धान काटने वाली मशीन से वृद्घ महिला जख्मी
शाहगंज। खुटहन थाना क्षेत्र टिसौली गांव में धान काटने वाली मशीन की चपेट में आने से एक वृद्घ महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जानकारी के अनुसार टिसौली गांव निवासी बुधिराम अपने खेत में धान काटने वाली मशीन से धान की कटाई करवा रहे थे कि मशीन से धान काटा जा रहा थ कि उसी समय प्रभावती खेत में पहुंच गयी और वह धान काट रही मशीन के पास खड़ी थी कि उसी के चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गयी। वहां पर मौजूद लोगों की जब नजर पड़ी तो मशीन को रोका और तब जाकर उसे बचाया जा सका। आस पास के लोगोंं की अच्छी खासी भीड़ इकट्ïठा हो गयी। आस पास के लोगों ने घायल वृद्घ महिला को उपचार हेतु शाहगंज पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
No comments:
Post a Comment