विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Monday, 18 November 2019

दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन


जौनपुर । राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ जौनपुर में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन  रविवार को प्रातः 9 बजे महाविद्यालय के प्रबंधक द्वारा कराया गया ।
जिसमे योग प्रशिक्षक राज यादव जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर ने बी टी सी विभाग में  अध्यतरत्न छात्र छात्रओं को  सूर्य नमस्कार वृक्षासन ताड़ासन त्रिकोणासन उष्ट्रासन चक्रासन हलासन मंडूकासन शशकासन गोमुखासन  वक्रासन वज्रासन भस्त्रिका प्राणायाम कपालभाति प्राणायाम बाह्य  प्राणायाम अनुलोम विलोम प्राणायाम जैसे समस्त आसनों एवम प्राणायामो का क्रियात्मक अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया एवम   अष्टांग  योग पर प्रकाश डाला तथा कहा कि यदि स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीना है तो प्रतिदिन अपने दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करें औऱ तमाम प्रकार की बीमारियों से बचें।
योग शिविर का समापन सोमवार को सांय 5 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार सिंह जी द्वारा किया गया जिसमें  सभी शिक्षकगण व् प्रशिक्षु उपस्थित रहे और सभी प्रशिक्षुओं के उज़्ज़वल भविष्य की कामना करते हुए प्राचार्य जी ने सभी को धन्यवाद दिया।

भाषा न दुरूह होती है और न सरल; वह समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए समभाव से सेवामाध्यम (Service Tools) के रूप में प्रयुक्त होती है



मनुष्य अपनी भाषा की हदें तोड़ता है। अपनी सीमाओं को अतिक्रमित करता दिखता है। वह अपनी भाषा में वैज्ञानिकता के नए सन्दर्भ एवं प्रमाण जोड़ता है। क्लोद लेवी स्ट्राॅस की दृष्टि भाषा की मौजूदा वस्तुस्थिति पर है। भेड़चाल के उलट वह जड़ परिपाटी से खुद को अलगाते हुए कहते हैं-‘‘समाज या संस्कृति को भाषा में तब्दील किए बगैर हम इस कोपरनिकस जैसी वैचारिक क्रान्ति की शुरुआत नहीं कर सकते हैं जो पूरे समाज को सम्प्रेषण के सिद्धान्त की अभिव्यक्ति के रूप में देखता है।’

कई बार हम भाषा की बोधगम्यता, दुरूहता और उसकी सम्प्रेषणीयता को लेकर हाय-तौबा मचाते हैं जबकि कोई भाषा न दुरूह होती है और न सरल; वह समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए समभाव से सेवामाध्यम (Service Tools) के रूप में प्रयुक्त होती है। वह जाति, वर्ग, समुदाय, सम्प्रदाय इत्यादि के छिछले विभाजन से ऊपर की चेतना को संकेतित करती है। किसी भी भाषा की बोधगम्यता सम्बद्ध विषय एवं पाठक या श्रोता की शिक्षा, रुचि तथा संस्कार पर निर्भर करती है। जो भाषा एक सुसंस्कृत एवं सुशिक्षित व्यक्ति के लिए बोधगम्य है, वही असंस्कृत और अशिक्षित व्यक्ति के लिए दुरूह हो सकती है।

संवादधर्मी चिन्तन के विस्तृत फ़लक एवं बहुआयामी दृष्टिकोण को आधारभूत लक्ष्य मानते हुए देखें तो रवीन्द्रनाथ श्रीवास्तव की बात उपयुक्त जान पड़ती है,- ‘भाषा, भाषा-प्रयोक्ता की सोच, उसके सामाजिक सम्बन्धों तथा उसके सामाजिक परिवेश को उद्घाटित करने में एक अहम भूमिका निभाती है। भारत जैसे बहुभाषिक और बहुसांस्कृतिक राष्ट्र के सन्दर्भ में तो भाषा का समाज संदर्भित अध्ययन और भी सार्थक सिद्ध होता है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा-समुदाय, उसकी अधीनस्थ बोलियाँ, उसकी साहित्यिक शैलियाँ तथा उसके प्रयोजनमूलक विकल्पों के समूह हिंदी भाषा के समाज संदर्भित अध्ययन को प्रचुर सामग्री उपलब्ध कराते हैं।’

एक जरूरी बात यह कि हम हमेशा जीवंत संवाद, साहचर्य और आत्मीय बर्ताव जाहिर करने के लिए एक-दूसरे को कोचें, हिलाएँ-डुलाएँ, गतिमान बनाएँ; क्योंकि जड़, स्थिर, निष्प्रभ, निष्क्रिय हो जाना मानुष स्वभाव हरग़िज नहीं है। ऐसे में भारतीय भाषा-दर्शन सहित कार्ल माक्र्स की द्वंद्वात्मक-चिन्तन पद्धति हमारे लिए सहज पाथेय है जो यह मानती है कि ‘संसार का विकासक्रम वाद(थीसिस), प्रतिवाद(एंटी थीसिस) एवं संवाद(सिंथीसिस) के त्रैत से सर्वदा ऊध्र्वगामी होता है।’


(‘संचार की संस्कृति’ विषय पर प्रो. अवधेश नारायण मिश्र से राजीव रंजन प्रसाद की बातचीत पर आधारित)

जौनपुर-दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता जितेंद्र यादव हत्याकांड के सात आरोपी दोषी करार

अधिवक्ता जितेंद्र  हत्याकांड में  सात आरोपी दोषी करार

गड़ासी व कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने का पट्टीदारों पर आरोप

आरोपियों की गिरफ्तारी तक अधिवक्ताओं ने जारी रखी थी हड़ताल,बसों से गए थे मृतक के गांव
जौनपुर-दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता जितेंद्र यादव निवासी समधीपुर,शाहगंज की नृशंस हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय  ने 7 आरोपियों को दोषी करार ठहराया है| दंड के प्रश्न पर सुनवाई बुधवार को होगी|

घटना की एफआइआर मृतक के भाई धीरेंद्र ने दर्ज कराया था कि 27 सितंबर 2015 को 9:00 बजे दिन मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर पट्टीदार ओमप्रकाश, शिवप्रकाश,जयप्रकाश, सुभाष,संजय,विजयबहादुर, करिश्मा,प्रतिभा,शिवांगी एक राय होकर गड़ासी,कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे से लैस होकर जितेंद्र उसकी पत्नी व उसकी बहन पर जानलेवा हमला कर प्राणघातक चोटें पहुंचाया जिसमें जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई और उसकी बहन की उंगलियां काट कर अलग हो गई।आरोपित  प्रतिभा व शिवांगी के अवयस्क होने के कारण पत्रावली अलग कर दी गई थी| इस जघन्य हत्याकांड से अधिवक्ता समुदाय आक्रोशित हो उठा था। अधिवक्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक लगातार कई दिनों तक हड़ताल जारी रखा था तथा कई बसों से काफी संख्या में अधिवक्ता मृतक के गांव पहुंचे थे।

शीतला चौकिया में लीवर से पीड़ित बच्ची की मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक

*शीतला चौकिया में लीवर से पीड़ित बच्ची की मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक
*

जौनपुर में,

शीतला चौकिया धाम में कल दिनांक 17/11/2019 की रात को आंचल साहू पुत्री स्वर्गीय महेंद्र साहू कि अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण मृत्यु हो गई
सूत्रों द्वारा ज्ञात हुए की
आंचल साहू आरके साहू बालिका इंटर कॉलेज में 11वीं की बहुत ही होनहार छात्रा थी अपने हुनर से कई मेडल भी प्राप्त कर चुकी थी कुछ महीनों से लीवर की समस्या से पीड़ित थी विगत 3 महीनों से बीएस उपाध्याय के यहां इलाज चल रहा था ,
कल रात को अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण मृत्यु हो गई इस घटना की सूचना पर परिवार और क्षेत्रवासी शोकाकुल हो गए ।
आशीष साहू ,लल्ला साहू ,आनंद साहू ,अवधेश प्रजापति, अन्नू प्रजापति ,मोहित जायसवाल अधिवक्ता ,फरदीन अली ,उमेश प्रजापति ,राजू यादव ,विशाल यादव ,रोहित यादव ,अकाश यादव , उत्कर्ष श्रीवास्तव,अन्य क्षेत्रीय लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया ।


Wednesday, 6 November 2019

हुसैन जाते है रुक्सत करो अज़ादारो

आखरी मातम है आज होते हैं रुखसत इमाम , कह लो अज़ादार हुसैन अलविदा , या हुसैन अलविदा जौनपुर पोस्तीखाना ख़्वाजा दोस्त में कर्बला के प्यासे शहीद और हज़रत इमाम हसन अस्करी की शहादत पर निकला जुलूस जिसमे सबसे पहले सोज़खानी गौहर ज़ैदी ने की उसके फौरन बाद मजलिस को खेताब किया दांदूपुर इलाहाबाद से आए हुवे मौलाना इरशाद अब्बास साहब बाद खत्म मजलिस ताबूत व इमाम हसन अस्करी का ताज़िया निकाला गया जो अब्बास मंज़िल से होता हुवा इनाम अली खां के मकान तक गया वहा पर तकरीर डॉ कमर अब्बास ने किया तररकी के फौरन बाद दुलदुल निकाला गया जो अपने क़दीमी रास्ते से होता हुवा नबी साहब सिपाह में जा कर खत्म हुवा जुलूस में भारी संख्या में उमड़े जनसैलाब ने इमाम की शहादत पर पेश किया नज़राने अक़ीदत दुलदुल , ताबूत व अलम की ज़ियारत कर रो पड़े जुलूस के हमराह अंजुमन मज़लूमिया पोस्तीखाना के साथ साथ शहर की तमाम अंजुमनों ने नौहा मातम किया जुलूस अंजुमन मज़लूमिया की देख रेख में खत्म हुवा
जिसमे शाहिद ज़ैदी नुसरत ज़ैदी यावर ज़ैदी मीसम ज़ैदी मोहसिन ज़ैदी मुस्तफा ज़ैदी अली हैदर बब्बी खां नसीम जैदी  शमशीर हसन नज़र हसन दिलगीर हसन शजर हसन जुहैब हसन तामीर हसन शीबू मैसर सरवर पिंकू आसिफ सनी अनम इत्यादि लोग मौजूद रहे वही जुलूस का संचालन गौहर ज़ैदी ने किया
 कांग्रेस पार्टी के ज़िला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ ने जुलूस में आए हुवे तमाम मोमनीन का शुक्रिया अदा किया

Monday, 28 October 2019

*बनारस का प्रसिद्ध पचासे का जुलूस आज*

*बनारस का प्रसिद्ध पचासे का जुलूस आज*
जौनपुर लगभग 50 वर्षों से बनारस के चौहट्टा लाल खान मैं अंजुमन अबिदिया की जाने पर एक जुलूस आज दिनांक 29 अक्टूबर को निकाला जाएगा जो कि हजरत इमाम अली इब्ने अली
के बेटे की याद में इमाम हसन और रसूले खुदा की याद में निकाला जाएगा यह जुलूस की ज़किरि करेंगे मौलाना डॉक्टर शफीक हैदर साहब और बात खत्म मजलिस मौला अब्बास का अलम इमाम हुसैन का ज़ुल्ज़ना और वीडियो की हमारी बरामद होगी वह अली असगर का झूला बरामद होगा और जुलुस अपने कदीम रास्तों से होता हुआ सदर इमामबारगाह सरैया  पर जाकर संपन्न होगा

Saturday, 26 October 2019

कांग्रेस जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज की मां का निधन

' Inaalillahe wainna eleherajeoon
जिलाध्यक्ष जनाब फैसल हसन तबरेज़ जी की मम्मी का आज  BHU में  इंतेक़ाल (निधन)हो गया  है अल्लाह उन्हें ज़न्नत में आला मक़ाम दे"आमीन"।मिट्टी शाम  को 3 बजे पंजे शरीफ़ हाइडिल के पास दी जाएगी।

Thursday, 24 October 2019

छत से गिर कर युवक घायल

छत से गिरकर युवक घायल

 सिकरारा ,जौनपुर ।
स्थानीय थाना क्षेत्र के कठार गांव में बीती रात छत से गिरकर एक युवक घायल हो गया जिसका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है ।जानकारी के अनुसार सुशील कुमार विश्वकर्मा पुत्र पन्नालाल विश्वकर्मा छत के दूसरे तल पर सोया हुआ था, रात को 11:00 बजे करीब छत के बारजे पर लघुशंका के लिए गया अचानक उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गया उसके कराहने की आवाज सुनकर परिजन पीछे की तरफ भागे, स्थिति को देखते हुए तुरंत अपने निजी वाहन से सदर अस्पताल ले गए वहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

Monday, 14 October 2019

JaunpurSamachar : जोश में होश खो रही यायायात पुलिस, मोटरसाइकिल के नंबर पर कार का चालान


 जौनपुर । हमेशा सलाह दी जाती है कि "जोश" में होश नहीं खोना चाहिए। लेकिन यातायात पुलिस है कि नए यातायात नियमों के तहत चालान का फरमान मिलते ही जोश में अपना होश खो बैठी है ।इसका ताजा उदाहरण है की मोटर बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर पर उसने एक कार का चालान कर डाला मामला तब संज्ञान में आया जब मोटरसाइकिल पाली के पास जुर्माने की रकम अदा करने का हुक्म पहुंचा।

जैसे ही यातायात विभाग का नोटिस वाहन स्वामी मदनलाल मौर्य पुत्र विश्राम मौर्य निवासी कुरचनपुर थाना कोतवाली के पास पहुंचा उनके होश उड़ गए। क्योंकि उनकी जिस हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर वाहन संख्या यूपी 62 बीएच 8702 पर जुर्माना लगाया गया था वह गत 20 मई 2019 से  शहर में है। प्रमाणस्वरूप उन्होंने  हमारे संवाददाता को उक्त वाहन की फरीदाबाद हरियाणा प्रदेश भेजे जाने की ट्रांस पोर्ट की  प्रस्तुत  की। अब प्रशन यह उठता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस यातायात निदेशालय द्वारा जारी नोटिस चालान संख्या यूपी 110 60041 9060 7171 753 जिसमें 7 जून 2019 को वाहन को सार्वजनिक स्थल पर खतरनाक तरीके से पार्किंग का आरोप लगाते हुए ₹100 जुर्माने की मांग की गई है वह किसका है?

तहकीकात करने पर पता लगा कि नोटिस पर छायाचित्र और किसी चार पहिया वाहन का है जिस पर  पंजीकरण संख्या यूपी 65 बी एच 8702 अंकित है। यह कार भारतीय जीवन ईमान निगम के नाम पर पंजीकृत है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि जब वाहन स्वामी ने इस संदर्भ में यातायात पुलिस को सूचित किया तो उन्होंने  शमन शुल्क मामूली बताते हुए उसे जमा करने की सलाह दे डाली। ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि नए मोटर परिवहन नियमों के तहत क्या यातायात विभाग में सिर्फ वसूली अभियान चला रखा है?

मरीज़ों को सेवा नहीं दे प् रही है 108

*मरीजों को सेवा नहीं दे पा रही है 108 एम्बुलेंस*

*मरीज तड़पता रहा ,खाली नहीं थी 108 एम्बुलेंस*

जौनपुर में ,
रामदासपुर नेवादा में कल दिनांक 13/10/2019 को साईकल और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो जाने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने युवक को गंभीर देखते हुए तत्काल 108 नंबर पर कॉल किया परंतु 108 नंबर एंबुलेंस खाली ना होने से युवक तड़पता रहा । ग्रामीणों ने तुरंत एक टेंपो का इंतजाम कर युवक को ले जाने लगे तभी 108 एम्बुलेंस पहुंच कर एम्बुलेंस द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । 108 एम्बुलेंस खाली ना होने से ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना रहा ।

Sunday, 1 September 2019

पहली मुहर्रम का निकला जुलुस

पहेली मोहर्रम के जुलूस में हुआ नौहा मातम
जौनपुर के पुरानी बाजार बाजार भुवा में एक जुलूस संपन्न हुआ जिसने पहले शोज़ खवनि हुई जिसको अकबर रज़ा एडवोकेट ने संपन्न किया बात खत्म शोज़ खवनि मजलिस हुई जिसको मौलाना मास्टर मोहम्मद हसन साहब ने पड़ा बात खत्म मजलिस शबीह हे अलम बरामद हुआ जुलूस को अंजुमन जुल्फेंकरिया बड़ी मस्जिद व अंजुमन ग़ुज़सने इस्लाम  ने जुलूस को अपने रास्ते से होता हुआ इमामबाड़ा मीर बहादुर अली मरहूम दालान पर आकर संपन्न होगा जिसमें मौजूद एजाज़ हुसैन  मो ताकि साहिल  नश्तर अली शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट आदि समेत सैकड़ों भीड़ थी

नगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

नगर मजिस्ट्रेट ने मोहर्रम के मौके पर किया निरीक्षण
नगर मजिस्ट्रेट द्वारा मोहर्रम  प्रोग्राम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक भ्रमण किया गया सिटी मजिस्ट्रेट श्री सुरेंद्र नाथ मिश्र द्वारा सदर इमामबाड़ा बेगमगंज कर्बला इमामबाड़ा  मीर बहादुर अली मरहूम दालान आदि स्थानों पर पहुंचकर समस्याओं की जानकारी ली गयी इमामबाड़ा दालान पर सड़क की दुर्दशा नाली का टूटा हुआ पाइप तथा केबल तार ऊंचा कराने हेतु संबंधित  अधिकारियों को  निर्देशित करने का आश्वासन भी दिया इस मौके पर इमामबाड़ा मीर् बहादुर अली मरहूम दालान के मुतवल्ली  सैयद अलमदार हुसैन रिजवी मरकज़ी  मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट ने उनको समस्याओं से अवगत कराया

Saturday, 17 August 2019

भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ का सदस्यता अभियान कल

भाजपा विधि प्रकोष्ठ का सदस्यता अभियान कल
भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ का सदस्यता अभियान कल दीवानी न्यायालय में चलाया जाएगा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने यह जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण कुमार प्रजापति जिला सहसंयोजक सै शाहेनशाह  हुसैन रिज़वी प्रदीप कुमार त्रिपाठी बीआर यादव मनोज कुमार चौधरी सुरेंद्र कुमार प्रजापति वा कई अधिवक्ताओं को यह जिम्मेदारी दी है।

Sunday, 11 August 2019

वरिष्ठ भाजपा नेता ने दी ईद उल अज़हा की मुबारकबाद

आप सभी देशवासियों को ईद उल अजहा रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं मुबारकबाद सैयद शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट जिला सहसंयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष मरकाजी मोहर्रम कमेटी

Monday, 5 August 2019

भारत के लिए ऐतिहासिक दिन प्रधानमंत्री जी व केबिनेट को बधाई शहंशाह हुसैन

कश्मीर पर केंद्र सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है जो गलती इतिहास ने किया था उसे आज मोदी सरकार ने सुधार दिया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान से सुरु हुए अनेक बलिदानियो का एक भारत श्रेस्ठ भारत का सपना पूरा हुआ आज का दिन मोदी सरकार ने इतिहास में दर्ज करा दिया बधाई हो मोदी सरकार को व जम्मू कश्मीर के देशभक्त जनता को अब जम्मू कश्मीर में हिन्दुस्तान के लोगो को रोजी रोजगार का साधन उपलब्ध होगा ।

Wednesday, 24 July 2019

मजलिसे बरसी संपन्न

मजलिसे बरसी हुई सम्पन्न
मजलिसे बरसी तासीर हुसैन मरहूम इब्ने नज़ीर हुसैन मरहूम मोहल्ला पोस्तीखाना में मुनक़्क़ीद की गई जिसमें सबसे पहले सोज़खानी जनाब गौहर ज़ैदी और उनके हमनवा ने की उसके फौरन बाद आली जनाब मौलाना सैय्यद बाक़र मेहँदी ने फ़ज़ाएलो मसाएब बयान किया बाद खत्म मजलिस अंजुमन मज़लूमिया पोस्तीखाना ने नौहा मातम किया जिसमें शहर के नामचीन शमशीर हसन तौकीर हुसैन डॉ दिलगीर हसन नज़र हसन एडवोकेट शजर रिज़वी हाजी अलमदार हुसैन शहनशाह एडवोकेट सरदार हुसैन कर्रर हुसैन वरिष्ट पत्रकार मेहँदी हुसैन रिज़वी सामीन एम डेज़ी रूमी आब्दी सभासद सदफ मोहम्मद दानिश ज़ुहेब हसन ख़ादिम अब्बास आदिल रिज़वी आदिल ताज मीसम ज़ैदी सादिक रज़ा मोहम्मद बेलाल मोहम्मद अनवर अलमदार ज़ैदी तमाम लोगों  ने शिरकत की शिरकत करने पर शुक्रिया अदा किया अमन की शान के ज़िला संवाददाता तामीर हसन शीबू ने

Thursday, 13 June 2019

शिया समुदाय के लोगो ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर दिनांक 13/ 6/ 2019 को शिया समुदाय के लोगों ने  1925 मे सऊदी हुकूमत द्वारा हजरत रसूले पाक की इकलौती बेटी हजरत फातिमा जहरा के रौज़े को शहीद कर दिया गया था इसी की याद में मदरसे नसीरिया हमाम दरवाजा से एक विरोध का जुलूस भी निकाला गया जो कल्लू के इमामबाड़े आकर समाप्त हुआ इस जुलूस का नेतृत्व जौनपुर शिया धर्मगुरु मौलाना म्हफुज़ूल  हसन खां ने किया इस प्रदर्शन में शहर की तमाम अंजुमन ने शिरकत किया
आज नगर मजिस्ट्रेट को उक्त 3 सुत्रीय महामहिम राष्ट्रपति को संबोधन वाला ज्ञापन प्रस्तुत किया गया नगर मजिस्ट्रेट महोदय ने आश्वासन दिया कि आपकी इन मांगों को महामहिम राष्ट्रपति तक पहुंचा दिया जाएगा ज्ञापन देने वालों में मौजूद मुख्य रूप से मेहंदी रजा एडवोकेट शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट नजर हसन एडवोकेट इसरार हुसैन एडवोकेट परवेज़ हसन मिर्ज़ा हातिम हसन आदिल रिज़वी समेत आदि लोग मौजूद थे

Wednesday, 12 June 2019

रघु कप की विजेता बनी शेराज ए हिन्द

जौनपुर ब्रेकिंग
             क्रिकेट प्रतियोगिता बेगमगंज जगदीश प्रसाद उर्फ गप्पू मोर्य
  स्थानीय मोहल्ला पान दरीबा मैं एक नाईट  क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन हुई निसमे मुख्य अतिथि गप्पू मोर्य सभासद बेगमगंज की अध्यक्षता में शिराज ए हिंद के तरफ रघु कप 2019 संपन्न कराया गया जिसमें अंतिम फाइनल मैच शहर की शेराज ए हिन्द व डीएसके बीच मैच  शुरू हुआ शेराज ए हिन्द ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया खिलाड़ियों के साथ मैच की शुरुआत किया मैच के 10 ओवर तक की राजनीति में 73 रन बनाते और डीएसके की टीम के सामने 74 रनों का लक्ष्य रखता और डी एच के 74 रन का रन का लक्ष्य नहीं कर पाई और इसी वजह से मैच  हार गई हार के बाद शिराज ए हिंद अपना परचम लहरा कर जगदीश प्रसाद  गप्पू मोर्य की अध्यक्षता में खिलाड़ियों को इनामी पुरुस्कार से पुरस्कृत किया गया जिसमें खिलाड़ी सैफ अब्बास शिवम पांडे फिरोज मोनू सोनू अरबाज शाहबाज आदि खिलाड़ी मौजूद रहे

Tuesday, 4 June 2019

जौनपुर समाचार भाजपा नेता ने दी ईद की बधाई

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता सैयद शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट जिला सहसंयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने सभी देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद

Sunday, 26 May 2019

हज़रत अली की शहादत पर निकला अलम व ताबूत

हजरत अली की शहादत पर निकला अलम, ताबूत का जुलूस
इमामबाड़े में तुर्बत को किया गया सुपुर्द ए खाक
जौनपुर। पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के दामाद मौला हजरत अली की शहादत के मौके पर रविवार को जनपद के विभिन्न इलाकों में शबीहे ताबूत व अलम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान रोजेदारों द्वारा नौहा मातम करते हुए मौला अली की याद में नौहा मातम करते हुए पुरसा दिया। हर तरफ बस यही नौहा सुनाई पड़ रहा था कि एक शोर था मस्जिद में खालिक की दोहाई है सजदे में नमाज़ी को तलवार लगायी है... इब्ने मुलजिम ने हैदर को मारा रोजेदारों कयामत का दिन है...। इन्हीं नौहों के साथ लोग अपने इमाम की याद में डूबे रहे। शाही किला स्थित मद्दू के इमामबाड़े में अंजुमन हुसैनिया के नेतृत्व में एक मजलिस हुई जिसको मौलाना कैसर अब्बास साहब आजमगढ़ ने खेताब किया। मजलिस के बाद अंजुमन हुसैनिया के नेतृत्व में तुर्बत का जुलूस निकाला गया जो शाही किला होता हुआ नगर के चहारसू चौराहा पहुंचा जहां मास्टर मोहम्मद हसन नसीम ने तकरीर किया। यहां अलम व तुर्बत का जुलूस का मिलन हुआ जिसको देखकर लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ शाह के पंजे इमामबाड़े में रोजा इफ्तार के बाद तुर्बत को सुपुर्द ए आब कर हजरत अली को नजराने अकीदत पेश किया।
नगर के मोहल्ला अजमेरी की मस्जिद शाह अता हुसैन व बलुआघाट में मजलिसे आयोजित हुई जिसके बाद शबीहे ताबूत व अलम बरामद हुआ। शाम करीब पांच बजे दोनों जुलूस नगर के चहारसू चौराहे पर पहुंचे जहां अलम को तुर्बत से मिलाया गया और दोनों जुलूस एक साथ शाह पंजा स्थित कदम रसूल के लिए रवाना हुआ। जहां बाद नमाज मगरिब नौहा शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना महफुजुल हसन खां ने अदा करायी जिसके बाद मातम के साथ जुलूस का एख्तेताम किया गया। इसके पूर्व अजमेरी मोहल्ला में मजलिस  को मौलाना सैय्यद सफदर हुसैन जैदी सरबराह जामिया जाफरे सादिक ने संबोधित करते हुए कहा कि हजरत अली का पूरा जीवन गरीबों, यतिमों, विधवाओं के प्रति समर्पित था। वो यतिमों की इस प्रकार मदद करते थे कि उन्हें पता भी नहीं चलता था कि मदद करने वाला कौन है? हजरत अली ने इस्लाम की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। मजलिस के बाद जुलूसे अलम व ताजिया,तुर्बत निकाला गया। नवाब युसूफ रोड पर एक तकरीर की गयी जिसे मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने संबोधित किया। उसके बाद जुलूस अंजुमन कौसरिया रिजवी खां के हमराह आगे बढ़ा। कोतवाली चौराहे पर अंजुमन जाफरी ने नौहों मातम किया।वही अंजुमन जुल्फिकारया ने नौहा मातम किया,दूसरी तकरीर चहारसू चौराहे पर मोहम्मद हसन नसीम ने किया   वही बलुआघाट के इमामबाड़ा मद्दू मे मजलिस को मौलाना कैसर अब्बास आज़मगढ़ ने पढ़ा ।यहा से अंजुमन हुसैनिया के हमराह एक जुलूस किला होता हुआ इस जुलूस में आकर मिलाया गया। चहारसू पर मोहम्मद हसन ने तकरीर करते हुए कहा कि हजरत अली ने ऐसी न्यान व्यवस्था अपने शासनकाल में बनायी जो आज भी मिसाल के तौर पर प्रस्तुत की जाती है। उनकी हुकूमत में अल्पसंख्यकों के हित पूरी तरह से सुरक्षित थे उनके द्वारा बनाये गये चार्टर मानवधिकार के विश्वस्तरीय संगठनों के लिए आदर्श है। जुलूस चहारसू मातमी अंजुमनों के हमराह ओलंदगंज, शाहीपुल से अपने कदीम रास्ते से होते हुए पंजे शरीफ  दरगाह तक गया जहां पर जुलूस की समाप्ति नमाजे मगरबैन को बजमात अदा करने से हुई। जुलूस का संचालन मेंहदी रजा एडवोकेट ने किया।
वही शनिवार की रात शहर के पानदरीबा मोहल्ला स्थित शाही चार अंगुल की मस्जिद से मोहम्मद साहब के उतराधिकार हज़रत अली की शहादत के मौके पर वर्षों पुराना आलम और ताबूत का जुलूस बरामद हुआ। इस जुलूस में शाहरन की कई अंजुमनों ने नौहखानी और सीनाजनी करके हज़रत अली को खिराजे अकीदत पेश किया। 
इससे पहले मगरिब की नमाज़ मौलाना वसी हैदर ने बज़मात अदा कराई। उसके बाद जुलूस की मजलिस का शुरूआत सोज़खनी से मोहहमद जाफ़र और उनके साथियों ने किया। पेशखानी हसनैन और ज़मीर जौनपुरी ने की। मजलिस को खेताब करते हुये मौलाना वासी हैदर ने कहा कि मौला अली की विलादत काबे में हुई और शहादत मस्जिद में। इस साल उनकी शहादत को 1400 साल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हज़रत अली ख़ुद भूखे रहते थे लेकिन गरीबों को का पेट भरते थे। उनके जैसी शख्सियत दुनिया में कोई दूसरी नहीं है। उन्होंने इस्लाम को परवान चढ़ाने के लिए बहुत सी जंग की। उन्हें धोखे से नमाज़ की हालत से मस्जिद में शहीद कर दिया गया। मौलाना ने जब मसाएब पढ़ना शुरू किया तो वहां मौजूद सभी की आंखे नम हो गयी। फिर शबीहे अलम और ताबूत बरामद हुई। मोनीन ने ज़ियारत की। अंजुमन जुल्फेकरिया, गुलशने इस्लाम और शमशीरे हैदरी के साथ जुलूस अकबर के इमामबाड़े में जाकर खत्म हुआ। जुलूस में बनिये जुलूस जफर अली और हसन अली समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।