विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Friday, 22 March 2019

नदी में डूबने से छात्र की गयी जान

*सई नदी में डूबने से छात्र की मौत, दो को* *ग्रामीणों ने बचाया*
*आदिल रिज़वी*

जौनपुर समाचार
जौनपुर।  सतलपुर गांव के समीप सई में नहाने गए चार युवकों में एक युवक की डूबने से मौत हो गई जबकि तीन अन्य में डूब रहे दो युवकों को बचाने में ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
ताहिरपुर गांव के प्रधान जयंत कुमार सिंह का पौत्र हर्ष सिंह(17) गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सिंह का पुत्र अनुराग सिंह(22), बृजेश सिंह बबलू का पुत्र आशुतोष सिंह (24) व जितेन्द्र सिंह का पुत्र रमाकान्त(23) दिन में लगभग एक बजे होली खेलने के बाद नहाने के लिए सतलपुर गांव के समीप सई नदी में चले गए। नहाते समय तीन बीच नदी में चले गए। चारो युवको में अनुराग, आशुतोष  हर्ष अचानक नदी के गहराई में डूबने लगे तो किनारे स्नान कर रहे रमाकान्त ने शोर मचाया। शोर सुनकर बगल ही नहा रहे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद हर्ष व आशुतोष को बचाने में सफल रहे। जबकि अनुराग की डूबने से मौत हो गई। अनुराग का शव पास ही के गांव के मल्लाहों में खोजकर बाहर निकाला। शव लेकर लोग जब ताहिरपुर गांव में पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया। गांव में लोग होली खेलना बन्द कर उनके दरवाजे पर पहुंच गए। शोक में सिकरारा बाजार के व्यापारियों दुकाने बन्द कर दिया। शव लेकर लोग रामघाट पहुंचे वहां अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अनुराग गोबिन्द बल्लभ पंत डिग्री कालेज का बीए तृतीय वर्ष का छात्र था।

Wednesday, 20 March 2019

पत्रकार आदिल रिज़वी ने दी होली व13 रजब की बधाई

आपको और आपके परिवार को13 रजब व होली की हार्दिक शुभकामनाएं आपका जीवन होली के पावन रंगों की तरह खुशियों से भरा रहे ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है।
ईश्वर आपकी हर मनोकामना को पूरी करें शुभ होली।

*आदिल रिज़वी*

Monday, 18 March 2019

ठेले खुमचे वालो को दी गयी चेतावनी

*स्टेशन रोड़ पर ठेले खुमचे पर सजी दुकानों को दी गई चेतावनी--*

राम जनम यादव चौकी इंचार्ज भंडारी के नेतृत्व में सब्जी बाज़ार रोड़ पर लगी दुकानदारों के नाम चिन्हित कर उन्हे रोड़ छोडकर दुकान और ठेला लगाने के लिये चेतावनी दी गयी तथा रोड़ पर दुकान ना लगाने के लिये हस्ताक्षर भी कराया गया। दर्जनों सिपाहियों के साथ चौकी इंचार्ज सुबह से ही रोड़ पर लगे दुकानों और ठेले पर लगी दुकानो को हटवाने में लगे हुये हैं, सभी दुकानदारों से कहा कि अपनी अपनी दुकान रोड़ छोडकर एक किनारे लगाये अन्यथा कठोर कार्यवाही की जायेगी।
इस सम्बंध में मौके पर उपस्थित सिपाही अजय कुमार ने बताया कि ठेले पर लगी दुकानों से प्राय:रोड़ जाम रहता हैं जिससे आने जाने वालों को परेशानी होती हैं, ठेले पर सजी सब्जी, फल, कपड़े आदि के दुकानदारों को एक किनारे दुकान लगाने की चेतावनी दी जा रही हैं।
इस दौरान चौकी इंचार्ज के साथ सिपाही अजय कुमार, पियूष यादव, राज कुमार सिंह,हस्मत अली, प्रमोद यादव मनोज कुमार विष्णू देव रहे।

कोतवाल व एस आई पर परिवाद का आदेश

कोतवाल मछली शहर व एसआई मछली शहर पर न्यायालय ने दिया परिवाद दायर करने का आदेश।                 जौनपुर  थाना कोतवाली मछली शहर ग्राम प्रधान खाकोपुर मछली शहर की जमीन पर प्रधान के पड़ोसी मुन्ना सिंह को प्रधान की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करा रहे थे तथा प्रधान को थाने पर बैठाए थे अन्य प्रधान गण को पता लगने पर वह लोग थाने पहुंचे और कोतवाल से प्रधान को बैठाने का कारण पूछने लगे इस पर कोतवाल ने प्रधान को मां बहन की भक्ति भद्दी गालियां दी और थप्पड़ और जूते से प्रधान को मारा और भद्दी भद्दी गालियां देने लगे कहां की साले नेतागिरी करने आए हो थाने पर उपस्थित हरिश्चंद्र साई वाह रोहित कुमार एस आई ओमप्रकाश सिपाही ने मिलकर मारपीट की और मोबाइल फेंक दिया जिससे वह मोबाइल टूट गया और प्रधान से कहा कि मेरे खिलाफ अगर का कोई भी कार्यवाही करोगे तो तुम को फर्जी मुकदमे में फंसा कर के अंदर करवा दूंगा इसी पर न्यायालय सीजेएम जौनपुर ने धारा 156 3 के तहत परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया

Monday, 11 March 2019

सपा नेता ने दी होली की बधाई

भारत के सभी देश वासियों को समाजवादी पार्टी के युवा नेता की तरफ से होली की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं

Saturday, 9 March 2019

गठबंधन की विशाल सभा शिया कॉलेज

 जौनपुर समाचार।                                                                आज दोपहर
सपा बसपा गठबंधन की एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन 2 बजे दिन मे शिया इप्टर कालेज मे होने जा रहा है।।                 जौनपुर समाचार आदिल रिज़वी

आज लग सकती है चुनाव आचार संहिता

जौनपुर समाचार: शाम 5:00 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस ,लोकसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान ,आज से लग सकती है आदर्श चुनाव आचार संहिता

Sunday, 3 March 2019

नगर पालिका निकली झूठी

जौनपुर
*नगर पालिका परिषद् जौनपुर द्वारा किया गया सफाई का झूठा वादा*
जौनपुर
नगर पालिका के अधिकारियो और कर्मचारियो द्वारा बिना साफ सफाई और बिना नाली की सफाई कराये ही भेज दिया गया शासन को साफ सफाई की रिपोर्ट  प्रेषित की गई वार्ड नंबर 25 मीरपुर रशीदाबाद विशेश्वरपुर पचहटिया व रामघाट मे सफाई करा दिया गया है जिसकी पोल खोलती यह वार्ड के रास्ते में पड़ी हुई गंदगी जिस से अनेक बीमारियां उत्पन्न हो रही है इसके लिए नगर पालिका जौनपुर चेयरमैन माया टण्डन व ईओ नगरपालिका से कई बार शिकायत किया गया साफ सफाई को लेकर और नालियो की सफाई को लेकर लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया ग्रामवासियों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार  ऑनलाइन प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन नगर पालिका ईओ महोदय व उनके अधिनस्य कर्मचारीगण अनिल यादव हरिश्चंद के राय मस्वरा से भेज दिया उत्तर प्रदेश सरकार को झूठी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई की वार्ड की हर गली मोहल्ले की सफाई करा दी गयी है जिस का नजारा आप सबके सामने हैं हर गली हर वार्ड गन्दगी में तब्दील होता जा रहा है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे है तो वहीं नालियाँ भी गन्दगी से बजबजा रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण के पूर्व विकराल होती जा रही सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाना नगरपालिका के लिये चुनौती बना हुआ है। केन्द्र की सत्ता में काबिज होते ही प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया है। उनकी मंशा है कि देशवासी स्वस्थ व निरोगी रहे। लिहाजा, स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की गई। स्वच्छता अभियान के प्रचार-प्रसार पर भी लाखों-करोड़ों रुपया खर्च भी किया जा रहा है। केन्द्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा भी स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रधानमन्त्री और मुख्यमन्त्री ने खुद भी हाथों में झाड़ू उठाकर सड़कों की सफाई की तो लगा कि देश व प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी उनके साथ खड़ी होगी, लेकिन हो नहीं सका। आलम यह है कि शहर कचराघर में तब्दील होता जा रहा है। शहर की साफ-सफाई पर हर माह लाखों रुपया खर्च होने के बाद भी जगह-जगह कचरे के ढेर लगे है तो वहीं नालियाँ भी गन्दगी से बजबजा रही है। कहीं-कहीं तो सुबह से शाम कई महीने तक कचरे के ढेर लगे रहते है, जिन्हे हटाने वाला कोई नहीं है। पर महीने में एक दिन झाड़ू लगाने का सेडुल है। प्रतिदिन  की बात तो अलग है शहर की अधिकांश  गलियों में हफ्तों झाड़ू नहीं  लगता  है।  शहर के न्यू सृजित वार्डो में कचरा डालने के लिये कही कही एक कण्टेनर रखा हुआ है। इसके भीतर जितना कचरा नजर आता, उससे कहीं अधिक कचरा बाहर फैला रहता है। ऐसी स्थिति अक्सर देखी जा सकती है। आने जाने वाले लोगों के अलावा आसपास के रहवासियों को भी कचरे की बदबू से परेशान होना पड़ रहा है। कई जगह पर कचरा फैला रहता है। फैले हुये कचरे को देखकर कहा जा सकता है कि कई दिनों कई महीनो से कूड़े का उठान नहीं किया गया। एक ओर जहाँ कचराघर शहर की खूबसूरती को ग्रहण लगाने का काम कर रहे है तो वहीं दूसरी ओर खाली प्लॉट भी गन्दगी और बदबू को बढ़ावा दे रहे है। अगर सफाई कर्मचारियो को बताओ तो अधिकारियो के आदेश का रोना रोते है अगर सफाई अधिकारी से बात करो तो उनका एक अलग बहाना बाजी होता है प्रसाशन भी लाचार है इनके आगे।

Wednesday, 27 February 2019

लूट की सेल या सेल की लूट

लूट की सेल या सेल में लूट
जौनपुर हालांकि लंबा इतिहास नहीं है नगर के ओलंदलन गंज क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष फरवरी माह की अंतिम तारीख को लगने वाले वूलन मेले का। बताया जाता है कि यह यह मेला ओलांदगंज से प्रारंभ हुआ ।ओलंदगंज के कपड़ा व्यवसाई ने जाड़े के बाद अपने बचे वूलन स्टॉक को खत्म करने के लिए डिस्काउंट सेल का चलन शुरू किया । गुजरते समय ने ना केवल इसके क्षेत्र को विस्तार दिया  बल्कि इसका स्वरूप ही बदल डाला ।बाहर से नगर में पहुंचा व्यक्ति यह देखकर आश्चर्यचकित रह जाता है कि इतनी महिलाओं की भीड़ एक साथ खरीदारी करने कैसे पहुंच जाती है। यह सर्वविदित है ना तो इसका प्रचार-प्रसार किया जाता है ना ही कोई विज्ञापन दिए जाते हैं। लेकिन स्वतः स्फूर्त ग्राहक वह भी महिलाएं निश्चित समय पर कैसे पहुंच जाती हैं । वह महिलाएं जिनके घर से बाहर निकलने पर सैकड़ों अड़चनें होती हैं कई तरह की तैयारियां होती हैं और साथ ही साथ खरीद के लिए फंड भी फरवरी की खास डेट पर होने वाली इस खेल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित रहे इसके लिए वह पहले से ही इंतजाम करती हैं हालांकि समय के साथ इस सेल का स्वरूप भी बदल गया है इस भीड़ में उलन प्ले रेंस के साथ साथ रेडीमेड कपड़े प्लास्टिक के सामान और दूसरी घर की जरूरत की चीजें भी बिकने आने लगी हैं जिसने इसे गवाई मेले का रूप दे दिया है बड़ी संख्या में पहुंचने वाले ग्राहकों को देखते हुए क्लीयरेंस के नाम पर घटिया रद्दी सामान भी यहां बिकने आने लगे बताया यह भी जाता है कि यहां बिकने वाले सामान पर सरकार को मिलने वाले टैक्स में भी बड़ा घपला किया जाता है यानी छूट के इस मेले में लूट का इंतजाम कर दिया गया है

Tuesday, 26 February 2019

ग्राम वासियो ने मनाया विजय दिवस

जौनपुर *ग्रामवासियो ने मनाया विजय दिवस* पुलवामा में हुए हमारे शहीद जवानो का बदला आज भारत के प्रधान मंत्री श्री मोदी जी द्वारा लिया गया जिससे पुरे देश में एक खुसी की लहर दौड़ पड़ी हर जगह हर जिले में विजय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है लोग एक दूसरे को मिठाईया खिला कर अपनी खुसी का इजहार कर रहे है और भारत माता की जय का उदघोस कर रहे है पूरा देश आज विजय दिवस के इस जस्न में डूबा हुआ है ग्राम पचहटिया के *समाज सेवक मोहम्मद जावेद अख्तर* द्वारा पुलवामा में शहीद हुए हमारे वीर जवानो बदला का भारत के प्रधानमंत्री जी द्वारा लिया गया पाकिस्तान से बदला और हमारे फाइटर जेट मिराज 2000 के सक्सेसफुल ऑपरेशन की खुशी में समाज सेवक द्वारा पचहटिया तिराहे पर विजय दिवस मनाया गया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया इस अवसर पर बहुत से ग्रामवासी गण उपस्थित रहे बलवीर गुप्ता धर्मेश गुप्ता पप्पू चौहान सर्वेश मौर्य खत वारू लाल गुप्ता रतन कुमार कोटेदार संजय कुमार यादव जोगेश गुप्ता कृष्ण कुमार जयसवाल मोनू जयसवाल बच्चा जयसवाल धनी लाल जायसवाल बबलू गुप्ता अमरनाथ गुप्ता लाला यादव विषाणु गुप्ता गिरजा चौहान असलम अंसारी राजू अंसारी जमील खान रफीक अहमद मोहम्मद शकील मोहम्मद गुलफाम रियाजू सुभाष गुप्ता ननकू चौहान सुशीला देवी चौहान सुनीता देवी चौहान श्याम जी चौहान मोहम्मद पिंटू मोहम्मद इब्राहिम और बहुत से ग्रामवासी गण उपस्थित रहे एक दूसरे को गले लगा कर भारत के इस कामयाबी पर खुशी मनाएं और भारत माता की जय किनारों से पूरा ग्राम गूंज रहा था

Monday, 25 February 2019

ट्रक पलटने से बालक की माँ

ट्रक पलटने से बालक की मौत
मामला खेतासराय के गोरारी गाँव का
लोड ट्रक नाली में पलटा जसके नीचे एक बालक दबा हुआ है जिसको निकलने का प्रयास पुलिस व जनता कर रही हैं
भारी संख्या में लोग प्रयास रत है

पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

पिकअप की टक्कर से मोटर साइकिल सवार युवक की मौत एक घायल।
 सिकरारा (जौनपुर) सिकरारा थाना क्षेत्र के अजोशी मार्ग पर हसनपुर गांव के समीप रात करीब 10:00 बजे पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।जिसका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
              प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवभूषण यादव पुत्र अगनू यादव ग्राम हसनपुर (समहुती) की प्रतापगंज बाजार में हैंड पंप व हार्डवेयर की दुकान है। जो रात 9:30 बजे दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे। कि हसनपुर गांव के पास  पहुंचते ही पीछे से आ रही अनियंत्रित पिक अप जोरदार धक्के मारते हुए खंभे से टकरा गई। घबराया चालक गाड़ी को बैंक करते समय मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक मुकेश सिंह 26 वर्ष पुत्र अशोक सिंह ग्राम उकनी थाना मुंगरा बादशाहपुर को रौदते हुए फरार हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांण्डेय व 100 नंबर की टीम मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मुकेश सिंह को मृत बताया। जबकि शिवभूषण यादव की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिए।

Sunday, 24 February 2019

शहीद जवानों के मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर धरने को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन


जौनपुर ( मड़ियाहूं ) । पुलवामा में शहीद हुए प्रदेश के बारह सीआरपीएफ जवानों के परिवार को न्याय दिलाने के लिए जिला मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख लाल प्रताप यादव के नेतृत्व में 27 फरवरी को सुबह ग्यारह बजे से सायं पाँच बजे तक धरना प्रदर्शन किया जायेगा । श्री यादव ने कहा दिल्ली सरकार के भांति एक करोड़ रुपए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलने तक धरना जारी रहेगा ।
धरने में भारतीय किसान यूनियन भी शामिल होगी । जिला अध्यक्ष राजनाथ यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय किसान यूनियन भी इस धरना को अपना समर्थन देगी । 

Friday, 22 February 2019

जौनपुर प्रशासन हुई लाचार

जौनपुर प्रशासन हुई लाचार सारे तहसील दिवस नाकाम
जौनपुर  थाना लाइन बाजार के पास चकमार्ग रास्ता खाली करने के लिए लगा रहा तहसील का चक्कर ग्राम पचहटिया तहसील सदर जिला जौनपुर के *आराजी नंबर 61 रास्ते खाते की भूमि है व आराजी नंबर 58 चकमार्ग खाते की भूमि है जिस पर ग्राम के ही *राजू यादव सरस्वती  पूनम मोतीलाल शर्मा विनोद शर्मा  ओम प्रकाश शर्मा  छेदी लाल यादव  दिनेश लाल यादव
 अलगू यादव  राम आसरे यादव* जो काफी दबंग है और मनबढ़ किस्म के व्यक्ति है जो चकमार्ग व रास्ते खाते की भूमि को कब्जा किये है जिस पर तहसील सदर *पूर्व उपजिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शनी* और उनके साथ पूरी टीम लेखपलगण मौके पर गए लेकिन वो इतना दबंग है कि कोई कार्यवाही नही कर सकी सभी लेखपाल गण अपने अपने कार्यकाल में *लाल बहादुर सरोज राजेश कुमार श्रीवास्तव व अब संजीत* द्वारा कई बार पैमाइश किया गया रास्ते खाते की भूमि खाली करने के लिए लेकिन दबंगों द्वारा नहीं खाली किया जा रहा है जिस पर प्रार्थी द्वारा *माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद रिट संख्या 23290 सन 2015 को दिनाक 04/05/2015* को हाई कोर्ट इलाहाबाद से डायरेक्शन भी लाया गया जिसमें *माननीय उच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित किया गया कि 122B का वाद* चलाकर चकमार्ग व रास्ते को खाली कराया जाए जिस पर हल्का लेखपाल श्री लाल *बहादुर सरोज द्वारा केवल आराजी नंबर61पर122 बी का वाद* चलाया गया और वाद का *निस्तारण तहसीलदार महोदय* द्वारा 2016 में किया गया जिसमें कब्जा धारक मोतीलाल शर्मा पुत्र अक्षयबर वर्मा व बाबूराम शर्मा द्वारा अपना *जुर्माना* न्यायालय में अदा किया गया लेकिन आज तक चकमार्ग नही खाली नहीं किया गया चकमार्ग खाली न होने के कारण आने जाने वालो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जो की *ये रास्ता माता शितला धाम चौकिया को भी जाता है* जो बरसात के समय लोग फिसल के गिर जाते है और हाथ पैर टूटने का डर बना रहता है

अरविन्द कुमार का वाणिज्य विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ चयन


जौनपुर । उत्तरप्रदेश लोकसेवा आयोग ने शुक्रवार को परिणाम घोषित किया । जौनपुर के शेखपुर मोहल्ला निवासी अरविन्द कुमार निषाद पुत्र श्री राममूरत का चयन असिस्टेन्ट कमिश्नर वाणिज्य विभाग के पद पर हुआ । अरविन्द वर्तमान में मत्स्य विभाग में इंस्पेक्टर हैं । इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता - पिता और शुभचिंतकों को दिया । जौनपुर समाचार से बातचीत करते हुए अरविन्द ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नही थी, पिता जी एक - एक पैसा जुटाकर हमे पढ़ाई के लिए देते रहे । उन्होंने अपने जीवन में बहुत मुश्किलों का सामना किया अब वक्त आ गया है कि मैं उनकी सेवा करूँ । आपको बता दें अरविन्द की प्रारम्भिक शिक्षा क्षेत्र के ही सरकारी स्कूल से हुई, इन्होंने नगर के तिलकधारी महाविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की उसके बाद वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गये । उनकी सफलता से परिवार में ख़ुशी का माहौल है । बधाई देने वालों का ताँता लगा है ।

स्कूली वैन कार से टकराई एक बच्चे की मौत

जौनपुर। बदलापुर में बच्चों से भरी स्कूल की वैन कार से टकराई एक बच्चे की मौत, पांच बच्चे घायल, सीएचसी में भर्ती। घटना दोपहर की है। घनश्यामपुर के एक विकलांग कांवेंट स्कूल की वैन स्कूली बच्चों को दोपहर छुट्टी होने के बाद उनके घर छोड़ने जा रही थी।

नाबालिक बच्ची के साथ रेप का प्रयास

मछलीशहर जौनपुर: स्थानीय कोतवाली के एक गाँव मे एक युवक ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे मारने का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी भी फरार है।
                 शुक्रवार सुबह दस बजे मासूम की बड़ी बहन गाँव के ही प्राथमिक विद्यालय पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान ढाई साल की मासूम बच्ची भी अपनी बड़ी बहन से जिद्दकर विद्यालय आने को तैयार हो गई। विद्यालय के नजदीक पहुचने पर मासूम अपनी बड़ी बहन से पीछे छूट गई। विद्यालय के बगल सड़क पर भटक रही थी। मासूम को अकेला देख गाँव के कोटेदार के यहाँ रह रहा आसिफ अली नाम का युवक मासूम को बहलाफुसला कर विद्यालय के बगल स्थित सरसों खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान विद्यालय से छूटी छात्राएं सड़क के बगल खेत मे लघुशंका करने गई तो उन्होंने देखा आरोपी युवक मासूम के साथ गलत कार्य कर उसके शरीर पर मिट्टी डाल रहा था। छत्राओं के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। मौके से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी विजय सिंह व प्रभारी निरीक्षक हँसलाल यादव मासूम को कोतवाली लेकर आये। जहाँ से मेडिकल के लिये मासूम को जिला अस्पताल भेज दिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया की मासूम की मामा की तहरीर पर मुकदमा आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिये जगह जगह दबिश दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक कुछ वर्ष पूर्व से कोटदार के यहाँ रहकर कार्य करता है।

नाबालिक से दुष्कर्म

मछली शहर
           खाखोपुर के नोहरीकापुरा गाँव में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहा पे लड़का रहता था उनके घर वालो को थाना लाके पूछ ताछ कर रही  बताया जा रहा है ली कुछ महीने पहले लड़का किसी ट्रक के आया था वह के लोगो ने उसके बताए पते पे ले जा के उसके घर का पता किये लेकिन नहीं पता होने से खाखोपुर में ही इधर उधर रहने लगा

Thursday, 21 February 2019

मजलिसे अज़ीम शुरु

🏴     *मजालिसे अज़ीम*       🏴
   *बयादगार आलेमुल उलमा*
*सैय्यद सिब्ते हुसैन नक़वी ताबा सराह*
*साबिक़ इमामे जुमा शहर जौनपुर*
  *1908 से 1952 तक*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
             *बतारीख*
 *22,23,24, फरवरी 2019*
*बरोज जुमा, सनीचर, इतवार*
🕣 *7.30 बजे शब*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
       🕌 *बमुक़ाम*
          *मुफ़्ती हाउस*
 *मुफ़्ती मोहल्ला जौनपुर*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
      1⃣ *मजलिस*
 *22, तारीख बरोज जुमा*
        *7.30 बजे शब*
       ➖➖➖➖➖
🎤 *सोज़ख़्वानी*- *जनाब शेख रबी हसन व उनके हमनवा*
🎤 *पेशख़्व्हानी*- *जैद सईद जौनपुरी आफ़ताब मेहंदी मिर्जापुरी*
🎤 *ख़ेताबत*- *मौलाना सै० कम्बर अली रिज़वी साहब रायबरेली*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
       2⃣ *मजलिस*
 *23, तारीख बरोज सनीचर*
          *7.30 बजे शब*
        ➖➖➖➖➖
🎤 *सोज़ख़्वानी*- *समर रज़ा व उनके हमनवा*
🎤 *पेशख़्वानी - शोला जौनपुरी, शादाब जौनपुरी*
🎤 *ख़ेताबत - मौलाना वसी हसन खाँ साहब फैज़ाबाद*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
       3⃣ *मजलिस*
 *24, तारीख बरोज इतवार*
           *7.30 बजे शब*
         ➖➖➖➖➖
🎤 *सोज़ख़्वानी - सै० गौहर अली व उनके हमनवा*
🎤 *पेशख़्वानी - रज़ी बिस्वानी , तनवीर जौनपुरी*
🎤 *ख़ेताबत - मौलाना गुलाम रसूल नूरी साहब कश्मीर*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
➡ *आलेमुल उलेमा की दीनी,कौमी,मिस्ली ख़िदमात को खेराज़े अक़ीदत पेश करे और मजालिस में ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में शरीक़ होकर जज़बये ईमानी का सबूत दे ।।*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
*आलेमुल उलेमा मौलाना सिब्ते हुसैन नक़वी फाउंडेशन*

जौनपुर । निकाली गयी साई पालकी

मछलीशहर । नगर के शादीगंज मोहल्ले से श्री साई जीका पालकी निकाला गया और पुरे नगर से होते हुए नाचते गाते भक्तो ने नगर भृमण किया और आज शाम को भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
जिसमे रमेशचन्द गुप्ता, पप्पू शेठ,  मनोज शेठ, योगेश गौतम राज कुमार पटवा  संजीत गुप्ता पवन अग्रहरि अजय अग्रहरि दिलीप गौतम लबली अग्रहरि प्रियंका प्रीती कमलेश प्रजापति शंकर लाल लाल बहादुर टण्डन इत्यादि लोग रहे।

Wednesday, 20 February 2019

आपस में भिड़ी दो मोटरसाइकिल एक मोटरसाइकिल वाले की हालत गंभीर और एक की हुई मौत


मोटरसाइकिल की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार और महिला हुई जख्मी।*
पट्टी थाना क्षेत्र  रायपुर गांव के गेट के पास सड़क पार कर रही महिला को सुबह 9:30 बजे के करीब मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई जिसमें सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला के पैर फैक्चर हुए जबकि वही मोटर साइकिल सवार युवक को भी काफी गंभीर चोटे आई । स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में  युवक का हुआ प्राथमिक उपचार।

बदमाशो ने की महिला की पिटाई



बदमाशों ने महिला की पिटाई कर रुपये लूटे

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के मियांचक बाजार स्थित यूनियन बैंक से रुपये निकालकर घर जाते समय बबुरीगांव मोड़ पर बुधवार को बदमाशों ने महिला की पिटाई कर पांच हजार रुपये लूट लिया। पिटाई से महिला घायल हो गयी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है।
 क्षेत्र के खरगापुर खोईरी गांव की चनरा देवी यूनियन बैंक मियांचक से बुधवार अपराह्न एक बजे पांच हजार रुपये लेकर घर जा रही थी। जैसे ही मियांचक से थोड़ी दूर बबुरी गांव मोड़ पर पहुंची, पीछे से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने महिला के मुंह पर कई तमाचे जड़ दिया। जिससे महिला के नाक मुंह से खून निकलने लगा और महिला लहुलुहान होकर नीचे गिर गई। बदमाशों ने आराम से झोले मे रखा पांच हजार रूपये लेकर बबुरी गांव की तरफ भाग गये।
घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा होकर पीड़ित महिला का इलाज कराया। उसके बाद महिला ने 100डायल को सूचना दिया।मौके पर पहुची पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी से छानबीन में जुट गई है। पुलिस महिला से सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बदमाशों की पहचान कराने में जुटी थी।

मुसलमानो को खिलाया जा रहा है सूअर का मांस

चीन में मुसलमानों को जबरन खिलाया सुअर का मांस, पिलाई शराब!

चीन के शिविर में रह चुका ये शख्स आज भी उन यातनाओं को सोच कांप उठता है और रात भर सो नहीं पाता. शिविर में रहने के दौरान उन्होंने कई बार आत्महत्या की कोशिश की

चीन की सरकार ने 'री-एजुकेशन' कैंप के लिए मुसलमानों को हिरासत में लिया. चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों पर जुल्म की ये दास्तान काफी दर्दनाक है. एक ऐसे ही कैंप में रह चुके पूर्व नजरबन्द कैदी और कजाकिस्तान के नागरिक ने बताया कि इन शिक्षा शिविरों में मुसलमानों को जबरन शराब पिलाई गई और उन्हें सुअर का मांस खाने के लिए बाध्य किया गया. 'बलूचिस्तान नेशनल कांग्रेस' ने पाकिस्तान को बताया आतंकी मुल्क, कहा- पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान करे भारतओमिर बाकली, जोकि उन लाखों लोगों में से एक हैं जिन्हें कि शिक्षा शिविर से गिरफ्तार किया गया था, ने बताया कि उन्हें बिना किसी वकील के या फिर मुकदमा चलाए हुए हिरासत में लिया गया.

युवक ने लगाई फ़ासी

युवक ने लगाई फांसी।


बरसठी ( जौनपुर ) : 20 फरवरी । स्थानीय थाना क्षेत्र के बघनरी गाव मे एक युवक मंगलवार की रात बंद कमरे मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
बघनरी गाव के कर्मराज गौतम 24 पुत्र घनश्याम मंगलवार की रात मे कही से आया और अपने कमरे मे सोने के लिए चला गया।बुधवार की सुबह काफी देर तक सोकर नही उठा तो घर के लोग दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नही खुला दरवाजा बंद रहा तो परिजनों ने  दरवाजे के पास जाकर रोशनदान से अंदर देखा तो वह फांसी लगा चुका था। इसकी सूचना घरवाले पुलिस को दिए।पुलिस की मौजूदगी मे दरवाजा तोडा गया अंदर कर्मराज बिजली के रस्सी के सहारे पंखे से लटका था।मृतक नोयडा मे रहकर नौकरी करता था शुक्रवार को अपने घर आया था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फांसी लगाने पर गाव में तरह तरह की चर्चाए है।चार भाईयो मे यह सबसे छोटा था और शादी नही हुई थी।

युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च

युवकों ने निकाला  पुलवामा आतंकी के शहीद जवानों के लिए कैंडल मार्च
दोषियों को सरकार दे करारा जवाब -
मुंगराबादशाहपुर । पुलवामा कांड में शहीद हुए जवानों के सम्मान में कैंडल मार्च निकालकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है । पुलवामा आतंकवादी हमले में वीर जवानों के शहीद होने पर मंगलवार की देर शाम को जंघई रोड स्थित मंडी समिति के निकट से युवकों ने पवन सरोज के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए केन्द्र सरकार से पुलवामा कांड के दोषियों को करारा जवाब देने की मांग की । इस मौके पर युवकों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया । इस मौके पर अभय, मिथिलेश कुमार,गोलू , रोहित बासू, अमित कुमार,बिनायक,गगेन, सोनू श्याम लाल सहित दर्जनों लोग शामिल रहे ।

 फोटो - मुंगराबादशाहपुर में कैंडल मार्च निकालते युवक -

बच्चे को अपहरण करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

बच्चे का अपहरण करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार


जौनपुर- सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर बाजार से मासूम प्रांजल मिश्रा के अपहरण की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने फिरौती के दो लाख रुपये की रकम समेत अपहर्ताओं को दबोच लिया। घटना को अंजाम रंजिश के चलते दिया गया था।



प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी दो सगे भाई राहुल व शुभम प्रजापति ने सिद्दीकपुर आरएस इंटरप्राइजेज के मालिक राहुल मिश्रा से चप्पल बनाने की एक मशीन खरीदी थी। मशीन थोड़े ही दिन में खराब हो गई। राहुल न तो मशीन ही ले जा रहे थे और न ही पैसे वापस कर रहे थे। ऐसे में दोनों आरोपितों ने बच्चे के अपहरण का प्लान बनाया। रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय प्रांजल को दोनों आरोपितों ने पकड़ बाइक पर बिठा फरार हो गए। अगले दिन सुबह नौ बजे दोनों भाइयों ने राहुल मिश्रा को फोन कर बच्चे को छोड़ने की एवज में दो लाख रुपये मांगे। पकड़ से बचने के लिए आरोपितों ने ठिकाना कई बार बदला। सुराग के आधार पर सीओ सदर विनय द्विवेदी, एसओ रमेश यादव व क्राइम ब्रांच की टीम ने फिरौती की रकम के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


Tuesday, 19 February 2019

दिल्ली : भूकम्प के झटकों से हिली राजधानी



दिल्ली । एनसीआर में बुधवार सुबह तकरीबन 8 बजे भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए ।
भूकंप से अभी कोई जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है. रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है. भूकंप के झटके 10 सेकेंड तक महसूस किए गए हैं. ताजा जानकारी क मुताबिक भूकंप का केंद्र यूपी के शामली और बागपत के बीच था. यूनाइटेड स्टेस्ट जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक ये भूकंप 10 किमी की गहराई में आया

लाचार नगर पालिका जौनपुर

जौनपुर।
सुन्दर शहर बनाने का ख्वाब देख रही नगरपालिका साफ-सफाई के मामले में कमजोर पड़ती जा रही है।

शहर कूड़ाघर में तब्दील होता जा रहा है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे है तो वहीं नालियाँ भी गन्दगी से बजबजा रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण के पूर्व विकराल होती जा रही सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाना नगरपालिका के लिये चुनौती बना हुआ है। केन्द्र की सत्ता में काबिज होते ही प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया है। उनकी मंशा है कि देशवासी स्वस्थ व निरोगी रहे। लिहाजा, स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की गई। स्वच्छता अभियान के प्रचार-प्रसार पर भी लाखों-करोड़ों रुपया खर्च भी किया जा रहा है। केन्द्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा भी स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रधानमन्त्री और मुख्यमन्त्री ने खुद भी हाथों में झाड़ू उठाकर सड़कों की सफाई की तो लगा कि देश व प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी उनके साथ खड़ी होगी, लेकिन हो नहीं सका। आलम यह है कि शहर कचराघर में तब्दील होता जा रहा है। शहर की साफ-सफाई पर हर माह लाखों रुपया खर्च होने के बाद भी जगह-जगह कचरे के ढेर लगे है तो वहीं नालियाँ भी गन्दगी से बजबजा रही है। कहीं-कहीं तो सुबह से शाम कई महीने तक कचरे के ढेर लगे रहते है, जिन्हे हटाने वाला कोई नहीं है। पर महीने में एक दिन झाड़ू लगाने का सेडुल है। प्रतिदिन  की बात तो अलग है शहर की अधिकांश  गलियों में हफ्तों झाड़ू नहीं  लगता  है।  शहर के न्यू सृजित वार्डो में कचरा डालने के लिये कही एक कण्टेनर रखा हुआ है। इसके भीतर जितना कचरा नजर आता, उससे कहीं अधिक कचरा बाहर फैला रहता है। ऐसी स्थिति अक्सर आप को पचहटिया बाजार विशेसरपुर चोराहा मीरपुर रसीदाबाद में देखी जा सकती है। आने जाने वाले लोगों के अलावा आसपास के रहवासियों को भी कचरे की बदबू से परेशान होना पड़ रहा है। कई जगह पर कचरा फैला रहता है। फैले हुये कचरे को देखकर कहा जा सकता है कि कई दिनों कई महीनो से कूड़े का उठान नहीं किया गया। एक ओर जहाँ कचराघर शहर की खूबसूरती को ग्रहण लगाने का काम कर रहे है तो वहीं दूसरी ओर खाली प्लॉट भी गन्दगी और बदबू को बढ़ावा दे रहे है। अगर सफाई कर्मचारियो को बताओ तो अधिकारियो के आदेश का रोना रोते है अगर सफाई अधिकारी से बात करो तो उनका एक अलग बहाना बाजी होता है प्रसाशन भी लाचार है इनके आगे।

बस का ब्रेक फेल होने से एक की मौत और एक घायल

जौनपुर:बस का हुआ ब्रेक फेल
ट्रैक्टर को मारी टक्कर एक की मौत एक घायल

केराकत/ जौनपुर
आदिल रिज़वी
केराकत थाना क्षेत्र के सिहौली चौराहे पर एक प्राइवेट बस का ब्रेक फेल हो जाने से उसने अनियंत्रित होते हुए ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दिया

इसमें ट्रैक्टर चालक तो घायल हो गया पर चपेट मे आने से एक राहगीर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार एक निजी बस जो की सरकारी कार्य से वापस केराकत से जौनपुर जा रही थी जिसका अचानक ब्रेक फेल हो जाने से अनियंत्रित होते हुए नगर के बाहर सिहौली चौराहे सड़क किनारे खड़े मरम्मत हो रहे  ट्रैक्टर पर जोरदार टक्कर मारी जिसमे ट्रैक्टर चालक सुरेश 25 पुत्र जमई निवासी झारखंड  घायल हो गया।

सामने से आ रहे एक व्यक्ति सुभाष 45 पुत्र बंसू निवासी ग्राम औआर की ट्रैक्टर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।मौके पर पहुंच पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा व मृत के शव को पोर्स्टमार्टम के लिए भेजा।मौके से बस ड्राइवर फरार हो गया है।

Friday, 15 February 2019

शनिवार को फूंका जायेगा आतंकवाद का पुतला : राज यादव


जौनपुर ।  संयुक्त संविदा कर्मी जनहित संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष राज यादव ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर घायल हुए सैनिकों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की उन्होंने कहा
"अब समय आ गया है कि भारत सरकार आतंकवाद को उसी कि भाषा में जबाब दे आखिर कब तक हम अपने भारत माँ के वीर सपूतों को खोते रहेंगे।
यह बहुत ही निंदनीय घटना है जो हृदय को झकझोर दे रही है इस  घटना से मन पूरी तरह से दुखी हो चुका है अब भारत सरकार को इस इस आतंकवादी हमले का जबाब देना चाहिए" उन्होंने कहा हमले विरोध में कल 16 फरवरी को आतंकवाद का पुतला दहन किया जायेगा एवम शोक सभा का कार्यक्रम किया जायेगा।

Saturday, 9 February 2019

राम किशुन सिंह महाविद्यालय में बापू बाजार का आयोजन


जौनपुर । राम किशुन सिंह महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर पांचवें दिन स्वयं सेवकों द्वारा प्राइमरी पाठशाला सिद्धीकपुर में बापू बाजार का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय संचार विभाग  के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ  दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि सेवा ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है वास्तव में यह बापू बाजार उन गरीब असहाय लोगों के लिए है जिन्हें महात्मा गांधी जी दरिद्र नारायण कहा करते थे कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण वे दीप  प्रज्वलन के साथ हुई । शिविर के दूसरे सत्र में आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय वाणिज्य संकाय के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर अजय द्विवेदी जी  ने कहा कि मनुष्य अपने भाग्य का स्वयं निर्माता है कार्यशैली मनुष्य अपने भाग्य को बेहतर कर सकता है कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में बोलते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पुनीत कुमार सिंह ने इस बदलते मौसम में होने वाले संक्रमण बीमारियों व उनके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अरविंद उपाध्याय ने किया इस मौके पर  गौरव सिंह अंबुज सिंह धर्मसेन सिंह बब्बू रमेशचंद्र मालवीय धनंजय सिंह निहाल सिंह प्रशान्त मिश्रा कविता सिंह कुमुद सिंह करिश्मा यादव आंचल मिश्रा सरिता यादव स्वाति मौर्य रिंका गुप्ता ट्विंकल यादव प्रियंका यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।

Wednesday, 6 February 2019

जौनपुर । स्वयं सेवकों ने किया साफ सफाई

जौनपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन राम किशुन सिंह  महाविद्यालय के स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह के  नेतृत्व में   सिद्दीकपुर ग्राम में स्थित जुलाहा बस्ती में जाकर श्रमदान किया और वहां उपस्थित ग्रामीण लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया इस दौरान स्वयंसेवकों ने वहां स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की मजार के संपर्क मार्ग की साफ सफाई की शिविर के दूसरे सत्र में मतदान हमारा अधिकार है विषय पर आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मतदान नोडल अधिकारी डॉ अजय विक्रम ने लोकतांत्रिक देश में मतदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में नागरिक संघर्ष समिति आयोजक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि शिविर के माध्यम से छात्रों में परस्पर सहयोग अनुशासन सहनशीलता परोपकार आदि मानवीय गुणों का विकास होता है आगंतुक के प्रति धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ विजय उपाध्याय ने तथा संचालन सीमा यादव ने किया इस मौके पर डॉ अरविंद उपाध्याय, नीलेश पाठक, आलोक श्रीवास्तव गौरव सिंह, पूजा श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, शरद सिंह, धर्मशेन सिंह, दिशा मिश्रा, रिया तिवारी, नीलू प्रजापति, जोगिंदर यादव, धनंजय पाठक, शिवशक्तिसिंह, पूजा, प्रशान्त मिश्रा,कविता सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

Monday, 4 February 2019

वाराणसी । बीएचयू सिंहद्वार पर यूजीसी सर्कुलर का फूंका पुतला



सोमवार को छात्र, शिक्षक व नागरिक समाज ने MHRD के पुतले व UGC के पांच मार्च 2018 के आरक्षण विरोधी सर्कुलर के दहन का आह्वान किया । यह आंदोलन सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालय के मुख्यद्वार पर हो रहा था इसी क्रम में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर MHRD के पुतले व UGC के 5 मार्च के सर्कुलर का दहन किया । जिसमें काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के छात्र समाज,शिक्षक समाज व नागरिक समाज ने प्रतिभाग किया। BHU के मुख्यद्वार पर ही 200 पॉइंट रोस्टर को लागू करने हेतु व बहुजनों का समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने हेतु सभा भी आयोजित हुई जिसे कुसुम वर्मा व स्मिता बागड़े(APWA), विजेंद्र मिना(समता परिवार),रामजी यादव(संपादक-गाँव के लोग-पत्रिका),डॉ राजकिरण(BHU),मारुति मानव(CLJD), शुभम आहाके(BCM),बालगोविंद,सूर्य मणि व चंद्रभान(SC/ST STUDENTS PROGRAME ORGANIZING COMMITTEE), शिवशंकर प्रजापति, सूबेदार यादव, विवेकानंद (OBC, SC, ST, MT, संघर्ष समिति),हरेन्द्र कुमार(PVM) व अन्य कई साथियो ने सभा को संबोधित किया।इस आक्रोश सभा का संचालन रविन्द्र प्रकाश भारतीय ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप संजय कुमार प्रजापति, सीपी यादव,रणधीर सिंह, राजेश राय, सुनील,भुवाल यादव,अभिमन्यु कुमार,मृत्युंजय कुमार सिंह, विल्सन हासदा, मोहित, आशीष रिचर्ड्स सोरेन सहित सैकड़ों छात्र , शिक्षक और नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन आगे होने वाले आंदोलन को मजबूत बनाने के आह्वान के साथ किया ।

Sunday, 3 February 2019

जौनपुर : राज यादव बनाये गये संयुक्त संविदा कर्मी जनहित संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष




संयुक्त संविदा कर्मी जनहित संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी एक बैठक सम्पन्न की गई जिसमे राज यादव को जनपद जौनपुर का जिला अध्यक्ष नामित किया गया।

Thursday, 31 January 2019

वाराणसी । 13 पॉइंट विभागवार रोस्टर के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाल पीएमओ कार्यालय में सौंपा ज्ञापन


वाराणसी । काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, काशी विद्यापीठ, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज तथा नागरिक समाज के लोगों ने 13 प्वॉइंट विभागवार रोस्टर के विरोध में बीएचयू लंका गेट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकालकर प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में निम्नलिखित माँगे रखी गई-
1- 200 प्वॉइंट रोस्टर प्रणाली को विश्वविद्यालय को यूनिट मानकर बहाल किया जाय, जिसके लिए सरकार जल्दी से जल्दी अध्यादेश लाये।
2-देश भर के तमाम विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में बैकलॉग पदों को यथाशीघ्र भरा जाए।
3-एसटी/एससी/ओबीसी को कुलपति, प्राचार्य के पदों में भी आरक्षण दिया जाय।
4-रोस्टर प्रक्रिया में पदों के क्रम संख्या के निर्धारण में बदलाव कर पहला पद एसटी,दूसरा अनारक्षित, तीसरा ओबीसी, चौथा अनारक्षित, पाँचवा एससी, छठवाँ अनारक्षित...के क्रम में रोस्टर लागू हो।
आक्रोश मार्च के दौरान छात्रों एवं अध्यापकों ने वर्तमान रोस्टर प्रणाली को जनेऊ रोस्टर कहकर नारे लगाए।पुलिस प्रशासन द्वारा मार्च को रोकने पर छात्रों एवं अध्यापकों ने सड़क पर ही सभा की, जिसको सामाजिकवादी जन परिषद के महामंत्री अफलातून समर्थन देकर सम्बोधित किया।लोकधर्मी परम्परा के आलोचक प्रो चौथीराम ने  वर्तमान 13 प्वॉइंट रोस्टर प्रणाली को सामाजिक न्याय विरोधी बताते हुए बंचित तबकों के प्रतिनिधित्व को शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में शून्य कर देने वाला बताया।भगतसिंह अम्बेडकर विचार मंच के नेता एसपी राय ने 13 प्वॉइंट रोस्टर की लड़ाई के लिए समस्त बंचित समुदाय को एक होकर सरकार और राजनेताओं पर दबाव बनाने को कहा। हिंदी विभाग के वरिष्ठ शोधार्थी प्रवीण यादव ने वर्तमान रोस्टर प्रणाली को तुरंत खारिज कर 200 प्वॉइंट रोस्टर को लागू  करवाने के लिए सरकार के ऊपर दबाव बनाने को कहा। प्रमोद बाँगड़े,एमपी अहिरवार, अनिल चौधरी, मधु कुशवाहा, प्रतिमा गोंड़,नितेश कुमार ,मनीश शर्मा आदि ने सभा को सम्बोधन किया और विनय संघर्ष ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। आक्रोश मार्च में परिवर्तनकामी विद्यार्थी मोर्चा(PVM),एपवा,बीसीएम,JAC, माले,समता परिवार, एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी संघर्ष समिति(बीएचयू एवं काशी विद्यापीठ) आदि सामाजिक सँगठन के साथ रणधीर सिंह, संजय कुमार प्रजापति, कुलदीप, अनुराग,मारुति मानव,रविंद्र कुमार भारती, बेबी पटेल,डॉ बिपिन कुमार, हरेन्द्र कुमार,मो आसिम, विजेंद्र मीणा, रामायण पटेल, राजीव मौर्य,सतीश कुमार प्रजापति,शिवदास प्रजापति,डॉ एमएल मीणा, महेश मीणा, कुसुम वर्मा,प्रज्ञा,आकांक्षा,अनुपम ,जयलाल,रत्नेश, विश्वनाथ, अनुराग,अनूप भरद्वाज, अरविंद यादव, सीपी यादव,भुवाल यादव अजय कुमार, उमेश यादव, विवेक यादव, अभिमन्यु, रमेश राही,फूलबदन कुशवाहा, चन्दन,संतोष कुमार, झबलू कुमार सहित हजारों की संख्या में छात्रों के साथ-साथ प्राध्यापकों और नागरिक समाज उपस्थित रहे।


Tuesday, 29 January 2019

आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा प्रधानमंत्री को तानाशाही का खामियाजा : मारुती मानव


वाराणसी । यूजीसी द्वारा 13 पॉइंट विभागावार रोस्टर लागू किये जाने के बाद से विरोध थमने का नाम नही ले रहा है । परिवर्तनकामी विद्यार्थी मोर्चा बीएचयू और एसटी,एससी,ओबीसी,माइनॉरिटी संघर्ष समिति ने आज विश्वनाथ मंदिर बीएचयू से सिंहद्वार लंका तक सैकड़ों छात्रों के साथ आक्रोश मार्च निकाला । संगठन के सदस्य मारुती मानव ने 13 पॉइंट विभागावार रोस्टर और 10 प्रतिशत आरक्षण को दलित और पिछड़ों का विरोधी बताया । उन्होंने कहा कि तानाशाही सरकार हर तरह से उत्पीड़न कर रही है, आने वाले चुनाव में उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा । इस मौके पर प्रवीण कुमार यादव, रणधीर कुमार सिंह, भुवाल यादव आदि लोग मौजूद रहे । 

Wednesday, 23 January 2019

युवा पत्रकार अज़ीम सिद्दीकी को क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के तहसील अध्यक्ष बनाये जाने पर शुभकामनायें : सुरेश कुमार


खेतासराय(जौनपुर) । स्थानीय क्षेत्र स्थित गांव पाराकमाल निवासी युवा तेज़-तर्रार पत्रकार अज़ीम सिद्दीकी के निष्ठा व कर्तव्यों के प्रति सच्ची लगन को देखते हुए क्रांतिकारी पत्रकार परिषद शाहगंज तहसील के अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिससे शुभ-चिंतको में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। तथा बधाई एंव शुभकामनाएं देने वालो का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाएं व बधाइयां की भीड़ उमड़ी रही। किसी शायर ने ठीक कहा कि जो जख्म काटों से खाकर भी उफ न करता, रिवज़ा के दौर में भी वो गुलाब देखेगा...! इनके बारे में कहना जरा सा भी अतिशयोक्ति नही होगा। लगातार 10 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र सहित समाज सेवा से अच्छी छवि किले की तरह खड़ी किये है। कितनी भी विषम परिस्थियां रही लेकिन अपने अनुभवों व ज्ञान के माध्यम से मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलने एंव मानवीय मूल्यों की स्थापना के प्रति समर्पित व मेरे मन के जिज्ञासा को हमेशा उद्घाटन और एक अच्छी सोच आकृति हृदय-पटल पर अंकित करने वाले बड़े भैया अज़ीम सिद्दीकी को क्रांतिकारी पत्रककर परिषद संघ के तहसील अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर ढेर सारी बधाइ देता हूँ । 
सुरेश कुमार (पत्रकार)

वाराणसी । बीएचयू अस्पताल से अलग एम्स को लेकर आमरण अनशन का आज चौथा दिन



बीएचयू अस्पताल से अलग एम्स सहित आठ सूत्रीय मांगों  को लेकर आमरण अनशन पर बैठे वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ ओम शंकर का आज चिकित्सकीय टीम द्वारा स्वास्थ परीक्षण किया गया । पिछले चार दिन से अनशन पर बैठने के कारण पाँच किलो वजन कम हो गया है ।
लंका बीएचयू गेट पर अलग एम्स की मांग को लेकर डॉ ओमशंकर का अनशन आज चौथे दिन भी जारी रहा । राजनैतिक और अन्य सामाजिक संगठनों के साथ बनारस की जनता भी इस मांग का समर्थन रही है । बनारस में बीएचयू से अलग एम्स पर अपना तर्क देते हुए डॉ ओमशंकर ने कहा कि पूरे प्रदेश के कुछ महानगरों को छोड़ दिया जाए तो काशी में आने वाले मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है जो  यहां रोज लगने वाले भीषण जाम बल्कि उससे जनित प्रदूषण की मुख्य वजह है । कई मरीज तो यहां अस्पताल पहुंचने से पहले इस जाम में फंसकर दम तोड़ देते हैं । जब गोरखपुर जैसे छोटे शहरों में मेडिकल कालेज जापानी बुखार इलाज के लिए अलग से केंद्र होने के बाद एम्स बनवाए जा सकते हैं पटना में तीन सरकारी अस्पतालों के पहले से होने के बावजूद एम्स बनवाए जा सकते हैं तो फिर वर्तमान प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र तथा चिकित्सा जगत की जननी काशी को जाम तथा प्रदूषण से मुक्ति और करोड़ों लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अलग से एम्स क्यों नहीं बनाया जा सकता । आगे उन्होंने कहा सरकारी धन का दुरुपयोग जितना कुम्भ और प्रवासियों के आवभगत पर किया जा रहा है उतने में बनारस सहित पूरे उत्तर प्रदेश में छः एम्स की स्थापना की जा सकती है ।

इन माँगो को लेकर हैं कर रहे हैं अनशन

1 - काशी में बीएचयू से अलग हो संपूर्ण एम्स की स्थापना ।
2 - उत्तर प्रदेश में अपने वादे के  मुताबिक गेम्स और 24 स्पेशियलिटी सेंटरों की जल्द से जल्द स्थापना करे सरकार ।
3 - स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार मानते हुए हर छह करोड़ की जनसंख्या पर एक एम्स पूरे देश में 2030 तक बनवाने की स्वास्थ्य नीति को स्वीकृत करें ।
4 - केंद्र तथा राज्यों के कुल बजट का 10 परसेंट हिस्सा स्वास्थ्य बजट के तौर पर आवंटन को स्वीकृत करें ।
5 - स्वास्थ्य बजट के 10 परसेंट हिस्से को 3.5% प्राइमरी स्वास्थ्य सेवाओं, 1.5 हिस्सा सेकेंडरी स्वास्थ्य सेवाओं तथा 5% टर्सयरी स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करने की नीति को स्वीकृत करें ।
6 - समान स्वास्थ्य के अधिकार की राष्ट्रीय नीति को स्वीकृत करें
7 - वर्तमान के सभी मेडिकल कॉलेजों को एम्स की तर्ज पर विकसित करने की राष्ट्रीय नीति को स्वीकृत करें ।
8 - आयुष्मान भारत योजना के बदले सरकारी संस्थानों में सभी वर्ग के लोगों के लिए मुफ्त जांच तथा उपचार की नीति को अपनाएं ।

Monday, 21 January 2019

जौनपुर : सछास ने फूंका बीजेपी विधायिका का पुतला


 तिलकधारी महाविद्यालय के मुख्यद्वार पर सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ प्रतीकात्मक पुतला दहन कर बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मायावती जी के खिलाफ विवादित बयान की छात्रनेताओं ने निंदा व भर्त्सना की। उन्होंने कहा भाजपा एक दलितविरोधी विचारधारा वाली पार्टी है सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व से लगायत विधायक, सांसद तक घबरा गये हैं और विचलित होकर अनाप सनाप विवादित बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा विधायक का बयान उनके मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है। सपा-बसपा के गठबंधन की सुनामी से लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जायेगा। भाजपा का राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व अगर विधायक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नही करेगा तो समाजवादी छात्रसभा का एक एक कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर इसका पुरजोर विरोध करेगा। फिर कहा कि भाजपा के कथनी और करनी में अंतर है। एक तरफ उनके नेता महिला सम्‍मान की बात करते हैं और दूसरी तरफ उनके दलितविरोधी, महिलाविरोधी विचारधारा के लोग महिला को अपशब्‍द कहते हैं। भाजपा के लोगों का झूठ और जुमलेबाजी का पोल खुल गया है। जनता इनके झूठ और फरेब को समझ गयी है, जनता अब उसका 2019 के लोकसभा चुनाव में जवाब देगी। यदि तत्काल प्रभाव से बीजेपी शीर्ष नेतृत्व साधना सिंह जी को बर्खास्त नही करेगी तो हम युवा बड़े जनांदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Saturday, 19 January 2019

जौनपुर : नेट/जेआरएफ कोचिंग का संचालन एक फरवरी से


राजनीति विज्ञान में नेट और जेआरएफ की मार्गदर्शन कक्षाओं का प्रारंभ एक फरवरी से हो रहा है जिसमे अन्य कोचिंग से हटके कुछ अलग करने का प्रयास, अध्यापक विमल कुमार ने किया है । कुछ प्रमुख विशेषताए इस प्रकार है -
-नए पाठ्यक्रम के अनुसार
5 माह में सम्पूर्ण पाठयक्रम का विस्तृत एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन
-पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण
-संभावित प्रश्नों पर चर्चा
- 10 मॉडल टेस्ट
कोचिंग का संचालन वागीशा अकादमी ,वाजिदपुर तिराहे के पास ,जौनपुर से होगा। 
 नामांकन फीस-100 रुपए और फीस- 1000 प्रतिमाह रखी गई है ।

जौनपुर : शनि यादव बिट्टू यादव युवा संघ के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त


 यादव युवा संघ ने छात्रनेता शनि यादव को प्रदेश प्रवक्ता यूथ नियुक्त किया । इस मौके पर तमाम शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाये दी ।



जौनपुर खेल समाचार : शहीद ऋषि क्रिकेट टूर्नामेंट 23 जनवरी से

SRT PRIMIER LEAGUE SEASON 1 , क्रिकेट प्रतियोगता का आयोजन 23 जनवरी 2019 से..
स्थान - राजा बाजार रोड, गद्दोपुर कोबी, जौनपुर

जौनपुर : सफायर पेट्रोलियम पर ग्राहक सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन


जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं रोड स्थित सफायर पेट्रोलियम पर ग्राहक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक ए.के. गन्जू ने किया। उन्होंने डीलरों से उनकी समस्याओं पर चर्चा किया। साथ ही उन्हें सुझाव दिए। उन्होंने सफायर पेट्रोलियम एवं सोनानंदन पेट्रोलियम पर शुरू हुए स्कीम की तारीफ की।
पेट्रोलियम वितरक समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के दो पेट्रोल पम्प सफायर पेट्रोलियम एवं सोनानन्दन पेट्रोलियम पर इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक पांच लीटर पेट्रोल की खरीद पर एक कूपन दिया जाएगा। जिस पर एक हेलमेट ड्रा द्वारा प्रतिदिन ग्राहकों को दिया जाए जाएगा। इसी प्रकार प्रत्येक 25 लीटर डीजल की खरीद पर ग्राहक को एक कूपन दिया जाएगा। जिस पर प्रतिदिन एक पांच लीटर का कूल जग ड्रा में दिया जाएगा। यह योजना लगातार होली तक चलेगी। योजना का उद्देश्य ग्राहकों में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।
उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना जितना कानूनी रूप से आवश्यक है उतना ही स्वयं की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। इसी प्रकार पांच लीटर कूल जग से स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पानी अथवा ताजा फल का जूस आदि भी साथ में अपनी गाड़ी में रख सकेंगे। इंडियन आयल इस प्रकार अपने ग्राहकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दिया है।
इसके पहले पेट्रोलियम वितरक समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कार्यकारी निदेशक का बुकें भेंटकर स्वागत किया। अतिथियों ने ग्राहक को हेलमेट व कर्मचारियों को वाटर कूलर देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इंडियन आयल के वरिष्ठ मंडल प्रबन्धक राहुल दीक्षित, विक्रय अधिकारी सौरभ कुमार एवं हर्षद दास, पंप के संचालक आशीष कुमार सिंह सुजल, सिद्धार्थ सिंह, रामपाल सिंह, कंचन सिंह, दिवाकर पाठक, अरविन्द यादव, मनोज कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।

Thursday, 17 January 2019

शिक्षा प्रेरकों के बकाये मानदेय के लिये दिया कार्यवाही का निर्देश




आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर के जिला राज यादव यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में 25 अक्टूबर 2018 को  शिक्षा प्रेरकों के बकाये मानदेय, संविदा बढ़ोत्तरी एवं नियमितीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को एक कार्यक्रम के दौरान  ज्ञापन  सौपा गया था।
ज्ञापन को सज्ञान में लेते हुए  उप सचिव श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश लखनऊ ने  शिक्षा प्रेरकों के बकाये मानदेय, संविदा बढ़ोत्तरी, एवं नियमितीकरण को लेकर अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को पत्र  लिखते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया हैं।
श्री यादव ने कहा कि अब देखना यह है कि बेसिक शिक्षा विभाग के   अपर सचिव इस पत्र पर कितना अमल करते है और शिक्षा प्रेरको के हक़ में कौन सी उचित कार्यवाही करते है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओ द्वारा विशाल रैली का हुआ आयोजन-



तेजीबाज़ार ।  जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर,बक्शा ब्लॉक कमेटी केअध्यक्ष डा0 प्रभात विक्रम सिंह के नेतृत्व मे विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता रैली का आयोजन किया गया।
रैली की शुरुआत बक्शा ब्लॉक परिसर मे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश सिंह एवं जिले से चलकर आये जिला महासचिव सौरभ शुक्ला ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में लगभग सैकड़ों की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्जनो दोपहिया एवं चारपहिया वाहनो पर सवार होकर सोनिया गाँधी और राहुल गांधी जिन्दाबाद का नारा लगाते हुये बक्शा से नौपेड़वा बाज़ार होते हुये धनियामऊ बाज़ार पहुचे, जहा उन्होंने बाज़ार मे पदयात्रा करते हुये बाजार के आखिरी छोर पर(पुल के पास)स्थित शहीद जमीदार सिंह के स्मारक पर उनका नमन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। तथा डा0 प्रभात विक्रम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विशिष्ट सहयोगीगण-राजेन्द्र यादव, देवराज पाण्डेय जी रहे।
इस दौरान-राजेश विश्वकर्मा(कांग्रेस नेता),बबलू गुप्ता,मनोज विंद, सत्यम मिश्र,मुन्ना यादव, डा0 s p यादव,रामकृष्ण मिश्र,नागेन्द्र यादव, विशाल पाण्डेय सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Wednesday, 16 January 2019

जौनपुर:व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना ही हमारी प्राथमिकता है: जावेद अज़ीम



व्यापार मंडल कल्याण समिति की एक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सद्दाम हुसैन के कैंप कार्यालय पर आहूत की गई जिसमें निम्न मुद्दों पर चर्चा की गई आगामी 26 जनवरी 2019 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर संगठन की तरफ से नगर के कोतवाली चौराहा पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सर्वसम्मति से तय किया गया।

प्रदेश कार्यकारणी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जावेद अज़ीम नें इस अवसर पर कहा कि व्यापारियों की आपस में एकता ही हम सबकी ताक़त है। हमारे संगठन का उद्देश्य व्यापारियों के समस्याओं को समाधान करना ही प्राथमिकता है। और जल्द ही व्यापारियों से जुड़ी हुई समस्याओं को लेकर संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिलेगा।

सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी के उपमंत्री श्री अभय चौरसिया को प्रदेश कार्यकारिणी मंत्री पद की ज़िम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर संरक्षक साहब लाल साहू, मनोरंजन गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन,कोषाध्यक्ष नूरुद्दीन शेख़,मंत्री फ़िरोज़ खान,रियाज़ अहमद,आशीष जायसवाल,मंत्री अभय चौरसिया,ज़िला प्रभारी युवा शाहनवाज़ खान,साबिर अज़ीम, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक बैंकर आदि लोग उपस्थित रहे।

Wednesday, 9 January 2019

जौनपुर : टीम रोवर्स मे हसन पी जी कालेज को मिला प्रथम स्थान




28वी जनपदीय रोवर्स और रेंजर्स समागम रैली पूवाचल॔ विश्वविद्यालय जौनपुर के समागम स्थल मड़ियाहू पी जी कालेज मे आयोजित हुई थी जिसमे काय॔क्रम की अध्यक्षता अपूव॔ तिवारी,पवन ने की इस मौके पर  मुख्य अतिथि डा लीना तिवारी विधायका मड़ियाहू थी मुख्य अतिथि ने कहा की देश मे किसी भी बाधा को हल कर सकता और समय पर हर वक्त तत्पर रहती है  जिसमे रोव॔स मे मोहम्मद हसन पी जी कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कालेज मे टीम के पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर  डाँ अब्दुल क़ादिर खान प्राचार्य मोहम्मद हसन पी जी ने सभी को बधाई दी और आगें की विश्वविद्यालय मे 2,3 फरवरी  रैली  के लिए भी जीत की शुभकामना दी  इस मौके पर डॉ० शाहनवाज खान, डॉ० कमरूद्दीन शेख़,डॉ० के के सिंह, (डाॅ अब्दुल हालिम हाशमी रोव॔स रेंजर्स ट्रेनर) डॉ० अंकिता श्रीवास्तव,डॉ० आकांक्षा श्रीवास्तव डॉ० शाहिदा परवीन,डॉ० ज्योत्सना सिंह   , डॉ०राकेश कुमार बिन्द, डॉ० निलेश सिंह,डॉ० जीवन यादव,  डॉ० राकेश कुमार बिन्द, डॉ० यू पी सिंह,डॉ० विवेक विक्रम सिंह,डॉ०प्रेमलता गिरि,डॉ० अभिषेक,  डाॅ आसिफ, डॉ०सोनाली,डॉ० वन्दना अस्थाना ,डॉ० शशिकला,डॉ० रज़िया बानो, श्रीवास्तव,डॉ० अच॔ना सिंह,डॉ० अच॔ना व॔मा, डॉ० अहमद अब्बास खान समस्त प्रवक्तागण,कम॔चारी, छात्र-छात्राएँ उपस्थिति रहे

जौनपुर : तिलकधारी महाविद्यालय में पंच दिवसीय योग शिविर प्रारम्भ



शिक्षक शिक्षा विभाग टी डी कॉलेज जौनपुर के बी.एड एम.एड छात्राध्यापकों का पंच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर   9 जनवरी को महाविद्यालय के क्रीड़ा क्षेत्र में प्रारंभ हुआ।
डॉ विनय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन किया अपने  उद्द्बोधन में डॉ विनय कुमार सिंह ने छात्रों को कहा कि वह अपने जीवन में योग को उतार ले और निरंतर योग करते रहे, डॉ अजय कुमार दुबे ने छात्रों को  योग के प्रति निरंतरता बनाए रहने की बात कही , बी.एड व एम .एड विभाग के छात्राध्यापको व छात्राध्यापिकाओं को  सूर्य नमस्कार के साथ- साथ खड़े होकर किए जाने वाले, बैठकर किए जाने वाले  आसनों ताडासन,  वृक्षासन , मण्डूकासन , कुक्कुट आसन गोमुख आसन , ऊष्ट्रासन के साथ साथ यौगिक - जागिग ,भ्रस्थिका , कपालभाति, अनुलोम-विलोम,  भ्रामरी , प्रणव ध्यान प्राणायामो का अभ्यास युवा भारत जिला महाविद्यालय प्रभारी राज योगी, युवा भारत जिला महामंत्री कुलदीप योगी व युवा भारत जिला संवाद  प्रभारी विकास योगी द्वारा  कराया गया ।
इस मौके पर  शिक्षक शिक्षा  विभाग के  डॉ श्रद्धा सिंह,  श्री सीमांत राय, श्री वैभव सिंह उपस्थित रहे ।

Tuesday, 8 January 2019

जौनपुर : पाँच दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन।



वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय जौनपुर में 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर होने वाले योग शिविर में रामकिसुन सिंह महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्रायें एवम वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह के नेतृत्व में शामिल होंगे।
तैयारी के क्रम में आज दिनांक 8 जनवरी को योग प्रशिक्षक राज योगी जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर ने बी एड के छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओ के साथ साथ महाविद्यालय में अध्यतरत्न वाणिज्य संकाय तथा विज्ञान संकाय के छात्र छात्राओं को योग प्रशिक्षण के दौरान योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, आसन, तथा प्राणायामो को क्रियात्मक रूप से कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम समापन के दौरान प्राचार्य डॉ आर पी सिंह व डॉ अरविन्द उपाध्याय जी ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहे योग शिविर कार्यक्रम में सम्मलित होने के समस्त छात्र एवम छात्राओं को प्रेरित किये।
इस मौके पर डॉ नीलेश पाठक, धनञ्जय कुमार, आलोक जी, श्वेता सिंह, कुँवर अमित रत्नेश, पूजा श्रीवास्तव, अम्बुज सिंह, शेष कुमार यादव, रमेश चंद्र मालवीय, समर चौहान, साधना सिंह, दिव्या सिंह, एकता सिंह, महिमा सिंह, स्नेहा सिंह, गरिमा सिंह, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।