विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Friday, 28 November 2014

 जीरो टिलेज मशीन के बारे में किसानों को दी गयी जानकारी

बक्शा। आचार्य नरेन्द्रदेव  के इजीनियर अमिताब का अपने स्टूडेंट हरिशंकर जितेन्द्र प्रसाद ज्ञानमुनि कालीदीन के साथ ग्राम रावतपुर एवं वीरभाापुर मे जीरो टिलेज   मशीन से बुआई  कैसे की जाये  खेत का    चुनाव किस प्रकार की  जाये खेत में खरपतवारों को कम कैसे  हो सिंचाई में पानी  की बचत  समय के साथ  बुआई  कैसे  करें आदि के बारे में स्थानीय किसान ओमप्रकाश सिंह  अनिल सिंह, रवीेन्द्र सिंह रामआसरे सिंह आदि लोगों को फायदे व नुकसान के बारे में बताया।
  
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
 

बाइक की चपेट में आकर युवक जख्मी

शाहगंज।  शुक्रवार की सुबह सड़क पार करते समय एक युवक बाइक की चपेट में आने से वह बुरी तरह  से घायल हो गया। उसका इलाज  शाहगंज के एक  प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। अम्बेडकरनगर फैजाबाद निवासी  अरविन्द 29 पुत्र रामअवध  सुबह उक्त स्थान पर  स्थित चौराहे पर  किसी सामान को खरीने गया था कि उसी समान लेने के लिये सड़क पार कर दूसरी दुकान पर  जा रहा था कि बाइक  के चपेट में आकर बुरी तरह  से घायल हो गया।  परिजनों ने उसे इलाज के लिये भर्ती कराया।
  
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

जली विवाहिता की मौत

जौनपुर। जिला चिकित्सालय में जली अवस्था में  इलाज के लिये भर्ती करायी गयी रामा देवी 20 पत्नी प्रमोद यादव ननियाव मडिय़ाहूं  ने इलाज के दौरान बीती रात दम तोड़ दिया।  बुरी तरह जली अवस्था में  भर्ती करायी गयी रामा देवी की हालत शुरू से ही गंभीर बनी हुयी थी।  
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जौनपुर। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी चिकित्सा जनपद जौनपुर  कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ  था जिसमें  चुने गये पदाधिकारियों को शुक्रवार को जिला अस्पताल के सभागार में  शपथग्रहण समारोह  आयोजित हुआ। इस सभा में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. भाष्कर व महिला चिकित्सालय मुख्य  चिकित्साधिक्षिक लिलि श्रीवास्तव,  डौ सैफ खान, डा. आरके जायसवाल की उपस्थिति में अध्यक्ष संजय  त्रिपाठी,  रमेश वाल्मिकी कोषाध्यक्ष, संतोष पांडेय मंत्री, मो. फारूक, वरिष्ठï उपाध्यक्ष राजकुमार यादव,  रवि सिकरी   संयुक्त मंत्री, संतोष वाल्मिकी को संगठन मंत्री व आदि को शपथ दिलायी गयी।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

 कदीम तरही शब्बेदारी 29 नवम्बर को


जौनपुर । हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में अंजुमन जाफ रिया की क़दीम तरही शब्बेदारी 29 नवम्बर शनिवार को आयोजित होगी। शब्बेदारी इमाम बारगाह कल्लू मरहूम में रात्रि 8 बजे शुरू होगी। जिसमे मजलिस को कोलकता के मौलाना अतहर अब्बास खि़ताब करेगे। अंजुमन जाफरिया के अध्यक्ष नजमुल हसन नजमी ने बताया की शब्बेदारी में देश विदेश से लोग इमाम हुसैन को पुरसा देने आते है । इसलिए इस शब्बेदारी का विश्व पटल पर अपना अलग मुकाम है । उन्होंने बताया की विश्व विख्यात नौहाखा फरमान आब्दी जंगीपुरी हाल मुकीम दुबई तशरीफ़ ला रहे। इसके आलावा अंजुमन हैदरी बनारस , अंजुमन मुहफिज़े अजा इलाहाबाद , अंजुमन यादगारे हुसैनी मुजफ़्फरनगर, अंजुमन पंजतनी पटना , अंजुमन मासूमिय फैजाबाद ,अंजुमन सफिरे नासिरुल अजा कठघर कमाल सहित नगर की भी मातमी अंजुमन नौहा खानी करेगी। नजमी ने जनपदवासियो से शब्बेदारी में शिरकत की अपील की है। 

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप 

नामजद चार में से पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार


 सिकरारा। स्थानीय थानान्र्तगत मेहदी गांव निवासी संजय यादव की 22 वर्षीया पत्नी संगीता यादव की शुक्रवार की सुबह  संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गयी। संगीता यादव के मायके वालों ने स्थानीय पुलिस में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराते हुए उसके सास ससुर व पति समेत चार लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार  संगीता यादव  शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह जल गयी। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। संगीता के परिजनों का कहना है कि खाना बनाते समय सरिता के कपड़ों में आग लग गयी। जबकि मायके वालों द्वारा दहेज के लिये  संगीता को जलाकर मार डालने के आरोप की तहरीर मिलने पर स्थानीय पुलिस ने पति संजय  और ससुर रामजीत को गिरफ्तार कर लिया। संगीता का मायका मछलीशहर थानान्र्तगत हिठुआ खुर्द गांव में है। उसका विवाह संजय यादव पुत्र रामजीत के साथ हुआ था। मायके वालों का कहना था कि विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिये प्रताडि़त किया जाता था। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गये। और उन्होंंने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण ओपी पांडेय, और सीओ सदर अभिषेक सिंह ने भी मौके का मुआइना किया और अधीनस्थों को त्वरित कार्यवाही की आदेश दिया।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

ऐतिहासिक धनुष यज्ञ में लाउड स्पीकर रहे बंद 

पूर्व सभासद के हस्तक्षेप पर क्षेत्रीय जनता में रोष


जौनपुर। पांचों शिवालय पुरानी बाजार बाजार भुआ का भगवान राजा जनक के दरबार में पहुंच शिव के धनुष को तोड़ राजकुमारी सीता के विवाह का प्रसंग मंचन के बाद राम बरात निकाली गयी। जो बाजार भुआ मुल्ला टोला,   ताड़तला चहारसू  चौराहा कोतवाली होते हुए पांचों शिवालय पहुंची।  राम बारात निकले के पूर्व  परशुराम-लक्ष्मण संवाद के प्रसंग  का श्रद्घालुओं ने जमकर  आनन्द उठाया।
  साम्प्रदायिक एकता के लिये विख्यात पूरे रास्ते से इस राम बारात का स्वागत सभी वर्गों ने किया।  रामबारात को रास्ते में जगह-जगह रोककर उसका  स्वागत  व जलपान कराया गया। भगवान राम बंधुओंं को  दर्शन व आरती पूजन भी किया गया। राम बारात के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल चल रहा था। राम बारात के साथ बड़ी संख्या में पुलिस   बल चल रहा था। बारात में शामिल बच्चे,  बूढ़े और युवा आकर्षण का केन्द्र बने रहे।



एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

बिहार ने मध्य प्रदेश को हराया


जौनपुर।  शुक्रवार को दूसरे दिन नौवी सीनियर साफ्टबाल चैम्पियनशिप के दूसरे दिन के मुकाबले में बिहार ने मध्य प्रदेश को हरा दिया। बिहार की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश को 91 रनों का लक्ष्य दिया। बिहार के  सफल बल्लेबाज राजन ने मात्र पन्द्रह गेंदों में 37 रन बनाकर मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया। उसने दो छक्के और तीन चौके लगाये।
वहीं मध्य प्रदेश की टीम मात्र 26 रनों में ढेर हो गयी।  26 रनों पर आउट करने के लिये राजन का योगदान सराहनीय रहा। उसने तीन विकेट लिये। वहीं दूसरे मैच में उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया। जिसमें उड़ीसा ने विजयश्री हासिल की।
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

 विधि के छात्रों ने पूविवि में  किया प्रदर्शन

जौनपुर। तिलकधारी सिंह विधि महाविद्यालय के दर्जनों छात्रों ने   पूर्वांचल विवि पहुंचकर  नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि अंक पत्र आने के बाद भी छात्रों का तीसरे वर्ष में प्रवेश नहीं लिया जा रहा है। 
छात्रोंं का कहना है कि द्वितीय वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर का अंक पत्र आ गया।  उसके बाद भी कालेज द्वारा प्रवेश नहीं लिया जा रहा है।  प्रवेश करने में हीला हवाली  की जा रही है। छात्रवृत्ति का अंतिम तिथि 30 नवंबर  है प्रवेश न होने  से सैकड़ों  छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ रहा है।  कालेज  प्रशासन का कहना है कि छात्रों का बैक लगा हुआ था। इसलिये चौथे सेमेस्टर की मार्कसीट पर नवंबर में संशोधन हुआ है। नहीं होने पर प्रवेश लिया जायेगा।
इस दौरान पूर्व विधि संकाय अध्यक्ष मिलेश यादव,  नवनीत भारद्वाज, शैलेष कुमार,  आकाश भूषण,  विनय दुबे आदि रहे।
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

Thursday, 27 November 2014

सयुस के नये जिलाध्यक्ष का जनपद

आगमन पर हुआ स्वागत

  जौनपुर। समाजवादी युवजन सभा के नवचयनित जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव का गुरूवार को जनपद आगमन पर युवा एवं छात्र नेताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया और साथ ही पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस कदम की सराहना भी किया। इसके पहले नवचयनित जिलाध्यक्ष श्री यादव का आज जनपद आगमन हुआ जिसकी जानकारी होने पर नगर के पालिटेक्निक चैराहे पर युवा नेता पवन यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पवन यादव के अलावा संजय मौर्या, गौरव यादव, मनीष यादव, ललित यादव प्रमुख रहे।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

जम्मू के अरनिया के कथार कोठे गांव में घुसे आतंकी, अब तक 3 ढेर, एक जवान शहीद

चुनावों पर आतंकी साया गहराया

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में अरनिया के कथार कोठे गांव में आतंकवादी घुस आए हैं. ये सभी गांव के बंकर में छिपे हुए हैं. सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ में सेना का एक हवलदार शहीद हो गया. 3 आतंकवादियों को मार गिराने की भी खबर है जबकि एक आतंकवादी पकड़ा गया है. इस हमले में तीन गांव वालों के मारे जाने की खबर है. गुरुवार सुबह ही 4 से 5 आंतकवादी सीमा के 2 किलोमीटर अंदर कथार कोठे गांव में घुस आए और गांव के बंकर में छिप गए. बीएसएफ ने सीमा पर तैनात सभी जवानों को अलर्ट कर दिया है. सीमा सुरक्षा बल ने इसे फिदायीन हमला बताया है. इंटेलिजेंस ब्यूरो के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय सीमा से 2 किमी अंदर (भारत की तरफ) पिंडी गांव में चार से पांच आतंकी सुबह 8 बजे के करीब घुसे. इसके बाद सेना के साथ एनकाउंटर शुरू हुआ. गृहमंत्री राजनाथ सिंह लगातार अरनिया में चल रही मुठभेड़ पर जानकारी ले रहे हैं. गृहमंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सेना और बीएसएफ आतंकियों को ठोस जवाब दे रहे हैं. गौरतलब है कि आतंकी दो नागरिकों का अपहरण कर उनकी सफेद मारुति कार पर कब्जा करअरनिया में दाखिल हुए थे. घायल नागरिकों को बिस्नाह के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है



एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

चीन को घुसाने की कोशिश


पाक ने दक्षेस में अपनी रणनीतिक लामबंदी मजबूत करने की जुगत में अब तक पर्यवेक्षक मुल्क के तौर पर शामिल चीन को सदस्य बनाने की भी वकालत की। हालांकि भारत ने इसका विरोध करते हुए चीन की एंट्री को रोक दिया। दक्षिण एशिया के आठ देश 30 साल पुराने दक्षेस के सदस्य हैं। हम उस गति से आगे नहीं बढ़ पाए जितनी कि उम्मीद थी। इसके पीछे वजह शायद यह थी कि हम अपने मतभेदों की दीवारों के पीछे ठिठक गए और अतीत के साए से बाहर आने में हिचक रहे हैं।
-नरेंद्र मोदी,
 प्रधानमंत्री
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा


स्पॉट फिक्सिंग:सुप्रीम कोर्ट का सख्त रूख,

श्रीनिवासन के  IPL से हटने पर हितों का टकराव नहीं होगा

नई दिल्ली। ढ्ढक्करु स्पॉट फिक्सिंग पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को लेकर सख्त टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एन श्रीनिवासन के एक पद पर रहने से हितों का टकराव खत्म हो जाएगा। श्रीनिवासन के पास दो पद हैं। आईपीएल से हटने के बाद उनके पास एक ही पद बचेगा। अगर श्रीनिवासन को  ढ्ढक्करुसे बाहर कर दिया जाए तो मसला ही खत्म हो जाएगा और हितों का टकराव नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई से जल्द विवादों को खत्म करने को कहा है। मुद्गल कमेटी की रिपोर्ट पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सख्ती से कहा कि अब हमारे सामने सारे तथ्य मौजूद हैं और अब कार्रवाई का वक्त है।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

आइएस से जुड़े भारतीय मूल के व्यक्ति

की ट्विटर पर तस्वीर


लंदन। आतंकी संगठन आइएस से जुड़े भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह एके-47 और अपने नवजात बच्चे के साथ दिख रहा है। अपनी खुशी का इजहार करते हुए अबू रुमेसाह नाम के इस आतंकी ने कहा कि उसका बेटा इस्लामिक राज्य में बड़ा होगा।
अबू ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपना लिया है। उसका असली नाम सिद्धार्थ धर है। इराक और सीरिया में आतंक का पर्याय बने आतंकी संगठन आइएस से वह खासा प्रभावित था और अक्सर टीवी पर होने वाली चर्चाओं में हिस्सा लेता था। गत सितंबर में ब्रिटेन पुलिस ने धर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। आइएस से जुडऩे के लिए उस पर लोगों को बरगलाने का आरोप है। जमानत पर छूटने के चौबीस घंटे के भीतर वह अपनी गर्भवती पत्नी और चार बच्चों के साथ पेरिस भाग गया था, जहां से सीरिया पहुंचने के बाद वह आईएस से जुड़ गया।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

हिजबुल ने मतदाताओं को फिर धमकाया

श्रीनगर। पहले चरण में रिकार्ड तोड़ मतदान होने से बौखलाए आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने एक बार मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया से दूर रहने अथवा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। कुछ दिन पहले भी हिजबुल की ओर से दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के कुछ गांवों में धमकी भरे पोस्टर चिपकाकर लोगों को मतदान बहिष्कार करने की धमकी दी गई थी। पर आतंकी धमकियों को दरकिनार करते हुए लोगों ने पहले चरण में जमकर मतदान किया। बुधवार को एक बार फिर आतंकी संगठनों द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रक्रिया से दूर रहने अथवा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

राकेश बने जेसीआई के अध्यक्ष


जौनपुर। जेसीआई संस्था का चुनाव शहर स्थित एक होटल में चुनाव अधिकारी रत्नेश गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। इसमें राकेश जायसवाल अध्यक्ष और संतोष अग्रहरि को सर्वसम्मति से सचिव चुने गया। मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव को बधाई दी। इस अवसर पर पंकज सिन्हा, आलोक सेठ, राजेश अग्रहरि, नीरज श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि आदि मौजूद रहे।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

26/11 के शहीदों को दी गयी श्रद्घांजलि


जौनपुर। 26/11 को मुम्बई में हुये आतंकी हमले में मारे गये उन तमाम नागरिकों एवम् पुलिस कर्मियों को भारतीय जनता पार्टी के सभी ईकाईयों केपदाधिकारिक एक कार्यकर्ता काफी संख्या में रोडेज तिराहे पर पहुंचकर शहीदों को अपनी श्रंजलि मोमबत्ती जलाकर अर्पित की। जिसमें प्रमुख रूप से श्रम प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक काशी क्षेत्र सूर्य प्रकाश जायसवाल, दूर संचार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अमित श्रीवास्तव, डा0 राजवीर सिंह 'राजाÓ नगर महामंत्री भाजपा गौतम गुप्ता, विकास शर्मा नगर अध्यक्ष यू0मो0, अभिषेक सिंह, विनीत अग्रवाल, राजेन्द्र विश्वकर्मा राहुल मौर्या, सि(ार्थ सिंह टोनी विक्की जायसवाल, अंकित सिंह, भीम मौर्या, गौरव, यू0पी0 सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

मदरसे के भ्रष्टïाचार को उजागर

करने की मिली सजा


जौनपुर। जफराबाद थानान्र्तगत नासही जफराबाद में मदरसे में नि: शुल्क की जगह पर अवैध वसूली फर्जी डिग्री आदि के संबंध में आरटीआई द्वारा जानकारी मांगना अभिभावक को महंगा पड़ा। मदरसा प्रशासन द्वारा अध्ययनरत उसके दो बच्चों को विद्यालय से बाहर कर दिया। 
जिलाधिकारी के पास पहुंचकर गुहार लगाने के बाद मामला संज्ञान में आया। जानकारी के अनुसार मदरसा एमएच हुसैनियां और एनएच कान्वेट स्कूल  के संबंध में हौली गोला बाजार निवासी फखरे आलम ने अवैध वसूली की शिकायत के बाद दो लाख चौसठ हजार के रिकवरी आर्डर से क्षुब्ध मदरसा प्रशासन ने उसके बच्चों फिजा और फहीम को विद्यालय से बाहर का रास्ता दिखा दिया।  कक्षा चार और कक्षा एक के ये दोनों विद्यार्थी मदरसा प्रशासक इजहार  हुसैन ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए विद्यालय से निकाला साथ ही उन्हें समझ लेने की धमकी दी। डीएम को दिये गये शिकायती पत्र में  फखरे आलम ने कहा कि मदरसे से इस कदम से उसके बच्चों का साल खराब हो जायेगा। और वे शिक्षा से वंचित रह जायेंगे। शिकायती पत्र में उसने बच्चों के साथ न्याय करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बच्चों के साथ जिलाधिकारी पहुंचे  फकरे आलम ने जिलाधिकारी को अपनी फरियाद सुनाई।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
बहू विदाई कराने आये ससुर के साथ दुव्र्यवहार

  

जौनपुर। कानपुर के रावतपुर थाना कल्याणपुर निवासी तुफैल अहमद  ने जनपद के सरायख्वाजा थानान्र्तगत सिद्ïदीकपुर करंजाकला गांव में बहू के मायके में विदाई के लिए  आने पर अपने साथ दुव्र्यवहार की शिकायत की है। पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थना पत्र में तुफैल अहमद ने कहा कि अपने पुत्र अख् तर  अली की शादी उन्होंने गत 24 फरवरी 2014 को उपरोक्त गांव निवासी हमीद की पुत्री तरन्नुम से की थी। शादी के दो महीने पश्चात हमीद अपनी बेटी को ससम्मान जौनपुर लिवा लाये थे। परम्परानुसार उन्होंने सोने चांदी के जेवर जो स्त्रीधन के साथ उसे विदा किया था। लेकिन वापस विदाई के लिए उसके बहू के घर वाले लगातार बहाना बनाते रहे।  काफी पंचायत के बाद बारह नवंबर को वह अपने पुत्र के साथ जब अपनी बहू की विदाई कराने उसके घर पहुंचे तो हमीद व उसके पुत्र ने हम लोगों की न केवल बेइज्जती की बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया साथ ही दहेज के मामले में पूरे परिवार को जेल भेजवाने का भी भय दिखाया। 

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

भिड़न्त में डीसीएम चालक घायल

शाहगंज। ट्रक और डीसीएम की आमने सामने टक्कर हो जाने से डीसीएम चालक बुरी तरह से घायल हो गया। उसका इलाज शाहगंज के एक प्राइवेट चिकित्सालय में चल रहा है। विवरण के अनुसार आजमगढ़ जपनद के कटार फूलपुर गांव निवासी वीर बहादुर यादव 18साल पुत्र त्रिमुरारी यादव वह गुरूवार की सुबह शाहगंज से गैस सिलेंडर लेने के लिये गोरखपुर जा रहा था कि गोरखपुर के निकट जैसे पहुंचा तो सामने से आ रही ट्रक व डीसीएम की आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमें डीसीएम चालक वीर बहादुर बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसके जेब से किसी कागजात को निकाला और देखा कि उसमें घर का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। उसी नंबर के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे घायलावस्था में शाहगंज ले गये और इलाज के लिये एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया उसका इलाज चल रहा है। घायल का कथन है कि जिस ट्रक से टक्कर हुई थी उसका ड्राइवर मर चुका है।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

पांच लाख की लूट बना पुलिस के लिए सिरदर्द

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुहल्ला नईगंज में स्थित पेट्रोल पम्प के सामने मंगलवार शाम हौसला बुलंद बाईक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड ए
डीओ पंचायत पारसनाथ यादव जो एसडीएम के पिता  है उनसे बदमाशों ने पांच लाख  रूपये से भरा बैग  लूट लिया था। घटना के तुरंत बाद हरकत में आयी पुलिस ने बदमाशों की खोज करना शुरू कर दिया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने मामले का खुलासा करने के लिये  क्राइम ब्रांच की टीम व  जिले में अपने आपको दिग्गज  थानेदार समझने वाले बक् शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार श्रीवास्तव को खुलासे के लिये लगा दिया गया है।  थानाध्यक्ष बक् शा  द्वारा  बैंक आफ बड़ौदा जाकर  सीसी कैमरे की फुटेज लेकर उसकी  सीडी तैयार करायी जा रही है।  जिससे यह पता चल सके कि रूपया निकालते समय  पारसनाथ यादव  के साथ और कितने लोग थे।  इतना ही नहीं   पुलिस द्वारा तैयार  कराई गयी सीडी  कैसेट में यह भी देखा   जा रहा है कि बैंक से पैसा निकालते समय   बदमाश इनके पीछे तो नहीं लगा था।  फिलहाल थानाध्यक्ष गुरूवार को पूरे दिन इसी कार्य को करने के लिये  शहर में  बिता दिये।  दूसरी तरफ क्राइम ब्रांच की टीम के लोग जगह जगह अपराधियों की खोज कर रहे हैं।    


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

विधि दिवस पर आम जन को न्याय

सुलभ कराने पर हुई चर्चा


जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्रभारी जिला जज राधेश्याम की अध्यक्षता में 26 नवम्बर को सायं विधि दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन दीवानी न्यायालय में किया गया। अध्यक्ष/प्र0जिला जज ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को नि:शुल्क सहायता देने के लिए विधिक प्राधिकरण द्वारा सक्षम पैनल लायर्स एवं रिटेनर्स की नियुक्ति की गई है। विधि दिवस की महत्ता बताते हुए उन्होंने महिलाओं एवं बालकों के अधिकारों की विस्तृत व्याख्या की। प्रभारी सिविल जज अमित कुमार पाण्डेय ने घरेलू हिंसा पर विस्तार से व्याख्या करते हुए कहा कि 6 दिसम्बर 2014 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर होना चाहिए ताकि इसका उद्देश्य सफल हो सके। प्रीलिटीगेशन बेंच के डॉ0दिलीप कुमार सिंह ने पारिवारिक विवादों के कारण, निवारण की चर्चा करते हुए कहा कि देश में लंवित मुकदमों का निस्तारण परस्पर संधि द्वारा ही सम्भव है। मुकदमेंबाजी एक अन्तरहीन प्रक्रिया है जिसका कोई अंत नही है। यह दु:ख एवं विनाश का कारण है। उपस्थित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी विभिन्न विधिक विन्दुओं एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के परिपेक्ष्य में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर एन0बी0प्रसाद, अरविन्द मलिक, समरपाल सिंह, धीरेन्द्र कुमार सहित जजशिप के सभी न्यायिक अधिकारीगण,कर्मचारीगण, वादकारीगण तथा अधिवक्तागण शामिल रहे। उक्त जानकारी प्र0 सिविल जज अमित कुमार पाण्डेय ने दी है।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

टेलीफोन मेगा अदालत 6 दिसम्बर को

जौनपुर। दूरसंचार जिला प्रबन्धक ने जिले के समस्त उपभोक्ताओं कोअवगत कराया है कि 06 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक दूरसंचार जिला प्रबन्धक जौनपुर के कार्यालय में टेलीफोन राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया है जिसमें विवादित दूरभाष बिलों का निस्तारण किया जायेगा एवं पुरानी बिलों के बकाया पर नियमानुसार छूट दी जायेगी। उपभोक्तागण अपना शिकायती पत्र हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में 28 नवम्बर सायं 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। लिफाफे के ऊपर टेलीफोन राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत अवश्य लिखा होना चाहिए। उपभोक्ता अपने पास उपलब्ध समस्त मूल अभिलेख साथ में लेकर अदालत में उपस्थित होगे। जिन आवेदन पत्रों पर विचार हो चुका है उसपर पुन: विचार नही किया जायेगा।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

अवैध शराब प्रयोग के लिए जिलाधिकारी

ने किया जनपदवासियों को सचेत

जौनपुर। जिला मजिस्टे्रट सुहास एलवाई ने जनपदवासियों को सचेत किया है कि अवैध स्थानो/अड्डों से खरीदी गयी शराब में मिथाइल अलकोहल भी मिला हो सकता र्है जो घातक जहर है। इसकी बहुत थोड़ी मात्रा पीने से आदमी अन्धा हो सकता है और उसकी जान भी जा सकती है। सस्ते के चक्कर में जान न गवायें, जहरीली शराब पीने से बचें। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 में वैद्य शराब पाउच नही बिकती है। उन्होंने जनपदवासियों से आग्रह किया कि ऐसे किसी भी अवैध स्थानों,अड्डों ,व्यक्तियों की सूचना जनपद के हेल्पलाइन नम्बर 05452-260417 पर दे सकते है।
यदि किसी दुकानदार द्वारा अंकित मूल्य से अधिक मूल्य लिया जा रहा है तो इसकी सूचना भी मोबाइल नम्बर- 9454465613, 9454466182, 94544661839454466184, 9454466185,  9454465591 पर दे सकते है। 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
ठंड लगने से भट्ïठा मजदूर की मौत

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के शंकरीगंज में स्थित ईट भट्ïठे पर कार्य कर रहे एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार रामप्यारे पुत्र सुखदेव 40 साल निवासी लोहरा पोखरी थाना लतरीगंज जिला पलामू झारखंड वह उक्त भट्ïठे पर मजदूरी का काम करता है। वह रोज की भांति गुरूवार की सुबह ईट की पथाई करके बैठा था कि उसकी उसी समय अचानक ठंड लग गयी। उसकी हालत बिगडऩे लगी तो भट्ïठे पर कार्य कर रहे मजदूरों की काफी भीड़ एकत्रित हो गयी। मजदूरों की मदद से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत की जानकारी मिलते ही भट्ïठा मजदूरों ने अपना कार्यभार बंद कर दिया। परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया।
.
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

मानदेय दिए जाने की मांग

मडिय़ाहूं (जौनपुर)। मदरसा इस्लामिया कादीरिया ग्राम इस्लामपुर पसियाही खुर्द में सोमवार को प्रबंधक हमीदुल्लाह साहब की अध्यक्षता में बैठक हुई। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मो.उमैर अंसारी ने बताया कि एमएचआरडी की योजना में मदरसा शिक्षकों के बाद से उत्तर प्रदेश में काम करने वाले शिक्षामित्रों की सेवाओं को सरकार ने नियमित कर दिया, मगर उनसे पहले 1993 से काम करने वाले मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों को नियमित करना तो दूर उनको 25 माह का मानदेय ही नहीं दिया गया। मानदेय न मिलने के कारण मदरसा शिक्षकों का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। 
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

Wednesday, 26 November 2014

सार्क सम्मेलन में छलका 26 11 का दर्द


काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज से सार्क शिखर सम्मेलन शुरू हो गया। इस सम्मेलन में बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। सीमा पर पाकिस्तान द्वारा बार-बार सीजफायर के उल्लंघन और आतंकवाद पर ढीले रवैये से हाल के दिनों मे दोनों देशों के रिश्तों में आई तल्खी के सबूत साफ नजर आए। शरीफ और मोदी का हाथ मिलाना तो दूर, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में सबसे पहले सार्क सम्मेलन के शानदार आयोजन के लिए नेपाल का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि काठमांडू आकर खुश हूं। मै पहली बार सार्क सम्मेलन में हिस्सा ले रहा हूं। इसमें मैं एकता का नया उदय देख रहा हूं। अच्छा पड़ोसी मिले यह सभी की इच्छा होती है। इस काम में सार्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
मोदी ने सार्क देशों के बीच व्यापार बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि सदस्य देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिले। हमारे सामने एक जैसी चुनौतियां हैं। क्षेत्र के विकास का स्पीड काफी स्लो है। विकास की धीमी रफ्तार सही बात नही है। आज हमारे बीच सिर्फ 10 फीसद व्यापार होता है। आज एक पंजाब से दूसरे पंजाब में सामान भेजना मुश्किल भरा काम है। मोदी ने कहा कि सार्क में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की जरूरत है। सार्क देशों का विकास होना बहुत जरूरी है। इसके लिए एक दूसरे देश के बीच रेल और सड़क संपर्क होना जरूरी है। सार्क देशों को बिजली का उत्पादन बढ़ाना होगा। क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ाना होगा।
आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए मोदी ने कहा कि यह क्षेत्र की सबसे बड़ी और विकट समस्या है। उन्होंने कहा कि आज 26/11मुंबई हमले की बरसी है। इस आतंकी हमले का दर्द कभी खत्म होने वाला नहीं है। 26/11 के आतंकी हमले में मारे गए लोगों का दर्द आज भी ताजा है। उन्होंने कहा कि हमें एक दूसरे के नागरिकों की परवाह करनी होगी।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

फर्गुसन की हिंसा में बर्बाद हुआ

 भारतीयों का कारोबार


दिल्ली। अमेरिका के फर्गुसन में सोमवार रात से जारी नस्लीय हिंसा में भले ही कोई भारतीय हताहत नहीं हुआ है, लेकिन सबसे ज्यादा आर्थिक चपत उन्हीं को लगी है। अगस्त में अश्वेत किशोर माइकल ब्राउन को कथित तौर पर श्वेत पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारे जाने के बाद सेंट लुईस और आसपास के इलाके में जो तनाव पैदा हुआ हुआ, उसने भारतीय मूल के खुदरा किराना और प्रसाधन कारोबारियों की कमर तोड़कर रख दी है। फर्गुसन में भारतीयों की आबादी भले ही आधा प्रतिशत से कम है, लेकिन डिपार्टमेंटल स्टोर और होटल कारोबार में वे सबसे ज्यादा कामयाब हैं।
सेंट लुईस एशियन इंडियन बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष और फर्गुसन के बड़े होटल कारोबारी अनिल जी गोपाल के मुताबिक पिछले तीन महीने में सबसे ज्यादा नुकसान तो भारतीयों को हुआ है।
यहां ज्यादातर होटल के काउंटर और खुदरा प्रसाधन सामग्री के शोरूम में आपको कोई न कोई पटेल (भारतीय काउंटर ब्वाय का प्रचलित नाम) खड़ा दिख जाएगा। लेकिन, ब्राउन को गोली मारने की घटना और फिर सोमवार को फैसले के बाद जिस तरह हिंसा फैली है, उसके बाद दुकान खोलना तो दूर, संपत्ति बचाने की चुनौती है। नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (नापा) ने ओबामा प्रशासन से गुहार लगाई है कि फर्गुसन के साथ ही न्यूयार्क और लास एंजिल्स समेत जहां अश्वेतों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं, वहां भारतीयों की जान-माल की रक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
5 नक्सलियों ने किया सर्मपण,  टूट रहा है मनोबल

धमतरी। सीआरपीएफ, पुलिस बल और विशेष पुलिस बल के एक साथ लगातार सर्चिंग के चलते जिले के सरहदी इलाकों में अलर्ट रहने वाले नक्सलियों का अब मनोबल टूटने लगा है। यही कारण है कि अब नक्सली गतिविधियों में संलग्न लोग आत्मसर्मपण कर रहे हैं। धमतरी में पहली बार तीन महिला और दो पुरूष नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिन्हें अब अधिकारी शासन की नीति का फायदा दिलाने की तैयारी में हैं।
पुलिस कप्तान मनीष शर्मा और 211 वीं वाहिनी सीआरपीएफ के कमांडेट पुष्पेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से चर्चा करते हुए पत्रकारों को बताया कि सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल और विशेष पुलिस बल की संयुक्त पार्टी लगातार सर्चिंग कर रही है। धमतरी जिला नक्सलियों के दण्डकारण्य स्पेशल जोन राज्य का हिस्सा है इसके अलावा मैनपुर डिवीजन इसी राज्य में आता है।
 यही कारण है कि जिले के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियां जारी है। सीआरपीएफ के कमांडेट पुष्पेन्द्र सिंह की मानें तो सीआरपीएफ की उनकी कंपनियां धमतरी, गरियाबंद, उड़ीसा, कोण्डागांव इलाके में कार्यरत हैं। इस कारण सर्चिग का पैमाना बड़ा होता है। एसपी और कमांडेट ने बताया कि कोण्डागांव के सोनी सलाम 24 वर्ष, सोनी मरावी 24 वर्ष, सवड़ा उर्फ बावजी सलाम 60 वर्ष तथा कांकेर के उमड़ी नरेटी 24 वर्ष, बुद्धवन उर्फ बुद्धे मण्डावी ने उनके गुप्तचर सेवाकर्मियों के माध्यम से संपर्क साधा और नक्सली गतिविधियों से नाता तोड़कर आत्मसर्मपण करने की बात कही।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

कैरेट मीटर से जांचे मिनटों में अपने जेवरों की शुद्घता



जौनपुर। व्यवसाय के सर्वोच्च मापदंड को स्थापित करने और ग्राहकों को सोने एवं उसके आभूषणों की गुणवत्ता परखने वाले जर्मन निर्मित कैरेट मीटर मशीन का उद्ïघाटन बुधवार केे श्री विश्वनाथ प्रसाद छगनलाल सेठ ज्वेलर्स के शो रूम में हुआ। जिसमें नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 जर्मन निर्मित इस कैरेट मीटर की विशेषता बताते हुए प्रतिष्ठïान के अधिष्ठïाता विमल सेठ ने बताया कि यह कैरेट मीटर जनपद ही नहीं पूरे पूर्वांचल में पहली बार आम जनता के लिये उपलब्ध कराया गया है। इस मशीन द्वारा स्वर्ण आभूषणों को बिना गलाये या तोड़े उसकी गुणवत्ता मिनटों में पता की जा सकती है। उन्होंने यह सुविधा न केवल अपने यहां से खरीदारी करने वालें ग्राहकों के लिये नि: शुल्क उपलब्ध करायी है बल्कि जनसामान्य के लिये भी उपलब्ध रहेगी। श्री सेठ ने कहा कि कोई भी ग्राहक अपने पुराने या नये जेवर लाकर इसकी जांच करा सकता है। इस कैरेट मीटर की आवश्यकता बताते हुए उन्होंंने कहा कि व्यवसाय में पारदर्शिता लाना
इसका सार्थक उद्ïदेश्य है। लुभावने वादों के साथ स्वर्णाभूषण खरीदते समय ग्राहकों के हितों की रक्षा हो सके और व्यवसाय का सम्मान बचा रहे इसके लिये कैरेट मीटर की जनपद में मौजूदगी आवश्यक हो गयी थी।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

प्रतिबंधित मांस बताकर जब्त

करने पर तीखी प्रतिक्रिया

जौनपुर। कोतवाली पुलिस द्वारा मांस से लदे ट्रक को प्रतिबंधित मांस बताकर जब्त करने और नष्टï करने पर कुरैशी समाज में जबरदस्त प्रतिक्रिया हुयी है। बुधवार को समाज के लोगों ने एक जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस जुलूस का नेतृत्व आल इंडिया कुरैशी विचार मंच के राष्टï्रीय अध्यक्ष अबुशाद अहमद कर रहे थे।
जिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में पुलिस द्वारा अवैध वसूली के चक्कर में व्यवसाय के हितों को नुकसान पहुंचाने विधिक तरीके से ले जाये जा रहे मांस को रोकने एवं व्यापारियों को प्रताडि़त करने की जांच की मांग की गयी है।  सौंपे गये ज्ञापन में पुलिस और तथाकथित पत्रकारों द्वारा धनउगाही के साथ साथ गोवध पर शक्ति से प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की गयी है। पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने कहा कि कुरैशी समाज उसी मांस का व्यापार करता है जो कानूनन वैध है। इसअवसर पर मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष अनवारूल हक गुडडू, लाल मोहम्म, राईनी, बाढू कुरैशी, पप्पू कुरैशी, अली अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत


सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के कसियापुर गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बालिका की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी सुबाष गौतम की 13 वर्षीया पुत्री स्थानीय बाजार पट्ïटी नरेन्द्रपुर स्थित कोचिंग संस्थान से अपने विद्यालय तिलक स्मारक इंटर कालेज ईशापुर जा रही थी कि कसियापुर गांव के पास सड़क पर बने अवैध स्पीड ब्रेकर पर ही विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी थी। घटना स्थल पर आस पास के लोगोंकी भीड़ जुट गयी तथा छात्रा के बैग से कापी निकालकर उसका नाम पता देखा गया और घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दी गयी। स्थानीय लोगों द्वारा बालिका के उपचार हेतु सरकारी एम्बुलेंस सेवा 108 पर सम्पर्क किया गया लेकिन मौके पर वह सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी और घटनास्थल पर ही बालिका ने दम तोड़ दिया। सूचना पाते ही परिजन वहां पहुंच गये। परिजनों का करूण कं्रदन सुनकर वहां उपस्थित लोगों की आंखे नम हो गयी। मृतक बालिका गोल्डी कक्षा 6 की छात्रा थी। और उसके पिता कानपुर जनपद में स्थित इंटर कालेज में शिक्षक हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सरपतहां रमेश यादव हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सम्प्रति शासन के तुगलकी फरमान से विद्यार्थियों को काफी मुसीबतें झेलनी पड़ रही है। विद्यालय का परिवर्तित समय सारिणी ग्रामीणांचल के विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के अनुक्रम में पूर्णरूप से प्रतिकूल है। कोचिंग से विद्यालय तक की पढ़ाई को समायोजित करने में काफी मुश्किले हो रही है। दूसरी तरफ घटनास्थल पर स्थित अवैध स्पीड ब्रेकर मौत की दावत देता हुआ कई दुर्घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अवैध स्पीड ब्रेकर हटाने के संदर्भ में कई बार समाचारपत्र के माध्यम से लोक निर्माण विभाग को अवगत कराते हुए समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया लेकिन परिणाम शून्य ही रहा।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

आपूर्तित हैंडपंप के भुगतान में हिलाहवाली 
को लेकर शिकायत




जौनपुर। इलाहाबाद की एक फर्म द्वारा न्याय पंचायत मछलीशहर में तेरहवें वित्त आयोग से हैंडपम्प के सामानों की आपूर्ति का भुगतान  ेमें हीलाहवाली का आरोप नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल पर लगाते हुए जिलाधिकारी के यहां शिकायती पत्र सौंपा है। साईंनाथ इंटरनेशनल बमरौली इलाहाबाद की इस फर्म द्वारा जिलाधिकारी सुहास एलवाई को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि 25 नवंबर 2013 में आमंत्रित निविदा के आधार पर अध्यक्ष द्वारा दिये गये आदेश पर दस दिसम्बर 2013 को आदेशानुसार सामानों की आपूर्ति करायी गयी थी। उसी संदर्भ में बिल प्रस्तुत किया गया। नियमानुसार सामानों की जांच तकनीकी संस्थान के साथ साथ कंपनी निर्मित प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किये गये जिसमें  गुणवत्तापूर्ण पायी गयी जिसके सापेक्ष में 17 नवंबर को तैयार चेक देने में हीलाहवाली की जा रही है और 40 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है। उपरोक्त फर्म के प्रतिनिधि द्वारा जिलाधिकारी से मिलकर सौंपे गये ज्ञापन में मामले की जांच कराने और भुगतान करने की मांग की गयी है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
जेपी सीमेण्ट ने बनाया विक्री का रिकार्ड-एसकेपी गुप्ता

जौनपुर। जेपी सीमेण्ट द्वारा उत्सव होटल में 250 से अधिक विक्रेताओं एवं सह विक्रेताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंम कम्पनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेण्ट एसकेपी गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि कम्पनी बड़ी तेजी से सीमेण्ट डिवीजन का विस्तारीकरण कर रही है। जिसके अन्तर्गत उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड व आन्ध्र प्रदेश में प्लाण्ट से सीमेण्ट का उत्पादन कर रहे है एवं कम्पनी की उत्पादन क्षमता अब 350 टन हो गयी है। उन्होने बताया कि सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी एवं सर्वोत्तम ग्राहक सेवा को अपनी विक्री व्यवस्था का मूलमंत्र बनाकर जेपी सीमेण्ट भारतीय सीमेण्ट उद्योग में  सफलता के नित नये आयाम जोड़ रहा है। विगत 6 माह में जेपी सीमेण्ट ने उत्तर प्रदेश के बाजारों में जहां एक और सर्वाधिक विक्री का रिकार्ड कायम किया है वहीं दूसरी ओर विक्री में सबसे तेज ग्रोथ का नया रिकार्ड बनाया है। 6 माह में जहां उत्तर प्रदेश में बाकी सीमेण्ट कम्पनियों की विक्री में 6 से 7 प्रतिशत तक सीमित हो गयी वही जेपी सीमेण्ट ने बाकी समस्त सीमेण्ट कम्पनियों को पीछे छोड़ते हुए अपनी विक्री में  29 प्रतिशत ग्रोथ का नया रिकार्ड बनाया है। प्रदेश में कुल सीमेण्ट की खपत लगभग 20 लाख टन हो गयी है। जिसमें जेपी सीमेण्ट की भागीदारी पांच लाख यानि 25 प्रतिशत है। जेपी सीमेण्ट पूरे प्रदेश में अर्जित अपनी अपार लोक प्रियता के बल पर विक्री में सर्वाधिक वृद्धि करने वाली कम्पनी का गौरव प्राप्त किया है एवं उत्तर प्रदेश में विक्री का नित नये रिकार्ड बनाते हुए प्रथम स्थान पर कायम है। उन्होने कहा कि प्रगति की दिशा में सधे कदमों से आगे बढ़ते हुए कम्पनी को शायद रूकना मंजूर ही नहीं है। इसलिये 25 लाख टन क्षमता का एक और नया प्लाण्ट डाला में  उत्पादन को तैयार है। कम्पनी के रिजलन मैनेजर अनिल शुक्ला ने बताया कि कम्पनी अपने उत्पादों की गुणवत्ता, विविधता एवं सर्वोत्तम ग्राहक सेवा के चलते बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए है। इस अवसर पर स्थानीय विक्री अधिकारी रितेश सिंह, दमरान,  सन्तोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित



जौनपुर। राजा श्रीकृष्णदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में आइ0क्यू0ए0सी0  के तत्वाधान में ब्मसस द्वारा छात्राओं के मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 शिवप्रसाद ओझा व मुख्य अतिथि डॉ0 उदयपाल सिंह, प्राचार्य तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर रहें। डॉ0 सिंह  ने अपने सम्बोधन में कहा कि छात्राओं द्वारा ऐसी प्रतियोगिताएं महाविद्यालय में समय-समय पर होने चाहिए, जिससे छात्राओं के अन्दर छिपी प्रतिभा प्रकट हों तथा इससे महाविद्यालय में पठन-पाठन के साथ ऐसे क्रिया-कलाप छात्राओं के व्यक्तिव विकास एवं विभिन्न दक्षताओं में सहायक होते हैं। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ0 शिवप्रसाद ओझा ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं की सम्पूर्ण प्रतिभा का निखार किया जा रहा है। महाविद्यालय की ॅवउमदष्े  ब्मसस  द्वारा मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उसकी एक कड़ी है। महाविद्यालय छात्र/छात्राओं को उनके कौशल विकास हेतु पूरी सुविधा प्रदान की जा रही हैं। इसके लिए महाविद्यालय के आइ0क्यू0ए0सी0 टीम निरन्तर प्रगतिशील है। रंगोली प्रातियोगिता में महविद्यालय के समस्त संकायो से कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया व मेंहदी प्रतियोगिता में 25 छात्राओंं ने भाग लिया। ॅवउमदष्े  ब्मसस  की संयोजिका डॉ0 ज्योत्सना श्रीवास्तव, डॉ0 सुनीता गुप्ता व डॉ0 सुधा सिंह ने अपने टीम के साथ प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

Monday, 24 November 2014

भारत- बांग्लादेश पर कभी  भी बरप सकता है कहर

ब्रह्मपुत्र पर चीन का बांध तैयार,

 बढ़ा आपदा का खतरा!

पेइचिंग। चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध तैयार कर भारत की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चीन ने घोषणा की है कि जलविद्युत परियोजना के लिए ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने का काम पूरा हो चुका है और बिजली उत्पादन भी आंशिक रूप से शुरू हो गया है। भारत और बांग्लादेश की चिंताओं का बढ़ाने वाली यारलुंग जांगमु परियोजना तिब्बती क्षेत्र में है। इस परियोजना से भारत और बांग्लादेश, दोनों ही देशों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं का खतरा है। बांध से भारत और बांग्लादेश में इस नदी का जल प्रवाह भी बाधित हो सकता है। भारत में यह चिंता भी बढ़ी है कि संघर्ष की स्थिति में चीन अधिक मात्रा में पानी छोड़ सकता है, जिससे देश में बाढ़ का गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। दुनिया की छत कहे जाने वाले तिब्बत में समुद्र तल से 3,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जांगमु जल विद्युत स्टेशन में बिजली उत्पादन रविवार को शुरू हुआह्यह्य। इस प्रथम इकाई पर डेढ़ अरब डॉलर खर्च का अनुमान है। अन्य पांच ईकाइयां अगले साल पूरी होनी है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक चीन में यारलुंग जांगपो नाम से जाने जानी वाली इस नदी पर स्थित इस बड़ी परियोजना की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 5,10,000 किलोवाट होगी। इसे सालाना 2.5 अरब किलोवाट बिजली उत्पादन पैदा करने के लिए डिजाइन किया गया है।
 



एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
पीयू में संगम 2014 का आयोजन

मिस्टर राज श्रीवास्तव और मिस फ्रे शर आरूषी श्रीवास्तव

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पुर्वांचल विश्वविद्यालय के कैम्पस में संचालित उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान के छात्रों द्वारा 2014 संगम का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के डॉ0वी0के0 सिंह थे। उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षण के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागेदारी करने की जरूरत है। इससे व्यक्तिगत का विकास होता है। उक्त अवसर पर समन्वयक इंजी0 रजनीश भाष्कर सहित अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे। छात्रों द्वारा आयोजित इसक कार्यक्रमें में सीनियर छात्रों ने अपने जूनियर छात्रों को फ्रेसर पार्टी दिया गये। अन्त में मिस्टर और मिस फ्रेशर 2013 के आदर्श कुमार और ऐशवर्या अशोक ने मिस्टर और मिस परफेक्शनेस्ट में वैभव और रूची, मिस्टर और मिस परनासल्टी में सौरभ और सैल्सी बानो तथा मिस्टर और मिस फ्रेशर में राज श्रीवास्तव और आरूषी श्रीवास्तव चुने गये। कार्यक्रम में सीनियर छात्रों में निखिल मिश्रा, अभिषेक सिंह, रिषभ यादव, रजत जायसवाल, रविन्द्र मौर्य, हिमांशु तिवारी, विवेक पाठक, मुकेश तिवारी, आशुतोष चौधरी, अनूप ंिसह, निधि धानुका, पारूल पाण्डेय, शालिनी गुप्ता, स्नेहलता इत्यादि छात्र/छात्राए मौजूद थे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

ग्रामीण किशोरियों में स्वच्छता जागरूकता

व प्रबंधन के प्रयास


जौनपुर। जनपद में वात्सल्य संस्था द्वारा गरिमा परियोजना का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 10 से 19 वर्ष की किशोरियों को मासिक स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूक करने व इस दौरान साफ सफाई के बारे में व्यवहार परिवर्तन हेतु कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना में गांव स्तर पर किशोरियों व उनकी माताओं का समूह बनाया जा चुका है जिसमें किशोरियों के समूह का मानीटर चुना जा चुका है।  जिसको तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे माहवारी स्वच्छता प्रबंधन और इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारीदी जा रही है जो गांव में जाकर अन्य सभी लड़कियों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है जो गांव में जाकर अन्य सभी लड़कियों को इसके बारे में जानकारी देगी और उनके अंदर व्यवहार परिवर्तन करने की कोशिश करेगी। इस प्रशिक्षण में लड़कियों को बातचीत व संचार के कौशल के बारे में भी जानकारी दी गयी।  प्रशिक्षण वात्सल्य संस्था लखनऊ और यूनिसेफ की सहयोग से दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में खुटहन ब्लाक के लोगों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान वात्सल्य संस्था की कार्यकत्री प्रिया वर्मा, कुसुम सिंह, परियोजना प्रबंधन मो. असलम मौजूद रहे।
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

इमाम हुसैन की कुर्बानी ने मानवीय मूल्यों

के महत्व को बढ़ा दिया : महमूदुल

जौनपुर। कर्बला की मार्मिक घटना से मानवीय मूल्यों का महत्व बढ़ता है। मौलाना महमूदुल हसन ने शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित करने हेतु उर्दू बाजार स्थित अहसन मेमोरियल सनबीम स्कूल में मजलिस का आयोजन किया गया जिसमें महमूदुल हसन खां ने मजलिस को सम्बोधित करते हुए कर्बला की मार्मिक घटना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी ने मानवीय मूल्यों के महत्व को बढ़ा दिया है। उन्होंने इंसानियत को जिस मुकाम तक पहुंचाया उसे कयामत तक भुलाया नहीं जा सकता है। मजलिस में डा. एबाद अली ने सोजखानी की शायरो ने भी अपने कलाम प्रस्तुत किया।
इस मौके पर डा. शमीम हैदर, नजमुल हसन, दावर, एएम डेजी, मो. इरशाद, हाशिम खां, हाजी समीर, मुस्तफा शमसी, मो. परवेज कुरैशी, तलिब रजा, नासिर रजा आदि लोग उपस्थित रहे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

जनपद में मिलेगी नई जिला जेल

ह्नशासन के पत्र के बाद शुरू हुई कवायद  ह्नपहले भी हो चुके हैं कई असफल प्रयास

जौनपुर। जनपद में नई जिला जेल के निर्माण की फिर चर्चा शुरू हो गयी है। अपर पुलिस महानिदेशक कारागार आरआर भटनागर के पत्र के बाद एक बार फिर जिला जेल की जमीन खोजने की कवायद शीघ्र ही शुरू हो जायेगा। पिछले दिनों सूबे के नवसृजित जनपदों समेत जहां नई जेलेें बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है उनमें जनपद का नाम भी शामिल है।
नवसृजित जनपदों में जेल नहीं होने के कारण यहां के अपराधियों को पुराने जनपद की जेलों में ही रखा जाता है। अब शासन द्वारा नवसृजित सभी जिलों में नई जेलें बनाने की कवायद में जुट गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कारागार) आरआर भटनागर ने सभी जिलों को पत्र भेजकर नई जिलों के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर उसका स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इन जनपदों में बनेंगी नई जेलें :जौनपुर, शामली, हापुड़, बागपत, अमरोहा, चंदौली, हाथरस, कुशीनगर, ओरैया, महोबा, संतरविदास नगर, संभल, अमेठी, शाहजहांपुर, बदायूं, वाराणसी, सोनभद्र, संतकबीरनगर। जनपद की जिला जेल अंग्रेजों के समय की बनी हुयी है। वृहद क्षेत्र में फैली यह जेल सुरक्षा की दृष्टिï से काफी संवेदनशील है। कई आतंकवादियों समेत दुर्दांत अपराधियों के कारण इस जेल को विशेष सुरक्षा चाहिये। लेकिन स्थापित स्थान के कारण वह सुरक्षा संभव नहीं दिख रही है। कई बार  कैदियों पर और जेल के समीप खूनी आपराधिक वारदातों ने इसे और संवेदनशील बना दिया है। व्यवस्था को लेकर कैदियों का किया गया हंगामा भी नई जेल की जरूरत की तरफ इंगित करता है।
 लेकिन जब पिछली बार जेल की जमीन की खोज की कवायद शुरू हुई थी तो काफी मशक्कत के बाद भी जिला जेल के लिए भूमि जिला प्रशासन उपलब्ध नहीं करा पाया गया। तत्तकालीन जिलाधिकारी अनुराग यादव ने शासन को जनपद की कई नजदीकी ग्रामीण भूमि का मसौदा भी भेजा था लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण न तो जिला जेल को नई जमीन मिली और न ही यह पुरानी जेल स्थानान्तरित हो पायी। शासन द्वारा एक बार फिर नई जेल के निर्माण में रूचि दिखाने के कारण एक नई कवायद फिर शुरू होगी। जिला जेल की जमीन खोजने के लिये।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
स्पॉट फिक्सिंग खेल को तबाह कर रहा है: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली।  स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले पर मुद्गल कमेटी की रिपोर्ट पर सुनवाई करते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि फिक्सिंग जैसी घटना से भरोसा टूटता है। कोर्ट ने आईपीएल में एन श्रीनिवासन के होने पर कहा कि आईपीएल में श्रीनिवासन का हिस्सेदार होना अजीब बात है। वह बीसीसाईए के अध्यक्ष भी हैं और आईपीएल के हिस्सेदार भी। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि बीसीसीआई खेल को तबाह कर रहा है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा