कलेक्ट्रेट सभागार में मौन रखकर दी गयी श्रद्घांजलि
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में बुधवार कलेक्ट्रेट सभागार में सुक्खूराम नजारत चपरासी मछलीशहर की सड़क दुर्घटना मे आकस्मिक निधन 9.30 बजे हो जाने पर अपरान्ह कलेक्ट्रेट सभागार में 2 मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया कि मृतक परिवार को इस दु:ख को सहन करने की क्षमता प्रदान करे। इस अवसर पर सी0डी0ओ पी0सी0 श्रीवास्तव ए0डी0एम0 द्वव गंगा राम गुप्ता अरविन्द कुमार पाण्डेय, डी0डी0ओ0 तेज प्रताप मिश्र कलेक्ट्रेट कर्मचारी शिवमोहन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, आशीष त्रिपाठी, श्याम बिहारी सिंह, अशोक चक्रवती सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
छत पर चढ़ते समय वृद्घ महिला का पैर टूटा
शाहगंज। बुधवार की सुबह छत पर चढ़ते समय एक वृद्घ महिला सीढ़ी से गिर गयी। जिससे उसका पैर टूट गया। उसे इलाज के लिये शाहगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के पलिया माफी गांव निवासी इन्द्रमणि की 70 वर्षीया पत्नी फूल कुमारी सुबह छत पर धूप में बैठने के लिये सीढ़ी के सहारे चढ़ रही थी कि उसी वक्त उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गयी। जिससे उसका पैर टूट गया। परिजनों ने उसे इलाज हेतु शाहगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

No comments:
Post a Comment