विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Tuesday, 9 December 2014

ठंड ने पांव पसारा, जनजीवन बेहाल
कड़ाके की सर्दी के बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहा अलाव

जौनपुर। कोहरे तथा शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। गलन तथा कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह लोग घरों से काफी देर बाद निकले। बाजार में भी चहल पहल काफी कम रही। सुबह लगभग आठ बजे तक कोहरे के कारण वाहनों के संचालन पर प्रभावित रहा।
     ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी रहने से प्लेटफार्म पर यात्री ठिठुरते नजर आए। उधर, प्रशासन की ओर से तहसीलों को अलाव तथा कंबल वितरण के लिए धन आवंटित कर दिया गया है। इसके बाद भी न तो सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई, न तो कंबल वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई। ठंड से निजात के लिए लोग जगह-जगह खर पतवार एकत्रित कर अलाव जलाते देखे गए। शासन की ओर से देर से धन जारी होने की बात कहकर अधिकारी मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। भीषण ठंड पडऩे के बाद भी प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। नगरपालिका तथा नगरपंचायतों में अपने स्तर से व्यवस्था करनी थी।
      ठंड शुरू होने के पूर्व कंबल वितरण करने की प्रक्रिया पूरी कर लिया जाना था। कड़ाके की ठंड पडऩे के बाद भी न प्रशासन, नगरपालिका और नगर पंचायत किसी के स्तर से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है। आसमान के नीचे रहने वाले लोगों के लिए एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। हाड़कपाऊं ठंड पडऩे का सिलसिला जारी रहने से पारा लुढ़कने का क्रम बरकरार है। सोमवार को लगभग आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद तक भगवान सूर्य का दर्शन न होने से लोग ठिठुरते रहे।
      इसके चलते घर से लोगों के देर से निकलने के चलते बाजारों में अपेक्षाकृत कम गहमागहमी रही। सुबह कोहरे के चलते ट्यूशन पढऩे वाले छात्रों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों कीे ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के विलंब से चलने की वजह से प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा है।
    ठंड बढ़ जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की अभी तक कोई व्यवस्था न होने से गरीबों का जीना दूभर हो गया है। ठंड के बढ़ जाने से दुकानों पर गर्म कपड़ों को खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। हाड़ कंपाने वाली ठंड के खौेफ से पटरी दुकानदार भी शाम पांच बजते ही अपनी दुकान समेटकर घरों की ओर रवाना हो जा रहे हैं।

विश्व विकलांग दिवस पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

जौनपुर। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तिम दिन जन-जागरूकता रैली निकाली गयी जिसको जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) श्रीमती मंजू पासवान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में विकलांग बच्चे स्लोगन लिखी तख्तियां ...आओ मिलकर करें संकल्प, जन-जागरूकता एक विकल्प, विशेष शिक्षा आयी है, नई रोशनी लायी है, मानव-मानव एक समान, विकलांगता का मिटे निशान... लेकर जागरूक कर रहे थे। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर मानिक चौक होते हुए शाही किले पर पहुंची और एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी।
 सभा को सम्बोधित करते हुए जिला समन्वयक श्रीमती मंजू पासवान ने कहाकि विशेष बच्चों की अक्षमताओं को नकारते हुए उनकी क्षमताओं को देखना चाहिए जिससे सामान्य तथा विशेष बच्चों में एकरूपता आ सके। इसके बाद रैली अटाला मस्जिद, राजा साहब फाटक होते हुए विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। इस अभियान में रचना विशेष विद्यालय के समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने विशेष बच्चे की दशा में सुधार के कई कारगर उपाय बताये। इस मौके पर विद्यालय के प्रवक्ता डा. संतोष कुमार सिंह, ब्रज राज सिंह, धर्मेन्द्र, अजय वर्मा, अरविन्द यादव, सचिन यादव, मंजू यादव, संदीप यादव, गुलाम अब्बास जैदी आदि मौजूद रहे। रैली का समापन विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर द्वारा किया गया।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कसे पेंच

  • एसिड विक्रय के लिए लाइसेेंस लेना अनिवार्य

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता मे कल देर रात कलेक्टेट सभागार मे विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार जिले में एसिड/तेजाब के विक्रय के लिए सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से लाइसेेंस लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस के विक्रय करने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। मुकदमों के निस्तारण लक्ष्य के अनुसार हर हालत में निपटाये अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। 10 बड़े बकायेदारों के विरूद्ध शीघ्र वसूली करे। कूर्की करने के बाद कब्जा भी लें। शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाये। सार्वजनिक चकमागों से अवैध कब्जा हटाये। परिवारिक लाभ, मत्स्य पालक पट्टा, आविवादित वरासत ,आम आदमी बीमा दुर्घटना, कर्मचारियों कें लम्बित प्रकरण आदि के ंपटलवार समीक्षा किया तथा अवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस अवसर पर ई -गवर्नेन्स के अन्तर्गत जन साधारण को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं की मानीटरिंग हेतु शासन द्वारा सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को एक-एक लैपटाप जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा उपलब्ध कराया गया। नामित प्रतिनिधि अभिषेक श्रीवास्तव ने वितरण में सहयोग किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्त, उप जिलाधिकारी सदर ज्ञानेन्द्र सिंह, शाहगंज नागेन्द्र नाथ द्विवेदी , मछलीशहर विजय बहादुर सिंह, मडियाहंू रामकेश यादव, केराकत रामहर्ष मौर्य, बदलापुर शिव सिंह, तहसीलदार सदर कृष्णा नन्द तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
वार्षिकोत्सव मेंं रही सांस्कृतिक कार्यकमों की मची धूम

जौनपुर। यमदग्निपुरम युवा सुधार संस्था अपने 34वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगर पलिका परिषद में सास्कृतिक,नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने मनोहारी एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।  गायन शैली में प्रथम संजय गुप्ता, द्वितीय व तृतीय विजय श्रीवास्तव रहे। वहीं सीनियर वर्ग के नृत्य प्रतियोगिता में खुशबू निषाद प्रथम, अरूण निषाद द्वितीय, सौम्या शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग के नृत्य प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम, राज यादव द्वितीय, कशिश श्रीवास्तव तृतीय रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। अच्छे कार्यों के लिए मुख्य अतिथि कैविनेट मंत्री पारसनाथ यादव विशिष्ट अतिथि ब्यूरो प्रमुख दैनिक जागण एवं जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने राष्ट्रपति सम्मान से समनित शिक्षक मो0 असलम ,लल्लन उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर ऋतु सुहास, समाजसेवी किरन श्रीवास्तव, जेब्रा अध्यक्ष संजय सेठ, डा0 शमीम, व्रजेश यदुवंशी, शमीम बानो समेत 10 लोगों को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर संस्था द्वारा तीन दर्जन विधवा महिलाओं को साड़ी वितरित की गयी। कार्यकम का संचालन संस्था के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं संस्था के संस्थापक बाबा धर्मपुत्र अशोक श्रीवास्तव तथा संगीत कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज सिन्हा ने किया।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैविनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि युवा ही देश की शक्ति हैं, बिना युवाओं के देश का विकास सम्भव नही हो सकता। हम सबका नैतिक कर्तव्य है कि युवाओं को मंच पर लाकर उन्हें आगे बढऩे के लिए अवसर प्रदान करें।
श्री यादव ने कहा कि यह सामाजिक एवं सांस्कृकि मंच युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्र और समाज के विकास में युवा पीढ़ी की सार्थक भूमिका होती है। आज युवा ही संसार में शक्ति की दूसरी प्रतिष्ठा है। यह संस्था युवाओं के लिए सराहनीय योगदान कर रही है। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक आनन्द मोहन श्रीवास्तव,अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री डा0 शमीम, ई0ओ0 वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख करंजाकला वृजेश सिंह प्रिंसू, राजेश श्रीवास्तव, सलमान सेख  सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

नदियों पर प्रदूषण के बाद अतिक्रमण की मार

विशेषज्ञों ने की सख्ती से नदी क्षेत्र में अतिक्रमण रोकने की सिफारिश

जौनपुर। नदियों को प्रदूषण मुक्त करने और नदी के खादर में अतिक्रमण रोकने के लिए कानून को प्राथमिकता के आधार पर सख्ती से लागू किया जाए। नदियों के प्रदूषण से आर्थिक और स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव का सर्वे कराया जाए। यह सिफारिश पिछले दिनों नदियों के संरक्षण के लिए दिल्ली में आए देशभर के 125 पर्यावरणविदों ने की है। पर्यावरणविदों के इस सुझाव को इंडियन रिवर चार्टर में शामिल किया गया है।
नदी का स्वरूप केवल उसमें बहता पानी नहीं है, बल्कि उसके आसपास का परिस्थितिक तंत्र सहित कई महत्वपूर्ण विषय नदी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। वास्तव में नदियों पर आया संकट का यह महत्वपूर्ण कारण बन रहा है।
चार्टर में नदी विशेषज्ञों ने सिफारिश की है कि नदियों की स्थिति पर सालाना चार्ट प्रस्तुत किए जाएं, ताकि नदियों के बारे में पता चले कि कौन नदी कितनी प्रदूषित हो गई है अथवा किस नदी का पानी कितना स्वच्छ है। इस बाबत सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य करना चाहिए। रिपोर्ट में नदियों की रेड लिस्ट भी जारी करनी चाहिए। साथ ही नदियों के स्वास्थ्य चार्ट में केवल पानी की गुणवत्ता को शामिल किया जाए, बल्कि नदी की आसपास के इकोसिस्टम (पारिस्थितिक तंत्र) को भी शामिल किया जाए। इसके अलावा नदियों की देखरेख स्थानीय स्तर पर किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय निकायों भी इस बाबत जवाबदेह हो सके। जनपद की जीवनदायिनी आदि गंगा गोमती और इसकी पांच सहायक नदियां पूरे जनपदवासियो को पूरे वर्ष जल उपलब्ध कराती रही हैं। लेकिन बढ़ते प्रदूषण और अतिक्रमण के प्रति  उदासीनता के कारण ये सभी नदियां दिनों दिन जहरीली होती जा रही है। और अतिक्रमण इनके स्वच्छंद बहाव में नियमित रूकावट बन रहा है। आधुनिकीकरण और कब्जे की प्रवृत्ति नगरों के घाट और उसके आस पास की बेशकमती जमीनों पर  भारी पड़ रही है। योजनाबद्घ तरीके से इन जमीनों पर हुए कब्जे न केवल नदी की सूरत और इको सिस्टम को बिगाड़ रहे है बल्कि आने वाले समय में कई और दिक्कते पैदा करने वाले है। इस संबंध में मै इंडियन रिवर्स वीक के आयोजक मनोज मिश्रा का कथन उद्घत करना चाहता हूं कि नदी को समझे बगैर इसे पुनर्जीवित करना काफी मुश्किल है।

ऐसे कैसे बेच रहे हैं तेजाब

जौनपुर। एसिड अटैक कीबढ़ रही घटनाओं  पर राज्य महिला आयोग के संज्ञान लेने के बाद गत 14 जुलाई को प्रकाशित असाधारण सरकारी गजट में जारी उत्तर प्रदेश विष (कब्जा और विक्रय) नियमावली 2014  की नियमावली के बिंदु 13 के तहत कोई भी दुकानदार किसी व्यक्ति को किसी प्रकार का एसिड तब तक नहीं बेचेगा जब तक वह क्रेता को निजी तौर पर न जानता हो या उसके द्वारा प्रस्तुत फोटोयुक्त पहचान पत्र से संतोषजनक पहचान न कर ले।
 इस पहचान पत्र में क्रेता का पता होना जरूरी है और पता से युक्त दस्तावेज प्रमाणित होना चाहिए। एसिड बेचने से पहले क्रेता का नाम, पता, टेलीफोन नंबर और खरीदने के उद्देश्य की पुष्टि भी विक्रेता को करना जरूरी है। 18 वर्ष से कम आयु वाले को एसिड बेचने पर भी पाबंदी है।
विक्रेता को अपने कारोबार संबंधी रजिस्टर और एसिड स्टाक के सुरक्षित रख-रखाव पर ध्यान देना जरूरी है। साथ ही विक्रेता को भी एसिड बेचने के लिये लाइसेंस बनाना अविवार्य कर दिया गया ै। डीएम ने सभी एसडीम को इस आदेश के क्रियान्वयन के आदेश जारी कर दिये है।

नियमावली में विष की सूची में हैं ये 19 एसिड

एसिटिक एसिड (भार में 25 फीसदी की सांद्रता से अधिक), एसिटिक एनहाइड्राइड, सलफ्यूरिक एसिड (भारत में पांच फीसदी सांद्रता से अधिक), हाइड्रोक्लोरिक एसिड ( भारत में पांच फीसदी हाइड्रोक्लोरिक एसिड, परक्लोरिक एसिड, फार्मिक एसिड, हाइड्रोसाइनिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, आक्जैलिक एसिड, मरकरी परक्लोराइड, पोटेशियम हाइड्राक्साइड, सोडियम हाइड्राक्साइड, फार्मलडिहाईड, फिनाइल (भारत में तीन फीसदी सांद्रता से अधिक) और सोडियम हाइपोक्सोराइड साल्यूशन।

संदिग्ध हालत में मिली खून से लथपथ बछिया

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक में मंगलवार की सुबह एक बछिया सड़क के किनारे खून से लथपथ पायी गयी। बछिया की लाद बाहर निकली हुयी थी। इस संबंध में बजरंग दल के संयोजक अजय पांडेय ने आरोप लगाया कि इस बछिये केे जान बूझकर काट डाला गया है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सरायपोख्ता धर्मेन्द्र सिंह हमराहियों के साथ पहुंच गये। घायल बछिये को इलाज  हेतु पशु अस्पताल ले गये। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस मृत बछिये का पोस्टमार्टम करा रही है और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह स्पष्टï होगा कि उसे मारा गया है या दुर्घटना में उसकी मौत हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर सीओ सिटी शहर कोतवाल व एसडीएम सदर ने मौका मुआइना किया।






बाईक सवार जीप से टकराया, एक की मौत

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटैली गांव के पास सवारी जीप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला घायल हो गयी। इसी थाना क्षेत्र के ओझैइनिया गांव निवासी राज कुमार यादव का 18 वर्षीय पुत्र दीपक यादव अपने साथ घर की एक महिला रेखा देवी को लेकर केराकत की ओर जा रहा था कि उसकी बाइक उक्त स्थान पर एक जीप से टकरा गयी। दोनों घायलों को सदर लाया गया जहां चिकित्सक ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

बैंक से नहीं निकल रहा पैसा, उपभोक्ता परेशान

नौपेड़वा। स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक शाखा में मंगलवार को कोर  बैकिंग अव्यवस्था के कारण दो बैंक में दो दिन से लेनेदन का कार्य नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते उपभोक्ता सुबह से बैंक में पहुंचते है और उसी के चलते घर वापस चले जाते है। इन दिनों शादी विवाह कार्यक्रम अधिक होने के नाते उपभोक्ताओं को पैसा निकालने की आवश्यकता अधिक पड़ रहा है। बैंक से पैसा नहीं निकलने के कारण वे परेशान हैं। उपभोक्ता रामराज पाल, विनोद, अखिलेश, विजय कुमार अग्रहरि आदि उपभोक्ता पैसा निकालने के लिये परेशान है। इस संबंध में मैनेजर ने बताया कि इसमें हमारी तरफ से कोई कमी नहीं है। यह इंटरनेट न चलने की दशा में हो रहा है।

जहरखुरानों का शिकार हुआ युवक

शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुबह एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। स्थानीय जनपद आजमगढ़ के पुल सराय गांव निवासी सूरज 28 साल पुत्र बच्चू लाल मुम्बई से कमाकर घर वापस लौट रहा था कि ट्रेन में जहरखुरानों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके पास से 10 हजार रूपया नगद बैग अटैची लूट लिया। ट्रेन जब शाहगंज स्टेशन पर पहुंची तो किसी यात्री ने जीआरपी को सूचना दिया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उसके जेब में रखा मोबाइल नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी दिया। थोड़ी ही देर बाद उसके परिजन मौके पर पहुंच गये और उसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिये शाहगंज पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

नहर में पानी न आने से चौपट हो रही फसल
दर्जनों गांवों के लोग नहर के पानी से करते है सिंचाई

तेजी बाजार। स्थानीय बक् शा विकास खंड के दर्जनों गांव के किसान नहर में पानी न आने के कारण चिन्तित हैं। शारदा सहायक नहर खंड 36 की साफ सफाई भी हो चुकी है।
फिर भी इसके बावजूद उसमें पानी नहीं आ रहा है। पानी न आने के कारण गेहूं मटर, आदि की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गया है। जिसके कारण दर्जनों गांव ऐसे है जो नहर से ही सिंचाई करते है। वे सिंचाई करने के लिये परेशान है। गांव गांव में चर्चा है कि नहर भी काफी दिनों में सफाई कार्य चल रहा था और उसकी सफाई भी किया जा चुका है तब भी नहर में पानी नहीं दिया जा रहा है। यह किसानों की बहुत बड़ी हानि पहुंचाया जा रहा है। जिसके कारण यह विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण हो रहा है। क्षेत्र के कतार ,चौखड़ा, बरचौली, दिलशादपुर, मर्गूपुर, भुतहां, चितौड़ी आदि दर्जनों गांव के किसानों की गेहूं की फसल पानी बगैर चौपट हो रही है।

Monday, 8 December 2014

कश्मीर के लोगों का प्यार विकास करके लौटाऊंगा: मोदी

नई दिल्ली/सांबा/श्रीनगर। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1983 के बाद पहली बार किसी ने इस स्टेडियम में रैली करने की हिम्मत की है। भाजपा ने इस रैली में एक लाख लोगों के जुटने का वादा किया है।
     मोदी ने कहा कि सरकार बनने के बाद मैं हर महीने जम्मू-कश्मीर आया हूं। पीएम ने कहा कि कश्मीर के लोगों के प्यार को मैं विकास के साथ वापस लौटाऊंगा। मोदी ने कहा कि कश्मीर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और दुनियाभर से लोग यहां आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाना होगा। मोदी ने कहा कि मैं कुछ लेने नहीं, बल्कि आपका दुख बांटने आया हूं। मोदी ने कहा कि पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है, जहां कम से कम पूंजी में ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हर गरीब को रोजगार और रोटी मिले।
    इससे पहले जम्मू-कश्मीर के सांबा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की जनता पगड़ी की इज्जत जानती है। मोदी ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के जन-जन और ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह को नमन करता हूं। पीएम ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग संकट झेलते रहते हैं, इसके बावजूद इस बार की सभाओं में कल्पना से ज्यादा जनसैलाब उमड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार में इरादा है, तो वह बदलाव ला सकती है, लेकिन जम्मू कश्मीर की सरकारों ने कभी जनता की परवाह नहीं की।
    सिर पर पगड़ी पहने हुए मोदी ने कहा कि मैं अभिभूत हूं कि मुझे प्रेमनाथ डोगरा की पगड़ी पहनाई गई। मोदी ने कहा कि भाजपा का मंत्री है सबका साथ, सबका विकास। मोदी ने कहा कि विस्थापितों का गुनाह क्या था, कि वो देश के लिए मर मिटने वाले लोग थे।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस का कारनामा पहचानने की जरूरत है, क्यूंकि कांग्रेस के लोग बिना मेहनत के मलाई खाना जानते हैं।
     पीएम ने कहा कि जम्मू कश्मीर को वंशवाद से मुक्त कराना होगा ओर वंशवाद के मुक्ति के बिना आप लोकतंत्र का फल नहीं खा सकते। पीएम ने कहा कि देश की बर्बादी का कारण लोकतंत्र के प्रति अनास्था और वंशवाद के प्रति आस्था है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके लिए सेना के जवानों ने अपना बलिदान दिया है और हमें उनकी शहादत को नहीं भूलना चाहिए।

नेपाल में सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत

काठमांडो। खचाखच भरी एक बस एक पर्वतीय मार्ग से 600 मीटर नीचे गिर गयी, जिससे कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गए। पोखाराकडा गांव के निकट कल रात यह बस सड़क से फिसल कर नीचे गिर गयी।
      बचावकर्मियों ने घटनास्थल से 14 शवों को निकाला, जबकि चार लोगों की अस्पताल में मौत हो गयी। हादसे के वक्त बस कालिकोट जिले से कैलानी जिले के टीकापुर गांव की ओर जा रही थी। बस में 67 लोग सवार थे, जबकि इसमें 38 लोगों के बैठने की ही जगह थी। पुलिस ने बताया कि घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदहाल सड़कें, पुराने वाहनों और चालकों की लापरवाही के कारण हाल के दिनों में देशभर में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गयी हैं।

डिप्टी कलेक्टर के पति को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल के पति सुमत जायसवाल के आकस्मिक निधन पर जनपद के विभिन्न संगठनों ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। रोटरी क्लब की तरफ से अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा की अध्यक्षता में कुमुद नर्सिंग होम ताड़तला में बैठक की गई।
    इसमें शोक व्यक्त करने वालों में रवि मिंगलानी, श्याम बहादुर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, केएन सिंह, आशीष तिवारी, श्याम वर्मा, प्रदीप सिंह, डा. प्रिया पाटिल, डा. प्रियंवदा सिंह, संजय गुप्ता, डा. एसके सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। जेसीआई की तरफ से अध्यक्ष राकेश जायसवाल के आवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शंाति के लिए प्रार्थना की गई।
     शोकसभा में राधेरमण जायसवाल, आशीष चौरसिया, संतोष अग्रहरि, शशांक सिंह, विवेक सेठी,मोती लाल यादव, मधुसूदन बैंकर, डा. विकास रस्तोगी, विशाल गुप्ता, पंकज जायसवाल, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
        लायंस क्लब की तरफ से डा. बीएस उपाध्याय के आवास पर आयोजित शोकसभा में डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल के पति को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में डा. क्षितिज शर्मा, डा. अजीत कपूर, राकेश श्रीवास्तव, अरूण त्रिपाठी, महेंद्र नाथ सेठ, शकील अहमद, मनोज चतुर्वेदी, विमल सेठ, राकेश जायसवाल, अजय आनंद, मदन गोपाल गुप्ता आदि मौजूद थे।

नरसिंह अध्यक्ष व सुधाकर मंत्री निर्वाचित

  • माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव

  • शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर

जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में नरसिंह बहादुर सिंह अध्यक्ष व सुधाकर सिंह मंत्री निर्वाचित हुए। जनपद में 12 साल बाद हुए चुनाव में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
    तिलकधारी इंटर कालेज कालेज परिसर में रविवार को हुए मतदान में कुल 522 मतदाताओं में से 443 मतदाताओं ने वोट डाले। शाम तीन बजे के बाद हुई मतगणना में 335 मत पाकर नरसिंह बहादुर सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
  दूसरे नंबर पर रहे उदय सिंह को 81 तथा जय किशुन यादव को 22 मत मिले जबकि पांच मत निरस्त किए गए।1मंत्री पद पर जीत दर्ज करने वाले सुधाकर सिंह को 303, विजय बहादुर यादव को 73 व राणा प्रताप सिंह को 61 वोट मिले। निर्विरोध निर्वाचित अन्य पदाधिकारियों में मो.आजम खान कोषाध्यक्ष, हृदय नारायण उपाध्याय संगठन मंत्री, प्रेम बहादुर सिंह, दया शंकर यादव, जय प्रकाश सिंह, संतो, सिंह व अतुल सिंह उपाध्यक्ष हैं।
  इसके अलावा सुनील सिंह कुंवरदा मीडिया प्रभारी व दिलीप सिंह को आय-व्यय निरीक्षक की जिम्मेदारी मिली। चुनाव अधिकारी मारकंडेय सिंह रहे। की सहभागिता

जनपद के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ एडीएम ने की बैठक

जौनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के प्रभारी अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंगाराम गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई जहां तमाम आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में श्री गुप्ता ने कहा कि औषधि निरीक्षक के बगैर सूचना व मुख्यालय छोडऩे की अनुमति के बैठक में अनुपस्थित रहना असंतोषजनक है जिकी पुनरावृत्ति भविष्य में न किया जाय। सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को उपजिलाधिकारियों से अब तक सम्पर्क स्थापित न किये जाने पर चेतावनी के साथ उन्होंने कहा कि तत्काल आवंटित तहसीलों के उपजिलाधिकारी से सम्पर्क कर प्रवर्तन कर सुनिश्चित किया जाय।
        सभी अधिकारी समस्त अधिकारियें के सीयूसी नम्बर अपने पास रखें तथा अपना सीयूजी नम्बर उन्हें उपलब्ध करायें। होटल, ढाबे, चाट, चाउमीन की दुकानों सहित होटलों में स्थित रेस्टोरेंट का निरीक्षण करके कमी पाये जाने पर कार्यवाही की जाय। कैटरिंग का कार्य करने वालों का सर्वे करके उनकी सूची तैयार की जाय तथा उन्हें लाइसेंस के दायरे में लाया जाय। खाद्य विक्रेताओं को शिक्षित करने व जागरूक करने हेतु पम्पलेट आदि छपवाकर उनके बीच वितरित किया जाय। उन्होंने कहा कि खुला खाद्य तेल, सब्जी मसाले, नकली देशी घी, रिफाइण्ड, मिलावटी सरसों के तेल, दाल, बेसन के विक्रय पर कार्यवाही किया जाय। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र में विश्वसनीय स्थानीय अभिसूचना तंत्र विकसित करें। स्कूली बच्चों को दिये जा रहे मिड-डे-मील, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से वितरित किये जा रहे हाट कुक्ड भोजन की जांच किया जाय।
       अन्त में शीतगृहों की जांच एवं उन्हें खाद्य लाइेंस लिये जाने हेतु निर्देशित करने की बात कहते हुये श्री गुप्ता ने कहा कि जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा नगर पालिका, पंचायत क्षेत्र के कार्यकारी अधिकारियों व मण्डी सचिवों के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस लिये जाने के लिये निर्देश दिये जायं। इस अवसर पर मुख्य खाद्य अधिकारी विजय प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बालेन्द्रु शेखर मंगलमूर्ति, मिश्री लाल, समला प्रसाद यादव सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

सद्भावना विचार गोष्ठी व वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जौनपुर। मैसवा फोरम के अभियान महिला हिंसा के विरूद्ध जेण्डर न्याय हेतु पुरूषों की पटल के अन्तर्गत पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सद्भावना विचार गोष्ठी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां प्रो. बीडी शर्मा ने कहा कि सभी लोगों को आपस में मिल-जुलकर रहना चाहिये तथा कभी भी बैर नहीं रखना चाहिये। गंगा-जमुनी की जहजीब वाला जौनपुर हमारा ऐतिहासिक जनपद है जहां आज तक कभी भी दंगे नहीं हुये हैं, क्योंकि यहां के लोग कभी भी नफरत की जिंदगी नहीं जीते हैं।
  इसी क्रम में पूविवि के प्राध्यापक डा. इन्द्रेश सिंह ने कहा कि हम आपस में मिल-जुलकर ही विकास की तरक्की देख सकते हें। सामाजिक कार्यकर्ता व पूविवि के प्राध्यापक डा. अमित वत्स ने कहा कि छात्र जीवन से लेकर उच्च पदों पर सभी धर्म के लोग कार्यरत हैं। कभी भी भेदभाव नहीं रखना ही शिक्षा की असली पहचान है। अन्त में कार्यक्रम संयोजक रमेश यादव ने कहा कि मैसवा फोरम द्वारा एड्स, विकलांगता दिवस के अलावा आज सद्भावना विचार गोष्ठी के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल आयीं छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र अमित सिंह ने किया।
   इस अवसर पर विवि के तमाम शिक्षक, छात्र व छात्राएं, तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर। सिटी नर्सिंग होम ट्राफी शाहगंज द्वारा अण्डर आर्म क्रिकेट महायुद्ध का आयोजन रविवार से शुरू हो गया जिसका समापन सोमवार को होगा। शाहगंज तहसील से सटे लखमापुर गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान इन्तेजार अहमद ने फीता काटकर एवं खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करके किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि मो. जफर रूस्तम सहित अन्य अतिथियों ने अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि खेल से मन एवं मष्तिस्क दोनों स्वस्थ रहता है। प्रतियोगिता का पहला मैच शहाउद्दीनपुर व बहाउद्दीनपुर के बीच हुआ जहां बहाउद्दीनपुर के खिलाडिय़ों ने अपना जौहर दिखाते हुये मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में अम्पायर की भूमिका मो. फैज खान व मो. अब्दुल्लाह शेख ने निभायी तो कमेंट्री की जिम्मेदारी मो. जकी व असअद आजमी के कंधे पर थी। सिटी नर्सिंग होम पुरानी बाजार शाहगंज के प्रबंधक डा. शेख मो. तारिक व डा. हुमेरा तारिक शेख के संयोजकत्व में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान शाबान कोहन्डा, अबू तालिब, आजाद आलम, जावेद आलम, मो. जाहिर, फजलुर्रहमान, नेसार अहमद, फिरोज अहमद, अब्दुल वहाब आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों संग बैठक

अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के विरूद्घ कार्यवाही का निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता मे सोमवार कलेक्टेट सभागार मे कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, माह नवम्बर 2014 तक स्टाम्प तथा पंजीकरण 115 प्रतिशत, व्यापार कर 97 प्रतिशत, आबकारी 91 प्रतिशत, परिवहन 92 प्रतिशत, बिद्युत 79 प्रतिशत, मनोरंजनकर 94 प्रतिशत, वन विभाग 100 प्रतिशत, अलौह खनन तथा धातु कर्म 196 प्रतिशत, सड़क तथा पुल 187 प्रतिशत, तथा उद्योग 200 प्रतिशत राजस्व वसूली प्राप्त किया गया । समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियन्ता विद्युत बी0के0 सिंह को निर्देर्शित किया है कि राजस्व वसूली मे तेजी लायें। ए0आई0जी स्टैम्प सरिता राय को बैनामों की जॉच कराने तथा अधिक स्टैम्प चोरी के प्रकरण का भी जॉच कराने का निर्देश दिया। ए0डी0एम0 गंगराम गुप्त को भटठा मालिकों से रायलटी जमा कराने का निर्देशं दिया साथ ही सभी थानाध्यक्ष एवं तहसीलदार टीम बनाकर जॉच करें। जिला आबकारी अधिकारी डी0एन0 दूबे को अवैध शराब बनाने/बेचने वालों के विरूद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया। तथा पुलिस के सहयोग से भी अभियान चलाकर कार्यवाही करे। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सूरजराम पाल को निर्देशित किया कि एक माह तक पुलिस ,प्रशासन एवं नगरपालिका के साथ सड़क ,चौराहों पर अवैध रूप वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने वालों के विरूद्ध अभियान चलाये तथा इ0ओ0 नगरपालिका संजय शुक्ला के साथ मिलकर शहर के प्रमुख स्थानों पर बोर्ड लगवाए। डी एफ0 ओ0 ए0 के0 सिंह को अवैध आरा मशीनों के विरूद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया। मण्डी सचिव शाहगंज एवं मुं0 बादशाहपुर से स्पस्टीकरण मागा। सभी निकाय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपजिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी के सहयोग से अतिक्रमण हटवाने एवं सौदर्यीकरण के लिए भी प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्देश दिया।  जिला अभिहित अधिकारी बी0पी0 सिंह को नकली खाद्य सामग्रियां बेचने वालों के विरूद्ध अभियान चलाने तथा कैम्प लगाकर लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ब्यापारकर अधिकारी मोनू त्रिपाठी को धान खरीद में ब्यापारकर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया तथा कर चोरी करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया। पी0सी0एफ0 प्रबन्धक को गत वर्ष धान क्रय कर चावल न देने वाले 11 राइस मिल मालिको के विरूध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया तथा प्रतिलिप प्रमुख सचिव लखनऊ को प्रेषित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी सुहास एलवाई एवं पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया है कि नगर क्षेत्र में वनवे ट्राफिक लागू करने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है। इस अवसर पर डिप्टी आर0एमो0 आर0बी0 प्रसाद, ए0आर0 कापरेट्रिव आर0के0 सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



भारत में प्रथम स्थान रखता है जौनपुर का ऐतिहासिक शाही पुल

तीन वर्ष में बनकर तैयार हुआ था ऐतिहासिक शाही पुल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक जनपद है जौनपुर।
यहां दूसरे स्थानों की तरह कई ऐतिहासिक स्थान है। जो आज भी शहर की शान बढ़ाते है। अपनी बनावट और डिजाइन से यह पुल बरबस ही यहां आने वाले लोगों को अपनी ओर ध्यान खींचता है। मुगल शहंशाह अकबर के शासनकाल में उनके हुक्मानुसार 1564 ई. में मुन्नईन खान खाना ने निर्माण करवाया था। उस दौरान शहंशाह आगरा से जौनपुर प्रवास आये हुए थे। सारे भारत में यह एकमात्र पुल है जिसकी मुख्य सड़क पृथ्वी तल पर निर्मित है। यह पुल अत्यंत सुन्दर एवं विराट है। जिसके दोनों ओर दो फिट तीन इंच चौड़ी मुंडेरे हंै। पत्थर के हल्के स्तम्भों पर गुमटियां बनी हुयी है। जो प्रत्येक स्तम्भ पर निर्मित है। यह ल म्बाई केवल दोनों पुलों को मिलाती ही नहीं बल्कि इसके मध्य में 125 फिट लम्बी जमीन पर एक शेर तथा हाथी की मूर्ति तथा एक द्वार है और दूसरी ओर मस्जिद तथा दुकानें है। एक बड़ा सिंह हाथी पर सवार है जो किसी बौद्घ मंदिर के फाटक पर लगा हुआ था। इससे हिन्दू और बौद्घों का संकेत मिलता है क्योंकि दोनों जानवर दोनों धर्मों के विशेष चिन्ह है। इस पुल में सबसे अत्यंत महत्वपूर्ण विचार करने योग्य है कि इस पर होकर जाने वाली सड़क की धरातल के समान है। इस प्रकार का एक और लेबिल ब्रिज सन्ï 1810 ई. में लंदन वाटर ब्रिज के नाम से निर्मित हुआ था। इसके बाद ऐसा पुल कहीं नहीं दिखाई पड़ता। इस दृष्टिï से यह पुल संसार में प्रथम स्थान ग्रहण किये हुए है। क्योंकि जितने भी पुल है वे या तो सड़क से ऊंचे है या नीचे लेकिन सड़क के धरातल में नहीं है। मुन्नईन खान खाना ने पुल के निर्माण तथा किले की मरम्मत में तीस लखा रूपया व्यय हुआ। तीन वर्ष की अवधि में यह पुल बनकर तैयार हुआ। 

ज्ञान अर्जन से ज्यादा क्रियान्वयन का महत्व:फैज

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय में ड्रीम यूनी एजुकेशन दिल्ली के प्रबंधक फैज रहमान ने सोमवार को विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के दौर में कारपोरेट जगत में सफल होने के गुर सिखाये। दोतरफा संवाद स्थापित कर उन्होंने साक्षात्कार की बारीकियों सहित विविध गुणों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि ज्ञान अर्जन से ज्यादा उसके क्रियान्वयन का महत्व है। सही समय पर उसका प्रयोग करने वाला ही आज सफल है। जीवन में नकारात्मक विचार मनुष्य को आगे बढऩे में बाधा उत्पन्न करते है। सकारात्मकता का भाव रखने वाले विद्यार्थियों को संस्थानों में ज्यादा सफल पाया गया है। उन्होंने कहा कि आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के छात्र ज्ञानवान है लेकिन अभिव्यक्ति और कौशल विकास न होने के कारण कई बार पिछड़ जाते है। इसे दूर करने के लिए निरन्तर अभ्यास की जरूरत है।
विभागाध्यक्ष डा. अजय प्रताप सिंह ने स्वागत एवं डा. मनोज मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. सुनील कुमार समेत सामाजिक विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

दबंगों ने युवक को पीटा

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी विनय बिंद 32 साल पुत्र अभयराज का गांव कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रहा था कि सोमवार को वह अपने बच्चों को विद्यालय छोड़कर घर वापस जा रहा था कि उसी दौरान रास्ते में पहले से लाठी डंडे से लैस होकर बैठे दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा था। आते जाते ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिये जिला चिकित्सालय ले गये। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विश्व विकलांग दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर। विश्व विकलांग दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तर्गत 8 दिसम्बर (सोमवार) को रचना विशेष विद्यालय में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के मंदबुद्धि बच्चों में क्रमश: अहमद प्रथम, रेहान हैदर द्वितीय एवं राजा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व मूक बघिर बच्चों में क्रमश: शालू प्रथम, यंश द्वितीय तथा अजदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में डॉली प्रथम, सुनीता द्वितीय तथा गौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी प्रतिभागियों को प्रवक्ता डा. संतोष कुमार सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात डा. संतोष कुमार सिंह ने इन सभी बच्चों के उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए इनके अन्दर छिपी हुई रचनात्मका को बाहर लाने के लिए संस्था द्वारा किये जारहे प्रयासों की सराहना की और कहाकि समाज को इस तरह के बच्चों के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए आगे आकर इन्हें आत्म निर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करना चाहिए। कार्यक्रम में सुनील कुमार गुप्ता, सचिन यादव, धर्मेन्द्र, अजय वर्मा, मंजू यादव व जया मौर्या का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन गुलाम अब्बास जैदी ने तथा आभार नसीम अख्तर ने प्रकट किया।

गोवंश से लदी ट्रक पलटी, तीन गाय मरी

शाहगंज। रविवार की रात सुल्तानपुर की तरफ से गोवंश लादकर आ रही एक पिकअप बाईपास उसरा भादी के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। अचानक हुई दुर्घटना में उस पर लदी तीन गाय मर गयी। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुिलस ने पहुंचकर पिकअप सीधी कराई तो उस पर लदे कुल नौ पशुओं में से तीन की मौत हो चुकी थी। जिन्दा बचे चोटिल जानवर स्थानीय नागरिकों की सिपुर्दगी में दे दिये गये। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। सबसे चौकाने वाली बात है कि पिकअप पर कोई नंबर नहीं पड़ा था। सुल्तानपुर की तरफ से आ रही पिकअप कितने थाने और नाके से गुजरते हुए यहां पहुंची थी संभवत: दुर्घटना न हुई होती तो यह आगे भी कई थाने और नाके पार करते हुए पहुंच जाती।इस दुर्घटना ने यह बात सिद्घ कर दी है कि इस क्षेत्र से धड़ल्ले से तस्करी हो रही है। यदा कदा कोई मामला पुलिस के हाथ आने पर प्रकाश में आता है।

दो विद्युत उपकेन्द्र का हुआ उद्ïघाटन

जौनपुर। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो विद्युत उपकेन्द्र का  उद्ïघाटन किया गया। बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में स्थित नये विद्युत उपकेन्द्र का उद्ïघाटन  क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश दूबे बाबा ने किया। विधायक ने कहा कि विद्युत उपकेन्द्र निर्माण होने से क्षेत्रीय लोगों को बिजली मिलने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। इसी क्रम में केराकत क्षेत्र के नई बाजार में विद्युत उपकेद्र्र का उद्ïघाटन क्षेत्रीय विधायक गुलाबचन्द्र सरोज ने किया। उक्त अवसर पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि इससे इस क्षेत्र के निवासियों को बिजली समस्या से निजात मिलेगी।

बैट्री उठा ले गये चोर

सुरेरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर से   शनिवार की रात चोरों ने बैट्री को पार कर दिया। थाना क्षेत्र के हडिय़ा गांव निवासी पुत्तूर सिंह जिनकी बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान उक्त स्थान पर है। वहां उन्होंने अपनी  ट्रैक्टर रात मेंं खड़ी किया था। रात्रि में ही चोरों ने ट्रैक्टर में लगी बैट्री को पार कर दिया। सुबह भुक्तभोगी को जब इसकी खबर लगी तो उसने स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

करेंट लगने से युवक की मौत

जौनपुर। नगर के लखनपुर स्थित शीतला चौकिया धाम में सोमवार को एक युवक की करंट लगने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के सिरसापुर गांव निवासी सौरभ पुत्र राजेन्द्र प्रसाद 18 सुबह टेंट लगाने का काम करता था वह सोमवार को लखनपुर गांव स्थित शीतला चौकिया धाम में वैवाहिक समारोह में टेंट लगा रहा था कि बगल में बिजली का तार गया था वह उसी की चपेट में आ गया जिससे वह झुलस गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे देखा तो वह बेहोशी की हालत में था। आनन फानन उसे इलाज के लिये जिला चिकित्सालय में पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। उसकी मौत से परिजनों व गांव में कोहराम मच गया।

मैहर देवी मंदिर के पास से उच्चको ने उड़ाया एक लाख 95 हजार रूपये, पुलिस जांच में जुटी



जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मैहर देवी मंदिर के पास अज्ञात बदमाशो ने एक युवक की मोटर साईकिल से एक लाख 95 हजार रूपये निकालकर फरार हो गये। पैसा गायब होने की भनक लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी शहर कोतवाल और लाईनबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया लेकिन अभी तक नतीजा सिफर ही निकला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के अजोशी गांव के निवासी दशरथ यादव अपने पुत्र अमरनाथ यादव के साथ कचेहरी के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से एक लाख 95 हजार रूपये निकालकर टीडी कालेज परिसर में स्थित स्टेट बैंक में जमा करने गये थे लेकिन टाईम ओवर होने पर बैक कर्मियों ने पैसा जमा नही किया तो दोनो रूपये से भरा बैंग मोटर साईकिल की डिग्गी रखकर घर ले जा रहे इसी बीच उनकी मोटर साईकिल पन्चर हो गयी। मोटर साईकिल का पंचर बनवाने के लिए मैहर देवी मंदिर के पास स्थित एक दुकान पंचर बनवा रहे थे इसी बीच किसी ने रूपये से भरा बैंग उड़ा दिया। डिग्गी से पैसा गायब होने की सूचना मिलते ही बाप बेटे के चेहरे की हवाईयां उड़ गयी। उधर किसी पुलिस को सूचना दे दिया तो सीओ सिटी अभिषेक सिंह शहर कोतवाल और लाईनबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Sunday, 7 December 2014

 S D M ने D M को झण्डा लगाकर किया सम्मानित

 

 जौनपुर। जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनवार्स कार्यालय तथा डिप्टी कलेक्टर रितु सुहास द्वारा जिलाधिकारी सुहास एलवाई को स्टीकर व झण्डा लगाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने इस वर्ष भी सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सभी कार्यालयाध्यक्ष/विभागध्यक्षों/गणमान्य व्यक्तियों से अनुरोध है कि शहीद सैनिको के परिवारजनो/पूर्व सैनिक के कल्याणार्थ में चलायी जाने वाली योजनाओं हेतु अधिक से अधिक धनराशि अनुदान के रूप में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में डिमाण्ड डाफ्ट के माध्यम से जमा कराकर पुनीत कार्य के भागीदार बने। इस अवसर पर सुनील कुमार दूवें वरिष्ठ लिपिक एवं राजेश कुमार तिवारी उपस्थित रहे।

बैठक में 3 राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं हुये शामिल

नई दिल्ली। 1950 में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा गठित योजना आयोग को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अपने आवास पर बैठक कर रहे हैं। हालांकि इसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
पहले सेशन में मुख्यमंत्रियों की अधिकारियों के साथ बैठक खत्म हो गई। अब दूसरे सेशन में पीएम के साथ बैठक होगी। इसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।
अरुण जेटली ने शनिवार को योजना आयोग के पुनर्गठन पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि इससे राज्यों की हैसियत में इजाफा होगा। जेटली का कहना है कि राज्यों का सशक्तिकरण हमारी प्रमुख मान्यताओं में से एक है।
    वह उम्मीद करते हैं कि रविवार को जो भी फैसला लिया जाएगा वह राज्यों को अधिक ताकत और हैसियत देगा। इस बीच, पीएम मोदी ने कहा कि जो मुख्यमंत्री इस बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं इससे उनके राज्यों को ही नुकसान होगा। फिलहाल नए निकाय पर योजना सचिव सिंधुश्री खुल्लर काम कर रहे हैं। नए संस्थान की कार्यप्रणाली और उसके स्वरूप पर उन्होंने प्रेजेंटेशन बनाया है।
इसी प्रेजेंटेशन को मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री के साथ बैठक में दिखाया जाएगा। फिर सभी मुख्यमंत्रियों से राय मांगी जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों, आयोग के पूर्व सदस्यों, आयोग के पूर्व अधिकारियों की सलाह से बनाए गए इस प्रेजेंटेशन के विभिन्न पहलुओं पर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री विचार-विमर्श करेंगे। नए संस्थान के तहत प्रधानमंत्री पदेन अध्यक्ष होंगे तथा इसमें 10 नियमित सदस्य, पांच राज्यों के प्रतिनिधि और पांच अलग विषयों के विशषज्ञों को शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। ये सं स्था सरकारी विभाग के कामकाज की निगरानी करेगी और उसके लिए कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर आवंटन का प्रस्ताव करेगी।

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

जीसैट-16 की सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

बेंगलुरु। खराब मौसम के कारण दो बार प्रक्षेपण टाले जाने के बाद भारत की नई कम्युनिकेशन सेटलाइट जीसैट 16 का रविवार तड़के फ्रेंच गुयाना के कौरु से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। लगातार दो बार की असफलताओं के बाद तीसरी कोशिश में वैज्ञानिकों ने इस सेटेलाइट को लॉन्च करने में सफलता पाई है। वैज्ञानिकों की इस सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर बधाई दी।
     जीसैट 16 को एरियन 5 रॉकेट के जरिए कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। कम्युनिकेशन सेवाओं में नेशनल स्पेस क्षमता को मजबूत बनाने के लिए डिजाइन किए गए जीसैट 16 को रविवार 2 बजकर 10 मिनट पर सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। जीसैट 16 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में लॉन्च किया गया। इस दोहरे उपग्रह मिशन में जीसैट 16 और डायरेक्ट 14 को प्रक्षेपित किया गया।
भारतीय वैज्ञानिकों की इस सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर बधाई दी। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि कम्युनिकेशन सेटेलाइट जीसैट-16 हमारे स्पेस प्रोग्राम में अहम साबित होगा। वैज्ञानिकों को सफल लॉन्चिंग की बधाई।
जीसैट 16 का वजन 3,181 किलोग्राम है, इसमें कुल 48 संचार ट्रांसपोर्डर लगे हैं। इसरो द्वारा अब तक विकसित किसी उपग्रह द्वारा ले जाए गए ट्रांसपोर्डरों की यह सर्वाधिक संख्या है। यह सेटेलाइट सरकारी एवं निजी टीवी और रेडियो सेवाओं, बड़े पैमाने पर इंटरनेट और टेलिफोन ऑपरेशन को मजबूत करेगा। यह उपग्रह इनसैट 3 ई का स्थान लेगा।

प्रतिबन्धित डाइक्लोफिनक सोडियम का प्रयोग बना घातक

शिराजे हिन्द की धरती से गायब हैं गिद्घ

बहुत खोजने पर मिले दो सारस


जौनपुर। इको सिस्टम को साफ रखने में अहम भूमिका निभाने वाला गिद्ध जनपद की धरती से से पूरी तरह विलुप्त हो गया है।
     पक्षी सारस की भी कुछ यहीं कहानी है। शासन के निर्देश पर वन प्रभाग की ओर से दो दिन कराई गई गणना में गिद्घ नदारत मिले बहुत खोजने पर दो पक्षी सारस मिले। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।    सामाजिकी वानिकी प्रभाग द्वारा रेंज में दो दिन तक सारस और गिद्ध की गणना की गई। विभागीय अधिकारियों ने गिद्ध और सारस के मिलने वाले स्थान पर कई दिन तक खाक छानी, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। डीएफओ एके सिंह ने बताया कि जनपद में गिद्घों की संख्या शून्य और सारस के दो पक्षी मिले है उन्होंने बताया की यह दो सारस सुइथाकला विकास खण्ड अन्तर्गत कोहड़ा गांव में दिखाई पड़े हैं। ने बताया कि दोनों ही रेंज में सारस और गिद्ध दिखाई नहीं दिए हैं।

हर जमाने में यह यज़ीब बयत मानते है...

जौनपुर। अंजुमन हुसैनिया बलुआघाट की कदीम ऐतिहासिक तरही ऑल इंण्डिया शब्बेदारी रविवार की सुबह मकबूल मंजिल में सम्पन्न हुयी। इस शब्बेदारी में देश की आधा दर्जन मातमी अंजुमनों के अलावा शहर की प्रमुख अंजुमनों ने पूरी रात कर्बला के सबसे कमसिन शहीद छ: माह के अली असगर की याद में अपने दर्द भरे कलाम पेश कर नजऱाने अकीदत पेश किया। अलविदाई मजलिस के बाद गहवारे अली असगर व अलम ताबूत को निकाला गया जिसकी जियारत के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
 इससे पूर्व शनिवार की रात तिलावते कलाम-ए-पाक के शब्बेदारी का आगाज़ हुआ। मशहूर शायर आसिफ बिजनौरी, शोला जौनपुरी, शोहरत जौनपुरी सहित अन्य लोगों ने अपने कलाम पेश किये। सोजखानी बुलन्द शहर से आये जामीन शिकारपुरी व मोहम्मद निशात जौनपुरी ने पढ़ा। मजलिस को खेताब करते हए हरिद्वार मंगलोर से आये मौलाना सैयद मेराज मेंहदी ने बताया कि हजरत इमाम हुसैन के सबसे छोटे बेटे जनाबे अली असगर जिनकी उम्र मात्र 6 माह की थी यजिदी फौजो ने उस वक्त कर्बला के मैदान में भारी-भरकम तीर चलाकर इमाम के हाथों में शहीद कर दिया जब वे यजिदी फौजो से इस बच्चे के लिए 2 कतरा पानी पिलाने के लिए मंाग रहे थे जो 3 रोज का भूखा-प्यासा था। इस दर्दनाक वाकिये को सुनकर लोग दहाड़े मार-मार कर रोने लगे। इसके बाद शिकारपुर बुलन्दशहर से आयी अंजुमन ने अपने दर्द भरे नौहे पेश कर पूरा माहौल गमकीन कर दिया। साथ ही अंजुमन पंजतनी सुल्तानपुर, हुसैनिया जलालपुर अम्बेडकर नगर, सादात बारा, जानसट मुजफ्फरनगर, अजुंमन जाफरिया इलाहाबाद व अंजुमन असगरिया मुजफ्फरनगर के मशहूर नौहेखॉं काशिफ ककरौली ने  अपने दर्द भरे नौहे पढ़ कर कर्बला के इस कमसिन शहीद को नजराने अकीदत पेश किया। अलविदाई मजलिस शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना महफुजूल हसन खां ने पढ़ा इसके बाद शबीहे ताबूत अलम व झूला अली असगर निकाला गया।
शब्बेदारी का संचालन जाहिद बलरामपुरी ने किया। इस मौके पर अंजुमन के अध्यक्ष डा0 जौहर अली खान, कैसर नकवी, अली बाकर, शहंशाह हुसैन, माजिद हसन, साजिद हसन, मीजम हसन, शाहिद मेंहदी पूर्व सभासद, डा0 इन्तेजार मेंहदी, कैफी रिजवी, नवाज हसन, एनुल हसन, सै0 शहादुल हसन, कुमेल मेहदी सहित हजारों की संख्या में अजादार मौजूद रहे। अंजुमन के महासचिव जहीर हसन ने लोगों का आभार प्रकट किया।

मंत्री पुत्र समेत पांच के खिलाफ बक् शा थाने में मामला दर्ज

बारात में चली गोली से एक बालक घायल

जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के मीरगंज अहियापुर गांव में आयी हुई बारात में आर्केस्ट्रा डांसर से  छेडख़ानी कर रहे मंत्री पुत्र का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। आका का विरोध देखकर उनके साथ आये सहयोगियों ने विरोध किया जिस पर ग्रामीण भड़क उठे और सभी की दैहिक समीक्षा कर दी। बिगड़े हालात को देखकर  मंत्री पुत्र ने कई राउंड गोलियां चलायी। गोली चलते  ही बारात में  उपस्थित लोगो में  भगदड़ मच गयी जिससे एक गोली एक 15 वर्षीय बालक को लगी। सूत्रांं से मिली जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज से एक बारात बक् शा  थाना क्षेत्र के मीरगंज अहिरापुर गांव निवासी रमाशंकर यादव के घर बारात आयी हुयी थी। बारात में सूबे के काबीना मंत्री पारसनाथ यादव  के पुत्र लकी यादव भी बतौर बाराती अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए। बारात द्वारपूजा के बाद   बारातियों ने भोजन आदि  किया। कुछ देर बाद आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम प्रारम्भ हुआ। बाराती व घराती समेत गांव के लोग नाच गाने का आनन्द भरपूर ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात्रि लगभग एक बजे  बहुत ही  खूबसूरत एक डांसर डांस करने लगी। उस युवती का डांस देखकर मंत्री पुत्र लकी यादव प्रसन्न होकर काफी रूपये ईनाम दे डाले। नाच गाने का यह प्रोग्राम चल रहा था कि मंत्री पुत्र  मंच पर जा पहुंचे और डांस कर रही  युवती से छेड़छाड़ करने लगे। प्रोग्राम देख रहे ग्रामीणों के साथ साथ महिलायें भी शामिल थी जिन्हें यह बात खराब लगी।
स्थानीय व बारात में आये कुछ लोगों ने उसका विरोध ज्यों ही शुरू किया त्यो ही सारे लोग भड़क उठे। लोगों का भड़कना देखकर मंत्री पुत्र के साथ आये उनके सहयोगियों ने भीड़ पर काबू पाने के लिये तेवर दिखाये  जिसके कारण लोगों का गुस्सा और भड़क उठा। बिगड़े स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री पुत्र के सहयोगियों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर मंत्री पुत्र ने अपनी रिवाल्वर से कई राउंड गोलियां चलायी जिससे शामियाना आदि में कई छेद हो गये और एक गोली इसी गांव के निवासी रामस्वारथ पुत्र प्रदीप यादव  सोलह वर्ष के दाहिने पैर में जा लगी।
 यह देखकर आस पास मौजूद रहे बाराती घराती व ग्रामीणों में भगदड़   मच गयी। दूसरी तरफ स्थानीय ग्रामीणों का बिगड़ा रूख देखकर मंत्री पुत्र अपने सहयोगियों समेत वहा से बारात  छोड़कर फरार हो गये।  घायल प्रदीप का जिला अस्पताल में समुचित उपचार 11 घंटे तक न होने के कारण परिजन भड़क उठे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कोई भी चिकित्सक इमरजेंसी मेडिकल अफसर के अलावा मौजूद नहीं है। इलाज में लापरवाही होने के कारण प्रदीप को वाराणसी उपचार हेतु ले गये। दूसरी तरफ सीओ सदर ने बताया कि घायल बालक के  भाई विनोद की तहरीर पर स्थानीय थाने में लकी यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 147, 148 149 व 307 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।  दर्ज मामले में विवेचना की जा रही है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

लाख टके का सवाल है कि आधुनिकतम जांच तंत्र ठगों की मुश्कें क्यों नहीं..?

जौनपुर। ग्रामीण अभियंत्रण अभिकरण बाराबंकी एवं आवास विकास लखनऊ  के खातों से लाखों रुपये चेक क्लोनिंग के जरिए उड़ा लिए गए। एक ही व्यक्ति के नाम 33 लाख 70 हजार  के दो चेक पंजाब नेशनल बैंक के जारी किए थे। यह बेहद संगीन मामला सिर्फ लाखों रुपये की धोखाधड़ी के नजरिये सेे ही नहीं बल्कि इसलिए भी चिंताजनक है कि इसे अंजाम देने में वे लोग भी आरोपों के दायरे में हैं जिन पर बेहद भरोसा किया जाता है।
अगर बाड़ ही खेत को खाने लगे तो फिर किससे सुरक्षा की उम्मीद की जा सकती है। इससे पहले भी चेकों की क्लोनिंग के जरिये लाखों रुपये की धोखाधड़ी सामने आ चुकी है पर पुलिस के ढीले रवैये के चलते जालसाजों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस तरह के अपराधों में ज्यादातर बिगड़ैल युवा ही शामिल होते हैं। दरअसल आज समाज में जहां एक ओर समृद्धि पाने के लिए साधनों की वैधता गौण हो गई है वहीं कई तरह के फिजूल खर्चे भी लोगों की लत में शामिल हो गए हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए इस तरह के काम करने में भी लोग हिचकते नहीं हैं। अमानत में ख्यानत की यह प्रवृत्ति विषबेल की तरह आगे बढ़े उससे पहले ही इसे नष्ट कर इसकी जड़ों में म_ा डालना होगा, नहीं तो लोगों का बैंकिंग जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं से विश्वास उठ जाएगा और यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद घातक होगा। इसी के साथ हमें घटना को ठगी के उस दृष्टिकोण से भी देखना चाहिए जिसमें पूरे सूबे में लगातार ठगों का एक बड़ा तंत्र काम कर रहा है। न केवल जनपद बल्कि  प्रदेश की राजधानी समेत लगता है पूरे सूबे में ठगों ने एक ऐसा मजबूत संजाल बिछा लिया है जिसे तोडऩा पुलिस के लिए संभव नहीं हो पा रहा। लाख टके का सवाल है कि हमारी पुलिस का वह तथाकथित आधुनिकतम जांच तंत्र ठगों की मुश्कें क्यों नहीं बांध पा रहा? हमारी व्यवस्था में भी ऐसा खोट है कि ऐसे जालसाज अव्वल तो पकड़ में नहीं आते और मिल भी जाएं तो उन्हें सजा के मुकाम तक पहुंचाना मुश्किल होता है।  अगर बाड़ ही खेत को खाने लगे तो फिर किससे सुरक्षा की उम्मीद की जा सकती है। इससे पहले भी चेकों की क्लोनिंग के जरिये लाखों रुपये की धोखाधड़ी सामने आ चुकी है पर पुलिस के ढीले रवैये के चलते जालसाजों के हौसले बुलंद हैं।

जुलाई माह से अब तक 5 बार हो चुकी है काउंसिलिंग

अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव व आमरण अनशन 11 दिसम्बर को

जौनपुर। नगर के सद्भावना पुल स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर पर रविवार को जूनियर नियुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष इन्दू प्रकाश यादव की अध्यक्षता में बैठक किया गया। बैठक में इस बात पर चर्चा किया गया कि 29334 गणित, विज्ञान शिक्षकों की नियुक्ति में सरकार का उपेक्षापूर्ण व्यवहार अभ्यर्थियों के लिये जीवन भरण का प्रश्न बन चुका है।
शिक्षकों की भर्ती में जुलाई माह से अब तक 5 बार काउंसिलिंग हो चुकी है। इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर रही है। सचिव से मिलने पर बार बार यही आश्वासन मिलता है कि नियुक्ति 30 नवंबर तक हो जायेगी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 11 दिसम्बर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव व  आमरण अनशन शुरू किया जायेगा। बैठक में मनीष, चंदन, धर्मेन्द्र, मंजू, धीरेन्द्र, प्रमोद कुमार, चन्द्रशेखर, पतिराम, अनिल, दिवाकर, अनिल, हरिबंश, अनुराग एवं समस्त जूनियर मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

बाइक सीखने के दौरान युवक चोटिल

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में बाइक  सीखते समय एक  युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी संदीप 18 साल पुत्र राम आसरे सुबह गांव के रास्ते पर बाइक सीख रहा था कि उसने बाइक की रफ्तार इतनी तेज कर दी कि बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ïढे में जाकर गिर गयी। जिससे उसके सर में काफी गंभीर चोटे आयी है। स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों की मदद से उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा था। हालत नाजुक देख बीएचयू रेफर कर दिया गया।

राज डिग्री कालेज के छात्रों ने निकाली रैली

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने  रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर महाविद्यालय  व पुस्तकालय परिसर में साफ सफाई किया। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय से रैली निकालकर नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पुस्तकालय परिसर में साफ सफाई किया। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय से रैली निकालकर नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पुस्तकालय तक पहुंचे और परिसर में उगे घास फूंस की साफ सफाई किया। रैली से पूर्व एक गोष्ठïी का आयोजन किया गया। उस दौरान  कार्यक्रम संयोजक मधु पाठक ने कहा कि  स्वच्छता अभियान आज के युग में बहुत ही महत्वपूर्ण है। जहां स्वच्छ रहता है वहीं ईश्वर का वास होता है। इसलिये साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिये। सुधाकर शुक्ला ने कहा कि साफ सफाई से आस पास का वातावरण भी शुद्घ रहता है।

Saturday, 6 December 2014

मुस्लिम महिलाओं ने मोदी से की राम मंदिर बनाने की मांग



अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि विवाद को लेकर चल रहे मुकदमे के वादी हाशिम अंसारी का आगे पैरवी न करने की घोषणा के बाद बनारस में मुस्लिम महिलाओं नेनई पहल की है। मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की दर्जनों महिलाओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय जाकर अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण कराने की अपील की है। मुस्लिम महिला फाउण्डेशन ने बाबरी मस्जिद के पैरोकार हाशिम अंसारी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि रामलला को आजाद कराने का बयान देकर हाशिम ने मुसलमानों की इज्जत बढ़ाई है।

मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की सदर नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में कई मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय जाकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पत्रक दिया। इसकी कॉपी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, आरएसएस के पदाधिकारी इंद्रेश कुमार और विहिप के अशोक सिंघल को भी भेजी गई है।

मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की ओर से मोदी को भेजे गए खत में कहा गया है, 'बाबर विदेशी और मंगोल आक्रमणकारी था। यह चंगेज खां और हलाकू जैसे मंगोलों का वंशज था जिन मंगोलो ने दुनिया के कई शहर उजाड़़ दिए, लाखों लोगों का कत्ल किया। बाबर के पूर्वज हलाकू ने बगदाद पर आक्रमण कर 40 हजार मुसलमानों के साथ साथ पैगम्बर द्वारा नियुक्त इस्लाम के सर्वोच्च धर्मगुरु खलीफा की भी हत्या कर दी थी। इसी हलाकू की वजह से आज दुनिया में इस्लाम का कोई खलीफा नहीं है।'

पत्रक में आगे लिखा है, 'कोई भी मुसलमान मंगोलों को कभी माफ नहीं कर सकता। इन्हीं मंगोलों के वंशज बाबर ने 1528 में राम मंदिर तोड़कर हिंदू और मुसलमानों के बीच नफरत का बीज बोया। मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की सदर ने कहा कि मुसलमानों की इज्जत तभी बढ़ेगी जब वे श्री राम के पक्ष में रहेंगे। जो लोग मंदिर निर्माण के विरोधी हैं वे मुसलमानों को हमेशा गरीब और पिछड़ा बनाए रखना चाहते हैं।'

नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय में ज्ञापन देने वालों में भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन, हिंदुस्तानी अंसारी महासभा के अध्यक्ष रेयाजुद्ददीन अंसारी, मोहम्मद नुसरतुल्लाह, मोहम्मद अजहरुद्दीदन, नसीम अख्तर, सीमा बानो, बिलकिस बेगम, हाजरा बेगम, कहकशा अंजुम, शबाना बानो सहित कई दूसरे लोग भी शामिल थे। मुस्लिम महिला फाउण्डेशन ने अयोध्या जाकर हाशिम अंसारी से जल्द मुलाकात कर रामलला को आजाद करने की लड़ाई तेज करने की भी बात कही है।

मिले हैं पुख्ता प्रमाण

आतंकी हमले पाकिस्तान के इशारे पर

सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने कश्मीर पहुंचे सेनाध्यक्ष

  नई दिल्ली/श्रीनगर। विधानसभा चुनाव के प्रति जनता के उत्साह से बौखलाए आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को पूरी ताकत से आत्मघाती हमले किए।
    इन हमलों में पड़ोसी पाकिस्तान की संलग्नता के पुख्ता प्रमाण जांच एंजेसियों हाथ लगे हैं। बारामूला के उरी में सेना के एक शिविर में हुए आतंकी हमले में एक लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 11 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। इस बीच सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग सभी शहीदों को श्रद्धांजली देंगे। सेनाध्यक्ष सुहाग श्रीनगर पहुंच गए हैं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेंगे। श्रीनगर के त्राल और शोपियां में भी आतंकियों ने हमले किए। सौरा में मुठभेड़ हुई।
  इन हमलों में दो नागरिकों की मौत हुई, जबकि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक लश्कर कमांडर समेत आठ आतंकी मारे गए। उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे।
 जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए नौ दिसंबर को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से पूर्व आतंकियों ने बड़े हमले किए। जहां यह घटना हुई वह पाकिस्तान से लगने वाली नियंत्रण रेखा से बमुश्किल 20 किलोमीटर की दूरी पर है। इनके शवों के पास से मेडिकल किट और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी मिली हैं। इससे पता चलता है कि आतंकी हमले के लिए पूरी तैयारी से आए थे और उन्हें सीमापार का रणनीतिक सहयोग भी हासिल था।  कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक अब्दुल गनी मीर के अनुसार कुछ आतंकियों के श्रीनगर में प्रवेश कर जाने के सुराग मिले हैं। इससे आने वाले दिनों में कुछ और आतंकी हमले झेलने पड़ सकते हैं।

मौसम ने ली करवट कोहरे से ठंड बढ़ी
अभी नहीं मिलेगी कोहरे से निजात

जौनपुर। मौसम ने करवट बदल दी है। शनिवार की भोर कोहरे की चादर ने जनपद को ढक लिया। एक दिन में ही पारा इतना डिग्री लुढ़क गया कि इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। घने कोहरे व बादलों के बीच छिपे सूर्य देव लुका छिपी का खेल खेलते दिखे।

    घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी। अधिकतर ट्रेनें काफी विलंब से आईं। गुरुवार की देर रात ही कोहरा पडऩा शुरू हो गया था। शुक्रवार की सुबह दृश्यता काफी कम रही थी। दोपहर तक कहीं जाकर बादलों के पीछे से सूर्य देव के दर्शन हो सके। शुक्रवार को अधिकतम तापमान घटते-घटते 22.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पांच दिसंबर को अधिकतम तापमान में लगभग सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानी सात दिसंबर तक मौसम ऐसे ही रहेगा। 1मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार प्रयाग में दस दिसंबर तक कोहरे की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा। मौसम विशेषज्ञ का कहना है ने बताया कि कोहरा ऊपर जाकर बादलों में बदल गया है।

      उसके छंटने की दो ही शर्ते हैं, या तो जिस ऊंचाई पर कोहरा है वहां तेज हवाएं चलें या बूंदाबांदी हो। फिलहाल सात दिसंबर के पहले हवा में कोई बदलाव न होने की संभावना दिख रही है। जपनद व इसके आसपास के क्षेत्रों में आठ दिसंबर को आने वाले कमजोर विक्षोभ का असर न के बराबर ही होगा। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा। 12 व 13 दिसंबर तक हल्की बूंदाबादी भी संभव है। 

महात्मा गांधी विद्यापीठ बना उप विजेता

पूविवि बना पूर्वी क्षेत्र विजेता

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चल रही पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को पूर्वांचल विवि और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बीच खेला गया।
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने काशी विद्यापीठ को 115 रन से पराजित कर पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिके ट प्रतियोगिता का चैंपियन बना। काशी विद्यापीठ दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे और चौथे स्थान के लिए बीआरए बिहार और उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा के बीच मैच खेला गया। इसमें बिहार ने उड़ीसा को पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। उड़ीसा को चौथा स्थान मिला। कुलसचिव वीके पांडेय ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर रामआसरे शर्मा, डा. केएस तोमर,  अमलदार यादव आदि मौजूद थे।

नगर पालिका ने शिविर लगाकर वसूला 'कर'



जौनपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष दिनेश टण्डन एवं अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल के संयुक्त निर्देशन में पालिका के कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर के मोहल्ला नखास में वसूली शिविर लगाा। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों से गृहकर, जलकर एवं जल मूल्य की वसूली की गयी। शिविर में उपस्थित टैक्स कलेक्टर राम आसरे मौर्य ने बताया कि पूर्व में दी गयी सूचना के आधार पर दर्जनों लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपने बकाये को जमा करके रसीद प्राप्त किया। इस दौरान काफी बड़ी संख्या में पालिका के राजस्व की वसूली की गयी।
शिविर में श्री मौर्य के अलावा उनके सहयोगी बाबू तौसीफ, सेवक योगेश मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे।

आतिशबाजी की चिंगारी से फटी काफी मशीन

जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार में शुक्रवार की रात आयी बारात में आतिशबाजी के दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल  हो गये। विवरण के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार निवासी पन्ना अग्रहरि के घर  शुक्रवार की रात में बारात आयी हुयी थी। द्वार पूजा चल रहा था। द्वार पूजा के समय बारातियों को काफी पिलाया जा रहा था उसी समय बाराती आतिशबाजी करने में एकदम मशगूल थे। आतिशबाजी करते समय उसी दौरान आतिशबाजी की चिंगारी काफी मशीन पर आकर गिर गयी और  काफी मशीन फट गयी।  उस दौरान बारातियों में अफरा तफरी मच गयी। काफी मशीन के पास खड़ा रहा इरफान 12 पुत्र रमजान, रविन्द्र 22 पुत्र गंगाराम तथा एक युवक एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार चल रहा है।

आतिशबाजी की चिंगारी से फटी काफी मशीन

जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार में शुक्रवार की रात आयी बारात में आतिशबाजी के दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल  हो गये। विवरण के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार निवासी पन्ना अग्रहरि के घर  शुक्रवार की रात में बारात आयी हुयी थी। द्वार पूजा चल रहा था। द्वार पूजा के समय बारातियों को काफी पिलाया जा रहा था उसी समय बाराती आतिशबाजी करने में एकदम मशगूल थे। आतिशबाजी करते समय उसी दौरान आतिशबाजी की चिंगारी काफी मशीन पर आकर गिर गयी और  काफी मशीन फट गयी।  उस दौरान बारातियों में अफरा तफरी मच गयी। काफी मशीन के पास खड़ा रहा इरफान 12 पुत्र रमजान, रविन्द्र 22 पुत्र गंगाराम तथा एक युवक एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार चल रहा है।

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत से फूटा गुस्सा

सिकरारा। सिकरारा थाना क्षेत्र के शिव गुलामगंज बाजार में शुक्रवार की देर रात कार की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार  सिकरारा थाना क्षेत्र के तोहफा खुर्द गांव निवासी अमर सिंह 35 पुत्र स्व. रामलखन सिंह  शुक्रवार को बाइक से कहीं किसी काम से जा रहे थे कि उक्त थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक अज्ञात कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर होने के नाते उसे काफी गंभीर चोटे आयी थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमर सिंह को इलाज के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिये वाराणसी भेज दिया। परिजन वाराणसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते हीपरिजन व गांव में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने शिवगुलामगंज बाजार में वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर लगभग एक घंटे तक चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर जाम को समाप्त करवाया तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी थी।              

खौफ के इस शहर में

डीएम, कप्तान जैसे अफसरान हैं।

हां, जो नहीं है, वह है आम शहरियों में सुकून

जौनपुर। हममें से ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि नाइजीरिया में बोको हराम जैसे खूंखार आतंकी संगठनों के प्रभाव वाले इलाके के निवासी इन दिनों किस भयाक्रांत मनोदशा में जी रहे हैं। इसी प्रकार इराक में इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले क्षेत्र में भी दहशत का शायद हमें पूरा-पूरा अंदाजा नहीं है। मीडिया में जब गाहे-बगाहे छात्रवास से दर्जनों युवतियों के अपहरण या फिर कतार में खड़े कर सामूहिक नरसंहार की खबरें आती हैं तो लगता है कि धरती पर कहीं वाकई नर्क उतर आया है। इन स्थानों पर पुलिस तो है, लेकिन उसका इकबाल मर चुका है। अब सवाल है कि क्या जनपद में भी पुलिस का इकबाल मुर्दा बन चुका है।
पिछले एक सप्ताह के अंदर हुई आपराधिक वारददातें विशेषत: लूट और उसके लिये हत्या तो कुछ इसी ओर इशारा करती है। त्रसदी यह है कि खाकी ने अपने रुतबे को रसातल में भेजने का ताना-बाना खुद ही तैयार किया है। शाहगंज के सर्राफा व्यापारी अमरनाथ सेठ की जिन हालात में हत्या हुई, वे आम शहरियों का रहा-सहा भरोसा तोडऩे वाले हैं। रही सही कसर पूरी कर दी बरसठी बाजार की वारदात ने। जहां हौसला बुलंद बदमाशों ने एक और लूट की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। असलहे के बल पर आतंकित कर व्यवसायी के दो लाख के आभूषण और 45 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने तहकीकात तो शुरू  किया लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात। बरसठी बाजार निवासी मनोज सेठ की आभूषण की दुकान दो किलोमीटर दूर मियां चक बाजार में है। वे गुरुवार की रात 7:30 बजे आभूषण से भरा बैग व नकद लेकर घर के लिए चले। लगभग आधा किलोमीटर दूर जाने के बाद पीछे लगे बाइक सवार बदमाश ओवरटेक कर मनोज को रोक लिए। बदमाशों का तेवर देख व्यापारी उनका इरादा भांप लिया। भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा तान दिया और दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण से भरा झोला व 45 हजार रुपये लूट लिया। यह अकेली वारदात नहीं है जिसे हौसलाबुलंद बदमाशों ने अंजाम दिया।
 ग्रामीण क्षेत्रों की छोडि़ए नगर क्षेत्र में सरेशाम टैम्पो रोककर लूट की वारदात भी अभी तहकीकात के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। शहर को याद नहीं आता कि पुलिस ने हाल-फिलहाल किसी बड़ी वारदात का सीना ठोंककर खुलासा किया हो। जो खुलासे हुए भी हैं, वे या तो आधे-अधूरे हैं या फिर रिकार्ड दुरुस्त करने की खानापूरी। उल्टे ऐसे कई मामले हैं, जिनमें यह साफ झलक रहा है कि पुलिस ने जान-बूझकर आंखें मूंद रखी हैं। आज यदि अपराधी पुलिस से बेखौफ हो गए हैं तो उसके पीछे कोई एक वारदात कारण नहीं है। सियासत के चक्रव्यूह में फंसी खाकी का रुतबा इसलिए डूब रहा है, क्योंकि वह खुद बौनी, बहरी और गूंगी बन बैठी है। उप्र पुलिस से अपराधी इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि पीछा करने पर सिपाही को गोली से उड़ा दिया जाता है, कोतवाल को सीधे गोली मार दी जाती है। त्रसदी यह है कि यह सब कुछ तब हो रहा है, जब जिले में कद्दावरों की फौज खड़ी है। सूबे की कैबिनेट में शहर के नुमांइदे हैं।  डीएम, कप्तान जैसे अफसरान हैं। हां, जो नहीं है, वह है आम शहरियों में सुकून और भरोसा।

ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो घायल


शाहगंज। सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव के पास शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के उचवाडीह गांव निवासी राजन यादव 20 पुत्र समर बहादुर यादव व त्रिभुवन 40  पुत्र राम अवध निवासी  ऊचवाडीह खुटहन एक ही बाइक से दोनों सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में बारात गये थे। बारात से रात लगभग ग्यारह बजे दोनों घर वापस लौट रहे थे कि जैसे डेहरी गांव  के पास सड़क पर निकले ही थे कि दोनों ट्रैक्टर की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गये।
 स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिये  शाहगंज पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

शांति के साथ गुजरा 6 दिसम्बर

जौनपुर। विवादास्पद 6 दिसम्बर विरोध एवं विजय दिवस मनाकर संपन्न हुआ। जहां विभिन्न मुस्लिम संगठनों द्वारा इस दिन काला दिवस के रूप में मनाया गया वहीं हिन्दूवादी संगठनों ने विजय दिवस के रूप में मनाकर राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का संकल्प लिया। अटाला मस्जिद पर हुई विरोध सभा में बाबरी मस्जिद के पुर्ननिर्माण की मांग की गयी। प्रशासन 6 दिसम्बर को होने वाले आयोजनों को लेकर काफी सतर्क दिखा। सामान्य सुरक्षा व्यवस्थाओं से अतिरिक्त इन्तेजाम किये गये थे।
नहर में पानी न आने से बढ़ी किसानों की समस्यानौपेड़वा। विकास खंड बक्शा में शारदा सहायक खंड 36 जो अब इंदिरा सहायक के नाम से प्रचलित है।
यह नहर विधुवत माइनर से बैजापुर माइनर तक निकलती है। उसके बीच में जितने किसान अपने फसल की बुआई किये है  आज तक उस नहर  में पानी नहीं आया। इस नहर के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवप्रकाश मिश्रा उपाध्यक्ष शैलेष कुमार मिश्रा सचिव राजेन्द्र  प्रसाद मिश्रा कोषाध्यक्ष महेश नारायण मिश्रा अपने सभी पदाधिकारी सिचाई विभाग के संजय मिश्रा जो पतरोल के पद पर नियुक्त है। एवं सरित कुमार सिंह बड़े बाबू है। इन लोगों से सभी ने समस्याओं को बताया।
लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सभी किसान पानी के लिये बेहाल है लेकिन उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं। शैलेष कुमार मिश्रा का कहना है कि अगर दो दिन में नहर में पानी नहीं आया तो हम सभी किसान लखनऊ-वाराणसी मार्ग जाम करने को बाध्य होंगे। उक्त अवसर पर वशिष्ठï नारायण मिश्रा, कृष्णकांत तिवारी, गनपति अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।

सात दिसंबर को बंद रहेंगी दुकानें

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि रविवार 7 दिसम्बर को नगर क्षेत्र की सभी दुकाने बन्द रहेगी। उन्होंने बताया कि रविवार की बंदी को निरीक्षण करने के लिए राजस्व,पुलिस एवं श्रम विभाग की पांच टीमें गठित की गयी है। बन्दी के दिन जो भी दुकानदार दुकान खोलेगा उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही की जायेगी।

वार्षिकोत्सव संपन्न

जौनपुर। महर्षि यमदग्नि ऋ षि की तपोभूमि से प्रकाशित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र 'तेजस टूडेÓ का 5वां वार्षिकोत्सव शनिवार को नगर के नखास स्थित कार्यालय पर मनाया गया जहां सर्वप्रथम छठवें वर्ष में प्रवेशांक का उपस्थित अतिथियों ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर फ लाहारी महाराज, वरिष्ठ पत्रकार कुमार सौवीर, कैलाशनाथ मिश्र, सुशील वर्मा एडवोकेट सहित सैकड़ों सम्पादक, पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी आदि उपस्थित रहे। अन्त में सम्पादक रामजी जायसवाल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आत्महत्या करने वाली पत्नी का पति गिरफ्तार


जौनपुर। लाइन बाजार  थाना क्षेत्र के मुरादगंज में पति की  प्रताडऩा से त्रस्त महिला ने फांसी लगाकर  आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने  आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।  विवरण के अनुसार  एक दिसम्बर  की रात  उक्त गांव निवासी रजनीश कुमार पाल ने  अपनी 32 वर्षीया पत्नी  शोभा देवी को लात मुक्के व डंडे से पिटाई कर दिया था। पति की डांट से क्षुबध महिला ने पंखे में रस्सी डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका के भाई द्वारा स्थानीय थाने  पर धारा 498 ए 323, 506, 306   आईपीसी के तहत मामला दर्ज कराया। विवेचना कर रहे प्रभारी निरीक्षक  लाइन बाजार सत्येन्द्र तिवारी ने आरोपी पति  को गिरफ्तार कर चालान न्यायालाय भेज दिया।

देश को नई दिशा देने में

डा. अम्बेडकर का अहम योगदान


जौनपुर। डा. भीमराव अम्बेडकर संविधान सभा के अध्यक्ष के साथ साथ हिन्दू समाज को संगठित करने में तथा देश को नई दिशा देने में अहम योगदान रहा है।
उक्त विचार भाजपा के जिला  सदस्यता प्रमुख सुशील कुमार उपाध्याय एडवोकेट ने भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में कही। उन्होने कहा कि भाजपा डा. अम्बेडकर के निर्वाण   दिवस पर आज जौनपुर के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दलित  बस्तियों में जाकर और कैम्प  लगाकर भाजपा का  सदस्यता अभियान चलाया  आज पांच हजार के लगभग  दलितों को भाजपा से जोड़कर सदस्यता दिलायी गयी।
जिला सदस्यता प्रमुख ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार  दिनांक 8,9,10 दिसम्बर को सभी मंडल प्रवासी अपने अपने  मंडलों में प्रवास कर बूथ प्रवासी के सूची को सत्यापित करेंगे। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, पंकज मिश्रा, मानिकचंद सेठ,  संदीप तिवारी, बच्चा भाईया आदि लोग उपस्थित रहे।
इसी तरह भाजपा नगर ईकाई द्वारा शनिवार  को अम्बेडकर निर्वाण दिवस  पर  खासनपुर मलिन बस्ती बसंत प्रजापति के मकान  के सामने कैम्प लगाकर अम्बेडकर जी को श्रद्घांजलि अर्पित किया गया। दलित  बस्ती से भाजपा सदस्यता अभियान चलाकर 187 दलित परिवार को भाजपा से जोड़ा गया। कार्यक्रम  की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया व संचालन सदस्यता प्रमुख नगर धर्मपाल  चौधरी ने किया।
मुख्य अतिथि   अनसूचित मोर्चा काशी  प्रांत के अध्यक्ष बांकेलाल सोनकर पूर्व विधायक ने कहा कि अम्बेडकर  जी किस एक  समाज के नेता नहीं  बल्कि सर्वसमाज के नेता थे।

जम्मू-कश्मीर में उरी आर्मी कैंप पर आतंकी हमला7 जवा...

News In Box: जम्मू-कश्मीर में उरी आर्मी कैंप पर आतंकी हमला7 जवा...: जम्मू-कश्मीर में उरी आर्मी कैंप पर आतंकी हमला 7 जवान और तीन पुलिसकर्मी शहीद, 3 आतंकी मारे गए जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्...

Friday, 5 December 2014

मऊ जनपद के रामाश्रय हत्याकांड को लेकर स्थानीय भासपा कार्यकर्ता आंदोलित

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
जौनपुर। भारतीय समाज पार्टी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और धरना दिया। जिलाध्यक्ष ब्रजभान यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शासन व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना सभा को संबोधित करते हुए  संगठन के युवा मंच के प्रदेश महासचिव राहुल सिंह सोलंकी ने जनपद मऊ निवासी रामाश्रय राजभर के हत्यारों की गिरफ्तारी न करने और  उन्हें प्रश्रय देने के लिये प्रदेश सरकार एवं स्थानीय अधिकारियों की निन्दा की। साथ ही इस मामले को लेकर पार्टी द्वारा चलाये जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने पर भी रोष जताया। धरने के बाद डीएम कार्यालय को राज्यपाल उप्र के नाम एक 6 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें रामाश्रय के नामजद हत्यारों की गिरफ्तारी कार्यकर्ताओं से फर्जी मुकदमें वापस लेने, प्राथमिक विद्यालयों की छात्रवृत्ति पुन: लागू करने, अलग पूर्वांचल राज्य, की मांग की गयी। धरना सभा का संचालन तारा शंकर ने किया। इस अवसर पर  ओम प्रकाश, राजेश मास्टर, दीपक, राजू, चनरा, शांति पटेल आदि मौजूद रहे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

आटो बोलेरो से टकरायी, तीन जख्मी

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मनीहा गोविंदपुर में बोलेरो आटो से टकरा गयी। आटो में  सवार कलावती देवी पत्नी सीताराम ग्राम महिमा गोविंदपुर आशा देवी पत्नी सुबाष कुमार ग्राम भदेवरा मखंचू 70 साल ग्राम गोविंदपुर घायल हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा