे में फंसा कर पास में स्थित रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। डर के मारे किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दिया। इस बात की जानकारी सोमवार को सुबह गांव के युवक रतन सिंह परमार को हुई। उसने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना पर रविवार को सुबह चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। गांव वालों की निशानदेही पर झाड़ियों में तलाश करने पर झोला तो मिला पर उसमें से लाश नदारद थी। गांव वालों के साथ चौकी इंचार्ज ने लाश को ढूंढने का बहुत प्रयास किया लेकिन मौके से लाश बरामद नहीं हुई। गांव वालों ने बताया कि उक्त झोले में किसी मासूम बच्चे को टुकड़ों में काटकर फेका गया था। लाश किसकी थी, कौन फेंका था,इस बात की पुष्टि कोई भी ग्रामीण नहीं कर पाया। पूछे जाने पर ग्राम प्रधान भृगु नाथ सिंह ने बताया कि लाश के टुकड़ों तथा हड्डियों से यह प्रतीत हो रहा था कि वह लाश किसी जानवर का नहीं बल्कि मासूम का ही था। अब सवाल इस बात का है कि आखिर वह लाश कहां चली गई। पुलिस ने अनुमान लगाया कि रात के समय जानवरों ने खा लिया होगा। दूरदराज तक झाड़ियों में पुलिस ने बहुत तलाश करने का प्रयास किया पर कुछ भी हाथ नहीं लगा।

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मी की मौत


 
जौनपुर (सुरेरी) । रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर औरा बाजार के समीप सोमवार की सुबह लगभग 8:30 बजे ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में बैंक कर्मी की मौत हो गई। वहीं पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गई।
       जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी 27 वर्षीय अमित पाल पुत्र ओंकार नाथ पाल मड़ियाहूं स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में कार्यरत था। रोज की भांति सोमवार की सुबह युवक अपनी मोटरसाइकिल से मड़ियाहूँ की तरफ जा रहा था वह जैसे ही यादव नगर बाजार के समीप पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाजार वासियों व ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके की नजाकत को भांपते हुए वहां से फरार हो गया। वही पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गई। सूचना पर मृतक के परिजन भी रामपुर थाने पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा स्थानीय थाने पर कोई भी तहरीर नहीं दी गई थी। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रामपुर प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था ट्रक को कब्जे में लेकर मालिक व ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Sunday, 30 September 2018

जौनपुर : रामदयालगंज सई नदी में युवक ने लगाई छलांग, लापता



जौनपुर । रामदयालगंज सई नदी में आज एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली । शव को अभी तक नहीं खोजा जा सका है । प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक युवक साइकिल से आया और साइकिल खड़ी कर नदी में छलांग लगा दिया । युवक की लाश को खोजने के लिये मल्लाह जाल लगाकर प्रयास कर रहे है । दो थाने का मामला होने के कारण दोनों थानों की पुलिस दूर-दूर खड़ी है।  मड़ियाहूं एवं लाइन बाजार पुलिस मौके पर मौजूद तो जरूर हैं, लेकिन इस केस में दिलचस्पी कम ले रही हैं।  समाचार लिखे जाने तक लाश को खोजा नहीं जा सका है..

Saturday, 29 September 2018

जौनपुर : जौनपुरवाशियों के लिए योगी अचल हरिमूर्ति का महत्वपूर्ण सन्देश...




जौनपुर । स्वस्थ और समृद्ध भारत के निर्माण हेतु पतंजलि योग परिवार जौनपुर गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी दो अक्टूबर से छब्बीस अक्टूबर तक टीडी इन्टर कालेज जौनपुर में पच्चीस दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहा है जिसमें आप सभी गुरू भाई और बहनों को हम सादर आमंत्रित करता हूँ।
इस प्रशिक्षण में साधकों को पूर्णतः योग के क्रियात्मक एवं सैद्धांतिक पक्षों में दक्ष बनाया जाता है । हर उम्र के साथ रोगानुसार विविध प्रकार के आसन,व्यायाम, ध्यान और प्राणायामों सहित पंचकर्म और षष्टकर्म जैसी विधाओं को कुशलता पूर्वक सिखाया जाता है।योगाभ्यास के माध्यम से खुद के साथ पूरे परिवार व समाज को स्वस्थ बनानें के लिए यह पच्चीस दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर बेहद ही लाभदायक होता है। हमारे गुरू भाई और बहनों के लिए इस तरह का प्रशिक्षण और भी लाभान्वित करनें वाला होता है क्योंकि योग की यह प्राचीनतम विधा हम लोग अपने-अपने विद्यालयों पर बच्चों को बचपन से ही योग की संस्कारशाला में संस्कारित करनें के उद्देश्य से कर सकते हैं।मोटापा,मधुमेह, बीपी, ह्रदय, अनिद्रा, बेचैनी, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का पूर्णतः समाधान इस शिविर में होता है।
सामान्यतः इस पच्चीस दिनों में दस किलो वजन और दो इंच कमर को कम करनें की गारंटी मैं लेता हूँ ।
एक बार पुनः आप सभी के साथ आप सभी के सुपरिचितों को इस विशेष योग प्रशिक्षण शिविर में सादर आमंत्रित करता हूँ ।

जौनपुर : डेंगू से मौत के बाद भोगीपुर कठार पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम



जौनपुर । महराजगंज थाना क्षेत्र के भोगीपुर कठार गांव में डेंगू पीड़ित मो.फारूक(55 वर्ष) की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर दर्जनों वुखार पीडित लोगों के रक्त के नमूने लिये।
मिली जानकारी के अनुसार डेंगू से अधेड़ की मौत का समाचार छपने के बाद गांव में पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम ने गांव में दर्जनों बीमार लोगों के रक्त के नमूने लिए।इस दौरान आवश्यक दवाओं का भी वितरण किया गया। मोहम्मद काजू ने यह कहते हुए टीम का विरोध किया कि गांव में कभी भी मच्छर रोधी दवा का छिड़काव नहीं किया गया।वहीं दूसरी ओर एनम एवं ग्राम प्रधान मोहम्मद माशूक का कहना है पिछ्ले वर्ष दवा का छिड़काव हुआ था।इस वर्ष दवा न मिलने के कारण  छिड़काव नहीं हो सका था।ऐसे में डा. यूवी सान्याल ने ग्राम प्रधान एमिनेम को गांव में एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। लोगों को बारे में इकट्ठा पानी प्रतिदिन बदलने का निर्देश दिया।वहीं साफ सफाई एवं स्वच्छता के लिए विशेष अभियान  चलाने की ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों से अपील किया।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी  का कहना है जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम था। लेकिन फाइनल जांच रिपोर्ट किट न मिलने के कारण इस पर संशय बरकरार है। फिलहाल गांव में डेंगू रोधक सभी उपाय किए जा रहे हैं। इसके लिए लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत है।

जौनपुर । बरसठी खण्ड शिक्षा अधिकारी के फिर आकस्मिक निरीक्षण मे पाच अध्यापक गायब।



सभी का वेतन काटने की संस्तुति।

मंगलवार को दस अध्यापक निरीक्षण मे थे गायब।

बरसठी ( जौनपुर ) : 28 सितंबर।बरसठी विकास खण्ड मे अध्यापकों का विघालय न आने का सिलसिला जारी है बीईओ के बुधवार को निरीक्षक मे आठ अध्यापकों के न आने पर कार्रवाई चाल ही रही थी कि शनिवार विघालय निरीक्षण को फिर पाच अध्यापक विघालय से गायब रहे।खण्ड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव के आकस्मिक निरीक्षण मे क्षेत्र के ग्यारह विघालयो के निरीक्षण मे पाच अध्यापक कई दिनो से गायब मिले जिसको संज्ञान मे लेते हुए बीईओ ने वेतन काटने की संस्तुति बेसिक शिक्षा अधिकारी से किया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी की इस कार्रवाई से फिर गायब रहने वाले अध्यापकों मे खलबली मची हुई है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव शनिवार को क्षेत्र के कई विघालयो का आकस्मिक निरीक्षण किया तो कई अध्यापक बिना सूचना के कई दिन से गायब देख सन्न रह गये। जिसमे काशीपुर प्राथमिक विद्यालय के हरिशंकर यादव झिगुरिया से रिनू देवी भगवानपुर से शैलेन्द्र पाठक कोहडा से रागिनी वर्मा विघालय छोडकर गायब रही साथ मे बीईओ ने पाली मनीपुर धरमदासपुर हरद्वारी विघालयो का निरीक्षण किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि सभी अध्यापक बिना सूचना के ही विद्यालय से गायब है हम सभी पाचो  लोगो का वेतन काटने की संस्तुति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कर दिया हू।और उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी भी कई अध्यापक के न आने की सूचना मिल रही है हम फिर आकस्मिक निरीक्षण करके उनके खिलाफ कार्रवाई करेगे। बीईओ के इस कार्रवाई से विघालय छोड गायब रहने वालो अध्यापकों मे खलबली मची हुई है।बीईओ के एक सप्ताह को दूसरी बार कार्रवाई करने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जौनपुर । ट्रांसफार्मर न बदलने पर आंदोलन की चेतावनी



मीरगंज(जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के सिरौली गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते गांव में लगा नलकूप भी नहीं चल रहा है। जिससे किसानों के सिचाई का कार्य प्रभावित हो गया है। गर्मी और उमस के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 1912 नंबर पर कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह सड़क जाम के लिए बाध्य हो जाएंगे

जौनपुर। धान के खेतों की सिचाई के लिए किसान परेशान


    
मीरगंज(जौनपुर) क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में इन दिनों लो वोल्टेज की समस्या से विद्युत उपभोक्ताओं के समक्ष घोर परेशानी खड़ी हो गई है। स्थिति यह है कि लोगों के फ्रिज-टीवी न केवल निष्क्रिय हो गए हैं बल्कि पेयजल के लिए भारी मुशीबत का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के पास इस समस्या के लिए जवाब तो है लेकिन इसका निदान नहीं है। 
लो वोल्टेज का यह आलम है कि कूलर, पंखे, फ्रिज, सब बेकार पड़े हैं। लोगों का कहना है कि एक तो अंधाधुन्द विजली कटौती हो रही है । अगर किसी तरह  जब आपूर्ति चालू होती है तो लो वोल्टेज की दिक्कत शुरू हो जाती है। खास बात यह है कि यह समस्या जंघई विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े एम बी फीडर , रूलर फीडर सहित अन्य फीडरों पर देखने को मिल रही हैं। 
विद्युत विभाग के कर्मचारियों के अनुसार इस समय बिजली का उपयोग बढ़ गया है तथा बिजली के अवैध प्रयोग से भी समस्या पैदा हुई है। 

लोगों को इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बनना विभाग के लिए बड़ी बात नहीं है लेकिन लो वोल्टेज के चलते अगर अन्नदाता किसानों के धान के खेतों की सिचाई न हो सकी तो उनके खून पसीने की गाढ़ी कमाई मिट्टी में मिल जाएगी। वही लो वोल्टेज अधिकारियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। उधर इस बाबत एसडीओ अमर सिंह का कहना है कि हम प्रयास में हैं कि इसका कोई रास्ता निकाला जाए लेकिन यदि शीघ्र बारिश हो गई तो काफी हद तक समस्या अपने आप दूर हो जाएगी।

जौनपुर । विद्यालय में आकस्मिक जांच से मचा हड़कम्प


प्रधानाध्यापक परमेश कुमार से पूछताछ करने पर साधी चुप्पी

विद्यालय छोड़कर गायब रहने वालों अध्यापकों में हड़कम्प

जौनपुर । विकास खण्ड मछलीशहर स्थित प्राथमिक विद्यालयों में खण्ड शिक्षा अधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण में बिना सूचना के आधा दर्जन से अधिक शिक्षक गायब मिले। बीईओ ने सभी गायब शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उचित कार्रवाई  की संस्तुति बेसिक शिक्षा अधिकारी से किया है। बीईओ की इस कार्रवाई से विद्यालय न आने वाले अध्यापकों मे खलबली मच गयी है।
खंड शिक्षाधिकारी रामपुर मंगरु राम ने शुक्रवार को जब क्षेत्र के कई विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया तो कई अध्यापकों को विद्यालय से गायब देख सन्न रह गये। शुक्रवार को क्षेत्र के माधोपुर, रामपुर खुर्द, सरायदेवा विद्यालय में जांच करते हुए पहुचे तो वहां पर तैनात दो शिक्षक मौजूद नही रहे। वहीं जांच करते हुए जब जरौना पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय पहुंचे तो सुशीला देवी, देवेश मिश्रा विद्यालय में नहीं मिले जबकि प्रधानाध्यापक रमेश सिंह, अनिल कुमार सहित अन्य शिक्षक कक्षा में मौजूद रहे। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय कसेरवा से उषा देवी मौर्या एवं रामपुर चौथार से नारायण उपाध्याय, शेखजैनपुर से खुर्शीद आलम विद्यालय से नदारद रहे। जब बीईओ ने कारण पूछा तो विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने बताया कि यह लोग कैजुअल लिव पर हैं। मामला चाहे जो भी हो लेकिन आकस्मिक जांच में शिक्षक नदारद रहे।
प्राथमिक विद्यालय बसेरवा में शिक्षक माधवेंद्र प्रसाद के विद्यालय से नदारद रहने पर जब प्रधानाध्यापक परमेश कुमार से पूछताछ किया तो कुछ भी बोलने से चुप्पी साध लिए। जिससे बीईओ का माथा ठनका और कार्रवाई करने की बात कही। बीईओ ने कहा कि जब जांच होती हैं तो शिक्षकों को इसकी भनक लग जाती है। जिससे वे विद्यालय में पहुंच जाते है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी भी कई अध्यापक के नहीं आने की सूचना मिल रही है लेकिन जब विद्यालय में जांच करने जाया जाता हैं तो इसकी खबर किसी तरह वायरल हो जाती है। जिससे गायब रहने वाले शिक्षक विद्यालय पहुंच जाते हैं। विभाग द्वारा अचानक जांच किये जाने से विद्यालय छोड़कर गायब रहने वाले अध्यापकों में हड़कम्प मच गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय से नदारद शिक्षकों की रिपोर्ट ऊपर भेज कार्रवाई की जाएगी।

Thursday, 27 September 2018

यूपी बोर्ड परीक्षा में वायस रिकार्डिंग वाले सीसी कैमरे से होगी निगरानी



जौनपुर। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा वायस रिकार्डिंग वाले सीसी कैमरे की निगरानी में होगी। हालांकि गिने चुने माध्यमिक विद्यालयों पर ही वायस रिकार्डिंग वाले सीसी कैमरे लगे है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सौफ तौर पर प्रबंधकों से कह दिया है परीक्षा केंद्र बनाने के लिए शासन स्तर से जो मानक बनाया गया है उसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वैसे डीआईओएस के नये फरमान से विद्यालयों में वॉयस रिकार्डिंग के सीसी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस साल नकल विहीन परीक्षा को पारदर्शिता के साथ कराने के लिए नयी व्यवस्था की गई है।
गौरतलब हो कि योगी सरकार में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नकल विहीन परीक्षा कराने की पहली कड़ी है। पिछले साल आनन-फानन में यूपी बोर्ड की परीक्षा सीसी कैमरे निगरानी में कराई गई थी। इस बार वायस रिकार्डिंग सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराने की कवायद शुरु हो गई है। इस नई व्यवस्था से जिन विद्यालयों पर परीक्षा के दौरान नकल करायी जाएगी या अन्य कोई अवैधानिक गतिविधियां हुई तो सारा रिकार्ड आवाज के साथ सीसी कैमरे में कैद हो जाएगा और उक्त विद्यालय को डिबार घोषित करने में आसानी होगी।
बताते चलें कि जिले में बोर्ड परीक्षा में पास कराने का ठेका बड़े पैमाने पर होता था लेकिन पिछले साल से नकल माफियाओं को पर कतर दिए गए है। नयी व्यवस्था से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण करने में धांधली नहीं हो पाएगी क्योंकि इस साल परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 30 फीसदी विद्यालयों वॉयस रिकार्डिंग वाले सीसी कैमरे है जहां पर नहीं है उन विद्यालयों के प्रबंधकों से लगाने के लिए कह दिया गया है।

Wednesday, 26 September 2018

जौनपुर । शिक्षा प्रेरक घर- घर जा कर करेंगे सरकार के विरोध में प्रचार : उपाध्यक्ष राज यादव



आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा प्रेरक विरोधी सरकार है जिनकी गलत और घिनौनी नीतियों की वजह से हिंदुस्तान के साढ़े पांच लाख शिक्षा प्रेरक एक साथ 31 मार्च 2018 से बेरोज़गारी की मार झेल रहे है तथा दो वर्ष का बकया मानदेय ना मिलने की वजह से भुखमरी के कगार पर पहुच चुके है।
जबकि समय समय पर पूरे हिंदुस्तान के प्रेरकों ने धरना प्रदर्शन, जुलूस, आमरण अनशन, भूख हड़ताल करके सत्ता पक्ष के मंत्री,सांसद, बिधायक से अपने अधिकारों का गुहार लगाते रहे लेकिन सत्ते के नशे मे मशगूल भारतीय जनता पार्टी ने नेताओ को जरा सा समय नही मिला कि प्रेरकों के समस्याओं का निदान कर सके।
श्री यादव ने बताया कि बिगत कई वर्षों से  15 वर्ष के ऊपर के निरक्षरो को साक्षर करने की जिम्मेदारी शिक्षा प्रेरको बखूबी निभा रहे थे जिनको लगभग 7 महीने से बेरोजगार कर देने के बाद यह जिम्मेदारी शिक्षा बेसिक निदेशक निशातगंज लखनऊ द्वारा बिगत 24 सितम्बर को प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को सौंपने के लिए शाशनादेश जारी कर दिया गया है। जिससे हिंदुस्तान के सभी प्रेरक आक्रोशित हो चुके है और भजपा का पूर्ण रूप से सफाया करने के लिए घर घर जा कर भाजपा बिरोधी प्रचार करेंगे।

हादसे में मृत व्यक्ति के परिजन को मिले प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 2 लाख रूपए

जौनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की पूर्वांचल विश्वविद्यालय शाखा ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 2 लाख रूपये का क्लेम राशि का भुगतान पात्र को कर दिया। यह भुगतान मृतक शम्भूनाथ निवासी जासोपुर, पोस्ट गड़ैला, थाना सरायख्वाजा के पुत्र सतीश कश्यप को मिला, क्योंकि मृतक ने अपने पुत्र सतीश को ही नामांकन कर रखा था। इस अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक अश्वनी कुणाल, उप प्रबन्धक प्रियंका यादव के अलावा सुभाष सिंह, गौरव कुमार, आशीष कुमार, अजीत सिंह सहित तमाम बैंक अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। बता दें कि 21 मार्च 2018 को शम्भूनाथ जी सड़क हादसे में घायल हो गये जिनकी 23 मार्च 2018 को मौत हो गयी। इसी के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अन्तर्गत मृतक के परिजन को उपरोक्त धनराशि मिली।

Tuesday, 25 September 2018

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीती रात हुए दंगे के कारण पठन पाठन स्थगित किया गया ।

रिपोर्ट : सचिन समर

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीती रात हुए दंगे के कारण दिनांक 28 सितम्बर तक पठन पाठन स्थगित किया गया, 24 घंटे के अंदर छात्रावासों को खाली करने का आदेश ।
क्या था कल का मामला - लॉ का एक स्टूडेंट अपने किसी परिजन को लेकर सरसुंदर लाल अस्पताल इलाज कराने पहुंचा था। जहां उसकी जूनियर डॉक्टर से बहस हुई जो बाद में विवाद में बदल गया। बात जब हाथापाई तक पहुंची तो बिड़ला छात्रावास में रहने वाले लड़कों ने हस्तक्षेप किया।
बताया जाता है कि बिड़ला सी हॉस्टल में रहने वाले लड़कों ने धन्वंतरी हॉस्टल में जूनियर डॉक्टरों पर पथराव किया। कथित तौर पर इस दौरान दो जूनियर डॉक्टरों की पिटाई भी की गई।
गुस्साए छात्रों में परिसर में लगी एक गाड़ी को फूंक दिया। हालात बिगड़ता देख बीएचयू प्रशासन ने पुलिस बुला लिया। छात्रों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी।
आर्ट्स फैकल्टी और धन्वंतरी हॉस्टल के छात्र एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद छात्रों का हंगामा जारी है।
खबर है कि पुलिस सख्ती के दौरान कई छात्राओं को भी चोटे आई हैं। यहां तक कि कुछ छात्राओं ने अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत की है। जिसको लेकर विरोध होना शुरू हो गया है।



Monday, 24 September 2018

जौनपुर समाचार : कोटेदारों का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी, नहीं ली गयी निकासी

जौनपुर। आल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन इकाई उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जनपद के कोटेदारों का प्रदर्शन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कोटेदारों ने निकासी नहीं किया तथा इसके साथ ही उपजिलाधिकारी सदर के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुये ज्ञापन सौंपा। 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कोटेदारों ने कहा कि मांग पूरी न होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा जो भविष्य में और भयावह हो जायेगा। इस अवसर पर दयाशंकर निगम, हरिशंकर निगम, सजल सिंह, राजेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, दुर्गावती देवी, शमशेर बहादुर, नागेन्द्र प्रताप सिंह, राजनाथ निषाद, पुष्पा देवी, संजय शुक्ला सहित तमाम कोटेदार उपस्थित रहे।

Sunday, 23 September 2018

छूटी हुई परीक्षा 24 एवं 25 को


जौनपुर। तिलकधारी सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय संस्कृत विभाग की अध्यक्ष डा० पूनम सिंह ने बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों के बीए तृतीय एवं एमए द्वितीय वर्ष 2018 संस्कृत के छात्र-छात्राओं की छूटी हुई मौखिक परीक्षा तिलकधारी महाविद्यालय के संस्कृत विभाग में होगी। उन्होंने आगे बताया कि बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा 24 सितम्बर एवं एमए द्वितीय वर्ष की परीक्षा 25 सितम्बर को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। ऐसे में सभी छात्र-छात्राएं अपने प्रवेश पत्र एवं फीस रसीद के साथ समय से विभाग में उपस्थित हो। अन्यथा की स्थिति में वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।