विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Sunday, 7 December 2014

प्रतिबन्धित डाइक्लोफिनक सोडियम का प्रयोग बना घातक

शिराजे हिन्द की धरती से गायब हैं गिद्घ

बहुत खोजने पर मिले दो सारस


जौनपुर। इको सिस्टम को साफ रखने में अहम भूमिका निभाने वाला गिद्ध जनपद की धरती से से पूरी तरह विलुप्त हो गया है।
     पक्षी सारस की भी कुछ यहीं कहानी है। शासन के निर्देश पर वन प्रभाग की ओर से दो दिन कराई गई गणना में गिद्घ नदारत मिले बहुत खोजने पर दो पक्षी सारस मिले। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।    सामाजिकी वानिकी प्रभाग द्वारा रेंज में दो दिन तक सारस और गिद्ध की गणना की गई। विभागीय अधिकारियों ने गिद्ध और सारस के मिलने वाले स्थान पर कई दिन तक खाक छानी, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। डीएफओ एके सिंह ने बताया कि जनपद में गिद्घों की संख्या शून्य और सारस के दो पक्षी मिले है उन्होंने बताया की यह दो सारस सुइथाकला विकास खण्ड अन्तर्गत कोहड़ा गांव में दिखाई पड़े हैं। ने बताया कि दोनों ही रेंज में सारस और गिद्ध दिखाई नहीं दिए हैं।

हर जमाने में यह यज़ीब बयत मानते है...

जौनपुर। अंजुमन हुसैनिया बलुआघाट की कदीम ऐतिहासिक तरही ऑल इंण्डिया शब्बेदारी रविवार की सुबह मकबूल मंजिल में सम्पन्न हुयी। इस शब्बेदारी में देश की आधा दर्जन मातमी अंजुमनों के अलावा शहर की प्रमुख अंजुमनों ने पूरी रात कर्बला के सबसे कमसिन शहीद छ: माह के अली असगर की याद में अपने दर्द भरे कलाम पेश कर नजऱाने अकीदत पेश किया। अलविदाई मजलिस के बाद गहवारे अली असगर व अलम ताबूत को निकाला गया जिसकी जियारत के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
 इससे पूर्व शनिवार की रात तिलावते कलाम-ए-पाक के शब्बेदारी का आगाज़ हुआ। मशहूर शायर आसिफ बिजनौरी, शोला जौनपुरी, शोहरत जौनपुरी सहित अन्य लोगों ने अपने कलाम पेश किये। सोजखानी बुलन्द शहर से आये जामीन शिकारपुरी व मोहम्मद निशात जौनपुरी ने पढ़ा। मजलिस को खेताब करते हए हरिद्वार मंगलोर से आये मौलाना सैयद मेराज मेंहदी ने बताया कि हजरत इमाम हुसैन के सबसे छोटे बेटे जनाबे अली असगर जिनकी उम्र मात्र 6 माह की थी यजिदी फौजो ने उस वक्त कर्बला के मैदान में भारी-भरकम तीर चलाकर इमाम के हाथों में शहीद कर दिया जब वे यजिदी फौजो से इस बच्चे के लिए 2 कतरा पानी पिलाने के लिए मंाग रहे थे जो 3 रोज का भूखा-प्यासा था। इस दर्दनाक वाकिये को सुनकर लोग दहाड़े मार-मार कर रोने लगे। इसके बाद शिकारपुर बुलन्दशहर से आयी अंजुमन ने अपने दर्द भरे नौहे पेश कर पूरा माहौल गमकीन कर दिया। साथ ही अंजुमन पंजतनी सुल्तानपुर, हुसैनिया जलालपुर अम्बेडकर नगर, सादात बारा, जानसट मुजफ्फरनगर, अजुंमन जाफरिया इलाहाबाद व अंजुमन असगरिया मुजफ्फरनगर के मशहूर नौहेखॉं काशिफ ककरौली ने  अपने दर्द भरे नौहे पढ़ कर कर्बला के इस कमसिन शहीद को नजराने अकीदत पेश किया। अलविदाई मजलिस शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना महफुजूल हसन खां ने पढ़ा इसके बाद शबीहे ताबूत अलम व झूला अली असगर निकाला गया।
शब्बेदारी का संचालन जाहिद बलरामपुरी ने किया। इस मौके पर अंजुमन के अध्यक्ष डा0 जौहर अली खान, कैसर नकवी, अली बाकर, शहंशाह हुसैन, माजिद हसन, साजिद हसन, मीजम हसन, शाहिद मेंहदी पूर्व सभासद, डा0 इन्तेजार मेंहदी, कैफी रिजवी, नवाज हसन, एनुल हसन, सै0 शहादुल हसन, कुमेल मेहदी सहित हजारों की संख्या में अजादार मौजूद रहे। अंजुमन के महासचिव जहीर हसन ने लोगों का आभार प्रकट किया।

मंत्री पुत्र समेत पांच के खिलाफ बक् शा थाने में मामला दर्ज

बारात में चली गोली से एक बालक घायल

जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के मीरगंज अहियापुर गांव में आयी हुई बारात में आर्केस्ट्रा डांसर से  छेडख़ानी कर रहे मंत्री पुत्र का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। आका का विरोध देखकर उनके साथ आये सहयोगियों ने विरोध किया जिस पर ग्रामीण भड़क उठे और सभी की दैहिक समीक्षा कर दी। बिगड़े हालात को देखकर  मंत्री पुत्र ने कई राउंड गोलियां चलायी। गोली चलते  ही बारात में  उपस्थित लोगो में  भगदड़ मच गयी जिससे एक गोली एक 15 वर्षीय बालक को लगी। सूत्रांं से मिली जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज से एक बारात बक् शा  थाना क्षेत्र के मीरगंज अहिरापुर गांव निवासी रमाशंकर यादव के घर बारात आयी हुयी थी। बारात में सूबे के काबीना मंत्री पारसनाथ यादव  के पुत्र लकी यादव भी बतौर बाराती अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए। बारात द्वारपूजा के बाद   बारातियों ने भोजन आदि  किया। कुछ देर बाद आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम प्रारम्भ हुआ। बाराती व घराती समेत गांव के लोग नाच गाने का आनन्द भरपूर ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात्रि लगभग एक बजे  बहुत ही  खूबसूरत एक डांसर डांस करने लगी। उस युवती का डांस देखकर मंत्री पुत्र लकी यादव प्रसन्न होकर काफी रूपये ईनाम दे डाले। नाच गाने का यह प्रोग्राम चल रहा था कि मंत्री पुत्र  मंच पर जा पहुंचे और डांस कर रही  युवती से छेड़छाड़ करने लगे। प्रोग्राम देख रहे ग्रामीणों के साथ साथ महिलायें भी शामिल थी जिन्हें यह बात खराब लगी।
स्थानीय व बारात में आये कुछ लोगों ने उसका विरोध ज्यों ही शुरू किया त्यो ही सारे लोग भड़क उठे। लोगों का भड़कना देखकर मंत्री पुत्र के साथ आये उनके सहयोगियों ने भीड़ पर काबू पाने के लिये तेवर दिखाये  जिसके कारण लोगों का गुस्सा और भड़क उठा। बिगड़े स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री पुत्र के सहयोगियों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर मंत्री पुत्र ने अपनी रिवाल्वर से कई राउंड गोलियां चलायी जिससे शामियाना आदि में कई छेद हो गये और एक गोली इसी गांव के निवासी रामस्वारथ पुत्र प्रदीप यादव  सोलह वर्ष के दाहिने पैर में जा लगी।
 यह देखकर आस पास मौजूद रहे बाराती घराती व ग्रामीणों में भगदड़   मच गयी। दूसरी तरफ स्थानीय ग्रामीणों का बिगड़ा रूख देखकर मंत्री पुत्र अपने सहयोगियों समेत वहा से बारात  छोड़कर फरार हो गये।  घायल प्रदीप का जिला अस्पताल में समुचित उपचार 11 घंटे तक न होने के कारण परिजन भड़क उठे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कोई भी चिकित्सक इमरजेंसी मेडिकल अफसर के अलावा मौजूद नहीं है। इलाज में लापरवाही होने के कारण प्रदीप को वाराणसी उपचार हेतु ले गये। दूसरी तरफ सीओ सदर ने बताया कि घायल बालक के  भाई विनोद की तहरीर पर स्थानीय थाने में लकी यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 147, 148 149 व 307 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।  दर्ज मामले में विवेचना की जा रही है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

लाख टके का सवाल है कि आधुनिकतम जांच तंत्र ठगों की मुश्कें क्यों नहीं..?

जौनपुर। ग्रामीण अभियंत्रण अभिकरण बाराबंकी एवं आवास विकास लखनऊ  के खातों से लाखों रुपये चेक क्लोनिंग के जरिए उड़ा लिए गए। एक ही व्यक्ति के नाम 33 लाख 70 हजार  के दो चेक पंजाब नेशनल बैंक के जारी किए थे। यह बेहद संगीन मामला सिर्फ लाखों रुपये की धोखाधड़ी के नजरिये सेे ही नहीं बल्कि इसलिए भी चिंताजनक है कि इसे अंजाम देने में वे लोग भी आरोपों के दायरे में हैं जिन पर बेहद भरोसा किया जाता है।
अगर बाड़ ही खेत को खाने लगे तो फिर किससे सुरक्षा की उम्मीद की जा सकती है। इससे पहले भी चेकों की क्लोनिंग के जरिये लाखों रुपये की धोखाधड़ी सामने आ चुकी है पर पुलिस के ढीले रवैये के चलते जालसाजों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस तरह के अपराधों में ज्यादातर बिगड़ैल युवा ही शामिल होते हैं। दरअसल आज समाज में जहां एक ओर समृद्धि पाने के लिए साधनों की वैधता गौण हो गई है वहीं कई तरह के फिजूल खर्चे भी लोगों की लत में शामिल हो गए हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए इस तरह के काम करने में भी लोग हिचकते नहीं हैं। अमानत में ख्यानत की यह प्रवृत्ति विषबेल की तरह आगे बढ़े उससे पहले ही इसे नष्ट कर इसकी जड़ों में म_ा डालना होगा, नहीं तो लोगों का बैंकिंग जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं से विश्वास उठ जाएगा और यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद घातक होगा। इसी के साथ हमें घटना को ठगी के उस दृष्टिकोण से भी देखना चाहिए जिसमें पूरे सूबे में लगातार ठगों का एक बड़ा तंत्र काम कर रहा है। न केवल जनपद बल्कि  प्रदेश की राजधानी समेत लगता है पूरे सूबे में ठगों ने एक ऐसा मजबूत संजाल बिछा लिया है जिसे तोडऩा पुलिस के लिए संभव नहीं हो पा रहा। लाख टके का सवाल है कि हमारी पुलिस का वह तथाकथित आधुनिकतम जांच तंत्र ठगों की मुश्कें क्यों नहीं बांध पा रहा? हमारी व्यवस्था में भी ऐसा खोट है कि ऐसे जालसाज अव्वल तो पकड़ में नहीं आते और मिल भी जाएं तो उन्हें सजा के मुकाम तक पहुंचाना मुश्किल होता है।  अगर बाड़ ही खेत को खाने लगे तो फिर किससे सुरक्षा की उम्मीद की जा सकती है। इससे पहले भी चेकों की क्लोनिंग के जरिये लाखों रुपये की धोखाधड़ी सामने आ चुकी है पर पुलिस के ढीले रवैये के चलते जालसाजों के हौसले बुलंद हैं।

जुलाई माह से अब तक 5 बार हो चुकी है काउंसिलिंग

अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव व आमरण अनशन 11 दिसम्बर को

जौनपुर। नगर के सद्भावना पुल स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर पर रविवार को जूनियर नियुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष इन्दू प्रकाश यादव की अध्यक्षता में बैठक किया गया। बैठक में इस बात पर चर्चा किया गया कि 29334 गणित, विज्ञान शिक्षकों की नियुक्ति में सरकार का उपेक्षापूर्ण व्यवहार अभ्यर्थियों के लिये जीवन भरण का प्रश्न बन चुका है।
शिक्षकों की भर्ती में जुलाई माह से अब तक 5 बार काउंसिलिंग हो चुकी है। इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर रही है। सचिव से मिलने पर बार बार यही आश्वासन मिलता है कि नियुक्ति 30 नवंबर तक हो जायेगी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 11 दिसम्बर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव व  आमरण अनशन शुरू किया जायेगा। बैठक में मनीष, चंदन, धर्मेन्द्र, मंजू, धीरेन्द्र, प्रमोद कुमार, चन्द्रशेखर, पतिराम, अनिल, दिवाकर, अनिल, हरिबंश, अनुराग एवं समस्त जूनियर मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

बाइक सीखने के दौरान युवक चोटिल

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में बाइक  सीखते समय एक  युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी संदीप 18 साल पुत्र राम आसरे सुबह गांव के रास्ते पर बाइक सीख रहा था कि उसने बाइक की रफ्तार इतनी तेज कर दी कि बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ïढे में जाकर गिर गयी। जिससे उसके सर में काफी गंभीर चोटे आयी है। स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों की मदद से उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा था। हालत नाजुक देख बीएचयू रेफर कर दिया गया।

राज डिग्री कालेज के छात्रों ने निकाली रैली

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने  रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर महाविद्यालय  व पुस्तकालय परिसर में साफ सफाई किया। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय से रैली निकालकर नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पुस्तकालय परिसर में साफ सफाई किया। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय से रैली निकालकर नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पुस्तकालय तक पहुंचे और परिसर में उगे घास फूंस की साफ सफाई किया। रैली से पूर्व एक गोष्ठïी का आयोजन किया गया। उस दौरान  कार्यक्रम संयोजक मधु पाठक ने कहा कि  स्वच्छता अभियान आज के युग में बहुत ही महत्वपूर्ण है। जहां स्वच्छ रहता है वहीं ईश्वर का वास होता है। इसलिये साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिये। सुधाकर शुक्ला ने कहा कि साफ सफाई से आस पास का वातावरण भी शुद्घ रहता है।

Saturday, 6 December 2014

मुस्लिम महिलाओं ने मोदी से की राम मंदिर बनाने की मांग



अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि विवाद को लेकर चल रहे मुकदमे के वादी हाशिम अंसारी का आगे पैरवी न करने की घोषणा के बाद बनारस में मुस्लिम महिलाओं नेनई पहल की है। मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की दर्जनों महिलाओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय जाकर अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण कराने की अपील की है। मुस्लिम महिला फाउण्डेशन ने बाबरी मस्जिद के पैरोकार हाशिम अंसारी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि रामलला को आजाद कराने का बयान देकर हाशिम ने मुसलमानों की इज्जत बढ़ाई है।

मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की सदर नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में कई मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय जाकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पत्रक दिया। इसकी कॉपी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, आरएसएस के पदाधिकारी इंद्रेश कुमार और विहिप के अशोक सिंघल को भी भेजी गई है।

मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की ओर से मोदी को भेजे गए खत में कहा गया है, 'बाबर विदेशी और मंगोल आक्रमणकारी था। यह चंगेज खां और हलाकू जैसे मंगोलों का वंशज था जिन मंगोलो ने दुनिया के कई शहर उजाड़़ दिए, लाखों लोगों का कत्ल किया। बाबर के पूर्वज हलाकू ने बगदाद पर आक्रमण कर 40 हजार मुसलमानों के साथ साथ पैगम्बर द्वारा नियुक्त इस्लाम के सर्वोच्च धर्मगुरु खलीफा की भी हत्या कर दी थी। इसी हलाकू की वजह से आज दुनिया में इस्लाम का कोई खलीफा नहीं है।'

पत्रक में आगे लिखा है, 'कोई भी मुसलमान मंगोलों को कभी माफ नहीं कर सकता। इन्हीं मंगोलों के वंशज बाबर ने 1528 में राम मंदिर तोड़कर हिंदू और मुसलमानों के बीच नफरत का बीज बोया। मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की सदर ने कहा कि मुसलमानों की इज्जत तभी बढ़ेगी जब वे श्री राम के पक्ष में रहेंगे। जो लोग मंदिर निर्माण के विरोधी हैं वे मुसलमानों को हमेशा गरीब और पिछड़ा बनाए रखना चाहते हैं।'

नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय में ज्ञापन देने वालों में भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन, हिंदुस्तानी अंसारी महासभा के अध्यक्ष रेयाजुद्ददीन अंसारी, मोहम्मद नुसरतुल्लाह, मोहम्मद अजहरुद्दीदन, नसीम अख्तर, सीमा बानो, बिलकिस बेगम, हाजरा बेगम, कहकशा अंजुम, शबाना बानो सहित कई दूसरे लोग भी शामिल थे। मुस्लिम महिला फाउण्डेशन ने अयोध्या जाकर हाशिम अंसारी से जल्द मुलाकात कर रामलला को आजाद करने की लड़ाई तेज करने की भी बात कही है।

मिले हैं पुख्ता प्रमाण

आतंकी हमले पाकिस्तान के इशारे पर

सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने कश्मीर पहुंचे सेनाध्यक्ष

  नई दिल्ली/श्रीनगर। विधानसभा चुनाव के प्रति जनता के उत्साह से बौखलाए आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को पूरी ताकत से आत्मघाती हमले किए।
    इन हमलों में पड़ोसी पाकिस्तान की संलग्नता के पुख्ता प्रमाण जांच एंजेसियों हाथ लगे हैं। बारामूला के उरी में सेना के एक शिविर में हुए आतंकी हमले में एक लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 11 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। इस बीच सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग सभी शहीदों को श्रद्धांजली देंगे। सेनाध्यक्ष सुहाग श्रीनगर पहुंच गए हैं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेंगे। श्रीनगर के त्राल और शोपियां में भी आतंकियों ने हमले किए। सौरा में मुठभेड़ हुई।
  इन हमलों में दो नागरिकों की मौत हुई, जबकि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक लश्कर कमांडर समेत आठ आतंकी मारे गए। उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे।
 जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए नौ दिसंबर को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से पूर्व आतंकियों ने बड़े हमले किए। जहां यह घटना हुई वह पाकिस्तान से लगने वाली नियंत्रण रेखा से बमुश्किल 20 किलोमीटर की दूरी पर है। इनके शवों के पास से मेडिकल किट और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी मिली हैं। इससे पता चलता है कि आतंकी हमले के लिए पूरी तैयारी से आए थे और उन्हें सीमापार का रणनीतिक सहयोग भी हासिल था।  कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक अब्दुल गनी मीर के अनुसार कुछ आतंकियों के श्रीनगर में प्रवेश कर जाने के सुराग मिले हैं। इससे आने वाले दिनों में कुछ और आतंकी हमले झेलने पड़ सकते हैं।

मौसम ने ली करवट कोहरे से ठंड बढ़ी
अभी नहीं मिलेगी कोहरे से निजात

जौनपुर। मौसम ने करवट बदल दी है। शनिवार की भोर कोहरे की चादर ने जनपद को ढक लिया। एक दिन में ही पारा इतना डिग्री लुढ़क गया कि इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। घने कोहरे व बादलों के बीच छिपे सूर्य देव लुका छिपी का खेल खेलते दिखे।

    घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी। अधिकतर ट्रेनें काफी विलंब से आईं। गुरुवार की देर रात ही कोहरा पडऩा शुरू हो गया था। शुक्रवार की सुबह दृश्यता काफी कम रही थी। दोपहर तक कहीं जाकर बादलों के पीछे से सूर्य देव के दर्शन हो सके। शुक्रवार को अधिकतम तापमान घटते-घटते 22.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पांच दिसंबर को अधिकतम तापमान में लगभग सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानी सात दिसंबर तक मौसम ऐसे ही रहेगा। 1मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार प्रयाग में दस दिसंबर तक कोहरे की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा। मौसम विशेषज्ञ का कहना है ने बताया कि कोहरा ऊपर जाकर बादलों में बदल गया है।

      उसके छंटने की दो ही शर्ते हैं, या तो जिस ऊंचाई पर कोहरा है वहां तेज हवाएं चलें या बूंदाबांदी हो। फिलहाल सात दिसंबर के पहले हवा में कोई बदलाव न होने की संभावना दिख रही है। जपनद व इसके आसपास के क्षेत्रों में आठ दिसंबर को आने वाले कमजोर विक्षोभ का असर न के बराबर ही होगा। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा। 12 व 13 दिसंबर तक हल्की बूंदाबादी भी संभव है। 

महात्मा गांधी विद्यापीठ बना उप विजेता

पूविवि बना पूर्वी क्षेत्र विजेता

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चल रही पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को पूर्वांचल विवि और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बीच खेला गया।
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने काशी विद्यापीठ को 115 रन से पराजित कर पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिके ट प्रतियोगिता का चैंपियन बना। काशी विद्यापीठ दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे और चौथे स्थान के लिए बीआरए बिहार और उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा के बीच मैच खेला गया। इसमें बिहार ने उड़ीसा को पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। उड़ीसा को चौथा स्थान मिला। कुलसचिव वीके पांडेय ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर रामआसरे शर्मा, डा. केएस तोमर,  अमलदार यादव आदि मौजूद थे।

नगर पालिका ने शिविर लगाकर वसूला 'कर'



जौनपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष दिनेश टण्डन एवं अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल के संयुक्त निर्देशन में पालिका के कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर के मोहल्ला नखास में वसूली शिविर लगाा। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों से गृहकर, जलकर एवं जल मूल्य की वसूली की गयी। शिविर में उपस्थित टैक्स कलेक्टर राम आसरे मौर्य ने बताया कि पूर्व में दी गयी सूचना के आधार पर दर्जनों लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपने बकाये को जमा करके रसीद प्राप्त किया। इस दौरान काफी बड़ी संख्या में पालिका के राजस्व की वसूली की गयी।
शिविर में श्री मौर्य के अलावा उनके सहयोगी बाबू तौसीफ, सेवक योगेश मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे।

आतिशबाजी की चिंगारी से फटी काफी मशीन

जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार में शुक्रवार की रात आयी बारात में आतिशबाजी के दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल  हो गये। विवरण के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार निवासी पन्ना अग्रहरि के घर  शुक्रवार की रात में बारात आयी हुयी थी। द्वार पूजा चल रहा था। द्वार पूजा के समय बारातियों को काफी पिलाया जा रहा था उसी समय बाराती आतिशबाजी करने में एकदम मशगूल थे। आतिशबाजी करते समय उसी दौरान आतिशबाजी की चिंगारी काफी मशीन पर आकर गिर गयी और  काफी मशीन फट गयी।  उस दौरान बारातियों में अफरा तफरी मच गयी। काफी मशीन के पास खड़ा रहा इरफान 12 पुत्र रमजान, रविन्द्र 22 पुत्र गंगाराम तथा एक युवक एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार चल रहा है।

आतिशबाजी की चिंगारी से फटी काफी मशीन

जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार में शुक्रवार की रात आयी बारात में आतिशबाजी के दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल  हो गये। विवरण के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार निवासी पन्ना अग्रहरि के घर  शुक्रवार की रात में बारात आयी हुयी थी। द्वार पूजा चल रहा था। द्वार पूजा के समय बारातियों को काफी पिलाया जा रहा था उसी समय बाराती आतिशबाजी करने में एकदम मशगूल थे। आतिशबाजी करते समय उसी दौरान आतिशबाजी की चिंगारी काफी मशीन पर आकर गिर गयी और  काफी मशीन फट गयी।  उस दौरान बारातियों में अफरा तफरी मच गयी। काफी मशीन के पास खड़ा रहा इरफान 12 पुत्र रमजान, रविन्द्र 22 पुत्र गंगाराम तथा एक युवक एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार चल रहा है।

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत से फूटा गुस्सा

सिकरारा। सिकरारा थाना क्षेत्र के शिव गुलामगंज बाजार में शुक्रवार की देर रात कार की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार  सिकरारा थाना क्षेत्र के तोहफा खुर्द गांव निवासी अमर सिंह 35 पुत्र स्व. रामलखन सिंह  शुक्रवार को बाइक से कहीं किसी काम से जा रहे थे कि उक्त थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक अज्ञात कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर होने के नाते उसे काफी गंभीर चोटे आयी थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमर सिंह को इलाज के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिये वाराणसी भेज दिया। परिजन वाराणसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते हीपरिजन व गांव में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने शिवगुलामगंज बाजार में वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर लगभग एक घंटे तक चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर जाम को समाप्त करवाया तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी थी।              

खौफ के इस शहर में

डीएम, कप्तान जैसे अफसरान हैं।

हां, जो नहीं है, वह है आम शहरियों में सुकून

जौनपुर। हममें से ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि नाइजीरिया में बोको हराम जैसे खूंखार आतंकी संगठनों के प्रभाव वाले इलाके के निवासी इन दिनों किस भयाक्रांत मनोदशा में जी रहे हैं। इसी प्रकार इराक में इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले क्षेत्र में भी दहशत का शायद हमें पूरा-पूरा अंदाजा नहीं है। मीडिया में जब गाहे-बगाहे छात्रवास से दर्जनों युवतियों के अपहरण या फिर कतार में खड़े कर सामूहिक नरसंहार की खबरें आती हैं तो लगता है कि धरती पर कहीं वाकई नर्क उतर आया है। इन स्थानों पर पुलिस तो है, लेकिन उसका इकबाल मर चुका है। अब सवाल है कि क्या जनपद में भी पुलिस का इकबाल मुर्दा बन चुका है।
पिछले एक सप्ताह के अंदर हुई आपराधिक वारददातें विशेषत: लूट और उसके लिये हत्या तो कुछ इसी ओर इशारा करती है। त्रसदी यह है कि खाकी ने अपने रुतबे को रसातल में भेजने का ताना-बाना खुद ही तैयार किया है। शाहगंज के सर्राफा व्यापारी अमरनाथ सेठ की जिन हालात में हत्या हुई, वे आम शहरियों का रहा-सहा भरोसा तोडऩे वाले हैं। रही सही कसर पूरी कर दी बरसठी बाजार की वारदात ने। जहां हौसला बुलंद बदमाशों ने एक और लूट की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। असलहे के बल पर आतंकित कर व्यवसायी के दो लाख के आभूषण और 45 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने तहकीकात तो शुरू  किया लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात। बरसठी बाजार निवासी मनोज सेठ की आभूषण की दुकान दो किलोमीटर दूर मियां चक बाजार में है। वे गुरुवार की रात 7:30 बजे आभूषण से भरा बैग व नकद लेकर घर के लिए चले। लगभग आधा किलोमीटर दूर जाने के बाद पीछे लगे बाइक सवार बदमाश ओवरटेक कर मनोज को रोक लिए। बदमाशों का तेवर देख व्यापारी उनका इरादा भांप लिया। भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा तान दिया और दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण से भरा झोला व 45 हजार रुपये लूट लिया। यह अकेली वारदात नहीं है जिसे हौसलाबुलंद बदमाशों ने अंजाम दिया।
 ग्रामीण क्षेत्रों की छोडि़ए नगर क्षेत्र में सरेशाम टैम्पो रोककर लूट की वारदात भी अभी तहकीकात के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। शहर को याद नहीं आता कि पुलिस ने हाल-फिलहाल किसी बड़ी वारदात का सीना ठोंककर खुलासा किया हो। जो खुलासे हुए भी हैं, वे या तो आधे-अधूरे हैं या फिर रिकार्ड दुरुस्त करने की खानापूरी। उल्टे ऐसे कई मामले हैं, जिनमें यह साफ झलक रहा है कि पुलिस ने जान-बूझकर आंखें मूंद रखी हैं। आज यदि अपराधी पुलिस से बेखौफ हो गए हैं तो उसके पीछे कोई एक वारदात कारण नहीं है। सियासत के चक्रव्यूह में फंसी खाकी का रुतबा इसलिए डूब रहा है, क्योंकि वह खुद बौनी, बहरी और गूंगी बन बैठी है। उप्र पुलिस से अपराधी इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि पीछा करने पर सिपाही को गोली से उड़ा दिया जाता है, कोतवाल को सीधे गोली मार दी जाती है। त्रसदी यह है कि यह सब कुछ तब हो रहा है, जब जिले में कद्दावरों की फौज खड़ी है। सूबे की कैबिनेट में शहर के नुमांइदे हैं।  डीएम, कप्तान जैसे अफसरान हैं। हां, जो नहीं है, वह है आम शहरियों में सुकून और भरोसा।

ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो घायल


शाहगंज। सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव के पास शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के उचवाडीह गांव निवासी राजन यादव 20 पुत्र समर बहादुर यादव व त्रिभुवन 40  पुत्र राम अवध निवासी  ऊचवाडीह खुटहन एक ही बाइक से दोनों सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में बारात गये थे। बारात से रात लगभग ग्यारह बजे दोनों घर वापस लौट रहे थे कि जैसे डेहरी गांव  के पास सड़क पर निकले ही थे कि दोनों ट्रैक्टर की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गये।
 स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिये  शाहगंज पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

शांति के साथ गुजरा 6 दिसम्बर

जौनपुर। विवादास्पद 6 दिसम्बर विरोध एवं विजय दिवस मनाकर संपन्न हुआ। जहां विभिन्न मुस्लिम संगठनों द्वारा इस दिन काला दिवस के रूप में मनाया गया वहीं हिन्दूवादी संगठनों ने विजय दिवस के रूप में मनाकर राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का संकल्प लिया। अटाला मस्जिद पर हुई विरोध सभा में बाबरी मस्जिद के पुर्ननिर्माण की मांग की गयी। प्रशासन 6 दिसम्बर को होने वाले आयोजनों को लेकर काफी सतर्क दिखा। सामान्य सुरक्षा व्यवस्थाओं से अतिरिक्त इन्तेजाम किये गये थे।
नहर में पानी न आने से बढ़ी किसानों की समस्यानौपेड़वा। विकास खंड बक्शा में शारदा सहायक खंड 36 जो अब इंदिरा सहायक के नाम से प्रचलित है।
यह नहर विधुवत माइनर से बैजापुर माइनर तक निकलती है। उसके बीच में जितने किसान अपने फसल की बुआई किये है  आज तक उस नहर  में पानी नहीं आया। इस नहर के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवप्रकाश मिश्रा उपाध्यक्ष शैलेष कुमार मिश्रा सचिव राजेन्द्र  प्रसाद मिश्रा कोषाध्यक्ष महेश नारायण मिश्रा अपने सभी पदाधिकारी सिचाई विभाग के संजय मिश्रा जो पतरोल के पद पर नियुक्त है। एवं सरित कुमार सिंह बड़े बाबू है। इन लोगों से सभी ने समस्याओं को बताया।
लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सभी किसान पानी के लिये बेहाल है लेकिन उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं। शैलेष कुमार मिश्रा का कहना है कि अगर दो दिन में नहर में पानी नहीं आया तो हम सभी किसान लखनऊ-वाराणसी मार्ग जाम करने को बाध्य होंगे। उक्त अवसर पर वशिष्ठï नारायण मिश्रा, कृष्णकांत तिवारी, गनपति अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।

सात दिसंबर को बंद रहेंगी दुकानें

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि रविवार 7 दिसम्बर को नगर क्षेत्र की सभी दुकाने बन्द रहेगी। उन्होंने बताया कि रविवार की बंदी को निरीक्षण करने के लिए राजस्व,पुलिस एवं श्रम विभाग की पांच टीमें गठित की गयी है। बन्दी के दिन जो भी दुकानदार दुकान खोलेगा उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही की जायेगी।

वार्षिकोत्सव संपन्न

जौनपुर। महर्षि यमदग्नि ऋ षि की तपोभूमि से प्रकाशित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र 'तेजस टूडेÓ का 5वां वार्षिकोत्सव शनिवार को नगर के नखास स्थित कार्यालय पर मनाया गया जहां सर्वप्रथम छठवें वर्ष में प्रवेशांक का उपस्थित अतिथियों ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर फ लाहारी महाराज, वरिष्ठ पत्रकार कुमार सौवीर, कैलाशनाथ मिश्र, सुशील वर्मा एडवोकेट सहित सैकड़ों सम्पादक, पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी आदि उपस्थित रहे। अन्त में सम्पादक रामजी जायसवाल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आत्महत्या करने वाली पत्नी का पति गिरफ्तार


जौनपुर। लाइन बाजार  थाना क्षेत्र के मुरादगंज में पति की  प्रताडऩा से त्रस्त महिला ने फांसी लगाकर  आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने  आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।  विवरण के अनुसार  एक दिसम्बर  की रात  उक्त गांव निवासी रजनीश कुमार पाल ने  अपनी 32 वर्षीया पत्नी  शोभा देवी को लात मुक्के व डंडे से पिटाई कर दिया था। पति की डांट से क्षुबध महिला ने पंखे में रस्सी डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका के भाई द्वारा स्थानीय थाने  पर धारा 498 ए 323, 506, 306   आईपीसी के तहत मामला दर्ज कराया। विवेचना कर रहे प्रभारी निरीक्षक  लाइन बाजार सत्येन्द्र तिवारी ने आरोपी पति  को गिरफ्तार कर चालान न्यायालाय भेज दिया।

देश को नई दिशा देने में

डा. अम्बेडकर का अहम योगदान


जौनपुर। डा. भीमराव अम्बेडकर संविधान सभा के अध्यक्ष के साथ साथ हिन्दू समाज को संगठित करने में तथा देश को नई दिशा देने में अहम योगदान रहा है।
उक्त विचार भाजपा के जिला  सदस्यता प्रमुख सुशील कुमार उपाध्याय एडवोकेट ने भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में कही। उन्होने कहा कि भाजपा डा. अम्बेडकर के निर्वाण   दिवस पर आज जौनपुर के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दलित  बस्तियों में जाकर और कैम्प  लगाकर भाजपा का  सदस्यता अभियान चलाया  आज पांच हजार के लगभग  दलितों को भाजपा से जोड़कर सदस्यता दिलायी गयी।
जिला सदस्यता प्रमुख ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार  दिनांक 8,9,10 दिसम्बर को सभी मंडल प्रवासी अपने अपने  मंडलों में प्रवास कर बूथ प्रवासी के सूची को सत्यापित करेंगे। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, पंकज मिश्रा, मानिकचंद सेठ,  संदीप तिवारी, बच्चा भाईया आदि लोग उपस्थित रहे।
इसी तरह भाजपा नगर ईकाई द्वारा शनिवार  को अम्बेडकर निर्वाण दिवस  पर  खासनपुर मलिन बस्ती बसंत प्रजापति के मकान  के सामने कैम्प लगाकर अम्बेडकर जी को श्रद्घांजलि अर्पित किया गया। दलित  बस्ती से भाजपा सदस्यता अभियान चलाकर 187 दलित परिवार को भाजपा से जोड़ा गया। कार्यक्रम  की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया व संचालन सदस्यता प्रमुख नगर धर्मपाल  चौधरी ने किया।
मुख्य अतिथि   अनसूचित मोर्चा काशी  प्रांत के अध्यक्ष बांकेलाल सोनकर पूर्व विधायक ने कहा कि अम्बेडकर  जी किस एक  समाज के नेता नहीं  बल्कि सर्वसमाज के नेता थे।

जम्मू-कश्मीर में उरी आर्मी कैंप पर आतंकी हमला7 जवा...

News In Box: जम्मू-कश्मीर में उरी आर्मी कैंप पर आतंकी हमला7 जवा...: जम्मू-कश्मीर में उरी आर्मी कैंप पर आतंकी हमला 7 जवान और तीन पुलिसकर्मी शहीद, 3 आतंकी मारे गए जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्...

Friday, 5 December 2014

मऊ जनपद के रामाश्रय हत्याकांड को लेकर स्थानीय भासपा कार्यकर्ता आंदोलित

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
जौनपुर। भारतीय समाज पार्टी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और धरना दिया। जिलाध्यक्ष ब्रजभान यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शासन व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना सभा को संबोधित करते हुए  संगठन के युवा मंच के प्रदेश महासचिव राहुल सिंह सोलंकी ने जनपद मऊ निवासी रामाश्रय राजभर के हत्यारों की गिरफ्तारी न करने और  उन्हें प्रश्रय देने के लिये प्रदेश सरकार एवं स्थानीय अधिकारियों की निन्दा की। साथ ही इस मामले को लेकर पार्टी द्वारा चलाये जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने पर भी रोष जताया। धरने के बाद डीएम कार्यालय को राज्यपाल उप्र के नाम एक 6 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें रामाश्रय के नामजद हत्यारों की गिरफ्तारी कार्यकर्ताओं से फर्जी मुकदमें वापस लेने, प्राथमिक विद्यालयों की छात्रवृत्ति पुन: लागू करने, अलग पूर्वांचल राज्य, की मांग की गयी। धरना सभा का संचालन तारा शंकर ने किया। इस अवसर पर  ओम प्रकाश, राजेश मास्टर, दीपक, राजू, चनरा, शांति पटेल आदि मौजूद रहे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

आटो बोलेरो से टकरायी, तीन जख्मी

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मनीहा गोविंदपुर में बोलेरो आटो से टकरा गयी। आटो में  सवार कलावती देवी पत्नी सीताराम ग्राम महिमा गोविंदपुर आशा देवी पत्नी सुबाष कुमार ग्राम भदेवरा मखंचू 70 साल ग्राम गोविंदपुर घायल हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

सड़क दुर्घटना में तीन घायल

शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गये। विवरण के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम ताखा निवासी रमापति की पत्नी मनोरमा देवी तीर्थ स्थान से दर्शन कर लौट रही थी कि कस्बे में बाइक से टकराकर घायल हो गयी। इसी तरह एराकियाना निवासी सनवर अली कमांडर जीप से घर जा रहा था कि दूसरी जीप से टकरा जाने के कारण घायल हो गया। इसी क्रम में राजू 35 पुत्र लक्ष्मन ग्राम गोडिला भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। तीनों का उपचार शाहगंज अस्पताल में कराया गया।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

बंद रहेंगी रविवार को दुकानें

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि रविवार 7 दिसम्बर को नगर क्षेत्र की सभी दुकाने बन्द रहेगी। उन्होंने बताया कि रविवार की बंदी को निरीक्षण करने के लिए राजस्व,पुलिस एवं श्रम विभाग की पांच टीमें गठित की गयी है। बन्दी के दिन जो भी दुकानदार दुकान खोलेगा उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही की जायेगी |
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

रोजगार सेवकों ने किया कर्मचारी नेता का स्वागत


जौनपुर। लक्ष्मीनारायण चौरसिया जिला अध्यक्ष एवं अरविन्द सिंह जिलामंत्री  ग्राम रोजगार सेवक एसोशियेशन ने आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक ग्राम रोजगार सेवक एसोशियेशन राकेश कुमार श्रीवास्तव को माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। ज्ञातव्य हो कि गत माह में रोजगार सेवक संघर्ष समिति द्वारा लखनऊ में आन्दोलनरत ग्राम रोजगार सेवकों के प्रतिनिधि मण्डल को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अपने कार्यालय में बुलाकर नियमितीकरण करने की घोषणा एवं विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ करने से ग्राम रोजगार सेवकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सभी ने मुख्यमंत्री जी को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर विवेक वर्मा अध्यक्ष जलालपुर,रमाशंकर अध्यक्ष मडिय़ाहूं, विनय सिंह, राकेश कुमार, रामजी यादव, रोशनलाल सरोज अध्यक्ष बरसठी, अभय सिंह अध्यक्ष रामनगर, अजय सिंह, अनिल यादव, पवन राय, सुनिल कुमार तिवारी, पवन कुमार, उदयभान चौधरी, आरती विश्वकर्मा, प्रिया, डा0 ओम प्रकाश, आशीष, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

खौफ के इस शहर में 

डीएम, कप्तान जैसे अफसरान हैं।

 हां, जो नहीं है, वह है आम शहरियों में सुकून

जौनपुर। हममें से ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि नाइजीरिया में बोको हराम जैसे खूंखार आतंकी संगठनों के प्रभाव वाले इलाके के निवासी इन दिनों किस भयाक्रांत मनोदशा में जी रहे हैं। इसी प्रकार इराक में इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले क्षेत्र में भी दहशत का शायद हमें पूरा-पूरा अंदाजा नहीं है। मीडिया में जब गाहे-बगाहे छात्रवास से दर्जनों युवतियों के अपहरण या फिर कतार में खड़े कर सामूहिक नरसंहार की खबरें आती हैं तो लगता है कि धरती पर कहीं वाकई नर्क उतर आया है। इन स्थानों पर पुलिस तो है, लेकिन उसका इकबाल मर चुका है। अब सवाल है कि क्या जनपद में भी पुलिस का इकबाल मुर्दा बन चुका है।
पिछले एक सप्ताह के अंदर हुई आपराधिक वारददातें विशेषत: लूट और उसके लिये हत्या तो कुछ इसी ओर इशारा करती है। त्रसदी यह है कि खाकी ने अपने रुतबे को रसातल में भेजने का ताना-बाना खुद ही तैयार किया है। शाहगंज के सर्राफा व्यापारी अमरनाथ सेठ की जिन हालात में हत्या हुई, वे आम शहरियों का रहा-सहा भरोसा तोडऩे वाले हैं। रही सही कसर पूरी कर दी बरसठी बाजार की वारदात ने। जहां हौसला बुलंद बदमाशों ने एक और लूट की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। असलहे के बल पर आतंकित कर व्यवसायी के दो लाख के आभूषण और 45 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने तहकीकात तो शुरू  किया लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात। बरसठी बाजार निवासी मनोज सेठ की आभूषण की दुकान दो किलोमीटर दूर मियां चक बाजार में है। वे गुरुवार की रात 7:30 बजे आभूषण से भरा बैग व नकद लेकर घर के लिए चले। लगभग आधा किलोमीटर दूर जाने के बाद पीछे लगे बाइक सवार बदमाश ओवरटेक कर मनोज को रोक लिए। बदमाशों का तेवर देख व्यापारी उनका इरादा भांप लिया। भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा तान दिया और दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण से भरा झोला व 45 हजार रुपये लूट लिया। यह अकेली वारदात नहीं है जिसे हौसलाबुलंद बदमाशों ने अंजाम दिया। ग्रामीण क्षेत्रों की छोडि़ए नगर क्षेत्र में सरेशाम टैम्पो रोककर लूट की वारदात भी अभी तहकीकात के इर्द-गिर्द ही घूम रही है।
शहर को याद नहीं आता कि पुलिस ने हाल-फिलहाल किसी बड़ी वारदात का सीना ठोंककर खुलासा किया हो। जो खुलासे हुए भी हैं, वे या तो आधे-अधूरे हैं या फिर रिकार्ड दुरुस्त करने की खानापूरी। उल्टे ऐसे कई मामले हैं, जिनमें यह साफ झलक रहा है कि पुलिस ने जान-बूझकर आंखें मूंद रखी हैं। आज यदि अपराधी पुलिस से बेखौफ हो गए हैं तो उसके पीछे कोई एक वारदात कारण नहीं है। सियासत के चक्रव्यूह में फंसी खाकी का रुतबा इसलिए डूब रहा है, क्योंकि वह खुद बौनी, बहरी और गूंगी बन बैठी है। अपराधी इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि पीछा करने पर सिपाही को गोली से उड़ा दिया जाता है। त्रसदी यह है कि यह सब कुछ तब हो रहा है, जब जिले में कद्दावरों की फौज खड़ी है। सूबे की कैबिनेट में शहर के नुमांइदे हैं।  डीएम, कप्तान जैसे अफसरान हैं। हां, जो नहीं है, वह है आम शहरियों में सुकून और भरोसा।

 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिये सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। राजेश कुमार महाविद्यालय कोहड़े सुल्तानपुर के विद्यार्थियों ने बीएड सत्र 2013-14 में जमा शुल्क की प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति न मिलने की शिकायत जिलाधिकारी से की। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को नियमानुसार मिलने वाली छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के संबंध में इन छात्रों का कहना है कि उन्होंने नियमनुसार आवेदन किया था। लेकिन अभी तक उन्हें छात्रवृत्ति और शुल्कप्रतिपूर्ति प्राप्त नहीं हुयी है।
उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि उन्हें यथाशीघ्र छात्रवृत्ति दिलाई जाये।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

Thursday, 4 December 2014

उत्तर प्रदेश पुलिस का शर्मनाक चेहरा

हुआ कैमरा में कैद



नाली के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने चार लोगों को पीटा
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर में गुरूवार सुबह नाली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी  अशोक कुमार मौर्य पुत्र फूलचन्द्र का पड़ोसियों से काफी दिनों से नाली विवाद चल रहा था कि सुबह बातचीत के दौरान मामला बढ़ता गया। पड़ोसियों ने अशोक मौर्या,  फूलचन्द्र मौर्या 70 सूरज 18 चंदन 15 को लाठी डंडे से पीटकर  घायल कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चारो घायलों को उपचार हेतु जिला  चिकित्सालय में भर्ती कराया गया तीनों घायलों को इलाज करके छोड़ दिया गया। अशोक का इलाज चल रहा है।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा


अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव में लगी अम्बेडकर प्रतिमा को बुधवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। सुबह एक ग्रामीण अम्बेडकर प्रतिमा की तरफ से गुजर रहे थे तो उस समय कुछ लोगों की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।  देखते ही देखते अम्बेडकर प्रतिमा के पास ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया और इस संबंध में मामले की छानबीन कर रही है।
 
 
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
जहर खाने से विवाहिता अचेत
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पाल्हामऊ में गुरूवार को पारिवारिक विवाद के चलते  उक्त गांव निवासी मनोज की 27 वर्षीया पत्नी किरन ने  जहर खा लिया। जहर खाने से जब उसकी हालत बिगडऩे लगी और वह अचेत हो गयी तो परिजनों ने उसे इ लाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
 
 
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

मानकविहीन निर्माण होने पर जताया आक्रोश

सुरेरी। क्षेत्र के अन्र्तगत मलेथू ग्राम से लेकर सुरेरी बाजार जाने वाला सम्पर्क मार्ग लगभग एक दशक से जर्जर स्थिति में है। जिससे लोगों को आगवामन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नागरिकों सहित स्थानीय नेता जयप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सड़क मरम्मत कार्य को मानक के अनुरूप न होने के चलते मौके पर आक्रोश व्यक्त किया। नागरिकों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्टï कराते हुए मानके के अनुरूप मरम्मत कार्य को कराये जाने की मांग की है। मौके पर सुभाष तिवारी, आरडी यादव,  जयप्रकाश पांडेय, पप्पू मिश्रा, पीसी पाल, रमेश  उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे। 
 
 
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा




दो दिवसीय सिटी नर्सिंग होम ट्रॉफी प्रतियोगिता 7 दिसम्बर से

जौनपुर। सिटी नर्सिंग होम शाहगंज द्वारा अण्डर आर्म क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है जो 7 व 8 दिसम्बर को होगा। सिटी नर्सिंग होम ट्राफी के नाम से शुरू होने वाली यह प्रतियोगिता शाहगंज नगर के आजमगढ़ मार्ग पर स्थित लखनपुर मेन रोड से सटे लखमापुर गांव में होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजक डा. शेख मो. तारिक एवं डा. श्रीमती हुमेरा तारिक शेख ने संयुक्त रूप से बताया कि उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान इन्तेजार अहमद करेंगे जहां मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मो. जफर रूस्तम मौजूद रहेंगे। चिकित्सकद्वय ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक मो. अरशद खान सहित शौकत अली, डा. शर्फुद्दीन आजमी उपस्थित रहेंगे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, विकलांग दिवस पर हुई चर्चा


जौनपुर। मैसवा फ ोरम द्वारा महिला हिंसा के विरूद्ध जेण्डर न्याय हेतु पुरूषों की पहल अभियान अन्तर्गत विकलांग दिवस पर सूर्यबली महाविद्यालय देवकली में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां संरक्षक राम सिंगार यादव ने कहा कि विकलांग को हीन भावना से नहीं देखना चाहिये, बल्कि उन्हें सहयोग करके आगे बढऩे में मदद करना चाहिये। इसी क्रम में प्रवक्ता डा. राजेन्द्र प्रसाद व डा. जयसिंह यादव ने कहा कि महिला व पुरूषों में कोई अन्तर नहीं समझना चाहिये। पूविवि के प्रोफेसर डा. वीडी शर्मा व डा. धृती ने कहा कि महिलाओं को खुद अपनी सुरक्षा स्वयं करना चाहिये। शिक्षक चन्द्रमणि ने कहा कि कर्म ही महान है।
प्रतियोगिता में तमाम छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया जिनमें सोनम प्रथम, प्रीतम द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर आये सभी लोगों का स्वागत मैसवा फोरम के संयोजक रमेश चन्द्र यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष यादव एवं आगंतुकों के प्रति आभार प्राचार्य डा. नीरज मिश्र ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. रंजना यादव, प्रेम नारायण, शांति, लालचन्द, छाया यादव, ज्योति, प्रीतम सहित तमाम गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

रिश्ता करने आये ठगो ने समेटा लाखों का माल 

नशीला प्रसाद खिलाकर पूरे परिवार को बनाया शिकार


जलालपुर। स्थानीय थाना अन्र्तगत जहरइला खुर्द गांव में बुधवार की रात रिस्ते के लिये आये लोगों ने धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की।  नशीले पदार्थ के प्रभाव से पूरा परिवार बेसुध हो गया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अमरनाथ पुत्र सूरजू को पिछले दिनों अकबरपुर यात्रा के दौरान कुछ सहयात्री मिले जिन्होंने चर्चा के दौरान स्वजातिय बताते हुए शादी विवाह की चर्चा छेड़ दी और  अमरनाथ से उसका पता हासिल कर  लिया। वही लोग बुधवार की शाम शादी विवाह के लिये रिस्ता लेकर जब अमर बहादुर के दरवाजे पर पहुंचे तो उसने आगन्तुकों का स्वागत सत्कार किया। राात्रि भोजन के पश्चात रिस्ता तय मानते हुए दोनों व्यक्तियों ने घर पर हनुमान जी की पूजा की और साथ लाये लड्ïडूओं का प्रसाद पूरे परिवार को खिला दिया। प्रसाद  खाने के बाद जब सारा परिवार सोने चला गया तो दोनों ने घर के अंदर रखे बक् शे का ताला तोड़कर नगद ,जेवरात, मोबाइल, सायकिल और जो कुछ भी समेट सके लेकर रफुक्कर हो गये। प्रात: काल परिजनों के न जगने के कारण और अमरनाथ की सबसे छोटी पुत्री के विलाप को सुनकर पड़ोसी जब अमरनाथ के घर गये तो वहां का नजारा देखकर चकित रह गये। पूरा परिवार एक तरफ से बेसुध पड़ा था। स्थिति की गंभीर तो समझते हुए पड़ोसियों ने समाजवादी एम्बुलेंंस बुलवाकर सभी बेहोश लोगो को जिला चिकित्सालय भेजवाया। नशीला पदार्थ मिला कथित प्रसाद खाने से अमरबहादुर की मां अशर्फी देवी 65 साल पत्नी आशा 33 साल, पुत्र शनि 12 साल और पुत्री सोना 18 साल इन ठगो का शिकार बने। जिला चिकित्सालय में बेसुध पीडि़ता का इलाज चल रहा है। होश में आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस संबंध में स्थानीय पुलिस में लिखित शिकायत की गयी है। पुलिस गृह स्वामी अमरबहादुर के स्वस्थ्य होने की प्रतीक्षा कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह तथ्यों को इकट्ïठा कर रही है और जल्द मामले की तह तक जायेगी।
 
 
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा



महिलाओं को  स्वयं करना चाहिये  अपनी सुरक्षा
 जौनपुर। मैसवा फ ोरम द्वारा महिला हिंसा के विरूद्ध जेण्डर न्याय हेतु पुरूषों की पहल अभियान अन्तर्गत विकलांग दिवस पर सूर्यबली महाविद्यालय देवकली में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां संरक्षक राम सिंगार यादव ने कहा कि विकलांग को हीन भावना से नहीं देखना चाहिये, बल्कि उन्हें सहयोग करके आगे बढऩे में मदद करना चाहिये। इसी क्रम में प्रवक्ता डा. राजेन्द्र प्रसाद व डा. जयसिंह यादव ने कहा कि महिला व पुरूषों में कोई अन्तर नहीं समझना चाहिये। पूविवि के प्रोफेसर डा. वीडी शर्मा व डा. धृती ने कहा कि महिलाओं को खुद अपनी सुरक्षा स्वयं करना चाहिये। शिक्षक चन्द्रमणि ने कहा कि कर्म ही महान है।
प्रतियोगिता में तमाम छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया जिनमें सोनम प्रथम, प्रीतम द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर आये सभी लोगों का स्वागत मैसवा फोरम के संयोजक रमेश चन्द्र यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष यादव एवं आगंतुकों के प्रति आभार प्राचार्य डा. नीरज मिश्र ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. रंजना यादव, प्रेम नारायण, शांति, लालचन्द, छाया यादव, ज्योति, प्रीतम सहित तमाम गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा



दलित बस्ती में जाकर भाजपा से जोड़ेंगे कार्यकर्ता

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारी मंंडल अध्यक्ष महामंत्री कार्यकर्ताओं की बैठक नवदुर्गा मंदिर  सद्ïभावना पुल पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह व संचालन जिला महामंत्री सुशील उपाध्याय ने किया। मुख्य अतिथि वाराणसी कौशलेन्द्र जिला प्रभारी  ने सदस्यता में सहभागिता लिया और भाजपा की नीतियों को बताया और कहा कि 6 दिसम्बर को अम्बेडकर निर्वाण दिवस पर  कार्यकर्ता दलित बस्ती में जाकर दलितों को भाजपा से जोड़ेंगे।
  उक्त अवसर पर पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर, संदीप तिवारी, सुशील मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, बच्चा भईया आदि लोग उपस्थित रहे।



एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

घटना का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी सड़क पर उतरेंगे : इन्दू सिंह

जौनपुर। व्यापार मंडल के अध्यक्ष इन्दू सिंह ने गुरूवार के दिन बातचीत के दौरान जिले में बढ़ते आपराधिक वारदातों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी अमरनाथ सेठ 40 वर्ष को सरेआम हौसला बुलंद अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सरेआम घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश तमंचा हवा में लहराते हुए सोने चांदी व नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गये। आये दिन हो रही लूट व हत्या जैसी वारदाते बड़ी तेजी से बढऩे के साथ साथ पुलिस उन पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।  शाहगंज पुलिस मात्र एक काम में दिलचस्पी लेेती देखी जाती है जिससे उसे भरपूर सुविधा शुल्क मिलता है। श्री सिंह ने इस बात पर विशेष बल देते हुए कहा कि सर्राफा व्यापारी अमरनाथ सेठ की लूट व हत्या के मामले में अविलम्ब पुलिस सही अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी व बरामदगी करे अन्यथा व्यापारी सड़क पर उतरने के लिये बाध्य होंगे। घटना के तीसरे दिन बीत जाने के बाद भी सीओ शाहगंज मायाराम वर्मा व कोतवाल आरके अग्निहोत्री अपराधियों का पता लगाना दूर रहा उन्हें चिन्हित तक कर पाने में अब तक उन्हें किसी प्रकार की सफलता हासिल नहीं हुयी है।  इस घटना के  साथ साथ जनपद में लगातार आपराधिक वारदातों को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। जिसे रोकने में जिला पुलिस नाकाम हो चुकी है।




एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक की मौत
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज गांव में ट्रैक्टर की चपेट में  आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी इन्द्रसेन पुत्र अच्छेलाल व सोनू चौहान दोनों पड़ोसी है। सोनू चौहान के पास ट्रैक्टर है। वह अपनी ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहा था कि   घर के सामने ही वह पीछे कर रहा था कि इतने में इन्द्रसेन ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी। उसकी मौत से गांव में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया।



एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
 जीआरपी पुलिस ने दो का किया चालान
शाहगंज। गुरूवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर मारपीट कर रहे दो यात्री को पुलिस ने हिरासत में लेकर चालान भेज दिया। विवरण के अनुसार शाहगंज रेलवे स्टेशन पर दीपचन्द 25 साल पुत्र बांकेलाल निवासी शिकारपुर थाना सरायख्वाजा व राजेश पुत्र बाबूराम निवासी वाराणसी व राजेश पुत्र बाबूराम निवासी वाराणसी दोनों स्टेशन पर पहुंचे और कहीं जा रहे थे कि दोनों किसी बात को लेकर स्टेशन पर ही मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान कुछ यात्री देखते रहे। उसी दौरान किसी यात्री ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर चालान न्यायालय भेज दिया।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

Wednesday, 3 December 2014


विकलांग दिवस पर हुए विविध आयोजन
 


जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बुधवार पूर्वान्ह डायट परिसर में विश्व विकंलाग दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम में भाग लिया सर्वप्रथम कक्षा 1 से 5 तक के दृश्ट बाधित बच्चों से जिलाधिकारी ने देश के प्रधानमत्री, मुख्यमत्री प्रदेश एवं जिले का नाम पूछा बच्चों द्वारा सही-सही उत्तर देने पर बधाई दिया। 17 का पहाड़ा भी पूछा। दृश्ट बाधित बच्चों से जिलाधिकारी ने मेरा देश भारत है को लिखवाया एवं पढ़वाया। कार्यक्रम का शुभारभ गुबारे उडाकर एवं दीप प्रज्जलित करके किया। विकंलाग बच्चों ने सरस्वती गीत, स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मटका फोड़ प्रतियोगित में चिराग ने प्रथम स्थान, बोरा दौड़ में प्रथम अतुल यादव, द्वितीय आदेश, तृतीय विकाश जयसवाल ने स्थान प्राप्त कर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि सी0डी0ओ पी0सी0 श्रीवास्तव के कर कमलों से पुरस्कार प्राप्त किया। इस विद्यालय के पूर्व छात्र लवकुश ने हाईस्कूल इस वर्ष उत्तीर्ण होकर जिलाधिकारी से पुरस्कृत हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया । जिला बेसिक शिक्षाधिकारी परमहंश सिंह यादव ने अतिथियों का बैंच लगाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर संम्मनित किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को कहाकि ईश्वर सबको सब चीज नही देता है हमारी शुभकामना है कि आप सब देश के अच्छे नागरिक बने। बहुत ही अच्छा कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बधाई भी दिया। इसी क्रम में विकलांग पुनर्वास केन्द्र लाइन बाजार में विश्व विकलांग दिवस पर गोष्ठïी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि  पं. राम कृष्ण त्रिपाठी रहे। जिसमें विकलांगों के हित के बारे में चर्चा की गयी।
गोष्ठïी का संचालन राजेन्द्र प्रसाद ने किया। इसके पश्चात्ï  गोष्ठïी में मुख्य अतिथि पं. राम कृष्ण त्रिपाठी ने विकलांग  बच्चों की रैली का शुभारम्भ किया। रैली शुभारम्भ करते हुए कहा कि आज  विकलांगों के उत्थान के लिये समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है।  गोष्ठïी में मुख्य रू प से दयाशंकर, श्रीमती ऊषा  सिंह आदि लोगों ने विशेष योगदान रहा।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा




हत्या व लूट से क्षुब्ध व्यापारियों का फूटा गुस्सा ,लगाया जाम

शाहगंज। मंगलवार की रात व्यवसाई से लूट और हत्या के मामले को लेकर शाहगंज नगर में व्यापारियो का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के विरोध में  स्थानीय नागरिक भी व्यापारियों के साथ हो लिये। मृत व्यापारी अमरनाथ सेठ के प्रतिष्ठïान के सामने एकत्र होकर व्यापारियों ने जौनपुर और शाहगंज मार्ग जाम कर दिया। घंटो लगे इस जाम में  खुद व्यापारियों को समझाने एसडीएम शाहगंज, सीओ शाहगंज, कोतवाल शाहगंज के साथ साथ आस पास के कई थानों की पुलिस पहुंच गयी। उधर लुटेरो की गोली से मारे गये व्यापारी अमरनाथ सेठ के शोक में शाहगंज में व्यवसाईयों ने कारोबार बंद रखा। व्यापार मंडल और सर्राफा व्यवसाईयों के संगठन के आहृवान पर पूरा शाहगंज बंद रहा। व्यापारियों ने शोक सभा कर मृत व्यापारी की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण जायसवाल और सर्राफा व्यसाई संगठन के अध्यक्ष संतोष सेठ के नेतृत्व में घटना की एक स्वर से निन्दा की गयी और दिन प्रतिदिन बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों पर पड़ रहे दुष्प्रभाव पर रोक लगाने की मांग की।
विदित हो कि कस्बे के पुरानी बाजार मोहल्ले में मंगलवार की रात बदमाशों ने एक सराफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जेवर और नगदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। लूटे गए बैग में लाखों के जेवर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वारदात से नाराज पुरानी बाजार मोहल्ले के लोगों ने लखनऊ.बलिया मार्ग पर देर रात तक जाम लगा दिया था।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी अमरनाथ सेठ 46 की कस्बे में शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर राधा.कृष्ण मंदिर के समीप सोने.चांदी की दुकान है। मंगलवार की रात करीब सवा आठ बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। वह शाहगंज मुख्य मार्ग से अपने घर की गली में मुडऩे ही वाले थे कि दो मोटरसाइकिलों पर आए चार बदमाशों ने उन्हें सीने में गोली मार दी।



                                      आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में हदशत

शाहगंज। व्यापारियों पर आए दिन आने वाली शामत ने एक बार फिर दहशत के रूप में दस्तक दिया है। पहले हो चुकी कई घटनाओं से सहमे व्यापारी अब एक बार फिर दहशतजदा हो गए हैं।  यह कस्बा पहले भी अपराधियों का गढ़ रहा है। यहां लगातार रंगदारी मांगने व हत्याओं का दौर लंबे समय तक चला। फिर मामला शांत हो गया, किंतु एक बार फिर हौसला बुलंद बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर दुस्साहस का परिचय दिया है। खुटहन, सरपतहां, खेतासराय व सीमावर्ती आजमगढ़ के इलाके में व्यापारियों को गोली मारने व लूटने जैसी घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं। इससे पहले भी खेतासराय, खुटहन इलाकों के व्यवसायी लूट के शिकार हुए। एक माह पहले इसी तरह की घटना ओम प्रकाश सोनी के साथ हुई। वह दुकान बंद कर आभूषणों से भरा बैग लेकर घर के लिए चला। घर से थोड़ा पहले ही बदमाशों ने उसे अपनी गोलियों का निशाना बना दिया। इस घटना के बाद शाहगंज समेत समीपवर्ती व्यवसाईयों नींद उड़ गयी है।

                                           बड़ी पुत्री ने दिया मुखाग्नि
शाहगंज। मृतक अमरनाथ का अंतिम संस्कार बुधवार को पीएम के बाद कर दिया गया। मृतक की बड़ी पुत्री ने मुखाग्नि देकर पारम्परिक रीति रिवाज को तोड़ा। मृतक अमरनाथ अपनी ससुराल शाहगंज में रहता था। आजमगढ़ जनपद के लालगंज के मूल निवासी मृत व्यवसाई अमरनाथ के दूसरे भाई भतीजे अंतिम संस्कार के समय मौजूद रहे।