Friday, 12 October 2018
Thursday, 11 October 2018
अंधेरे को रोके, आंखों की रौशनी बचाये
जौनपुर । लायन्स क्लब द्वारा विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर अंधापन और दृष्टि विकार के बारे में जन जागरूकता हेतु शिविर स्थान मरदानपुर मे मालिन बस्ती के पास लगाया गया जिसमें लगभग 185 लोगो की आंखों की जांच की गई, आंखों के समान्य रोग से ग्रसित लोगो को दवा व ड्राप दिया गया तथा 11 लोगो की आंखों मे मोतियाबिन्द चिन्हित किया गया|
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य ने कहा कि अंधेरे की रोकथाम तथा आंखों के स्वास्थ्य और दृष्टि मे कमी के प्रति जागरूक होना बहुत ज़रूरी है जिससे आंखो की रौशनी बचायी जा सके|
डा अमित पांडेय ने की आंखों की जांच किया तथा बताया कि डायबिटीज एवं उच्च रक्तचाप के कारण आंखों के पर्दे पर दुष्प्रभाव पड़ता हैं। उन्होंने नेत्र रोगों के लक्षण, उपचार एवं बचाव के बारे में बताते हुए आंखों की देखभाल करने की बात कही। उन्होंने बताया कि नेत्रों में विटामिन ए की कमी के चलते अनेक रोग हो जाते हैं। इसलिए हमें विटामिन की पूर्ति करने वाले पालक, गाजर, आम, टमाटर, मक्खन आदि का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए। सै मो मुस्तफा ने बताया कि अक्टूबर माह के दूसरे बृहस्पतिवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है और इस वर्ष का नारा है 'आई केयर हर जगह' इसी लिए लायन्स क्लब द्वारा विशेष अभियान चलाकर लोगो को आंखों की रौशनी बचाने हेतु जागरूक किया जा रहा है|
इस अवसर पर शत्रुघ्न मौर्य,रामकुमार साहू अशवनी बैंकर, आर पी सिंह, शैल मौर्य, महेन्द्र नाथ सेठ, सुरेश चन्द्र गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अरूण त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, संजय सिंघानिया, लियो अध्यक्ष सिद्धार्थ मौर्य, अभिषेक बैंकर आदि लोग उपस्थित रहे|
नई दिल्ली :गंगा के मुद्दे पर 22 जून से अनशन कर रहे पर्यावरणविद जीडी अग्रवाल (GD Agrawal) का निधन
नई दिल्ली: गंगा के मुद्दे पर 22 जून से अनशन कर रहे पर्यावरणविद जीडी अग्रवाल (GD Agrawal) का निधन हो गया. जीडी अग्रवाल का निधन उस समय हुआ जब उन्हें हरिद्वार से दिल्ली लाया जा रहा था. आईआईटी में प्रोफेसर रह चुके जीडी अग्रवाल इंडियन सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में सदस्य भी रह चुके थे. हालांकि अब वह संन्यासी का जीवन जी रहे थे.
बता दें कि गंगा में अवैध खनन, बांधों जैसे बड़े निर्माण और उसकी अविरलता को बनाए रखने के मुद्दे पर पर्यावरणविद स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद यानी प्रो. जीडी अग्रवाल अनशन पर थे. स्वामी सानंद गंगा से जुड़े तमाम मुद्दों पर सरकार को पहले भी कई बार आगाह कर चुके थे और इसी साल फरवरी में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख गंगा के लिए अलग से क़ानून बनाने की मांग की थी. कोई जवाब ना मिलने पर 86 साल के स्वामी सानंद 22 जून को अनशन पर बैठ गए थे. इस बीच दो केंद्रीय मंत्री उमा भारती और नितिन गडकरी उनसे अपना अनशन तोड़ने की अपील की थी, लेकिन वो नहीं माने.
आपको बता दें कि स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद उर्फ जीडी अग्रवाल पहले भी गंगा की सफाई के मुद्दे पर आमरण अनशन पर बैठ चुके हैं. वर्ष 2012 में वह आमरण अनशन पर बैठे थे. बाद में सरकार की ओर से अपनी मांगों पर सहमति मिलने के बाद अनशन समाप्त कर दिया. इस अनशन के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई थी और इसके उन्हें उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दिल्ली लाया गया था.
स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद उर्फ जीडी अग्रवाल पहले भी गंगा की सफाई के मुद्दे पर आमरण अनशन पर बैठ चुके हैं. वर्ष 2012 में वह आमरण अनशन पर बैठे थे. बाद में सरकार की ओर से अपनी मांगों पर सहमति मिलने के बाद अनशन समाप्त कर दिया था. इस अनशन के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई थी और इसके उन्हें उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दिल्ली लाया गया था.
स्रोत : khabar.ndtv
बता दें कि गंगा में अवैध खनन, बांधों जैसे बड़े निर्माण और उसकी अविरलता को बनाए रखने के मुद्दे पर पर्यावरणविद स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद यानी प्रो. जीडी अग्रवाल अनशन पर थे. स्वामी सानंद गंगा से जुड़े तमाम मुद्दों पर सरकार को पहले भी कई बार आगाह कर चुके थे और इसी साल फरवरी में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख गंगा के लिए अलग से क़ानून बनाने की मांग की थी. कोई जवाब ना मिलने पर 86 साल के स्वामी सानंद 22 जून को अनशन पर बैठ गए थे. इस बीच दो केंद्रीय मंत्री उमा भारती और नितिन गडकरी उनसे अपना अनशन तोड़ने की अपील की थी, लेकिन वो नहीं माने.
आपको बता दें कि स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद उर्फ जीडी अग्रवाल पहले भी गंगा की सफाई के मुद्दे पर आमरण अनशन पर बैठ चुके हैं. वर्ष 2012 में वह आमरण अनशन पर बैठे थे. बाद में सरकार की ओर से अपनी मांगों पर सहमति मिलने के बाद अनशन समाप्त कर दिया. इस अनशन के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई थी और इसके उन्हें उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दिल्ली लाया गया था.
स्रोत : khabar.ndtv
जौनपुर : दुर्गा मन्दिर में स्थापित प्रतिमा का हुई प्राण प्रतिष्ठा
जौनपुर। जनपद के बक्शा क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार में बनाये गये दुर्गा मन्दिर में स्थापित प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह रहे जिन्होंने वहां दुर्गा पण्डाल का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि मन्दिर गेट से लेकर इण्टरलाकिंग कराया जायेगा। इस दौरान भारत टीवीएस के अधिष्ठाता प्रमोद सिंह ने दुर्गा मन्दिर का गेट बनवाने के लिये 50 हजार रूपये का योगदान दिया। साथ ही ब्लाक प्रमुख सजल सिंह ने क्षेत्र में डेढ़ लाख का स्ट्रीट लाइट लगवाया है। इस अवसर पर व्यापारी नेता इन्द्रभान सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित सिंह, विनोद कश्यप, मनोज कुमार, राम प्रकाश साहू, दीपक चौरसिया, सुभाष अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में तिलकधारी सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जौनपुर के बक्शा क्षेत्र में बने दुर्गा मन्दिर की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर उद्घाटन करते एमएलसी बृजेश सिंह एवं उपस्थित अन्य लोग।
Wednesday, 10 October 2018
जौनपुर : भाजपा नेता माधुरी गुप्ता जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की सदस्य नामित, किरन श्रीवास्तव ने दी बधाई
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जौनपुर की पूर्व अध्यक्ष, भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता माधुरी गुप्ता को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) जौनपुर में सदस्य नामित किया गया है। इस मनोनयन से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई देते हुए उनका स्वागत किया। इस मौके पर श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता का सम्मान करना यह पार्टी जानती है। माधुरी गुप्ता जी को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति का सदस्य नामित किया जाना उनके पार्टी के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है।
इस मनोनयन से अभिभूत माधुरी गुप्ता ने कहा कि वह इस पद की गरिमा बनाये रखेंगी और जिस उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
उनको बधाई देने वालों में शशि मौर्या, मेनका सिंह, पूनम श्रीवास्तव, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, वंदना सरकार, मोहन शंकर श्रीवास्तव, विकास शर्मा, अजय यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, राजेश सिंह, प्रिंस सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह ऋषिवंशी, ठाकुर अंजेश सिंह, प्रभा शंकर पाण्डेय, सुरेश अस्थाना, दीपक मौर्या, कृष्ण प्रताप सिंह किरन, गिरीश श्रीवास्तव गिरीश, ब्रह्मेश शुक्ला, संतोष साहू, रजनीश सिंह, कीर्ति सिंह, मोहित कश्यप, सुरेश चंद्र गुप्ता, राम कृष्णा, परमानंद सिंह, श्रीकृष्ण, इरफान खान, जगमेंद्र निषाद, जसविंदर सिंह, छोटे लाल श्रीमाली, अभिषेक सिंह परमार, लहर जैन, विनीत शुक्ला, प्रमोद कुमार दीक्षित समेत शामिल है।
जौनपुर : वाहन चोर ने तहसील से उड़ाई अधिवक्ता की बाइक
जौनपुर (अनिल शर्मा) । स्थानीय तहसील में वाहन चोरों ने मौका देखते हुए तहसील परिसर से तहसील में प्रैक्टिस कर रहे एक अधिवक्ता की बाइक पर हाथ साफ कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक महराजगंज थाना क्षेत्र के बैहारी गांव निवासी अधिवक्ता अविनाश वर्मा बदलापुर तहसील में प्रैक्टिस करते हैं।तहसील में अपनी बाइक सी डी डीलक्स यू0पी062क्यू3144 खड़ी किये थे।घात लगाए बाइक चोरों ने बाइक पर हाथ साफकर दिया।अधिवक्ता किसी कार्यवस जब बाइक लेने गए तो बाइक वहाँ नही मिली।इसकी लिखित सूचना अधिवक्ता ने थाने में दे दी है।
Monday, 8 October 2018
जौनपुर : मांग पूरा न होने तक जारी रहेगा आंदोलन: राकेश श्रीवास्तव
मंच के संयोजक के नेतृत्व में हजारों शिक्षकों व कर्मचारियों ने लखनऊ में किया प्रदर्शन
जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक लखनऊ के ईको गार्डन पहुंचकर जबर्दस्त प्रदर्शन किए। इस दौरान सभी ने पेंशन हमारा अधिकार है, नारे को बुलंद करते हुए प्रदर्शन किया।
पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश की जौनपुर इकाई के संयोजक एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में 20 बस एवं सैकड़ों नीजि वाहन रविवार की रात जौनपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुई। श्री श्रीवास्तव के नेतृत्व में हजारों शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर जौनपुर के झण्डे को बुलंद किया। इस मौके पर कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि मांग पूरी न होने तक मंच का यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा जो भविष्य में और भी भयावह रूप लेगा। इतना ही नहीं मांग को पूरा करवाने के लिए हम आंदोलन के हर स्तर पर उतरने को तैयार रहेंगे।
उन्होंने कहा कि मंच के हाईकमान के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों ने सूबे की राजधानी लखनऊ पहुंचकर जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत का एहसास शासन को करा दिया। श्री श्रीवास्तव के साथ जौनपुर से मंच के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, सीबी सिंह, चंद्रशेखर, संजय यादव सहित तमाम शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जौनपुर : लायन्स क्लब जौनपुर ने ज़रूरतमंद लोगो को राशन वितरित किया
जौनपुर । लायन्स क्लब द्वारा सेवा सप्ताह के अन्तर्गत ज़रूरतमंद लोगो को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से स्थान मरदानपुर बस्ती में राशन वितरित किया गया।
संस्था अध्यक्ष अशोक मौर्य ने आये हुए लोगो का स्वागत किया| इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर ने कहा कि भूख से पीड़ित लोगो को राहत पहुंचाना ही सच्ची सेवा है, भूख और कुपोषण वास्तव में दुनिया भर में स्वास्थ्य के लिए नम्बर एक समस्या व जोखिम है, लेकिन लायन्स क्लबो द्वारा भूख से निवृत्ति के लिए भूखे लोगो को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किये जा रहे सेवा कार्य बहुत ही सराहनीय है| सेवा सप्ताह चेयरमैन महेन्द्र नाथ सेठ ने बताया कि पूरे विश्व में भूख व कुपोषण की समस्या के निदान हेतु लायन्स क्लब इन्टरनेशनल द्वारा “रिलीविंग द हंगर” नामक योजना को प्रमुख रूप से शुरू किया है, जिसके अन्तर्गत लायन्स क्लबो द्वारा ज़रूरतमंदो को भोजन व राशन उपलब्ध कराते हुए राहत पहुंचायी जा रही हैं ।
इस अवसर पर शत्रुघन मौर्य, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, शैल मौर्या, अशवनी बैंकर, राम कुमार साहू, सुरेश चन्द्र गुप्ता, अभिषेक बैंकर, लियो अध्यक्ष सिद्धार्थ मौर्य, राजेन्द्र कपूर, अरूण त्रिपाठी, मदन गोपाल, राजेश गुप्ता, विवेक सेठ, डा विकास रस्तोगी, अनिल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे|
जौनपुर : ऐतिहासिक अलम नौचन्दी व जुलुस-ए-अमारी 11 अक्टूबर को।
जौनपुर समाचार नेटवर्क ।
जौनपुर। अलम नौचन्दी व जुलुस ए अमारी जो की पूर्वांचल ही नहीं विश्व में अपना महत्त्व रख रहा है जो 77 वर्ष से लोगो की मनोकामना को पूरा करता हुआ चमत्कारी अलम व अमारी का जुलुस आने वाला गुरूवार को स्थानी मो0 पुरानी बाजार के इमामबारगाह मीर् बहादुर अली मरहूम दालान में एक विशाल मजलिस का आयोजन जिसमे कई वक्ता गढ़ के बाद विश्व के नामी शिया धर्म गुरु मौलान सय्यद कल्बे जव्वाद साहब पड़ेंगे इसके बाद चमत्कारी जुलुस ए अलम अमारी ज़ुल्ज़नाह व झूला निकाला जायेगे जिसके साथ शहर की व बाहर की अंजुमने नौहा मातम करती हुई जब इमामबाड़ा मीरघर पहुचेगी तो वहा एक दर्दनाक मन्ज़र अलम को ताबूत ए सकीना से मिलाया जायेगा जुलुस अपनी सभी अंजुमनों के साथ कई जगहों से होता हुआ सदर इमामबाड़ा में पहुचने पर अंतिम तक़रीर होगी बाद में अमारी महिलाओ के घेरे में नौहा मातम करती हुई ठंडी की जायेगी ये प्रोग्राम रात 12 बजे समाप्त हो जायेगा ये जानकारी अध्यक्ष नौचन्दी अलमदार हुसैन रिज़वी ने व सयद शहनशाह हुसैन एडवोकेट ने दी ।
जौनपुर। अलम नौचन्दी व जुलुस ए अमारी जो की पूर्वांचल ही नहीं विश्व में अपना महत्त्व रख रहा है जो 77 वर्ष से लोगो की मनोकामना को पूरा करता हुआ चमत्कारी अलम व अमारी का जुलुस आने वाला गुरूवार को स्थानी मो0 पुरानी बाजार के इमामबारगाह मीर् बहादुर अली मरहूम दालान में एक विशाल मजलिस का आयोजन जिसमे कई वक्ता गढ़ के बाद विश्व के नामी शिया धर्म गुरु मौलान सय्यद कल्बे जव्वाद साहब पड़ेंगे इसके बाद चमत्कारी जुलुस ए अलम अमारी ज़ुल्ज़नाह व झूला निकाला जायेगे जिसके साथ शहर की व बाहर की अंजुमने नौहा मातम करती हुई जब इमामबाड़ा मीरघर पहुचेगी तो वहा एक दर्दनाक मन्ज़र अलम को ताबूत ए सकीना से मिलाया जायेगा जुलुस अपनी सभी अंजुमनों के साथ कई जगहों से होता हुआ सदर इमामबाड़ा में पहुचने पर अंतिम तक़रीर होगी बाद में अमारी महिलाओ के घेरे में नौहा मातम करती हुई ठंडी की जायेगी ये प्रोग्राम रात 12 बजे समाप्त हो जायेगा ये जानकारी अध्यक्ष नौचन्दी अलमदार हुसैन रिज़वी ने व सयद शहनशाह हुसैन एडवोकेट ने दी ।
Friday, 5 October 2018
जौनपुर : जयप्रकाश गुप्ता की पुस्तक 'दिंगत दीप' का कैबिनेट मंत्री ने किया विमोचन
जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के मेढ़ा गांव निवासी अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता द्वारा रचित पुस्तक दिंगत दीप का विमोचन कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रतापगढ़ जिले के शिवसत गांव में एक समारोह में किया। इस मौके पर श्री गुप्ता ने बताया कि वह पुस्तक कारगिल युद्ध में शहीद रामेन्द्र प्रताप सिंह की याद में तोरणद्वार विषय पर आधारित है।
भारतीय वायु सेना में चयन होने पर वर्ष 1979 में प्रशिक्षण प्राप्त कर सेवारत हुए। सेवा काल में प्राइवेट बी-काम (दिल्ली विवि) एवं एम.ए. अर्थशास्त्र (मद्रास विवि) की डिग्री प्राप्त की। सन् 2006 में चयन बोर्ड इलाहाबाद द्वारा अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता के रूप में सेवा श्रम इण्टर कालेज ढिंढुई प्रतापगढ़ के लिए चयनित हुए।
Thursday, 4 October 2018
जौनपुर : सोमवार तक शिक्षा प्रेरको का पूर्ण संख्यात्मक विवरण निदेशालय को उपलब्ध कराया जाय :- राज यादव
जौनपुर । आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भारत सरकार में लेखों के निस्तारण हेतु दिनांक 27 सितम्बर को हुई बैठक में भारत सरकार निदेशक के निर्देशानुसार साक्षर भारत कार्यक्रम योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षा प्रेरको का विवरण दिनांक 8 अक्टूबर तक साक्षरता निदेशक को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।
जिसके जबाब में साक्षरता वैकल्पिक शिक्षा उर्दू एवम प्राच्य भाषाएँ उत्तर प्रदेश लखनऊ निदेशक ने द्वारा दिनांक 3 अक्टूबर को एक शासनादेश जारी कर उत्तर प्रदेश के समस्त जिला के शिक्षा विवरण मांगा गया है।
अतः आप सभी मण्डल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवम सक्रिय प्रेरक साथियों से अनुरोध किया जाता है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्यवक,एवम ब्लॉक समन्यवक से मिलकर 8 अक्टूबर तक निदेशालय को विवरण उपलब्ध कराने का कष्ट करें ताकि ताकि मानदेय भुगतान को लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा सके।
जौनपुर : पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने लगाई फांसी
तेजी बाजार(जौनपुर) । महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा में बिहार निवासी एक राज मिस्त्री उमेश कुमार उर्फ महतो(43 वर्ष)
ने पत्नी से हुए विवाद विवाद के बाद कमरे में जाकर रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। मौके पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणो ने दरवाजा तोड़ कर नीचे उतारा तो निजी चिकित्सक ने मौत की पुष्टि किया।लेकिन मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस उसे महराजगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर यूवी सान्याल ने जांच के बाद राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया।
जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
(चंदवक)जौनपुर।क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी वृद्ध की बुधवार रात करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
बताते है कि हिसामपुर गांव निवासी राम लखन मौर्य (75)घर से कुछ दूरी पर स्थित पम्पिंग सेट पर रोज़ की भांति थे लाइट आने पर पम्पिंग सेट चालू करने के लिए स्टार्टर की बटन ज्योहीं दबाना चाहा स्टार्टर में प्रवाहित विद्युत करेंट की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
Wednesday, 3 October 2018
रिक्शे वाला
🔶 *एक बार एक अमीर आदमी कहीं जा रहा होता है तो उसकी कार ख़राब हो जाती है। उसका कहीं पहुँचना बहुत जरुरी होता है। उसको दूर एक पेड़ के नीचे एक रिक्शा दिखाई देता है। वो उस रिक्शा वाले पास जाता है। वहा जाकर देखता है कि रिक्शा वाले ने अपने पैर हैंडल के ऊपर रखे होते है। पीठ उसकी अपनी सीट पर होती है और सिर जहा सवारी बैठती है उस सीट पर होती है।*
🔷 *और वो मज़े से लेट कर गाना गुन-गुना रहा होता है।* वो......Read More Please Click
👇👇👇👇👇
http://awgpskj.blogspot.com/2016/03/blog-post_4.html
जौनपुर : गांधी जयंती पर साहू कल्याण समिति ने निकाला भव्य शोभायात्रा
जौनपुर। साहू कल्याण समिति जौनपुर (साहू क्लब) द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ साहू धर्मशाला से राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ,पूर्व नगर विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी सदैव हमारे लिए अनुकरणीय रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे महात्मा गांधी की प्रेरणा से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए साहू कल्याण समिति की प्रशंसा की।
शोभायात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर और साहू बाल शिक्षा सदन के छात्र छात्राएं बैंड बाजे के साथ आगे-आगे चल रहे थे। शोभायात्रा में भारत माता, महात्मा गांधी, सुबाष चंद्र बोस व स्वच्छता ही सेवा विषयक झांकी निकाली गई। जो सब्जी बाजार, कोतवाली चहारसू, हरलालका रोड, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज, नखास होते सद्भावना पुल पर समाप्त हुई। फ्रैण्ड ग्रुप ट्रस्ट द्वारा सलमान शेख के नेतृत्व में कोतवाली चौराहा पर स्वच्छता ही सेवा विषयक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त ने किया। इस दौरान साहू समाज व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे। जेसीआई जौनपुर क्लासिक, रोटरी क्लब, श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति, लायंस क्लब सूरज ने शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह स्टाल लगाकर जलपान की व्यवस्था किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अनिल गुप्त, मिशोरी लाल गुप्त, मोती लाल गुप्त, इं. रमेश चंद्र गुप्ता, जय प्रकाश गुप्त, अरविंद बैंकर, घनश्याम साहू, सुशील कुमार वर्मा एडवोकेट, सतीश चंद्र गुप्त, राजेश गुप्त पत्रकार, श्याम मोहन अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, सर्वेश जायसवाल, आशीष गुप्ता, संतोष साहू बच्चा, निखिलेश सिंह, चंद्रशेखर जायसवाल, कृष्ण गोपाल गुप्ता एडवोकेट, रवि मिंगलानी, मधुसूदन बैंकर, केके जायसवाल, चंद्रशेखर निषाद, शशांक सिंह रानू, यशपाल गुप्ता, सविता अंशुमान, शैल मौर्या, प्रीति गुप्ता, स्वतंत्र कुमार साहू, संजीव साहू, अवनींद्र तिवारी, बनवारी लाल गुप्ता, विद्याधर राय,दीपक सिंह पत्रकार,सुधीर बोल बम, विजय गुप्ता, महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, मंत्री सिद्धार्थ साहू, योगेश साहू, अनिल एडवोकेट, प्रशांत एडवोकेट, जगदीश प्रसाद, शिवशंकर मुन्ना आदि उपस्थित रहे ।
Tuesday, 2 October 2018
जौनपुर : बिना हथियार उठाये अंग्रेजो को बाहर का रास्ता दिखाया था राष्ट्रपिता ने : राज यादव
जौनपुर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर जिला उपाध्यक्ष व युवा भारत पतंजलि जौनपुर जिला महाविद्यालय प्रभारी राज यादव ने प्राथमिक विद्यालय कोहड़ा विकास खण्ड करंजाकला व रामजानकी शिक्षण संस्थान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के दृतीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे जो बिना हथियार उठाये भारत से अंग्रेजो को बाहर का रास्ता दिखाये थे साथ ही साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिये वकालत भी की। उन्होंने साबरमती आश्रम में अपना जीवन गुजारा और परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाल पहनी जिसे वे स्वयं चरखे पर सूत कातकर हाथ से बनाते थे। उन्होंने सादा शाकाहारी भोजन खाया और आत्मशुद्धि के लिये लम्बे-लम्बे उपवास रखे।
श्री यादव ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का देहावसान हो जाने के बाद साफ सुथरी छवि के कारण लालबहादुर शास्त्रीजी को देश का प्रधानमन्त्री बनाया गया।
शास्त्री जी को सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिये मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर दिनेश कुमार सिंह, राय साहब यादव, वंदना चौधरी, विकास योगी, अजय विश्वकर्मा, महेन्द्र विश्वकर्मा, शिवम, सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
जौनपुर : हाइवे सड़क की चकरोड जैसी हालत ।
जौनपुर । देश के विकास के लिये यातायात की उचित व्यवस्था बहुत मायने रखती है । लेकिन जौनपुर शहर से मिर्ज़ापुर को जोड़ने वाले रसैना से पकड़ी बाईपास मार्ग की हालात इस कदर बदतर है, कि जबतक कोई बड़ा हादसा न हो जाये तबतक प्रशासन की नींद नही खुलेगी ।
रसैना (शिवसहाय तिराहा) से पकड़ी ब्लॉक तक बने रोड पर भारी वाहनों के आवागमन के कारण दोनों छोर की सड़कें दब गयी है, और एक - एक फीट का गड्ढा हो गया है । रसैना तिराहे के ठीक मध्य में लगभग 20 मीटर का लम्बा गड्ढा हो गया है, और सड़क से ढेर सारे बालू और मिट्टी भी हरदम उड़ते रहते है । बालू के फैलाव के कारण दो पहिया वाहनों के फिसल कर गिरने का डर निरन्तर बना रहता है । भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क जल्दी टूट रही है । लेकिन सड़क के जिम्मेदार ठेकेदार बेपरवाह है ।
यह बाईपास सड़क सिटी स्टेशन पर बन रहे ओवर ब्रिज के कारण रसैना से पकड़ी तक भारी वाहनों के लिए बनाई गई थी । भारी वाहनों का गुजरना यानी सड़क के समयसीमा से पहले टूटना बिखरना, लगभग पाँच किलोमीटर के इस सड़क के दोनों तरफ की पटरियां भी धँस गयी है । सड़क चौड़ी न होने की वजह से दो भारी वाहन एक साथ गुजर नही सकते । इस मार्ग पर आवागमन ज्यादा रहता है इस लिए इसकी निरन्तर देखभाल की जरूरत होती है लेकिन जबतक कोई हादसा न हो जाये तब तक जिम्मेदारों की नज़र नही पड़ती । यह मार्ग भारी माल वाहनों को जौनपुर शहर, इलाहाबाद और लखनऊ आदि शहरों को जोड़ती है ।
Monday, 1 October 2018
जौनपुर (मडियाहूँ) । शीतलगंज पशुचिकित्सालय पर लटका मिला ताला
जौनपुर (शीतलगंज) 30 सितम्बर । पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर निष्क्रिय प्रशासन को टीकाकरण के लिए मौका पर मौका देने के बावजूद भी स्वास्थ महकमा बेजुबानों को कागज़ पर स्वस्थ कर आला अधिकारियों को चिट्ठा सौंप रहा है । लेकिन जौनपुर समाचार टीम के संवाददाता जमीनी तहकीकात करने के लिए हर क्षेत्र में जा रहे है । इसी क्रम में (रविवार) शीतलगंज मडियाहूँ से सचिन समर की रिपोर्ट..
बेजुबाँ कहते हो लेकिन बेजुबाँ नही है, निगाहें मिलाओ तो भी मेरे दर्द का पता चल जायेगा । खुरपका और मुंहपका जैसे गम्भीर रोगों के लिए पशुओं के दर्द का जिम्मा कौन लेगा, टीकाकरण को समय से पूरा क्यों नही किया जाता है ? माहमारी फैलने के बाद भी पशुचिकित्सक इतने लापरवाह कैसे हो सकते है क्या उन्हें किसी का डर नही? या उनका शासन में मजबूत पकड़ है ? आपातकालीन स्थिति में भी अस्पताल बन्द क्यों रहते है ? ऐसे कई सवाल थे पशुपालकों के जब हमारे संवाददाता ने उनसे बात की ।
पाली ग्राम सभा के प्रधान अमरनाथ यादव ने बताया कि गांव में इस प्रकार की कोई भी बीमारी नही है और टीकाकरण भी समय - समय पर होता रहता है । जबकि ग्रामवासियों ने अभी तक टीकाकरण न होने की बात कही । पाली गांव निवासी पुलक यादव का कहना था कि पशुओं के इलाज के लिए आपातकालीन व्यवस्था के नाम पर यहाँ कुछ भी मौजूद नही है, सरकारी डॉक्टर किसी भी आपात स्थिति में गाँव में आने से कतराते है । खुरपका और मुंहपका रोग के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि हम पशुपालक अपने पशुओं को साफ- सुथरा रखते है क्योंकि यह रोग गन्दगी से फैलता है इधर इस रोग का प्रकोप तो नही है लेकिन बचाव के लिए टीकाकरण अनिवार्य होता है जो कि अभी तक इधर नही हुआ है ।
जौनपुर समाचार के संवाददाता जब शीतलगंज ब्लॉक पर पहुँचे तो वहाँ पशु अस्पताल पर ताला लटकता हुआ मिला । बगल के कुछ नागरिकों से पूछने पर पता चला कि सभी चिकित्सक टीकाकरण के लिए गाँव में गये है । उनसे सम्पर्क बनाने के लिए दीवार पर लिखे गये नंबर भी खुरच दिए गये है। किसी तरह वहाँ के पशु चिकित्सक आर. बी. त्रिपाठी से सम्पर्क हुआ उनके मुताबिक मडियाहूँ ब्लॉक के अंतर्गत कुल 99 ग्रामसभाओं में 10900 के करीब पशुओं का टीकाकरण हो चुका है और अभी आगे भी किया जा रहा है । अस्पताल क्यों बन्द है जबकि एक वेटनरी फार्मासिस्ट को अस्पताल पर होना अनिवार्य है ? इस सवाल पर डॉ साहब इधर उधर की बातें करने लगे उन्होंने कहा कि वेटनरी फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार सिंह भी गांव में गये हुए है । उनका कहना था कि अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है उसी के बगल में नये भवन का निर्माण कार्य हो रहा है जल्द ही उसमे शिफ्ट कर सब व्यवस्थित कर लिया जायेगा । जौनपुर समाचार की टीम को अस्पताल पर पहुँचने की सूचना पर शैलेंद्र कुमार सिंह ने सम्पर्क किया, जब संवाददाता ने उनके अस्पताल पर तालाबंदी का कारण पूछा तो उन्होंने आढ़ा - टेढ़ा जवाब दिया उन्होंने कहा कि मैं गाँव में जाकर टीकाकरण करवा रहा था । आश्चर्य की बात ये है कि वे ईमानदारी की बात कर रहे थे या बहानेबाजी। किसी भी आपातचिकित्सा के लिए किसी जिम्मेदार चिकित्सक का अस्पताल पर न होना घोर लापरवाही है । इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा ?
Subscribe to:
Posts (Atom)





















