जौनपुर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बृजेश कुमार निषाद एडवोकेट की कोरोनावायरस रिपोर्ट कल रात 8:00 बजे पॉजिटिव आने के कारण दीवानी न्यायालय मैं खतरा बढ़ गया है कई अधिवक्ताओं ने विचार दिया कि दीवानी न्यायालय को कम से कम 14 दिनों के लिए कोर्ट को बंद कर देना चाहिए और सूचना के अनुसार पता चला कि अधिवक्ता बृजेश निषाद प्रतिदिन दीवानी न्यायालय आ रहे थे और दीवानी न्यायालय में कई अधिवक्ता उनसे मिलते मिलते थे वह बातचीत होती थी इस कारण दीवानी न्यायालय को बंद कर देना चाहिए
Sunday, 19 July 2020
Tuesday, 2 June 2020
व्यापार मंडल कल्यान समिति जौनपुर ने जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया
।
पान और चाय की दुकानों को भी जौनपुर में खोलने के लिए हर दिल अज़ीज़ जिला अधिकारी को व्यापार मंडल कल्यान समिति ने ज्ञापन दीया
और मांग किया की इस विषय पर विचार किया जाय इनका भी परिवार मुसीबत में जी रहा है , मिठाई और हॉटल कि तर्ज पर इन्हें भी मिले अनुमति , जिला अधिकारी ने जल्द ही निर्णय लेने की बात कहि , सदाम हुसेन साहब और विशाल चौरसिया और हमने मिलकर किया कोशीश जल्द ही होगा कोई निर्णय ।क्योंकि सरकार ने भी कह दिया है कि हमें कोरोना से लम्बी लड़ाई लड़ना है और जीतना भी है तो कब तक रहेगी ये दुकानें बन्द ।कोरोना के साथ हमें जीना भी सीखना है ।
Wednesday, 27 May 2020
जौनपुर जिले से वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हो सकते हैं शहंशाह हुसैन एडवोकेट
शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन की कतार में जौनपुर जिले से पहले नंबर पर चल रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता सय्यद शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट
Thursday, 21 May 2020
ईद की नमाज मोबाइल से लाइव देखकर पढ़ सकते हैं संस्थापक इंटरनेशनल इस्लामिक नेटवर्क
*ईद की नमाज मोबाइल से लाइव देखकर पढ़ सकते हैं संस्थापक इंटरनेशनल इस्लामिक नेटवर्क* जौनपुर पूरे देश में बढ़ती कोरोना वायरस खतरनाक बीमारी को रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देश में लगभग 2 महीने से लार्ड डाउन लगाए रखा है और इस डाउन के बीच मुसलमान लोगों का सबसे बड़ा त्यौहार सामने आ गया है और सभी मुसलमान धर्मगुरु ने बयान भी दे दिया है की ईद की नमाज जमात के साथ या मस्जिदों में नहीं पढ़ाई जाएगी इसे देखते हुए जौनपुर बाजार बुआ के स्थानी निवासी सैयद खादिम अब्बास जोकि इंटरनेशनल इस्लामिक नेटवर्क के संस्थापक हैं यह अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं और कोरोना वायरस खतरनाक बीमारी को देखते हुए इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल इंटरनेशनल इस्लामिक नेटवर्क पर ईद के दिन ईद की नमाज लाइव चलाने का निर्णय लिया
Wednesday, 20 May 2020
क्षेत्र में हाथ से नाली साफ करने को मजबूर है नगर वासी
*देवचंदपुर वार्ड में कभी नहीं दिखाई देते सफाई कर्मी*
*गंदगी बदबू से जनता त्रस्त लॉकडॉउन में सफाई कर्मी मस्त*
जौनपुर के देवचंदपुर वार्ड नंबर 32 में साफ सफाई भगवान भरोसे चल रहा है यहां साफ सफाई नहीं होता बल्कि आला अधिकारियों द्वारा कागजी कोरम पूरा किया जाता है ,
जहा करोना वायरस जैसी घातक बीमारी में गांव को साफ सुथरा रखने के लिए अधिकारियों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है वही नगरों में सफाई कर्मी अपने कार्यों को करने से भाग रहे है , क्षेत्रों में कई जगह नाली नाला जाम पड़े हुए हैं गंदगी व कूड़ा का अंबार लगा हुआ है परंतु कोई भी सफाई कर्मी दिखाई नहीं पड़ रहा है सफाई कर्मी के अधिकारी नितिन सिंह को सूचना देने पर भी आज तक कोई सफाई कर्मी वार्ड में दिखाई तक नहीं दिया, आजकल का बहाना देते देते महीनों बीत गया , मजबूर होकर क्षेत्रवासियों को अपने हाथों से नाली साफ करना पड़ रहा है, और कूड़ा को फेकना पड़ रहा,पता ही नहीं चलता कि हम गांव में निवास कर रहे हैं या नगर में यहां पर नगर जैसी कोई व्यवस्था प्राप्त नहीं होता,
यदि आप देवचंदपुर वार्ड नंबर 32 के निवासी हैं तो आपको अपने हाथो से ही सफाई करना पड़ेगा क्योंकि यहां सफाई कर्मी आते तो है परन्तु सफाई करने के लिए नहीं कोरम पूरा करने के लिए ।
Tuesday, 19 May 2020
मनोज कुमार चौधरी एडवोकेट बनाए गए जिला उपाध्यक्ष।
मनोज कुमार चौधरी एडवोकेट बनाए गए जिला उपाध्यक्ष। जौनपुर सिविल कोर्ट अधिवक्ता मनोज कुमार को इंटरनेशनल एडवोकेट आर्गेनाइजेशन इंडिया का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर शर्मा वाह राष्ट्रीय महासचिव मनोज सक्सेना ने किया है मनोज कुमार ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित के लिए संघर्ष किया जाएगा
Saturday, 16 May 2020
तामीर हसन शीबू पत्रकारिता के छेत्र में गोल्डेन अवार्ड से किए गए सम्मानित
तामीर हसन शिबू पत्रकारिता के क्षेत्र में गोल्डन अवार्ड से किए गए सम्मानित तामीर हसन शिबू जी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की पत्रकारिता ही मेरा जीवन है और सभी पत्रकार बंधुओं को और देशवासियों को धन्यवाद कहा। अमन कि शान जिला संवाददाता जौनपुर
Sunday, 3 May 2020
बकरी चराने के मामले में गयी जान
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के आशानंदपुर ग्राम सभा के बिहरा गांव में बकरी चराने गए दो समुदाय के युवको में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद देर शाम मारपीट हो गई जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल मे मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।रिपोर्टर के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के आशानंदपुर ग्राम सभा के बिहरा गांव में रविवार की शाम गांव के बाहर बकरी चराने के विवाद में सुल्तान पुत्र सफीउल्लाह से गांंव के ब्राम्हण बिरादरी के बच्चों से विवाद हो गया था विवाद इतना बढ़ा की देर शाम 6:30 बजे घर पर मारपीट हो गई। सुल्तान के परिजनों का आरोप है कि गांव के गोलू, करिया, गौतम, चंदन, सोनू, रोहित समेत अन्य लोग रोजा खोलते समय लाठी डंडा लेकर घर पर चढ़ आए और सुल्तान की निर्मम पिटाई कर दिये। परिजन सुल्तान को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराये। जहां इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई।
केयर आफ मीडिया
दो समुदायों में हुई मारपीट को देखते ही रात 10:00 बजे एसपी अशोक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। उसके बाद बिहरा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा मारपीट समेत अन्य धाराओं में एसपी के निर्देश पर रात में दर्ज कर लिया गया था।
कई सौ साल बाद नही निकलेगा कोरोना की वजह से हज़रत अली की शहादत का जुलूस
*जौनपुर।* हज़रत अली a.s की शहादत पे जो जुलूस शहर जौनपुर में निकलते थे वो कोरोना वॉयरस महॉमॉरी की वजह से साल आइंदा के लिए मुल्तवी कर दिए गए हैं।
03-5-2020 को एक मीटिंग जुलूस के इंतेजामिया की नक़ी फाटक के इमामबारगाह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हुई। जिसकी सदारत (अध्यक्षता) सैय्यद मोहम्मद हसन नसीम साहब साबिक़ प्रिंसिपल शिया कालेज ने की जिसमे निम्नलिखित बाते तय हुयी।
1-रमज़ान की 18,19,20,21,को होने वाले सभी जुलूस मुल्तवी कर दिए गए हैं ।
2-उन तारीखों पर होने वाले सभी मजलिसों को भी मुल्तवी रखा जाएगा।
3-मददू के इमामबारगाह की इंतेजामिया की मुखिया मोहतरमा गज़ाला ने मोबाइल पे ये बताया कि हालात को देखते हुए इस साल वो 18 रमज़ान की रात को ताज़िया मुबारक़ नही रखेगी और ना इमामबारगाह से 20 रमज़ान को जुलूस बरामद होगा।
4-अंजुमन ज़ुल्फेकारिया के पदाधिकारी नायब सदर शहनशाह हुसैन और शमशीर ने कहा कि अंजुमन वो अलम मुबारक़ निकालकर शाह का पंजा नही ले जायेगी।
5-तहसीन शाहिद, सलमान अब्बास,व अ़चछे उर्फ कलबे अबबास साहब मोतवलीयान ने कहा कि शाह का पंजा,छोटे हज़रत की दरगाह,क़दम रसूल बाबूपुर हाईडिल के सभी रोज़े पर तालाबन्द चल रहा है और 20 रमज़ान को भी बन्द रहेगे।
6-इसके अलावा 19 रमज़ान को पतथर वाली मस्जिद, 20 को इस्लाम का चौक, 21 को मीर घर से उठने वाला जुलूस भी अगले साल के लिए मुल्तवी कर दिया गया है। किसी भी मोहल्ले में कोई जुलूस नही उठेगा।
मीटिंग में अकबर हुसैन एडवोकेट, इसरार हुसैन ऐडवोकैट, मेहदी रज़ा ऐडवोकेट, तहसीन शाहिद, शुएब ज़ैदी, मरकजी मोहर्रम कमेटी के सदर शहेंशाह हुसैन एडवोकेट, शमशीर, बजमी, मो0 तकी, एजाज अली आदि लोग मौजूद रहे।
Monday, 27 April 2020
जरूरतमंद लोगों की सेवा ही है कांग्रेस पार्टी का संकल्प- सौरभ शुक्ला
आदरणीय प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आदेश पर विगत एक सप्ताह से अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के नेतृत्व में संचालित प्रियंका दीदी की रसोई के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 250 पैकेट भोजन जरूरतमंदों को वितरित किया जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने बताया की हर जरूरतमंद लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी हर संभव प्रयास है उन तक भोजन पहुंचाने का उसके साथ हमारे शहर कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसजन निष्ठापूर्वक सेवा करने का बीड़ा उठाये है आदरणीय प्रियंका गांधी जी का संकल्प है कोई भी भूखा न सोए और उनके इस सोच के साथ हम कांग्रेसजन जरूरत मंद की मदद कर रहे है सौरभ शुक्ला ने कहा की निष्ठापूर्वक, पूर्ण तन्मयता के साथ कार्य कर रहे मुख्य रूप से मुफ्ती मेहदी, गौरव सिंह सनी, हाजी अवि वक्कास, फरमान हैदर, राम अवतार सोनी सभासद, सुरूर खान सत्य प्रकाश गुप्ता का हार्दिक आभार, धन्यवाद प्रकट करता हूँ।
जरूरतमंद लोगों की सेवा ही है कांग्रेस पार्टी का संकल्प- सौरभ शुक्ला
आदरणीय प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आदेश पर विगत एक सप्ताह से अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के नेतृत्व में संचालित प्रियंका दीदी की रसोई के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 250 पैकेट भोजन जरूरतमंदों को वितरित किया जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने बताया की हर जरूरतमंद लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी हर संभव प्रयास है उन तक भोजन पहुंचाने का उसके साथ हमारे शहर कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसजन निष्ठापूर्वक सेवा करने का बीड़ा उठाये है आदरणीय प्रियंका गांधी जी का संकल्प है कोई भी भूखा न सोए और उनके इस सोच के साथ हम कांग्रेसजन जरूरत मंद की मदद कर रहे है सौरभ शुक्ला ने कहा की निष्ठापूर्वक, पूर्ण तन्मयता के साथ कार्य कर रहे मुख्य रूप से मुफ्ती मेहदी, गौरव सिंह सनी, हाजी अवि वक्कास, फरमान हैदर, राम अवतार सोनी सभासद, सुरूर खान सत्य प्रकाश गुप्ता का हार्दिक आभार, धन्यवाद प्रकट करता हूँ।
Saturday, 25 April 2020
*कांग्रेसियों ने चलाई दीदी की रसोई*
जौनपुर नगर के मुफ्तिमोहल्ला वार्ड के कांग्रेस की नेता सैयद फरमान हैदर ने गांव गांव जाकर दीदी की रसोई चलाकर सभी ग्राम वासियों को भोजन विवरण किया फरमान हैदर का कहना है कि आज तीसरा दिन है दीदी की रसोई हम लोग 3 दिनों से लगभग चला रहे हैं और 3 दिनों में कम से कम लगभग 1535 खाना हम लोग गरीबों को विवरण कर चुके हैं और जिस हिसाब से देश में कोरोना वायरस जैसी महामारी चल रही है इसे देखते हुए कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि हम लोग गरीब तबके के साथ खड़े हैं और जहां तक हो सकेगा हम लोग आशा करेंगे और कोशिश करते हैं कि किसी भी गरीब को भूखा नहीं सोना होगा इस कड़ी में मौजूद कांग्रेस कमेटी के सैयद फरमान हैदर गौरव शुक्ला सौरव सिंह सनी सुरूर आलम हाजी साहब राजा संघ सैकड़ों लोग मौजूद थे
Tuesday, 14 April 2020
Friday, 3 April 2020
इमाम ए ज़माना वेलफ़ेयर ट्रस्ट पुरानी बाजार की तरफ से ज़रूरत मंदों के घरों पर राशन बाटा
इमाम ए ज़माना वेलफ़ेयर ट्रस्ट पुरानी बाजार की तरफ से ज़रूरत मंदों के घरों पर राशन पहुंचाने का सिलसिला जारी है जाती धर्म,धर्म, पंथ,तथा नेशनल्टी देखै बेगैर यह सेवा
जारी है ,आप सब मालिक से दुआ करैंकि इमाम ए ज़माना वेलफ़ेयर ट्रस्ट के सेवकों और मददगारों ,सुभचिन्तकों को और तरक़्क़ी तथा हर वबा से व परेशानी से बचाये रखें,,,,,
संस्थापक, सय्यद जावेद ज़ैदी ने लोगों से अपील की है कि बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलें, ये समय देश को और इंसानियत को बचाना है और /कोरोना जैसी महामारी को हराना है ये किसी एक चाहने से मुमकिन नही है हम सबको मिल कर ,लॉक डाउन,का पालन करना चाहिए,,,,,इमरान ज़ैदी नवाब ज़िला अध्यक्ष ,ने बताया इस मुसीबत के समय मे हर इंसान को हर संस्था को एक दूसरे का ख़याल रखना चाहिए ताकि आप के पड़ोसी में कोई भी भूखा न सोए, हमारी संस्था के कार्यकर्ता सदा इंसानी हित मे कार्य करते रहेंगे जिससे समाज मे सद्भावना क़ायम रहे ,अंत मे सबका आभार वयक्त किया ,
जिसमे सय्यद सरदार नवाब ,सकलैन ज़ैदी अनिल मिर्ज़ा काज़िम अली ,मौलाना अज़ीम अब्बास साहब, कमर इमाम ,सरवर खान ,अनवर अली कई सभी कार्यकर्ताओं ने देश वासियों से घर मे रहने की अपील की
Wednesday, 25 March 2020
किराना वाले दुकानदार मनमाना वसूल रहे दाम
जौनपुर : नगर के मोहल्ला रामदासपुर नेवादा,शीतला चौकियां व नईसब्ज़ी मंडी के आस पास किराना दुकानदार, सब्ज़ी वाले मनमाने ढंग से रेट बढ़ा कर सामान बेच रहे हैं जिसके कारण गरीब परिवार के लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, और तो और कुछ लोग खाने पीने के सामान को अपने गोदाम में रखकर आने वाले समय में महंगे दामों में बेचेंगे यह योजना बनाकर रखे हुए हैं क्या जिलाधिकारी जौनपुर इन कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाएंगे, और जो भी किराना दुकानदार अपने गोदाम में अनाज दबाए हुए हैं उनका भी निरीक्षण किया जाए मेरी यही जिलाधिकारी महोदय से निवेदन है ।
Monday, 23 March 2020
निशुल्क मास्क विवरण किया
जौनपुर मुफ्तिमोहल्ला में मिर्जा हुमायूं अली रजा पूर्व सभासद प्रत्याशी कोतवाली
मुफ्तिमोहल्ला कोरोना वायरस की बीमारी को देखते हुए जौनपुर शहर के कई इलाकों में फ्री मास्क विवरण किया और कोरोना वायरस से बचाव का उपाय भी बताया
निशुल्क मास्क विवरण किया
जौनपुर मुफ्तिमोहल्ला में मिर्जा हुमायूं अली रजा पूर्व सभासद प्रत्याशी कोतवाली
मुफ्तिमोहल्ला कोरोना वायरस की बीमारी को देखते हुए जौनपुर शहर के कई इलाकों में फ्री मास्क विवरण किया और कोरोना वायरस से बचाव का उपाय भी बताया
मुफ्तिमोहल्ला कोरोना वायरस की बीमारी को देखते हुए जौनपुर शहर के कई इलाकों में फ्री मास्क विवरण किया और कोरोना वायरस से बचाव का उपाय भी बताया
Saturday, 21 March 2020
पत्रकार मोहित ने किया जनता कर्फ्यू का समर्थन
मोहित जायसवाल अधिवक्ता (पत्रकार)के माध्यम से सभी वार्ड बंधुओ , ग्रामवासियों एवं सभी सम्मानित जानो से विनम्र निवेदन है,कि 22/03/2020 को जनता कर्फ्यू में आप सभी लोगो को सहयोग करने की अपील की जाती है कि आप सभी लोग समूह बना कर एक स्थान पर एकजुट ना हो,तथा घर से बाहर ना निकले अन्य प्रकार की समस्या होने पर 108,112 पर संपर्क करे ।
Subscribe to:
Posts (Atom)
































