विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Thursday, 13 September 2018

हिंदी दिवस आज ।।


हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष १४ सितम्बर को मनाया जाता है। १४ सितम्बर १९४९ को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी। इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष १९५३ से पूरे भारत में १४ सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राजभाषा सप्ताह या हिन्दी सप्ताह १४ सितम्बर को हिन्दी दिवस से एक सप्ताह के लिए मनाया जाता है। इस पूरे सप्ताह अलग अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन विद्यालय और कार्यालय दोनों में किया जाता है। इसका मूल उद्देश्य हिन्दी भाषा के लिए विकास की भावना को लोगों में केवल हिन्दी दिवस तक ही सीमित न कर उसे और अधिक बढ़ाना है। इन सात दिनों में लोगों को निबंध लेखन, आदि के द्वारा हिन्दी भाषा के विकास और उसके उपयोग के लाभ और न उपयोग करने पर हानि के बारे में समझाया जाता है।
कई हिन्दी लेखकों और हिन्दी भाषा जानने वालों का कहना है कि हिन्दी दिवस केवल सरकारी कार्य की तरह है, जिसे केवल एक दिन के लिए मना दिया जाता है। इससे हिन्दी भाषा का कोई भी विकास नहीं होता है, बल्कि इससे हिन्दी भाषा को हानि होती है। कई लोग हिन्दी दिवस समारोह में भी अंग्रेजी भाषा में लिख कर लोगों का स्वागत करते हैं। सरकार इसे केवल यह दिखाने के लिए चलाती है कि वह हिन्दी भाषा के विकास हेतु कार्य कर रही है। स्वयं सरकारी कर्मचारी भी हिन्दी के स्थान पर अंग्रेज़ी में कार्य करते नज़र आते हैं।
लेकिन कुछ लोगों की सोच यह भी है कि विविध कारण बताकर हिन्दी दिवस मनाने का विरोध करने और मजाक उड़ाने वाले यह चाहते हैं कि हिन्दी के प्रति रही-सही अपनत्व की भावना भी समाप्त की जाय।

हम सबके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे अमर शहीद उमानाथ सिंह : योगी


जौनपुर (जेएसबी) ।  अमर शहीद उमानाथ सिंह की 24 वीं पुण्यतिथि पर तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया, इस मौके पर श्रद्धाजंलि देते हुए उन्होंने कहा कि जनपद जौनपुर में चिकित्सा विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाएगा, जिसका नाम अमर शहीद स्वर्गीय उमानाथ सिंह पर रखा जाएगा। स्वर्गीय उमानाथ सिंह ने सार्वजनिक जीवन में एक जन प्रतिनिधि के रूप में कैसे हम समाज के लिए आदर्श बने इसका अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने वैचारिक प्रतिबद्धता एवं सामाजिक सेवाओं के द्वारा गरीबों को न्याय दिलाया। 
उक्त वक्तव्य जनपद के अमर शहीद उमानाथ सिंह की 24 वीं पुण्यतिथि पर तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय उमानाथ सिंह का व्यक्तित्व एवं कृतित्व महान था और इसीलिए उनकी देहान्त के 24 वर्षों के पश्चात भी हम उन्हें श्रद्धा के साथ याद करते हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 वर्ष पूर्व जब तत्कालीन सरकार द्वारा व्यापारियों, मीडिया और गरीबों का दमन किया जा रहा था, प्रदेश में गुंडागर्दी लूटपाट एवं अराजकता का माहौल था तब भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जिसमें जनपद जौनपुर में आंदोलन की अगुवाई स्वर्गीय उमानाथ सिंह ने की, वे हम सबके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भी कर्मभूमि रही है जिनका मानना था कि साम्यवाद व समाजवाद से देश की समस्या का समाधान नहीं हो सकता बल्कि रामराज्य की अवधारणा द्वारा समाज का उत्थान किया जा सकता है। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के लिए जब तक सरकार की संवेदनाएं जागृत नहीं होगी तब तक इस देश में समानता की बात खोखली साबित होगी। इसलिए उन्होंने अंत्योदय की अवधारणा दी, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सामाजिक और आर्थिक अधिकार प्राप्त हो, शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। स्वर्गीय उमानाथ सिंह ने भी हमेशा इसी अवधारणा से प्रेरित होकर अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, मजलूमों को न्याय दिलाने में समर्पित कर दिया।
  मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी ने कहा था कि सिद्धांत विहीन राजनीति मौत का फंदा है, जो व्यक्ति एवं समाज की पूर्ण क्षति करती है। वर्तमान में देश में राजनीतिक प्रतिबद्धता की विचारधारा पर आधारित दलों का अभाव वर्तमान की राजनीति संकीर्णता की प्रमुख जड़ है। शहीद उमानाथ सिंह राजनीतिक प्रतिबद्धता के कारण ही लोगों की स्मृतियों में अभी तक जीवित है जिससे हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी। देश एवं प्रदेश की सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिया जा रहा है। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय आदि सरकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। जनधन योजना के तहत 30 करोड़ गरीबों के खाते खोले गए जिसमें 82 हजार करोड़ रुपया उन गरीबों द्वारा अपने खाते में जमा किया गया। सरकारी योजनाओं द्वारा दी जाने वाली धनराशि डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे उनके खाते में जमा की जाने लगी, जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक प्रत्येक गरीब को जिसके पास आवास नहीं है उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जनपद जौनपुर प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने शहीद उमानाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय उमानाथ सिंह राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत, सामाजिक न्याय के चेतना स्तंभ थे। उन्होंने पीडि़त समाज के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया गया । मा0 राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि शहीद उमानाथ सिंह हमेशा गरीब एवं असहाय लोगों के लिए संघर्ष करते रहे हम उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे। सांसद जौनपुर के.पी. सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर्गीय उमानाथ सिंह ने अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए जनहित में अपनी प्राणों की आहूति दी। हमारे लिए उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी मानी जाएगी जब हम उनके दिखाये हुए रास्ते पर चलें। सांसद मछलीशहर रामचरित्र निषाद ने कहा कि स्वर्गीय उमानाथ सिंह जी के व्यक्तित्व एवं ईमानदारी से हमें प्रेरणा मिलती है। प्रबंधक टी.डी. कॉलेज अशोक सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक केराकत दिनेश चौधरी, जफराबाद डा0 हरेंद्र प्रताप सिंह, मडि़याहूं लीना तिवारी, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, रघुराज प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

जौनपुर जनपद निवासी चिकित्सक का अभिनव प्रयोग दे रहा है जीवन दान


कानपुर  । । कहते हैं कोबरा का सगा भाई है 'सल्फास' । यह इसलिए क्यों कि दोनों के ही जहर की कोई काट नहीं । दोनों ही अचूक हैं, अमोघ है , अपने शिकार को अंजाम तक पहुंचाते हैं। वहीं यह भी किदव्न्ती  है कि कोबरा- करेत का काटा पानी मांग सकता है । झाड़ - फूंक, ओझा- सोखा, जड़ी -दवाई से जान बच सकती है, लेकिन सल्फास तो सल्फास है। पेट के अंदर पहुची और खून में घुल गई तो समझो हो गया काम खतम।
 सल्फास के जहर ने यही कारनामा दिखाया कानपुर शहर में। पिछले सप्ताह शहर कानपुर पूर्वी के a s p सुरेंद्र नाथ IPS ने जब इसे अपने गले के नीचे उतारा, तो आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया ।जिले के अधिकारियों के साथ उस अफसर के बैच मेट कानपुर से लेकर मुंबई सक्रिय हो गए ।सुरेंद्रनाथ की जान बचाने के हर उपक्रम किए गए ।मुंबई से क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम एकमो मशीन के साथ चार्टर प्लेन से कानपुर पहुंची । लगभग 5 दिनों तक जीवन मोत के साथ संघर्ष करने के बाद आखिर सुरेंद्र नाथ को नहीं बचाया जा सका। हाई प्रोफाइल  होने के कारण जब यह मामला सुर्ख़ियों में आया तो एकमो मशीन की चर्चा  होना भी स्वाभाविक ही था। मूलत: यह मशीन हृदय रोग की शल्य चिकित्सा में अहम भूमिका निभाती है। इसके कारण  हृदय और फेफड़ों में कृत्रिम रूप से ऑक्सीजन की नियमितपूर्ति सुनिश्चित रहती है।
 आपको यह जानकर आश्चर्य होगा हृदय शल्य चिकित्सा में प्रयोग होने वाली यही एकमो मशीन पूरी दुनिया में सल्फास से दो दो हाथ कर रही है।
और इसे इस काबिल बनाया है जनपद के निवासी और हीरो दयानंद मेडिकल कॉलेज लुधियाना के हार्ट सेंटर के सीनियर कंसल्टेंट और देश की अग्रणी क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक गुप्ता ने। लगभग 5 वर्ष पुर्व शुरू किए गए अपने अनुसंधान के आधार पर उन्होंने इस वेश्किमती मशीन के द्वारा
 सल्फास से निकलने वाली फास्फीन गैस से दिल और फेफड़े पर पडने  वाले दुष्प्रभाव पर काबू कर जीवन रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया। साथ ही साथ अनुसंधान कर ऐसे सर्किट का निर्माण किया जिससे इलाज सस्ता हो सके।
 कुल  51 सल्फास प्रभावित रोगियों पर
एकमो प्रोसीजर कर चुके डॉ विवेक गुप्ता अब तक 35 रोगियो को प्राण दान दे चुके है। जो पूरे विश्व में एक चिकित्सा संस्थान द्वारा एक ही विष  पर किसी भी प्रोसीजर द्वारा की गई चिकित्सा का सबसे बड़ा आँकड़ा है।
यह आंकड़ा इसमें भी प्रभावशाली हो जाता हैकि  अब तक संस्थान में सल्फास विष के जो केस पहुन्चे है वह रिफेर  केस थे।
 वस्तुतः सल्फास अथवा फास्फीन गैस के दुष्प्रभाव के केस भारत और भारतीय उपमहाद्वीप में ही मिलते हैं। भारत के अतिरिक्त पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान आदि में प्रचलित सल्फास गलतफहमी वश या फिर आत्महत्या के उद्देश्य से जब निगल ली जाती है तब इससे निकलने वाली फास्फीन गैस सबसे पहले दिल की पंपिंग क्रिया को कम कर देती है ।जिससे शुद्ध रक्त की सप्लाई बाधित होने लगती है ।परिणाम स्वरुप रक्तचाप घटने लगता है। साथ ही साथ शरीर के विभिन्न अंगों में शुद्ध रक्त न पहुंचने से ऑक्सीजन की कमी होने लगती है और क्रमशा शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं ।जिससे मरीज की मौत हो जाती है ।अपने देश में ऐसी मामले उत्तर प्रदेश ,पंजाब, हरियाणा, बिहार और गुजरात में मिलते हैं। जबकि  ईरान और दूसरे तेल उत्पादक देशों में फासफ़िन गैस तेल के कुओं से निकल आती है और मनुष्य को अपनी जद में ले लेती है। इस पद्धति की बेहतरीन सफलता को देखते हुए ईरान भी अपने यहां इसका लाभ उठा रहा है

ऐसे काम करती है एकमो

जब भी फासफ़िन  प्रभावित मरीज एकमो प्रोसीजर के तहत इलाज में जाता है ,तो इस मशीन की मदद से मरीज के शरीर के खून में ऑक्सीजन की उचित मात्रा को बनाए रखा जाता है ।यह प्रक्रिया 5 से 6 दिनों तक लगातार क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ की निगरानी में दोहराई जाती है। समय से एकमो सेंटर पर पहुंचे मरीज की प्राण रक्षा में आसानी होती है जबकि देर से आए अथवा अन्य दुसरा इलाज लेकर आय हुए मरीज के बचने की संभावना कम होती है।

 एकमो से क्यों नहीं बचाई जा सकी IPS सुरेंद्र नाथ की जान

लाख कोशिशों के बाद IPS सुरेंद्रनाथ की प्राण रक्षा नहीं की जा सकी। इस मामले पर जो संभावनाएं जताई जा रही हैं। उस पर विशेषज्ञ एकमत नहीं है ।फिर भी जिन दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेषज्ञ एकमत है उनमें प्रमुख है एकमो प्रोसीजर इस्तेमाल करने का  निर्णय लेने में पर्याप्त देर  हुई। और दूसरा यह निर्णय भी गलत हुआ कि मरीज को एकमो सेंटर भेजने के बजाय व्यवस्थाएं कानपुर मंगवाई जाय । अगर समय रहते एकमो प्रोसीजर से इलाज शुरू हो जाता तो शायद सुरेंद्रनाथ की जान बचाई जा सकती थी।

इलाज आम आदमी के लिए बनाया - डॉ विवेक 

एकमो  का अभिनव प्रयोग कर सल्फास और  फसफ़िन प्रभावित मरीजों को जीवन दान देकर अन्तररास्ट्रीय ख्याति बटोर चुके डॉ विवेक गुप्ता का कहना है कि 5 वर्ष पूर्व जब उन्होंने हार्ट  सेंटर पर काम करते समय एक्मो की क्रिया विधि को समझा तब दिमाग में इसके प्रयोग का आईडिया आया। यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। क्योंकि एकमो मशीन अत्यंत महंगी और सर्व सुलभ नहीं थी ।मैं शुक्रगुजार हूं अपने चिकित्सा संस्थान का जिस दिन मेरी योजना और प्रयोग के लिए अवसर दिया। दूसरा चुनौतीपूर्ण कार्य था
एकमो से होने वाले प्रोसीजर अत्यंत महंगी होती थी। लिहाजा अनुसंधान करते समय  यह भी आवश्यक था  कि यह पद्धति  आमजन को उपलब्ध हो सके । जिस नई सर्किट को बनाया गया उससे एक मरीज पर आने वाला खर्च 5 से 6लाख रुपय में ही सीमित हो गया ।जबकि  सामान्यता  इस मशीन पर इलाज का खर्च देश में  40लाख और विदेशों में इसका खड 50 से 70 लाख के आसपास पड़ता है ।उन्होंने बताया कि वह पूरे देश में इस पद्धति की जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

Tuesday, 11 September 2018

स्वामी विवेकानंद के चरित्र को आत्मसात करें विद्यार्थी - कुलपति

 
विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो में दिए संबोधन की 125वीं वर्षगांठ  पर हुआ कार्यक्रम  

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद का विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो में दिए संबोधन की 125वीं वर्षगांठ पर जनसंचार विभाग में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसके पूर्व सरस्वती सदन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव ने अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद पर केंद्रित पुस्तक व्यक्तित्व का विकास वितरित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद आज से 125 वर्ष पूर्व विश्वबंधुत्व की छवि को पूरे विश्व के सामने प्रस्तुत किया था। विद्यार्थियों को स्वामी जी के चरित्र को आत्मसात करना चाहिए। 
संकाय अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हर युवा के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. शिकागो संबोधन से स्वामी जी ने पूरे दुनिया के लोगों को अपना मुरीद बना लिया। आज के दौर में स्वामी जी द्वारा कही गई बातें उतनी ही प्रासंगिक है जितनी उस समय थीं.
जनसंचार विभाग के शिक्षक डॉ सुनील कुमार ने स्वामी विवेकानंद के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को स्वामी जी के शिकागो में दिए संबोधन की पढ़ कर सुनाया। विचार गोष्ठी में आदित्य, सौम्या, महेंद्र, बलराम एवं सुरेश ने भी अपने विचार व्यक्त किये। विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने माल्यार्पण किया।कार्यक्रम में वित्त अधिकारी एम के सिंह, प्रो मानस पांडेय, डॉ के एस तोमर, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, अन्नू त्यागी, डॉ मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।

जौनपुर । मुंगराबादशाहपुर मे पालीथीन थैली के प्रचलन पर रोक लगाने मे प्रशासन नाकाम, खुलेआम हो रही पालीथीन की बिक्री


मुंगराबादशाहपुर | पर्यावरण के लिए खतरा बन चुकी  पालीथीन की थैलियों के निर्माण ,भंडारण ,बितरण व बिक्री पर शासन द्वारा रोक लगाये जाने के बावजूद मुंगरा मे पालीथीन की थैलियो की बिक्री व बितरण बे खौफ जारी है | आलम यह है कि शब्जी बिक्रेताओं से लेकर ठेला , किराना की दुकानो पर पालीथीन की थैलियो का प्रयोग धड़ल्ले के साथ किया जा रहा है | जिसका कारण प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही अब तक नही किया जाना बताया गया | यद्यपि प्रदेश सरकार द्वारा शासनादेश बीते 15 जुलाई को ही जारी किया जा चुका है | नगर पालिका प्रशासन द्वारा पालिकाध्यक्ष शिव गोबिंद साहू के नेतृत्व मे जन जागरण रैली प्रयोग नही करने व प्रयोग करते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाये जाने की चेतावनी दिया था बावजूद इसके पालीथीन का प्रयोग पूर्व की तरह जारी है | प्रशासन भी महज बयानबाजी तक सिमट कर रह गया | जिसके कारण मुंगरा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो कि बाजारो मे पालीथीन की थैलियो का प्रयोग किराना ब्यवसायी से लेकर फलो की दुकानो तक पालीथीन की थैलियो मे वस्तुओ की बिक्री  धड़ल्ले के साथ जारी है |

Sunday, 9 September 2018

दांतो की देखभाल बहुत आवश्यक- कैलाश नाथ


जौनपुर। दांतो की गन्दगी से अनेक प्रकार के रोग पैदा होते है खास कर बच्चों को बाल्यावस्था से ही दोनो वक्त दांतो की सफाई के प्रति जागरुक होना चाहिए। संस्था के द्वारा आयोजित किया गया डेन्टल चेकअप कैंप अतिउपयोगी है हम संस्था का अपनी शुभकामनाएं देते है यह विचार जेसीआई जौनपुर क्लासिक द्वारा जेसी सप्ताह के प्रथम दिन स्वास्थ दिवस के रुप में आयोजित कैंप में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित तरुण मित्र के समूह सम्पादक श्री कैलाश नाथ जी ने व्यक्त किया। जेसीआई जौनपुर क्लासिक द्वारा 7 दिवसीय सात सुर कार्यक्रम का आगाज प्रथम दिन लोगों व खास कर बच्चों को स्वस्थ के प्रति जागरुक कर किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा नगर के अहियापुर स्थित भारतीय विघा मन्दिर के सभागार में एक निःशुल्क दंत परीक्षण का कैंप लगाया गया। 
जिसके माध्यम से 110 बच्चों व 85 स्त्री/पुरुषो के दांतो की जांच दंत रोग चिकित्सक डा. ज्योति रस्तोगी व डा. आलोक वर्मा द्वारा किया गया। डा. द्वय द्वारा लोगो को व खास कर बच्चों को दांतो की उचित देखभाल व साफ-सफाई के प्रति सचेत रहने को कहा। उन्होनें ने कहा दांतो में गन्दगी से ही पायरिया, दांतो में सड़न व कीडे़ लगते है। दंत परीक्षण कराने वाले सभी बच्चों को संस्था की तरफ से टुथ ब्रस व टुथ पेस्ट दिया गया। 
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा 9 से 15 सितम्बर सात दिनों तक पूरे भारत वर्ष में जेसीआई सप्ताह मनाया जाता है। आज प्रथम दिन को हम स्वास्थ्य दिवस के रुप में मना रहे है। सप्ताह चेयरमेन जेसी विष्णु सहाय ने कहा दांतो की देखभाल आवश्यक है। प्रोग्रम डायरेक्टर जेसी कार्तिक सेठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया

Saturday, 8 September 2018

गज़ब हाल है इस महाविद्यालय का, तानाशाही के लिए प्रसिद्ध हो रहे प्राचार्य

जौनपुर। टीडी कालेज प्रशासन और प्राचार्य द्व‍ारा प्रताड़ित किए जाने के विरोध में छात्रों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया।
छात्रों का आरोप है कि बिना वजह की कालेज प्रशासन द्व‍ारा छात्रों को हर रोज प्रताड़ित किया जाता है। मेरी बात नहीं सुनी गई। बिना कारण पूछे प्राचार्य ने मारा पीटा और अपमानित किया। इससे पहले शनिवार को सुबह छात्रों का प्रतिनिधि मंडल प्राचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे था। आरोप है कि थाने पर उनकी बात नहीं सुनी गई तो कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर एडीएम को पत्रक सौंप कर अपनी समस्या से अवगत कराया।
एसडीेम मंगलेश दुबे को सौंपे गए पत्रक में बीएससी कृषि दूसरे वर्ष के छात्र मणि प्रकाश शुक्ल ने आरोप लगाया कि वह सात सितंबर को सुबह 9.30 बजे कालेज परिसर में पहुंचा था। क़्लास नहीं चलने के कारण मैं अध्ययन के लिए लाइब्रेरी में जा रहा था। तभी बलरामपुर हाल के पास सामने से प्राचार्य आ रहे थे। प्राचार्य ने रोकर पूछताछ करने लगे। मैंने बताया कि लाइब्रेरी में पढ़ने जा रहा हूं। बिना किसी कारण के ही मुझे मारा पीटा गया। शनिवार को मैं अपनी फरियाद लेकर लाइन बाजार थाने पर गया था। लेकिन वहां भी हमारी बात नहीं सुनी गई। प्राथमिक सूचना थाने पर दे चुका हूं। थाने से न्याय नहीं मिलने पर छात्र नेता कौतुक उपाध्याय, सत्यम त्रिपाठी ,उद्देश्य सिंह, अशोक उपाध्याय, अंजनी कुमार उपाध्याय, शिवांगी, पूजा, प्रिया आदि ने एस़डीएम को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
आपको बता दें कि आये दिन सामान्य विद्यार्थियों के लिए समस्याएं यहां पर बनी रहती है जातिगत भेदभाव के अलावा यहाँ का चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी भी छात्रों से सीधे मुँह बात नही करते ऐसा छात्रों का आरोप है ।

सल्फास खाए आईपीएस की जीवन रक्षा जनपद निवासी चिकित्सक की निगरानी में..


सल्फास खाए आईपीएस की जीवन रक्षा जनपद निवासी चिकित्सक की निगरानी में..
मुंबई से आई टीम को दे रहे है लगातार चिकित्सीय परामर्श
*जौनपुर समाचार*
जनपद का सांध्यकालीन अख़बार
*Jaunpursamachar@gmail.com*

जौनपुर : शिक्षा प्रेरकों ने 8 सितम्बर विश्व साक्षरता दिवस पर मनाया काला दिवस।



जौनपुर । आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर के बैनर तले जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव व जिला उपाध्यक्ष राज यादव की अध्यक्षता में बकाये मानदेय और संविदा बढ़ोत्तरी को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नही हुई तो अब सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।
संगठन के जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार हम शिक्षा प्रेरको के साथ वादाखिलाफी कर रही है और 3 अप्रैल 2016 को लखनऊ में खुद का ही किया गया वादा भूल गई है। और हम समय समय पर धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र के माध्यम से सरकार से अपने अधिकार की मांग करते है लेकिन सरकार बिल्कुल भी चेत नही रही है।
जिसके बिरोध में आज हम 8 सितम्बर विश्व साक्षरता दिवस के असवर पर काला दिवस मना कर सरकार की नीतियों का बिरोध कर रहे है।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यमेश, देवेंद्र, अंकुर, मायाचंद, बिन्दु यादव,आशीष निगम, अनिल यादव, कबिता, तजिन, अंतिमा, वीना, प्रीति, विजय, आदित्य, वेदप्रकाश, सरिता, पिंकी, शुसीला, संगीता, गीता, रीना, रेशम, प्रतिमा, माधुरी, रीता, ग्रीसा, रागिनी, खुश्बू, अवधेश,  मुन्ना, जिलेदार, संतोष, कृष्ण कुमार, रत्नेश राव, शुशान्त, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Thursday, 6 September 2018

जौनपुर : केरल के लिए धन संग्रह कर रहीं डीडीएस संस्था


एक सप्ताह से चल रहा यह कार्य, जल्द ही भेजी जाएगी राशि

जौनपुर। केरला राहत कोष के लिए डीडीएस संस्था की संचालिका आरती सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को विद्यार्थियों का अलग—अलग ग्रुप नगर की दुकानों से धनसंग्रह कर रहा है। इसके पूर्व शिक्षक दिवस पर छात्रों ने अपनी—अपनी पॉकेट मनी दान किया था। विद्यार्थियों की टीम सिपाह, शाही किला रोड, चहारसू, कोतवाली तक एक—एक दुकानों पर जाकर केरल के लिए दान मांग रही है। इस मौके पर आरती सिंह ने कहा कि हमारे देश का खूबसूरत प्रदेश केरल इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रहा है। इन दिनों वहां पर रैट फीवर नाम की एक बीमारी भी फैल रही है। हम लोग ईश्वर से प्रार्थना करते है कि जल्द से जल्द हमारे इस खूबसूरत प्रदेश का संकट दूर करें। उन्होंने बताया कि हम और हमारे विद्यार्थियों की टीम एक सप्ताह से धन संग्रह कर रही है और जल्द ही इस राशि को केरल राहत कोष में डीएम के जरिए जमा करवाया जायेगा। इस अवसर पर शिक्षक दिलरूबा परवीन, राहुल, रोहन, अंशिका, विकास, दीप्ति, अंकित, असद, ज़ाहिद, ताहिर, अब्दुल, आयुष, सूरज, स्वपन, दीपक यादव, अजय राय मौजूद रहे।

सुरेरी : मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने अधेड़ को पीटकर 40 हजार लूटे



बैंक से रुपया निकाल कर अधेड़ जा रहा था घर 

सुरेरी (जौनपुर) । रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना (मधुपट्टी) गांव निवासी दलित लालजी पुत्र रामपति बुधवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा आलमगंज से चालीस हजार रुपये निकाल कर घर वापस आ रहा था। वह जैसे ही रामपुर थाना क्षेत्र के मठिया बनीडीह गांव के पास पहुंचा ही था कि पीछे से बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशो ने पहुंच कर लाठी डंडे से उसे पीट कर चालीस हजार रुपया छीनकर गाव के तरफ ही फरार हो गए। नकाबपोश बदमाशो की पिटाई से घायल पीड़ित युवक किसी तरह से अपने घर पहुंचा। और परिजनों को आपबीती बताई। वही परिजनों ने बुधवार की देर शाम रामपुर थाने पर पहुंचकर घटना की लिखित सूचना दी। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रामपुर प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

बारिश से गिरा घर ,बाल- बाल बचे परिजन


बरईपारl तहसील क्षेत्र के रामनगर गांव स्थित खपड़ैल का घर लगातार बारिश व जलजमाव के चलते धराशायी हो गया। जब घर गिरा तो उसमे कोई भी मौजुद नही था , जिससे कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ लेकिन घर के गिरने से घर-गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। गांव में जल-निकासी की पुख्ता व्यवस्था नहीं होने से पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते काफी जल-जमाव हो गया है। इससे गांव निवासी हैदर अली  का कच्चा मकान मंगलवार शाम मकान धराशायी हो गया।संयोग अच्छा रहा कि दोनों मकान के परिजन बाल-बाल बच गए नहीं तो किसी बड़ी घटना से  इनकार नहीं किया जा सकता था। मकान स्वामी के द्वारा उपजिलाधिकारी का ध्यानाकृष्ट कराते हुए आर्थिक सहायता की मांग की गयी है।

Wednesday, 5 September 2018

मुंगराबादशाहपुर : पानी मे डूबा रपटा पुल टूटा सम्पर्क, आवागमन के लिए बना खतरा



मुंगराबादशाहपुर | विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर अन्तर्गत  अमोध गांव के निकट कमासिन ड्रेन पर बने  रपटा पुल के ऊपर से पानी बह रहे पानी के कारण  दर्जनो  गांवो के लोगों को आवागमन के लिए खतरा बन गया है | पानी मे डूबे रपटा पुल के चलते गांवो का सम्पर्क भी  लगभग टूट गया है | आलम यह है की  पानी के तेज बहाव के चलते  पुल किसी भी समय  टूट सकता है तथा बड़ी  दुर्घटना के घटित होने से इनकार नही किया जा सकता |  क्षेत्र के  ऊँचौरा बाजार से नीभापुर  को जोड़ने वाले उक्त मार्ग पर   अमोध गांव के निकट से गुजर रही कमासिन ड्रेन पर  क्षेत्र में एकमात्र रपटा पुल बना  है। जिससे लोगो का आवागमन होता है | इन दिनो  हो रही भारी बरसात के कारण उक्त पुल के ऊपर से पानी तेज धार के साथ  बह रहा है | पुल के ऊपर पानी के बहने से एक  दर्जन गांवो के लोगों को खतरे को चुनौती देते हुए आना जाना पड़ रहा है | आलम यह है कि पुल पर बह रहे पानी के डर से लोगो को  ऊँचौरा बाजार पहुंचने के लिए  लगभग 12 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।अमोध, चटौरी,नीभापुर,बड़ागांव, कबीरपुर,काछीडीह,नड़ार, गरियांव,रामपुरभोड़ी सहित दर्जनभर गांव के लोग इस मार्ग से आते जाते हैं। तहसील मुख्यालय जिला मुख्यालय अथवा बाजार जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं। पुल के ऊपर से पानी के तेज बहाव के कारण पैदल आने जाने वालों के लिए रास्ता पूरी तरह से बंद हो चुका है। दुपहिया और चार पहिया वाहन रिस्क उठाकर आते जाते हैं।जिसके कारण कभी भी दुर्घटना घट सकती है।नीभापुर निवासी मदन  तिवारी, जय प्रकाश तिवारी , चटौरी निवासी छोटेलाल तिवारी, रामपुर भोड़ी निवासी राम प्रसाद यादव ने बताया कि रपटा पुल की जगह पुल बनाने की मांग कई सालों से की जा रही है लेकिन पुल नहीं बनाया गया।मजबूर होकर लोग रपटा पुल पर खतरे को चुनौती देकर आने जाने के लिये बिवश होते है | लोगो ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए त्वरित कार्यवाही की मांग की है | 

जौनपुर : विकास खण्ड करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय कोहड़ा में धूम धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस




जौनपुर । शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार जी की देख-रेख में शिक्षक दिवस पर केक काटकर शिक्षक दिवस का शुभारंभ किया गया।
छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह जी ने कहा कि  समाज मे शिक्षा का बहुत ही महत्व है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित होना अति आवश्यक है।
वहीं सहायक अध्यापक राय साहब यादव व प्रेरक संघ जिला उपाध्यक्ष राज यादव जी ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी द्वारा  शिक्षा के क्षेत्र में किये गए महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में बताते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर शिक्षा मित्र ज्योति सिंह, कुमारी माया, सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापिका वन्दना चौधरी जी ने किया व सभी का आभार व्यक्त करते हुऐ शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न विभागों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।  भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन को शिक्षकों विद्यार्थियों ने नमन किया।
जनसंचार विभाग में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ परिसर में पौधरोपण किया। विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि शिक्षकों का अस्तित्व ही विद्यार्थियों से है। विभाग के शिक्षक डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ  अवध बिहारी सिंह, डॉ रुश्दा आज़मी, डॉ सुनील कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग अध्यक्ष प्रो अजय प्रताप सिंह ने भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।संकाय भवन के कान्फ्रेंस हाल में बायो टेक्नोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संकाय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर वंदना राय समेत विभाग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। विभाग के विद्यार्थियों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान एवं फार्मेसी संस्थान में भी विद्यार्थियों ने बड़े धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया। फार्मेसी संस्थान में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में स्वच्छता शपथ ग्रहण कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने केरला बाढ़ पीड़ितों के लिए धन एकत्रित भी किया। इंजीनियरिंग संकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक एक मोमबत्ती के समान होता है जो पूरे समाज में रोशनी फैलाने का काम करता है। इस अवसर पर  डॉ राजकुमार, डॉ संतोष कुमार, डॉ अमरेंद्र सिंह, डॉ राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विनय वर्मा ने किया।

Tuesday, 4 September 2018

रोडवेज के निकट नगर पालिका के आर ओ मशीन रूम निर्माण को थानेदार ने रोका



सुरक्षा के दृष्टिकोण से रोका गया निर्माण - अनिल सिंह 

मुंगराबादशाहपुर | नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर द्वारा लोगो को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर मे जहां कुल पांच स्थलो पर आर ओ मशीन लगवा कर लोगो को शुद्ध पेय जल मुहैया कराने की योजना को अमली जामा पहनाने हेतु आर ओ मशीन रूम का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है वही एक स्थल  स्थानीय रोडवेज बस डिपो के निकट सड़क की पटरी के बगल बनवाये जा रहे आर वो मशीन रूम  के निर्माण को थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह  द्वारा रोक दिये जाने का मामला प्रकाश मे आया है | मिली जानकारी के अनुसार नगर के प्रतापगढ़ रोड पर बने नगर पालिका के यात्री प्रतिक्षालय के निकट आर ओ मशीन रखने हेतु नगर पालिका द्वारा आर ओ मशीन  रखने हेतु रूम का   निर्माण कराया जा रहा था | लगभग 4 फिट दिवाल खड़ी भी हो गयी थी  कि इस बीच पहुंचे मुंगरा थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने निर्माण कार्य को रोक दिया गया | इस बाबत पूछे जाने पर नगर पालिकाध्यक्ष शिव गोबिंद साहू ने बताया कि नगर पालिका द्वारा रोडवेज बस स्टेशन के निकट सहित कुबेर दास कुटी , बैंक आफ बड़ौदा के निकट ,गोला मंडी व पुरानी शब्जी मंडी मे आर ओ मशीन लगवाये जा रहे है जिससे लोगो को शुद्ध पेय जल उपलब्ध हो सके | पालिकाध्यक्ष ने बताया कि रोडवेज के निकट  प्रतापगढ़ रोड पर यात्री प्रतिक्षालय के पास  सड़क की पटरी के बगल बनाये जा रहे आर ओ मशीन रूम को थानाध्यक्ष द्वारा  रोक दिया गया | जो उनके अधिकार क्षेत्र मे नही है | पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका सार्वजनिक स्थलो पर ही निर्माण नही तो क्या किसी की आराजी पर निर्माण करायेगी | उन्होने बताया कि नगर पालिका द्वारा डीलक्स शौचालय का निर्माण भी कराया जाना है कल उसे भी थाना प्रभारी द्वारा रोका जा सकता है | इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ रोड पर जो  आर ओ मशीन रूम निर्माण नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा था उसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से रोका गया तथा नगर पालिका प्रशासन से थोड़ा आगे बनाने को कहा गया था | उन्होने बताया कि थाना बैरक के गेट के निकट मशीन रूम होने से सुरक्षा के लिए खतरनाक है | इसके साथ ही थाने मे पकड़े जाने वाले वाहनो को खड़ी कराये जाने हेतु जगह की जरूरत भी होती है | थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी सूचना उप जिलाधिकारी महोदय को भी दी गयी है तथा उनसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से अन्यत्र बनवाने का अनुरोध भी किया गया है | फिलहाल नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोबिंद साहू ने जहां इसे मुंगरा पुलिस के अधिकार क्षेत्र से परे बताया वही मुंगरा थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने सुरक्षा के लिए खतरा बताया | समाचार लिखे जाने तक आर ओ मशीन रूम का निर्माण ठप रहा |

जौनपुर : मरकजी मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट के नेतृत्व मे जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


रिपोर्ट : आदिल ।
जौनपुर । मुहर्रम इस्लामी वर्ष यानी हिजरी सन्‌ का पहला महीना है। यह एक मुस्लिम त्यौहार भी है। हिजरी सन्‌ का आगाज इसी महीने से होता है। इस माह को इस्लाम के चार पवित्र महीनों में शुमार किया जाता है। अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद ने इस मास को अल्लाह का महीना कहा है। साथ ही इस मास में रोजा रखने की खास अहमियत बयान की है। जनपद में भारी बारिश के बाद जगह जगह कीचड़ जमा हो गया है लेकिन नगरपालिका प्रशासन मौन है ।इसी मद्दे नज़र आज मरकजी मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट के नेतृत्व मे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे इसरार अहमद एडवोकेट नजर हसन एडवोकेट मुफ्ती तबसुम कमर अली मोहम्मद जावेद अख्तर मोहम्मद रिजवान हुसैन रजा अब्बास आदि लोग उपस्थिति थे ।

जनपद का प्रथम अण्डर 23 वर्षीय जिला कुश्ती चैम्पियनशिप 2018 सम्पन्न


फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन में डेढ़ दर्जन पहलवानों ने मारी बाजी

चयनित पहलवान प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्साः लालजी यादव

जौनपुर। जनपद का प्रथम अण्डर 23 वर्षीय जिला कुश्ती चैम्पियनशिप 2018 का आयोजन हुआ जहां तमाम पहलवानांे ने अपना जोर आजमाइश करके प्रमाण पत्र प्राप्त किया। साथ ही प्रदेशस्तरीय कुश्ती चैम्पियनशिप में अपना स्थान भी सुरक्षित करा लिया। जौनपुर-केराकत मार्ग पर स्थित सेवई नाला बाजार में संचालित जय बजरंग व्यायामशाला में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने फीता काटकर एवं दो पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया। प्रतियोगिता के फ्री स्टाइल के 57 किलो में सिकन्दर सोनकर, 71 किलो में आल्हा यादव, 65 किलो में धनन्जय यादव, 70 किलो में विनोद यादव, 74 किलो में प्रदीप यादव, 79 किलो में रामसिंह यादव, 86 किलो में सुजीत यादव, 92 किलो में संदीप यादव व 97 किलो भार वर्ग मंे यादवेन्द्र निषाद प्रथम आये। इसी तरह ग्रीको स्टाइल के 55 किलो में सुजीत यादव, 60 किलो में अनुराग यादव, 63 किलो में देवेन्द्र पाल, 67 किलो में राज बहादुर यादव, 72 किलो में सत्य प्रकाश गौतम, 77 किलो में पवन यादव, 82 किलो में सुदर्शन यादव, 87 किलो में सूरज गौतम व 97 किलो भार वर्ग में अभिषेक यादव ने बाजी मारी। तत्पश्चात् सभी विजयी खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुये प्रमाण पत्र व मेडल दिया गया। इस मौकेपर जिला कुश्ती संघ के सचिव एवं राष्ट्रीय पहलवान लालजी यादव सेना ने बताया कि ये सभी पहलवान वाराणसी के गौरा कला में 7 से 10 सितम्बर तक आयोजित प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिये चयनित कर लिये गये। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका नरेश यादव, राधेश्याम यादव व सुदर्शन यादव ने निभायी तो कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय पहलवान लालजी यादव सेना ने किया। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमला प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि अनिल सिंह ब्लाक प्रमुख धर्मापुर सहित ओम प्रकाश सिंह, बबलू सिंह, विजय चौरसिया, सुरेन्द्र यादव, मग्घू पहलवान, अनिल यादव फौजी, पप्पू यादव, रामहित यादव, राजेश यादव, शशिकांत यादव, ऋषि यादव, तेज बहादुर यादव, शिवपूजन यादव, अजय यादव, रामबदन यादव, लाले पाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में संस्थापक राम मूरत यादव राष्ट्रीय पहलवान रेलवे ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Monday, 3 September 2018

साहू कल्याण समिति जौनपुर ने किया प्रतिभाशाली शिक्षार्थियों को सम्मानित


     जौनपुर । साहू कल्याण समिति (साहू क्लब)जौनपुर ने साहू धर्मशाला के विशाल सभागार में 24 वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालचंद्र गुप्ता प्रधान न्यायाधीश जनपद मऊ ने अपने सम्बोधन में कहा कि आत्मविश्वास ही सफलता का मूल मंत्र है और शिक्षार्थियों को भविष्य में उपलब्धियों की  प्राप्ति में सहायक होता है। कार्यक्रम को  विशिष्ट अतिथि श्री सुनील कुमार साहू उप निबंधक लालगंज, आज़मगढ़ और श्रीमती सोनी गुप्ता सहायक प्रबंधक पीएनबी जौनपुर, संरक्षक राधेश्याम गुप्ता,  मोती लाल गुप्ता, डॉ चंद्रसेन गुप्त आदि  ने सम्बोधित करके बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने की सीख दी। 24वें प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता श्री अनिल कुमार गुप्त ने तथा संचालन संयुक्त रूप से घनश्याम साहू व अरविंद बैंकर ने किया। साहू चिंतन पत्रिका के शीघ्र प्रकाशन की सूचना देते हुए संपादक डॉ मिशोरी लाल गुप्त व सहसंपादक जयप्रकाश गुप्ता ने लेख आमंत्रित किये। इस अवसर पर योगाचार्य रामआसरे साहू, सुश्री सविता अंशुमान, डॉ मनीष कुमार गुप्ता, डॉ चन्द्रसेन गुप्ता, बिंदेश्वरी साहू मानिकला, नंहकउ गुप्ता सहित तमाम लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक अभिमन्यु गुप्ता एवं सहसंयोजक विजय कुमार गुप्त ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्वअध्यक्ष सर्वश्री  जियाराम साहू, सतीश चंद्र गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्त, स्वतन्त्र कुमार साहू, महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, राजेश राज गुप्त CA,अशोक कुमार गुप्ता, जगदीश प्रसाद, सुधांशु साहू, लालजी गुप्ता, राजेश गुप्ता पत्रकार, प्रशांत गुप्ता एडवोकेट, सिद्धार्थ साहू, आलोक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनिल गुप्ता एडवोकेट, संतोष साहू बच्चा, कृष्ण गोपाल गुप्त, बालकृष्ण साहू बाबाजी सहित तमाम गणमान्य जन उपस्थित थे।

Sunday, 2 September 2018

8 सितम्बर को साक्षरता दिवस पर जनपद जौनपुर के 3028 शिक्षा प्रेरक मनायेंगे काला दिवस



जौनपुर । आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने प्रेस नोट के माध्यम से आग्रह किया है कि जनपद जौनपुर के सभी ब्लॉक अध्यक्ष सहित समस्त सम्मानित शिक्षा प्रेरक साथियों से अनुरोध करना चाहूंगा की दिनाँक 8 सितम्बर को साक्षरता दिवस के अवसर पर काला दिवस मनाया जायेगा प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा जायेगा।
ज्ञापन में दर्शाया जायेगा कि उत्तर प्रदेश में प्रचण्ड बहुत से आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार के वर्तमान गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी ने 3 अप्रैल 2016 को लखनऊ झूलेलाल पार्क में अधिकार दिलाओ रैली का आयोजन कर शिक्षा प्रेरको के मानदेय बढ़ोत्तरी व नियमतिकरण का  वादा भूल गए है।
जबकि उत्तर प्रदेश के सवा लाख सहित जनपद जौनपुर के 3028 शिक्षा प्रेरक पिछले 6 महीने से बेरोजगारी की मार के झेल रहे है और साथ ही साथ निंदनीय बात ये है कि प्रेरको का लगभग 2 वर्ष का बकाया मानदेय भी भारत सरकार पर बकाया पड़ा है जिसके भुगतान को लेकर प्रेरक प्रदेश के कोने कोने में आंदोलन कर रहे अपने अधिकार के लिए गुहार लगा रहे है लेकिन सत्ते में लिप्त सरकार के पास गरीब प्रेरको की बात सुनने के लिए उनका अधिकार देने के लिए वक़्त नही है।
जिसके बिरोध में 8 सितम्बर को विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी के माध्यम से हर हाल में 12.30 बजे तक  प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपेंगे।