विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Monday, 26 October 2015

जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है बाबर्ची

शाहगंज। खुटहन थाना क्षेत्र के भगमलपुर निवासी राम लौटन इस समय कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सालय में जिन्दगी और मौत से  संघर्ष कर रहा है। पता चला है कि शारदीय नवरात्रि के बाद निजामपुर चौराहा के पास स्थित मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था जहां पर वह भोजन बनाने गया था और अचानक गैस की पाईप फटने से वह बुरी तरह झुलस गया।

झुलसने के बाद मौजूद लोगों ने उसे राजकीयपुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सको ने उसकी हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। किन्तु परिजनों ने उसे कस्बा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां पर उपचार चल रहा है और चिंता जनक स्थिति बनी हुई है।

नेत्रदान महादान

जौनपुर। सद् भावना क्लब जौनपुर द्वारा जनपद में नेत्रदान कार्यक्रम आयोजित करता है। मरणोपरांत नेत्रदान पुनित कार्य है। विगत वर्षाे में सन् १९९६ स्व0 दिनेश कुमार सिंह २०१५ में स्व० मोहन मिश्र रासमंडल का नेत्रदान हुआ २४ अक्टूबर को नगर पालिका परिषद में एक नेत्रदान शिविर का आयोजन किया जिसमें काफी संख्या मे लोगो ने नेत्रदान का सकल्प लिया इस  अवसर पर सथापक अध्यक्ष डा० बी० साह नेत्र दान सहयोजिका विमला सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

क्षत-विक्षत लाश बरामद

 शाहगंज। शाहगंज से आजमगढ़ जाने वाली रेलवे लाइन के चिरैया मोड के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गयी। पता चला है कि आजमगढ़ जनपद के थाना फूलपुर अन्तर्गत कटार खंजहां निवासी मंगतपासवान पुत्र निरंजन पासवान रेलवे लाइन पर अध कटी लाश बरामद हुई। किन्तु वहां के दृष्य को देखकर यह नही लगता है कि वह स्वयं कटकर मरा हो। ऐसी सम्भावनाहै कि उस की हत्याकर शव को रेलवे लाइन के पटरी पर रख दिया गया हो। घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजदिया।

शोक सभा आयोजित

जौनपुर। दीवानी न्यायालय सभागार में वरिष्ठï कर्मचारी साथी श्री महेन्द्र नाथ पांडेय के आकस्मिक निधन हो जाने से प्रभारी जनपद न्यायाधीश, राधेश्याम यादव के सरपरस्ती में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप मिश्रा द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें नसीर अहमद़अपर जिला जज प्रथम बुधिराम यादव,अपर जिला जज चतुर्थ बंश बहादुर यादव अपर जिला जज पंचम मृदुल कुमार मिश्र अपर जिला जज तृतीय बलराज सिंह अपर जिला जज अन्जू कन्नौजिया मुंसफ शहर मंजू कुमार ज०एम० द्वितीय,श्रेया भार्गव जे०एम०प्रथम एवं जय प्रकाश पाण्डेय महेश्वरी प्रसाद अविनाश कुमार मौर्य विनोद कुमार अविनाश कुमार पाण्डेय  एवं समस्त अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित होकर मृतक आत्मा की शांति के लिये एवं परिवार को असीम दु: बर्दाश्त करने एवं शक्ति प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रर्थना किया।

Friday, 23 October 2015

सर्प डंस से बालक की मौत

महराजगंज। शुक्रवार को क्षेत्र के सीड निवासी हर्ष गुप्ता 14 पुत्र लक्ष्मी गप्ता दुगौली महराजगंज में किराना की दूकान चलाता है और अपने परिवार के साथ यही रहता है बीती रात गुरुवार को दूकान में था जहा किसी विस् धर ने डस लिया परिजन आनन् फानन में बदलापुर सी एच सी ले गये जहा डा टरो ने जिला अस्प्ताल रेफर कर दिया जहा उसकी मौत हो गयी जिससे परिजनों का रो रो काट बुरा हाल है।

बच्चों के विवाद में दो स प्रदाय आमने-सामने

बरसठी।स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखलालगंज बाजार में दो सप्रदायो के बच्चो के विवाद में तना तनी मच गयी। बताया जाता है कि उ त बाजार में एक सप्रदाय के बच्चे ने दूसरे सप्रदाय के बच्चे की पिटाई खेल कूद के दौरान कर दिया जिससे वहां का महौल इतना गरम हो गया कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। घटना की सूचना पाते ही मौके पर स्थानी पुलिस मय फोर्स पहुंच गयी और उच्चाधिकारियो को इस मामले से अवगत कराया।
सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी मडिय़ाहूॅ रामकेश यादव व क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण मौके पर पहुंचकर दोनो पक्षों के बीच सुलह समझौता करा कर मामले को शांत कराया। 

भ्रष्टाचार के खिलाफ तेज़ किआ जाएगा आंडों आन्दोन

जौनपुर। आल इण्डिया लायर्स यूनियन शाखा जौनपुर के उपाध्यक्ष का० विजय प्रताप सिंह एडवोकेट ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मास्टर प्लॉन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। विजय प्रताप सिंह ने कहा की २५ अ टूबर को बैठक में आन्दोलन को तेज करने के लिए निर्णय लिया जायेगा उन्होंने कहां आंदोलन में कले ट्रेट दीवानी बार को भी निमंत्रित किया जायेगा। भ्रष्ट्रचार तथा महंगाई दोनो मुद्दो पर आर पार की लड़ाई लड़ी जायेंगी।

शोपियां में हिजबुल के दो आतंकी ढेर

 श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को सेना और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के खांडे गुट के दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में गुट का सरगना आदिल खांडे निवासी इमाम साहिब भी शामिल है। दूसरे आतंकी की पहचान इरशाद अहमद निवासी मालदेरा (शोपियां) के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक खबरों में तीन आतंकियों के मारे जाने की बात कही गई थी।? बाद में सेना और पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ताओं ने बताया कि उक्त दो आतंकियों के शव ही बरामद हुए हैं। तीसरे आतंकी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।?खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।?मारे गए आतंकियों से हथियार भी बरामद हुए हैं। देर रात दोनों ओर से गोलाबारी बंद हो गई है। इलाके में एक-दो और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते सुरक्षा बलों का सर्च आपरेशन जारी है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकियों ने कश्मीरी फिरन के नीचे सेना की वर्दी पहनी हुई थी। गुरुवार शाम सुरक्षा बलों को शोपियां जिले के माजिमपोरा गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर शाम करीब चार बजे सेना की 44 राष्ट्रीय रायफल्स और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सेना पर गोलीबारी शुरू कर दी।

    आतंकियों के मारे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और पथराव भी किया। उत्तेजित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। इलाके में देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

किराना की दुकान में लाखों की चोरी

पीछे के दरवाजे का ताला तोडक़र दिया गया अंजाम

जौनपुर। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान के पिछले दरवाजा का ताला तोडक़र नगदी सहित लाखों रूपया का सामान लेकर भाग निकले। बताया जाता है कि उक्त थाना क्षेत्र लोहिन्दा चौराहा पर मंगला प्रसवाद मौर्य का किराना व मोबाइल सिम की बड़ी दुकान है और रात्रि ९ जे तक दुकान दारी करने के कद प्रतिष्ठïान को बंद कर दिया।

रात्रि में चोरों ने पीछे के दरवाजा का ताला तोडक़र घुस गये और वहाँ से मोबाइल रिचार्ज कूृपन,किराना का कीमती सामान तथा २५ हजार रूपये नगद लेकर चंपत हो गये सुबह होने पर जब श्री मौर्य  ने दुकान का ताला खोला तो वहां सामान तितर-बितर और काउंटर में नोटो से भरी थैली गायब थी। इससे उन्हें चोरी होने का अनुमान लग गया और जब वह दुकान के पीछे गये तो दरवाजा का ताला टूटा पड़ा हुआ था। चोरी होन की घटना धीरे धीरे पूरे चौराहे पर फैल गयी। अगल बगल के दूकान दार वहां पहुंचने लगे। इसके बाद पीडि़त ने महाराजगंज थाना पर जाकर चोरी होने की लिखित तहरीर दिया। पुलिस ने चौराहा पर पहुंचकर दूकान का मौका मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि इस चोरी की कई दृष्टिï कोण छानबीन किया जा रहा है और इसका पर्दाफास जल्द कर लिया जायेगा। दुकान दार उक्त स्थान पर लगभग ३५ वर्ष से व्यवसायी कर रहा था। पहले दिन व अपने गांव लोहरियाव आता जाता था किन्तु बाद में वही पर रहने लगा। उक्त चौराहा आबादी से काफी दूर है और सडक़ पर मात्र दूकाने है तथा पीछे बीरान पड़ा खेत है जहां पर रात्रि में जाना खतरे से खाली नपही है। चौराहा हो जाने और दर्जनो दूकान दारो से स्थाई रूप से निवास करने के कारण अब कुछ रौनक बढ़ी है अन्यथा वहां कोई जाने में डरता था। 

भारत के खिलाफ शिकायत के बाद अमेरिका ने डांटा पाकिस्तान को

दिल्ली। ओबामा की तरफ से बुधवार को पाकिस्तान को कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र से आतंकवाद को खत्म करने के लिए और अधिक कोशिशें करे। इसके साथ ही अमेरिका ने इस्लामाबाद की उस शिकायत को भी नकार दिया है, जिसमें कहा गया था कि भारत बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कुछ अन्य हिस्सों में दखलअंदाजी कर रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात के बाद अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान को ये डांट लगाई गई है।

गैस रिसाव से दो झुलसे

जौनपुर। वाराणसी जनपद के थाना फूलपुर अन्तर्गत पचेवरा गांव में गैस रिसाव से एक महिला सहित दो लोग झुलस गये। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासिनी बीना सिंह पत्नी चन्द्र भान सिंह घर में खाना बना रही थी उसी समय गैस रिसाव होने से आग लग गयी। वहां पर मौजूद मोहन सिंह पुत्र राम नाथ ने पहुंचकर बचाव करने लगे जिससे दोनों लोग झुलस गये। परिजनों ने आनन फानन में दोनों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये ले गये जहां पर उपचार चल रहा है। महिला ९० प्रतिशत तथा मोहन ८० प्रतिशत झुलसे है।

बाइक से गिरने पर प्रत्याशी घायल

खुटहन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी राम अजोर गौतम क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे कि अचानक उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गयी  जिससे वह घायल हो गये।

अगल बगल के लोग बाइक गिरने पर वहां पहुंच गये और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुटहन ले गये जहां चिकित्सको ने उनका पट्टी मरहम किया। श्री गौतम स्थानीय विकास खण्ड के सहाबुद्दीनपुर के निवासी है। घायल होने पर जब घर पर सूचना पहुंची तो गांव के कई लोग चिकित्सालय पर पहुंच गए थे।  

जहर खाने से युवक अचेत

जौनपुर। मडिय़ाहूॅ कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव में एक युवक पारिवारिक कलह से उब कर जहर खा लिया । बताया जाता है उक्त गांव निवासी २२ वर्षीय विपिन पुत्र कमलेश बीते दिन किसी बात को लेकर नोक झोक हुई और इसके बाद वह कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी और बेहोश हो गया। युवक की हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये जहां पर उपचार चल रहा है। और चिकित्सकों ने जहर खाने की पुष्टि की।

जलसा ए शहादत का आयोजन शुक्रवार को

जौनपुर। अहले सुन्नत जमात का ऐतिहासिक जलसा ए शहादत हज़रत इमाम हुसैन रज़ी. का आयोजन नगर के दिलाज़ाक में शुक्रवार की रात किया गया इस अवसर पर पेश इमाम शाही शेर मस्जिद इश्तेया$क अहमद जि़या साहब,मुहीउद्दीन अहमद मु ती अज़ीज़ुन हसन मिस्बाही बिहार अपने विचार पेश करेंगे अन्जुमन उस्मानिया ओलन्दगंज द्वारा आयोजित जलसा ए शहादत पिछले १२७ वर्षाे से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदर शौकत अली मुन्ना राजा ने लोगों से कार्यक्रम में पहुेंचने में अपील की है। 

Thursday, 22 October 2015

पूरी हुई नौ दिन की साधना

घरीं, मंदिरों में पूजन-अनुष्ठान, पूर्णाहुति पांव पखार पूजी गईं कन्यां

जौनपुर। शारदीय नवरात्र के समापन पर बुधवार को नगर के शक्तिपीठों में देवी के पूजन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। नौ दिनी नवरात्र उत्सव की पूर्णाहुति पर हवन के बाद कलश विस्थापित किया गया। घरों-मंदिरों में पांव पखारने के बाद कन्याओं को दही, जलेबी या हलुआ-पूड़ी का भोज कराया गया। नवरात्र का अंतिम दिन होने से जयकारों के बीच देर रात तक देवी के सिद्धिदात्री  स्वरूप के शृंगार दर्शन को शक्तिपीठों में

श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं। घरों, मंदिरों में शतचंडी, दुर्गा सप्तशती पाठ भी पूरा हुआ। नौ दिनी नवरात्र उत्सव की पूर्णाहुति पर हवन के बाद कलश हटाया गया। घरों-मंदिरों में पांव पखारने के बाद कन्याओं को दही, जलेबी या हलुआ-पूड़ी का भोज कराया गया। मंदिर में देवी का बहुरंगी फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया। शक्तिपीठ चौकियां मंदिर में बच्चों का मुंडन, कर्णछेदन कराने को श्रद्धालु आए।


या हुसैन की सदाओं से गूंजता रहा शहर

जौनपुर। कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की याद में सातवीं मुहर्रम पर कई स्थानों पर मातमी जुलूस निकाला गया। इसमें अंजुमनों ने दर्द भरे नौहे पढऩे के साथ-साथ जंजीर और छुरियों से मातम कर नजराने अकीदत पेश किया। पूरा शहर या हुसैन की सदा से गूंजता रहा। 

आब ग़ांधी का भारत नहीं, मोदी का हिंदुस्तान है : रशीद

नई दिल्ली। ज मू कश्मीर के निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद ने कहा है कि महात्मा गांधी के भारत में नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिन्दुस्तान में असहिष्णुता बढ़ रही है। यहां बता दें कि बीफ पार्टी देने की वजह से शेख अ दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद पर इस महीने 2 हमले हो चुके हैं. एक हमले में विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने उन्हें पीटा और दूसरे में दिल्ली में उनपर स्याही फेंकी गई . राशिद ने कहा, मुल्क में कुछ भी
हो सकता है, योंकि यह अब मोदी का हिन्दुस्तान है न कि सहिष्णु (महात्मा) गांधी का भारत राशिद से पूछा गया कि उन्होंने बीफ पार्टी देकर धार्मिक भावनाओं को यों चोट पहुंचाई? उन्होंने कहा, मैंने अपने क्षेत्र में कभी मांसाहारी खाना नहीं खाया, लेकिन इससे मुझे तकलीफ होती है कि साक्षी महाराज या हरियाणा के मुयमंत्री मुझे बताएं कि मैं या खाऊं और या न खाऊं। यहां ज मू एवं कश्मीर भवन में बातचीत के दौरान राशिद ने मुसलमानों के खिलाफ और बीफ के मसले पर विवादित बयान देने के लिए भाजपा नेताओं की आलोचना की। राशिद अन्य धर्मों के लोगों की भावनाओं का स मान करने की बात करते हैं, लेकिन उनके अपने कुछ सवाल हैं. उन्होंने कहा, गाय उनकी मां हो सकती है। 

छोड़ कार दल्ली हुई साइकिल पर सवार

गुरुवार बना कीर्तिमान  नहीं चली करें 

नई दिल्ली। दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने और जाम की समस्या से निजात पाने के वास्ते जन जागरुक अभियान के तहत आज दिल्ली में कार फ्री डे मनाया गया। मुयमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर अब बस करें के स्लोगन के साथ लाल किले से इंडिया गेट तक साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केजरीवाल उप मुयमंत्री मनीष सिसौदिया के साथ खुद भी रैली में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कहीं आने जाने के लिए साइकिल की सवारी एक बेहतर विकल्प है। दिल्ली में रास्तों पर साइकिल के लिए एक अलग ट्रैक हो तो बेहतर हो सकता है लेकिन प्रदूषण के स्तर और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों को देखते हुए फिलहाल दिल्ली की सड़कों पर साइकिल चलाना खतरनाक है। उन्होंने कहा कि लोगों में निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए ही कार फ्री डे अभियान की शुरुआत की गई है। केजरीवाल ने कहा कि नकी सरकार ने इसके लिए दिल्ली मेट्रो से अपने परिचालन को बढ़ाने का अनुरोध किया है। सिसौदिया ने कहा कि सार्वजनिक बस सेवा में सुधार आने से अब कार फ्री डे अभियान को सफल बनाने में बहुत मदद मिलेगी। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि लोगों में
जागरुकता लाने के लिए हर महीने की 22 तारीख को कार फ्री डे मनाया जाएगा। आज के कार फ्री डे अभियान में आम लोगों के साथ ही बड़ी संया में ऑटो चालकों ने भी हिस्सा लिया और लोगों को लाने ले जाने के लिए कई स्थानों पर अपनी मुत सेवाएं भी दी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे जिसके तहत लाल किले, चांदनी चौक और उच्चतम न्यायालय के पास रैली में हिस्सा लेने आने वालों के लिए निजी वाहनों की पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई थी। लाल किले से इंडिया गेट तक कार फ्री डे रूट पर निजी वाहनों पर रोक के कारण इस मार्ग पर 20 अतिरिक्त शटल बस सेवा चलाई गई।

भारत के खिलाफ शिकायत के बाद अमेरिका ने डांटा पाकिस्तान को

दिल्ली। ओबामा की तरफ से बुधवार को पाकिस्तान को कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र से आतंकवाद को खत्म करने के लिए और अधिक कोशिशें करे। इसके साथ ही अमेरिका ने इस्लामाबाद की उस शिकायत को भी नकार दिया है, जिसमें कहा गया था कि भारत बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कुछ अन्य हिस्सों में दखलअंदाजी कर रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात के बाद अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान को ये डांट लगाई गई है। 

सुनीता संग बेटी की मौत पर सास और पति गिफ्तार

उपजिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी सदर ने किया मौका मुआयना

सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की दलित महिला २२ वर्षीया सुनिता पत्नी सुभाष गौतम एक वर्ष की बेटी के साथ जलने से हुई मौत के मामले में मायके वाले के तहरीर पर पुलिस ने सास केवला देवी और पति सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है।
जल कर हुई मौत के मामले में सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी आरके पांडेय रात्रि में उक्त गांव जाकर मौका मुआयना किया और दूसरे दिन उप जिला अधिकारी सदर आरके पटेल क्षेत्राधिकारी के साथ गांव में जाकर आवश्यक जानकारी लिये और थाने पर पहुंच गये। थाने पर पहुंचकर दिशा निर्देश दिया। ज्ञातब है कि श्री मती सुनिता देवी अपनी पुत्र के साथ मिट्टी का तेल छिडक़ लिया था और आग लगा लिया था जिससे वह सत्त प्रतिश जल गयी थी। उसकी चिख पुकार सुनकर अगल बगल के लोग घर की ओर दौड़ पड़े तो वहां की दृष्य देखकर लोगों की रूह काप गयी।
क्योंकि वह धधक कर जल रही थी। वहां पर मौजूद लोगो का प्रयास निरथक साबित हुआ क्योंकि तब तक उसकी मौत हो गयी थी। जिस समय वह आग लगाई थी उस समय घर पर कोई नही और वह अकेली थी। घटना की सूचना पाकर चौकी प्रभारी भीलमपुर आरपी राय घटना स्थल पर पहुंच गऐ और शव को अपने कब्जे में लेकर मायके वाले को इस दर्दनाक घटना से अवगत कराया।

सूचना पाते ही थानाध्यक्ष के के चौबे अपनी उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उक्त गांव मैयफोर्स के पहुंच गये। मायके वाले के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और क्षेत्राधिकारी एसडीएम के दौरे के बाद पुलिस त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित किया मृतका की मायका बरसठी थाना क्षेत्र में है। सुनीता आज इस दुनिया में नही है किन्तु इसने जो कठोर कदम उठाया है वह मानवीय दृष्टिï कोण से गंभीर जिसकी चर्चा जगह जगह हो रही है। 

दशहरा व मोहर्रम शान्ति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर हुई बैठक

जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधनाबाजार तिराहे पर 10 बजे दिन   दशहरा व मुहर्रम सकुशल संपन्न कराने को लेकर बैठक हुई।अध्यक्षता  करते हुए   रहमत उल्ला उफऱ् राधे लहरी ने जहां भाई चारे को बरकरार रखते हुए अल्पसंख्यकों को शांतिपूर्वक मुहारर्म मनाने की अपील की वहीँ  चक्रपाणि पाण्डेय ने दोनों वर्गों को शरारती तत्वों से सावधान रहने की हिदायत दी। मीरगंज के एस आई सच्चन् राम ने पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग देने का आस्वाशन दिया। इस अवसर पर  बच्चा सिंह संतोष सिंह  त्रिलोकी पाण्डेय कृपा शंकर पाण्डेय  विद्द्याधर शुक्ल  वीरेंद्र पाण्डेय  गफ्फार लियाकत इमरान कृष्ण कुमार शशिकांत राजबहादुर सिंह  सलीम आदि मौजूद रहे।

बुधवार के दिन दो महिला सहित दूधमुही बालिका की मौत

जौनपुर। नवरात्रि की महा अष्ठïमी जनपद के महिलाओं के लिए दुख:दायी जिला कारागार में तैनात आरक्षी मोहन सिंह अपने परिवार के साथ कारागार कालोनी में रहते है। और बुधवार को उनकी पुत्र बधु ३० वर्षीया मीना सिंह संदिग्ध परिस्थितियों  में झुलस गयी।
आनन फानन में जिला चिकित्सालय में ले जाया गया जहां पर बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। दूसरी ओर सिकरारा थाना क्षेत्र के दलित महिला ने अपनी दुध मुही बच्ची के साथ मिट्टी का तेल छिडक़र आग लगा लिया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर मायके वाले को घटना से अवगत कराया।  इस दुखद घटना की जानकारी मिलते मौके वाले थाना पर पहुंच गये और लिखित तहरीर पुलिस को दिया। इसी प्रकार से गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव निवासिनी नि:संतान ७० वर्षीया सूरसत्ती देवी पत्नी स्व० शिवशंकर शर्मा को शरारती ततौ ने लाठी और राड से पीट पीट कर अधमरा कर दिया और सुबह होने पर गांव की एक महिला सरपत काटने गयी तो वहां वृद्घा की हालत देखकर शोर मचाने लगी और शोर सुनकर गांव के लोग वहा पर एकत्रित हो गए। गांव वाले ने वहां पर देखा कि लाठी और राड बगल में रखा गया था।
इस दृष्य को देखकर ग्रामीण चुप्पी साध लिये किन्तु उन्ही मेसे एक नौजवान युवक ने थानाध्यक्ष के सीयूजी मोबाइल नं पर घटना से अवगत कराया। सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष विश्वनाथ यादव मैफोर्स घटना स्थल पर पहुंच गए और मौका मुआयना करने के बाद सरकारी एंबुलेंस १०८ को बुलाया इसके बाद उन्होंन ने उपचार के लिए घायल वृद्घा को चिकित्सालय भेजा जहां पर वह रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई दृष्टि से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष का दावा है कि अविलम्ब इस हत्या का पर्दाफास कर लिया जायेगा। इस प्रकार देखा जाये तो महा अष्ठïमी के दिन वृद्घा और दूधमुही बालिका के साथ एक नव विवाहिता की मौत तथा चौथी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जली जो चिकित्सालय में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। 

दशहरा व मोहर्रम शान्ति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर हुई बैठक

जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधनाबाजार तिराहे पर 10 बजे दिन दशहरा व मुहर्रम सकुशल संपन्न कराने को लेकर बैठक हुई।अध्यक्षता करते हुए रहमत उल्ला उफऱ् राधे लहरी ने जहां भाई चारे को बरकरार रखते हुए अल्पसं यकों को शांतिपूर्वक मुहारर्म मनाने की अपील की वहीँ चक्रपाणि पाण्डेय ने दोनों वर्गों को शरारती तत्वों से सावधान रहने की हिदायत दी। मीरगंज के एस आई सच्चन् राम ने पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग देने का आस्वाशन दिया। इस अवसर पर बच्चा सिंह संतोष सिंह त्रिलोकी पाण्डेय कृपा शंकर पाण्डेय विद्द्याधर शुल
वीरेंद्र पाण्डेय ग फार लियाकत इमरान कृष्ण कुमार शशिकांत राजबहादुर सिंह सलीम आदि मौजूद रहे।

Wednesday, 21 October 2015

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़

एक आतंकवादी ढेर, 3 जवान घायल

एक आतंकवादी ढेर, 3 जवान घायल
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और सेना के तीन जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को एक घर में आतंकवादियों के एक गिरोह के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उन्होंने तंगमार्ग तहसील के एक गांव में एक घर की घेराबंदी की।
        पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने जैसे ही घर पर निशाना साधा अंदर छिपे आतंकवादियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और तीन सैनिक घायल हुए हैं। मुठभेड़ अब भी जारी है। 

23 अक्टूबर तक नयायिक हिरासत में भेजे गये हार्दिक पटेल

अहमदाबाद। सूरत फास्ट ट्रेक कोर्ट ने आज हार्दिक पटेल को 23 अटूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अपनी गिरतारी के एक दिन बाद पटेल आरक्षण आंदोलन के अगुवा हार्दिक पटेल ने आज गुजरात उच्च न्यायालय मे याचिका दायर कर अपने खिलाफ सूरत में लगाए देशद्रोह के आरोपों को करने का आग्रह। के पिता भरत पटेल ने अपने बेटे की ओर से अधिवक्ता बीएम मंगूकिया के माध्यम से याचिका दायर की और कहा कि पटेल नेता के खिलाफ अपराध का कोई मामला नहीं बनता. याचिका में कहा गया कि हार्दिक ने कोई ऐसी बात नहीं कही है जिससे अपराध बनता हो और इस तरह कोई अपराध नहीं हुआ है। हार्दिक के खिलाफ कथित विवादास्पद टिप्पणियों के लिए देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।
उन्हों ने अपने समुदाय के युवाओं से कथित तौर पर कहा था कि वे आत्महत्या करने की बजाय पुलिसकर्मियों को मारें. राजकोट ग्रामीण पुलिस ने रविवार को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच से पहले हार्दिक को हिरासत में  लिया था क्योंकि उन्हों ने मैच को बाधित करने की धमकी दी थी। 

बीफ बैन पर कांस्टेबल को मारा चाकू, एटीएस को मौलाना की तलाश

मुंबई। महराष्ट्र एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड(एटीएस) एक पुलिस कांस्टेबल को बीफ बैन के विरोध में छुरा मारने के आरोप में एक मौलाना की तलाश कर रही है। मौलाना पर आरोप है कि उसने एक युवक को कांस्टेबल को चाकू मारने के लिए उकसाया था। उसने राज्य में बीफ बैन के विरोध में युवक कोड़ सा करने को कहा। घटना पिछले महीने की 25 तारीख को बकरीद की है। जानकारी के अनुसार यवतमाल जिले के पुसाद गांव का रहने वाले 20 वर्षीय अब्दुल मलिक ने नमाज पढऩे के बाद एक कांस्टेबल को कई बार चाकू मारा। कांस्टेबल ड्यूटी पर था और मस्जिद के बाहर तैनात था, हालांकि वह बच गया था।
 कांस्टेबल को चाकू मारते समय मलिक ने चिल्लाते हुए कहाकि, तुम्हारी गवर्नमेंट बीफ बैन करती है तो यह लो। मलिक पर आरोप है कि उसने दो और कांस्टेबल पर भी हमला किया लेकिन उसे पकड़ लिया गया और चाकू जब्त कर लिया गया।
मलिक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के दो दिन बाद आतंकवाद रोधी एजेंसी ने मामले को अपने हाथ में लिया और जांच शुरू की।

कांठ की पंचायत में अस्मत की कीमत लगी दो लाख बीस हजार

कांठ (मुरादाबाद)। पहले विधवा की बेटी को झांसा देकर उससे दुराचार किया गया। बाद में मामला सामने आने पर कार्रवाई के नाम पर भरी पंचायत में युवती की अस्मत को रुपयों में तौलने की कोशिश की गई।
गांव की पंचायत ने आरोपियों पर दो लाख बीस हजार का जुर्माना लगाकर मामला रफादफा करा दिया। आरोपियों में एक का गांव के जनप्रतिनिधि भी शामिल है।

दो जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन पत्र रद्द क्यों?

जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशियों सिकरारा विकास खंड के अजीत कुमार यादव व बख् शा विकास खंड के आरती सरोज का नामांकन पत्र पीठासीन अधिकारी। एडीएम भू- राजस्व ने खामियॅा बताते हुए खारिज कर दिया है। दोनों प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य है। दोनों प्रत्याशियों ने पीठासीन अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है  और एक पक्षीय कारवाई बताया है।
श्री यादव ने कहा कि आरो ने राजनैतिक दबाव में उनका आदर्श अचार संहिता का उलंघन किया है और इसी प्रकार तथ्यों के आधार पर पिछली बार नामांकन किया और चुनाव जीत कर ५ वर्ष तक सदन में रहा। आरती सरोज का नामांकन पत्र इस लिए खारिज कर दिया गया कि उसके प्रस्ताव में दूसरे वार्ड के थे जब कि बदलापुर करवा निवासी एक महिला प्रत्याशी के नामांकन पर कोई नियम कानून नही देखा गया। दोनों प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र के चर्चित सदस्य के रूप में पहचान बनाये थे और इनकी बढ़ती लोक प्रियता से सत्ता धारी दलो में हलचल पैदा हो गयी और राजनैतिक दबाव में नामांकन को निरस्त कराया गया। ऐसा आरोप दोनों प्रत्याशियों ने लगाया है। एक प्रत्याशी के समर्थक ने एक हिन्दी दैनिक में आरोपित बयान दिया तो दूसरे प्रत्याशी ने अपने समर्थको के साथ कलेक्ट्रेट में जोर दार प्रदर्शन कर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौपा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जहां एक ओर आदर्श आचार संहिता का पालन करने की हिदायत दी जाती वही पर पहुंच वाले मनमानी करते है जिससे संहिता का खुला उलंघन हो रहा है।
 इन खामियो के बावजूद भी जिला निर्वाचन कार्यालय भरसक प्रयास में है किसी तरह शांति पूर्ण वाता वरण में चुनाव सम्पन्न हो। 

दोहरे हत्या काण्ड के आरोपियों को अजीवन कारावास व जुर्माना

जौनपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश बुद्घीराम यादव ने केराकत कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में हुये दोहरे हत्याकाण्ड में मंगलवार के दिन आरोपियों को दोषी करार दिया था। बुधवार के दिन विद्वान न्यायधीश सभी आरोपियों की सजा सुना दी। अभियोजन के अनुसार केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर काफी दिनों से चल रही रंजिश में २२ अगस्त २०११ समय लगभग ४ बजे एक पक्ष के लोगों ने असलाहों से अंधा धुन फायरिंग कर दिया था। फायरिंग में एक पक्ष के अब्दुला व इमरान की गोली लगने से मौत हो गयी थी। इसी फायरिंग में तीसरा व्यक्त मोहम्मद असफाक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद क्षेत्र में भय व दहशत फैल गयी थी। उस समय प्रशासन द्वारा पूरे गांव में पीएसी व पुलिस के जवान तैनात किये गये थे। घटना के संबंध में मृतक के चाचा मोहम्मद खालिद द्वारा नामजद एफआई आर केराकत कोतवाली में दर्ज करायी गयी थी। घटना में मोहम्मद इसहाक मोहम्मद अलाऊदीन मो० इस्लाम मो०अलफाज मो० महफूज अब्दुल कलाम के खिलाफ विभिन्न धराओं में पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। इस मामले में कुल आठ लोगों की गवाही हुई थी।
विद्वान न्यायाधीश ने आरोपियों को अजीवन कारावास व पचास,पचास हजार रूपये का अर्थ दण्ड की सजा सुनाई है। सरकार के तरफ से सहायक शासकिय अधिवक्ता प्रकाश मिश्रा ने पैरवी किया था। 

धक्के से बालिकाये घायल

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा देखकर लौट रही दो बालिका बाइक की धक्के से गिर कर घायल हो गयी। विवरण के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के धर्मापुर निवासी जगदीश मौर्य की दो पुत्रिया शिवांगी और रीया रात्रि में मेला देखकर लौट रही  कि रास्ते बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिससे वह घायल हो गयी। घायलावस्था में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार चल रहा है।

ताजिये के रास्ते विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

जौनपुर। खेतासराय थानाक्षेत्र में स्थित कस्बे के पुरानी बाजार मोहल्ले में ताजिया ले जाने के रास्ते के विवाद को लेकर अलग अलग समुदाय के लोगों में बुधवार के दिन तनाव व्याप्त हो गया है।
बताया जाता है कि जिस रास्ते से ताजिया जाना है उस रास्ते के आधे हिस्से पर पंडाल बना दिया गया है और आधे रास्ते में बैरियर लगा दिया गया है। बैरियर के उपर कु छ धार्मिक झंड़े लगाये गये है। रास्ते को खाली कराकर झंड़े हटवाये जाने के मामले में तना तनी का माहौल बना हुआ है। इस बात की भनक लगते ही जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए है। और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी हल निकालने के प्रयास में जुटे है।
गुरूवार को  राजमहल की विजय दशमी
जौनपुर। विजय दशमी का पर्व २२ अक्टूबर को राजा जौनपुर की हवेली में परम्परा ढंग से मनाया जायेगा जिसे राजा अवनीन्द्र दत्त हवेली दरबार में तीन बजे शस्त्र पूजन,साढ़े ४ बजे शाही सवारी और बाद में मेला स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद छ: बजे शायन हमजा चिश्ती मजार पर चादरपोशी और पौने सात बजे पोखरे पर शमी पूजन होगा उक्त सूचना हवेली प्रतिनिधि डा० अशोक कुमार मिश्र ने दिया।

Tuesday, 20 October 2015

इलेक्ट्रॉनिक कांटे में सेटिंग का खेल

  • शून्य के बदले आठ से दस ग्राम पर किए गए सेट
  • फुटकर ही नही ब्रांडेड समानो में भी है घट तौली


    • शून्य पर होना चाहिए कांटा

इले ट्रॉनिक कांटा शून्य पर होना चाहिए। साथ ही नंबर तेजी से कम या ज्यादा नहीं होने चाहिए, अगर ऐसा होता है तो मशीन में गड़बड़ी हो सकती है।

    • कार्रवाई के नाम पर रस्म अदायगी

हर माह बांट माप विज्ञान कार्यालय में 25 से 30 शिकायतें पहुंचती हैं। जिसमें 8 से 10 शिकायतों की जांच की जाती है। बाकी की शिकायतों को बिना जांच के ही निपटा दिया जाता है। इससे दुकानदारों की गड़बड़ी का पता
नहीं चलता है। 

जौनपुर। सावधान, अगर आप परचून या किसी फुटकर की दुकान से कोई सामान खरीद रहे हैं तो एक बार इले ट्रॉनिक कांटे को अच्छी तरीके से चेक कर लें। इसके लिए कांटे पर कुछ सामान तौल कर देख सकते हैं। इसके बाद ही बाकी का सामान का वजन कराएं, योंकि बड़ी संया में दुकानदारों ने इले ट्रॉनिक कांटे में सेटिंग कर रखी है। यह सेटिंग आठ से दस ग्राम तक है। इससे दुकानदार घटतौली कर रहे हैं। घटतौली को रोकने के लिए इले ट्रॉनिक कांटा से सामान तौलने पर जोर दिया गया था, योंकि इसमें गड़बड़ी की आशंका कम रहती है। पुराने बांट घिस जाते हैं या फिर पत्थर के बांट का वजन सही नहीं होता है, लेकिन अभी तक यह माना जा रहा था कि गड़बड़ी नहीं हो सकती है।

माँ के दर्शन कर प्रफुल्लुत हुए भक्त

  • भजन-कीर्तन से मां का गुणगान
  • माई का दर्शन-पूजन करने को सप्तमी पर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।
  • मां के दिव्य स्वरूप का भक्तों ने दर्शन-पूजन कर यथासंभव दान-पुण्य किया। व्रती महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर मां से आशीष मांगा। 


जौनपुर। नर-नारी, बच्चे व बुजुर्ग, सबमें मां की झलक पाने की ललक। कोई हाथ जोड़कर आंखें बंद करके मन ही मन मां का स्मरण कर रहा है तो कोई शेरोंवाली का जयकारा लगाकर भक्तिभाव प्रकट कर रहा है। सबका लक्ष्य मां का दर्शन कर उनका आशीष पाना है। हर कोई मां के दिव्य स्वरूप को स्वयं में समाहित करने को व्याकुल है। यह दृश्य है देवी मंदिरों का। महाशक्ति पीठ ,चौकिया धाम, महैर मंदिर सहित हर देवी मंदिर में नवरात्र की सप्तमी पर मंगलवार को भक्तों का सैलाब उमड़ा।
मां को चढ़ाया चुनरी, नारियल -
सप्तम कालरात्रि नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना हुई। भगवान शंकर की शक्ति के रूप में वह कभी रुद्राणी बनकर भक्तों का कल्याण करती हैं, तो कभी चंडिका बनकर चंड-मुंड का संहार करती हैं। वह रक्तदंतिका बनकर रक्तबीज का वध करती हैं। देवासुर संग्राम में दैत्यों का सर्वनाश करती हैं। काली जी और शंकर जी का स्वभाव एक-सा ही है। एक बार गौरवर्णा देवी को शंकर जी ने काली कह दिया, तब से काली नाम से वह लोकप्रसिद्ध हो गईं। वह महामाया के साथ पूजी जाएं तो फल दुगुना हो जाता है।

दशहरा और मुहर्रम पर भिगो सकती है बारिश


  • पश्चिमी विक्षोभ करा सकता है वर्षा
  • हवाओं के कारण सुबह के वक्त छाई रह सकती है हल्की धुंध


जौनपुर। ठंड शुरू होने में अभी और वक्त लगेगा। दशहरा के बाद भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा कमी के संकेत नहीं हैं। हालांकि, दशहरा और मोहर्रम के अवसर पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश हो सकती है। इस बीच उार-पूर्व की ओर से चलने वाली हवाओं के कारण सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश हो सकती है, जबकि एक और विक्षोभ 25 अ टूबर को सक्रिय होगा, जिससे उस दिन भी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कहा कि आने वाले दो दिनों में यह और खराब हो सकता है।

हल्दीराम की नमकीन में घटतौली एक लाख रुपया जुर्माना

जौनपुर। दशहरा, दीपावली त्योहार आते ही मिलावट और घटतौली बाजार गर्म हो गया है। इस काम में ब्रांडेड कंपनियां भी पीछे नहीं हैं। जनपद बाट माप विभाग ने हल्दी राम ग्रुप की नींबू मसाला नमकीन पैकिंग में घटतौली पकड़ी है। विभाग ने नमकीन कंपनी पर संचालकों पर एक
लाख रुपया जुर्माना कर और शीतल पेय पदार्थ बनाने वाली दो कंपनियों को नोटिस जारी किया है। पिछले दिनों सिविल लाइंस स्थित एक प्रमुख मिष्ठान बिक्रेता से हल्दी राम ब्रांड की नींबू मसाला 200 ग्राम पैकिंग खरीदी। पैकिंग हल्का लगा तो ग्राहक ने आपाि जतायी लेकिन दुकानदार ने एक नहीं सुनी तो प्रभावित ने बाट माप विभाग सहायक आयुक्त स्वाति कौशिक से गुहार लगायी। बाट माप विभाग ने पैकिंग का परीक्षण कराया तो उसमें सिर्फ 48 ग्राम ही नमकीन पायी गयी। कंपनी ने भीतर हवा भर कर पैकिंग फुला देती है, इससे वजन में भ्रम होता है। विभाग ने सभी तकनीकी परीक्षण कर हल्दीराम ग्रुप पर एक लाख जुर्माना किया है।
  1. District Magistrate
  2. S.P.
  3. Chief Development Officer
  4. Project Director DRDA
  5. District Development Officer
  6. A.D.M (Finance & Revenue)
  7. A D M (Land & Revenue)
  8. D.D.C. (Administration)
  9. S.O.C. Old Unit
  10. S.O.C. New Unit
  11. D.S.O.
  12. A.E.O. (Panchayat)
  13. District Probation Officer
  14. B.S.A.
  15. D.P.R.O.
  16. D.S.W.O.
  17. D.E.St.O.
  18. G.M. D.I.C.
  19. D.D.Ag.
  20. D.Ag.O.
  21. D.F.O.
  22. A.R.T.O.
  23. District Excise Officer
  24. Project Officer DUDA
  25. DPO (Child Development)
  26. CEO (Fishries Development)
  27. Zila Gramudyog  officer
  28. Asst. Director Small Savings
  29. District Horticulture Officer
  30. District Library
  31. E.O. Nagar Palika Jaunpur
  32.  Executive Engineer PWD (PD)
  33. Executive Engineer PWD (CD)
  34. Executive Engineer PWD (CD-2)
  35. Executive Engineer RES
  36. Executive Engineer SSK-36
  37. Executive Engineer Irrigation
  38. Executive Engineer Tubewell
  39. Executive Engineer Jal Nigam(CD)
  40. Executive Engineer Jal Nigam (MT)
  41. Superintendence Engineer ( E.D.D)
  42. Executive Engineer E.D.D. -1
  43. Executive Engineer E.D.D. -2
  44. Executive Engineer E.D.D. -3
  45. Executive Engineer Transmission
  46. Additional S.P.(Urban)
  47. Additional S.P.(Rural)
  48. C.O. City
  49. C.O. Kerakat
  50. C.O. Mariyahun
  51. C.O. Machhalishahar
  52. C.O. Shahganj
  53. C.O. Sadar
  54. C.O. Badlapur
  55. City Magistrate
  56. Senior Treasury Officer
  57. Chief Medical Officer
  58. CMS (District Hospital)
  59. CMS (District Women Hospital)
  60. Chief Veterinary Officer
  61. SDM Kerakat
  62. SDM Shahganj
  63. SDM Sadar
  64. SDM Badlapur
  65. SDM Mariyahun
  66. SDM Machhalishahar
  67. Tehsildar Kerakat
  68. Tehsildar Shahganj
  69. Tehsildar Sadar
  70. Tehsildar Badlapur
  71. Tehsildar Mariyahun
  72. Tehsildar Machhailshahar
  73. BDO Sirkoni
  74. BDO Sikrara
  75. BDO Jalalpur
  76. BDO Kerakat
  77. BDO Dobhi
  78. BDO Muftiganj
  79. BDO Dharmapur
  80. BDO Karanjakala
  81. BDO Shahganj
  82. BDO Khuthan
  83. BDO Suithakala
  84. BDO Baksha
  85. BDO Badlapur
  86. BDO Maharajganj
  87. BDO Sujanganj
  88. BDO Mungra Badshahpur
  89. BDO Machhalishahar
  90. BDO Mariyahun
  91. BDO Ramnagar
  92. BDO Rampur
  93. BDO Barsathi
  94. Nagar Shiksha Adhikari
  95. BEO Dharmapur
  96. BEO Muftiganj
  97. BEO Kerakat
  98. BEO Dobhi
  99. BEO Jalalpur
  100. BEO Sirkoni
  101. BEO Sikrara
  102. BEO Machhalishahar
  103. BEO Mungra Badshahpur
  104. BEO Sujanganj
  105. BEO Mahrajganj
  106. BEO Badlapur
  107. BEO Baksha
  108. BEO Karanjakala
  109. BEO Shahganj
  110. BEO Suithakala
  111. BEO Mariyahun
  112. BEO Ramnagar
  113. BEO Rampur
  114. BEO Barsathi
  115. BEO Khuthan
  116. District Information Officer
  117. District Informatics Officer
  118. V.C. Veer bahadur Singh P.University

  119. Registrar Veer bahadur Singh P.University

महिला कैप्टन का कर्नल पर दुष्कर्म का आरोप, शुरू हुई कोर्ट ऑफ इंक्वायरी

जयपुर/नई दिल्ली | सेना में महिला कैप्टन से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कर्नल के खिलाफ सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी शुरू कर दी है। आरोपी का ट्रांसफर भी किया गया है। हालांकि, सेना की इस कार्रवाई पर पीड़िता के पिता ने सवाल उठाए हैं। पिता का आरोप है, "सेना एक रेप के आरोपी को कार्रवाई के नाम पर अच्छी पोस्ट दे रही है।पीड़िता के पिता ने लिखा डिफेंस मिनिस्टर को लेटर घटना अलवर मिलिट्री स्टेशन की है। यहां सिग्नल कोर्प में तैनात एक महिला कैप्टन ने करीब डे? महीने पहले अपने कमांडिंग ऑफिसर के खिलाफ रेप की शिकायत की थी। शिकायत में यह भी कहा गया था कि आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी भी दे रहा है। घटना पर कदम उठाते हुए सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए, साथ ही आरोपी का ट्रांसफर भी कर दिया। अब पीड़िता के पिता ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर को लेटर लिखकर मामले की शिकायत की है। महिला कमिटी ने सही पाया मामला सेना के सिग्नल कोर के मेजर जनरल ने तत्काल महिला कमिटी के सामने मामला रखा और जांच के ऑर्डर जारी कर दिए। महिला कमिटी ने मामले को सही पाया। उसके बाद कर्नल के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के ऑर्डर जारी कर उनका ट्रांसफर कर दिया गया। कर्नल के ट्रांसफर के बाद महिला अफसर ने फिर शिकायत की है।

विवादों के बीच स्मृति ईरानी के कश्मीर के कार्यक्रम टले

नई दिल्ली । मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के जम्मू-कश्मीर के दो अलग-अलग विश्वविद्यालयों में बुलाए गए कार्यक्रम फिलहाल टल गए हैं। 'इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजीÓ के पहले दीक्षांत समारोह में छात्र की ओर से ईरानी के बहिष्कार को लेकर विवाद हो गया था। वहीं कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बयान दे दिया था कि इसका शिलान्यास वे पहले ही कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने इन विवादों से पूरी तरह से इन्कार किया है।
सोमवार रात को स्मृति ईरानी के मंत्रलय की ओर से बयान जारी कर कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय के दोबारा शिलान्यास को ले उठे विवाद पर सफाई दी गई। इसमें कहा गया है कि तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू और तब के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 28 मई, 2013 को विश्वविद्यालय के परिसर का शिलान्यास किया था। जबकि, उन्हें विश्वविद्यालय की 'प्री इंजीनियर्डÓ इमारत का शिलान्यास करने के लिए न्योता दिया गया था। हालांकि, राज्य के कार्यक्रमों में भागीदारी को लेकर यह बयान पूरी तरह खामोश है। इसी तरह ईरानी ने ट्विटर पर भी सोमवार को इस बारे में कोई चर्चा करने की बजाय बिहार चुनाव प्रचार की अपनी एक दिन पुरानी तस्वीर ही साझा की है।
उधर, कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्याल के कार्यालय ने इस कार्यक्रम को स्थगित किए जाने का एलान कर दिया है। विश्वविद्यालय से जारी सूचना में कहा गया है, 'गंदेरबल कैंपस में मंगलवार को आयोजित प्री इंजीनियर्ड बिल्डिंग के शिलान्यास का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी।