विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Saturday, 10 November 2018

जौनपुर : अज्ञात चोरों ने मन्दिर से चांदी की मुकुट सहित लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ


रिपोर्ट : संदीप तेजीबाज़ार
तेजीबाज़ार ।  थाना बक्सा क्षेत्र के भुतहां गावँ में स्थित चौरा माता मंदिर पर बीती रात अज्ञात चोरों ने चांदी की मुकुट सहित लाखों के सामान पर किया हाथ साफ,
मिली जानकारी के मुताबिक भुतहां गावँ में स्थित चौरा माता मंदिर से दीपावली की रात अज्ञात चोरों ने मन्दिर में जमकर की चोरी, मन्दिर के पुजारी रामजीत तिवारी ने बताया कि नित्य की भांती रात्रि लगभग नौ बजे मन्दिर का दरवाजा बन्द करके मन्दिर के बगल स्थित आवास पर सोने चला गया अगले दिन भोर में जब मन्दिर पर पहुंचा तो मंदिर का दरवाजा खुला देखा हतप्रत रह गया मन्दिर के अंदर देखा तो सब कुछ गायब था मैने इसकी जानकारी गावँ वालों को दी, पुलिस चौकी धनियामऊ पर घटना की लिखित सूचना दी गई। पुजारी के मुताबिक मूर्ति पर पहनाई गई चांदी का मुकुट, सोने का हार,टीका, छोटा-बड़ा लगभग दस घन्टा, पूजा करने का यंत्र, घरी घन्ट तथा दान पेटी में रखा रूपया सब मिलाकर लाखों का सामान चोरी हो गया हैं।
आप सभी की जानकारी के लिये बता दूं कि इसके पहले भी इस मन्दिर पर ऐसी घटना हो चुकी हैं।

जौनपुर : यदि लक्ष्य निर्धारित हो तो सफलता निश्चित प्राप्त होती है



यदि लक्ष्य निर्धारित हो तो सफलता निश्चित" जिले के  ढालगर टोला राजा पाठक निवासी श्री अखिलेश पांडेय एवं श्रीमती विजया पांडेय के यशस्वी पुत्र विजयानंदन पांडेय ने यह सच कर दिखा दिया कि यदि लक्ष्य निर्धारित हो तो सफलता निश्चित प्राप्त होती है। विजयानंदन पांडेय ने संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) की सिविल इंजीनियरिंग परीक्षा में देश में 8वी रैंक हासिल कर जिले का ही नहीं प्रदेश का भी नाम रोशन कर दिया। विजयानंदन ने प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा जिले के सेंट पैट्रिक स्कूल से ग्रहण की तथा 2012 की(AIEEE) की परीक्षा में भी जिले का नाम रोशन किया तथा एनआईटी हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश )से B.Tech. कोर्स कंप्लीट कर वहां भी जिले को ही नहीं प्रदेश को भी गौरवान्वित कराया तथा कल दिनांक 9 नवंबर 2018 को रात्रि में प्रसारित लोक संघ सेवा आयोग के द्वारा देश के सर्वोच्च पद की परीक्षा में 8वां स्थान प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित  कर दिया। विजयानंदन से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि नित्य 14-16 घंटे की कठिन परिश्रम तथा लगन से परिणाम प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों, तथा ईश्वर के आशीर्वाद से यह संभव हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि यदि चरित्रवान रहते हुए परिश्रम निष्ठा से किया जाए तो कोई भी भविष्य की राह कठिन नहीं होती है। विजय नंदन की सफलता पर दादी श्रीमती सुवासिनी देवी, बहन वागमिता,  वत्सला तथा बहनोई सौरभ एवं परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ जनपद के प्रतिष्ठित आचार्य डॉ. रजनी कांत द्विवेदी विभागाध्यक्ष वाणिज्य राज कॉलेज, सामाजिक संस्थाओं के यशस्वी अध्यक्ष रहे श्री शशांक सिंह (रानू) श्री अवनींद्र तिवारी (टुनटुन) श्री दिनेश राय भुवनेश्वर समाज के अध्यक्ष श्री विनोद राय, श्री निशाकांत द्विवेदी, श्री योगेश श्रीवास्तव, कमला राय, उदय राय, प्रांजल राय(दिपक), अमन राय (रिषभ), सचिन राय, अनुराग सिंह, रौनक शुक्ला आदि अनेक लोगों ने श्री पांडे के निवास पर प्रात: ही पहुंचकर बेटे को आशीर्वाद व परिवार को शुभकामनाएं दी।

जौनपुर : ग्रमीणों ने प्रेमी को लात घूसों से क्यों पीटा ?



मीरगंज(जौनपुर) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक आशिक अपने दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने गया था जिन्हें पहले से ताक में लगे ग्रामीणों ने जम कर लात घूसों से पीट दिया। अब कभी न आने की मिन्नत पर लोगों ने दोनों को छोड़ दिया।
क्षेत्र निवासी दो युवक सीमावर्ती थाना के एक गांव में प्रेमिका के बुलाने पर गुरुवार की देर शाम उससे मिलने पहुँच गए। इनके आने जाने का सिलसिला  पहले से देख रहे आस पास के युवकों सहित ग्रामीणों को शक हो गया था। ग्रामीण दोनों युवकों की निगरानी करने लगे थे। प्रेमिका के साथ मिलने के दौरान आशिक को आपत्ति जनक स्थिति में देखकर ग्रामीणों द्वारा घेर कर दोनो युवकों को पकड़ लिया गया और जमकर लात घुसो से दैहिक समीक्षा किया। दोनों युवकों के सिर से प्रेम का बुखार उतर जाने पर वे अब कभी न आने की दुहाई दे गिड़गिड़ाने लगे। जिस पर ग्रामीणों ने चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया। वही घर लौटने पर दोनों युवक बाइक से गिरकर चुटहिल होना बताया। दोनों युवकों के इस दुष्कर्म की क्षेत्र में व्यापक चर्चा बनी हुई है।

जुआ खेल रहे जुआरियों में मारपीट, एक घायल दो को ले गई पुलिस


जौनपुर : मीरगंज थाना क्षेत्र के एक मैरिज हाल के पास गुरुवार की रात जुआ खेल रहे जुआरियों में जमकर मारपीट हो गई।जिसमें एक जुआरी के चेहरे और सिर से खून निकलने लगा। जिससे वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। जिसे देख अन्य जुआरी भाग निकले । वही घायल जुआरी ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस दो लोगो को लेकर थाने चली गयी। वही सूचित करने के बाद पीटे गए जुआरी के समझ में आया कि वह भी फस जाएगा।  जिसको लेकर थाने पर सुलह समझौता का प्रयास किया जा रहा है। वही पुलिस भी मामले में कोई कार्यवाही करने से आना कानी करती नजर आ रही है।

खेतों में चौकीदारी करने पर मजबूर अन्नदाता किसान



नीलगाय खेतों में खड़ी फसल कर रही बर्बाद

मीरगंज(जौनपुर) । स्थानीय क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में 
अन्नदाता किसान पिछले कुछ वर्षों से हर स्तर पर समस्याओं से जूझ रहा है। इन दिनों आवारा पशुओं एव नीलगायों के आतंक से अन्नदाता किसान परेशान हैं। जो अब मजबूरी में अन्नदाता किसान रात में खेतों पर मौजूद रहकर फसल बचाने के लिए चौकीदारी कर अपनी फसल बचाने का प्रयास कर रहे है। ग्रामीण क्षेत्र के बिलरा , सेमरहो , घाटमपुर , बरियारपुर , दरापुर , कसेरवा , बसेरवा, अमाई , गोधना बंधवा, करियांव सहित अन्य गांवों के सैकड़ों किसान वर्षों से नीलगाय एव छुट्टा पशुओ के आतंक से त्रस्त हैं। बड़ी संख्या में किसानों ने तो नीलगायों के आतंक की वजह से खेतों में बोवनी करना तक बंद कर दी हैं। रात में अधिकांश किसान हाथ में टॉर्च लिए खेतों में खड़ी फसल की रखवाली करने को मजबूर हैं। क्षेत्रीय किसान रामदुलार निगम , कमला यादव, हीरा , उमाकांत , धनज्जय पाठक , संजय सिंह , सुरेंद्र तिवारी , प्रमोद सिंह , सदाशंकर , राकेश पाण्डेय , मंगला सिंह , हरिलाल निगम आदि ने बताया कि नीलगायों का झुंड फसल खाता कम और नुकसान अधिक पहुंचाते है। जो इन दिनों खेतों में आलू , सरसों, चना , मटर आदि फसल खेतों में प्रमुख रूप से है उन्हें जानवरो के द्वारा नुकशान पहुचाया जा रहा है।

जौनपुर : दबंगों ने विद्यालय में घुसकर शिक्षक को पीटा

जौनपुर । प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर प्रथम के प्रधानाध्यापक आलोक सिंह को दबंगो ने शनिवार को शिक्षण कार्य के दौरान विद्यालय में घुसकर पिटाई कर आवश्यक रजिस्टर फाड़ दिया। मामले की जानकारी होते ही उक्त विद्यालय पर शिक्षक संघ के लोग भी पहुंच गए। शिक्षक संगठन के लोग थाने पर पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ नामजद व दर्जनभर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक सिंह अपने अन्य शिक्षकों के साथ विद्यालय के बरामदे में उपस्थिति रजिस्टर व लागबुक रजिस्टर के साथ मध्यान्ह भोजन रजिस्टर सही कर रहे थे और उनके अन्य सहयोगी शिक्षक  छात्रों को कक्षाओं में पढा रहे थे। आरोप है कि दिन में लगभग 12:45 बजे गांव के व आसपास गांव के कुछ दबंग दर्जनभर लोगो के साथ विद्यालय में पहुंचे। आलोक ने बताया कि दबंग विद्यालय में घुसते ही मुझसे सिर्फ इतना बोले कि तुम्हारे घर जो चोरी हुई थी उसमें पुलिस को हम लोगो को नाम दिया है। 
जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने थानाध्यक्ष को तीन दिन का समय दिया है। कहा कि अगर तीन दिन में दबंग नही पकड़े गए तो संगठन  बड़ा संघर्ष करने को बाध्य होगा।

Monday, 5 November 2018

जौनपुर : सेवा निवृत्त विकास अधिकारी डॉ के.के. सिंह की विदाई समारोह कार्यक्रम शाखा परिसर में आयोजित


भारतीय जीवन बीमा शाखा कार्यालय प्रथम उमरपुर जौनपुर में सेवा निवृत्त विकास अधिकारी डॉ के.के. सिंह की विदाई समारोह कार्यक्रम शाखा परिसर में आयोजित किया गया।
डॉ के.के. सिंह जी सन 1993 से भारतीय जीवन बीमा कार्यलय में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे साथ ही साथ अपने संवर्ग की क्लास 2 यूनियन के NFIFW वाराणसी के मण्डल अध्यक्ष एवम महासचिव के महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी  भारतीय जीवन बीमा से अभिकर्ता और विकास अधिकारी के लिए अनेको कार्य किये।
बिदाई समारोह कार्यक्रम में भरतीय जीवन बीमा निगम वाराणसी मण्डल के वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक श्री शिव गोविंद त्रिपाठी, मार्केटिंग मैनेजर जी.पी. सिंह, प्रबन्धक विक्रम NFIFW राष्ट्रीय महासचिव श्री विबेक सिंह, NFIFW उत्तर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवीन झिंगरन, क्षेत्रीय सचिव संजय शाही, सीमापवर्ती मण्डल गोरखपुर, लखनऊ, फैजाबाद, इलाहाबाद, तथा वाराणसी मंडलों के NFIFW  के मण्डलीय अध्यक्ष एवम सचिव  तथा जौनपुर के शाखा प्रबंधक संजय  सिंह ,
विकास अधिकारी अम्बुज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह, एस के सिंह, ओपी सिंह, अभिनंदन सिंह, एवम  शाखा के समस्त कर्मचारी, विकास अधिकारी, अभिकर्ता गण उपस्थित रहें।

जौनपुर : बिना मानदेय के शिक्षा प्रेरक कैसे मनायेंगे दिवाली:- राज यादव



आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साक्षर भारत कार्यक्रम योजना के अंतर्गत प्रदेश के लभगग एक लाख एवम जनपद जौनपुर के 3028 शिक्षा प्रेरको को लगभग दो वर्ष का बकाया जिनका मानदेय देने के बजाय केंद्र सरकार एवम राज्य सरकार ने पिछले दो वर्ष से बस अस्वासन की घुट्टी पिलाये पड़ी है।
जबकि शिक्षा प्रेरक प्रदेश सहित समस्त जिलों में धरना प्रदर्शन आमरण अनशन, भूख हड़ताल जैसे आंदोलन कर के सत्ता पक्ष के विधयाक, सांसद, मंत्री, को मांग पत्र सौप कर बकाये मानदेय की गुहार लगाते रहे लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी मानदेय नही मिल सका।
और आज यह स्थिति यह आ गई है कि दिवाली का त्यौहार आ गया है एक तरफ लोगो के घर दीपो से जगमगाएंगे वही दूसरी तरफ प्रदेश के एक लाख शिक्षा प्रेरको की दिवाली बिना मानदेय के अंधेरे में ही गुजर जायेगी।
दुखद बात तो यह कि जिन शिक्षा प्रेरको का दो वर्ष का मानदेय नही दिया जा रहा है उन्ही शिक्षा प्रेरको को पिछले 31 मार्च 2018 को संविदा भी समाप्त कर दी गई है
बकाये मानदेय के आभाव में तथा नौकरी जाने के बाद अब शिक्षा प्रेरक आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है। 

Saturday, 3 November 2018

जौनपुर : टीडी कॉलेज कब से कब बन्द

तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर के छुट्टी की सूचना


Wednesday, 31 October 2018

जौनपुर : 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक चलेगा भाजपा भगाओ संविदा बचाओ अभियान - राज यादव

जौनपुर । आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि विगत कुछ दिन पहले मैं आप सभी शिक्षा प्रेरकों को एक लेख के माध्यम से सूचित किया था कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक उच्च अधिकारी से हमारी वार्ता हुई थी वार्ता के दौरान उच्च अधिकारी ने यह स्पस्ट करते हुए कहा था कि आप सभी प्रेरको का 540 करोड़ बकाया मानदेय उत्तर प्रदेश सरकार को अवमुक्त कर दिया है लेकिन 30 अक्टूबर बीत जाने के बाद भी कोई अभी तक सरकार द्वारा कोई भी बजट जारी नही किया गया है।
जबकि 3 अप्रेल 2016 को जब भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ झूलेलाल पार्क में एक रैली आयोजित किया था जिसके मुख्य अतिथि वर्तमान गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी ने कहा था सरकारें कभी गरीब नही होती है तो फिर प्रेरको को  ₹ 665.41 करोड़ भुगतान क्यों नही किया जा रहा है।
साथियों 14 मई को बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल जी ने कहा था कि 15 दिन में आप सभी का बकाया मानदेय भुगतान कर दिया जाएगा और धरना भी समाप्त करवा दी थी लेकिन उनका भी कथन एक जुमला बनकर सामने आया।
जबकि पिछले सात महीने से प्रदेश के लगभग सवा लाख शिक्षा प्रेरक बेरोजगारी की मार झेल रहे है व बकाया मानदेय ना मिलने के कारण भुखमरी के कगार पर पहुच चुके है ।
साथियों आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा कुछ दिन पहले यह घोषणा किया जा  चुका  कि यदि 25 अक्टूबर तक सरकार द्वारा प्रेरक हित मे कोई सकारात्मक निर्णय नही लिया जाता है तो 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक भाजपा भगाओ संविदा बचाओ अभियान शुरु किया जायेगा।
साथियों आपसी मतभेद छोड़ कर इस संकल्प के साथ जिला अध्यक्ष अपने प्रत्येक ब्लॉक में बैठक कर ब्लॉक स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक महासंग्राम की तैयारी में जुट जाये और जैसे भाजपा ने प्रेरकों को दो दो पैसो के लिए मोहताज कर दिया ठीक उसी प्रकार संकल्प लेकर इस सरकार को हर बूथ से दो दो वोट के लिए प्रेरक मोहताज करे देंगे।


Tuesday, 23 October 2018

जौनपुर : तिलकधारी महाविद्यालय में कल स्थगित रहेगा पठन - पाठन

जौनपुर : तिलकधारी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर नामांकन पत्र केे जांच के लिए पठन-पाठन कल दिनांक 24 अक्टूबर 2018 को स्थगित रहेगा ।  सभी कर्मचारियों को उपस्थित होना अनिवार्य ।


जौनपुर : छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद के लिए दस छात्रनेताओं ने दाखिल किया पर्चा

जौनपुर : तिलकधारी सिंह महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए आज नामांकन पर्चा दाखिल किया गया । छात्र नेताओं ने लग्जरी काफिले संग अपने ताकत का परिचय देते हुए नामांक किया । जिनमे अध्यक्ष पद के लिए दस ने नामांक किया ।
क्रमशः विजय प्रकाश यादव,कुंवर राजदीप सिंह,योगेश यादव,उद्देश्य सिंह,शाश्वत सिंह,हर्षित सिंह,शिवम सिंह,रामबचन यादव, विजय विक्रम सिंह और शिवम यादव ने पर्चे भरे।


Monday, 22 October 2018

जौनपुर : टीडी कॉलेज छात्र संघ चुनाव के लिए समाजवादी छात्र सभा ने अध्यक्ष पद के लिये इस छात्र नेता को बनाया उम्मीदवार


जौनपुर । नगर के तिलकधारी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव  के लिए कॉलेज प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है । जिसके मद्देनजर मंगलवार को नामांकन होना है । छात्र संगठनों ने अपने अपने उम्मीदवार की घोषणा देर शाम तक कर दी । समाजवादी छात्र सभा ने अध्यक्ष पद के लिए विजय यादव बग्गड़ को अपना उम्मीदवार घोषित किया ।




जौनपुर : एबीवीपी ने तिलकधारी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए घोषित किया अपना पैनल





जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2018 के लिए आज एबीवीपी काशी प्रान्त ने अपना पैनल घोषित कर दिया।अध्यक्ष पद के लिए कुंवर राजदीप सिंह और उपाध्यक्ष के लिए आकाश सिंह, संकल्प मिश्रा महामंत्री, ज्ञानेंद्र कुमार पुस्तकालय मंत्री, सत्यम त्रिपाठी विज्ञान संकाय प्रतिनिधि, मानस द्विवेदी वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि, सत्यम चतुर्वेदी, कला संकाय प्रतिनिधि, अमन सिंह विधि संकाय प्रतिनिधि, आयुष सिंह कृषि संकाय प्रतिनिधि के लिए घोषित किये गये। प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने सभी प्रत्याशियों को आशीर्वाद देते हुए पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव जीतने का मंत्र दिया है।

जौनपुर : बाधा खड़ी कर सकता है सड़क से 8 फिट ऊपर गुजरा 11 हजार बोल्टेज का बिद्युत केबल

मुंगराबादशाहपुर | नगर के नईंगंज मुहल्ले मे  मुख्य सड़क पर ही सड़क से महज लगभग 8 फिट ऊपर से गुजरा 11 हजार बोल्टेज का बिद्युत केबल भरत मिलाप मे निकलने वाली लागो / चौकियो के लिये बाधा खड़ी कर सकता है | जिस पर समय रहते यदि  बिद्युत बिभाग ने कोई कदम नही उठाया तो इसका खामियाजा प्रशासन  को भी भुगतना पडय सकता है | बताते चले कि इसके पूर्व मोहर्रम  पर्व पर निकाले गये जुलुश व दुर्गापूजा बिशर्जन के समय निकाली जा रही झांकियो को इसी लटकते केबल के कारण बिद्युत आपूर्ति को ठप कर दिया गया था | तब कहीं जाकर जुलुश व झाकियो को  निकला जा  सका था | इस सम्बन्ध मे सभासद दीपू मोदनवाल ने बताया कि उक्त हाई बोल्टेज केबल को ऊंचा करने हेतु सहायक अभियन्ता से लेकर अधिशाषी अभियन्ता तक  शिकायत दर्ज कराई गयी है लेकिन किसी के कान पर जूं नहीं रेगा | दीपू ने बताया कि यदि उक्त हाई बोल्टेज बिद्युत केबल को ऊंचा नहीं किया गया तो चौकियां निकाले जाते समय बिकट समस्या खड़ी हो सकती है | जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व बिद्युत बिभाग की होगी | इस बाबत पूछे जाने पर सहायक अभियन्ता संदीप सरोज ने बताया कि भरत मिलाप के पहले ही  बल्ली  गड़वा कर लटकते हाई बोल्टेज केबल को ऊंचा करा दिया जायेगा |

Jaunpur : सड़क दुर्घटना में छात्र समेत 3 मौत

जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से परीक्षा देने जा रहे  छात्र समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे और तीनो घायलो को पुरूष चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने सभी को मृ​त घोषित कर दिया।
बताते हैं कि जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी गांव निवासी शुभम उपाध्याय पुत्र सुनील उपाध्याय सोमवार को अपने दो साथीयों जुगल सिंह पुत्र राय साहब निवासी ग्राम इजरी जलालपुर और दीपक पुत्र मुन्ना वर्मा निवासी नेवादा जलालपुर को साथ लेकर हीरो डीलक्स बाइक से सुल्तानपुर जिले के कादीपुर के एक महाविद्यालय में बीएससी का बैक पेपर देने के लिए जा रहे थे। मजडीहा गांव के पास भोर में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये जिससे तीनों सड़क पर गिर गये। तड़के सड़क पर किसी का आना—जाना नहीं था इसलिए वह कुछ देर तक वहीं पड़े रहे। इधर शाहगंज से भरत मिलाप सम्पनं करा कर वापस लौट रहे एसडीएमऔर क्षेत्राधिकारी ने दुर्घटनाग्रस्त युवको को देख रूक गये और तीनों को अपने—अपने वाहन से शाहगंज पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक वह मौके पर पहुंच रहे थे।

Sunday, 21 October 2018

जौनपुर : अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का चुनाव संपन्न


जौनपुर। सरदार पटेल सेवा संस्थान मातापुर लाइन बाजार के सभागार में अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के जिला इकाई का चुनाव सर्व सम्मति से रविवार को किया गया। जिला अध्यक्ष पद पर दीपक पटेल, उपाध्यक्ष शिव नायक पटेल, लाल बहादुर पटेल, महामंत्री छोटेलाल पटेल, संयुक्त मंत्री विकास पटेल नियुक्त किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्षता लालजी पटेल पूर्व प्रधानाचार्य ने तथा संचालन शरद पटेल ने किया। चुनाव अधिकारी मिर्जापुर से आये चन्दशेखर सिंह रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया और संगठन और समाज के प्रति निष्ठावान रहने का आहवान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल के बताये मार्ग पर चलने से ही समाज व देश दोनों का कल्याण संभव है। सभी लोग एकता बनाये रखे तथा संगठन के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। सभा को जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने सम्बोधित करते हुए अपने पद की गरिमा बनाये रखने के साथ ही समाज के कार्यो को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में आरसी पटेल, देवानन्द पटेल, अरविन्द कुमार पटेल, मुन्ना लाल, ताड़केश्वर, बृजेन्द्र पटेल, विपिन, अर्जुन, डा0 रजनीश, अजय, राजनाथ, डा0 लालजी पटेल, दूधनाथ, गोकर्ण पटेल, डा0 अरविन्द, जलभरत, शेषराज पटेल, बबलू पटेल आदि मौजूद रहे

जौनपुर : चोरों ने उड़ाई बाइक


जौनपुर। नगर में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओलन्दगंज से शनिवार को सुबह हौसला बुलन्द चोरों ने एक शख्स की बाइक उड़ा दी। उक्त मोहल्ला निवासी पार्थ मिश्रा ने अपनी होण्डा सीबी ट्रिगर बाइक संख्या यूपी 62 एएल-7299 सिरताजी कटरा ओलन्दगंज स्थित अपने आवास के सामने खड़ी किया था। सुबह करीब 6 बजे कहीं जाने के लिए बाहर निकले तो बाइक गायब देख दंग रह गये। इधर-उधर खोजबीन के उपरान्त सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

Saturday, 20 October 2018

जौनपुर : श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का मुगरा बादशाहपुर में हुआ भव्य उदघाटन



 मैनेजर जय प्रकाश यादव के कार्यो की हुई सराहना

जौनपुर : मुंगराबादशाहपुर नगर स्थित जंघई रोड शिव लहरी मार्केट मे श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का भव्य उद्घाटन किया गया। नए कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे उत्तर प्रदेश जोनल मैनेजर आशीष पांडे के साथ ट्रेनिंग मैनेजर अजय सिंह मौजूद रहे जोनल मैनेजर आशीष पांडे ने कहा की जौनपुर जनपद के मुगरा बादशाहपुर में कार्यालय का यह उद्घाटन बहुत ही ऐतिहासिक साबित होगा एवं स्टेट बैंक के मैनेजर दिव्यज्योति यादव ने फीता काट कर उदघाटन किए उन्होंने मुगरा बादशाहपुर ब्रांच मैनेजर जय प्रकाश यादव की सराहना करते हुए कहा की उन्होंने अपने कार्यों से लोगों के दिलो को जीत लिया है उन्होंने कहा कि श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस बीमा कंपनी बीमा के क्षेत्र में बहुत बेहतर कार्य कर रही है जिसमें बहुत ही कम मूल्य पर ग्राहकों को बेहतर लाभ देने की कोशिश की जा रही है *जौनपुर के क्लस्टर मैनेजर राम आशीष यादव* ने कहा की मुगरा बादशाहपुर में खुले इस कार्यालय से निश्चित रुप से यहां के आसपास के क्षेत्रों में बीमा क्षेत्र में लोग लाभ उठा सकेंगे मुगरा बादशाहपुर के ब्रांच मैनेजर जय प्रकाश यादव ने  सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए लोगों को धन्यवाद अर्पित किया और कहा कि वह कंपनी तथा लोगों के विश्वास को बनाकर अपने कार्यों से अपनी मंजिल तक का सफर तय करेंगे इस अवसर पर प्रेरक संघ जिला उपाध्यक्ष व युवा भारत पतंजलि जौनपुर के जिला महाविद्यालय प्रभारी राज यादव  रमेश यादव आशीष मुलायम यादव प्रधान नितिन यादव अजय यादव  अरविंद यादव प्रदीप यादव जितेंद्र यादव कपिल देव यादव एडवोकेट हाई कोर्ट डॉ हरि शंकर पटेल डॉ. कृष्ण यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Wednesday, 17 October 2018

जौनपुर : अधिवक्ताओं की हड़ताल नवें दिन भी जारी



भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं की चल रही अनिश्चित कालीन हड़ताल :

मछलीशहर ।तहसील में नवें दिन भी अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी है ।तहसील अधिकारियों, कर्मचारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं की अनिश्चित कालीन हड़ताल चल रही है ।
      बताया जाता है कि विगत 9 अक्टूबर को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा की अध्यक्षता में आकस्मिकबैठक हुई थी ।जिसमें सभी अधिकारियों,कर्मचारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के लिये अधिवक्ताओं ने आवाज उठाई थी ।साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि तहसील में जब तक भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हो जाता तब तक उपजिलाधिकारी से लेकर तहसीलदार,नायब तहसीलदार तक सभी न्यायालयों का बहिष्कार जारी रहेगा ।विगत नौ दिनों सेअनिश्चित कालीन हड़ताल के कारण वादकारी परेशान हैं ।वहीं अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव,आर.पी.सिंह,सुरेन्द्र मणि शुक्ला,केदार नाथ यादव,प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा,हरिनायक तिवारी,जगदम्बा प्रसाद मिश्र आदि का कहना है कि अभी तक हड़ताल समाप्त करने के लिये तहसील अधिकारियों की तरफ से न तो कोई पहल की गई और न ही अधीनस्थ कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की प्रबृत्ति पर अंकुश ही लगाई गई । इसको देखने से तो यही प्रतीत होता है कि अभी हड़ताल लम्बे समय तक चलेगी ।तहसील अधिकारियों और अधिकारियों का अड़ियल रवैया वादकारियों व तहसीलवसियों के लिये घातक सिद्ध हो रही है ।वहीं जिले के उच्च अधिकारी भी चुप्पी साधे बैठे हैं ।