विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Sunday, 18 October 2015

बयानवीर नेताओं पर भडक़े शाह

लगाई क्लास, बीफ पर बयानबाजी से थे मोदी नाराज

नई दिल्ली। पार्टी के नेताओं के बिगड़े बोल से लगातार विवादों में चल रही भारतीय जनता पार्टी ने उनके पेंच कसने के लिए आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने आवास पर बैठक की जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा सांसद साक्षी महराज , संगीत सोम और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, संगीत सोम, साक्षी महराज, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और महेश शर्मा को बुलाया गया था।
दादरी कांड, गोहत्या और बीफ पर भाजपा नेताओं के विवादित बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद नाराज हैं। बिहार चुनाव में इन विवादित बयानों से नुकसान के मिल रहे संकेतों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, सांसद साक्षी महाराज, मुजफ्फरनगर के सरधना से विधायक संगीत सोम, सांसद संजीव बालियान और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को अपने घर पर तलब किया।

हालांकि बैठक में क्या हुआ और शाह ने इन नेताओं को क्या नसीहत दी, का खुलासा तो नहीं हो पाया लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बैठक में बीते दिनों नेताओं की ओर से दिए गए विवादित बयानों के मुद्दे पर चर्चा हुई। साथ ही आगे से इस तरह के विवादित बयानबाजी ना करने की चेतावनी भी दी गई होगी। बैठक के बाद संगीत सोम ने कहा कि वे पार्टी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमित शाह से मिले थे। हाल के दिनों में भाजपा नेताओं ने बीफ पर कई बयान दिए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मुस्लिम इस देश में रह सकते हैं, लेकिन उन्हें बीफ खाना छोडऩा होगा। हालांकि, बाद में खट्टर अपने बयान से मुकर गए और इस संबंध में सफाई भी दी। भाजपा ने भी उनके बयान से किनारा कर लिया।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा था- हमारी गौ मां का कोई अपमान करेगा तो हम सहन नहीं करेंगे। हम मर जाएंगे-मार देंगे। हमारी भारत माता की तरफ कोई ऊंगली उठाता है तो हमारे लोग शहीद होते हैं। सामने वाले को मारते भी हैं। जैसे शरीर को जन्म देने वाली मां है, वैसे ही हमारी भारत माता है, वैसे ही हमारी गो-माता हैं।

विवादों में रहने वाले भाजपा विधायक संगीत सोम ने भी बीफ पर बयान दिया था। उन्होंने दादरी घटना पर पिछले दिनों कहा था- यूपी में हम कहते आ रहे हैं कि गोहत्या रोकें। लेकिन यहां सरकार कुछ नहीं कर रही।
बिसहड़ा में भी गोकशी के बाद हिंसा हुई। यूपी सरकार गाय काटने वालों को हवाई जहाज में बैठाकर लखनऊ ले जाती है और 50 लाख रुपए भी देती है।

गोदौलिया बवाल के विवेचक बदले

वाराणसी। अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान पांच अक्तूबर को यूपूी के वाराणसी में गोदौलिया पर हुए बवाल मामले के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक और धारा लगा दी।
इन पर पहले लगाई जा चुकी कई संगीन धाराओं के साथ ही अब धारा 336 भी बढ़ा दी गई है।उतावलेपन में आकर मानव जीवन पर संकट उत्पन्न करने वाला कृत्य करने के आरोप में यह धारा लगाई गई है। पुलिस ने जिला जेल में बंद 43 आरोपियों को इस धारा के तहत अदालत में पेश कर उनका न्यायिक रिमांड बनवाया। विधि विशेषज्ञों के मुताबिक धारा 336 लगने से आरोपियों को तीन महीने तक जेल में रहना पड़ सकता है। इस बीच, एसएसपी आकाश कुलहरि ने गोदौलिया बवाल मामले की विवेचना इंस्पेक्टर भेलूपुर एके ओझा से लेकर क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर एसके राय को दे दी है।

दुनिया को विश्व युद्घ से बचाने के लिए मोहर्रम का गम मनाया जरूरी

मौलाना फजले जैदी:

जौनपुर। शिया जामा मस्जिद नबाब बाग में मजलिस को सम्बोधित करते हुए मौलाना फजले अब्बास जैदी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन अ0स0 की शहादत ने इॅसानियत को बचा लिया। इस लिए हुसैन मानवता के अलमबरदार हैं। आज जब इन्सानियत कराह रही है। तो इमाम हुसैन अ0स0 के पैगाम का और महत्व बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम अमनों शांति का संदेश देता है। आज जब दुनिया तृतीय विश्वयुद्घ के दहाने पर खड़ी है,तो कर्बला की मार्मिक घटना ही के माध्यम से विश्व शांति की अपील की जा सकती है उन्होंने हजरत अली असगर के मसायत को पढ़ा और बताया कि द्वितीय विश्वयुद्घ के बाद यू0एन0ओ0 का जब गठन हुआ। तो यू0एन0ओ के मानवाधिकार चार्टर के माध्यम से विश्व शांति की अपील में कर्बला की घटना को शामिल किया गया।
इस अवसर पर शिया जामा मस्जिद के मुत्तवली अली मन्जर डेजी,हाजी समीर अली,नासिर रजा,गुड्डू,शादाबुल हसन शॉदा,मो0मुसलिम हीर,असलम नकी,महमुदुल,हाजी इश्तेेयाक,अली औन और अजादारी काउंसिल के पदाधिकारी एवमं सदस्य उपस्थित थे। इसी क्रम में तीन मोहर्रम का ताबूत व अलम का जुलूस इस्लाम के चौक इमामबाड़े से उठा जिसकी मजलिस को खेताब फरमाया मौलाना डा० गुलजार साहब ने उन्होंने कहा कि इस्लाम को मानने वाला हर दौर के जालिम की मजमत करता रहेगा। चाहे इसके लिए उसको कितनी बड़ी ही कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। क्योंकि कर्बला में हजरत इमाम हुसैन अ0स0 ने जालिमा की बैयत को ठुकरा कर जालिम के चेहरे से नकाब को उतार दिया। जुलूस का संचालन बिलायत चेरीटेबुल हास्पिटल हमाम दरवाजा के सरपस्त असगर हुसैन जैदी,अलमदार जै0डी0नजमुल नजमी,असलम नकवी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

शाही पुल स्थित गोपीघाट पर शनिवार की रात लगभग 9 बजे लगभग 3 मीटर लम्बा अजगर निकलने से हडक़ंप मच गया।

कीटनाशक पदार्थ खाने दो बेहोश 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के दो स्थानो पर कीटनाषक दवा खाने से दो लोग बेहोश हो गये। बताया जाता है उक्त थाना क्षेत्र मियापुर मोहल्ला निवासी प्रवीण पुत्र अनिल पारिवारिक उलझन कीटनाषक दवा खा लिया जिससे वह अचेत हो गया उसकी हालत को देखकर परिजनों उसे जिला चिकित्सालय पर ले गए जहां पर उसका उपचार चल रहा है। इसी प्रकार से कुद्दुपुर गांव निवासी अशोक पुत्र लाल साहब को परिवार वालो ने जब किसी बात को लेकर डाट पिलाई तो वह क्षुब्ध होकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी और उसे परिजनों उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पर ले गए जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने वितरित किया खाद्य लाइसेंस

जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को नगर के जायसवाल धर्म शाला में छोटे एवं खुदरा व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा विभाग से जारी हुए लाइसेंस को वितरित किया गया।
उक्त मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि यह व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियो के प्रति सजग रहा है

व्यापारियों का शोषण ना हो उसके लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यो ने छोटे एवं खुदरा व्यवसायियो की परेशानिया एवं अधिकारियों के शोषण से बचाव के लिए जी तोड़ प्रयत्न कर लाइसेंस को बनवाया तथा उद्योग व्यापार मंडल ने जगह जगह कैंप लगाकर व्यापारियों को लाइसेेंस मुहैय्या कराया और अब तक लगभग ढाई सौ व्यापारियो का लाइसेंस वितरण हो चुका है।
और आगे भी इसी तरह का कार्यक्रम करके व्यापारियों के हितो की लड़ाई लड़ेगी।

रविवार को पूजी गई स्कंदमाता

जौनपुर। शारदीय नवरात्र में देवी पूजन के लिए श्रद्धालु देवी मंदिरों पर उमड़ रहे हैं। शक्ति पीठ नगला मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों पर भोर से ही मां दुर्गा के पूजन अर्चन के लिए कतारें लग जा रही हैं। रविवार को मां दुर्गा के पांचवां स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। चौकियां स्थित सीता धाम, केवला माता, कालीकुती स्थित, मैहर मंदिर और विंध्याचल धाम मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में भीड़ दिखी। देवी भक्त मां का जयकारा लगाते हुए उनका पूजन कर रहे थे। घरों में भी कलश की स्थापना करने वाले श्रद्धालु पूजन-अर्चन करते दिखे। कस्बों और गांवों के देवी मंदिरों में भी देवी भक्तों की भीड़ रही। भजन कीर्तन किया नवरात्र पर महिलाओं ने घरों में भी भजन कीर्तन कर माता रानी का गुणगान किया। देहात क्षेत्र के मंदिरों में देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान भक्तों ने विशेष पूजा अर्चना की तथा मन्नत मांगी। स्नान आदि से निवृत होकर श्रद्धालुओं का सुबह ही मंदिरों पर पहुंचने का
सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर माता के जयकारों से गूंजायमान होते रहे। वहीं मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। भक्तों की खासी भीड़ नजर आई। आरती के उपरान्त प्रसाद वितरण किया गया।

समाजसेवी का निधन

जौनपुर। समाजसेवी मोहन लाल मिश्र का 84 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया जिसकी जानकारी होने पर रासमण्डल स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुडऩे वाले श्री मिश्र ने मरणोपरांत अपना नेत्रदान भी किया है जो समाज के लिये अनुकरणीय है। सेवा समर्पण संस्थान के नगर अध्यक्ष धर्मवीर मोदनवाल के आवास पर शोकसभा हुई जहां दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना किया गया। 

देवी जागरण 23 अक्टूबर को

जौनपुर। भारत भारतीय दुर्गा पूजा समिति, बदलापुर पड़ाव द्वारा दिनांक 19 अ टूबर 2015 दिन सोमवार को सायं 7 बजे से देवी जागरण का आयोजन किया गया है। जिसमे जौनपुर व अन्य जिलों के कलाकार आकर्षक झांकियों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर करेंगे तो वहीं महिला व पुरूष गायक कलाकार अपनी गायिकी का जलवा बिखेरेंगे। संस्था के मीडिया प्रभारी जितेन्द्र गुप्त ने यह जानकारी दी है।

नहीं मनाया जाएगा अग्रसेन जन्मोत्सव

जौनपुर। अग्रहरि समाज जौनपुर द्वारा आयोजित होने वाले अग्रसेन जन्मोत्सव का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि अहमद खां मंडी के एक अग्रहरि परिवार में एक युवती के आकस्मिक निधन से अध्यक्ष मनोज अग्रहरि ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। यह जानकारी अग्रहरि समाज के जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र अग्रहरि ने दी है।


कायस्थ महासभा की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। अखिल भारतीय कायश्थ महासभा की एक आवश्यक बैठक पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उनके मियांपुर स्थित आवास पर हुई जिसमें आगामी माह में चित्रगुप्त पूजन पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक को सबोधित करते हुए अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चित्रगुप्त हमारे आराध्य है उनकी पूजा हर कायस्थ को करना चाहिए। आगामी 13 नवबर 2015 को होने वाले पूजनोत्सव में पूरे जनपद के कायश्थ समाज को आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी कायश्थ बन्धु एक मंच पर एकत्रित होकर पूजन करे तथा समाज के जो लोग विभिन्न क्षेत्रों में अनाम/अच्छा कार्य कर रहे हैं उन्हें समानित किया जायेगा। कार्यक्रम को अच्छे ढंग से सपन्न कराने के लिए लोगों की कमेटी बनाकर अलग-अलग जिमेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अस्थाना''भइया जी'', प्रदेश मंत्री रवि श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष संजय अस्थाना, अखिलेश श्रीवास्तव, सुनीत श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अमित निगम, हिमांशु श्रीवास्तव, आनन्द मोहन श्रीवास्तव, प्रदेश महिला अध्यक्षा किरन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री सुरेश अस्थाना ने किया। 

सरायहरखू की रामलीला का शुभारभ

जौनपुर। ऐतिहासिक श्री सीताराम धर्ममण्डल सरायहरखू की रामलीला 18 अ टूबर दिन रविवार से शुरू होगी जिसके बाबत सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। इस आशय की जानकारी देते हुये प्रचार मंत्री अमित श्रीवास्तव ने बताया कि लीला का भव्य कार्यक्रम पिछले 84 वर्षों से लगातार होता आ रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने गांव के कायस्थ परिवार का पूरा योगदान है। समिति के वरिष्ठ सलाहकार पवन श्रीवास्तव व संयुक्त निर्देशक ईश्वर चन्द्र श्रीवास्तव ने जनपद के समस्त लीलाप्रेमियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संया में पहुंचने की अपील किया है।

Saturday, 17 October 2015

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से केंद्र सरकार है हैरान

सरकार बोली संसदीय संप्रभुता को झटका 

नई दिल्ली । जजों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग की व्यवस्था करने वाले कानून को खारिज करने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने केंद्र सरकार को हैरानी में डाला है। कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने जहां याद दिलाया है कि यह कानून जनता की इच्छा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था। वहीं पूर्व कानून मंत्री और अब संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसे संसदीय संप्रभुता को झटका भी बताया है। जल्द सरकार इस पर अपने अगले कदम के बारे में फैसला करेगी। सुप्रीम कोर्ट का फैसले आने के कुछ समय के अंदर ही कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि इस फैसले के बाद सरकार (या करेगी, यह पूछने पर उन्होंने कहा, 'लोगों की इच्छा को तो सरकार ने सामने रख दिया था। अब जहां तक आगे के कदम का सवाल है, फैसले को विस्तार से पढऩे, प्रधानमंत्री से मशविरा करने और कानूनी विशेषज्ञों तथा दूसरों से राय लेने के बाद ही कुछ बता सकूंगा।Ó यह कानून पारित होने के समय कानून मंत्री रहे रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने खुद बताया है कि वह तीन नवंबर से कोलेजियम व्यवस्था में सुधार के उपायों को सुनेगा। इससे साफ जाहिर है कि इस व्यवस्था में कुछ गड़बड़ी है। वर्ष 1993 में कोलेजियम व्यवस्था लाने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लिखने वाले जज जेएस वर्मा ने और जस्टिस वीआर कृष्णा अय्यर ने भी कहा था कि कोलेजियम व्यवस्था की गंभीर समीक्षा की जरूरत है।

तीसरे चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं के साथ सम्पन्न

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों के वाहनों को कराया सीज

जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव  के तीसरे चरण के मतदान में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सख्त ब्यवस्था किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी तथा पुलिस अधीक्ष राजू बाबू सिंह सुबह से मतदान केन्द्रो पर चक्रमण शुरू कर दिया।
 चक्रमण के दौरान मछलीशहर विकास खण्ड के कुंवरपुर बूथ पर छोटेलाल पटेल के वाहन को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सौप दिया। क्योंकि उस वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक लोग बैठे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी की टीम के शिकायत भाजपा समर्थी प्रत्याशी विनोद त्रिपाठी हुए और उनके वाहन को सीज कर दिया गया। उक्त गाड़ी पर अधिक लोग बैठे थे। प्रात:काल से मतदान की प्रक्रिया धीरे धीरे शुरू हुई जो दोपहर बाद अचानक
बढऩे लगी। मतदाताओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा में तैनात जवानो को मुसतैद होना पड़ा और उन्हें लाइन में होकर मतदान करने का निर्देश दिया। जगह जगह पर बी०डी०सी०व जिला पंचायत सदस्य पर के प्रत्याशी के समर्थको का गुप्तगू हो रहा था जब सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस गाड़ी पहुंचती थी तो लोग भागने लगते थे तीसरे चरण के मतदान में मुंगराबादशाहपुर,मछलीशहर,सुजानगंज,महाराजगंज,और बदलापुर में मतदान छीट पुट घटनाओं के साथ सम्पन्न हुआ। इन क्षेत्रों में कुछ तो ऐसे मतदान केन्द्र थे जहां पर किसी भी तरह से कोई शिकायत नही थी और पुलिस के जवान मस्ती से बैठे थे जब कि कुछ मतदान केन्द्रो पर पुलिस को नाको चना चबाना पड़ा।
निर्वाचन कर्यालय द्वारा पांच विकास खंडो में मतदान को सम्पन्न कराने के लिए दस जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पांच सुपर जोनल मजिस्टे्रट की तैनाती कर सैकड़ो सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाकर चुनावी जंग में भेजा था मतदान को कुशल पुर्वक सम्पन्न कराने के लिए सम्बेदन शील और अति सम्बेदन शील बूथो पर अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था तैनात की गयी थी तथा थाने दारो को निर्देश दिया गया था कि मतदान में गड़बड़ी करने वालो को चिह्ति कर थाने पर नजर बंद कर लिया जाए।

इस प्रकार से पे्रक्षक की उपस्थिति में मछलीशहर तहसील और बदलापुर तहसील के विकास खंडो में मतदान प्रक्रिया छिट पुट घटनाओं के साथ सम्पन्न हुआ। 

उचित तंत्र से काबू हो सकती ह प्याज़ की कीमत

नीति आयोग ने प्याज़ की महंगाई पर दिए सुझाव 



  • प्याज के पैदावार में वार्षिक 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुयी है लेकिन घरेलू और वैश्विक मांग में उत्पादन से अधिक की वृद्धि हुयी है। प्रति व्यक्ति प्याज की उपल धता वर्ष 2002-03 में चार किलोग्राम थी जो हाल के वर्षों में बढ़कर 13 किलोग्राम पर पहुंच गयी है। इसमें 12 प्रतिशत वार्षिक बढ़ोतरी हुयी है


जौनपुर। रोज - बरोज चढ़ती  उतरती कीमतो से आम जन रोज रूबरू होता हैआखिर इनकी कीमते कैसे काबू में आएं कैसे यह आम जन का प्याज जन-जन की थाली तक पहुंचे यह चर्चा चटीचौराहो से लेकर संसद तक जारी है। नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद का सुझाव गौर तलब है कि प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव को उचित तंत्र और हस्तक्षेप से काबू किया जा सकता है। प्रोफेसर चंद ने नीति आयोग की वेबसाइट पर अपने लॉग में कहा कि इसके लिए किये जाने वाले उपायों में भंडार इंफ्रास्ट्रक्चर, नेफेड जैसी केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा प्याज के भंडारण के साथ ही राज्य स्तरीय एजेंसियों और आम लोगों के भंडारण को भी शामिल किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उ ार प्रदेश जैसे राज्यों में भी प्याज की खेती को बढ़ावा दिया जाना चाहिए और इसे खरीफ सीजन में खेती के विकल्प में रूप में भी पेश किया जाना चाहिए। देश में प्याज के भंडार में लगातार आ रही कमी का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि पैदावार में बढ़ोतरी होने के बावजूद हर तीन वर्ष में प्याज की कीमतों में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। वर्ष 2002-03 में देश में 55 लाख टन प्याज का उत्पादन हुआ था
जो हाल के वर्षों में बढ़कर 1.9 करोड़ टन पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 13 वर्षों में देश में जिससे भारतीय उपभोक्ताओं का प्याज के प्रति लगाव का पता चलता है और इससे प्रत्येक परिवार का बजट भी बढ़ गया है। प्रोफेसर चंद ने कहा कि प्रति व्यक्ति उपल धता में भारी बढ़ोतरी दर्ज किये जाने के बावजूद इसकी वास्तविक कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि घर के बाहर खाने में बढ़ोतरी होने के साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में मांग बढऩे से प्रति व्यक्ति उपभोग में भी बढ़ोतरी हुयी है। इसका मसालेदार खाने में मु य घटक के तौर पर उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बेमौसम बारिश और कारोबारियों की जमाखोरी से प्याज की कीमतों में तेजी देखी गयी लेकिन जब इसकी कीमतें सामान्य स्तर पर आ जाती है सब इसको भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्याज की कीमतों में एक नियमित समय में ही बढ़ोतरी होती है जो कुछ महीने तक रहती है और इसका उचित तंत्र के जरिये प्रबंधन किया जा सकता है। 

बिना प्रचार कैसे मिले हर हाथ रोज़गार

जौनपुर। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के केंद्र यूं तो सुविधाएं आपके द्वार और हर हाथ को रोजगार की परिकल्पना के तहत शहर भर में खोले जा चुके हैं। इनसे बेरोजगारी दूर करने, आम से लेकर खास तक को घर बैठे सुविधाएं दिलाने की मुहिम असरदार बनाकर बड़ा बदलाव लाया जा सकता है लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में जनता व जरूरतमंदों तक सुविधा की जानकारी नहीं पहुंच पाई है। इस योजना को लागू हुए तीन माह हो चुके हैं रोजगार पाने को अब तक चन्द लोगों ने पंजीयन कराए, लेकिन प्रचार के अभाव में अभी तक काम कुछ लोगों को ही मिल सका। ऐसे में तकनीकी कामगारों को भटकना पड़ रहा है। केंद्र सरकार की शहरी आजीविका मिशन में गरीब व मध्यम परिवारों के शिक्षित व प्रशिक्षिण प्राप्त बेरोजगारों का पंजीकरण कर रोजगार दिलाना है। साथ ही घरों व प्रतिष्ठानों में गैर पंजीकृत कामगारों द्वारा असुरक्षा के भाव को समाप्त कर पंजीकृत कामगार उपल ध कराया जाएगा। अधिकांश मजदूरों व चालकों को बुलाया गया है। बेरोजगार ऐसे
कराएं रजिस्ट्रेशन- निर्धारित केंद्रो में सौ रुपये का शुल्क दे पंजीयन कराएं। इसके लिए आईडी, प्रशिक्षित हैं तो उसका दस्तावेज व प्रमाण पत्र, दो फोटो। मकसद- बेरोजगारों को रोजगार उपल ध करना। शहरवासियों को बेहतर सुविधा व सुरक्षा प्रदान करना। घर बैठे विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ देना। यह मिलेगी सुविधा- राज मिस्त्री, बिजली मिस्त्री, प्लबर, बढ़ई, पुताई वाला, ड्राइवर, माली, खाना बनाने वाला टीवी ठीक करने वाला,
ट्यूशन टीचर, गार्ड, सफाईकर्मी, बर्तन साफ करने वाली समेत 59 सुविधाएं मिलेगी। सभी की दरें तय हैं। संस्था को लाभ- शुल्क का दस फीसद धनराशि मिलेगी। धीरे-धीरे लोग योजना से जुडऩे लगे है। घर बैठ ही लोगों को सुविधाएं मिल जाएगी, साथ ही रोजगार भी।

बैंक में नहीं होता कोई लंचटाइम फिर भी करना पड़ता है इन्तेजार

जौनपुर। कोई भी बैंक कर्मचारी आपको लंच टाइम का बताकर काम नहीं रोक सकता है। लंच टाइम के दौरान बैंक पूरी तरह से बंद भी नहीं हो सकता है। ये जानकारी सूचना अधिकार कानून के तहत प्राप्त की गई है। सूरतगढ़ के कमल पारीक द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना के जवाब से पता चला है कि बैंक में लंच
करने का कोई समय निर्धारण नहीं है। फिर भी शहर के तमाम बैंक दोपहर में आधे घंटे का लंच ब्रेक लेते है। जिसमे बैंककर्मी बैंक का कोई काम नहीं करते है। आरटीआई से मिले जवाब में साफ बताया गया है कि प्रत्येक रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को छोड़ हर माह सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बैंक में लेनदेन के काम का समय निर्धारित किया गया है। बैंक कर्मियों के लिए अलग से समय निर्धारत नहीं है लंच करने के लिए बैंक स्टॉफ बारी-बारी से भोजन कर सकते है। जिससे ग्राहकों को असुविधा नहीं होगी। बैंक के इस नियम के बावजूद भी बैंक कर्मचारी ग्रहकों को लंच टाइम का बहाना बता कर काम करने से मना कर देते है जिससे ग्राहकों को इंतजार करना पड़ता है। 

अग्रसेन जन्मोत्सव 18 अक्टूबर को

जौनपुर। अग्रहरि समाज जौनपुर की एक आवष्यक बैठक जिलाध्यक्ष मनोज अग्रहरि की अध्यक्षता में आहूत की गई। इस दौरान अग्रसेन जन्मोत्सव मनाने पर विचार-विमर्ष हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों व अग्रहरि बंधुओं की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 18 अटूबर 2015 दिन-रविवार को अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम का समय दोपहर 3 बजे निर्धारित करते हुए कार्यक्रम स्थल हीरो मोटो वर्कशॅाप, अहमद खां मण्डी सुनिश्चित किया गया। बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष विनोद अग्रहरि, महामंत्री रवीन्द्र अग्रहरि, कोषाध्यक्ष मुकेष अग्रहरि, प्रमोद अग्रहरि सोनू, आदि लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी अग्रहरि समाज के जिला मीडिया प्रभारी
जितेन्द्र अग्रहरि ने दी है।

दो मोहर्रम हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) की कर्बला आमद

जौनपुर। हजरत इमाम हुसैन अ.स.02 मोहर्रम को कर्बला की जमीन पहुँचे। हजरत इमाम हुसैन अ.स. का काफिला रजब माह 28 तारीक को मदीना से रवाना होकर पहुंच,मके से 08 जिल्लाहिज्जा हज को उमरे में त दील करके लबा सफर करके ०2 मोहर्रम को कर्बला पहुँचे,आप को कर्बला तक हुए का लश्कर लेकर आया बाद में
दस मोहर्रम को हुए इमाम हुसैन अ.स. के लश्कर में शामिल हो गया। 02 मोहर्रम की मार्निक घटना जब इमाम हुसैन अ.स. इस वृतान्त को आज की मजलिसो में जाकेहीन विस्तार से पेश किया 02 मोहर्रम की मजलिसो ज्यादास्तर हजरत हुए का नसायब पढ़ा गया इसी क्रम में आज मोहल्ला हमाम दरबाजा में इमामबाड़ा फकीन हुसैन में मजलीस का आयोजन किया गया वदोपरान्त जुलूस निकालकर मातमो अन्जुमनों के हम राह इमाम चौक मु यास हुसैन पहुंचा,जहां पर सैयद मोहमद हसन अध्यक्ष अजादारी काउंसिल ने तकनीक की जुलस अव्यम नाबूत जुलजनाह इत्यादि की शबीहे थी जुलूस इमाम चौक जव्वाद हुसैन होता हुआ वापस आकर इमाम बाड़ा फकीन हुसैन हमाम दरवाजा पर समाप्त हुआ। जुलूस में अजादारी काउंसिल वरिष्ठ कार्यकारणी अध्यक्ष इस पर हुसैन एडवोकेट सुऐब जैदी अनसगन जैदी,अली मजर ईजी,मुसलिम हीरा,व मु तार हुसैन सिजुल हसन एडवोकेट,समीर हसन जैदी जे,डी,आदि लोग उपस्थित थे। अजादारी काउंसिल महासचिव मिर्जा जावेद ने  मनीय से जुलूसो में समय पर ध्यान देने का अनुरोध किया। 

राजूपाल हत्याकांड के गवाह को गोली मारी

इलाहाबाद । बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी ममता पाल के पति राजकुमार उर्फ गुड्डू पाल (40) को शुक्रवार सुबह धूमनगंज के झलवा इलाके में गोली मार दी गई। फायरिंग करने के बाद हमलावर बाइक से भाग निकले। पुलिस ने जख्मी बसपा नेता को रामबाग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले की वजह स्पष्ट नहीं है लेकिन चुनावी रंजिश को लेकर शक है। पुलिस भारतीय किसान यूनियन के नेता और जिला पंचायत सदस्य हरिहर यादव के बेटों समेत तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। गुड्ड पाल राजूपाल हत्याकांड और उमेश पाल अपहरण कांड का गवाह है। मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।1झलवा निवासी राजकुमार पाल बसपा नेता हैं। वह राजू पाल हत्याकांड में प्रमुख गवाह भी है। राजकुमार की प8ी ममता वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी है। उन्हें बसपा का समर्थन हासिल है। इस वार्ड में 13 अक्टूबर को चुनाव हो चुका है। शुक्रवार सुबह करीब 11 गुड्डू इंडियन ऑयल के गेट नंबर पर दो पर पान खाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां काली बाइक से दो युवक पहुंचे और तमंचे से गुड्डू को गोली मार दी। फायरिंग कर हमलावर वहां से भाग निकले। पीठ पर गोली लगते ही गुड्डू इंडियन ऑयल के भीतर भागा। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और गुड्डू को लेकर अस्पताल भागे। कुछ देर में एसपी सिटी, सीओ समेत कई थाने की फोर्स पहुंच गई।

 हालत गंभीर होने पर गुड्डू को एसआरएन से रामबाग स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमले का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हरिहर यादव के बेटे सोनू और मोनू समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 1क्या है हमले का असली कारण 1विधायक पूजा पाल के करीबी गुड्डू पर हमले का असली कारण क्या है इसे लेकर पुलिस भी उलझन में है। 15 दिन पहले गुडडू का गुलफूल प्रधान से झगड़ा हुआ था। शक किया जाता है कि गुड्डू पुलिस का मुखबिर है। इसके अलावा तेल आपूर्ति के लिए वह टैंकर भी चलवाता है। वर्चस्व के लिए गुड्डू कई लोगों को जेल भिजवा चुका है। तेल आपूर्ति को लेकर भी विवाद चल रहा है।

च्च्मां तेरी ममता से दूर क्यों रहूंज्ज् कैसेट लांच

 जौनपुर। नवरात्र में माता रानी के आगमन से जनपद मॉ की गीत में वह भक्ति में लीन है इसी भक्त भावना में जनपद के युवा भजन गायक आशीष पाठक अमृत्य की कैशैट मां तेरी मम्मता से दूर क्यों रहूं। लांच हो गया है इसमें कुल नौ गाने है जिसमें गायलाग यूपी सिंह ने दिया और गाना अशोक मिश्र वशिष्ठï राजपत चतुर्वेदी ने दिया है।

विशेष आकसण में गायक ने एक गीत अपने चाचा जी के उपर गाया है जो चारो तरफ बज रहा है माई चाचा के कौवने घरवा बोलाई लेहलू हो-ज्यादा चर्चित है वह पिया काशी करवट देखाई दा है। उन्होंने बताया कि मेरा नवरात्र में ब्यस्तम कार्यक्रम है-छठवे दिन बरसठी,सातवे दिन मियापुर,मायांजलि संस्था,आठवे दिन ढ़ेलवऊपुर,व नवे दिन मिलशादपुर अमृत की वर्षा करेंगे।