Sunday, 7 December 2014
बैठक में 3 राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं हुये शामिल
नई दिल्ली। 1950 में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा गठित योजना आयोग को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अपने आवास पर बैठक कर रहे हैं। हालांकि इसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला हिस्सा नहीं ले रहे हैं।पहले सेशन में मुख्यमंत्रियों की अधिकारियों के साथ बैठक खत्म हो गई। अब दूसरे सेशन में पीएम के साथ बैठक होगी। इसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।
अरुण जेटली ने शनिवार को योजना आयोग के पुनर्गठन पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि इससे राज्यों की हैसियत में इजाफा होगा। जेटली का कहना है कि राज्यों का सशक्तिकरण हमारी प्रमुख मान्यताओं में से एक है।
वह उम्मीद करते हैं कि रविवार को जो भी फैसला लिया जाएगा वह राज्यों को अधिक ताकत और हैसियत देगा। इस बीच, पीएम मोदी ने कहा कि जो मुख्यमंत्री इस बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं इससे उनके राज्यों को ही नुकसान होगा। फिलहाल नए निकाय पर योजना सचिव सिंधुश्री खुल्लर काम कर रहे हैं। नए संस्थान की कार्यप्रणाली और उसके स्वरूप पर उन्होंने प्रेजेंटेशन बनाया है।
इसी प्रेजेंटेशन को मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री के साथ बैठक में दिखाया जाएगा। फिर सभी मुख्यमंत्रियों से राय मांगी जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों, आयोग के पूर्व सदस्यों, आयोग के पूर्व अधिकारियों की सलाह से बनाए गए इस प्रेजेंटेशन के विभिन्न पहलुओं पर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री विचार-विमर्श करेंगे। नए संस्थान के तहत प्रधानमंत्री पदेन अध्यक्ष होंगे तथा इसमें 10 नियमित सदस्य, पांच राज्यों के प्रतिनिधि और पांच अलग विषयों के विशषज्ञों को शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। ये सं स्था सरकारी विभाग के कामकाज की निगरानी करेगी और उसके लिए कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर आवंटन का प्रस्ताव करेगी।
पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
जीसैट-16 की सफलतापूर्वक प्रक्षेपण
बेंगलुरु। खराब मौसम के कारण दो बार प्रक्षेपण टाले जाने के बाद भारत की नई कम्युनिकेशन सेटलाइट जीसैट 16 का रविवार तड़के फ्रेंच गुयाना के कौरु से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। लगातार दो बार की असफलताओं के बाद तीसरी कोशिश में वैज्ञानिकों ने इस सेटेलाइट को लॉन्च करने में सफलता पाई है। वैज्ञानिकों की इस सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर बधाई दी।जीसैट 16 को एरियन 5 रॉकेट के जरिए कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। कम्युनिकेशन सेवाओं में नेशनल स्पेस क्षमता को मजबूत बनाने के लिए डिजाइन किए गए जीसैट 16 को रविवार 2 बजकर 10 मिनट पर सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। जीसैट 16 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में लॉन्च किया गया। इस दोहरे उपग्रह मिशन में जीसैट 16 और डायरेक्ट 14 को प्रक्षेपित किया गया।
भारतीय वैज्ञानिकों की इस सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर बधाई दी। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि कम्युनिकेशन सेटेलाइट जीसैट-16 हमारे स्पेस प्रोग्राम में अहम साबित होगा। वैज्ञानिकों को सफल लॉन्चिंग की बधाई।
जीसैट 16 का वजन 3,181 किलोग्राम है, इसमें कुल 48 संचार ट्रांसपोर्डर लगे हैं। इसरो द्वारा अब तक विकसित किसी उपग्रह द्वारा ले जाए गए ट्रांसपोर्डरों की यह सर्वाधिक संख्या है। यह सेटेलाइट सरकारी एवं निजी टीवी और रेडियो सेवाओं, बड़े पैमाने पर इंटरनेट और टेलिफोन ऑपरेशन को मजबूत करेगा। यह उपग्रह इनसैट 3 ई का स्थान लेगा।
प्रतिबन्धित डाइक्लोफिनक सोडियम का प्रयोग बना घातक
शिराजे हिन्द की धरती से गायब हैं गिद्घ
बहुत खोजने पर मिले दो सारस
पक्षी सारस की भी कुछ यहीं कहानी है। शासन के निर्देश पर वन प्रभाग की ओर से दो दिन कराई गई गणना में गिद्घ नदारत मिले बहुत खोजने पर दो पक्षी सारस मिले। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। सामाजिकी वानिकी प्रभाग द्वारा रेंज में दो दिन तक सारस और गिद्ध की गणना की गई। विभागीय अधिकारियों ने गिद्ध और सारस के मिलने वाले स्थान पर कई दिन तक खाक छानी, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। डीएफओ एके सिंह ने बताया कि जनपद में गिद्घों की संख्या शून्य और सारस के दो पक्षी मिले है उन्होंने बताया की यह दो सारस सुइथाकला विकास खण्ड अन्तर्गत कोहड़ा गांव में दिखाई पड़े हैं। ने बताया कि दोनों ही रेंज में सारस और गिद्ध दिखाई नहीं दिए हैं।
हर जमाने में यह यज़ीब बयत मानते है...
जौनपुर। अंजुमन हुसैनिया बलुआघाट की कदीम ऐतिहासिक तरही ऑल इंण्डिया शब्बेदारी रविवार की सुबह मकबूल मंजिल में सम्पन्न हुयी। इस शब्बेदारी में देश की आधा दर्जन मातमी अंजुमनों के अलावा शहर की प्रमुख अंजुमनों ने पूरी रात कर्बला के सबसे कमसिन शहीद छ: माह के अली असगर की याद में अपने दर्द भरे कलाम पेश कर नजऱाने अकीदत पेश किया। अलविदाई मजलिस के बाद गहवारे अली असगर व अलम ताबूत को निकाला गया जिसकी जियारत के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
इससे पूर्व शनिवार की रात तिलावते कलाम-ए-पाक के शब्बेदारी का आगाज़ हुआ। मशहूर शायर आसिफ बिजनौरी, शोला जौनपुरी, शोहरत जौनपुरी सहित अन्य लोगों ने अपने कलाम पेश किये। सोजखानी बुलन्द शहर से आये जामीन शिकारपुरी व मोहम्मद निशात जौनपुरी ने पढ़ा। मजलिस को खेताब करते हए हरिद्वार मंगलोर से आये मौलाना सैयद मेराज मेंहदी ने बताया कि हजरत इमाम हुसैन के सबसे छोटे बेटे जनाबे अली असगर जिनकी उम्र मात्र 6 माह की थी यजिदी फौजो ने उस वक्त कर्बला के मैदान में भारी-भरकम तीर चलाकर इमाम के हाथों में शहीद कर दिया जब वे यजिदी फौजो से इस बच्चे के लिए 2 कतरा पानी पिलाने के लिए मंाग रहे थे जो 3 रोज का भूखा-प्यासा था। इस दर्दनाक वाकिये को सुनकर लोग दहाड़े मार-मार कर रोने लगे। इसके बाद शिकारपुर बुलन्दशहर से आयी अंजुमन ने अपने दर्द भरे नौहे पेश कर पूरा माहौल गमकीन कर दिया। साथ ही अंजुमन पंजतनी सुल्तानपुर, हुसैनिया जलालपुर अम्बेडकर नगर, सादात बारा, जानसट मुजफ्फरनगर, अजुंमन जाफरिया इलाहाबाद व अंजुमन असगरिया मुजफ्फरनगर के मशहूर नौहेखॉं काशिफ ककरौली ने अपने दर्द भरे नौहे पढ़ कर कर्बला के इस कमसिन शहीद को नजराने अकीदत पेश किया। अलविदाई मजलिस शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना महफुजूल हसन खां ने पढ़ा इसके बाद शबीहे ताबूत अलम व झूला अली असगर निकाला गया।
शब्बेदारी का संचालन जाहिद बलरामपुरी ने किया। इस मौके पर अंजुमन के अध्यक्ष डा0 जौहर अली खान, कैसर नकवी, अली बाकर, शहंशाह हुसैन, माजिद हसन, साजिद हसन, मीजम हसन, शाहिद मेंहदी पूर्व सभासद, डा0 इन्तेजार मेंहदी, कैफी रिजवी, नवाज हसन, एनुल हसन, सै0 शहादुल हसन, कुमेल मेहदी सहित हजारों की संख्या में अजादार मौजूद रहे। अंजुमन के महासचिव जहीर हसन ने लोगों का आभार प्रकट किया।
मंत्री पुत्र समेत पांच के खिलाफ बक् शा थाने में मामला दर्ज
बारात में चली गोली से एक बालक घायल
जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के मीरगंज अहियापुर गांव में आयी हुई बारात में आर्केस्ट्रा डांसर से छेडख़ानी कर रहे मंत्री पुत्र का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। आका का विरोध देखकर उनके साथ आये सहयोगियों ने विरोध किया जिस पर ग्रामीण भड़क उठे और सभी की दैहिक समीक्षा कर दी। बिगड़े हालात को देखकर मंत्री पुत्र ने कई राउंड गोलियां चलायी। गोली चलते ही बारात में उपस्थित लोगो में भगदड़ मच गयी जिससे एक गोली एक 15 वर्षीय बालक को लगी। सूत्रांं से मिली जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज से एक बारात बक् शा थाना क्षेत्र के मीरगंज अहिरापुर गांव निवासी रमाशंकर यादव के घर बारात आयी हुयी थी। बारात में सूबे के काबीना मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव भी बतौर बाराती अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए। बारात द्वारपूजा के बाद बारातियों ने भोजन आदि किया। कुछ देर बाद आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम प्रारम्भ हुआ। बाराती व घराती समेत गांव के लोग नाच गाने का आनन्द भरपूर ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात्रि लगभग एक बजे बहुत ही खूबसूरत एक डांसर डांस करने लगी। उस युवती का डांस देखकर मंत्री पुत्र लकी यादव प्रसन्न होकर काफी रूपये ईनाम दे डाले। नाच गाने का यह प्रोग्राम चल रहा था कि मंत्री पुत्र मंच पर जा पहुंचे और डांस कर रही युवती से छेड़छाड़ करने लगे। प्रोग्राम देख रहे ग्रामीणों के साथ साथ महिलायें भी शामिल थी जिन्हें यह बात खराब लगी।स्थानीय व बारात में आये कुछ लोगों ने उसका विरोध ज्यों ही शुरू किया त्यो ही सारे लोग भड़क उठे। लोगों का भड़कना देखकर मंत्री पुत्र के साथ आये उनके सहयोगियों ने भीड़ पर काबू पाने के लिये तेवर दिखाये जिसके कारण लोगों का गुस्सा और भड़क उठा। बिगड़े स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री पुत्र के सहयोगियों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर मंत्री पुत्र ने अपनी रिवाल्वर से कई राउंड गोलियां चलायी जिससे शामियाना आदि में कई छेद हो गये और एक गोली इसी गांव के निवासी रामस्वारथ पुत्र प्रदीप यादव सोलह वर्ष के दाहिने पैर में जा लगी।
यह देखकर आस पास मौजूद रहे बाराती घराती व ग्रामीणों में भगदड़ मच गयी। दूसरी तरफ स्थानीय ग्रामीणों का बिगड़ा रूख देखकर मंत्री पुत्र अपने सहयोगियों समेत वहा से बारात छोड़कर फरार हो गये। घायल प्रदीप का जिला अस्पताल में समुचित उपचार 11 घंटे तक न होने के कारण परिजन भड़क उठे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कोई भी चिकित्सक इमरजेंसी मेडिकल अफसर के अलावा मौजूद नहीं है। इलाज में लापरवाही होने के कारण प्रदीप को वाराणसी उपचार हेतु ले गये। दूसरी तरफ सीओ सदर ने बताया कि घायल बालक के भाई विनोद की तहरीर पर स्थानीय थाने में लकी यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 147, 148 149 व 307 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में विवेचना की जा रही है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
लाख टके का सवाल है कि आधुनिकतम जांच तंत्र ठगों की मुश्कें क्यों नहीं..?
जौनपुर। ग्रामीण अभियंत्रण अभिकरण बाराबंकी एवं आवास विकास लखनऊ के खातों से लाखों रुपये चेक क्लोनिंग के जरिए उड़ा लिए गए। एक ही व्यक्ति के नाम 33 लाख 70 हजार के दो चेक पंजाब नेशनल बैंक के जारी किए थे। यह बेहद संगीन मामला सिर्फ लाखों रुपये की धोखाधड़ी के नजरिये सेे ही नहीं बल्कि इसलिए भी चिंताजनक है कि इसे अंजाम देने में वे लोग भी आरोपों के दायरे में हैं जिन पर बेहद भरोसा किया जाता है।
अगर बाड़ ही खेत को खाने लगे तो फिर किससे सुरक्षा की उम्मीद की जा सकती है। इससे पहले भी चेकों की क्लोनिंग के जरिये लाखों रुपये की धोखाधड़ी सामने आ चुकी है पर पुलिस के ढीले रवैये के चलते जालसाजों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस तरह के अपराधों में ज्यादातर बिगड़ैल युवा ही शामिल होते हैं। दरअसल आज समाज में जहां एक ओर समृद्धि पाने के लिए साधनों की वैधता गौण हो गई है वहीं कई तरह के फिजूल खर्चे भी लोगों की लत में शामिल हो गए हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए इस तरह के काम करने में भी लोग हिचकते नहीं हैं। अमानत में ख्यानत की यह प्रवृत्ति विषबेल की तरह आगे बढ़े उससे पहले ही इसे नष्ट कर इसकी जड़ों में म_ा डालना होगा, नहीं तो लोगों का बैंकिंग जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं से विश्वास उठ जाएगा और यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद घातक होगा। इसी के साथ हमें घटना को ठगी के उस दृष्टिकोण से भी देखना चाहिए जिसमें पूरे सूबे में लगातार ठगों का एक बड़ा तंत्र काम कर रहा है। न केवल जनपद बल्कि प्रदेश की राजधानी समेत लगता है पूरे सूबे में ठगों ने एक ऐसा मजबूत संजाल बिछा लिया है जिसे तोडऩा पुलिस के लिए संभव नहीं हो पा रहा। लाख टके का सवाल है कि हमारी पुलिस का वह तथाकथित आधुनिकतम जांच तंत्र ठगों की मुश्कें क्यों नहीं बांध पा रहा? हमारी व्यवस्था में भी ऐसा खोट है कि ऐसे जालसाज अव्वल तो पकड़ में नहीं आते और मिल भी जाएं तो उन्हें सजा के मुकाम तक पहुंचाना मुश्किल होता है। अगर बाड़ ही खेत को खाने लगे तो फिर किससे सुरक्षा की उम्मीद की जा सकती है। इससे पहले भी चेकों की क्लोनिंग के जरिये लाखों रुपये की धोखाधड़ी सामने आ चुकी है पर पुलिस के ढीले रवैये के चलते जालसाजों के हौसले बुलंद हैं।

जुलाई माह से अब तक 5 बार हो चुकी है काउंसिलिंग
अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव व आमरण अनशन 11 दिसम्बर को
जौनपुर। नगर के सद्भावना पुल स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर पर रविवार को जूनियर नियुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष इन्दू प्रकाश यादव की अध्यक्षता में बैठक किया गया। बैठक में इस बात पर चर्चा किया गया कि 29334 गणित, विज्ञान शिक्षकों की नियुक्ति में सरकार का उपेक्षापूर्ण व्यवहार अभ्यर्थियों के लिये जीवन भरण का प्रश्न बन चुका है।
शिक्षकों की भर्ती में जुलाई माह से अब तक 5 बार काउंसिलिंग हो चुकी है। इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर रही है। सचिव से मिलने पर बार बार यही आश्वासन मिलता है कि नियुक्ति 30 नवंबर तक हो जायेगी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 11 दिसम्बर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव व आमरण अनशन शुरू किया जायेगा। बैठक में मनीष, चंदन, धर्मेन्द्र, मंजू, धीरेन्द्र, प्रमोद कुमार, चन्द्रशेखर, पतिराम, अनिल, दिवाकर, अनिल, हरिबंश, अनुराग एवं समस्त जूनियर मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

बाइक सीखने के दौरान युवक चोटिल
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में बाइक सीखते समय एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी संदीप 18 साल पुत्र राम आसरे सुबह गांव के रास्ते पर बाइक सीख रहा था कि उसने बाइक की रफ्तार इतनी तेज कर दी कि बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ïढे में जाकर गिर गयी। जिससे उसके सर में काफी गंभीर चोटे आयी है। स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों की मदद से उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा था। हालत नाजुक देख बीएचयू रेफर कर दिया गया।
राज डिग्री कालेज के छात्रों ने निकाली रैली
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर महाविद्यालय व पुस्तकालय परिसर में साफ सफाई किया। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय से रैली निकालकर नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पुस्तकालय परिसर में साफ सफाई किया। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय से रैली निकालकर नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पुस्तकालय तक पहुंचे और परिसर में उगे घास फूंस की साफ सफाई किया। रैली से पूर्व एक गोष्ठïी का आयोजन किया गया। उस दौरान कार्यक्रम संयोजक मधु पाठक ने कहा कि स्वच्छता अभियान आज के युग में बहुत ही महत्वपूर्ण है। जहां स्वच्छ रहता है वहीं ईश्वर का वास होता है। इसलिये साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिये। सुधाकर शुक्ला ने कहा कि साफ सफाई से आस पास का वातावरण भी शुद्घ रहता है।
Saturday, 6 December 2014
मुस्लिम महिलाओं ने मोदी से की राम मंदिर बनाने की मांग
मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की सदर नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में कई मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय जाकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पत्रक दिया। इसकी कॉपी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, आरएसएस के पदाधिकारी इंद्रेश कुमार और विहिप के अशोक सिंघल को भी भेजी गई है।
मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की ओर से मोदी को भेजे गए खत में कहा गया है, 'बाबर विदेशी और मंगोल आक्रमणकारी था। यह चंगेज खां और हलाकू जैसे मंगोलों का वंशज था जिन मंगोलो ने दुनिया के कई शहर उजाड़़ दिए, लाखों लोगों का कत्ल किया। बाबर के पूर्वज हलाकू ने बगदाद पर आक्रमण कर 40 हजार मुसलमानों के साथ साथ पैगम्बर द्वारा नियुक्त इस्लाम के सर्वोच्च धर्मगुरु खलीफा की भी हत्या कर दी थी। इसी हलाकू की वजह से आज दुनिया में इस्लाम का कोई खलीफा नहीं है।'
पत्रक में आगे लिखा है, 'कोई भी मुसलमान मंगोलों को कभी माफ नहीं कर सकता। इन्हीं मंगोलों के वंशज बाबर ने 1528 में राम मंदिर तोड़कर हिंदू और मुसलमानों के बीच नफरत का बीज बोया। मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की सदर ने कहा कि मुसलमानों की इज्जत तभी बढ़ेगी जब वे श्री राम के पक्ष में रहेंगे। जो लोग मंदिर निर्माण के विरोधी हैं वे मुसलमानों को हमेशा गरीब और पिछड़ा बनाए रखना चाहते हैं।'
नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय में ज्ञापन देने वालों में भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन, हिंदुस्तानी अंसारी महासभा के अध्यक्ष रेयाजुद्ददीन अंसारी, मोहम्मद नुसरतुल्लाह, मोहम्मद अजहरुद्दीदन, नसीम अख्तर, सीमा बानो, बिलकिस बेगम, हाजरा बेगम, कहकशा अंजुम, शबाना बानो सहित कई दूसरे लोग भी शामिल थे। मुस्लिम महिला फाउण्डेशन ने अयोध्या जाकर हाशिम अंसारी से जल्द मुलाकात कर रामलला को आजाद करने की लड़ाई तेज करने की भी बात कही है।
मिले हैं पुख्ता प्रमाण
आतंकी हमले पाकिस्तान के इशारे पर
सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने कश्मीर पहुंचे सेनाध्यक्ष
नई दिल्ली/श्रीनगर। विधानसभा चुनाव के प्रति जनता के उत्साह से बौखलाए आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को पूरी ताकत से आत्मघाती हमले किए।
इन हमलों में पड़ोसी पाकिस्तान की संलग्नता के पुख्ता प्रमाण जांच एंजेसियों हाथ लगे हैं। बारामूला के उरी में सेना के एक शिविर में हुए आतंकी हमले में एक लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 11 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। इस बीच सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग सभी शहीदों को श्रद्धांजली देंगे। सेनाध्यक्ष सुहाग श्रीनगर पहुंच गए हैं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेंगे। श्रीनगर के त्राल और शोपियां में भी आतंकियों ने हमले किए। सौरा में मुठभेड़ हुई।
इन हमलों में दो नागरिकों की मौत हुई, जबकि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक लश्कर कमांडर समेत आठ आतंकी मारे गए। उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए नौ दिसंबर को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से पूर्व आतंकियों ने बड़े हमले किए। जहां यह घटना हुई वह पाकिस्तान से लगने वाली नियंत्रण रेखा से बमुश्किल 20 किलोमीटर की दूरी पर है। इनके शवों के पास से मेडिकल किट और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी मिली हैं। इससे पता चलता है कि आतंकी हमले के लिए पूरी तैयारी से आए थे और उन्हें सीमापार का रणनीतिक सहयोग भी हासिल था। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक अब्दुल गनी मीर के अनुसार कुछ आतंकियों के श्रीनगर में प्रवेश कर जाने के सुराग मिले हैं। इससे आने वाले दिनों में कुछ और आतंकी हमले झेलने पड़ सकते हैं।
मौसम ने ली करवट कोहरे से ठंड बढ़ी
अभी नहीं मिलेगी कोहरे से निजात
जौनपुर। मौसम ने करवट बदल दी है। शनिवार की भोर कोहरे की चादर ने जनपद को ढक लिया। एक दिन में ही पारा इतना डिग्री लुढ़क गया कि इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। घने कोहरे व बादलों के बीच छिपे सूर्य देव लुका छिपी का खेल खेलते दिखे।घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी। अधिकतर ट्रेनें काफी विलंब से आईं। गुरुवार की देर रात ही कोहरा पडऩा शुरू हो गया था। शुक्रवार की सुबह दृश्यता काफी कम रही थी। दोपहर तक कहीं जाकर बादलों के पीछे से सूर्य देव के दर्शन हो सके। शुक्रवार को अधिकतम तापमान घटते-घटते 22.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पांच दिसंबर को अधिकतम तापमान में लगभग सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानी सात दिसंबर तक मौसम ऐसे ही रहेगा। 1मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार प्रयाग में दस दिसंबर तक कोहरे की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा। मौसम विशेषज्ञ का कहना है ने बताया कि कोहरा ऊपर जाकर बादलों में बदल गया है।
उसके छंटने की दो ही शर्ते हैं, या तो जिस ऊंचाई पर कोहरा है वहां तेज हवाएं चलें या बूंदाबांदी हो। फिलहाल सात दिसंबर के पहले हवा में कोई बदलाव न होने की संभावना दिख रही है। जपनद व इसके आसपास के क्षेत्रों में आठ दिसंबर को आने वाले कमजोर विक्षोभ का असर न के बराबर ही होगा। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा। 12 व 13 दिसंबर तक हल्की बूंदाबादी भी संभव है।
महात्मा गांधी विद्यापीठ बना उप विजेता
पूविवि बना पूर्वी क्षेत्र विजेता
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चल रही पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को पूर्वांचल विवि और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बीच खेला गया।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने काशी विद्यापीठ को 115 रन से पराजित कर पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिके ट प्रतियोगिता का चैंपियन बना। काशी विद्यापीठ दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे और चौथे स्थान के लिए बीआरए बिहार और उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा के बीच मैच खेला गया। इसमें बिहार ने उड़ीसा को पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। उड़ीसा को चौथा स्थान मिला। कुलसचिव वीके पांडेय ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर रामआसरे शर्मा, डा. केएस तोमर, अमलदार यादव आदि मौजूद थे।

नगर पालिका ने शिविर लगाकर वसूला 'कर'
जौनपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष दिनेश टण्डन एवं अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल के संयुक्त निर्देशन में पालिका के कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर के मोहल्ला नखास में वसूली शिविर लगाा। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों से गृहकर, जलकर एवं जल मूल्य की वसूली की गयी। शिविर में उपस्थित टैक्स कलेक्टर राम आसरे मौर्य ने बताया कि पूर्व में दी गयी सूचना के आधार पर दर्जनों लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपने बकाये को जमा करके रसीद प्राप्त किया। इस दौरान काफी बड़ी संख्या में पालिका के राजस्व की वसूली की गयी।
शिविर में श्री मौर्य के अलावा उनके सहयोगी बाबू तौसीफ, सेवक योगेश मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे।
शिविर में श्री मौर्य के अलावा उनके सहयोगी बाबू तौसीफ, सेवक योगेश मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे।
आतिशबाजी की चिंगारी से फटी काफी मशीन
आतिशबाजी की चिंगारी से फटी काफी मशीन
जौनपुर। बक् शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार में शुक्रवार की रात आयी बारात में आतिशबाजी के दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। विवरण के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार निवासी पन्ना अग्रहरि के घर शुक्रवार की रात में बारात आयी हुयी थी। द्वार पूजा चल रहा था। द्वार पूजा के समय बारातियों को काफी पिलाया जा रहा था उसी समय बाराती आतिशबाजी करने में एकदम मशगूल थे। आतिशबाजी करते समय उसी दौरान आतिशबाजी की चिंगारी काफी मशीन पर आकर गिर गयी और काफी मशीन फट गयी। उस दौरान बारातियों में अफरा तफरी मच गयी। काफी मशीन के पास खड़ा रहा इरफान 12 पुत्र रमजान, रविन्द्र 22 पुत्र गंगाराम तथा एक युवक एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार चल रहा है।सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत से फूटा गुस्सा
सिकरारा। सिकरारा थाना क्षेत्र के शिव गुलामगंज बाजार में शुक्रवार की देर रात कार की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के तोहफा खुर्द गांव निवासी अमर सिंह 35 पुत्र स्व. रामलखन सिंह शुक्रवार को बाइक से कहीं किसी काम से जा रहे थे कि उक्त थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक अज्ञात कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर होने के नाते उसे काफी गंभीर चोटे आयी थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमर सिंह को इलाज के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिये वाराणसी भेज दिया। परिजन वाराणसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते हीपरिजन व गांव में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने शिवगुलामगंज बाजार में वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर लगभग एक घंटे तक चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर जाम को समाप्त करवाया तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी थी। खौफ के इस शहर में
डीएम, कप्तान जैसे अफसरान हैं।
हां, जो नहीं है, वह है आम शहरियों में सुकून
जौनपुर। हममें से ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि नाइजीरिया में बोको हराम जैसे खूंखार आतंकी संगठनों के प्रभाव वाले इलाके के निवासी इन दिनों किस भयाक्रांत मनोदशा में जी रहे हैं। इसी प्रकार इराक में इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले क्षेत्र में भी दहशत का शायद हमें पूरा-पूरा अंदाजा नहीं है। मीडिया में जब गाहे-बगाहे छात्रवास से दर्जनों युवतियों के अपहरण या फिर कतार में खड़े कर सामूहिक नरसंहार की खबरें आती हैं तो लगता है कि धरती पर कहीं वाकई नर्क उतर आया है। इन स्थानों पर पुलिस तो है, लेकिन उसका इकबाल मर चुका है। अब सवाल है कि क्या जनपद में भी पुलिस का इकबाल मुर्दा बन चुका है।
पिछले एक सप्ताह के अंदर हुई आपराधिक वारददातें विशेषत: लूट और उसके लिये हत्या तो कुछ इसी ओर इशारा करती है। त्रसदी यह है कि खाकी ने अपने रुतबे को रसातल में भेजने का ताना-बाना खुद ही तैयार किया है। शाहगंज के सर्राफा व्यापारी अमरनाथ सेठ की जिन हालात में हत्या हुई, वे आम शहरियों का रहा-सहा भरोसा तोडऩे वाले हैं। रही सही कसर पूरी कर दी बरसठी बाजार की वारदात ने। जहां हौसला बुलंद बदमाशों ने एक और लूट की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। असलहे के बल पर आतंकित कर व्यवसायी के दो लाख के आभूषण और 45 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने तहकीकात तो शुरू किया लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात। बरसठी बाजार निवासी मनोज सेठ की आभूषण की दुकान दो किलोमीटर दूर मियां चक बाजार में है। वे गुरुवार की रात 7:30 बजे आभूषण से भरा बैग व नकद लेकर घर के लिए चले। लगभग आधा किलोमीटर दूर जाने के बाद पीछे लगे बाइक सवार बदमाश ओवरटेक कर मनोज को रोक लिए। बदमाशों का तेवर देख व्यापारी उनका इरादा भांप लिया। भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा तान दिया और दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण से भरा झोला व 45 हजार रुपये लूट लिया। यह अकेली वारदात नहीं है जिसे हौसलाबुलंद बदमाशों ने अंजाम दिया।
ग्रामीण क्षेत्रों की छोडि़ए नगर क्षेत्र में सरेशाम टैम्पो रोककर लूट की वारदात भी अभी तहकीकात के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। शहर को याद नहीं आता कि पुलिस ने हाल-फिलहाल किसी बड़ी वारदात का सीना ठोंककर खुलासा किया हो। जो खुलासे हुए भी हैं, वे या तो आधे-अधूरे हैं या फिर रिकार्ड दुरुस्त करने की खानापूरी। उल्टे ऐसे कई मामले हैं, जिनमें यह साफ झलक रहा है कि पुलिस ने जान-बूझकर आंखें मूंद रखी हैं। आज यदि अपराधी पुलिस से बेखौफ हो गए हैं तो उसके पीछे कोई एक वारदात कारण नहीं है। सियासत के चक्रव्यूह में फंसी खाकी का रुतबा इसलिए डूब रहा है, क्योंकि वह खुद बौनी, बहरी और गूंगी बन बैठी है। उप्र पुलिस से अपराधी इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि पीछा करने पर सिपाही को गोली से उड़ा दिया जाता है, कोतवाल को सीधे गोली मार दी जाती है। त्रसदी यह है कि यह सब कुछ तब हो रहा है, जब जिले में कद्दावरों की फौज खड़ी है। सूबे की कैबिनेट में शहर के नुमांइदे हैं। डीएम, कप्तान जैसे अफसरान हैं। हां, जो नहीं है, वह है आम शहरियों में सुकून और भरोसा।

ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो घायल
शाहगंज। सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव के पास शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के उचवाडीह गांव निवासी राजन यादव 20 पुत्र समर बहादुर यादव व त्रिभुवन 40 पुत्र राम अवध निवासी ऊचवाडीह खुटहन एक ही बाइक से दोनों सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में बारात गये थे। बारात से रात लगभग ग्यारह बजे दोनों घर वापस लौट रहे थे कि जैसे डेहरी गांव के पास सड़क पर निकले ही थे कि दोनों ट्रैक्टर की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गये।
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिये शाहगंज पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
.jpg)