विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Friday, 14 November 2014

यातायात सुरक्षा की जागरूकता के लिये होगी मैराथन

जौनपुर । आगामी 15 एवं 16 नवम्बर को '' वल्र्ड डे आफ रीमेम्बरेन्स फार रोड ट्रैफि क विक्टिम्स '' (सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों) के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें 15 नवम्बर को जनपद के विभिन्न स्कूलों में बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलायी जायेगी तथा 16 नवम्बर 2014 को प्रात: 8 बजे बी0आर0पी0इं0 कालेज मैदान से शिया इण्टर कालेज तक मैराथन दौड़ करायी जायेगी तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न स्कूलों के बच्चे एवं स्काउट, एन0सी0सी0, एन0एस0एस0, एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भाग लेगे। सायं काल 5 से 6 बजे के बीच में शहर के विभिन्न चौराहों पर मोमबत्ती जलाकर सड़क दुर्घटना में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी।
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

ए एम यू छात्राओं को पुस्तकालय जाने से नही रोक सकता - हाई कोर्ट 

बेटियों की बड़ी जीत

इलाहाबाद। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रूख अपनाया है। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अपने आदेश में कहा है कि लाइब्रेरी में लड़कियों की एंट्री पर लगी रोक गलत है। कोर्ट ने एएमयू लाइब्रेरी मामले में वीसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
कोर्ट ने कहा है कि लिंग के आधार पर लड़कियों के लाइब्रेरी में प्रवेश पर रोक लगाया जाना अनुचित है। इस मामले पर अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी और कोर्ट ने दो हफ्ते के अंदर मामले में विश्विद्यालय प्रशासन से जवाब मांगा है। गौर हो कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की लॉ इंटर्न की तरफ से दाखिल एक याचिका पर एएमयू के वीसी के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें लड़कियों के लाइब्रेरी प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। याचिका में एएमयू की लाइब्रेरी में लड़कियों के लिए आम छात्रों की तरह प्रवेश की बात करते हुए स्पेशल सेल बनाने की भी वकालत की गई ताकि छात्राओं को लाइब्रेरी में अध्ययन करने में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। दरअसल पहले के घटनाक्रम में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर के मुख्य पुस्तकालय में स्नातक की छात्राओं को अनुमति नहीं देने को लेकर एएमयू के उपकुलपति जमीरूद्दीन शाह ने पहले कहा था कि पुस्तकालय में यदि लड़कियों के प्रवेश की इजाजत दी जाती है तो वहां उनकी संख्या के मुकाबले 'चार गुने लड़के' आएंगे। उसके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था जिसकी उन्होंने बाद में सफाई भी दी थी। उन्होंने लैंगिक भेदभाव के आरोपों से इंकार किया था और इन्हें 'न केवल भ्रामक बल्कि शरारतपूर्ण एवं मानहानिपूर्ण करार दिया था। मामले का संज्ञान लेते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने उपकुलपति से रिपोर्ट तलब की है।

 

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

शिक्षक ने की छात्र की पिटाई - अभिवावकों में विरोध

 

जौनपुर। नगर के सुक्खीपुर में संचालित एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक द्वारा एक छात्र की जमकर की गयी पिटाई का मामला तूल पकड़ लिया है जिसको गम्भीरता से लेते हुये छात्र के परिजनों ने जिलाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक से लिखित शिकायत करते हुये उक्त मनबढ़ शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के परमानतपुर (उमरपुर) मोहल्ला निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्व. शिव बाबू गुप्ता एडवोकेट का पौत्र शुभम जायसवाल सुक्खीपुर स्थित रविन्द्रनाथ टैगोर स्कूल में 12वीं का छात्र है।

उसके अनुसार स्कूल में चल रहे मैच खेलने के विवाद को लेकर शिक्षक अनिल सिंह डण्डे से बुरी तरह से पीटने लगे जो अपशब्दों का भी बराबर प्रयोग करते गये। बिना वजह बुरी तरह से डण्डे से हुई पिटाई से शुभम् घायल होने के साथ दहशत में भी आ गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर वह परिजनों को बताया जिस पर परिवार वाले जिलाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक से लिखित शिकायत करते हुये उक्त शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया। बता दें कि एक सप्ताह पहले नगर के बड़ी मस्जिद निवासी कार्तिकेय साहू को भी उसी शिक्षक ने बिना मतलब के बुरी तरह पीट दिया था।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

वृद्घ  का शव छोड़ भागा आटो चालक


जौनपुर। जिला चिकित्सालय परिसर मेंं ओपीडी के सामने शुक्रवार की सुबह एक 70 वर्षीय अज्ञात वृद्घ का शव मिलने से परिसर में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि  शुक्रवार की सुबह एक आटो रिक् शा एक अज्ञात 70 वर्षीय वृद्घ को लाया और ओपीडी के सामने छोड़कर वह तुरंत चला गया। पुलिस ने शव को ले जाकर लाश घर में रख दिया है।
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

बाल दिवस पर झूमा बाल मन

 

पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन


जौनपुर। पूरे जनपद में बाल दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौका था पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन का। बाल दिवस राष्ट्र में एकता का प्रतीक है जो जनपद के समस्त विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया। पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को लोग बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। बच्चे इन्हें प्यार से चाचा नेहरू भी कहते हैं।
इसी क्रम में जिला आकांक्षा समिति द्वारा पंडित नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर टीडी इण्टर कालेज के मैदान परिसर में बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य आकर्षण के रूप में बच्चों के लिए गेम, मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, गिफ्ट स्टाल, बच्चों के कपड़ों के साथ-साथ बाल मेले में बच्चों के लिए स्टाल लगाये गये थे। जिसमें रंगोली, डे्रस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। विश्व शांति के लिए पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। यह लायन्स क्लब द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें आकाक्षा समिति की अध्यक्ष डिप्टी कलेक्टर ऋतु सुहास भी मौजूद थीं। बाल मेला 11 बजे से शाम पांच बजे तक चला।
साथ ही शहर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फरीदा बानों अंसारी के आवास पर शुक्रवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। वक्ताओं ने पंडित जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। समापन के दौरान श्रीमती फरीदा बानों अंसारी ने कहाकि पंडित नेहरू के कार्यों के प्रति हर व्यक्ति को जागरूक रहना चाहिए। उनके दिखाये गये रास्तों पर चलना चाहिए। इस मौके पर श्रीमती बदरून्निशा, बिलकीस बानों, फातिमा बानों, पुष्पा चौबे, चमेली, आयशा, मरजीना, नसरीन, मुन्नी देवी आदि उपस्थित रहीं। समापन के दौरान बच्चों में मिठाईयां बांटी गयी।
खुटहन संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास इण्टर कालेज खुटहन में शुक्रवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें प्रधानाचार्य डा. रमेशचन्द्र यादव ने नेहरू जी के कृतित्व एवं व्यक्तितव पर चर्चा करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया। विद्यालय में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर जातिवादिता एवं रूढि़वादिता के खिलाफ नाटक प्रस्तुत कर नेहरू जी के आदर्शों को याद किया गया। उक्त अवसर पर रामकुमार यादव, रामलखन यादव, नीरज यादव, धर्मराज, पलकधारी यादव आदि उपस्थित रहे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा




Thursday, 13 November 2014

हीरा है अगर बेटा, तो मोती है बेटिया...


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रहे अंतर विभागीय/संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता झंकार 2014 के दूसरे दिन थियेटर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। कृष्ण सुदामा मिलन पर जहां लोगों की आंखें भर आयी वहीं हीरा है अगर बेटा, तो मोती है बेटिया... जैसे सामाजिक संदेश वाले नाटकों ने लोगों को सोचने पर विवश किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि वित्त अधिकारी अमर चंद्र, प्रो. रामजी लाल, शिक्षक संघ अध्यक्ष डा. अनिल प्रताप सिंह एवं डा. मनोज कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
मुख्य अतिथि वित्त अधिकारी अमर चन्द्र ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये नाटक उनकी कलात्मक अभिव्यक्ति को बखूबी प्रदर्शित करते है। प्रो. रामजी लाल ने प्रतिभागियों द्वारा नाटक में उठाये गये मुद्दों की सराहना की। दूसरे दिन की प्रतियोगिता में नौ नाटक और चार मूक अभिव्यक्ति का मंचन हुआ। नाटकों में कृष्ण सुदामा मिलन गोविंद मिश्र ग्रुप, अनपढ़ नारी शिक्षा एमएपी ग्रुप, लाजो का स्वयंवर द बफर ग्रुप, भ्रष्टाचार द इनवारमेंटल ग्रुप, दहेज प्रथा प्रेम प्रकाश ग्रुप, बड़े घर की बेटी इंजाइम सबस्ट्रैक्ट काम्प्लेक्स ग्रुप, बदला या बदलाव ट्रांजीसन ग्रुप एव ंदहेज प्रथा व विद्रोह नाटक रामचंदर नागर ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किये गये।
दूसरे दिन की प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डाॅ. आशुतोष सिंह, डा. अवध बिहारी सिंह व शुभ्रा मल्ल रहीं। कार्यक्रम का संयोजन डाॅ. राजेश कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. एचसी पुरोहित ने किया। इस अवसर पर डा. अविनाश पार्थडिकर, डा. एसके सिन्हा, डा. वंदना राय, डा. प्रदीप कुमार, डा. एसपी तिवारी, डा. मनोज मिश्र, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. विवेक पाण्डेय समेत तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

वर्ल्ड डायबिटीज-डे

जानकारी और बचाव ही है मधुमेह का इलाज़ 


डायबिटीज को आसान शब्दों में कहा जा सकता है कि यह एक हार्मोन से संबंधित बीमारी है जो पाचन ग्रंथि से जुड़ी है जो शरीर में शुगर लेवल बढ़ा देती है। इसकी वजह से गुर्दे से लेकर आंखें तक यानी शरीर के विभिन्न अंग खराब हो सकते हैं, जिससे मौत भी हो सकती है।
   लोगों में यह लाइफ स्टाइल में अपनाई जा रही गलतियों और अनुवांशिक दोनों वजहों से बढ़ रही है लेकिन लाइफ स्टाइल की गलतियां बीमारी को अनियंत्रित कर रही हैं। देश में इस समय करीब साढ़े 7 करोड़ लोग डायबिटीज की चपेट में हैं। 
 इतनी बड़ी संख्या के बावजूद डायबिटीज से लड़ने में ढीला रवैया देखा जा रहा है। जरूरी है कि 40 की उम्र के बाद नागरिक हर वर्ष शुगर लेवल की जांच करवाएं।
 वहीं 20 से 70 वर्ष की कुल आबादी को मिला लें तो इस रोग से 9 प्रतिशत लोग जूझ रहे हैं। इनमें से एक तिहाई लोगों को पता ही नहीं होता कि वे डायबेटिक हैं, जो डायबिटीज से जुड़ी कॉम्प्लीकेशन को और बढ़ा देती है।

बच्चों में बढ़ता मोटापा बढ़ा रहा रिस्क

बच्चों में अब तक केवल डायबिटीज टाइप 1 ही मिलता रहा है क्योंकि इसकी प्रमुख वजह अनुवांशिक होती है। लखनऊ में हर 10 हजार बच्चों में से एक में टाइप 1 डायबिटीज पाया जा रहा है। लेकिन जैसे-जैसे बच्चों के खाने-पीने की आदतों में बदलाव आते जा रहे हैं, उनमें मोटापा बढ़ रहा है और यही उन्हें डायबिटीज के रिस्क फैक्टर की ओर धकेल रहा है। 12 से 14 वर्ष की उम्र में बढ़ना शुरू हुआ मोटापा 20-22 की उम्र तक डायबिटीज में बदल रहा है।

क्या है डायबिटीज

दरअसल हम जो भोजन लेते हैं उसे हमारी पाचन ग्रंथियां पचा कर ऊर्जा और हमारी वृद्धि के लिए उपयोग करती हैं। इस प्रक्रिया में भोजन का अधिकतर हिस्सा टूट कर ग्लूकोज बनाता है। ग्लूकोज एक किस्म की शुगर है और यह हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। यह ग्लूकोज हमारी रक्त में घुलकर कोशिकाओं तक पहुंचता है जिसका उपयोग कोशिकाएं करती हैं। लेकिन ग्लूकोज को कोशिकाओं में पहुंचाने के लिए इंसुलिन हार्मोन की जरूरत होती है जो पैंक्रियाज की बीटा सेल्स पैदा करती हैं। जब भी हम कुछ खाते हैं तो पैंक्रियाज यह इंसुलिन अपने आप जरूरी मात्रा में छोड़ती है। यही इंसुलिन शुगर कंट्रोलर की भूमिका अदा करता है। इंसुलिन को लेकर आई समस्या ही डायबिटीज का कारण होती है।
डायबिटीज टाइप

डायबिटीज टाइप

टाइप 1 : टाइप 1 डायबिटीज में पैंक्रियाज इंसुलिन बनाना पूरी तरह से बंद कर देता है। कुल डायबिटीज में यह करीब 10 प्रतिशत मामलों में है।
टाइप 2 : यहां इंसुलिन तो बनता है, लेकिन वह काफी कम होता है जो ग्लूकोज को कोशिकाओं में पहुंचाने के लिए काफी नहीं होता। 90 फीसदी डायबिटीज के मामले टाइप 2 के मिल रहे हैं।
लक्षण : हो जाइए सजग अगर
बार-बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस होती है।
अचानक वजन तेजी से घटने लगा है
शरीर में एनर्जी की कमी महसूस हो रही है
प्यास और भूख बहुत लगने लगी है
मैं क्या करूं कि न हो मधुमेह

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

 चाइना के मंझे से अधिवक्ता का गला कटा

Demo for this news
जौनपुर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला अहियापुर निवासी दीवानी न्यायालय अधिवक्ता श्रीप्रकाश गुप्ता कचहरी से वापस जाते समय सद्ïभावना पुल पर गुरूवार को प्रतिबंधित पतंग उड़ाने का चाइना मंझा उनके गले में फंस गया। चाइना  के मंझे से जिस समय गला कटा अधिवक्ता के कपड़े खून से  लाल हो गये।  तत्काल उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। शहरी इलाके में एक बार  फिर प्रतिबंधित पतंग उड़ाने का चाइना मंझा धड़ल्ले से दुकानों पर बिक रहा है। जिससे लोग आये दिन घायल हो जाया करते है। नगरवासियों ने डीएम से मांग की है कि मंझे पर तत्काल रोक लगाई जाये।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

छात्रवृत्ति आवेदन तिथि बढ़ाने जाने की मांग


जौनपुर। राज कालेज  के युवा समाजवादी छात्रनेता पवन कुमार यादव के नेतृत्व में छात्रों का एक समूह जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि छात्रवृत्ति आवेदन तिथि बढ़ाई जाये, इसमें छात्रों की कोई गलती नहीं है। सही समय पर परीक्षा परिणाम न आने से तमाम छात्रों का दाखिला नहीं हो पाया था।  आय, जाति प्रमाण पत्र लेखपालों के धरने के वजह से नहीं बन पाया यह प्रशासन की लापरवाही है। इस मौके पर राहुल यादव, आशीष यादव,  राजेश मौर्या, धर्मेन्द्र सोनकर, विकास यादव,  सिंटू यादव,  रोहित मौर्या,   लकी यादव आदि लोग रहे।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

भाजपा काशी प्रांत प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से

पार्टी के वरिष्ठï नेताओं का आना शुरू, स्वागत की जोरदार तैयारी

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी काशी प्रांत का प्रशिक्षण शिविर शनिवार सांय तिलकधारी सिंह महिला कालेज परिसर मेंं शुरू होगा। शिविर में चौदह जिलो के                      प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे।
 शिविर को सकुशल संपन्न कराने के लिये जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। संगठन के जिला प्रभारी व क्षेत्रीय मंत्री रामचन्द्र मिश्र व विभाग संयोजक रामेश्वर जी लगातार तैयारियों का अपडेट ले रहें हैं।  तिलकधारी महाविद्यालय सभागार हाल में प्रशिक्षण वर्ग का काार्यक्रम होगा और महाविद्यालय के कक्षों को आने वाले अतिथियों के लिए खोल दिया  गया है।  इस शिविर में भाजपा पदाधिकारियों को मिशन 2017 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर प्रशिक्षण टीम खड़ी करने के लिये प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के राष्टï्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रांत लक्ष्मण आचार्य समेत कई कद्ïदावर नेता निभायेंगे। जिलाध्यक्ष हरिश्श्चन्द्र सिंह ने कहा कि जिला संगठन ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिये तैयारियां पूरी करा ली है।
नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने  बताया कि नगर संगठन को साज सज्जा और अतिथि स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कार्यक्रम स्थल पर आने जाने वाले मार्ग पर भी सजावट की जायेगी। इस प्र शिक्षण शिविर की विशेषता होगी कि भाजपा का यह प्रशिक्षण राष्टï्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रशिक्षण शिविर के तर्ज पर लगेगा। प्रशिक्षण के दौरान सभी को कैम्प में ही रहना होगा। कोई भी कैम्प के बाहर नहीं जा सकेगा।
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

डूडा से अत्याधुनिक रिक्शा मुफ्त प्राप्त करे रिक्शा चालक

जौनपुर। परियोजना अधिकारी डूडा आर0पी0 यादव ने बताया कि जनपद के नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में मार्च 2013 तक पंजीकृत निजी स्वामित्व के रिक्शा चालकों को परिश्रम से राहत दिलाने हेतु उन्हें मानव चालित रिक्शा के स्थान पर मोटर/बैटरी चालित अत्याधुनिक सिस्टम से बनाया गया रिक्शा मुफ्त प्रदान किये जाने की योजना उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित की गयी है। उन्होंने बताया कि ऐसे इच्छुक रिक्शा चालक जो नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत क्षेत्र के मूलरूप से निवासी हो तथा जिनका अपना निजी पारम्परिक मानव चालित रिक्शा मौजूद हो तथा वे मार्च 2013 तक अथवा इसके पूर्व अपने क्षेत्र के नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत में पंजीकृत हों, वे मुफ्त मोटर/बैटरी चालित रिक्शा प्राप्त करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र अवकाश के दिनों को छोड़कर शेष किसी भी कार्य दिवस कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल के ऊपरी तल पर स्थित जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।                    
लोक अदालत का आयोजन 6 दिसम्बर को
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में 6 दिसम्बर को 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में दीवानी न्यायालय जौनपुर में प्रभारी जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें  जजशिप से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित  हुए।
 इस अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव  ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए 6 दिसम्बर को आहूत राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण बल देते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की अपील किया।
मासिक बैठक 14 को
जौनपुर। अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) गंगाराम गुप्ता ने बताया कि माह अक्टूबरकी स्थिति पर माह नवम्बर 2014 मे होनें वाली मासिक समीक्षा बैठक अब 14 नवम्बर 2014 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी है जिसमे पूर्वान्ह 11:30 बजे कर-करेत्तर कार्य की समीक्षा, अपरान्ह 3:30 बजे से राजस्व कार्य, संग्रह कार्य एवं भूमि सूधार कार्यक्रम की समीक्षा तथा सायं 5 बजे से कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्य की समीक्षा की जायेगी।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

बालक की उंगली कटी


शाहगंज। गुरूवार को दोपहर लगभग 12 बजे अनाज  ओसाने वाले पंखे से एक बालक की उंगली कट गयी। उसे इलाज हेतु शाहगंज के एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। विवरण के अनुसार आजमगढ़ जनपद के टिकरिया थाना फूलपुर निवासी कल्पनाथ का 10 वर्षीय पुत्र सचिन गुरूवार को घर पर वहीं पंखे को चला जा रहा था कि अचानक उसकी शर्ट पंखे में फंस गया। जिसके नाते हाथ उसी में च ला गया और उसकी अंगुली कट गयी। परिजनों ने आनन फानन में शाहगंज के एक प्राइवेट चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
भैंस के हमले से महिला का हाथ टूटा
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के भांदी गांव में गुरूवार को घर से बाजार जाते समय   एक भैंस के हमले से  एक महिला का हाथ  टूट गया। विवरण के अनुसार उक्त गांव निवासी अली बहादुर की 55 वर्षीया पत्नी सुबह घर से   बाजार सामान की खरीदारी करने जा रही  थी कि घर से निकलने के बाद वह रास्ते में ही पहुंची थी कि भैंस ने हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए  शाहगंज के एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

संगठन के प्रयास से विकलांग बच्चों को मिली पेंशन

जौनपुर। वंदे मातरम्ï जन सेवा ट्रस्ट के प्रयासो से समाज कल्याण विभाग द्वारा पांच विकलांग बच्चों को विकलांगता पेंशन शुरू करायी गयी। ये बच्चे काफी समय से विभाग का चक्कर लगा रहे थे। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय पहुंचकर आवश्यक प्रपत्र सौंपकर  विकलांग बच्चों की पेंशन शुरू करा दी। लाभार्थी बच्चों में गजरपुर गांव का दुर्गेश पुत्र ओंकार उपाध्याय, जलालपुर करेयावां गांव के नन्दलाल पांडेय की पुत्री को पेंशन मिल गयी। जबकि बाकी बच्चों के खाते में जल्द ही पेंशन पहुंच जायेगी।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

वादे हैं, वादों का क्या

जौनपुर। तिलकधारी सिंह महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के नामांकन जुलूस के साथ ही उम्मीदवारों ने छात्र-छात्राओं के आगे वादों की झड़ी लगानी शुरू कर दी है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में छात्र नेताओं ने जिस तरह से चुनाव जीतने के बाद वादों को भूलना शुरू किया, उससे छात्र-छात्राएं आहत हैं। उनका कहना है कि छात्रनेता ऐसा हो जो किए गए वादों को पूरा करे। छात्रसंघ चुनाव में जनप्रतिनिधि भी ऐसे होने चाहिए जो चुनाव को अपने लिए नहीं बल्कि छात्र-छात्राओं के हित के लिए लड़े, जिनकी बदौलत उन्हें जीत मिली है। जो वादे करें, उन्हें पूरा भी करें, लेकिन अमूमन ऐसा होता है कि छात्रनेता वादा करके भूल जाते हैं। चुनाव में हर बार छात्र-छात्राओं की समस्याओं को दूर करने और सुविधाएं मुहैया कराने के वादे किए जाते हैं, मगर बाद में सारे वादे हवा हो जाते हैं। समस्याएं जस की तस रह जाती हैं। उम्मीदवार जैसे वादा करते हैं, वैसे ही पूरा भी करें।
छात्र नेताओं ने नहीं मानी आचार संहिता
छात्रसंघ चुनाव में बुधवार को नामांकन के दौरान आचार संहिता की धज्जियां उड़ी तो आम लोगों को भी भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। हालांकि एक दावा यह जरूर किया जा रहा है कि पिछले दो चुनावों की तुलना में प्रत्याशियों और समर्थकों ने धैर्य का परिचय दिया। पिछले दोनों चुनाव में प्रत्याशियों और समर्थकों ने कोई सीमा नहीं छोड़ी थी लेकिन इस बार भी छात्र नेता चुनाव आचार संहिता का दायरा तोडऩे में पीछे नहीं रहे। प्रत्याशियों ने बिना अनुमति वाहन जुलूस निकाले। इन जुलूसों में पोस्टर बैनर भी शामिल रहे, जो पूरी तरह से प्रतिबंधित है। परिसर के चारों तरफ की सड़क प्रिंटेड हैंडबिल से पट गईं थीं। इतना ही नहीं जुलूस में दर्जनों बड़ी-बड़ी लग्जरी गाडिय़ां शामिल रहीं।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

होमगार्ड हत्याकाण्ड में पांच गिरफ्तार, बन्दूक बरामद


जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के शाहपुर में बुधवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर होमगार्ड के जवान की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने घटना में आरोपी पांच नामजद लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। घटना में प्रयुक्त बन्दूक भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर में खेत में पानी जाने के मामले को लेकर सवर्ण जाति के व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर शेष नारायण पुत्र सुखदेव की हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक शेष नारायण होमगार्ड के भाई अखिलेश कुमार द्वारा बुधवार की शाम थाने पर तहरीर देकर लाल साहब सिंह, और उनके भाई राय साहब सिंह पुत्र दूधनाथ सिंह और दिग्ििवजय सिंह व रणविजय सिंह पुत्र जयप्रकाश उर्फ ललई सिंह और लाल साहब सिंह की पत्नी संजू सिंह के खिलाफ धारा 302 व 3/1/10 दलित उत्पीडऩ एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। नामजद रहे पांचों अभियुक्तों की क्षेत्राधिकारी सदर हितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष विकास पाण्डेय ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब ये लोग भागने की फिराक में बरईपार के पास मौजूद थे। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों सहित घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को भी बरामद कर लिया है।
हाथरस में कंटेनर में लगी आग
लखनऊ। हाथरस में आज राष्ट्रीय राजमार्ग-93 पर एक कंटेनर में आग लग गई। कंटेनर में एक व्यापारी का चिवड़ा गुजरात से आया है। हाथरस में पालीटेक्निक के सामने आज एक कंटेनर में आग लग गई। कंटेनर के केबिन में गाड़ी का चालक सो रहा था। कुछ लोगों ने कंटेनर में आग लगी देखा और चालक को जगाया। इसके बाद चालक ने गाड़ी से अग्निशमन यंत्र निकाला जबकि फायर ब्रिगेड के वाहन ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण किया।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

उपचार के दौरान विवाहिता की मौत

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव निवासी अच्छेलाल की 30 वर्षीया पत्नी सितारा देवी विगत 7 नवम्बर को मिट्टïी का तेल छिड़ककर आग लगा ली थी जिससे वह झुलस गयी थी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था जहां बुधवार की रात उसने दम तोड़ दिया।
रोडवेज परिसर में जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक
जौनपुर। नगर के रोडवेज परिसर में गुरवार को लगभग दो बजे केरल से कमाकर घर जा रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। बख्शा थाना क्षेत्र के धिराजपुर गांव निवासी 30 वर्षीय पंकज चौहान पुत्र बचई केरल से कमाकर घर लौट रहा था कि टे्रन से इलाहाबाद उतरा और रोडवेज बस से जौनपुर आया तो जहर खुरानों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका सामान व नकदी रुपया लूट लिया और वह बेहोशी की हालत में पड़ा था। किसी यात्री ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर टीडी कालेज चौकी प्रभारी सनवर अली ने हमराहियों के साथ पहुंचकर उसे बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
ओडिशा में 'ऑपरेशन ओलिवरÓ शुरू
ओडिशा। केंद्रपाड़ा जिले में गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में समुद्र के तट पर ओलिव रिडले कछुओं की प्रजनन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही 'ऑपरेशन ओलिवरÓ की शुरआत हो गई। तटरक्षक बल ने अपने वाषिर्क मिशन के हिस्से के रूप में इस ऑपरेशन की शुरूआत यह सुनिश्चित करने के लिए की है कि इस समुद्री प्रजाति की प्रजनन प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके
चेन स्नेचर सगे भाई गिरफ्तार
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दो शातिर बदमाशों को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों पकड़े गये आरोपी सगे भाई होने के साथ जिले में कई सोने की चेन लूटने की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से लूट के कई सोने की चेन भी बरामद किया है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

पीडीपी नेता ने मुस्लिम सीएम का अलापा राग

हिन्दू मुख्यमंत्री स्वीकार नहीं

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के एक और नेता के विवादित बयान से सियासत गरमा रही है। पीडीपी नेता पीर मंसूर ने बयान में लोगों से कहा कि वो भाजपा को वोट न दें, क्योंकि ऐसा हुआ तो कश्मीर में एक हिंदू मुख्यमंत्री को थोप दिया जाएगा और यह एक अभिशाप होगा। जम्मू-कश्मीर में हिन्दू का सीएम बनना नामुमकिन है। इस राज्य में कोई भी हिन्दू सीएम इसलिए नहीं बन सकता, क्योंकि कश्मीर मुस्लिम-बहुल इलाका है।  मुस्लिम बहुल राज्य में भला हिन्दू मुख्यमंत्री कैसे हो सकता है। उनके इस बयान की राजनीतिक हलकों में भारी आलोचना हो रही है। पहले भी पीडीपी विधायक जावेद मुस्तफा मीर चुनाव प्रचार के दौरान बड़ी शान से एके-47 बंदूक लेकर चले थे। उनकी यह फोटो फेसबुक पर पोस्ट की गई थी। कई लोगों ने उनके इस व्यवहार पर आपत्ति जताई थी, जबकि विधायक ने कहा था कि वह अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक रखते हैं। वहीं बयान पर सियासत गमार्ने के बाद पीडीपी प्रमुख मुफ्ती महबूबा ने इस मामले से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानती, किसने ?सा कहा है। मैंने बयान को नहीं सुना हौ और मुझे कोई जानकारी नहीं है। पीर मंसूर अनंतनाग जिले के सनगुस से विधायक हैं।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

बाल मेला की तैयारी पूरी डीएम एसपी करेंगे उद्घघाटन


जौनपुर। जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष/डिप्टी कलेक्ट्रर श्रीमती ऋतु सुहास ने बताया कि 14 नंवम्बर 2014 को बाल दिवस के अवसर पर आयोजित मेले की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। आज जनक कुमारी उ0मा0 विद्यालय में विभिन्न विद्यालय के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास कराया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि बाल दिवस के अवसर पर बाल उत्सव मेला मे 0 से 14 वर्ष के बच्चों का तिलकधारी सिंह इंटर कालेज के पं्रागण मे मध्यान्ह 12ः00 बजे जिलाधिकारी सुहास एलवाई एवं पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार द्वारा  उद्घघाटन  किया जायेगा। मेला सायं 5 बजे तक चलेगा जिसमे बच्चो व अभिभावको के मनोरंजन की व्यवस्था रहेगी। मेले में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। बिना लाभ के थोक न्यूनतम दर पर सभी सामन ब्रिक्रय किये जायेग  एवं स्टाल धारक अच्छी भावना से व प्रेम सौहार्द स्वरूप लगायेगे। धर्म,जाति, शांति व्यवस्था भंग नही करेगे तथा सबसे मधुर व्यवहार रखेगे। सभी स्टाल लगाने वाले अपने सामान/वितरण के उत्तरदायी होगे।  मेले में  लगभग 15 स्टाल लगेगे जिसमे चटोरी रेस्टोरेंट ,हाट मिलियन्स, अमूल द्वारा ंखाने-पीने के व्यंज्जन ,राज गिफ्ट सेण्टर, अभिषेक गिफ्ट सेण्टर, गाढ़ा वस्त्रालय, नानक होजरी, गहना कोठी ज्वेलरी,नेशनल साइकिल, गेम्स, स्वास्थ्य परीक्षण, एल0आई0सी व बैंक की योजनाओ से संम्बन्धित स्टाल लगेगे। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। लांयन्स क्लब जौनपुुर द्वारा विश्व शान्ति के ंलिए पीस पोस्टर प्रतियोगिता 14 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित हैं जिसमें रंग प्रतिभागी को स्वयं लाना है। पूर्वाभ्यास से पूर्व आकांक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें शकुन्तला सिंह, रूचि जायसवाल, ममता मालवीय, सीमा सिंह, सै0मो0 मुस्तफा, जंग बहादुर सिंह, प्रवेश कुमार सिंह, रूची शर्मार्,  सुबास सिंह, नूतन सिंह, तरनजीत सिंह,अशोक कुमार सिंह, सलमान शेख, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

दुनियां कीं नम्बर एक राजनैतिक पार्टी बनेगी भाजपा

12 दिन और 56 लाख सदस्य क्या दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी भाजपा

नई दिल्ली। देश की सत्ता का सुख भोग रही बीजेपी अब खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में देखना चाहती है. एक नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत खुद की सदस्यता के नवीनीकरण के साथ की. 12 दिन बाद बीजेपी से अब तक 56 लाख नए सदस्य जुड़ चुके हैं. सप्ताहांत तक यह 60 लाख की रेखा को पार कर सकती है. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इससे खुश हैं, लेकिन उनकी इच्छा पार्टी के राजनीतिक वर्चस्व को और मजबूत करने की है. आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी से इस वक्त करीब 3.5 करोड़ सदस्य जुड़े हुए हैं. यह देश की किसी भी पार्टी के सदस्यों की संख्या में सबसे अधिक है. लेकिन शाह की रणनीति इससे कहीं अधिक पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने की है. यानी सदस्यता के मामले में बीजेपी की सीधी टक्कर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) से है. बताया जाता है कि सीपीसी के कुल 8.3 करोड़ सदस्य हैं. बीजेपी के लिए इस बार खुश होने की एक और बड़ी वजह यह है कि सदस्यता अभियान में इस बार प्रवासी भारतीयों की भागीदारी बढ़ी है. जाहिर तौर पर इसका सीधा संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चमत्कारी छवि से है औरपीएम के ताजा विदेशी दौरे से भी इस अभियान को लाभ मिल सकता है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और सदस्यता अभियान के सह संयोजक अरुण सिंह कहते हैं, अभियान में इस बार लोगों का उत्साह बढ़ा है. जिस तेजी से लोग जुड़ रहे हैं, उम्मीद है बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. बताया जाता है कि अमित शाह ने भी कार्यकर्ताओं से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से आगे निकलने का लक्ष्य रखने को कहा है. हालांकि सीपीसी के सदस्यों की इतनी बड़ी संख्या होने के पीछे एक बड़ी वजह यह है कि चीन में पीपुल लिबरेशन आर्मी और नौकरशाही से जुड़े हर शख्स के लिए जीवनभर सीपीसी की सदस्यता अनिवार्य है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

Wednesday, 12 November 2014

 डाक्टर केपी यादव की शीघ्र समाजवादी पार्टी में वापसी

नै पारी की तयारी  

जौनपुर। सदर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़े डा. केपी यादव को पुन: सत्तापक्ष में चल रही समाजवादी पार्टी की सरकार में शामिल होने की चर्चा तेज हो गयी है।
चर्चा है कि केपी यादव शीघ्र ही अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो सकते है।
श्री यादव ने समाजवादी पार्टी से बगावत इस लिये किया था कि सदर लोकसभा क्षेत्र से  उनका टिकट काटकर सूबे के काबीना मंत्री पारसनाथ यादव को दे दिया था  जिस पर       चुनाव लड़कर मंत्री चुनाव हार  गये। चुनाव  हार का कारण यह भी माना  जाता है कि डाक्टर यादव पार्टी से बगावत कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और लोकसभा का चुनाव लड़े। चुनावी मैदान में  उनके साथ समाजवादी पार्टी के दिग्गज कार्यकर्ता रहे और श्री यादव के साथ दिग्गज कार्यकर्ता भी पार्टी में वापस आ जायेेंगे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

नामांकन के साथ हुआ छात्रसंघ चुनाव का आगाज

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 35 छात्रों ने किया नामांकन





जौनपुर। जनपद के प्रतिष्ठिïत कालेज तिलकधारी सिंह महाविद्यालय के छात्र संघ का आगाज बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाने के बाद हो गया। महाविद्यालय के कुल 35 छात्रों ने विभिन्न पदों के लिये नामांकन दाखिल किया। सबसे ज्यादा नामांकन महामंत्री पद के लिये किए गये। अध्यक्ष पद के लिये कुल पांच छात्रों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। नामांकन करने वालोंं में अमित सिंह, रामपाल सिंह, शुभम सिं ह, संतोष यादव और वरूण सिंह ने  पीठाशीन अधिकारी के समक्ष पहुंचकर अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। उपाध्यक्ष पद के लिये चार प्रत्याशी, महामंत्री पद  के लिये 8  पुस्तकालध्यक्ष के लिए 6 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किये। संकाय प्रतिनिधियों के लिये वाणिज्य से 5 विज्ञान से 4 कला संकाय से 2 कृषि और विधि संकाय से 1-1 पर्चे दाखिल हुए। इस प्रकार                 नामांकन पत्रों की वापसी और जांच के बाद यदि विधि और कृषि संकाय प्रतिनिधि के लिये दाखिल पर्चे सही पाये गये तो दोनों ही निर्विरोध निर्वाचित हो जायेंगे।  नामांकन सुबह 11 बजे शुरू हुआ। एसडीएम ममता मालवीय और मायाराम वर्मा के साथ मौजूद भारी पुलिस व्यवस्था के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी की गयी। महाविद्यालय के मुख्य द्वार से नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को प्रवेश दिया गया। दक्षिणी गेट पूरी तरह से सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों एवं विद्यालय कर्मचारियों के लिये खोला गया था।  रोडवेज तिराहे के समीप बैरीकेटिंग लगाकर वाहन और प्रत्याशियोंं के काफिले को रोक दिया गया था। वहां से प्रत्याशी पीठाशीन अधिकारियों के कक्ष तक जा रहे थे। चुनाव अधिकारी मेजर आरपी सिंह एवं डा. एसपी सिंह डा. वीके सिंह की देखरेख में  नामांकन प्रक्रिया पूरी करायी गयी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री और संकाय प्रतिनिधि के कुल 10 पदों के लिए चुनाव 21 नवंबर को कराए जाएंगे। मतगणना भी इसी दिन कराई जाएगी। चुनाव के लिए नामांकन की तिथि 12 नवंबर निर्धारित की गई है। नामांकन की जांच13 नवंबर सुबह 10 से 4 बजे तक होगी। जबकि नाम वापसी14 नवंबर सुबह 11 से 1 बजे तक की जा सकती है।  जिसके पश्चात सूची प्रकाशन 14 नवंबर दोपहर 1:30 से 4 बजे तक चुनाव अधिकारी द्वारा किया जायेगा। मतदान 21 नवंबर सुबह 10 से 2 बजे तक होगा। मतगणना  उसी दिन 21 दोपहर 3 बजे से शुरू होगी।
चुनाव परिणाम की घोषणा और शपथ ग्रहण 21 नवंबर को ही मतगणना के बाद करा दिया जायेगा।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

विद्यालय में घुसकर अध्यापक  को पीट कर तोड़ा पैर

रामपुर (जौनपुर): कटौना गांव के प्राथमिक विद्यालय में दबंगों ने बुधवार की दोपहर स्कूल में घुसकर अध्यापक नीरज पाठक को बेरहमी से पीटा। पिटाई से उनका पैर टूट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व दबंगई का मुकदमा दर्ज किया।
विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा चार की छात्रा दुर्गा (9) को मंगलवार को अध्यापक ने मारपीट दिया था। उसने घर आकर परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। सुबह परिवार के लोग लाठी-डंडे के साथ विद्यालय पहुंचे और अध्यापक नीरज को जमकर पीटा। इससे उनका बायां पैर टूट गया। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर मारपीट कर रहे लोगों को हटाया।
इस मामले में पुलिस ने सोनू यादव, डब्बू दर्जी व रिकी सिंह के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

निबंध प्रतियोगिता 14 को

जौनपुर। 14 नवंबर को प. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजन भारती महिला पीजी कालेज भारतीनगर में होगा। प्रतियोगिता का विषय पं. जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत है। प्रतियोगिता में नामांकन कराने के लिए छात्र-छात्राएं भारती महिला पीजी कालेज से निशुल्क फार्म लेकर अपना नामांकन 13 नवंबर तक करा सकते हैं। प्रतियोगिता में इण्टर से लेकर स्नातक-स्नातकोत्तर तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। 

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

रामलीला समापन पर हुआ पुरस्कार वितरण

जौनपुर। जमालपुर गांव में आदर्श रामलीला समिति के तत्वाधान में एक सप्ताह से रामलीला मंचन किया गया था। जिसके समापन के बाद सभी पात्रों और पदाधिकारियों को सोमवार की रात पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सत्यवादी राजा हरिशचन्द का भव्य नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कम्युनिस्ट नेता कामरेड विजय कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने रामलीला व नाटक के 25 पात्रों को साल और घड़ी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह से गांव में रामलीला नाटक का मंचन करने से लोगों में आत्मबल मिलता है और गांव में आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर लाल बाबू, धनन्जय यादव, लालधारी यादव, राजमणि यादव, रमाशंकर यादव, कमला सिंह, रिंकू सिंह, जय प्रकाश यादव, रामपाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

भतीजे सहित बसपा से निकाले गए राकेशधर

इलाहाबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री डॉ. राकेशधर त्रिपाठी और उनके भतीजे डॉ. पंकज त्रिपाठी को निष्कासित कर दिया। दोनों पर लगातार अनुशासनहीनता करने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगा है। जबकि पंकज ने सारे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए फैसले पर आश्चर्य व्यक्त किया। वहीं बसपा सूत्रों का कहना है कि राकेशधर की भाजपा नेताओं से नजदीकियां लगातार बढ़ रही थी, जिसके चलते उन्हें पार्टी से निकालने का निर्णय लिया गया।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

छात्रसंघ चुनाव में उपनाम पर रोक

इलाहाबाद। सीएमपी डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों के 'निक' नेम (उपनाम) पर लगाम लग गई है। चुनाव प्रचार में जिस तरह से छात्रनेताओं ने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए अजीबो-गरीब उपनामों का प्रयोग किया था उसको देखते हुए चुनाव अधिकारी ने यह निर्णय लिया है। इसे लिंगदोह सिफारिशों का उल्लंघन मान रहे हैं। इसी के चलते नामांकन कर रहे प्रत्याशियों के नामांकन पत्र से चुनाव अधिकारी उनके उपनाम हटवा दिया जा रहा है।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

नेट में मुहम्मद आसिफ अंसारी चयनित


केराकत। नगर के मुहल्ला मेहदीतला निवासी पत्रकार मुहम्मद आरिफ अंसारी के पुत्र मुहम्मद आसिफ अंसारी राष्टï्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जून 2014 के परिणाम में चयनित घोषित किये गये हैं। मुहम्मद आसिफ अंसारी ने हाईस्कूल व इण्टर की परीक्षा पब्लिक इण्टर कालेज केराकत, बीए सैनिक गिरजाशंकर महाविद्यालय केराकत से उत्तीर्ण किया है। शिक्षा शास्त्र में स्नातकोत्तर राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर के माध्यम से प्रथम श्रेणी में प्राप्त किया है। श्री आसिफ अंसारी को बधाई देने वालों में प्राचार्य डा. बीएम पाण्डेय, डा. किरन सिंह,  विजय कुमार गुप्त, विनय कुमार सिंह, फिरोज अंसारी, डा. बहादुर अली खां सहित तमाम शुभचिन्तकों ने बधाई दी है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

जौनपुर : लाइसेंसी बन्दूक से गोली मारकर होमगार्ड की हत्या


सिकरारा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बुधवार की सुबह खेत में पानी बहने के विवाद को लेकर सवर्ण जाति के व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर एक दलित की हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में भारी मात्रा में पुलिस जवान तैयार हैं। 
जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी 65 वर्षीय शेष नारायण हरिजन  पुत्र सुखदेव राम से गांव के सवर्ण से जमीनी मामले को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। यह रंजिश ने आज उस समय तूल पकड़ लिया जब दलित पाईप द्वारा अपने खेत में पानी ले जा रहा था कि अचानक जिस पाइप से वह पानी ले जा रहा था वह छोटा पड़ गया। पाइप छोटा पडऩे के कारण पानी सवर्ण के खेत मेंं बहाने लगा। जिस खेत में पानी बहकर जा रहा था उस खेत की बुवाई होने वाली थी।
इसी कारण सवर्ण ने पानी बहने का विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने के दौरान विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि सवर्ण पक्ष अपेन घर से दो नाली बन्दूक लाकर शेष नारायण को लक्ष्य कर फायर कर दिया। गोली बायें सीने के नीचे लग गयी। गोली लगते ही दलित जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। हमलावर गोली मारकर वहां से फरार हो गया। गोली चलने के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साये दलित वर्ग के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर हमलावर का घर घेर लिया लेकिन खिड़कियों से निकली बन्दूक की नालों को देखकर वापस लौट गये। कुछ ही देर में कई थानों के थानाध्यक्ष सहयोगियों के साथ पहुंच गये और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। मृतक के पिता सुखदेव का कथन है कि हमलावर पक्ष के लोग उन लोगों को हमेशा भीलमपुर पुलिस चौकी से पुलिस जवानों को बुलाकर तरह-तरह से प्रताडि़त करते थे और हमारे प्रार्थना पत्र को गायब कर देते थे। दूसरी तरफ चर्चा है कि मृतक शेष नारायण एसडीएम मछलीशहर के साथ सुरक्षा में लगे रहने के कारण प्रशासनिक दबाव से सवर्ण पक्ष को परेशान करता था। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओपी पाण्डेय, सीओ सदर ने पहुंचकर मौका मुआइना किया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और घटना में प्रयुक्त बन्दूक को भी कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक थानाध्यक्ष विकास पाण्डेय ने बताया कि उन्हें अभी हमलावरों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस जवान तैनात कर दिये गये हैं। पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि हत्यारों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाय बीज

जौनपुर। डीएम सुहास एलवाई ने जनपद के सभी केन्दों पर गेहूं के बीज एवं उर्वरक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने का निर्देश उप निदेशक कृषि आरके सिंह को दिया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि प्रतिदिन की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति से शाम को मुझे भी अवगत करायेंगे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित न करना कांग्रेस का निर्णय सराहनीयः साजिद

 


जौनपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष साजिद हमीद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि कांग्रेस द्वारा आयोजित अपने एक निजी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित न करके बहुत ही अच्छा कार्य किया गया है। श्री हमीद ने कहा कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर जहां पूरा देश टोपी पहनता है, वहीं मोदी जी ने झाड़ू चलाकर बहुत ही गलत कार्य किया था। इतना ही नहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर को आयोजित पुण्यतिथि पर मोदी जी द्वारा श्रद्धा सुमन न अर्पित किया जाना भी गलत था। ऐसे में कांग्रेस द्वारा अपने एक निजी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को न बुलाया जाना वाकई सही कदम है।
 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

बैंक कर्मियों ने आन्दोलन कर दिखाये तेवर

देशव्यापी हड़ताल से जनपद में करोड़ों का कारोबार प्रभावित



जौनपुर। सरकार द्वारा विभिन्न मांगों के न मानने से नाराज बैंक कर्मचारी बुधवार को देशव्यापी हड़ताल पर रहे। जिससे करोड़ों रुपयों का व्यवसाय प्रभावित हुआ। बैंक का कामकाज ठप होने से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। वहीं एटीएम पर भी पैसा निकालने वालों की खासी भीड़ देखी गयी। बैंकिंग सेवाएं ठप होने से ग्राहकों, विशेषकर व्यापारियों को दिक्कतें उठानी पड़ी। बैंक कर्मचारी व अधिकारियों का दसवां वेतन समझौता एक नवंबर 2013 से लंबित है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीें किया गया तो वे दो दिसम्बर से पांच दिसंबर तक फिर से रीजनवाइज हड़ताल करेंगे।
त्वरित व बेहतर वेतन पुनरीक्षण समझौते की मांग को लेकर मंगलवार को विभिन्न बैंक कर्मचारी संगठनों के तत्वावधान में जोरदार प्रदर्शन कर आज के आन्दोलन का ऐलान किया। बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से जनपद के सभी बैंकों में ताले लटकते नजर आये। स्टाफकर्मियों द्वारा यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय एवं भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा पर धरनासभा का आयोजन हुआ जहां मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गयी। सभा को सम्बोधित करते हुये यूनाइटेड फोरम के संयोजक कामरेड आरपी सिंह ने बताया कि वेतन संशोधन की मांग का तर्कसंगत एवं शांतिपूर्ण समाधान हेतु संगठन का प्रयास भारतीय बैंक संघ की हठधर्मिता के चलते विफल हो गया। इसी के फलस्वरूप हड़ताल पर जाना अपरिहार्य हो गया। उन्होंने भारतीय बैंक संघ से मांग किया कि बैंकिंग उद्योग के हित में कर्मचारियों की मांग के न्यायोचित समाधान हेतु आगे आये। प्रदर्शन के दौरान कामरेड शम्भूनाथ जायसवाल, अशोक शुक्ला, संतोष कुमार, श्रीदेव मौर्य, वीपी श्रीवास्तव, जीके प्रजापति, आशुतोष श्रीवास्तव, त्रिभुवन चन्द्र राजभर, अंकित सिंह, विवेक शर्मा, आशीष, अमरेश कुमार सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा





जन जागरूकता मैराथन दौड़ 16 नवम्बर को



 जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में आज अपरान्ह परिवहन आयुक्त लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में इस वर्ष प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में मृत/घायल व्यक्तियों की स्मृति में 15 व 16 नवम्बर को जन जागरूकता ,मैराथन दौड़, श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 15 नवम्बर को जिले के सभी विद्यालयों/महाविद्ययों में प्रधानाचार्य/प्राचार्य प्रार्थना के समय बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी के साथ ही शपथ भी दिलायेगे।सायं ब्यापारीगण अपने प्रतिष्ठानों पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देगे। 16 नवम्बर को बी0आर0पी0इं0 कालेज मैदान से प्रातः 8 बजे सड़क दुर्घटना में बचाव संबंधी जागरूकता मैराथन रैली निकाली जायेगी जो शिया इं0का0 में समाप्त होगी।सायं 4ः30 बजे कोतवाली, चहारसू, ओलन्दगंज चैराहों पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी जायेगी।
        सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन वी0के0सिंह ने बताया कि सभी लोग यातायात संबंधी समस्त नियमों का पालन करे, बिना 18 वर्ष की आयु पूर्ण किए तथा बिना वैद्य ड्रइविंग लाइसेन्स प्राप्त किये कोई वाहन नही चलाये।  बिना हेलमेट के मोटर साइकिल स्कूटर नही चलाये।  वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्यरूप से प्रयोग करे तथा अन्य को भी प्रयोग करने के लिए प्रेरित करे। खतरनाक ढंग से वाहन का संचालन नही करे। व्यस्क होने के पश्चात वाहन चलाते समय पैदल एवं साइकिल यात्रियों का सम्मान करे। नशे की स्थिति में कभी भी वाहन का संचालन नही करे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नही करे। वाहनों का स्टंट आदि नही करे। तेज गति से वाहन नही चलाये।
        पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि 15 नवम्बर से पुलिस यातायात सप्ताह भी मनाया जायेगा। अपर पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह यादव एवं यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया कि ब्यापारी वर्ग,स्वयंसेवी संस्थाओं, एन0सी0सी0, स्काउट आदि केसहयोग से कार्यक्रम को सफल बनायें। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारीलाल कोली, बी0एस0ए0 परमहंस सिंह यादव, परिवहन विभाग से राकेश कुमार श्रीवास्तव,लायन्स क्लब के अध्यक्ष मो0 मुस्तफा, जेसीज क्लब के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, प्रधनाचार्य बी0आर0पी0इंका0 सुबास सिंह , नगरपा0ई0का0 उदयराज सिंह, जनक कुमारी के प्रधानाचार्य डा0 जंगबहादुर सिंह,ब्यापारी संगठन के अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता, श्रवण कुमार जायसवाल, 98 यू.पी.एन0सी0सी0 बटालियन के नाायब सूबेदार कृपा सोरी, ट्रांस्पोर्ट एजेन्सी बबलू दूबे सहित अन्य विद्यालयों  एवं संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे। आभार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सूरजराम पाल ने व्यक्त किया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

निर्मल होगी गोमती मइया स्वच्छ होंगे घाट


 जौनपुर।जिलाधिकारी सुहास एलवाई पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के साथ शासन के निर्देशानुसार गोमती नदी को स्वच्छ एवं घाटों को सुन्दर बनाने के लिए अधिशासी अभियंता सिचाई एस0के0सिंह, सहायक अभियंता लो.नि.वि. राजेश वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका संजय शुक्ला, अधि0अभिं0 जलनिगम एम0आई0अंसारी, को शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि शासन से अश्वासन मिला है कि शीघ्र ही बजट प्राप्त हो जायेगा।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा