विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Friday, 23 October 2015

सर्प डंस से बालक की मौत

महराजगंज। शुक्रवार को क्षेत्र के सीड निवासी हर्ष गुप्ता 14 पुत्र लक्ष्मी गप्ता दुगौली महराजगंज में किराना की दूकान चलाता है और अपने परिवार के साथ यही रहता है बीती रात गुरुवार को दूकान में था जहा किसी विस् धर ने डस लिया परिजन आनन् फानन में बदलापुर सी एच सी ले गये जहा डा टरो ने जिला अस्प्ताल रेफर कर दिया जहा उसकी मौत हो गयी जिससे परिजनों का रो रो काट बुरा हाल है।

बच्चों के विवाद में दो स प्रदाय आमने-सामने

बरसठी।स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखलालगंज बाजार में दो सप्रदायो के बच्चो के विवाद में तना तनी मच गयी। बताया जाता है कि उ त बाजार में एक सप्रदाय के बच्चे ने दूसरे सप्रदाय के बच्चे की पिटाई खेल कूद के दौरान कर दिया जिससे वहां का महौल इतना गरम हो गया कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। घटना की सूचना पाते ही मौके पर स्थानी पुलिस मय फोर्स पहुंच गयी और उच्चाधिकारियो को इस मामले से अवगत कराया।
सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी मडिय़ाहूॅ रामकेश यादव व क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण मौके पर पहुंचकर दोनो पक्षों के बीच सुलह समझौता करा कर मामले को शांत कराया। 

भ्रष्टाचार के खिलाफ तेज़ किआ जाएगा आंडों आन्दोन

जौनपुर। आल इण्डिया लायर्स यूनियन शाखा जौनपुर के उपाध्यक्ष का० विजय प्रताप सिंह एडवोकेट ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मास्टर प्लॉन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। विजय प्रताप सिंह ने कहा की २५ अ टूबर को बैठक में आन्दोलन को तेज करने के लिए निर्णय लिया जायेगा उन्होंने कहां आंदोलन में कले ट्रेट दीवानी बार को भी निमंत्रित किया जायेगा। भ्रष्ट्रचार तथा महंगाई दोनो मुद्दो पर आर पार की लड़ाई लड़ी जायेंगी।

शोपियां में हिजबुल के दो आतंकी ढेर

 श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को सेना और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के खांडे गुट के दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में गुट का सरगना आदिल खांडे निवासी इमाम साहिब भी शामिल है। दूसरे आतंकी की पहचान इरशाद अहमद निवासी मालदेरा (शोपियां) के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक खबरों में तीन आतंकियों के मारे जाने की बात कही गई थी।? बाद में सेना और पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ताओं ने बताया कि उक्त दो आतंकियों के शव ही बरामद हुए हैं। तीसरे आतंकी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।?खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।?मारे गए आतंकियों से हथियार भी बरामद हुए हैं। देर रात दोनों ओर से गोलाबारी बंद हो गई है। इलाके में एक-दो और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते सुरक्षा बलों का सर्च आपरेशन जारी है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकियों ने कश्मीरी फिरन के नीचे सेना की वर्दी पहनी हुई थी। गुरुवार शाम सुरक्षा बलों को शोपियां जिले के माजिमपोरा गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर शाम करीब चार बजे सेना की 44 राष्ट्रीय रायफल्स और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सेना पर गोलीबारी शुरू कर दी।

    आतंकियों के मारे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और पथराव भी किया। उत्तेजित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। इलाके में देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

किराना की दुकान में लाखों की चोरी

पीछे के दरवाजे का ताला तोडक़र दिया गया अंजाम

जौनपुर। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान के पिछले दरवाजा का ताला तोडक़र नगदी सहित लाखों रूपया का सामान लेकर भाग निकले। बताया जाता है कि उक्त थाना क्षेत्र लोहिन्दा चौराहा पर मंगला प्रसवाद मौर्य का किराना व मोबाइल सिम की बड़ी दुकान है और रात्रि ९ जे तक दुकान दारी करने के कद प्रतिष्ठïान को बंद कर दिया।

रात्रि में चोरों ने पीछे के दरवाजा का ताला तोडक़र घुस गये और वहाँ से मोबाइल रिचार्ज कूृपन,किराना का कीमती सामान तथा २५ हजार रूपये नगद लेकर चंपत हो गये सुबह होने पर जब श्री मौर्य  ने दुकान का ताला खोला तो वहां सामान तितर-बितर और काउंटर में नोटो से भरी थैली गायब थी। इससे उन्हें चोरी होने का अनुमान लग गया और जब वह दुकान के पीछे गये तो दरवाजा का ताला टूटा पड़ा हुआ था। चोरी होन की घटना धीरे धीरे पूरे चौराहे पर फैल गयी। अगल बगल के दूकान दार वहां पहुंचने लगे। इसके बाद पीडि़त ने महाराजगंज थाना पर जाकर चोरी होने की लिखित तहरीर दिया। पुलिस ने चौराहा पर पहुंचकर दूकान का मौका मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि इस चोरी की कई दृष्टिï कोण छानबीन किया जा रहा है और इसका पर्दाफास जल्द कर लिया जायेगा। दुकान दार उक्त स्थान पर लगभग ३५ वर्ष से व्यवसायी कर रहा था। पहले दिन व अपने गांव लोहरियाव आता जाता था किन्तु बाद में वही पर रहने लगा। उक्त चौराहा आबादी से काफी दूर है और सडक़ पर मात्र दूकाने है तथा पीछे बीरान पड़ा खेत है जहां पर रात्रि में जाना खतरे से खाली नपही है। चौराहा हो जाने और दर्जनो दूकान दारो से स्थाई रूप से निवास करने के कारण अब कुछ रौनक बढ़ी है अन्यथा वहां कोई जाने में डरता था। 

भारत के खिलाफ शिकायत के बाद अमेरिका ने डांटा पाकिस्तान को

दिल्ली। ओबामा की तरफ से बुधवार को पाकिस्तान को कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र से आतंकवाद को खत्म करने के लिए और अधिक कोशिशें करे। इसके साथ ही अमेरिका ने इस्लामाबाद की उस शिकायत को भी नकार दिया है, जिसमें कहा गया था कि भारत बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कुछ अन्य हिस्सों में दखलअंदाजी कर रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात के बाद अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान को ये डांट लगाई गई है।

गैस रिसाव से दो झुलसे

जौनपुर। वाराणसी जनपद के थाना फूलपुर अन्तर्गत पचेवरा गांव में गैस रिसाव से एक महिला सहित दो लोग झुलस गये। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासिनी बीना सिंह पत्नी चन्द्र भान सिंह घर में खाना बना रही थी उसी समय गैस रिसाव होने से आग लग गयी। वहां पर मौजूद मोहन सिंह पुत्र राम नाथ ने पहुंचकर बचाव करने लगे जिससे दोनों लोग झुलस गये। परिजनों ने आनन फानन में दोनों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये ले गये जहां पर उपचार चल रहा है। महिला ९० प्रतिशत तथा मोहन ८० प्रतिशत झुलसे है।

बाइक से गिरने पर प्रत्याशी घायल

खुटहन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी राम अजोर गौतम क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे कि अचानक उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गयी  जिससे वह घायल हो गये।

अगल बगल के लोग बाइक गिरने पर वहां पहुंच गये और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुटहन ले गये जहां चिकित्सको ने उनका पट्टी मरहम किया। श्री गौतम स्थानीय विकास खण्ड के सहाबुद्दीनपुर के निवासी है। घायल होने पर जब घर पर सूचना पहुंची तो गांव के कई लोग चिकित्सालय पर पहुंच गए थे।  

जहर खाने से युवक अचेत

जौनपुर। मडिय़ाहूॅ कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव में एक युवक पारिवारिक कलह से उब कर जहर खा लिया । बताया जाता है उक्त गांव निवासी २२ वर्षीय विपिन पुत्र कमलेश बीते दिन किसी बात को लेकर नोक झोक हुई और इसके बाद वह कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी और बेहोश हो गया। युवक की हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये जहां पर उपचार चल रहा है। और चिकित्सकों ने जहर खाने की पुष्टि की।

जलसा ए शहादत का आयोजन शुक्रवार को

जौनपुर। अहले सुन्नत जमात का ऐतिहासिक जलसा ए शहादत हज़रत इमाम हुसैन रज़ी. का आयोजन नगर के दिलाज़ाक में शुक्रवार की रात किया गया इस अवसर पर पेश इमाम शाही शेर मस्जिद इश्तेया$क अहमद जि़या साहब,मुहीउद्दीन अहमद मु ती अज़ीज़ुन हसन मिस्बाही बिहार अपने विचार पेश करेंगे अन्जुमन उस्मानिया ओलन्दगंज द्वारा आयोजित जलसा ए शहादत पिछले १२७ वर्षाे से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदर शौकत अली मुन्ना राजा ने लोगों से कार्यक्रम में पहुेंचने में अपील की है। 

Thursday, 22 October 2015

पूरी हुई नौ दिन की साधना

घरीं, मंदिरों में पूजन-अनुष्ठान, पूर्णाहुति पांव पखार पूजी गईं कन्यां

जौनपुर। शारदीय नवरात्र के समापन पर बुधवार को नगर के शक्तिपीठों में देवी के पूजन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। नौ दिनी नवरात्र उत्सव की पूर्णाहुति पर हवन के बाद कलश विस्थापित किया गया। घरों-मंदिरों में पांव पखारने के बाद कन्याओं को दही, जलेबी या हलुआ-पूड़ी का भोज कराया गया। नवरात्र का अंतिम दिन होने से जयकारों के बीच देर रात तक देवी के सिद्धिदात्री  स्वरूप के शृंगार दर्शन को शक्तिपीठों में

श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं। घरों, मंदिरों में शतचंडी, दुर्गा सप्तशती पाठ भी पूरा हुआ। नौ दिनी नवरात्र उत्सव की पूर्णाहुति पर हवन के बाद कलश हटाया गया। घरों-मंदिरों में पांव पखारने के बाद कन्याओं को दही, जलेबी या हलुआ-पूड़ी का भोज कराया गया। मंदिर में देवी का बहुरंगी फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया। शक्तिपीठ चौकियां मंदिर में बच्चों का मुंडन, कर्णछेदन कराने को श्रद्धालु आए।


या हुसैन की सदाओं से गूंजता रहा शहर

जौनपुर। कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की याद में सातवीं मुहर्रम पर कई स्थानों पर मातमी जुलूस निकाला गया। इसमें अंजुमनों ने दर्द भरे नौहे पढऩे के साथ-साथ जंजीर और छुरियों से मातम कर नजराने अकीदत पेश किया। पूरा शहर या हुसैन की सदा से गूंजता रहा। 

आब ग़ांधी का भारत नहीं, मोदी का हिंदुस्तान है : रशीद

नई दिल्ली। ज मू कश्मीर के निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद ने कहा है कि महात्मा गांधी के भारत में नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिन्दुस्तान में असहिष्णुता बढ़ रही है। यहां बता दें कि बीफ पार्टी देने की वजह से शेख अ दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद पर इस महीने 2 हमले हो चुके हैं. एक हमले में विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने उन्हें पीटा और दूसरे में दिल्ली में उनपर स्याही फेंकी गई . राशिद ने कहा, मुल्क में कुछ भी
हो सकता है, योंकि यह अब मोदी का हिन्दुस्तान है न कि सहिष्णु (महात्मा) गांधी का भारत राशिद से पूछा गया कि उन्होंने बीफ पार्टी देकर धार्मिक भावनाओं को यों चोट पहुंचाई? उन्होंने कहा, मैंने अपने क्षेत्र में कभी मांसाहारी खाना नहीं खाया, लेकिन इससे मुझे तकलीफ होती है कि साक्षी महाराज या हरियाणा के मुयमंत्री मुझे बताएं कि मैं या खाऊं और या न खाऊं। यहां ज मू एवं कश्मीर भवन में बातचीत के दौरान राशिद ने मुसलमानों के खिलाफ और बीफ के मसले पर विवादित बयान देने के लिए भाजपा नेताओं की आलोचना की। राशिद अन्य धर्मों के लोगों की भावनाओं का स मान करने की बात करते हैं, लेकिन उनके अपने कुछ सवाल हैं. उन्होंने कहा, गाय उनकी मां हो सकती है। 

छोड़ कार दल्ली हुई साइकिल पर सवार

गुरुवार बना कीर्तिमान  नहीं चली करें 

नई दिल्ली। दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने और जाम की समस्या से निजात पाने के वास्ते जन जागरुक अभियान के तहत आज दिल्ली में कार फ्री डे मनाया गया। मुयमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर अब बस करें के स्लोगन के साथ लाल किले से इंडिया गेट तक साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केजरीवाल उप मुयमंत्री मनीष सिसौदिया के साथ खुद भी रैली में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कहीं आने जाने के लिए साइकिल की सवारी एक बेहतर विकल्प है। दिल्ली में रास्तों पर साइकिल के लिए एक अलग ट्रैक हो तो बेहतर हो सकता है लेकिन प्रदूषण के स्तर और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों को देखते हुए फिलहाल दिल्ली की सड़कों पर साइकिल चलाना खतरनाक है। उन्होंने कहा कि लोगों में निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए ही कार फ्री डे अभियान की शुरुआत की गई है। केजरीवाल ने कहा कि नकी सरकार ने इसके लिए दिल्ली मेट्रो से अपने परिचालन को बढ़ाने का अनुरोध किया है। सिसौदिया ने कहा कि सार्वजनिक बस सेवा में सुधार आने से अब कार फ्री डे अभियान को सफल बनाने में बहुत मदद मिलेगी। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि लोगों में
जागरुकता लाने के लिए हर महीने की 22 तारीख को कार फ्री डे मनाया जाएगा। आज के कार फ्री डे अभियान में आम लोगों के साथ ही बड़ी संया में ऑटो चालकों ने भी हिस्सा लिया और लोगों को लाने ले जाने के लिए कई स्थानों पर अपनी मुत सेवाएं भी दी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे जिसके तहत लाल किले, चांदनी चौक और उच्चतम न्यायालय के पास रैली में हिस्सा लेने आने वालों के लिए निजी वाहनों की पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई थी। लाल किले से इंडिया गेट तक कार फ्री डे रूट पर निजी वाहनों पर रोक के कारण इस मार्ग पर 20 अतिरिक्त शटल बस सेवा चलाई गई।

भारत के खिलाफ शिकायत के बाद अमेरिका ने डांटा पाकिस्तान को

दिल्ली। ओबामा की तरफ से बुधवार को पाकिस्तान को कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र से आतंकवाद को खत्म करने के लिए और अधिक कोशिशें करे। इसके साथ ही अमेरिका ने इस्लामाबाद की उस शिकायत को भी नकार दिया है, जिसमें कहा गया था कि भारत बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कुछ अन्य हिस्सों में दखलअंदाजी कर रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात के बाद अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान को ये डांट लगाई गई है। 

सुनीता संग बेटी की मौत पर सास और पति गिफ्तार

उपजिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी सदर ने किया मौका मुआयना

सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की दलित महिला २२ वर्षीया सुनिता पत्नी सुभाष गौतम एक वर्ष की बेटी के साथ जलने से हुई मौत के मामले में मायके वाले के तहरीर पर पुलिस ने सास केवला देवी और पति सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है।
जल कर हुई मौत के मामले में सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी आरके पांडेय रात्रि में उक्त गांव जाकर मौका मुआयना किया और दूसरे दिन उप जिला अधिकारी सदर आरके पटेल क्षेत्राधिकारी के साथ गांव में जाकर आवश्यक जानकारी लिये और थाने पर पहुंच गये। थाने पर पहुंचकर दिशा निर्देश दिया। ज्ञातब है कि श्री मती सुनिता देवी अपनी पुत्र के साथ मिट्टी का तेल छिडक़ लिया था और आग लगा लिया था जिससे वह सत्त प्रतिश जल गयी थी। उसकी चिख पुकार सुनकर अगल बगल के लोग घर की ओर दौड़ पड़े तो वहां की दृष्य देखकर लोगों की रूह काप गयी।
क्योंकि वह धधक कर जल रही थी। वहां पर मौजूद लोगो का प्रयास निरथक साबित हुआ क्योंकि तब तक उसकी मौत हो गयी थी। जिस समय वह आग लगाई थी उस समय घर पर कोई नही और वह अकेली थी। घटना की सूचना पाकर चौकी प्रभारी भीलमपुर आरपी राय घटना स्थल पर पहुंच गऐ और शव को अपने कब्जे में लेकर मायके वाले को इस दर्दनाक घटना से अवगत कराया।

सूचना पाते ही थानाध्यक्ष के के चौबे अपनी उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उक्त गांव मैयफोर्स के पहुंच गये। मायके वाले के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और क्षेत्राधिकारी एसडीएम के दौरे के बाद पुलिस त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित किया मृतका की मायका बरसठी थाना क्षेत्र में है। सुनीता आज इस दुनिया में नही है किन्तु इसने जो कठोर कदम उठाया है वह मानवीय दृष्टिï कोण से गंभीर जिसकी चर्चा जगह जगह हो रही है। 

दशहरा व मोहर्रम शान्ति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर हुई बैठक

जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधनाबाजार तिराहे पर 10 बजे दिन   दशहरा व मुहर्रम सकुशल संपन्न कराने को लेकर बैठक हुई।अध्यक्षता  करते हुए   रहमत उल्ला उफऱ् राधे लहरी ने जहां भाई चारे को बरकरार रखते हुए अल्पसंख्यकों को शांतिपूर्वक मुहारर्म मनाने की अपील की वहीँ  चक्रपाणि पाण्डेय ने दोनों वर्गों को शरारती तत्वों से सावधान रहने की हिदायत दी। मीरगंज के एस आई सच्चन् राम ने पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग देने का आस्वाशन दिया। इस अवसर पर  बच्चा सिंह संतोष सिंह  त्रिलोकी पाण्डेय कृपा शंकर पाण्डेय  विद्द्याधर शुक्ल  वीरेंद्र पाण्डेय  गफ्फार लियाकत इमरान कृष्ण कुमार शशिकांत राजबहादुर सिंह  सलीम आदि मौजूद रहे।

बुधवार के दिन दो महिला सहित दूधमुही बालिका की मौत

जौनपुर। नवरात्रि की महा अष्ठïमी जनपद के महिलाओं के लिए दुख:दायी जिला कारागार में तैनात आरक्षी मोहन सिंह अपने परिवार के साथ कारागार कालोनी में रहते है। और बुधवार को उनकी पुत्र बधु ३० वर्षीया मीना सिंह संदिग्ध परिस्थितियों  में झुलस गयी।
आनन फानन में जिला चिकित्सालय में ले जाया गया जहां पर बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। दूसरी ओर सिकरारा थाना क्षेत्र के दलित महिला ने अपनी दुध मुही बच्ची के साथ मिट्टी का तेल छिडक़र आग लगा लिया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर मायके वाले को घटना से अवगत कराया।  इस दुखद घटना की जानकारी मिलते मौके वाले थाना पर पहुंच गये और लिखित तहरीर पुलिस को दिया। इसी प्रकार से गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव निवासिनी नि:संतान ७० वर्षीया सूरसत्ती देवी पत्नी स्व० शिवशंकर शर्मा को शरारती ततौ ने लाठी और राड से पीट पीट कर अधमरा कर दिया और सुबह होने पर गांव की एक महिला सरपत काटने गयी तो वहां वृद्घा की हालत देखकर शोर मचाने लगी और शोर सुनकर गांव के लोग वहा पर एकत्रित हो गए। गांव वाले ने वहां पर देखा कि लाठी और राड बगल में रखा गया था।
इस दृष्य को देखकर ग्रामीण चुप्पी साध लिये किन्तु उन्ही मेसे एक नौजवान युवक ने थानाध्यक्ष के सीयूजी मोबाइल नं पर घटना से अवगत कराया। सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष विश्वनाथ यादव मैफोर्स घटना स्थल पर पहुंच गए और मौका मुआयना करने के बाद सरकारी एंबुलेंस १०८ को बुलाया इसके बाद उन्होंन ने उपचार के लिए घायल वृद्घा को चिकित्सालय भेजा जहां पर वह रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई दृष्टि से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष का दावा है कि अविलम्ब इस हत्या का पर्दाफास कर लिया जायेगा। इस प्रकार देखा जाये तो महा अष्ठïमी के दिन वृद्घा और दूधमुही बालिका के साथ एक नव विवाहिता की मौत तथा चौथी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जली जो चिकित्सालय में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। 

दशहरा व मोहर्रम शान्ति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर हुई बैठक

जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधनाबाजार तिराहे पर 10 बजे दिन दशहरा व मुहर्रम सकुशल संपन्न कराने को लेकर बैठक हुई।अध्यक्षता करते हुए रहमत उल्ला उफऱ् राधे लहरी ने जहां भाई चारे को बरकरार रखते हुए अल्पसं यकों को शांतिपूर्वक मुहारर्म मनाने की अपील की वहीँ चक्रपाणि पाण्डेय ने दोनों वर्गों को शरारती तत्वों से सावधान रहने की हिदायत दी। मीरगंज के एस आई सच्चन् राम ने पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग देने का आस्वाशन दिया। इस अवसर पर बच्चा सिंह संतोष सिंह त्रिलोकी पाण्डेय कृपा शंकर पाण्डेय विद्द्याधर शुल
वीरेंद्र पाण्डेय ग फार लियाकत इमरान कृष्ण कुमार शशिकांत राजबहादुर सिंह सलीम आदि मौजूद रहे।

Wednesday, 21 October 2015

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़

एक आतंकवादी ढेर, 3 जवान घायल

एक आतंकवादी ढेर, 3 जवान घायल
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और सेना के तीन जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को एक घर में आतंकवादियों के एक गिरोह के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उन्होंने तंगमार्ग तहसील के एक गांव में एक घर की घेराबंदी की।
        पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने जैसे ही घर पर निशाना साधा अंदर छिपे आतंकवादियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और तीन सैनिक घायल हुए हैं। मुठभेड़ अब भी जारी है।