विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Wednesday, 20 May 2020

क्षेत्र में हाथ से नाली साफ करने को मजबूर है नगर वासी


*
*देवचंदपुर वार्ड में कभी नहीं दिखाई देते सफाई कर्मी*

*गंदगी बदबू से जनता त्रस्त लॉकडॉउन में सफाई कर्मी मस्त*



जौनपुर के देवचंदपुर वार्ड नंबर 32 में साफ सफाई भगवान भरोसे चल रहा है यहां साफ सफाई नहीं होता बल्कि आला अधिकारियों द्वारा कागजी कोरम पूरा किया जाता है ,
जहा करोना वायरस जैसी घातक बीमारी में गांव को साफ सुथरा रखने के लिए अधिकारियों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है वही  नगरों में सफाई कर्मी अपने कार्यों को करने से भाग रहे है , क्षेत्रों में कई जगह नाली नाला जाम पड़े हुए हैं गंदगी व कूड़ा का अंबार लगा हुआ है परंतु कोई भी सफाई कर्मी दिखाई नहीं पड़ रहा है सफाई कर्मी के अधिकारी नितिन सिंह को सूचना देने पर भी आज तक कोई सफाई कर्मी वार्ड में दिखाई तक नहीं दिया, आजकल का बहाना देते देते महीनों बीत गया , मजबूर होकर क्षेत्रवासियों को अपने हाथों से नाली साफ करना पड़ रहा है, और कूड़ा को फेकना पड़ रहा,पता ही नहीं चलता कि हम गांव में निवास कर रहे हैं या नगर में यहां पर नगर जैसी कोई व्यवस्था प्राप्त नहीं होता,
यदि आप देवचंदपुर वार्ड नंबर 32 के निवासी हैं तो आपको अपने हाथो से ही सफाई करना पड़ेगा क्योंकि यहां सफाई कर्मी आते तो है परन्तु सफाई करने के लिए नहीं कोरम पूरा करने के लिए ।

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जमानत हुई निरस्त


जौनपुर-कोर्ट ने आज पूर्व सांसद धनन्जय सिंह की बेल याचिका हुई खारिज

Tuesday, 19 May 2020

मनोज कुमार चौधरी एडवोकेट बनाए गए जिला उपाध्यक्ष।


मनोज कुमार चौधरी एडवोकेट बनाए गए जिला उपाध्यक्ष।                 जौनपुर सिविल कोर्ट अधिवक्ता मनोज कुमार को इंटरनेशनल एडवोकेट आर्गेनाइजेशन इंडिया का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है यह मनोनयन  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर शर्मा वाह राष्ट्रीय महासचिव मनोज सक्सेना ने किया है मनोज कुमार  ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित के लिए संघर्ष किया जाएगा

Saturday, 16 May 2020

तामीर हसन शीबू पत्रकारिता के छेत्र में गोल्डेन अवार्ड से किए गए सम्मानित




तामीर हसन शिबू पत्रकारिता  के क्षेत्र में गोल्डन अवार्ड से किए गए सम्मानित  तामीर हसन शिबू जी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की पत्रकारिता ही मेरा जीवन है और सभी पत्रकार बंधुओं को और देशवासियों को धन्यवाद कहा। अमन कि शान जिला संवाददाता जौनपुर

Sunday, 3 May 2020

बकरी चराने के मामले में गयी जान


जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के आशानंदपुर ग्राम सभा के बिहरा गांव में बकरी चराने गए दो समुदाय के युवको में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद देर शाम मारपीट हो गई जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल मे मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।रिपोर्टर के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के आशानंदपुर ग्राम सभा के बिहरा गांव में रविवार की शाम गांव के बाहर बकरी चराने के विवाद में सुल्तान पुत्र सफीउल्लाह से गांंव के ब्राम्हण बिरादरी के बच्चों से विवाद हो गया था विवाद इतना बढ़ा की देर शाम 6:30 बजे घर पर मारपीट हो गई। सुल्तान के परिजनों का आरोप है कि गांव के गोलू, करिया, गौतम, चंदन, सोनू, रोहित समेत अन्य लोग रोजा खोलते समय लाठी डंडा लेकर घर पर चढ़ आए और सुल्तान की निर्मम पिटाई कर दिये। परिजन सुल्तान को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराये। जहां इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई।
केयर आफ मीडिया
दो समुदायों में हुई मारपीट को देखते ही रात 10:00 बजे एसपी अशोक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। उसके बाद बिहरा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा मारपीट समेत अन्य धाराओं में एसपी के निर्देश पर रात में दर्ज कर लिया गया था।

कई सौ साल बाद नही निकलेगा कोरोना की वजह से हज़रत अली की शहादत का जुलूस


*हजरत अली की शहादत पर नहीं निकलेगा इस बार कोई भी जुलूस*
*जौनपुर।* हज़रत अली a.s की शहादत पे जो जुलूस शहर जौनपुर में निकलते थे वो कोरोना वॉयरस महॉमॉरी की वजह से साल आइंदा के लिए मुल्तवी कर दिए गए हैं।
03-5-2020 को एक मीटिंग जुलूस के इंतेजामिया की नक़ी फाटक के इमामबारगाह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हुई। जिसकी सदारत (अध्यक्षता) सैय्यद मोहम्मद हसन नसीम साहब साबिक़ प्रिंसिपल शिया कालेज ने की जिसमे निम्नलिखित बाते तय हुयी।

1-रमज़ान की 18,19,20,21,को होने वाले सभी जुलूस मुल्तवी कर दिए गए हैं ।
2-उन तारीखों पर होने वाले सभी मजलिसों को भी मुल्तवी रखा जाएगा।
3-मददू के इमामबारगाह की इंतेजामिया की मुखिया मोहतरमा गज़ाला ने मोबाइल पे ये बताया कि हालात को देखते हुए इस साल वो 18 रमज़ान की रात को ताज़िया मुबारक़ नही रखेगी और ना इमामबारगाह से 20 रमज़ान को जुलूस बरामद होगा।
4-अंजुमन ज़ुल्फेकारिया के पदाधिकारी नायब सदर शहनशाह हुसैन और शमशीर ने कहा कि अंजुमन वो अलम मुबारक़ निकालकर शाह का पंजा नही ले जायेगी।
5-तहसीन शाहिद, सलमान अब्बास,व अ़चछे उर्फ कलबे अबबास साहब मोतवलीयान ने कहा कि शाह का पंजा,छोटे हज़रत की दरगाह,क़दम रसूल बाबूपुर हाईडिल के सभी रोज़े पर तालाबन्द चल रहा है और 20 रमज़ान को भी बन्द रहेगे।
6-इसके अलावा 19 रमज़ान को पतथर वाली मस्जिद, 20 को इस्लाम का चौक, 21 को मीर घर से उठने वाला जुलूस भी अगले साल के लिए मुल्तवी कर दिया गया है। किसी भी मोहल्ले में कोई जुलूस नही उठेगा।
मीटिंग में अकबर हुसैन एडवोकेट, इसरार हुसैन ऐडवोकैट, मेहदी रज़ा ऐडवोकेट, तहसीन शाहिद, शुएब ज़ैदी, मरकजी मोहर्रम कमेटी के सदर शहेंशाह हुसैन एडवोकेट, शमशीर, बजमी, मो0 तकी, एजाज अली आदि लोग मौजूद रहे।

Monday, 27 April 2020

जरूरतमंद लोगों की सेवा ही है कांग्रेस पार्टी का संकल्प- सौरभ शुक्ला

जौनपुर समाचार

आदरणीय प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आदेश पर विगत एक सप्ताह से अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के नेतृत्व में  संचालित प्रियंका दीदी की रसोई के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 250 पैकेट भोजन जरूरतमंदों को वितरित किया जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने बताया की हर जरूरतमंद लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी हर संभव प्रयास है उन तक भोजन पहुंचाने का उसके साथ हमारे शहर  कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसजन निष्ठापूर्वक सेवा करने का बीड़ा उठाये है आदरणीय प्रियंका गांधी जी  का संकल्प है कोई भी भूखा न सोए और उनके इस सोच के साथ हम कांग्रेसजन जरूरत मंद की मदद कर रहे है सौरभ शुक्ला ने कहा की निष्ठापूर्वक, पूर्ण तन्मयता के साथ कार्य कर रहे मुख्य रूप से मुफ्ती मेहदी,  गौरव सिंह सनी, हाजी अवि वक्कास, फरमान हैदर, राम अवतार सोनी सभासद, सुरूर खान सत्य प्रकाश गुप्ता  का हार्दिक आभार, धन्यवाद  प्रकट करता हूँ।

जरूरतमंद लोगों की सेवा ही है कांग्रेस पार्टी का संकल्प- सौरभ शुक्ला

जौनपुर समाचार

आदरणीय प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आदेश पर विगत एक सप्ताह से अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के नेतृत्व में  संचालित प्रियंका दीदी की रसोई के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 250 पैकेट भोजन जरूरतमंदों को वितरित किया जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने बताया की हर जरूरतमंद लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी हर संभव प्रयास है उन तक भोजन पहुंचाने का उसके साथ हमारे शहर  कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसजन निष्ठापूर्वक सेवा करने का बीड़ा उठाये है आदरणीय प्रियंका गांधी जी  का संकल्प है कोई भी भूखा न सोए और उनके इस सोच के साथ हम कांग्रेसजन जरूरत मंद की मदद कर रहे है सौरभ शुक्ला ने कहा की निष्ठापूर्वक, पूर्ण तन्मयता के साथ कार्य कर रहे मुख्य रूप से मुफ्ती मेहदी,  गौरव सिंह सनी, हाजी अवि वक्कास, फरमान हैदर, राम अवतार सोनी सभासद, सुरूर खान सत्य प्रकाश गुप्ता  का हार्दिक आभार, धन्यवाद  प्रकट करता हूँ।

Saturday, 25 April 2020

12 साल के हिंदू लड़के ने रोज़ा रखकर रचा इतिहास

वाराणसी। 
थाना आदमपुर के मोहल्ला चौहट्टा  लाल खा मैं एक युवक ने जिसका नाम शुभम गुप्ता है उसने माहे रमजान का पहला रोजा रखकर बनारस का इतिहास रचा




*कांग्रेसियों ने चलाई दीदी की रसोई*




जौनपुर नगर के मुफ्तिमोहल्ला वार्ड के कांग्रेस की नेता सैयद फरमान हैदर ने गांव गांव जाकर दीदी की रसोई चलाकर सभी ग्राम वासियों को भोजन विवरण किया फरमान हैदर का कहना है कि आज तीसरा दिन है दीदी की रसोई हम लोग 3 दिनों से लगभग चला रहे हैं और 3 दिनों में कम से कम लगभग 1535 खाना हम लोग गरीबों को विवरण कर चुके हैं और जिस हिसाब से देश में कोरोना वायरस जैसी महामारी चल रही है इसे देखते हुए कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि हम लोग गरीब तबके के साथ खड़े हैं और जहां तक हो सकेगा हम लोग आशा करेंगे और कोशिश करते हैं कि किसी भी गरीब को भूखा नहीं सोना होगा इस कड़ी में मौजूद कांग्रेस कमेटी के सैयद फरमान हैदर गौरव शुक्ला सौरव सिंह सनी सुरूर आलम हाजी साहब राजा संघ सैकड़ों लोग मौजूद थे

Tuesday, 14 April 2020

भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की 129वी जन्म जयंती पर कोटि कोटि नमन।।


भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की 129वी जन्म जयंती पर कोटि कोटि नमन।। मनोज मार्शल

Friday, 3 April 2020

इमाम ए ज़माना वेलफ़ेयर ट्रस्ट पुरानी बाजार की तरफ से ज़रूरत मंदों के घरों पर राशन बाटा







इमाम ए ज़माना वेलफ़ेयर ट्रस्ट पुरानी बाजार की तरफ से ज़रूरत मंदों के घरों पर राशन पहुंचाने का सिलसिला जारी है जाती धर्म,धर्म, पंथ,तथा नेशनल्टी देखै बेगैर यह सेवा
जारी है ,आप सब मालिक से दुआ करैंकि इमाम ए ज़माना वेलफ़ेयर ट्रस्ट के सेवकों और मददगारों ,सुभचिन्तकों को और तरक़्क़ी तथा हर वबा से व परेशानी से बचाये रखें,,,,,
संस्थापक, सय्यद जावेद ज़ैदी ने लोगों से अपील की है कि बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलें, ये समय देश को और इंसानियत को बचाना है और /कोरोना जैसी महामारी को हराना है ये किसी एक चाहने से मुमकिन नही है हम सबको मिल कर ,लॉक डाउन,का पालन करना चाहिए,,,,,इमरान ज़ैदी नवाब ज़िला अध्यक्ष ,ने बताया इस मुसीबत के समय मे हर इंसान को हर संस्था को एक दूसरे का ख़याल रखना चाहिए ताकि आप के पड़ोसी में कोई भी भूखा न सोए, हमारी संस्था के कार्यकर्ता सदा इंसानी हित मे कार्य करते रहेंगे जिससे समाज मे सद्भावना क़ायम रहे ,अंत मे सबका आभार वयक्त किया ,
जिसमे सय्यद सरदार नवाब ,सकलैन ज़ैदी अनिल मिर्ज़ा काज़िम अली ,मौलाना अज़ीम अब्बास साहब, कमर इमाम ,सरवर खान ,अनवर अली कई सभी कार्यकर्ताओं ने देश वासियों से घर मे रहने की अपील की

Wednesday, 25 March 2020

किराना वाले दुकानदार मनमाना वसूल रहे दाम


*किराना वाले दुकानदार मनमाना वसूल रहे दाम*



जौनपुर : नगर के मोहल्ला रामदासपुर नेवादा,शीतला चौकियां व  नईसब्ज़ी मंडी के आस पास किराना दुकानदार, सब्ज़ी वाले मनमाने ढंग से रेट बढ़ा कर सामान बेच रहे हैं जिसके कारण गरीब परिवार के लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, और तो और कुछ लोग खाने पीने के सामान को अपने गोदाम में रखकर आने वाले समय में महंगे दामों में बेचेंगे यह योजना बनाकर रखे हुए हैं क्या जिलाधिकारी जौनपुर इन कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाएंगे, और जो भी किराना दुकानदार अपने गोदाम में अनाज दबाए हुए हैं उनका भी निरीक्षण किया जाए मेरी यही जिलाधिकारी महोदय से निवेदन है ।

Monday, 23 March 2020

निशुल्क मास्क विवरण किया


जौनपुर मुफ्तिमोहल्ला में मिर्जा हुमायूं अली रजा पूर्व सभासद प्रत्याशी कोतवाली 
मुफ्तिमोहल्ला कोरोना वायरस की बीमारी को देखते हुए जौनपुर शहर के कई इलाकों में फ्री मास्क विवरण किया और कोरोना वायरस से बचाव का उपाय भी बताया 

निशुल्क मास्क विवरण किया

जौनपुर मुफ्तिमोहल्ला में मिर्जा हुमायूं अली रजा पूर्व सभासद प्रत्याशी कोतवाली 
मुफ्तिमोहल्ला कोरोना वायरस की बीमारी को देखते हुए जौनपुर शहर के कई इलाकों में फ्री मास्क विवरण किया और कोरोना वायरस से बचाव का उपाय भी बताया 

Saturday, 21 March 2020

पत्रकार मोहित ने किया जनता कर्फ्यू का समर्थन

मोहित जायसवाल अधिवक्ता (पत्रकार)के माध्यम से सभी वार्ड बंधुओ , ग्रामवासियों एवं सभी सम्मानित जानो से विनम्र निवेदन है,कि 22/03/2020 को जनता कर्फ्यू में आप सभी लोगो को सहयोग करने की अपील की जाती है कि आप सभी लोग समूह बना कर एक स्थान पर एकजुट ना हो,तथा घर से बाहर ना निकले अन्य प्रकार की समस्या होने पर 108,112 पर संपर्क करे ।

Friday, 20 March 2020

कोरोना की वजह से बंद हुआ प्रसिद्ध मंदिर



आज दिनांक 21.3.2020 को देश में बढ़ रहे कोरोना महामारी को देखते हुए अनिश्चित काल के लिए बंद हुआ पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थल शीतला चौकिया धाम मन्दिर के कपाट।आरती पूजा परम्परा गत तरीके से तीनों समय होगी। पंडा समाज के प्रबंधक अजय पंडा जी ने सभी दर्शनार्थियों से अनुरोध किया है कि जब तक यह महामारी देश में पूर्ण रूप से खत्म नहीं हो जाती तब तक दर्शन पूजन करने के लिए अभी न आए यात्री। मन्दिर पुजारी शिवकुमार पंडा व आनन्द त्रिपाठी व पंडा समाज द्वारा निर्णय लिया गया है। बिपिन कुमार श्रीमाली शीतला चौकियां धाम जौनपुर उत्तर प्रदेश

Wednesday, 11 March 2020

*प्राइमरी विद्यालय रामदासपुर नेवादा में भव्य वार्षिक महोत्सव मनाया गया*

*छोटे-छोटे बच्चों ने इस महोत्सव में दिखाया अपना जलवा*
 
*होली मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित*




जौनपुर में ! प्राइमरी विद्यालय रामदासपुर नेवादा में आयोजित भव्य वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने मंच पर अपनी कला को  बिखेर कर दर्शकों को मोहित कर लिया ,
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि अनुराग सिंह (क्षेत्राधिकारी लेखपाल), उमानाथ यादव (पूर्व प्रधान) जितेंद्र जायसवाल (समाज सेवी) हरिशंकर श्रीवास्तव एवं राकेश कुमार जायसवाल (प्रधानाध्यापक) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, नेहा साहू द्वारा स्वागतम गीत गाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया, कार्यक्रम में छोटे-छोटे राहिल, लाडो,सहनवाज,अर्पिता,नैन्सी, स्वरा,अर्चना,गुड़िया,सृष्टि,आदि बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया, कार्यक्रम को प्रधानाध्यापक  राकेश कुमार जायसवाल जी एवं मोहित जायसवाल (अधिवक्ता)द्वारा आयोजित किया गया,कार्यक्रम को अमित साहू , आशीष साहू,राहुल सेठ,विशाल सेठ, अमन भारती (पत्रकार),नवीन प्रजापति,अनुराग, आशिक,हिमांशु,अनुज, फरदीन,आकाश,विनोद,अजय, नितिन,मनीष,आनंद,आदि ग्रामवासियों के बीच भव्य वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह को आयोजित किया गया ।

Thursday, 5 March 2020

एपीओ पर कार्रवाई का डीएम को,एसओ पर कार्यवाही का एसपी को आदेश



एपीओ पर कार्रवाई  का  डीएम को,एसओ पर कार्यवाही का एसपी को आदेश

दुष्कर्म के मामले में घटना झूठी पाते हुए विवेचक ने वादिनी पर दर्ज कराया एनसीआर

विवेचना की अनुमति मांगने के प्रार्थना पत्र  को कोर्ट ने अविधिक बताते हुए दिया आदेश
जौनपुर-सुरेरी थाना क्षेत्र के दुष्कर्म के मुकदमे में विधिक अनियमितता को लेकर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ने  सहायक अभियोजन अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी व एसपीओ  को तथा थानाध्यक्ष सुरेरी के खिलाफ कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया।प्रकीर्ण वाद भी दर्ज किया गया। 

सुरेरी थाना क्षेत्र में विवाहिता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस ने विवेचना में घटना झूठी पाते हुए आरोपी को क्लीन चिट दिया एवं फाइनल रिपोर्ट लगा दिया तथा वादिनी के खिलाफ झूठा साक्ष्य देने के कारण एनसीआर दर्ज  कराया।एनसीआर की विवेचना के लिए कोर्ट की अनुमति आवश्यक होती है। यह सोचकर विवेचक ने कोर्ट में विवेचना की अनुमति का प्रार्थना पत्र दिया।एपीओ ने प्रार्थना पत्र का समर्थन करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष की तरफ से पुलिस प्रपत्रों का न्यायालय के समक्ष समर्थित करते हुए प्रस्तुत कर देने का दायित्व है जिस पर विचार करना न्यायालय का कार्य है कि वह पोषणीय है अथवा नहीं।न्यायालय ने धारा195 व 340 का हवाला देते हुए आदेश दिया कि न्यायालय के समक्ष कार्यवाही या साक्ष्य के दरम्यान पाया जाने वाला ऐसा अपराध जो 195(1) बी सीआरपीसी से भी संबंधित है,के संबंध में फौजदारी परिवाद की कार्यवाही का उपबंध प्रदान करती है।प्रार्थना पत्र में प्रथम दृष्टया ऐसा कोई उपबंध नहीं दिखाई पड़ता कि पुलिस द्वारा स्वत: संज्ञान ले,ऐसे प्रकरण में एनसीआर दर्ज कर न्यायालय से विवेचना की अनुमति  प्राप्त करे।कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि एपीओ का विधिक कर्तव्य है कि वह प्रभारी निरीक्षक को अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए विधिक राय प्रदान करते लेकिन उन्होंने अपने पदीय कर्तव्य का निर्वहन न करते हुए प्रार्थना पत्र को समर्थित करते हुए प्रस्तुत किया जो विधि सम्मत नहीं है और एपीओ ने पदीय कर्तव्य में लापरवाही किया है।

Saturday, 29 February 2020

: भाई के जगह भाई परीक्षा देता पकड़ाया,लड़की भी गिरफ्तार जौनपुर

जौनपुर: भाई के जगह भाई परीक्षा देता पकड़ाया,लड़की भी गिरफ्तार 
जौनपुर 
29 फरवरी

खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 7860725060

मीरगंज, जौनपुर। यूपी बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे दो परीक्षार्थियों को डीआईओएस की टीम ने दो अलग—अलग विद्यालयों से पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। कंचन बालिका इण्टर कालेज बंधवा में दूसरे की जगह एक युवक परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। वहीं जनता इण्टर कालेज चितांव की छात्रा उम्र कम करने के लिए हाईस्कूल की परीक्षा देते पकड़ी गयी।
बताते हैं कि किसी ने शिकायत किया था कि हाईस्कूल प्रथम पाली में कंचन बालिका इण्टर कालेज बंधवा बाजार में दूसरे स्थान पर दूसरा युवक परीक्षा दे रहा है जिस पर डीआईओएस की टीम ने स्कूल में चेकिंग किया तो जनता इण्टर कालेज चितांव का छात्र राज विश्वकर्मा का बड़ा भाई रोहित विश्वकर्मा परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। पकड़े गये युवक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
वहीं जनता इण्टर कालेज चितांव में छात्रा शिल्पा गौतम पकड़ी गयी जो अपनी उम्र कम करके दुबारा परीक्षा दे रही थी। सचल दस्ते ने बताया कि वह इण्टर पास है फिर भी अपनी उम्र कम करके परीक्षा दे रही थी।
गौरतलब हो कि गंगादिन रामकुमार इण्टर कालेज बंधवा में भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दिन भी एक छात्र को प्रधानाचार्य सुबाष चंद्र त्रिपाठी द्वारा पकड़ा गया था जो अपने भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया था। क्षेत्र में हो रहे परीक्षा केंद्रों पर लापरवाही के चलते आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जौनपुर: भाई के जगह भाई परीक्षा देता पकड़ाया,लड़की भी गिरफ्तार 
जौनपुर 
29 फरवरी

खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 7860725060

मीरगंज, जौनपुर। यूपी बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे दो परीक्षार्थियों को डीआईओएस की टीम ने दो अलग—अलग विद्यालयों से पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। कंचन बालिका इण्टर कालेज बंधवा में दूसरे की जगह एक युवक परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। वहीं जनता इण्टर कालेज चितांव की छात्रा उम्र कम करने के लिए हाईस्कूल की परीक्षा देते पकड़ी गयी।
बताते हैं कि किसी ने शिकायत किया था कि हाईस्कूल प्रथम पाली में कंचन बालिका इण्टर कालेज बंधवा बाजार में दूसरे स्थान पर दूसरा युवक परीक्षा दे रहा है जिस पर डीआईओएस की टीम ने स्कूल में चेकिंग किया तो जनता इण्टर कालेज चितांव का छात्र राज विश्वकर्मा का बड़ा भाई रोहित विश्वकर्मा परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। पकड़े गये युवक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
वहीं जनता इण्टर कालेज चितांव में छात्रा शिल्पा गौतम पकड़ी गयी जो अपनी उम्र कम करके दुबारा परीक्षा दे रही थी। सचल दस्ते ने बताया कि वह इण्टर पास है फिर भी अपनी उम्र कम करके परीक्षा दे रही थी।
गौरतलब हो कि गंगादिन रामकुमार इण्टर कालेज बंधवा में भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दिन भी एक छात्र को प्रधानाचार्य सुबाष चंद्र त्रिपाठी द्वारा पकड़ा गया था जो अपने भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया था। क्षेत्र में हो रहे परीक्षा केंद्रों पर लापरवाही के चलते आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Thursday, 13 February 2020

लखनऊ कोर्ट में। बम से। वकील पर। हमला।


लखनऊ जिला सत्र न्यायालय के गेट नंबर तीन पर गुरुवार दोपहर कुछ बदमाशों न बम से लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर हमला कर दिया। हमला सीजेएम कोर्ट में हुआ पुलिस के मुताबिक एक बम फटा जिससे मौके पर मौजूद संजीव लोधी समेत कई अन्य वकील घायल हो गए।

वहीं बदमाश घटना अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। वहीं वकीलों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। मौके पर डीसीपी वेस्ट, एडीसीपी वेस्ट और एसएचओ मौके पर हैं। सीसीटीवी से संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

Wednesday, 12 February 2020

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित हुए विमल, बढ़ाया मान


जौनपुर । उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी । जिसमें जौनपुर जनपद निवासी 'विमल कुमार' पुत्र दयाशंकर यादव चयनित किए गए ।
थाना लाइन बाजार क्षेत्र के खलीलपुर गांव के रहने वाले दयाशंकर यादव जो टीडी कॉलेज में कार्यरत हैं इनके छोटे पुत्र विमल की प्रारंभिक शिक्षा पूर्वांचल बालोद्यान से और इंटरमीडिएट टीडी कॉलेज से हुई । विमल बचपन से ही होनहार छात्रों में से एक थे । इन्होंने जौनपुर जीनियस का खिताब कम उम्र में जीतकर यह साबित कर दिया था आने वाला वक्त इनका है । आगे की पढ़ाई के लिए विमल ने प्रयागराज को चुना स्नातक और परास्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया और उसी दौरान राजनीति विज्ञान से नेट/ जेआरएफ भी क्वालीफाई हुए । शोध के लिए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी आ गए और अभी शोध कर रहे हैं । एकेडमिक में पूरी तरह सक्रिय होने के चलते विमल के शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल में छपते रहते हैं, साथ ही कविताओं और संस्मरणों का सर्जनात्मक लेखन इनका शौक है जिससे काफी लोकप्रियता मिल रही है । असिस्टेंट प्रोफेसर में चयनित होने पर विमल ने अपने मित्र, गुरुजन, गर्लफ्रेंड एवं शुभचिन्तकों को श्रेय दिया ।

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता



जौनपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता कमरुद्दीन।की मृत्यु हो जाने के कारण दीवानी न्यायालय के अध्यक्ष श्री ब्रजनाथ पाठक की अध्यक्षता में अधिवक्ता की मृत्यु पर अध्यक्ष ब्रजनाथ पाठक एक शोक सभा संपन्न हुई जिसमें कई अधिवक्ताओं ने कमरुद्दीन। की मृत्यु पर शोक जताया और अपने अपने विचार रखे और पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया इस कड़ी में मौजूद अधिवक्ता अध्यक्ष श्री पाठक शैलेश मिश्रा हिमांशु श्रीवास्तव बृजेश सिंह रघुवंशी एडवोकेट समेत सैकड़ों अधिवक्ता  उमर फारुक अनवर जमाल। मोहम्मद यूसुफ। समेत। सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे।

Saturday, 8 February 2020

कर्मचारी संघ अनशन पर


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि वि कर्मचारी संघ कर्मचारियो की 11माँग को लेकर किये जा रहे क्रमिक अनशन के चौथे दिन संबध्ता के अधीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने माला पहना कर विनोद राय अन्ज्नी तिवारी संजय कुमार श्रीवासतव दीन दयाल सिह ब्रिजेश सिंह को अनशन पर बैठाया इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष केसव यादव जगदंबा मिश्र एस बी एच रिजवी सी पी सिंह राजेश सिंह डा पी के कौशिक डा दिलगीर हसन राम समुझ गीता यादव नीता गुप्ता पुष्पलता त्रिपाठी रेखा श्यामा यादव क्यमुद्दिंन खान सुरेश सिन्ह रहे

Sunday, 2 February 2020

जौनपुर:ट्रक से टकराई बाइक दो की मौत



सुजानगंज  स्थानीय क्षेत्र के बसरही बाजार में शनिवार रात ट्रक और बाइक की आमने—सामने टक्कर में बाइक सवार दोनों की मौत हो गयी। मौत की सूचना से क्षेत्र में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
बताते हैं कि क्षेत्र के बसरही बाजार में शनिवार रात सुजानगंज से एक बाइक सवार भारत विश्वकर्मा (40) पुत्र रामशिरोमणि विश्वकर्मा निवासी बखोपुर तथा धनंजय सिंह (41) पुत्र अम्बिका सिंह निवासी पतहना अपने घर जा रहे थे। जैसे ही बसरही बाजार में पहुंचे थे कि बदलापुर की तरफ से आ रही ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी जिससे दोनों ट्रक के नीचे आ गए। आवाज सुनने पर बाजारवासी एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से देर रात दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज लाया गया। जहाँ भारत विश्वकर्मा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि धनंजय सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान धनंजय की भी मौत हो गई। दोनों के मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया दोनों पड़ोसी गाँव के होने के कारण पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।:
 

सरपतहाँ पुलिस द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार



02/02/2020 Sunday
पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा जनपद मे चलाये जा रहे अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध अभियान के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी   शाहगंज के कुशल नेतृत्व में आज दिनाकं 02.02.2020  को प्र0नि0 मय हमराह कर्मचारीगण के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त व चेकिगं संदिग्ध व्यक्ति मे थाना क्षेत्र मे मामूर था कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की नाबालिग बच्ची  के साथ दुष्कर्म में वाँछित अभियुक्त जाबिर अन्सारी पुत्र मुस्ताक अन्सारी निवासी चौबहाँ थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर भगासा चौराहे पर खड़ा है जो कोई सवारी पकड़ कर कहीं भागने के फिराक मे है यदि जल्दीबाजी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है । इस सूचना पर विश्वास कर हमराही कर्मचारीगण को आवश्यक निर्देश देकर मुखबिर खास को साथ लेकर भगासा चौराहे के पास पहुचा कि कुछ दूर से मुखबिर खास एक युवक की
तरफ इशारा कर मौके से चला गया । तत्पश्चात हम पुलिस वाले उक्त युवक को हिकमत अमली से एकाएक घेर कर पकड़ लिये पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो सकपकाते हुए अपना नाम जाबिर अन्सारी पुत्र मुस्ताक अन्सारी निवासी चौबहाँ थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर बताया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग- 
1. मु0अ0स0 18/20 धारा 376 भादवि0 व धारा 3(A)/4 पाक्सो एक्ट थाना सरपतहाँ जौनपुर। 
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 
1. अभियुक्त जाबिर अन्सारी पुत्र मुस्ताक अन्सारी निवासी चौबहाँ थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण 
1. विजय कुमार चौरसिया, प्र0नि0 थाना सरपतहां जौनपुर। 
2. उ0नि0 श्री विवेक कुमार तिवारी चौकी प्रभारी सरायमोहिउद्दीनपुर थाना सरपतहाँ जौनपुर।
3. हे0का0 लालबहादुर यादव, का0 आशीष कुमार, का0 विजय कुमार थाना सपतहाँ जौनपुर।:
 

Saturday, 1 February 2020

जौनपुर:शहर कोतवाली मे तैनात सिपाही सड़क दुर्घटना मे घायल



जौनपुर कोतवाली में तैनात सिपाही मैनुद्दीन पुत्र सफी मोहम्मद निवासी चंदौली नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित काशीराम आवास कॉलोनी के समीप किराए मकान में रहता है। शुक्रवार की रात ड्यूटी करके घर वापस जा रहा था कि कांशीराम आवास कॉलोनी के समीप रोडवेज बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। उपचार के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।:
 

सुइथाकला: घर से बाहर शौच को गई किशोरी से हुआ रेप,पुलिस दे रही दुसरा मौड़ जौनपुर




02/02/2020 Sunday
सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के परिजन द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना 27 जनवरी की बतायी जा रही है, जिसमें शाम को घर से शौच के लिए गई किशोरी के साथ गांव के हीं युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घटना के पांच दिन बीत जाने पर पीड़िता के परिजनों द्वारा गांव के हीं जाबिर पुत्र मुस्ताक के ऊपर दुराचार का आरोप लगाते हुए थाने पर लिखित तहरीर दी गई। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत किया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।:
 

शाहगंज:सीएए को लेकर एक धर्म के अनुयायीयो पर फेसबुक पर विवादित टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल


शाहगंज:सीएए को लेकर एक धर्म के अनुयायीयो पर फेसबुक पर विवादित टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
जौनपुर आदिल रिज़वी
02/02/2020 Sunday
स्थानीय पुलिस ने एक पखवारे पूर्व सीएए व एनआसी को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले एक युवक को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है।

खुटहन थाना क्षेत्र के धेरवली लक्षण गांव निवासी रामचंद्र पुत्र मनराज ने फेसबुक पर एक धर्म समुदाय पर टिप्पणी किया था। जिसकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी रही। शनिवार की सुबह उप निरीक्षक संतोष कुमार पाठक हमराही दुर्गेश कुमार के साथ गश्त पर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक संतोष कुमार पाठक अपने हमराही के साथ आरोपित युवक को नगर के खुटहन पड़ाव से गिरफ्तार किया। जिस पर आवश्यक कार्यवाही करके चालान न्यायालय भेज दिया है।
 

भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रहीः लाल बहादुर यादव


जौनपुर:भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रहीः लाल बहादुर यादव*
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव अध्क्षयता में हुई जहां श्री यादव ने कहा जिस तरह भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है, उससे यह जाहिर हो रहा है कि सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को भाजपा का एजेण्ट बनाकर काम करा रही है, वह निन्दनीय है लेकिन समाजवादी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में 2 लाख समाजवादी विचारधारा के लोगों का नाम सूची से काटा गया है जिनका नाम फिर से सूची में शामिल करने का काम किया गया है। निर्वाचन आयोग से अपेक्षा है कि हम लोगों द्वारा जो नाम का फार्म भरा गया है, उसे मतदाता सूची में अंकित कराने का काम करेंगे। यदि इसमें भी कुछ जातिय आधार पर कुछ होगा तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। इसी क्रम में विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि आज देश की दशा कहां जा रही है, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। जहां लोग रोजगार के लिये भटक रहे हैं, वहीं भाजपा सरकार जनता को हिन्दू-मुस्लिम में भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील किया कि गांव-गांव जाकर समाजवादी विचारधारा के लोगों से सम्पर्क करें और लोगों को जागरूक करें कि हमें नहीं चाहिये एनसीआर, क्योंकि हमें चाहिए रोजगार। आज भाजपा सरकार में पिछड़े व दलित वर्ग को निशाने पर रखा गया है। आये दिन शोषण हो रहा है लेकिन सरकार में बैठे लोग उन्हें न्याय नहीं देने देते हैं। इस अवसर परपूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, श्रीराम यादव, अफजाल अहमद, श्रद्धा यादव, लौटन राम निषाद, यशवंता यादव, राजनाथ यादव, निवर्तमान जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, रूखसार अहमद, डा. लक्ष्मीकान्त यादव, राकेश मौर्य, कैलाश यादव, रामलाल पाल, पप्पू रघुवंशी, श्याम नरायन बिन्द, आरिफ हबीब, जयहिन्द यादव, रमापति यादव, रामजतन यादव, पूनम मौर्या, ऋषि यादव, संघर्ष यादव, धर्मेन्द्र सोनकर, मो. मुस्लिम हीरा, रिजवान हैदर, बाबा यादव, दीपक गोस्वामी सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन निवर्तमान जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।:
ریاز الحق

टिल टॉक बना युवक की जान का दुश्मन


जौनपुर
टिक टाक बना युवक का जान का दुश्मन
टिक टाक बनाने वाले युवक को पुलिस ने मारपीट कर मोबाइल लिया कब्जे में
युवक के परिजनों ने यूपी 112 के सिपाहियों पर लगाया बीस हजार रुपया मांगने का आरोप

युवक ने पैसा न होने के कारण लगाया घर में फांसी

परिजन ने पोस्टमार्टम करने से किया इनकार, डीएम एसपी को बुलाने की कर रहे हैं मांग भारी पुलिस बल मौके पर मनाने का कर रहे हैं प्रयास

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मुल्ला टोला मोहल्ला का मामला

Friday, 31 January 2020

बाइक सवार बदमाशों ने कैसियर को मारी गोली


सिकरारा/जौनपुर

*बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कैशियर को मारी गोली*

सिकरारा जौनपुर
जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर डीह जहानिया गांव के पास गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कैशियर को गोली मार दी। घटना का कारण साफ नहीं हो सका है। घटनास्थल से पुलिस को कारतूस का खोखा मिला। सीमा विवाद में उलझी सिकरारा व बक्शा थानों की पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर (रुहट्टा) मोहल्ला निवासी अनिल कुमार मौर्य (45) यूनियन बैंक की लाला बाजार शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। वह सायंकाल बैंक से छूटने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। करीब पांच बजे बक्शा व सिकरारा थानों की सीमा पर स्थित डीह जहानिया गांव के मोड़ के पास घात लगाकर पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली पीठ के निचले हिस्से में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गये। घटना से सनसनी फैल गई। गोली लगने के बावजूद दिलेरी दिखाते हुए अनिल कुमार मौर्य खुद बाइक चलाकर वापस बैंक गए। शाखा प्रबंधक और सहकर्मी उन्हें आननफानन निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी होते ही सिकरारा थाना के प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से पुलिस को खोखा मिला। उन्होंने कहा कि घटनास्थल बक्शा इलाके में आता है। कुछ देर बाद बक्शा थाने की पुलिस भी मौके पर आ गई। कैशियर को गोली मारने का कारण साफ नहीं हो सका है। सीमा विवाद में उलझी दोनों थानों की पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है।

गांव की नाली में मिला नवजात शिशु का सर

जौनपुर-जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बनी सरकारी नाली के बगल में एक नवजात शिशु का सर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाए नाली के बगल खेत मे । सरसों बीछ रही थी।जब उनकी नजर शिशु के सर पर पड़ी ।तो उन्होंने जाकर लोगों से बताया ।वहां देखने वाले लोगों की भारी भीड़ लग गई ।देखने से सात आठ महीने के शिशु का सर लग रहा था। लोगे कयास लगा रहे थे कि कोई लोग लाज के भय से किसी ने अपने अवैध संतान को फेंक दिया था ।जिसका सर कोई जानवर नाली तक उठा लाया था।
: