लखनऊ। उत्तर
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को मंत्रिमंडल में विस्तार किया।
विस्तार में 9 मंत्रियों को
प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। और आठ मंत्रियो को स्वतंत्र
प्रभार सौंपा गया है। राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को राजभवन में नये मंत्रियों को
पद एवं गोपनयीयत की शपथ दिलाई। अखिलेश मंत्रीमंडल का यह छठवां विस्तार है। पहली
बार मंत्रिमंडल में किसी सिख को मंत्री बनाया गया है। सीएम अखिलेश की टीम में कुल 21 मंत्री शामिल हुए। इनमें से 12 नए चेहरे शामिल हुए, 9 का प्रमोशन हुआ। शपथ के दौरान एक मंत्री अनुपस्थित रहा।
शनिवार को कुल 20 मंत्रियों ने शपथ ली, इसमें 5 कैबिनेट मंत्री
बने, 8 को स्वतंत्र प्रभार दिया
गया, 8 राज्यमंत्री बने। अखिलेश
यादव ने अपने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच मंत्रियों अरविंद सिंह गोप,
कमाल अख्तर, विनोद कुमार उर्फ पण्डित सिंह, बलवंत सिंह रामू वालिया एवं साहब सिंह सैनी को कैबिनेट
मंत्री के तौर पर प्रमोट किया है। वहीं रियाज अहमद, फरीद महमूद किदवई, मूलचंद चौहान, राम सकल गूजर,
नितिन अग्रवाल,यासर शाह, मदन चौहान एवं
शादाब फातिमा को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।
राज्यमंत्री के तौर पर राधे श्याम सिंह, शैलेन्द्र उर्फ ललई यादव,ओंकर सिंह यादव, तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय, सुधीर कुमा र रावत, हेमराज वर्मा,
लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद एवं बंशीधर बौद्ध
को शामिल किया गया है।
No comments:
Post a Comment