Friday, 26 December 2014
बेटी न होगी तो आगे घर परिवार कैसे बसाओगे : मुस्तफा लायन्स क्लब ने चलाया बेटी बचाओ अभियान
जौनपुर। लायन्स क्लब द्वारा बेटी बचाओ अभियान चलाया गया। जिसके अन्र्तगत वृन्दावन गार्डेन में संगोष्ठïी आयोजित हुयी। जिसमें सभी ने एक स्वर में महिलाओं को सुरक्षा एवं बेटी बचाने हेतु लोगों को जागरूक किया एवं बेटी बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र कपूर व राम कुमार साहू ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। संस्थाध्यक्ष सै. मु. मुस्तफा ने बेटी बचाने पर बल देते हुए कहा कि अगर बेटी न होगी तो आगे लोग कैसे अपना घर परिवार बसा पायेंगे। इसलिये बेटी की सुरक्षा आवश्यक है। जोन चेयरमैन डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण बेटी बचाओ व नारी सुरक्षा तीनों विषयों पर एक साथ कार्य करने पर ही हम सामाजिक बुराई से लड़ सकते है। डा. वीएस उपाध्याय ने कहा कि कानून व्यवस्था में थोड़ा परिवर्तन करना चाहिये और महिला जब गर्भ धारण करे तो शासन प्रशासन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि वो जांच के माध्यम से लिंग का पता करें और रजिस्टर पर नोट करें अब बालक या बालिका इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उसकी होगी। संंगोष्ठïी में महेन्द्रनाथ सेठ, डा. एमएम वर्मा, अनिल बैंकर ने भी संबोधित किया। अंत में अश्वनी बैंकर व सुरेशचन्द्र साहू ने आभार व्यक्त किया। संचालन राधेरमण जायसवाल ने किया। इस अवसर पर अरूण त्रिपाठी, शकील अहमद, अंजली कपूर, गायत्री देवी, अशोक मौर्य आदि उपस्थित रहे।दो पक्षों में चटकी लाठियां, चार घायल
नौपेड़वा। बक् शा थाना क्षेत्र के मई गांव में शुक्रवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियों में दोनों पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। विवरण के अनुसार उक्त गांव निवासी लालता यादव व बाबादीन दोनों पड़ोसी है। दोनों के बीच कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे दोनों पक्ष जमीनी विवादों का निपटारा कर रहे थे कि दोनों में कहासुनी के दौरान लाठियां चटक गयी। जिसमें लालता पक्ष के गोला, गामा व बाबादीन पक्ष के टिहुरी यादव, राजेश यादव केे चोटे आयी है। चारो गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों पक्ष स्थानीय थाने पर पहुंचकर एनसीआर दर्ज कराया। चारों घायलों का स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार चल रहा है।हत्यारोपी के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर हीलाहवाली
- धमकाया जा रहा है पीडि़त पक्षकार को
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कनुवानी अकेलवां निवासी फूलचन्द्र मौर्य की हत्या हुए लगभग 5 माह व्यतीत हो जाने के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात दरकिनार उल्टे पीडि़त पक्षकार को धमकी दी जा रही है।जानकारी के अनुसार मूलचन्द्र मौर्य खर्गसेनपुर रहवां स्थित वीरेन्द्र प्रताप सिंह के भट्ïठे में पिछले 10 साल से मुंशी का कार्य करते थे। आरोप है कि उन्हें इस दौरान वेतन के नाम पर एक पैसा नहीं दिया और मांगने पर इकट्ïठे देने की बात कही जाती रही। जिससे ऊबकर उन्होंने जाना छोड़ दिया। 6 अगस्त को प्रात: उन्हें वीरेन्द्र प्रताप सिंह व उके भतीजे द्वारा जबरन ले जाया गया। देर तक उनके न लौटने पर परिजन ने उनकी खोजबीन की तथा अगले दिन भïे के पास सूनसान स्थान पर बदहाल में कराहते हुए पाया गया। परिजन उन्हें उपचार के लिये जिला चिकित्सालय लाये जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुत्र राधेश्याम की ओर से विष देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए वीरेन्द्र प्रताप सिंह व भतीजे अमित कुमार सिंह के खिलाफ धारा 302, 328, 323, 452, 504, 506 के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। मगर अभी तक आरोपियों के खिलाफ न कोई कार्यवाही की गयी और न ही गिरफ्तारी। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीडि़त पक्ष ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
आखिर कौन चुरा रहा गरीबों की थाली से रोटी
जौनपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पर्यवेक्षक की उदासीनता के कारण वितरण व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। निर्धारित तिथि पर न तो राशन वितरण हो पा रहा है और न ही वितरण अधिकारी वितरण के समय मौजूद रहते है। आलम यह है कि गांव में कार्डधारकों को यह भी जानकारी नहीं है कि यहां वितरण के लिये किसकों पर्यवेक्षक तैनात किया गया है।शिकायत के बाद भी किसी तरह की कार्यवाही न होने से कार्डधारक परेशान रहते है और अधिकारी उनके शिकायत पर मजे करते है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर में गरीबों की थाली से रोटी चुराने वाला कौन है। गौरतलब हो कि गरीबों की कार्ड पर 35 किलोग्राम खाद्यान्न देने की व्यवस्था है। बीपीएल एवं अन्त्योदय कार्ड पर मिलने वाले खाद्यान्न को लेकर सभी जिम्मेदार अधिकारियों का नजरिया लगभग एक जैसा है। प्रत्येक कार्डधारकों को सिर्फ तीस किलो गेहूं दिया जाता है। आखिर इसमें भी दो से तीन किलोग्राम की घटतौली किया जाता है। कोटेदार का तर्क होता है कि जिम्मेदार अधिकारी विपणन गोदाम से खाद्यान्न उठान करते समय घटतौली करते है। 30 किग्राम की बोरी को 53 किलोग्राम की बोरी बताकर खाद्यान्न थमा दिया जाता है। कोटेदार के शिकायत करने पर उन्हें डरा धमका दिया जाता है। अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके है लेकिन अधिकारियों ने इस पर सार्थक कदम नहीं उठाया परिणाम स्वरूप घटतौली का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। ऐसे में कोटेदार कार्डधारकों को भी कम खाद्यान्न का वितरण करते है। इसका लाभ उठाते हुए पर्यवेक्षक कोटेदार के वितरण रजिस्टर का सत्यापन कर देते हैं।
खाना बनाते विवाहिता झुलसी
जौनपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के वाजिदपुर उत्तरी मोहल्ले में गुरूवार की रात खाना बनाते समय एक विवाहिता झुलस गयी। विवरण के अनुसार उक्त मोहल्ला निवासी सहादू की 30 वर्षीया पत्नी चित्रकला रात लगभग आठ बजे चूल्हे पर खाना बना रही थी कि आग अचानक उसके दुपट्ïटे में पकड़ लिया। उसने सबसे पहले अपने आप से ही आग बुझाने का प्रयास किया फिर भी वह काफी झुलस गयी। उसकी चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लेागों की भीड़ जुट गयी। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है।काव्य गोष्ïी संपन्न
जौनपुर। जनपद हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में गुरुवार को काव्य गोष्ठी सत्य प्रकाश अनाम की अध्यक्षता में हुई। आलोक रंजन ने अपनी कविता रोशनी की तलाश से काव्य गोष्ठी प्रारंभ की। राजेश कुमार पांडेय ने हास्य कविता ससुराल की यात्रा का वाचन किया। डॉ धीरेंद्र कुमार पटेल ने पेशावर हादसे पर कविता पढ़ते हुए कहा-दर्द छिपाये जा रहे थे, ताबूत में बच्चे सुलाये जा रहे थे। ओम प्रकाश मिश्र ने गजल पढ़ी-सिमटती आ रही हैं दूरियां ज्यों-ज्यों हथेली में।Wednesday, 24 December 2014
शिक्षा उन्नयन स्वागत समारोह आयोजित
- सम्मानित किये गये खंड शिक्षाधिकारी
खुटहन। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राष्टï्रीय पुरस्कार से सम्मानित किये गये शाहगंज के खंड शिक्षाधिकारी रूद्र प्रताप यादव के सम्मान में स्थानीय ग्राम विकास इंटर कालेज खुटहन में बुधवार को शिक्षा उन्नयन स्वागत समारोह आयोजित कर उन्हें कालेज प्रधानाचार्य डा. रमेश चन्द्र यादव सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज रूद्र प्रताप यादव ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता के लिये अध्यापकों के साथ अभिभावकों को भी नजरिया बदलना चाहिये। प्राथमिक विद्यालय में भी बेहतर शिक्षा के लिये बच्चों केे सुयोग्य नागरिक बना समारोह में आयोजन डा. रमेश चन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शिवशंकर यादव, नीरज यादव, पलधारी यादव, नीरज यादव, शीतला प्रसाद यादव आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन पूर्व प्रवक्ता रामकुमार यादव ने किया।
राज कालेज में छात्रसंघ का चुनाव संपन्न
- चुनाव का जायजा लेते रहे प्राचार्य डा. एसपी ओझा
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।
ठंड और कोहरे के कारण शुरूआत में मतदान प्रतिशत बहुत धीमा रहा लेकिन जैसे ही भगवान भाष्कर ने अपनी चमक दिखाई मतदान में तेजी आ गयी। चुनाव में मतदान हेतु कुल छह बूथ बनाये गये थे। सभी प्रत्याशियों ने प्रत्येक बूथ पर अपना एक-एक अभिकर्ता रखा था। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, विज्ञान संकाय एवं शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पदों के लिए महाविद्यालयों के छात्रों ने मतदान किया। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों का पर्चा निरस्त किया जा चुका था। इस प्रकार छह पदों के लिए कुल 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदातओं ने पेटियों में बंद कर दिया। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
मतदान के लिए छात्र फीस रसीद व पहचान पत्र लेकर पहुंचे थे। पूरी जांच पड़ताल के बाद छात्रों को मतदान के लिये अंदर भेजा गया।
कई बार मतदान कराने को लेकर झिकझिक भी हुई। लेकिन प्रशासन और पुलिस के सख्त बंदोबस्त को देखकर सिर्फ नियमनुसार मतदान हो सका।
आधार कार्ड बनवाने हेतु परेशान हो रहे लोग
जौनपुर। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में कुछ स्थानों पर जरूरतमंद व्यक्तियों से शीघ्र आधार कार्ड बनवाने के नाम पर अनुचित वसूली का भी धंधा शुरू हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा आधार कार्ड बनवाने के उद्देश्य से नगर के उत्तरी तथा दक्षिणी इलाकों में प्रधान डाक खाना के समक्ष, कलेक्ट्रेट ओलन्दगंज तथा दीवानी न्यायालय परिसर सहित अनेक स्थान निर्धारित किये गये है। इन स्थानों पर प्रात: काल 25 पुरूषों तथा 25 महिला अभ्यर्थियों में फार्म बांटा तथा जमा किया जाता है। आज कल गलन, कोहरा तथा ठंडक के मौसम में तड़के चार पांच बजे से ही शीघ्र फार्म प्राप्त तथा जमा करने के मकसद से जरूरतमंदों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो जाती है। यदि कोई फार्म प्राप्त या जमा करने में पिछछ़ गया तो अगले दिन उसे पुन: मजबूरन लंबी लाइन लगानी तथा वही प्रक्रिया दुहरानी पड़ती है।आवेदन पत्र के साथ राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस पेन कार्ड अथवा परिचय पत्र की छाया प्रति संलग्न कर जमा करने के बाद पुन: आधार कार्ड के लिये फोटोग्राफी व फिंगरप्रिंट हेतु लंबी लाइन लगानी पड़ती है।
अनेक लोग तो ऐसे है जिको कई रोज लगातार दौडऩे व लाइन में धक्का खाने के बावजूद न फार्म मिल पा रहा है न जमा हो पा रहा है। नगरनिवासियों की संख्यानुसार इस कार्य हेतु बनाये गये केन्द्रों की तादाद सीमित होने से लोगों को व्यावहारिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में अनेक स्थानों पर आधार कार्ड बनवाने के नाम पर मजबूर जरूरतमंद व्यक्तियों से अनुचित धनवसूली की भी शिकायतें मिल रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से इन सस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्टï कराया है।
कूड़े के ढेर से संक्रामक रोगों का खतरा
जौनपुर। क्षेत्र पंचायत खोराबार अंतर्गत सफाई कर्मियों की लंबी फौज होने के बावजूद अधिकांश गांवों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। गांवों की बजबजाती नालियां व कूड़े के ढेर से उठती बदबू के कारण संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र के 48 गांवों के लिए 142 सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है। बड़ी ग्राम पंचायतों में इनकी संख्या 5 से 6 तक है। गांवों में जनसंख्या के मुताबिक 2 से 3 तक ही है। क्षेत्र के कुई बाजार पयासी, गौरीमंगलपुर, तरकुलही, जंगल रमलखना, तालकंदला, सिक्टौर, नौवाअवल, मोतीराम अड्डा आदि गांवों में सफाई कर्मी कब आए और कब लौट गए? किसी को पता नहीं चलता है। अनेक सफाई कर्मी आटो चालक भी हैं जिन्हें प्रतिदिन सुबह से लगायत देर शाम तक सड़कों पर ही देखा जा सकता है। संबंधित गांवों के ग्रामीण खंड विकास अधिकारी से लगायत एडीओ पंचायत तक शिकायत कर चुके हैं लेकिन न जाने अधिकारी उन पर क्यों मेहरबान है? गांवों में पसरी गंदगी का जायजा अधिकारी स्वयं लें तो पंचायत सेक्रेटरी द्वारा उनका फर्जी पैरोल भरने का मामला संज्ञान में आ सकता है।गौराबादशाहपुर के बैंको से ऋण लेना है टेढ़ी खीर
गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणो व किसानो के लिये आजकल गौराबादशाहपुर में कार्यरत बैंको से लोन लेना काफ ी टेढ़ा काम हो गया है। क्योंकि कमीशन के चक्कर में बैंक के आस पास कार्यरत दलालो ने इन बैंको पर अघोषित रूप से कब्जा कर रखा है और बगैर इनकी सहमति के इन बैंको से लोन लेना असम्भव है।गौराबादशाहपुर में इस समय तीन बैंक यूनियन बैक ऑफ इण्डिया, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया और काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक की शाखायें कार्यरत है। जहाँ एक तरफ सरकार किसानों की खुशहाली के लिये व उन्हे साहूकारो के चंगुल से बचाने के लिये केसीसी योजना संचालित कर रही है जिससे किसान बैंक से सस्ते ब्याज दर पर लोन लेकर जुताई बुवाई कर सके वही दूसरी तरफ इन बैंको के टाल मटोल वाले रवैये की वजह से आज की तारीख में इन बैंक से लोन लेना काफी टेढ़ा काम हो गया है। औपचारिकता के नाम पर यहाँ किसानो को बार-बार दौड़ाया जा रहा है। जिसका परिणाम यह हो रहा है कि बेचारा किसान बैंक के चक्कर काटते-काटते थक हार कर बैठ जाता है अथवा उसे बैंक को आस पास पाये जाने वाले दलालो की शरण लेनी पड़ती है जो कि बैंक अधिकारियो की मिली भगत से कमीशन पर चुटकियों में लोन पास करवा देते है।
कुल मिलाकर गौराबादशाहपुर में लोन के चक्कर में जहाँ एक तरफ किसानो को आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है वही दलालो तथा बैंक अधिकारियों की चाँदी कट रही है। बैंको की इस रवैये से क्षेत्र के किसानो में निराशा व रोष व्याप्त है।
कुंए में गिरने से अधेड़ की गई जान
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पोखरिया सैयदाबाद गांव में मंगलवार की रात एक अधेड़ की कुंए में गिरने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राजाराम गौतम 50 साल रात में खाना खाने के बाद अपने मड़हे में चारपाई पर सोया हुआ था किसी काम से उठा और उसे दिखायी नहीं दिया कि वह मड़हे के बगल कुंए में गिर गया। कुंए में गिरने के बाद वह उसी में रातभर पड़ा रहा। लेकिन लोगों को गिरने की आवाज सुनाई ही नहीं दिया। वह गिरकर मर चुका था। सुबह जब परिजन सोकर उठे और मड़हे में देखा वह चारपाई पर नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद घर के परिजनों ने कुंए में झांका तो देखा उनकी लाश पानी में तैर रही थी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
कोहरे के कारण
ट्रक-यात्री बस में भिड़न्त
- यात्री बाल-बाल बचे, बस चालक घायल
चंदवक। स्थानीय थाना अन्र्तगत कर्रा कालेज के समीप बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण बड़ी भार वाहक ट्रक और रोडवेज की अनुबंधित यात्री बस के बीच जोरदार भिड़न्त हो गयी। भिड़न्त इतनी जबरदस्त थी कि यात्री बस पलट गयी।
सौभाग्यवश बस में बैठे 50 से ज्यादा यात्रियों को सिर्फ मामूली चोटें ही आई। लेकिन बस का चालक दिनेश यादव पुत्र लालचन्द्र यादव निवासी खैरा थाना रानी की सराय आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बनारस से आजमगढ़ जा रही अनुबंधित बस जब कर्रा कालेज के समीप पहुंची तो घने कोहरे के कारण सामने से आ रही दस टायर वाली बड़ी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर होते ही यात्री बस पलट गयी। और यात्री बचाव के लिए चीख पुकार मचाने लगे। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सौभाग्यवश इस भिड़न्त में यात्रियों को सिर्फ मामूली चोटे ही आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल चालक को स्थानीय निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सूचना पर पहुंचे दिनेश के परिजन उसे लेकर आजमगढ़ चले गये। भिड़न्त के बाद ट्रक चालक और खलासी फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
Tuesday, 23 December 2014
कोयले की दुकान से हजारों की चोरी
तेजी बाजार। बदलापुर बाजार में सोमवार की रात कोल डिपो की दुकान से चोर हजारों का सामान उठा ले गये। जानकारी के अनुसार बदलापुर बाजार निवासी पुरूषोत्तम सिंह की स्थानीय बाजार में पुलिस बूथ से महज 25 मीटर की दूरी पर उनकी कोल डिपो फर्म की दुकान है वे रोज की भांति सोमवार की रात अपनी दुकान बंद करके घर चले गये कि रात में चोर कोयला वजन करने के लिए रखा गया बांट उठा ले गये। सुबह जब भुक्तभोगी पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। दुकान का नजारा देखकर वह दंग रह गया। उसने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भुक्तभोगी ने बताया कि बाट की कीमत लगभग दस हजार रूपये थी।रसूल की इजाज के बगैर मौत का फरिश्ता घर में दाखिल नहीं हुआ : कमर अब्बास
- कमा व जंजीर के मातम से हवाओं में उड़े खून के छींटे
जौनपुर। 28 सफर का कदीमी जुलूस सोमवार को मखदूम शाह अढऩ मोहल्ला स्थित इमामबारगाह से निकाला गया। इस दौरान ताजियाए शबीहे ताबूत व अलम मुबारक के साथ नगर की सभी अंजुमनों ने नौहा मातम किया। जुलूस अपने कदीमी रास्ते से होता हुआ कोतवाली चौराहे पहुंचा जहां मातमी दस्तों ने जंजीर और कमा का मातम किया। इसके बाद जुलूस बड़ी मस्जिद पुरानी बाजार होता हुआ बेगमगंज स्थित सदर इमामबाड़ा पहुंचा जहां शबीहे ताबूतए आलम ठंडा किया गया और ताजिये को सुपुर्दे खाक किया गया।इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत सोजखानी से हुई। जिसके बाद डा$ सैय्यद कमर अब्बास ने मजलिस को खिताब किया। इस दौरान उन्होंने कायनात के रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफ ा व उनके नवासे इमाम हसन अ$ स$. के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अल्लाह के रसूल ने अपनी पूरी जिंदगी इस्लाम को फैलाने में सर्फ की लेकिन आखिरी वक्त में जब उन्होंने तहरीर लिखने के लिए कलम और दवात मांगा तो उन्हीं लोगों ने देने से इनकार कर दिया जो उनके साथ जाहिरी तौर पर नजदिकियां बनाये हुए थे। कहा कि मोहम्मद का मर्तबा इसी से समझा जा सकता है कि मौत का वह फ रिश्ता जो जब चाहे जहां चाहे जाकर इंसान की रुह कब्ज कर ले लेकिन वह बार-बार कुंडी खटखटाता रहा और इजाजत मांगता रहा। जब रसूल ने अपनी बेटी फ ातेमा से कहा कि बेटी यह मौत का फ रिश्ता है और मेरा आखिरी वक्त है इसे इजाजत दे दो और फातेमा ने इजाजत दिया तब वह दाखिल हुआ लेकिन उसी मोहम्मद के नवासों को दुनिया ने चैन से रहने नहीं दिया। बड़े नवासे इमाम हसन को जब छह बार जहर देकर भी नहीं मारा जा सका तो सातवीं बार ऐसा जहर लाया गया जिसकी एक बूंद दुनिया के सभी समुंदरों के जीवों को मारने के लिए काफ ी था वह जहर इमाम के पानी में उनकी एक पत्नी द्वारा मिला दिया गया जिसे पीने के बाद उन्हें खून की उल्टियां होने लगी और शहीद हो गये। शहादत के बाद जब जनाजा जन्नतुल बकी दफ्न के लिए ले जाया गया तो लोगों ने जनाजे पर तीरों की बारिश कर दी और 7 तीर इमाम के जनाने पर लगे और यह दुनिया का पहला ऐसा जनाजा था जो कब्रिस्तान जाने के बाद पुनरू घर वापस आया। मजलिस के बाद शबीहे अलम बरामद हुआ इमाम चौक पर रखा गया शबीहे ताबूत व ताजिया उठाया गया। जिसके हमराह अंजुमनों ने नौहा और मातम शुरु किया। मखदूम शाह अढऩ से उठा यह जुलूस अपने कदीमी रास्तो से गुजरता हुआ कोतवाली तिराहे पर पहुंचा जहां जंजीर और कमा का मातम किया गया और जुलूस मल्हनी रोड होते हुए पुरानी बाजार से गुजरता हुआ सदर इमामबारगाह बेगमगंज पहुंचा जहां नौहा और मातम के साथ जुलूस ठंडा किया गया।
आधार कार्ड के नाम पर मची लूट घसोट
तेजी बाजार। सरकार द्वारा आधार कार्ड बनवाने की योजना जनता को मुफ्त में देने की बात कही है लेकिन उनके कारिंदे इन दिनों आधार कार्ड बनाने के लिये जनता से पैसा वसूलने में लगे हुए है। पैसा वसूलने की लूट घसोट ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखने को मिल रही है। क्षेत्र के मरगूपुर गांव ेमें आधार कार्ड बनाने के लिये कैम्प लगाया गया है। ग्रामीण सुबह होते ही कतार में लग जाते है। ग्रामीणों से 35 रूपये से लेकर 40 रूपये तक वसूला जा रहा है। यदि पैसा वसूलने का कोई भी व्यक्ति आपत्ति जताता है तो उन्हें यह बताया जाता है कि यह सरकार द्वारा निर्धारित रूपया लिया जा रहा है। सुबह कतार में लगने के बावजूद भी ग्रामीणों को 35 से 40 रूपया देना पड़ रहा है। लोग ठगी का शिकार हो रहे है। सरकार द्वारा निर्धारित रूपया बताने पर वे बड़े आसानी से रूपया निकालकर दे दे रहे हैं। जनता के साथ धोखाधड़ी किया जा रहा है। शासन प्रशासन का भी ध्यान इस पर नहीं जा रहा है। शासन प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए जिससे गरीबों का भी कल्याण हो।विधानसभा चुनाव में जीत की रूझान मिलते ही गदगद हुए भाजपाई
जौनपुर। मंगलवार की सुबह झारखरंड एवं जम्मू काश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के रूझान पक्ष में आते देख भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। नगर की सड़कों पर बैंडबाजे और आतिशबाजी के साथ उन्होंने जश्र मनाया।मिठाईंया बांटने और खिलाने का क्रम पूरे दिन चलता रहा। नगर के ओलन्दगंज, चहारसू चौराहे और कोतवाली चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। गौरतलब हो कि झारखंड में पार्टी को बहुमत मिल गया है लेकिन अंतिम परिणाम तक जम्मू काश्मीर में पार्टी को आशातीत सफलताएं नहीं मिली।
खाना बनाते समय युवती झुलसी
जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव में सोमवार की रात लगभग 8 बजे खाना बनाते समय एक युवती गंभीर रूप से झुलस गयी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जाहिद खान की 17 वर्षीया पुत्री तबस्सुम सोमवार की रात लगभग आठ बजे चूल्हे पर खाना बना रही थी। खाना बना ही रही थी कि आग उसके कपड़े में अचानक पकड़ लिया जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक वह 70 फीसदी झुलस चुकी थी। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गयी। परिजनों ने उसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है।चोर उठा ले गये दो बाइक
जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरपुर से वाहन चोरों के गिरोह ने एक साथ दो वाहन को चुरा लिया। विवरण के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर इंदिरा बाल विकास विद्यालय के पास रहने वाले अश्विनी कुमार अग्रहरि अपनी हीरो होंडा मोटर साइकिल यूपी 62 एए 3796 औै उसकी मोटर साइकिल के ठीक बगल में खड़ी डिस्कवर यूपी 62 एबी 9457 दीपक कुमार निवासी अहमद खां मंडी की भी बाइक खड़ी थी। बाइक चोरों ने एक साथ दोनों बाइकों को चुरा लिया। घटना की सूचना पुलिस ने दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।याद किए गये स्व. चौधरी चरण सिंह
जौनपुर। 23 दिसम्बर को राष्टï्रीय लोकदल जौनपुर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के 112वें जन्मदिन पर सिंचाई विभाग स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात्ï गोष्ठïी हुयी। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया। गोष्ठïी को संंबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा. सिंह ने स्व. चौधरी साहब के द्वारा किए गये संघर्षों एवं किसानों के हित में किए गये फैसलों को विस्तार से बताया एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी अपने अपने गांवों में चौपाल लगाकर चौधरी साहब की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए। यही उनको सच्ची श्रद्घांजलि होगी। वरिष्ठï नेता संजय सिंह ने कहा कि स्व. चौधरी द्वारा समाज हित के लिये किए गये कार्यों को देखते हुए भारत रत्न दिया जाना चाहिये। इस मौके पर रामआसरे विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, सुशीला यादव, शिवप्रकाश विश्वकर्मा, आरपी मिश्रा, विनय यादव, राजेश प्रजापति, अशोक शास्त्री आदि उपस्थितर रहे।चोरी गयी दो बाइके बरामद
जौनपुर। सरायख्वाजा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी गयी दो बाइकों को अलग अलग स्थानों से बरामद करने का दावा किया है। उपनिरीक्षक अमित कुमार क्षेत्र के जपटापुर बडऊर मोड़ के पास सुबह संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे उसी दौरान काजु पुत्र सुबाष निवासी लखमापुर थाना खेतासराय को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह थाना प्रभारी ने थाने से कुछ दूरी पर से चोरी गयी मोटर सायकिल लावारिश हालत में बरामद किया। बाइक खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया निवासी अमित कुमार सिंह की है।Sunday, 21 December 2014
उच्च शिक्षा में नियमित मूल्यांकन आवश्यक : प्रो. गौतम
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन में शनिवार को आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा एवं मूल्यांकन विषयक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि रूहेलखण्ड विश्वविद्यालयए बरेली के पूर्व कुलपति प्रख्यात शिक्षाविद प्रो0 एस0पी0 गौतम ने कहा कि उच्चशिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता का मूल्यांकन समय.समय पर होता रहे इसके लिए संस्थानों को सक्रिय होना होगा। शिक्षकों को शोध कार्यो की मौलिकता एवं गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों के कौशल विकास को निखारने की दिशा में अनवरत प्रयास करने की जरूरत है।प्रो0 गौतम ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं को समाज में अपना सर्वोच्च योगदान देने के लिए नित्यप्रति आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। कालेज व उसके कर्मचारी समाज को जोड़ते व जागरूक करते है। अध्यक्षीय सम्बोधन में कुलपति प्रो0 पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय सदैव नया कुछ करते एवं सोचते रहते हैं। हमें उनका क्रमवार अभिलेखी करण करने की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र में जो भी हमारी उपलब्धियॉ है उसकी प्रस्तुति महत्वपूर्ण ढंग से करने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि विद्यार्थियों की संतुष्टि रोजगार के अवसर व्यक्तित्व विकास एवं कौशल उन्नयन के लिए के प्रयास हम सभी का पहला व अंतिम उद्देश्य होना चाहिए। कुलपति ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में सतत् अकादमिक कार्यों के संचालन पर बल दिया।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से की गयी। मुख्य अतिथि को कुलपति द्वारा स्मृति चिन्ह भेट किया गया। स्वागत कार्यक्रम संयोजक डा0 मानस पाण्डेय एवं आभार संकायाध्यक्ष प्रो0 बी0बी0 तिवारी किया गया। संचालन डा0 एच0सी0 पुरोहित ने किया।
कार्यशाला में उद्घाटन सत्र के बाद प्रथम तकनीकी सत्र को डा0 अरूण कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए नैक मूल्यांकन के विभिन्न प्रपत्रों एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। द्वितीय तकनीकी सत्र में प्रो0 बी0बी0 तिवारी ने विश्वविद्यालय द्वारा नैक मूल्यांकन के बारें में किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला।
विधायक ने बांटे 300 कंबल
- गरीबों की समृद्घि के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्घ : ललई यादव
खुटहन। ठंड में गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। लाक मुख्यालय के सभागार में मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा। समाजवादी पार्टी की सरकार ने हमेशा गरीबों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित किया है। प्रदेश के विभिन्न ब्लाकों के गांवों में लोहिया गांवों का चयन कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। मौके पर तीन सौ गरीबों को कंबल दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार केके सिंह, लेखपाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पुट्टीलाल यादव, विकास सिंह, रामफेर प्रजापति, राज महातम यादव, एडीओ पंचायत त्रिभुवन यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष श्याम बहादुर यादव तथा संचालन राजेंद्र मिश्रा प्रधान ने किया।
सुइथाकला ब्लाक मुख्यालय पर विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने 300 गरीबों को कंबल वितरण किया। मौके पर खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर यादव, मिथिलेश यादव, राकेश वर्मा, राम उदय पांडेय, प्रेमनाथ ओझा आदि उपस्थित रहे।
घर-घर जाकर चला भाजपा सदस्यता अभियान
जौनपुर। भाजपा की विशेष सदस्यता अभियान के दूसरे दिन नगर इकाई द्वारा जगह जगह वार्डों से सदस्यता अभियान चलाया गया। नगर मीडिया प्रभारी राजवीर दुर्गवंशी ने अलफस्टीनगंज ख्वाजगी टोला वार्ड में घर घर जाकर सदस्य बनाये भाजपा नगर प्रवासी पंकज मिश्रा सदस्यता प्रमुख ने चकनाथूपुर धन्नुपुर, शकरमंडी में घर घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया। सह सदस्यता प्रमुख गौरव श्रीवास्तव वार्ड अध्यक्ष आलोक ने रासमंडल वार्ड में सैकड़ों लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़ा। नगर प्रवासी पंकज मिश्रा ने कहा कि भाजपा सभ वर्गों को जोड़कर मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में शसक्त भारत भाजपा का निर्माण करना है।इस्लाम में आतंकियों की कोई जगह नहीं: महफूजुल हसन
जौनपुर। हजरत मोहम्मद साहब व उनके नवासे हजरत इमामे हसन की शहादत के मौके पर हुसैनियां नकी फाटक में अंजुमन जुल्फेकारियां के तत्वाधान में मजलिसे अजा एवं जुलेसे अलम व ताबूत का आयोजन किया गया। इस मजलिस अजा में सबसे पहले जनाब मोहम्मद जाफर साहब व उनके साथियों ने सोजख्वानी पेश किया। मौैलाना ने तकरीर में कहा कि इस्लाम धर्म के उद्ïदेश्यों एवं शिक्षा पर विस्तार से प्रकाश डाला हजरत मोहम्मद साहब और इस्लाम धर्म संसार से अन्याय अत्याचार, उत्पीडऩ, शोषण एवं भेदभाव को खत्म करने के लिये आया रसूल और आले रसूल हमेशा जुल्म के खेलाफ संघर्ष करते रहे।दबंगों ने पांच को पीटकर किया घायल
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के बढ़ौली गांव में रविवार की सुबह लगभग 9 बजे बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की जमकर पीट दिया। जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। विवरण के अनुसार थाना क्षेत्र के बढ़ौली गांव में काफी दिनों पहले दलित बस्ती और यादव बस्ती में बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी थी कि उसी विवाद को लेकर रविवार की सुबह दलित बस्ती के कुछ लोगों ने यादव बस्ती पर हमला बोल दिया। जिसमें राजपति यादव 50 साल, अखिलेश 26 साल, संदीप 20, छविनाथ 55, लोदर 60 साल, को जमकर पीट दिया जिससे लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय ग्रामणों की मदद से घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है।समाजसेवी ने 150 गरीबों में बांटी रजाई
नौपेड़वा। क्षेत्र के कर्तिहा गांव निवासी व समाजसेवी सै. अफसर हुसैन रिजवी ने रविवार को ठंड से झेल रहे गरीबों में रजाई का वितरण किया। आस पास के गांव के 150 गरीबों को सम्मान के साथ रजाई वितरण किया गया। रजाई पाने के बाद लोग खुशी से झूम उठे। और गरीबों ने उनकी सराहना करते हुए रजाई लेकर अपने घर को चले गये। उक्त अवसर पर सूर्यप्रकाश मिश्रा, शेरबहादुर यादव, वीरेन्द्र कुमार, काशिम अली, मकबूल आदि लोग उपस्थित रहे।टैम्पो चालक का धरना कल
जौनपुर। श्रमिक कल्याण समिति की बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर योगेन्द्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुआ जिसमें सैकड़ों टैम्पो चालकों ने उपस्थित होकर शासन प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध हो जगह जगह बैठकर अपनी बातों से अधिकारियों को अवगत कराया। उच्चाधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब न दिये जाने के कारण 22 दिसम्बर को राजा साहब के पोखरे पर धरना प्रदर्शन कर अपनी बात महामहिम तक पहुंचायेंगे। इस मौके पर रंजीत कुमार कलीम कुरैशी, प्रदीप सोनी, मनीष मौर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।शनिवार का दिन रहा पुलिस डे की तरह
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने अपने विभाग में अधिकारी थानाध्यक्ष व सिपाहियों के बीच अपनत्व की भावना मजबूत रखने के लिये शनिवार को 20 दिसम्बर को सभी सीओ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अपर पुलिस अधीक्षक नगर व सभी क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि सभी लोग थानों में स्पेशल भोजन बनवाये और कर्मचारियों के साथ बैठकर भोजन करें। पुलिस अधीक्षक के इस फैसले पर जनपद के सभी थानों में भोजन बनवाया गया। ग्रामीण क्षेत्र के थानों पर सभी क्षेत्राधिकारियों ने भोजन का निरीक्षण किया और साथ में बैठकर भोजन किया। पुलिस अधीक्षक के इस फैसले से शनिवार का दिन ऐसा लगा कि जैसे यह दिन पुलिस डे की तरह मनाया गया। स्वयं पुलिस अधीक्षक कोतवाली पहुंचकर दरोगा सिपाहियों का बनाया गया भोजन का स्वाद लिया और लाइन बाजार थाने में जाकर सिपाहियों की पंक्ति में बैठकर भरपेट भोजन किया। पुलिस अधीक्षक का यह कदम इसलिये उठाया गया कि त्योहारों के अवसर पर पुलिस ने काफी लगन से कामकर सभी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराया।पूर्व सांसद उमाकांत यादव एक बार फिर सपा में शामिल !
जौनपुर। बसपा के पूर्व सांसद उमाकांत यादव एक बार फिर हाथी की सवारी छोड़कर साईकिल पर सवार होने जा रहे है। सूत्रों की माने तो उमाकांत यादव जल्द ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने अपने साथियों की साथ सपा की सदस्यता ग्रहण कर लेगे। सूत्र ने यह भी दावा किया कि जिले के एक मंत्री द्वारा हरी झण्डी देने के बाद उमाकांत को सपा में शामिल किया जा रहा है। उमाकांत यादव 1989 के विधानसभा चुनाव में माफिया से नेता बने थे उस चुनाव में जनता दल से खुटहन से विधायक चुने गये उसके बाद 1991 के चुनाव में वे बीजेपी के लालता यादव से चुनाव हार गये थे। 1993 के विधान सभा चुनाव में सपा बसपा गठबंधन से यह सीट भाजपा से छिन लिया। 1996 के चुनाव में सपा के टिकट पर विधायक बने। 2002 के चुनाव में बसपा के ललई यादव ने उमाकांत को करारी शिकस्त देते यह सीट बसपा की झोली में डाल दिया। उसके बाद उमाकांत से सपा मुखिया से अनबन होने के कारण साईकिल की सवारी छोड़कर हाथी पर सवार हो गये। पुराने सारे गिले शिकवे भूलकर मायावती ने उमाकांत पर भरोषा करके 2004 लोकसभा चुनाव में टिकट दिया उमाकांत जेल भीतर रहकर इस चुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता केशरीनाथ त्रिपाठी और सपा सांसद सीएन सिंह को करारी शिकस्त देते हुए हाथी का परचम लहराया।अरूण दूबे को राज्यमंत्री बनाये जाने पर समर्थकों ने जताई खुशी
खुटहन। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठï नेता और बदलापुर के सपा विधायक ओम प्रकाश दूबे के पुत्र अरूण दूबे को सपा सरकार द्वारा दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाये जाने पर क्षेत्र में सपाइयों सहित शुभचिन्तकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कर रविवार को जनपद में प्रथम आगमन पर उनके आवास पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक बाबा दूबे ने उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि अरूण दूबे को आवास विकास परिषद का उपाध्यक्ष बनाया है। स्वागत करने वालों मेंं सभाजीत तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, महेन्द्र यादव, हरसू शास्त्री, उमाशंकर यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।एसडीएम ने गरीबों को बांटा कंबल
चंदवक । भयानक ठंड से जहां हर कोई परेशान है वहीं गरीब तबके के लोग किसी तरह फटापुराना पहनकर ठंड गुजार रहे हैं। रविवार को एसडीएम केराकत हर्षवर्धन मौर्य व शशिभूषण द्वारा क्षेत्र के बरेछ, भरौदी, सहित अनेक गांव में सौ गरीब तबके के लोगों को ठंड से बचने के लिये कम्बल बांटा गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति घर से जब निकले गरम कपड़े पहन कर निकले। तथा ठंड से बचकर रहे। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।Saturday, 20 December 2014
कालाबाजारी : साधन सहकारी समिति पर किसानों ने किया प्रदर्शन
- यूरिया कालाबाजारीकरने को लेकर आक्रोशित किसान
गौराबादशाहपुर। मुफ्तीगंज विकास खण्ड अन्तर्गत भुईली गोदाम पर स्थित साधन सहकारी समिति पर किसानो को देने के लिये आयी एक ट्रक यूरिया को कुछ किसानों को बढ़े दामो पर वितरित करने के उपरान्त बाकी की यूरिया को ब्लैक करने को लेकर आक्रोशित किसानों ने साधन सहकार समिति पर प्रदर्शन कर दोषियो के खिलाफ कार्यवायी की मांग की है। बताया जाता है कि मुफ्तीगंज विकास खण्ड अन्तर्गत भुईली गोदाम पर स्थित साधन सहकारी समिति पर पिछले हफ्ते किसानो को वितरति करने के लिये एक ट्रक यूरिया आई हुई थी जिसमें से एक दिन के लिये कुछ किसानो को यूरिया की बोरी दी गई तथा अगले दिन वितरण करने की बात कह कर वितरण बंद कर दिया गया। अगले दिन जब क्षेत्र के किसान वहां पर यूरिया लेने पहुंचे तो उनको आज कल करके सचिव रमांशकर द्वारा टरकाया जाने लगा। शुक्रवार को आक्रोशित नाटे, जयंत सिंह, विनय सिंह, रामलोचन, विजय, सुरेश गोंड, अरविन्द दूबे, प्रभाकर सिंह, अजहरूद्दीन सहित दर्जनो किसानों ने उक्त समिति पर पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा सचिव के खिलाफ नारे लगाये। प्रतिनिधि से बात करने के दौरान किसानो ने आरोप लगाया कि समिति पर बिकने के लिये आयी यूरिया को सचिव द्वारा बाजार में बेंच दिया गया है। हालत यह है कि समिति के अगल बगल की ही दुकानो पर पचास से सौ बोरी तक खाद खुलेआम बिकने के लिये रखी है जिसको साढ़े चार सौ रूपये प्रति बोरी की दर पर ये दबंग दुकानदार खुलआम बेच रहे है। उक्त सन्दर्भ में एआर कोआपरेटिव विनोद सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होने बताया कि उक्त कालाबाजारी की सूचना उन्हे मिली है तथा वे मामले की जांच कर रहे है। दोषियों के विरूद्ध निश्चित कार्यवायी की जायेगी।ज्ञातव्य हो कि उक्त समिति के सचिव को एक बार पहले भी वर्ष 2013 में कालाबाजारी के चलते सस्पेंड किया जा चुका है।
मड़हे में लगी आग, लाखों का सामान खाक
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के बस्ती नेवादा गांव में शुक्रवार की रात आग लगने से तीन मड़हा सहित लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। विवरण के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बस्ती नेवादा गांव निवासी लल्लन यादव पुत्र हरीप्रसाद रात में लगभग आठ बजे अलाव जलाये थे अलाव जल रहा था कि वे किसी काम से वहां सेेे हट गये कि उसी समय आग मड़हे में पकड़ लिया और एक ही लाइन में रही तीन मड़हा सहित उसमें बंधी तीन भैंस व लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपक जब उठने लगी तो लल्लन जोर से चिल्लाया।जिससे ग्रामीण पहुंचे तो आग भंयकर रूप ले लिया था। जिसे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाया। ग्रामीणों ने उसे इलाज हेतु एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनें के मुताबिक मड़हे में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिसकी कीमत कुल मिलाकर लाखों रूपये आंंकी जा रही है।
सोशल आडिट की समीक्षा बैठक संपन्न
जौनपुर। उमेशमणी त्रिपाठी उपायुक्त सोशल आडिट लखनऊ ने डी0डी0ओ0 तेज प्रताप मिश्र के साथ सोशल आडिटरों के साथ समीक्षा विकास भवन में की गयी। उमेशमणी त्रिपाठी उपायसुक्त सोशल आडिट, लखनऊ ने अवगत कराया कि भारत सरकार निर्देशानुसार कराये गये कार्यो की अपलोडिंग की समीक्षा 15 दिसम्बर, 2014 तक कर ली गयी है। वर्ष-2015-16 में सोशल आडिटर की चयन की समीक्षा की गयी।वर्ष-2013-14 में 518 ग्राम पंचायतों की सोशल आडिट की जानी थी जिसमें विकास खण्ड-महराजगंज में ग्राम प्रधान की हत्या के कारण 112 ग्राम पंचायतों की सोशल आडिट नही की जा सकी। जिसे आगामी वित्तीय वर्ष में सोशल आडिट किया जायेगा।
जिला विकास अधिकारी ने बताया कि सोशल आडिट होने से जनता को ग्राम पंचायतों में कराये गये कार्यो की जानकारी हो रही है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई एवं पुलिस प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है। वर्ष-2013-14 की इन्दिरा आवास की सोशल आडिट की जायेगी। जनपद जौनपुर के विकास खण्डों में 14 सोशल आडिटर कार्य किया जा रहा है।
जिला जज, डीएम व एसपी ने किया कारागार का निरीक्षण
जौनपुर। जिला जेल में आज जिला जज डीएम एसपी समेत कई अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। आलाधिकारियों का अचानक जेल धमकने से कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया।करीब दो घंटे तक चले चेकिगं अभियान में काई संग्दिध सामग्री बरामद नही हुआ । इस दरम्यान कदियों को ठण्ड से बचाने का कड़ा निर्देश जेल प्रशासन को दिया साथ में खाने पीने और स्वास्थ पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी अधिकारियों ने दिया।
आज सुबह करीब 10 बजे जिला जज लुक्मानुल हक जिलाधिकारी सुहास एलवाई और एसपी बबलू कुमार जिला जेल पहुंचे।
अधिकारियों का जेल पहुंचने की खबर मिलते ही जेल प्रशासन समेत आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। तीनो अधिकारी जेल में करीब दो घंटे तक चप्पे चप्पे की तलासी लिया। उसके बाद कैदियो के खाने पीने और चिकित्सा सुविधा पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया गया।
भोजपुरी एलबम की शूटिंग पूरी
जौनपुर। विकास क्षेत्र सिरकोनी के राजेपुर गांव में शनिवार को खुशबू म्यूजिक मोशन मीडिया एण्ड होम इंटरटेनमेंट के बैनर तले भोजपुरी एलबम की शूटिंग हुयी। जिसमें कलाकारों ने भोजपुरी एलबम बलमा मोर हेराइल की शूटिंग के दौरान उपस्थित लोगों के दिलों को खुशनुमा बना दिया। एलबम की शूटिंग में मुख्य कलाकार भोजपुरी जगत के उभरते स्टार कलाकार लाडो मद्घेशिया रहे। मुख्य गायक के रूप में लाडो मद्घेशिया ही रहे। जिसका निर्देशन तुषार शुक्ला ने किया। नृत्य का निर्देशन डब्लू यादव तथा दीपक यादव ने किया। सुमन संजय की प्रस्तुति रही हैपी डांस क्लासेस ने ग्रुप डांस किया है।संतोष उपाध्याय बनाये गये सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री एवं समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष उपाध्याय को जौनपुर जनपद के सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मालूम हो कि श्री उपाध्याय बक्शा थाना क्षेत्र के सवंसा गांव के मूल निवासी हैं जो काफी दिनों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुये हैं। वे पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में काफी मेहनत किये थे जिसको देखते हुये उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है।संतोष को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सपा जिलाध्यक्ष राज नारायण बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व मंत्री हनुमान सिंह, सत्येन्द्र उपाध्याय, संगीता यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्री उपाध्याय को बधाई दिया।
डीआईजी ने थानों का किया औचक निरीक्षण
जलालपुर। डीआईजी एसके भगत ने शनिवार को जलालपुर और जफराबाद थाने का औचक निरीक्षण किया। डीआईजी के थाना परिसर में पहुंचते ही अफरा तफरी मच गयी। सभी लोग अपने अपने कामों में लग गये थे। डीआईजी सुबह सबसे पहले थानाध्यक्ष कार्यालय में पहुंचे उन्होंने सबसे पहले रजिस्टर चेक किया उसमें देखा कि क्षेत्र में चोरी हुई घटनाओं का विवरण रजिस्टर में अंकित था उसका निस्तारण ही नहीं हो सका था तो उन्होंने नाराजगी जताई और थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि चोरी की घटना का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाये और कहा कि थाने पर कोई भी तहरीर देता है तो एक सप्ताह के अंदर निस्तारण होना चाहिये। कहा कि लंबित पड़े घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा किया जाये। डीआईजी के जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।महिला छत से गिरकर जख्मी
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के रूधौली गांव में शनिवार को छत से गिरकर एक महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। विवरण के अनुसार उक्त गांव निवासिनी दीपा 40 साल सुबह छत पर धूप लेने के लिये गयी थी कि छत के किनारे खड़ी थी कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया जिससे वह गिरकर घायल हो गयी। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन उसे उपचार के लिये शाहगंज एक प्राइवेट अस्पतात भर्ती कराया।मर्ज बांट रहा मौसम का यह मिजाज
जौनपुर। जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से हर तीसरा मरीज पीड़ित है। प्रतिदिन मरीजों का आंकड़ा भी सामान्य 70-80 से बढ़कर 100 से अधिक पहुंच गया है। बाल रोग, मेडिसिन और क्षय एवं वक्ष रोग विभाग में 45 फीसदी तक मरीज बढ़े हैं। क्षय एवं वक्ष रोग विभाग में अस्थमा के 12-16 नए मरीज हैं। 10 दिन पहले अच्छी-खासी धूप, तो बाद में एकाएक गलन और अब कोहरा। इससे शरीर का तापमान प्रभावित हुआ और मरीज बढ़े। विभागों में गर्म कंबल, हीटर और अन्य की व्यवस्था भी की गई है। कमोवेश यही हाल निजी हास्पिटल में हैं।Saturday, 13 December 2014
अब्बास जैसा वफादार भाई दुनियां में कोई दूसरा हुआ नहीं
-डा0 कल्बे रज़ा
शहर की सभी अंजुमनो ने किया नौहा-मातम निकला अलम व तुरबत का जुलूस
बाइक की आमने सामने भिड़न्त में एक घायल
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुरके पास शनिवार की सुबह बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। विवरण के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी टिंकू 17 पुत्र रमेश चन्द्र सुबह बाइक से शाहगंज किसी काम के लिये जा रहा था कि घर से सड़क पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रही बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों व परिजनों ने उसे इलाज हेतु शाहगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
किसी बड़ी घटना होने का इन्तजार कर रहा है ठेकेदार
जौनपुर। नगर के
सुन्दरीकरण हेतु खोदे गये गड्ïढ़े में अव्यवस्था के कारण ठेकेदार द्वारा
गड्ïढा खोदकर छोड़ दिया गया है जिससे लगता है कि शायद यह गड्ïढ़ा किसी घटना
को अंजाम देने का इन्तजार कर रहा है। नगर में इन दिनों प्रमुख स्थान
पालिटेक् िनक चौराहा, बदलापुर पड़ाव, शाही किला रोड आदि स्थानों पर नगर की
सुन्दर बनाने के लिये सुन्दरीकरण का कार्य चल रहा है। वहीं पालिटेक् िनक
चौराहे पर ठेकेदार द्वारा सुन्दरीकरण का कार्य कराया जा रहा है जिससे वहां
बड़ा गड्ïढा खोदकर छोड़ दिया गया और उस स्थान पर फीता आदि का प्रयोग नहीं
किया गया। और उसी स्थान की चर्चा है कि हाइवे सड़क होने के नाते रात में कई
राहगीर उस गड्ïढे से गिरकर चोटिल हो चुके हैै। जिसके बावजूद भी ठेकेदार
अपने रवैये केे ठीक नहीं कर पा रहा है। इससे तो शायद यही लगता है कि
सुन्दरीकरण कराने वाले ठेकेदार को किसी बड़ी घटना होने का इन्तजार है।
67 वर्षों का जनपदीय सीमा विवाद हुआ समाप्त
दोनों जिलों के राजस्व कर्मियों ने पैमाइश कर सुलझाया मामला
खुटहन। आजादी के समय से ही जिले के पश्चिमी छोर पर स्थित गांव शहाबुद्ïदीनपुर एवं पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दशगरपारा के बीच सीमा विवाद चल रहा था। कई बार दोनों गांवों के बीच कब्जे को लेकर मारपीट भी हो चुकी है। सीमा विवाद को लेकर शहाबुद्ïदीनपुर गांव के प्रधान राम लुटावन यादव ने दोनों जनपदों के संबंधित राजस्व कर्मियों से तथा जनप्रतिनिधियों से मामले को सुलझाने की मांग किया था कई बार दोनों जिलों के राजस्व कर्मी पैमाइश के लिये आये परंतु कोई हल न निकल सका। शुक्रवार को दोनों संबंधित तहसीलों तहसीलों शाहगंज व कादीपुर के राजस्व कर्मी प्रशासन को साथ में लेकर विवाद स्थल पर पहुंंच कर पैमाइश किये तो शहाबुद्ïदीन गांव के हिस्से में लगभग दो बीघे जमीन प्राप्त हुई दोनों गांवों के ग्रामीणों को संतुष्टï करते हुए विवादित स्थल का सीमांकन कर 67 वर्षों के विवाद को समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार केके सिंह, शिवशंकर द्विवेदी लेखपाल चन्द्रशेखर यादव, भगवान शंकर पांडेय, महेन्द्र यादव, कामता प्रसाद, देवमणि यादव, थानाध्यक्ष प्रमोद यादव, संगम पांडेय, राम अवध आदि लोग उपस्थित रहे।समागम में आजमगढ़ जाएंगे श्रद्घालु
जौनपुर। संत निरंकारी मंडल के तत्वाधान में चौदह दिसम्बर को आजमगढ़ जिले के आईटीआई प्रांगण में एक दिवसीय संत समागम में बाबा हरदेव का आगमन हो रहा है।
जिसमें जनपद सहित आस पास के जिलों से भारी संख् या में श्रद्घालु भाग लेंगे। जिले के लोगों से भारी संख्या में समागम में पहुंचने की अपील की गयी है। जिसमें संत महात्मा भी अधिक संख्या में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल ने दी है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि समागम का समय 11 बजे से चार बजे तक रखा गया है।
जिसमें जनपद सहित आस पास के जिलों से भारी संख् या में श्रद्घालु भाग लेंगे। जिले के लोगों से भारी संख्या में समागम में पहुंचने की अपील की गयी है। जिसमें संत महात्मा भी अधिक संख्या में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल ने दी है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि समागम का समय 11 बजे से चार बजे तक रखा गया है।
छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
जौनपुर। द सनराइज पब्लिक स्कूल भकुरा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्र्तगत सीनियर वर्ग के छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डा0 खालिद एवं डा0 स्नेहा पाल की अगुआई में मेडिकल टीम ने विद्यार्थियों के दाँत, आँख, कान टांसिल्स, खून आदि की जांच की। जांच के पष्चात विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य सम्बन्धी सही आदतों के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं प्रष्नोंश्ररी के माध्यम से अनेकों बीमारियों के बारे में सही जानकाारी एवं सलाह प्राप्त की। इस दौरान टीम द्वारा मुफ़्त दवा वितरित की गई।शनिवार को भी नहीं चला पता
चंदवक। स्थानीय मढ़ी गांव निवासी दो युवकों की देवरिया में हुई हत्या के बाद शनिवार को भी लाश का सुराग नहीं लगा। बरहज थाने में प्रेमिका सहित उसके परिवार के लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। चर्चा है कि दोनों युवकों का नदी में फेंका गया परंतु शव बरामद नहीं हो सका। मोटर साइकिल घोसी (मऊ) से बरामद हुई। एसआई अरविंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सर्विलांस के जरिए युवती के घर पहुंची तो सारे मामले का खुलासा हुआ था। युवकों के परिजनों की तहरीर पर प्रेमिका पूजा, पिता उदय नरायन गिरी, भाई राज कुमार, चाचा दीनानाथ, जीजा पंकज, चाचा शेषनाथ के ऊपर बरहज थाने की पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया।Wednesday, 10 December 2014
फिरौती मांगने वाले दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा
जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। विवरण के अनुसार कसेरी बाजार में स्थित गंगा अलंकार मंदिर के संचालक विनोद कुमार पुत्र गंगा प्रसाद सेठ ने कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया कि उनके मोबाइल फोन पर तहर की तरह की धमकी देकर पचास लाख रूपये की मांग किया गया। मामला दर्जकर विवेचना हरीप्रकाश यादव चौकी प्रभारी राज कालेज को दे दी गयी। विवेचक द्वारा प्रयास कर सर्विलांस आदि से पता लगाकर अपने साथ सहयोगी जवानों को लेकर कलकत्ता के लिये रवाना हो गये। कलकत्ता जाकर ग्राम लिलुवा थाना बेलुर हावड़ा कलकत्ता से करन गुप्ता पुत्र भोला नाथ गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे जौनपुर लाया गया पूछताछ के दौरान वह अपने साथ हनुमान घाट निवासी किशन साहू पुत्र हरिनाथ साहू को घटना में शामिल होने की बात बतायी। उसे भी पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। जिस समय सर्राफा व्यापारी विनोद कुमार को यह फिरौती की रकम मांगने की धमकी मिली थी उस समय व्यापारी समेत उसके परिवार में अफरा तफरी मच गयी थी। पुलिस द्वारा पकडे गये इन बदमाशों की गिरफ्तारी होने के कारण व्यापारी ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार द्वारा बदमाशों को पकडऩे वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा किया है। पकड़े गये दोनों आरोपियों का पुलिस ने न्यायालय चालान भेज दिया।खुदकुशी की कोशिश अब अपराध नहीं, हटेगी धारा 309
नई दिल्ली। अब खुदकुशी की कोशिश करना अपराध नहीं रह जाएगा। सरकार इससे संबंधित कानून को हटाने जा रही है।
सूत्रों के अनुसार इस फैसले से संबंधित जानकारी सरकार ने बुधवार को संसद में पेश की। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 309 के तहत आत्महत्या की कोशिश करना अपराध घोषित है। गृह मंत्रालय की ओर से यह बयान दिया गया है कि विधि आयोग के अनुसार इस कानून की अब कोई उपयोगिता नहीं है।
गृह मंत्रालय के अनुसार 18 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों ने इस संदर्भ में अपनी सहमति भी जता दी है। ऐसे में गृहमंत्रालय ने साफ कर दिया है कि आईपीसी की धारा 309 को हटा दिया जाएगा। इसमें जुर्माना या जेल अथवा दोनों की सजा का प्रावधान है। सरकार ने इस बारे में पहले ही अपना रुख साफ कर दिया था और संकेत दिए थे कि यह धारा कानून से हटा दी जाएगी। इसके अलावा भी कई अन्य आईपीसी की धाराओं को हटाने का जिक्र सरकार पहले ही कर चुकी है।
गृह मंत्रालय के अनुसार 18 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों ने इस संदर्भ में अपनी सहमति भी जता दी है। ऐसे में गृहमंत्रालय ने साफ कर दिया है कि आईपीसी की धारा 309 को हटा दिया जाएगा। इसमें जुर्माना या जेल अथवा दोनों की सजा का प्रावधान है। सरकार ने इस बारे में पहले ही अपना रुख साफ कर दिया था और संकेत दिए थे कि यह धारा कानून से हटा दी जाएगी। इसके अलावा भी कई अन्य आईपीसी की धाराओं को हटाने का जिक्र सरकार पहले ही कर चुकी है।
प्रैक्टिकल में जानवरों केप्रयोग पर रोक
जौनपुर। पूर्वाचल विश्वविद्यालय में में बीएड विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी अब प्रयोगात्मक कार्य में जानवरों का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।यह निर्णय मंगलवार को विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की बैठक में लिया गया। साथ ही विज्ञान वर्ग में मनोविज्ञान, भूगोल व कला वर्ग में गणित विषय को शामिल करने के लिए समिति गठित की गई। बीएड पाठ्यक्रम में विज्ञान वर्ग की प्रायोगिक परीक्षा में पहले जानवरों का प्रयोग होता था। फिलहाल इसका प्रयोग विश्वविद्यालय के किसी कालेज में नहीं होता। इस पर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद नई दिल्ली का पत्र भी आया था जिसके बाद यह निर्णय हुआ कि बीएड पाठ्यक्रमों में जानवरों के प्रयोग पर आजीवन प्रतिबंध लगा रहेगा।
पूविवि से संबद्ध होंगे यूनानी मेडिकल कालेज
जौनपुर। वीर बहादुर
सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति हाल में मंगलवार को विद्या परिषद
समिति की बैठक हुई। इसमें आयुर्वेदिक और यूनानी मेडिकल कालेजों को
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जोडऩे पर सहमति जताई गई। श्री गणेश राय पीजी
कालेज डोभी के कामर्स विभाग में आफिस मैनेजमेंट के संचालन पर स३मिति ने
मुहर लगाई।
डेंटल कालेज आजमगढ़ में पीजी स्तर पर दो नए पाठ्यक्रमों के संचालन पर भी समिति ने सहमति जताई। मानवाधिकार शिक्षा को विषय के रूप में चलाने के लिए कार्यक्रम तैयार करने की जिम्मेदारी डीन को सौंपी गई। छात्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से संबद्ध पूर्वांचल के आयुर्वेदिक एवं यूनानी मेडिकल कालेजों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध करने पर समिति ने सहमति जताई।
डेंटल कालेज आजमगढ़ में पीजी स्तर पर दो नए पाठ्यक्रमों के संचालन पर भी समिति ने सहमति जताई। मानवाधिकार शिक्षा को विषय के रूप में चलाने के लिए कार्यक्रम तैयार करने की जिम्मेदारी डीन को सौंपी गई। छात्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से संबद्ध पूर्वांचल के आयुर्वेदिक एवं यूनानी मेडिकल कालेजों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध करने पर समिति ने सहमति जताई।
छात्रवृत्ति एंव शुल्क प्रतिपूर्ति को लेकर छात्रों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिलने पर राजेश कुमार महाविद्यालय कोहड़े सुल्तानपुर के बीएड के दर्जनोंं छात्रों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें छात्रों का कहना है कि सभी फार्म एक ही फार्मेट पर एक ही जैसा भरा गया है। जिसमें सामान्य जाति व अन्य पिछड़ी जाति व अनुसूचित की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति दोनों प्राप्त हो गय है। जबकि बीएड विभाग के छात्रों की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति नही प्राप्त हुयी है। छात्र समाज कल्याण विभाग का कई बार चक्कर लाने के बाद सूचना प्राप्त हुयी है कि फार्म में त्रुटियां है। जबकि पाठ्ïयक्रम के प्रकार में स्ववित्तपोषित लिखा है इसके बावजूद भी छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं भेजी गयी।इसी क्रम में रामदेव महाविद्यालय सिरौली मीरगंज के छात्रों ने डीएम को फिर से ज्ञापन सौंपा और महाविद्यालय के ऊपर आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्रशासन सभी बच्चों से 100 रूपये लेकर सभी का फार्म आनलाइन भरा रहा है। महाविद्यालय द्वारा घोर अन्याय किया गया है। परतुं अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुयी। ज्ञापन देने वालों में आरती तिवारी, शमशेर अली, अजीत यादव, विजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
भाजपा का सदस्यता अभियान
जौनपुर। बुधवार को भाजपा के आईटी प्रकोष्ठï द्वारा नगर के जोगियापुर में सदस्यता अभियान के तहत कैम्प लगाया गया जिसका उद्ïघाटन सदस्यता प्रभारी कौशलेन्द्र ने किया। शिविर के आयोजक आईटी प्रकोष्ठï के संयोजक संदीप तिवारी रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, मानिकचन्द्र सेठ, मनोज दूबे, पंकज जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।भाषण प्रतियोगिता में अनम बेग प्रथम
विश्वविद्यालय में मानवाधिकार दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को संगोष्ठी भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि पृथ्वी पर सभी मानवों को अधिकार मिला हुआ है। इसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए। किसी मानव से जाति, धर्म, लिंग के कारण भेदभाव करना मानवाधिकार का हनन है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की सोच थी कि हमें ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जो हमें नहीं पसंद है। अगर इस बात का अमल हम अपने जीवन में करें तो निश्चित तौर पर हर मानव के सम्मान की रक्षा होगी। उन्होंने मानवाधिकार दिवस पर छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों को शपथ भी दिलाया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता विधि विशेषज्ञ डा. पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि किसी मानव की संवेदनाओं, संचेतनाओं को ठेस पहुंचाना ही मानवाधिकारों का उलंघन है।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अनम बेग, द्वितीय नीतिश श्रीवास्तव एवं तृतीय मेधाश्री रही। इस अवसर पर डा. मानस पाण्डेय, डा. एसके सिन्हा, डा. अजय द्विवेदी, डा. प्रदीप कुमार, डा. अविनाश पार्थडिकर, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, अंशुमान समेत परिसर के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
फैमिली स्टोर का उद्ïघाटन संपन्न
जौनपुर। नगर के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र ओलन्दगंज में फैमिली गार्मेंट रिटेल स्टोर का उद्ïघाटन बुधवार को संपन्न हुआ। रायल प्वाइंट के नाम से खुले इस प्रतिष्ठïान में पूरे परिवार के लिये हर रेंज के परिधान मौजूद है। इस प्रतिष्ठïान का उद्ïघाटन कांग्रेस पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया। उद्ïघाटन के अवसर पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही।बगैर दहेज 50 जोड़ों को बंधन सूत्र में बांधनेका लक्ष्य
सामूहिक विवाह 18 जनवरी को
खुटहन। स्थानीय बाजार के डा. प्रसाद के आवास पर बुधवार को स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष भगवती प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक बैठक कर स्व. सवधू राम साहू व पूर्व प्रमुख अशोक कुमार यादव के स्मृति में अखिल भारतीय वेश्य एकता परिषद विवाह समिति के तत्वाधान में भव्य सामूहिक विवाह 18 जनवरी रविवार को स्थानीय ग्राम विकास इंटर कालेज खुटहन के मैदान में आयोजन पर चर्चा की गयी।
विवाह के आयोजक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस सामूहिक विवाह आयोजन में समिति द्वारा लगभग 50 जोड़ो के बंधन सूत्र में बंधने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर कैप्टन प्रदीप कुमार यादव, राजीव कुमार यादव, अमरनाथ साहू, चन्द्रभान साहू, शोभनाथ यादव, बेचन, प्रमोद कुमार हलवाई, सुभाष साहू, प्रमोद साहू, परवेज अहमद, विशाल जायसवाल, राजीव कुमार अग्रहरि, महेन्द्र सेठ आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विवाह के आयोजक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस सामूहिक विवाह आयोजन में समिति द्वारा लगभग 50 जोड़ो के बंधन सूत्र में बंधने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर कैप्टन प्रदीप कुमार यादव, राजीव कुमार यादव, अमरनाथ साहू, चन्द्रभान साहू, शोभनाथ यादव, बेचन, प्रमोद कुमार हलवाई, सुभाष साहू, प्रमोद साहू, परवेज अहमद, विशाल जायसवाल, राजीव कुमार अग्रहरि, महेन्द्र सेठ आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
चाकू से आतंकित कर दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के गनापुर गांव में एक किशोरी के साथ चाकू की नोंक पर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी कन्नौजिय वर्ग के एक परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गये हुए थे इसी बीच 5-6 की रात लगभग दस बजे गांव का ही दबंग युवक जबरदस्ती घर में घुस गया और किशोरी को चाकू से आतंकित करते हुए उसे जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास किया। स्थानीय लोगों द्वारा मामले को पहले निपटाने का काफी प्रयास किया गया बलात्कार करने वाले दबंग व्यक्ति द्वारा बार-बार धमकी देने के कारण मामले ने तूल पकड़ लिया। परिजन किशोरी को लेकर थाना सिकरारा गये और दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर मिलने के बाद थानाध्यक्ष एसएन यादव द्वाराा बलात्कार जैसी संगीन घटना में सुलह समझौता कराने का प्रयास किया जब सुलह नहीं हुई तब दूसरे दिन मामला दर्ज किया गया। दलित वर्ग की किशोरी के साथ बलात्कार की इस घटना से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा चल रही है। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष द्वारा यह बताया गया कि किशोरी का परीक्षण व विवेचना के बाद यह स्पष्टï होगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।
आधार कार्ड शिविर का उद्ïघाटन
जौनपुर। बुधवार को जिला मुख्यालय परिसर में इलाहाबाद बैंक द्वारा लगाये गये आधार कार्ड शिविर का उद्ïघाटन जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने किया। आम जनता की सहूलियत के लिये लगाये गये इस शिविर से जिला मुख्यालय के कर्मचारी और दूर दराज से आये जनपद निवासी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर प्रशांत सिंह, निशांत सिंह, नित्यानंद पांडेय, आशीष त्रिपाठी, प्रभात मिश्र और भानु श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।बैठक संपन्न
जौनपुर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक मंगलवार को नगर के
मछलीशहर पड़ाव के समीप हुई। बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार पांडेय ने की ।
बैठक में सदस्यता एवं नवीनीकरण पर चर्चा हुयी। बैठक में मुख्य रूप से विजय
कुमार मिश्र, कैलाशनाथ मिश्र, छोटे राजपूत, जयप्रकाश मिश्र, संतोष
श्रीवास्तव, रविन्द्र श्रीवास्तव समेत पत्रकार बंधु मौजूद रहे।
दो सीओ समेत दो थाने के थानेदार बदले
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक बबलू
कुमार ने दो क्षेत्राधिकारियों समेत थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में
फेरबदल किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी
अजेय कुमार वर्मा का तबादला मछलीशहर और मछलीशहर के क्षेत्राधिकारी दीपनरायन
ङ्क्षसंह अब बदलापुर के क्षेत्राधिकारी बनाये गये हैं। इसी क्रम में
प्रभारी कोतवाली मछलीशहर ओमकार सिंह को क्राइम ब्रांच की सेल में भेजा गया
और सर्विलांस प्रभारी रहे क्षितिज त्रिपाठी को प्रभारी कोतवाली मछलीशहर
मीरगंज थाने के प्रभारी को अस्वस्थ रहने के कारण उनका तबादला पुलिस लाईन के
लिये और उसी थाने के एसएसआई रहे बिंद कुमार को थाने का प्रभारी बना दिया
गया।
Tuesday, 9 December 2014
बंपर मतदान की ओर झारखंड व जम्मू-कश्मीर
नई दिल्ली। नक्सल प्रभावित झारखंड में मंगलवार को तीसरे चरण की 17 सीटों पर सुबह सात बजे और आतंकवाद से प्रभावित जम्मू-कश्मीर में 16 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। दोनों राज्यों में छिटपुट हिंसा के बीच मतदान जारी है। झारखंड में जहां सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है, वहीं जम्मू-कश्मीर में एक पेट्रोल बम फटा है।
हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दोपहर एक बजे तक झारखंड में 45.6 प्रतिशत और जम्मू-कश्मीर में दोपहर 12 बजे तक 29 प्रतिशत वोट पड़े। झारखंड- पूरे प्रदेश में कहीं से कोई बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कई स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान कहीं साढ़े आठ बजे शुरू हुआ तो कहीं 9 बजे शुरू हुआ। हालांकि सुबह सात बजे से ही शहरी व ग्रामीण इलाकों में मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच चुके थे।
सुबह-सुबह भीड़ देख मतदाताओं का उत्साह स्पष्ट हो रहा था। 11 बजे तक राज्य की 17 विधानसभा सीटों पर करीब फीसद मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। सिल्ली में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने अपनी पत्नी के साथ और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी, पिता पान सिंह व मां ने रांची में मतदान किया। इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह ने बेरमो में, वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने डेमोटांड़ में वोट डाले। दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 60.68 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले हैं।
वहीं सबसे कम रांची में 32.72 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कोडरमा में 53.98, बरक_ा में 46.5, बड़कागांव में 42, रामगढ़ में 48.20, मांडू में 48.3, हजारीबाग में 45.5, सिमरिया में 48.98, धनवार में 49, गोमिया में 45.11, बेरमो में 42.37, इचागढ़ में 60, खिजरी में 42.62, कांके में 38.26 फीसद लोगों ने वोट डाले हैं। चतरा जिले के अति नक्सल प्रभावित सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के गिद्धौर प्रखंड के बूथ संख्या 149 पर हंगामा के कारण मंगलवार को मतदान एक घंटे देर से शुरू हुआ। यहां सोमवार की शाम बूथ की सुरक्षा में तैनात जवानों ने किसी बात पर दो स्थानीय युवकों की पिटाई कर दी थी।
मंगलवार की सुबह मतदान शुरू होने से पहले ग्रामीणों ने इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया। अधिकारियों ने इस गंभीरता से लेते हुए दो जवानों पर प्राथमिकी दर्ज की। इसके ग्रामीण शांत हुए और मतदान शुरू हुआ। फिलहाल मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है।
ईचागढ विधानसभा क्षेत्र में रविवार की देर रात भाजपा और झाविमो कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झडप के बाद पुलिस ने झाविमो प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह को हिरासत में ले लिया है।
हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दोपहर एक बजे तक झारखंड में 45.6 प्रतिशत और जम्मू-कश्मीर में दोपहर 12 बजे तक 29 प्रतिशत वोट पड़े। झारखंड- पूरे प्रदेश में कहीं से कोई बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कई स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान कहीं साढ़े आठ बजे शुरू हुआ तो कहीं 9 बजे शुरू हुआ। हालांकि सुबह सात बजे से ही शहरी व ग्रामीण इलाकों में मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच चुके थे।
सुबह-सुबह भीड़ देख मतदाताओं का उत्साह स्पष्ट हो रहा था। 11 बजे तक राज्य की 17 विधानसभा सीटों पर करीब फीसद मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। सिल्ली में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने अपनी पत्नी के साथ और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी, पिता पान सिंह व मां ने रांची में मतदान किया। इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह ने बेरमो में, वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने डेमोटांड़ में वोट डाले। दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 60.68 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले हैं।
वहीं सबसे कम रांची में 32.72 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कोडरमा में 53.98, बरक_ा में 46.5, बड़कागांव में 42, रामगढ़ में 48.20, मांडू में 48.3, हजारीबाग में 45.5, सिमरिया में 48.98, धनवार में 49, गोमिया में 45.11, बेरमो में 42.37, इचागढ़ में 60, खिजरी में 42.62, कांके में 38.26 फीसद लोगों ने वोट डाले हैं। चतरा जिले के अति नक्सल प्रभावित सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के गिद्धौर प्रखंड के बूथ संख्या 149 पर हंगामा के कारण मंगलवार को मतदान एक घंटे देर से शुरू हुआ। यहां सोमवार की शाम बूथ की सुरक्षा में तैनात जवानों ने किसी बात पर दो स्थानीय युवकों की पिटाई कर दी थी।
मंगलवार की सुबह मतदान शुरू होने से पहले ग्रामीणों ने इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया। अधिकारियों ने इस गंभीरता से लेते हुए दो जवानों पर प्राथमिकी दर्ज की। इसके ग्रामीण शांत हुए और मतदान शुरू हुआ। फिलहाल मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है।
ईचागढ विधानसभा क्षेत्र में रविवार की देर रात भाजपा और झाविमो कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झडप के बाद पुलिस ने झाविमो प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह को हिरासत में ले लिया है।
ठंड ने पांव पसारा, जनजीवन बेहाल
कड़ाके की सर्दी के बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहा अलाव
जौनपुर। कोहरे तथा शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। गलन तथा कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह लोग घरों से काफी देर बाद निकले। बाजार में भी चहल पहल काफी कम रही। सुबह लगभग आठ बजे तक कोहरे के कारण वाहनों के संचालन पर प्रभावित रहा।ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी रहने से प्लेटफार्म पर यात्री ठिठुरते नजर आए। उधर, प्रशासन की ओर से तहसीलों को अलाव तथा कंबल वितरण के लिए धन आवंटित कर दिया गया है। इसके बाद भी न तो सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई, न तो कंबल वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई। ठंड से निजात के लिए लोग जगह-जगह खर पतवार एकत्रित कर अलाव जलाते देखे गए। शासन की ओर से देर से धन जारी होने की बात कहकर अधिकारी मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। भीषण ठंड पडऩे के बाद भी प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। नगरपालिका तथा नगरपंचायतों में अपने स्तर से व्यवस्था करनी थी।
ठंड शुरू होने के पूर्व कंबल वितरण करने की प्रक्रिया पूरी कर लिया जाना था। कड़ाके की ठंड पडऩे के बाद भी न प्रशासन, नगरपालिका और नगर पंचायत किसी के स्तर से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है। आसमान के नीचे रहने वाले लोगों के लिए एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। हाड़कपाऊं ठंड पडऩे का सिलसिला जारी रहने से पारा लुढ़कने का क्रम बरकरार है। सोमवार को लगभग आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद तक भगवान सूर्य का दर्शन न होने से लोग ठिठुरते रहे।
इसके चलते घर से लोगों के देर से निकलने के चलते बाजारों में अपेक्षाकृत कम गहमागहमी रही। सुबह कोहरे के चलते ट्यूशन पढऩे वाले छात्रों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों कीे ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के विलंब से चलने की वजह से प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा है।
ठंड बढ़ जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की अभी तक कोई व्यवस्था न होने से गरीबों का जीना दूभर हो गया है। ठंड के बढ़ जाने से दुकानों पर गर्म कपड़ों को खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। हाड़ कंपाने वाली ठंड के खौेफ से पटरी दुकानदार भी शाम पांच बजते ही अपनी दुकान समेटकर घरों की ओर रवाना हो जा रहे हैं।
विश्व विकलांग दिवस पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
जौनपुर। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तिम दिन जन-जागरूकता रैली निकाली गयी जिसको जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) श्रीमती मंजू पासवान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में विकलांग बच्चे स्लोगन लिखी तख्तियां ...आओ मिलकर करें संकल्प, जन-जागरूकता एक विकल्प, विशेष शिक्षा आयी है, नई रोशनी लायी है, मानव-मानव एक समान, विकलांगता का मिटे निशान... लेकर जागरूक कर रहे थे। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर मानिक चौक होते हुए शाही किले पर पहुंची और एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी।
सभा को सम्बोधित करते हुए जिला समन्वयक श्रीमती मंजू पासवान ने कहाकि विशेष बच्चों की अक्षमताओं को नकारते हुए उनकी क्षमताओं को देखना चाहिए जिससे सामान्य तथा विशेष बच्चों में एकरूपता आ सके। इसके बाद रैली अटाला मस्जिद, राजा साहब फाटक होते हुए विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। इस अभियान में रचना विशेष विद्यालय के समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने विशेष बच्चे की दशा में सुधार के कई कारगर उपाय बताये। इस मौके पर विद्यालय के प्रवक्ता डा. संतोष कुमार सिंह, ब्रज राज सिंह, धर्मेन्द्र, अजय वर्मा, अरविन्द यादव, सचिन यादव, मंजू यादव, संदीप यादव, गुलाम अब्बास जैदी आदि मौजूद रहे। रैली का समापन विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर द्वारा किया गया।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कसे पेंच
एसिड विक्रय के लिए लाइसेेंस लेना अनिवार्य
वार्षिकोत्सव मेंं रही सांस्कृतिक कार्यकमों की मची धूम

जौनपुर। यमदग्निपुरम युवा सुधार संस्था अपने 34वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगर पलिका परिषद में सास्कृतिक,नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने मनोहारी एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। गायन शैली में प्रथम संजय गुप्ता, द्वितीय व तृतीय विजय श्रीवास्तव रहे। वहीं सीनियर वर्ग के नृत्य प्रतियोगिता में खुशबू निषाद प्रथम, अरूण निषाद द्वितीय, सौम्या शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग के नृत्य प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम, राज यादव द्वितीय, कशिश श्रीवास्तव तृतीय रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। अच्छे कार्यों के लिए मुख्य अतिथि कैविनेट मंत्री पारसनाथ यादव विशिष्ट अतिथि ब्यूरो प्रमुख दैनिक जागण एवं जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने राष्ट्रपति सम्मान से समनित शिक्षक मो0 असलम ,लल्लन उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर ऋतु सुहास, समाजसेवी किरन श्रीवास्तव, जेब्रा अध्यक्ष संजय सेठ, डा0 शमीम, व्रजेश यदुवंशी, शमीम बानो समेत 10 लोगों को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा तीन दर्जन विधवा महिलाओं को साड़ी वितरित की गयी। कार्यकम का संचालन संस्था के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं संस्था के संस्थापक बाबा धर्मपुत्र अशोक श्रीवास्तव तथा संगीत कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैविनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि युवा ही देश की शक्ति हैं, बिना युवाओं के देश का विकास सम्भव नही हो सकता। हम सबका नैतिक कर्तव्य है कि युवाओं को मंच पर लाकर उन्हें आगे बढऩे के लिए अवसर प्रदान करें।
श्री यादव ने कहा कि यह सामाजिक एवं सांस्कृकि मंच युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्र और समाज के विकास में युवा पीढ़ी की सार्थक भूमिका होती है। आज युवा ही संसार में शक्ति की दूसरी प्रतिष्ठा है। यह संस्था युवाओं के लिए सराहनीय योगदान कर रही है। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक आनन्द मोहन श्रीवास्तव,अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री डा0 शमीम, ई0ओ0 वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख करंजाकला वृजेश सिंह प्रिंसू, राजेश श्रीवास्तव, सलमान सेख सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

जौनपुर। यमदग्निपुरम युवा सुधार संस्था अपने 34वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगर पलिका परिषद में सास्कृतिक,नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने मनोहारी एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। गायन शैली में प्रथम संजय गुप्ता, द्वितीय व तृतीय विजय श्रीवास्तव रहे। वहीं सीनियर वर्ग के नृत्य प्रतियोगिता में खुशबू निषाद प्रथम, अरूण निषाद द्वितीय, सौम्या शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग के नृत्य प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम, राज यादव द्वितीय, कशिश श्रीवास्तव तृतीय रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। अच्छे कार्यों के लिए मुख्य अतिथि कैविनेट मंत्री पारसनाथ यादव विशिष्ट अतिथि ब्यूरो प्रमुख दैनिक जागण एवं जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने राष्ट्रपति सम्मान से समनित शिक्षक मो0 असलम ,लल्लन उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर ऋतु सुहास, समाजसेवी किरन श्रीवास्तव, जेब्रा अध्यक्ष संजय सेठ, डा0 शमीम, व्रजेश यदुवंशी, शमीम बानो समेत 10 लोगों को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा तीन दर्जन विधवा महिलाओं को साड़ी वितरित की गयी। कार्यकम का संचालन संस्था के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं संस्था के संस्थापक बाबा धर्मपुत्र अशोक श्रीवास्तव तथा संगीत कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैविनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि युवा ही देश की शक्ति हैं, बिना युवाओं के देश का विकास सम्भव नही हो सकता। हम सबका नैतिक कर्तव्य है कि युवाओं को मंच पर लाकर उन्हें आगे बढऩे के लिए अवसर प्रदान करें।
श्री यादव ने कहा कि यह सामाजिक एवं सांस्कृकि मंच युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्र और समाज के विकास में युवा पीढ़ी की सार्थक भूमिका होती है। आज युवा ही संसार में शक्ति की दूसरी प्रतिष्ठा है। यह संस्था युवाओं के लिए सराहनीय योगदान कर रही है। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक आनन्द मोहन श्रीवास्तव,अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री डा0 शमीम, ई0ओ0 वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख करंजाकला वृजेश सिंह प्रिंसू, राजेश श्रीवास्तव, सलमान सेख सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
नदियों पर प्रदूषण के बाद अतिक्रमण की मार
विशेषज्ञों ने की सख्ती से नदी क्षेत्र में अतिक्रमण रोकने की सिफारिश
जौनपुर। नदियों को प्रदूषण मुक्त करने और नदी के खादर में अतिक्रमण रोकने के लिए कानून को प्राथमिकता के आधार पर सख्ती से लागू किया जाए। नदियों के प्रदूषण से आर्थिक और स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव का सर्वे कराया जाए। यह सिफारिश पिछले दिनों नदियों के संरक्षण के लिए दिल्ली में आए देशभर के 125 पर्यावरणविदों ने की है। पर्यावरणविदों के इस सुझाव को इंडियन रिवर चार्टर में शामिल किया गया है।नदी का स्वरूप केवल उसमें बहता पानी नहीं है, बल्कि उसके आसपास का परिस्थितिक तंत्र सहित कई महत्वपूर्ण विषय नदी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। वास्तव में नदियों पर आया संकट का यह महत्वपूर्ण कारण बन रहा है।
ऐसे कैसे बेच रहे हैं तेजाब
जौनपुर। एसिड अटैक कीबढ़ रही घटनाओं पर राज्य महिला आयोग के संज्ञान लेने के बाद गत 14 जुलाई को प्रकाशित असाधारण सरकारी गजट में जारी उत्तर प्रदेश विष (कब्जा और विक्रय) नियमावली 2014 की नियमावली के बिंदु 13 के तहत कोई भी दुकानदार किसी व्यक्ति को किसी प्रकार का एसिड तब तक नहीं बेचेगा जब तक वह क्रेता को निजी तौर पर न जानता हो या उसके द्वारा प्रस्तुत फोटोयुक्त पहचान पत्र से संतोषजनक पहचान न कर ले।इस पहचान पत्र में क्रेता का पता होना जरूरी है और पता से युक्त दस्तावेज प्रमाणित होना चाहिए। एसिड बेचने से पहले क्रेता का नाम, पता, टेलीफोन नंबर और खरीदने के उद्देश्य की पुष्टि भी विक्रेता को करना जरूरी है। 18 वर्ष से कम आयु वाले को एसिड बेचने पर भी पाबंदी है।
विक्रेता को अपने कारोबार संबंधी रजिस्टर और एसिड स्टाक के सुरक्षित रख-रखाव पर ध्यान देना जरूरी है। साथ ही विक्रेता को भी एसिड बेचने के लिये लाइसेंस बनाना अविवार्य कर दिया गया ै। डीएम ने सभी एसडीम को इस आदेश के क्रियान्वयन के आदेश जारी कर दिये है।
नियमावली में विष की सूची में हैं ये 19 एसिड
एसिटिक एसिड (भार में 25
फीसदी की सांद्रता से अधिक), एसिटिक एनहाइड्राइड, सलफ्यूरिक एसिड (भारत में
पांच फीसदी सांद्रता से अधिक), हाइड्रोक्लोरिक एसिड ( भारत में पांच फीसदी
हाइड्रोक्लोरिक एसिड, परक्लोरिक एसिड, फार्मिक एसिड, हाइड्रोसाइनिक एसिड,
नाइट्रिक एसिड, आक्जैलिक एसिड, मरकरी परक्लोराइड, पोटेशियम हाइड्राक्साइड,
सोडियम हाइड्राक्साइड, फार्मलडिहाईड, फिनाइल (भारत में तीन फीसदी सांद्रता
से अधिक) और सोडियम हाइपोक्सोराइड साल्यूशन।
संदिग्ध हालत में मिली खून से लथपथ बछिया
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक में मंगलवार की सुबह एक बछिया सड़क के किनारे खून से लथपथ पायी गयी। बछिया की लाद बाहर निकली हुयी थी। इस संबंध में बजरंग दल के संयोजक अजय पांडेय ने आरोप लगाया कि इस बछिये केे जान बूझकर काट डाला गया है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सरायपोख्ता धर्मेन्द्र सिंह हमराहियों के साथ पहुंच गये। घायल बछिये को इलाज हेतु पशु अस्पताल ले गये। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस मृत बछिये का पोस्टमार्टम करा रही है और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह स्पष्टï होगा कि उसे मारा गया है या दुर्घटना में उसकी मौत हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर सीओ सिटी शहर कोतवाल व एसडीएम सदर ने मौका मुआइना किया।बाईक सवार जीप से टकराया, एक की मौत
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना
क्षेत्र के इटैली गांव के पास सवारी जीप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार
महिला घायल हो गयी। इसी थाना क्षेत्र के ओझैइनिया गांव निवासी राज कुमार
यादव का 18 वर्षीय पुत्र दीपक यादव अपने साथ घर की एक महिला रेखा देवी को
लेकर केराकत की ओर जा रहा था कि उसकी बाइक उक्त स्थान पर एक जीप से टकरा
गयी। दोनों घायलों को सदर लाया गया जहां चिकित्सक ने दीपक को मृत घोषित कर
दिया।
बैंक से नहीं निकल रहा पैसा, उपभोक्ता परेशान
नौपेड़वा। स्थानीय भारतीय
स्टेट बैंक शाखा में मंगलवार को कोर बैकिंग अव्यवस्था के कारण दो बैंक में
दो दिन से लेनेदन का कार्य नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते उपभोक्ता सुबह
से बैंक में पहुंचते है और उसी के चलते घर वापस चले जाते है। इन दिनों शादी
विवाह कार्यक्रम अधिक होने के नाते उपभोक्ताओं को पैसा निकालने की
आवश्यकता अधिक पड़ रहा है। बैंक से पैसा नहीं निकलने के कारण वे परेशान
हैं। उपभोक्ता रामराज पाल, विनोद, अखिलेश, विजय कुमार अग्रहरि आदि उपभोक्ता
पैसा निकालने के लिये परेशान है। इस संबंध में मैनेजर ने बताया कि इसमें
हमारी तरफ से कोई कमी नहीं है। यह इंटरनेट न चलने की दशा में हो रहा है।
जहरखुरानों का शिकार हुआ युवक
शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुबह एक
युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। स्थानीय जनपद आजमगढ़ के पुल सराय गांव
निवासी सूरज 28 साल पुत्र बच्चू लाल मुम्बई से कमाकर घर वापस लौट रहा था कि
ट्रेन में जहरखुरानों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके पास से 10 हजार
रूपया नगद बैग अटैची लूट लिया। ट्रेन जब शाहगंज स्टेशन पर पहुंची तो किसी
यात्री ने जीआरपी को सूचना दिया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उसके जेब
में रखा मोबाइल नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी दिया। थोड़ी ही देर बाद उसके
परिजन मौके पर पहुंच गये और उसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिये शाहगंज
पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
नहर में पानी न आने से चौपट हो रही फसल
दर्जनों गांवों के लोग नहर के पानी से करते है सिंचाई
तेजी
बाजार। स्थानीय बक् शा विकास खंड के दर्जनों गांव के किसान नहर में पानी न
आने के कारण चिन्तित हैं। शारदा सहायक नहर खंड 36 की साफ सफाई भी हो चुकी
है।
फिर भी इसके बावजूद उसमें पानी नहीं आ रहा है। पानी न आने के कारण गेहूं मटर, आदि की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गया है। जिसके कारण दर्जनों गांव ऐसे है जो नहर से ही सिंचाई करते है। वे सिंचाई करने के लिये परेशान है। गांव गांव में चर्चा है कि नहर भी काफी दिनों में सफाई कार्य चल रहा था और उसकी सफाई भी किया जा चुका है तब भी नहर में पानी नहीं दिया जा रहा है। यह किसानों की बहुत बड़ी हानि पहुंचाया जा रहा है। जिसके कारण यह विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण हो रहा है। क्षेत्र के कतार ,चौखड़ा, बरचौली, दिलशादपुर, मर्गूपुर, भुतहां, चितौड़ी आदि दर्जनों गांव के किसानों की गेहूं की फसल पानी बगैर चौपट हो रही है।
फिर भी इसके बावजूद उसमें पानी नहीं आ रहा है। पानी न आने के कारण गेहूं मटर, आदि की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गया है। जिसके कारण दर्जनों गांव ऐसे है जो नहर से ही सिंचाई करते है। वे सिंचाई करने के लिये परेशान है। गांव गांव में चर्चा है कि नहर भी काफी दिनों में सफाई कार्य चल रहा था और उसकी सफाई भी किया जा चुका है तब भी नहर में पानी नहीं दिया जा रहा है। यह किसानों की बहुत बड़ी हानि पहुंचाया जा रहा है। जिसके कारण यह विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण हो रहा है। क्षेत्र के कतार ,चौखड़ा, बरचौली, दिलशादपुर, मर्गूपुर, भुतहां, चितौड़ी आदि दर्जनों गांव के किसानों की गेहूं की फसल पानी बगैर चौपट हो रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)











.bmp)
.bmp)
.bmp)
