विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Thursday, 21 February 2019

मजलिसे अज़ीम शुरु

🏴     *मजालिसे अज़ीम*       🏴
   *बयादगार आलेमुल उलमा*
*सैय्यद सिब्ते हुसैन नक़वी ताबा सराह*
*साबिक़ इमामे जुमा शहर जौनपुर*
  *1908 से 1952 तक*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
             *बतारीख*
 *22,23,24, फरवरी 2019*
*बरोज जुमा, सनीचर, इतवार*
🕣 *7.30 बजे शब*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
       🕌 *बमुक़ाम*
          *मुफ़्ती हाउस*
 *मुफ़्ती मोहल्ला जौनपुर*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
      1⃣ *मजलिस*
 *22, तारीख बरोज जुमा*
        *7.30 बजे शब*
       ➖➖➖➖➖
🎤 *सोज़ख़्वानी*- *जनाब शेख रबी हसन व उनके हमनवा*
🎤 *पेशख़्व्हानी*- *जैद सईद जौनपुरी आफ़ताब मेहंदी मिर्जापुरी*
🎤 *ख़ेताबत*- *मौलाना सै० कम्बर अली रिज़वी साहब रायबरेली*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
       2⃣ *मजलिस*
 *23, तारीख बरोज सनीचर*
          *7.30 बजे शब*
        ➖➖➖➖➖
🎤 *सोज़ख़्वानी*- *समर रज़ा व उनके हमनवा*
🎤 *पेशख़्वानी - शोला जौनपुरी, शादाब जौनपुरी*
🎤 *ख़ेताबत - मौलाना वसी हसन खाँ साहब फैज़ाबाद*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
       3⃣ *मजलिस*
 *24, तारीख बरोज इतवार*
           *7.30 बजे शब*
         ➖➖➖➖➖
🎤 *सोज़ख़्वानी - सै० गौहर अली व उनके हमनवा*
🎤 *पेशख़्वानी - रज़ी बिस्वानी , तनवीर जौनपुरी*
🎤 *ख़ेताबत - मौलाना गुलाम रसूल नूरी साहब कश्मीर*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
➡ *आलेमुल उलेमा की दीनी,कौमी,मिस्ली ख़िदमात को खेराज़े अक़ीदत पेश करे और मजालिस में ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में शरीक़ होकर जज़बये ईमानी का सबूत दे ।।*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
*आलेमुल उलेमा मौलाना सिब्ते हुसैन नक़वी फाउंडेशन*

जौनपुर । निकाली गयी साई पालकी

मछलीशहर । नगर के शादीगंज मोहल्ले से श्री साई जीका पालकी निकाला गया और पुरे नगर से होते हुए नाचते गाते भक्तो ने नगर भृमण किया और आज शाम को भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
जिसमे रमेशचन्द गुप्ता, पप्पू शेठ,  मनोज शेठ, योगेश गौतम राज कुमार पटवा  संजीत गुप्ता पवन अग्रहरि अजय अग्रहरि दिलीप गौतम लबली अग्रहरि प्रियंका प्रीती कमलेश प्रजापति शंकर लाल लाल बहादुर टण्डन इत्यादि लोग रहे।

Wednesday, 20 February 2019

आपस में भिड़ी दो मोटरसाइकिल एक मोटरसाइकिल वाले की हालत गंभीर और एक की हुई मौत


मोटरसाइकिल की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार और महिला हुई जख्मी।*
पट्टी थाना क्षेत्र  रायपुर गांव के गेट के पास सड़क पार कर रही महिला को सुबह 9:30 बजे के करीब मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई जिसमें सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला के पैर फैक्चर हुए जबकि वही मोटर साइकिल सवार युवक को भी काफी गंभीर चोटे आई । स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में  युवक का हुआ प्राथमिक उपचार।

बदमाशो ने की महिला की पिटाई



बदमाशों ने महिला की पिटाई कर रुपये लूटे

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के मियांचक बाजार स्थित यूनियन बैंक से रुपये निकालकर घर जाते समय बबुरीगांव मोड़ पर बुधवार को बदमाशों ने महिला की पिटाई कर पांच हजार रुपये लूट लिया। पिटाई से महिला घायल हो गयी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है।
 क्षेत्र के खरगापुर खोईरी गांव की चनरा देवी यूनियन बैंक मियांचक से बुधवार अपराह्न एक बजे पांच हजार रुपये लेकर घर जा रही थी। जैसे ही मियांचक से थोड़ी दूर बबुरी गांव मोड़ पर पहुंची, पीछे से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने महिला के मुंह पर कई तमाचे जड़ दिया। जिससे महिला के नाक मुंह से खून निकलने लगा और महिला लहुलुहान होकर नीचे गिर गई। बदमाशों ने आराम से झोले मे रखा पांच हजार रूपये लेकर बबुरी गांव की तरफ भाग गये।
घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा होकर पीड़ित महिला का इलाज कराया। उसके बाद महिला ने 100डायल को सूचना दिया।मौके पर पहुची पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी से छानबीन में जुट गई है। पुलिस महिला से सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बदमाशों की पहचान कराने में जुटी थी।

मुसलमानो को खिलाया जा रहा है सूअर का मांस

चीन में मुसलमानों को जबरन खिलाया सुअर का मांस, पिलाई शराब!

चीन के शिविर में रह चुका ये शख्स आज भी उन यातनाओं को सोच कांप उठता है और रात भर सो नहीं पाता. शिविर में रहने के दौरान उन्होंने कई बार आत्महत्या की कोशिश की

चीन की सरकार ने 'री-एजुकेशन' कैंप के लिए मुसलमानों को हिरासत में लिया. चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों पर जुल्म की ये दास्तान काफी दर्दनाक है. एक ऐसे ही कैंप में रह चुके पूर्व नजरबन्द कैदी और कजाकिस्तान के नागरिक ने बताया कि इन शिक्षा शिविरों में मुसलमानों को जबरन शराब पिलाई गई और उन्हें सुअर का मांस खाने के लिए बाध्य किया गया. 'बलूचिस्तान नेशनल कांग्रेस' ने पाकिस्तान को बताया आतंकी मुल्क, कहा- पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान करे भारतओमिर बाकली, जोकि उन लाखों लोगों में से एक हैं जिन्हें कि शिक्षा शिविर से गिरफ्तार किया गया था, ने बताया कि उन्हें बिना किसी वकील के या फिर मुकदमा चलाए हुए हिरासत में लिया गया.

युवक ने लगाई फ़ासी

युवक ने लगाई फांसी।


बरसठी ( जौनपुर ) : 20 फरवरी । स्थानीय थाना क्षेत्र के बघनरी गाव मे एक युवक मंगलवार की रात बंद कमरे मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
बघनरी गाव के कर्मराज गौतम 24 पुत्र घनश्याम मंगलवार की रात मे कही से आया और अपने कमरे मे सोने के लिए चला गया।बुधवार की सुबह काफी देर तक सोकर नही उठा तो घर के लोग दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नही खुला दरवाजा बंद रहा तो परिजनों ने  दरवाजे के पास जाकर रोशनदान से अंदर देखा तो वह फांसी लगा चुका था। इसकी सूचना घरवाले पुलिस को दिए।पुलिस की मौजूदगी मे दरवाजा तोडा गया अंदर कर्मराज बिजली के रस्सी के सहारे पंखे से लटका था।मृतक नोयडा मे रहकर नौकरी करता था शुक्रवार को अपने घर आया था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फांसी लगाने पर गाव में तरह तरह की चर्चाए है।चार भाईयो मे यह सबसे छोटा था और शादी नही हुई थी।

युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च

युवकों ने निकाला  पुलवामा आतंकी के शहीद जवानों के लिए कैंडल मार्च
दोषियों को सरकार दे करारा जवाब -
मुंगराबादशाहपुर । पुलवामा कांड में शहीद हुए जवानों के सम्मान में कैंडल मार्च निकालकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है । पुलवामा आतंकवादी हमले में वीर जवानों के शहीद होने पर मंगलवार की देर शाम को जंघई रोड स्थित मंडी समिति के निकट से युवकों ने पवन सरोज के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए केन्द्र सरकार से पुलवामा कांड के दोषियों को करारा जवाब देने की मांग की । इस मौके पर युवकों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया । इस मौके पर अभय, मिथिलेश कुमार,गोलू , रोहित बासू, अमित कुमार,बिनायक,गगेन, सोनू श्याम लाल सहित दर्जनों लोग शामिल रहे ।

 फोटो - मुंगराबादशाहपुर में कैंडल मार्च निकालते युवक -

बच्चे को अपहरण करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

बच्चे का अपहरण करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार


जौनपुर- सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर बाजार से मासूम प्रांजल मिश्रा के अपहरण की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने फिरौती के दो लाख रुपये की रकम समेत अपहर्ताओं को दबोच लिया। घटना को अंजाम रंजिश के चलते दिया गया था।



प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी दो सगे भाई राहुल व शुभम प्रजापति ने सिद्दीकपुर आरएस इंटरप्राइजेज के मालिक राहुल मिश्रा से चप्पल बनाने की एक मशीन खरीदी थी। मशीन थोड़े ही दिन में खराब हो गई। राहुल न तो मशीन ही ले जा रहे थे और न ही पैसे वापस कर रहे थे। ऐसे में दोनों आरोपितों ने बच्चे के अपहरण का प्लान बनाया। रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय प्रांजल को दोनों आरोपितों ने पकड़ बाइक पर बिठा फरार हो गए। अगले दिन सुबह नौ बजे दोनों भाइयों ने राहुल मिश्रा को फोन कर बच्चे को छोड़ने की एवज में दो लाख रुपये मांगे। पकड़ से बचने के लिए आरोपितों ने ठिकाना कई बार बदला। सुराग के आधार पर सीओ सदर विनय द्विवेदी, एसओ रमेश यादव व क्राइम ब्रांच की टीम ने फिरौती की रकम के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


Tuesday, 19 February 2019

दिल्ली : भूकम्प के झटकों से हिली राजधानी



दिल्ली । एनसीआर में बुधवार सुबह तकरीबन 8 बजे भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए ।
भूकंप से अभी कोई जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है. रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है. भूकंप के झटके 10 सेकेंड तक महसूस किए गए हैं. ताजा जानकारी क मुताबिक भूकंप का केंद्र यूपी के शामली और बागपत के बीच था. यूनाइटेड स्टेस्ट जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक ये भूकंप 10 किमी की गहराई में आया

लाचार नगर पालिका जौनपुर

जौनपुर।
सुन्दर शहर बनाने का ख्वाब देख रही नगरपालिका साफ-सफाई के मामले में कमजोर पड़ती जा रही है।

शहर कूड़ाघर में तब्दील होता जा रहा है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे है तो वहीं नालियाँ भी गन्दगी से बजबजा रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण के पूर्व विकराल होती जा रही सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाना नगरपालिका के लिये चुनौती बना हुआ है। केन्द्र की सत्ता में काबिज होते ही प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया है। उनकी मंशा है कि देशवासी स्वस्थ व निरोगी रहे। लिहाजा, स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की गई। स्वच्छता अभियान के प्रचार-प्रसार पर भी लाखों-करोड़ों रुपया खर्च भी किया जा रहा है। केन्द्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा भी स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रधानमन्त्री और मुख्यमन्त्री ने खुद भी हाथों में झाड़ू उठाकर सड़कों की सफाई की तो लगा कि देश व प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी उनके साथ खड़ी होगी, लेकिन हो नहीं सका। आलम यह है कि शहर कचराघर में तब्दील होता जा रहा है। शहर की साफ-सफाई पर हर माह लाखों रुपया खर्च होने के बाद भी जगह-जगह कचरे के ढेर लगे है तो वहीं नालियाँ भी गन्दगी से बजबजा रही है। कहीं-कहीं तो सुबह से शाम कई महीने तक कचरे के ढेर लगे रहते है, जिन्हे हटाने वाला कोई नहीं है। पर महीने में एक दिन झाड़ू लगाने का सेडुल है। प्रतिदिन  की बात तो अलग है शहर की अधिकांश  गलियों में हफ्तों झाड़ू नहीं  लगता  है।  शहर के न्यू सृजित वार्डो में कचरा डालने के लिये कही एक कण्टेनर रखा हुआ है। इसके भीतर जितना कचरा नजर आता, उससे कहीं अधिक कचरा बाहर फैला रहता है। ऐसी स्थिति अक्सर आप को पचहटिया बाजार विशेसरपुर चोराहा मीरपुर रसीदाबाद में देखी जा सकती है। आने जाने वाले लोगों के अलावा आसपास के रहवासियों को भी कचरे की बदबू से परेशान होना पड़ रहा है। कई जगह पर कचरा फैला रहता है। फैले हुये कचरे को देखकर कहा जा सकता है कि कई दिनों कई महीनो से कूड़े का उठान नहीं किया गया। एक ओर जहाँ कचराघर शहर की खूबसूरती को ग्रहण लगाने का काम कर रहे है तो वहीं दूसरी ओर खाली प्लॉट भी गन्दगी और बदबू को बढ़ावा दे रहे है। अगर सफाई कर्मचारियो को बताओ तो अधिकारियो के आदेश का रोना रोते है अगर सफाई अधिकारी से बात करो तो उनका एक अलग बहाना बाजी होता है प्रसाशन भी लाचार है इनके आगे।

बस का ब्रेक फेल होने से एक की मौत और एक घायल

जौनपुर:बस का हुआ ब्रेक फेल
ट्रैक्टर को मारी टक्कर एक की मौत एक घायल

केराकत/ जौनपुर
आदिल रिज़वी
केराकत थाना क्षेत्र के सिहौली चौराहे पर एक प्राइवेट बस का ब्रेक फेल हो जाने से उसने अनियंत्रित होते हुए ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दिया

इसमें ट्रैक्टर चालक तो घायल हो गया पर चपेट मे आने से एक राहगीर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार एक निजी बस जो की सरकारी कार्य से वापस केराकत से जौनपुर जा रही थी जिसका अचानक ब्रेक फेल हो जाने से अनियंत्रित होते हुए नगर के बाहर सिहौली चौराहे सड़क किनारे खड़े मरम्मत हो रहे  ट्रैक्टर पर जोरदार टक्कर मारी जिसमे ट्रैक्टर चालक सुरेश 25 पुत्र जमई निवासी झारखंड  घायल हो गया।

सामने से आ रहे एक व्यक्ति सुभाष 45 पुत्र बंसू निवासी ग्राम औआर की ट्रैक्टर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।मौके पर पहुंच पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा व मृत के शव को पोर्स्टमार्टम के लिए भेजा।मौके से बस ड्राइवर फरार हो गया है।

Friday, 15 February 2019

शनिवार को फूंका जायेगा आतंकवाद का पुतला : राज यादव


जौनपुर ।  संयुक्त संविदा कर्मी जनहित संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष राज यादव ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर घायल हुए सैनिकों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की उन्होंने कहा
"अब समय आ गया है कि भारत सरकार आतंकवाद को उसी कि भाषा में जबाब दे आखिर कब तक हम अपने भारत माँ के वीर सपूतों को खोते रहेंगे।
यह बहुत ही निंदनीय घटना है जो हृदय को झकझोर दे रही है इस  घटना से मन पूरी तरह से दुखी हो चुका है अब भारत सरकार को इस इस आतंकवादी हमले का जबाब देना चाहिए" उन्होंने कहा हमले विरोध में कल 16 फरवरी को आतंकवाद का पुतला दहन किया जायेगा एवम शोक सभा का कार्यक्रम किया जायेगा।

Saturday, 9 February 2019

राम किशुन सिंह महाविद्यालय में बापू बाजार का आयोजन


जौनपुर । राम किशुन सिंह महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर पांचवें दिन स्वयं सेवकों द्वारा प्राइमरी पाठशाला सिद्धीकपुर में बापू बाजार का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय संचार विभाग  के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ  दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि सेवा ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है वास्तव में यह बापू बाजार उन गरीब असहाय लोगों के लिए है जिन्हें महात्मा गांधी जी दरिद्र नारायण कहा करते थे कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण वे दीप  प्रज्वलन के साथ हुई । शिविर के दूसरे सत्र में आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय वाणिज्य संकाय के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर अजय द्विवेदी जी  ने कहा कि मनुष्य अपने भाग्य का स्वयं निर्माता है कार्यशैली मनुष्य अपने भाग्य को बेहतर कर सकता है कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में बोलते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पुनीत कुमार सिंह ने इस बदलते मौसम में होने वाले संक्रमण बीमारियों व उनके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अरविंद उपाध्याय ने किया इस मौके पर  गौरव सिंह अंबुज सिंह धर्मसेन सिंह बब्बू रमेशचंद्र मालवीय धनंजय सिंह निहाल सिंह प्रशान्त मिश्रा कविता सिंह कुमुद सिंह करिश्मा यादव आंचल मिश्रा सरिता यादव स्वाति मौर्य रिंका गुप्ता ट्विंकल यादव प्रियंका यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।

Wednesday, 6 February 2019

जौनपुर । स्वयं सेवकों ने किया साफ सफाई

जौनपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन राम किशुन सिंह  महाविद्यालय के स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह के  नेतृत्व में   सिद्दीकपुर ग्राम में स्थित जुलाहा बस्ती में जाकर श्रमदान किया और वहां उपस्थित ग्रामीण लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया इस दौरान स्वयंसेवकों ने वहां स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की मजार के संपर्क मार्ग की साफ सफाई की शिविर के दूसरे सत्र में मतदान हमारा अधिकार है विषय पर आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मतदान नोडल अधिकारी डॉ अजय विक्रम ने लोकतांत्रिक देश में मतदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में नागरिक संघर्ष समिति आयोजक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि शिविर के माध्यम से छात्रों में परस्पर सहयोग अनुशासन सहनशीलता परोपकार आदि मानवीय गुणों का विकास होता है आगंतुक के प्रति धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ विजय उपाध्याय ने तथा संचालन सीमा यादव ने किया इस मौके पर डॉ अरविंद उपाध्याय, नीलेश पाठक, आलोक श्रीवास्तव गौरव सिंह, पूजा श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, शरद सिंह, धर्मशेन सिंह, दिशा मिश्रा, रिया तिवारी, नीलू प्रजापति, जोगिंदर यादव, धनंजय पाठक, शिवशक्तिसिंह, पूजा, प्रशान्त मिश्रा,कविता सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

Monday, 4 February 2019

वाराणसी । बीएचयू सिंहद्वार पर यूजीसी सर्कुलर का फूंका पुतला



सोमवार को छात्र, शिक्षक व नागरिक समाज ने MHRD के पुतले व UGC के पांच मार्च 2018 के आरक्षण विरोधी सर्कुलर के दहन का आह्वान किया । यह आंदोलन सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालय के मुख्यद्वार पर हो रहा था इसी क्रम में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर MHRD के पुतले व UGC के 5 मार्च के सर्कुलर का दहन किया । जिसमें काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के छात्र समाज,शिक्षक समाज व नागरिक समाज ने प्रतिभाग किया। BHU के मुख्यद्वार पर ही 200 पॉइंट रोस्टर को लागू करने हेतु व बहुजनों का समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने हेतु सभा भी आयोजित हुई जिसे कुसुम वर्मा व स्मिता बागड़े(APWA), विजेंद्र मिना(समता परिवार),रामजी यादव(संपादक-गाँव के लोग-पत्रिका),डॉ राजकिरण(BHU),मारुति मानव(CLJD), शुभम आहाके(BCM),बालगोविंद,सूर्य मणि व चंद्रभान(SC/ST STUDENTS PROGRAME ORGANIZING COMMITTEE), शिवशंकर प्रजापति, सूबेदार यादव, विवेकानंद (OBC, SC, ST, MT, संघर्ष समिति),हरेन्द्र कुमार(PVM) व अन्य कई साथियो ने सभा को संबोधित किया।इस आक्रोश सभा का संचालन रविन्द्र प्रकाश भारतीय ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप संजय कुमार प्रजापति, सीपी यादव,रणधीर सिंह, राजेश राय, सुनील,भुवाल यादव,अभिमन्यु कुमार,मृत्युंजय कुमार सिंह, विल्सन हासदा, मोहित, आशीष रिचर्ड्स सोरेन सहित सैकड़ों छात्र , शिक्षक और नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन आगे होने वाले आंदोलन को मजबूत बनाने के आह्वान के साथ किया ।

Sunday, 3 February 2019

जौनपुर : राज यादव बनाये गये संयुक्त संविदा कर्मी जनहित संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष




संयुक्त संविदा कर्मी जनहित संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी एक बैठक सम्पन्न की गई जिसमे राज यादव को जनपद जौनपुर का जिला अध्यक्ष नामित किया गया।

Thursday, 31 January 2019

वाराणसी । 13 पॉइंट विभागवार रोस्टर के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाल पीएमओ कार्यालय में सौंपा ज्ञापन


वाराणसी । काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, काशी विद्यापीठ, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज तथा नागरिक समाज के लोगों ने 13 प्वॉइंट विभागवार रोस्टर के विरोध में बीएचयू लंका गेट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकालकर प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में निम्नलिखित माँगे रखी गई-
1- 200 प्वॉइंट रोस्टर प्रणाली को विश्वविद्यालय को यूनिट मानकर बहाल किया जाय, जिसके लिए सरकार जल्दी से जल्दी अध्यादेश लाये।
2-देश भर के तमाम विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में बैकलॉग पदों को यथाशीघ्र भरा जाए।
3-एसटी/एससी/ओबीसी को कुलपति, प्राचार्य के पदों में भी आरक्षण दिया जाय।
4-रोस्टर प्रक्रिया में पदों के क्रम संख्या के निर्धारण में बदलाव कर पहला पद एसटी,दूसरा अनारक्षित, तीसरा ओबीसी, चौथा अनारक्षित, पाँचवा एससी, छठवाँ अनारक्षित...के क्रम में रोस्टर लागू हो।
आक्रोश मार्च के दौरान छात्रों एवं अध्यापकों ने वर्तमान रोस्टर प्रणाली को जनेऊ रोस्टर कहकर नारे लगाए।पुलिस प्रशासन द्वारा मार्च को रोकने पर छात्रों एवं अध्यापकों ने सड़क पर ही सभा की, जिसको सामाजिकवादी जन परिषद के महामंत्री अफलातून समर्थन देकर सम्बोधित किया।लोकधर्मी परम्परा के आलोचक प्रो चौथीराम ने  वर्तमान 13 प्वॉइंट रोस्टर प्रणाली को सामाजिक न्याय विरोधी बताते हुए बंचित तबकों के प्रतिनिधित्व को शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में शून्य कर देने वाला बताया।भगतसिंह अम्बेडकर विचार मंच के नेता एसपी राय ने 13 प्वॉइंट रोस्टर की लड़ाई के लिए समस्त बंचित समुदाय को एक होकर सरकार और राजनेताओं पर दबाव बनाने को कहा। हिंदी विभाग के वरिष्ठ शोधार्थी प्रवीण यादव ने वर्तमान रोस्टर प्रणाली को तुरंत खारिज कर 200 प्वॉइंट रोस्टर को लागू  करवाने के लिए सरकार के ऊपर दबाव बनाने को कहा। प्रमोद बाँगड़े,एमपी अहिरवार, अनिल चौधरी, मधु कुशवाहा, प्रतिमा गोंड़,नितेश कुमार ,मनीश शर्मा आदि ने सभा को सम्बोधन किया और विनय संघर्ष ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। आक्रोश मार्च में परिवर्तनकामी विद्यार्थी मोर्चा(PVM),एपवा,बीसीएम,JAC, माले,समता परिवार, एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी संघर्ष समिति(बीएचयू एवं काशी विद्यापीठ) आदि सामाजिक सँगठन के साथ रणधीर सिंह, संजय कुमार प्रजापति, कुलदीप, अनुराग,मारुति मानव,रविंद्र कुमार भारती, बेबी पटेल,डॉ बिपिन कुमार, हरेन्द्र कुमार,मो आसिम, विजेंद्र मीणा, रामायण पटेल, राजीव मौर्य,सतीश कुमार प्रजापति,शिवदास प्रजापति,डॉ एमएल मीणा, महेश मीणा, कुसुम वर्मा,प्रज्ञा,आकांक्षा,अनुपम ,जयलाल,रत्नेश, विश्वनाथ, अनुराग,अनूप भरद्वाज, अरविंद यादव, सीपी यादव,भुवाल यादव अजय कुमार, उमेश यादव, विवेक यादव, अभिमन्यु, रमेश राही,फूलबदन कुशवाहा, चन्दन,संतोष कुमार, झबलू कुमार सहित हजारों की संख्या में छात्रों के साथ-साथ प्राध्यापकों और नागरिक समाज उपस्थित रहे।


Tuesday, 29 January 2019

आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा प्रधानमंत्री को तानाशाही का खामियाजा : मारुती मानव


वाराणसी । यूजीसी द्वारा 13 पॉइंट विभागावार रोस्टर लागू किये जाने के बाद से विरोध थमने का नाम नही ले रहा है । परिवर्तनकामी विद्यार्थी मोर्चा बीएचयू और एसटी,एससी,ओबीसी,माइनॉरिटी संघर्ष समिति ने आज विश्वनाथ मंदिर बीएचयू से सिंहद्वार लंका तक सैकड़ों छात्रों के साथ आक्रोश मार्च निकाला । संगठन के सदस्य मारुती मानव ने 13 पॉइंट विभागावार रोस्टर और 10 प्रतिशत आरक्षण को दलित और पिछड़ों का विरोधी बताया । उन्होंने कहा कि तानाशाही सरकार हर तरह से उत्पीड़न कर रही है, आने वाले चुनाव में उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा । इस मौके पर प्रवीण कुमार यादव, रणधीर कुमार सिंह, भुवाल यादव आदि लोग मौजूद रहे । 

Wednesday, 23 January 2019

युवा पत्रकार अज़ीम सिद्दीकी को क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के तहसील अध्यक्ष बनाये जाने पर शुभकामनायें : सुरेश कुमार


खेतासराय(जौनपुर) । स्थानीय क्षेत्र स्थित गांव पाराकमाल निवासी युवा तेज़-तर्रार पत्रकार अज़ीम सिद्दीकी के निष्ठा व कर्तव्यों के प्रति सच्ची लगन को देखते हुए क्रांतिकारी पत्रकार परिषद शाहगंज तहसील के अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिससे शुभ-चिंतको में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। तथा बधाई एंव शुभकामनाएं देने वालो का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाएं व बधाइयां की भीड़ उमड़ी रही। किसी शायर ने ठीक कहा कि जो जख्म काटों से खाकर भी उफ न करता, रिवज़ा के दौर में भी वो गुलाब देखेगा...! इनके बारे में कहना जरा सा भी अतिशयोक्ति नही होगा। लगातार 10 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र सहित समाज सेवा से अच्छी छवि किले की तरह खड़ी किये है। कितनी भी विषम परिस्थियां रही लेकिन अपने अनुभवों व ज्ञान के माध्यम से मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलने एंव मानवीय मूल्यों की स्थापना के प्रति समर्पित व मेरे मन के जिज्ञासा को हमेशा उद्घाटन और एक अच्छी सोच आकृति हृदय-पटल पर अंकित करने वाले बड़े भैया अज़ीम सिद्दीकी को क्रांतिकारी पत्रककर परिषद संघ के तहसील अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर ढेर सारी बधाइ देता हूँ । 
सुरेश कुमार (पत्रकार)

वाराणसी । बीएचयू अस्पताल से अलग एम्स को लेकर आमरण अनशन का आज चौथा दिन



बीएचयू अस्पताल से अलग एम्स सहित आठ सूत्रीय मांगों  को लेकर आमरण अनशन पर बैठे वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ ओम शंकर का आज चिकित्सकीय टीम द्वारा स्वास्थ परीक्षण किया गया । पिछले चार दिन से अनशन पर बैठने के कारण पाँच किलो वजन कम हो गया है ।
लंका बीएचयू गेट पर अलग एम्स की मांग को लेकर डॉ ओमशंकर का अनशन आज चौथे दिन भी जारी रहा । राजनैतिक और अन्य सामाजिक संगठनों के साथ बनारस की जनता भी इस मांग का समर्थन रही है । बनारस में बीएचयू से अलग एम्स पर अपना तर्क देते हुए डॉ ओमशंकर ने कहा कि पूरे प्रदेश के कुछ महानगरों को छोड़ दिया जाए तो काशी में आने वाले मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है जो  यहां रोज लगने वाले भीषण जाम बल्कि उससे जनित प्रदूषण की मुख्य वजह है । कई मरीज तो यहां अस्पताल पहुंचने से पहले इस जाम में फंसकर दम तोड़ देते हैं । जब गोरखपुर जैसे छोटे शहरों में मेडिकल कालेज जापानी बुखार इलाज के लिए अलग से केंद्र होने के बाद एम्स बनवाए जा सकते हैं पटना में तीन सरकारी अस्पतालों के पहले से होने के बावजूद एम्स बनवाए जा सकते हैं तो फिर वर्तमान प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र तथा चिकित्सा जगत की जननी काशी को जाम तथा प्रदूषण से मुक्ति और करोड़ों लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अलग से एम्स क्यों नहीं बनाया जा सकता । आगे उन्होंने कहा सरकारी धन का दुरुपयोग जितना कुम्भ और प्रवासियों के आवभगत पर किया जा रहा है उतने में बनारस सहित पूरे उत्तर प्रदेश में छः एम्स की स्थापना की जा सकती है ।

इन माँगो को लेकर हैं कर रहे हैं अनशन

1 - काशी में बीएचयू से अलग हो संपूर्ण एम्स की स्थापना ।
2 - उत्तर प्रदेश में अपने वादे के  मुताबिक गेम्स और 24 स्पेशियलिटी सेंटरों की जल्द से जल्द स्थापना करे सरकार ।
3 - स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार मानते हुए हर छह करोड़ की जनसंख्या पर एक एम्स पूरे देश में 2030 तक बनवाने की स्वास्थ्य नीति को स्वीकृत करें ।
4 - केंद्र तथा राज्यों के कुल बजट का 10 परसेंट हिस्सा स्वास्थ्य बजट के तौर पर आवंटन को स्वीकृत करें ।
5 - स्वास्थ्य बजट के 10 परसेंट हिस्से को 3.5% प्राइमरी स्वास्थ्य सेवाओं, 1.5 हिस्सा सेकेंडरी स्वास्थ्य सेवाओं तथा 5% टर्सयरी स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करने की नीति को स्वीकृत करें ।
6 - समान स्वास्थ्य के अधिकार की राष्ट्रीय नीति को स्वीकृत करें
7 - वर्तमान के सभी मेडिकल कॉलेजों को एम्स की तर्ज पर विकसित करने की राष्ट्रीय नीति को स्वीकृत करें ।
8 - आयुष्मान भारत योजना के बदले सरकारी संस्थानों में सभी वर्ग के लोगों के लिए मुफ्त जांच तथा उपचार की नीति को अपनाएं ।