विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Saturday, 20 December 2014

जिला जज, डीएम व एसपी ने किया कारागार का निरीक्षण

 जौनपुर। जिला जेल में आज जिला जज डीएम एसपी समेत कई अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। आलाधिकारियों का अचानक जेल धमकने से कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया।
करीब दो घंटे तक चले चेकिगं अभियान में काई संग्दिध सामग्री बरामद नही हुआ । इस दरम्यान कदियों को ठण्ड से बचाने का कड़ा निर्देश जेल प्रशासन को दिया साथ में खाने पीने और स्वास्थ पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी अधिकारियों ने दिया।
आज सुबह करीब 10 बजे जिला जज लुक्मानुल हक जिलाधिकारी सुहास एलवाई और एसपी बबलू कुमार जिला जेल पहुंचे।
अधिकारियों का जेल पहुंचने की खबर मिलते ही जेल प्रशासन समेत आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। तीनो अधिकारी जेल में करीब दो घंटे तक चप्पे चप्पे की तलासी लिया। उसके बाद कैदियो के खाने पीने और चिकित्सा सुविधा पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया गया।

भोजपुरी एलबम की शूटिंग पूरी

जौनपुर। विकास क्षेत्र सिरकोनी के राजेपुर गांव में शनिवार को खुशबू म्यूजिक मोशन मीडिया एण्ड होम इंटरटेनमेंट के बैनर तले भोजपुरी एलबम की शूटिंग हुयी। जिसमें कलाकारों ने भोजपुरी एलबम बलमा मोर हेराइल की  शूटिंग के दौरान उपस्थित लोगों के दिलों को खुशनुमा बना दिया। एलबम की शूटिंग में मुख्य कलाकार भोजपुरी जगत के उभरते स्टार कलाकार लाडो मद्घेशिया रहे। मुख्य गायक के रूप में लाडो मद्घेशिया ही रहे। जिसका निर्देशन तुषार शुक्ला ने किया। नृत्य का निर्देशन डब्लू यादव तथा दीपक यादव ने किया। सुमन संजय की प्रस्तुति रही हैपी डांस क्लासेस ने ग्रुप डांस किया है।






संतोष उपाध्याय बनाये गये सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री एवं समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष उपाध्याय को जौनपुर जनपद के सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मालूम हो कि श्री उपाध्याय बक्शा थाना क्षेत्र के सवंसा गांव के मूल निवासी हैं जो काफी दिनों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुये हैं। वे पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में काफी मेहनत किये थे जिसको देखते हुये उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
संतोष को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सपा जिलाध्यक्ष राज नारायण बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व मंत्री हनुमान सिंह, सत्येन्द्र उपाध्याय, संगीता यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्री उपाध्याय को बधाई दिया।

डीआईजी ने थानों का किया औचक निरीक्षण

जलालपुर। डीआईजी एसके भगत ने शनिवार को जलालपुर और जफराबाद थाने का औचक निरीक्षण किया। डीआईजी के थाना परिसर में पहुंचते ही अफरा तफरी मच गयी। सभी लोग अपने अपने कामों में लग गये थे। डीआईजी सुबह सबसे पहले थानाध्यक्ष कार्यालय में पहुंचे उन्होंने सबसे पहले रजिस्टर चेक किया उसमें देखा कि क्षेत्र में चोरी हुई घटनाओं का विवरण रजिस्टर में अंकित था उसका निस्तारण ही नहीं हो सका था तो उन्होंने नाराजगी जताई और थानाध्यक्ष  को निर्देश दिया कि चोरी की घटना का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाये और कहा कि थाने पर कोई भी तहरीर देता है तो एक सप्ताह के अंदर निस्तारण होना चाहिये। कहा कि लंबित पड़े घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा किया जाये। डीआईजी के जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 

महिला छत से गिरकर जख्मी

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के रूधौली गांव में शनिवार को छत से गिरकर एक महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। विवरण के अनुसार  उक्त गांव निवासिनी दीपा 40 साल सुबह छत पर धूप लेने के लिये गयी थी कि छत के किनारे खड़ी थी कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया जिससे वह गिरकर घायल हो गयी। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन उसे उपचार के लिये शाहगंज एक प्राइवेट अस्पतात भर्ती कराया।

मर्ज बांट रहा मौसम का यह मिजाज

जौनपुर। जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से हर तीसरा मरीज पीड़ित है। प्रतिदिन मरीजों का आंकड़ा भी सामान्य 70-80 से बढ़कर 100 से अधिक पहुंच गया है। बाल रोग, मेडिसिन और क्षय एवं वक्ष रोग विभाग में 45 फीसदी तक मरीज बढ़े हैं। क्षय एवं वक्ष रोग विभाग में अस्थमा के 12-16 नए मरीज हैं।  10 दिन पहले अच्छी-खासी धूप, तो बाद में एकाएक गलन और अब कोहरा। इससे शरीर का तापमान प्रभावित हुआ और मरीज बढ़े। विभागों में गर्म कंबल, हीटर और अन्य की व्यवस्था भी की गई है। कमोवेश यही हाल  निजी हास्पिटल में हैं।

Saturday, 13 December 2014

अब्बास जैसा वफादार भाई दुनियां में कोई दूसरा हुआ नहीं

-डा0 कल्बे रज़ा
शहर की सभी अंजुमनो ने किया नौहा-मातम निकला अलम व तुरबत का जुलूस

जौनपुर। 17 सफ र का कदीम अलम का जुलूस गुरुवार की रात मीरमस्त स्थित मौलाना सै0 निसार मेंहदी व मो0 मेहदी के आवास स्थित इमामबाड़े से निकाला गया जो अपने कदीम रास्ते नवाब युसूफ रोड उूर्द बाजार होते हुए कंचन बीबी के इमामबाड़े में जाकर समाप्त हुआ। इससे पूर्व मजलिस का आगाज मो0 मुस्लिम के हमनवा ने सोजखानी से किया पेशखानी नजमी, मेंहदी शिराजी ने किया। ग्वालियर से आये मौलाना डा0 कल्बे रजा ने मजलिस को खेताब करते हुए कहा कि कर्बला में हजरत इमाम हुसैन के छोटे भाई हजरत अब्बास अलमदार ने हमेशा अपने मौला हुसैन के आगे सर झुकाये रखा और जो भी मौला हुक्म होता था उसे वे पूरा करते थे। हजरत अब्बास ने अपनी चार साल की भतीजी जनाबे सकीना की प्यास बुझाने के लिए नहरे फोरात पर कब्जा करने के बाद भी अपनी प्यास नहीं बुझाई और अपनी भतीजी को पानी पिलाने के लिए जैसे ही रवाना हुए थे यजिदी फ ौजो ने उन्हें घेर कर शहीद कर दिया। आज पूरी दुनिया में हजरत अब्बास जैसा भाई कोई पैदा नहीं हुआ। यही वजह है कि आज हम उनका अलम निकाल कर उन्हें नजराने अकीदत पेश कर रहे हैं। इसके बाद शबीहे अलम का जुलस निकाला गया जिसमें अंजुमन हुसैनियां, कौसरिया, सज्जादिया, जाफ रिया, जाफ री, हैदरी, शम्मे हुसैनी सहित अन्य अंजुमने नौहा-मातम करती हुयी जुलूस को लेकर मीरमस्त, नवाबयूसुफ रोड होते हुए कंचनबीबी के इमामबाड़े पहुंचा। यहां मौलाना महमुदूल ने तकरीर किया जिसके बाद शबीहे तुरबत को निकाला गया और अलम मुबारक से मिलाया गया। जुलूस मौलाना सै0 नेसार मेंहदी, जरगाम हैदर, ताबिस, मीसम, अज्मी, मालिक, नजमुल हसन नजमी सहित हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे। पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी ने आभार प्रकट किया।

बाइक की आमने सामने भिड़न्त में एक घायल

शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुरके पास शनिवार की सुबह बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। विवरण के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी टिंकू 17 पुत्र रमेश चन्द्र सुबह बाइक से शाहगंज किसी काम के लिये जा रहा था कि घर से सड़क पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रही बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 स्थानीय लोगों व परिजनों ने उसे इलाज हेतु  शाहगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

किसी बड़ी घटना होने का इन्तजार कर रहा है ठेकेदार

जौनपुर। नगर के सुन्दरीकरण हेतु खोदे गये गड्ïढ़े में अव्यवस्था के कारण ठेकेदार द्वारा गड्ïढा खोदकर छोड़ दिया गया है जिससे लगता है कि शायद यह गड्ïढ़ा किसी घटना को अंजाम देने का इन्तजार कर रहा है। नगर में इन दिनों प्रमुख स्थान पालिटेक् िनक चौराहा, बदलापुर पड़ाव, शाही किला रोड आदि स्थानों पर नगर की सुन्दर बनाने के लिये सुन्दरीकरण  का कार्य चल रहा है। वहीं पालिटेक् िनक चौराहे पर ठेकेदार द्वारा सुन्दरीकरण का कार्य कराया जा रहा है जिससे वहां बड़ा गड्ïढा खोदकर छोड़ दिया गया और उस स्थान पर फीता आदि का प्रयोग नहीं किया गया। और उसी स्थान की चर्चा है कि हाइवे सड़क होने के नाते रात में कई राहगीर उस गड्ïढे से गिरकर चोटिल हो चुके हैै। जिसके बावजूद भी ठेकेदार अपने रवैये केे ठीक नहीं कर पा रहा है। इससे तो शायद यही लगता है कि सुन्दरीकरण कराने वाले ठेकेदार को किसी बड़ी घटना होने का इन्तजार है।

67 वर्षों का जनपदीय सीमा विवाद हुआ समाप्त

दोनों जिलों के राजस्व कर्मियों ने पैमाइश कर सुलझाया मामला

खुटहन। आजादी के समय से ही जिले के पश्चिमी छोर पर स्थित गांव शहाबुद्ïदीनपुर एवं पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दशगरपारा के बीच सीमा विवाद चल रहा था। कई बार दोनों गांवों के बीच कब्जे को लेकर मारपीट भी हो चुकी है। सीमा विवाद को लेकर  शहाबुद्ïदीनपुर गांव के प्रधान राम लुटावन यादव ने दोनों जनपदों के संबंधित राजस्व कर्मियों से तथा जनप्रतिनिधियों से मामले को सुलझाने की मांग किया था कई बार दोनों जिलों के राजस्व कर्मी पैमाइश के लिये आये परंतु कोई हल न निकल सका। शुक्रवार को दोनों संबंधित तहसीलों तहसीलों शाहगंज व कादीपुर के राजस्व कर्मी प्रशासन को साथ में लेकर विवाद स्थल पर पहुंंच कर पैमाइश किये तो शहाबुद्ïदीन गांव के हिस्से में लगभग दो बीघे जमीन प्राप्त हुई दोनों गांवों के ग्रामीणों को संतुष्टï करते हुए विवादित स्थल का सीमांकन कर 67 वर्षों के विवाद को समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार  केके सिंह, शिवशंकर द्विवेदी लेखपाल चन्द्रशेखर यादव, भगवान शंकर पांडेय, महेन्द्र यादव, कामता प्रसाद, देवमणि यादव, थानाध्यक्ष प्रमोद यादव, संगम पांडेय, राम अवध आदि लोग उपस्थित रहे।

समागम में आजमगढ़ जाएंगे श्रद्घालु

जौनपुर। संत निरंकारी मंडल के  तत्वाधान में चौदह दिसम्बर को आजमगढ़ जिले के आईटीआई प्रांगण में एक दिवसीय संत समागम में बाबा हरदेव का आगमन हो रहा है।
 जिसमें जनपद सहित आस पास के जिलों से भारी संख् या में श्रद्घालु भाग  लेंगे। जिले के लोगों से भारी संख्या में समागम में पहुंचने की अपील की गयी है। जिसमें संत महात्मा भी अधिक संख्या में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल ने दी है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि समागम का समय 11 बजे से चार बजे तक रखा गया है।

छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

जौनपुर। द सनराइज पब्लिक स्कूल भकुरा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्र्तगत सीनियर वर्ग के छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डा0 खालिद एवं डा0 स्नेहा पाल की अगुआई में मेडिकल टीम ने विद्यार्थियों के दाँत, आँख, कान टांसिल्स, खून आदि की जांच की। जांच के पष्चात विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य सम्बन्धी सही आदतों के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं प्रष्नोंश्ररी के माध्यम से अनेकों बीमारियों के बारे में सही जानकाारी एवं सलाह प्राप्त की। इस दौरान टीम द्वारा मुफ़्त दवा वितरित की गई।

शनिवार को भी नहीं चला पता

चंदवक। स्थानीय मढ़ी गांव निवासी दो युवकों की देवरिया में हुई हत्या के बाद शनिवार को भी लाश का सुराग नहीं लगा। बरहज थाने में प्रेमिका सहित उसके परिवार के लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। चर्चा है कि दोनों युवकों का नदी में फेंका गया परंतु  शव बरामद नहीं हो सका। मोटर साइकिल घोसी (मऊ) से बरामद हुई। एसआई अरविंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सर्विलांस के जरिए युवती के घर पहुंची तो सारे मामले का खुलासा हुआ था। युवकों के परिजनों की तहरीर पर प्रेमिका पूजा, पिता उदय नरायन गिरी, भाई राज कुमार, चाचा दीनानाथ, जीजा पंकज, चाचा शेषनाथ के ऊपर बरहज थाने की पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया।

Wednesday, 10 December 2014

फिरौती मांगने वाले दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। विवरण के अनुसार कसेरी बाजार में स्थित गंगा अलंकार मंदिर के संचालक विनोद कुमार पुत्र गंगा प्रसाद सेठ ने कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया कि उनके मोबाइल फोन पर तहर की तरह की धमकी देकर पचास लाख रूपये की मांग किया गया। मामला दर्जकर विवेचना हरीप्रकाश यादव चौकी प्रभारी राज कालेज को दे दी गयी। विवेचक द्वारा प्रयास कर सर्विलांस आदि से पता लगाकर अपने साथ सहयोगी जवानों को लेकर कलकत्ता के लिये रवाना हो गये। कलकत्ता जाकर ग्राम लिलुवा थाना बेलुर हावड़ा कलकत्ता से करन गुप्ता पुत्र भोला नाथ गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे जौनपुर लाया गया पूछताछ के दौरान वह अपने साथ हनुमान घाट निवासी किशन साहू पुत्र हरिनाथ साहू को घटना में शामिल होने की बात बतायी। उसे भी पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। जिस समय सर्राफा व्यापारी विनोद कुमार को यह फिरौती की रकम मांगने की धमकी मिली थी उस समय व्यापारी समेत उसके परिवार में अफरा तफरी मच गयी थी। पुलिस द्वारा पकडे गये इन बदमाशों की गिरफ्तारी होने के कारण व्यापारी ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार द्वारा बदमाशों को पकडऩे वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा किया है। पकड़े गये दोनों आरोपियों का पुलिस ने न्यायालय चालान भेज दिया।

खुदकुशी की कोशिश अब अपराध नहीं, हटेगी धारा 309

नई दिल्ली। अब खुदकुशी की कोशिश करना अपराध नहीं रह जाएगा। सरकार इससे संबंधित कानून को हटाने जा रही है।
      सूत्रों के अनुसार इस फैसले से संबंधित जानकारी सरकार ने बुधवार को संसद में पेश की। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 309 के तहत आत्महत्या की कोशिश करना अपराध घोषित है। गृह मंत्रालय की ओर से यह बयान दिया गया है कि विधि आयोग के अनुसार इस कानून की अब कोई उपयोगिता नहीं है।
    गृह मंत्रालय के अनुसार 18 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों ने इस संदर्भ में अपनी सहमति भी जता दी है। ऐसे में गृहमंत्रालय ने साफ कर दिया है कि आईपीसी की धारा 309 को हटा दिया जाएगा। इसमें जुर्माना या जेल अथवा दोनों की सजा का प्रावधान है। सरकार ने इस बारे में पहले ही अपना रुख साफ कर दिया था और संकेत दिए थे कि यह धारा कानून से हटा दी जाएगी। इसके अलावा भी कई अन्य आईपीसी की धाराओं को हटाने का जिक्र सरकार पहले ही कर चुकी है।

प्रैक्टिकल में जानवरों केप्रयोग पर रोक

जौनपुर। पूर्वाचल विश्वविद्यालय में में बीएड विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी अब प्रयोगात्मक कार्य में जानवरों का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।
  यह निर्णय मंगलवार को विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की बैठक में लिया गया। साथ ही विज्ञान वर्ग में मनोविज्ञान, भूगोल व कला वर्ग में गणित विषय को शामिल करने के लिए समिति गठित की गई। बीएड पाठ्यक्रम में विज्ञान वर्ग की प्रायोगिक परीक्षा में पहले जानवरों का प्रयोग होता था। फिलहाल इसका प्रयोग विश्वविद्यालय के किसी कालेज में नहीं होता। इस पर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद नई दिल्ली का पत्र भी आया था जिसके बाद यह निर्णय हुआ कि बीएड पाठ्यक्रमों में जानवरों के प्रयोग पर आजीवन प्रतिबंध लगा रहेगा।

पूविवि से संबद्ध होंगे यूनानी मेडिकल कालेज

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति हाल में मंगलवार को विद्या परिषद समिति की बैठक हुई। इसमें आयुर्वेदिक और यूनानी मेडिकल कालेजों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जोडऩे पर सहमति जताई गई। श्री गणेश राय पीजी कालेज डोभी के कामर्स विभाग में आफिस मैनेजमेंट के संचालन पर स३मिति ने मुहर लगाई।
   डेंटल कालेज आजमगढ़ में पीजी स्तर पर दो नए पाठ्यक्रमों के संचालन पर भी समिति ने सहमति जताई। मानवाधिकार शिक्षा को विषय के रूप में चलाने के लिए कार्यक्रम तैयार करने की जिम्मेदारी डीन को सौंपी गई। छात्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से संबद्ध पूर्वांचल के आयुर्वेदिक एवं यूनानी मेडिकल कालेजों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध करने पर समिति ने सहमति जताई।

छात्रवृत्ति एंव शुल्क प्रतिपूर्ति को लेकर छात्रों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिलने पर राजेश कुमार महाविद्यालय कोहड़े सुल्तानपुर के बीएड के दर्जनोंं छात्रों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें छात्रों का कहना है कि सभी फार्म एक ही फार्मेट पर एक ही जैसा भरा गया है। जिसमें सामान्य जाति व अन्य पिछड़ी जाति व अनुसूचित की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति दोनों प्राप्त हो गय है। जबकि बीएड विभाग के छात्रों की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति नही प्राप्त हुयी है। छात्र समाज कल्याण विभाग का कई बार चक्कर लाने के बाद   सूचना प्राप्त हुयी है कि फार्म में त्रुटियां है। जबकि पाठ्ïयक्रम के प्रकार में स्ववित्तपोषित लिखा है इसके बावजूद भी छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं भेजी गयी।
 इसी क्रम में रामदेव महाविद्यालय सिरौली मीरगंज के छात्रों ने डीएम को फिर से ज्ञापन सौंपा और महाविद्यालय के ऊपर आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्रशासन सभी बच्चों से 100 रूपये लेकर   सभी का फार्म आनलाइन भरा रहा है। महाविद्यालय द्वारा घोर अन्याय किया गया है। परतुं अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुयी। ज्ञापन देने वालों में  आरती तिवारी, शमशेर अली, अजीत यादव, विजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

भाजपा का सदस्यता अभियान

जौनपुर। बुधवार को भाजपा के आईटी प्रकोष्ठï द्वारा नगर के जोगियापुर में सदस्यता अभियान के तहत कैम्प लगाया गया जिसका उद्ïघाटन सदस्यता प्रभारी कौशलेन्द्र ने किया। शिविर के आयोजक आईटी प्रकोष्ठï के संयोजक संदीप तिवारी रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, मानिकचन्द्र सेठ, मनोज दूबे, पंकज जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

भाषण प्रतियोगिता में अनम बेग प्रथम

विश्वविद्यालय में मानवाधिकार दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को संगोष्ठी भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि पृथ्वी पर सभी मानवों को अधिकार मिला हुआ है। इसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए। किसी मानव से जाति, धर्म, लिंग के कारण भेदभाव करना मानवाधिकार का हनन है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की सोच थी कि हमें ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जो हमें नहीं पसंद है। अगर इस बात का अमल हम अपने जीवन में करें तो निश्चित तौर पर हर मानव के सम्मान की रक्षा होगी। उन्होंने मानवाधिकार दिवस पर छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों को शपथ भी दिलाया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता विधि विशेषज्ञ डा. पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि किसी मानव की संवेदनाओं, संचेतनाओं को ठेस पहुंचाना ही मानवाधिकारों का उलंघन है।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अनम बेग, द्वितीय नीतिश श्रीवास्तव एवं तृतीय मेधाश्री रही। इस अवसर पर डा. मानस पाण्डेय, डा. एसके सिन्हा, डा. अजय द्विवेदी, डा. प्रदीप कुमार, डा. अविनाश पार्थडिकर, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, अंशुमान समेत परिसर के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

फैमिली स्टोर का उद्ïघाटन संपन्न

जौनपुर। नगर के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र ओलन्दगंज में फैमिली गार्मेंट रिटेल स्टोर का उद्ïघाटन बुधवार को संपन्न हुआ। रायल प्वाइंट के नाम से खुले इस प्रतिष्ठïान में पूरे परिवार के लिये हर रेंज के परिधान मौजूद है। इस प्रतिष्ठïान का उद्ïघाटन कांग्रेस पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया। उद्ïघाटन के अवसर पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही।

बगैर दहेज 50 जोड़ों को बंधन सूत्र में बांधनेका लक्ष्य

सामूहिक विवाह 18 जनवरी को

खुटहन। स्थानीय बाजार के डा. प्रसाद के आवास पर बुधवार को स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष भगवती प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक बैठक कर स्व. सवधू राम साहू व पूर्व प्रमुख अशोक कुमार यादव के स्मृति में अखिल भारतीय वेश्य एकता परिषद विवाह समिति के तत्वाधान में भव्य सामूहिक विवाह 18 जनवरी रविवार को स्थानीय ग्राम विकास इंटर कालेज खुटहन के मैदान में आयोजन पर  चर्चा की गयी।
विवाह के आयोजक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस सामूहिक विवाह आयोजन में समिति द्वारा लगभग 50 जोड़ो के बंधन सूत्र में बंधने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर कैप्टन प्रदीप कुमार यादव, राजीव कुमार यादव, अमरनाथ साहू, चन्द्रभान साहू,  शोभनाथ यादव, बेचन, प्रमोद कुमार हलवाई, सुभाष साहू, प्रमोद साहू, परवेज अहमद,  विशाल जायसवाल, राजीव कुमार अग्रहरि, महेन्द्र सेठ आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

चाकू से आतंकित कर दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के गनापुर गांव में एक किशोरी के साथ चाकू की नोंक पर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी कन्नौजिय वर्ग के एक परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गये हुए थे इसी बीच 5-6 की रात लगभग दस बजे गांव का ही दबंग युवक जबरदस्ती घर में घुस गया और किशोरी को चाकू से आतंकित करते हुए उसे जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास किया। स्थानीय लोगों द्वारा मामले को पहले निपटाने का काफी प्रयास किया गया बलात्कार करने वाले दबंग व्यक्ति द्वारा बार-बार धमकी देने के कारण मामले ने तूल पकड़ लिया। परिजन किशोरी को लेकर थाना सिकरारा गये और दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर मिलने के बाद थानाध्यक्ष एसएन यादव द्वाराा बलात्कार जैसी संगीन घटना में सुलह समझौता कराने का प्रयास किया जब सुलह नहीं हुई तब दूसरे दिन मामला दर्ज किया गया। दलित वर्ग की किशोरी के साथ बलात्कार की इस घटना से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा चल रही है। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष द्वारा यह बताया गया कि किशोरी का परीक्षण व विवेचना के बाद यह स्पष्टï होगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।

आधार कार्ड शिविर का उद्ïघाटन

जौनपुर। बुधवार को जिला मुख्यालय परिसर में इलाहाबाद बैंक द्वारा लगाये गये आधार कार्ड शिविर का उद्ïघाटन जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने किया। आम जनता की सहूलियत के लिये लगाये गये इस शिविर से जिला मुख्यालय के कर्मचारी और दूर दराज से आये जनपद निवासी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर प्रशांत सिंह, निशांत सिंह, नित्यानंद पांडेय, आशीष त्रिपाठी, प्रभात मिश्र और भानु श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।



निधन पर  शोकसभा संपन्न

जौनपुर। अभाविप के जिला संयोजक रमेश यादव ओजस्वी के माता बासमती देवी का निधन सोमवार को हो गया।  जैसी ही यह घटना परिषद में पहुंची कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। यह सूचना कार्यकर्ताओं ने प्रांत के अधिकारियों को भी दी। जिससे वे लोग भी हतप्रभ रह गये।

बैठक संपन्न

जौनपुर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक मंगलवार को नगर के मछलीशहर पड़ाव के समीप हुई। बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार पांडेय ने की । बैठक में सदस्यता एवं नवीनीकरण पर  चर्चा हुयी। बैठक में मुख्य रूप से विजय कुमार मिश्र, कैलाशनाथ मिश्र, छोटे राजपूत, जयप्रकाश मिश्र,  संतोष श्रीवास्तव, रविन्द्र श्रीवास्तव समेत पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

दो सीओ समेत दो थाने के थानेदार बदले

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने दो क्षेत्राधिकारियों समेत थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी अजेय कुमार वर्मा का तबादला मछलीशहर और मछलीशहर के क्षेत्राधिकारी दीपनरायन ङ्क्षसंह अब बदलापुर के क्षेत्राधिकारी बनाये गये हैं।  इसी क्रम में प्रभारी कोतवाली मछलीशहर ओमकार सिंह को क्राइम ब्रांच की सेल में भेजा गया और सर्विलांस प्रभारी रहे क्षितिज त्रिपाठी को प्रभारी कोतवाली मछलीशहर  मीरगंज थाने के प्रभारी को अस्वस्थ रहने के कारण उनका तबादला पुलिस लाईन के लिये और उसी थाने के एसएसआई रहे बिंद कुमार को थाने का प्रभारी बना दिया गया।

Tuesday, 9 December 2014

बंपर मतदान की ओर झारखंड व जम्मू-कश्मीर

नई दिल्ली। नक्सल प्रभावित झारखंड में मंगलवार को तीसरे चरण की 17 सीटों पर सुबह सात बजे और आतंकवाद से प्रभावित जम्मू-कश्मीर में 16 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। दोनों राज्यों में छिटपुट हिंसा के बीच मतदान जारी है। झारखंड में जहां सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है, वहीं जम्मू-कश्मीर में एक पेट्रोल बम फटा है।
     हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दोपहर एक बजे तक झारखंड में 45.6 प्रतिशत और जम्मू-कश्मीर में दोपहर 12 बजे तक 29 प्रतिशत वोट पड़े। झारखंड- पूरे प्रदेश में कहीं से कोई बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कई स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान कहीं साढ़े आठ बजे शुरू हुआ तो कहीं 9 बजे शुरू हुआ। हालांकि सुबह सात बजे से ही शहरी व ग्रामीण इलाकों में मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच चुके थे।
     सुबह-सुबह भीड़ देख मतदाताओं का उत्साह स्पष्ट हो रहा था। 11 बजे तक राज्य की 17 विधानसभा सीटों पर करीब फीसद मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। सिल्ली में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने अपनी पत्नी के साथ और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी, पिता पान सिंह व मां ने रांची में मतदान किया। इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह ने बेरमो में, वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने डेमोटांड़ में वोट डाले। दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 60.68 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले हैं।
    वहीं सबसे कम रांची में 32.72 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कोडरमा में 53.98, बरक_ा में 46.5, बड़कागांव में 42, रामगढ़ में 48.20, मांडू में 48.3, हजारीबाग में 45.5, सिमरिया में 48.98, धनवार में 49, गोमिया में 45.11, बेरमो में 42.37, इचागढ़ में 60, खिजरी में 42.62, कांके में 38.26 फीसद लोगों ने वोट डाले हैं। चतरा जिले के अति नक्सल प्रभावित सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के गिद्धौर प्रखंड के बूथ संख्या 149 पर हंगामा के कारण मंगलवार को मतदान एक घंटे देर से शुरू हुआ। यहां सोमवार की शाम बूथ की सुरक्षा में तैनात जवानों ने किसी बात पर दो स्थानीय युवकों की पिटाई कर दी थी।
     मंगलवार की सुबह मतदान शुरू होने से पहले ग्रामीणों ने इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया। अधिकारियों ने इस गंभीरता से लेते हुए दो जवानों पर प्राथमिकी दर्ज की। इसके ग्रामीण शांत हुए और मतदान शुरू हुआ। फिलहाल मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है।
    ईचागढ विधानसभा क्षेत्र में रविवार की देर रात भाजपा और झाविमो कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झडप के बाद पुलिस ने झाविमो प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह को हिरासत में ले लिया है।

ठंड ने पांव पसारा, जनजीवन बेहाल
कड़ाके की सर्दी के बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहा अलाव

जौनपुर। कोहरे तथा शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। गलन तथा कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह लोग घरों से काफी देर बाद निकले। बाजार में भी चहल पहल काफी कम रही। सुबह लगभग आठ बजे तक कोहरे के कारण वाहनों के संचालन पर प्रभावित रहा।
     ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी रहने से प्लेटफार्म पर यात्री ठिठुरते नजर आए। उधर, प्रशासन की ओर से तहसीलों को अलाव तथा कंबल वितरण के लिए धन आवंटित कर दिया गया है। इसके बाद भी न तो सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई, न तो कंबल वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई। ठंड से निजात के लिए लोग जगह-जगह खर पतवार एकत्रित कर अलाव जलाते देखे गए। शासन की ओर से देर से धन जारी होने की बात कहकर अधिकारी मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। भीषण ठंड पडऩे के बाद भी प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। नगरपालिका तथा नगरपंचायतों में अपने स्तर से व्यवस्था करनी थी।
      ठंड शुरू होने के पूर्व कंबल वितरण करने की प्रक्रिया पूरी कर लिया जाना था। कड़ाके की ठंड पडऩे के बाद भी न प्रशासन, नगरपालिका और नगर पंचायत किसी के स्तर से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है। आसमान के नीचे रहने वाले लोगों के लिए एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। हाड़कपाऊं ठंड पडऩे का सिलसिला जारी रहने से पारा लुढ़कने का क्रम बरकरार है। सोमवार को लगभग आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद तक भगवान सूर्य का दर्शन न होने से लोग ठिठुरते रहे।
      इसके चलते घर से लोगों के देर से निकलने के चलते बाजारों में अपेक्षाकृत कम गहमागहमी रही। सुबह कोहरे के चलते ट्यूशन पढऩे वाले छात्रों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों कीे ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के विलंब से चलने की वजह से प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा है।
    ठंड बढ़ जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की अभी तक कोई व्यवस्था न होने से गरीबों का जीना दूभर हो गया है। ठंड के बढ़ जाने से दुकानों पर गर्म कपड़ों को खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। हाड़ कंपाने वाली ठंड के खौेफ से पटरी दुकानदार भी शाम पांच बजते ही अपनी दुकान समेटकर घरों की ओर रवाना हो जा रहे हैं।

विश्व विकलांग दिवस पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

जौनपुर। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तिम दिन जन-जागरूकता रैली निकाली गयी जिसको जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) श्रीमती मंजू पासवान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में विकलांग बच्चे स्लोगन लिखी तख्तियां ...आओ मिलकर करें संकल्प, जन-जागरूकता एक विकल्प, विशेष शिक्षा आयी है, नई रोशनी लायी है, मानव-मानव एक समान, विकलांगता का मिटे निशान... लेकर जागरूक कर रहे थे। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर मानिक चौक होते हुए शाही किले पर पहुंची और एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी।
 सभा को सम्बोधित करते हुए जिला समन्वयक श्रीमती मंजू पासवान ने कहाकि विशेष बच्चों की अक्षमताओं को नकारते हुए उनकी क्षमताओं को देखना चाहिए जिससे सामान्य तथा विशेष बच्चों में एकरूपता आ सके। इसके बाद रैली अटाला मस्जिद, राजा साहब फाटक होते हुए विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। इस अभियान में रचना विशेष विद्यालय के समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने विशेष बच्चे की दशा में सुधार के कई कारगर उपाय बताये। इस मौके पर विद्यालय के प्रवक्ता डा. संतोष कुमार सिंह, ब्रज राज सिंह, धर्मेन्द्र, अजय वर्मा, अरविन्द यादव, सचिन यादव, मंजू यादव, संदीप यादव, गुलाम अब्बास जैदी आदि मौजूद रहे। रैली का समापन विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर द्वारा किया गया।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कसे पेंच

  • एसिड विक्रय के लिए लाइसेेंस लेना अनिवार्य

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता मे कल देर रात कलेक्टेट सभागार मे विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार जिले में एसिड/तेजाब के विक्रय के लिए सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से लाइसेेंस लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस के विक्रय करने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। मुकदमों के निस्तारण लक्ष्य के अनुसार हर हालत में निपटाये अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। 10 बड़े बकायेदारों के विरूद्ध शीघ्र वसूली करे। कूर्की करने के बाद कब्जा भी लें। शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाये। सार्वजनिक चकमागों से अवैध कब्जा हटाये। परिवारिक लाभ, मत्स्य पालक पट्टा, आविवादित वरासत ,आम आदमी बीमा दुर्घटना, कर्मचारियों कें लम्बित प्रकरण आदि के ंपटलवार समीक्षा किया तथा अवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस अवसर पर ई -गवर्नेन्स के अन्तर्गत जन साधारण को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं की मानीटरिंग हेतु शासन द्वारा सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को एक-एक लैपटाप जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा उपलब्ध कराया गया। नामित प्रतिनिधि अभिषेक श्रीवास्तव ने वितरण में सहयोग किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्त, उप जिलाधिकारी सदर ज्ञानेन्द्र सिंह, शाहगंज नागेन्द्र नाथ द्विवेदी , मछलीशहर विजय बहादुर सिंह, मडियाहंू रामकेश यादव, केराकत रामहर्ष मौर्य, बदलापुर शिव सिंह, तहसीलदार सदर कृष्णा नन्द तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
वार्षिकोत्सव मेंं रही सांस्कृतिक कार्यकमों की मची धूम

जौनपुर। यमदग्निपुरम युवा सुधार संस्था अपने 34वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगर पलिका परिषद में सास्कृतिक,नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने मनोहारी एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।  गायन शैली में प्रथम संजय गुप्ता, द्वितीय व तृतीय विजय श्रीवास्तव रहे। वहीं सीनियर वर्ग के नृत्य प्रतियोगिता में खुशबू निषाद प्रथम, अरूण निषाद द्वितीय, सौम्या शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग के नृत्य प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम, राज यादव द्वितीय, कशिश श्रीवास्तव तृतीय रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। अच्छे कार्यों के लिए मुख्य अतिथि कैविनेट मंत्री पारसनाथ यादव विशिष्ट अतिथि ब्यूरो प्रमुख दैनिक जागण एवं जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने राष्ट्रपति सम्मान से समनित शिक्षक मो0 असलम ,लल्लन उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर ऋतु सुहास, समाजसेवी किरन श्रीवास्तव, जेब्रा अध्यक्ष संजय सेठ, डा0 शमीम, व्रजेश यदुवंशी, शमीम बानो समेत 10 लोगों को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर संस्था द्वारा तीन दर्जन विधवा महिलाओं को साड़ी वितरित की गयी। कार्यकम का संचालन संस्था के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं संस्था के संस्थापक बाबा धर्मपुत्र अशोक श्रीवास्तव तथा संगीत कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज सिन्हा ने किया।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैविनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि युवा ही देश की शक्ति हैं, बिना युवाओं के देश का विकास सम्भव नही हो सकता। हम सबका नैतिक कर्तव्य है कि युवाओं को मंच पर लाकर उन्हें आगे बढऩे के लिए अवसर प्रदान करें।
श्री यादव ने कहा कि यह सामाजिक एवं सांस्कृकि मंच युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्र और समाज के विकास में युवा पीढ़ी की सार्थक भूमिका होती है। आज युवा ही संसार में शक्ति की दूसरी प्रतिष्ठा है। यह संस्था युवाओं के लिए सराहनीय योगदान कर रही है। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक आनन्द मोहन श्रीवास्तव,अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री डा0 शमीम, ई0ओ0 वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख करंजाकला वृजेश सिंह प्रिंसू, राजेश श्रीवास्तव, सलमान सेख  सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

नदियों पर प्रदूषण के बाद अतिक्रमण की मार

विशेषज्ञों ने की सख्ती से नदी क्षेत्र में अतिक्रमण रोकने की सिफारिश

जौनपुर। नदियों को प्रदूषण मुक्त करने और नदी के खादर में अतिक्रमण रोकने के लिए कानून को प्राथमिकता के आधार पर सख्ती से लागू किया जाए। नदियों के प्रदूषण से आर्थिक और स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव का सर्वे कराया जाए। यह सिफारिश पिछले दिनों नदियों के संरक्षण के लिए दिल्ली में आए देशभर के 125 पर्यावरणविदों ने की है। पर्यावरणविदों के इस सुझाव को इंडियन रिवर चार्टर में शामिल किया गया है।
नदी का स्वरूप केवल उसमें बहता पानी नहीं है, बल्कि उसके आसपास का परिस्थितिक तंत्र सहित कई महत्वपूर्ण विषय नदी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। वास्तव में नदियों पर आया संकट का यह महत्वपूर्ण कारण बन रहा है।
चार्टर में नदी विशेषज्ञों ने सिफारिश की है कि नदियों की स्थिति पर सालाना चार्ट प्रस्तुत किए जाएं, ताकि नदियों के बारे में पता चले कि कौन नदी कितनी प्रदूषित हो गई है अथवा किस नदी का पानी कितना स्वच्छ है। इस बाबत सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य करना चाहिए। रिपोर्ट में नदियों की रेड लिस्ट भी जारी करनी चाहिए। साथ ही नदियों के स्वास्थ्य चार्ट में केवल पानी की गुणवत्ता को शामिल किया जाए, बल्कि नदी की आसपास के इकोसिस्टम (पारिस्थितिक तंत्र) को भी शामिल किया जाए। इसके अलावा नदियों की देखरेख स्थानीय स्तर पर किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय निकायों भी इस बाबत जवाबदेह हो सके। जनपद की जीवनदायिनी आदि गंगा गोमती और इसकी पांच सहायक नदियां पूरे जनपदवासियो को पूरे वर्ष जल उपलब्ध कराती रही हैं। लेकिन बढ़ते प्रदूषण और अतिक्रमण के प्रति  उदासीनता के कारण ये सभी नदियां दिनों दिन जहरीली होती जा रही है। और अतिक्रमण इनके स्वच्छंद बहाव में नियमित रूकावट बन रहा है। आधुनिकीकरण और कब्जे की प्रवृत्ति नगरों के घाट और उसके आस पास की बेशकमती जमीनों पर  भारी पड़ रही है। योजनाबद्घ तरीके से इन जमीनों पर हुए कब्जे न केवल नदी की सूरत और इको सिस्टम को बिगाड़ रहे है बल्कि आने वाले समय में कई और दिक्कते पैदा करने वाले है। इस संबंध में मै इंडियन रिवर्स वीक के आयोजक मनोज मिश्रा का कथन उद्घत करना चाहता हूं कि नदी को समझे बगैर इसे पुनर्जीवित करना काफी मुश्किल है।

ऐसे कैसे बेच रहे हैं तेजाब

जौनपुर। एसिड अटैक कीबढ़ रही घटनाओं  पर राज्य महिला आयोग के संज्ञान लेने के बाद गत 14 जुलाई को प्रकाशित असाधारण सरकारी गजट में जारी उत्तर प्रदेश विष (कब्जा और विक्रय) नियमावली 2014  की नियमावली के बिंदु 13 के तहत कोई भी दुकानदार किसी व्यक्ति को किसी प्रकार का एसिड तब तक नहीं बेचेगा जब तक वह क्रेता को निजी तौर पर न जानता हो या उसके द्वारा प्रस्तुत फोटोयुक्त पहचान पत्र से संतोषजनक पहचान न कर ले।
 इस पहचान पत्र में क्रेता का पता होना जरूरी है और पता से युक्त दस्तावेज प्रमाणित होना चाहिए। एसिड बेचने से पहले क्रेता का नाम, पता, टेलीफोन नंबर और खरीदने के उद्देश्य की पुष्टि भी विक्रेता को करना जरूरी है। 18 वर्ष से कम आयु वाले को एसिड बेचने पर भी पाबंदी है।
विक्रेता को अपने कारोबार संबंधी रजिस्टर और एसिड स्टाक के सुरक्षित रख-रखाव पर ध्यान देना जरूरी है। साथ ही विक्रेता को भी एसिड बेचने के लिये लाइसेंस बनाना अविवार्य कर दिया गया ै। डीएम ने सभी एसडीम को इस आदेश के क्रियान्वयन के आदेश जारी कर दिये है।

नियमावली में विष की सूची में हैं ये 19 एसिड

एसिटिक एसिड (भार में 25 फीसदी की सांद्रता से अधिक), एसिटिक एनहाइड्राइड, सलफ्यूरिक एसिड (भारत में पांच फीसदी सांद्रता से अधिक), हाइड्रोक्लोरिक एसिड ( भारत में पांच फीसदी हाइड्रोक्लोरिक एसिड, परक्लोरिक एसिड, फार्मिक एसिड, हाइड्रोसाइनिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, आक्जैलिक एसिड, मरकरी परक्लोराइड, पोटेशियम हाइड्राक्साइड, सोडियम हाइड्राक्साइड, फार्मलडिहाईड, फिनाइल (भारत में तीन फीसदी सांद्रता से अधिक) और सोडियम हाइपोक्सोराइड साल्यूशन।

संदिग्ध हालत में मिली खून से लथपथ बछिया

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक में मंगलवार की सुबह एक बछिया सड़क के किनारे खून से लथपथ पायी गयी। बछिया की लाद बाहर निकली हुयी थी। इस संबंध में बजरंग दल के संयोजक अजय पांडेय ने आरोप लगाया कि इस बछिये केे जान बूझकर काट डाला गया है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सरायपोख्ता धर्मेन्द्र सिंह हमराहियों के साथ पहुंच गये। घायल बछिये को इलाज  हेतु पशु अस्पताल ले गये। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस मृत बछिये का पोस्टमार्टम करा रही है और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह स्पष्टï होगा कि उसे मारा गया है या दुर्घटना में उसकी मौत हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर सीओ सिटी शहर कोतवाल व एसडीएम सदर ने मौका मुआइना किया।






बाईक सवार जीप से टकराया, एक की मौत

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटैली गांव के पास सवारी जीप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला घायल हो गयी। इसी थाना क्षेत्र के ओझैइनिया गांव निवासी राज कुमार यादव का 18 वर्षीय पुत्र दीपक यादव अपने साथ घर की एक महिला रेखा देवी को लेकर केराकत की ओर जा रहा था कि उसकी बाइक उक्त स्थान पर एक जीप से टकरा गयी। दोनों घायलों को सदर लाया गया जहां चिकित्सक ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

बैंक से नहीं निकल रहा पैसा, उपभोक्ता परेशान

नौपेड़वा। स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक शाखा में मंगलवार को कोर  बैकिंग अव्यवस्था के कारण दो बैंक में दो दिन से लेनेदन का कार्य नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते उपभोक्ता सुबह से बैंक में पहुंचते है और उसी के चलते घर वापस चले जाते है। इन दिनों शादी विवाह कार्यक्रम अधिक होने के नाते उपभोक्ताओं को पैसा निकालने की आवश्यकता अधिक पड़ रहा है। बैंक से पैसा नहीं निकलने के कारण वे परेशान हैं। उपभोक्ता रामराज पाल, विनोद, अखिलेश, विजय कुमार अग्रहरि आदि उपभोक्ता पैसा निकालने के लिये परेशान है। इस संबंध में मैनेजर ने बताया कि इसमें हमारी तरफ से कोई कमी नहीं है। यह इंटरनेट न चलने की दशा में हो रहा है।

जहरखुरानों का शिकार हुआ युवक

शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुबह एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। स्थानीय जनपद आजमगढ़ के पुल सराय गांव निवासी सूरज 28 साल पुत्र बच्चू लाल मुम्बई से कमाकर घर वापस लौट रहा था कि ट्रेन में जहरखुरानों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके पास से 10 हजार रूपया नगद बैग अटैची लूट लिया। ट्रेन जब शाहगंज स्टेशन पर पहुंची तो किसी यात्री ने जीआरपी को सूचना दिया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उसके जेब में रखा मोबाइल नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी दिया। थोड़ी ही देर बाद उसके परिजन मौके पर पहुंच गये और उसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिये शाहगंज पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

नहर में पानी न आने से चौपट हो रही फसल
दर्जनों गांवों के लोग नहर के पानी से करते है सिंचाई

तेजी बाजार। स्थानीय बक् शा विकास खंड के दर्जनों गांव के किसान नहर में पानी न आने के कारण चिन्तित हैं। शारदा सहायक नहर खंड 36 की साफ सफाई भी हो चुकी है।
फिर भी इसके बावजूद उसमें पानी नहीं आ रहा है। पानी न आने के कारण गेहूं मटर, आदि की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गया है। जिसके कारण दर्जनों गांव ऐसे है जो नहर से ही सिंचाई करते है। वे सिंचाई करने के लिये परेशान है। गांव गांव में चर्चा है कि नहर भी काफी दिनों में सफाई कार्य चल रहा था और उसकी सफाई भी किया जा चुका है तब भी नहर में पानी नहीं दिया जा रहा है। यह किसानों की बहुत बड़ी हानि पहुंचाया जा रहा है। जिसके कारण यह विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण हो रहा है। क्षेत्र के कतार ,चौखड़ा, बरचौली, दिलशादपुर, मर्गूपुर, भुतहां, चितौड़ी आदि दर्जनों गांव के किसानों की गेहूं की फसल पानी बगैर चौपट हो रही है।

Monday, 8 December 2014

कश्मीर के लोगों का प्यार विकास करके लौटाऊंगा: मोदी

नई दिल्ली/सांबा/श्रीनगर। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1983 के बाद पहली बार किसी ने इस स्टेडियम में रैली करने की हिम्मत की है। भाजपा ने इस रैली में एक लाख लोगों के जुटने का वादा किया है।
     मोदी ने कहा कि सरकार बनने के बाद मैं हर महीने जम्मू-कश्मीर आया हूं। पीएम ने कहा कि कश्मीर के लोगों के प्यार को मैं विकास के साथ वापस लौटाऊंगा। मोदी ने कहा कि कश्मीर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और दुनियाभर से लोग यहां आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाना होगा। मोदी ने कहा कि मैं कुछ लेने नहीं, बल्कि आपका दुख बांटने आया हूं। मोदी ने कहा कि पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है, जहां कम से कम पूंजी में ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हर गरीब को रोजगार और रोटी मिले।
    इससे पहले जम्मू-कश्मीर के सांबा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की जनता पगड़ी की इज्जत जानती है। मोदी ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के जन-जन और ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह को नमन करता हूं। पीएम ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग संकट झेलते रहते हैं, इसके बावजूद इस बार की सभाओं में कल्पना से ज्यादा जनसैलाब उमड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार में इरादा है, तो वह बदलाव ला सकती है, लेकिन जम्मू कश्मीर की सरकारों ने कभी जनता की परवाह नहीं की।
    सिर पर पगड़ी पहने हुए मोदी ने कहा कि मैं अभिभूत हूं कि मुझे प्रेमनाथ डोगरा की पगड़ी पहनाई गई। मोदी ने कहा कि भाजपा का मंत्री है सबका साथ, सबका विकास। मोदी ने कहा कि विस्थापितों का गुनाह क्या था, कि वो देश के लिए मर मिटने वाले लोग थे।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस का कारनामा पहचानने की जरूरत है, क्यूंकि कांग्रेस के लोग बिना मेहनत के मलाई खाना जानते हैं।
     पीएम ने कहा कि जम्मू कश्मीर को वंशवाद से मुक्त कराना होगा ओर वंशवाद के मुक्ति के बिना आप लोकतंत्र का फल नहीं खा सकते। पीएम ने कहा कि देश की बर्बादी का कारण लोकतंत्र के प्रति अनास्था और वंशवाद के प्रति आस्था है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके लिए सेना के जवानों ने अपना बलिदान दिया है और हमें उनकी शहादत को नहीं भूलना चाहिए।

नेपाल में सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत

काठमांडो। खचाखच भरी एक बस एक पर्वतीय मार्ग से 600 मीटर नीचे गिर गयी, जिससे कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गए। पोखाराकडा गांव के निकट कल रात यह बस सड़क से फिसल कर नीचे गिर गयी।
      बचावकर्मियों ने घटनास्थल से 14 शवों को निकाला, जबकि चार लोगों की अस्पताल में मौत हो गयी। हादसे के वक्त बस कालिकोट जिले से कैलानी जिले के टीकापुर गांव की ओर जा रही थी। बस में 67 लोग सवार थे, जबकि इसमें 38 लोगों के बैठने की ही जगह थी। पुलिस ने बताया कि घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदहाल सड़कें, पुराने वाहनों और चालकों की लापरवाही के कारण हाल के दिनों में देशभर में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गयी हैं।

डिप्टी कलेक्टर के पति को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल के पति सुमत जायसवाल के आकस्मिक निधन पर जनपद के विभिन्न संगठनों ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। रोटरी क्लब की तरफ से अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा की अध्यक्षता में कुमुद नर्सिंग होम ताड़तला में बैठक की गई।
    इसमें शोक व्यक्त करने वालों में रवि मिंगलानी, श्याम बहादुर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, केएन सिंह, आशीष तिवारी, श्याम वर्मा, प्रदीप सिंह, डा. प्रिया पाटिल, डा. प्रियंवदा सिंह, संजय गुप्ता, डा. एसके सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। जेसीआई की तरफ से अध्यक्ष राकेश जायसवाल के आवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शंाति के लिए प्रार्थना की गई।
     शोकसभा में राधेरमण जायसवाल, आशीष चौरसिया, संतोष अग्रहरि, शशांक सिंह, विवेक सेठी,मोती लाल यादव, मधुसूदन बैंकर, डा. विकास रस्तोगी, विशाल गुप्ता, पंकज जायसवाल, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
        लायंस क्लब की तरफ से डा. बीएस उपाध्याय के आवास पर आयोजित शोकसभा में डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल के पति को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में डा. क्षितिज शर्मा, डा. अजीत कपूर, राकेश श्रीवास्तव, अरूण त्रिपाठी, महेंद्र नाथ सेठ, शकील अहमद, मनोज चतुर्वेदी, विमल सेठ, राकेश जायसवाल, अजय आनंद, मदन गोपाल गुप्ता आदि मौजूद थे।

नरसिंह अध्यक्ष व सुधाकर मंत्री निर्वाचित

  • माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव

  • शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर

जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में नरसिंह बहादुर सिंह अध्यक्ष व सुधाकर सिंह मंत्री निर्वाचित हुए। जनपद में 12 साल बाद हुए चुनाव में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
    तिलकधारी इंटर कालेज कालेज परिसर में रविवार को हुए मतदान में कुल 522 मतदाताओं में से 443 मतदाताओं ने वोट डाले। शाम तीन बजे के बाद हुई मतगणना में 335 मत पाकर नरसिंह बहादुर सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
  दूसरे नंबर पर रहे उदय सिंह को 81 तथा जय किशुन यादव को 22 मत मिले जबकि पांच मत निरस्त किए गए।1मंत्री पद पर जीत दर्ज करने वाले सुधाकर सिंह को 303, विजय बहादुर यादव को 73 व राणा प्रताप सिंह को 61 वोट मिले। निर्विरोध निर्वाचित अन्य पदाधिकारियों में मो.आजम खान कोषाध्यक्ष, हृदय नारायण उपाध्याय संगठन मंत्री, प्रेम बहादुर सिंह, दया शंकर यादव, जय प्रकाश सिंह, संतो, सिंह व अतुल सिंह उपाध्यक्ष हैं।
  इसके अलावा सुनील सिंह कुंवरदा मीडिया प्रभारी व दिलीप सिंह को आय-व्यय निरीक्षक की जिम्मेदारी मिली। चुनाव अधिकारी मारकंडेय सिंह रहे। की सहभागिता

जनपद के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ एडीएम ने की बैठक

जौनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के प्रभारी अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंगाराम गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई जहां तमाम आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में श्री गुप्ता ने कहा कि औषधि निरीक्षक के बगैर सूचना व मुख्यालय छोडऩे की अनुमति के बैठक में अनुपस्थित रहना असंतोषजनक है जिकी पुनरावृत्ति भविष्य में न किया जाय। सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को उपजिलाधिकारियों से अब तक सम्पर्क स्थापित न किये जाने पर चेतावनी के साथ उन्होंने कहा कि तत्काल आवंटित तहसीलों के उपजिलाधिकारी से सम्पर्क कर प्रवर्तन कर सुनिश्चित किया जाय।
        सभी अधिकारी समस्त अधिकारियें के सीयूसी नम्बर अपने पास रखें तथा अपना सीयूजी नम्बर उन्हें उपलब्ध करायें। होटल, ढाबे, चाट, चाउमीन की दुकानों सहित होटलों में स्थित रेस्टोरेंट का निरीक्षण करके कमी पाये जाने पर कार्यवाही की जाय। कैटरिंग का कार्य करने वालों का सर्वे करके उनकी सूची तैयार की जाय तथा उन्हें लाइसेंस के दायरे में लाया जाय। खाद्य विक्रेताओं को शिक्षित करने व जागरूक करने हेतु पम्पलेट आदि छपवाकर उनके बीच वितरित किया जाय। उन्होंने कहा कि खुला खाद्य तेल, सब्जी मसाले, नकली देशी घी, रिफाइण्ड, मिलावटी सरसों के तेल, दाल, बेसन के विक्रय पर कार्यवाही किया जाय। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र में विश्वसनीय स्थानीय अभिसूचना तंत्र विकसित करें। स्कूली बच्चों को दिये जा रहे मिड-डे-मील, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से वितरित किये जा रहे हाट कुक्ड भोजन की जांच किया जाय।
       अन्त में शीतगृहों की जांच एवं उन्हें खाद्य लाइेंस लिये जाने हेतु निर्देशित करने की बात कहते हुये श्री गुप्ता ने कहा कि जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा नगर पालिका, पंचायत क्षेत्र के कार्यकारी अधिकारियों व मण्डी सचिवों के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस लिये जाने के लिये निर्देश दिये जायं। इस अवसर पर मुख्य खाद्य अधिकारी विजय प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बालेन्द्रु शेखर मंगलमूर्ति, मिश्री लाल, समला प्रसाद यादव सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

सद्भावना विचार गोष्ठी व वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जौनपुर। मैसवा फोरम के अभियान महिला हिंसा के विरूद्ध जेण्डर न्याय हेतु पुरूषों की पटल के अन्तर्गत पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सद्भावना विचार गोष्ठी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां प्रो. बीडी शर्मा ने कहा कि सभी लोगों को आपस में मिल-जुलकर रहना चाहिये तथा कभी भी बैर नहीं रखना चाहिये। गंगा-जमुनी की जहजीब वाला जौनपुर हमारा ऐतिहासिक जनपद है जहां आज तक कभी भी दंगे नहीं हुये हैं, क्योंकि यहां के लोग कभी भी नफरत की जिंदगी नहीं जीते हैं।
  इसी क्रम में पूविवि के प्राध्यापक डा. इन्द्रेश सिंह ने कहा कि हम आपस में मिल-जुलकर ही विकास की तरक्की देख सकते हें। सामाजिक कार्यकर्ता व पूविवि के प्राध्यापक डा. अमित वत्स ने कहा कि छात्र जीवन से लेकर उच्च पदों पर सभी धर्म के लोग कार्यरत हैं। कभी भी भेदभाव नहीं रखना ही शिक्षा की असली पहचान है। अन्त में कार्यक्रम संयोजक रमेश यादव ने कहा कि मैसवा फोरम द्वारा एड्स, विकलांगता दिवस के अलावा आज सद्भावना विचार गोष्ठी के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल आयीं छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र अमित सिंह ने किया।
   इस अवसर पर विवि के तमाम शिक्षक, छात्र व छात्राएं, तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर। सिटी नर्सिंग होम ट्राफी शाहगंज द्वारा अण्डर आर्म क्रिकेट महायुद्ध का आयोजन रविवार से शुरू हो गया जिसका समापन सोमवार को होगा। शाहगंज तहसील से सटे लखमापुर गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान इन्तेजार अहमद ने फीता काटकर एवं खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करके किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि मो. जफर रूस्तम सहित अन्य अतिथियों ने अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि खेल से मन एवं मष्तिस्क दोनों स्वस्थ रहता है। प्रतियोगिता का पहला मैच शहाउद्दीनपुर व बहाउद्दीनपुर के बीच हुआ जहां बहाउद्दीनपुर के खिलाडिय़ों ने अपना जौहर दिखाते हुये मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में अम्पायर की भूमिका मो. फैज खान व मो. अब्दुल्लाह शेख ने निभायी तो कमेंट्री की जिम्मेदारी मो. जकी व असअद आजमी के कंधे पर थी। सिटी नर्सिंग होम पुरानी बाजार शाहगंज के प्रबंधक डा. शेख मो. तारिक व डा. हुमेरा तारिक शेख के संयोजकत्व में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान शाबान कोहन्डा, अबू तालिब, आजाद आलम, जावेद आलम, मो. जाहिर, फजलुर्रहमान, नेसार अहमद, फिरोज अहमद, अब्दुल वहाब आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों संग बैठक

अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के विरूद्घ कार्यवाही का निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता मे सोमवार कलेक्टेट सभागार मे कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, माह नवम्बर 2014 तक स्टाम्प तथा पंजीकरण 115 प्रतिशत, व्यापार कर 97 प्रतिशत, आबकारी 91 प्रतिशत, परिवहन 92 प्रतिशत, बिद्युत 79 प्रतिशत, मनोरंजनकर 94 प्रतिशत, वन विभाग 100 प्रतिशत, अलौह खनन तथा धातु कर्म 196 प्रतिशत, सड़क तथा पुल 187 प्रतिशत, तथा उद्योग 200 प्रतिशत राजस्व वसूली प्राप्त किया गया । समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियन्ता विद्युत बी0के0 सिंह को निर्देर्शित किया है कि राजस्व वसूली मे तेजी लायें। ए0आई0जी स्टैम्प सरिता राय को बैनामों की जॉच कराने तथा अधिक स्टैम्प चोरी के प्रकरण का भी जॉच कराने का निर्देश दिया। ए0डी0एम0 गंगराम गुप्त को भटठा मालिकों से रायलटी जमा कराने का निर्देशं दिया साथ ही सभी थानाध्यक्ष एवं तहसीलदार टीम बनाकर जॉच करें। जिला आबकारी अधिकारी डी0एन0 दूबे को अवैध शराब बनाने/बेचने वालों के विरूद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया। तथा पुलिस के सहयोग से भी अभियान चलाकर कार्यवाही करे। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सूरजराम पाल को निर्देशित किया कि एक माह तक पुलिस ,प्रशासन एवं नगरपालिका के साथ सड़क ,चौराहों पर अवैध रूप वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने वालों के विरूद्ध अभियान चलाये तथा इ0ओ0 नगरपालिका संजय शुक्ला के साथ मिलकर शहर के प्रमुख स्थानों पर बोर्ड लगवाए। डी एफ0 ओ0 ए0 के0 सिंह को अवैध आरा मशीनों के विरूद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया। मण्डी सचिव शाहगंज एवं मुं0 बादशाहपुर से स्पस्टीकरण मागा। सभी निकाय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपजिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी के सहयोग से अतिक्रमण हटवाने एवं सौदर्यीकरण के लिए भी प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्देश दिया।  जिला अभिहित अधिकारी बी0पी0 सिंह को नकली खाद्य सामग्रियां बेचने वालों के विरूद्ध अभियान चलाने तथा कैम्प लगाकर लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ब्यापारकर अधिकारी मोनू त्रिपाठी को धान खरीद में ब्यापारकर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया तथा कर चोरी करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया। पी0सी0एफ0 प्रबन्धक को गत वर्ष धान क्रय कर चावल न देने वाले 11 राइस मिल मालिको के विरूध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया तथा प्रतिलिप प्रमुख सचिव लखनऊ को प्रेषित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी सुहास एलवाई एवं पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया है कि नगर क्षेत्र में वनवे ट्राफिक लागू करने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है। इस अवसर पर डिप्टी आर0एमो0 आर0बी0 प्रसाद, ए0आर0 कापरेट्रिव आर0के0 सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



भारत में प्रथम स्थान रखता है जौनपुर का ऐतिहासिक शाही पुल

तीन वर्ष में बनकर तैयार हुआ था ऐतिहासिक शाही पुल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक जनपद है जौनपुर।
यहां दूसरे स्थानों की तरह कई ऐतिहासिक स्थान है। जो आज भी शहर की शान बढ़ाते है। अपनी बनावट और डिजाइन से यह पुल बरबस ही यहां आने वाले लोगों को अपनी ओर ध्यान खींचता है। मुगल शहंशाह अकबर के शासनकाल में उनके हुक्मानुसार 1564 ई. में मुन्नईन खान खाना ने निर्माण करवाया था। उस दौरान शहंशाह आगरा से जौनपुर प्रवास आये हुए थे। सारे भारत में यह एकमात्र पुल है जिसकी मुख्य सड़क पृथ्वी तल पर निर्मित है। यह पुल अत्यंत सुन्दर एवं विराट है। जिसके दोनों ओर दो फिट तीन इंच चौड़ी मुंडेरे हंै। पत्थर के हल्के स्तम्भों पर गुमटियां बनी हुयी है। जो प्रत्येक स्तम्भ पर निर्मित है। यह ल म्बाई केवल दोनों पुलों को मिलाती ही नहीं बल्कि इसके मध्य में 125 फिट लम्बी जमीन पर एक शेर तथा हाथी की मूर्ति तथा एक द्वार है और दूसरी ओर मस्जिद तथा दुकानें है। एक बड़ा सिंह हाथी पर सवार है जो किसी बौद्घ मंदिर के फाटक पर लगा हुआ था। इससे हिन्दू और बौद्घों का संकेत मिलता है क्योंकि दोनों जानवर दोनों धर्मों के विशेष चिन्ह है। इस पुल में सबसे अत्यंत महत्वपूर्ण विचार करने योग्य है कि इस पर होकर जाने वाली सड़क की धरातल के समान है। इस प्रकार का एक और लेबिल ब्रिज सन्ï 1810 ई. में लंदन वाटर ब्रिज के नाम से निर्मित हुआ था। इसके बाद ऐसा पुल कहीं नहीं दिखाई पड़ता। इस दृष्टिï से यह पुल संसार में प्रथम स्थान ग्रहण किये हुए है। क्योंकि जितने भी पुल है वे या तो सड़क से ऊंचे है या नीचे लेकिन सड़क के धरातल में नहीं है। मुन्नईन खान खाना ने पुल के निर्माण तथा किले की मरम्मत में तीस लखा रूपया व्यय हुआ। तीन वर्ष की अवधि में यह पुल बनकर तैयार हुआ। 

ज्ञान अर्जन से ज्यादा क्रियान्वयन का महत्व:फैज

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय में ड्रीम यूनी एजुकेशन दिल्ली के प्रबंधक फैज रहमान ने सोमवार को विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के दौर में कारपोरेट जगत में सफल होने के गुर सिखाये। दोतरफा संवाद स्थापित कर उन्होंने साक्षात्कार की बारीकियों सहित विविध गुणों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि ज्ञान अर्जन से ज्यादा उसके क्रियान्वयन का महत्व है। सही समय पर उसका प्रयोग करने वाला ही आज सफल है। जीवन में नकारात्मक विचार मनुष्य को आगे बढऩे में बाधा उत्पन्न करते है। सकारात्मकता का भाव रखने वाले विद्यार्थियों को संस्थानों में ज्यादा सफल पाया गया है। उन्होंने कहा कि आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के छात्र ज्ञानवान है लेकिन अभिव्यक्ति और कौशल विकास न होने के कारण कई बार पिछड़ जाते है। इसे दूर करने के लिए निरन्तर अभ्यास की जरूरत है।
विभागाध्यक्ष डा. अजय प्रताप सिंह ने स्वागत एवं डा. मनोज मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. सुनील कुमार समेत सामाजिक विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

दबंगों ने युवक को पीटा

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी विनय बिंद 32 साल पुत्र अभयराज का गांव कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रहा था कि सोमवार को वह अपने बच्चों को विद्यालय छोड़कर घर वापस जा रहा था कि उसी दौरान रास्ते में पहले से लाठी डंडे से लैस होकर बैठे दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा था। आते जाते ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिये जिला चिकित्सालय ले गये। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विश्व विकलांग दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर। विश्व विकलांग दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तर्गत 8 दिसम्बर (सोमवार) को रचना विशेष विद्यालय में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के मंदबुद्धि बच्चों में क्रमश: अहमद प्रथम, रेहान हैदर द्वितीय एवं राजा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व मूक बघिर बच्चों में क्रमश: शालू प्रथम, यंश द्वितीय तथा अजदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में डॉली प्रथम, सुनीता द्वितीय तथा गौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी प्रतिभागियों को प्रवक्ता डा. संतोष कुमार सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात डा. संतोष कुमार सिंह ने इन सभी बच्चों के उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए इनके अन्दर छिपी हुई रचनात्मका को बाहर लाने के लिए संस्था द्वारा किये जारहे प्रयासों की सराहना की और कहाकि समाज को इस तरह के बच्चों के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए आगे आकर इन्हें आत्म निर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करना चाहिए। कार्यक्रम में सुनील कुमार गुप्ता, सचिन यादव, धर्मेन्द्र, अजय वर्मा, मंजू यादव व जया मौर्या का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन गुलाम अब्बास जैदी ने तथा आभार नसीम अख्तर ने प्रकट किया।

गोवंश से लदी ट्रक पलटी, तीन गाय मरी

शाहगंज। रविवार की रात सुल्तानपुर की तरफ से गोवंश लादकर आ रही एक पिकअप बाईपास उसरा भादी के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। अचानक हुई दुर्घटना में उस पर लदी तीन गाय मर गयी। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुिलस ने पहुंचकर पिकअप सीधी कराई तो उस पर लदे कुल नौ पशुओं में से तीन की मौत हो चुकी थी। जिन्दा बचे चोटिल जानवर स्थानीय नागरिकों की सिपुर्दगी में दे दिये गये। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। सबसे चौकाने वाली बात है कि पिकअप पर कोई नंबर नहीं पड़ा था। सुल्तानपुर की तरफ से आ रही पिकअप कितने थाने और नाके से गुजरते हुए यहां पहुंची थी संभवत: दुर्घटना न हुई होती तो यह आगे भी कई थाने और नाके पार करते हुए पहुंच जाती।इस दुर्घटना ने यह बात सिद्घ कर दी है कि इस क्षेत्र से धड़ल्ले से तस्करी हो रही है। यदा कदा कोई मामला पुलिस के हाथ आने पर प्रकाश में आता है।

दो विद्युत उपकेन्द्र का हुआ उद्ïघाटन

जौनपुर। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो विद्युत उपकेन्द्र का  उद्ïघाटन किया गया। बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में स्थित नये विद्युत उपकेन्द्र का उद्ïघाटन  क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश दूबे बाबा ने किया। विधायक ने कहा कि विद्युत उपकेन्द्र निर्माण होने से क्षेत्रीय लोगों को बिजली मिलने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। इसी क्रम में केराकत क्षेत्र के नई बाजार में विद्युत उपकेद्र्र का उद्ïघाटन क्षेत्रीय विधायक गुलाबचन्द्र सरोज ने किया। उक्त अवसर पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि इससे इस क्षेत्र के निवासियों को बिजली समस्या से निजात मिलेगी।

बैट्री उठा ले गये चोर

सुरेरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर से   शनिवार की रात चोरों ने बैट्री को पार कर दिया। थाना क्षेत्र के हडिय़ा गांव निवासी पुत्तूर सिंह जिनकी बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान उक्त स्थान पर है। वहां उन्होंने अपनी  ट्रैक्टर रात मेंं खड़ी किया था। रात्रि में ही चोरों ने ट्रैक्टर में लगी बैट्री को पार कर दिया। सुबह भुक्तभोगी को जब इसकी खबर लगी तो उसने स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

करेंट लगने से युवक की मौत

जौनपुर। नगर के लखनपुर स्थित शीतला चौकिया धाम में सोमवार को एक युवक की करंट लगने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के सिरसापुर गांव निवासी सौरभ पुत्र राजेन्द्र प्रसाद 18 सुबह टेंट लगाने का काम करता था वह सोमवार को लखनपुर गांव स्थित शीतला चौकिया धाम में वैवाहिक समारोह में टेंट लगा रहा था कि बगल में बिजली का तार गया था वह उसी की चपेट में आ गया जिससे वह झुलस गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे देखा तो वह बेहोशी की हालत में था। आनन फानन उसे इलाज के लिये जिला चिकित्सालय में पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। उसकी मौत से परिजनों व गांव में कोहराम मच गया।

मैहर देवी मंदिर के पास से उच्चको ने उड़ाया एक लाख 95 हजार रूपये, पुलिस जांच में जुटी



जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मैहर देवी मंदिर के पास अज्ञात बदमाशो ने एक युवक की मोटर साईकिल से एक लाख 95 हजार रूपये निकालकर फरार हो गये। पैसा गायब होने की भनक लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी शहर कोतवाल और लाईनबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया लेकिन अभी तक नतीजा सिफर ही निकला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के अजोशी गांव के निवासी दशरथ यादव अपने पुत्र अमरनाथ यादव के साथ कचेहरी के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से एक लाख 95 हजार रूपये निकालकर टीडी कालेज परिसर में स्थित स्टेट बैंक में जमा करने गये थे लेकिन टाईम ओवर होने पर बैक कर्मियों ने पैसा जमा नही किया तो दोनो रूपये से भरा बैंग मोटर साईकिल की डिग्गी रखकर घर ले जा रहे इसी बीच उनकी मोटर साईकिल पन्चर हो गयी। मोटर साईकिल का पंचर बनवाने के लिए मैहर देवी मंदिर के पास स्थित एक दुकान पंचर बनवा रहे थे इसी बीच किसी ने रूपये से भरा बैंग उड़ा दिया। डिग्गी से पैसा गायब होने की सूचना मिलते ही बाप बेटे के चेहरे की हवाईयां उड़ गयी। उधर किसी पुलिस को सूचना दे दिया तो सीओ सिटी अभिषेक सिंह शहर कोतवाल और लाईनबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Sunday, 7 December 2014

 S D M ने D M को झण्डा लगाकर किया सम्मानित

 

 जौनपुर। जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनवार्स कार्यालय तथा डिप्टी कलेक्टर रितु सुहास द्वारा जिलाधिकारी सुहास एलवाई को स्टीकर व झण्डा लगाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने इस वर्ष भी सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सभी कार्यालयाध्यक्ष/विभागध्यक्षों/गणमान्य व्यक्तियों से अनुरोध है कि शहीद सैनिको के परिवारजनो/पूर्व सैनिक के कल्याणार्थ में चलायी जाने वाली योजनाओं हेतु अधिक से अधिक धनराशि अनुदान के रूप में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में डिमाण्ड डाफ्ट के माध्यम से जमा कराकर पुनीत कार्य के भागीदार बने। इस अवसर पर सुनील कुमार दूवें वरिष्ठ लिपिक एवं राजेश कुमार तिवारी उपस्थित रहे।

बैठक में 3 राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं हुये शामिल

नई दिल्ली। 1950 में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा गठित योजना आयोग को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अपने आवास पर बैठक कर रहे हैं। हालांकि इसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
पहले सेशन में मुख्यमंत्रियों की अधिकारियों के साथ बैठक खत्म हो गई। अब दूसरे सेशन में पीएम के साथ बैठक होगी। इसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।
अरुण जेटली ने शनिवार को योजना आयोग के पुनर्गठन पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि इससे राज्यों की हैसियत में इजाफा होगा। जेटली का कहना है कि राज्यों का सशक्तिकरण हमारी प्रमुख मान्यताओं में से एक है।
    वह उम्मीद करते हैं कि रविवार को जो भी फैसला लिया जाएगा वह राज्यों को अधिक ताकत और हैसियत देगा। इस बीच, पीएम मोदी ने कहा कि जो मुख्यमंत्री इस बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं इससे उनके राज्यों को ही नुकसान होगा। फिलहाल नए निकाय पर योजना सचिव सिंधुश्री खुल्लर काम कर रहे हैं। नए संस्थान की कार्यप्रणाली और उसके स्वरूप पर उन्होंने प्रेजेंटेशन बनाया है।
इसी प्रेजेंटेशन को मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री के साथ बैठक में दिखाया जाएगा। फिर सभी मुख्यमंत्रियों से राय मांगी जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों, आयोग के पूर्व सदस्यों, आयोग के पूर्व अधिकारियों की सलाह से बनाए गए इस प्रेजेंटेशन के विभिन्न पहलुओं पर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री विचार-विमर्श करेंगे। नए संस्थान के तहत प्रधानमंत्री पदेन अध्यक्ष होंगे तथा इसमें 10 नियमित सदस्य, पांच राज्यों के प्रतिनिधि और पांच अलग विषयों के विशषज्ञों को शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। ये सं स्था सरकारी विभाग के कामकाज की निगरानी करेगी और उसके लिए कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर आवंटन का प्रस्ताव करेगी।

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

जीसैट-16 की सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

बेंगलुरु। खराब मौसम के कारण दो बार प्रक्षेपण टाले जाने के बाद भारत की नई कम्युनिकेशन सेटलाइट जीसैट 16 का रविवार तड़के फ्रेंच गुयाना के कौरु से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। लगातार दो बार की असफलताओं के बाद तीसरी कोशिश में वैज्ञानिकों ने इस सेटेलाइट को लॉन्च करने में सफलता पाई है। वैज्ञानिकों की इस सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर बधाई दी।
     जीसैट 16 को एरियन 5 रॉकेट के जरिए कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। कम्युनिकेशन सेवाओं में नेशनल स्पेस क्षमता को मजबूत बनाने के लिए डिजाइन किए गए जीसैट 16 को रविवार 2 बजकर 10 मिनट पर सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। जीसैट 16 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में लॉन्च किया गया। इस दोहरे उपग्रह मिशन में जीसैट 16 और डायरेक्ट 14 को प्रक्षेपित किया गया।
भारतीय वैज्ञानिकों की इस सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर बधाई दी। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि कम्युनिकेशन सेटेलाइट जीसैट-16 हमारे स्पेस प्रोग्राम में अहम साबित होगा। वैज्ञानिकों को सफल लॉन्चिंग की बधाई।
जीसैट 16 का वजन 3,181 किलोग्राम है, इसमें कुल 48 संचार ट्रांसपोर्डर लगे हैं। इसरो द्वारा अब तक विकसित किसी उपग्रह द्वारा ले जाए गए ट्रांसपोर्डरों की यह सर्वाधिक संख्या है। यह सेटेलाइट सरकारी एवं निजी टीवी और रेडियो सेवाओं, बड़े पैमाने पर इंटरनेट और टेलिफोन ऑपरेशन को मजबूत करेगा। यह उपग्रह इनसैट 3 ई का स्थान लेगा।

प्रतिबन्धित डाइक्लोफिनक सोडियम का प्रयोग बना घातक

शिराजे हिन्द की धरती से गायब हैं गिद्घ

बहुत खोजने पर मिले दो सारस


जौनपुर। इको सिस्टम को साफ रखने में अहम भूमिका निभाने वाला गिद्ध जनपद की धरती से से पूरी तरह विलुप्त हो गया है।
     पक्षी सारस की भी कुछ यहीं कहानी है। शासन के निर्देश पर वन प्रभाग की ओर से दो दिन कराई गई गणना में गिद्घ नदारत मिले बहुत खोजने पर दो पक्षी सारस मिले। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।    सामाजिकी वानिकी प्रभाग द्वारा रेंज में दो दिन तक सारस और गिद्ध की गणना की गई। विभागीय अधिकारियों ने गिद्ध और सारस के मिलने वाले स्थान पर कई दिन तक खाक छानी, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। डीएफओ एके सिंह ने बताया कि जनपद में गिद्घों की संख्या शून्य और सारस के दो पक्षी मिले है उन्होंने बताया की यह दो सारस सुइथाकला विकास खण्ड अन्तर्गत कोहड़ा गांव में दिखाई पड़े हैं। ने बताया कि दोनों ही रेंज में सारस और गिद्ध दिखाई नहीं दिए हैं।

हर जमाने में यह यज़ीब बयत मानते है...

जौनपुर। अंजुमन हुसैनिया बलुआघाट की कदीम ऐतिहासिक तरही ऑल इंण्डिया शब्बेदारी रविवार की सुबह मकबूल मंजिल में सम्पन्न हुयी। इस शब्बेदारी में देश की आधा दर्जन मातमी अंजुमनों के अलावा शहर की प्रमुख अंजुमनों ने पूरी रात कर्बला के सबसे कमसिन शहीद छ: माह के अली असगर की याद में अपने दर्द भरे कलाम पेश कर नजऱाने अकीदत पेश किया। अलविदाई मजलिस के बाद गहवारे अली असगर व अलम ताबूत को निकाला गया जिसकी जियारत के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
 इससे पूर्व शनिवार की रात तिलावते कलाम-ए-पाक के शब्बेदारी का आगाज़ हुआ। मशहूर शायर आसिफ बिजनौरी, शोला जौनपुरी, शोहरत जौनपुरी सहित अन्य लोगों ने अपने कलाम पेश किये। सोजखानी बुलन्द शहर से आये जामीन शिकारपुरी व मोहम्मद निशात जौनपुरी ने पढ़ा। मजलिस को खेताब करते हए हरिद्वार मंगलोर से आये मौलाना सैयद मेराज मेंहदी ने बताया कि हजरत इमाम हुसैन के सबसे छोटे बेटे जनाबे अली असगर जिनकी उम्र मात्र 6 माह की थी यजिदी फौजो ने उस वक्त कर्बला के मैदान में भारी-भरकम तीर चलाकर इमाम के हाथों में शहीद कर दिया जब वे यजिदी फौजो से इस बच्चे के लिए 2 कतरा पानी पिलाने के लिए मंाग रहे थे जो 3 रोज का भूखा-प्यासा था। इस दर्दनाक वाकिये को सुनकर लोग दहाड़े मार-मार कर रोने लगे। इसके बाद शिकारपुर बुलन्दशहर से आयी अंजुमन ने अपने दर्द भरे नौहे पेश कर पूरा माहौल गमकीन कर दिया। साथ ही अंजुमन पंजतनी सुल्तानपुर, हुसैनिया जलालपुर अम्बेडकर नगर, सादात बारा, जानसट मुजफ्फरनगर, अजुंमन जाफरिया इलाहाबाद व अंजुमन असगरिया मुजफ्फरनगर के मशहूर नौहेखॉं काशिफ ककरौली ने  अपने दर्द भरे नौहे पढ़ कर कर्बला के इस कमसिन शहीद को नजराने अकीदत पेश किया। अलविदाई मजलिस शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना महफुजूल हसन खां ने पढ़ा इसके बाद शबीहे ताबूत अलम व झूला अली असगर निकाला गया।
शब्बेदारी का संचालन जाहिद बलरामपुरी ने किया। इस मौके पर अंजुमन के अध्यक्ष डा0 जौहर अली खान, कैसर नकवी, अली बाकर, शहंशाह हुसैन, माजिद हसन, साजिद हसन, मीजम हसन, शाहिद मेंहदी पूर्व सभासद, डा0 इन्तेजार मेंहदी, कैफी रिजवी, नवाज हसन, एनुल हसन, सै0 शहादुल हसन, कुमेल मेहदी सहित हजारों की संख्या में अजादार मौजूद रहे। अंजुमन के महासचिव जहीर हसन ने लोगों का आभार प्रकट किया।

मंत्री पुत्र समेत पांच के खिलाफ बक् शा थाने में मामला दर्ज

बारात में चली गोली से एक बालक घायल

जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के मीरगंज अहियापुर गांव में आयी हुई बारात में आर्केस्ट्रा डांसर से  छेडख़ानी कर रहे मंत्री पुत्र का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। आका का विरोध देखकर उनके साथ आये सहयोगियों ने विरोध किया जिस पर ग्रामीण भड़क उठे और सभी की दैहिक समीक्षा कर दी। बिगड़े हालात को देखकर  मंत्री पुत्र ने कई राउंड गोलियां चलायी। गोली चलते  ही बारात में  उपस्थित लोगो में  भगदड़ मच गयी जिससे एक गोली एक 15 वर्षीय बालक को लगी। सूत्रांं से मिली जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज से एक बारात बक् शा  थाना क्षेत्र के मीरगंज अहिरापुर गांव निवासी रमाशंकर यादव के घर बारात आयी हुयी थी। बारात में सूबे के काबीना मंत्री पारसनाथ यादव  के पुत्र लकी यादव भी बतौर बाराती अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए। बारात द्वारपूजा के बाद   बारातियों ने भोजन आदि  किया। कुछ देर बाद आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम प्रारम्भ हुआ। बाराती व घराती समेत गांव के लोग नाच गाने का आनन्द भरपूर ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात्रि लगभग एक बजे  बहुत ही  खूबसूरत एक डांसर डांस करने लगी। उस युवती का डांस देखकर मंत्री पुत्र लकी यादव प्रसन्न होकर काफी रूपये ईनाम दे डाले। नाच गाने का यह प्रोग्राम चल रहा था कि मंत्री पुत्र  मंच पर जा पहुंचे और डांस कर रही  युवती से छेड़छाड़ करने लगे। प्रोग्राम देख रहे ग्रामीणों के साथ साथ महिलायें भी शामिल थी जिन्हें यह बात खराब लगी।
स्थानीय व बारात में आये कुछ लोगों ने उसका विरोध ज्यों ही शुरू किया त्यो ही सारे लोग भड़क उठे। लोगों का भड़कना देखकर मंत्री पुत्र के साथ आये उनके सहयोगियों ने भीड़ पर काबू पाने के लिये तेवर दिखाये  जिसके कारण लोगों का गुस्सा और भड़क उठा। बिगड़े स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री पुत्र के सहयोगियों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर मंत्री पुत्र ने अपनी रिवाल्वर से कई राउंड गोलियां चलायी जिससे शामियाना आदि में कई छेद हो गये और एक गोली इसी गांव के निवासी रामस्वारथ पुत्र प्रदीप यादव  सोलह वर्ष के दाहिने पैर में जा लगी।
 यह देखकर आस पास मौजूद रहे बाराती घराती व ग्रामीणों में भगदड़   मच गयी। दूसरी तरफ स्थानीय ग्रामीणों का बिगड़ा रूख देखकर मंत्री पुत्र अपने सहयोगियों समेत वहा से बारात  छोड़कर फरार हो गये।  घायल प्रदीप का जिला अस्पताल में समुचित उपचार 11 घंटे तक न होने के कारण परिजन भड़क उठे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कोई भी चिकित्सक इमरजेंसी मेडिकल अफसर के अलावा मौजूद नहीं है। इलाज में लापरवाही होने के कारण प्रदीप को वाराणसी उपचार हेतु ले गये। दूसरी तरफ सीओ सदर ने बताया कि घायल बालक के  भाई विनोद की तहरीर पर स्थानीय थाने में लकी यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 147, 148 149 व 307 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।  दर्ज मामले में विवेचना की जा रही है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

लाख टके का सवाल है कि आधुनिकतम जांच तंत्र ठगों की मुश्कें क्यों नहीं..?

जौनपुर। ग्रामीण अभियंत्रण अभिकरण बाराबंकी एवं आवास विकास लखनऊ  के खातों से लाखों रुपये चेक क्लोनिंग के जरिए उड़ा लिए गए। एक ही व्यक्ति के नाम 33 लाख 70 हजार  के दो चेक पंजाब नेशनल बैंक के जारी किए थे। यह बेहद संगीन मामला सिर्फ लाखों रुपये की धोखाधड़ी के नजरिये सेे ही नहीं बल्कि इसलिए भी चिंताजनक है कि इसे अंजाम देने में वे लोग भी आरोपों के दायरे में हैं जिन पर बेहद भरोसा किया जाता है।
अगर बाड़ ही खेत को खाने लगे तो फिर किससे सुरक्षा की उम्मीद की जा सकती है। इससे पहले भी चेकों की क्लोनिंग के जरिये लाखों रुपये की धोखाधड़ी सामने आ चुकी है पर पुलिस के ढीले रवैये के चलते जालसाजों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस तरह के अपराधों में ज्यादातर बिगड़ैल युवा ही शामिल होते हैं। दरअसल आज समाज में जहां एक ओर समृद्धि पाने के लिए साधनों की वैधता गौण हो गई है वहीं कई तरह के फिजूल खर्चे भी लोगों की लत में शामिल हो गए हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए इस तरह के काम करने में भी लोग हिचकते नहीं हैं। अमानत में ख्यानत की यह प्रवृत्ति विषबेल की तरह आगे बढ़े उससे पहले ही इसे नष्ट कर इसकी जड़ों में म_ा डालना होगा, नहीं तो लोगों का बैंकिंग जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं से विश्वास उठ जाएगा और यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद घातक होगा। इसी के साथ हमें घटना को ठगी के उस दृष्टिकोण से भी देखना चाहिए जिसमें पूरे सूबे में लगातार ठगों का एक बड़ा तंत्र काम कर रहा है। न केवल जनपद बल्कि  प्रदेश की राजधानी समेत लगता है पूरे सूबे में ठगों ने एक ऐसा मजबूत संजाल बिछा लिया है जिसे तोडऩा पुलिस के लिए संभव नहीं हो पा रहा। लाख टके का सवाल है कि हमारी पुलिस का वह तथाकथित आधुनिकतम जांच तंत्र ठगों की मुश्कें क्यों नहीं बांध पा रहा? हमारी व्यवस्था में भी ऐसा खोट है कि ऐसे जालसाज अव्वल तो पकड़ में नहीं आते और मिल भी जाएं तो उन्हें सजा के मुकाम तक पहुंचाना मुश्किल होता है।  अगर बाड़ ही खेत को खाने लगे तो फिर किससे सुरक्षा की उम्मीद की जा सकती है। इससे पहले भी चेकों की क्लोनिंग के जरिये लाखों रुपये की धोखाधड़ी सामने आ चुकी है पर पुलिस के ढीले रवैये के चलते जालसाजों के हौसले बुलंद हैं।

जुलाई माह से अब तक 5 बार हो चुकी है काउंसिलिंग

अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव व आमरण अनशन 11 दिसम्बर को

जौनपुर। नगर के सद्भावना पुल स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर पर रविवार को जूनियर नियुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष इन्दू प्रकाश यादव की अध्यक्षता में बैठक किया गया। बैठक में इस बात पर चर्चा किया गया कि 29334 गणित, विज्ञान शिक्षकों की नियुक्ति में सरकार का उपेक्षापूर्ण व्यवहार अभ्यर्थियों के लिये जीवन भरण का प्रश्न बन चुका है।
शिक्षकों की भर्ती में जुलाई माह से अब तक 5 बार काउंसिलिंग हो चुकी है। इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर रही है। सचिव से मिलने पर बार बार यही आश्वासन मिलता है कि नियुक्ति 30 नवंबर तक हो जायेगी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 11 दिसम्बर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव व  आमरण अनशन शुरू किया जायेगा। बैठक में मनीष, चंदन, धर्मेन्द्र, मंजू, धीरेन्द्र, प्रमोद कुमार, चन्द्रशेखर, पतिराम, अनिल, दिवाकर, अनिल, हरिबंश, अनुराग एवं समस्त जूनियर मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

बाइक सीखने के दौरान युवक चोटिल

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में बाइक  सीखते समय एक  युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी संदीप 18 साल पुत्र राम आसरे सुबह गांव के रास्ते पर बाइक सीख रहा था कि उसने बाइक की रफ्तार इतनी तेज कर दी कि बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ïढे में जाकर गिर गयी। जिससे उसके सर में काफी गंभीर चोटे आयी है। स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों की मदद से उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा था। हालत नाजुक देख बीएचयू रेफर कर दिया गया।

राज डिग्री कालेज के छात्रों ने निकाली रैली

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने  रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर महाविद्यालय  व पुस्तकालय परिसर में साफ सफाई किया। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय से रैली निकालकर नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पुस्तकालय परिसर में साफ सफाई किया। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय से रैली निकालकर नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पुस्तकालय तक पहुंचे और परिसर में उगे घास फूंस की साफ सफाई किया। रैली से पूर्व एक गोष्ठïी का आयोजन किया गया। उस दौरान  कार्यक्रम संयोजक मधु पाठक ने कहा कि  स्वच्छता अभियान आज के युग में बहुत ही महत्वपूर्ण है। जहां स्वच्छ रहता है वहीं ईश्वर का वास होता है। इसलिये साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिये। सुधाकर शुक्ला ने कहा कि साफ सफाई से आस पास का वातावरण भी शुद्घ रहता है।