विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Friday, 31 January 2020

बाइक सवार बदमाशों ने कैसियर को मारी गोली


सिकरारा/जौनपुर

*बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कैशियर को मारी गोली*

सिकरारा जौनपुर
जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर डीह जहानिया गांव के पास गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कैशियर को गोली मार दी। घटना का कारण साफ नहीं हो सका है। घटनास्थल से पुलिस को कारतूस का खोखा मिला। सीमा विवाद में उलझी सिकरारा व बक्शा थानों की पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर (रुहट्टा) मोहल्ला निवासी अनिल कुमार मौर्य (45) यूनियन बैंक की लाला बाजार शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। वह सायंकाल बैंक से छूटने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। करीब पांच बजे बक्शा व सिकरारा थानों की सीमा पर स्थित डीह जहानिया गांव के मोड़ के पास घात लगाकर पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली पीठ के निचले हिस्से में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गये। घटना से सनसनी फैल गई। गोली लगने के बावजूद दिलेरी दिखाते हुए अनिल कुमार मौर्य खुद बाइक चलाकर वापस बैंक गए। शाखा प्रबंधक और सहकर्मी उन्हें आननफानन निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी होते ही सिकरारा थाना के प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से पुलिस को खोखा मिला। उन्होंने कहा कि घटनास्थल बक्शा इलाके में आता है। कुछ देर बाद बक्शा थाने की पुलिस भी मौके पर आ गई। कैशियर को गोली मारने का कारण साफ नहीं हो सका है। सीमा विवाद में उलझी दोनों थानों की पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है।

गांव की नाली में मिला नवजात शिशु का सर

जौनपुर-जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बनी सरकारी नाली के बगल में एक नवजात शिशु का सर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाए नाली के बगल खेत मे । सरसों बीछ रही थी।जब उनकी नजर शिशु के सर पर पड़ी ।तो उन्होंने जाकर लोगों से बताया ।वहां देखने वाले लोगों की भारी भीड़ लग गई ।देखने से सात आठ महीने के शिशु का सर लग रहा था। लोगे कयास लगा रहे थे कि कोई लोग लाज के भय से किसी ने अपने अवैध संतान को फेंक दिया था ।जिसका सर कोई जानवर नाली तक उठा लाया था।
:


Monday, 27 January 2020

दोहरे हत्याकांड में उत्कृष्ट विवेचना के लिए विवेचक को डीजीपी ने दिया प्रथम पुरस्कार


दोहरे हत्याकांड में उत्कृष्ट विवेचना के लिए विवेचक को डीजीपी ने दिया प्रथम पुरस्कार

स्वच्छता व लगन से साक्ष्य संकलन कर  नामजद की गलत पाकर दो आरोपियों के खिलाफ  दायर की थी चार्जशीट 

बरामदगी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को सुनाई थी उम्र कैद की सजा
जौनपुर गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ में डीजीपी द्वारा निरीक्षक संजय नाथ को उत्कृष्ट विवेचना के लिए ₹50000 से पुरस्कृत कर विवेचना मे प्रथम स्थान प्रदान किया गया। 

कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रताप कॉलोनी निवासी अश्वनी सिंह ने अनुपम व अनुराग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था कि 7 जनवरी 2012 की रात उनके दरोगा पिता पुरुषोत्तम व दमयंती की मुकदमे बाजी की रंजिश को लेकर गला रेत कर हत्या की गई।विवेचक संजय नाथ तिवारी द्वारा की गई विवेचना में नीरज सिंह का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने 20 जनवरी 2012 को आरोपी को गिरफ्तार किया।आरोपी की निशानदेही पर घर से लूटे गए जेवर, आला कत्ल एवं चाकू बरामद किया गया।आरोपी नीरज व वादी की पत्नी की कॉल डिटेल से दोनों की बातचीत का खुलासा हुआ।यह भी प्रकाश में आया कि नीरज व वादी की पत्नी के बीच संबंध की जानकारी वादी के माता-पिता को हो गई थी और वह इस संबंध में बाधा बन रहे थे इसीलिए उनकी हत्या की गई।विवेचक ने वैज्ञानिक साक्ष्यों,मोबाइल सीडीआर की मदद से नामजद अभियुक्तों की नामजदगी गलत पाकर नीरज सिंह व रूपा सिंह के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल किया।उन्होंने सूक्ष्मता व लगन के साथ साक्ष्य का संकलन किया और कोर्ट में गवाहों के बयान के आधार पर नीरज को उम्र कैद व जुर्माने की सजा सुनाई गई थी।

Sunday, 26 January 2020

बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत*


*मड़ियाहू:बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत*
रियाजुल
जौनपुर। मड़ियाहंू थाना क्षेत्र के सेउर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। आक्राशित ग्रामीणो ने मौके पर पहुंचकर जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण दोनो तरफ वाहनो की लम्बी लम्बी कतारे लग गयी है। फिलहाल किसी तरह पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझाकर रास्ता जाम समाप्त कराया।
मिली जानकारी के अनुसार नेवढ़ियां थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव का निवासी सुमित सिंह 17 वर्ष रविवार की दोपहर बाइक से मड़ियाहूं आया हुआ था वापस लौटते समय वह सेउर गांव के पास एक ट्रक की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर आक्रोशित ग्रामीणो ने चक्का जाम करके प्रर्दशन शुरू कर दिया। पुलिस किसी तरह से समझा बुझाकर रास्ता साफ करायी।

तिरंगे का सम्मान करता हु मो0 जावेद अख्तर


जौनपुर
पचहटिया तिराहे पर ग्राम वासियों द्वारा व समाज सेवक मोहम्मद जावेद अख्तर द्वारा 26 जनवरी के शुभ अवसर पर तिराहे पर झंडारोहण कराया गया और वहां पर समस्त ग्राम वासियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा एक दूसरे को बधाई दी गई इस अवसर पर ग्राम के कोटेदार श्री रतन कुमार यादव व प्राइमरी पाठशाला पचहटिया के प्रधानाध्यापिका श्रीमती अर्चना रानी जी का समाज सेवक मोहम्मद जावेद अख्तर द्वारा माला पहना कर उनका स्वागत किया गया और समस्त ग्राम वासियों को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी गई इस मौके पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर समस्त ग्रामवासी मोहम्मद जावेद अख्तर शैलेंद्र कुमार निषाद कृष्ण कुमार गुप्ता बलवीर गुप्ता नानक गुप्ता काजू कमलापुरी अजय कुमार गुप्ता मान सिंह चौहान सर्वेश मौर्य राम उजागर चौहान गिरजा चौहान ग्राम प्रधान संजय यादव व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे कार्यक्रम आयोजन करता मोहम्मद जावेद अख्तर उपस्थित रहे

Saturday, 25 January 2020

भाजपा नेता ने दी गणतंत्र दिवस की मुबारक बाद

जौनपुर समाचार अखबार के सभी पाठको को 
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।भारत माता की जय। वन्दे मातरम।हिन्दुस्तान जिंदाबाद सै शहेनशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट जिला सह सयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ जौनपुर

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ माउंट लिट्रा जी स्कूल वार्षिक खेलकूद का हुआ समापन


रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ माउंट लिट्रा जी स्कूल वार्षिक खेलकूद का हुआ समापन

सिकरारा(जौनपुर)

फतेहगंज स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल पर चल रहे चार दिवशीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय के नन्हे- मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेलकूद के आखिरी दिन खेले गए विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने पूरा दमखम दिखाया। कबड्डी में आकर हाउस ने बाजी मारी तो खो- खो में रेड हाउस की टीम चैम्पियन रही। खेल का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार ट्राफी ग्रीन हाऊस के बच्चों को दिया गया। 

बालको के सीनियर खो- खो प्रतियोगिता में ब्लू हाउस की टीम ने ग्रीन हाउस को हराया। बालिकाओं के सीनियर टीम में रेड हाउस की टीम ने ब्लू हाउस को कड़े मुकाबले में पराजित किया। खो- खो के जूनियर वर्ग में बालको में रेड हाउस तो बालिकाओं में ब्लू हाउस विजेता रहा। क्रिकेट में टीम ए चैंपियन रहा। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में सीनियर वर्ग व जूनियर वर्ग में आकर हाउस ने मुकाबला अपने नाम किया तो बालिकाओं के सीनियर टीम में आकर हाउस तो जूनियर में रेड हाउस की टीम सबपर भारी पड़ी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर सुशील कुमार सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी, मेडल व प्रमाण- देते हुए कहा कि इस स्कूल मे छोटे छोटे बच्चों ने जो कार्यक़म प्रस्तुत किया उससे लगता है कि यहाँ पर निश्चित रुप से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। खेल से बच्चों के शारीरिक एवम मानसिक विकास होता है। यही बच्चे आगे जाकर देश बिदेश मे अपना तथा स्कूल और जिले का नाम रोशन करते है। खेल के मैदान मे अनुशासन  का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है जो बच्चों मे दिखाई पड़ रहा है। इसके लिए प़बन्धन प़धानाचार्य  शिक्षक कर्मचारी बधाई के पात्र है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि का स्कूल के डायरेक्टर अरविन्द सिंह एवम विख्यात सिंह ने बुके देकर स्वागत किया। अतिथियो का स्वागत दिनेश सिंह ने किया। प्रधानाचार्या प्रतीक्षा सिंह उपप्रधानाचार्या श्वेता मिश्रा ने उपस्थित जन समुदाय का आभार ज्ञापित किया। निर्णायक में शिवशंत सिंह,अखिलेश व निमिष सिंह रहे।

इस अवसर पर राकेश सिंह, साहब लाल यादव, जिलाध्यक्ष अमित सिंह, राजेश सिंह टोनी, शरद सिंह, सन्तोष सिंह बघेल रहे। कार्यक्रम में अमित, राहुल, प्रियंका, आशा, रूचि, पुष्पांजलि, सदफ, शिवम्, कंचन, अंजू , हर्षित, अमृत, श्वेता, ममता, पूनम, रमन, साइमा, रौनक आदि का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शक्ति सिंह एवम ऋचा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

दीवानी के गेट नंबर 1 पर लगा एक्स-रे बैगेज स्कैनर*


*दीवानी के गेट नंबर 1 पर लगा एक्स-रे बैगेज स्कैनर*

*पहले दिन कैची व छोटी चाकू आदि वस्तुएं हुई बरामद*
जौनपुर-हाईकोर्ट के निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टि से दीवानी न्यायालय के गेट नंबर 1 पर एक्स-रे बैगेज स्कैनर मशीन लगाई गई है।गुरुवार को जो भी वादकारी बैग या झोला लेकर अंदर प्रवेश किया। उसका सामान स्कैनर मशीन के जरिए चेक किया गया।दो व्यक्तियों के बैग से बड़ी व छोटी कैची तथा एक पंडित जी के झोले से एक छोटी चाकू बरामद हुई जिसे सुरक्षाकर्मियों ने निकलवा कर रखवा लिया।स्कैनर मशीन से सामानों की चेकिंग के लिए ड्यूटी पर एसआई इंद्रासन सिंह,चार सिपाही,एक महिला सिपाही तथा 3 एलआईयू कर्मी लगाए गए हैं।

गेट नंबर 1 मुख्य रूप से वादकारियों के प्रवेश के लिए है।गेट नंबर 3 व 4 अधिवक्ताओं के प्रवेश के लिए है।गुरुवार को करीब 60 से 70 लोगों का झोला,थैला व बैग इत्यादि समान स्कैनर मशीन के जरिए चेक किया गया।एक तरफ से झोला या बैग मशीन पर रखा जाता है दूसरी तरफ से वह स्कैन  होकर निकलता है।बीच में लगी स्क्रीन पर स्पष्ट दिखता है कि झोले या बैग के अंदर क्या-क्या वस्तुएं हैं।मैटेलिक वस्तुएं होने पर बीप की आवाज होती है।दीवानी न्यायालय में श्रमजीवी विस्फोट कांड के अलावा तमाम संगीन व कुख्यात आरोपियों की पेशी होती है। सुरक्षा की दृष्टि से काफी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं लेकिन अभी भी कुछ सुरक्षाकर्मी मोबाइल पर ही व्यस्त दिखते हैं जितनी मुस्तैदी से ड्यूटी करनी चाहिए इसमें लापरवाही बरती जा रही है।गुरुवार को भी गेट नंबर 4 पर कई पुलिसकर्मी मोबाइल पर व्यस्त देखे गए।

Tuesday, 14 January 2020

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

न्यायिक
से विरत रहे अधिवक्ता
जौनपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता उदय राज मिश्रा की मृत्यु हो जाने के कारण दीवानी न्यायालय के अध्यक्ष श्री ब्रजनाथ पाठक की अध्यक्षता में अधिवक्ता उदय राज मिश्रा की मृत्यु पर अध्यक्ष ब्रजनाथ पाठक एक शोक सभा संपन्न हुई जिसमें कई अधिवक्ताओं ने उदय राज मिश्रा की मृत्यु पर शोक जताया और अपने अपने विचार रखे और पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया इस कड़ी में मौजूद अधिवक्ता अध्यक्ष श्री पाठक शैलेश मिश्रा हिमांशु श्रीवास्तव बृजेश सिंह रघुवंशी एडवोकेट समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे

Thursday, 28 November 2019

दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता कार्य से विरत रहे

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
*सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन जौनपुर के अधिवक्ता श्री मुन्नीलाल यादव एड की आकस्मिक मृत्यु की सूचना पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन जौनपुर की जनरल बाडी की आकस्मिक मीटिंग बुलाई गई जिसमें 2 मिनट का मौन रख कर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया तथा पूरे दिन न्यायिक कार्य से बिरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया।*

Wednesday, 27 November 2019

नकली नोट छापने वाले गिरफ्तार

जौनपुर ब्रेकिंग ।

थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार, नकली नोट व नोट छापने के उपकरण बरामद।

वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नकली नोट के साथअभियुक्त इरफान अहमद पुत्र इलियास अहमद ग्राम चकइंग्लिश उटरु खुर्द थाना बक्शा जनपद जौनपुर  को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 100 रुपये की 23 नोट नकली, 1600/ रुपया असली व एक मोबाईल फोन व एक  मोटरसाइकिल बिना नम्बर बरामद किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ व निशानदेही पर एक और अभियुक्त शमशाद पुत्र उष्मान ग्राम महिमापुर खुर्द थाना बक्शा जौनपुर को खुद की दुकान शमशाद ग्राहक सेवा केन्द्र लकडमंण्डी नौपेड़वा से गिरफ्तार किया गया, जिसकी दुकान से 100 रुपये की 58 नोट नकली, 6 पेपर जिसपर 100 रुपये की नकली नोट छपी हुई जिसकी अभी कटिंग नही हुई थी , नोट छापने की मशीन कम्प्यूटर, लेमिनेशन मशीन, एक स्कैनर, एक स्केल, एक चाकू व 37900/- रुपया असली नगद बरामद किया गया है।

Monday, 18 November 2019

दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन


जौनपुर । राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ जौनपुर में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन  रविवार को प्रातः 9 बजे महाविद्यालय के प्रबंधक द्वारा कराया गया ।
जिसमे योग प्रशिक्षक राज यादव जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर ने बी टी सी विभाग में  अध्यतरत्न छात्र छात्रओं को  सूर्य नमस्कार वृक्षासन ताड़ासन त्रिकोणासन उष्ट्रासन चक्रासन हलासन मंडूकासन शशकासन गोमुखासन  वक्रासन वज्रासन भस्त्रिका प्राणायाम कपालभाति प्राणायाम बाह्य  प्राणायाम अनुलोम विलोम प्राणायाम जैसे समस्त आसनों एवम प्राणायामो का क्रियात्मक अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया एवम   अष्टांग  योग पर प्रकाश डाला तथा कहा कि यदि स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीना है तो प्रतिदिन अपने दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करें औऱ तमाम प्रकार की बीमारियों से बचें।
योग शिविर का समापन सोमवार को सांय 5 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार सिंह जी द्वारा किया गया जिसमें  सभी शिक्षकगण व् प्रशिक्षु उपस्थित रहे और सभी प्रशिक्षुओं के उज़्ज़वल भविष्य की कामना करते हुए प्राचार्य जी ने सभी को धन्यवाद दिया।

भाषा न दुरूह होती है और न सरल; वह समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए समभाव से सेवामाध्यम (Service Tools) के रूप में प्रयुक्त होती है



मनुष्य अपनी भाषा की हदें तोड़ता है। अपनी सीमाओं को अतिक्रमित करता दिखता है। वह अपनी भाषा में वैज्ञानिकता के नए सन्दर्भ एवं प्रमाण जोड़ता है। क्लोद लेवी स्ट्राॅस की दृष्टि भाषा की मौजूदा वस्तुस्थिति पर है। भेड़चाल के उलट वह जड़ परिपाटी से खुद को अलगाते हुए कहते हैं-‘‘समाज या संस्कृति को भाषा में तब्दील किए बगैर हम इस कोपरनिकस जैसी वैचारिक क्रान्ति की शुरुआत नहीं कर सकते हैं जो पूरे समाज को सम्प्रेषण के सिद्धान्त की अभिव्यक्ति के रूप में देखता है।’

कई बार हम भाषा की बोधगम्यता, दुरूहता और उसकी सम्प्रेषणीयता को लेकर हाय-तौबा मचाते हैं जबकि कोई भाषा न दुरूह होती है और न सरल; वह समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए समभाव से सेवामाध्यम (Service Tools) के रूप में प्रयुक्त होती है। वह जाति, वर्ग, समुदाय, सम्प्रदाय इत्यादि के छिछले विभाजन से ऊपर की चेतना को संकेतित करती है। किसी भी भाषा की बोधगम्यता सम्बद्ध विषय एवं पाठक या श्रोता की शिक्षा, रुचि तथा संस्कार पर निर्भर करती है। जो भाषा एक सुसंस्कृत एवं सुशिक्षित व्यक्ति के लिए बोधगम्य है, वही असंस्कृत और अशिक्षित व्यक्ति के लिए दुरूह हो सकती है।

संवादधर्मी चिन्तन के विस्तृत फ़लक एवं बहुआयामी दृष्टिकोण को आधारभूत लक्ष्य मानते हुए देखें तो रवीन्द्रनाथ श्रीवास्तव की बात उपयुक्त जान पड़ती है,- ‘भाषा, भाषा-प्रयोक्ता की सोच, उसके सामाजिक सम्बन्धों तथा उसके सामाजिक परिवेश को उद्घाटित करने में एक अहम भूमिका निभाती है। भारत जैसे बहुभाषिक और बहुसांस्कृतिक राष्ट्र के सन्दर्भ में तो भाषा का समाज संदर्भित अध्ययन और भी सार्थक सिद्ध होता है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा-समुदाय, उसकी अधीनस्थ बोलियाँ, उसकी साहित्यिक शैलियाँ तथा उसके प्रयोजनमूलक विकल्पों के समूह हिंदी भाषा के समाज संदर्भित अध्ययन को प्रचुर सामग्री उपलब्ध कराते हैं।’

एक जरूरी बात यह कि हम हमेशा जीवंत संवाद, साहचर्य और आत्मीय बर्ताव जाहिर करने के लिए एक-दूसरे को कोचें, हिलाएँ-डुलाएँ, गतिमान बनाएँ; क्योंकि जड़, स्थिर, निष्प्रभ, निष्क्रिय हो जाना मानुष स्वभाव हरग़िज नहीं है। ऐसे में भारतीय भाषा-दर्शन सहित कार्ल माक्र्स की द्वंद्वात्मक-चिन्तन पद्धति हमारे लिए सहज पाथेय है जो यह मानती है कि ‘संसार का विकासक्रम वाद(थीसिस), प्रतिवाद(एंटी थीसिस) एवं संवाद(सिंथीसिस) के त्रैत से सर्वदा ऊध्र्वगामी होता है।’


(‘संचार की संस्कृति’ विषय पर प्रो. अवधेश नारायण मिश्र से राजीव रंजन प्रसाद की बातचीत पर आधारित)

जौनपुर-दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता जितेंद्र यादव हत्याकांड के सात आरोपी दोषी करार

अधिवक्ता जितेंद्र  हत्याकांड में  सात आरोपी दोषी करार

गड़ासी व कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने का पट्टीदारों पर आरोप

आरोपियों की गिरफ्तारी तक अधिवक्ताओं ने जारी रखी थी हड़ताल,बसों से गए थे मृतक के गांव
जौनपुर-दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता जितेंद्र यादव निवासी समधीपुर,शाहगंज की नृशंस हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय  ने 7 आरोपियों को दोषी करार ठहराया है| दंड के प्रश्न पर सुनवाई बुधवार को होगी|

घटना की एफआइआर मृतक के भाई धीरेंद्र ने दर्ज कराया था कि 27 सितंबर 2015 को 9:00 बजे दिन मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर पट्टीदार ओमप्रकाश, शिवप्रकाश,जयप्रकाश, सुभाष,संजय,विजयबहादुर, करिश्मा,प्रतिभा,शिवांगी एक राय होकर गड़ासी,कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे से लैस होकर जितेंद्र उसकी पत्नी व उसकी बहन पर जानलेवा हमला कर प्राणघातक चोटें पहुंचाया जिसमें जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई और उसकी बहन की उंगलियां काट कर अलग हो गई।आरोपित  प्रतिभा व शिवांगी के अवयस्क होने के कारण पत्रावली अलग कर दी गई थी| इस जघन्य हत्याकांड से अधिवक्ता समुदाय आक्रोशित हो उठा था। अधिवक्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक लगातार कई दिनों तक हड़ताल जारी रखा था तथा कई बसों से काफी संख्या में अधिवक्ता मृतक के गांव पहुंचे थे।

शीतला चौकिया में लीवर से पीड़ित बच्ची की मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक

*शीतला चौकिया में लीवर से पीड़ित बच्ची की मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक
*

जौनपुर में,

शीतला चौकिया धाम में कल दिनांक 17/11/2019 की रात को आंचल साहू पुत्री स्वर्गीय महेंद्र साहू कि अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण मृत्यु हो गई
सूत्रों द्वारा ज्ञात हुए की
आंचल साहू आरके साहू बालिका इंटर कॉलेज में 11वीं की बहुत ही होनहार छात्रा थी अपने हुनर से कई मेडल भी प्राप्त कर चुकी थी कुछ महीनों से लीवर की समस्या से पीड़ित थी विगत 3 महीनों से बीएस उपाध्याय के यहां इलाज चल रहा था ,
कल रात को अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण मृत्यु हो गई इस घटना की सूचना पर परिवार और क्षेत्रवासी शोकाकुल हो गए ।
आशीष साहू ,लल्ला साहू ,आनंद साहू ,अवधेश प्रजापति, अन्नू प्रजापति ,मोहित जायसवाल अधिवक्ता ,फरदीन अली ,उमेश प्रजापति ,राजू यादव ,विशाल यादव ,रोहित यादव ,अकाश यादव , उत्कर्ष श्रीवास्तव,अन्य क्षेत्रीय लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया ।


Wednesday, 6 November 2019

हुसैन जाते है रुक्सत करो अज़ादारो

आखरी मातम है आज होते हैं रुखसत इमाम , कह लो अज़ादार हुसैन अलविदा , या हुसैन अलविदा जौनपुर पोस्तीखाना ख़्वाजा दोस्त में कर्बला के प्यासे शहीद और हज़रत इमाम हसन अस्करी की शहादत पर निकला जुलूस जिसमे सबसे पहले सोज़खानी गौहर ज़ैदी ने की उसके फौरन बाद मजलिस को खेताब किया दांदूपुर इलाहाबाद से आए हुवे मौलाना इरशाद अब्बास साहब बाद खत्म मजलिस ताबूत व इमाम हसन अस्करी का ताज़िया निकाला गया जो अब्बास मंज़िल से होता हुवा इनाम अली खां के मकान तक गया वहा पर तकरीर डॉ कमर अब्बास ने किया तररकी के फौरन बाद दुलदुल निकाला गया जो अपने क़दीमी रास्ते से होता हुवा नबी साहब सिपाह में जा कर खत्म हुवा जुलूस में भारी संख्या में उमड़े जनसैलाब ने इमाम की शहादत पर पेश किया नज़राने अक़ीदत दुलदुल , ताबूत व अलम की ज़ियारत कर रो पड़े जुलूस के हमराह अंजुमन मज़लूमिया पोस्तीखाना के साथ साथ शहर की तमाम अंजुमनों ने नौहा मातम किया जुलूस अंजुमन मज़लूमिया की देख रेख में खत्म हुवा
जिसमे शाहिद ज़ैदी नुसरत ज़ैदी यावर ज़ैदी मीसम ज़ैदी मोहसिन ज़ैदी मुस्तफा ज़ैदी अली हैदर बब्बी खां नसीम जैदी  शमशीर हसन नज़र हसन दिलगीर हसन शजर हसन जुहैब हसन तामीर हसन शीबू मैसर सरवर पिंकू आसिफ सनी अनम इत्यादि लोग मौजूद रहे वही जुलूस का संचालन गौहर ज़ैदी ने किया
 कांग्रेस पार्टी के ज़िला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ ने जुलूस में आए हुवे तमाम मोमनीन का शुक्रिया अदा किया

Monday, 28 October 2019

*बनारस का प्रसिद्ध पचासे का जुलूस आज*

*बनारस का प्रसिद्ध पचासे का जुलूस आज*
जौनपुर लगभग 50 वर्षों से बनारस के चौहट्टा लाल खान मैं अंजुमन अबिदिया की जाने पर एक जुलूस आज दिनांक 29 अक्टूबर को निकाला जाएगा जो कि हजरत इमाम अली इब्ने अली
के बेटे की याद में इमाम हसन और रसूले खुदा की याद में निकाला जाएगा यह जुलूस की ज़किरि करेंगे मौलाना डॉक्टर शफीक हैदर साहब और बात खत्म मजलिस मौला अब्बास का अलम इमाम हुसैन का ज़ुल्ज़ना और वीडियो की हमारी बरामद होगी वह अली असगर का झूला बरामद होगा और जुलुस अपने कदीम रास्तों से होता हुआ सदर इमामबारगाह सरैया  पर जाकर संपन्न होगा

Saturday, 26 October 2019

कांग्रेस जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज की मां का निधन

' Inaalillahe wainna eleherajeoon
जिलाध्यक्ष जनाब फैसल हसन तबरेज़ जी की मम्मी का आज  BHU में  इंतेक़ाल (निधन)हो गया  है अल्लाह उन्हें ज़न्नत में आला मक़ाम दे"आमीन"।मिट्टी शाम  को 3 बजे पंजे शरीफ़ हाइडिल के पास दी जाएगी।

Thursday, 24 October 2019

छत से गिर कर युवक घायल

छत से गिरकर युवक घायल

 सिकरारा ,जौनपुर ।
स्थानीय थाना क्षेत्र के कठार गांव में बीती रात छत से गिरकर एक युवक घायल हो गया जिसका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है ।जानकारी के अनुसार सुशील कुमार विश्वकर्मा पुत्र पन्नालाल विश्वकर्मा छत के दूसरे तल पर सोया हुआ था, रात को 11:00 बजे करीब छत के बारजे पर लघुशंका के लिए गया अचानक उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गया उसके कराहने की आवाज सुनकर परिजन पीछे की तरफ भागे, स्थिति को देखते हुए तुरंत अपने निजी वाहन से सदर अस्पताल ले गए वहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

Monday, 14 October 2019

JaunpurSamachar : जोश में होश खो रही यायायात पुलिस, मोटरसाइकिल के नंबर पर कार का चालान


 जौनपुर । हमेशा सलाह दी जाती है कि "जोश" में होश नहीं खोना चाहिए। लेकिन यातायात पुलिस है कि नए यातायात नियमों के तहत चालान का फरमान मिलते ही जोश में अपना होश खो बैठी है ।इसका ताजा उदाहरण है की मोटर बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर पर उसने एक कार का चालान कर डाला मामला तब संज्ञान में आया जब मोटरसाइकिल पाली के पास जुर्माने की रकम अदा करने का हुक्म पहुंचा।

जैसे ही यातायात विभाग का नोटिस वाहन स्वामी मदनलाल मौर्य पुत्र विश्राम मौर्य निवासी कुरचनपुर थाना कोतवाली के पास पहुंचा उनके होश उड़ गए। क्योंकि उनकी जिस हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर वाहन संख्या यूपी 62 बीएच 8702 पर जुर्माना लगाया गया था वह गत 20 मई 2019 से  शहर में है। प्रमाणस्वरूप उन्होंने  हमारे संवाददाता को उक्त वाहन की फरीदाबाद हरियाणा प्रदेश भेजे जाने की ट्रांस पोर्ट की  प्रस्तुत  की। अब प्रशन यह उठता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस यातायात निदेशालय द्वारा जारी नोटिस चालान संख्या यूपी 110 60041 9060 7171 753 जिसमें 7 जून 2019 को वाहन को सार्वजनिक स्थल पर खतरनाक तरीके से पार्किंग का आरोप लगाते हुए ₹100 जुर्माने की मांग की गई है वह किसका है?

तहकीकात करने पर पता लगा कि नोटिस पर छायाचित्र और किसी चार पहिया वाहन का है जिस पर  पंजीकरण संख्या यूपी 65 बी एच 8702 अंकित है। यह कार भारतीय जीवन ईमान निगम के नाम पर पंजीकृत है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि जब वाहन स्वामी ने इस संदर्भ में यातायात पुलिस को सूचित किया तो उन्होंने  शमन शुल्क मामूली बताते हुए उसे जमा करने की सलाह दे डाली। ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि नए मोटर परिवहन नियमों के तहत क्या यातायात विभाग में सिर्फ वसूली अभियान चला रखा है?