Tuesday, 19 May 2020
मनोज कुमार चौधरी एडवोकेट बनाए गए जिला उपाध्यक्ष।
मनोज कुमार चौधरी एडवोकेट बनाए गए जिला उपाध्यक्ष। जौनपुर सिविल कोर्ट अधिवक्ता मनोज कुमार को इंटरनेशनल एडवोकेट आर्गेनाइजेशन इंडिया का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर शर्मा वाह राष्ट्रीय महासचिव मनोज सक्सेना ने किया है मनोज कुमार ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित के लिए संघर्ष किया जाएगा
Saturday, 16 May 2020
तामीर हसन शीबू पत्रकारिता के छेत्र में गोल्डेन अवार्ड से किए गए सम्मानित
तामीर हसन शिबू पत्रकारिता के क्षेत्र में गोल्डन अवार्ड से किए गए सम्मानित तामीर हसन शिबू जी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की पत्रकारिता ही मेरा जीवन है और सभी पत्रकार बंधुओं को और देशवासियों को धन्यवाद कहा। अमन कि शान जिला संवाददाता जौनपुर
Sunday, 3 May 2020
बकरी चराने के मामले में गयी जान
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के आशानंदपुर ग्राम सभा के बिहरा गांव में बकरी चराने गए दो समुदाय के युवको में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद देर शाम मारपीट हो गई जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल मे मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।रिपोर्टर के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के आशानंदपुर ग्राम सभा के बिहरा गांव में रविवार की शाम गांव के बाहर बकरी चराने के विवाद में सुल्तान पुत्र सफीउल्लाह से गांंव के ब्राम्हण बिरादरी के बच्चों से विवाद हो गया था विवाद इतना बढ़ा की देर शाम 6:30 बजे घर पर मारपीट हो गई। सुल्तान के परिजनों का आरोप है कि गांव के गोलू, करिया, गौतम, चंदन, सोनू, रोहित समेत अन्य लोग रोजा खोलते समय लाठी डंडा लेकर घर पर चढ़ आए और सुल्तान की निर्मम पिटाई कर दिये। परिजन सुल्तान को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराये। जहां इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई।
केयर आफ मीडिया
दो समुदायों में हुई मारपीट को देखते ही रात 10:00 बजे एसपी अशोक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। उसके बाद बिहरा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा मारपीट समेत अन्य धाराओं में एसपी के निर्देश पर रात में दर्ज कर लिया गया था।
कई सौ साल बाद नही निकलेगा कोरोना की वजह से हज़रत अली की शहादत का जुलूस
*जौनपुर।* हज़रत अली a.s की शहादत पे जो जुलूस शहर जौनपुर में निकलते थे वो कोरोना वॉयरस महॉमॉरी की वजह से साल आइंदा के लिए मुल्तवी कर दिए गए हैं।
03-5-2020 को एक मीटिंग जुलूस के इंतेजामिया की नक़ी फाटक के इमामबारगाह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हुई। जिसकी सदारत (अध्यक्षता) सैय्यद मोहम्मद हसन नसीम साहब साबिक़ प्रिंसिपल शिया कालेज ने की जिसमे निम्नलिखित बाते तय हुयी।
1-रमज़ान की 18,19,20,21,को होने वाले सभी जुलूस मुल्तवी कर दिए गए हैं ।
2-उन तारीखों पर होने वाले सभी मजलिसों को भी मुल्तवी रखा जाएगा।
3-मददू के इमामबारगाह की इंतेजामिया की मुखिया मोहतरमा गज़ाला ने मोबाइल पे ये बताया कि हालात को देखते हुए इस साल वो 18 रमज़ान की रात को ताज़िया मुबारक़ नही रखेगी और ना इमामबारगाह से 20 रमज़ान को जुलूस बरामद होगा।
4-अंजुमन ज़ुल्फेकारिया के पदाधिकारी नायब सदर शहनशाह हुसैन और शमशीर ने कहा कि अंजुमन वो अलम मुबारक़ निकालकर शाह का पंजा नही ले जायेगी।
5-तहसीन शाहिद, सलमान अब्बास,व अ़चछे उर्फ कलबे अबबास साहब मोतवलीयान ने कहा कि शाह का पंजा,छोटे हज़रत की दरगाह,क़दम रसूल बाबूपुर हाईडिल के सभी रोज़े पर तालाबन्द चल रहा है और 20 रमज़ान को भी बन्द रहेगे।
6-इसके अलावा 19 रमज़ान को पतथर वाली मस्जिद, 20 को इस्लाम का चौक, 21 को मीर घर से उठने वाला जुलूस भी अगले साल के लिए मुल्तवी कर दिया गया है। किसी भी मोहल्ले में कोई जुलूस नही उठेगा।
मीटिंग में अकबर हुसैन एडवोकेट, इसरार हुसैन ऐडवोकैट, मेहदी रज़ा ऐडवोकेट, तहसीन शाहिद, शुएब ज़ैदी, मरकजी मोहर्रम कमेटी के सदर शहेंशाह हुसैन एडवोकेट, शमशीर, बजमी, मो0 तकी, एजाज अली आदि लोग मौजूद रहे।
Monday, 27 April 2020
जरूरतमंद लोगों की सेवा ही है कांग्रेस पार्टी का संकल्प- सौरभ शुक्ला
आदरणीय प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आदेश पर विगत एक सप्ताह से अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के नेतृत्व में संचालित प्रियंका दीदी की रसोई के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 250 पैकेट भोजन जरूरतमंदों को वितरित किया जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने बताया की हर जरूरतमंद लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी हर संभव प्रयास है उन तक भोजन पहुंचाने का उसके साथ हमारे शहर कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसजन निष्ठापूर्वक सेवा करने का बीड़ा उठाये है आदरणीय प्रियंका गांधी जी का संकल्प है कोई भी भूखा न सोए और उनके इस सोच के साथ हम कांग्रेसजन जरूरत मंद की मदद कर रहे है सौरभ शुक्ला ने कहा की निष्ठापूर्वक, पूर्ण तन्मयता के साथ कार्य कर रहे मुख्य रूप से मुफ्ती मेहदी, गौरव सिंह सनी, हाजी अवि वक्कास, फरमान हैदर, राम अवतार सोनी सभासद, सुरूर खान सत्य प्रकाश गुप्ता का हार्दिक आभार, धन्यवाद प्रकट करता हूँ।

Saturday, 25 April 2020
*कांग्रेसियों ने चलाई दीदी की रसोई*
जौनपुर नगर के मुफ्तिमोहल्ला वार्ड के कांग्रेस की नेता सैयद फरमान हैदर ने गांव गांव जाकर दीदी की रसोई चलाकर सभी ग्राम वासियों को भोजन विवरण किया फरमान हैदर का कहना है कि आज तीसरा दिन है दीदी की रसोई हम लोग 3 दिनों से लगभग चला रहे हैं और 3 दिनों में कम से कम लगभग 1535 खाना हम लोग गरीबों को विवरण कर चुके हैं और जिस हिसाब से देश में कोरोना वायरस जैसी महामारी चल रही है इसे देखते हुए कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि हम लोग गरीब तबके के साथ खड़े हैं और जहां तक हो सकेगा हम लोग आशा करेंगे और कोशिश करते हैं कि किसी भी गरीब को भूखा नहीं सोना होगा इस कड़ी में मौजूद कांग्रेस कमेटी के सैयद फरमान हैदर गौरव शुक्ला सौरव सिंह सनी सुरूर आलम हाजी साहब राजा संघ सैकड़ों लोग मौजूद थे
Tuesday, 14 April 2020
Friday, 3 April 2020
इमाम ए ज़माना वेलफ़ेयर ट्रस्ट पुरानी बाजार की तरफ से ज़रूरत मंदों के घरों पर राशन बाटा
इमाम ए ज़माना वेलफ़ेयर ट्रस्ट पुरानी बाजार की तरफ से ज़रूरत मंदों के घरों पर राशन पहुंचाने का सिलसिला जारी है जाती धर्म,धर्म, पंथ,तथा नेशनल्टी देखै बेगैर यह सेवा
जारी है ,आप सब मालिक से दुआ करैंकि इमाम ए ज़माना वेलफ़ेयर ट्रस्ट के सेवकों और मददगारों ,सुभचिन्तकों को और तरक़्क़ी तथा हर वबा से व परेशानी से बचाये रखें,,,,,
संस्थापक, सय्यद जावेद ज़ैदी ने लोगों से अपील की है कि बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलें, ये समय देश को और इंसानियत को बचाना है और /कोरोना जैसी महामारी को हराना है ये किसी एक चाहने से मुमकिन नही है हम सबको मिल कर ,लॉक डाउन,का पालन करना चाहिए,,,,,इमरान ज़ैदी नवाब ज़िला अध्यक्ष ,ने बताया इस मुसीबत के समय मे हर इंसान को हर संस्था को एक दूसरे का ख़याल रखना चाहिए ताकि आप के पड़ोसी में कोई भी भूखा न सोए, हमारी संस्था के कार्यकर्ता सदा इंसानी हित मे कार्य करते रहेंगे जिससे समाज मे सद्भावना क़ायम रहे ,अंत मे सबका आभार वयक्त किया ,
जिसमे सय्यद सरदार नवाब ,सकलैन ज़ैदी अनिल मिर्ज़ा काज़िम अली ,मौलाना अज़ीम अब्बास साहब, कमर इमाम ,सरवर खान ,अनवर अली कई सभी कार्यकर्ताओं ने देश वासियों से घर मे रहने की अपील की
Wednesday, 25 March 2020
किराना वाले दुकानदार मनमाना वसूल रहे दाम
जौनपुर : नगर के मोहल्ला रामदासपुर नेवादा,शीतला चौकियां व नईसब्ज़ी मंडी के आस पास किराना दुकानदार, सब्ज़ी वाले मनमाने ढंग से रेट बढ़ा कर सामान बेच रहे हैं जिसके कारण गरीब परिवार के लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, और तो और कुछ लोग खाने पीने के सामान को अपने गोदाम में रखकर आने वाले समय में महंगे दामों में बेचेंगे यह योजना बनाकर रखे हुए हैं क्या जिलाधिकारी जौनपुर इन कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाएंगे, और जो भी किराना दुकानदार अपने गोदाम में अनाज दबाए हुए हैं उनका भी निरीक्षण किया जाए मेरी यही जिलाधिकारी महोदय से निवेदन है ।
Monday, 23 March 2020
निशुल्क मास्क विवरण किया
जौनपुर मुफ्तिमोहल्ला में मिर्जा हुमायूं अली रजा पूर्व सभासद प्रत्याशी कोतवाली
मुफ्तिमोहल्ला कोरोना वायरस की बीमारी को देखते हुए जौनपुर शहर के कई इलाकों में फ्री मास्क विवरण किया और कोरोना वायरस से बचाव का उपाय भी बताया

Saturday, 21 March 2020
पत्रकार मोहित ने किया जनता कर्फ्यू का समर्थन
मोहित जायसवाल अधिवक्ता (पत्रकार)के माध्यम से सभी वार्ड बंधुओ , ग्रामवासियों एवं सभी सम्मानित जानो से विनम्र निवेदन है,कि 22/03/2020 को जनता कर्फ्यू में आप सभी लोगो को सहयोग करने की अपील की जाती है कि आप सभी लोग समूह बना कर एक स्थान पर एकजुट ना हो,तथा घर से बाहर ना निकले अन्य प्रकार की समस्या होने पर 108,112 पर संपर्क करे ।
Friday, 20 March 2020
कोरोना की वजह से बंद हुआ प्रसिद्ध मंदिर
आज दिनांक 21.3.2020 को देश में बढ़ रहे कोरोना महामारी को देखते हुए अनिश्चित काल के लिए बंद हुआ पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थल शीतला चौकिया धाम मन्दिर के कपाट।आरती पूजा परम्परा गत तरीके से तीनों समय होगी। पंडा समाज के प्रबंधक अजय पंडा जी ने सभी दर्शनार्थियों से अनुरोध किया है कि जब तक यह महामारी देश में पूर्ण रूप से खत्म नहीं हो जाती तब तक दर्शन पूजन करने के लिए अभी न आए यात्री। मन्दिर पुजारी शिवकुमार पंडा व आनन्द त्रिपाठी व पंडा समाज द्वारा निर्णय लिया गया है। बिपिन कुमार श्रीमाली शीतला चौकियां धाम जौनपुर उत्तर प्रदेश
Wednesday, 11 March 2020
*प्राइमरी विद्यालय रामदासपुर नेवादा में भव्य वार्षिक महोत्सव मनाया गया*
*छोटे-छोटे बच्चों ने इस महोत्सव में दिखाया अपना जलवा*
*होली मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित*
जौनपुर में ! प्राइमरी विद्यालय रामदासपुर नेवादा में आयोजित भव्य वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने मंच पर अपनी कला को बिखेर कर दर्शकों को मोहित कर लिया ,
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि अनुराग सिंह (क्षेत्राधिकारी लेखपाल), उमानाथ यादव (पूर्व प्रधान) जितेंद्र जायसवाल (समाज सेवी) हरिशंकर श्रीवास्तव एवं राकेश कुमार जायसवाल (प्रधानाध्यापक) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, नेहा साहू द्वारा स्वागतम गीत गाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया, कार्यक्रम में छोटे-छोटे राहिल, लाडो,सहनवाज,अर्पिता,नैन्सी, स्वरा,अर्चना,गुड़िया,सृष्टि,आदि बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया, कार्यक्रम को प्रधानाध्यापक राकेश कुमार जायसवाल जी एवं मोहित जायसवाल (अधिवक्ता)द्वारा आयोजित किया गया,कार्यक्रम को अमित साहू , आशीष साहू,राहुल सेठ,विशाल सेठ, अमन भारती (पत्रकार),नवीन प्रजापति,अनुराग, आशिक,हिमांशु,अनुज, फरदीन,आकाश,विनोद,अजय, नितिन,मनीष,आनंद,आदि ग्रामवासियों के बीच भव्य वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह को आयोजित किया गया ।
Thursday, 5 March 2020
एपीओ पर कार्रवाई का डीएम को,एसओ पर कार्यवाही का एसपी को आदेश
दुष्कर्म के मामले में घटना झूठी पाते हुए विवेचक ने वादिनी पर दर्ज कराया एनसीआर
विवेचना की अनुमति मांगने के प्रार्थना पत्र को कोर्ट ने अविधिक बताते हुए दिया आदेश
जौनपुर-सुरेरी थाना क्षेत्र के दुष्कर्म के मुकदमे में विधिक अनियमितता को लेकर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ने सहायक अभियोजन अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी व एसपीओ को तथा थानाध्यक्ष सुरेरी के खिलाफ कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया।प्रकीर्ण वाद भी दर्ज किया गया।
सुरेरी थाना क्षेत्र में विवाहिता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस ने विवेचना में घटना झूठी पाते हुए आरोपी को क्लीन चिट दिया एवं फाइनल रिपोर्ट लगा दिया तथा वादिनी के खिलाफ झूठा साक्ष्य देने के कारण एनसीआर दर्ज कराया।एनसीआर की विवेचना के लिए कोर्ट की अनुमति आवश्यक होती है। यह सोचकर विवेचक ने कोर्ट में विवेचना की अनुमति का प्रार्थना पत्र दिया।एपीओ ने प्रार्थना पत्र का समर्थन करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष की तरफ से पुलिस प्रपत्रों का न्यायालय के समक्ष समर्थित करते हुए प्रस्तुत कर देने का दायित्व है जिस पर विचार करना न्यायालय का कार्य है कि वह पोषणीय है अथवा नहीं।न्यायालय ने धारा195 व 340 का हवाला देते हुए आदेश दिया कि न्यायालय के समक्ष कार्यवाही या साक्ष्य के दरम्यान पाया जाने वाला ऐसा अपराध जो 195(1) बी सीआरपीसी से भी संबंधित है,के संबंध में फौजदारी परिवाद की कार्यवाही का उपबंध प्रदान करती है।प्रार्थना पत्र में प्रथम दृष्टया ऐसा कोई उपबंध नहीं दिखाई पड़ता कि पुलिस द्वारा स्वत: संज्ञान ले,ऐसे प्रकरण में एनसीआर दर्ज कर न्यायालय से विवेचना की अनुमति प्राप्त करे।कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि एपीओ का विधिक कर्तव्य है कि वह प्रभारी निरीक्षक को अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए विधिक राय प्रदान करते लेकिन उन्होंने अपने पदीय कर्तव्य का निर्वहन न करते हुए प्रार्थना पत्र को समर्थित करते हुए प्रस्तुत किया जो विधि सम्मत नहीं है और एपीओ ने पदीय कर्तव्य में लापरवाही किया है।
Saturday, 29 February 2020
: भाई के जगह भाई परीक्षा देता पकड़ाया,लड़की भी गिरफ्तार जौनपुर
जौनपुर: भाई के जगह भाई परीक्षा देता पकड़ाया,लड़की भी गिरफ्तार
जौनपुर
29 फरवरी
मीरगंज, जौनपुर। यूपी बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे दो परीक्षार्थियों को डीआईओएस की टीम ने दो अलग—अलग विद्यालयों से पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। कंचन बालिका इण्टर कालेज बंधवा में दूसरे की जगह एक युवक परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। वहीं जनता इण्टर कालेज चितांव की छात्रा उम्र कम करने के लिए हाईस्कूल की परीक्षा देते पकड़ी गयी।
बताते हैं कि किसी ने शिकायत किया था कि हाईस्कूल प्रथम पाली में कंचन बालिका इण्टर कालेज बंधवा बाजार में दूसरे स्थान पर दूसरा युवक परीक्षा दे रहा है जिस पर डीआईओएस की टीम ने स्कूल में चेकिंग किया तो जनता इण्टर कालेज चितांव का छात्र राज विश्वकर्मा का बड़ा भाई रोहित विश्वकर्मा परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। पकड़े गये युवक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
वहीं जनता इण्टर कालेज चितांव में छात्रा शिल्पा गौतम पकड़ी गयी जो अपनी उम्र कम करके दुबारा परीक्षा दे रही थी। सचल दस्ते ने बताया कि वह इण्टर पास है फिर भी अपनी उम्र कम करके परीक्षा दे रही थी।
गौरतलब हो कि गंगादिन रामकुमार इण्टर कालेज बंधवा में भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दिन भी एक छात्र को प्रधानाचार्य सुबाष चंद्र त्रिपाठी द्वारा पकड़ा गया था जो अपने भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया था। क्षेत्र में हो रहे परीक्षा केंद्रों पर लापरवाही के चलते आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Thursday, 13 February 2020
लखनऊ कोर्ट में। बम से। वकील पर। हमला।
लखनऊ जिला सत्र न्यायालय के गेट नंबर तीन पर गुरुवार दोपहर कुछ बदमाशों न बम से लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर हमला कर दिया। हमला सीजेएम कोर्ट में हुआ पुलिस के मुताबिक एक बम फटा जिससे मौके पर मौजूद संजीव लोधी समेत कई अन्य वकील घायल हो गए।
वहीं बदमाश घटना अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। वहीं वकीलों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। मौके पर डीसीपी वेस्ट, एडीसीपी वेस्ट और एसएचओ मौके पर हैं। सीसीटीवी से संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)