विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Monday, 3 September 2018

साहू कल्याण समिति जौनपुर ने किया प्रतिभाशाली शिक्षार्थियों को सम्मानित


     जौनपुर । साहू कल्याण समिति (साहू क्लब)जौनपुर ने साहू धर्मशाला के विशाल सभागार में 24 वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालचंद्र गुप्ता प्रधान न्यायाधीश जनपद मऊ ने अपने सम्बोधन में कहा कि आत्मविश्वास ही सफलता का मूल मंत्र है और शिक्षार्थियों को भविष्य में उपलब्धियों की  प्राप्ति में सहायक होता है। कार्यक्रम को  विशिष्ट अतिथि श्री सुनील कुमार साहू उप निबंधक लालगंज, आज़मगढ़ और श्रीमती सोनी गुप्ता सहायक प्रबंधक पीएनबी जौनपुर, संरक्षक राधेश्याम गुप्ता,  मोती लाल गुप्ता, डॉ चंद्रसेन गुप्त आदि  ने सम्बोधित करके बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने की सीख दी। 24वें प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता श्री अनिल कुमार गुप्त ने तथा संचालन संयुक्त रूप से घनश्याम साहू व अरविंद बैंकर ने किया। साहू चिंतन पत्रिका के शीघ्र प्रकाशन की सूचना देते हुए संपादक डॉ मिशोरी लाल गुप्त व सहसंपादक जयप्रकाश गुप्ता ने लेख आमंत्रित किये। इस अवसर पर योगाचार्य रामआसरे साहू, सुश्री सविता अंशुमान, डॉ मनीष कुमार गुप्ता, डॉ चन्द्रसेन गुप्ता, बिंदेश्वरी साहू मानिकला, नंहकउ गुप्ता सहित तमाम लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक अभिमन्यु गुप्ता एवं सहसंयोजक विजय कुमार गुप्त ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्वअध्यक्ष सर्वश्री  जियाराम साहू, सतीश चंद्र गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्त, स्वतन्त्र कुमार साहू, महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, राजेश राज गुप्त CA,अशोक कुमार गुप्ता, जगदीश प्रसाद, सुधांशु साहू, लालजी गुप्ता, राजेश गुप्ता पत्रकार, प्रशांत गुप्ता एडवोकेट, सिद्धार्थ साहू, आलोक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनिल गुप्ता एडवोकेट, संतोष साहू बच्चा, कृष्ण गोपाल गुप्त, बालकृष्ण साहू बाबाजी सहित तमाम गणमान्य जन उपस्थित थे।

Sunday, 2 September 2018

8 सितम्बर को साक्षरता दिवस पर जनपद जौनपुर के 3028 शिक्षा प्रेरक मनायेंगे काला दिवस



जौनपुर । आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने प्रेस नोट के माध्यम से आग्रह किया है कि जनपद जौनपुर के सभी ब्लॉक अध्यक्ष सहित समस्त सम्मानित शिक्षा प्रेरक साथियों से अनुरोध करना चाहूंगा की दिनाँक 8 सितम्बर को साक्षरता दिवस के अवसर पर काला दिवस मनाया जायेगा प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा जायेगा।
ज्ञापन में दर्शाया जायेगा कि उत्तर प्रदेश में प्रचण्ड बहुत से आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार के वर्तमान गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी ने 3 अप्रैल 2016 को लखनऊ झूलेलाल पार्क में अधिकार दिलाओ रैली का आयोजन कर शिक्षा प्रेरको के मानदेय बढ़ोत्तरी व नियमतिकरण का  वादा भूल गए है।
जबकि उत्तर प्रदेश के सवा लाख सहित जनपद जौनपुर के 3028 शिक्षा प्रेरक पिछले 6 महीने से बेरोजगारी की मार के झेल रहे है और साथ ही साथ निंदनीय बात ये है कि प्रेरको का लगभग 2 वर्ष का बकाया मानदेय भी भारत सरकार पर बकाया पड़ा है जिसके भुगतान को लेकर प्रेरक प्रदेश के कोने कोने में आंदोलन कर रहे अपने अधिकार के लिए गुहार लगा रहे है लेकिन सत्ते में लिप्त सरकार के पास गरीब प्रेरको की बात सुनने के लिए उनका अधिकार देने के लिए वक़्त नही है।
जिसके बिरोध में 8 सितम्बर को विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी के माध्यम से हर हाल में 12.30 बजे तक  प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपेंगे।

मरकजी मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट व वरिष्ठ भाजपा नेता ने इमाम हुसैन के साथियों के साथ पेश की 72 कुर्बानी


जौनपुर । मरकजी मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट व वरिष्ठ भाजपा नेता ने इमाम हुसैन  के साथियों के साथ 72 कुर्बानी पेश की है, और उन्होंने बताया यह ता कयामत मजलिस और मातम का सिलसिला चलता रहेगा ।

युवा भारत के नेतृत्व में आयोजित होगा पच्चीस दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण


अमरनाथ गुप्ता बनाये गये जिला योग विस्तारक। 
जौनपुर । जन जन तक योग,आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ और खुशहाल रखनें के उद्देश्य के तहत योग गुरु बाबा रामदेव के दिशा-निर्देशन में दो अक्टूबर से छब्बीस अक्टूबर तक टीडी इण्टर कालेज में पच्चीस दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें डायबीटीज,कोलेस्ट्रॉल,ह्रदय,बीपी,मोटापा,अनिद्रा व बेचैनी जैसी समस्याओं के लिए विविध प्रकार के आसन,व्यायाम,ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए मनःस्थिति पर उसके पड़नें वाले प्रभावों को बताया जायेगा। मियाँपुर स्थित कार्यालय पर पतंजलि योग परिवार की मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि युवा भारत के नेतृत्व में इस बार योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी विजयदत्त के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जाकर जाकर सभी लोगों को आमंत्रित करनें के लिए दिशा निर्देश दिया गया। महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी ममता भट्ट के द्वारा बताया गया कि हर घर के महिलाओं को योग का प्रशिक्षण देकर पूरे परिवार को स्वस्थ और खुशहाल बनाया जा सकता है। युवा भारत के तहसील प्रभारी जगदीश योगी और राजकुमार योगी के द्वारा बताया गया कि युवाओं को योग के माध्यम से स्वावलंबी बनानें के उद्देश्य के तहत  विद्यालय और महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों से सम्पर्क करके अपनी प्राचीनतम विरासत योग से जोड़ने का सतत प्रयास चल रहा है। इसी क्रम में अमरनाथ गुप्ता को सभी के सहमति से जिला योग विस्तारक का प्रभारी बनाया गया। इस मोके पर महामंत्री अंजुम श्रीवास्तव,डा धर्मशीला गुप्ता,विकास योगी,कुलदीप योगी,सर्वेश योगी,सिकन्दर आर्य,मुन्दर मौर्य,मनोज पाण्डेय,वीरेन्द्र यादव,राम सहाय सिंह,फौजदार यादव,शिव पूजन योगी,डा ध्रुवराज योगी,लालबहादुर योगी,अदालत यादव सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। अन्त में पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

श्री गिरी राज गोस्वामी ट्रस्ट के तरफ से नौतन बेली माई स्थान के प्रांगण मे लगा निःशुल्क शिविर


बेतिया नौतन प्रखंड से अरूण कुमार की रिपोर्ट
बेतिया । गरीब असहाय निधन परिवार व स्वस्थ्य हमारोह श्री गिरी राज गोस्वामी ट्रस्ट के तरफ नौतन बेली माई स्थान के प्रांगण मे निशुल्क चिकित्सालय सेवा का शिविर लगाया गया जिसमे डाक्टर कुशवाहा डाक्टर हरिकेश अंजू सिन्हा डाक्टर कमलेश ठाकुर मौके पर मौजूद रहे मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक भारती सचिव संजित कुमार गिरी संरक्षक राजकुमार उर्फ शत्रुधन एक मुख्य सहयोगी हिमांशु शुक्ला भी मौजूद रहे सभी प्रकार के बिमारियो की जांच किया गया । इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक भारती ने बताया कि गरीब असहाय निधन परिवार के लोगो का हर सप्ताह निशुल्क किया जा सके शिविर व आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम का उद्घाटन फिता काट कर किया गया, मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य पूर्वी नौतन नंदलाल यादव यादव लाल बैठा के सहारे विनोद गिरी अजीत कुमार चौरसिया के द्वारा संयुक्त किया गया ।

Saturday, 1 September 2018

राज यादव जिला उपाध्यक्ष आदर्श लोक शिक्षा वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर, जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुरकी तरफ से आप सभी जनपद वाशियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।


राज यादव जिला उपाध्यक्ष आदर्श लोक शिक्षा वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर, जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर की तरफ से आप सभी जनपद वाशियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।


एक अच्छी सरकार बनाने के लिए मतदाता होना जरूरी : एडीएम


जौनपुर। मोहम्मद हसन इंटर कालेज में मतदाता रजिस्टेशन एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन
मोहम्मद हसन इन्टर कालेज जौनपुर के हाजी यासीन खान हाल में मतदाता रजिस्टेशन एवं पुनरीक्षण के लिए एडीएम आरपी मिश्रा के कर कमलों के द्वारा निर्वाचन नामावली में नाम बढ़ाने के लिए फार्म वितरण कर उदघाटन किया। उन्होंने अपने संदेश में छात्र—छात्राओं को अवगत कराया कि मतदाता एक अच्छी सरकार बनाने के लिए आवश्यक है बिना मतदाता के द्वारा अच्छी सरकार बनाना सम्भव नहीं हैं। महिलाओं की संख्या पुरूषों के अनुपात में अधिक है लेकिन निर्वाचन नामावली में नाम नहीं है जिससे वोट के अधिकार से वंचित रह जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्र—छात्राओं को मतदान के अधिकार को बताया कि अल्प समय में जागरूकता के लिए किया गया आयोजन काफी सराहनीय एवं प्रशंसा के योग्य है। मोहम्मद हसन इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान की काफी तारीफ की और कहा कि इसी विद्यालय में आगे के प्रशासनिक कार्यक्रम इसी प्रकार आयोजित किये जाने चाहिए।
अंत में प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं शुक्रिया अदा किया। एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, ज़िला विद्यालय निरीक्षक, तहसीलदार को अंगवस्त्रम्, स्मृति चिन्ह प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान भेंट किया गया और 18 वष॔ के सभी को वोटरलिस्ट में नाम बढाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डा. शाहिद अलीम, शहजाद आलम, सलाउददीन, मोहम्मद जैश, तन्जीलरहमान, सलमान अहमद, मोहम्मद अहमद, अनवर इक़बाल, धर्मेंद्र यादव, हालात मोहम्मद रूशदी, शारिक अहमद, डॉ. जीवन यादव, डॉ. शाहिदा परवीन, डॉ. प्रेम लता गिरि, अहमद अब्बास खान समस्त प्रवक्तागण, कम॔चारीगण मौजूद रहे। इस काय॔क्रम का संचालन डॉ. अजय विक्रम ने किया।

नदी में नहाने गया युवक डूबा, खोजने में जुटी पुलिस

 
सिंगरामऊ । बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पेट्रोल पम्प के समीप स्थित पीली नदी में तीन साथियों के साथ स्नान करने गया युवक नदी में डूब गया। किसी तरह खुद को बचाकर बाहर निकले तीनों साथियों ने सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन—फानन में वह घाट पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों के साथ युवक को खोजने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।

कभी भी हो सकता है खूनी संघर्ष



जौनपुर । नगर कोतवाली क्षेत्र के रुपट्टा स्थित प्रताप कॉलोनी में सड़क खोदकर स्थाई निर्माण के मामले में प्रशासन की उदासीनता किसी भी समय खूनी संघर्ष करा सकती है अगस्त माह के दूसरे पखवाड़े में सड़क पर कब्जे की कोशिश का स्थाई समाधान ना निकाले जाने के कारण विवाद और संघर्ष की स्थिति बनी हुई है स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क पर कब्जे का विरोध करने पर स्थानीय लोगों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप कॉलोनी निवासी एक अधिवक्ता द्वारा नगर पालिका द्वारा बनवाई गई सड़क पर गत 17 अगस्त को गड्ढा खुदवाकर पीले डालने का प्रयास किया गया था जिस पर मोहल्लावासियों ने अपना विरोध जताया इस मामले की जानकारी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को पूर्ण और लिखित रूप से लगातार दी गई जिस पर एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी ने अधीनस्थ तहसीलदार और प्रभारी कोतवाली को जांच के लिए आदेशित किया गत 27 अगस्त का यह आदेश फाइलों में दबा पड़ा है और मोहल्ले वाले दिन रात भय और आतंक के साए में जी रहे हैं उधर दूसरी तरफ अधिवक्ता कब्रिस्तान और पानी निकास के लिए छोड़ी गई आसपास की जमीन पर भी पैर पसार रहा है स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर कब्जा नहीं रोका गया तो कब्रिस्तान को जाने वाला रास्ता बंद हो जाएगा साथ ही मोहल्ले के पानी के निकास में भी बाधा पहुंचेगी स्थानीय नागरिक इस मामले में मोहल्ले के समीप  सामाजिक और दबंग लोगों की बैठక से कानून व्यवस्था पर खासा असर पड़ रहा है ।

भारतीय जीवन बीमा निगम ने मनाया 62 वी वर्षगाँठ



जौनपुर । भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय प्रथम नईगंज में दिनाक 1 सितम्बर 2018 को 62 वी वर्षगाँठ मनाया गया जिसका शुभारम्भ शाखा प्रबंधक डॉ संजय कुमार सिंह जी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस अवसर पर उन्होंने ने निगम की उपलब्धियों को बारे में बताते हुए कहा कि निगम एक सितंबर 1956 से निरंतर देश की सेवा में कार्यरत है निगम वर्तमान में अपने 11 लाख अभिकर्ताओं की सहायता से तीस करोड़ देश वासियों को बीमा का लाभ दे रहा है विगत वृत्तीय वर्ष में निगम ने लगभग 99.6 प्रतिशत दावो का सफलता पूर्वक निस्तारण किया है ।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक पत्नी श्रीमती अर्चना सिंह जी, प्रसाशनिक अधिकारी रामशंकर यादव, राजेश श्रीवास्तव, बच्चन लाल, विकास अधिकारी श्री एस के सिंह, ओ पी सिंह, प्रदीप चौधरी, अम्बुज श्रीवास्तव, अभिनंदन सिंह, व कर्मचारी गण श्रीमती शुषमा सिंह, शशि भूषण दुबे, जमादार मौर्या,  रोहित श्रीवास्तव, व अभिकर्ता गण मनीष गुप्ता, राज यादव, अनिल यादव, अशोक यादव, शुशील कुमार दुबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश श्रीवास्तव जी ने किया तथा साथ ही बताया कि आज से 7 सितम्बर तक बीमा सप्ताह का आयोजन किया जायेगा जिसमे तमाम तरह के कार्यक्रम जैसे स्वच्छता अभियान, बृक्षारोपण, पालिसी धारक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा।
अंत मे विकास अधिकारी श्री एस के सिंह जी कार्यक्रम में उपस्थित समस्त लोग का आभार ब्यक्त किया ।

Friday, 31 August 2018

मुंगराबादशाहपुर मे फर्जी पत्रकारो की बाढ़, फरियादियो को गुमराह कर ऐंठते है रकम

रिपोर्ट : बृजेश पांडेय ।

अधिकारियो पर गलत कार्यो को अंजाम देने का डालते है दबाव ।

मुंगराबादशाहपुर | मुंगराबादशाहपुर मे इन दिनो फर्जी पत्रकारो की बाढ़ आ गयी है | आलम यह है कि अपने को इलेक्ट्रानिक मीडिया का पत्रकार बता मुगरा थाने से लेकर अन्य सरकारी बिभागो मे पहुंच हाव भाव बना  फरियाद लेकर आने वाले फरियादियो को गुमराह कर हथेली पर सरसो उगा देने का दिवा स्वप्न दिखा रकम ऐंठ अपना उल्लू सीधा करते है | जिनके इन  कारनामो से वास्तविक पत्रकारो की छबि पर प्रतिकूल  प्रभाव पड़ रहा है | मिली जानकारी के अनुसार  पत्रकारो के इर्द गिर्द घूमने वाले ये तथाकथित पत्रकार एक दो खबरे छपवा कर अपने को पत्रकार बता अधिकारियो तक को गुमराह करने से बाज नही आते | सरकारी कार्यालयो मे बिन बुलाये मेहमान की तरह पहुंच एक कुर्सी पर बिराजमान हो आने वाले फरियादियो की शिकायतो की सुनवाई स्वयं करने लगते है तथा मौका मिलते ही फरियादी को अलग ले जाकर उसका काम कराने की एवज मे रकम ऐंठने लगते है | अपने वाहनो पर प्रेस लिखा कर चलने वाले ये तथाकथित पत्रकार वास्तविक पत्रकारो की छबि भी धूमिल करने से बाज नही आते | बताया तो यह भी जाता है कि ये कथाकथित पत्रकार वास्तविक पत्रकारो के प्रति मनगढ़न्त बाते अधिकारियो को बता उन्हे भी गुमराह करने का प्रयास करते हैं | क्षेत्रीय प्रबुद्धजनो व स्थानीय पत्रकारो  ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर त्वरित कार्यवाही किये जाने की मांग की है 

पेड़- पौधे मानव जीवन के लिए संजीवनी- अरविन्द पटेल



जौनपुर- वृक्ष मानव जीवन के लिए संजीवनी है सदियों से ऋषियों - मुनियों ने मानव जीवन के साथ पशु- पक्षियों के जीवन के लिए पेड़ पौधों को लगाकर उनकी पुजा-अर्चना शुरू की ।उक्त बातें सिरकोनी विकास क्षेत्र के सादात मसौड़ा कजगांव गांव में ग्राम स्वराज मंच के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम के आयोजन के अवसर पर ग्राम स्वराज मंच के जिला संयोजक अरविन्द कुमार पटेल ने कही उन्होंनें कहा की सनातन धर्म में पीपल,नीम आदि पेड़ों की पुजा इस लिए कि जाती है कि यह पेड़ मानव जीवन के साथ पशु- पक्षियों के जीवन को प्रतिदिन आक्सीजन के रूप में संजीवनी प्रदान करते है क्यों कि पीपल के पेड़ से सबसे अधिक मात्रा में मानव जीवन का श्रोत आक्सीजन प्राप्त होता है इस लिए प्रत्येक मानव की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि स्वंय जीवन रक्षा हेतु अधिक से अधिक से अधिक पेड़ लगायें और स्वस्थ व निरोग रहे उन्होने कहा की सार्वजनिक स्थल पर पीपल का पेड़ अवश्य लगायें।इस अवसर पर गांव में नीम और आम के वृक्ष लगायें गये मनुष्य को अपने से ज्यादा वृक्ष की रक्षा करनी चाहिये इस कार्यक्रम में वृजेन्द्र कुमार पटेल,विपिन कुमार पटेल ,तारकेश्वर, राहूल मौर्या,राहूल यादव,शाहआलम अन्सारी,नरेन्द्र विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोगों ने वृक्षारोपण किया ।

Thursday, 30 August 2018

प्रो.अभिराज राजेन्द्र मिश्र की रचना अब पढ़ सकेंगे कक्षा पांचवी के छात्र


प्रो.अभिराज राजेन्द्र मिश्र- वैसे तो यह नाम काफी पुराना है, किन्तु भौगोलिक दूरी और क्षेत्र विशेष ( संस्कृत) तक सीमित होने के कारण कुछ नया सा लगता है. हाँलाकि ‘मुक्तिदूत’ ने काफी समय पहले ही इस नाम से परिचित होने का मौका दिया था, लेकिन सिर्फ छः जनपदों- आगरा, फ़र्रूख़ाबाद, बस्ती, फतेहपुर, गाजीपुर, उन्नाव को. अब बेसिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. ने कक्षा-५ के पाठ्यक्रम में प्रो. मिश्र को स्थान दिया है. यह गौरव का विषय है जब प्रो. मिश्र के गाँव द्रोणीपुर के बच्चे अपने ही गाँव के लेखक की रचना पढ़ेंगे.

   प्रो.अभिराज राजेन्द्र मिश्र आधुनिक संस्कृत साहित्य के पर्याय हैं. आपकी द्विशताधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं. पुरस्कारों की तो गिनती ही नहीं है. प्रमुख पुरस्कारों / सम्मानों में राष्ट्रपति सम्मान, विश्वभारती, कल्पवल्ली, साहित्य अकादमी व विविध राज्य पुरस्कार हैं. आपने दो वर्ष तक इण्डोनेशिया के बाली द्वीप स्थित उदयन विश्वविद्यालय में अध्यापन करते हुए रामायण ककविन का देवनागरी लिप्यंतरण व अनुवाद किया. विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में आपकी रचनाएँ शामिल हैं. संस्कृत से जुड़ा कोई दुर्भाग्यशाली ही होगा, जो इस नाम से परिचित न हो. अद्यावधि आपकी सेवा से भारती संतुष्ट नहीं हुयी हैं. जनपद जौनपुर आपके सारस्वत योगदान की कद्र करता है।

अज्ञात बदमाशों ने दुकानदार पर चलाई गोली, थानाध्यक्ष ने नसीहत दी वापस जाओ नही तो फंस जाओगे




सुरेरी (जौनपुर) 30 अगस्त। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायडीह गांव निवासी दीपक गुप्ता सुल्तानपुर बाजार में ही नाश्ता की दुकान लगाता हैं। रोज की भांति बुधवार रात लगभग 8:30 बजे वह अपने ठेले को लेकर घर जा रहा था वह जैसे ही थाना परिसर के गेट से महज 50 मीटर आगे बढ़ा ही था कि अंधेरे का लाभ उठाते हुए दो अज्ञात बदमाशों ने लक्ष्य साध कर उसके ऊपर गोली चला दी। लेकिन युवक बाल बाल बच गया। वह गोली की आवाज सुनकर वापस सुल्तानपुर बाजार की तरफ शोर मचाते हुए भाग निकला। तब तक बदमाश भी अंधेरे का लाभ उठाते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने घटना की सूचना 100 नंबर सहित परिजनों को दी। वही मौके पर पहुंचे 100 नंबर की पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित जब अपने परिजनों संग सुरेरी थाने पर पहुंचा तो थानाध्यक्ष द्वारा उसे यह कहते हुए बैरंग लौटा दिया गया की जांच पड़ताल के दौरान तुम खुद ही मुसीबत में आ जाओगे। जिससे पीड़ित युवक परिजनों संघ अपने घर चला गया। वही गुरुवार की सुबह पीड़ित युवक ने उच्चधिकारियों के आश्वासन के बाद पहुचकर थाने पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयाश की तहरीर दी।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी मदनलाल ने बताया कि तहरीर मिली है जाच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

बिजली के चपेट में आने से युवक की मौत



मोतिहारी । घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र के परसौनी का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक मृतक अनिल सिंह अनुबंधित बिजली का एक कुशल ऑपरेटर था।वहीं बिजली बनाने के क्रम में ऑपरेटर बिजली के चपेट में आ गया जिस दौरान उसकी मौत घटना स्थल पर हीं हो गइ।जिसे लेकर परिजनों में मातम छा गया।मृतक अपने पीछे एक लड़का और एक लड़की छोड़ गये है।परिजनों बताया कि ऑपरेटर अनिल सटंहा पावर हाउस से सॉट डाउन लेकर बिजली के खम्भे पर चढा था उसी बीच पावर हाउस से बिजली सपलाई कर दिया गया।जिस दौरान बिजली के चपेट मे युवक आ गया और घटना स्थल पर हीं मौत हो गई ।

सई नदी के तेज बहाव में नाव से गिरी बुलेट, लापता


बरईपार । महराजगंज थाना के तेजीबाजार चौकी अंतर्गत द्रोणीपुर के सई नदी घाट पर बुधवार की शाम को राहुल सरोज नामक ब्यक्ति नाव से नदी पार करते समय उसकी बुलेट गाड़ी  नदी के मध्य में  पानी के तेज बहाव में गिरने से गायब हो गई
    
      प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त थाना अंतर्गत के गुजायरायपुर निवासी राहुल सरोज बुधवार की शाम को द्रोणीपुर घाट से होकर अपने रिश्तेदार पूर्व प्रधान विक्रमजीत सरोज खपरहा के यहाँ आ रहा था उक्त घाट के नाव पर बुलेट गाड़ी चढ़ाकर नाव तार के सहारे नाविक विजय अकेले ही लेकर चल दिया  जैसे ही नाव नदी के मध्य भाग में पहुँची पानी के तेज बहाव से नाव असन्तुलित होने लगी तो उक्त ब्यक्ति ने गाड़ी को स्टैंड पर खड़ी करके नाव को संभालने चला गया  और गाड़ी लुढ़कर पानी के तेज बहाव में बह गयी देर रात घोरहा गाव से गोताखोर बुलाये गए उनके द्वारा व स्थानीय नाविकों द्वारा अथक प्रयास किया गया पर  कोई सफलता नही मिली

Wednesday, 29 August 2018

रोजगार मेले में 76 बेरोजगारों को मिली नौकरी


जौनपुर । जिला सेवायोजन कार्यालय चक्रप्यार अली रासमण्डल निकट नारायण नर्सिंग होम जौनपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस सम्बन्ध में जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 565 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिसमें से 76 बेरोजगारों का चयन विभिन्न कम्पनियों में किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों में बैकमेट इण्डिया लिमिटेड के एच0आर0 अवनीश, ग्रीन फील्ड एच0आर0 सर्विस के एच0आर0 अश्वनी कुमार, एस0 पेमेंट सलुशन के एच0आर0 शिवम शर्मा के द्वारा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, तथा आई0टी0आई0 के द्वारा टेªनी आपरेटर, स्टूडेंट टेªनी, मार्केंटिग मैनेजर के लिए साक्षात्कार के बाद 76 अभ्यर्थियों का चयन किया गया एवं मुख्य अतिथि ए0के0 राय सीनियर मैनेजर पी0एन0बी0 बैंक ने रोजगार मेले में सम्मिलित अभ्यर्थियों को यह बताया कि बैंकों के भी क्षेत्र में रोजगार के ढ़ेरों अवसरों को प्राप्त करें, एवं बैंक ऑंफ बड़ौदा के सीनियर मैनेजर के0के0सिंह ने अपना व्यवसाय से सम्बन्धित बैंको के द्वारा दिये जाने वाले सहायता के सम्बन्ध में जानकारी दी। रोजगार मेला प्रभारी शिवकुमार यादव एवं पी0के0सिंह, रामसिंह मौर्य, जीतलाल मौर्य, आर0पी0पाण्डेय, श्रीमती हसन फात्मा, सुशील राय श्रीमती आरती रानी, आनन्द भूषण त्रिपाठी, अजय, जीशान अली आदि ने रोजगार मेला में सहयोग प्रदान कर मेले को सम्पन्न कराये। 

जन-गण-मन संस्था की वार्षिक बैठक दो सितम्बर को


जौनपुर। रचनात्मक संस्था जन-गण-मन जौनपुर की वार्षिक बैठक आगामी 2 सितम्बर दो बजे दिन में संस्था के कार्यालय हरलालका रोड जौनपुर पर संस्थाध्यक्ष असलम शेर खान  की अध्यक्षता में होगी। बैठक में संस्था के समस्त सदस्यों, पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। संस्था का पुर्नगठन, आगामी सत्र के कार्यक्रमों एवं नये सदस्यों को संस्था से जोड़ने का प्रस्ताव है। विगत वर्ष में संस्था द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की जाएगी। शीराजे हिन्द महोत्सव 2018 में जिस भी सदस्य, पदाधिकारी एवं प्रायोजक ने अपनी भागीदारी व सहयोग किया है उनका सम्मान भी किया जाएगा।

अमर सिंह जी के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल आजम खान जैसा कठमुल्ला ही कर सकता है : पुष्पेन्द्र



मीरगंज जौनपुर : प्रसिद्ध समाज सेवी और युवा नेता पुष्पेन्द्र सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी आजम खान द्वारा राज्यसभा के वरिष्ठ सांसद और देश के लोकप्रिय नेता ठाकुर अमर सिंह जी और उनके बच्चियों के बारे में की गई अशोभनीय टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा है, कि आजम खां को अमर्यादित और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए ।

दिल्ली से रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने गृह जनपद जौनपुर पहुंचे रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह ने गंगा यमुना सदन, करियांव - मीरगंज स्थित कैंप कार्यालय में हुई बैठक में कहा, कि सपा नेता आज़म खां को सम्मानित राजनेता अमर सिंह के परिवार के लिए गलत शब्द नहीं बोलने चाहिए। आज़म को सभी बहन-बेटियों की इज्जत करनी चाहिए। आज़म खां को अपने दिए सभी बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए।

बैठक में पुष्पेन्द्र ने कहा, कि प्रदेश की राजनीति में हांसिये पर चल रहे आजम खां घटिया बयानबाजी कर अपनी राजनीति को बचाने में लगे हुए हैं।  वह देश के माननीय प्रधानमंत्री के खिलाफ भी अशोभनीय एवं अमर्यादित टिप्पणी करते रहते हैं, जिससे आज़म राजनीति में मुसलमानों के नेता बने रहें। लेकिन चेताने के लहजे में इस युवा ने कहा कि मुस्लिम नेता हैं आज़म-मुसलमान भाईयों के नेता बनने की कोशिश ना करें।अब्दुल कलाम जी की तारिफ़ करते हुए पुष्पेन्द्र ने कहा कि वो सच्चे और अच्छे देश भक्त थे।
बैठक में शंकठा मास्टर, बीमा एजेंट लालसाहब, उमा शंकर ,राजदेव सिंह, जयप्रकाश,आकर्षण दुबे, पिंटू मुंशी सिराज अहमद ,मुन्ना मास्टर,हरितांशु, पवन, हेमेंद्र सिंह सोनू, प्रमोद साईं,आकाशअंशु, राजीव एवं प्रभात जी आदि ने भी आज़म खान के दुस्साहस खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह मास्टर ने किया।

मड़ियाहूं । ट्रक के धक्के से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उंचनीकला ग्राम के पास तेज रफ्तार जा रही अज्ञात ट्रक ने साइकिल सवार में टक्कर मार दी जिससे पीछे बैठी महिला घायल हो गयी और गोद में लिये तीन वर्षीय बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और ट्रक पकड़ में नहीं आ सकी।
बताते हैं कि बृजेश कुमार ग्राम रमदत्तपुर थाना जलालपुर अपनी पत्नी सुनीता व तीन वर्षीय बच्ची को लेकर राखी बंधवाने ग्राम तदीपुर आये हुये थे। सुबह 11 बजे के आसपास अपनी साइकिल के पीछे अपनी पत्नी सुनीता व तीन वर्षीय बच्ची शिवांगी को बैठाकर जैसे उंचनीकला गांव के पास पहुंचे थे कि एक अज्ञात ट्रक धक्का मारते हुये निकल गयी। ट्रक की पहचान नहीं हो सकी। घटना की तहरीर बच्ची के पिता बृजेश कुमार ने अज्ञात वाहन के खिलाफ दी है।