विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Thursday, 27 November 2014

ठंड लगने से भट्ïठा मजदूर की मौत

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के शंकरीगंज में स्थित ईट भट्ïठे पर कार्य कर रहे एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार रामप्यारे पुत्र सुखदेव 40 साल निवासी लोहरा पोखरी थाना लतरीगंज जिला पलामू झारखंड वह उक्त भट्ïठे पर मजदूरी का काम करता है। वह रोज की भांति गुरूवार की सुबह ईट की पथाई करके बैठा था कि उसकी उसी समय अचानक ठंड लग गयी। उसकी हालत बिगडऩे लगी तो भट्ïठे पर कार्य कर रहे मजदूरों की काफी भीड़ एकत्रित हो गयी। मजदूरों की मदद से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत की जानकारी मिलते ही भट्ïठा मजदूरों ने अपना कार्यभार बंद कर दिया। परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया।
.
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

मानदेय दिए जाने की मांग

मडिय़ाहूं (जौनपुर)। मदरसा इस्लामिया कादीरिया ग्राम इस्लामपुर पसियाही खुर्द में सोमवार को प्रबंधक हमीदुल्लाह साहब की अध्यक्षता में बैठक हुई। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मो.उमैर अंसारी ने बताया कि एमएचआरडी की योजना में मदरसा शिक्षकों के बाद से उत्तर प्रदेश में काम करने वाले शिक्षामित्रों की सेवाओं को सरकार ने नियमित कर दिया, मगर उनसे पहले 1993 से काम करने वाले मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों को नियमित करना तो दूर उनको 25 माह का मानदेय ही नहीं दिया गया। मानदेय न मिलने के कारण मदरसा शिक्षकों का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। 
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

Wednesday, 26 November 2014

सार्क सम्मेलन में छलका 26 11 का दर्द


काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज से सार्क शिखर सम्मेलन शुरू हो गया। इस सम्मेलन में बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। सीमा पर पाकिस्तान द्वारा बार-बार सीजफायर के उल्लंघन और आतंकवाद पर ढीले रवैये से हाल के दिनों मे दोनों देशों के रिश्तों में आई तल्खी के सबूत साफ नजर आए। शरीफ और मोदी का हाथ मिलाना तो दूर, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में सबसे पहले सार्क सम्मेलन के शानदार आयोजन के लिए नेपाल का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि काठमांडू आकर खुश हूं। मै पहली बार सार्क सम्मेलन में हिस्सा ले रहा हूं। इसमें मैं एकता का नया उदय देख रहा हूं। अच्छा पड़ोसी मिले यह सभी की इच्छा होती है। इस काम में सार्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
मोदी ने सार्क देशों के बीच व्यापार बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि सदस्य देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिले। हमारे सामने एक जैसी चुनौतियां हैं। क्षेत्र के विकास का स्पीड काफी स्लो है। विकास की धीमी रफ्तार सही बात नही है। आज हमारे बीच सिर्फ 10 फीसद व्यापार होता है। आज एक पंजाब से दूसरे पंजाब में सामान भेजना मुश्किल भरा काम है। मोदी ने कहा कि सार्क में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की जरूरत है। सार्क देशों का विकास होना बहुत जरूरी है। इसके लिए एक दूसरे देश के बीच रेल और सड़क संपर्क होना जरूरी है। सार्क देशों को बिजली का उत्पादन बढ़ाना होगा। क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ाना होगा।
आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए मोदी ने कहा कि यह क्षेत्र की सबसे बड़ी और विकट समस्या है। उन्होंने कहा कि आज 26/11मुंबई हमले की बरसी है। इस आतंकी हमले का दर्द कभी खत्म होने वाला नहीं है। 26/11 के आतंकी हमले में मारे गए लोगों का दर्द आज भी ताजा है। उन्होंने कहा कि हमें एक दूसरे के नागरिकों की परवाह करनी होगी।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

फर्गुसन की हिंसा में बर्बाद हुआ

 भारतीयों का कारोबार


दिल्ली। अमेरिका के फर्गुसन में सोमवार रात से जारी नस्लीय हिंसा में भले ही कोई भारतीय हताहत नहीं हुआ है, लेकिन सबसे ज्यादा आर्थिक चपत उन्हीं को लगी है। अगस्त में अश्वेत किशोर माइकल ब्राउन को कथित तौर पर श्वेत पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारे जाने के बाद सेंट लुईस और आसपास के इलाके में जो तनाव पैदा हुआ हुआ, उसने भारतीय मूल के खुदरा किराना और प्रसाधन कारोबारियों की कमर तोड़कर रख दी है। फर्गुसन में भारतीयों की आबादी भले ही आधा प्रतिशत से कम है, लेकिन डिपार्टमेंटल स्टोर और होटल कारोबार में वे सबसे ज्यादा कामयाब हैं।
सेंट लुईस एशियन इंडियन बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष और फर्गुसन के बड़े होटल कारोबारी अनिल जी गोपाल के मुताबिक पिछले तीन महीने में सबसे ज्यादा नुकसान तो भारतीयों को हुआ है।
यहां ज्यादातर होटल के काउंटर और खुदरा प्रसाधन सामग्री के शोरूम में आपको कोई न कोई पटेल (भारतीय काउंटर ब्वाय का प्रचलित नाम) खड़ा दिख जाएगा। लेकिन, ब्राउन को गोली मारने की घटना और फिर सोमवार को फैसले के बाद जिस तरह हिंसा फैली है, उसके बाद दुकान खोलना तो दूर, संपत्ति बचाने की चुनौती है। नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (नापा) ने ओबामा प्रशासन से गुहार लगाई है कि फर्गुसन के साथ ही न्यूयार्क और लास एंजिल्स समेत जहां अश्वेतों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं, वहां भारतीयों की जान-माल की रक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
5 नक्सलियों ने किया सर्मपण,  टूट रहा है मनोबल

धमतरी। सीआरपीएफ, पुलिस बल और विशेष पुलिस बल के एक साथ लगातार सर्चिंग के चलते जिले के सरहदी इलाकों में अलर्ट रहने वाले नक्सलियों का अब मनोबल टूटने लगा है। यही कारण है कि अब नक्सली गतिविधियों में संलग्न लोग आत्मसर्मपण कर रहे हैं। धमतरी में पहली बार तीन महिला और दो पुरूष नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिन्हें अब अधिकारी शासन की नीति का फायदा दिलाने की तैयारी में हैं।
पुलिस कप्तान मनीष शर्मा और 211 वीं वाहिनी सीआरपीएफ के कमांडेट पुष्पेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से चर्चा करते हुए पत्रकारों को बताया कि सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल और विशेष पुलिस बल की संयुक्त पार्टी लगातार सर्चिंग कर रही है। धमतरी जिला नक्सलियों के दण्डकारण्य स्पेशल जोन राज्य का हिस्सा है इसके अलावा मैनपुर डिवीजन इसी राज्य में आता है।
 यही कारण है कि जिले के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियां जारी है। सीआरपीएफ के कमांडेट पुष्पेन्द्र सिंह की मानें तो सीआरपीएफ की उनकी कंपनियां धमतरी, गरियाबंद, उड़ीसा, कोण्डागांव इलाके में कार्यरत हैं। इस कारण सर्चिग का पैमाना बड़ा होता है। एसपी और कमांडेट ने बताया कि कोण्डागांव के सोनी सलाम 24 वर्ष, सोनी मरावी 24 वर्ष, सवड़ा उर्फ बावजी सलाम 60 वर्ष तथा कांकेर के उमड़ी नरेटी 24 वर्ष, बुद्धवन उर्फ बुद्धे मण्डावी ने उनके गुप्तचर सेवाकर्मियों के माध्यम से संपर्क साधा और नक्सली गतिविधियों से नाता तोड़कर आत्मसर्मपण करने की बात कही।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

कैरेट मीटर से जांचे मिनटों में अपने जेवरों की शुद्घता



जौनपुर। व्यवसाय के सर्वोच्च मापदंड को स्थापित करने और ग्राहकों को सोने एवं उसके आभूषणों की गुणवत्ता परखने वाले जर्मन निर्मित कैरेट मीटर मशीन का उद्ïघाटन बुधवार केे श्री विश्वनाथ प्रसाद छगनलाल सेठ ज्वेलर्स के शो रूम में हुआ। जिसमें नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 जर्मन निर्मित इस कैरेट मीटर की विशेषता बताते हुए प्रतिष्ठïान के अधिष्ठïाता विमल सेठ ने बताया कि यह कैरेट मीटर जनपद ही नहीं पूरे पूर्वांचल में पहली बार आम जनता के लिये उपलब्ध कराया गया है। इस मशीन द्वारा स्वर्ण आभूषणों को बिना गलाये या तोड़े उसकी गुणवत्ता मिनटों में पता की जा सकती है। उन्होंने यह सुविधा न केवल अपने यहां से खरीदारी करने वालें ग्राहकों के लिये नि: शुल्क उपलब्ध करायी है बल्कि जनसामान्य के लिये भी उपलब्ध रहेगी। श्री सेठ ने कहा कि कोई भी ग्राहक अपने पुराने या नये जेवर लाकर इसकी जांच करा सकता है। इस कैरेट मीटर की आवश्यकता बताते हुए उन्होंंने कहा कि व्यवसाय में पारदर्शिता लाना
इसका सार्थक उद्ïदेश्य है। लुभावने वादों के साथ स्वर्णाभूषण खरीदते समय ग्राहकों के हितों की रक्षा हो सके और व्यवसाय का सम्मान बचा रहे इसके लिये कैरेट मीटर की जनपद में मौजूदगी आवश्यक हो गयी थी।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

प्रतिबंधित मांस बताकर जब्त

करने पर तीखी प्रतिक्रिया

जौनपुर। कोतवाली पुलिस द्वारा मांस से लदे ट्रक को प्रतिबंधित मांस बताकर जब्त करने और नष्टï करने पर कुरैशी समाज में जबरदस्त प्रतिक्रिया हुयी है। बुधवार को समाज के लोगों ने एक जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस जुलूस का नेतृत्व आल इंडिया कुरैशी विचार मंच के राष्टï्रीय अध्यक्ष अबुशाद अहमद कर रहे थे।
जिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में पुलिस द्वारा अवैध वसूली के चक्कर में व्यवसाय के हितों को नुकसान पहुंचाने विधिक तरीके से ले जाये जा रहे मांस को रोकने एवं व्यापारियों को प्रताडि़त करने की जांच की मांग की गयी है।  सौंपे गये ज्ञापन में पुलिस और तथाकथित पत्रकारों द्वारा धनउगाही के साथ साथ गोवध पर शक्ति से प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की गयी है। पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने कहा कि कुरैशी समाज उसी मांस का व्यापार करता है जो कानूनन वैध है। इसअवसर पर मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष अनवारूल हक गुडडू, लाल मोहम्म, राईनी, बाढू कुरैशी, पप्पू कुरैशी, अली अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत


सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के कसियापुर गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बालिका की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी सुबाष गौतम की 13 वर्षीया पुत्री स्थानीय बाजार पट्ïटी नरेन्द्रपुर स्थित कोचिंग संस्थान से अपने विद्यालय तिलक स्मारक इंटर कालेज ईशापुर जा रही थी कि कसियापुर गांव के पास सड़क पर बने अवैध स्पीड ब्रेकर पर ही विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी थी। घटना स्थल पर आस पास के लोगोंकी भीड़ जुट गयी तथा छात्रा के बैग से कापी निकालकर उसका नाम पता देखा गया और घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दी गयी। स्थानीय लोगों द्वारा बालिका के उपचार हेतु सरकारी एम्बुलेंस सेवा 108 पर सम्पर्क किया गया लेकिन मौके पर वह सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी और घटनास्थल पर ही बालिका ने दम तोड़ दिया। सूचना पाते ही परिजन वहां पहुंच गये। परिजनों का करूण कं्रदन सुनकर वहां उपस्थित लोगों की आंखे नम हो गयी। मृतक बालिका गोल्डी कक्षा 6 की छात्रा थी। और उसके पिता कानपुर जनपद में स्थित इंटर कालेज में शिक्षक हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सरपतहां रमेश यादव हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सम्प्रति शासन के तुगलकी फरमान से विद्यार्थियों को काफी मुसीबतें झेलनी पड़ रही है। विद्यालय का परिवर्तित समय सारिणी ग्रामीणांचल के विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के अनुक्रम में पूर्णरूप से प्रतिकूल है। कोचिंग से विद्यालय तक की पढ़ाई को समायोजित करने में काफी मुश्किले हो रही है। दूसरी तरफ घटनास्थल पर स्थित अवैध स्पीड ब्रेकर मौत की दावत देता हुआ कई दुर्घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अवैध स्पीड ब्रेकर हटाने के संदर्भ में कई बार समाचारपत्र के माध्यम से लोक निर्माण विभाग को अवगत कराते हुए समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया लेकिन परिणाम शून्य ही रहा।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

आपूर्तित हैंडपंप के भुगतान में हिलाहवाली 
को लेकर शिकायत




जौनपुर। इलाहाबाद की एक फर्म द्वारा न्याय पंचायत मछलीशहर में तेरहवें वित्त आयोग से हैंडपम्प के सामानों की आपूर्ति का भुगतान  ेमें हीलाहवाली का आरोप नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल पर लगाते हुए जिलाधिकारी के यहां शिकायती पत्र सौंपा है। साईंनाथ इंटरनेशनल बमरौली इलाहाबाद की इस फर्म द्वारा जिलाधिकारी सुहास एलवाई को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि 25 नवंबर 2013 में आमंत्रित निविदा के आधार पर अध्यक्ष द्वारा दिये गये आदेश पर दस दिसम्बर 2013 को आदेशानुसार सामानों की आपूर्ति करायी गयी थी। उसी संदर्भ में बिल प्रस्तुत किया गया। नियमानुसार सामानों की जांच तकनीकी संस्थान के साथ साथ कंपनी निर्मित प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किये गये जिसमें  गुणवत्तापूर्ण पायी गयी जिसके सापेक्ष में 17 नवंबर को तैयार चेक देने में हीलाहवाली की जा रही है और 40 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है। उपरोक्त फर्म के प्रतिनिधि द्वारा जिलाधिकारी से मिलकर सौंपे गये ज्ञापन में मामले की जांच कराने और भुगतान करने की मांग की गयी है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
जेपी सीमेण्ट ने बनाया विक्री का रिकार्ड-एसकेपी गुप्ता

जौनपुर। जेपी सीमेण्ट द्वारा उत्सव होटल में 250 से अधिक विक्रेताओं एवं सह विक्रेताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंम कम्पनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेण्ट एसकेपी गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि कम्पनी बड़ी तेजी से सीमेण्ट डिवीजन का विस्तारीकरण कर रही है। जिसके अन्तर्गत उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड व आन्ध्र प्रदेश में प्लाण्ट से सीमेण्ट का उत्पादन कर रहे है एवं कम्पनी की उत्पादन क्षमता अब 350 टन हो गयी है। उन्होने बताया कि सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी एवं सर्वोत्तम ग्राहक सेवा को अपनी विक्री व्यवस्था का मूलमंत्र बनाकर जेपी सीमेण्ट भारतीय सीमेण्ट उद्योग में  सफलता के नित नये आयाम जोड़ रहा है। विगत 6 माह में जेपी सीमेण्ट ने उत्तर प्रदेश के बाजारों में जहां एक और सर्वाधिक विक्री का रिकार्ड कायम किया है वहीं दूसरी ओर विक्री में सबसे तेज ग्रोथ का नया रिकार्ड बनाया है। 6 माह में जहां उत्तर प्रदेश में बाकी सीमेण्ट कम्पनियों की विक्री में 6 से 7 प्रतिशत तक सीमित हो गयी वही जेपी सीमेण्ट ने बाकी समस्त सीमेण्ट कम्पनियों को पीछे छोड़ते हुए अपनी विक्री में  29 प्रतिशत ग्रोथ का नया रिकार्ड बनाया है। प्रदेश में कुल सीमेण्ट की खपत लगभग 20 लाख टन हो गयी है। जिसमें जेपी सीमेण्ट की भागीदारी पांच लाख यानि 25 प्रतिशत है। जेपी सीमेण्ट पूरे प्रदेश में अर्जित अपनी अपार लोक प्रियता के बल पर विक्री में सर्वाधिक वृद्धि करने वाली कम्पनी का गौरव प्राप्त किया है एवं उत्तर प्रदेश में विक्री का नित नये रिकार्ड बनाते हुए प्रथम स्थान पर कायम है। उन्होने कहा कि प्रगति की दिशा में सधे कदमों से आगे बढ़ते हुए कम्पनी को शायद रूकना मंजूर ही नहीं है। इसलिये 25 लाख टन क्षमता का एक और नया प्लाण्ट डाला में  उत्पादन को तैयार है। कम्पनी के रिजलन मैनेजर अनिल शुक्ला ने बताया कि कम्पनी अपने उत्पादों की गुणवत्ता, विविधता एवं सर्वोत्तम ग्राहक सेवा के चलते बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए है। इस अवसर पर स्थानीय विक्री अधिकारी रितेश सिंह, दमरान,  सन्तोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित



जौनपुर। राजा श्रीकृष्णदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में आइ0क्यू0ए0सी0  के तत्वाधान में ब्मसस द्वारा छात्राओं के मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 शिवप्रसाद ओझा व मुख्य अतिथि डॉ0 उदयपाल सिंह, प्राचार्य तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर रहें। डॉ0 सिंह  ने अपने सम्बोधन में कहा कि छात्राओं द्वारा ऐसी प्रतियोगिताएं महाविद्यालय में समय-समय पर होने चाहिए, जिससे छात्राओं के अन्दर छिपी प्रतिभा प्रकट हों तथा इससे महाविद्यालय में पठन-पाठन के साथ ऐसे क्रिया-कलाप छात्राओं के व्यक्तिव विकास एवं विभिन्न दक्षताओं में सहायक होते हैं। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ0 शिवप्रसाद ओझा ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं की सम्पूर्ण प्रतिभा का निखार किया जा रहा है। महाविद्यालय की ॅवउमदष्े  ब्मसस  द्वारा मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उसकी एक कड़ी है। महाविद्यालय छात्र/छात्राओं को उनके कौशल विकास हेतु पूरी सुविधा प्रदान की जा रही हैं। इसके लिए महाविद्यालय के आइ0क्यू0ए0सी0 टीम निरन्तर प्रगतिशील है। रंगोली प्रातियोगिता में महविद्यालय के समस्त संकायो से कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया व मेंहदी प्रतियोगिता में 25 छात्राओंं ने भाग लिया। ॅवउमदष्े  ब्मसस  की संयोजिका डॉ0 ज्योत्सना श्रीवास्तव, डॉ0 सुनीता गुप्ता व डॉ0 सुधा सिंह ने अपने टीम के साथ प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

Monday, 24 November 2014

भारत- बांग्लादेश पर कभी  भी बरप सकता है कहर

ब्रह्मपुत्र पर चीन का बांध तैयार,

 बढ़ा आपदा का खतरा!

पेइचिंग। चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध तैयार कर भारत की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चीन ने घोषणा की है कि जलविद्युत परियोजना के लिए ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने का काम पूरा हो चुका है और बिजली उत्पादन भी आंशिक रूप से शुरू हो गया है। भारत और बांग्लादेश की चिंताओं का बढ़ाने वाली यारलुंग जांगमु परियोजना तिब्बती क्षेत्र में है। इस परियोजना से भारत और बांग्लादेश, दोनों ही देशों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं का खतरा है। बांध से भारत और बांग्लादेश में इस नदी का जल प्रवाह भी बाधित हो सकता है। भारत में यह चिंता भी बढ़ी है कि संघर्ष की स्थिति में चीन अधिक मात्रा में पानी छोड़ सकता है, जिससे देश में बाढ़ का गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। दुनिया की छत कहे जाने वाले तिब्बत में समुद्र तल से 3,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जांगमु जल विद्युत स्टेशन में बिजली उत्पादन रविवार को शुरू हुआह्यह्य। इस प्रथम इकाई पर डेढ़ अरब डॉलर खर्च का अनुमान है। अन्य पांच ईकाइयां अगले साल पूरी होनी है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक चीन में यारलुंग जांगपो नाम से जाने जानी वाली इस नदी पर स्थित इस बड़ी परियोजना की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 5,10,000 किलोवाट होगी। इसे सालाना 2.5 अरब किलोवाट बिजली उत्पादन पैदा करने के लिए डिजाइन किया गया है।
 



एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
पीयू में संगम 2014 का आयोजन

मिस्टर राज श्रीवास्तव और मिस फ्रे शर आरूषी श्रीवास्तव

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पुर्वांचल विश्वविद्यालय के कैम्पस में संचालित उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान के छात्रों द्वारा 2014 संगम का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के डॉ0वी0के0 सिंह थे। उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षण के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागेदारी करने की जरूरत है। इससे व्यक्तिगत का विकास होता है। उक्त अवसर पर समन्वयक इंजी0 रजनीश भाष्कर सहित अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे। छात्रों द्वारा आयोजित इसक कार्यक्रमें में सीनियर छात्रों ने अपने जूनियर छात्रों को फ्रेसर पार्टी दिया गये। अन्त में मिस्टर और मिस फ्रेशर 2013 के आदर्श कुमार और ऐशवर्या अशोक ने मिस्टर और मिस परफेक्शनेस्ट में वैभव और रूची, मिस्टर और मिस परनासल्टी में सौरभ और सैल्सी बानो तथा मिस्टर और मिस फ्रेशर में राज श्रीवास्तव और आरूषी श्रीवास्तव चुने गये। कार्यक्रम में सीनियर छात्रों में निखिल मिश्रा, अभिषेक सिंह, रिषभ यादव, रजत जायसवाल, रविन्द्र मौर्य, हिमांशु तिवारी, विवेक पाठक, मुकेश तिवारी, आशुतोष चौधरी, अनूप ंिसह, निधि धानुका, पारूल पाण्डेय, शालिनी गुप्ता, स्नेहलता इत्यादि छात्र/छात्राए मौजूद थे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

ग्रामीण किशोरियों में स्वच्छता जागरूकता

व प्रबंधन के प्रयास


जौनपुर। जनपद में वात्सल्य संस्था द्वारा गरिमा परियोजना का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 10 से 19 वर्ष की किशोरियों को मासिक स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूक करने व इस दौरान साफ सफाई के बारे में व्यवहार परिवर्तन हेतु कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना में गांव स्तर पर किशोरियों व उनकी माताओं का समूह बनाया जा चुका है जिसमें किशोरियों के समूह का मानीटर चुना जा चुका है।  जिसको तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे माहवारी स्वच्छता प्रबंधन और इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारीदी जा रही है जो गांव में जाकर अन्य सभी लड़कियों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है जो गांव में जाकर अन्य सभी लड़कियों को इसके बारे में जानकारी देगी और उनके अंदर व्यवहार परिवर्तन करने की कोशिश करेगी। इस प्रशिक्षण में लड़कियों को बातचीत व संचार के कौशल के बारे में भी जानकारी दी गयी।  प्रशिक्षण वात्सल्य संस्था लखनऊ और यूनिसेफ की सहयोग से दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में खुटहन ब्लाक के लोगों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान वात्सल्य संस्था की कार्यकत्री प्रिया वर्मा, कुसुम सिंह, परियोजना प्रबंधन मो. असलम मौजूद रहे।
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

इमाम हुसैन की कुर्बानी ने मानवीय मूल्यों

के महत्व को बढ़ा दिया : महमूदुल

जौनपुर। कर्बला की मार्मिक घटना से मानवीय मूल्यों का महत्व बढ़ता है। मौलाना महमूदुल हसन ने शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित करने हेतु उर्दू बाजार स्थित अहसन मेमोरियल सनबीम स्कूल में मजलिस का आयोजन किया गया जिसमें महमूदुल हसन खां ने मजलिस को सम्बोधित करते हुए कर्बला की मार्मिक घटना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी ने मानवीय मूल्यों के महत्व को बढ़ा दिया है। उन्होंने इंसानियत को जिस मुकाम तक पहुंचाया उसे कयामत तक भुलाया नहीं जा सकता है। मजलिस में डा. एबाद अली ने सोजखानी की शायरो ने भी अपने कलाम प्रस्तुत किया।
इस मौके पर डा. शमीम हैदर, नजमुल हसन, दावर, एएम डेजी, मो. इरशाद, हाशिम खां, हाजी समीर, मुस्तफा शमसी, मो. परवेज कुरैशी, तलिब रजा, नासिर रजा आदि लोग उपस्थित रहे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

जनपद में मिलेगी नई जिला जेल

ह्नशासन के पत्र के बाद शुरू हुई कवायद  ह्नपहले भी हो चुके हैं कई असफल प्रयास

जौनपुर। जनपद में नई जिला जेल के निर्माण की फिर चर्चा शुरू हो गयी है। अपर पुलिस महानिदेशक कारागार आरआर भटनागर के पत्र के बाद एक बार फिर जिला जेल की जमीन खोजने की कवायद शीघ्र ही शुरू हो जायेगा। पिछले दिनों सूबे के नवसृजित जनपदों समेत जहां नई जेलेें बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है उनमें जनपद का नाम भी शामिल है।
नवसृजित जनपदों में जेल नहीं होने के कारण यहां के अपराधियों को पुराने जनपद की जेलों में ही रखा जाता है। अब शासन द्वारा नवसृजित सभी जिलों में नई जेलें बनाने की कवायद में जुट गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कारागार) आरआर भटनागर ने सभी जिलों को पत्र भेजकर नई जिलों के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर उसका स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इन जनपदों में बनेंगी नई जेलें :जौनपुर, शामली, हापुड़, बागपत, अमरोहा, चंदौली, हाथरस, कुशीनगर, ओरैया, महोबा, संतरविदास नगर, संभल, अमेठी, शाहजहांपुर, बदायूं, वाराणसी, सोनभद्र, संतकबीरनगर। जनपद की जिला जेल अंग्रेजों के समय की बनी हुयी है। वृहद क्षेत्र में फैली यह जेल सुरक्षा की दृष्टिï से काफी संवेदनशील है। कई आतंकवादियों समेत दुर्दांत अपराधियों के कारण इस जेल को विशेष सुरक्षा चाहिये। लेकिन स्थापित स्थान के कारण वह सुरक्षा संभव नहीं दिख रही है। कई बार  कैदियों पर और जेल के समीप खूनी आपराधिक वारदातों ने इसे और संवेदनशील बना दिया है। व्यवस्था को लेकर कैदियों का किया गया हंगामा भी नई जेल की जरूरत की तरफ इंगित करता है।
 लेकिन जब पिछली बार जेल की जमीन की खोज की कवायद शुरू हुई थी तो काफी मशक्कत के बाद भी जिला जेल के लिए भूमि जिला प्रशासन उपलब्ध नहीं करा पाया गया। तत्तकालीन जिलाधिकारी अनुराग यादव ने शासन को जनपद की कई नजदीकी ग्रामीण भूमि का मसौदा भी भेजा था लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण न तो जिला जेल को नई जमीन मिली और न ही यह पुरानी जेल स्थानान्तरित हो पायी। शासन द्वारा एक बार फिर नई जेल के निर्माण में रूचि दिखाने के कारण एक नई कवायद फिर शुरू होगी। जिला जेल की जमीन खोजने के लिये।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
स्पॉट फिक्सिंग खेल को तबाह कर रहा है: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली।  स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले पर मुद्गल कमेटी की रिपोर्ट पर सुनवाई करते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि फिक्सिंग जैसी घटना से भरोसा टूटता है। कोर्ट ने आईपीएल में एन श्रीनिवासन के होने पर कहा कि आईपीएल में श्रीनिवासन का हिस्सेदार होना अजीब बात है। वह बीसीसाईए के अध्यक्ष भी हैं और आईपीएल के हिस्सेदार भी। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि बीसीसीआई खेल को तबाह कर रहा है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

Sunday, 23 November 2014

ड्राइबर को गोली मारकर स्कार्पियो
लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

नमाजवादी सरकार प्रदेश को तालिबान

बनाना चाहती है

Saturday, 22 November 2014


               
जौनपुर आये कलाम को सलाम 

विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ करने आये पूर्व राष्टपति को 
      
                   अपने बीच पाकर चहके बाल वैज्ञानिक

                       

जौनपुर। देश के पूर्व राष्टï्रपति महान वैज्ञानिक डा. एपीजे अब्दुल कलाम को अपने बीच पाकर 75 जनपदों से आये बाल वैज्ञानिक चहक उठे। डा. कलाम ने न केवल बच्चों को महान वैज्ञानिक बनने का रास्ता सुझाया बल्कि उनके साथ सीधा संवाद भी स्थापित किया। उन्होंने अपने उद्ïबोधन में बच्चों से ईमानदारी से मेहनत करने एवं विज्ञान के क्षेत्र में एकाग्रता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आने वाला समय विज्ञान का समय है। हमारी युवा पीढ़ी औैर युवा वैज्ञानिक विज्ञान के क्षेत्र ें में अग्रणी बनकर वैज्ञानिक दुनियां का नेतृत्व करेंगे। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारम्भ करने नेहरू बालोद्यान परिसर में बतौर मुख्य अतिथि डा. एपीजे अब्दुल कलाम शनिवार को 12:15 मिनट पर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सलाहकार डा. वीपी सिंह और विशिष्टï अतिथि उश प्रदेश के प्रमुख सचिव डा. एचएन दासरहे। कार्यक्रम के लिये बनाये गये आयोजन स्थल पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी। अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्त, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय व रामजी यादव के हाथ में यहां की पूरी व्यवस्था थी। इस कार्यक्रम में 75 जिलों के बाल वैज्ञानिक शामिल रहे। जिनकी संख्या लगभग 250 थी। इनके साथ लगभग तीन सौ विज्ञान शिक्षक भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का समापन समारोह 24 नवंबर को होगा।
    
बदमाशों ने सफाईकर्मी के पति को मारी गोली




जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर प्राथमिक विद्यालय में बीती रात अज्ञात लोगों ने सफाई कर्मचारी के पति को तमंचे से गोली मार दिया। गोली चने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। विवरण के अनुसार केराकत कोतवाली क्षेत्र के बम्बावन गांव निवासी जिलेदार 40 साल मिश्रीलाल की पत्नी शीला देवी प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार की रात लगभग दस बजे पति पत्नी विद्यालय परिसर में मिले कमरे में सो रहे थे कि अचानक दरवाजे को जोर जोर से पीटने की आवाज आने के कारण दोनों की नींद खुल गयी। कुछ देर तक दोनों आवाज लगाते रहे लेकिन बाहर से कोई आवाज नहीं मिली। जिलेदार द्वारा दरवाजा खोलकर जैसे ही देखने का प्रयास किया तो देखा कि दो लोग मुंह बांधे खड़े थे और दोनों के हाथोंं में तमंचे लहरा रहे थे। जब तब वह  कुछ समझ पाता कि दोनों हमलावरों में से एक ने उसे लक्ष्य कर हाथ में लिये तमंचे से फायर कर दिया। उस गोली से वह बाल बाल बच गया और लपककर हमलावर को पकड़ लिया। यह देखकर हमलावर के दूसरे साथी ने अपने हाथ में लिये तमंचे से फायर किया। दो गोली जिलेदार के बाये जांघ पर लगी। जांघ में गोली लगने के कारण उसने पकड़े गये हमलावर को छोड़ दिया इसी बीच एक एक कर कई फायर होने के कारण आस पास के ग्रामीण एकत्रित होकर विद्यालय की तरफ ललकारते हुए दौड़े लेकिन हमलावर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। दूसरी तरफ मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर घायल को जमीन से उठाया और स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओंकार सिंह सहयोगी जवानों के साथ पहुंच गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने दगे हुए कारतूस के खोखे को बरामद करते हुए घायल का उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। घायल का कहना है कि 29 दिसम्बर 2012 को उनके भांजे सतेन्द्र उर्फ भगेलू निवासी भड़ेहरी थाना केराकत की जहर देकर हत्या कर दी गयी थी। जिसमें वह गवाह है इसीलिये उसके ऊपर प्राणघातक हमला किया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा रही है।


खेलते समय तालाब में डूबा मासूम, मौत


सरपतहां। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव में शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे एक चार वर्षीय मासूम बालक की तालाब में डूबकर मौत हो गयी। उक्त गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार बिंद का चार वर्षीय पुत्र राजू घर के पास स्थित तालाब के किनारे खेल रहा था कि उसी समय खेलते वह तालाब में गिर गया। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। परिजनों ने पूरी रात भर लाइट के सहारे खोजबीन किया। सुबह हुई तो किसी व्यक्ति ने देखा कि तालाब में उसकी लाश तैर रही थी। उसने परिजनों को सूचना दिया औैर लाश को तालाब से बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस ने लाश को पंचनामा कर उसके परिजनों को दिया।
हीरोईन बनाने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के रेहाटी गांव की एक युवती को हीरोईन बनाने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी दुष्कर्मी बलात्कार के बाद युवती को बेचने का प्रयास किया था। विवरण के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति की 18 वर्षीया पुत्री को गांव का ही एक युवक उसे फिल्मी दुनियां में ले जाकर हीरोईन बनाने का प्रलोभन काफी दिनोंं से देता रहा और उस युवती को युवक 19 नवंबर को भगा ले जाते समय रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। यह आरोप युवती लगा रही है। आरोपी उसे ले जाकर वाराणसी कैंट स्टेशन पर बेचने के लिये कुछ व्यक्तियों से बातचीत कर रहा था कि उसी बीच युवती ने शोर मचाया तो स्टेशन पर घूम रहे  जीआरपी जवान वहां पहुंच गये और युवती को अपने संरक्षण में लेकर परिजनों को सूचना दिया। परिजन वाराणसी जाकर युवती को घर लाये। युवती ने शनिवार के दिन स्थानीय थाना चंदवक जाकर लिखित तहरीर दिया।
 


चोरी हुई बाइक भुक्तभोगी ने स्वयं ढूंढ निकाली




खुटहन। स्थानीय थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित आटो गैरेज के सामने खड़ी बाइक विगत 8 नवंबर को उचक्को द्वारा पार कर दी गयी थी। भुक्तभोगी क्षेत्र के खुटहन गांव निवासी पंकज सिंह द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी न मिलने पर उसी दिन स्थानीय थाने पर कार्यवाही के लिये लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी थी लेकिन हमेशा की तरह पुलिस मात्र खोजवाने में मदद का आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ती रही।  भुक्तभोगी तभी से बाइक खोजने में लगा रहा। अन्तत: सफलता हाथ लगी शनिवार को आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थानान्र्तगत नरईपुर गांव से बरामद कर स्वयं अपनी बाइक लेकर वापस आया। विदित हो कि बीते 8 नवंबर को खुटहन गांव निवासी पंकज सिंह अपनी ग्लैमर बाइक संख्या यूपी 62 एस 2448 बाजार में एक गैरेज के सामने खड़ी करके काम से चला गया। जब वापस लौटा तो गाड़ी नदारत रही। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

                                              जेसीआई का जेब्रा को सहयोग


जौनपुर। जेसीआई जौनपुर द्वारा नगर के नखास स्थित नव दुर्गा मंदिर में एक बैठक कर नगर में अगले माह हो रहे जेब्रा संस्था द्वारा सामूहिक विवाह में समर्थन एवं सहयोग पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित ज्रेबा संस्था के अध्यक्ष संजय जी को जेसीआई अध्यक्ष जेसी शशांक सिंह 'रानू' ने आश्वासन देते हुए कहा कि  संस्था का प्रत्येक व्यक्ति जेब्रा के इस पुनीत कार्य में तत्पर है, साथ ही कहा आज के समाज में सामूहिक विवाह जरूरी भी है एवं श्रेयस्कर भी। इस मंहगाई के दौर में अच्छे विवाह आयोजन करना सभी के लिए संभव नही पर सभी के संगठित होने व सुनियोजित हो कम खर्च में सामूहिक विवाह बेहतर प्रमाण है। सामूहिक विवाह में सहयोग के लिए सचिव विशाल गुप्ता ने सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रम में आज के युवाओं का समर्थन अति आवश्यक है क्योंकि आज के युवा ही समाज परिवर्तन का कार्य कर सकते है। कार्यक्रम में जेसी रत्नेश गुप्ता, जेसी राकेश जायसवाल, जेसी प्रदीप सेठ, जेसी डॉ विकास रस्तोगी, जेसी मनीष देव, जेसी मोतीलाल, जेसी नीरज उपाध्याय, जेसी डॉ संजय पाण्डेय, जेसी मनोज मिश्रा, जेसी अजय गुप्ता, जेसी आशीष चौरसिया, जेसी अविनाश गोयल, जेसी विष्णु सहाय आदि उपस्थित रहें।
 

नि:शुल्क नेत्र शिविर सम्पन्न
जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के प्राइमरी पाठशाला दुघौड़ा में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें कुल 149 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की गई।
परीक्षण में 55 मरीज मोतियाबिंद के मिले। शेष मरीजों को नि:शुल्क दवा एवं चश्मा वितरित किया गया। शिविर में इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय मुंशीगंज, अमेठी से आये डा0 एसपी त्रिपाठी अपनी टीम के साथ रोगियों के आंखों की जांच किये। शिविर के आयोजक सेवानिवृत्त दारोगा प्रमोद कुमार उपाध्याय रहे।



  सपा प्रमुख का जन्मदिन समता दिवस के रूप में
मनाया गया


                                  



 







जौनपुर। शनिवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन डा. केपी यादव पूर्व अध्यक्ष गो सेवा आयोग के आवास पर समता दिवस के रूप में मनाया गया जहां पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। रक्तदान शिविर का उद्ïघाटन पू. जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम डा. बीएस उपाध्याय ने बताया कि एक व्यक्ति के रक्तदान करने से पांच आदमी की जान बचाई जा सकती है। डा. उपाध्याय ने  बोलते हुए कहा कि रक्त की आयु मात्र 120 दिन ही होती है। उसके बाद वह रक्त बेकार हो जाता है। डा. केपी यादव ने मुलायम सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समतामूलक समाज की स्थापना करते हुए बराबर संघर्ष किया।
इस अवसर पर मनोज मौर्या, शिवजीत यादव, डा. जितेन्द्र यादव, अनवारूल हक, मिर्जा जावेद आदि लोग उपस्थित रहे।









 चार दुकान का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी




बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के निगोह, कटवार, आलमगंज व कुंसा में हौसला बुलंद चोरों ने शुक्रवार की रात दुकान का ताला तोड़कर  लगभग दो लाख रूपये का सामान एवं नगदी उठा ले गये। भुक्तभोगियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। बरसठी पुलिस अभी तक किसी का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जानकारी के अनुसार निगोह बाजार के मनोज पाल की मोबाइल की दुकान है शुक्रवार को दुकान बंद करने के बाद घर चले गये और सुबह जब दुकान खोलने आये तो ताला टूटा था जिसमें से मोबाइल लैपटाप के साथ एक लाख रूपये का सामान एवं कटवार बाजार में बाबूलाल पुत्र श्रीनिवास की दुकान का ताला तोड़कर पच्चीस हजार रूपया का सामान जनरल स्टोर की चोरी कर ले गये। वहीं तीसरी घटना आलमगंज बाजार में सुरेश सिंह के जनरल स्टोर के शटर का ताला तोड़कर आठ हजार रूपये नगद के साथ तीन गैस सिलेंडर एवं अन्य सामान के साथ पचास हजार रूपये का सामान उठा ले गये। कुसा देशी शराब के दुकान का ताला तोड़कर पंाच पेटी शराब उठज्ञ ले गये। चोरी की इस घटना से बाजार के लोग दहशत में है।
लुटेरो समेत बोलेरो बरामद
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्ïदीनपुर लगभग पांच दिन पूर्व जलालपुर से बुक कराकर लायी गयी बोलेरो के चालक को पीटकर  बेहोश कर लुटेरे गाड़ी लेकर भाग गये थे। चर्चा है कि उक्त गाड़ी को ले जाने वाले अपराधी व गाड़ी को थानाध्यक्ष सरपतहां रमेश यादव द्वारा लखनऊ के पास से बरामद कर लुटेरो को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में गिरफ्तारी व बोलेरो बरामदगी के बारे में थानाध्यक्ष सरपतहां से जानकारी की गयी तो उन्होंने बातया कि ऐसी किसी भी तरह की गिरफ्तारी नीं की गयी है।
मजलिस रविवार को
जौनपुर। शहर के सब्जीमंडी उर्दू बाजार स्थित एएम सनबीम स्कूल में अहसन अब्बास मरहूम के इसाले सवाब की मजलिस का आयोजन किया गया है। जिसकी जाकिरी मौलाना महफूजुल हसन खां केंगे।








Wednesday, 19 November 2014

जाम की समस्या को लेकर प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन






जौनपुर। जौनपुर संघर्ष मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने पूरे जनपद में सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को जुलूस निकाला और सभा कर 11 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। दिन प्रतिदिन बढ़ रही जाम की समस्या का हल न निकलने से प्रतिदिन यात्रियो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को संगठन के कार्यकर्ता नगर के ओलन्दगंज में इकट्ïठा हुए और वहां से जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सभाकर जाम की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। सभा को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से सुभाष कुशवाहा, सत्वंत सिंह, कामरेड जयप्रकाश सिंह रहे। वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि जाम कभी भी और कहीं भी की तर्ज पर लगता है। इसके पीछे प्रशासन की अदूरदर्शिता प्रमुख है। सभा के बाद एक 11 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा गया जिसमें अतिक्रमण एवं गलब पार्किंग करने वालों पर आर्थिक जुर्माना, वेंडिंग जोन एवं नो वेंडिंग जोन के लिये जगह नियत करना, सड़के चौकी और उनपर डिवाइडर, बिजली के खम्भों को सड़कों के मध्य में लगाये जाना सभी पटरियों से इंटरलाकिंग हटाकर सड़क चौड़ीकर सफेद पट्ïटी से रेखांकित किया जाना, चौराहे पर बस या पड़ाव न बनने दिया जाना मांगे प्रमुख रही।


मछलीशहर में तैनात सिपाही की रेलवे पटरी पर मिली लाश




जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली पर तैनात सिपाही की लाश वाराणसी के शिवपुर रेलवे स्टेशन के लाइन पर संदिग्ध अवस्था में पायी गयी। राइफल ट्रेनिंग से लौट रहा था जवान। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मछलीशहर कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल त्रिभुवन सिंह 35 साल चार दिन पूर्व रायफल व रिवाल्वर ट्रेनिंग के लिये चुनार गया हुआ था। बुधवारस की लड़के उक्त सिपाही की लाश वाराणसी के शिवपुर रेलवे पटरी के किनारे संदिग्ध अवस्था में पायी गयी। सिपाही के शरीर पर काफी चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर मछलीशहर कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह सहयोगी जवानों के साथ पहुंच गये और स्थिति का जायजा लिया। प्रभारी कोतवाली ने घटना की सूचना मृत सिपाही त्रिभुवन सिंह के घर बलिया भेज दिया। दूसरी तरफ शिवपुर जीआरपी थाने की पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
मछलीशहर में तैनात सिपाही की रेलवे पटरी पर मिली लाश



जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली पर तैनात सिपाही की लाश वाराणसी के शिवपुर रेलवे स्टेशन के लाइन पर संदिग्ध अवस्था में पायी गयी। राइफल ट्रेनिंग से लौट रहा था जवान। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मछलीशहर कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल त्रिभुवन सिंह 35 साल चार दिन पूर्व रायफल व रिवाल्वर ट्रेनिंग के लिये चुनार गया हुआ था। बुधवारस की लड़के उक्त सिपाही की लाश वाराणसी के शिवपुर रेलवे पटरी के किनारे संदिग्ध अवस्था में पायी गयी। सिपाही के शरीर पर काफी चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर मछलीशहर कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह सहयोगी जवानों के साथ पहुंच गये और स्थिति का जायजा लिया। प्रभारी कोतवाली ने घटना की सूचना मृत सिपाही त्रिभुवन सिंह के घर बलिया भेज दिया। दूसरी तरफ शिवपुर जीआरपी थाने की पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
    स्वार्थ का त्याग करने वाला होता है कृष्णमय: योगी देवनाथ




जौनपुर। कालचक्र अपनी गति से घूमता है। मनुष्य न जाने कितनी बार आता और हारता रहता है। अर्जुन ने श्रीकृष्ण से पूंछा-प्रभु यदि मैं हार गया तो श्रीकृष्ण ने जवाब दिया हार में भी तुम्हारी जीत है वहीं मैं रहूंगा। मनुष्य सिर्फ अपने लिए लड़ता हैं। श्रीकृष्ण कहते हैं कि जब व्यक्तिगत मोहमाया से ऊपर उठकर आगे आता है तब वह मुझसे मिलता है। योगी देवनाथ श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर प्रवचन दे रहे थे। बी0आर0पी कॉलेज मैदान में आयोजित भागवत कथा के प्रारंभ से पूर्व योगी ने नारायण और वेदियों का पूजन किया। इसके बाद मुख्य यजमान राकेश कुमार श्रीवास्तव ,किरन श्रीवास्तव ने योगी का तिलक गाकर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद सावित्री जायसवाल, ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन बी0के0सिंह, प्रशासन सूरज राम पाल एवं उनकी पत्नी मुराही देवी, अजीत मोदनवाल, प्रियंका मोदनवाल,रामशंक विंध्याचल से, नितिन सिंह, सौम्या, नीलम गुप्ता, कैलाश सिंह, के0के0त्रिपाठी, यादवेन्द्र चतुर्वेदी, बब्लू दूबे आदि ने योगी को पुष्प अर्पित किया।
इसके बाद योगी देवनाथ के साथ सभी भक्तजन ,आचार्यगण ने मंगलाचरण और गोपिन्द श्रीकृष्ण का भजन संगीतमय किया। योगी ने कहा कि हनुमान को अमरता का वरदान सीता माता ने अशोक वाटिका में ही दे दिया। इसके बाद हनुमान ने लंका दहन किया। हनुमान निडर थे तभी मां सीता ने वरदान दिया अमर होने का । लेनि मानप अपना वैभव बनाने में ही लगा रहता है और अमरता की इच्छा भी नही रखता है यह कल्पना नही सत्य पर आधारित इतिहास और विज्ञान है।    
संस्था द्वारा चौपाल लगाकर बाल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
खुटहन। वातशल्य संस्था द्वारा मंगलवार की रात्रि क्षेत्र के तिसौली गांव में चौपाल लगाकर बाल अधिकार परियोजना एंव गरिमा परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों के संरक्षण पर तथा किशोरी बालिकाओं को माहवारी, स्वास्थ्य, प्रजनन, शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बाल संरक्षण अधिकारी सर्वेश द्विवेदी ने कहा कि बाल अधिकार परियोजना 0 से 18 साल के बच्चों पर कार्य करती है तथा गरिमा परियोजना 10 से 19 वर्ष की किशोरी बालिकाओं का कार्य कर रही है। इसमें यूनिसेफ सहयेाग कर रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना द्वारा बालश्रम, बाल विवाह व कुरीतियों के प्रति बच्चों को जागरूक कर उन्हें आदर्श नागरिक बनने का मार्ग प्रशस्त किया जाता है। इस मौके पर प्रधान विश्राम राम, आगंनबाड़ी कार्यकत्री, संगीता, अतुल, सुरेश गुप्ता, शिव कुमार, असलम आदि लोग उपस्थित रहे।
सत्संग में चोरी हुई बाइक
सरपतहां। पट्ïटी नरेन्द्रपुर निवासी अखिलेश सिंह पुत्र राम सिंह की बाइक होंडा सीडी डिलक्स यूपी 62 यू 5481 उन्हीं के गांव का विकास शर्मा पुत्र महेन्द्र शर्मा समोधपुर में चल रहे बाबा जय गुरूदेव के सत्संग में शामिल होने के लिये मांग कर ले गया। किन्तु तीन बजे सत्संग समाप्त होने के बाद जहां बाइक खड़ी किया था वह न दिखने से उसके होश उड़ गये। वह तुरंत बाइक के मालिक अखिलेश सिंह को फोन से बुलाया लोग चार बजे तक भीड़ समाप्त होने तक इधर  उधर काफी तलाश किये किन्तु नहीं मिली। थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दिया। एसओ रमेश यादव के निर्देशानुसार चारो तरफ नाकेबंदी कर वाहन की तलाश की गयी लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
वृद्घ महिला का हाथ टूटा

शाहगंज। खुटहन थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी रविशंकर की 65 वर्षीय पत्नी विशालता बुधवार को गाय के हमले से उनका हाथ टूट गया। वह गाय को बांधने जा रही थी कि गाय ने उसको पैर से मार दिया। परिजनों ने उसे इलाज हेतु शाहगंज के एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
छात्रवृत्रि व शुल्कप्रतिपूर्ति की बढ़ी तिथि
जौनपुर। पूर्वांचल विवि द्वारा छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की अंंतिम तिथि 31 अक्टूबर किये जाने का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वागत किया है। संगठन ने कहा कि रिजल्ट न आने के कारण छात्रों को अपने हक से वंचित होना पड़ रहा था। इस मुद्ïदे को लेकर संगठन ने जो संघर्ष किया उसके सुखद परिणाम का संगठन खुले दिन से स्वागत करता है। गौरतलब हो कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने गत एक नवंबर को कलेक्ट्रेट में घेराव कर डीएम के माध्यम से समाज कल्याण विभाग को समस्या से अवगत कराया था।
टैलेंट शो का आयोजन 11 जनवरी को
जौनपुर। वंदेमातरम्ï जनसेवा ट्रस्ट अपाहिज बच्चों के लिए हैंडीक्राफ्ट टैलेंट शो करने जा रहा है। यह निर्णय संगठन की बैठक में लिया गया। आगामी 11 जनवरी को नगर के नईगंज स्थित लिन मैरेज हाल में शारीरिक रूप से असक्षम बच्चों की प्रतिभाओं का प्रदर्शन होगा। इसके लिये संगठन के पदाधिकारी जनपद के स्कूलों के साथ साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क करेंगे।
शारीरिक असक्षम विशेष रूप से मुखबधिर, एवं दृष्टिïहीन बच्चों के पास ईश्वर प्रदत्त प्रतिभा होती है।
 दो दुकानों पर हो रही अवैध गांजे की बिक्री

जौनपुर। कोतवाली के पुलिस चौकी पुरानी बाजार क्षेत्र मे बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से की जा रही अवैध गांजे की बिक्री से स्थानीय लोगों मे रोष व्याप्त है। कहा जाता है कि मल्हनी पड़ाव के पास एक व्यक्ति दुकान खोलकर गांजे की बिक्री कर रहा है। इसी चौकी क्षेत्र मे चितरसारी रोड पर स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान जो देखने मे काफी खूबसूरत है। उस पर भी गांजा खुलेआम बेचा जा रहा है। बिना लाइसेंस के गांजे की बिक्री सस्थानीय पुलिस व जिले की आबकारी विभाग की मिलीभगत से हो रही है. इस क्षेत्र मे अवैध ढ़ंग से हो रही गांजे की बिक्री के कारण छोटी-मोटी चोरी की वारदातें आये दिन होती रहती है। इतना ही नही नशेडिय़ों को गांजे के नशे मे धुत होकर इधर-उधर घूमते हुए देखा जाता है। ये नशेड़ी कभा-कबा विद्यालय जा रही छात्राओं व महिलाओ के साथ छेडख़ानी करने के साथ-साथ सब्रान्त नागरिकों से अबद्र व्यवहार करते हैं। स्तानीय नगरवासियों ने पुलिस अधीक्षक से अवैध ढ़ंग से चल रही गांजे की दुकानों को बंद कराने की मांग की है।
शराब और गांजे के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर। खेतासराय पुलिस ने मंगलवार की रात गस्त के दौरान एक व्यकित को गांजा व शराब के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव बीती रात सहयोगी जवानो के साथ गस्त कर रहे थे कि भदैला पुलिया के पास हरिश्चन्द्र पुत्र तीजू निवासी लतीफपुर को 30 लीटर नाजायज कच्ची शराब और डेढ़ किलो ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

Tuesday, 18 November 2014

तमंचा-कारतूस के साथ एक गिरफ्तार


जौनपुर। सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने सोमवार की रात गस्त के दौरान एक युवक को तमंचा कारतूस फर्जी ड्राइवरी लाइसेंस के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी को संबंधित धारा में चालान न्यायालय भेज दिया। विवरण के अनुसार ख्ेातासराय थाना क्षेत्र के भुड़कुड़हा गांव निवासी मनोज उर्फ हरिश्श्चन्द्र यादव पुत्र श्यामदेव सोमवार की रात लगभग 8 बजे सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में 315 बोर तमंचा कारतूस व फर्जी लाइसेंस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गस्त पर निकले सरायख्वाजा थानाध्यक्ष विजय पांडेय को सूचना मिली कि उक्त आरोपी मल्हनी बाजार में खड़ा है। थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये। थानाध्यक्ष का वाहन देखते ही आरोपी भागने के फिराक में था लेकिन पुलिस जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उसके पार से उक्त सामान को बरामद कर संंबंधित धारा में चालान कर दिया।

जौनपुर। सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने सोमवार की रात गस्त के दौरान एक युवक को तमंचा कारतूस फर्जी ड्राइवरी लाइसेंस के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी को संबंधित धारा में चालान न्यायालय भेज दिया। विवरण के अनुसार ख्ेातासराय थाना क्षेत्र के भुड़कुड़हा गांव निवासी मनोज उर्फ हरिश्श्चन्द्र यादव पुत्र श्यामदेव सोमवार की रात लगभग 8 बजे सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में 315 बोर तमंचा कारतूस व फर्जी लाइसेंस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गस्त पर निकले सरायख्वाजा थानाध्यक्ष विजय पांडेय को सूचना मिली कि उक्त आरोपी मल्हनी बाजार में खड़ा है। थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये। थानाध्यक्ष का वाहन देखते ही आरोपी भागने के फिराक में था लेकिन पुलिस जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उसके पार से उक्त सामान को बरामद कर संंबंधित धारा में चालान कर दिया।



मील संचालक ने खाद्य विभाग में खड़ा किया हंगामा
जौनपुर। जिला खाद्य विपणन कार्यालय में जांच की फाइल को लेकर एक मील मालिक द्वारा हंगामा किया गया जिसमें लिपिक द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरायमोहिउद्ïदीनपुर थाना सरपतहां निवासी अशोक कुमार बरनवाल राइस मील के संचालक हैं। इनके खिलाफ जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जांच का आदेश दिया था जिनकी जांच विपणन अधिकारी आरबी प्रसाद गुप्ता द्वारा की जा रही थी। सोमवार के दिन राइस मिल संचालक अशोक कुमार बरनवाल स्टेशन रोड पर स्थित कार्यालय में पहुंचकर जांच संबंधित पत्रावली लिपिक मनमोहन लाल से मांगने लगे जिस पर लिपिक द्वारा बिना अधिकारी के अनुमति के पत्रावली देने से इन्कार करने पर गाली गलौज तथा हंगामा खड़ा कर दिया जिससे सरकारी कार्य मेंं काफी देर तक बाधा उत्पन्न रहा। बाद में मील संचालक तरह तरह की धमकी देकर चले गये। लिपिक द्वारा मामले की लिखित सूचना जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक और थाना कोतवाली को दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में धारा 504, 186 व 353 आईपीसी के तहत मामला दर्जकर छानबीन करना शुरू कर दिया है।


बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
तेजी बाजार। स्थानीय क्षेत्र के जयहिन्द इंटर कालेज बक्शा ब्लाक राष्टï्रीय स्वास्थ्य सेवा के अन्र्तगत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कक्षा 6 से लेकर कक्षा 9 तक के छात्रों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान बच्चों में नि: शुल्क दवाएं वितरित की गयी। परीक्षण समूह में डा. आरके सिंह, डा. जनार्दन यादव नेत्र चिकित्सक ज्योति सिंह, डा. प्रदीप कुमार, रीमा विश्वकर्मा, रीना सिंह ने छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य लाल रत्नाकर सिंह, सुभाष चन्द्र मिश्र, आशीष कुमार तिवारी, लाल साहब सिंह आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।


बीएसएनएल ब्रांडबैंड सेवा ध्वस्त
खुटहन। स्थानीय बाजार स्थित स्टेट बैंक आफ  इंडिया शाखा द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिये खोला गया ग्राहक सेवा केन्द्र बीएसएनएल ब्राड बैंड सेवा ध्वस्त होने से एक माह से मात्र शो पीस बनकर रह गया है। काफी संख्या में जन धन योजनान्तर्गत खाता खुलवाने के लिये ग्राहक प्रति दिन सेवा केन्द्र पर आते हैं। जिसका ग्राहकों में आक्रोश है। स्थानीय दूरभाष केन्द्र पर कई बार शिकायत की गयी परंतु निराशा ही हाथ लगी। स्थानीय लोगों ने बीएसएनएल की ब्रांड सेवा तत्काल बहाल कराने के लिये उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्टï कराया है। ताकि प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजना जन धन योजना का लाभ का लाभ क्षेत्रीय ग्रामीण प्राप्त कर अपनी उन्नति कर सकें।



 खोदकर छोड़ी गई सड़क, यात्री हलकान
जौनपुर। नगर के ईशापुर मोहल्ले मेंसड़क खोदकर छोड़ दी गई है। जिस पर नगर पालिका की तरफ से नाली व इंटरलाकिंग का निर्माण कार्य होना है। इससे सड़कों पर उडऩे वाली धूल घरों में प्रवेश कर रही है। इसके बाद भी पालिका का ध्यान इस ओर नहीं आकृष्ट हो रहा है। अक्टूबर माह के पूर्व ही सुतहट्टी से रसूलाबाद जाने वाले मार्ग पर ईशापुर में इंटरलाकिंग के लिए काम शुरू हुआ था। इसके लिए ठेकेदार ने तब ही सड़क खोदकर छोड़ दी। वर्तमान समय में गिट्टी पर मिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। इससे सुतहट्टी के लिए जाने वाली अधिकतर ट्रक व वाहन चलने के कारण सड़क पर से उठने वाली धूल घरों में प्रवेश कर रही है जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस समस्या से वर्तमान समय में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर खुदा गड्ïढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण

रामपुर। स्थानीय बाजार में रोड़ के किनारे खोदे गये गड्ïढ़े से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय अंधेरा होने के कारण पैदल यात्री व मोटर साइकिल सवार कभी भी इस गड्ïढ़े में जाकर दुर्घटना का शिकार हो सकते है। ग्रामीणों ने शासन का ध्यान इस समस्या की तरफ आकृष्टï कराया है।

सूर्यप्रकाश राष्टï्रीय कोआर्डिनेटर बनें
 


 



जौनपुर। 1857की प्रथम क्रान्ति की नायिका वीरांगना लक्ष्मी बाई की कर्मभूमि झांसी में भारतीय कलचुरि जायसवालसमवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ-ग्रहण समारोह में श्री माँ शारदा शक्तिपीठ के प्रधानन्यासी एवं उ0प्र0 जायसवालमहासभा के प्रदेशकार्यकारी अध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल को संरक्षक बसंतलाल साव ने राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर(समन्वयक) पद की शपथ दिलाई। सूर्यप्रकाशजीकोजौनपुरजनपद एवंआस-पास के जिलोमेंजायसवालसमाज के महिलाओं एवंपुरूषोंतथा युवाओं को संगठन मेंजोडऩ ेका महत्वपूर्ण कार्य किया है । इसमहान योगदान के लिए उन्हेस्मृति-चिन्ह एवं अंग-वस्त्रम भेंटकर सम्मानित कियागया। इस समारोह में बंगाल, चेन्नई, आंध्रा, केरल, महाराष्ट्रा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, नेपालआदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहेजिसमेंप्रमुख रूपसेराष्ट्रीय अध्यक्ष-संजय कुमारजायसवाल, हिन्दुस्तान एक्सप्रेस के प्रधान सम्पादकचन्द्र प्रकाश शिवहरे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्रराय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा0 तेजराज मेवाड़ा केशव सिंह, शिवहरे, प्रदेश अध्यक्ष श्यामजी जायसवाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई0 कुलपाल सिंह आदि रहें।


जिला अस्पताल में पहली बार हुई प्लास्टिक सर्जरी


जौनपुर। जिला चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सकों ने अस्पताल में एक नया काम शुरू कर उस पर भारी सफलता हासिल कर लिया है। इस अस्पताल में एक मरीज के सड़े हुए मांश को काटकर प्लास्टिक की सर्जरी की गयी। बताया जाता है कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्घ मजनू रैदास की लगभग एक माह पूर्व पैर में अचानक सडऩ पैदा होने के कारण वह चलने में असमर्थ हो गया। परिजन द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती के दौरान गरीब होने के नाते उसके इलाज में तरह-तरह की रूकावटें आने लगी। यह बात जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. भाष्कर राय को जब पता चली तो वह स्वं मरीज की देखभाल में जुट गये। जिस समय यह मरीज भर्ती हुआ था उस समय उसके शरीर में मात्र पांच प्रतिशत खून था। चिकित्साधीक्षक द्वारा उसे नि: शुल्क पांच पाउच खून चढ़ाया गया। उक्त मरीज को सही करने के लिये अस्पताल प्रशासन ने कमर कस लिया। नयी तकनीक से इलाज करने का प्रशिक्षण व शिक्षा प्राप्त कर आये चिकित्सक डा. सैफ हुसैन खां व वरिष्ठï सर्जन डा. सतीश सिंह द्वारा मजनू का आपरेशन कर उसके पैर के सड़े हुए मांश को निकाला गया। इस आपरेशन में वरिष्ठï आर्थो सर्जन डा. आरके जायसवाल भी बराबर अपना योगदान दे रहे थे। डाक्टरों की टीम ने उसके पैर में प्लास्टिक सर्जरी किया जिससे उसका पैर अब पूरी तरह ठीक हो चुका है। चिकित्सकों के प्रयास से जिला अस्पताल में यह प्लास्टिक सर्जरी का पहला आपरेशन किया गया है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक अस्पताल की इस बड़ी सफलता पर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।