विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Sunday, 26 August 2018

राजनीति में अपराध


मंथन ।।
राजनीति में अपराध और अपराधियों का जुड़ाव की चर्चा में अब पर्देदारी नही रह गई। क्योंकि जब केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद इस बात को स्वीकार किया कि पूरे देश के जनप्रतिनिधियों पर 3045 मामले जो की आपराधिक श्रेणी  हैं, चल रहे हैं ।यह संख्या और आंकड़े इसीलिए भयावह है कि यह पूरे देश की जनप्रतिनिधियों की संख्या का एक तिहाई से ज्यादा है। इस मामले में यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी पूरे देश में किसी भी तरह का बड़ा आर्थिक, सामाजिक या फिर व्यावसायिक अपराध का मामला सामने आता है तो उसका राजनीति कनेक्शन जरूर मिलता है ।इस का सबसे ताजा और प्रभावी उदाहरण पिछले दिनों देश के कई राज्यों के शेल्टर होम प्रकरण के खुलासे हैं। यह बात ना केवल राजनीति के अपराधीकरण को प्रमाणित करती है बल्कि यह बताती है कि यह दोनों चीजें दूध और पानी की तरह मिल गई है। हालांकि राजनीतिक अपराधीकरण को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत बेहद चिंतित है ।लेकिन इस समस्या से कैसे निपटा जाए इस पर सिस्टम एकमत  होते कोई दिख नहीं रहा है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा चाहते हैं की निर्वाचन आयोग पहल करें और आपराधिक मामलों में लिप्त उम्मीदवारों चुनाव चिन्ह भी ना दे ।वहीं कुछ दूसरे न्यायाधीशों का विचार है ऐसी प्रावधान से संभावित उम्मीदवारों पर आरोपों की झड़ी लग जाएगी । जिससे नई समस्याएं पैदा होने लगेगी।दुसरी तरफ केंद्र सरकार का पक्ष रखने वाली अटॉर्नी जनरल के के वेड़ू गोपाल का मत है न्यायपालिका की यह पहल विधायिका के कार्य क्षेत्र में सीधा अतिक्रमण है।
इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि सामाजिक समस्या हो या राजनीतिक समस्या, उसका समाधान अदालतें नहीं कर सकतीं. कानून बनाकर संसद भी उसका समाधान नहीं कर सकती क्योंकि कानून पर अमल भी तभी हो सकता है जब उसे लागू करने वालों में इसके लिए अपेक्षित इच्छाशक्ति हो और क़ानून पर अमल करने के लिए अनुकूल माहौल भी तैयार किया जाए. संविधान में छुआछूत को गैरकानूनी घोषित किया गया है और सभी नागरिकों को सामान अधिकार दिए गए हैं लेकिन क्या आजादी के 71 साल बाद भी समाज से छुआछूत मिट सकी है और क्या जाति-भेद और जाति-श्रेष्ठता पर आधारित दलित उत्पीड़न समाप्त हो सका है? क्या महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी मिल सकी है और क्या अल्पसंख्यकों को भेदभाव से छुटकारा मिल सका है?

ह्त्या, बलात्कार और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के मुकदमे बड़ी संख्या में विधायकों और सांसदों के खिलाफ चल रहे हैं. कानूनन जब तक वे अदालत में अंतिम रूप से दोषी नहीं ठहरा दिए जाते, तब उन्हें चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकता. इस समय लालू प्रसाद यादव ही एक ऐसे नेता हैं जो जेल काट रहे हैं और चुनाव नहीं लड़ सकते.

इस प्रवृत्ति को तभी रोका जा सकता है जब समूचा राजनीतिक वर्ग राजनीति में शुचिता को पुनर्स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प हो जाए. वरना गेंद संसद, निर्वाचन आयोग और सुप्रीम कोर्ट के पालों में ही घूमती रहेगी..।
इस संदर्भ में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा टिप्पणी काबिलेगौर है क्या हम हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, सात घायल


राखी बंधवाकर वापस लौटते हुए हुआ हादसा ।

 जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत नईगंज निवासी अपनी बेटी के घर से राखी बंधवाकर वापस लौटते समय इलाहाबाद निवासी  परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के सात सदस्य घायल हो गए हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जातीहै ।जिनको डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है।  एक बाइक  सवार को बचाने के चक्कर में फोर्ड फिजो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली-जौनपुर मार्ग स्थित परसुपुर गांव के पास हादसा हुआ है।

इलाहाबाद के झूसी त्रिवेणीपुरम निवासी अच्चीतानन्द उपाध्याय (80) अपने बेटे नरेंद्र उपाध्याय (40), ओंकारनाथ (36), पौत्र मानस उपाध्याय (14) तथा अभिनव (14), पौत्री स्मिता (18) के साथ कार चालक हरिकेश दुबे (30) को लेकर नईगंज जौनपुर स्थित बेटी के घर से राखी बंधवा कर लौट रहे थे। जब वाहन उक्त गांव के पास सड़क से गुजर रहा था उसी समय एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गयी। घटना में उक्त सभी लोग घायल हो गये। सूचना पाकर पुलिस एवं हाइवे अथारिटी की एम्बुलेंस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से मानस और ओंकारनाथ को गम्भीर चोट आने से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। शेष घायल परिवार के सदस्यों की हालत सामान्य है।
जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया

रस्साकशी दिवस पर विशेष

रस्साकशी दिवस पर विशेष


वैसे तो पूरी जिंदगी रस्साकशी चलती रहती है। लेकिन मैं उस रस्साकशी की बात नहीं कर रहा हूं ।मैं आपको आपका बचपन याद दिलाना चाहता हूं ।जब स्कूली दिनों में विशेषकर राष्ट्रीय पर्वों पर  या विद्यालय के वार्षिक उत्सव के दौरान एक खेला जाता था ।जिसमे दो प्रतिद्वंदियों टीम एक रस्से को खींच कर आपने  पक्ष में करने का प्रयास करती थी। प्रतिस्पर्धा के दौरान दोनों टीमें अपने दमखम, खेल कौशल और टीम वर्क का बेहतरीन प्रदर्शन करते थे। आज उसी रस्साकशी का विशेष दिवस है। प्रत्येक वर्ष 27 अगस्त को 'रस्साकशी दिवस' मनाकर इस खेल की उत्पत्ति और इसकी गौरवमई इतिहास को याद किया जाता है। यह ऐसा खेल है जो पूरी दुनिया में खेला जाता है। इसका लंबा और प्राचीन इतिहास है ।इस खेल में 1574 प्रतिभागियों ने एक साथ मिलकर इसका विश्व रिकॉर्ड बना रखा है।

लायंस व लायनेस क्लब जौनपुर गोमती की महिलाओं ने पुलिस के जवानों कि हाथों की कलाई में बाँधी राखी


जौनपुर।  पुलिस के जवानों व स्थानीय महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का पर्व किसी सपने जैसा था शहर कोतवाली में लायंस व लायनेस क्लब जौनपुर गोमती की महिलाओं ने पुलिस के उन जवानों कि हाथों की कलाई में राखी बांधकर ना सिर्फ अपनी सुरक्षा करने का वचन दिया बल्कि समाज में हर बुराइयों वह महिलाओं की सुरक्षा करने का भी वचन लिया पुलिस के आला अधिकारियों ने भी सभी को वचन दिया कि वह अपने कर्तव्य का पालन करते हुए समाज के सभी वर्गों की सुरक्षा का दायित्व अपने प्राणों की आहुति दे कर निभाते रहेंगे। शहर कोतवाली में मौजूद सीओ सिटी निपेन्द्र कुमार शहर कोतवाल विनय प्रकाश सिंह,इंस्पेक्टर रमेश यादव सहित  अन्य पुलिस के सारे जवानों अधिकारी महिलाओं व बच्चों से अपने हाथों की कलाइयों पर राखी बनवाने के लिए खड़े हैं दिन रात हम सबों की सुरक्षा में तैनात इन पुलिस के जवानों को घर जाने की छुट्टी नहीं मिल सकी जहां उनकी बहनें हाथों में राखी  लिए हुए उनके आने के इंतजार करती रहती हैं पर आज लायंस क्लब गोमती की महिलाओं ने उनके इन सपनों को पूरा किया और राखी लेकर वैसी दे कोतवाली पहुंची और पुलिस के आला अधिकारियों सहित सभी जवानों को हाथों की कलाइयों पर राखी बांधकर ना सिर्फ अपनी सुरक्षा बल के समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का वचन भी लिया.  वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने भी इन महिलाओं व बच्चों को यह भरोसा दिया कि वह समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के साथ-साथ इनकी सुरक्षा का दायित्व भी अपने प्राणों की आहुति दे कर निभाते रहेंगे।                                            आज जिस तरह से पूरे देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर केंद्र व प्रदेश की सरकारें काम कर रही हैं उसमें पुलिस के गिरते आत्मविश्वास व महिलाओं उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को रोक ने के लिए ऐसे कार्यक्रम जवानों में आत्मविश्वास भरने का काम करेगा जिससे कि समाज में फैली बुराइयों को पुलिस मिलकर आपसी सौहार्द असमंजस बनाकर दूर कर सके वहीं पुलिस के जवानों में मैं भी अपने घर हूं पर ना जाकर इन महिलाओं से अपनी कलाइयों पर राखी बंधवाने के बाद जो खुशी नजर आए वह काबिले तारीफ थी। उक्त कार्यकम मे लायन्स मण्डल अधिकारी प्रतिमा गुप्ता, तसनीम जैदी, अंजू उपाध्याय,लायनेस अध्यक्ष प्रतिमा साहू,अरुणा गुप्ता, सुनीता पाठक,ज्योती शाह,रीता केसरवनी,संगीता अग्रवाल,खुशबू साहू तसनीम फात्मा,अनुष्का,सुरुती,अन्न्या,संस्कृति,
समृध्दि आदि महिलाओ ने पुलिस जावानो को राखियाँ बाँधी। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से लायन्स रीजन चेयरपर्सन ला• मनीष गुप्ता,लायन्स गोमती के अध्यक्ष गणेश साहू,अशोक गुप्ता,हसनैन कमर दीपू , लाड़ले जैदी, धन्न्जय पाठक,जागेश्वर जी,सुभाष आदि जनमानस उपस्थित रहे।

Saturday, 14 November 2015

दुःख की घरी में भारत, फ्रांस के साथ : प्रधनमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए हमले की निंदा की है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, पेरिस में हुए हमले दुखद घटना है। इस घड़ी में हम फ्रांस के साथ खड़े हैं। हमले में मरने वालों को श्रद्धांजलि। 

फ्रांस में धमाका दहली दुनिया

फ्रांस की राजधानी ममे 6 जगह पे आतंकी हमले, राज्यपति थे निशाने पर 


पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में सिलसिलेवार आतंकी हमले हुए हैं। राजधानी पेरिस में हुई गोलीबारी और धमाकों में कम से कम 158 लोगों के मारे जाने की खबर है। पेरिस में कई जगहों पर एक-साथ हमले किए गए। आतंकी संगठन ढ्ढस्ढ्ढस् ने इन हमलों की जिमेदारी ली है। हमला पेरिस के स्थानीय समयानुसार रात के करीब नौ बजे हुआ। रिपोर्टों के अनुसार पेरिस के बैटाकलां कन्सर्ट हॉल में कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। बंदूकधारियों ने कई लोगों को बंधक बना लिया था। बाद में पुलिस ने वहां हमला बोल दिया। सबसे घातक हमला बैटाकलां आर्ट्स सेंटर के पास हुआ। दूसरा हमला बैटाकलां सेंटर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक रेस्त्रां पेटाइट कंबोज के पास हुआ। ऱेंच टीवी के अनुसार कम से कम एक बंदूक़धारी ने ऑटोमेटिक राइफ़ल से पेटाइट कंबोज रेस्त्रां में फ़ायरिंग की। तीसरा हमला पेरिस के नेशनल स्टेडियम से सटे एक बार के पास हुआ। वहां कम से कम तीन धमाके की भी खबर है। पुलिस के मुताबिक 8 आतंकी मारे गए हैं। इनमें से 7 आत्मघाती हमलावरों की मौत हुई है। फ्र ांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने राष्ट्र के नाम संदेश में आपातकाल की घोषणा की है। फ्रांस की सीमा को सील कर दिया गया है। पेरिस निवासियों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है। स्थानीय पुलिस की मदद के लिए सेना को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उस समय स्टेडियम में फ्र ांस और जर्मनी के बीच फटबॉल मैच खेला जा रहा था। वहां से भी तीन लोगों के मारे जाने की ख़बर है। कहा जा रहा है कि यहां पर आत्मघाती हमला हुआ था। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद भी मैच देख रहे थे लेकिन उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। 

मनाया गया चित्रगुप्त पूजनोत्सव

जौनपुर। आरक्षण जाति के आधार पर न होकर स्थिति के हिसाब से हो, गरीब को आरक्षण मिलना चाहिए, कायस्थ समाज में भी गरीब हैं उनहें भी आरक्षण मिलना चाहिए, कायस्थ समाज को एक जुट होने का समय है। समाज का बिखराव बन्द होना चाहिए। उपरोक्त उद्बोधन शहर के एक लॉन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित चित्रगुप्त पूजनोत्सव में बतौर मु य अतिथि बोलते हुए चित्रांश बी0एम0 सिंह उपमण्डलाध्यक्ष लायन्स लब इण्टरनेशनल ने कही। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा समाज एक बुद्धिजीवी कौम है, हमेशा से समाज को एक दशा-दिशा देने का कार्य किया है, आगे भी करता रहेगा। युवा अध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि हमारे समाज के अग्रणी लोगों को अपने से नीचले तबके को भी मु यधारा में लाना चाहिए, आज सोफा संस्कृति को खत्म करने की जरूरत हैं। इस मौके पर स मान समारोह में समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वालो को स मानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्र हदेव वर्मा, पत्रकार कामेश्वर नाथ श्रीवास्तव, पत्रकार हरिशचन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक श्रीवास्तव, चिकित्सक डा0 वी0 सहाय, समाजसेवी बाबा धर्मपुत्र अशोक, कवित्री गीता श्रीवास्तव, भारतीय क्रिकेट टीम नि:शक्त के कप्तान आशीष श्रीवास्तव सहित हाईस्कूल व इण्टरमीएिट की कक्षाओं में 90 प्रतिशत से ऊपर पाने वाले छात्र प्रियंका श्रीवास्तव, प्रियांक श्रीवास्तव, श्रेयश, आस्था, देवांश को स मान पत्र व अंग वस्त्रम देकर स मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में भगवान चित्रगुप्त की पूजन आरती व प्रसाद वितरण हुआ। द्वितीय चरण में मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। सांस्कृतिक संध्या में मिर्जापुर से आये कलाकार राजेश श्रीवास्तव ने एक से एक बढ़कर गीत सुनाये और खूब बाहवाही लूटी। आभार ज्ञापन महासचिव सुरेश अस्थाना ने किया। कार्यक्रम में विजय अस्थाना, रवि श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, बांकेलाल श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, डा0 कृष्ण कुमार, किरन श्रीवास्तव, मिलन श्रीवास्तव, वंदना अस्थाना, अजय आनन्द, जय आनन्द, अमित निगम, विजय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, हिमांशू श्रीवास्तव, डा0 रंजीत श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, अनिल अस्थाना आदि जिले भर से कायस्थ उपस्थिति रहे। संचालन रोशन श्रीवास्तव ने कया।  

टैम्पो चालक पर प्राण घातक हमला

आपसी रंजिश में चला चाकू 

जौनपुर। आपसी रंजिश के चलते शनिवार की भोर में लगभग ४:30 बजे के करीब कोतवाली चौराहे पर टै पो चालक पर पड़ोसी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला रिजवीखॉ सराय निवासी मो०जाबिर पुत्र रज्जब शनिवार की भोर में कोतवाली चौराहे पर टै पो खड़ी करके सिटी स्टेशन व ओलन्दगंज का सवारी बैठा रहा था तो उसका पड़ोसी बुद्दा उर्फ कल्लू निवासी रिज़वीखॉ सराय टै पो के पास आया तो दोनो के बीच कहा सुनी होने लगी। कुछ देर बाद गाली गलौज व मारपीट में बदल गयी। मौका देखकर बुद्दा ने चाकूृ निकाल कर जाबिर पर हमला कर दिया। जाबिर ने चाकू को पकड़ लिया और छीना छपटी से दोनो हाथ के हथेली कट गया तब तक अन्य टै पो चालक व राहगीर मौके पर इक_ïे हो गये मौके की नजाकत को देखते हुए हमलावर बुद्दा वहा से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया। घायल टै पो चालक को उठाकर कोतवाली ले गये और जहां पर पुलिस ने उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। मजे की बात यह है कि कोतवाली के ठीक सामने ऐसा हादसा हुआ और पुलिस ने हमलावर को पकडऩे की कोशिश भी नही किया। 

ऐतिहासिक चेहल्लुम 1-2 दिसंबर को

जौनपुर। शीराजे हिन्द जौनपुर का ऐतिहासिक चेहलुम जो हजरत मोह मद साहब (स0अ0)के नवासे हजरत इमाम हुसैन(अ0)द्वारा अपने परिवार एवं मित्रों के साथ दी गयी शहादत की याद में सैकड़ों वर्षो से अपनी स य पर पराओं के अनुरूप इमामबाड़ा शेख मोह मद इस्लाम मरहूम बाजार भुंआ,पानदरीबा रोड,जौनपुर पर मनाया जाता है,इस वर्ष चन्द्र दर्शन के अनुसार 1 एवं 2 दिस बर 2015 को मनाया जायेगा। इस ऐतिहासिक चेहलुम को देश के महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है,जिसके कारण इसे मनाने के लिए देश के चारों ओर से सभी स प्रदाय के श्रद्धालु हजारों की सं या में यहॉं उपस्थित होकर हजरत इमाम हुसैन(अ0)को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। कार्यक्रम का आर भ दिनांक 1 दिस बर 2015 को 8 बजे रात में इमाम चौक पर ताजिया रखने से होगा,तत्पश्चात श बेदारी के आयोजनार्थ एक मजलिस होगी समाप्ति मजलिस जौनपुर नगर तथा बाहर से आयी अन्जुमनों का नौहा व मातम अनवरत रूप से रातभर चलता है। प्रात: 5 बजे एक मजलिस होगी जिसके बाद में आग में दहकती जंजीरों का मातम अंजुमन गुलशने इस्लाम करेगी। दूसरे दिन 2 दिस बर 2015 को कार्यक्रम का आर भ एक मजलिस से होगा बाद समाप्ति मजलिस इमामबाड़े से एक ऐतिहासिक तुरबत निकाली जायेगी,जो एक जुलूस के रूप में अपने निर्धारित रास्ते पानदरीबा रोड,काजी की गली,मस्जिद तला रोड,पुरानी बाजार होता हुआ सदर इमामबाड़ा जौनपुर पर समाप्त होगा। हाजी सै0असगर हुसैन जैदी,कार्यकारी मुतवल्ली ने बताया कि कार्यक्रम के स बन्ध में शासन तथा प्रशासन के अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर पत्रों के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। श्री कलीम जैदी के अनुसार गत वर्ष की भॉंति इस वर्ष भी जौनपुरेअज़ा डाट काम पर पूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा।

बालदिवस पर हुआ जगह जगह गोष्ठीयां

जौनपुर। बालदिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा पा्रधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश लुक मानुल हक के निर्देशन में कलेट्रैट सभागार में गोष्ठी का आयोजन शनिवार किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्रधान न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने बालदिवस के बारे में बताते हुए कहा कि पंडि़त जवाहर लाल नेहरू को बच्चो से अथाह प्रेम था इसी लिए लोग उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। इसी क्रम में शहर महिला कांग्रेस कमेटी पर आयोजित गोष्ठी में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही फरीदा बानो अंसारी ने नेहरू के १25वीं जयंती पर माल्यार्पण किया और लोगों को फल वितरण किया। उत अवसर पर वार्ड अध्यक्ष रेशमा बानो,बिलकीस बानो,तज्जू,अजहरी बानो आदि ने चाचा नेहरू के बारे में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। 

बन्दना ने फांसी लगाकर छोड़ गई सवाल

बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र में कटवार गांव में सुभाष बिन्द प्रधान की पुत्री वर्षीय बन्दना ने फॉसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया किन्तु इसके पीछे प्रेम प्रपंच इतना गहरा था कि अन्तिम रास्ता वही बचा था जिसे बन्दना ने अपनाया और इसके लिए परिवार स्वयं जि मेदार है। कुछ माह पूर्व उत लड़की सजातीय युवक के साथ घर से भाग गयी थी और स्थानीय पुलिस ने दोनो को दिल्ली में गिरतार कर अपने साथ लायी और उत युवक के खिलाफ मकुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। बेचारी बंदना का सपना टूट गया और वह गुम सुम रहती थी। शुक्रवार को दोपहर बाद सने अन्तिम निर्णय ले लिया और फांसी के फन्दे को चून लिया घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा तथा पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मौत पर गांव में एक ही चर्चा है कि बेटी की इच्छा को ध्यान में रखकर परिवार वालो को कदम उठाना चाहिए था आत्म हत्या कर बेटी अब नही है किन्तु बदनामी परिवार के सिर पर चढ़कर बोल रहा है।

Wednesday, 11 November 2015

पुरे देश में दीपावली की धूम

सैनिकों के बीच पहुंचे पीएम मोदी 

नई दिल्ली। दीपावली के शुभ अवसर पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने डोगरी वार मेमोरियल पहुंचे। यहां पर उन्होंने पहले सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी और उसके बाद वहां मौजूद सैनिकों से रू-ब-रू हुए। सैनिकों से मुखातिब होते हुए मोदी ने उनको दिवाली की बधाई दी। उन्होंने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, मैं अपने परिवारजनों के साथ दिवाली मनाने यहां आया हूं।' मोदी के अपने इस दौरे की तस्वीर भी साझा की जिसमें उन्हें वार मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धाजंली देते हुए देखा जा सकता है। सेना को संबोधित करने के बाद मोदी जवानों से भी मिले और उनसे बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी को अपने बीच पाकर सेना के जवानों के चेहरे खिल उठे। मोदी से मिलकर उनके चेहरे खिल उठे।

पटके जलने में बाटे सावधानियां

जौनपुर। दिवाली का याल जेहन में आते ही हर तरफ रोशनी और कानों में पटाखों की आवाज गूंजने लगती है लेकिन रोशनी के इस त्योहार के दौरान जलाए गए पटाखे अपने साथ प्रदूषण भी लेकर आते हैं। प्रदूषण से न सिर्फ हमारी सुनने की क्षमता प्रभावित होती है बल्कि हमारे आस-पास की हवा में घुलकर सांस के जरिए शरीर के भीतर भी पहुंचता है। इससे अनजाने में ही हम बहुत सारी दिक्कतों के शिकार हो जाते हैं। डॉ टर्स के अनुसार दिवाली में खलल न पड़े इसलिए आतिशबाजी संभल कर करें। थोड़ी सी लापरवाही आपको अस्पताल पहुंचा सकती है। डॉ टर अमित गुप्ता के अनुसार सबसे खतरनाक पटाखा अनार है। हर साल इससे जलकर सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंचते हैं। वहीं 13 प्रतिशत बम, नौ प्रतिशत चकरी, आठ प्रतिशत रॉकेट, तीन प्रतिशत पेंसिल पटाखा और तीन प्रतिशत लोग ही कैंडल से जलकर अस्पताल पहुंचते हैं। आतिशबाजी में घायल होकर आने वालों में ज्यादातर लोगों का चेहरा और हथेली जला होता है ल्ल पटाखों का इस्तेमाल कम से कम करें। इससे शोर और अन्य प्रदूषण कम होंगे।

दीपावली पर क्यों खेलते हैं जुआ

जौनपुर। भारत परंपराओं और संस्कृति का देश है इसलिए हर त्योहार कुछ ना कुछ जरूर कहता है। हमारे देश के हर फेस्टेवल से कुछ ऐसी चीजें जुड़ी हुईं हैं जिनका नकारात्मक असर लोगों के मन- मस्तिष्क पर पड़ता है। गुलजार की नजरों से .. चलो दिवाली घर पे मनाते हैं। जानिए कैसे इस दिवाली पर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न करें। जैसे हमारे यहां लोग होली और शिवरात्रि पर भांग पीते हैं वैसे ही दिवाली की रात पर हमारे यहां के बहुत लोग जुआ खेलते हैं, हालांकि यह प्रथा अच्छी नहीं है लेकिन कहते है ना खेलने वालों को खेलने का बहाना चाहिए ठीक उसी तरह जुआ खेलने वाले दिवाली की रात का बेसब्री से इंतजार करते हैं। भगवान शिव और पार्वती ने भी जुआ खेला था ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन भगवान शिव और पार्वती ने भी जुआ खेला था, तभी से ये प्रथा दिवाली के साथ जुड़ गई है। हालांकि शिव और पार्वती द्वारा दिवाली पर जुआ खेलने का ठोस तथ्य किसी ग्रंथ में नहीं मिलता। जुआ खेलने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं? लोगों का मानना है कि जुआ खेलने से माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होती है और आपके पास से कहीं नहीं जाती है लेकिन या ऐसा संभव है कि भगवान किसी बुराई वाली चीज पर खुश होते हों लेकिन परंपराओं के बारे में आप किसी से बहस नहीं कर सकते हैं इसलिए लोगों को यही संदेश है कि जुआ खेलना अच्छी बात नहीं होती..आगे आपकी मर्जी।

रंग-बिरंगी झालरों के साथ मनाई गई दीपावली

जौनपुर। दिपावली के पावन पर्व पर नगर से लेकर ग्रामीणांचल तक बड़े उत्साह के साथ सांयकाल से तैयारिया शुरू हुई। निर्धारित समय पर अपने अपने घरो में लक्ष्मी जी का पूजा पाठ तथा हवन व प्रसाद वितरण किया गया। नगरीय क्षेत्र में मकानो पर झालर तथा फूल के माला से सजाया गया था और मिट्टी के द्वीप में सरसो या तिल्ली का तेल से जलाया गया। कही कही पर देशी घी से दीप जलाया गया। कार्तिक माह से अमवस्या के दिन ते्रता युग से दिपावली कर पर्व मनाये जाने के बाद सामने आई। किदवंती है कि भगवान रामचन्द्र लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद जब अयोध्या पहुंचे है तो दूसरे दिन अमवस्या दिन था और विजय के रूप और आगवानी में दीप जलाकर मर्यादा पुरूषो ाम रामचन्द्र का स्वागत जनता ने किया था। धार्मिक रूप से इस दिन दीप जलाकर लक्ष्मी जी का पूजन करने से धन-धान की बढ़ौतरी होती है जबकि गैर प्रांत पश्चिम बंगाल में इसी तिथि में महा काली का पूजा किया जाता है। लक्ष्मी पूजन के बाद मध्यरात्रि में तांत्रिको द्वारा पूजा पाठ कर अपने मंत्रो को जागृत करते है ऐसी धारणा है। दिपावली के दिन सामान्य जन से लेकर विशिष्ट जन तक किसी किसी न किसी रूप में अपने अपने देवी का पूजा पाठ कर प्रसन्न करने का एक असफल प्रयास किया जाता है जहा विद्यार्थी पठन कर सरस्वती को प्रथम दृष्टि में रखते है वही पर व्यवसायी लक्ष्मी जी की पूजा कर उन्हें प्रसन्न करते है। एक प्रकार से कहा जाये तो दिपावली का पर्व रोशनी का पर्व है और यह वह रोशनी है जो जिन्दगी में जगमगाती रही। इस पर्व के पिछे एक लंबा सा इतिहास है जिससे घर की साफ सफाई से लेकर नववस्त्र व नये बर्तन तक खरीद लिया जाता है और घर की गंदगियों की सफाई हो जाती है। धार्मिक रूप से देखा जाये तो जगह जगह हवन होने से वातावरण शुद्घ होता है और इसका वैज्ञानिक पहलू यह है कि साफ सफाई होने से कीड़े मकोड़े खत्म हो जाते है। वैज्ञानिक यह भी पहलू है कि सूर्य की परीक्रमा करते हुए पृथ्वी कुछ खास पड़ाव से होकर गुजरती है। जिसमें दो संक्रातिया और सपात आते है। सौर चन्द्र कलेन्डर के हिसाब से यह साल का तीसरा पड़ाव है सपात के बाद दिपावली पहली अमवस्या होती है। जगह जगह जहा दीप सजाया गया वही पर पटाखो की आवाज गुजती रही। सांय काल से लेकर रात्रि तक पुरा नगर जगमगाता रहा और इसी रात्रि में अराजकत्वो ने भी अपनी दिपावली मनाने की चकर में पूरी रात्रि जागते रहे और मंचले भी दाया बाया देख रहे थे कि कही से दिपावली मन जाये। इस तिथि में प्रेमी और प्रेमिका नही मिल पाये तो जमकर मोबाइल वार्ता शुरू रही। इस प्रकार देखा जाये तो गरीब से लेकर अमीर, छोटे से लेकर बड़े,साधक से लेकर संत, और सज्जन से लेकर दुर्जन तक दिपावली का लु त उठाये।

समधी ने ही कराइ थी हत्या

दहेज़ बना अभिशाप 

जौनपुर। शिक्षक रमा कांत पाण्डेय की हत्या का खुलासा करने में जनपद पुलिस को दो ह ते बाद सफलता मिली। उत शिक्षक की हत्या २८ अटूबर को दिनदहाड़े इण्टर कालेज बेलवार के पास बाइक सवार बदमाशो ने किया था। हत्या के बाद बाइक सवार बदमाश असलहे को लहराते हुए भाग निकले थे। इस दर्दनाक हत्या को देखकर विद्यालय के छात्रो ने आधादर्जन बाइक फंूक डाली थी और घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस गाडिय़ों पर पथराव कर शीशा फोड़ा था उसके बाद शिक्षक संघ ने हत्यारो की गिर तारी के लिए पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी पर दबाव बनाया था। इस घटना ने पुलिस को खुली चिनौती दी थी। श्री पाण्डेय सुजानगंज थाना क्षेत्र के तारापट्टïी बेलवार निवासी थे और गोहका इण्टर कालेज में शिक्षक थे। घटना के बाद पुलिस अधीक्ष ने कई थानेदारो व क्राइम ब्रांच की टीम बनाकर पर्दाफाश करने की जिमेदारी दी। पुलिस दो बिन्दुओं पर जांच शुरू किया जिसमें प्रबंध तंत्र का विवाद व बेटी की शादी में दहेज कम देने का मामला सामने आया। थाने दारो की टीम व क्राइम ब्रांच हत्या की तह तक दिन प्रतिदिन बढ़ रहे थे और विगत दिन तत्कालीन थानाध्यक्ष को हटाकर संतोष दीक्षित को थानेदार पद पर नियुत किया। नवनियुत थानाध्यक्ष श्री दीक्षित व क्राइम ब्रांच मुखबीर की सूचना पर रामनगर तिराहे पर दो युवको को दबोच लिया और पूछ ताछ में दोनो युवको ने शिक्षक की हत्या में शामिल होना कबूल किया। श्री पाण्डेय कि पुत्री की शादी जनपद प्रतापगढ़ के कोतवालर पट्टïी अन्तर्गत बसौलीगांव में विशाल तिवारी पुत्र राधारमण के साथ हुई थी और गौवने के बाद दहेज को लेकर दोनो पक्ष आमने सामने हो गये थे। इस प्रकरण में अदालत में मुकदमा भी विचाराधीन है । शिक्षक की हत्या उनके समधी राधारमण तिवारी की योजना के तहत हुई थी। जब पुलिस ने इस हत्या का पर्दाफाश किया तो बुद्घि जीवियों ने कहा कि तत्कालीन थानाध्यक्ष को उसी समय हटाया गया होता तो मामले का पर्दाफाश उसी समय हो जाता। शिक्षक रमाकांत पाण्डेय जहा पेशे से शिक्षक थे वही पर वह समाजसेवा में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। इनकी हत्या से दुखी होकर पूर्व विधान परिषद सदस्य व शिक्षक नेता प्रमोद मिश्र स्वमं उनके आवास पर जाकर परिजनो को सांत्वना दिया और जिलाधिकारी से मिलकर हत्या में शामिल आरोपियों की गिर तार करने की मांग किया था। 

जीप के धक्के से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

मछलीशहर जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कुवरपुर में चारपहिया वाहन की टकर से बाइक सवार युवक की मौत व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पता चला है कि उत थाना क्षेत्र के शादीगंज उ ारी निवासी राजेश गौतम पुत्र सीताराम अपनी बाइक से घर आ रहा था और जब उत स्थान पर पहुंचा ता सामने से आ रही जीप ने उसे धका देते हुए भाग निकले जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत तथा पिछे बैठे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया जहा पर चिकित्सको ने राजेश को मृत घोषित कर दिया और दूसरे घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में रेफ र कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने क जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दु:खद घटना की सूचना पाकर घर पर कोहराम मच गया और दीपावली का रंग स्वत: फीका हो गया। मोहल्ला वासी एक एक कर मृतक के घर पहुंचने लगे और वहां की चिल्लाहट सुन कर आंखो से आंसू बहने लगे।

नाट्य विधा को पाठ्यक्रम से जोड़ा जाये सिकरारा

जौनपुर। स्थानी थाना क्षेत्र के कुरनी समाधगंज युवानाटक समिति के बैनर तले बूझ गयी दौलत की आग नाटक का मंथन किया गया। कार्यक्रम का शुभारभ मु य अतिथि वरिष्ठï कांग्रेस नेता डा० राकेश मिश्र मंगला ने फिता काटकर किया। उन्होंने ने कहा कि गांव गिराव में प्रतिभावो की कमी नही है जरूरत है उन्हें प्रशिक्षित कराने की। उन्होंने का कि जितने भी वरिष्ठï नाटक कार हुए है वह सब गांव के मिट्टी से पले बढ़े है। डा० मिश्रा ने कहा कि देश और प्रदेश कि सरकारो को शिक्षा में मूलभूत सुधारकर नाट्य विधा को उसमें जोर देना चाहिये ताकि ग्रामीणांचल के युवा आसानी से इस विधा से जुड़ सके। उत अवसर पर सरोज सिंह हरिश्चन्द्र सरोज,विवेक सिंह,दीपक मिश्रा,सुरेन्द्र विक्रम, डा० बिरेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद थे। 

घायल तीर्थयात्रियों का हो रहा है, उपचार जिला चिकित्सालय में

जौनपुर। सराय वाजा थाना क्षेत्र के जबटापुर में मंगलवार की रात्रि में पेड़ से टकराई तीर्थयात्रियों की बस से घायल लगभग ढाई दर्जन लोग जिलाचिकित्सालय में उपचार करा रहे है। जिसमें आठ लोग जिन्दगी और मौत से संघर्ष कर रहे है। ज्ञात य है कि मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र से करीब चार दर्जन लोग प्राइवेट बस से अबेड़कर नगर स्थित मखदूमशाह की दरगाह पर गये थे। और लौटते समय उत स्थान पर बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की तत्काल मौत हो गयी थी और चीख पुकार सुनकर अगल बगल के लोग पहुंच गये तथा जेसीबी के जरिये बस को निकाला गया। बाद में पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायलो को एंबुलेंस के द्वारा जिला चिकित्सालय में भेजा गया जहां पर चिकित्सको ने सक्रियता बरतते हुए उपचार शुरू किया। उपचार कर रहे चिकित्सको कहना है कि घायल लोगो में आठ व्यतियों की हालत चिन्ताजनक है और अन्य सामान्य रूप से घायल हुए है।

Sunday, 8 November 2015

महा गठबंधन की प्रचंड जीत

लालू की पार्टी बानी नीतेश पांचवीं बार बनेंगे सीएम

पटना। बिहार विधानसभा चुनावों के परिणामों का इंतजार खत्म हुआ, जैसे ही वोटों की गिनती शुरू हुई। इसी के साथ आने लगे हैं परिणामों के रुझान। शुरुआती रुझान में बढ़त बनाने वाला भाजपा गठबंधन लालू नीतीश के महागठबंधन से बुरी तरह पिछड़ गया है। इसके साथ ही साफ हो गया था कि नीतीश कुमार पांचवी बार मु यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले हैं। बिहार चुनाव में जदयू- राजद-कांग्रेस महागठबंधन को जबर्दस्त जीत हासिल होने जा रही है और वह दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही है और भाजपा नीत गठबंधन को हाशिये पर छोड़ दिया है। इस चुनाव में दोनों गठबंधनों की प्रतिष्ठा और हित दांव पर लगे थे। अब तक 240 सीटों के लिए प्राप्त मतगणना के रूझानों में नीतीश नीत महागठबंधन 166 सीटों पर आगे चल रही है जो 122 के जादुई आंकड़े से काफी आगे है। जदयू अकेले 71 सीटों पर आगे चल रही है जबकि उसकी सहयोगी लालू प्रसाद की राजद 74 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 21 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। दूसरी ओर, भाजपा नीत राजग 66 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 59 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है जबकि हम सेकुलर तीन सीट और रालोसपा और लोजपा दो-दो सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। सीपीआई माले तीन सीटों पर बढ़त बनाये हुए है जबकि निर्दलीय चार सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में पराजय को स्वीकार करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य के मु यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद को उनकी प्रभावशाली विजय के लिए बधाई दी और कहा कि उनका दल जनादेश का समान करता है। भाजपा के सहयोगी और लोजपा नेता चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की प्रशंसा की और कहा कि महागठबंधन की जीत दरअसल राज्य में उनके द्वारा किए गए विकास कार्य को जनता की ओर से मिली मंजूरी है। चिराग की पार्टी को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि राजग को हुए भारी नुकसान की कई वजहें हैं और इनके विश्लेषण की जरूरत है। बिहार के मु यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव के परिणामों में जदयू नीत महागठबंधन की जीत का रास्ता साफ होने के बाद बधाई दिये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का शुक्रिया अदा किया। नीतीश ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री की ओर से अभी फोन आया जिसमें मुझे बधाई दी गयी। धन्यवाद मोदीजी।Ó जदयू नीत महागठबंधन को आज आये परिणामों में बिहार विधानसभा में स्पष्ट बहुमत मिलने का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने सोनिया और पश्चिम बंगाल की मु यमंत्री ममता बनर्जी का भी आभार व्यक्त किया। भाजपा के सहयोगी और लोजपा नेता चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की प्रशंसा की और कहा कि महागठबंधन की जीत दरअसल राज्य में उनके द्वारा किए गए विकास कार्य को जनता की ओर से मिली मंजूरी है।