विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Wednesday, 12 November 2014

बैंक कर्मियों ने आन्दोलन कर दिखाये तेवर

देशव्यापी हड़ताल से जनपद में करोड़ों का कारोबार प्रभावित



जौनपुर। सरकार द्वारा विभिन्न मांगों के न मानने से नाराज बैंक कर्मचारी बुधवार को देशव्यापी हड़ताल पर रहे। जिससे करोड़ों रुपयों का व्यवसाय प्रभावित हुआ। बैंक का कामकाज ठप होने से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। वहीं एटीएम पर भी पैसा निकालने वालों की खासी भीड़ देखी गयी। बैंकिंग सेवाएं ठप होने से ग्राहकों, विशेषकर व्यापारियों को दिक्कतें उठानी पड़ी। बैंक कर्मचारी व अधिकारियों का दसवां वेतन समझौता एक नवंबर 2013 से लंबित है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीें किया गया तो वे दो दिसम्बर से पांच दिसंबर तक फिर से रीजनवाइज हड़ताल करेंगे।
त्वरित व बेहतर वेतन पुनरीक्षण समझौते की मांग को लेकर मंगलवार को विभिन्न बैंक कर्मचारी संगठनों के तत्वावधान में जोरदार प्रदर्शन कर आज के आन्दोलन का ऐलान किया। बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से जनपद के सभी बैंकों में ताले लटकते नजर आये। स्टाफकर्मियों द्वारा यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय एवं भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा पर धरनासभा का आयोजन हुआ जहां मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गयी। सभा को सम्बोधित करते हुये यूनाइटेड फोरम के संयोजक कामरेड आरपी सिंह ने बताया कि वेतन संशोधन की मांग का तर्कसंगत एवं शांतिपूर्ण समाधान हेतु संगठन का प्रयास भारतीय बैंक संघ की हठधर्मिता के चलते विफल हो गया। इसी के फलस्वरूप हड़ताल पर जाना अपरिहार्य हो गया। उन्होंने भारतीय बैंक संघ से मांग किया कि बैंकिंग उद्योग के हित में कर्मचारियों की मांग के न्यायोचित समाधान हेतु आगे आये। प्रदर्शन के दौरान कामरेड शम्भूनाथ जायसवाल, अशोक शुक्ला, संतोष कुमार, श्रीदेव मौर्य, वीपी श्रीवास्तव, जीके प्रजापति, आशुतोष श्रीवास्तव, त्रिभुवन चन्द्र राजभर, अंकित सिंह, विवेक शर्मा, आशीष, अमरेश कुमार सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा





जन जागरूकता मैराथन दौड़ 16 नवम्बर को



 जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में आज अपरान्ह परिवहन आयुक्त लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में इस वर्ष प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में मृत/घायल व्यक्तियों की स्मृति में 15 व 16 नवम्बर को जन जागरूकता ,मैराथन दौड़, श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 15 नवम्बर को जिले के सभी विद्यालयों/महाविद्ययों में प्रधानाचार्य/प्राचार्य प्रार्थना के समय बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी के साथ ही शपथ भी दिलायेगे।सायं ब्यापारीगण अपने प्रतिष्ठानों पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देगे। 16 नवम्बर को बी0आर0पी0इं0 कालेज मैदान से प्रातः 8 बजे सड़क दुर्घटना में बचाव संबंधी जागरूकता मैराथन रैली निकाली जायेगी जो शिया इं0का0 में समाप्त होगी।सायं 4ः30 बजे कोतवाली, चहारसू, ओलन्दगंज चैराहों पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी जायेगी।
        सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन वी0के0सिंह ने बताया कि सभी लोग यातायात संबंधी समस्त नियमों का पालन करे, बिना 18 वर्ष की आयु पूर्ण किए तथा बिना वैद्य ड्रइविंग लाइसेन्स प्राप्त किये कोई वाहन नही चलाये।  बिना हेलमेट के मोटर साइकिल स्कूटर नही चलाये।  वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्यरूप से प्रयोग करे तथा अन्य को भी प्रयोग करने के लिए प्रेरित करे। खतरनाक ढंग से वाहन का संचालन नही करे। व्यस्क होने के पश्चात वाहन चलाते समय पैदल एवं साइकिल यात्रियों का सम्मान करे। नशे की स्थिति में कभी भी वाहन का संचालन नही करे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नही करे। वाहनों का स्टंट आदि नही करे। तेज गति से वाहन नही चलाये।
        पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि 15 नवम्बर से पुलिस यातायात सप्ताह भी मनाया जायेगा। अपर पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह यादव एवं यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया कि ब्यापारी वर्ग,स्वयंसेवी संस्थाओं, एन0सी0सी0, स्काउट आदि केसहयोग से कार्यक्रम को सफल बनायें। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारीलाल कोली, बी0एस0ए0 परमहंस सिंह यादव, परिवहन विभाग से राकेश कुमार श्रीवास्तव,लायन्स क्लब के अध्यक्ष मो0 मुस्तफा, जेसीज क्लब के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, प्रधनाचार्य बी0आर0पी0इंका0 सुबास सिंह , नगरपा0ई0का0 उदयराज सिंह, जनक कुमारी के प्रधानाचार्य डा0 जंगबहादुर सिंह,ब्यापारी संगठन के अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता, श्रवण कुमार जायसवाल, 98 यू.पी.एन0सी0सी0 बटालियन के नाायब सूबेदार कृपा सोरी, ट्रांस्पोर्ट एजेन्सी बबलू दूबे सहित अन्य विद्यालयों  एवं संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे। आभार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सूरजराम पाल ने व्यक्त किया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

निर्मल होगी गोमती मइया स्वच्छ होंगे घाट


 जौनपुर।जिलाधिकारी सुहास एलवाई पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के साथ शासन के निर्देशानुसार गोमती नदी को स्वच्छ एवं घाटों को सुन्दर बनाने के लिए अधिशासी अभियंता सिचाई एस0के0सिंह, सहायक अभियंता लो.नि.वि. राजेश वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका संजय शुक्ला, अधि0अभिं0 जलनिगम एम0आई0अंसारी, को शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि शासन से अश्वासन मिला है कि शीघ्र ही बजट प्राप्त हो जायेगा।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

Tuesday, 11 November 2014

आठ दिसंबर को होगा नगर निकायों का उप चुनाव


 जौनपुर। शाहगंज नगर पालिका और खेतासराय नगर पंचायत में रिक्त हुए दस सदस्यों के पदों के लिए उप चुनाव होगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंगाराम गुप्ता ने बताया कि शाहगंज नगर पालिका में चार सदस्यों का पद रिक्त था। इसके अलावा नगर पंचायत खेतासराय में छह सदस्यों का पद रिक्त था। इन पदों के उप चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग अधिसूचना जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों स्थानों के लिए 18 नवंबर को नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 19 को नामांकन पत्रों की जांच, 21 को पर्चा वापसी तथा 22 को चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा। इसके बाद आठ दिसंबर को दोनों नगर निकायों में चुनाव कराया जाएगा। इनके परिणाम 10 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित भी कर दिए गए हैं।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा टीडी कालेज का नामांकन


 जौनपुर।  टीडी कालेज के छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन बुधवार को किया जाएगा। इसके लिए 39 छात्रों ने पर्चा खरीदा। कालेज प्रशासन ने मंगलवार को ही चाक-चौबंद व्यवस्था कर ली। इसको लेकर जमकर अभ्यास भी किया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर व बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
नामांकन का समय सुबह 11 बजे से दो बजे तक रहेगा। इसमें किसी प्रकार के वाहन जुलूस पर प्रतिबंधित रहेगा। तैयारियों को लेकर कालेज प्राचार्य डा.यूपी सिंह, डा.समर बहादुर सिंह, डा.दिनेश प्रकाश सिंह, डा.राजीव प्रकाश सिंह, डा.रजनीश सिंह आदि ने बैठक कर जायजा लिया।
इन पदों पर बिके पर्चे
अध्यक्ष पर पांच, उपाध्यक्ष पर पांच, महामंत्री पर नौ, पुस्तकालय मंत्री पर सात पर्चे बिके। इसी तरह संकाय प्रतिनिधि पद पर कृषि में दो, कला में दो, विज्ञान में चार, वाणिज्य में चार, शिक्षक-शिक्षा में एक फार्म बिका। विधि संकाय पद पर किसी ने पर्चा नहीं खरीदा।
उत्तरी गेट से होगा प्रवेश
टीडी कालेज में छात्रसंघ नामांकन के लिए प्रत्याशी उत्तरी गेट से अपने दो प्रस्तावकों के साथ नामांकन करने पहुंचेंगे। दक्षिणी गेट से सिर्फ कालेज के शिक्षक व स्टाफ ही प्रवेश कर पाएंगे। जुलूस को कालेज से 300 मीटर दूर बीआरपी कालेज के पास रोक दिया जाएगा। इसके लिए वहां बीआरपी कालेज के पास बैरिकेडिंग की जाएगी। दूसरी तरफ अनुपम के पास बैरिकेडिंग लगाई जाएगी।
प्रत्याशी का पद व नामांकन कक्ष
-अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कक्ष संख्या 23 में नामांकन करेंगे।
-महामंत्री व पुस्तकालय मंत्री के प्रत्याशी कक्ष संख्या 22 में नामांकन करेंगे।
-संकाय प्रतिनिधि के प्रत्याशी कक्ष संख्या 21 में नामांकन करेंगे।
प्रत्याशी इन प्रपत्रों के साथ पहुंचे कालेज
-अपनी एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो।
-नामांकन शुल्क 100 रुपये।
-जमानत राशि 500 रुपये।
-साथ में दो प्रस्तावक।
-प्रत्याशियों व प्रस्तावकों को अपनी फीस रसीद व परिचय पत्र लाना आवश्यक है।
-प्रत्याशियों को साथ में आचार संहिता पर आधारित नोटरी हलफनामा।
-मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत मानसिक स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र।
भारी पुलिस फोर्स की हुई तैनाती
टीडी कालेज के रक्तरंजित इतिहास को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने काफी बंदोबस्त कर रखा है। इसके तहत एसपी सिटी, तीन सीओ, छह थानाध्यक्ष, 100 सिपाही की ड्यूटी तय कर दी गई है।
कालेज प्रशासन कराएगा रिकार्डिग
चुनाव अधिकारी मेजर पीपी सिंह, डा.सत्य प्रकाश सिंह, डा.विनय कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। नामांकन के बाद जिन प्रत्याशियों की प्रिंटिंग से छपा पोस्टर व बैनर दिखाई पड़ा उनका नामांकन रद कर दिया जाएगा।
चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था
टीडी कालेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसको लेकर पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। पूरी व्यवस्था चौक-चौबंद रहेगी। अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

निर्वाचन की तैयारी पूरी
टीडी कालेज छात्रसंघ चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट को लगा दिया गया है। हर गतिविधि पर प्रशासन सतर्क है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

समस्याओं को लेकर जद यू का प्रदर्शन


 जौनपुर। विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में जनता दल यूनाइटेड ने धरना-प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रामदुलार यादव ने कहा कि किसान व आम जन की समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार जिम्मेदार है।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी के कारण ही किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। प्रदेश सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश को सूखा व बाढ़ग्रस्त घोषित किया जाए। वरिष्ठ नेता रामआसरे यादव ने कहा कि हाइटेक शहरों की भांति गांवों का भी विकास किया जाए। गांवों में शिक्षा, चिकित्सा व नौजवानों को रोजगार मुहैया कराया जाए।
जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ तारा देवी ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। गरीबों की एफआइआर तक नहीं लिखी जा रही है।
धरने को एडवोकेट हीरालाल सोनिया, इंदर यादव, अमर बहादुर यादव, घनश्याम यादव, रामधनी यादव, धर्मराज पटेल, जय प्रकाश गौड़ आदि ने संबोधित किया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस



जौनपुर।माध्यमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को मशाल जुलूस निकालकर अपनी ताकत का एहसास कराया।

चेतावनी दी कि यदि सरकार नहीं चेती तो 19 नवंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
कलेक्ट्रेट में सभा को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय मंत्री रमेश सिंह ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों के अद्यतन विनियमितीकरण व वित्तविहीन शिक्षक, कर्मचारियों के मानदेय देने पर सरकार द्वारा आश्वासन देने के बावजूद पूरा न करके वादाखिलाफी कर रही है। प्रदेशभर के शिक्षकों में जबरदस्त आक्रोश है। चेतावनी दिया कि सरकार समय रहते नहीं चेती तो परिणाम घातक होंगे।
जिलामंत्री डा.प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन विगत छह साल से 14 सूत्री मांगों को लेकर संघर्षरत है। लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
इससे पूर्व जिलाध्यक्ष डा.राकेश सिंह के नेतृत्व में सरस्वती बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से निकला मशाल जुलूस जेसीज चौराहा, रोडवेज होते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। जुलूस में शोभनाथ यादव, हृदय नारायण उपाध्याय, नरसिंह बहादुर सिंह, हरिश्चंद्र यादव, दिलीप सिंह, सुनील सिंह, सुधाकर सिंह, गजाधर राय, सतीश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, डा.उदय सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

फर्जी चेक भुगतान की उघड़ रही हैं परतें

 

जौनपुुर। जालसाज ने एक नहीं बल्कि दो फर्जी चेकों के जरिए पंजाब नेशनल बैंक को 33.70 लाख रुपये का चूना लगाया था। दूसरे फर्जी चेक का मामला संज्ञान में आने के बावजूद बैंक प्रबंधन सार्वजनिक करने से कन्नी काटता रहा। जालसाजी के दूसरे मामले की एफआईआर लाइन बाजार थाने में दर्ज कराई गई है। दोनों फर्जी चेकों का क्लीयरेंस पंजाब नेेशनल बैंक की कसेरी बाजार स्थित मुख्य शाखा से एक ही दिन में किया
जालसाज का एक अन्य खाता एक्सिस बैंक की मियांपुर (सिविल लाइन रोड) शाखा में भी अखिलेश के नाम से ही खाता है। इस खाते में उसने आवास विकास परिषद लखनऊ द्वारा 17 लाख रुपये के भुगतान का पंजाब नेशनल बैंक का चेक जमा किया गया था। एक्सिस बैंक से भी यह चेक गत 30 अक्टूबर को ही क्लीयरेंस के लिए पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा को भेजा गया था। उसी दिन चेक का क्लीयरेंस कर दिया गया। आवास विकास परिषद लखनऊ के पंजाब नेशनल बैंक की इंदिरा नगर शाखा से उसी दिन यह भारी भरकम रकम अखिलेश के एक्सिस बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। खाते से एक मुश्त इतनी बड़ी रकम निकलने पर आवास विकास परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई क्यों कि किसी अखिलेश नामक व्यक्ति को ऐसा कोई चेक काटा ही नहीं गया था। आवास विकास परिषद के जिम्मेदार अधिकारी ने इसकी लिखित शिकायत पंजाब नेशनल बैंक की इंदिरा नगर शाखा में की। बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों के भी होश फाख्ता हो गए। गत पांच नवंबर को ईमेल से पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक हरि शंकर दत्ता को इसकी जानकारी दी गई। हरि शंकर दत्ता ने पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धोखाधड़ी के इस दूसरे मामले की एफआईआर लाइन बाजार थाना पुुलिस ने दर्ज कर ली। मालूम हो कि उक्त अखिलेश नामक व्यक्ति के ही आईडीबीआई सिविल लाइन शाखा में पंजाब नेशनल बैंक की ही एक चेक जमा की गई थी। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग बाराबंकी द्वारा काटा गया यह चेक 16 लाख 70 हजार 582 रुपये का था। यह चेक भी पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में 30 अक्टूबर को ही क्लीयरेंस के लिए आई थी। विभाग के पंजाब नेशनल बैंक बाराबंकी खाते से रकम ट्रांसफर हो जाने के बाद मामला संज्ञान में आया था। इस जालसाजी की एफआईआर शहर कोतवाली में शाखा प्रबंधक हरि शंकर दत्ता की ही तहरीर पर शनिवार को दर्ज की गई थी। दोनों थानों की पुलिस विवेचना में जुटी हुई है। इस जालसाजी में बैंक कर्मियों की भी मिलीभगत होने का अंदेशा जताया जा रहा है। दोनों फरजी चेकों का मामला एक साथ संज्ञान में आने के बावजूद शाखा प्रबंधक ने रविवार को बातचीत के दौरान सिर्फ ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के ही फर्जी चेक के मामले की जानकारी दी थी। दूसरे धोखाधड़ी के मामले का जिक्र तक नहीं किया था। सोमवार को इस बारे में पूछने पर हरि शंकर दत्ता ने कहा कि अब तक की छानबीन में किसी बैंक कर्मी की संलिप्तता का तनिक भी संदेह नहीं है। जिन चेकों को छानबीन में फर्जी पाया गया है वह देखने में कतई जाली नहीं लगते। यही वजह है कि काफी सतर्कता बरतने के बाद भी बैंक कर्मी उनके जाली होने को पकड़ नहीं सके।  
गया था।

शिकायत मिलने पर होगी काररवाई


जौनपुर। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि माह नवम्बर में अतिरिक्त बीपीएल चावल 2452.065 एमट. का उठान माह अगस्त में हुआ है। जो एपीएल कार्डधारकों में से 163471 गरीबतम एपीएल तदर्थ परिवारों हेतु माह नवम्बर में 5 तारीख से पर्यवेक्षणीय अधिकारी की उपस्थिति में समस्त संबंधित कोटेदारों द्वारा गरीबतम एपीएल परिवारों में पूर्व सूची (ब्लाक स्तर पर एवं नगर पंचायत-नगर पालिका परिषद पर तैयार की गयी सूची) के अनुसार प्रति कार्ड 15 किग्रा. तदर्थ चावल बीपीएल दर पर वितरण प्रारम्भ होगा। समस्त संबंधित कोटेदारों के पास पूर्व से ही ब्लाक स्तर पर एवं नगर पंचायत-नगर पालिका परिषद से सूची प्राप्त है। जिसके आधार पर तदर्थ एपीएल परिवारों में 15 किग्रा. की दर से बीपीएल दर पर वितरण किया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त सभी संबंधित उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि यदि वितरण में किसी प्रकार की शिकायते पायी जायेगी तो संबंधित विक्रेता के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसलिए जनपद के समस्त कोटेदारों को निर्देशित किया जाता है कि वे गरीबतम एपीएल तदर्थ परिवारों में नियमानुसार वितरण करना सुनिश्चित करेगे।

Monday, 10 November 2014

विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में रिकार्ड जीत पर सपाइयों ने जतायी खुशी

 जौनपुर। समाजवादी छात्रसभा के नेता अतुल सिंह के नेतृत्व में नगर के टीडीपीजी कालेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर सोमवार को छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनायी। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में छात्रसभा ने 2 सीटें क्रमशः अध्यक्ष संदीप सिंह व पुस्तकालय मंत्री सूरज कुमार ने जीत दर्ज कराकर 14 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। इसी क्रम में युवा नेता पवन यादव ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किये गये अच्छे कार्यों का यह प्रतिफल है। इस अवसर पर ललित यादव, मनीष यादव, संतोष यादव, अमित यादव, अंकित यादव, सुजीत यादव, सूरज दूबे, अर्णव श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, सूरज सरकार, एजाज अख्तर, मुस्तकीन खान, अभिनव गुप्ता, अजय यादव, कपिल उपाध्याय उपस्थित रहे।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

जेसीआई के तीन दिवसीय मण्डल

अधिवेशन का हुआ समापन

 जौनपुर। जेसीआई के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय मण्डल अधिवेशन स्वर्णिम अनन्त का समापन हो गया जो मण्डल अध्यक्ष जेसी संतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम में 3 दिनों तक चली प्रतियोगिता के लिये पुरस्कार वितरित किया गया तथा वर्षपर्यन्त मण्डल सदन के सदस्यों के प्रति आभार व सम्मान प्रतीक दिये गये। साथ ही वर्ष भर मण्डल 3 के सुचारू रूप से कार्यों में प्रतिभाग करने हेतु विभिन्न अध्यायों के सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रभावशाली वक्तव्य कला में जेसी मंजूषा जायसवाल रांची प्रथम व ऋचा गुप्ता जौनपुर द्वितीय रहीं तथा जेसीरेट में संगीता सेठ जौनपुर प्रथम व प्रीति गुप्ता जौनपुर द्वितीय रहीं। फोटो डिस्प्ले में रांची प्रथम व जौनपुर द्वितीय रहा व बैनर कम्पटीशन में शाहजहांपुर प्रथम व रांची द्वितीय रहा। अध्याय अध्यक्ष जेसी शशांक सिंह ‘रानू‘ ने विशेष सहयोग हेतु राममोहन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, रूपेश जायसवाल, संजीव पोद्दार, एके पप्पू, संजीव अग्रवाल व अरूण अग्रवाल को सम्मानित किया। साथ ही चुनाव अधिकारी रश्मि जैन को विशेष सम्मान देते हुये कहा कि जेसीआई जौनपुर के स्वर्णिम वर्ष को अतिस्वर्णिम बनाने में मण्डल अधिवेशन का विशेष स्थान है। अन्त में चुनाव अधिकारी ने मण्डल उपाध्यक्ष के लिये नितिक कौशिक पिलीभीत, दीपक जायसवाल शाहगंज, राखी जैन रांची उड़ान व जेड पी के लिये राधेरमण जायसवाल को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, मोती लाल यादव, डा. संजय पाण्डेय, रत्नेश सिंह, नीरज उपाध्याय, विनय बरौतिया, मनोज मिश्रा, विनोद अग्रहरि, मनोज मिश्रा, निखिलेश सिंह, प्रदीप सेठ, अविनाश गोयल, नीरज श्रीवास्तव, राकेश जायसवाल, संतोष अग्रहरि, अतुल गुप्ता, अजय गुप्ता, डा. विकास रस्तोगी, ऋचा गुप्ता, संगीता सेठ, मेघना रस्तोगी, नीतु गुप्ता, अलका उपाध्याय, प्रीति गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

लायंस क्लब ने मनाया नेशनल एजूकेशन डे 


   जौनपुर। लायंस क्लब द्वारा सोमवार को नेशनल एजूकेशन डे शिक्षा दिवस मनाया गया जहां आये अतिथियांे का स्वागत करते हुये संस्थाध्यक्ष सै. मो. मुस्तफा ने बताया कि देश में प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन 11 नवम्बर को शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. पीसी विश्वकर्मा पूर्व डीन विधि संकाय पूविवि ने कहा कि औपचारिक रूप से जो ज्ञान प्राप्त किया जाता है, उसे शिक्षा कहते हैं तथा अनौपचारिक व्यवहारिक रूप से ज्ञान प्राप्त करना साक्षरता होता है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च स्तरीय शिक्षा की व्यवस्था में शिक्षकों की बहुत कमी है। अन्त में सेंट जेफर्स स्कूल के प्रबंधक डा. अमलदार नजर ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि अंधेरा दूर करने के लिये जिस प्रकार मोमबत्ती का प्रकाश जलाया जाता है, उसी प्रकार बच्चों के जीवन में उजाला लाने के लिये शिक्षा जरूरी है। इस मौके पर पिछले वर्ष सर्वश्रेष्ठ स्थान पाये वाले नौशीन, इरफान, सुमेश यादव, अभिषेक मौर्य, जारा फात्मा, श्वेता यादव, सना मरियम, शिवांगी मौर्य, नीरज विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अशोक मौर्य ने किया। इस अवसर पर मनोज चतुर्वेदी, अरूण त्रिपाठी, डा. एमएम वर्मा, विक्रम गुप्ता, राधेरमण जायसवाल, डा. सौरभ उपाध्याय, सोमेश्वर केसरवानी, रवि श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



 
जौनपुर समाचार  
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

जनपदवासियों से की अपील, पुलिस अधीक्षक

जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक बबलू कुमार ने जनपद के सभी नागरिकों से कहा कि इस माह नवम्बर को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। जनपदवासियों से अपील है कि अपने मोटरसाइकिल, कार, जीप (दो/चार पहिया) चलाते समय अपने साथ वाहनों का रजिस्ट्रेशन पेपर/इंश्योरेंस पेपर, ड्राइविंग लाइसंेस, प्रदूषण पेपर के अभिलेखों को लेकर चलें। दो पहिया वाहनों के चालक हेलमेट पहनकर व 4 पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट बांधकर चलंे। वाहनों पर आगे व पीछे रजिस्ट्रेशन नम्बर स्पष्ट व साफ अक्षरों में लिखा होना चाहिये। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल पर 3 सवारी बैठकर न चलें। बगैर हेलमेट बिना सीट बेल्ट एवं शराब के नशे में वाहन न चलायंे। वाहन चलाते समय बिना कागजात के सड़क पर चलने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी। श्री कुमार ने लोगांे से कहा कि आप यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो आपका जीवन सुरक्षित रहेगा। आशा करता हूं कि आप सभी लोगों के सहयोग से यातायात माह सफल होगा। उपरोक्त नियम के सम्बन्ध में आगामी 15 नवम्बर से नियम का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व सघन अभियान चलाकर कार्यवाही होगी।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

एएसपी को भारी पड़ा धौंस देना


जौनपुर। सीओ मड़ियाहूं कार्यालय में एससी एसटी एक्ट में एक आरोपी की सिफारिश करने के नाम पर धौंस जमाना एएसपी बिजनौर को महंगा पड़ गया। पेशकार को अपशब्दों से नवाजा तो उनकी जमकर फजीहत हुई और उन्हें पेशकार से माफी तक मांगनी पड़ी।
सीओ कार्यालय के सामने रविवार को नीली बत्ती लगी बोलेरो गाड़ी से सिविल ड्रेस में एक व्यक्ति उतरा। उसके साथ एके-47 लिए आरक्षी तथा रिवाल्वर धारी ड्राइवर भी था। उसने खुद को एएसपी बिजनौर बताया। इसके बाद सुरेरी थाने के एक मामले में एक आरोपित का नाम निकालने का दबाव बनाना शुरू किया। पेशकार योगेंद्र सिंह ने उच्चाधिकारी से बात करने को कहा। इतना सुनते ही साहब भड़क गए और अपशब्दों की झड़ी लगा दी। शोर-शराबा सुन तहसील परिसर में भीड़ जुट गई।
सीओ कार्यालय के कर्मियों सहित आस-पास के लोग विरोध में बोलने लगे। खुद को घिरता देख अधिकारी महोदय चलता बने। एएसपी ओपी पांडेय ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

झारखंड में 400 किलो विस्फोटक,

1700 डेटोनेटर बरामद

रांची। झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान में आज सुरक्षा बलों ने 400 किलोग्राम विस्फोटक और 1700 डेटोनेटर बरामद किए । राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। यह अभियान सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो बल ने झारखंड के 'जगुआरÓ पुलिस ईकाई के साथ मिलकर आज तड़के लातेहार जिले के बोकाखार-रानीडाह इलाके में किया।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बरामद की गई सामग्री में 1745 डेटोनेटर, 50.50 किलोग्राम के तीन गैस सिलिंडर आधारित विस्फोटक उपकरण, पांच किलोग्राम का एक बम, 400 किलोग्राम यूरिया मिश्रित पेट्रोल, 10 किलोग्राम गन पाउडर, करीब एक किलोग्राम नाइट्रोजन सल्फाइड, काटने वाली दो मशीन, दो ड्रील मशीन, 400 सिरिंज, टूल बाक्स, इलेक्ट्रानिक उपकरण और आईईडी तैयार करने में उपयोग के लिए 200 प्रेशर कूकर शामिल हैं। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, ' ऐसा संदेह है कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल नक्सली राज्य में आसन्न चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों और चुनाव दल को निशाना बनाने के लिए कर सकते थे।Ó अधिकारी ने कहा कि संयुक्त बलों ने नक्सलियों के ठिकाने के पास तलाशी अभियान शुरू किया। झारखंड में 25 नवंबर से पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

चंदे में पारदर्शिता नहीं आ रही रास


नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा चुनावी चंदे में पारदर्शिता के मद्देनजर राजनीतिक दलों के लिए जो दिशानिर्देश जारी किए थे, उसके विरोध में राजनीतिक दल लामबंद होते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस, राजद, जदयू व वामदल जैसे ज्यादातर राजनीतिक दलों ने कानूनी तौर पर राजनीतिक अधिकारों में हस्तक्षेप और अस्पष्ट करार देते हुए इन दिशानिर्देशों को वापस लेने की मांग उठाई है। देश में राजनीतिक दलों को चुनावी चंदा देने के मामले में मुख्य सूचना आयोग ने भी पिछले सालों में राष्ट्रीय दलों को चंदे की पारदर्शिता बनाये रखने के लिए उसे सार्वजनिक करने के आदेश दिये थे। इसके बाद से ही चुनावी चंदे को लेकर चुनाव आयोग भी दिशानिर्देश तैयार करने में जुट गया था। इसी कवायद में केंद्रीय चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही 1 अक्टूबर को सभी राजनीतिक दलों को 'पार्टी फंड एवं चुनाव खर्च में पारदर्शिता और उत्तरदायित्वÓ नामक दिशानिर्देश लागू किए। इन दिशानिर्देशों में 20 हजार रुपए से ज्यादा का चंदा नकद रूप से लेने पर रोक लगाने की भी हिदायत थी, लेकिन इससे ज्यादा चैक के जरिए कोई राजनीतिक दल चंदा ले सकता है।

जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

शशांक को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कार

  जौनपुर। सामाजिक संस्था जेसीआई के मंडल महाधिवेशन में पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष शशांक सिंह रानू को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह ने दिया। शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन नगर के एक होटल में किया गया था।
मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह और प्रीति सिंह के नेतृत्व में नगर के ओलंदगंज से गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई। बारात में हाथी और घोड़े भी शामिल थे। नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन एवं ग्वालियर से आईं जेसीज की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रश्मि जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इस साल राष्ट्रीय अधिवेशन ग्वालियर में होगा। इस मौके पर ऋचा गुप्ता को मंडल की सर्वश्रेष्ठ महिला विशाल गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ आउटर स्टैंडिंग जेसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर राकेश कुमार श्रीवास्तव, सलमान ग्रुप एवं भजन गायक पंकज सिन्हा और उनकी टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अरुण अग्रवाल, मीनाक्षी, किरन श्रीवास्तव, मनोज टंडन, राममोहन गुप्ता, सरिता मिंगलानी, डा. संजय पांडेय, उमेश श्रीवास्तव समेत संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

व्यक्ति को इंसान बनाने के लिए शिक्षा जरूरी:

पीसी विश्वकर्मा

 


नेशनल एजूकेशन डे शिक्षा दिवस मनाया गया

जौनपुर। लायन्स क्लब द्वारा नेशनल एजूकेशन डे शिक्षा दिवस मनाया गया। स्थान सेंट जेफर्स स्कूल में शिक्षा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम संस्थाध्यक्ष सै. मो. मुस्तफा ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि देश में प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन 11 नवंबर को शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था।
 पूर्व अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि राष्टï्रपिता महात्मा गांधी जी मौलाना आजाद को इल्म का बादशाह कहा करते थे। कार्यक्रम के मुख्य  अतिथि डा. पीसी विश्वकर्मा विधि संकाय  पूर्वांचल विश्व विद्यालय रहे। डा. पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि औपचारिक रूप से जो ज्ञान प्राप्त किया जाता है उसे शिक्षा कहते है तथा अनौपचारिक व्यवहारिक रूप से ज्ञान प्राप्त करना साक्षरता होता है। अंत में स्कूल प्रबंधक डा. अलमदार ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंधेरा दूर करने के लिये जिस प्रकार मोमबत्ती का प्रकाश जलाया जाता है उसी प्रकार बच्चों के जीवन में उजाला लाने के लिए शिक्षा जरूरी है।
इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठï स्थान पर रहने वाले नौशीन, इरफान, सुमेश यादव, अभिषेक मौर्य,  जारा फात्मा,   श्वेता यादव, शिवांगी मौर्या, नीरज विश्वकर्मा को पुरस्कर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरूण त्रिपाठी,  डा. एमएम वर्मा,  विक्रम गुप्ता,  राधेरमण जायसवाल, डा. सौरभ उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।


जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

टांट के पर्दे पर रेशम का पैबंद लगाने की कोशिशें

चौराहों की तस्वीर बदलने के लिए खर्च किए जा रहे1.58 करोड़ रुपये



 जौनपुर। कहावत है कि रेशम के पर्दे में टांट का पेबंद जब भी हमे किसी की हैसियत को कम कर दिखाना
राजमार्ग के चौड़ीकरण के साथ ही चौराहों के सुंदरीकरण का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर स्थित लाइन बाजार तिराहा से लेकर नईगंज तक हाइवे के चौड़ीकरण का कार्य जोरों पर चल रहा है। वहीं नगर के प्रमुख चौराहों का कायाकल्प करने के लिए सामाजिक संस्थाओं को आगे कर आकर्षक मॉडल तैयार कराए जा रहे हैं। दूसरी ओर प्रशासन ने लाइन बाजार तिराहे के चौड़ीकरण/सुंदरीकरण कराने के लिए 50 मीटर दूरी तक सड़क बनाने का निर्णय लिया है जिसके लिए 14.37 लाख रुपये खर्च करने की भी योजना तैयार की है। इसके बाद डाक बंगले के सामने चौराहे का चौड़ीकरण/सुंदरीकरण के लिए 14.21 लाख रुपये, वाजिदपुर तिराहा के चौड़ीकरण/सुंदरीकरण 25.87 लाख रुपये, पालीटेक्निक चौराहा चौड़ीकरण/सुंदरीकरण के लिए 32.89 लाख रुपये खर्च करने की योजना तैयार की है।
इतनी महत्वाकांक्षी योजना के ऊपर मेरी उलट कर प्रयोग की गयी कहावत एकदम फिट बैठती है। नगर के जिन-जिन चौराहों के निर्माण सौन्दर्यीकरण के लिए यह महत्वाकंाक्षी योजनाएं लायी  गयी है उनसे जुड़ी सड़कों की दयनीय हालत की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वैसे तो नगर या यूं कहें कि जनपद की सड़के बेहतद खस्ताहाल हैं वाहन और वाहन चालक दोनों इन खस्ताहाल सड़कों पर चलने में हाफने लगते है। सड़क के किनारे रहने वाले निवासी और दुकानदार धूंल से पैदा होने वाली श्वास संबंधी बीमारियों की गिरफ्तार में आ जाते हैं लेकिन प्रशासन और संंबंधित विभाग सन्नाटा खीचें हुए है लेकिन जिन चौराहों की सौन्दर्यीकरण की योजना चल रही है उनसे जुड़ी सड़कें अत्यन्त दयनीय स्थिति में है। पालिटेक् िनक चौराहे से नईगंज और वाजिदपुर तिराहे दोनों तरफ सड़कों पर कहीं कहीं एक एक फिट तक के गहरे गड्ïढ़े है।
जिनमें वाहन प्राय: फंसकर   क्षतिग्रस्त हो जाती है। दुर्घटनाएं तो रोज का काम है। यह हफ्ते पन्द्रह दिन का मामला नहीं है। एक लम्बे समय से वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित इन चौराहों के नजदीक की सड़कें ऐसी ही बनी हुयी है। लिहाजा यह कहना अतिश्योक्ति नहीं है कि प्रशासन टांट के पर्दे पर रेशम का पैबंद लगाने की कोशिश कर रहा है।
होता है तब हम इस कहावत का प्रयोग करते हैं लेकिन आज मेरी इच्छा हो रही है कि इस कहावत को उलट कर प्रयोग करें यानि टांट के पर्दें में रेशम का पेबंद। जी हां नगर के प्रमुख चौराहे चमकने जा रहे हैं। सामाजिक संस्थाओं की अगुवाई में चौराहों को नया लुक दिए जाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके अलावा तस्वीर बदलने के लिए जिला प्रशासन ने 1.85 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है।



जौनपुर समाचार 

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

Sunday, 9 November 2014

बढ़ी दवाओं की कीमतों ने दिया झटका


हृदय रोग, हाई ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, कैंसर, रैबीज की दवाएं हुईं महंगी

जौनपुर। दिल के रोगी, कैंसर, टीबी, अस्थमा के मरीजों के लिए बढ़ती महंगाई भारी पड़ रही है। इलाज पर पहले से ही हजारों रुपये खर्च कर चुके लोगों को दवा की कीमतें बढऩे से झटका लगा है। हृदय रोग, हाई बीपी, टीबी, अस्थमा ब्रोंकाइटिस, दिमागी बुखार की दवाएं डेढ़ गुना तक महंगी हो गई हैं। मसलन, दिल के रोगियों के लिए जो दवाएं महीने में तीन हजार रुपये तक पड़ जाती थीं, इन दिनों उतनी ही गोलियां या इंजेक्शन खरीदने में 4700 से 5000 रुपये खर्च करने पड़ रह हैं। 20 से 25 हजार रुपये मासिक आमदनी वाले तमाम परिवारों के हालत ये हैं कि जरूरी दवाओं में भी कटौती करने लगे हैं। कुछ डॉक्टरों ने बताया कि उनके पास ऐसे कई बुजुर्ग मरीज आते हैं, जिन्हें हाई बीपी, डायबिटीज या अस्थमा की शिकायत है। दिन में चार दफे गोलियां लेनी थीं, कीमतें बढऩे के बाद दिन दो बार गोलियां लेने लगे और उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई।

जरूरी दवाओं के दाम आसमान पर

हॉर्ट और हाई ब्लडप्रेशर की कुछ जरूरी दवाओं की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। ये ऐसी दवाएं हैं, जिनको न लेने पर मरीज को परेशानी हो सकती है। मसलन, 'अटोरवा स्टेटिनÓ जो दो महीने पहले तक 50 रुपये में मिल जा रही थी अब 62 रुपये में मिल रही है। इसी तरह 'कार्डेस-5Ó जो पहले 107 रुपये में मिल जाती थी, अब 124 रुपये में हो गई। इंजेक्शन 'एनेक्सा पेरिनÓ जून तक 250 में मिल जाता था अब 500 में मिल रहा है। ये ऐसी दवाएं हैं जो गंभीर मरीजों के लिए जरूरी हैं। मरीज तीन-चार दिन गैप कर दे तो जान का खतरा हो सकता है। जीवन रक्षक दवाओं में बढ़ोतरी मरीजों के परिवार की कमर तोड़ रही है।

साधारण दवाएं भी सस्ती नहीं

सामान्य बीमारियों में ली जाने वाली दवाओं की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। खांसी, बुखार, पेट दर्द, माइग्रेन जैसी बीमारियों की दवाएं भी महंगी हो गई हैं। दवाएं खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। साधारण दवाओं की कीमतें भी 15 से 30 फीसदी तक बढ़ी हैं। कई परिवार ऐसे हैं जिनकी कमाई की 20 फीसदी से ज्यादा रकम दवाओं पर खर्च हो रही है। उनके लिए अब दवाएं खरीदना मुश्किल हो गया है। खांसी की साधारण दवा 'कोडिस्टारÓ 50 रुपये में मिल जाती थी, अब 68 रुपये में बिक रही है। 'कोरेक्सÓ 60 में थी, अब 82 रुपये में मिल रही है। बुखार की साधारण गोली 'क्रोसीनÓ के दाम एक रुपये तो 'सूमोÓ के दाम दो रुपये प्रति गोली तक बढ़ गए हैं।

खांसी, जुकाम, पेट दर्द, सिर दर्द की दवाओं की कीमतों में भी इजाफा

बड़ी संख्या में ऐसी जरूरी दवाएं हैं जो ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (डीपीसीओ) के अंतर्गत नहीं आतीं। इसके कारण दवा कंपनियां उनकी मनमानी कीमत तय कर रही हैं। एनपीपीए से गैर जरूरी दवाओं की कीमत तय करने का अधिकार छिन जाने से दवा कंपनियां मनमानी पर उतारू हैं। कीमत पर नियंत्रण जरूरी है ताकि मरीजों को इलाज कराने में सहूलियत हो।


जौनपुर समाचार 

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

 सेना का गश्ती दल बर्फ में दबा, तीन की मौत

पड़ोसी पाकिस्तान की हरकतों के साथ प्रकृति की मार भी झेल रही सेना

श्रीनगर/जम्मू। पिछले 24 घंटों के दौरान बुरी तरह बिगड़े मौसम, बर्फबारी, बारिश, ओलावृष्टि और हिमस्खलन ने तबाही मचाना शुरू कर दी है। कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे इलाके में पेट्रोलिंग पर निकली सेना की एक टुकड़ी में शामिल पांच लोग बर्फ में दब गए। इनमें से एक जेसीओ, एक जवान और एक पोर्टर की मौत हो गई। दो अन्य को बचा लिया गया। मौसम के मिजाज ने चुनावी इंतजाम में जुटे अफसरों को भी फिक्रमंद कर दिया है।

सेना से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बजे जिला कुपवाड़ा के नास्ता चुन पास में सेना की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान शम्सबारी पहाड़ी रेंज में जोरदार हिमस्खलन होने लगा। एक जेसीओ, तीन जवान और एक पोर्टर इसकी चपेट में आकर बर्फ में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही सेना की बचाव टीम मौके पर पहुंची। बर्फ को हटाकर सैन्य कर्मियों की तलाश शुरू की गई। करीब तीन घंटे की कवायद के बाद बचाव टीम ने हिमस्खलन में दबे पांचों लोगों को ढूंढ़ तो निकाला लेकिन इनमें से जेसीओ, एक जवान और पोर्टर की मौत हो चुकी थी। एक जवान के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। एक अन्य जवान को सुरक्षित निकाल लिया गया। घायल जवान को सैन्य अस्पताल में भत्री कराया गया है। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष 13 मार्च को जिला कारगिल और दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम में हिमस्खलन में सेना के दो जवानों सहित 11 लोग मारे गए थे। जबकि 22 फरवरी 2012 को हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में सेना के 19 जवानों की मौत हो गई थी। इस दौरान जिला बांडीपोरा के दवार इलाके में हिमस्खलन में 16 जवानों तथा गांदरबल जिले के सोनामर्ग में तीन जवानों की मौत हो गई थी। इस दौरान सेना के 25 वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे जबकि 17 बैरकें परी तरह नष्ट हो गईं थी। हिमपात से श्रीनगर -लेह राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा। पर्वतीय इलाके में जहां बर्फ गिरती रही वहीं, डोडा, भद्रवाह एवं किश्तवाड़ में रुक-रुक कर रात तक बारिश होती रही। राजोरी के बुद्धल, थन्नामंडी में बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी पड़े। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन के पास रामसू में भूस्खलन से एक घंटे तक यातायात बंद रहा। श्रीनगर-लेह मार्ग बंद पर जोजिला के पास फंसी गाडिय़ों के करीब चालीस लोगों को पुलिस द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। ट्रैफिक पुलिस (रूरल) जावेद कौल के मुताबिक जोजिला से सभी यात्रियों को सोनमर्ग पहुंचाया गया है। राज्य में आगमी चौबीस घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर के पूर्र्वी इलाकों में हलकी बारिश और हिमपात का अनुमान है।


जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

मोदी मंत्रिमंडल में पहला फेरबदल


मंत्रिमंडल में 21 नए चेहरे शामिल, पर्रिकर व नड्डा बने कैबिनेट मंत्री

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का रविवार को पहली बार विस्तार हुआ। इसमें 21 नए चेहरों को शामिल किया गया। इस तरह अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुल सदस्यों की संख्या 66 हो गई है। नए चेहरों में चार को कैबिनेट, तीन को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 14 को राज्यमंत्री बनाया गया है। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से चार, बिहार से तीन और गुजरात व राजस्थान से दो-दो मंत्री शामिल किए गए हैं।
राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में दोपहर डेढ़ बजे नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सबसे पहले गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, फिर शिवसेना के सांसद सुरेश प्रभु, भाजपा के राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा, हरियाणा के कद्दावर जाट नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता बंडारू दत्तात्रेय, बिहार के सारण से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी और गौतमबुद्ध नगर से भाजपा सांसद महेश शर्मा को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके बाद राज्यमंत्री के रूप में मुख्तार अब्बास नकवी, राम कृपाल यादव, हरिभाई चौधरी, सांवर लाल जाट, मोहन भाई कुंडारिया, गिरिराज सिंह, हंसराज गंगाराम अहीर, रामशंकर कठेरिया, वाईएस चौधरी, जयंत सिन्हा, राज्यवर्धन सिंह राठौर, बाबुल सुप्रियो, साध्वी निरंजन ज्योति व विजय सांपला ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह से पहले नए मंत्रियों के लिए सात, रेसकोर्स रोड पर सुबह चाय-नाश्ते का प्रबंध किया गया था। इसमें सभी संभावित मंत्रियों ने हिस्सा लिया। हालांकि शिवसेना के नेता अनिल देसाई को भी इसमें शामिल होना था लेकिन वह नहीं आए। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में सरकार में शामिल होने को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने की वजह से शिवसेना ने कैबिनेट में शामिल न होने का फैसला किया है।


जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

सरेआम आराम से बैठकर

जुगाली करना फितरत है इनकी 

जौनपुर। नगर में रोज लगने वाले जाम से लोग आजिज आ चुके है। इसके अलावा शहर में आवारा और छुट्ïटा जानवरों के चलते  राहगीरों की कम फजीलत नहीं होती। नगर  के एक छोर से  लेकर दूसरे छोर तक विभिन्न  भागों में बेखौफ स्वच्छन्द विचरण करने वाले इन आवारा किस्म के  पशुओं से सामान्य  आवागमन व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और सड़क पर लोगों का सुरक्षित आवागमन दुश्वार हो गया है।  यूं तो छुट्ïटा जानवर पूरे शहर में है मगर सुतहटी सब्जी मंडी कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा तथा ओलन्दगंज जैसे घनी आबादी वाले मुहल्लों और  बाजारों में ये कुछ ज्यादा ही तादाद में दिखलायी पड़ते है।  इनका विचरण शहर के ऐसे बाजारों में ज्यादा होता है जहां शाक भाजी तथा फलों की दुकानें अधिक होती है और जहां से इनके कुछ न कुछ खाने पीने का दिन भर जुगाड़ लगता रहता है। इनके विचरण का हाल यह है कि कभी चार पांच की संख्या में कोतवाली चौराहे के मध्य आराम की मुद्रा में बैठकर  यातायात की व्यवस्था से बेखबर जुगाली करते है, कभी इत्मीनान से खड़े खड़े चौरास्ते का मूक भाव से मुआयना करते हैं तथा कभी सींग से सींग मिलाकर परस्पर क्रीड़ा करते है।  कभी कभी तो ऐसा भी होता है कि सुतहटी सब्जी मंडी या फल वाली गली में विक्रेता का ध्यान तनिक हटने पर  वे फल या शाक भाजी के ढेले पर  झटपट मुंहमार देने से बाज नहीं आते। नजर पडऩे पर  विक्रेता बांस की सुटकुन्नी लेकर पीठ पर सटासट प्रहार करते हुए कुछ दूर तक पीछा कर लेता है। कुछ अध खाया फल पशु की मुंह में रहता है तथा कुछ सड़क पर  यत्र तत्र गिरकर बिखर  जाता है। सुटकुन्नी की मार के खौफ से पशु के बेतहाशा भागने से बाजार में अव्यवस्था सी फैल जाती है। भाग रहे पशु से सुरक्षा के लिए कोई राहगीर इधर भागता है तो कोई उधर और कोई हड़बड़ी में वाहन के पहिये के नीचे आने तथा बाइक से  टकराने से बाल बाल बचता है। शहर स्थित फलवाली गली जैसे घनी स्थानों में एक तो अतिक्रमण ऊपर से छुट्ïटा जानवरों के चलते आवागमन और भी कष्टïकारी हो जाया करता है। शहर में  अनेक ऐसे पशु पालक है जो चारा भूसा महंगा होने की वजह से पालतू गायो को रोजाना सुबह खूंटे से खोल दिया करते है। इन पशुओं को स्वामी के घर की  खूब पहचान होती है और दिनभर बाजार  में चरने तथा विचरण करने के उपरांत गायें शाम होते ही खुद घर लौट आती है।


जौनपुर समाचार 

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

प्रशिक्षकों ने किया घर-घर सम्पर्क

जौनपुर। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान की एक बैठक टीडी कालेज में प्रभारी शशिभूषण की अध्यक्षता में हुयी। जिसमें निर्णय लिया गया कि 14 दिसम्बर को जेब्रा द्वारा आयोजित दहेज रहित सामूहिक  विवाहोत्सव के लिये सभी योग प्रशिक्षक घर घर जाकर लोगों को जागरूक करके अधिक से अधिक जोड़ों की विवाह रचायेंगे। बैठक के बाद संगठन के प्रवक्ता अचल यादव, रवि प्रकाश,   हेमंत, सिकन्दर, धु्रवराज, रामकुमार,  कमलेश आदि लोगों ने इस कार्य के लिये घर  घर जाकर सम्पर्क किया।


जौनपुर समाचार 

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

 गैस सिलेंडर का पाइप लीक,

एक ही परिवार के छ: झुलसे


जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला उर्दू बाजार  में शनिवार की रात लगभग साढ़े सात बजे खाना बनाते समय गैस सिलेंडर की पाइप लीक कर जाने से एक ही परिवार के छ: लोग गंभीर रूप से झुलस गये। विवरण के अनुसार उक्त मोहल्ला निवासी सुखमंगल के घर में महिलाएं गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी कि उसी समय धीरे धीरे पहले धुंआ निकला तो खाना बना रही महिलाएं शोरगुल करने लगी और परिवारों में अफरा तफरी मच गयी। गैस सिलेंडर  का पाइप अचानक लीक कर गया था जिससे धुंआ निकले लगा। पाइप लीक होते ही लोगों में अफरा तफरी मच गयी और परिवारों में भगदड़ मच गयी। गैस लीक करने से एक ही परिवार के दुर्गावती 25, रामचेत 40, निलेश 21, पवित्रता 55, अंशिका 3, अदिति 5 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गये। स्थानीय मोहल्ले के लोगों की अच्छी खासी भीड़ लग गयी। मोहल्ले के लोगों की मदद से झुलसे हुए लोगोंं को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है।


जौनपुर समाचार 

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

कूटरचित चेक से निकाले गये 

16 लाख 70 हजार 582 रूपए

ग्राहक की सूचना पर बैंक में मचा हंगामा, मामला दर्ज

जौनपुर। बाराबंकी जनपद के ग्रामीण अभियंत्रण अभिकरण के खाते से कूटरचित चेक लगाकर किसी जालसाज ने 16 लाख 70 हजार 582 रूपये निकाल लिये। खाताधारक की सूचना पर हंगामा मच गया। जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक के कसेरी बाजार शाखा मेंं आईबीडीआई बैंक के खाताधारक अखिलेश द्वारा एक चेक क्लीयरिंग के लिये प्रस्तुत किया गया। जो ग्रामीण अभियंत्रण अभिकरण द्वारा जारी किया गया था। गत 30 अक्टूबर को क्लीयरिंग द्वारा आए इस चेक को जब पंजाब नेशनल बैंकके कसेरी शाखा ने भुगतान कर दिया तो खाताधारक ने इस पर ऐतराज जताया। प्रारम्भिक जांच में जब यह मामाला फर्जी लगा तो शाखा प्रबंधक हरिशंकर दत्त द्वारा कोतवाली मेंं शिकायत दर्ज करायी गयी। शाखा प्रबंधक की इस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा संख्या 2508/14 पर मामाला दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह मामला आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 व 471 के अन्र्तगत दर्ज किया है और जांच में जुट गयी है। सरकारी धन के अनुचित आहरण का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही बैंक और अधिकारियों से लिए सिर  दर्द भी।

जौनपुर समाचार 

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न



जौनपुर। उम्र के साथ हार्मोनल परिवर्तन के कारण छात्रों में बढ़ रही हिंसक गतिविधियां तनाव व नशा जैसी समस्याओं का समाधान अपनी प्राचीन विद्या योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक जीवन शैली को अपनाकर आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

उक्त बातेंं राहुल कोचिंग संस्थान में छात्रों के लिये आयोजित विशेष योग प्रशिक्षण शिविर में संस्थान के निदेशक मोहन सिंह ने कही।

योग का क्रियात्मक अभ्यास छात्रों को योगिंग जागिंग और सूर्य नमस्कार कराकर  किया गया।
प्रशिक्षक अचल यादव ने बताया कि  विश्व के शीर्षस्थ चिकित्सकों ने पूरी प्रमाणिकता के साथ सिद्घ किया कि इन आसनों को करने से रक्त की शुद्घता के साथ साथ इसका संचरण सुचारू रूप से होने लगता है। प्रशिक्षण के दौरान लगभग 500 छात्रों ने आजीवन शाकाहारी और नशा से मुक्त रहने के लिए संकल्पित हुए। डा. आरपी सिंह, दिनेश, सिद्घार्थ सिंह, शशिभूषण, रवि प्रकाश,  राकेश,  जनार्दन, अनन्त यादव आदि ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए योग प्रशिक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया।

जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

कन्यादान सबसे बड़ा दान, 

अगुवा महान-राकेश कुमार श्रीवास्तव


 जौनपुर।  वर्तमान समय में विवाह करना एक जटिल समस्या बन गया है, जिसके निदान को ठीक से पहल नही हो पा रहा है। विवाह एक यज्ञ है। कन्यादान सबसे बड़ा दान है। दहेज लेना सबसे बड़ा पाप है। शादी कराने वाला अगुवा महान होता है। राकेश कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 जनपद शाखा-जौनपुर ने कहा कि जीवन संगिनी के बगैर जीवन अधूरा है, लड़की किसी की बेटी होती है, लड़का किसी का बेटा होता है। दाम्पत्य जीवन में जब बन्धन होता है तो दोनो गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करते हैं। यहीं से सृष्टि की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। शादी-विवाह एक उत्सव है, दो आत्माओं का आत्मिक मिलन है। प्रतिस्पर्घा के इस दौर में हम किसी से कम नहीं। देखा-देखी पाप, देखा-देखी पुण्य। जैसा हम देखते हैं, जिस माहौल में हम रहते हैं, वैसा ही अनुसरण करते है।  गरीब भी कर्ज लेकर, खेत बेचकर शादी कर रहा है, नजीतन वह कर्ज के बोझ  तले दबकर वह उभर नही पाता है। शहर में 14 दिसम्बर 2014 दिन रविवार को मोहम्मद हसन महाविद्यालय सुक्खीपुर मैदान में जनपद की सामाजिक संस्था '' जेब्रा '' द्वारा ''सामूहिक विवाह '' का आयोजन किया गया है। उन्होंने अपील किया है कि इस परम पुनीत कार्य में सहभाग करते हुए समाज के लोगों को सामूहिक विवाह के लिए उत्प्रेरित करें। शादी-विवाह में खर्च से बचें, जितना चादर हो उतना ही पैर फैलायें, कोशिश हो सामूहिक विवाह परम्परा को मजबूती से आगे बढ़ायें।
खर्चीली शादी व दहेज के तगड़े मॉंग से अभिभावक आजिज हो चुके है। शादी तय होती है, दहेज के लिए टूट जाती है। समाज में बदलाव की जरूरत महसूस किया जा रहा है। धीरे-धीरे बदलाव की ओर समाज दिख रहा है। अमीरों को भी चाहिए कि शादी-विवाह साधारण तरीके से करें, और खर्चा कम करने की कोशिश करें। इनका देखकर गरीब भी सही रास्ते पर आ जायेगे। आइए हम सब मिलकर सामूहिक विवाह को सफल बनाएं।
जौनपुर समाचार 

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

बैंक ग्राहक सावधान! साईबर क्रिमिनल कही आप के

 घर की महिलाओं को न बना ले अपना शिकार

जौनपुर। बैंक के खाताधारक और मोबाईल फोन के उपभोक्ता खासकर महिला उपभोक्ता सावधान यदि आप के मोबाईल फोन पर आपके ही नम्बर से फोन आये तो समझ लिजिए कि कोई साबईबर अपराधी आपको बड़े बड़े सपने दिखाकर ठगने के लिए आया है। इस झासे में आकर अब तक अनगिनत लोगो अपने मेहनत की कमाई खुद से गवां चुके है। मै आज आप को लाईनबाजार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद मोहल्ले के निवासी अजय तिवारी के पत्नी के मोबाईल नम्बर पर आये फोन की लाईव स्टोरी बता रहा हूं।

शनिवार की सूबह ठीक 9 बजकर 45 अजय की पत्नी के मोबाईल नम्बर 9807237361 पर पहला काल आया हलो मै अमिताभ बच्चन बोल रहा हू कौन बनेगा करोड़पति से आग आप बात करियें रवि वर्मा से बात करियें रवि फोन पर कुछ बाते करके फोन रिसिवर को राजेश बालजी के पकड़ा देते है। राजेश बालाजी फोन रिसिव करने वाले से कहते है कि आप को एक खुश खबरी देते हुए बताता है कि मैडम आप 25 लाख रूपये जीत चुकी है। लेकिन यह बात किसी से बताईगा मत क्योकि आज कल जमाना खराब है। अपने खास रिश्तेदार से भी मत बताईगा। उसके बाद कहा जाता है कि आप का बैंक एकाउन्ट नम्बर क्या है जब अजय की पत्नी ने अपना नम्बर बताता है तो उससे यह फोन करने वाला बोलता है कि उस खाते में कितना पैसा है महिला ने बताता है कि मात्र 250 सौ रूपये है तो वह बोलता है कि आप के घर से बैंक की दूरी कितनी है महिला ने कहा कि मात्र दस मिनट की दूरी पर है तो वह बोलता है कि मै आपका फोन होल्ड कर रखा हूं आप वेगैर फोन को काटे आप बैंक पहुंचिए वहां पर मै एक बैंक एकाउन्ट का नम्बर देता हूं उसमें आप 13 हजार एक सौ रूपये डाल दीजिए साथ में यहां भी हिदायत देता है कि आप किसी बैंक कर्मचारी को भी मत बताईगा। यह तो संयोग अच्छा था जिसके नम्बर पर यह फोन आया था वह पढ़ी लिखी एक समझदार महिला थी उसने कहा कि ऐसा कीजिए की आप मेरे जीते ही हुए 25 लाख रूपये में से एक लाख आप रख लिजिए बाकी 24 लाख मेरे खाते में ट्रांसफर कर दीजिए तब उसने बोला की यह मेरे गेम का काई रूल नही है आप को जीता हुआ इनाम नही चाहिए तो मैं कम्प्यूटर पर आप का फोन ट्रांसफर कर रहा हूं आप यह बात उसी पर बोल दीजिए। यह तो एक समझदार महिला थी जो खुद को ठगने से बचा लिया लेकिन न जाने कितने लोग इस झासे में आकर अपनी और अपने पति द्वारा कड़ी मेहनत से कमाई गई जमापूंजी खुद से लूटा दे रही हैं।

जौनपुर समाचार 

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

शिक्षण संस्थाओं ने बनाया जौनपुर इन्स्टीट्यूट एसोसिएशन

 

  जौनपुर। जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिये जौनपुर की समस्त शिक्षण संस्थाओं ने सामूहिक तौर पर एक खुली सभा का आयोजन किया जिसको लेकर कम्प्यूटर, तकनीकी, प्रबंधन, स्पोकेन सहित कम्पटीशन क्लासेज के संस्थानों के निदेशक नगर के जेसीज चैराहे के पस स्थित एस-टेक पालिटेक्निक कालेज में एकत्रित हुये। उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मत से जौनपुर इन्स्टीट्यूट एसोसिएशन नामक संस्था का गठन किया। साथ ही अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी का चयन भी किया गया। अन्त में बताया गया कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य अनाधिकृत संस्थानों द्वारा छात्र व छात्राओं का शोषण रोकने एवं मानक के अनुसार संस्थानों को उत्कृष्ट शिक्षण गुणवत्ता के लिये जागरूक करना है। इस अवसर पर डा. संजीव सिंह, नित्यानन्द पाण्डेय, सर्वेश सिंह, भरत सिंह, मनीष चैधरी, महेश मौर्य, मनोज सिंह, अनुराग सिंह, यशवंत सिंह, जय पाण्डेय, विनय उपाध्याय, सुरेन्द्र पाल, महफूज अली सिद्दीकी, आशीष यादव, विशाल सिंह, सौरभ श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
 
 
जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को आगे बढ़ायेगा इस्त्राइल


तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल मेक इन इंडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए उनके इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने इस्राइल की यात्रा पर आए गृहमंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि उनका देश इस कदम का लाभ लेने के लिए उत्सुक है. नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल भारत के साथ तकनीकों के हस्तांतरण एवं विकास के लिए तैयार है.इस्राइली प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा उद्योग समेत इस्राइल के विभिन्न उद्योग, उत्पादन का काम भारत के भीतर भी कर सकते हैं और इस तरह से इस्राइल द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों एवं पद्धतियों की निर्माण लागत कम की जा सकती है। इस्राइली नेता ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन के अवसरों को तलाशने के लिए इस्राइल के उद्योगों से एक प्रतिनिधिमंडल को भारत में भेजने की भी इच्छा जताई. इस संदर्भ में, सिंह ने एकसाथ मिलकर अफ्रीका एवं लातिन अमेरिका के किसी तीसरे देश के बाजारों में अवसर तलाशने का भी प्रस्ताव दिया. भारतीय उद्योगों की उन क्षेत्रों में मौजूदगी पहले से ही काफी मजबूत है।

Saturday, 8 November 2014

बुनकरों में बड़ी उम्मीद जगा गए मोदी



वाराणसी। पीएम नरेंद्र भाई मोदी का जो चुनावी वादा था, शुक्रवार को उन्होंने सच कर दिखाया। बुनकरों की बड़ा लालपुर में पंचायत जुटा दी, एक साथ कई संदेश दे डाला। दो टूक कहा-विकास की राह में उनके लिए सब बराबर हैं। हिंदू, मुस्लिम सब उनकी विकास यात्र के हमराही हैं। आधुनिक सोच के साथ बनारस का विकास करने और हथकरघा तथा हस्तशिल्प का बड़ा बाजार बसाने में बुनकर परिवारों की भूमिका अहम होगी।1ट्रेड सेंटर, संग्रहालय 500 करोड़ में बुनकरों के लिए बड़ा एलान कर मोदी ने बयां कर दिया कि उनका सीना तो 56 इंच का है ही, दिल भी हिमालय जैसा धवल है। 'सबका साथ, सबका विकासÓ नारे को चरितार्थ करते हुए मोदी ने बनारस के बुनकरों की भलाई के लिए 500 करोड़ के आधुनिक ट्रेड सेंटर, शिल्प संग्रहालय का प्रावधान कर यह जाहिर कर दिया कि वह उनके सच्चे हिमायती हैं। बुनकरों ने लगाए, घर-घर मोदी नारे1बुनकरी से वैसे तो हिंदू-मुस्लिम दोनों जुड़े हैं लेकिन ज्यादा दखल मुस्लिमों का है। मोदी की बुनकर पंचायत में टोपी वाले मुसलमानों की तादाद ज्यादा दिखी। मोदी ने उनसे भावनात्मक बातचीत की। खास बात यह रही कि बुनकरों ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा लगाया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार