संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
नामजद चार में से पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
सिकरारा। स्थानीय थानान्र्तगत मेहदी गांव निवासी संजय यादव की 22 वर्षीया पत्नी संगीता यादव की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गयी। संगीता यादव के मायके वालों ने स्थानीय पुलिस में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराते हुए उसके सास ससुर व पति समेत चार लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार संगीता यादव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह जल गयी। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। संगीता के परिजनों का कहना है कि खाना बनाते समय सरिता के कपड़ों में आग लग गयी। जबकि मायके वालों द्वारा दहेज के लिये संगीता को जलाकर मार डालने के आरोप की तहरीर मिलने पर स्थानीय पुलिस ने पति संजय और ससुर रामजीत को गिरफ्तार कर लिया। संगीता का मायका मछलीशहर थानान्र्तगत हिठुआ खुर्द गांव में है। उसका विवाह संजय यादव पुत्र रामजीत के साथ हुआ था। मायके वालों का कहना था कि विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिये प्रताडि़त किया जाता था। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गये। और उन्होंंने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण ओपी पांडेय, और सीओ सदर अभिषेक सिंह ने भी मौके का मुआइना किया और अधीनस्थों को त्वरित कार्यवाही की आदेश दिया।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
No comments:
Post a Comment