Thursday, 13 November 2014
बाल मेला की तैयारी पूरी डीएम एसपी करेंगे उद्घघाटन
जौनपुर। जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष/डिप्टी कलेक्ट्रर श्रीमती ऋतु सुहास ने बताया कि 14 नंवम्बर 2014 को बाल दिवस के अवसर पर आयोजित मेले की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। आज जनक कुमारी उ0मा0 विद्यालय में विभिन्न विद्यालय के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास कराया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि बाल दिवस के अवसर पर बाल उत्सव मेला मे 0 से 14 वर्ष के बच्चों का तिलकधारी सिंह इंटर कालेज के पं्रागण मे मध्यान्ह 12ः00 बजे जिलाधिकारी सुहास एलवाई एवं पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार द्वारा उद्घघाटन किया जायेगा। मेला सायं 5 बजे तक चलेगा जिसमे बच्चो व अभिभावको के मनोरंजन की व्यवस्था रहेगी। मेले में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। बिना लाभ के थोक न्यूनतम दर पर सभी सामन ब्रिक्रय किये जायेग एवं स्टाल धारक अच्छी भावना से व प्रेम सौहार्द स्वरूप लगायेगे। धर्म,जाति, शांति व्यवस्था भंग नही करेगे तथा सबसे मधुर व्यवहार रखेगे। सभी स्टाल लगाने वाले अपने सामान/वितरण के उत्तरदायी होगे। मेले में लगभग 15 स्टाल लगेगे जिसमे चटोरी रेस्टोरेंट ,हाट मिलियन्स, अमूल द्वारा ंखाने-पीने के व्यंज्जन ,राज गिफ्ट सेण्टर, अभिषेक गिफ्ट सेण्टर, गाढ़ा वस्त्रालय, नानक होजरी, गहना कोठी ज्वेलरी,नेशनल साइकिल, गेम्स, स्वास्थ्य परीक्षण, एल0आई0सी व बैंक की योजनाओ से संम्बन्धित स्टाल लगेगे। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। लांयन्स क्लब जौनपुुर द्वारा विश्व शान्ति के ंलिए पीस पोस्टर प्रतियोगिता 14 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित हैं जिसमें रंग प्रतिभागी को स्वयं लाना है। पूर्वाभ्यास से पूर्व आकांक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें शकुन्तला सिंह, रूचि जायसवाल, ममता मालवीय, सीमा सिंह, सै0मो0 मुस्तफा, जंग बहादुर सिंह, प्रवेश कुमार सिंह, रूची शर्मार्, सुबास सिंह, नूतन सिंह, तरनजीत सिंह,अशोक कुमार सिंह, सलमान शेख, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
दुनियां कीं नम्बर एक राजनैतिक पार्टी बनेगी भाजपा
12 दिन और 56 लाख सदस्य क्या दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी भाजपा
नई दिल्ली। देश की सत्ता का सुख भोग रही बीजेपी अब खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में देखना चाहती है. एक नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत खुद की सदस्यता के नवीनीकरण के साथ की. 12 दिन बाद बीजेपी से अब तक 56 लाख नए सदस्य जुड़ चुके हैं. सप्ताहांत तक यह 60 लाख की रेखा को पार कर सकती है. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इससे खुश हैं, लेकिन उनकी इच्छा पार्टी के राजनीतिक वर्चस्व को और मजबूत करने की है. आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी से इस वक्त करीब 3.5 करोड़ सदस्य जुड़े हुए हैं. यह देश की किसी भी पार्टी के सदस्यों की संख्या में सबसे अधिक है. लेकिन शाह की रणनीति इससे कहीं अधिक पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने की है. यानी सदस्यता के मामले में बीजेपी की सीधी टक्कर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) से है. बताया जाता है कि सीपीसी के कुल 8.3 करोड़ सदस्य हैं. बीजेपी के लिए इस बार खुश होने की एक और बड़ी वजह यह है कि सदस्यता अभियान में इस बार प्रवासी भारतीयों की भागीदारी बढ़ी है. जाहिर तौर पर इसका सीधा संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चमत्कारी छवि से है औरपीएम के ताजा विदेशी दौरे से भी इस अभियान को लाभ मिल सकता है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और सदस्यता अभियान के सह संयोजक अरुण सिंह कहते हैं, अभियान में इस बार लोगों का उत्साह बढ़ा है. जिस तेजी से लोग जुड़ रहे हैं, उम्मीद है बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. बताया जाता है कि अमित शाह ने भी कार्यकर्ताओं से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से आगे निकलने का लक्ष्य रखने को कहा है. हालांकि सीपीसी के सदस्यों की इतनी बड़ी संख्या होने के पीछे एक बड़ी वजह यह है कि चीन में पीपुल लिबरेशन आर्मी और नौकरशाही से जुड़े हर शख्स के लिए जीवनभर सीपीसी की सदस्यता अनिवार्य है।Wednesday, 12 November 2014
डाक्टर केपी यादव की शीघ्र समाजवादी पार्टी में वापसी
नै पारी की तयारी
जौनपुर। सदर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़े डा. केपी यादव को पुन: सत्तापक्ष में चल रही समाजवादी पार्टी की सरकार में शामिल होने की चर्चा तेज हो गयी है।चर्चा है कि केपी यादव शीघ्र ही अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो सकते है।
श्री यादव ने समाजवादी पार्टी से बगावत इस लिये किया था कि सदर लोकसभा क्षेत्र से उनका टिकट काटकर सूबे के काबीना मंत्री पारसनाथ यादव को दे दिया था जिस पर चुनाव लड़कर मंत्री चुनाव हार गये। चुनाव हार का कारण यह भी माना जाता है कि डाक्टर यादव पार्टी से बगावत कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और लोकसभा का चुनाव लड़े। चुनावी मैदान में उनके साथ समाजवादी पार्टी के दिग्गज कार्यकर्ता रहे और श्री यादव के साथ दिग्गज कार्यकर्ता भी पार्टी में वापस आ जायेेंगे।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
नामांकन के साथ हुआ छात्रसंघ चुनाव का आगाज
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 35 छात्रों ने किया नामांकन
चुनाव परिणाम की घोषणा और शपथ ग्रहण 21 नवंबर को ही मतगणना के बाद करा दिया जायेगा।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
विद्यालय में घुसकर अध्यापक को पीट कर तोड़ा पैर
रामपुर (जौनपुर): कटौना गांव के प्राथमिक विद्यालय में दबंगों ने बुधवार की दोपहर स्कूल में घुसकर अध्यापक नीरज पाठक को बेरहमी से पीटा। पिटाई से उनका पैर टूट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व दबंगई का मुकदमा दर्ज किया।विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा चार की छात्रा दुर्गा (9) को मंगलवार को अध्यापक ने मारपीट दिया था। उसने घर आकर परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। सुबह परिवार के लोग लाठी-डंडे के साथ विद्यालय पहुंचे और अध्यापक नीरज को जमकर पीटा। इससे उनका बायां पैर टूट गया। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर मारपीट कर रहे लोगों को हटाया।
इस मामले में पुलिस ने सोनू यादव, डब्बू दर्जी व रिकी सिंह के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
निबंध प्रतियोगिता 14 को
जौनपुर। 14 नवंबर को प. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजन भारती महिला पीजी कालेज भारतीनगर में होगा। प्रतियोगिता का विषय पं. जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत है। प्रतियोगिता में नामांकन कराने के लिए छात्र-छात्राएं भारती महिला पीजी कालेज से निशुल्क फार्म लेकर अपना नामांकन 13 नवंबर तक करा सकते हैं। प्रतियोगिता में इण्टर से लेकर स्नातक-स्नातकोत्तर तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
रामलीला समापन पर हुआ पुरस्कार वितरण
जौनपुर। जमालपुर गांव में आदर्श रामलीला समिति के तत्वाधान में एक सप्ताह से रामलीला मंचन किया गया था। जिसके समापन के बाद सभी पात्रों और पदाधिकारियों को सोमवार की रात पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सत्यवादी राजा हरिशचन्द का भव्य नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कम्युनिस्ट नेता कामरेड विजय कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने रामलीला व नाटक के 25 पात्रों को साल और घड़ी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह से गांव में रामलीला नाटक का मंचन करने से लोगों में आत्मबल मिलता है और गांव में आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर लाल बाबू, धनन्जय यादव, लालधारी यादव, राजमणि यादव, रमाशंकर यादव, कमला सिंह, रिंकू सिंह, जय प्रकाश यादव, रामपाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
भतीजे सहित बसपा से निकाले गए राकेशधर
इलाहाबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री डॉ. राकेशधर त्रिपाठी और उनके भतीजे डॉ. पंकज त्रिपाठी को निष्कासित कर दिया। दोनों पर लगातार अनुशासनहीनता करने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगा है। जबकि पंकज ने सारे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए फैसले पर आश्चर्य व्यक्त किया। वहीं बसपा सूत्रों का कहना है कि राकेशधर की भाजपा नेताओं से नजदीकियां लगातार बढ़ रही थी, जिसके चलते उन्हें पार्टी से निकालने का निर्णय लिया गया।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
छात्रसंघ चुनाव में उपनाम पर रोक
इलाहाबाद। सीएमपी डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों के 'निक' नेम (उपनाम) पर लगाम लग गई है। चुनाव प्रचार में जिस तरह से छात्रनेताओं ने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए अजीबो-गरीब उपनामों का प्रयोग किया था उसको देखते हुए चुनाव अधिकारी ने यह निर्णय लिया है। इसे लिंगदोह सिफारिशों का उल्लंघन मान रहे हैं। इसी के चलते नामांकन कर रहे प्रत्याशियों के नामांकन पत्र से चुनाव अधिकारी उनके उपनाम हटवा दिया जा रहा है।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
नेट में मुहम्मद आसिफ अंसारी चयनित
केराकत। नगर के मुहल्ला मेहदीतला निवासी पत्रकार मुहम्मद आरिफ अंसारी के पुत्र मुहम्मद आसिफ अंसारी राष्टï्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जून 2014 के परिणाम में चयनित घोषित किये गये हैं। मुहम्मद आसिफ अंसारी ने हाईस्कूल व इण्टर की परीक्षा पब्लिक इण्टर कालेज केराकत, बीए सैनिक गिरजाशंकर महाविद्यालय केराकत से उत्तीर्ण किया है। शिक्षा शास्त्र में स्नातकोत्तर राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर के माध्यम से प्रथम श्रेणी में प्राप्त किया है। श्री आसिफ अंसारी को बधाई देने वालों में प्राचार्य डा. बीएम पाण्डेय, डा. किरन सिंह, विजय कुमार गुप्त, विनय कुमार सिंह, फिरोज अंसारी, डा. बहादुर अली खां सहित तमाम शुभचिन्तकों ने बधाई दी है।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
सिकरारा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बुधवार की सुबह खेत में पानी बहने के विवाद को लेकर सवर्ण जाति के व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर एक दलित की हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में भारी मात्रा में पुलिस जवान तैयार हैं।
जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी 65 वर्षीय शेष नारायण हरिजन पुत्र सुखदेव राम से गांव के सवर्ण से जमीनी मामले को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। यह रंजिश ने आज उस समय तूल पकड़ लिया जब दलित पाईप द्वारा अपने खेत में पानी ले जा रहा था कि अचानक जिस पाइप से वह पानी ले जा रहा था वह छोटा पड़ गया। पाइप छोटा पडऩे के कारण पानी सवर्ण के खेत मेंं बहाने लगा। जिस खेत में पानी बहकर जा रहा था उस खेत की बुवाई होने वाली थी।
इसी कारण सवर्ण ने पानी बहने का विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने के दौरान विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि सवर्ण पक्ष अपेन घर से दो नाली बन्दूक लाकर शेष नारायण को लक्ष्य कर फायर कर दिया। गोली बायें सीने के नीचे लग गयी। गोली लगते ही दलित जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। हमलावर गोली मारकर वहां से फरार हो गया। गोली चलने के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साये दलित वर्ग के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर हमलावर का घर घेर लिया लेकिन खिड़कियों से निकली बन्दूक की नालों को देखकर वापस लौट गये। कुछ ही देर में कई थानों के थानाध्यक्ष सहयोगियों के साथ पहुंच गये और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। मृतक के पिता सुखदेव का कथन है कि हमलावर पक्ष के लोग उन लोगों को हमेशा भीलमपुर पुलिस चौकी से पुलिस जवानों को बुलाकर तरह-तरह से प्रताडि़त करते थे और हमारे प्रार्थना पत्र को गायब कर देते थे। दूसरी तरफ चर्चा है कि मृतक शेष नारायण एसडीएम मछलीशहर के साथ सुरक्षा में लगे रहने के कारण प्रशासनिक दबाव से सवर्ण पक्ष को परेशान करता था। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओपी पाण्डेय, सीओ सदर ने पहुंचकर मौका मुआइना किया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और घटना में प्रयुक्त बन्दूक को भी कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक थानाध्यक्ष विकास पाण्डेय ने बताया कि उन्हें अभी हमलावरों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस जवान तैनात कर दिये गये हैं। पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि हत्यारों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाय बीज
जौनपुर। डीएम सुहास एलवाई ने जनपद के सभी केन्दों पर गेहूं के बीज एवं उर्वरक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने का निर्देश उप निदेशक कृषि आरके सिंह को दिया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि प्रतिदिन की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति से शाम को मुझे भी अवगत करायेंगे।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
जौनपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष साजिद हमीद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि कांग्रेस द्वारा आयोजित अपने एक निजी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित न करके बहुत ही अच्छा कार्य किया गया है। श्री हमीद ने कहा कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर जहां पूरा देश टोपी पहनता है, वहीं मोदी जी ने झाड़ू चलाकर बहुत ही गलत कार्य किया था। इतना ही नहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर को आयोजित पुण्यतिथि पर मोदी जी द्वारा श्रद्धा सुमन न अर्पित किया जाना भी गलत था। ऐसे में कांग्रेस द्वारा अपने एक निजी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को न बुलाया जाना वाकई सही कदम है।
बैंक कर्मियों ने आन्दोलन कर दिखाये तेवर
देशव्यापी हड़ताल से जनपद में करोड़ों का कारोबार प्रभावित
त्वरित व बेहतर वेतन पुनरीक्षण समझौते की मांग को लेकर मंगलवार को विभिन्न बैंक कर्मचारी संगठनों के तत्वावधान में जोरदार प्रदर्शन कर आज के आन्दोलन का ऐलान किया। बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से जनपद के सभी बैंकों में ताले लटकते नजर आये। स्टाफकर्मियों द्वारा यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय एवं भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा पर धरनासभा का आयोजन हुआ जहां मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गयी। सभा को सम्बोधित करते हुये यूनाइटेड फोरम के संयोजक कामरेड आरपी सिंह ने बताया कि वेतन संशोधन की मांग का तर्कसंगत एवं शांतिपूर्ण समाधान हेतु संगठन का प्रयास भारतीय बैंक संघ की हठधर्मिता के चलते विफल हो गया। इसी के फलस्वरूप हड़ताल पर जाना अपरिहार्य हो गया। उन्होंने भारतीय बैंक संघ से मांग किया कि बैंकिंग उद्योग के हित में कर्मचारियों की मांग के न्यायोचित समाधान हेतु आगे आये। प्रदर्शन के दौरान कामरेड शम्भूनाथ जायसवाल, अशोक शुक्ला, संतोष कुमार, श्रीदेव मौर्य, वीपी श्रीवास्तव, जीके प्रजापति, आशुतोष श्रीवास्तव, त्रिभुवन चन्द्र राजभर, अंकित सिंह, विवेक शर्मा, आशीष, अमरेश कुमार सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
जन जागरूकता मैराथन दौड़ 16 नवम्बर को
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में आज अपरान्ह परिवहन आयुक्त लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में इस वर्ष प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में मृत/घायल व्यक्तियों की स्मृति में 15 व 16 नवम्बर को जन जागरूकता ,मैराथन दौड़, श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 15 नवम्बर को जिले के सभी विद्यालयों/महाविद्ययों में प्रधानाचार्य/प्राचार्य प्रार्थना के समय बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी के साथ ही शपथ भी दिलायेगे।सायं ब्यापारीगण अपने प्रतिष्ठानों पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देगे। 16 नवम्बर को बी0आर0पी0इं0 कालेज मैदान से प्रातः 8 बजे सड़क दुर्घटना में बचाव संबंधी जागरूकता मैराथन रैली निकाली जायेगी जो शिया इं0का0 में समाप्त होगी।सायं 4ः30 बजे कोतवाली, चहारसू, ओलन्दगंज चैराहों पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी जायेगी।सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन वी0के0सिंह ने बताया कि सभी लोग यातायात संबंधी समस्त नियमों का पालन करे, बिना 18 वर्ष की आयु पूर्ण किए तथा बिना वैद्य ड्रइविंग लाइसेन्स प्राप्त किये कोई वाहन नही चलाये। बिना हेलमेट के मोटर साइकिल स्कूटर नही चलाये। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्यरूप से प्रयोग करे तथा अन्य को भी प्रयोग करने के लिए प्रेरित करे। खतरनाक ढंग से वाहन का संचालन नही करे। व्यस्क होने के पश्चात वाहन चलाते समय पैदल एवं साइकिल यात्रियों का सम्मान करे। नशे की स्थिति में कभी भी वाहन का संचालन नही करे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नही करे। वाहनों का स्टंट आदि नही करे। तेज गति से वाहन नही चलाये।
पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि 15 नवम्बर से पुलिस यातायात सप्ताह भी मनाया जायेगा। अपर पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह यादव एवं यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया कि ब्यापारी वर्ग,स्वयंसेवी संस्थाओं, एन0सी0सी0, स्काउट आदि केसहयोग से कार्यक्रम को सफल बनायें। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारीलाल कोली, बी0एस0ए0 परमहंस सिंह यादव, परिवहन विभाग से राकेश कुमार श्रीवास्तव,लायन्स क्लब के अध्यक्ष मो0 मुस्तफा, जेसीज क्लब के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, प्रधनाचार्य बी0आर0पी0इंका0 सुबास सिंह , नगरपा0ई0का0 उदयराज सिंह, जनक कुमारी के प्रधानाचार्य डा0 जंगबहादुर सिंह,ब्यापारी संगठन के अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता, श्रवण कुमार जायसवाल, 98 यू.पी.एन0सी0सी0 बटालियन के नाायब सूबेदार कृपा सोरी, ट्रांस्पोर्ट एजेन्सी बबलू दूबे सहित अन्य विद्यालयों एवं संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे। आभार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सूरजराम पाल ने व्यक्त किया।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
निर्मल होगी गोमती मइया स्वच्छ होंगे घाट
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
Tuesday, 11 November 2014
आठ दिसंबर को होगा नगर निकायों का उप चुनाव
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंगाराम गुप्ता ने बताया कि शाहगंज नगर पालिका में चार सदस्यों का पद रिक्त था। इसके अलावा नगर पंचायत खेतासराय में छह सदस्यों का पद रिक्त था। इन पदों के उप चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग अधिसूचना जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों स्थानों के लिए 18 नवंबर को नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 19 को नामांकन पत्रों की जांच, 21 को पर्चा वापसी तथा 22 को चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा। इसके बाद आठ दिसंबर को दोनों नगर निकायों में चुनाव कराया जाएगा। इनके परिणाम 10 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित भी कर दिए गए हैं।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा टीडी कालेज का नामांकन
जौनपुर। टीडी कालेज के छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन बुधवार को किया जाएगा। इसके लिए 39 छात्रों ने पर्चा खरीदा। कालेज प्रशासन ने मंगलवार को ही चाक-चौबंद व्यवस्था कर ली। इसको लेकर जमकर अभ्यास भी किया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर व बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
नामांकन का समय सुबह 11 बजे से दो बजे तक रहेगा। इसमें किसी प्रकार के वाहन जुलूस पर प्रतिबंधित रहेगा। तैयारियों को लेकर कालेज प्राचार्य डा.यूपी सिंह, डा.समर बहादुर सिंह, डा.दिनेश प्रकाश सिंह, डा.राजीव प्रकाश सिंह, डा.रजनीश सिंह आदि ने बैठक कर जायजा लिया।
इन पदों पर बिके पर्चे
अध्यक्ष पर पांच, उपाध्यक्ष पर पांच, महामंत्री पर नौ, पुस्तकालय मंत्री पर सात पर्चे बिके। इसी तरह संकाय प्रतिनिधि पद पर कृषि में दो, कला में दो, विज्ञान में चार, वाणिज्य में चार, शिक्षक-शिक्षा में एक फार्म बिका। विधि संकाय पद पर किसी ने पर्चा नहीं खरीदा।
उत्तरी गेट से होगा प्रवेश
टीडी कालेज में छात्रसंघ नामांकन के लिए प्रत्याशी उत्तरी गेट से अपने दो प्रस्तावकों के साथ नामांकन करने पहुंचेंगे। दक्षिणी गेट से सिर्फ कालेज के शिक्षक व स्टाफ ही प्रवेश कर पाएंगे। जुलूस को कालेज से 300 मीटर दूर बीआरपी कालेज के पास रोक दिया जाएगा। इसके लिए वहां बीआरपी कालेज के पास बैरिकेडिंग की जाएगी। दूसरी तरफ अनुपम के पास बैरिकेडिंग लगाई जाएगी।
प्रत्याशी का पद व नामांकन कक्ष
-अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कक्ष संख्या 23 में नामांकन करेंगे।
-महामंत्री व पुस्तकालय मंत्री के प्रत्याशी कक्ष संख्या 22 में नामांकन करेंगे।
-संकाय प्रतिनिधि के प्रत्याशी कक्ष संख्या 21 में नामांकन करेंगे।
प्रत्याशी इन प्रपत्रों के साथ पहुंचे कालेज
-अपनी एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो।
-नामांकन शुल्क 100 रुपये।
-जमानत राशि 500 रुपये।
-साथ में दो प्रस्तावक।
-प्रत्याशियों व प्रस्तावकों को अपनी फीस रसीद व परिचय पत्र लाना आवश्यक है।
-प्रत्याशियों को साथ में आचार संहिता पर आधारित नोटरी हलफनामा।
-मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत मानसिक स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र।
भारी पुलिस फोर्स की हुई तैनाती
टीडी कालेज के रक्तरंजित इतिहास को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने काफी बंदोबस्त कर रखा है। इसके तहत एसपी सिटी, तीन सीओ, छह थानाध्यक्ष, 100 सिपाही की ड्यूटी तय कर दी गई है।
कालेज प्रशासन कराएगा रिकार्डिग
चुनाव अधिकारी मेजर पीपी सिंह, डा.सत्य प्रकाश सिंह, डा.विनय कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। नामांकन के बाद जिन प्रत्याशियों की प्रिंटिंग से छपा पोस्टर व बैनर दिखाई पड़ा उनका नामांकन रद कर दिया जाएगा।
चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था
टीडी कालेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसको लेकर पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। पूरी व्यवस्था चौक-चौबंद रहेगी। अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
निर्वाचन की तैयारी पूरी
टीडी कालेज छात्रसंघ चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट को लगा दिया गया है। हर गतिविधि पर प्रशासन सतर्क है।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
समस्याओं को लेकर जद यू का प्रदर्शन
जौनपुर। विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में जनता दल यूनाइटेड ने धरना-प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रामदुलार यादव ने कहा कि किसान व आम जन की समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार जिम्मेदार है।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी के कारण ही किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। प्रदेश सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश को सूखा व बाढ़ग्रस्त घोषित किया जाए। वरिष्ठ नेता रामआसरे यादव ने कहा कि हाइटेक शहरों की भांति गांवों का भी विकास किया जाए। गांवों में शिक्षा, चिकित्सा व नौजवानों को रोजगार मुहैया कराया जाए।
जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ तारा देवी ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। गरीबों की एफआइआर तक नहीं लिखी जा रही है।
धरने को एडवोकेट हीरालाल सोनिया, इंदर यादव, अमर बहादुर यादव, घनश्याम यादव, रामधनी यादव, धर्मराज पटेल, जय प्रकाश गौड़ आदि ने संबोधित किया।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार
शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस
जौनपुर।माध्यमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को मशाल जुलूस निकालकर अपनी ताकत का एहसास कराया।
चेतावनी दी कि यदि सरकार नहीं चेती तो 19 नवंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
कलेक्ट्रेट में सभा को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय मंत्री रमेश सिंह ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों के अद्यतन विनियमितीकरण व वित्तविहीन शिक्षक, कर्मचारियों के मानदेय देने पर सरकार द्वारा आश्वासन देने के बावजूद पूरा न करके वादाखिलाफी कर रही है। प्रदेशभर के शिक्षकों में जबरदस्त आक्रोश है। चेतावनी दिया कि सरकार समय रहते नहीं चेती तो परिणाम घातक होंगे।जिलामंत्री डा.प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन विगत छह साल से 14 सूत्री मांगों को लेकर संघर्षरत है। लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
इससे पूर्व जिलाध्यक्ष डा.राकेश सिंह के नेतृत्व में सरस्वती बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से निकला मशाल जुलूस जेसीज चौराहा, रोडवेज होते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। जुलूस में शोभनाथ यादव, हृदय नारायण उपाध्याय, नरसिंह बहादुर सिंह, हरिश्चंद्र यादव, दिलीप सिंह, सुनील सिंह, सुधाकर सिंह, गजाधर राय, सतीश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, डा.उदय सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार
फर्जी चेक भुगतान की उघड़ रही हैं परतें
जौनपुुर। जालसाज ने एक नहीं बल्कि दो फर्जी चेकों के जरिए पंजाब नेशनल बैंक को 33.70 लाख रुपये का चूना लगाया था। दूसरे फर्जी चेक का मामला संज्ञान में आने के बावजूद बैंक प्रबंधन सार्वजनिक करने से कन्नी काटता रहा। जालसाजी के दूसरे मामले की एफआईआर लाइन बाजार थाने में दर्ज कराई गई है। दोनों फर्जी चेकों का क्लीयरेंस पंजाब नेेशनल बैंक की कसेरी बाजार स्थित मुख्य शाखा से एक ही दिन में किया
जालसाज का एक अन्य खाता एक्सिस बैंक की मियांपुर (सिविल लाइन रोड) शाखा में भी अखिलेश के नाम से ही खाता है। इस खाते में उसने आवास विकास परिषद लखनऊ द्वारा 17 लाख रुपये के भुगतान का पंजाब नेशनल बैंक का चेक जमा किया गया था। एक्सिस बैंक से भी यह चेक गत 30 अक्टूबर को ही क्लीयरेंस के लिए पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा को भेजा गया था। उसी दिन चेक का क्लीयरेंस कर दिया गया। आवास विकास परिषद लखनऊ के पंजाब नेशनल बैंक की इंदिरा नगर शाखा से उसी दिन यह भारी भरकम रकम अखिलेश के एक्सिस बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। खाते से एक मुश्त इतनी बड़ी रकम निकलने पर आवास विकास परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई क्यों कि किसी अखिलेश नामक व्यक्ति को ऐसा कोई चेक काटा ही नहीं गया था। आवास विकास परिषद के जिम्मेदार अधिकारी ने इसकी लिखित शिकायत पंजाब नेशनल बैंक की इंदिरा नगर शाखा में की। बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों के भी होश फाख्ता हो गए। गत पांच नवंबर को ईमेल से पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक हरि शंकर दत्ता को इसकी जानकारी दी गई। हरि शंकर दत्ता ने पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धोखाधड़ी के इस दूसरे मामले की एफआईआर लाइन बाजार थाना पुुलिस ने दर्ज कर ली। मालूम हो कि उक्त अखिलेश नामक व्यक्ति के ही आईडीबीआई सिविल लाइन शाखा में पंजाब नेशनल बैंक की ही एक चेक जमा की गई थी। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग बाराबंकी द्वारा काटा गया यह चेक 16 लाख 70 हजार 582 रुपये का था। यह चेक भी पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में 30 अक्टूबर को ही क्लीयरेंस के लिए आई थी। विभाग के पंजाब नेशनल बैंक बाराबंकी खाते से रकम ट्रांसफर हो जाने के बाद मामला संज्ञान में आया था। इस जालसाजी की एफआईआर शहर कोतवाली में शाखा प्रबंधक हरि शंकर दत्ता की ही तहरीर पर शनिवार को दर्ज की गई थी। दोनों थानों की पुलिस विवेचना में जुटी हुई है। इस जालसाजी में बैंक कर्मियों की भी मिलीभगत होने का अंदेशा जताया जा रहा है। दोनों फरजी चेकों का मामला एक साथ संज्ञान में आने के बावजूद शाखा प्रबंधक ने रविवार को बातचीत के दौरान सिर्फ ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के ही फर्जी चेक के मामले की जानकारी दी थी। दूसरे धोखाधड़ी के मामले का जिक्र तक नहीं किया था। सोमवार को इस बारे में पूछने पर हरि शंकर दत्ता ने कहा कि अब तक की छानबीन में किसी बैंक कर्मी की संलिप्तता का तनिक भी संदेह नहीं है। जिन चेकों को छानबीन में फर्जी पाया गया है वह देखने में कतई जाली नहीं लगते। यही वजह है कि काफी सतर्कता बरतने के बाद भी बैंक कर्मी उनके जाली होने को पकड़ नहीं सके।
गया था।
शिकायत मिलने पर होगी काररवाई
जौनपुर। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि माह नवम्बर में अतिरिक्त बीपीएल चावल 2452.065 एमट. का उठान माह अगस्त में हुआ है। जो एपीएल कार्डधारकों में से 163471 गरीबतम एपीएल तदर्थ परिवारों हेतु माह नवम्बर में 5 तारीख से पर्यवेक्षणीय अधिकारी की उपस्थिति में समस्त संबंधित कोटेदारों द्वारा गरीबतम एपीएल परिवारों में पूर्व सूची (ब्लाक स्तर पर एवं नगर पंचायत-नगर पालिका परिषद पर तैयार की गयी सूची) के अनुसार प्रति कार्ड 15 किग्रा. तदर्थ चावल बीपीएल दर पर वितरण प्रारम्भ होगा। समस्त संबंधित कोटेदारों के पास पूर्व से ही ब्लाक स्तर पर एवं नगर पंचायत-नगर पालिका परिषद से सूची प्राप्त है। जिसके आधार पर तदर्थ एपीएल परिवारों में 15 किग्रा. की दर से बीपीएल दर पर वितरण किया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त सभी संबंधित उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि यदि वितरण में किसी प्रकार की शिकायते पायी जायेगी तो संबंधित विक्रेता के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसलिए जनपद के समस्त कोटेदारों को निर्देशित किया जाता है कि वे गरीबतम एपीएल तदर्थ परिवारों में नियमानुसार वितरण करना सुनिश्चित करेगे।
Monday, 10 November 2014
विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में रिकार्ड जीत पर सपाइयों ने जतायी खुशी
जौनपुर। समाजवादी छात्रसभा के नेता अतुल सिंह के नेतृत्व में नगर के टीडीपीजी कालेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर सोमवार को छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनायी। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में छात्रसभा ने 2 सीटें क्रमशः अध्यक्ष संदीप सिंह व पुस्तकालय मंत्री सूरज कुमार ने जीत दर्ज कराकर 14 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। इसी क्रम में युवा नेता पवन यादव ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किये गये अच्छे कार्यों का यह प्रतिफल है। इस अवसर पर ललित यादव, मनीष यादव, संतोष यादव, अमित यादव, अंकित यादव, सुजीत यादव, सूरज दूबे, अर्णव श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, सूरज सरकार, एजाज अख्तर, मुस्तकीन खान, अभिनव गुप्ता, अजय यादव, कपिल उपाध्याय उपस्थित रहे।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार
जेसीआई के तीन दिवसीय मण्डल
अधिवेशन का हुआ समापन
जौनपुर। जेसीआई के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय मण्डल अधिवेशन स्वर्णिम अनन्त का समापन हो गया जो मण्डल अध्यक्ष जेसी संतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम में 3 दिनों तक चली प्रतियोगिता के लिये पुरस्कार वितरित किया गया तथा वर्षपर्यन्त मण्डल सदन के सदस्यों के प्रति आभार व सम्मान प्रतीक दिये गये। साथ ही वर्ष भर मण्डल 3 के सुचारू रूप से कार्यों में प्रतिभाग करने हेतु विभिन्न अध्यायों के सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रभावशाली वक्तव्य कला में जेसी मंजूषा जायसवाल रांची प्रथम व ऋचा गुप्ता जौनपुर द्वितीय रहीं तथा जेसीरेट में संगीता सेठ जौनपुर प्रथम व प्रीति गुप्ता जौनपुर द्वितीय रहीं। फोटो डिस्प्ले में रांची प्रथम व जौनपुर द्वितीय रहा व बैनर कम्पटीशन में शाहजहांपुर प्रथम व रांची द्वितीय रहा। अध्याय अध्यक्ष जेसी शशांक सिंह ‘रानू‘ ने विशेष सहयोग हेतु राममोहन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, रूपेश जायसवाल, संजीव पोद्दार, एके पप्पू, संजीव अग्रवाल व अरूण अग्रवाल को सम्मानित किया। साथ ही चुनाव अधिकारी रश्मि जैन को विशेष सम्मान देते हुये कहा कि जेसीआई जौनपुर के स्वर्णिम वर्ष को अतिस्वर्णिम बनाने में मण्डल अधिवेशन का विशेष स्थान है। अन्त में चुनाव अधिकारी ने मण्डल उपाध्यक्ष के लिये नितिक कौशिक पिलीभीत, दीपक जायसवाल शाहगंज, राखी जैन रांची उड़ान व जेड पी के लिये राधेरमण जायसवाल को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, मोती लाल यादव, डा. संजय पाण्डेय, रत्नेश सिंह, नीरज उपाध्याय, विनय बरौतिया, मनोज मिश्रा, विनोद अग्रहरि, मनोज मिश्रा, निखिलेश सिंह, प्रदीप सेठ, अविनाश गोयल, नीरज श्रीवास्तव, राकेश जायसवाल, संतोष अग्रहरि, अतुल गुप्ता, अजय गुप्ता, डा. विकास रस्तोगी, ऋचा गुप्ता, संगीता सेठ, मेघना रस्तोगी, नीतु गुप्ता, अलका उपाध्याय, प्रीति गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार
लायंस क्लब ने मनाया नेशनल एजूकेशन डे
जौनपुर समाचार
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार
जनपदवासियों से की अपील, पुलिस अधीक्षक
जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक बबलू कुमार ने जनपद के सभी नागरिकों से कहा कि इस माह नवम्बर को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। जनपदवासियों से अपील है कि अपने मोटरसाइकिल, कार, जीप (दो/चार पहिया) चलाते समय अपने साथ वाहनों का रजिस्ट्रेशन पेपर/इंश्योरेंस पेपर, ड्राइविंग लाइसंेस, प्रदूषण पेपर के अभिलेखों को लेकर चलें। दो पहिया वाहनों के चालक हेलमेट पहनकर व 4 पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट बांधकर चलंे। वाहनों पर आगे व पीछे रजिस्ट्रेशन नम्बर स्पष्ट व साफ अक्षरों में लिखा होना चाहिये। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल पर 3 सवारी बैठकर न चलें। बगैर हेलमेट बिना सीट बेल्ट एवं शराब के नशे में वाहन न चलायंे। वाहन चलाते समय बिना कागजात के सड़क पर चलने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी। श्री कुमार ने लोगांे से कहा कि आप यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो आपका जीवन सुरक्षित रहेगा। आशा करता हूं कि आप सभी लोगों के सहयोग से यातायात माह सफल होगा। उपरोक्त नियम के सम्बन्ध में आगामी 15 नवम्बर से नियम का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व सघन अभियान चलाकर कार्यवाही होगी।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार
एएसपी को भारी पड़ा धौंस देना
सीओ कार्यालय के सामने रविवार को नीली बत्ती लगी बोलेरो गाड़ी से सिविल ड्रेस में एक व्यक्ति उतरा। उसके साथ एके-47 लिए आरक्षी तथा रिवाल्वर धारी ड्राइवर भी था। उसने खुद को एएसपी बिजनौर बताया। इसके बाद सुरेरी थाने के एक मामले में एक आरोपित का नाम निकालने का दबाव बनाना शुरू किया। पेशकार योगेंद्र सिंह ने उच्चाधिकारी से बात करने को कहा। इतना सुनते ही साहब भड़क गए और अपशब्दों की झड़ी लगा दी। शोर-शराबा सुन तहसील परिसर में भीड़ जुट गई।
सीओ कार्यालय के कर्मियों सहित आस-पास के लोग विरोध में बोलने लगे। खुद को घिरता देख अधिकारी महोदय चलता बने। एएसपी ओपी पांडेय ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार
झारखंड में 400 किलो विस्फोटक,
1700 डेटोनेटर बरामद
रांची। झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान में आज सुरक्षा बलों ने 400 किलोग्राम विस्फोटक और 1700 डेटोनेटर बरामद किए । राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। यह अभियान सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो बल ने झारखंड के 'जगुआरÓ पुलिस ईकाई के साथ मिलकर आज तड़के लातेहार जिले के बोकाखार-रानीडाह इलाके में किया।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बरामद की गई सामग्री में 1745 डेटोनेटर, 50.50 किलोग्राम के तीन गैस सिलिंडर आधारित विस्फोटक उपकरण, पांच किलोग्राम का एक बम, 400 किलोग्राम यूरिया मिश्रित पेट्रोल, 10 किलोग्राम गन पाउडर, करीब एक किलोग्राम नाइट्रोजन सल्फाइड, काटने वाली दो मशीन, दो ड्रील मशीन, 400 सिरिंज, टूल बाक्स, इलेक्ट्रानिक उपकरण और आईईडी तैयार करने में उपयोग के लिए 200 प्रेशर कूकर शामिल हैं। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, ' ऐसा संदेह है कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल नक्सली राज्य में आसन्न चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों और चुनाव दल को निशाना बनाने के लिए कर सकते थे।Ó अधिकारी ने कहा कि संयुक्त बलों ने नक्सलियों के ठिकाने के पास तलाशी अभियान शुरू किया। झारखंड में 25 नवंबर से पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतगणना 23 दिसंबर को होगी।
जौनपुर समाचार
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार
चंदे में पारदर्शिता नहीं आ रही रास
नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा चुनावी चंदे में पारदर्शिता के मद्देनजर राजनीतिक दलों के लिए जो दिशानिर्देश जारी किए थे, उसके विरोध में राजनीतिक दल लामबंद होते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस, राजद, जदयू व वामदल जैसे ज्यादातर राजनीतिक दलों ने कानूनी तौर पर राजनीतिक अधिकारों में हस्तक्षेप और अस्पष्ट करार देते हुए इन दिशानिर्देशों को वापस लेने की मांग उठाई है। देश में राजनीतिक दलों को चुनावी चंदा देने के मामले में मुख्य सूचना आयोग ने भी पिछले सालों में राष्ट्रीय दलों को चंदे की पारदर्शिता बनाये रखने के लिए उसे सार्वजनिक करने के आदेश दिये थे। इसके बाद से ही चुनावी चंदे को लेकर चुनाव आयोग भी दिशानिर्देश तैयार करने में जुट गया था। इसी कवायद में केंद्रीय चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही 1 अक्टूबर को सभी राजनीतिक दलों को 'पार्टी फंड एवं चुनाव खर्च में पारदर्शिता और उत्तरदायित्वÓ नामक दिशानिर्देश लागू किए। इन दिशानिर्देशों में 20 हजार रुपए से ज्यादा का चंदा नकद रूप से लेने पर रोक लगाने की भी हिदायत थी, लेकिन इससे ज्यादा चैक के जरिए कोई राजनीतिक दल चंदा ले सकता है।
जौनपुर समाचार
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार
शशांक को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कार
जौनपुर।
सामाजिक संस्था जेसीआई के मंडल महाधिवेशन में पदाधिकारियों को सम्मानित
किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष शशांक सिंह रानू को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के
पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह
ने दिया। शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन नगर के एक होटल में किया गया था।
मंडल
अध्यक्ष संतोष सिंह और प्रीति सिंह के नेतृत्व में नगर के ओलंदगंज से गाजे
बाजे के साथ बारात निकाली गई। बारात में हाथी और घोड़े भी शामिल थे।
नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन एवं ग्वालियर से आईं जेसीज की राष्ट्रीय
कोषाध्यक्ष रश्मि जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इस साल राष्ट्रीय अधिवेशन ग्वालियर में होगा। इस
मौके पर ऋचा गुप्ता को मंडल की सर्वश्रेष्ठ महिला विशाल गुप्ता को
सर्वश्रेष्ठ आउटर स्टैंडिंग जेसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके
पर राकेश कुमार श्रीवास्तव, सलमान ग्रुप एवं भजन गायक पंकज सिन्हा और उनकी
टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अरुण अग्रवाल, मीनाक्षी, किरन
श्रीवास्तव, मनोज टंडन, राममोहन गुप्ता, सरिता मिंगलानी, डा. संजय पांडेय,
उमेश श्रीवास्तव समेत संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
जौनपुर समाचार
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार
व्यक्ति को इंसान बनाने के लिए शिक्षा जरूरी:
पीसी विश्वकर्मा
नेशनल एजूकेशन डे शिक्षा दिवस मनाया गया
जौनपुर। लायन्स क्लब द्वारा नेशनल एजूकेशन डे शिक्षा दिवस मनाया गया। स्थान सेंट जेफर्स स्कूल में शिक्षा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम संस्थाध्यक्ष सै. मो. मुस्तफा ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि देश में प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन 11 नवंबर को शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था।पूर्व अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि राष्टï्रपिता महात्मा गांधी जी मौलाना आजाद को इल्म का बादशाह कहा करते थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. पीसी विश्वकर्मा विधि संकाय पूर्वांचल विश्व विद्यालय रहे। डा. पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि औपचारिक रूप से जो ज्ञान प्राप्त किया जाता है उसे शिक्षा कहते है तथा अनौपचारिक व्यवहारिक रूप से ज्ञान प्राप्त करना साक्षरता होता है। अंत में स्कूल प्रबंधक डा. अलमदार ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंधेरा दूर करने के लिये जिस प्रकार मोमबत्ती का प्रकाश जलाया जाता है उसी प्रकार बच्चों के जीवन में उजाला लाने के लिए शिक्षा जरूरी है।
इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठï स्थान पर रहने वाले नौशीन, इरफान, सुमेश यादव, अभिषेक मौर्य, जारा फात्मा, श्वेता यादव, शिवांगी मौर्या, नीरज विश्वकर्मा को पुरस्कर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरूण त्रिपाठी, डा. एमएम वर्मा, विक्रम गुप्ता, राधेरमण जायसवाल, डा. सौरभ उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर समाचार
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार
टांट के पर्दे पर रेशम का पैबंद लगाने की कोशिशें
चौराहों की तस्वीर बदलने के लिए खर्च किए जा रहे1.58 करोड़ रुपये
जौनपुर। कहावत है कि रेशम के पर्दे में टांट का पेबंद जब भी हमे किसी की हैसियत को कम कर दिखाना इतनी महत्वाकांक्षी योजना के ऊपर मेरी उलट कर प्रयोग की गयी कहावत एकदम फिट बैठती है। नगर के जिन-जिन चौराहों के निर्माण सौन्दर्यीकरण के लिए यह महत्वाकंाक्षी योजनाएं लायी गयी है उनसे जुड़ी सड़कों की दयनीय हालत की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वैसे तो नगर या यूं कहें कि जनपद की सड़के बेहतद खस्ताहाल हैं वाहन और वाहन चालक दोनों इन खस्ताहाल सड़कों पर चलने में हाफने लगते है। सड़क के किनारे रहने वाले निवासी और दुकानदार धूंल से पैदा होने वाली श्वास संबंधी बीमारियों की गिरफ्तार में आ जाते हैं लेकिन प्रशासन और संंबंधित विभाग सन्नाटा खीचें हुए है लेकिन जिन चौराहों की सौन्दर्यीकरण की योजना चल रही है उनसे जुड़ी सड़कें अत्यन्त दयनीय स्थिति में है। पालिटेक् िनक चौराहे से नईगंज और वाजिदपुर तिराहे दोनों तरफ सड़कों पर कहीं कहीं एक एक फिट तक के गहरे गड्ïढ़े है।
जिनमें वाहन प्राय: फंसकर क्षतिग्रस्त हो जाती है। दुर्घटनाएं तो रोज का काम है। यह हफ्ते पन्द्रह दिन का मामला नहीं है। एक लम्बे समय से वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित इन चौराहों के नजदीक की सड़कें ऐसी ही बनी हुयी है। लिहाजा यह कहना अतिश्योक्ति नहीं है कि प्रशासन टांट के पर्दे पर रेशम का पैबंद लगाने की कोशिश कर रहा है।
होता है तब हम इस कहावत का प्रयोग करते हैं लेकिन आज मेरी इच्छा हो रही है कि इस कहावत को उलट कर प्रयोग करें यानि टांट के पर्दें में रेशम का पेबंद। जी हां नगर के प्रमुख चौराहे चमकने जा रहे हैं। सामाजिक संस्थाओं की अगुवाई में चौराहों को नया लुक दिए जाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके अलावा तस्वीर बदलने के लिए जिला प्रशासन ने 1.85 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)





.jpg)




.png)



