विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Wednesday, 10 December 2014

प्रैक्टिकल में जानवरों केप्रयोग पर रोक

जौनपुर। पूर्वाचल विश्वविद्यालय में में बीएड विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी अब प्रयोगात्मक कार्य में जानवरों का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।
  यह निर्णय मंगलवार को विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की बैठक में लिया गया। साथ ही विज्ञान वर्ग में मनोविज्ञान, भूगोल व कला वर्ग में गणित विषय को शामिल करने के लिए समिति गठित की गई। बीएड पाठ्यक्रम में विज्ञान वर्ग की प्रायोगिक परीक्षा में पहले जानवरों का प्रयोग होता था। फिलहाल इसका प्रयोग विश्वविद्यालय के किसी कालेज में नहीं होता। इस पर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद नई दिल्ली का पत्र भी आया था जिसके बाद यह निर्णय हुआ कि बीएड पाठ्यक्रमों में जानवरों के प्रयोग पर आजीवन प्रतिबंध लगा रहेगा।

पूविवि से संबद्ध होंगे यूनानी मेडिकल कालेज

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति हाल में मंगलवार को विद्या परिषद समिति की बैठक हुई। इसमें आयुर्वेदिक और यूनानी मेडिकल कालेजों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जोडऩे पर सहमति जताई गई। श्री गणेश राय पीजी कालेज डोभी के कामर्स विभाग में आफिस मैनेजमेंट के संचालन पर स३मिति ने मुहर लगाई।
   डेंटल कालेज आजमगढ़ में पीजी स्तर पर दो नए पाठ्यक्रमों के संचालन पर भी समिति ने सहमति जताई। मानवाधिकार शिक्षा को विषय के रूप में चलाने के लिए कार्यक्रम तैयार करने की जिम्मेदारी डीन को सौंपी गई। छात्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से संबद्ध पूर्वांचल के आयुर्वेदिक एवं यूनानी मेडिकल कालेजों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध करने पर समिति ने सहमति जताई।

छात्रवृत्ति एंव शुल्क प्रतिपूर्ति को लेकर छात्रों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिलने पर राजेश कुमार महाविद्यालय कोहड़े सुल्तानपुर के बीएड के दर्जनोंं छात्रों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें छात्रों का कहना है कि सभी फार्म एक ही फार्मेट पर एक ही जैसा भरा गया है। जिसमें सामान्य जाति व अन्य पिछड़ी जाति व अनुसूचित की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति दोनों प्राप्त हो गय है। जबकि बीएड विभाग के छात्रों की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति नही प्राप्त हुयी है। छात्र समाज कल्याण विभाग का कई बार चक्कर लाने के बाद   सूचना प्राप्त हुयी है कि फार्म में त्रुटियां है। जबकि पाठ्ïयक्रम के प्रकार में स्ववित्तपोषित लिखा है इसके बावजूद भी छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं भेजी गयी।
 इसी क्रम में रामदेव महाविद्यालय सिरौली मीरगंज के छात्रों ने डीएम को फिर से ज्ञापन सौंपा और महाविद्यालय के ऊपर आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्रशासन सभी बच्चों से 100 रूपये लेकर   सभी का फार्म आनलाइन भरा रहा है। महाविद्यालय द्वारा घोर अन्याय किया गया है। परतुं अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुयी। ज्ञापन देने वालों में  आरती तिवारी, शमशेर अली, अजीत यादव, विजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

भाजपा का सदस्यता अभियान

जौनपुर। बुधवार को भाजपा के आईटी प्रकोष्ठï द्वारा नगर के जोगियापुर में सदस्यता अभियान के तहत कैम्प लगाया गया जिसका उद्ïघाटन सदस्यता प्रभारी कौशलेन्द्र ने किया। शिविर के आयोजक आईटी प्रकोष्ठï के संयोजक संदीप तिवारी रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, मानिकचन्द्र सेठ, मनोज दूबे, पंकज जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

भाषण प्रतियोगिता में अनम बेग प्रथम

विश्वविद्यालय में मानवाधिकार दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को संगोष्ठी भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि पृथ्वी पर सभी मानवों को अधिकार मिला हुआ है। इसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए। किसी मानव से जाति, धर्म, लिंग के कारण भेदभाव करना मानवाधिकार का हनन है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की सोच थी कि हमें ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जो हमें नहीं पसंद है। अगर इस बात का अमल हम अपने जीवन में करें तो निश्चित तौर पर हर मानव के सम्मान की रक्षा होगी। उन्होंने मानवाधिकार दिवस पर छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों को शपथ भी दिलाया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता विधि विशेषज्ञ डा. पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि किसी मानव की संवेदनाओं, संचेतनाओं को ठेस पहुंचाना ही मानवाधिकारों का उलंघन है।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अनम बेग, द्वितीय नीतिश श्रीवास्तव एवं तृतीय मेधाश्री रही। इस अवसर पर डा. मानस पाण्डेय, डा. एसके सिन्हा, डा. अजय द्विवेदी, डा. प्रदीप कुमार, डा. अविनाश पार्थडिकर, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, अंशुमान समेत परिसर के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

फैमिली स्टोर का उद्ïघाटन संपन्न

जौनपुर। नगर के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र ओलन्दगंज में फैमिली गार्मेंट रिटेल स्टोर का उद्ïघाटन बुधवार को संपन्न हुआ। रायल प्वाइंट के नाम से खुले इस प्रतिष्ठïान में पूरे परिवार के लिये हर रेंज के परिधान मौजूद है। इस प्रतिष्ठïान का उद्ïघाटन कांग्रेस पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया। उद्ïघाटन के अवसर पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही।

बगैर दहेज 50 जोड़ों को बंधन सूत्र में बांधनेका लक्ष्य

सामूहिक विवाह 18 जनवरी को

खुटहन। स्थानीय बाजार के डा. प्रसाद के आवास पर बुधवार को स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष भगवती प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक बैठक कर स्व. सवधू राम साहू व पूर्व प्रमुख अशोक कुमार यादव के स्मृति में अखिल भारतीय वेश्य एकता परिषद विवाह समिति के तत्वाधान में भव्य सामूहिक विवाह 18 जनवरी रविवार को स्थानीय ग्राम विकास इंटर कालेज खुटहन के मैदान में आयोजन पर  चर्चा की गयी।
विवाह के आयोजक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस सामूहिक विवाह आयोजन में समिति द्वारा लगभग 50 जोड़ो के बंधन सूत्र में बंधने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर कैप्टन प्रदीप कुमार यादव, राजीव कुमार यादव, अमरनाथ साहू, चन्द्रभान साहू,  शोभनाथ यादव, बेचन, प्रमोद कुमार हलवाई, सुभाष साहू, प्रमोद साहू, परवेज अहमद,  विशाल जायसवाल, राजीव कुमार अग्रहरि, महेन्द्र सेठ आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

चाकू से आतंकित कर दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के गनापुर गांव में एक किशोरी के साथ चाकू की नोंक पर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी कन्नौजिय वर्ग के एक परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गये हुए थे इसी बीच 5-6 की रात लगभग दस बजे गांव का ही दबंग युवक जबरदस्ती घर में घुस गया और किशोरी को चाकू से आतंकित करते हुए उसे जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास किया। स्थानीय लोगों द्वारा मामले को पहले निपटाने का काफी प्रयास किया गया बलात्कार करने वाले दबंग व्यक्ति द्वारा बार-बार धमकी देने के कारण मामले ने तूल पकड़ लिया। परिजन किशोरी को लेकर थाना सिकरारा गये और दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर मिलने के बाद थानाध्यक्ष एसएन यादव द्वाराा बलात्कार जैसी संगीन घटना में सुलह समझौता कराने का प्रयास किया जब सुलह नहीं हुई तब दूसरे दिन मामला दर्ज किया गया। दलित वर्ग की किशोरी के साथ बलात्कार की इस घटना से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा चल रही है। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष द्वारा यह बताया गया कि किशोरी का परीक्षण व विवेचना के बाद यह स्पष्टï होगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।

आधार कार्ड शिविर का उद्ïघाटन

जौनपुर। बुधवार को जिला मुख्यालय परिसर में इलाहाबाद बैंक द्वारा लगाये गये आधार कार्ड शिविर का उद्ïघाटन जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने किया। आम जनता की सहूलियत के लिये लगाये गये इस शिविर से जिला मुख्यालय के कर्मचारी और दूर दराज से आये जनपद निवासी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर प्रशांत सिंह, निशांत सिंह, नित्यानंद पांडेय, आशीष त्रिपाठी, प्रभात मिश्र और भानु श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।



निधन पर  शोकसभा संपन्न

जौनपुर। अभाविप के जिला संयोजक रमेश यादव ओजस्वी के माता बासमती देवी का निधन सोमवार को हो गया।  जैसी ही यह घटना परिषद में पहुंची कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। यह सूचना कार्यकर्ताओं ने प्रांत के अधिकारियों को भी दी। जिससे वे लोग भी हतप्रभ रह गये।

बैठक संपन्न

जौनपुर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक मंगलवार को नगर के मछलीशहर पड़ाव के समीप हुई। बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार पांडेय ने की । बैठक में सदस्यता एवं नवीनीकरण पर  चर्चा हुयी। बैठक में मुख्य रूप से विजय कुमार मिश्र, कैलाशनाथ मिश्र, छोटे राजपूत, जयप्रकाश मिश्र,  संतोष श्रीवास्तव, रविन्द्र श्रीवास्तव समेत पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

दो सीओ समेत दो थाने के थानेदार बदले

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने दो क्षेत्राधिकारियों समेत थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी अजेय कुमार वर्मा का तबादला मछलीशहर और मछलीशहर के क्षेत्राधिकारी दीपनरायन ङ्क्षसंह अब बदलापुर के क्षेत्राधिकारी बनाये गये हैं।  इसी क्रम में प्रभारी कोतवाली मछलीशहर ओमकार सिंह को क्राइम ब्रांच की सेल में भेजा गया और सर्विलांस प्रभारी रहे क्षितिज त्रिपाठी को प्रभारी कोतवाली मछलीशहर  मीरगंज थाने के प्रभारी को अस्वस्थ रहने के कारण उनका तबादला पुलिस लाईन के लिये और उसी थाने के एसएसआई रहे बिंद कुमार को थाने का प्रभारी बना दिया गया।

Tuesday, 9 December 2014

बंपर मतदान की ओर झारखंड व जम्मू-कश्मीर

नई दिल्ली। नक्सल प्रभावित झारखंड में मंगलवार को तीसरे चरण की 17 सीटों पर सुबह सात बजे और आतंकवाद से प्रभावित जम्मू-कश्मीर में 16 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। दोनों राज्यों में छिटपुट हिंसा के बीच मतदान जारी है। झारखंड में जहां सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है, वहीं जम्मू-कश्मीर में एक पेट्रोल बम फटा है।
     हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दोपहर एक बजे तक झारखंड में 45.6 प्रतिशत और जम्मू-कश्मीर में दोपहर 12 बजे तक 29 प्रतिशत वोट पड़े। झारखंड- पूरे प्रदेश में कहीं से कोई बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कई स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान कहीं साढ़े आठ बजे शुरू हुआ तो कहीं 9 बजे शुरू हुआ। हालांकि सुबह सात बजे से ही शहरी व ग्रामीण इलाकों में मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच चुके थे।
     सुबह-सुबह भीड़ देख मतदाताओं का उत्साह स्पष्ट हो रहा था। 11 बजे तक राज्य की 17 विधानसभा सीटों पर करीब फीसद मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। सिल्ली में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने अपनी पत्नी के साथ और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी, पिता पान सिंह व मां ने रांची में मतदान किया। इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह ने बेरमो में, वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने डेमोटांड़ में वोट डाले। दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 60.68 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले हैं।
    वहीं सबसे कम रांची में 32.72 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कोडरमा में 53.98, बरक_ा में 46.5, बड़कागांव में 42, रामगढ़ में 48.20, मांडू में 48.3, हजारीबाग में 45.5, सिमरिया में 48.98, धनवार में 49, गोमिया में 45.11, बेरमो में 42.37, इचागढ़ में 60, खिजरी में 42.62, कांके में 38.26 फीसद लोगों ने वोट डाले हैं। चतरा जिले के अति नक्सल प्रभावित सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के गिद्धौर प्रखंड के बूथ संख्या 149 पर हंगामा के कारण मंगलवार को मतदान एक घंटे देर से शुरू हुआ। यहां सोमवार की शाम बूथ की सुरक्षा में तैनात जवानों ने किसी बात पर दो स्थानीय युवकों की पिटाई कर दी थी।
     मंगलवार की सुबह मतदान शुरू होने से पहले ग्रामीणों ने इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया। अधिकारियों ने इस गंभीरता से लेते हुए दो जवानों पर प्राथमिकी दर्ज की। इसके ग्रामीण शांत हुए और मतदान शुरू हुआ। फिलहाल मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है।
    ईचागढ विधानसभा क्षेत्र में रविवार की देर रात भाजपा और झाविमो कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झडप के बाद पुलिस ने झाविमो प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह को हिरासत में ले लिया है।

ठंड ने पांव पसारा, जनजीवन बेहाल
कड़ाके की सर्दी के बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहा अलाव

जौनपुर। कोहरे तथा शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। गलन तथा कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह लोग घरों से काफी देर बाद निकले। बाजार में भी चहल पहल काफी कम रही। सुबह लगभग आठ बजे तक कोहरे के कारण वाहनों के संचालन पर प्रभावित रहा।
     ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी रहने से प्लेटफार्म पर यात्री ठिठुरते नजर आए। उधर, प्रशासन की ओर से तहसीलों को अलाव तथा कंबल वितरण के लिए धन आवंटित कर दिया गया है। इसके बाद भी न तो सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई, न तो कंबल वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई। ठंड से निजात के लिए लोग जगह-जगह खर पतवार एकत्रित कर अलाव जलाते देखे गए। शासन की ओर से देर से धन जारी होने की बात कहकर अधिकारी मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। भीषण ठंड पडऩे के बाद भी प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। नगरपालिका तथा नगरपंचायतों में अपने स्तर से व्यवस्था करनी थी।
      ठंड शुरू होने के पूर्व कंबल वितरण करने की प्रक्रिया पूरी कर लिया जाना था। कड़ाके की ठंड पडऩे के बाद भी न प्रशासन, नगरपालिका और नगर पंचायत किसी के स्तर से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है। आसमान के नीचे रहने वाले लोगों के लिए एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। हाड़कपाऊं ठंड पडऩे का सिलसिला जारी रहने से पारा लुढ़कने का क्रम बरकरार है। सोमवार को लगभग आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद तक भगवान सूर्य का दर्शन न होने से लोग ठिठुरते रहे।
      इसके चलते घर से लोगों के देर से निकलने के चलते बाजारों में अपेक्षाकृत कम गहमागहमी रही। सुबह कोहरे के चलते ट्यूशन पढऩे वाले छात्रों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों कीे ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के विलंब से चलने की वजह से प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा है।
    ठंड बढ़ जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की अभी तक कोई व्यवस्था न होने से गरीबों का जीना दूभर हो गया है। ठंड के बढ़ जाने से दुकानों पर गर्म कपड़ों को खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। हाड़ कंपाने वाली ठंड के खौेफ से पटरी दुकानदार भी शाम पांच बजते ही अपनी दुकान समेटकर घरों की ओर रवाना हो जा रहे हैं।

विश्व विकलांग दिवस पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

जौनपुर। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तिम दिन जन-जागरूकता रैली निकाली गयी जिसको जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) श्रीमती मंजू पासवान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में विकलांग बच्चे स्लोगन लिखी तख्तियां ...आओ मिलकर करें संकल्प, जन-जागरूकता एक विकल्प, विशेष शिक्षा आयी है, नई रोशनी लायी है, मानव-मानव एक समान, विकलांगता का मिटे निशान... लेकर जागरूक कर रहे थे। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर मानिक चौक होते हुए शाही किले पर पहुंची और एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी।
 सभा को सम्बोधित करते हुए जिला समन्वयक श्रीमती मंजू पासवान ने कहाकि विशेष बच्चों की अक्षमताओं को नकारते हुए उनकी क्षमताओं को देखना चाहिए जिससे सामान्य तथा विशेष बच्चों में एकरूपता आ सके। इसके बाद रैली अटाला मस्जिद, राजा साहब फाटक होते हुए विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। इस अभियान में रचना विशेष विद्यालय के समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने विशेष बच्चे की दशा में सुधार के कई कारगर उपाय बताये। इस मौके पर विद्यालय के प्रवक्ता डा. संतोष कुमार सिंह, ब्रज राज सिंह, धर्मेन्द्र, अजय वर्मा, अरविन्द यादव, सचिन यादव, मंजू यादव, संदीप यादव, गुलाम अब्बास जैदी आदि मौजूद रहे। रैली का समापन विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर द्वारा किया गया।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कसे पेंच

  • एसिड विक्रय के लिए लाइसेेंस लेना अनिवार्य

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता मे कल देर रात कलेक्टेट सभागार मे विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार जिले में एसिड/तेजाब के विक्रय के लिए सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से लाइसेेंस लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस के विक्रय करने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। मुकदमों के निस्तारण लक्ष्य के अनुसार हर हालत में निपटाये अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। 10 बड़े बकायेदारों के विरूद्ध शीघ्र वसूली करे। कूर्की करने के बाद कब्जा भी लें। शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाये। सार्वजनिक चकमागों से अवैध कब्जा हटाये। परिवारिक लाभ, मत्स्य पालक पट्टा, आविवादित वरासत ,आम आदमी बीमा दुर्घटना, कर्मचारियों कें लम्बित प्रकरण आदि के ंपटलवार समीक्षा किया तथा अवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस अवसर पर ई -गवर्नेन्स के अन्तर्गत जन साधारण को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं की मानीटरिंग हेतु शासन द्वारा सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को एक-एक लैपटाप जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा उपलब्ध कराया गया। नामित प्रतिनिधि अभिषेक श्रीवास्तव ने वितरण में सहयोग किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्त, उप जिलाधिकारी सदर ज्ञानेन्द्र सिंह, शाहगंज नागेन्द्र नाथ द्विवेदी , मछलीशहर विजय बहादुर सिंह, मडियाहंू रामकेश यादव, केराकत रामहर्ष मौर्य, बदलापुर शिव सिंह, तहसीलदार सदर कृष्णा नन्द तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
वार्षिकोत्सव मेंं रही सांस्कृतिक कार्यकमों की मची धूम

जौनपुर। यमदग्निपुरम युवा सुधार संस्था अपने 34वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगर पलिका परिषद में सास्कृतिक,नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने मनोहारी एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।  गायन शैली में प्रथम संजय गुप्ता, द्वितीय व तृतीय विजय श्रीवास्तव रहे। वहीं सीनियर वर्ग के नृत्य प्रतियोगिता में खुशबू निषाद प्रथम, अरूण निषाद द्वितीय, सौम्या शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग के नृत्य प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम, राज यादव द्वितीय, कशिश श्रीवास्तव तृतीय रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। अच्छे कार्यों के लिए मुख्य अतिथि कैविनेट मंत्री पारसनाथ यादव विशिष्ट अतिथि ब्यूरो प्रमुख दैनिक जागण एवं जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने राष्ट्रपति सम्मान से समनित शिक्षक मो0 असलम ,लल्लन उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर ऋतु सुहास, समाजसेवी किरन श्रीवास्तव, जेब्रा अध्यक्ष संजय सेठ, डा0 शमीम, व्रजेश यदुवंशी, शमीम बानो समेत 10 लोगों को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर संस्था द्वारा तीन दर्जन विधवा महिलाओं को साड़ी वितरित की गयी। कार्यकम का संचालन संस्था के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं संस्था के संस्थापक बाबा धर्मपुत्र अशोक श्रीवास्तव तथा संगीत कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज सिन्हा ने किया।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैविनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि युवा ही देश की शक्ति हैं, बिना युवाओं के देश का विकास सम्भव नही हो सकता। हम सबका नैतिक कर्तव्य है कि युवाओं को मंच पर लाकर उन्हें आगे बढऩे के लिए अवसर प्रदान करें।
श्री यादव ने कहा कि यह सामाजिक एवं सांस्कृकि मंच युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्र और समाज के विकास में युवा पीढ़ी की सार्थक भूमिका होती है। आज युवा ही संसार में शक्ति की दूसरी प्रतिष्ठा है। यह संस्था युवाओं के लिए सराहनीय योगदान कर रही है। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक आनन्द मोहन श्रीवास्तव,अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री डा0 शमीम, ई0ओ0 वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख करंजाकला वृजेश सिंह प्रिंसू, राजेश श्रीवास्तव, सलमान सेख  सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

नदियों पर प्रदूषण के बाद अतिक्रमण की मार

विशेषज्ञों ने की सख्ती से नदी क्षेत्र में अतिक्रमण रोकने की सिफारिश

जौनपुर। नदियों को प्रदूषण मुक्त करने और नदी के खादर में अतिक्रमण रोकने के लिए कानून को प्राथमिकता के आधार पर सख्ती से लागू किया जाए। नदियों के प्रदूषण से आर्थिक और स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव का सर्वे कराया जाए। यह सिफारिश पिछले दिनों नदियों के संरक्षण के लिए दिल्ली में आए देशभर के 125 पर्यावरणविदों ने की है। पर्यावरणविदों के इस सुझाव को इंडियन रिवर चार्टर में शामिल किया गया है।
नदी का स्वरूप केवल उसमें बहता पानी नहीं है, बल्कि उसके आसपास का परिस्थितिक तंत्र सहित कई महत्वपूर्ण विषय नदी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। वास्तव में नदियों पर आया संकट का यह महत्वपूर्ण कारण बन रहा है।
चार्टर में नदी विशेषज्ञों ने सिफारिश की है कि नदियों की स्थिति पर सालाना चार्ट प्रस्तुत किए जाएं, ताकि नदियों के बारे में पता चले कि कौन नदी कितनी प्रदूषित हो गई है अथवा किस नदी का पानी कितना स्वच्छ है। इस बाबत सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य करना चाहिए। रिपोर्ट में नदियों की रेड लिस्ट भी जारी करनी चाहिए। साथ ही नदियों के स्वास्थ्य चार्ट में केवल पानी की गुणवत्ता को शामिल किया जाए, बल्कि नदी की आसपास के इकोसिस्टम (पारिस्थितिक तंत्र) को भी शामिल किया जाए। इसके अलावा नदियों की देखरेख स्थानीय स्तर पर किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय निकायों भी इस बाबत जवाबदेह हो सके। जनपद की जीवनदायिनी आदि गंगा गोमती और इसकी पांच सहायक नदियां पूरे जनपदवासियो को पूरे वर्ष जल उपलब्ध कराती रही हैं। लेकिन बढ़ते प्रदूषण और अतिक्रमण के प्रति  उदासीनता के कारण ये सभी नदियां दिनों दिन जहरीली होती जा रही है। और अतिक्रमण इनके स्वच्छंद बहाव में नियमित रूकावट बन रहा है। आधुनिकीकरण और कब्जे की प्रवृत्ति नगरों के घाट और उसके आस पास की बेशकमती जमीनों पर  भारी पड़ रही है। योजनाबद्घ तरीके से इन जमीनों पर हुए कब्जे न केवल नदी की सूरत और इको सिस्टम को बिगाड़ रहे है बल्कि आने वाले समय में कई और दिक्कते पैदा करने वाले है। इस संबंध में मै इंडियन रिवर्स वीक के आयोजक मनोज मिश्रा का कथन उद्घत करना चाहता हूं कि नदी को समझे बगैर इसे पुनर्जीवित करना काफी मुश्किल है।

ऐसे कैसे बेच रहे हैं तेजाब

जौनपुर। एसिड अटैक कीबढ़ रही घटनाओं  पर राज्य महिला आयोग के संज्ञान लेने के बाद गत 14 जुलाई को प्रकाशित असाधारण सरकारी गजट में जारी उत्तर प्रदेश विष (कब्जा और विक्रय) नियमावली 2014  की नियमावली के बिंदु 13 के तहत कोई भी दुकानदार किसी व्यक्ति को किसी प्रकार का एसिड तब तक नहीं बेचेगा जब तक वह क्रेता को निजी तौर पर न जानता हो या उसके द्वारा प्रस्तुत फोटोयुक्त पहचान पत्र से संतोषजनक पहचान न कर ले।
 इस पहचान पत्र में क्रेता का पता होना जरूरी है और पता से युक्त दस्तावेज प्रमाणित होना चाहिए। एसिड बेचने से पहले क्रेता का नाम, पता, टेलीफोन नंबर और खरीदने के उद्देश्य की पुष्टि भी विक्रेता को करना जरूरी है। 18 वर्ष से कम आयु वाले को एसिड बेचने पर भी पाबंदी है।
विक्रेता को अपने कारोबार संबंधी रजिस्टर और एसिड स्टाक के सुरक्षित रख-रखाव पर ध्यान देना जरूरी है। साथ ही विक्रेता को भी एसिड बेचने के लिये लाइसेंस बनाना अविवार्य कर दिया गया ै। डीएम ने सभी एसडीम को इस आदेश के क्रियान्वयन के आदेश जारी कर दिये है।

नियमावली में विष की सूची में हैं ये 19 एसिड

एसिटिक एसिड (भार में 25 फीसदी की सांद्रता से अधिक), एसिटिक एनहाइड्राइड, सलफ्यूरिक एसिड (भारत में पांच फीसदी सांद्रता से अधिक), हाइड्रोक्लोरिक एसिड ( भारत में पांच फीसदी हाइड्रोक्लोरिक एसिड, परक्लोरिक एसिड, फार्मिक एसिड, हाइड्रोसाइनिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, आक्जैलिक एसिड, मरकरी परक्लोराइड, पोटेशियम हाइड्राक्साइड, सोडियम हाइड्राक्साइड, फार्मलडिहाईड, फिनाइल (भारत में तीन फीसदी सांद्रता से अधिक) और सोडियम हाइपोक्सोराइड साल्यूशन।