खूंटे में बंधी एक भैंस दो पडिय़ा खोल ले गये चोर
तेजी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के मरगूपुर गांव से शनिवार की रात में खूंटे से शनिवार की रात में खूंटे में बंधी भैंस और पडिय़ा को खोल ले गये। परिजनों को भनक तक नहीं लग सकी। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मरगूपुर गांव निवासी अजय सिंह रोज की भांति शनिवार की रात में अपने मड़हे में एक भैंस और दो पडिय़ा की खूंटे में बांधा था कि रात की चोर खोल ले गये। जब सुबह परिजन सोकर उठे तो देखा कि भैंस और पडिय़ा गायब थी। परिजनों ने सुबह क्षेत्र में काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। खोजबीन के बाद जब नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना थाने को दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
No comments:
Post a Comment