Saturday, 8 February 2020
कर्मचारी संघ अनशन पर
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि वि कर्मचारी संघ कर्मचारियो की 11माँग को लेकर किये जा रहे क्रमिक अनशन के चौथे दिन संबध्ता के अधीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने माला पहना कर विनोद राय अन्ज्नी तिवारी संजय कुमार श्रीवासतव दीन दयाल सिह ब्रिजेश सिंह को अनशन पर बैठाया इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष केसव यादव जगदंबा मिश्र एस बी एच रिजवी सी पी सिंह राजेश सिंह डा पी के कौशिक डा दिलगीर हसन राम समुझ गीता यादव नीता गुप्ता पुष्पलता त्रिपाठी रेखा श्यामा यादव क्यमुद्दिंन खान सुरेश सिन्ह रहे
Sunday, 2 February 2020
जौनपुर:ट्रक से टकराई बाइक दो की मौत
सुजानगंज स्थानीय क्षेत्र के बसरही बाजार में शनिवार रात ट्रक और बाइक की आमने—सामने टक्कर में बाइक सवार दोनों की मौत हो गयी। मौत की सूचना से क्षेत्र में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
बताते हैं कि क्षेत्र के बसरही बाजार में शनिवार रात सुजानगंज से एक बाइक सवार भारत विश्वकर्मा (40) पुत्र रामशिरोमणि विश्वकर्मा निवासी बखोपुर तथा धनंजय सिंह (41) पुत्र अम्बिका सिंह निवासी पतहना अपने घर जा रहे थे। जैसे ही बसरही बाजार में पहुंचे थे कि बदलापुर की तरफ से आ रही ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी जिससे दोनों ट्रक के नीचे आ गए। आवाज सुनने पर बाजारवासी एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से देर रात दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज लाया गया। जहाँ भारत विश्वकर्मा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि धनंजय सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान धनंजय की भी मौत हो गई। दोनों के मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया दोनों पड़ोसी गाँव के होने के कारण पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।:
सरपतहाँ पुलिस द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
02/02/2020 Sunday
पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा जनपद मे चलाये जा रहे अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध अभियान के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल नेतृत्व में आज दिनाकं 02.02.2020 को प्र0नि0 मय हमराह कर्मचारीगण के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त व चेकिगं संदिग्ध व्यक्ति मे थाना क्षेत्र मे मामूर था कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म में वाँछित अभियुक्त जाबिर अन्सारी पुत्र मुस्ताक अन्सारी निवासी चौबहाँ थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर भगासा चौराहे पर खड़ा है जो कोई सवारी पकड़ कर कहीं भागने के फिराक मे है यदि जल्दीबाजी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है । इस सूचना पर विश्वास कर हमराही कर्मचारीगण को आवश्यक निर्देश देकर मुखबिर खास को साथ लेकर भगासा चौराहे के पास पहुचा कि कुछ दूर से मुखबिर खास एक युवक की
तरफ इशारा कर मौके से चला गया । तत्पश्चात हम पुलिस वाले उक्त युवक को हिकमत अमली से एकाएक घेर कर पकड़ लिये पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो सकपकाते हुए अपना नाम जाबिर अन्सारी पुत्र मुस्ताक अन्सारी निवासी चौबहाँ थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर बताया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
तरफ इशारा कर मौके से चला गया । तत्पश्चात हम पुलिस वाले उक्त युवक को हिकमत अमली से एकाएक घेर कर पकड़ लिये पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो सकपकाते हुए अपना नाम जाबिर अन्सारी पुत्र मुस्ताक अन्सारी निवासी चौबहाँ थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर बताया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0स0 18/20 धारा 376 भादवि0 व धारा 3(A)/4 पाक्सो एक्ट थाना सरपतहाँ जौनपुर।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. अभियुक्त जाबिर अन्सारी पुत्र मुस्ताक अन्सारी निवासी चौबहाँ थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. विजय कुमार चौरसिया, प्र0नि0 थाना सरपतहां जौनपुर।
2. उ0नि0 श्री विवेक कुमार तिवारी चौकी प्रभारी सरायमोहिउद्दीनपुर थाना सरपतहाँ जौनपुर।
3. हे0का0 लालबहादुर यादव, का0 आशीष कुमार, का0 विजय कुमार थाना सपतहाँ जौनपुर।:
Saturday, 1 February 2020
जौनपुर:शहर कोतवाली मे तैनात सिपाही सड़क दुर्घटना मे घायल
जौनपुर कोतवाली में तैनात सिपाही मैनुद्दीन पुत्र सफी मोहम्मद निवासी चंदौली नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित काशीराम आवास कॉलोनी के समीप किराए मकान में रहता है। शुक्रवार की रात ड्यूटी करके घर वापस जा रहा था कि कांशीराम आवास कॉलोनी के समीप रोडवेज बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। उपचार के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।:
सुइथाकला: घर से बाहर शौच को गई किशोरी से हुआ रेप,पुलिस दे रही दुसरा मौड़ जौनपुर
02/02/2020 Sunday
सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के परिजन द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना 27 जनवरी की बतायी जा रही है, जिसमें शाम को घर से शौच के लिए गई किशोरी के साथ गांव के हीं युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घटना के पांच दिन बीत जाने पर पीड़िता के परिजनों द्वारा गांव के हीं जाबिर पुत्र मुस्ताक के ऊपर दुराचार का आरोप लगाते हुए थाने पर लिखित तहरीर दी गई। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत किया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।:
शाहगंज:सीएए को लेकर एक धर्म के अनुयायीयो पर फेसबुक पर विवादित टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
शाहगंज:सीएए को लेकर एक धर्म के अनुयायीयो पर फेसबुक पर विवादित टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
जौनपुर आदिल रिज़वी
02/02/2020 Sunday
स्थानीय पुलिस ने एक पखवारे पूर्व सीएए व एनआसी को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले एक युवक को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है।
खुटहन थाना क्षेत्र के धेरवली लक्षण गांव निवासी रामचंद्र पुत्र मनराज ने फेसबुक पर एक धर्म समुदाय पर टिप्पणी किया था। जिसकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी रही। शनिवार की सुबह उप निरीक्षक संतोष कुमार पाठक हमराही दुर्गेश कुमार के साथ गश्त पर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक संतोष कुमार पाठक अपने हमराही के साथ आरोपित युवक को नगर के खुटहन पड़ाव से गिरफ्तार किया। जिस पर आवश्यक कार्यवाही करके चालान न्यायालय भेज दिया है।
भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रहीः लाल बहादुर यादव
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव अध्क्षयता में हुई जहां श्री यादव ने कहा जिस तरह भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है, उससे यह जाहिर हो रहा है कि सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को भाजपा का एजेण्ट बनाकर काम करा रही है, वह निन्दनीय है लेकिन समाजवादी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में 2 लाख समाजवादी विचारधारा के लोगों का नाम सूची से काटा गया है जिनका नाम फिर से सूची में शामिल करने का काम किया गया है। निर्वाचन आयोग से अपेक्षा है कि हम लोगों द्वारा जो नाम का फार्म भरा गया है, उसे मतदाता सूची में अंकित कराने का काम करेंगे। यदि इसमें भी कुछ जातिय आधार पर कुछ होगा तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। इसी क्रम में विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि आज देश की दशा कहां जा रही है, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। जहां लोग रोजगार के लिये भटक रहे हैं, वहीं भाजपा सरकार जनता को हिन्दू-मुस्लिम में भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील किया कि गांव-गांव जाकर समाजवादी विचारधारा के लोगों से सम्पर्क करें और लोगों को जागरूक करें कि हमें नहीं चाहिये एनसीआर, क्योंकि हमें चाहिए रोजगार। आज भाजपा सरकार में पिछड़े व दलित वर्ग को निशाने पर रखा गया है। आये दिन शोषण हो रहा है लेकिन सरकार में बैठे लोग उन्हें न्याय नहीं देने देते हैं। इस अवसर परपूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, श्रीराम यादव, अफजाल अहमद, श्रद्धा यादव, लौटन राम निषाद, यशवंता यादव, राजनाथ यादव, निवर्तमान जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, रूखसार अहमद, डा. लक्ष्मीकान्त यादव, राकेश मौर्य, कैलाश यादव, रामलाल पाल, पप्पू रघुवंशी, श्याम नरायन बिन्द, आरिफ हबीब, जयहिन्द यादव, रमापति यादव, रामजतन यादव, पूनम मौर्या, ऋषि यादव, संघर्ष यादव, धर्मेन्द्र सोनकर, मो. मुस्लिम हीरा, रिजवान हैदर, बाबा यादव, दीपक गोस्वामी सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन निवर्तमान जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।:
ریاز الحق
टिल टॉक बना युवक की जान का दुश्मन
टिक टाक बना युवक का जान का दुश्मन
टिक टाक बनाने वाले युवक को पुलिस ने मारपीट कर मोबाइल लिया कब्जे में
युवक के परिजनों ने यूपी 112 के सिपाहियों पर लगाया बीस हजार रुपया मांगने का आरोप
युवक ने पैसा न होने के कारण लगाया घर में फांसी
परिजन ने पोस्टमार्टम करने से किया इनकार, डीएम एसपी को बुलाने की कर रहे हैं मांग भारी पुलिस बल मौके पर मनाने का कर रहे हैं प्रयास
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मुल्ला टोला मोहल्ला का मामला
Friday, 31 January 2020
बाइक सवार बदमाशों ने कैसियर को मारी गोली
*बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कैशियर को मारी गोली*
सिकरारा जौनपुर
जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर डीह जहानिया गांव के पास गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कैशियर को गोली मार दी। घटना का कारण साफ नहीं हो सका है। घटनास्थल से पुलिस को कारतूस का खोखा मिला। सीमा विवाद में उलझी सिकरारा व बक्शा थानों की पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर (रुहट्टा) मोहल्ला निवासी अनिल कुमार मौर्य (45) यूनियन बैंक की लाला बाजार शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। वह सायंकाल बैंक से छूटने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। करीब पांच बजे बक्शा व सिकरारा थानों की सीमा पर स्थित डीह जहानिया गांव के मोड़ के पास घात लगाकर पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली पीठ के निचले हिस्से में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गये। घटना से सनसनी फैल गई। गोली लगने के बावजूद दिलेरी दिखाते हुए अनिल कुमार मौर्य खुद बाइक चलाकर वापस बैंक गए। शाखा प्रबंधक और सहकर्मी उन्हें आननफानन निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी होते ही सिकरारा थाना के प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से पुलिस को खोखा मिला। उन्होंने कहा कि घटनास्थल बक्शा इलाके में आता है। कुछ देर बाद बक्शा थाने की पुलिस भी मौके पर आ गई। कैशियर को गोली मारने का कारण साफ नहीं हो सका है। सीमा विवाद में उलझी दोनों थानों की पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है।
गांव की नाली में मिला नवजात शिशु का सर
जौनपुर-जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बनी सरकारी नाली के बगल में एक नवजात शिशु का सर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाए नाली के बगल खेत मे । सरसों बीछ रही थी।जब उनकी नजर शिशु के सर पर पड़ी ।तो उन्होंने जाकर लोगों से बताया ।वहां देखने वाले लोगों की भारी भीड़ लग गई ।देखने से सात आठ महीने के शिशु का सर लग रहा था। लोगे कयास लगा रहे थे कि कोई लोग लाज के भय से किसी ने अपने अवैध संतान को फेंक दिया था ।जिसका सर कोई जानवर नाली तक उठा लाया था।
:
Monday, 27 January 2020
दोहरे हत्याकांड में उत्कृष्ट विवेचना के लिए विवेचक को डीजीपी ने दिया प्रथम पुरस्कार
स्वच्छता व लगन से साक्ष्य संकलन कर नामजद की गलत पाकर दो आरोपियों के खिलाफ दायर की थी चार्जशीट
बरामदगी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को सुनाई थी उम्र कैद की सजा
जौनपुर गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ में डीजीपी द्वारा निरीक्षक संजय नाथ को उत्कृष्ट विवेचना के लिए ₹50000 से पुरस्कृत कर विवेचना मे प्रथम स्थान प्रदान किया गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रताप कॉलोनी निवासी अश्वनी सिंह ने अनुपम व अनुराग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था कि 7 जनवरी 2012 की रात उनके दरोगा पिता पुरुषोत्तम व दमयंती की मुकदमे बाजी की रंजिश को लेकर गला रेत कर हत्या की गई।विवेचक संजय नाथ तिवारी द्वारा की गई विवेचना में नीरज सिंह का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने 20 जनवरी 2012 को आरोपी को गिरफ्तार किया।आरोपी की निशानदेही पर घर से लूटे गए जेवर, आला कत्ल एवं चाकू बरामद किया गया।आरोपी नीरज व वादी की पत्नी की कॉल डिटेल से दोनों की बातचीत का खुलासा हुआ।यह भी प्रकाश में आया कि नीरज व वादी की पत्नी के बीच संबंध की जानकारी वादी के माता-पिता को हो गई थी और वह इस संबंध में बाधा बन रहे थे इसीलिए उनकी हत्या की गई।विवेचक ने वैज्ञानिक साक्ष्यों,मोबाइल सीडीआर की मदद से नामजद अभियुक्तों की नामजदगी गलत पाकर नीरज सिंह व रूपा सिंह के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल किया।उन्होंने सूक्ष्मता व लगन के साथ साक्ष्य का संकलन किया और कोर्ट में गवाहों के बयान के आधार पर नीरज को उम्र कैद व जुर्माने की सजा सुनाई गई थी।
Sunday, 26 January 2020
बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत*
रियाजुल
जौनपुर। मड़ियाहंू थाना क्षेत्र के सेउर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। आक्राशित ग्रामीणो ने मौके पर पहुंचकर जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण दोनो तरफ वाहनो की लम्बी लम्बी कतारे लग गयी है। फिलहाल किसी तरह पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझाकर रास्ता जाम समाप्त कराया।
मिली जानकारी के अनुसार नेवढ़ियां थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव का निवासी सुमित सिंह 17 वर्ष रविवार की दोपहर बाइक से मड़ियाहूं आया हुआ था वापस लौटते समय वह सेउर गांव के पास एक ट्रक की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर आक्रोशित ग्रामीणो ने चक्का जाम करके प्रर्दशन शुरू कर दिया। पुलिस किसी तरह से समझा बुझाकर रास्ता साफ करायी।
तिरंगे का सम्मान करता हु मो0 जावेद अख्तर
पचहटिया तिराहे पर ग्राम वासियों द्वारा व समाज सेवक मोहम्मद जावेद अख्तर द्वारा 26 जनवरी के शुभ अवसर पर तिराहे पर झंडारोहण कराया गया और वहां पर समस्त ग्राम वासियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा एक दूसरे को बधाई दी गई इस अवसर पर ग्राम के कोटेदार श्री रतन कुमार यादव व प्राइमरी पाठशाला पचहटिया के प्रधानाध्यापिका श्रीमती अर्चना रानी जी का समाज सेवक मोहम्मद जावेद अख्तर द्वारा माला पहना कर उनका स्वागत किया गया और समस्त ग्राम वासियों को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी गई इस मौके पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर समस्त ग्रामवासी मोहम्मद जावेद अख्तर शैलेंद्र कुमार निषाद कृष्ण कुमार गुप्ता बलवीर गुप्ता नानक गुप्ता काजू कमलापुरी अजय कुमार गुप्ता मान सिंह चौहान सर्वेश मौर्य राम उजागर चौहान गिरजा चौहान ग्राम प्रधान संजय यादव व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे कार्यक्रम आयोजन करता मोहम्मद जावेद अख्तर उपस्थित रहे
Saturday, 25 January 2020
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ माउंट लिट्रा जी स्कूल वार्षिक खेलकूद का हुआ समापन
सिकरारा(जौनपुर)
फतेहगंज स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल पर चल रहे चार दिवशीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय के नन्हे- मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेलकूद के आखिरी दिन खेले गए विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने पूरा दमखम दिखाया। कबड्डी में आकर हाउस ने बाजी मारी तो खो- खो में रेड हाउस की टीम चैम्पियन रही। खेल का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार ट्राफी ग्रीन हाऊस के बच्चों को दिया गया।
बालको के सीनियर खो- खो प्रतियोगिता में ब्लू हाउस की टीम ने ग्रीन हाउस को हराया। बालिकाओं के सीनियर टीम में रेड हाउस की टीम ने ब्लू हाउस को कड़े मुकाबले में पराजित किया। खो- खो के जूनियर वर्ग में बालको में रेड हाउस तो बालिकाओं में ब्लू हाउस विजेता रहा। क्रिकेट में टीम ए चैंपियन रहा। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में सीनियर वर्ग व जूनियर वर्ग में आकर हाउस ने मुकाबला अपने नाम किया तो बालिकाओं के सीनियर टीम में आकर हाउस तो जूनियर में रेड हाउस की टीम सबपर भारी पड़ी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर सुशील कुमार सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी, मेडल व प्रमाण- देते हुए कहा कि इस स्कूल मे छोटे छोटे बच्चों ने जो कार्यक़म प्रस्तुत किया उससे लगता है कि यहाँ पर निश्चित रुप से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। खेल से बच्चों के शारीरिक एवम मानसिक विकास होता है। यही बच्चे आगे जाकर देश बिदेश मे अपना तथा स्कूल और जिले का नाम रोशन करते है। खेल के मैदान मे अनुशासन का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है जो बच्चों मे दिखाई पड़ रहा है। इसके लिए प़बन्धन प़धानाचार्य शिक्षक कर्मचारी बधाई के पात्र है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि का स्कूल के डायरेक्टर अरविन्द सिंह एवम विख्यात सिंह ने बुके देकर स्वागत किया। अतिथियो का स्वागत दिनेश सिंह ने किया। प्रधानाचार्या प्रतीक्षा सिंह उपप्रधानाचार्या श्वेता मिश्रा ने उपस्थित जन समुदाय का आभार ज्ञापित किया। निर्णायक में शिवशंत सिंह,अखिलेश व निमिष सिंह रहे।
इस अवसर पर राकेश सिंह, साहब लाल यादव, जिलाध्यक्ष अमित सिंह, राजेश सिंह टोनी, शरद सिंह, सन्तोष सिंह बघेल रहे। कार्यक्रम में अमित, राहुल, प्रियंका, आशा, रूचि, पुष्पांजलि, सदफ, शिवम्, कंचन, अंजू , हर्षित, अमृत, श्वेता, ममता, पूनम, रमन, साइमा, रौनक आदि का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शक्ति सिंह एवम ऋचा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
दीवानी के गेट नंबर 1 पर लगा एक्स-रे बैगेज स्कैनर*
*पहले दिन कैची व छोटी चाकू आदि वस्तुएं हुई बरामद*
जौनपुर-हाईकोर्ट के निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टि से दीवानी न्यायालय के गेट नंबर 1 पर एक्स-रे बैगेज स्कैनर मशीन लगाई गई है।गुरुवार को जो भी वादकारी बैग या झोला लेकर अंदर प्रवेश किया। उसका सामान स्कैनर मशीन के जरिए चेक किया गया।दो व्यक्तियों के बैग से बड़ी व छोटी कैची तथा एक पंडित जी के झोले से एक छोटी चाकू बरामद हुई जिसे सुरक्षाकर्मियों ने निकलवा कर रखवा लिया।स्कैनर मशीन से सामानों की चेकिंग के लिए ड्यूटी पर एसआई इंद्रासन सिंह,चार सिपाही,एक महिला सिपाही तथा 3 एलआईयू कर्मी लगाए गए हैं।
गेट नंबर 1 मुख्य रूप से वादकारियों के प्रवेश के लिए है।गेट नंबर 3 व 4 अधिवक्ताओं के प्रवेश के लिए है।गुरुवार को करीब 60 से 70 लोगों का झोला,थैला व बैग इत्यादि समान स्कैनर मशीन के जरिए चेक किया गया।एक तरफ से झोला या बैग मशीन पर रखा जाता है दूसरी तरफ से वह स्कैन होकर निकलता है।बीच में लगी स्क्रीन पर स्पष्ट दिखता है कि झोले या बैग के अंदर क्या-क्या वस्तुएं हैं।मैटेलिक वस्तुएं होने पर बीप की आवाज होती है।दीवानी न्यायालय में श्रमजीवी विस्फोट कांड के अलावा तमाम संगीन व कुख्यात आरोपियों की पेशी होती है। सुरक्षा की दृष्टि से काफी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं लेकिन अभी भी कुछ सुरक्षाकर्मी मोबाइल पर ही व्यस्त दिखते हैं जितनी मुस्तैदी से ड्यूटी करनी चाहिए इसमें लापरवाही बरती जा रही है।गुरुवार को भी गेट नंबर 4 पर कई पुलिसकर्मी मोबाइल पर व्यस्त देखे गए।
Tuesday, 14 January 2020
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
जौनपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता उदय राज मिश्रा की मृत्यु हो जाने के कारण दीवानी न्यायालय के अध्यक्ष श्री ब्रजनाथ पाठक की अध्यक्षता में अधिवक्ता उदय राज मिश्रा की मृत्यु पर अध्यक्ष ब्रजनाथ पाठक एक शोक सभा संपन्न हुई जिसमें कई अधिवक्ताओं ने उदय राज मिश्रा की मृत्यु पर शोक जताया और अपने अपने विचार रखे और पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया इस कड़ी में मौजूद अधिवक्ता अध्यक्ष श्री पाठक शैलेश मिश्रा हिमांशु श्रीवास्तव बृजेश सिंह रघुवंशी एडवोकेट समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे
Thursday, 28 November 2019
दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता कार्य से विरत रहे
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
*सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन जौनपुर के अधिवक्ता श्री मुन्नीलाल यादव एड की आकस्मिक मृत्यु की सूचना पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन जौनपुर की जनरल बाडी की आकस्मिक मीटिंग बुलाई गई जिसमें 2 मिनट का मौन रख कर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया तथा पूरे दिन न्यायिक कार्य से बिरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया।*
*सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन जौनपुर के अधिवक्ता श्री मुन्नीलाल यादव एड की आकस्मिक मृत्यु की सूचना पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन जौनपुर की जनरल बाडी की आकस्मिक मीटिंग बुलाई गई जिसमें 2 मिनट का मौन रख कर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया तथा पूरे दिन न्यायिक कार्य से बिरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया।*
Wednesday, 27 November 2019
नकली नोट छापने वाले गिरफ्तार
जौनपुर ब्रेकिंग ।
थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार, नकली नोट व नोट छापने के उपकरण बरामद।
वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नकली नोट के साथअभियुक्त इरफान अहमद पुत्र इलियास अहमद ग्राम चकइंग्लिश उटरु खुर्द थाना बक्शा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 100 रुपये की 23 नोट नकली, 1600/ रुपया असली व एक मोबाईल फोन व एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ व निशानदेही पर एक और अभियुक्त शमशाद पुत्र उष्मान ग्राम महिमापुर खुर्द थाना बक्शा जौनपुर को खुद की दुकान शमशाद ग्राहक सेवा केन्द्र लकडमंण्डी नौपेड़वा से गिरफ्तार किया गया, जिसकी दुकान से 100 रुपये की 58 नोट नकली, 6 पेपर जिसपर 100 रुपये की नकली नोट छपी हुई जिसकी अभी कटिंग नही हुई थी , नोट छापने की मशीन कम्प्यूटर, लेमिनेशन मशीन, एक स्कैनर, एक स्केल, एक चाकू व 37900/- रुपया असली नगद बरामद किया गया है।
थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार, नकली नोट व नोट छापने के उपकरण बरामद।
वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नकली नोट के साथअभियुक्त इरफान अहमद पुत्र इलियास अहमद ग्राम चकइंग्लिश उटरु खुर्द थाना बक्शा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 100 रुपये की 23 नोट नकली, 1600/ रुपया असली व एक मोबाईल फोन व एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ व निशानदेही पर एक और अभियुक्त शमशाद पुत्र उष्मान ग्राम महिमापुर खुर्द थाना बक्शा जौनपुर को खुद की दुकान शमशाद ग्राहक सेवा केन्द्र लकडमंण्डी नौपेड़वा से गिरफ्तार किया गया, जिसकी दुकान से 100 रुपये की 58 नोट नकली, 6 पेपर जिसपर 100 रुपये की नकली नोट छपी हुई जिसकी अभी कटिंग नही हुई थी , नोट छापने की मशीन कम्प्यूटर, लेमिनेशन मशीन, एक स्कैनर, एक स्केल, एक चाकू व 37900/- रुपया असली नगद बरामद किया गया है।
Monday, 18 November 2019
दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
जौनपुर । राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ जौनपुर में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन रविवार को प्रातः 9 बजे महाविद्यालय के प्रबंधक द्वारा कराया गया ।
जिसमे योग प्रशिक्षक राज यादव जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर ने बी टी सी विभाग में अध्यतरत्न छात्र छात्रओं को सूर्य नमस्कार वृक्षासन ताड़ासन त्रिकोणासन उष्ट्रासन चक्रासन हलासन मंडूकासन शशकासन गोमुखासन वक्रासन वज्रासन भस्त्रिका प्राणायाम कपालभाति प्राणायाम बाह्य प्राणायाम अनुलोम विलोम प्राणायाम जैसे समस्त आसनों एवम प्राणायामो का क्रियात्मक अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया एवम अष्टांग योग पर प्रकाश डाला तथा कहा कि यदि स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीना है तो प्रतिदिन अपने दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करें औऱ तमाम प्रकार की बीमारियों से बचें।
योग शिविर का समापन सोमवार को सांय 5 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार सिंह जी द्वारा किया गया जिसमें सभी शिक्षकगण व् प्रशिक्षु उपस्थित रहे और सभी प्रशिक्षुओं के उज़्ज़वल भविष्य की कामना करते हुए प्राचार्य जी ने सभी को धन्यवाद दिया।
Subscribe to:
Posts (Atom)



















