विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Thursday, 24 October 2019

छत से गिर कर युवक घायल

छत से गिरकर युवक घायल

 सिकरारा ,जौनपुर ।
स्थानीय थाना क्षेत्र के कठार गांव में बीती रात छत से गिरकर एक युवक घायल हो गया जिसका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है ।जानकारी के अनुसार सुशील कुमार विश्वकर्मा पुत्र पन्नालाल विश्वकर्मा छत के दूसरे तल पर सोया हुआ था, रात को 11:00 बजे करीब छत के बारजे पर लघुशंका के लिए गया अचानक उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गया उसके कराहने की आवाज सुनकर परिजन पीछे की तरफ भागे, स्थिति को देखते हुए तुरंत अपने निजी वाहन से सदर अस्पताल ले गए वहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

Monday, 14 October 2019

JaunpurSamachar : जोश में होश खो रही यायायात पुलिस, मोटरसाइकिल के नंबर पर कार का चालान


 जौनपुर । हमेशा सलाह दी जाती है कि "जोश" में होश नहीं खोना चाहिए। लेकिन यातायात पुलिस है कि नए यातायात नियमों के तहत चालान का फरमान मिलते ही जोश में अपना होश खो बैठी है ।इसका ताजा उदाहरण है की मोटर बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर पर उसने एक कार का चालान कर डाला मामला तब संज्ञान में आया जब मोटरसाइकिल पाली के पास जुर्माने की रकम अदा करने का हुक्म पहुंचा।

जैसे ही यातायात विभाग का नोटिस वाहन स्वामी मदनलाल मौर्य पुत्र विश्राम मौर्य निवासी कुरचनपुर थाना कोतवाली के पास पहुंचा उनके होश उड़ गए। क्योंकि उनकी जिस हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर वाहन संख्या यूपी 62 बीएच 8702 पर जुर्माना लगाया गया था वह गत 20 मई 2019 से  शहर में है। प्रमाणस्वरूप उन्होंने  हमारे संवाददाता को उक्त वाहन की फरीदाबाद हरियाणा प्रदेश भेजे जाने की ट्रांस पोर्ट की  प्रस्तुत  की। अब प्रशन यह उठता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस यातायात निदेशालय द्वारा जारी नोटिस चालान संख्या यूपी 110 60041 9060 7171 753 जिसमें 7 जून 2019 को वाहन को सार्वजनिक स्थल पर खतरनाक तरीके से पार्किंग का आरोप लगाते हुए ₹100 जुर्माने की मांग की गई है वह किसका है?

तहकीकात करने पर पता लगा कि नोटिस पर छायाचित्र और किसी चार पहिया वाहन का है जिस पर  पंजीकरण संख्या यूपी 65 बी एच 8702 अंकित है। यह कार भारतीय जीवन ईमान निगम के नाम पर पंजीकृत है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि जब वाहन स्वामी ने इस संदर्भ में यातायात पुलिस को सूचित किया तो उन्होंने  शमन शुल्क मामूली बताते हुए उसे जमा करने की सलाह दे डाली। ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि नए मोटर परिवहन नियमों के तहत क्या यातायात विभाग में सिर्फ वसूली अभियान चला रखा है?

मरीज़ों को सेवा नहीं दे प् रही है 108

*मरीजों को सेवा नहीं दे पा रही है 108 एम्बुलेंस*

*मरीज तड़पता रहा ,खाली नहीं थी 108 एम्बुलेंस*

जौनपुर में ,
रामदासपुर नेवादा में कल दिनांक 13/10/2019 को साईकल और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो जाने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने युवक को गंभीर देखते हुए तत्काल 108 नंबर पर कॉल किया परंतु 108 नंबर एंबुलेंस खाली ना होने से युवक तड़पता रहा । ग्रामीणों ने तुरंत एक टेंपो का इंतजाम कर युवक को ले जाने लगे तभी 108 एम्बुलेंस पहुंच कर एम्बुलेंस द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । 108 एम्बुलेंस खाली ना होने से ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना रहा ।

Sunday, 1 September 2019

पहली मुहर्रम का निकला जुलुस

पहेली मोहर्रम के जुलूस में हुआ नौहा मातम
जौनपुर के पुरानी बाजार बाजार भुवा में एक जुलूस संपन्न हुआ जिसने पहले शोज़ खवनि हुई जिसको अकबर रज़ा एडवोकेट ने संपन्न किया बात खत्म शोज़ खवनि मजलिस हुई जिसको मौलाना मास्टर मोहम्मद हसन साहब ने पड़ा बात खत्म मजलिस शबीह हे अलम बरामद हुआ जुलूस को अंजुमन जुल्फेंकरिया बड़ी मस्जिद व अंजुमन ग़ुज़सने इस्लाम  ने जुलूस को अपने रास्ते से होता हुआ इमामबाड़ा मीर बहादुर अली मरहूम दालान पर आकर संपन्न होगा जिसमें मौजूद एजाज़ हुसैन  मो ताकि साहिल  नश्तर अली शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट आदि समेत सैकड़ों भीड़ थी

नगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

नगर मजिस्ट्रेट ने मोहर्रम के मौके पर किया निरीक्षण
नगर मजिस्ट्रेट द्वारा मोहर्रम  प्रोग्राम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक भ्रमण किया गया सिटी मजिस्ट्रेट श्री सुरेंद्र नाथ मिश्र द्वारा सदर इमामबाड़ा बेगमगंज कर्बला इमामबाड़ा  मीर बहादुर अली मरहूम दालान आदि स्थानों पर पहुंचकर समस्याओं की जानकारी ली गयी इमामबाड़ा दालान पर सड़क की दुर्दशा नाली का टूटा हुआ पाइप तथा केबल तार ऊंचा कराने हेतु संबंधित  अधिकारियों को  निर्देशित करने का आश्वासन भी दिया इस मौके पर इमामबाड़ा मीर् बहादुर अली मरहूम दालान के मुतवल्ली  सैयद अलमदार हुसैन रिजवी मरकज़ी  मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट ने उनको समस्याओं से अवगत कराया

Saturday, 17 August 2019

भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ का सदस्यता अभियान कल

भाजपा विधि प्रकोष्ठ का सदस्यता अभियान कल
भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ का सदस्यता अभियान कल दीवानी न्यायालय में चलाया जाएगा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने यह जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण कुमार प्रजापति जिला सहसंयोजक सै शाहेनशाह  हुसैन रिज़वी प्रदीप कुमार त्रिपाठी बीआर यादव मनोज कुमार चौधरी सुरेंद्र कुमार प्रजापति वा कई अधिवक्ताओं को यह जिम्मेदारी दी है।

Sunday, 11 August 2019

वरिष्ठ भाजपा नेता ने दी ईद उल अज़हा की मुबारकबाद

आप सभी देशवासियों को ईद उल अजहा रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं मुबारकबाद सैयद शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट जिला सहसंयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष मरकाजी मोहर्रम कमेटी

Monday, 5 August 2019

भारत के लिए ऐतिहासिक दिन प्रधानमंत्री जी व केबिनेट को बधाई शहंशाह हुसैन

कश्मीर पर केंद्र सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है जो गलती इतिहास ने किया था उसे आज मोदी सरकार ने सुधार दिया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान से सुरु हुए अनेक बलिदानियो का एक भारत श्रेस्ठ भारत का सपना पूरा हुआ आज का दिन मोदी सरकार ने इतिहास में दर्ज करा दिया बधाई हो मोदी सरकार को व जम्मू कश्मीर के देशभक्त जनता को अब जम्मू कश्मीर में हिन्दुस्तान के लोगो को रोजी रोजगार का साधन उपलब्ध होगा ।

Wednesday, 24 July 2019

मजलिसे बरसी संपन्न

मजलिसे बरसी हुई सम्पन्न
मजलिसे बरसी तासीर हुसैन मरहूम इब्ने नज़ीर हुसैन मरहूम मोहल्ला पोस्तीखाना में मुनक़्क़ीद की गई जिसमें सबसे पहले सोज़खानी जनाब गौहर ज़ैदी और उनके हमनवा ने की उसके फौरन बाद आली जनाब मौलाना सैय्यद बाक़र मेहँदी ने फ़ज़ाएलो मसाएब बयान किया बाद खत्म मजलिस अंजुमन मज़लूमिया पोस्तीखाना ने नौहा मातम किया जिसमें शहर के नामचीन शमशीर हसन तौकीर हुसैन डॉ दिलगीर हसन नज़र हसन एडवोकेट शजर रिज़वी हाजी अलमदार हुसैन शहनशाह एडवोकेट सरदार हुसैन कर्रर हुसैन वरिष्ट पत्रकार मेहँदी हुसैन रिज़वी सामीन एम डेज़ी रूमी आब्दी सभासद सदफ मोहम्मद दानिश ज़ुहेब हसन ख़ादिम अब्बास आदिल रिज़वी आदिल ताज मीसम ज़ैदी सादिक रज़ा मोहम्मद बेलाल मोहम्मद अनवर अलमदार ज़ैदी तमाम लोगों  ने शिरकत की शिरकत करने पर शुक्रिया अदा किया अमन की शान के ज़िला संवाददाता तामीर हसन शीबू ने

Thursday, 13 June 2019

शिया समुदाय के लोगो ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर दिनांक 13/ 6/ 2019 को शिया समुदाय के लोगों ने  1925 मे सऊदी हुकूमत द्वारा हजरत रसूले पाक की इकलौती बेटी हजरत फातिमा जहरा के रौज़े को शहीद कर दिया गया था इसी की याद में मदरसे नसीरिया हमाम दरवाजा से एक विरोध का जुलूस भी निकाला गया जो कल्लू के इमामबाड़े आकर समाप्त हुआ इस जुलूस का नेतृत्व जौनपुर शिया धर्मगुरु मौलाना म्हफुज़ूल  हसन खां ने किया इस प्रदर्शन में शहर की तमाम अंजुमन ने शिरकत किया
आज नगर मजिस्ट्रेट को उक्त 3 सुत्रीय महामहिम राष्ट्रपति को संबोधन वाला ज्ञापन प्रस्तुत किया गया नगर मजिस्ट्रेट महोदय ने आश्वासन दिया कि आपकी इन मांगों को महामहिम राष्ट्रपति तक पहुंचा दिया जाएगा ज्ञापन देने वालों में मौजूद मुख्य रूप से मेहंदी रजा एडवोकेट शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट नजर हसन एडवोकेट इसरार हुसैन एडवोकेट परवेज़ हसन मिर्ज़ा हातिम हसन आदिल रिज़वी समेत आदि लोग मौजूद थे

Wednesday, 12 June 2019

रघु कप की विजेता बनी शेराज ए हिन्द

जौनपुर ब्रेकिंग
             क्रिकेट प्रतियोगिता बेगमगंज जगदीश प्रसाद उर्फ गप्पू मोर्य
  स्थानीय मोहल्ला पान दरीबा मैं एक नाईट  क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन हुई निसमे मुख्य अतिथि गप्पू मोर्य सभासद बेगमगंज की अध्यक्षता में शिराज ए हिंद के तरफ रघु कप 2019 संपन्न कराया गया जिसमें अंतिम फाइनल मैच शहर की शेराज ए हिन्द व डीएसके बीच मैच  शुरू हुआ शेराज ए हिन्द ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया खिलाड़ियों के साथ मैच की शुरुआत किया मैच के 10 ओवर तक की राजनीति में 73 रन बनाते और डीएसके की टीम के सामने 74 रनों का लक्ष्य रखता और डी एच के 74 रन का रन का लक्ष्य नहीं कर पाई और इसी वजह से मैच  हार गई हार के बाद शिराज ए हिंद अपना परचम लहरा कर जगदीश प्रसाद  गप्पू मोर्य की अध्यक्षता में खिलाड़ियों को इनामी पुरुस्कार से पुरस्कृत किया गया जिसमें खिलाड़ी सैफ अब्बास शिवम पांडे फिरोज मोनू सोनू अरबाज शाहबाज आदि खिलाड़ी मौजूद रहे

Tuesday, 4 June 2019

जौनपुर समाचार भाजपा नेता ने दी ईद की बधाई

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता सैयद शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट जिला सहसंयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने सभी देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद

Sunday, 26 May 2019

हज़रत अली की शहादत पर निकला अलम व ताबूत

हजरत अली की शहादत पर निकला अलम, ताबूत का जुलूस
इमामबाड़े में तुर्बत को किया गया सुपुर्द ए खाक
जौनपुर। पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के दामाद मौला हजरत अली की शहादत के मौके पर रविवार को जनपद के विभिन्न इलाकों में शबीहे ताबूत व अलम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान रोजेदारों द्वारा नौहा मातम करते हुए मौला अली की याद में नौहा मातम करते हुए पुरसा दिया। हर तरफ बस यही नौहा सुनाई पड़ रहा था कि एक शोर था मस्जिद में खालिक की दोहाई है सजदे में नमाज़ी को तलवार लगायी है... इब्ने मुलजिम ने हैदर को मारा रोजेदारों कयामत का दिन है...। इन्हीं नौहों के साथ लोग अपने इमाम की याद में डूबे रहे। शाही किला स्थित मद्दू के इमामबाड़े में अंजुमन हुसैनिया के नेतृत्व में एक मजलिस हुई जिसको मौलाना कैसर अब्बास साहब आजमगढ़ ने खेताब किया। मजलिस के बाद अंजुमन हुसैनिया के नेतृत्व में तुर्बत का जुलूस निकाला गया जो शाही किला होता हुआ नगर के चहारसू चौराहा पहुंचा जहां मास्टर मोहम्मद हसन नसीम ने तकरीर किया। यहां अलम व तुर्बत का जुलूस का मिलन हुआ जिसको देखकर लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ शाह के पंजे इमामबाड़े में रोजा इफ्तार के बाद तुर्बत को सुपुर्द ए आब कर हजरत अली को नजराने अकीदत पेश किया।
नगर के मोहल्ला अजमेरी की मस्जिद शाह अता हुसैन व बलुआघाट में मजलिसे आयोजित हुई जिसके बाद शबीहे ताबूत व अलम बरामद हुआ। शाम करीब पांच बजे दोनों जुलूस नगर के चहारसू चौराहे पर पहुंचे जहां अलम को तुर्बत से मिलाया गया और दोनों जुलूस एक साथ शाह पंजा स्थित कदम रसूल के लिए रवाना हुआ। जहां बाद नमाज मगरिब नौहा शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना महफुजुल हसन खां ने अदा करायी जिसके बाद मातम के साथ जुलूस का एख्तेताम किया गया। इसके पूर्व अजमेरी मोहल्ला में मजलिस  को मौलाना सैय्यद सफदर हुसैन जैदी सरबराह जामिया जाफरे सादिक ने संबोधित करते हुए कहा कि हजरत अली का पूरा जीवन गरीबों, यतिमों, विधवाओं के प्रति समर्पित था। वो यतिमों की इस प्रकार मदद करते थे कि उन्हें पता भी नहीं चलता था कि मदद करने वाला कौन है? हजरत अली ने इस्लाम की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। मजलिस के बाद जुलूसे अलम व ताजिया,तुर्बत निकाला गया। नवाब युसूफ रोड पर एक तकरीर की गयी जिसे मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने संबोधित किया। उसके बाद जुलूस अंजुमन कौसरिया रिजवी खां के हमराह आगे बढ़ा। कोतवाली चौराहे पर अंजुमन जाफरी ने नौहों मातम किया।वही अंजुमन जुल्फिकारया ने नौहा मातम किया,दूसरी तकरीर चहारसू चौराहे पर मोहम्मद हसन नसीम ने किया   वही बलुआघाट के इमामबाड़ा मद्दू मे मजलिस को मौलाना कैसर अब्बास आज़मगढ़ ने पढ़ा ।यहा से अंजुमन हुसैनिया के हमराह एक जुलूस किला होता हुआ इस जुलूस में आकर मिलाया गया। चहारसू पर मोहम्मद हसन ने तकरीर करते हुए कहा कि हजरत अली ने ऐसी न्यान व्यवस्था अपने शासनकाल में बनायी जो आज भी मिसाल के तौर पर प्रस्तुत की जाती है। उनकी हुकूमत में अल्पसंख्यकों के हित पूरी तरह से सुरक्षित थे उनके द्वारा बनाये गये चार्टर मानवधिकार के विश्वस्तरीय संगठनों के लिए आदर्श है। जुलूस चहारसू मातमी अंजुमनों के हमराह ओलंदगंज, शाहीपुल से अपने कदीम रास्ते से होते हुए पंजे शरीफ  दरगाह तक गया जहां पर जुलूस की समाप्ति नमाजे मगरबैन को बजमात अदा करने से हुई। जुलूस का संचालन मेंहदी रजा एडवोकेट ने किया।
वही शनिवार की रात शहर के पानदरीबा मोहल्ला स्थित शाही चार अंगुल की मस्जिद से मोहम्मद साहब के उतराधिकार हज़रत अली की शहादत के मौके पर वर्षों पुराना आलम और ताबूत का जुलूस बरामद हुआ। इस जुलूस में शाहरन की कई अंजुमनों ने नौहखानी और सीनाजनी करके हज़रत अली को खिराजे अकीदत पेश किया। 
इससे पहले मगरिब की नमाज़ मौलाना वसी हैदर ने बज़मात अदा कराई। उसके बाद जुलूस की मजलिस का शुरूआत सोज़खनी से मोहहमद जाफ़र और उनके साथियों ने किया। पेशखानी हसनैन और ज़मीर जौनपुरी ने की। मजलिस को खेताब करते हुये मौलाना वासी हैदर ने कहा कि मौला अली की विलादत काबे में हुई और शहादत मस्जिद में। इस साल उनकी शहादत को 1400 साल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हज़रत अली ख़ुद भूखे रहते थे लेकिन गरीबों को का पेट भरते थे। उनके जैसी शख्सियत दुनिया में कोई दूसरी नहीं है। उन्होंने इस्लाम को परवान चढ़ाने के लिए बहुत सी जंग की। उन्हें धोखे से नमाज़ की हालत से मस्जिद में शहीद कर दिया गया। मौलाना ने जब मसाएब पढ़ना शुरू किया तो वहां मौजूद सभी की आंखे नम हो गयी। फिर शबीहे अलम और ताबूत बरामद हुई। मोनीन ने ज़ियारत की। अंजुमन जुल्फेकरिया, गुलशने इस्लाम और शमशीरे हैदरी के साथ जुलूस अकबर के इमामबाड़े में जाकर खत्म हुआ। जुलूस में बनिये जुलूस जफर अली और हसन अली समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।



Thursday, 16 May 2019

सबका साथ सबका विकास का नारा देकर मुसलमानो को बेवकूफ बना रहे है योगी आदित्यनाथ

 जौनपुर सीएम योगी को यह मालूम होना चाहिए...

सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली पार्टी के कई मुख्य नेता अक्सर समाज को बांटने वाला बयान देते रहते हैं। ताज़ा बयान यूपी के सीएम ने मोहर्रम के जुलूस के वक़्त को तब्दील करने को लेकर दिया है। उन्हें शायद नहीं मालूम है कि भारतीय समाज ऎसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगा। यहां मैं एक ऐसा ही उदाहरण देना चाहता हूँ। वर्ष 2013 या 14 की बात है। जौनपुर ज़िला का ऐतिहासिक जुलूस जो आजादी से पहले से उठता आ रहा है और उसे अलम नौचंदी व जुलूस अमारी के नाम से जाना जाता है। जिसमें हजारों लोग शिरकत करते हैं। उसी दिन जौनपुर के प्रचीन मंदिरों में से एक पांचो शिवालय मंदिर से राम बारात भी निकलनी थी।  राम बारात और नौचंदी के जुलूस का मार्ग कई जगहों पर एक ही था एक ही था ऐसे में जिला प्रशासन ने दोनों कार्यक्रम के आयोजकों को आयोजकों के साथ बैठक की। कई मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई दोनों ही कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जब दोनों जुलूस एक ही मार्ग पर पहुंचा तो हिंदू भाइयों ने शिया समुदाय की भावना का सम्मान करते हुए डीजे बन्द कर दिया क्योंकि मोहर्रम में ग़म मनाया जाता है। जैसा कि लोग उस दिन नोहा मातम कर भी रहे थे। करीब 500 मीटर दूर जाने के बाद हिंदू भाइयों ने पुनः डीजे बजाया और अपनी आस्था के अनुरूप राम बारात आगे लेकर गए। यहां एक बात और मैं स्पष्ट कर दूं की डीजे बंद करने के लिए हिंदू भाइयों से न तो प्रशासन ने कहा था ना ही नौचंदी के जुलूस के आयोजकों ने, शिराज ए हिंद के नाम से मशहूर इस जिले का इतना खूबसूरत माहौल देखकर तत्कालीन एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह और तमाम आला अफसर यह कहने को विवश थे कि ऐसा माहौल उन्होंने कहीं नहीं देखा। यह नजीर वह अब हर जगह पेश करेंगे। मुझे इस बात का पूरा यकीन है कि हमारा समाज इसी तरीके के भाईचारे को कभी खत्म नहीं होने देगा। यह अलग बात है कि कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस भाईचारे को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह ऐसा कर पाएंगे मुझे इस पर कतई विश्वास नहीं होता है।

सयैद खादिम अब्बास रिज़वी

Sunday, 5 May 2019

मजलिसे बरसी सम्पन

मजलिसे बरसी संपन्न                             जौनपुर
एक मजलिस ए अजा मरहूम सैयद ज़ुल्फेकार हुसैन रिजवी बानिये अलम नौचन्दी जुलूसे ए अमारी जौनपुर इब्ने जाकिर हुसैन रिजवी मरहूम व मरहूमा वाजिदा बेगम बिन्ते नियामत हुसैन मरहूम 9 बजे दिन ब तारीख 5  मई 2019 बरोज इतवार बमुकाम  इमामबाड़ा मीर बहादुर अली मरहूम दालान बाजार भुआ जौनपुर में हुई जिसमे सोजखानी जनाब सै0 गौहर  अली जैदी साहब व उनके हमनवा ने की पेशख्वानी रविश जौनपुर साहब ज़रगाम एडवोकेट सैदनपुरी एहतेशाम जौनपुरी  खेतावत आली जनाब मौलाना सैयद हैदर मेहंदी साहब बस्ती करेंगे नोहा ख्वानी अंजुमन ज़ुल्फेकरिया मस्जिद तला ने की जिसमे मौजूद दिलदार हुसैन सरदार हुसैन कर्रार हुसैन शहेनशा हुसैन खादिम अब्बास समेत हज़ारो की संख्या में लोग मौजूद थे

Wednesday, 1 May 2019

मौला अली की शहादत के चौदह सौ साल पूरे होने पर हुयी कांफ्रेंस , जुटी भारी भीड़





मौला अली की शहादत के चौदह सौ साल पूरे होने पर हुयी कांफ्रेंस , जुटी भारी भीड़

जौनपुर । पैग़म्बरे इस्लाम के दामाद और मुसलमानों के इमाम व ख़लीफ़ा हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत के चौदह सौ साल पूरे होने पर नगर के जामिया इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम में तीन दिवसीय कांफ्रेंस एवं मजलिसों का आयोजन किया गया जिसमें मुल्क के विख्यात धर्मगुरु , समाजसेवी , बुद्धजीवी एवं शायरों ने शिरकत कर मौला अली की सीरत पर विस्तार से प्रकाश डाला ।


जामिया इमाम जाफर सादिक के प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी ने कहा कि मौला अली एक ऐसी आदर्श शख़्सियत थे जिन्होंने अपना जीवन अल्लाह के हुक्म के मुताबिक़ बिताया। उन्हेँ अमीरुल मोमिनीन ,हैदरे र्करार ,इमामुल मुत्तकीन ,असदुल्लाह ,अबूतराब ,वसी ए रसूल और ना जाने कितने लकब दिये गये। इतने सारे नामोँ से उन्हेँ यूँ ही नही पुकारा जाता था , बल्कि हर नाम की सिफत को उन्होने ने अपने दामन मे उतार लिया था ।अल्लाह के जो हुक्म  वह लोगोँ को देते थे खुद पर अमल कर के दिखाते थे।

इमाम और खलीफा होने के बाद भी उनके जीवन का बड़ा हिस्सा इबादत मे बीता था । कहा जाता है कि इंसानी कलम मे इतनी ताक़त नही कि इमाम अली की तारीफ कर सके। बुलंद फिक्र व ख़यालात, मखलूस अंदाज़ मे एक खास मेयार पर ज़िँदगी बसर की वह निराले अंदाज़ मे रहे और खास अंदाज़ मे इस दुनियाँ से विदा ली।


हैदराबाद से आये धर्मगुरु मौलाना तकी आगा ने कहा कि हज़रत अली की पैदाइश अल्लाह के घर पवित्र काबे शरीफ मे हुई थी। कहा जाता है कि आपकी वालदा आपकी पैदाइश के पहले जब काबे शरीफ के पास गयीँ तो अल्लाह के हुक्म से काबे की दीवार ने आपकी मां को रास्ता दे दिया था। उनके काबे मे तशरीफ लाने के चार दिन बाद 13 रजब को इमाम अली पैदा हुए । हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्ललाहो व आलेहीवासल्लम का आपकी ज़िँदगी पर गहरा असर पड़ा था ।चाहे वह मस्जिद हो ,जंग का मैदान हो या फिर आम जगह इमाम अली हर वक्त पैग़म्बरे इस्लाम के साथ रहते थे ।यहाँ तक कि जब रसूले अकरम शबे मेराज पर गये तो अपने बिस्तर पर अली को सुला कर गये थे ।एक गिरोह पैगम्बरे इस्लाम को कत्ल करना चाहता था ,तो अल्लाह ने उन्हेँ शबे मेराज पर एक रात के लिए बुला लिया। हमलावर गिरोह पहचान ना सके इस लिए अली रसूल के बिस्तर पर ऐसे सोये कि वह लोग पहचान नही सके।


मौलाना नाज़िम अली खैराबादी ने कहा कि हज़रत अली इस्लाम धर्म के इमाम व खलीफा बने ।वह अपनी ज़िँदगी यहूदी के बाग़ मे नौकरी करके बसर करते थे। खाने मे हमेशा जौ की रोटी और नमक या फिर दूध लेते थे ।खलीफा बनने के बाद भी सरकारी खज़ाने से अपने लिए और ना ही रिश्तेदारों के लिए कुछ लेते थे।

मौलाना काज़िम मेहदी उरूज ने कहा कि मौला अली खुदा कि सिफात के आईनेदार ,तमाम सिफात के मरकज़ अली 661 ई. मे माहे रमज़ान मुबारक की 21 वीँ तारिख को कूफे की मस्जिद मे सुबह की नमाज़ के वक्त शहीद कर दिये गये। 19 रमज़ान को सहरी के बाद जब सुबह की नमाज़ अदा की जा रही थी तो नमाज़ियोँ के बीच खड़े कातिल रहमान इब्ने मुलज़िम ने ज़हर से बुझी तलवार से मौला अली पर वार कर दिया। आप इसके बाद दो दिन तक बिस्तर पर रहे। ऐसा कहा जाता है कि रसूले खुदा ने मौला अली को कातिल की पहचान और उसके बारे मे बता दिया था ।19 रमज़ान को नमाज़ के वक्त मौला अली ने ये जानते हुये कि यही कातिल है ,उसे नमाज़ के लिए उठाया था ।अब देखिये अली का इंसाफ ,हमले के बाद नमाज़ियोँ ने इब्ने मुल्ज़िम को पकड़ लिया था । मौला अली ने निर्देश दिया कि इसके खाने पीने का पूरा ख्याल रखा जाये और चूंकि इसने तलवार से एक वार किया है इस लिए इस पर भी एक ही वार किया जाये । इस मौके पर मौलाना सुलतान हुसैन रिज़वी , मौलाना रज़ा अब्बास , मौलाना मीसम रज़ा इब्ने मौलाना क़रार हुसैन मरहूम , मौलाना शौकत हुसैन , मौलाना हसन अकबर , मौलाना शाने आलम , मौलाना दिलशाद खान , मौलाना हैदर मेहदी , मौलाना मेराज हैदर खान , मौलाना ज़फ़र खान , मौलाना वसी मोहम्मद साहब , शोला जौनपुरी , दिलकश ग़ाज़ीपुरी , नजमुल हसन नजमी , मिर्ज़ा जावेद सुल्तान , आरिफ हुसैनी मौलाना सैफ आब्दी , मौलाना ग़ालिब , मौलाना अब्बास रज़ा के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन सहर अर्शी ने किया ।

Sunday, 28 April 2019

अगर मौका मिला तो जौनपुर को बना देगे स्मार्ट सिटी अशोक सिंह

जौनपुर:अगर मौका मिला तो जौनपुर में बहेगी विकास की गंगा- अशोक सिंह समाजसेवी
जौनपुर
जौनपुर सदर लोकसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी अशोक सिंह ने आज शहर के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अगर जौनपुर की जनता उनको सांसद के रूप में सेवा करने का मौका देती है तो उन के बहुत से अपने स्वयं के ड्रीम प्रोजेक्ट है जिनको वह हकीकत में तब्दील कर देंगे
यहा पुछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में वह मुम्बई गए थे वहां पर जाने के बाद उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर उद्योग के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

वह चाहते हैं कि जौनपुर के लोगो को बेहतर इलाज के लिए मुंबई, दिल्ली जाना पड़ता हैं,

उनको यह सारी सुविधा जौनपुर में ही मिले।
वह शिक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार के क्षेत्र में जौनपुर जिले में अच्छा कार्य करना चाहते हैं।
वह एक समाजसेवी हैं और समाज में पिछले कई सालों से अपनी सेवा देते आए हैं, राष्ट्रीय पार्टियों से उनको टिकट मिल रहा था, लेकिन उनका लक्ष्य जौनपुर के लोगों की सेवा करना था। इसलिए पार्टी को छोड़कर और निर्दल के रूप में जनता के बीच में आए हैं।

Friday, 19 April 2019

10 लाख संविदाकर्मियों के हक़ और अधिकार के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष रहेगा जारी-: राज यादव


समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नवनिर्वाचित जिलाउपाध्यक्ष, संयुक्त संविदाकर्मी जनहित संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष व आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक  वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने संविदाकर्मियों से लिये आयोजित निजी कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि 10 लाख संविदा कर्मियों के समस्याओं को केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा नजरअंदाज कर उनकी समस्याओं का निदान नही किया गया ठीक उसी प्रकार से संविदा कर्मियों ने घर घर जाकर वर्तमान सरकार के खिलाफ प्रचार भी करना शुरू कर दिया है साथ ही साथ प्रत्येक व्यक्ति को यही भी बताया जा रहा है वर्तमान सरकार सत्ते में आने के पहले लखनऊ के झूलेलाल पार्क में हम संविदाकर्मियों के हक़ और अधिकार दिलाने के लिए एक अधिकार दिलाओ नाम से रैली का आयोजन भी किया था जिसमे प्रदेश के समस्त संविदा कर्मियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार पूरी तरह से सत्ते के नशे में लिप्त हो गई और जब जब संविदा कर्मियों ने सत्ता पक्ष के बिधायक, मंत्री, सांसद से मुलाकात कर अपनी समस्याओं का पक्ष रखा तो बस माननीय महोदय लोग जी आश्वासन की घुट्टी पिलाते रहे है आज आज संविदा कर्मियों की हालत भूखमरी के कगार पर पहुच चुकी है।
श्री यादव ने बताया कि जब  जब अपने हक़ और अधिकार के किये शिक्षा प्रेरक, अनुदेशक, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं, सहित समस्त संविदा कर्मियों ने अपने गृह जनपद, प्रदेश की राजधानी लखनऊ व दिल्ली, में धरना प्रदर्शन आमरण अनसन किया तो उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय उन्हें लाठियों से पीट कर मुकदमा दर्ज कर वापस भेज दिया गया।
साथ ही साथ श्री यादव ने कहा संविदाकर्मियों के हक़ और अधिकार के लिए आखिरी सांस तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा तथा  संविदा कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब समस्त संविदाकर्मियों को एकजुट होकर  वर्तमान सरकार के खिलाफ घर घर जाकर सरकार की नीतियों और घिनौने कृत्यों को बताने का तथा संकल्प भी लेना है कि सरकार को सत्ता से उखाड़ कर फेंक कर ही दम लेंगें।

Tuesday, 16 April 2019

Jaunpur Samachar : राज यादव समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष नामित


जौनपुर । समाजवादी लोहिया वाहिनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डॉ. लक्ष्मीकांत यादव ने आज जनपद में जुझारू कार्यकर्ताओं को सम्मान प्रदान करते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी । इसी क्रम में राज यादव पुत्र श्री रामकरन यादव कोहड़ा औरही सदर निवासी को समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया । ज्ञात हो राज यादव संयुक्त संविदा कर्मी जनहित संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष व आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपर के जिला उपाध्यक्ष भी है राज यादव एक संघर्षशील युवा हैं जो विभिन्न तरह के सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं ।

Monday, 15 April 2019

जौनपुर से के पी सिंह को मिला टिकट

जौनपुर से बीजेपी से सांसद के पी सिंह को मिला टिकट